हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : लोकसभा निर्वाचन 2024 हेतु 16 मार्च को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन की घोषणा की गई है। छत्तीत्तगढ़ राज्य में मतदान 03 चरणों में सम्पन्न कराया जाएगा, प्रथम चरण में 19 अप्रैल 2024 (शुक्रवार) द्वितीय चरण में 26 अप्रैल 2024 (शुक्रवार) एवं तृतीय चरण में 07 मई 2024 (मंगलवार) को मतदान की तिथि नियत की गई है। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी पत्र के अनुसार लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा-135 ख, “मतदान के दिन कर्मचारियों को सवेतन अवकाश की मंजूरी“में उल्लेखित प्रावधान अनुसार मतदान दिवस 07 मई 2024 को किसी कारोबार, व्यवसाय, औद्योगिक उपक्रम या किसी अन्य स्थापन में नियोजित प्रत्येक व्यक्ति को सवेतन अवकाश स्वीकृत किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
सरगुजा जिले में तृतीय चरण में मतदान किया जाना है। इस हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विलास भोस्कर ने सर्व विभाग प्रमुख एवं कार्यालय प्रमुख को पत्र जारी कर कहा है कि मतदान दिवस 07 मई को मतदान करने के लिए सार्वजनिक अवकाश रहेगा। उन्होंने जारी निर्देशों का पालन करने हेतु अपने अधीनस्थों को अपने स्तर से निर्देशित किए जाने कहा है।
मतदान दिवस के दिन सवैतनिक अवकाश घोषित…
भूपेश बघेल ने खोज निकाला ईवीएम का तोड़, बैलेट पेपर से वोटिंग कराने कार्यकर्ताओं से की यह अपील….
हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस के नेता लगातार ईवीएम पर ठीकरा फोड़ रहे हैं। वही पूर्व सीएम भूपेश बघेल को कांग्रेस पार्टी ने राजनांदगांव से लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है। नाम की घोषणा के बाद भूपेश बघेल अपने क्षेत्र में काफी सक्रिय नजर आ रहे हैं और बैलेट पेपर से चुनाव होने की स्थिति में अपनी जीत पक्की होने का दावा कर रहे है। चुनाव में जीत के लिए उन्होंने ईवीएम का तोड़ ही निकाल लिया है। इसके लिए वे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को तरकीब बता रहे हैं कि कैसे कोर्ट और चुनाव आयोग के आदेश के बिना आज भी बैलेट पेपर से वोटिंग हो सकते हैं। इसके लिए एक लोकसभा सीट पर 375 से अधिक उम्मीदवार मैदान में होने चाहिए। भूपेश बघेल कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील कर रहे हैं कि आप सभी लोग चुनाव लड़ने के लिए नामांकन कीजिए। 375 पार उम्मीदवार हो जाएंगे तो बैलेट पेपर से वोटिंग होगी और हमारी जीत हो जाएगी। आइए आपको आगे बताते हैं कि ऐसा कोई नियम है क्या?
अगर 375 से अधिक प्रत्याशी एक सीट पर होंगे तो चुनाव बैलेट पेपर से होगा.
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) March 26, 2024
आज पाटन विधानसभा में कार्यकर्ताओं को जब यह नियम बताया तो सबने उत्साह के साथ संकल्प लिया. pic.twitter.com/XqcJtrkItC
आप सभी नॉमिनेशन कीजिए
दरअसल, छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल दुर्ग लोकसभा सीट के पाटन विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। संबोधन के दौरान वह अपने कार्यकर्ताओं से कह रहे थे कि 375 से अधिक प्रत्याशी एक सीट पर होंगे तो चुनाव बैलेट पेपर से होगा। भूपेश बघेल ने बताया कि जब हमने कार्यकर्ताओं को यह बात बताई तो उनमें उत्साह दिखा है। साथ ही उनलोगों ने ऐसा करने का संकल्प लिया है। भूपेश बघेल ने अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि आप सभी लोग नियम के अनुसार नॉमिनेशन करें। अगर इतने लोग नॉमिनेशन करते हैं तो हम चुनाव जीत जाएंगे।
बैलेट पेपर से होगी वोटिंग?
भूपेश बघेल जो दावा कर रहे हैं, इसमें दम कितना है, इसे जानने के लिए एक पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त से फोन पर बात की है। पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि ऐसा कोई नियम नहीं है लेकिन न्यू जेनरेशन की जो ईवीएम है, उसमें 370 तक बैलेट यूनिट्स लग सकते हैं। इससे ज्यादा अगर उम्मीदवार होते हैं तो फिर बैलेट पेपर से चुनाव होगा। ऐसे में दूसरा ईवीएम भी नहीं जोड़ा जा सकता है।
चार्जिंग के दौरान इलेक्ट्रिक स्कूटी की बैटरी फटने से युवती की हालत गंभीर…
हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : जिले के विश्रामपुर क्षेत्र में इलेक्ट्रिक स्कूटी की बैटरी चार्जिंग के दौरान फट जाने से एक बड़ा हादसा हो गया इस हादसे में एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल युवती को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अम्बिकापुर में भर्ती करवाया गया है जहां युवती की हालत गंभीर बनी हुई हैं। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत कुरुवा आमापारा निवासी 23 वर्षीय पार्वती सिंह पिता स्व. हरि प्रसाद पिछले 8-9 महीने से सूरजपुर के चंद्रपुर में एक किराए के मकान में अपनी बड़ी बहन सावित्री सिंह के साथ निवास करके नेटवर्क मार्केटिंग में फील्ड आफिसर के पद पर काम करती थी। वह गुरुवार की रात करीब 11 बजे अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी की बैटरी को निकालकर कमरे में लाकर चार्ज कर रही थी तभी अचानक चार्जिंग के दौरान बैटरी फट गई, जिससे युवती गंभीर रूप से झुलस गई। आनन फानन में युवती को तत्काल जिला अस्पताल सूरजपुर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे अंबिकापुर मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर कर दिया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
कांग्रेस ने की सरगुजा समेत 4 लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों की घोषणा…
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : आगामी लोकसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियां अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर रही हैं, इसी क्रम में कांग्रेस पार्टी द्वारा छत्तीसगढ़ की शेष 4 लोकसभा सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। सरगुजा सीट से शशि सिंह , रायगढ़ से डॉ. मेनका देवी सिंह, बिलासपुर से देवेंद्र सिंह यादव वहीं कांकेर शीट से बिरेश ठाकुर को प्रत्यासी बनाया गया हैं।
देखे लिस्ट :

60 साल के बुजुर्ग ने पड़ोसी युवक की टांगी मारकर की हत्या…
हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र में होली की रात 60 साल के बुजुर्ग द्वारा पड़ोसी युवक की टांगी मारकर हत्या कर दिए जाने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई हैं। मिली जानकारी के अनुसार हत्या के वक्त आरोपी और मृतक दोनो ही शराब के नशे में धुत्त थे। हत्या किस वजह से हुई इसका अभी तक खुलासा नहीं हो सका हैं। रामानुज नगर निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग जलाल सिंह ने अपने पड़ोसी युवक मोतीलाल उम्र लगभग 45 वर्ष को धारदार हथियार टांगे से गले में वार कर दिया जिससे युवक की मौत हो गई। हत्या के बाद से आरोपी बुजुर्ग फरार बताया जा रहा है। घटना के संबंध में आज पड़ोस के लोगो ने बताया कि दोनों होली के दिन शराब के नशे थे और रात्रि लगभग 10:00 बजे अचानक इन दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और आरोपी ने टांगे से वार कर युवक मोतीलाल की हत्या कर दी।
शराबी शिक्षक पर स्कूली बच्चों ने बरसाई चप्पले, देखे वायरल वीडियो…
हिंद स्वराष्ट्र जगदलपुर : आज छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिले से एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें स्कूली बच्चे अपने ही स्कूल के शिक्षक को चप्पल फेंककर मारते दिख रहे है। मिली जानकारी के अनुसार, यह वीडियो बस्तर विकासखंड के प्राथमिक शाला पली भाटा का है। जहां एक शराबी शिक्षक से परेशान बच्चों ने शिक्षक पर चप्पल और जूतों की बारिश कर दी।
देखे वीडियो :
होली त्यौहार के मद्देनजर विभिन्न मिठाई दुकानों से जांच हेतु लिए गए नमूने…
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए नकली खोवा तथा गुणवत्ताहीन मिठाई की बिक्री बढ़ने की आशंका रहती है जिसमें सीमावर्ती राज्यों से मिलावटी खोवा, मावा कुन्दा इत्यादि खाद्य के आपूर्ति होती है। इससे लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है।
इसी क्रम में कलेक्टर विलास भोस्कर के मार्गदर्शन में और खाद्य एवं औषधि प्रशासन नियंत्रक के निर्देशानुसार जिला सरगुजा के समस्त मिठाई दुकानों का सतत एवं सघन निरीक्षण किया जा रहा है। मिलावट की आशंका के मद्देनजर वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी आर.आर. देवांगन एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रशान्त कुमार तिवारी तथा टीम द्वारा घड़ी चौक के पास स्थित मेसर्स पंचशील स्वीट्स एवं रिंग रोड के पास स्थित मेसर्स दो भाई मिठाई वाले से रसगुल्ला, मेसर्स शिवम स्वीट्स से बेसन लड्डू, मेसर्स कार्तिक होटल से बालू शाही, अंकूर फ्लोर मिल से आटा, मेसर्स संतोष होटल से बेसन लड्डू, मेसर्स रॉय स्वीट्स से पेड़ा का नमूना लेकर परीक्षण एवं विश्लेषण हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला कालीबाडी रायपुर भेजा गया है।
राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, कालीबाड़ी, रायपुर से परीक्षण एवं विश्लेषण रिपोर्ट प्राप्त होने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006, नियम 2011 के सुसंगत प्रावधानों के अंतर्गत कार्यवाही की जावेगी। साथ ही चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला वाहन से अन्य मिष्ठान प्रतिष्ठानों की निरंतर जांच की जा रही है। खाद्य पदार्थों के अमानक पाए जाने पर मौके पर ही खाद्य पदार्थ के विनष्टीकरण की कार्यवाही की जा रही है।
धरती के पास आ रहा ‘डेविल कॉमेट’, 71 साल बाद फिर दिखाई देगा धूमकेतु, जीवन में एक बार मिलता है मौका, ऐसे देखें…
वॉशिंगटन: एक बड़ा, दुर्लभ धूमकेतु जो अपने रंगीन विस्फोट के लिए जाना जाता है, वर्तमान में पृथ्वी से दिखाई दे रहा है। धूमकेतु 12 पी/पोंस ब्रूक्स है जो हर 71 साल में सूर्य की परिक्रमा करता है। इसकी कक्षा की पृथ्वी से दूरी के कारण इसे गैर-खतरनाक ‘पृथ्वी के करीब का एस्टेरॉयड’ के रूप में वर्गीकृत किया गया है। इसे जीवन में एक बार दूरबीन या टेलीस्कोप के जरिए देख सकते हैं। नासा के मुताबिक धूमकेतु धूल और बर्फ से बने बड़े पिंड होते हैं, जो सूर्य की परिक्रमा करते हैं।
अन्य धूमकेतु की तुलना में 12पी/पोंस-ब्रूक्स समय-समय पर गैस के विस्फोट छोड़ता है, जिससे यह हरे और लाल रंग में चमकता है। स्पेस डॉट कॉम के मुताबिक यह 5अक्टूबर, 1 और 14 नवंबर, 14 दिसंबर और 18 जनवरी को भड़क उठा था। यह धूमकेतु हमारे सौर मंडल में रास्ता बना रहा है। 21 अप्रैल तक यह सूर्य के सबसे निकट नहीं पहुंचेगा। यानी कि यह धूमकेतु अगले महीने के पूर्ण सूर्य ग्रहण के साथ मेल खाता है, जो 8 अप्रैल को होगा। हालांकि रंगीन चमक न होने के बावजूद ग्रहण के साथ धूमकेतु देखना संभव हो सकता है।
कैसे देख सकेंगे धूमकेतु
रिपोर्ट के मुताबिक अगर आप ग्रहण तक इसे देखने का इंतजार नहीं करना चाहते तो मार्च और अप्रैल के दौरान धूमकेतु को देखने के अन्य अवसर होंगे। पाइसिस तारामंडल में आपको यह शाम के समय दिखेगा। 12पी/पोंस ब्रूक्स को सबसे अच्छे तरीके से आप दूरबीन या टेलीस्कोप से देख सकते हैं। इसके लिए जरूरी है कि आसमान साफ हो।
ऐसे हुई धूमकेतु की खोज
फ्रांसीसी खगोलशास्त्री जीन-लुई पोंस ने इसे सबसे पहले खोजा था। वह दुनिया के सबसे महानतम धूमकेतु खोजकर्ता बने। पोंस ने ज्यादातर धूमकेतु की खोज खुद के डिजाइन किए दूरबीन और लेंसों के जरिए की। पोंस ने 1801 से 1827 तक 37 धूमकेतुओं की खोज की थी। 12 जुलाई 1812 को उन्होंने सबसे पहले इसे खोजा था। ऑर्बिट की गणना के मुताबिक इसके सूर्य की परिक्रमा का समय 65 से 75 साल था। 1883 में ब्रिटिश खगोलविद विलियम आर ब्रूक्स ने इसे गलती से खोज लिया। दोनों खगोलविदों के नाम को जोड़कर इस धूमकेतु का नाम रखा गया।
2 करोड़ लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, इस होली फ्री में खरीद सकेंगे LPG सिलेंडर..
उत्तर प्रदेश : होली के त्योहार के मौके पर उत्तर प्रदेश के करीब 2 करोड़ परिवार के लिए बड़ी खुशखबरी है। दरअसल, राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार होली पर प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के लाभार्थियों को फ्री एलपीजी सिलेंडर दे रही है। बीते साल योगी सरकार ने इस तोहफे का ऐलान किया था। आइए इसकी डिटेल जान लेते हैं।
क्या है ऐलान
पिछले साल नवंबर महीने में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के लाभार्थियों को साल में 2 बार मुफ्त एलपीजी सिलेंडर देने की योजना का ऐलान किया था। ये दो मौके दिवाली और होली के होंगे। इसी के तहत दिवाली पर लाभार्थियों को फ्री सिलेंडर दिया गया। अब होली त्योहार पर भी लाभार्थी इसका लाभा उठा सकते हैं। इस योजना के तहत 1.75 करोड़ से ज्यादा पात्र परिवार है।
क्या हैं शर्तें
प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के उन लाभार्थियों को इसका फायदा मिलेगा जो उत्तर प्रदेश के निवासी हैं। मतलब ये कि यूपी सरकार की मुफ्त गैस सिलेंडर योजना का लाभ राज्य के ही लोग उठा सकते हैं। वहीं, लाभार्थियों को अपने बैंक खाते को आधार से लिंक करना होगा।
पहले कार्यकाल की योजना
उज्ज्वला योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहले कार्यकाल की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2016 में इसकी शुरुआत की थी। इसके तहत 9 करोड़ से ज्यादा लाभार्थियों को फ्री एलपीजी कनेक्शन दिया जा चुका है। वहीं, तीन साल में 75 लाख अतिरिक्त कनेक्शन देने की भी योजना चल रही है।
कितनी है सब्सिडी
उज्ज्वला योजना में केंद्र की सरकार प्रति सिलेंडर 300 रुपये की सब्सिडी देती है। हालांकि, कुछ महीने पहले तक यह सब्सिडी 200 रुपये की थी। पिछले साल अक्टूबर महीने में अतिरिक्त 100 रुपये की सब्सिडी बढ़ाने का ऐलान हुआ। मतलब ये कि 300 रुपये की सब्सिडी मिलती है। यह सब्सिडी 31 मार्च 2025 तक मिलती रहेगी। योजना के तहत साल में 12 एलपीजी सिलेंडर मिलते हैं।
सेंदरी के पास सड़क हादसे में बाइक सवार युवती की मौत, युवक गंभीर…
बिलासपुर : कोनी क्षेत्र के सेंदरी के पास तेज रफ्तार ट्रेलर के चालक ने बाइक सवार युवक-युवती को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार युवती ट्रेलर के पहियों के नीचे आ गई। वहीं, युवक ट्रेलर की टक्कर से दूर जाकर गिरा। हादसे में युवती की मौके पर ही मौत हो गई। युवक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर चीरघर भेज दिया है। घायल युवक से पूछताछ कर युवती की पहचान की जा रही है। कोनी पुलिस के मुताबिक शुक्रवार की सुबह करीब पांच बजे सेंदरी पुल के पास तेज रफ्तार ट्रेलर के चालक ने बाइक सवार युवक-युवती को अपनी चपेट में ले लिया। बताया जाता है कि युवक और युवती रायपुर पासिंग बाइक पर सवार होकर कोरबा की ओर जा रहे थे। पुल के पास ओवरटेक करने के चक्कर में हादसा हुआ। बाइक सवार युवती ट्रेलर के पहियों के नीचे दब गई थी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, युवक वाहन की टक्कर से दूर जाकर गिरा। उसे गंभीर चोटे आई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रेलर जब्त कर लिया है। बाइक नंबर के आधार पर युवक और युवती की पहचान की जा रही है। पहचान के बाद शव का पीएम कराया जाएगा।
ब्लेक स्पाट पर आए दिन होते हैं हादसे
सेंदरी के पास नेशनल हाईवे पर आए दिन हादसे होते हैं। इसके कारण इसे ब्लेक स्पाट घोषित किया गया है। नवनियुक्त यातायात एएसपी नीरज चंद्राकर ने ज्वाइनिंग के दिन ही सेंदरी ब्लेक स्पाट का निरीक्षण किया था। उन्होंने मौके पर जाकर इंजीनियरिंग में सुधार की बात कही थी। इसके बाद से यातायात पुलिस नेशनल हाईवे अथारिटी से पत्राचार कर रही है। इधर आए दिन होने वाले हादसों के कारण गांव वालों में आक्रोश है। गांव वालों ने बताया कि यहां पर आए दिन हादसे होते रहते हैं।
फसल की देखरेख करने निकले ग्रामीण का नाला में मिला शव…
हिंद स्वराष्ट्र बिश्रामपुर : सोमवार की शाम रामनगर के समीप स्थित अपने खेत में लगी फसल की देखरेख करने घर से निकले 55 वर्षीय ग्रामीण का शव बुधवार को पासिंग नाले में मिलने से सनसनी फैल गई। बिश्रामपुर पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। बताया गया कि समीपस्थ ग्राम रामनगर के परतापारा में रहने वाला अर्जुन सिंह पिता शोभित सिंह गोंड़ 55 वर्ष गांव के ही समीप स्थित अपने खेत मे लगी फसल की देखरेख करने घर से निकला था। उसके बाद रात में वह घर नही लौटा। मंगलवार को पता तलाश करने पर भी उसका पता नही चला था। बुधवार को सुबह पासिंग नाला तरफ गए अर्जुन के पुत्र संजय सिंह ने देखा कि उसके पिता का चड्डा नाला के बाहर पड़ा है और उसके पिता का शव नाले के पानी के ऊपर है। इसकी सूचना पर पहुंची विश्रामपुर पुलिस में शव को नाला से बाहर निकाल कर पंचनामा कार्रवाई की। उसके बाद स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। आशंका व्यक्त की जा रही है कि नाला में फिसल कर गिर जाने से अर्जुन सिंह की मौत हुई होगी।
महतारी वंदन योजना के पैसे दिलाने के नाम पर भाजपा नेता ने महिला से किया दुष्कर्म….
हिंद स्वराष्ट्र मनेंद्रगढ़ : जिले में भाजपा नेता ने महिला से दुष्कर्म किया। आरोप है कि भाजपा नेता महिला को महतारी वंदन योजना की राशि के नाम पर अपने साथ ले गया था। केस दर्ज होने के बाद आरोपी भाजपा नेता भाग निकला है। मामला मनेंद्रगढ़ कोतवाली क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार मनेंद्रगढ़ निवासी महिला और भाजपा नेता दिनेश यादव का पहले से परिचय है और घर में आना-जाना है। आरोपी खुद को भाजपा के नागपुर मंडल का मंत्री बताता था। बुधवार शाम करीब 5 बजे दिनेश महिला के घर पहुंचा था।
महिला ने उसे बताया कि महतारी वंदन का पैसा अभी तक नहीं आया है। इस पर दिनेश यादव ने महिला ने शंकरपुर कंप्यूटर दुकान में जाकर जानकारी चेक कराने की बात कही। शाम करीब 5.30 बजे दिनेश बाइक से महिला को लेकर कंप्यूटर दुकान में लेकर पहुंचा और वहां जांच में पता चला कि पैसे खाते में आ चुके थे। इस पर महिला को लेकर वह देर शाम घर लौटने लगा। आरोप है कि रास्ते में दिनेश रेलवे क्रासिंग के पास खेत में ले पहुंचा और वहां दुष्कर्म किया। महिला को शराब भी पिलाई। महिला ने घर में इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। उसने बताया कि पति काम के सिलसिले में अक्सर बाहर रहता है। जब गुरुवार को पति घर लौटा तो महिला उसके साथ थाने पहुंची और केस दर्ज कराई। वहीं मामले में भाजपा मंडल नागपुर अध्यक्ष धनेश यादव ने कहा कि दिनेश यादव पहले से निष्क्रिय था। इस कारण उसे पहले ही भाजपा से निष्कासित कर दिया गया है। हालांकि घटना के पहले तक आरोपी स्वयं को भाजपा का मंडल मंत्री बताता रहा है।
बच्चों के प्रति सम्यक व्यवहार नहीं करने पर व्याख्यता (एल.बी.) निलंबित
हिंद स्वराष्ट्र बलरामपुर : शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जिगड़ी के व्याख्यता (एलबी) संतोष तिवारी को स्कूल के बच्चों के प्रति उचित व्यवहार नहीं करने पर आयुक्त सरगुजा संभाग द्वारा निलंबित किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आवेदक बुधराम के द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी को आवेदन प्रस्तुत किया गया कि उसके पुत्र के साथ शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जिगड़ी के व्याख्यता (एलबी) संतोष तिवारी द्वारा मारपीट किया गया है। उक्त आवेदन के संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी राजपुर को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया। जांच में शिक्षक तिवारी द्वारा अध्ययनरत छात्र नानसाय के साथ कक्षा में अध्यापन के दौरान नोट कॉपी नहीं लाने पर शारीरिक रूप से दण्ड के रूप में झापड़ मारने तथा कक्षा से बाहर निकालने की शिकायत प्रथम दृष्टिया पुष्टि हुई है। तिवारी का उक्त कृत्य बच्चों के प्रति सम्यक व्यवहार नहीं किये जाने की श्रेणी में आता है। जो छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के विपरित है। उक्त कृत्य के लिए संभागायुक्त जी.आर. चरेन्द्र के द्वारा छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 (1)(क) के तहत् तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में तिवारी का मुख्यालय कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग अम्बिकापुर किया गया है। निलंबन अवधि में तिवारी को जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।
मध्याह्न भोजन कर रहे बच्चों के ऊपर टूटकर गिरा छज्जा, हादसे में 13 बच्चे घायल…
हिंद स्वराष्ट्र कोरबा : जिले से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आई हैं जहां तेज आंधी तूफान के कारण एक स्कूल में भीषण हादसा हो गया जिससे 13 स्कूली बच्चे घायल हो गये। कई बच्चों के हाथ-पैर में गंभीर चोट आयी है, वहीं कुछ बच्चों के हाथ भी फ्रैक्चर हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार घटना पोड़ी ब्लॉक के दर्री पारा गांव की है, जहां शासकीय प्राथमिक शाला दर्रीपारा का छज्जा गिर गया। तेज आंधी के कारण स्कूल की सीमेंट का सीट भी उड़ गई। छज्जा गिरने से मलबे की चपेट ने आने से 13 बच्चे घायल हो गये हैं। जिस वक्त छज्जा गिरा उस वक्त बच्चे मध्याह्न भोजन कर रहे थे। घायल बच्चो को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मॉल में एस्केलेटर चढ़ते पिता के हाथ से छूटा बच्चा, तीसरे माले से गिरने से मासूम की मौत…
रायपुर : पंडरी स्थित सिटी सेंटर माल में मंगलवार शाम को एक दर्दनाक हादसे में डेढ़ साल के मासूम बच्चे की जान चली गई। तीसरी से चौथी मंजिल में जाने के दौरान स्वजन एस्केलेटर में चढ़े थे। इस बीच उनके साथ सात साल का दूसरा बच्चा भी था, जिसे संभालने के चक्कर में गोद में लिया बच्चा छिटककर नीचे गिर गया। गंभीर हालत में उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे बदहवास बच्चे की मां बेहोश हो गई। देवेंद्रनगर पुलिस की टीम माल पहुंचकर घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद माल के व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं।
https://www.facebook.com/share/r/71TmwSurMCJSf2tC/?mibextid=0VwfS7&s=yWDuG2&fs=e
पुलिस के अनुसार, मंगलवार शाम को लगभग साढ़े छह बजे राजन कुमार डेढ़ साल के राजवीर और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ माल आए थे। तीसरी मंजिल में खरीददारी करने के बाद वह एस्केलेटर से चौथी मंजिल में जा रहे थे। उनके एक स्वजन की गोद में राजवीर था। इस दौरान उनके साथ आया सात साल का बच्चा भी एस्केलेटर में चढ़ने लगा। उसे संभालने के प्रयास में बच्चा राजवीर गोद से सीधे 40 फीट नीचे गिर गया।
जिसने भी देखा, भर आईं आंखे
बच्चे के गिरने के बाद वहां मौजूद दुकानदार व खरीददारी करने आए लोग हतप्रभ रह गए। सभी बच्चे की कुशलता की कामना करने लगे। हालांकि कुछ देर बाद जब बच्चे की मौत की सूचना मिली तो व्यापारियों ने दुकानें बंद कर दी और माल खाली हो गया। घटना का वीडियो जैसे इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हुआ तो सभी की आंखों में आंसू आ गए। वहीं, वीडियो देखने के बाद कुछ लोग माल में मौजूद अपने बच्चों को खोजने लगे।
कुनकुरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुरू होगी डायलिसिस की सुविधा..
जशपुरनगर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर कुनकुरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जल्द ही डायलिसिस की सुविधा शुरू हो जाएगी। इससे किडनी की बीमारी से जूझ रहे मरीजों को डायलिसिस के लिए जिला मुख्यालय जशपुर और बड़े शहरों की दौड़ से मुक्ति मिल सकेगी। सीएमएचओ डा वीके इंदरवार ने बताया कि डायलिसिस शुरू करने के लिए स्थान का चयन शीघ्र कर लिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि फिलहाल जिला चिकित्सालय में डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध है। जानकारी के लिए बता दें कि जिले में स्वास्थ्य सुविधा का तेजी से विस्तार हो रहा है।
बीते तीन माह के दौरान जिले के कुनकुरी में 220 बिस्तर की क्षमता वाले सर्वसुविधायुक्त अस्पताल निर्माण की स्वीकृति बजट में दिया गया है। इसके साथ जिले के 4 उप स्वास्थ्य केंद्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में उन्नत करने ओर जिला चिकित्सालय को आदर्श चिकित्सालय के रूप में विकसित करने की घोषणा भी की जा चुकी है। जिले में एंबुलेंस व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए पांच अतिरिक्त एंबुलेंस भी जिले को मिल चुकी है। इसके साथ ही बगिया स्थित सीएम कैंप की पहल पर 200 से अधिक मरीजों को स्वास्थ्य सुविधा से संबंधित सहायता उपलब्ध कराई जा चुकी है।
नाली निर्माण में बाधा, सडक़ के किनारे से अतिक्रमण हटाने प्रशासन का चला बुलडोजर..
जशपुरनगर : कुनकुरी-तपकरा-लवाकेरा स्टेट हाईवे में नाली निर्माण में आ रही बाधा को दूर करने के लिए, मंगलवार को जिला प्रशासन के अधिकारी तपकरा मेन रोड पर बुलडोजर लेकर सडक़ पर उतरे। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस की मौजूदगी में सडक़ किनारे से अतिक्रमणकारियों के मकान और दुकानों को तोड़ कर, अधिकारियों ने नाली निर्माण का रास्ता साफ किया। इस दौरान हंगामा की आशंका को देखते हुए, भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। उल्लेखनिय है कि कुनकुरी से होकर तपकरा और तपकरा से लेकर लवाकेरा स्टेट हाईवे का चौड़ीकरण और नवीनीकरण का काम लंबे समय से चल रहा है। सडक़ निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर हुए विवाद के बाद इस सडक़ का निर्माण अधर में लटक गया था। काफी समय तक उपापोह की स्थिति बनी रही थी। इस विवाद को सुलझाने के बाद, नए सिरे से सडक़ का निर्माण काम शुरू किया गया है। लगभग 50 किलोमीटर लंबे इस स्टेट हाईवे का निर्माण कार्य अंतिम चरण की ओर है। लेकिन तपकरा बस्ती में नाली निर्माण का कार्य पूरा नहीं हो पा रहा था।
प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में हटाया गया अतिक्रमण-
सडक़ के किनारे के अतिक्रमण को हटाने के लिए प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों को नोटिस दिया था। लेकिन अतिक्रमणकारियों ने इसे स्वेच्छा से हटाने के लिए तैयार नहीं हो रहे थे। जिसकी वजह से आधे-अधूरे नाली निर्माण से, तपकरा में जलभराव की समस्या खड़ी हो रही थी। हल्की बारिश होने पर भी सडक़ का पानी जमा होकर लोगों के घर में घुस रहा था। इससे नाराजगी बढ़ रही थी। आने वाले बरसात में जल भराव की समस्या के गहराने की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। अतिक्रमण हटाने के लिए फरसाबहार के एसडीएम प्रदीप राठिया, तहसीलदार तोष कुमार के साथ तोड़ू दस्ता ने कार्रवाई शुरू की। भारी पुलिस बल की उपस्थिति में कार्रवाई शांति पूर्वक संपन्न हो गई।
सोमवार की रात हुआ था चक्काजाम –
ज्ञात हो कि जशपुर जिले में पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है। जब बारिश का पानी रविवार और सोमवार दोनों दिन तपकरा के मुख्य मार्ग के दोनों और स्थित घरों और दुकानों में घुसने लगा तो लोगों को इस भारी परेशानी का एहसास हुआ। बारिश का पानी घरों में घुसने से टीवी, कूलर, फ्रिज और पलंग आदि पानी में भीगी कर खराब होने लगे तो लोगों को इस भारी समस्या का एहसास हुआ। जिसके बाद सोमवार की रात को तपकरा की महिलाएं सडक़ पर उतर आई और उन्होंने कुनकुरी तपकरा-लावाकेरा स्टेट हाईवे सडक़ पर चक्काजाम कर दिया। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्रवाई का भरोसा देते हुए महिलाओं को शांत कराया और इसी विरोध के मद्देनजर मंगलवार को राजस्व और पुलिस अधिकारियों ने बेजा कब्जा को बल पूर्वक हटा दिया। बताया जाता है कि, यहां के बड़े व्यापारियों को राजस्व विभाग ने कई बार नोटिस जारी कर बेजा कब्जा हटाने की खातिर सख्त निर्देश दिए थे, लेकिन बेजा कब्जा नहीं हट पा रहा था।
परीक्षा में पास करने प्रोफेसर को दी धमकी, दो विद्यार्थी गिरफ्तार…
कोरबा : परीक्षा में पास कराने के नाम पर प्रोफेसर के साथ गाली गलौच करने के बाद जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला कायम कर दो युवक को गिरफ्तार कर लिया।
एसईसीएल सुभाष ब्लाक निवासी महेश्वर भारती मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत संचालित ओरिएंटल मेडिकल कालेज में प्रोफेसर के पद पर पदस्थ हैं। प्रोफेसर ने बताया कि कुछ युवकों ने पहले फोन किया और उससे एडमिशन लेने संबंधित बातचीत की। इस पर उन्होंने, कालेज जाकर इस संबंध में जानकारी लेने की बात कही। इसके बाद भी युवक फोन कर प्रोफेसर भारती को लगातार परेशान कर रहे थे। प्रोफेसर इससे तंग आ कर युवकों से मिलने पहुंचा। प्रोफेसर अपने पत्नी और बच्चों के साथ कार से मिलने गया।
इस दौरान युवकों ने उनके साथ गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। घटना देख रही कार में बैठी प्रोफेसर की पत्नी नीचे उतर कर मोबाइल में वीडियो बनाने लगी, तब सभी युवक मौके से भाग खड़े हुए। बाद में प्रोफेसर ने घटना की रिपोर्ट मानिकपुर पुलिस चौकी में दर्ज कराई। मानिकपुर चौकी प्रभारी प्रेमचंद साहू ने बताया कि प्रोफेसर ने शिकायत की थी कि कुछ युवकों द्वारा परीक्षा में पास करने को लेकर धमकी दी जा रही। जांच के बाद कोरबी निवासी अविनाश राठौर और हितेश कुमार को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई। प्रोफेसर ने बताया कि युवकों ने परीक्षा में पास करने का आग्रह किए और मना किए जाने पर जान से मारने की धमकी देने लगे।
महापौर को लगा बड़ा झटका, आवेदन का जाति प्रमाण पत्र निकला फर्जी…
कोरबा। कोरबा महापौर राजकिशोर प्रसाद की मुश्किलें बढ़ने वाली है। नगरीय निकाय चुनाव के दौरान राजकिशोर प्रसाद ने जिस जाति प्रमाण को प्रस्तुत किया था, वो प्रमाण पत्र फर्जी साबित हुआ है, लिहाजा विभाग ने उनका जाति प्रमाण पत्र शून्य घोषित कर दिया गया है। इस फैसले का कोरबा नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने स्वागत किया है। इस मामले में प्रतिक्रिया देते हुए नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने कहा कि अनुविभागीय अधिकारी राजस्व द्वारा जारी आदेश में कहा है कि तहसीलदार कोरबा द्वारा पांच दिसंबर 2019 को अनुमोदित अस्थाई जाति प्रमाण पत्र को प्रथम दृष्ट्या संदेहास्पद एवं कपट पूर्वक प्राप्त किया गया है। लिहाजा अन्य पिछड़ा वर्ग का प्रमाण पत्र अंतिम जांच होने तक निलंबित रखा जाये।
वहीं राजकिशोर प्रसाद के उस सर्टिफिकेट के आधार पर किसी पर तरफ के हित लाभ नहीं लेने के निर्देश भी सक्षम अधिकारी को दिया गया है। जाहिर है इस आदेश के बाद राजकिशोर प्रसाद अब अपने इस अस्थाई जाति प्रमाण पत्र के आधार पर किसी भी प्रकार के अधिकार का उपयोग करने से वंचित रह गये हैं। आपको बता दें कि भाजपा पार्षद ऋतु चौरसिया ने राजकिशोर प्रसाद के अन्य पिछड़ा वर्ग के अस्थाई जाति प्रमाण पत्र कोचुनौती दी गई थी। नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने कहा है कि सत्य की जीत हुई है। महापौर ने 4 साल से अधिक समय फर्जी जाति प्रमाण पत्र के जरिये महापौर की कुर्सी पर बैठकर पिछड़ा वर्ग के लोगों का हक मारने का काम किया है। निगम नेता प्रतिपक्ष हितानंद ने महापौर द्वारा शासन से जो लाभ प्राप्त किये हैं उसकी रिकवरी की भी मांग की है।