Home Blog Page 72

संविदा के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित…

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : छत्तीसगढ़ शासन खनिज साधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन नया रायपुर (छ०ग०) के आदेश अनुसार सूरजपुर जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफटी) अंतर्गत जिला कार्यालय सूरजपुर में 01 पद लेखापाल (संविदा), 02 पद सहायक ग्रेड-03 (संविदा) एवं 01 पद भृत्य (संविदा) पदों हेतु जिले के आरक्षण रोस्टर अनुसार कार्यालय कलेक्टर, संयुक्त जिला कार्यालय भवन सूरजपुर में 13 फरवरी से 05 मार्च तक कार्यालयीन समय पर केवल स्पीड पोस्ट, पंजीकृत डाक के माध्यम से निर्धारित योग्याता धारक अभ्यर्थियो द्वारा आवेदन आमंत्रित किया जा सकते है। विज्ञापन की विस्तृत विवरण जिले के वेबसाईट www.surajpur.gov.in में अपलोड है व साथ ही जिला कार्यालय सूरजपुर के सूचना पटल पर भी उपलब्ध है।

सरपंच खड़खोह एवम ग्राम वासियों द्वारा एकता परिषद के संयुक्त तत्वाधान में एसडीएम भरतपुर को सौपा गया ज्ञापन…

हिंद स्वराष्ट्र भरतपुर गणेश तिवारी : सन् 2005 से पूर्व काबजि वनभूमि से बैगा जनजाति को वन विभाग के द्वारा तार फेंसिंग कर बेदखल करने सन्दर्भ मे ग्रामवासी के द्वारा प्राप्त आवेदन पत्र दिनांक 28,01,2024 के सन्दर्भ में।
ग्राम खांडाखोह के सरपंच ग्राम सभा अध्यक्ष एवं ग्रामवासी के द्वारा प्राप्त आवेदन पत्र के अनुसार सन् 2005 के पूर्व से काबिज वनभूमि से वन विभाग के द्वारा बैगा जनजाति को तार फेंसिंग कर बेदखल किया जा रहा है यह किसी भी दृष्टि से उचित नहीं है। वन अधिकार अधिनियम 2006 संसोधन अधिनियम 2012 के तहत् वनाधिकार मान्यता पत्र पाने का पात्रता रखते हैं और कई बार दावा भी किये हैं जो वनाधिकार अधिनियम 2006 एवं पेशा एक्ट 1996 का उलघंन है। पेशा एक्ट 1996 के तहत् बिना ग्राम सभा के अनुमति के बिना किसी भी निर्माण कार्य नहीं किया जा सकता है जो कि 08 अगस्त 2022 से अनुसूचित क्षेत्र में लागू है। एकता परिषद जन संगठन लोगों को हक अधिकार न्याय सम्मान दिलाने का प्रयासरत है। वन विभाग के द्वारा दिनांक 05.02.2024 तक अपना तार फेसिंग नही हटाया गया तो दिनांक 09.02.2024 को तहसील कार्यालय के सामने अनिश्चित कालीन धरना में बैठने के लिये मजबूर होना पड़ेगा।
ग्राम खांड़ाखोह के काबिज वनभूमि वन विभाग द्वारा बेदखल करने पर तत्काल रोक लगाने का अनुविभागीय अधिकारी राजस्व से अपील की अगर उनकी सुनवाई नहीं होती तो अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्श करने की चेतावनी दी गयी।

जिला स्तरीय इंस्पायर्ड अवार्ड मानक प्रतियोगिता बहुउद्देशीय विद्यालय अंबिकापुर में संपन्न….

हिंद स्वराष्ट्र जनकपुर गणेश तिवारी : जिला स्तरीय इंस्पायर्ड अवार्ड मानक प्रतियोगिता बहुउदेशिय विद्यालय अंबिकापुर में आयोजित किया गया था ।
वियन्नी उच्च. माध्यमिक विद्यालय कलमबडेरी के प्राचार्य के द्वरा बताया गया कि वनांचल क्षेत्र विकासखंड भरतपुर के रामगढ़ के बच्चों का चयन जिला स्तरीय इंस्पायर्ड अवार्ड मानक प्रतियोगिता बहुउद्देशीय विद्यालय अंबिकापुर में
दो विद्यार्थी विश्वनाथ यादव और लक्ष्मण सिंह ने भाग लिया था। मॉडल तैयार करने में सुमन तिग्गा के द्वरा मार्गदर्शन दिया गया था साथ में स्टाफ का भी बड़ा योगदान रहा। जिससे उस प्रतियोगिता में जिला स्तरीय प्रतियोगिता से सलेक्ट हो कर लक्ष्मण सिंह का राज्य स्तरीय हेतु चयन किया गया है। लक्ष्मण सिंह को वियन्नी उच्च. मा. विद्यालय कलम्बडेरी के प्राचार्य एवं स्टाफ की ओर से ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनायें दी गयी। वहीं उपस्थित भरतपुर के विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी मो. स्माइल खान एवं सहायक विकास शिक्षा अधिकारी सुदर्शन पैकरा द्वारा बधाई दी गई, एवं राज्य स्तर प्रतियोगिता में भी बेहतर प्रदर्शन करने की सलाह दी गयी।

वित्त मंत्री ने किया बजट पेश, पढ़ें वार्षिक बजट 2024–25 में मुख्य बिंदु….

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : वित्त मंत्री ओपी चौधरी छत्तीसगढ़ का वार्षिक बजट 2024-25 आज पेश कर रहे हैं। वार्षिक बजट में सभी वर्गों को ध्यान में रखा गया हैं। इसमें 5 सालों में जीडीपी को 5 लाख करोड़ से 10 लाख करोड़ तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया हैं।

इसके लिए 10 पिलर्स का निर्धारण किया गया है।

– आर्थिक विकास का केंद्र बिंदु – ज्ञान, नॉलेज।

– गरीब युवा, अन्नदाता, महिलाओं के हित में कार्य।

– गरीब, किसान, युवा, महिला हमारे केंद्र में है।

– ऑनलाइन रॉयल्टी को हटाकर लाल फीताशाही ऑफलाइन तरीके को अपनाया गया।

– हम ऑनलाइन माध्यम से सरकार के राजस्व में ऐतिहासिक वृद्धि करके दिखाएंगे।

– विभिन्न विभागों को तकनीकी समृद्ध करने के लिए 266 करोड़ का प्रावधान।
पूंजीगत व्यय में गत वर्ष की तुलना में 20 प्रतिशत वृद्धि।

– 20 प्रतिशत कैपेक्स वृद्धि का लक्ष्य।

– प्राकृतिक संसाधनों के लाभ का समान वितरण आमजनों के हित में।

– ईको टूरिज्म के लिए रोडमैप तैयार करेंगे।

– सरकार की सारी क्षमताओं के अतिरिक्त सुनिश्चित होगा निजी निवेश।
– पीपीपी मॉडल को बढ़ावा देंगे। प्राइवेट इन्वेस्टमेंट को बढ़ावा मिलेगा।

– फोकस ऑन बस्तर, सरगुजा। आर्थिक विकास की दृष्टि से मजबूत करेंगे।

– आठवां स्तंभ, जीडीपी। हर क्षेत्र की विशेषताओं के अनुरूप विकाज़ सुनिश्चित करेंगे।
– फोकस ऑन बस्तर एंड सरगुजा

बस्तर में लघु वन उपज के प्रसंस्करण के लिए उद्योगों की स्थापना की जाएगी।

– विकेंद्रीकृत विकास पॉकेट

रायपुर और भिलाई के आसपास के इलाकों को स्टेट कैपिटल रीजन के रूप में विकसित किया जाएगा
नया रायपुर में आईटी हब विकसित किया जाएगा
कोरबा, रायगढ़, उरला, सिलतरा जैसे क्षेत्रों में उद्योगों को और आगे बढ़ाया जाएगा
– 9वां स्तंभ, छत्तीसगढ़ की संस्कृति का विकास हमारा संकल्प है।

– 10वां, क्रियान्वयन का महत्व।

हम प्रदेश की आर्थिक स्थिति को बढ़ाने के लिए सत्य कार्य करेंगे देश और दुनिया में चल रहा है बेस्ट प्रैक्टिस को हम अपनाएंगे

छत्तीसगढ़ एडवाइजरी काउंसिल का गठन करेंगे
मोदी जी ने बदलबो-बदलबो का नारा दिया था।

– यह नारा विकासशील छत्तीसगढ़ को विकसित बनाने के लिए है।

– छत्तीसगढ़ आर्थिक सलाहकार परिषद का गठन होगा।

– मर्यादापुरुषोत्तम श्रीराम के राम राज से बड़ा सुशासन का मॉडल पूरी दुनिया में कहीं नहीं मिलता।

– तुलसीदास जी ने रामराज्य की अवधारणा समझाई है।
रामराज्य की अवधारणा को आदर्श मानकर हम लगातार काम करेंगे
– वर्ष 2030 तक सकल घरेलू उत्पाद के लक्ष्य को हासिल करने के लिए हमें पूंजीगत में पर्याप्त वृद्धि करनी होगी।

– हमारी जीडीपी में अभी भी सेवा क्षेत्रों का योगदान 31% है इसे बढ़ाने की आवश्यकता है।

– आवास योजना के लिए दूसरे अनुपूरक में हमने 3800 करोड़ रुपए का प्रावधान किया था। अब 8369 करोड़ का प्रावधान अब कर रहे हैं।

– कृषि उन्नति योजना के लिए 10 हजार करोड़ का प्रावधान।

– नल जल योजना के लिए 4, 500 करोड़ रुपए का प्रावधान।
युवाओं के लिए छत्तीसगढ़ उद्यम क्रांति योजना
– दीनदयाल उपाध्याय भूमि कृषि मजदूर योजना प्रारंभ करने के लिए 500 करोड़ रुपए का प्रावधान।

– युवाओं के लिए छत्तीसगढ़ उद्यम क्रांति योजना का इसी बजट में प्रावधान।

– स्टेट कैपिटल योजना के लिए 5 करोड़ रुपए का प्रावधान।

– शक्तिपीठ परियोजना के लिए 5 करोड़ रुपए का प्रावधान।

– श्री रामलला दर्शन योजना के लिए 35 करोड़ का प्रावधान।
कुनकुरी में कृषि अनुसंधान केंद्र की स्थापना की जाएगी
कृषि बजट में 33% की वृद्धि हुई है, अब इसका कुल 13,438 करोड़ रुपए का प्रावधान हुआ है।

कुनकुरी, रामचंद्रपुर, खडग़ांव, शीलफिलि में कृषि एवं उद्यानिकी महाविद्यालय की स्थापना की जाएगी।

दुर्ग एवं सरगुजा जिले में कृषि यंत्री कार्यालय की स्थापना।

14 विकासखंड में नवीन नर्सरी की स्थापना।
सिंचाई परियोजनाओं के लिए 300 करोड रुपए का प्रावधान

केलो परियोजना के तहत रायगढ़ में सिंचाई परियोजनाओं को गति देने के लिए 100 करोड रुपए का प्रावधान
सिंचाई बांधों के लिए 72 करोड रुपए का प्रावधान

सिंचाई के लिए रकबे के विस्तार के लिए 3000 करोड़ रुपए राशि का प्रावधान।

– 10 करोड़ से अधिक के 156 कार्यों के लिए प्रावधान।

– केलो परियोजना के नहर निर्माण कार्य 100 करोड़ से पूरा किया जाएगा।

– राज्य जल केंद्र की स्थापना के लिए 1 करोड़ का प्रावधान।

– सिंचाई बांधो की सुरक्षा के लिए 72 करोड़ रुपए का प्रावधान।

स्व सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं को रोजगार देने के लिए 561 करोड रुपए का प्रावधान
– पंचायत एवं ग्रामीण विकास के अंतर्गत 70 हजार 539 करोड़ का प्रावधान, 70 प्रतिशत वृद्धि।

– ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार हेतु 2887 करोड़ का प्रावधान।

– सड़कों के लिए 841 करोड़ का प्रावधान।

– कचरा प्रबंधन की योजनाओं के लिए 400 करोड़ का प्रावधान।

कोरोनाकाल में महामारी का फायदा उठाकर अपनी जेब भरने वाले जिला शिक्षा अधिकारियों को किया गया निलंबित…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : कोरोना काल के वक्त जहां एक ओर सभी अपनी और अपनों की जिंदगी को बचाने के लिए जद्दोजहद कर रहे थे वही दूसरी ओर कुछ भ्रष्ट अधिकारी महामारी को भी मौका बनाकर अपनी जेबें भरने का काम कर रहे थे। इन भ्रष्ट अधिकारियों से शिक्षा विभाग भी अछूता नहीं रहा और कुछ जिलों के जिला शिक्षा अधिकारी ने भी इस काल में फर्जीवाड़ा करते हुए करोड़ों के घोटाले को अंजाम दे दिया। इन घोटालों के खुलासे के बाद छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने विधानसभा में बड़ी घोषणा करते हुए मुंगेली, सूरजपुर, बस्तर और बीजापुर के तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी को निलंबित कर दिया है।
दरअसल, इन अधिकारियों द्वारा बिना टेंडर के 36 करोड़ की खरीदी मे गड़बड़ी की थी। जिस पर कार्यवाही करते हुए सूरजपुर के तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी विनोद राय, मुंगेली के पी एस एल्मा, बस्तर प्रमोद ठाकुर और बीजापुर के राजेश मिश्रा को निलंबित कर दिया गया है ।

राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादले, देखे आदेश…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : राज्य शासन द्वारा राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।

देखे आदेश :

पुलिस अधिकारियों के तबादले, देखे आदेश…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : छत्तीसगढ़ शासन गृह पुलिस विभाग द्वारा आज जारी एक आदेश में छह पुलिस अधिकारियों के तबादले किए हैं। जारी आदेश में अंबिकापुर नगर पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला को दंतेवाड़ा का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनाया गया हैं।

देखे आदेश :

साढ़े 3 करोड़ का भ्रष्टाचार प्रभारी तहसीलदार निलंबित…

हिंद स्वराष्ट्र बलरामपुर : जिले के रामानुजगंज क्षेत्र में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दौरान करोड़ों की हेराफेरी का मामला सामने आया हैं जहां धान खरीदी में गड़बड़ी करते हुए प्रभारी तहसीलदार विष्णु गुप्ता ने सरकार को साढ़े 3 करोड़ से ज्यादा का चूना लगा दिया। जिसके बाद प्रभारी तहसीलदार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार रामानुजगंज तहसील क्षेत्र अंतर्गत कुछ समितियों में अपंजीकृत किसानों के द्वारा अन्य लोगों के रकबे में अवैध तरीके से तहसीलदार की मिलीभगत से मंडी में धान बेचने का खुलासा हुआ है, जिसमें 3 करोड़ 63 हजार रुपये से ज्यादा के भ्रष्टाचार की बात सामने आई हैं। जिसके बाद सरगुजा कमिश्नर जीआर चुरेंद्र ने मामले की जांच बैठाई। जांच में प्रभारी तहसीलदार विष्णु गुप्ता की संलिप्पतता सामने आने के बाद सरगुजा कमिश्नर ने प्रभारी तहसीलदार के निलंबन का आदेश जारी कर दिया हैं।

PSC घोटाले पर राज्य सरकार का बड़ा एक्शन : छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष सोनवानी सहित अन्य अधिकारियों पर अपराध दर्ज…

हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी के अनुरूप छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं में अनियमितता और भ्रष्टाचार की जांच सीबीआई से कराई जाएगी। इस प्रकरण की जांच केन्द्रीय जांच एजेंसी सीबीआई से कराये जाने के राज्य सरकार के निर्णय के परिपालन में आर्थिक अपराध अन्वेषण द्वारा लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी सहित अन्य अधिकारियों के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है।
गौरतलब है कि राज्य शासन द्वारा केन्द्रीय जांच एजेंसी सीबीआई से जांच कराये जाने का निर्णय लिया गया था, जिसके परिपालन में गृह (पुलिस) विभाग द्वारा महानिदेशक राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो एवं एन्टी करप्शन ब्यूरो रायपुर को अवगत कराया गया है कि छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित प्रतियोगी परीक्षा वर्ष 2021 जो 170 पदों के लिए ली गई थी और जिसके परिणाम 11 मई 2021 को जारी किए जाने के पश्चात् राज्य लोकसेवा आयोग पर अनियमितता एवं भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए श्री ननकीराम कंवर व अन्य के माध्यमों से शिकायतें प्राप्त हुई थी।
शिकायती पत्र के आधार पर प्रथम दृष्टया यह पाया गया कि छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग के तत्कालीन अध्यक्ष श्री टामन सिंह सोनवानी, तत्कालीन सचिव जीवन किशोर ध्रुव, तत्कालीन परीक्षा नियंत्रक एवं शासन तथा आयोग में तत्समय पदस्थ संलिप्त लोकसेवकगण और संबंधित राजनेतागण एवं अन्य के द्वारा अपने-अपने पद का दुरुपयोग करते हुए तथा राजनैतिक प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग की चयन प्रक्रिया वर्ष 2020 एवं 2021 तथा असिस्टेंट प्रोफेसर चयन परीक्षा में नियम विरूद्ध तरीके से आपराधिक षड़यंत्र करते हुये अपने पुत्र, पुत्री व रिश्तेदारों को कई पात्र योग्य अभ्यार्थियों के बदले इनका चयन शासकीय पदों पर करते हुए शासन एवं उन योग्य अभ्यार्थियों के साथ भ्रष्ट आचरण करते हुये छल कारित किया गया है, जो कि धारा 120 बी, 420, भादवि एवं धारा 7, 7 (क), एवं 12 भ्र.नि.अ. 1998 यथा संशो. 2018 के तहत अपराध कारित किया जाना पाया गया है, अतः अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

छात्रा के आत्महत्या मामले में आरोपी शिक्षिका गिरफ्तार, स्कूल को नोटिस जारी….

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : शहर के कार्मेल स्कूल मे अध्ययनरत 6वी कक्षा की नाबालिग छात्रा द्वारा घर में फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले मे सरगुजा पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए आरोपी शिक्षिका को गिरफ्तार कर लिया हैं। उल्लेखनीय हैं कि पुलिस द्वारा मामले में मर्ग कायम कर जांच के दौरान घटनास्थल का निरीक्षण कर छात्रा का सुसाइड नोट मौके से बरामद किया था, एफ.एस.एल. टीम, पुलिस टीम द्वारा मौके से साक्ष्य एकत्रित कर मृतक नाबालिग छात्रा का पोस्टमार्टम कराया गया और पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं सुसाइड नोट के आधार पर स्कूल की शिक्षिका सिस्टर मर्सी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर पुलिस ने आरोपी शिक्षिका के विरुद्ध मणीपुर थाने में धारा 305 भा.द.वि. के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी शिक्षिका को गिरफ्तार कर न्यायलय के समक्ष पेश किया जहां से शिक्षिका की जमानत याचिका खारिज होने पर उसे जेल भेज दिया गया।

कार्मेल स्कूल की शिक्षिका के प्रताड़ना से तंग आकर 6वी की छात्रा ने की आत्महत्या…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : शहर के कार्मेल स्कूल में कक्षा छठवीं में पढ़ने वाली 12 साल की छात्रा ने शिक्षिका की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली हैं। आत्महत्या के बाद अभिभावक संघ और भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों का गुस्सा फूट गया। जिसके बाद भाजपा युवा मोर्चा ने स्कूल के सामने टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया।
मिली जानकारी के अनुसार मणिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दर्रीपारा की रहने वाली छात्रा ने बीती रात घर मे रस्सी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि कार्मेल स्कूल की शिक्षिका के द्वारा छात्रा को आए दिन प्रताड़ित किया जा रहा था। जिसकी शिकायत छात्रा ने परिजन से भी की थी। इसके बाद परिजनों ने स्कूल प्रबंधन को इस बात से अवगत भी कराया था। लेकिन बार-बार प्रताड़ना से बच्ची परेशान हो गई और परिजनों से शिकायत न करके आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पूर्व छात्रा ने सुसाइड नोट भी छोड़ा हैं, जिसमें शिक्षिका का नाम लिखकर प्रताड़ना का आरोप छात्रा ने लगाया है।

पुलिस सभी तथ्यों के आधार पर जांच कर रही है और पीएम रिपोर्ट आने के बाद एफआईआर दर्ज करने की बात कही जा रही है।

पुलिस महानिरीक्षकों के तबादले, देखे आदेश…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : छत्तीसगढ़ शासन गिरी पुलिस विभाग मंत्रालय द्वारा तीन अलग-अलग आदेश जारी किए हैं। एक आदेश में दीपांशु विजय काबरा को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया है।

देखे आदेश :

देर रात पुलिस विभाग में बड़ी सर्जरी : कई जिलों के पुलिस अधीक्षको के तबादले, देखे आदेश…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : राज्य सरकार द्वारा कल देर रात पुलिस विभाग में एक बड़ी सर्जरी करते हुए 27 पुलिस अधीक्षकों के तबादले किए हैं। जारी तबादला सूची में सरगुजा और सूरजपुर जिले के पुलिस अधीक्षकों के भी तबादले किए गए हैं। सरगुजा एसपी विजय अग्रवाल को बनाया गया है जो कि इससे पहले पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा में पदस्थ थे।

देखे आदेश :

90 पुलिसकर्मियों के तबादले, देखे आदेश…

हिंद स्वराष्ट्र रायगढ़ : रायगढ़ एसएसपी ने 90 पुलिस कर्मियों के तबादले किए हैं। जारी आदेश में निरीक्षक, उप निरीक्षक समेत आरक्षक, प्रधान आरक्षकों के नाम भी शामिल है।

देखे आदेश:

महतारी वंदन योजना के लिए आवेदन कल से, हितग्राहियों के लिए कंट्रोल रूम स्थापित..

हिंद स्वराष्ट्र अंबिकापुर :  कलेक्टर विलास भोस्कर की अध्यक्षता में रविवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में शासन की महत्वाकांक्षी योजना महतारी वंदन योजना के क्रियान्वयन हेतु बैठक आयोजित की गई। इससे पूर्व योजना के क्रियान्वयन के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सुपरवाइजर और परियोजना अधिकारियों को योजना और उनके उत्तरदायित्वों की विस्तृत जानकारी देते हुए जरूरी प्रशिक्षण भी दिया गया। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदेश में महतारी वंदन योजना 1 मार्च 2024 से लागू की जाएगी। 5 फरवरी 2024 को ऑनलाईन व ऑफलाईन आवेदन का पंजीयन प्रारंभ होगा। प्रथम चरण में 20 फरवरी तक आवेदन लिए जा रहे हैं। इसके आगे भी योजना जारी रहेगी और आवेदन की प्रक्रिया जारी रहेगी। योजनांतर्गत पात्र महिला को प्रतिमाह 1000 रूपए का भुगतान उनके स्वयं के आधार लिंक डीबीटी आधारित बैंक खाते में किया जाएगा।
बैठक में कलेक्टर भोस्कर ने कहा कि शहरी क्षेत्र में प्रभारी नगर निगम आयुक्त और ग्रामीण क्षेत्रों में एसडीएम व सीईओ जनपद पंचायत, महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी के साथ समन्वय स्थापित करते हुए योजना का बेहतर क्रियान्वयन जिले में सुनिश्चित करें। इसके लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, ग्राम पंचायत सचिव और पर्यवेक्षक आवेदन लेने से लेकर ऑनलाइन पंजीयन की कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे। इस कार्य में परियोजना अधिकारी भी सहयोग करेंगे। उन्होंने नगर निगम आयुक्त, सीईओ जनपद पंचायत और सीएमओ नगर पालिका परिषद को निर्देशित किया है कि योजना से संबंधित समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों को योजना के क्रियान्वयन और अनुश्रवण से संबंधित प्रशिक्षण अनिवार्य रूप से दिलाना सुनिश्चित करें। जिले में योजना के क्रियान्वयन हेतु शासन के निर्देशानुसार आवश्यक समितियों का गठन भी कर लिया गया है। इसमें जिला स्तरीय, जनपद पंचायत, नगर निगम और नगर पालिका परिषद स्तरीय समिति का गठन किया गया है। योजना का लाभ लेने हेतु आवश्यक दस्तावेजों को उपलब्ध कराने कलेक्टर ने सीईओ जनपद को सचिवों की बैठक लेकर प्रशिक्षण देने निर्देशित किया है। आवेदन फॉर्म ग्राम पंचायत, आंगनबाड़ी केंद्र, वार्ड कार्यालय सहित परियोजना कार्यालय में भी उपलब्ध रहेंगे।

हितग्राहियों के लिए योजना संबंधी जानकारी और समस्याओं के निराकरण हेतु 24×7 कंट्रोल रूम गठित

जिले में महतारी वंदन योजना के क्रियान्वयन तथा हितग्राहियों के समस्याओं के निराकरण हेतु जिला कार्यालय महिला एवं बाल विकास विभाग में 24×7 संचालित कंट्रोल रूम का गठन किया गया है। कंट्रोल रूम का नंबर 8817462775 है जिसपर जानकारी हेतु संपर्क किया जा सकता है। कंट्रोल रूम में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है जिसमें प्रातः 08 बजे से दोपहर 02 बजे तक कंप्यूटर ऑपरेटर सबीना खातून, दोपहर 02 बजे से रात 08 बजे तक सहायक ग्रेड 02 कमल किशोर तिर्की और रात 08 बजे से प्रातः 08 बजे तक सहायक ग्रेड 03 करन किशोर की ड्यूटी लगाई गई है।

हार जीत का दाव लगा रहे 42 जुवारियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : सूरजपुर पुलिस द्वारा जुवारियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 42 जुवारियाें को पकड़ने में सफलता हासिल की हैं। जुवारियो के पास से 6 लाख रुपए से अधिक पैसे भी जप्त की गई है। दिनांक 3-4 फरवरी 2024 की मध्यरात्रि में थाना सूरजपुर को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम शिवप्रसादनगर स्थित पेट्रोल पम्प के पास कुछ जुवारी जुआ खेल रहे है। जिसके बाद सूरजपुर व विश्रामपुर की संयुक्त टीम के द्वारा ग्राम शिवप्रसादनगर स्थित पेट्रोल पम्प के पास घेराबंदी कर 42 जुआड़ियों को रंगे हाथ पकड़ा।
पुलिस ने जिन 42 आरोपियों को पकड़ा है उनके नाम (1) सुनील शिवहरे निवासी लक्ष्मीपुर अम्बिकापुर (2) निर्मल सिंह ग्राम गंगोटी बसदेई (3) महेन्द्र साहू ग्राम सोनपुर बसदेई (4) हसनैन रजा ग्राम भवराही बसदेई (5) शिवकुमार सिंह ग्राम तिलसिवांपारा भटगांव (6) श्याम सुन्दर गुप्ता ग्राम जरही भटगांव (7) डलेश्वर राजवाड़े ग्राम सलका भटगांव (8) राजेश्वर प्रसाद साहू ग्राम बड़सरा झिलमिली (9) सुरेश कुशवाहा ग्राम पर्री सूरजपुर (10) दीपक सिंह ग्राम पर्री सूरजपुर (11) तुलेश्वर राम गाम जरहाडीह रघुनाथपुर (12) शिवकुमार विश्वकर्मा ग्राम सलका भटगांव (13) सत्येन्द्र सिदार ग्राम सलका, उदयपुर (14) नीरज जायसवाल ग्राम सलका, उदयपुर (15) कमलेश साहू ग्राम सरना, रघुनाथनगर (16) रामप्रसाद राजवाड़े ग्राम गजाधरपुर लटोरी (17) विपिन हलधर ग्राम सरगवां अम्बिकापुर (18) ठाकुर राजवाड़े ग्राम बतरा विश्रामपुर (19) सावन अग्रवाल ग्राम सरगवां उदयपुर (20) आकाश जायसवाल बौरीपारा अम्बिकापुर (21) राजू तांडिया ग्राम शिवप्रसादनगर बसदेई (22) अमित कुजूर ग्राम गंगापुर खुर्द अम्बिकापुर (23) बिकुल सोनी, मायापुर अम्बिकापुर (24) नरेश मुंडा अम्बिकापुर (25) तनवीर आलम ग्राम लटोरी (26) मुनेश्वर साहू मणीपुर अम्बिकापुर (27) आलोक पैंकरा, दर्रीपारा अम्बिकापुर (28) खुर्शीद आलम ग्राम करवां लटोरी (29) राहुल सिंह, अम्बिकापुर (30) नंदूलाल पैंकरा ग्राम मोहली झिलमिली (31) सुजीत गुप्ता, मणीपुर अम्बिकापुर (32) आलम खान ग्राम डांडगांव उदयपुर (33) राजू सिंह ग्राम डांडगांव उदयपुर (34) अजय तिर्की अम्बिकापुर (35) साजिद अंसारी ग्राम बटवाही लुण्ड्रा (36) मोहम्मद ताहिर ग्राम भवराही बसदेई (37) जय प्रकाश साहू ग्राम बड़सरा झिलमिली (38) अविनाश एक्का, गांधीनगर अम्बिकापुर (39) हदीश अंसारी ग्राम सोनपुर बसदेई (40) सुशील साहू ग्राम बड़सरा झिलमिली (41) प्रीतम दुबे ग्राम बड़सरा झिलमिली (42) विकास मिंज ग्राम भकुरा, अम्बिकापुर हैं।

राजीव युवा मितान क्लब योजना को राज्य सरकार ने किया बंद…

हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : कांग्रेस सरकार की राजीव युवा मितान क्लब योजना को भाजपा सरकार ने खत्म कर दिया है. इस संबध में खेल एवं युवक कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा ने जानकारी दी उन्होंने कहा कि अपने लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए ये योजना बनाई गई थी। छत्तीसगढ़ के युवाओं को इससे लाभ नहीं हो रहा था। इसलिए राजीव युवा मितान योजना को बंद कर दिया गया है। हमारी सरकार युवाओं और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाएगी। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने वित्तीय वर्ष 2021-22 से राजीव युवा मितान क्लब योजना शुरू की थी। योजना अंतर्गत प्रति तिमाही प्रति क्लब 25 हजार प्रदाय किया जा रहा था। यह राशि राज्य शासन द्वारा जिला स्तरीय समिति, जिला स्तरीय समिति से अनुविभाग स्तरीय समिति के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व तथा नगर निगम आयुक्त के चालू खाते में ट्रांसफर की जाती थी।

चार सूत्रीय मांगों को लेकर वन विभाग के कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर…

हिंद स्वराष्ट्र रायपुर अम्बिकापुर : छत्तीसगढ़ वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा चार सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। ये हड़ताल बीते दिन गुरुवार से पूरे प्रदेश में एक साथ हो रही है। बताया जा रहा है कि वन कर्मी लघु वनोपज विभाग में संविदा भर्ती से नाराज हैं। वन विभाग के कर्मचारियों का भर्ती से प्रमोशन के मौके खत्म होने का डर है। बता दें कि इन कर्मचारियों का राजधानी रायपुर जिले के तूता धरना स्थल पर प्रदर्शन जारी है। मिली जानकारी के अनुसार पहले चरण में बीते माह जनवरी में इनके द्वारा ज्ञापन दिया गया था, लेकिन मांगों को लेकर शासन ने ध्यान नहीं दिया। यही कारण है कि एक फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू किया गया है।

क्या हैं मांग

चार सूत्रीय मांगो में लघु वनोपज संघ के उपवन क्षेत्रपाल के 180 पद के खिलाफ संविदा पर नियुक्ति तत्काल बंद किया जाए। कर्मचारी 24 घंटे अपने कर्तव्य का पालन करते हैं, इसलिए वन विभाग के वंरक्षकों को 2400, वनपाल को 2800 उपवन क्षेत्रपाल को 4200 का नया ग्रेड पे स्वीकृत किया जाये। वन विभाग का विभागीय सेटअप विगत 10-15 वर्षों से पुनरीक्षित नहीं किया गया है।

पुनरीक्षित विभागीय सेटअप लागू किया जाये। 26.3.2023 के बाद नियुक्त किए गए समस्त वंरक्षकों का वेतनमान 3050-4590 किया गया है आदेश के परिपालन के लिए वित्त विभाग के माध्यम से छत्तीसगढ़ समस्त के कोष लेखा एवं पेंशन समस्त जिला कोषालयों को पालन करने हेतु निर्देशित करने की कार्रवाई की जाये।

एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडेय का निधन…

हिंद स्वराष्ट्र : एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडेय को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। उनके सोशल मीडिया हैंडल पर 2 फरवरी की सुबह एक पोस्ट शेयर किया गया, जिसे देखकर फैंस परेशान हो गए। इस पोस्ट में लिखा है कि पूनम की मौत हो गई है। उनका निधन सर्वाइकल कैंसर से हुआ है। यह जानकारी उनके मैनेजर ने सांझा की हैं।

पूनम पांडेय के इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो पोस्ट शेयर किया गया है, उसमें लिखा है, ‘आज की सुबह हमारे लिए कठिन है। आपको यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि हमने सर्वाइकल कैंसर के कारण अपनी प्यारी पूनम को खो दिया है। जो लोग भी उनके संपर्क में आए, वो उनसे प्यार से मिलीं। दुख की इस घड़ी में हम प्राइवेसी का अनुरोध करेंगे और हमारे साथ शेयर की गई हर बात के लिए उन्हें प्यार से याद करते हैं।’

Next Football World Cup Excitement!

Lorem Ipsum is simply dummy text of the printing and typesetting industry. Lorem Ipsum has been the industry’s standard dummy text ever since the 1500s, when an unknown printer took a galley of type and scrambled it to make a type specimen book. It has survived not only five centuries, but also the leap into electronic typesetting, remaining essentially unchanged. It was popularised in the 1960s with the release of Letraset sheets containing Lorem Ipsum passages, and more recently with desktop publishing software like Aldus PageMaker including versions of Lorem Ipsum.

error: Content is protected !!