Home Blog Page 70

रायपुर में होगा IPL का मुकाबला!.. फ्रेंचाईजी ग्रुप ने किया इंटरनेशनल स्टेडियम का निरीक्षण…

रायपुर : राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक अच्छी खबर निकलकर सामने आ रही हैं। सूत्रों की माने तो प्रदेश वासियों को एक बार फिर से क्रिकेट के महाकुम्भ में शामिल होने यानी इंडियन प्रीमियर लीग जैसे लोकप्रिय क्रिकेट लीग देखने का मौका मिल सकता हैं। अगर सबकुछ सही रहा तो 2024 के आईपीएल के मुकाबले रायपुर के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित कराये जा सकते हैं।

जानकारी के मुताबिक मुकाबलों के संभावनाओं को टटोलने आईपीएल टीम के फ्रेंचाइजी ने स्टेडियम का दौरा किया हैं। अब उनके रिपोर्ट का इंतज़ार हैं। किसी भी तरह के सफल मुकाबले के आयोजन में राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन की भी बड़ी भूमिका होगी लिहाजा अगर टीम फ्रेंचाइजी और सरकार के बीच समन्वय सही रहा तो इस साल होने वाले आईपील के मैच रायपुर स्थित दुनिया के चौथे सबसे बड़े शहीद वीर नारायण इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में देखने को मिल सकता हैं। ऐसा इसलिए भी संभव हैं क्योंकि आईपीएल के लिए अबतक सिर्फ 17 मुकाबलों के लिए वेन्यू तय किये गये हैं। ऐसे में रायपुर वासियों को उम्मीद हैं कि उन्हें लम्बे वक़्त के बाद क्रिकेट का धमाल देखने को मिल सकता हैं।

कब से हैं IPL
बता दें कि आईपीएल 2024 अगले महीने यानी 22 मार्च को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में शुरू हो रहा है। महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से मुकाबला करेगी। बीसीसीआई के अनुसार, 17 दिनों में 21 मैच खेले जाएंगे जो 22 मार्च से 7 अप्रैल के बीच होंगे। बाकी का शेड्यूल भारत में होने वाले आम चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद जारी किया जाएगा।

गगनयान मिशन के लिए अंतरिक्ष जाएंगे 4 भारतीय…

हिंद स्वराष्ट्र नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरिक्ष में जाने वाले चार भारतीयों को आज सम्मानित किया। अंतरिक्ष में जाने वाले अंतरिक्ष यात्रियों में ग्रुप कैप्टन प्रशांत नायर, ग्रुप कैप्टन अजीत कृष्णन, ग्रुप कैप्टन अंगद प्रताप और विंग कमांडर सुभांशु शुक्ला शामिल हैं।

गौर से देखे इन दरिंदो को, 10 साल के मासूम की हत्या कर फिरौती मांगने में जिनके नहीं कांपे हाथ…

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर-प्रतापपुर : प्रतापपुर में हुए रिशु हत्याकांड का खुलासा आज पुलिस द्वारा किया गया। पुलिस द्वारा मीडिया को बताया गया कि अशोक कुमार कश्यप पिता स्व. विश्वनाथ कश्यप द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि दिनांक 29.01.2024 के शाम करीब 4.00 बजे इसका 10 वर्षीय नाबालिक बालक खेलने के लिये जा रहा हूं कहकर घर से निकला था जो शाम करीब 5.00 बजे तक घर वापस नहीं आया तो बालक की पतासाजी आस-पडोस एंव रिश्तेदारी में किये पता नहीं चला है, शंका है कि बालक को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर भगाकर अपने साथ ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट गुम इंसान क्रमांक 06/24 एवं अपराध क्रमांक 48/24 धारा 363 भादसं0 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना पतासाजी में लिया गया। 
पतासाजी के दौरान प्रार्थी के मोबाईल नम्बर पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन कर बालक को अपने कब्जे में होना बताते हुए फिरौती की मांग किया। जिसके कॉल का वाईस रिकार्डिंग प्रार्थी के पेश करने पर जप्त किया गया है। बाद अज्ञात व्यक्ति द्वारा प्रार्थी के घर में फिरौती के संबंध में धमकी भरा एक चिट्ठी दिनांक 14-15 फरवरी 2024 के दरमियानी रात एवं एक चिट्ठी व फिरौती के कॉल करने में इस्तेमाल किया गया आई टेल कम्पनी का की-पैड मोबाईल छोड़ने से प्रार्थी के पेश करने पर दोनों चिट्ठी एवं मोबाईल को जप्त किया गया। प्रकरण में अपहृत बालक व अज्ञात आरोपी के पतासाजी हेतु हर संभव प्रयास किये जाने के दौरान मुखबीर से सूचना मिला कि अपहृत बालक के पड़ोसी शुभम सोनी उर्फ गोलू एवं विशाल ताम्रकर की गतिविधि घटना दिनांक से ही संदिग्ध है, दोनों के मोबाईल नम्बरों के सीडीआर का अवलोकन किया जाकर दोनों संदेहियों को तलब कर कड़ाई से पूछताछ किया गया, जो दोनों के द्वारा बताया गया उनके द्वारा फिरौती के लिए दिनांक 29.01.2024 को नाबालिक बालक का प्रतापपुर कॉलेज रोड पुल के पास से अपहरण कर मोटर सायकल से ग्राम करसी प्रेममारा जंगल ले गये जहां रात होने पर अपहृत बालक के द्वारा घर ले जाने का जिद करने से विशाल ताम्रकर डण्डा से बालक के सिर में मारा जिससे बालक की मौके पर मृत्यु हो गई, फंसने के डर से दोनों बालक के शव को प्रेममारा जंगल करसी में पत्थर खोह पर अपने मोटर सायकल से पेट्रोल निकाल कर जलाकर घर वापस आ गये। शव को जलाने के दो दिन बाद विशाल ताम्रकर बुलेट मोटर सायकल से पुनः प्रेममारा जंगल जाकर मृतक बालक के जले हुए हड्डियों के टुकड़ों को जंगल घटना स्थल के पास ही अलग-अलग जगह फेंक दिया। दिनांक 08.02.2024 को शुभम सोनी उर्फ गोलू अम्बिकापुर जाकर लटोरी रोड से एक व्यक्ति का मोबाईल लूटकर ले गया और उसी लूट के मोबाईल से प्रार्थी अशोक कश्यप के मोबाईल नम्बर पर फिरौती के लिए कॉल करने लगा तथा शुभम सोनी फिरौती के लिए धमकी भरा चिट्ठी लिखकर प्रार्थी के घर फेंकने लगा, दोनों संदेहियों का गवाहों के समक्ष पृथक-पृथक मेमोरण्डम कथन लेख कर दोनों आरोपियों को पुलिस टीम, गवाहों एवं परिजनों के साथ ग्राम करसी प्रेममारा जंगल पत्थल खोह पहूंचकर आरोपियों के निशानदेही पर जंगल का बारीकी से सर्च कराया गया जो मृतक के कपड़ों का जला अवशेष, प्लास्टिक बोतल का अवशेष, 1 जोड़ी चप्पल, मृतक के खोपड़ी एवं शरीर के अन्य भागों के हड्डियों के जले अवशेष बरामद हुआ। मौके पर सर्च पंचनामा तैयार कर चप्पल को मृतक के परिजन पिता अशोक कश्यप को दिखाकर चप्पल को पहचान करने से विधिवत् पहचान पंचनामा बाद बरामदगी पंचनामा तैयार किया गया। मौके पर देहाती मर्ग इन्टीमेशन चाक कर शव पंचनामा कार्यवाही उपरांत शव का पी.एम. कराया गया।
आरोपी विशाल ताम्रकर के निशानदेही पर मृतक का एक जोड़ी चप्पल, घटना में प्रयुक्त डण्डा, जले हुए कपड़े के अवशेष, प्लास्टिक का पानी बोतल के अवशेष, राख, बजाज सीटी 100 मोटर सायकल क्रमांक सीजी 15 डीजे 5130 एवं विवो कम्पनी का मोबाईल जप्त किया गया है एवं आरोपी शुभम सोनी उर्फ गोलू से उसका स्वभाविक लेख, वाईस सैम्पल एवं उसका रियल-मी कम्पनी का मोबाईल जप्त किया गया है, प्रकरण में धारा 364(क), 302, 201, 120(बी) भादसं. जोड़ी गई है। आरोपी (1) शुभम सोनी उर्फ गोलू पिता कमलेश सोनी उम्र 26 वर्ष (2) विशाल ताम्रकार पिता राजेन्द्र ताम्रकार उम्र 28 वर्ष दोनों निवासी वार्ड क्र. 04 प्रतापपुर, थाना प्रतापपुर को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है।

लेजेंडरी सिंगर पंकज उधास का निधन,, 72 साल की उम्र में ली अंतिम सांस…

हिंद स्वराष्ट्र : मनोरंजन जगत से एक बुरी खबर सामने आई है. लेजेंडरी सिंगर पंकज उधास का निधन हो गया है. 72 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली. पंकज की बेटी नायाब उधास ने सिंगर की मौत की खबर शेयर की है. पोस्ट में उन्होंने लिखा- बहुत दुख के साथ हमें ये आपको बताना पड़ रहा है कि पद्मश्री पंकज उधास का 26 फरवरी 2024 को निधन हो गया है. वो लंबे समय से बीमार थे. वो उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे. 10 दिन पहले अस्पताल में भर्ती हुए थे. उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को किया जाएगा.
पंकज उधास के पीआर ने बताया कि सिंगर का निधन 26 फरवरी की सुबह करीबन 11 बजे ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुआ था. लंबे समय से वो बीमार थे. बीते कई दिनों से उनकी तबीयत ठीक नहीं चल रही थी. सिंगर के निधन की न्यूज पता चलने के बाद म्यूजिक जगत में मातम पसरा हुआ है. पंकज जैसे गजल गायक का यूं दुनिया छोड़ जाना फैंस को गमगीन कर गया है. हर कोई सोशल मीडिया पर नम आंखों से सिंगर को आखिरी श्रद्धांजलि दे रहा है.

बड़ी प्रशासनिक सर्जरी : 49 राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादले,,,,देखे आदेश….

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : सामान्य प्रशासन विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा एक बड़ी प्रशासनिक सर्जरी करते हुए 49 राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादले किए हैं। जारी तबादला सूची में अपर कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टरो के तबादले किए गए हैं।

देखे आदेश :

3 जिलों के कलेक्टर समेत 6 IAS अधिकारियों के तबादले, देखे आदेश…

हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आज एक आदेश जारी कर तीन जिलों के कलेक्टर समेत 6 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं।

देखे आदेश :

BIG BREAKING: 1 माह से लापता बच्चे का मिला कंकाल : पड़ोसी ने सीआईडी और क्राइम पेट्रोल देख हत्या कर जला दिया था शव….

हिंद स्वराष्ट्र प्रतापपुर :  29 जनवरी को प्रतापपुर स्थित अपने घर से लापता चौथी कक्षा के छात्र की उसके पड़ोसी ने ही अपहरण कर अपने एक दोस्त की मदद से हत्या कर दी। हत्या के बाद दरिंदों ने छात्र की लाश को बोरे में भरकर जंगल में जला दिया था। इसके बाद से वे नगरवासियों व पुलिस की गतिविधियों पर नजर रखे हुए थे। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब पुलिस ने शक के आधार पर छात्र के पड़ोसी को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो वह टूट गया और अपने दोस्त की मदद से हत्या कर शव जलाने की बात स्वीकार कर ली। जैसे ही यह खबर रविवार को नगरवासियों को पता चली लोगों का आक्रोश बढ़ गया और नगरवासियों ने जगह जगह पर उग्र प्रदर्शन किया। आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग करते हुए जमकर हंगामा किया। उग्र लोगों ने आरोपियों व उसके रिश्तेदार के कार, बाइक व पिकअप में तोडफ़ोड़ कर पिकअप को आग के हवाले कर दिया। तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया।

गौरतलब है कि प्रतापपुर नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 4 निवासी 11 वर्षीय रिशु कश्यप पिता अशोक कश्यप स्वामी आत्मानंद स्कूल में कक्षा 4थी में पढ़ता था। 29 जनवरी को स्कूल से वह घर लौटा और इसके बाद लापता हो गया। घरवालों ने उसकी खोजबीन शुरु की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। फिर परिजनों ने थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छात्र की खोजबीन शुरु की। छात्र के लापता होने के 10 दिन बाद भी उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा तो उसके परिजनों व नगरवासियों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने पुलिस को दो दिन का अल्टीमेटम भी दिया था। लोगों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस की दर्जनभर से ज्यादा टीमें छात्र की खोजबीन में लगाई गईं थी लेकिन इसके बावजूद बच्चे का कहीं पता नही चल सका। मिली जानकारी के अनुसार 3 दिन पूर्व पुलिस ने शक के आधार पर छात्र के पड़ोसी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु की। कड़ाई से पूछताछ में वह टूट गया और छात्र की हत्या के बाद शव को जंगल में अपने दोस्त के साथ हत्या कर शव जलाने की बात स्वीकार कर ली। सूत्रों के अनुसार हत्यारों द्वारा सीआईडी और क्राइम पेट्रोल देखकर घटना को अंजाम दिए जाने की बात पुलिस को बताई हैं। पुलिस हत्या के इस मामले का खुलासा सोमवार को करेगी।

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुंवारपुर में धूम धाम से मनाया गया विदाई समारोह…

हिंद स्वराष्ट्र भरतपुर गणेश तिवारी : विकाशखण्ड भरतपुर अंतर्गतआज दिनांक  शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुंवारपुर  में कक्षा 11वीं के बच्चों द्वारा कक्षा 12वीं के विद्यायर्थियों का विदाई समारोह आयोजित कर परंपरा अनुरूप विदाई दिया गया.
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित,दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया कार्यक्रम के उद्बोधन में हीरा लाल मौर्य द्वारा बच्चों को बेहतर अंक लाने हेतु प्रोत्साहित करते हुए क्षेत्र का नाम विभिन्न क्षेत्रों में ऊंचा करने हेतु बधाई एवं शुभकामनाएं दी  गई इसी कार्यक्रम में प्राचार्य राजेश कुमार द्विवेदी द्वारा बच्चों को संबोधित करते हुए बताया गया कि शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम है जिससे जीवन की विभिन्न चुनौतियों को स्वीकार किया जा सकता है एवं अध्ययन के समय किसी भी प्रकार के नकारात्मक विचार अपने अंदर ना आने दें खुशनुमा माहौल में परीक्षा की तैयारी करें,सभी छात्र/छात्राओं  को विदा करते समय उनके उज्जवल भविष्य की कामना की ,और उन्हें  सफलता  का शुभ  आशीष  दिया , संस्था ने अपनी जिम्मेदारियों और शिक्षक की भूमिका  को हर लिहाज  में पूरा करने का प्रयास किया है उन्होंने विभिन्न मौके पर बच्चो को बेहतर  के लिए उन्हें बधाई भी दी।तथा कार्यक्रम के अंत में कक्षा 10 वीं, एवं 12 के विद्यार्थियों को प्रवेश पत्र वितरण मुख्य अतिथि हीरालाल मौर्य द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हीरा लाल मौर्य  मंडल अध्यक्ष कुंवापुर,विशिष्ठ अतिथि के रूप में हीरा लाल यादव, माधव सिंह सेवा निवृत शिक्षक, भैया प्रसाद मंडल महामंत्री रामाश्रय पांडेय,भरत शरण पांडेय , राजेश प्रसाद बैगा , संतोष कुमार मिश्रा विद्यालय के प्राचार्य राजेश कुमार द्विवेदी, विनोद कुमार सिंह व्याख्याता, राजेश प्रसाद भुर्तिया, नारायण प्रसाद प्रधान, बिंदु शुक्ला, कु.प्रज्ञा पांडेय , समय कुमार सांधे , शेषणारायण यादव  शैक्षिक समन्वयक संकुल केंद्र कुंवारपुर,मा.शा.कुंवारपुर से  विद्यासागर कुर्रे, राजेश्वरी बैगा एवं  समस्त शिक्षक स्टाफ एवं सभीे छात्र/छात्राए उपास्थित रहे।

प्राथमिक शाला मसौरा मे सरपंच द्वारा दिया गया न्योता भोज…

हिंद स्वराष्ट्र जनकपुर गणेश तिवारी : संकुल केंद्र बहरासी अंतर्गत प्राथमिक शाला मसौरा में आज सरपंच कुदरा फूलचंद  द्वारा न्योता भोज का आयोजन किया गया जिसमें कुवारपुर मंडल अध्यक्ष हीरालाल मौर्य, पूर्व मंडल अध्यक्ष हीरालाल यादव , किसान मोर्चा के अध्यक्ष माधव सिंह जी मंडल के महामंत्री भैया प्रसाद जी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी भरतपुर मो. इस्माइल खान विकासखंड स्त्रोत समन्वयक देवेंद्र कुमार गुप्ता, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी सुदर्शन पैकरा संकुल प्राचार्य वीरेंद्र कुमार त्रिपाठी एसएमसी के अध्यक्ष कुंती यादव,  मुकेश यादव कमलेश यादव SMC सदस्य शैक्षिक समन्वयक राम निवास चतुर्वेदी श्री राजकुमार गुप्ता प्रधान पाठक उदयभान द्विवेदी, प्रकाश कुमार श्रीवास्तव, समीक्षा सिंह, भैया लाल बैगा एवं शाला में अध्यनरत सभी बच्चों को न्योता भोज कराया गया जिसमें भोजन मे चावल दाल पुरी सब्जी सेवई सेव केला खिलाया गया एवं सरपंच द्वारा बच्चों को कापी पेन वितरित कर शिक्षा मे उच्च प्रदर्शन करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।

अर्बन चौपाटी मे हुड़दंगी : 5 नाबालिक समेत कुल 10 आरोपी गिरफ्तार…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर :  सरगुजा पुलिस कों बीते देर शाम अर्बन चौपाटी स्थित सोडा दुकान मे कुछ आसामजिक तत्वों द्वारा हुड़दंग एवं लड़ाई झगड़ा करने की सूचना प्राप्त हुई, सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटनास्थल की घेराबंदी कर कुल 05 विधि से संघर्षरत बालक समेत कुल 10 आरोपियों कों मौक़े से पकड़ा गया हैं।
प्रकरण मे प्रार्थी शैलू सिंह उम्र 27 वर्ष साकिन अमलभिट्टी दरिमा द्वारा थाना कोतवाली आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि प्रार्थी अर्बन चौपाटी मे पिछले 2 वर्षो से सोडा दुकान का संचालन करता हैं कि घटना दिनांक 23/02/24 कों प्रार्थी अपने दुकान मे था कि देर शाम रामेश्वर नागेश, संदीप शर्मा, विक्की कुमार सिंह अपने अन्य साथियो के साथ एक राय होकर डंडा एवं अन्य हथियार लेकर अर्बन चौपाटी स्थित प्रार्थी के सोडा दुकान के आकर पुरानी रंजिश की बात कों लेकर प्रार्थी से गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए सोडा दुकान मे रखे सामानो कों तोड़फोड़ करते हुए प्रार्थी से मारपीट किये हैं, जो प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली मे अपराध क्रमांक 96/24 धारा 147, 148, 149,294, 506, 323, 427 भा.द.वि. 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध दर्ज कर विवेचना मे लिया गया।
दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा मौक़े से पकडे गए 05 विधि से संघर्षरत बालको एवं अन्य 05 आरोपियों से पूछताछ किये जाने पर अपना नाम (01) संदीप शर्मा उम्र 19 वर्ष साकिन गोधनपुर थाना गांधीनगर (02) रामेश्वर नागेश उम्र 18 वर्ष साकिन घंघरी थाना लुण्ड्रा (03) विक्की कुमार सिंह उम्र 19 वर्ष साकिन केरता चौकी खड़गवा थाना सुरजपुर (04) भानुप्रताप सिंह उम्र 21 वर्ष साकिन नवापारा गीधनपुर रोड थाना गांधीनगर (05) रविचन्द राजवाडे उम्र 20 वर्ष साकिन गोरसी डबरा थाना गांधीनगर का होना बताये, जो आरोपियों से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर अपराध घटित करना स्वीकार किया गया, आरोपियों से घटना मे प्रयुक्त आलाजरब एवं  03 नग दुपहिया वाहन मौक़े से बरामद किया गया हैं, जो आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता हैं एवं विधि से संघर्षरत बालको के विरुद्ध कार्यवाही कर माननीय किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जाता हैं।
सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना कोतवाली से उप निरीक्षक अर्जुन यादव, सहायक उप निरीक्षक संजय गुप्ता, प्रधान आरक्षक छत्रपाल सिंह, सियाराम मरावी, आरक्षक मोती केरकेट्टा शामिल रहे।

मेडिकल स्टोर की आड़ में नशे का कारोबार, महिला गिरफ्तार…

महिला के कब्जे से कुल 310 नग प्रतिबंधित इंजेक्शन एवं 318 नग प्रतिबंधित टेबलेट कुल किमती लगभग 83000/- रुपये किया गया बरामद

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : सरगुजा पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध अभियान “नवाबिहान” चलाकर प्रतिबंधित नशीले पदार्थो के खरीद फरोख्त एवं तस्करी करने वाले आरोपियों के खिलाफ पुलिस टीम द्वारा पैनी नजर रखकर सख़्ती से कार्यवाही की जा रही हैं। इसी क्रम मे दिनांक 23/02/24 को थाना कोतवाली पुलिस टीम को मुखबीर सुचना प्राप्त हुई कि जनपदपारा रोड स्थित दर्श मेडिकल दुकान के संचालक द्वारा अपने मेडिकल दुकान एवं घर मे प्रतिबंधित इंजेक्शन एवं टेबलेट रखकर नवयुवकों कों अधिक कीमत पर बिक्री किया जा रहा हैं, नगर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व मे पुलिस टीम द्वारा मुखबीर सुचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए दर्श मेडिकल दुकान की घेराबंदी कर संचालक कों पकड़कर पूछताछ किया गया जो महिला संदेही द्वारा अपना नाम (01) ज्योति जायसवाल पति देवेश जायसवाल उम्र 28 वर्ष साकिन जनपदपारा अम्बिकापुर का होना बताई, महिला संदेही के दुकान एवं जनपदपारा स्थित घर की तलाशी लेने पर कुल 310 नग प्रतिबंधित नशीला इंजेक्शन एवं 318 नग प्रतिबंधित नशीला टेबलेट कुल किमती लगभग 83000/- रुपये मौक़े से बरामद किया गया हैं, आरोपिया से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ करने पर प्रतिबंधित इंजेक्शन एवं टेबलेट कों मेडिकल दुकान के आड़ मे दुकान एवं घर से बिक्री करना स्वीकार किया गया।

आरोपिया के विरूद्ध अपराध सबूत पाए जाने से थाना कोतवाली मे अपराध क्रमांक 97/24 धारा 21(सी), 22(सी) एन.डी.पी.एस. एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपिया को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाता है।

प्रधानमंत्री मोदी के हाथों अंबिकापुर-शिवनगर 52 किमी सड़क का हुआ लोकार्पण, राजधानी रायपुर से दूरी हुई कम,,छत्तीसगढ़ में 34,427 करोड़ रूपए की 10 परियोजनाओं हुआ लोकार्पण और शिलान्यास…..

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को विकसित भारत, विकसित छत्तीसगढ़ कार्यक्रम के तहत पूरे प्रदेश में 34,427 करोड़ रूपए की 10 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के अंतर्गत सरगुजा की शिवनगर-अंबिकापुर सड़क परियोजना भी शामिल है।
राज्य के सभी विधानसभाओं में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विकसित भारत संकल्प यात्रा के संदर्भ में प्रधानमंत्री संवाद वर्चुअल कार्यक्रम के तहत पीजी कॉलेज हॉकी ग्राउंड में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां विधायक राजेश अग्रवाल, सरगुजा संभागायुक्त  जीआर चुरेंद्र, कलेक्टर विलास भोस्कर, पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, जिला स्तरीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। विधानसभावार आयोजित इस कार्यक्रम का आयोजन सीतापुर विधानसभा अंतर्गत मैनपाट महोत्सव स्थल और लुण्ड्रा विधानसभा अंतर्गत डडगांव पंचायत में भी किया गया।
सड़क निर्माण से बढ़ी कनेक्टिविटी, राजधानी रायपुर से दूरी हुई कम- 5 मार्च 2010 में भारत सरकार द्वारा रायपुर-बिलासपुर-कटघोरा-अम्बिकापुर मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग क्र. 130 घोषित किया गया है। सरगुजा जिला अन्तर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग क्र. 130 की कुल लंबाई 52.400 किलोमिटर है, जो कि शिवनगर से प्रारंभ होकर अम्बिकापुर तक है। इस सड़क निर्माण हेतु 397.32 करोड़ प्रशासकीय स्वीकृति मिली थी। इस मार्ग में उदयपुर, लखनपुर, अम्बिकापुर जैसे नगरीय क्षेत्र है। यह मार्ग आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र से होकर गुजरता है। इस राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण के फलस्वरूप शिवनगर से लेकर अम्बिकापुर तक के मार्ग से लगे ग्राम गुमगा, डाडगांव, मनोहरपुर, दावा, बिसुनपुर, पंडरीपानी, सोनतरई, डुमरडीह, उदयपुर, झिरमिटी, जजगा, अमगसी, जुडवानी, अंधला, हंसडांड, कुंवरपुर, जुनाडीह, लखनपुर, केवरा, केवरी, रजपुरीकला, लहपटरा, सिंगीटाना, जोगीबांध, उदयपुर ढाब, मेण्ड्राकला, भिट्ठीकला, सुन्दरपुर, मांझापारा, सांडबार के ग्रामवासी सीधे तौर पर लाभान्वित हुए हैं। इस मार्ग के निर्माण से पूर्व, सरगुजा जिला मुख्यालय, अम्बिकापुर से राजधानी रायपुर जाने हेतु 8 से 10 घंटे का समय लगता था, वर्तमान में यह दूरी तय करने में 6 से 7 घंटा लगता है। जिससे आपातकालीन चिकित्सा एवं अन्य इमरजेंसी कार्य हेतु राजधानी रायपुर जाने के लिए सुलभ आवागमन की सुविधा उपलब्ध हो गयी है। यह राष्ट्रीय राजमार्ग क्र. 343 (अम्बिकापुर-रामानुजगंज-गढ़वा), राष्ट्रीय राजमार्ग क्र. 43 (कटनी-गुमला मार्ग) मार्ग को जोड़ता है, जिससे छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य (उड़ीसा, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, झारखण्ड) में कनेक्टीविटी बढ़ी है। मार्ग बनने से सरगुजा जिले के पड़ोसी जिलों (सूरजपुर, जशपुर, बलरामपुर) में कनेक्टीविटी बढ़ी है। मार्ग बनने से एक राज्य से दूसरे राज्य एवं एक जिले से दूसरे जिले की कनेक्टीविटी बढ़ गई है, जिससे क्षेत्रीय पर्यटन में वृध्दि, स्थानीय लोगों को व्यवसाय एवं स्थानीय पर्यटन का बढ़ावा हो रहा है।

सभी वर्गों के समावेशी विकास की दिशा में कार्य कर रही छत्तीसगढ़ सरकारः मुख्यमंत्री साय..नर्मदापुर में झंडा पार्क की स्थापना के लिए एक करोड़, मैनपाट महोत्सव आयोजन के लिए प्रतिवर्ष 50 लाख रुपए की घोषणा….

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव के शुभारंभ में पहुंचे। समारोह में उन्होंने मैनपाट को पर्यटन की दिशा में और सुदृढ़ करने की बात कही, ताकि लोग सनातन और बौद्ध धर्म दोनों के समागम स्थल में सुकून की अनुभूति महसूस करें। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार प्रदेश के सभी वर्गों के समावेशी विकास की दिशा में कार्य कर रही है। साय ने माताओं एवं बहनों का भी अभिनंदन करते हुए कहा कि प्रदेश भर की महिला शक्ति को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महतारी वंदन योजना के तहत राशि मिलना शीघ्र प्रारंभ हो जाएगा। प्रदेश भर से 70 लाख महिलाओं ने इसका फॉर्म भरा है और फॉर्म भरने की प्रक्रिया आगे भी प्रारंभ रहेगी, ताकि हमारी पात्र माताओं एवं बहनों को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने बताया कि हमारी सरकार हर छत्तीसगढ़िया के भांजे श्री राम के दर्शन का सपना पूरा करेगी। साथ ही चरण पादुका योजना को फिर से शुरू किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मैनपाट महोत्सव में नर्मदापुर में झंडा पार्क की स्थापना के लिए एक करोड़ की घोषणा की। साथ ही मैनपाट महोत्सव आयोजन के लिए प्रतिवर्ष 50 लाख रुपए की घोषणा की। इस अवसर पर सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो, लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज एवं अम्बिकापुर विधायक  राजेश अग्रवाल भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का तिब्बती शरणार्थी बंधुओं द्वारा पारंपरिक वेशभूषा में तिब्बती परम्परा से आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री साय ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया। इस अवसर पर स्थानीय कलाकारों द्वारा साईक्लिंग सहित कई एडवेंचर स्पोर्ट्स का आयोजन किया गया। महोत्सव के दौरान नौकायन, जूमरिंग, आर्चरी, पतंग उत्सव, राज्य स्तरीय साइकिल रेस, पैरा सीलिंग, वैली क्रासिंग, हैंगिंग बॉल सहित अन्य रोमांचक खेलों का आयोजन होगा।

मुख्यमंत्री साय ने किया विभागीय स्टॉल का अवलोकन
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मैनपाट महोत्सव में विभिन्न विभागों के स्टॉल का निरीक्षण किया जहां विभागीय योजनाओं पर आधारित जीवंत मॉडल बनाए गए हैं। विभागों द्वारा स्टॉल में कृषि विभाग द्वारा प्रधानमंत्री जनमन योजना अंतर्गत कृषि विकास पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई। पशुपालन विभाग द्वारा हर घर कुक्कुट पालन, रेशम विभाग द्वारा टसर धागाकरण, वन विभाग द्वारा वन सम्पदा, जल संसाधन विभाग द्वारा घुनघुट्टा डेम, मत्स्य विभाग द्वारा मछली पालन से समृद्धि, आदिवासी विकास विभाग द्वारा देवगुड़ी पर आधारित, जीवंत मॉडल बनाया गया। इसी तरह लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा हर घर नल पर आधारित, शिक्षा विभाग द्वारा पीएम श्री योजना, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना एवं महिला सशक्तिकरण तथा अंत्याव्यवसायी विभाग, समाज कल्याण विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, स्वास्थ्य विभाग द्वारा, कृषि विज्ञान केंद्र, केंद्रीय जेल द्वारा कैदियों द्वारा बनाए गए विभिन्न काष्ठ शिल्पों, सीएसपीडीसीएल, हथकरघा के स्टॉल लगाए गए।

मुख्यमंत्री साय ने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को बांटे सामग्री एवं प्रमाण पत्र
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा विभिन्न विभागों के हितग्राहियों को सामग्री एवं प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। इसमें कृषि विभाग द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड, उद्यान विभाग द्वारा पावर स्प्रेयर, पशुधन चिकित्सा विभाग द्वारा बैकयार्ड कुक्कट इकाई, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल जीवन मिशन, मत्स्य पालन विभाग द्वारा नाव जाल योजना और फुटकर मछली विक्रय योजना, स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड, शिक्षा विभाग द्वारा स्थाई कोरवा जाति प्रमाण पत्र, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, खाद्य विभाग द्वारा प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, श्रम विभाग द्वारा असंगठित कर्मकार प्रसूति सहायता योजना, अंत्यवसाई विभाग द्वारा अनुसूचित जनजाति आदिवासी महिला सशक्तिकरण, स्मॉल बिजनेस योजना, अंत्योदय स्वरोजगार योजना और महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सुकन्या समृद्धि योजना के 05-05 हितग्राही शामिल रहे।

तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव की हुई शानदार शुरुआत : विख्यात हास्य कवि डॉ सुरेंद्र दुबे ने अपनी प्रस्तुति ने किया लोगों को लोटपोट
नामचीन हस्तियों सहित स्थानीय कलाकारों, स्कूली बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर :  मैनपाट महोत्सव के पहले दिन शुक्रवार को प्रसिद्ध बॉलीवुड कलाकारों, स्थानीय कलाकारों, स्कूली बच्चों ने अपनी रंगारंग प्रस्तुतियों से महोत्सव को शानदार बनाया। हिंदी, छत्तीसगढ़ी, सरगुजिहा, नागपुरी गीतों का दर्शकों ने लुत्फ उठाया। महोत्सव में विख्यात हास्य कवि डॉ सुरेंद्र दुबे ने अपनी प्रस्तुति में तुकबंदी करते हुए सरगुजावासियों को झक्कास बताया। उनकी शानदार प्रस्तुति ने लोगों को लोटपोट कर दिया।


इस दौरान गायिका मनाली सांखला के भक्तिमय गीतों से माहौल भक्तिमय हुआ। श्रद्धा पण्डित ने सुसराल गेंदा फूल, तू तो एवें एवें लूट गया जैसे गीतों ने लोगों को थिरकने पर मजबूर किया। इसके साथ ही स्वामी आत्मानन्द विद्यालय नर्मदापुर, कस्तूरबा आवासीय विद्यालय नर्मदापुर, पहाड़ी कोरवा आवासीय विद्यालय घघरी सहित विद्यालय, महाविद्यालय के बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति दीं।



विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा-
मैनपाट महोत्सव के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। आयोजित दंगल प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलों से आए 58 पहलवान इसमें हिस्सा ले रहें हैं। महिला एवं पुरुष वर्ग में आयोजित इस प्रतियोगिता में पुरूष वर्ग में 70 किलोग्राम से अधिक एवं 70 किलोग्राम से कम वजन वर्ग, वहीं महिला वर्ग में 50 किलोग्राम से अधिक एवं 50 किलोग्राम से कम वजन वर्ग में प्रतियोगिता होगी। महोत्सव के पहले दिन प्रतिभागियों के बीच जमकर मुकाबला हुआ, एक-दूसरे को धूल चखाने सभी ने अपनी पूरी ताकत झोंकी। प्रतियोगिता का रोमांच शुरू से अंत तक बना रहा, दर्शक विजेता खिलाड़ी को देखने उत्साहपूर्वक मैदान में डंटे रहे।

इसी प्रकार ओपन बहुरूपिया प्रतियोगिता एकल एवं समूह दोनों श्रेणी में आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न रंगीन पोशाकों में सजे प्रतिभागी अलग-अलग वेशभूषा में स्टेज पर पहुंचे। वहीं आयोजित तीरंदाजी प्रतियोगिता में भी लोगों ने अपनी तीरंदाजी विधा का उत्तम प्रदर्शन किया।
एडवेंचर स्पोर्ट्स, बोटिंग, फूड जोन, कैम्पिंग सहित अन्य गतिविधियों रहे आकर्षण का केंद्र
महोत्सव स्थल पर लगा विशाल मेले में हजारों की संख्या में लोगों ने मनोरंजक झूलों एवं दुकानों का आनन्द उठाया। कार्यक्रम स्थल पर बने फूड जोन में लोगों ने पकवानों के चटखारे लेकर लुत्फ उठाए। फैंसी पतंग उत्सव में रंग-बिरंगे पतंगों से आकाश रोशन हुआ, रोपाखार जलाशय में बोटिंग के माध्यम से लोगों ने सैर-सपाटे का आनंद उठाया। इसके साथ ही मेहता पॉइंट पर आयोजित एडवेंचर स्पोर्ट्स पैरासेलिंग, पैराग्लाइडिंग, कैम्पिंग आदि ने भी लोगों को आकर्षित किया।

केंद्र में भाजपा की सरकार एक बार फिर से ला दो, हम भारत को दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति बनाएंगे : अमित शाह

हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के लिए लोकसभा चुनाव का शंखनाद करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हुँकार भरी और कहा कि आने वाला चुनाव देश का भविष्य तय करने वाला चुनाव है। आने वाला चुनाव देश को पूर्ण विकसित और भारत माता को विश्व गुरु बनाने के लिए महत्वपूर्ण चुनाव है। श्री शाह ने कहा कि सन 2014 में 11 में से 10 सीटें भाजपा को आपने दी, 2019 में 11 में से 9 सीटें भाजपा को दी और विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा बहुमत से भाजपा की सरकार बनाई और एक नाकारा सरकार, जिसने न तो नक्सलवाद पर लगाम कसी और न ही छत्तीसगढ़ के लोगों के साथ न्याय किया, उसे उखाड़ फेंका। श्री शाह गुरुवार को जांजगीर-चाँपा में भाजपा की विजय महासंकल्प रैली में महती जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

केंद्रीय गृह मंत्री श्री शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने 10 साल में देश के 60 करोड़ गरीबों का कल्याण करने का काम किया है। इन 10 वर्षों में मोदी जी ने देश के 60 करोड़ गरीबों को घर में नल से जल देने का काम किया, छत्तीसगढ़ में 38 लाख से ज्यादा घरों में पीने का अपनी आजादी के 75 साल बाद पहली बार पहुंचा है। देश के 60 करोड़ लोगों को 5 लाख तक के उपचार का पूरा खर्चा मोदी सरकार उठा रही है। पूरे छत्तीसगढ़ में 2 करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिल रहा है, 10 करोड़ से ज्यादा शौचालय बनाए गए, उसमें से 38 लाख शौचालय छत्तीसगढ़ में बने। 75 साल के बाद छत्तीसगढ़ की बहनों को शौचालय मिला। छत्तीसगढ़ के 2 करोड लोगों को 5 किलो अनाज प्रति व्यक्ति प्रतिमाह मुफ्त में मिलता है। मुफ्त में गरीब का चूल्हा जलाने का काम मोदी सरकार ने किया है। 36 लाख माताओं को गैस का सिलेंडर दिया,10 लाख लोगों को प्रधानमंत्री आवास दिया और पूरे छत्तीसगढ़ में सभी लोगों को कोरोना का नि:शुल्क का टीका लगाया। देश के 130 करोड़ लोगों को कोरोना का टीका लगाकर भारत और छत्तीसगढ़ को कोरोना से मुक्त बनाने का काम देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है।

केंद्रीय गृह मंत्री श्री शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने देश के अर्थतंत्र को आगे ले जाने का काम किया। हमारा देश दुनिया के अर्थतंत्र की तालिका में 11वें नंबर पर था, आज पाँचवें नंबर पर है। मोदी की गारंटी है कि केंद्र में भाजपा की सरकार एक बार फिर से ला दो, हम दुनिया में भारत को तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति बनाएंगे। श्री शाह ने कहा कि मोदी जी ने दलित, आदिवासी, पिछड़ा सभी का सम्मान करने का काम किया। 75 साल के बाद पहली बार किसी गरीब आदिवासी बेटी द्रौपदी मुर्मू जी को राष्ट्रपति बनाकर आदिवासियों का सम्मान करने का काम किया है। ओबीसी को पहली बार संवैधानिक मान्यता दी और 27 प्रतिशत आरक्षण दिया। ओबीसी आयोग का गठन किया। यह सभी योजनाएँ ओबीसी समाज, आदिवासी समाज, दलित समाज और सभी के लिए लागू करने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। इसके साथ-साथ आज भारत देश ने चंद्रयान को चंद्रमा पर भेजा और भारत को अंतरिक्ष क्षेत्र में दुनिया में तीसरी शक्ति बनाया। जी-20 के माध्यम से हमारी छत्तीसगढ़ी संस्कृति को पूरी दुनिया में पहुँचाने का काम श्री नरेंद्र मोदी ने किया। श्री शाह ने कहा कि देश को सुरक्षा देने का काम भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने किया। कश्मीर में धारा 370 का नासूर सालों से परेशान कर रहा था। 5 अगस्त 2019 को मोदी सरकार ने धारा 370 को समाप्त कर कश्मीर को हमेशा के लिए भारत के साथ मिला दिया। इसी प्रकार सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक कर पाकिस्तान के घर में घुसकर आतंकवादियों को दंडित करने का काम नरेंद्र मोदी की सरकार ने किया है।

केंद्रीय गृह मंत्री श्री शाह ने कहा, मैं तो आज राम के ननिहाल में आया हूँ। छत्तीसगढ़ राम का ननिहाल है। 500 साल से रामलला अपने घर में नहीं विराज पाए थे, मंदिर नहीं बना था, कांग्रेस ने साढ़े 500 साल से लटके हुए मसले को 75 सालों में समाप्त नहीं किया जबकि मोदी जी ने 22 जनवरी को रामलला के मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कर राम मंदिर का संकल्प पूरा किया। श्री शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में विष्णु देव साय की सरकार अभी-अभी बनी है। गुजरात में कहावत है पूत के लक्षण पालने से ही मालूम पड़ते हैं। 2 महीने में ही लगभग लगभग 30 प्रतिशत मोदी गारंटी को विष्णु देव साय की सरकार ने पूरा कर दिया है, चाहे धान का बोनस देना हो, चाहे अगले महीने महतारियों को प्रणाम करने के लिए हर महीना 1000 रुपए भेजना हो ,हर वादे को छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। श्री शाह ने विश्वास दिलाया कि जो वादा मोदी जी ने किया है, वह पत्थर की लकीर है। मोदी की हर गारंटी पूरी होगी। केंद्रीय गृह मंत्री ने पुरजोर अपील की कि इस बार पूरे छत्तीसगढ़ की 11 की 11 लोकसभा सीटें जिताकर कमल खिलाएँ, मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाएँ, मोदी जी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत बनाएँ मोदी जी के नेतृत्व में विकसित भारत बनाएँ।

छत्तीसगढ़ की सभी 11 की 11 सीटों में कमल खिलाकर केंद्र में नरेंद्र मोदी जी की सरकार बनानी है – विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि हमारी सरकार अभी दो महीने की है। मोदी की गारंटी में भाजपा ने जो वादे किए हैं उसको पूरा करने की दिशा में भाजपा की प्रदेश सरकार ने कदम बढ़ा दिया है। प्रधानमंत्री आवास का निर्णय ले लिया गया है, 2 साल के धान के बकाया बोनस 3716 करोड रुपए का भुगतान कर दिया गया है, 3716 करोड रुपए में किसानों के खाते में भेजा जा चुका है। 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी हुई है, धान का प्रति क्विंटल 3100 रूपए कीमत दे रहे हैं अंतर की राशि भी बहुत जल्द किसानों के खाते में भेज दी जाएगी। महतारी वंदन योजना के अंतर्गत आने वाले मार्च से सभी विवाहित महिलाओं को खाते में 12 हजार रूपए सालाना मिलने लगेगा। इसी तरह मोदी की गारंटी में जो भी वादा है उन सभी वादे को पूरा करेंगे। यह मोदी जी का चुनाव है, इस चुनाव में जांजगीर क्षेत्र सहित छत्तीसगढ़ की सभी 11 की 11 सीटों में कमल खिलाकर केंद्र में नरेंद्र मोदी जी की सरकार बनानी है।

केंद्र सरकार और छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार दोनों मिलकर विकास के नए आयाम गढ़ेंगे – किरण सिंह देव

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कश्मीर से धारा 370 हटाकर एक देश, एक विधान ,एक निशान की अवधारणा को साकार करने वाले देश के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का स्वागत करते हुए कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के विचारों और नीतियों तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उनकी गारंटी पर विश्वास जताकर छत्तीसगढ़ की मातृ शक्ति ने, युवाओं ने, हमारे सभी सर्व समाज धर्म जाति के संप्रदाय के लोगों ने भाजपा को सम्मान दिया, भाजपा की सरकार बनाई। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनते ही मोदी जी की सभी गारंटीयों को पूरा करने का काम शुरू कर दिया गया है। विगत 5 वर्षों में जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार हुआ करती थी, पूरे छत्तीसगढ़ में अत्याचार, अनाचार, दुराचार, भ्रष्टाचार सारी सीमाएँ पार कर चुका था। उस समय जब पहली बार गृह मंत्री अमित शाह आए थे, उन्होंने विश्वास दिलाया था कि छत्तीसगढ़वासियों अगर छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आप सभी के सहयोग से बनी तो मोदी जी की नीतियों, जितनी भी गारंटी है जिसे कांग्रेस ने पिछले 5 साल तक रोक कर रखा था इसका लाभ सीधे आप तक पहुँचाएंगे। वह समय आ गया है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार छत्तीसगढ़ में बन चुकी है, डबल इंजन की सरकार। हम हमेशा कहते थे केंद्र में नरेंद्र मोदी जी की सरकार और छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार दोनों मिलकर विकास करने विकास के नए आयाम गढ़ेंगे।

आज दुनिया में भारत एक सशक्त समृद्ध और शक्तिशाली देश के रूप में जाना जाता है – अरुण साव

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार को बने 10 साल हो गए हैं। इन 10 वर्षों में गाँव-गरीब और किसान की तरक्की का काम हुआ है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने हर गरीब के घर में शौचालय का निर्माण कराया, उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन दिया, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों को आवास देने का काम किया है, किसानों के सम्मान के लिए किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत भी किसानों को सशक्त करने के लिए की है। दुनिया में भारत का मान-सम्मान और गौरव बढ़ाने का काम प्रधानमंत्री श्री मोदी ने किया है। आज दुनिया में भारत एक सशक्त समृद्ध और शक्तिशाली देश के रूप में जाना जाता है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के कार्यकाल में आज 25 करोड़ जनता गरीबी रेखा से बाहर आ गई है। कोरोना काल के समय प्रधानमंत्री श्री मोदी ने देश की 140 करोड़ जनता को नि:शुल्क टीका लगाने का काम करके देश की लोगों की जान बचाने का काम किया है। मुफ्त में राशन देने का काम प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कोरोना काल किया है और यह राशन अभी भी देश की जनता को नि:शुल्क मिल रहा है। श्री साव ने कहा कि जांजगीर लोकसभा में फिर से एक बार पूरी ताकत लगा कर कमल खिलाना है।

भाजपा देश में सरकार बनाने के लिए काम नहीं करती, अपितु यह पूरे वर्ष देश की सेवा करने के लिए कार्य करती है – विजय शर्मा

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी चुनाव मोदी जी का चुनाव है, जो देश के लिए काम करते हैं। भारतीय जनता पार्टी देश में सरकार बनाने के लिए काम नहीं करती, अपितु यह पूरे वर्ष देश की सेवा करने के लिए कार्य करती है। केंद्र में भाजपा की सरकार बनने से पहले देश में जगह-जगह बमबारी होती थी लेकिन पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में ऐसी कोई घटनाएँ नहीं हुई है। आज ब्रह्मोस मिसाइल दूसरे देश भारत से खरीद रहे हैं। देश में आज मिसाइल भी निर्यात किया जा रहा है। धारा 370 को खत्म करके भारत में कश्मीर का पूर्ण विलय किया गया। पूर्वोत्तर के सातों राज्यों में आज विकास की गंगा बह रही है और पूर्वोत्तर में अभूतपूर्व शांति हो गई है। श्री शर्मा ने कहा कि भाजपा का संकल्प है कि बस्तर के कोने-कोने में भी विकास की गंगा पहुँचाई जाएगी और उसे मार्ग में विकास को कोने-कोने पहुंचने के मार्ग में कोई भी बाधा आए, उसे सख्ती के साथ दूर किया जाएगा। जो नक्सलवाद की काली छाया बस्तर में है, वह पूरी तरह समाप्त हो जाएगी। श्री शर्मा ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि मोदीजी की सरकार बनाने के लिए जांजगीर से भाजपा का सांसद दिल्ली पहुँचे और इसमें जितने कार्यकर्ता साथी हैं, पूरे प्राण-पण से जुट जाएँ।

सभा संचालन करते हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य का गठन पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटलजी ने किया था, इसलिए यह हमारा संकल्प है कि हमने बनाया है, हम ही सँवारेंगे। आज पूरे देश में यह बात गुंजायमान है कि फिर एक बार मोदी सरकार, अबकी बार 400 पार। यही मंत्र प्रधानमंत्री श्री मोदी ने पार्टी की राष्ट्रीय परिषद के सम्मेलन में दिया है। कार्यक्रम के अंत में बिलासपुर क्लस्टर प्रभारी व वरिष्ठ विधायक राजेश मूणत ने आभार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा सह प्रभारी नितिन नबीन सांसद गुहाराम अजगले, मंत्री ओपी चौधरी,महामंत्री संजय श्रीवास्तव सौरभ सिंह, निर्मल सिन्हा, सनम जांगड़े, संतोष लहरे, संयोगिता सिंह जूदेव, मोतीराम चंद्रवंशी, कमला देवी पाटले, लीलाधर सुल्तानिया, मेघाराम साहू, पुरुषोत्तम शर्मा, अशोक चवलानी, सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बहुत बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ में जल्द आयोजित की जाएगी शिक्षक पात्रता परीक्षा….

हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : छत्तीसगढ़ में शिक्षक बनने की राह देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। सूत्रों की माने तो राज्य में जल्द ही TET की परीक्षा आयोजित की जाएगी। उल्लेखनीय हैं कि छत्तीसगढ़ में करीब 3 साल से टीईटी परीक्षा का आयोजन नहीं हुआ है। जिसे लेकर अभ्यर्थी काफी मायूस थे और परीक्षा आयोजित किए जाने की मांग को लेकर उन्होंने स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को ज्ञापन भी सौंपा था। जिस पर मंत्री अग्रवाल ने संज्ञान लेकर SCERT संचालक राजेंद्र कटारा को राज्य में जल्द शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) आयोजित कराने के निर्देश दिए है।  शिक्षा मंत्री अग्रवाल के निर्देश के बाद SCERT ने व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) को पत्र लिखकर राज्य में जल्द से जल्द टीईटी परीक्षा के आयोजन के लिए कहा है। इस मामले में मंत्री अग्रवाल का कहना है कि उन्होंने विधानसभा में राज्य में 33 हजार शिक्षकों की भर्ती की घोषणा की थी। उसी क्रम में राज्य में टीईटी की परीक्षा के आयोजन की तैयारी की जा रही हैं। हमारी सरकार में किसी भी युवा के साथ अन्याय नहीं होगा। ज्यादा से ज्यादा युवा भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सके इसके लिए टीईटी परीक्षा के आयोजन की तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि परीक्षा को पूरी पारदर्शिता के साथ आयोजित किया जाएगा।  

TI, SI और ASI के तबादले, देखें आदेश…

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एम. आर. आहिरे द्वारा कल एक आदेश जारी कर 6 पुलिस कर्मियों के तबादले किए हैं। जारी आदेश में निरीक्षक लक्ष्मण ध्रुव को थाना प्रभारी प्रतापपुर, नीलिमा तिर्की को थाना प्रभारी प्रेमनगर, जगन सिंह को थाना प्रभारी ओडगी, बनाया गया हैं। उप निरीक्षक प्रमोद पाण्डेय को थाना प्रभारी चंदौरा बनाया गया हैं, वही सहायक उप निरीक्षक बृजकिशोर पाण्डेय को प्रभारी यातायात और धनंजय पाठक को चौकी प्रभारी तारा नियुक्त किया गया हैं।

देखे आदेश:

बैंक में भी पैसे नहीं रहे सुरक्षित, बैंक अधिकारियों ने मिलकर ग्राहक के ढकारे लाखों रुपए…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : आज के समय में देश में भ्रष्टाचारियों की संख्या इतनी ज्यादा बढ़ गई हैं कि कब, कहां, कौन, कैसे चुना लगा जाए इसका अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता हैं। ऐसे ही एक मामला सामने आया हैं जहां बाहरी चोरों से पैसे की रखवाली के लिए एक ग्राहक ने अपने पैसे बैंक में जमा कर दिए लेकिन बैंक में बैंक प्रबंधक और बैंक अधिकारी के रूप में मौजूद चोरों ने पीड़ित के बैंक अकाउंट में फर्जी नंबर जोड़कर उसके खाते से पुरे पैसे निकाल लिए। 

मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित का नाम सोनप्रताप हैं एच.डी.एफ.सी. बैंक अंबिकापुर मे उनका बैंक अकाउंट हैं जिसमें उसका मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड था और खाते का एटीएम जारी नही कराया गया था। 1 माह पूर्व पीड़ित को बैंक में जाकर पता चला कि उसके खाते में पैसे नहीं है जबकि उसके खाते में 230000 रुपए थे इसके बाद पीड़ित द्वारा स्टेटमेंट निकालने पर उसे पता चला कि दिनांक 13/02/23 से 30/05/23 के मध्य खाते से राशी का आहरण हुआ हैं। आरोपियों द्वारा पीड़ित के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर कों हटाकर नया अनजान नंबर लिंक किया गया हैं और एटीएम भी जारी करा लिया गया हैं। जिसके बाद पीड़ित द्वारा मामले की शिकायत थाना कोतवाली मे की गई। कोतवाली पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध धारा 420, 409, 34 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर मामले की जांच शुरू की गई। जांच के दौरान तत्कालीन बैंक प्रबंधक रवि रंजन सिंह उम्र 33 वर्ष निवासी भटगांव पुराना माईन्स कॉलोनी भटगांव सूरजपुर एवं बैंक अधिकारी मनीषा जैन उम्र 27 वर्ष निवासी जोड़ा पीपल को पकड़ा गया। आरोपियों से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि तत्कालीन बैंक प्रबंधक एवं अधिकारियो द्वारा ग्राहक कों जारी चेक बुक मे से 01 प्रति चेक उनके द्वारा निकाल कर रख लिया गया था और पीड़ित के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर कों हटाकर दूसरा नंबर लिंक कर ग्राहक के खाते से 2 लाख 30 हजार रुपये निकाल लिए गए।

कोर्ट परिसर में कुत्ते ने किया हमला, वकील समेत आधा दर्जन लोग घायल…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : जिला सत्र न्यायालय परिसर में बुधवार की दोपहर एक आवारा कुत्ता अचानक घुस आया और कोर्ट में मौजूद लोगों पर उसने हमला कर दिया। इस दौरान उसने एक वकील व कोर्ट में पेशी पर आए 4-5 अन्य लोगों को भी काट लिया। कुत्ते के इस तरह से हमला किए जानें से कोर्ट परिसर में अफरातफरी मच गई। जिसके बाद अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष की सूचना पर महापौर ने निगम की टीम को मौके पर बुलाया। इसके बाद टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद कुत्ते को पकड़ा।
मिली जानकारी के अनुसार कोर्ट परिसर में घुसे आवारा कुत्ते ने अधिवक्ता केडी प्रजापति समेत आधा दर्जन लोगों पर हमला कर घायल कर दिया। इससे परिसर में हडक़ंप मच गया। कुछ देर बाद कुत्ते के हमले में घायल अधिवक्ता को मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जबकि ग्रामीण क्षेत्र से आए अन्य घायल अपने-अपने घर चले गए।

अब ड्रोन के माध्यम से मरीजों को मिल सकेगा जल्द उपचार, अंबिकापुर से उदयपुर 30 मिनट में पहुंचा सैंपल…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : भारत सरकार के पायलेट प्रोजेक्ट युज ऑफ ड्रोन टेक्नॉलॉजी इन हेल्थ सर्विस डिलीवरी में जिले के राजमाता श्रीमती देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय अम्बिकापुर का चयन हुआ। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी आर एन गुप्ता ने बताया कि ड्रोन के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उदयपुर से सैंपल शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में प्राप्त किया जायेगा और जांच उपरांत रिपोर्ट सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उदयपुर प्रेषित कि जायेगी। जिसके क्रियान्वयन के लिए प्रथम चरण में प्रयोग के तौर पर राजामाता श्रीमती देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में सोमवार को प्रथम ट्रायल किया गया, जिसके तहत् मेडिकल कॉलेज से 40 कि.मी. दूर उदयपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से ड्रोन के माध्यम से लेप्टोस्पीरा स्क्रबटाईप्स और डेंगु एलजीएमईएल आईएसए जाँच हेतु सैम्पल, लाये गये। साथ ही साथ ओटी कल्चर हेतु सैंपल भी ड्रोन से भेजे गये। इस प्रोजेक्ट हेतु दो स्व-सहायता समूह की ड्रोन दीदीयों को, ड्रोन संचालन की ट्रेनिंग हेतु दिल्ली भेजा गया था जिसमें से सैंपल लोडिंग एवं अनलोडिंग के कार्य हेतु एक ड्रोन दीदी को उदयपुर एवं एक ड्रोन दीदी अम्बिकापुर से प्रशिक्षित किया गया है। इस प्रोजेक्ट के जिला स्तर पर मेडिकल कॉलेज के अस्पताल अधीक्षक नोडल डॉ. रमणेष मूर्ति एवं इंचार्ज डॉ. अरविंद कुमार सिंह हैं। यदि यह प्रोजेक्ट सफल होता है तो राज्य के समस्त जिलों में इसे लागू किया जावेगा। उन्होंने बताया कि दूरस्त इलाके से भर्ती मरीज को तत्काल जांच एवं सैपल रिपार्टिग की जानकारी वायु परिवहन के माध्यम से सुविधा उपलब्ध कराना सरगुजा जिले के लिए एक वरदान साबित होगा। इससे समय की बचत के साथ आपातकालीन स्थिति में मरीजों को बचाने में सुविधा होगी। प्रायः दुरस्थ क्षेत्र से आपातकालीन स्थिति में उच्च स्तरीय जांच हेतु परीवहन करना पड़ता है। ड्रोन सुविधा प्रदाय करने वाली संस्था काईट मैप के माध्यम से मेडिकल कालेज अम्बिकापुर से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उदयपुर के मध्य ब्लड सैम्पल परिवहन हेतु परिक्षण उडान आयोजित किया गया ताकि ऐसे लैब संबंधित जांच जो सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मे नही होती हैं का जांच किया जा सके। ड्रोन को मेडिकल कालेज अम्बिकापुर से उदयपुर पहुचने मे 30 मिनट का समय लगा जहां उदयपुर के झिरमिटी स्टेडियम ग्राउंड मे उसका सफल लैडिंग कराया गया, इनके द्वारा 15 मिनट के अंदर ब्लड सैपल जिसका वजन लगभग 600 ग्राम था, ड्रोन मे लोड कर दिया गया व काईट मैप कम्पनी के कर्मचारी जो पहले से मैजूद थे उनके द्वारा वापस ड्रोन को मेडिकल कालेज अम्बिकापुर भेज दिया गया। इस अवसर पर नोडल डॉ. रमणेष मूर्ति एवं इंचार्ज डॉ. अरविंद कुमार सिंह, पैथोलाजिस्टडॉ दीपक गुप्ता, लैब टैक्निषियन अषोक पुरकैत, खण्ड कार्यक्रम प्रंबंधक, भानेष गौरव,ड्रोन दीदी सुश्री संध्या बारी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!