Home Blog Page 62

भीषण सड़क हादसे में 5 महिला, 3 बच्चे समेत 8 लोगों की मौत, 20 से ज्यादा घायल, 4 की हालत गंभीर…

बेमेतरा : छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में भीषण सड़क हादसा हुआ है। जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में 5 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल हैं। इस सड़क हादसे में पिकअप वैन और ट्रक की भयानक टक्कर हुई है जिसमें 20 से ज्यादा लोगों के घायल भी हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए बेमेतरा जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। घायलों में 4 की हालत नाजुक है।

घायलों में 4 हालत नाजुक

एक्सीडेंट को लेकर बेमेतरा के एसपी रामकृष्ण साहू ने बताया कि ये हादसा उस दौरान हुआ जब सड़क किनारे खड़ी ट्रक से पिकअप टकरा गई। एक्सीडेंट इतना भीषण था कि पिकअप में सवार सभी लोगों पर इसका असर हुआ। बेमेतरा के जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने 3 बच्चे और 5 महिलाएं समेत 8 लोगों मृत घोषित कर दिया। जबकि घायलों का इलाज बेमेतरा जिला अस्पताल में किया जा रहा है।

पारिवारिक कार्यक्रम से परिवार जा रहा था घर

पुलिस की जानकारी के अनुसार यह घटना 28 अप्रैल की रात 11 बजे से पहले की है। पुलिस को इसकी जानकारी 11 बजे मिली। मौके पर जाने पर जानकारी मिली कि पिकअप में सवार सभी लोग किसी पारिवारिक कार्यक्रम से वापस घर जा रहे थे। इस दौरान पिकअप सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। सभी लोग जिले के ही ग्राम पथर्रा के निवासी हैं। मरने वालों में भूरी निषाद (50 वर्ष), नीरा साहू (55 वर्ष), गीता साहू (60 वर्ष), अग्रिया साहू (60 वर्ष), खुशबु साहू (39 वर्ष) मधु साहू (5 वर्ष), रिकेश निषाद (6 वर्ष), ट्विंकल निषाद (6 वर्ष) शामिल हैं।

मकान मे आग लगने पर मकान मे फसे 03 बच्चों समेत कुल 05 व्यक्तियों कों सरगुजा पुलिस टीम द्वारा किया गया सुरक्षित रेस्क्यू…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : कल देर रात थाना कोतवाली पुलिस टीम कों कुंडला सिटी आवसीय परिसर स्थित एक मकान मे आग लगने की सूचना प्राप्त हुई, आवसीय परिसर मे भयावह आग लगने की घटना की सूचना पर राजपत्रित पुलिस अधिकारियो के नेतृत्व मे थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा मौक़े पर पहुंचकर देखा गया जो आस पास के लोगो द्वारा 03 बच्चों सहित कुल 05 व्यक्तियों के मकान मे फसे होने की सूचना दी गई , घर मे आग भयावह रूप धारण कर चुकी थी घर मे फसे परिवार के सदस्य सभी प्रथम तल मे बचाव का इंतज़ार कर रहे थे, अन्दर जाने के रास्ते के पास एवं सीढ़ी के पास भी आग भयावह रूप से धधक रही थी, जो थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा घर मे फसे हुए परिवार कों बचाने हेतु सूझबूझ का परिचय देते हुए मकान के पीछे से चढ़कर प्रथम तल का खिड़की ग्रिल तोड़कर अग्निशमन वाहन की सहायता से 03 बच्चों सहित कुल 05 व्यक्तियों का सफलता पूर्वक रेस्क्यू कर जान बचाई गई, मौक़े पर आग बुझाने के लिए अग्निशमन की गाड़ी मौजूद थी, जिसकी सहायता से घर मे लगी आग पर काबू पाया गया, स्थिति नियंत्रण मे आने के पश्चात घर मे फसे लोगो के रहने और ठहरने की व्यवस्था की पूछ परख कर अन्य स्वजन के पास उचित व्यवस्था होना बताने पर पुलिस टीम द्वारा सभी लोगो का सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर सराहनीय कार्य किया गया हैं।


इस सफलता पूर्वक रेस्क्यू मे थाना कोतवाली से उप निरीक्षक अखिलेश सिंह, सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा, प्रधान आरक्षक रजनीकांत मिश्रा, छत्रपाल सिंह, आरक्षक उपेंद्र सिंह शामिल रहे।

चिकित्सा महाविद्यालय में सहायक ग्रेड-3 ग्रेड –2 में नियम विरूद्ध की गई पदोन्नति….

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने सहायक ग्रेड-3 से सहायक ग्रेड-2 के पद पर नियम विरूद्ध पदोन्नति का आरोप लगाया है। अधिष्ठाता राजमाता श्रीमति देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय अंबिकापुर को प्रेषित पत्र में पदोन्नति को निरस्त करने की मांग की गई है। संघ के प्रदेश महामंत्री अनिल कुमार पाण्डेय का आरोप है कि अधिष्ठाता कार्यालय द्वारा वर्ष 2023 में सहायक ग्रेड-3 से सहायक ग्रेड-2 के पद पर पदोन्नति की गई है। इनकी नियुक्ति वर्ष 2020 में व्यवसायिक परीक्षा मंडल के माध्यम से चयनित कर की गई है। बताया गया है कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, चिकित्सा शिक्षा तृतीय श्रेणी अराजपत्रित, लिपिक वर्गीय व अलिपिक वर्गीय सेवा भर्ती नियम 21 सितम्बर 2011 के नियमानुसार सहायक ग्रेड-3 से सहायक ग्रेड-2 में पदोन्नति के लिए सहायक ग्रेड-3 के रूप में पांच वर्ष का अनुभव आवश्यक है। आरोप है कि पदोन्नति के लिए निर्धारित शासन के नियमों को दरकिनार करके पांच वर्ष के अनुभव की जगह तीन वर्ष के अनुभव के आधार पर सहायक ग्रेड-3 के कर्मचारी राकेश कुमार सिंह, भजनलाल पैकरा, योगेश कुमार सिंह, अजय भाई पटेल की पदोन्नति सेवा भर्ती नियम का पालन नहीं करते हुए सहायक ग्रेड-2 में कर दी गई है। बता दें कि विभागीय पदोन्नति समिति के सदस्यों में अधिष्ठाता / प्राचार्य संयुक्त संचालक कम अधीक्षक अध्यक्ष, प्रोफेसर, सहायक अधीक्षक, अनु. जाति/अनु. जनजाति राजपत्रित अधिकारी के एक प्रतिनिधि सदस्य व एक प्रशासनिक अधिकारी सदस्य सचिव होते हैं।

EVM को सुप्रीम क्लीन चिट… नहीं लौटेगा बैलेट पेपर, VVPAT वेरिफिकेशन की भी सभी याचिकाएं खारिज…

नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग के बीच शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने वीवीपैट वेरिफिकेशन की मांग को लेकर सभी याचिकाओं को खारिज कर दिया है. बैलेट पेपर की मांग को लेकर दर्ज याचिका भी खारिज कर दी गई है.

कोर्ट के इस फैसले से ईवीएम के जरिए डाले गए वोट की वीवीपैट की पर्चियों से शत-प्रतिशत मिलान की मांग को झटका लगा है. ये फैसला जस्टिस संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाली बेंच ने सहमति से दिया है.

क्या है सुप्रीम कोर्ट का फैसला?

सुप्रीम कोर्ट ने अहम फैसले में साफ कर दिया है कि मतदान ईवीएम मशीन से ही होगा. ईवीएम-वीवीपैट का 100 फीसदी मिलान नहीं किया जाएगा. 45 दिनों तक वीवीपैट की पर्ची सुरक्षित रहेगी. ये पर्चियां उम्मीदवारों के हस्ताक्षर के साथ सुरक्षित रहेगी.

कोर्ट का निर्देश है कि चुनाव के बाद सिंबल लोडिंग यूनिटों को भी सीलकर सुरक्षित किया जाए. यह भी निर्देश दिया गया है कि उम्मीदवारों के पास नतीजों की घोषणा के बाद टेक्निकल टीम द्वारा ईवीएम के माइक्रो कंट्रोलर प्रोग्राम की जांच कराने का विकल्प होगा, जिसे चुनाव घोषणा के सात दिनों के भीतर किया जा सकेगा.

यह फैसला सुनाते हुए जस्टिस खन्ना ने कहा कि वीवीपैट वेरिफिकेशन का खर्चा उम्मीदवारों को खुद ही उठाना पड़ेगा. अगर किसी स्थिति में ईवीएम में छेड़छाड़ पाई गई तो खर्च वापस दिया जाएगा.

वहीं, इस दौरान जस्टिस दीपांकर दत्ता ने कहा कि किसी सिस्टम पर आंख मूंदकर अविश्वास करने से संदेह ही पैदा होता है. लोकतंत्र का मतलब ही विश्वास और सौहार्द बनाए रखना है.

बता दें कि मार्च 2023 में एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) ने 100 फीसदी ईवीएम वोटों और वीवीपैट की पर्चियों का मिलान करने की मांग को लेकर याचिका दायर की थी. इसी पर सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस दीपांकर दत्ता की बेंच ने फैसला दिया.

मौजूदा समय में वीवीपैट वेरिफिकेशन के तहत लोकसभा क्षेत्र की प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के सिर्फ पांच मतदान केंद्रों के ईवीएम वोटों और वीवीपैट पर्ची का मिलान किया जाता है. इस महीने की शुरुआत में सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव में सिर्फ पांच रैंडमली रूप से चयनित ईवीएम को सत्यापित करने के बजाय सभी ईवीएम वोट और वीवीपैट पर्चियों की गिनती की मांग करने वाली याचिका पर ईसीआई को नोटिस जारी किया था.

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर क्या बोला चुनाव आयोग?

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद चुनाव आयोग ने प्रतिक्रिया दी है. चुनाव आयोग ने कहा कि कोर्ट के इस फैसले के बाद अब किसी को शक नहीं रहना चाहिए. अब पुराने सवाल खत्म हो जाने चाहिए. सवालों के वोटर के मन में शक होता है. चुनाव सुधार भविष्य में भी जारी रहेगा.

VVPAT क्या है?

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) और इलेक्ट्रॉनिक कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ECIL) ने 2013 में VVPAT यानी वोटर वेरिफाएबल पेपर ऑडिट ट्रेल मशीनें डिजाइन की थीं. ये दोनों वही सरकारी कंपनियां हैं, जो EVM यानी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें भी बनाती हैं.

VVPAT मशीनों का सबसे पहले इस्तेमाल 2013 के नागालैंड विधानसभा चुनाव के दौरान हुआ था. इसके बाद 2014 के लोकसभा चुनाव में कुछ सीटों पर भी इस मशीन को लगाया गया. बाद में 2017 के गोवा विधानसभा चुनाव में भी इनका इस्तेमाल हुआ.

2019 के लोकसभा चुनाव में पहली बार VVPAT मशीनों का इस्तेमाल देशभर में किया गया. उस चुनाव में 17.3 लाख से ज्यादा VVPAT मशीनों का इस्तेमाल किया गया था.

कैसे काम करती है ये?

वोटिंग प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए VVPAT को लाया गया था. ये मशीन EVM से कनेक्ट रहती है. जैसे ही वोटर वोट डालता है, वैसे ही एक पर्ची निकलती है. इस पर्ची में उस कैंडिडेट का नाम और चुनाव चिन्ह होता है, जिसे उसने वोट दिया होता है.

VVPAT की स्क्रीन पर ये पर्ची 7 सेकंड तक दिखाई देती है. ऐसा इसलिए ताकि वोटर देख सके कि उसका वोट सही उम्मीदवार को गया है. 7 सेकंड बाद ये पर्ची VVPAT के ड्रॉप बॉक्स में गिर जाती है.

आयुष्‍मान के तहत निजी अस्पतालों के आठ सौ करोड़ रुपये अटके, IMA ने दी काम बंद करने की चेतावनी….

रायपुर : इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) रायपुर ब्रांच की सामान्य सभा की बैठक हुई। बैठक में आयुष्मान योजना के तहत निजी अस्पतालों के पिछले कई महीनों से लंबित भुगतान को लेकर चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से लंबित भुगतान मिलने तक आयुष्मान योजना के तहत इलाज करने की सहमति जताई हैं।

आइएमए के सदस्य प्रदेश के अन्य शाखाओं से बातचीत करेंगे, ताकि वित्तीय प्रबंधन के अभाव में सीमित काम करने या बंद करने पर विचार किया जा सके। प्रदेश के सात सौ निजी अस्पतालों के लगभग 800 करोड़ रुपये बाकी है। इन अस्पतालों को नवंबर से आयुष्मान योजना का भुगतान नहीं मिला है।

अस्पतालों में 150 से 175 करोड़ के बीच में आयुष्मान योजना से होता है इलाज
नियम के मुताबिक इलाज होने के 45 दिन बाद मिल जाना चाहिए, लेकिन लगभग पांच महीने का समय बीत जाने के बाद भी अस्पतालों को आयुष्मान योजना के पैसे नहीं मिले हैं। अस्पतालों में प्रतिमाह लगभग 150 से 175 करोड़ के बीच में आयुष्मान योजना से इलाज होता है।

आइएमए के अध्यक्ष डा. अनिल जैन, महासचिव डा. दिग्विजय सिंह ने कहा कि आइएमए रायपुर शाखा के पदाधिकारी पिछले चार महीनों में स्वास्थ्य मंत्री से दो बार और अतिरिक्त मुख्य सचिव रेणु पिल्ले से मुलाकात कर आयुष्मान योजना के तहत अस्पतालों के लंबित भुगतान के बारे में अवगत कर चुके हैं।

स्वास्थ्य मंत्री का जल्द भुगतान करवाने का आश्वासन
स्वास्थ्य मंत्री ने जल्द से जल्द भुगतान करवाने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक भुगतान नहीं हो पाया है। आइएमए गरीब व ज़रूरतमंद लोगों के इलाज के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन अनियमित भुगतान की वजह से कर्तव्य का पालन करने में दिक्कतें आ रही हैं।

हरियाणा और गुजरात में अस्पतालों ने अनियमित भुगतान की समस्या होने के कारण आयुष्मान योजना से मरीज़ों का इलाज पूर्णतया बंद कर दिया है। आयुष्मान योजना में आ रही लगातार कठिनाइयों को लेकर प्रदेश स्तर का डाक्टरों का एक प्रतिनिधिमंडल शासन स्तर पर अधिकारियों से मिलेगा।

विकासखण्ड रामानुजनगर के ग्राम विस्तार अधिकारी को किया गया निलंबित…

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : शराब के नशे में पुलिस कंट्रोल रूम में तैनात पुलिस कर्मचारियों से गाली गलौज के मामले में ग्राम विस्तार अधिकारी पर निलंबन की कार्यवाही की गई हैं। विनीत पाण्डेय, ग्राम विस्तार अधिकारी, मुख्यालय कृष्णपुर, वि०ख० रामानुजनगर, एसएसटी प्रभारी नवाटोला (चाँदनी) के द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम सूरजपुर में तैनात पुलिस कर्मचारियों को रात्रि करीब 12ः00 बजे से 12ः35 तक लगातार मो०नं० 00084-15115 से बार-बार फोन कर गाली-गलौज किये जाने एवं उक्त तथ्यों की तस्दीकी थाना प्रभारी चाँदनी (नवाटौला) से कराया जाकर यह पाया गया की वैरियर ड्यूटी में तैनात स्टाफ को गाली-गलौज कर रहा था। संबंधित का समय रहते डॉक्टर से मुलाहिजा कराया गया, जिसमें चिकित्सक द्वारा शराब सेवन किये जाने की पुष्टि पाये जाने के कारण तथा अनुशासनहीनता का दोषी मानते हुए विनीत पाण्डेय, ग्राम विस्तार अधिकारी, मुख्यालय कृष्णपुर, वि०ख० रामानुजनगर को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 के तहत् तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है।

पूर्व विधायक के आवास पर चली गोली,, 1 जवान की मौत, 1 का इलाज जारी…

रायपुर : सिविल लाइन स्थित पूर्व विधायक देवती कर्मा के बंगले में गोली चल गई हैं। इस हादसे में ड्यूटी में तैनात हेड कांस्टेबल की मौत हो गई हैं, वही प्लाटून कमांडर घायल हो गए है।

मिली जानकारी के अनुसार देवती कर्मा के सिविल लाइन के बंगले में एसडीएम आशीष कर्मा की सुरक्षा में लगे वीआईपी सुरक्षा कंपनी के APC राम कुमार दोहरे एवं प्रधान आरक्षक अजय सिंह पुलिस बैरेक में अपने हथियारों की नियमित सफ़ाई कर रहे थे। उसी दौरान पिस्टल से गोली चली जिससे APC के हथेली को पार कर प्रधान आरक्षक अजय सिंह के दाहिने सीने में लगी। जिससे प्रधान आरक्षक अजय सिंह की इलाज के दौरान मेकाहारा अस्पताल में मृत्यु हो गई, वही APC राम कुमार दोहरे का इलाज कराया जा रहा है। 

चुनाव ड्यूटी के दौरान जवान ने खुद को मारी गोली, मौत…

गरियाबंद : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में चुनाव ड्यूटी में रिजर्व में ठहरे 34वीं बटालियन की A कंपनी में पदस्थ जवान ने खुद के सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली हैं। यह घटना पीपरछेड़ी थाना क्षेत्र के कुडेरादादर के प्राथमिक स्कूल भवन में हुआ। स्कूल में मतदान जारी था, इसी बीच जवान ने खुद पर गोली चला दी। जवान की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक जवान का नाम जियालाल पवार बताया जा रहा हैं।

मिली जानकारी के अनुसार कांस्टेबल जियालाल पवार मध्यप्रदेश के राजपुर का निवासी था। कुडेरादादर ग्राम के प्राथमिक स्कूल भवन में ठहरा हुआ था। जवान पिछले दो चार दिनों से इसी भवन में रूका हुआ था। आज मतदान के इसी दौरान जवान ने अपने सर्विस रिवाल्वर से खुद के सिर में गोली मार ली। स्कूल भवन में गोली चलने की आवाज से आस पास में अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंचे अन्य जवान द्वारा खून से लथपथ जवान को अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद जवान को मृत घोषित कर दिया।
गरियाबंद पुलिस ने जवान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल जवान ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया इसकी जांच की जा रही हैं।

भाजपा नेताओं के चुनावी वादों से आम जनता का भरोसा उठा – गुलाब कमरो, कांग्रेस की सरकार बनने पर 5 न्याय योजनाओं और 25 गारंटियों का लाभ पूरे देश को मिलेगा – चरणदास महंत

हिंद स्वराष्ट्र एमसीबी गणेश तिवारी : कोरबा लोकसभा क्षेत्र क्र.4 से कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत के जनसम्पर्क अभियान में पहुंचे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत व भरतपुर सोनहत के लोकप्रिय पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने मनेंद्रगढ़ ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्रों में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए बताया की मैंने भरतपुर सोनहत विधानसभा में विकास कार्य ही नही बल्कि यह पूरा क्षेत्र जो भाजपा के तानाशाही रवैए से पहचान विहीन था पूरे जिले की आम जनता खास करके मनेंद्रगढ़ के जिला बनाने की बहुप्रतीक्षित मांग को  साकार कराने का कार्य किया है। एमसीबी जिले को मिले वजूद के साथ मैने और कांग्रेस ने हमेशा सामाजिक कार्यों और क्षेत्र में विकास की महती भूमिका अदा की है । गुलाब कमरो ने कहा की मुझे मेरी हार नहीं बल्कि भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र के लोगों के साथ जो छल भाजपा विधायक कर रही है । और जिसे भाजपा ने मेरे क्षेत्र की प्यारी जनता को ठगने को भेज दिया है । उससे मुझे पीड़ा हो रही है जिसे मैं दोबारा भाजपा को सरोज पांडेय के रूप में दोहराने नही दूंगा ।

क्या तीन महीने क्षेत्र से गायब रहने वाली विधायक, थप्पड़ मारने वाली दुर्ग से भागी प्रत्याशी के प्रचार के लिए लौटी है ?

भरतपुर सोनहत विधानसभा के पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने कहा की जैसे भरतपुर सोनहत क्षेत्र की वर्तमान विधायक को पूर्व कार्यकाल के लिए अपने क्षेत्र से बाहर किया गया था और भाजपा ने भरतपुर सोनहत की आमजनता के सर पर थोप दिया। ठीक उसी तरह मन और मिजाज से काफी घमंडी थप्पड़ मारने वाली दुर्ग सांसद सहित राज्यसभा सदस्य रहने के साथ जिसे भाजपा रिकार्ड बनाने वाली सरोज पांडेय कहती फिर रही है तो आखिर भाजपा ने सरोज पांडेय को दुर्ग से प्रत्याशी ना बनाकर कोरबा लोकसभा में क्यू उतारा । क्या रेणुका सिंह की तरह सरोज पांडेय को भी दुर्ग की जनता से मुंह की खानी पड़ती इसलिए कोरबा लोकसभा भेजा गया है।कमरो ने कहा भाजपा जैसे प्रेमनगर की डमी कैंडिडेट को भरतपुर सोनहत के लोगों के ऊपर बोझ बनाकर नदारद रहने वाली विधायक थोपा है उसी तरह दुर्ग से सरोज पांडेय को कोरबा लोकसभा में चुनाव लड़ाकर गायब रहने और छोटी सी बात पर थप्पड़ मारने वाली प्रत्याशी को सांसद के रूप थोपना चाह रही है । गुलाब कमरो ने भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र की आम जनता से अपील करते हुए कहा है की जिस सांसद को एक वर्ष में 5 करोड़ ही मिलता है वो प्रत्येक ग्राम पंचायत को 25 – 25 लाख कैसे देगा इसलिए इनके कोरे झूठ और झांसे में एमसीबी जिले की जनता न आएं उन्होंने कहा की जिस केंद्रीय मंत्री का उसके पार्टी ने ही डिमोसन कर दिया हो वो क्या चांग भखार जिला बनाएगी और क्या रेल लाईन बिछाएगी । इस लिए मेरे विधानसभा और जिले की जनता से मेरी गुजारिश है की कोरबा लोकसभा प्रत्याशी ज्योत्सना महंत जी को अपना समर्थन देकर सांसद बनाने बनावे साथ ही पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने एम सी बी जिले और भरतपुर  की जनता को भरोसा दिलाया है की जिस तरह मैंने एम सी बी को जिला बनाया है उसी तरह भरतपुर भी एक बड़ी पहचान के लिए जाना जाएगा ऐसा अकल्पनीय विकास कार्य किए जायेंगे । इसी क्रम में नुक्कड़ सभा को बताते हुए चरणदास महंत ने कहा की छत्तीसगढ़ में 2018 में बनी कांग्रेस की सरकार ने जिसका मैं खुद विधानसभा अध्यक्ष था जिस ऐतिहासिक कांग्रेस शासनकाल के दौरान चुनावी घोषणापत्र में शामिल सभी वायदों को पूरा किया गया है। किसानों की कर्जमाफी, धान का समर्थन मूल्य 2500 रुपये करने, बेरोजगार युवाओं को 2500 रुपये बेरोजगारी भत्ता देने जैसे फैसले किये गए। गरीबों को समान शिक्षा देने के उद्देश्य से स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम की स्थापना की गई थी। दो रुपए किलो की दर से गोबर की खरीदी की गई।
सभा को सम्बोधित करते हुए महंत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जो वादा करती है, उसे पूरा करती है। भाजपा वाले वादा करके भूल जाते हैं। वादाखिलाफी करना उनका मुख्य उद्देश्य रहता है। जनता जनार्दन को हमेशा बरगलाने और चुनावी जुमलेबाजी करने का काम भाजपा ने किया है। भारतीय जनता पार्टी ने वादा किया था कि हर एक के खाते में 15 लाख रुपये आएंगे। विडम्बना है कि किसी के खाते में पन्द्रह रुपये भी नही आए। दो करोड़ लोगों को रोजगार देने का वादा किया था लेकिन रोजगार किसी को नहीं मिला। नोटबंदी और जीएसटी लाकर व्यापारियों का व्यापार चौपट कर दिया। खाद बीज का दाम बढ़ाकर किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें बढ़ा दी। आज मंहगाई चरम सीमा पर है। रजिस्ट्री शुल्क में तीस फीसदी की बढ़ोतरी कर दी। भारतीय जनता पार्टी ने अबकी बार चार सौ पार का नारा दिया है। इसके पीछे उनका मुख्य उद्देश्य बाबा साहब भीमराव अंबेडकर द्वारा लिखित संविधान को बदलना है। अगर संविधान बदल गया तो लोकतंत्र खतरे में आ जाएगा और आरक्षण खत्म हो जाएगा।
महंत ने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर युवाओं को तीस लाख नौकरी दी जाएगी। बेरोजगार लोगों को रोजगार मिलेगा। मनरेगा के मजदूरों को 400 रुपए मजदूरी दी जाएगी। महालक्ष्मी नारी न्याय योजना के तहत प्रत्येक महिला को एक लाख रुपये सालाना दिया जाएगा जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर बनेगी।

आरईएस विभाग और ठेकेदार की सांझेदारी में हो रहा स्कूल का घटिया निर्माण, अधिकारियों की चुप्पी डाल रहा बच्चों के भविष्य में अंधकार…

हिंद स्वराष्ट्र लुण्ड्रा लक्ष्मी नारायण तिवारी : विकासखण्ड लुष्ड्रा अंतर्गत ग्राम पंचायत लमगांव के प्रा.शा. बस्तीपारा में आर.ई.एस. विभाग लुण्ड्रा द्वारा नवीन स्कूल भवन का निर्माण कराया जा रहा है। जिसका ठेकेदार बी.एम. बिल्डकॉन भैया लाल यादव है। लेकिन अधिकारियों के संरक्षण व मिलीभगत से ठेकेदार के द्वारा गुणवत्ता और तकनीकी मानकों को दरकिनार कर घटिया कार्य किया जा रहा है। प्रारंभ से ही कम सीमेंट का उपयोग भवन निर्माण में किया जा रहा था और पानी की तराई भी नहीं की जा रही थी व बीम की ढलाई आदी तिरछी कि गई थी।

जिस संबंध में ग्राम पंचायत निगरानी समिति के अध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मी नारायण तिवारी के द्वारा एस.डी.ओ. आर.ई.एस. लुण्ड्रा डी. टोप्पो एवं तकनीकी सहायक बी. के. यादव को मोबाईल के माध्यम से कई बार शिकायत कि गई परंतु आश्वासन के अलावा किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की गई और घटिया निर्माण सतत् जारी है। स्कूल भवन निर्माण में बहुत ही घटिया दर्जे के ईंट का उपयोग किया जा रहा है. जो कि हांथ से छूने मात्र से ही टूट जा रहा है और काम करने वालों ने बताया की 40 तगाड़ी बालू में 1 बोरी सीमेंट को मिला कर ईंट जोडाई का काम किया जा रहा है। जिसकी सूचना लक्ष्मी नारायण तिवारी के द्वारा मोबाईल के माध्यम से ओवरसियर बी.के.यादव को 14.04.2024 को दिया गया जिस पर बी.के.यादव मौका जांच के लिये 15.04.2024 को निर्माण स्थल पर आये पता नहीं ठेकेदार से इनकी क्या बात हुई की दूसरे दिन से दिवालों में प्लास्टर चढ़ाना शुरू करवा दिया ताकि ठेकेदार द्वारा घटिया ईंट का जो उपयोग किया जा रहा है व 10/1 के मसाले से ईंट की जोड़ाई की गई है उसे प्लास्टर करके छिपाया जा सके। अमानक स्तर का स्कूल भवन निर्माण किये जाने से यह कितने दिन टिकेगा अब इस पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ठेकेदार व अधिकारियों के मिलिभगत से किया जा रहा यह कृत्य भारी भ्रष्टाचार को दर्शाता है और नवनिहाल बच्चों के जीवन से खिलवाड़ किया जा रहा है। उक्त संबंध में आज ग्राम वासियों ने कलेक्टर, सरगुजा को ज्ञापन दे भवन निर्माण में हो रहे भ्रस्टाचार से अवगत करा स्कूल भवन के निर्माण कार्य को रोंककर शीघ्र ही जांच करवा संबंधित ठेकेदार और अधिकारियों पर कठोर कार्यवाही किये हेतु निवेदन किया गया है ताकि भ्रष्टाचार पर नकेल कसी जा सके।

सुकमा में सक्रिय 6 बड़े इनामी नक्सलियों ने आंध्र प्रदेश पुलिस के सामने किया सरेंडर…

बस्तर : छत्तीसगढ़ के बस्तर में माओवादी संगठन को फिर एक बड़ा झटका लगा है. सुकमा जिले में सक्रिय 6 बड़े इनामी नक्सलियों ने आंध्र पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया. सरेंडर करने वालों में किस्टाराम एरिया कमेटी के सचिव राजू समेत इनामी नक्सली शामिल हैं.
नक्सलियों ने सोमवार को विशाखापट्टनम में खुद को पुलिस के हवाले कर दिया. बताया जा रहा है कि बस्तर संभाग के अलग-अलग जिलों में चल रहे एंटी नक्सल ऑपरेशन से नक्सली बैकफुट पर हैं. बीते 4 महीनों में अलग अलग मुठभेड़ों के दौरान 80 नक्सलियों को जवानों ने मार गिराया.


माओवादी संगठन को फिर लगा जोर का झटका


जवानों के आक्रामक मूवमेंट से नक्सलियों में दहशत का माहौल है. इसलिए अब बड़े नक्सली लीडर भी सरेंडर कर रहे हैं. बस्तर से निकलकर सुकमा में सक्रिय 6 नक्सलियों ने विशाखापट्टनम डीआईजी और एसपी के सामने सरेंडर किया. सरेंडर करने वाले नक्सलियों में तीन पुरुष और तीन महिला शामिल हैं. नक्सलियों की पहचान खुरम मिथिलेश उर्फ राजू, बरसे मासा, वेट्टी भीमा, वंजम रामे उर्फ कमला, मडकाम सुक्की और दूडी सोनी के रूप में हुई है.  सभी 6 नक्सलियों पर 19 लाख रुपये का इनाम छत्तीसगढ़ पुलिस ने रखा था.


आंध्र प्रदेश में 6 इनामी नक्सलियों ने किया सरेंडर


नक्सलियों के सरेंडर करने से बस्तर में माओवादी संगठन को बड़ा झटका लगा है. आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली 2017 में हुए बुर्कापाल, कसालपाड़ और भेज्जी हमले में शामिल रहे हैं. करीब एक दर्जन से ज्यादा नक्सली वारदातों में शामिल होने का भी आरोप है. बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि नए साल में नई रणनीति के तहत एंटी नक्सल ऑपरेशन चलाया जा रहा है. इसी का परिणाम है कि चार महीनों में 80 नक्सली मारे गए हैं.


आईजी के मुताबिक अब तक 250 से ज्यादा नक्सलियों ने सरेंडर किया है. 120 से ज्यादा नक्सलियों की  गिरफ्तारी हुई है. सुरक्षा बलों के जवान अंदरूनी इलाकों में नक्सलियों से सरेंडर करने को कह रहे हैं. उन्होंने कहा कि लगातार ऑपरेशन की वजह से नक्सलियों के बड़े लीडर बौखलाए हुए हैं. विशाखापट्टनम में सरेंडर करने वाले नक्सलियों से बस्तर पुलिस भी पूछताछ करेगी.

प्रमोशन में आरक्षण को लेकर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, बताया कैसे मिल सकता है SC/ST को आरक्षण…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने हाल ही में फैसला सुनाया कि पदोन्नति में एससी/एसटी के लिए आरक्षण नीति मात्रात्मक डेटा के आधार पर और संविधान के अनुच्छेद 16(4ए) और (4बी) के अनुसार स्थापित की जानी चाहिए।

मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति रवींद्र कुमार अग्रवाल की खंडपीठ ने कहा, “पदोन्नति में एससी और एसटी के लिए आरक्षण नीति केवल सर्वोच्च न्यायालय द्वारा विभिन्न आधिकारिक घोषणाओं में मात्रात्मक डेटा एकत्र करने के लिए निर्धारित मानदंडों के आधार पर बनाई जा सकती है।” यह भी भारत के संविधान के अनुच्छेद 16(4ए) और (4बी) में निहित प्रावधानों पर आधारित है।”

संक्षेप में जानें मामला
न्यायालय ने यह बात तब कही है जब राज्य सरकार की 31.10.2019, 22.10.2019 और 30.10.2019 की तीन अधिसूचनाओं को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर विचार कर रहा था। जिसमें उन पर भारतीय संविधान का अनुच्छेद 14 और 16(4ए) का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया था।

संक्षेप में तीन अधिसूचनाएं थीं-

31 अक्टूबर, 2019 की अधिसूचना: प्रतिवादी नंबर 3, छत्तीसगढ़ राज्य पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (पदोन्नति) नियम, 2003 को अपनाया, जैसा कि उनकी अधिसूचना दिनांक 22.10.2019 द्वारा संशोधित किया गया था।

22 अक्टूबर, 2019 की अधिसूचना: राज्य सरकार ने आरक्षण प्रतिशत में संशोधन करके अनुसूचित जाति के लिए 13% और अनुसूचित जनजाति के लिए 32% कर दिया, जो पहले क्रमशः 15% और 23% था।

22 अक्टूबर, 2019 की अधिसूचना: राज्य सरकार ने संशोधित आरक्षण प्रतिशत के अनुरूप 100-बिंदु आरक्षण रोस्टर में संशोधन किया।

याचिकाकर्ताओं द्वारा विशेष रूप से दी गई थी दलील: याचिकाकर्ताओं द्वारा विशेष रूप से दलील दी गई थी कि तीन अधिसूचनाएं संविधान के अनुच्छेद 14 और 16(4ए) के प्रावधानों के खिलाफ थीं और सुप्रीम कोर्ट और इस न्यायालय द्वारा जारी आदेशों का उल्लंघन है।

याचिकाकर्ताओं का प्राथमिक तर्क यह था कि संशोधन (22 अक्टूबर, 2019 की अधिसूचना के माध्यम से) समन्वय पीठ द्वारा जारी निर्देशों का पालन किए बिना और कानून द्वारा अनिवार्य मात्रात्मक डेटा प्राप्त किए बिना लागू किया गया था।

याचिकाकर्ताओं के वकील आनंद दादरिया ने तर्क दिया कि राज्य द्वारा पहले मात्रात्मक डेटा एकत्र किए बिना दिनांक 22.10.2019 की अधिसूचना जारी करना भारतीय संविधान के अनुच्छेद 14 और 16 (4 ए) और (4 बी) के साथ-साथ सुप्रीम कोर्ट और इस न्यायालय के आदेशों का उल्लंघन है।

इस बात पर जोर दिया गया कि यद्यपि मात्रात्मक डेटा इकट्ठा करने के लिए 17 जुलाई, 2020 को एक समिति की स्थापना की गई थी, लेकिन यह संशोधन जारी होने के बाद हुआ, जो सुप्रीम कोर्ट द्वारा निर्धारित स्थापित कानूनी सिद्धांतों का खंडन करता है।
आगे यह तर्क दिया गया कि 17.07.2020 को समिति का गठन और उसके बाद 17.10.2021 को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करना अधिकार के मनमाने प्रयोग का संकेत देता है।

इसके अतिरिक्त, यह कहा गया कि राज्य को विशिष्ट नौकरी श्रेणियों के आधार पर डेटा एकत्र करना चाहिए। फिर भी, समिति ने इस डेटा को प्राप्त किए बिना, केवल सीधी नियुक्तियों और पदोन्नति में एससी और एसटी श्रेणियों के लिए आरक्षित रिक्त पदों की संख्या पर भरोसा करते हुए निर्णय लिया।

दूसरी ओर, उत्तरदाताओं का प्रतिनिधित्व कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता संजय हेगड़े ने तर्क दिया कि राज्य के पास 2003 के पदोन्नति नियम लागू करने से पहले मात्रात्मक डेटा था। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि राज्य का निर्णय ऐसे डेटा के बिना नहीं किया गया था।

उन्होंने बताया कि एम. नागराज और जरनैल सिंह – I के मामलों में सुप्रीम कोर्ट के फैसले से बहुत पहले, छत्तीसगढ़ लोक सेवा (अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षण) अधिनियम 1994 अस्तित्व में था। इस कानून में रिक्तियों का विवरण दिया गया है। राज्य के भीतर पदों और रोजगार के आँकड़े और धारा 19 के तहत विधान सभा को एक वार्षिक रिपोर्ट तैयार करने और प्रस्तुत करने का आदेश दिया। वरिष्ठ वकील हेगड़े ने यह भी तर्क दिया कि राज्य विभिन्न सामाजिक समूहों की विशिष्ट आवश्यकताओं को अच्छी तरह से समझता है। इस ज्ञान को न्यायालय में प्रस्तुत रिपोर्टों में स्वीकार किया गया।

सूरजपुर जिले में हाथियों का उत्पात जारी, तमोर के बाद पोडिपा में महिला को कुचल कर उतारा मौत के घाट…

हिंद स्वराष्ट्र लटोरी : सूरजपुर जिले में जंगली हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले 36 घंटे में इन हाथियों द्वारा 2 महिलाओं की जान ले ली हैं। शनिवार को प्रतापपुर क्षेत्र के तमोर पिंगल अभयारण्य के जंगल में महुआ एकत्र करने गई वृद्ध महिला को कुचल कर मार देने की घटना के बाद रविवार की रात लटोरी चौकी इलाके के कल्याणपुर जंगल से सटे पोड़िपा गांव में घुसकर दो ग्रामीणों के घर को क्षतिग्रस्त करने के साथ ही एक आदिवासी महिला को कुचलकर मार डाला। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल निर्मित हो गया है। लगातार घटनाओं के बावजूद वन महकमा हाथियों को खदेड़ पाने में नाकाम है।

जिले के बिहारपुर चांदनी समेत प्रतापपुर व प्रेमनगर इलाके में हाथियों का आतंक नहीं थम रहा है। जिले के किसी न किसी जंगल मे हाथियों का डेरा बना रहता है। रविवार सुबह रमकोला के तमोर पिंगला अभ्यारण्य क्षेत्र में अपने पुत्र के साथ महुआ बीनने गई प्रभावती कुशवाहा पति रामाशंकर कुशवाहा ग्रामीण महिला को एक हाथी ने कुचल कर मौत के घाट उतार दिया और उसके पुत्र ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई थी। चौबीस घंटे के बाद दूसरी घटना कल्याणपुर जंगल के पास हुआ। यहां डेरा डाल रखे जंगली हाथी रविवार करीब आठ बजे भोजन की तलाश में लटोरी चौकी क्षेत्र के पोड़िपा गांव में घुस आए। उसी दौरान सड़क पारा पोड़िपा निवासी जीवती बाई पति रामाधीन गोंड़ 45 वर्ष अपने घर से बाहर निकली थी। उसे देखकर हाथी ने सूंड में लपेट कर पटक पटक कर उसकी जान ले ली। उसके बाद हाथी ने मृतक महिला व घासीराम गोंड़ के घर में तोड़फोड़ कर अनाज चट कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही वन अमला व पुलिस टीम मौके पर पहुंची। हाथी के हमले में मृत महिला के शव का पोस्टमार्टम करने के बाद उसके स्वजनो के सुपुर्द कर दिया गया।

दो मोटरसाइकिलों की आमने–सामने भिड़ंत,1 की मौत, 3 घायल…

सूरजपुर : बसदेई चौकी इलाके के तेन्दुपारा सरमा मार्ग में दो मोटर साइकिलों में आमने सामने हुई तेज भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। वहीं तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में घायलों का मेडिकल कालेज अंबिकापुर में उपचार जारी है। कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार बसदेई चौकी इलाके के ग्राम ऊंचडीह निवासी मोहन राजवाड़े पिता दुहन राम राजवाड़े 25 वर्ष, उसका छोटा भाई नन्दकेश्वर उर्फ चिकू राजवाड़े 20 वर्ष व उसका 12 वर्षीय साला कोमल राजवाड़े तीनों नमदगिरी एक शादी समारोह में मिठाई बनाने गए थे। जहां से वे रात करीब नौ बजे वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान वे तेंदूपारा-सरमा मार्ग में तालाब के समीप पहुंचे थे कि सामने से सरमा निवासी तोलेश्वर पिता नन्दलाल शराब के नशे में धुत्त होकर लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए इन्हें सामने से तेज ठोकर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों वाहनों के सवार सड़क पर इधर उधर गिर गए। इसी दौरान मार्ग से गुजरने वाले लोगों सहित ग्रामीणों ने आहतों की पहचान कर तत्काल परिजनों को सूचना देते हुए उन्हें जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे।

जहां स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत चिकित्सको ने मोहन राजवाड़े को मृत घोषित कर दिया। वहीं दुर्घटना से उसके छोटे भाई नन्दकेश्वर का एक पैर फ्रैक्चर हो गया है और अंदरूनी चोटें भी आयी है। इसके साथ ही उसके साला कोमल व शराबी वाहन चालक तोलेश्वर को भी अंदरूनी चोटें आई है। चिकित्सको ने आहतों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें अम्बिकापुर रेफर कर दिया है। जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। इधर घटना के बाद स्वजनों सहित गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों के उपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा हैं। दुर्घटनाकरित वाहन चालक तोलेश्वर को लेकर ग्रामीणों का कहना है कि वह नशेड़ी है और आए दिन शराब के नशे में धुत्त होकर तेज रफ्तार व लापरवाहीपूर्वक गांव में वाहन चलाता रहता था। कई बार गांव के लोग भी उसके वाहन के नीचे आते-आते बचे हैं।

बता दें कि मृतक मोहन राजवाड़े का बीते वर्ष ही विवाह हुआ था। दुर्घटना में पति की मौत की सूचना पर पत्नी सहित परिजनों में मातम पसर गया है। मामले में कोतवाली पुलिस ने घटना के दूसरे दिवस पंचनामा पोस्टमार्टम की कार्रवाई पश्चात शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने गमगीन माहौल में स्थानीय रेण नदी स्थित मुक्ति धाम में मृतक का अंतिम संस्कार किया। पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर लिया है।

पीएम मोदी का अम्बिकापुर दौरा:  आम जनता के आवागमन हेतु सरगुजा पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवायजरी….

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : माननीय नरेन्द्र मोदी, प्रधानमंत्री भारत सरकार का अम्बिकापुर प्रवास एवं “आमसभा” कार्यक्रम पी.जी. कॉलेज मैदान अम्बिकापुर में प्रस्तावित होने से आम जनता को यातायात के संबंध में किसी प्रकार की असुविधा न हो इसे दृष्टिगत् रखते हुये अम्बिकापुर शहर एवं अम्बिकापुर से होकर आने-जाने वाली वाहनों के लिए यातायात व्यवस्था सुगम एवं व्यवस्थित रूप से संचालित हो सके इसलिए सरगुजा पुलिस द्वारा ट्रैफिक एडवायजरी (प्रातः 03.00 बजे से दोपहर 03.00 बजे तक के लिए) जारी किया गया है, जो निम्नानुसार है-

01.मनेन्द्रगढ़ रोड़, बनारस रोड़ की ओर से आने वाले सभी यात्री बसे एवं अन्य फोर व्हीलर वाहन डायवर्ट मार्ग सांई मंदिर तिराहा, महापौर मार्ग, रावत रेसीडेंसी तिराहा, कन्या परिसर मोड़, कन्या परिसर रोड़ होते हुये गंगापुर मोड़ मासूम अस्पताल के पास रिंग रोड़, बस स्टैण्ड होते हुये अपने-अपने गन्तव्य स्थान की ओर जायेगें।

02.गढ़वा रोड़, प्रतापपुर रोड़ की ओर से आने वाले सभी यात्री बसे एवं अन्य फोर व्हीलर वाहन डायवर्ट मार्ग रिंग रोड़ का प्रयोग करते हुये प्रतापपुर चौक, लरंगसाय चौक, चांदनी चौक, स‌द्भावना चौक, भारतमाता चौक, बस स्टैण्ड की ओर से होते हुये अपने-अपने गन्तव्य स्थान की ओर जायेगें।

03.रायगढ़ रोड़, बिलासपुर रोड़ की ओर से आने वाले सभी यात्री बसे एवं अन्य फोर व्हीलर वाहन डायवर्ट मार्ग रिंग रोड़ का प्रयोग करते हुये भारतमाता चौक, लरंगसाय चौक, बिलासपुर चौक, बस स्टैण्ड, गंगापुर मोड़ की ओर से होते हुये अपने-अपने गन्तव्य स्थान की ओर जायेगें।

04.आपातकालीन सेवा संबंधी वाहन को अम्बिकापुर शहर आने एवं बाहर जाने के लिए छूट रहेगा।

:- *कार्यक्रम में शामिल होने वाले वी.आई. पी., जनप्रतिनिधि, आम जनता/कार्यकर्ताओं व कर्तव्यस्थ अधिकारी / कर्मचारियों सहित मीडिया संस्थान के सदस्य के आवागमन के संबंध में:-*

P-01 किसान राईस मिल पार्किंग स्थल
सूरजपुर एवं मनेन्द्रगढ़ मार्ग की ओर से आने वाले सभी आम जनता के वाहन एम.जी रोड़ मार्ग का प्रयोग करते हुये रवि मार्बल के बगल से होते हुये निर्धारित पार्किंग स्थल में जायेगें। लटोरी की ओर से आने वाले सभी आम जनता के वाहन बनारस रोड़, सांई मंदिर मोड़, महापौर गली होते हुये एमजी रोड़ का प्रयोग करते हुये निर्धारित पार्किंग स्थल की ओर जायेगें।

P-02 राजमोहनी देवी भवन के बगल में पार्किंग स्थल :-

अम्बिकापुर शहर के गांधी चौक, अंबेडकर चौक एवं अन्य मार्गों की ओर से आने वाले सभी आम जनता के वाहन पी.जी कॉलेज के सामने स्थित राजमोहनी देवी भवन के बगल में स्थित मार्ग का प्रयोग करते हुये निर्धारित पार्किंग स्थल की ओर जायेगें।

P-03 बी.टी.आई. ग्राउण्ड (व्हीआईपी) पार्किंग स्थल

सूरजपुर, मनेन्द्रगढ़ मार्ग की ओर से आने वाले सभी मंचासीन व्हीआईपी व्यक्तियों के वाहन अंबेडकर चौक होते हुये निर्धारित पार्किंग स्थल में जायेगें। लटोरी, की ओर से आने वाले सभी मंचासीन व्हीआईपी व्यक्तियों के वाहन बनारस रोड़, सांई मंदिर मोड़, महापौर गली, एमजी रोड़, अंबेडकर चौक होते हुये निर्धारित पार्किंग स्थल की ओर जायेगे। अम्बिकापुर, प्रतापपुर, बरियों, रघुनाथपुर, लखनपुर की ओर से आने वाले सभी मंचासीन व्हीआईपी व्यक्तियों के वाहन रिंग रोड़, अंबेडकर चौक होते हुये निर्धारित पार्किंग स्थल में जायेगें। यह सुविधा व्हीव्हीआईपी पहुँचने के 02 घण्टे (प्रातः 09.00 बजे) पूर्व तक के लिए वाहनों को प्रवेश दिया जायेगा।

P-04 सर्कस ग्राउण्ड (अधि. / कर्म.) पार्किंग स्थल

व्हीव्हीआईपी ड्यूटी में आने वाले सभी अधिकारी / कर्मचारी अंबेडकर चौक के समीप स्थित सर्कस मैदान में अपने-अपने वाहनों को पार्क करेंगे।

P-05 टीसीपीसी के सामने स्थित अतुल दुबे के खाली प्लाट (व्हीआईपी) पार्किंग स्थल

सूरजपुर, मनेन्द्रगढ़ मार्ग की ओर से मंच के सामने बैठने वाले सभी व्हीआईपी व्यक्तियों के वाहन एम.जी रोड़ मार्ग का प्रयोग करते हुये रावत रेसीडेंसी, महापौर गली, सुभाषनगर मोड़ अथवा सांई मंदिर मोड़ होते हुये निर्धारित पार्किंग स्थल में जायेगें। तथा लटोरी, की ओर से आने वाले सभी सभी व्हीआईपी व्यक्तियों के वाहन बनारस रोड़, मिश्रा स्वीट्स के सामने से होते हुये निर्धारित पार्किंग स्थल की ओर जायेगें। यह सुविधा व्हीव्हीआईपी पहुँचने के 02 घण्टे (प्रातः 09.00 बजे) पूर्व तक के लिए वाहनों को प्रवेश दिया जायेगा।

P-06 पॉलिटेक्निक कॉलेज मैदान आम जनता पार्किंग स्थल

रघुनाथपुर, दरिमा, लखनपुर, एवं शहर के अन्य मार्गो की ओर से आने वाले सभी आम जनता के वाहन भारतमाता चौक, बिलासपुर चौक, बस स्टैण्ड चौक, रिंग रोड़ मार्ग का प्रयोग करते हुये निर्धारित पार्किंग स्थल में जायेगें।

P-07 आई.टी.आई. मैदान आम जनता पार्किंग स्थल

रघुनाथपुर, दरिमा, लखनपुर, एवं शहर के अन्य मार्गों की ओर से आने वाले सभी आम जनता के वाहन भारतमाता चौक, रिंग रोड़ मार्ग, गांधी चौक का प्रयोग करते हुये निर्धारित पार्किंग स्थल में जायेगें।

P-08 नवापारा चर्च मैदान एवं P-09 सेंट जेवियर स्कूल मैदान आम जनता पार्किंग स्थल

प्रतापपुर रोड़, बरियों, की ओर से आने वाले सभी आम जनता के वाहन शंकर घाट तिराहा, सरगंवा पैलेस रोड़, गोधनपुर, तेईस एकड़ मार्ग होते हुये तथा प्रतापुर चौक, रिंग रोड़, मिशन चौक, उड़िया पंडित के घर सामने स्थित नवापारा तिराहा मार्ग का प्रयोग करते हुये निर्धारित पार्किंग स्थल में जायेगें।

P-10 कलाकेन्द्र मैदान पार्किंग स्थल

व्हीव्हीआईपी हेतु लाईन ऑफ रिसेप्सन में आने वाले सभी व्हीआईपी व्यक्तियों के वाहन एमजी रोड़, अंबेडकर चौक, गांधी चौक, रिंग रोड, महामाया चौक, घडी चौक तथा शहर के अन्य मार्गों का प्रयोग करते हुये निर्धारित पार्किंग स्थल में जायेगें। इसी प्रकार कलाकेन्द्र मैदान पार्किंग स्थल में अम्बिकापुर शहर की ओर से आने वाले सभी आम जनता घड़ी चौक स्थित निर्धारित पार्किंग स्थल में अपने-अपने वाहन खड़ी करेंगें।

P-11 पी.जी. कॉलेज मेन गेंट अंदर पार्किंग स्थल

व्हीव्हीआईपी ड्यूटी में आने वाले सभी अधिकारी/कर्मचारी/मीडिया संस्थान के सदस्य अंबेडकर चौक एम जी रोड़ स्थित पी.जी. कॉलेज मेन गेट के अंदर  में अपने-अपने वाहनों को खड़ी करेंगें।

24 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आएंगे अंबिकापुर, मोदी जी को देखने और सुनने के लिए जनता में भारी उत्साह – रामविचार नेताम 

हिंद स्वराष्ट्र अंबिकापुर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 24 अप्रैल को अंबिकापुर में होने वाली आम सभा को लेकर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने संकल्प भवन भाजपा कार्यालय अंबिकापुर में प्रेस वार्ता को संबोधित किया। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाडे, सूरजपुर विधायक भुलन सिंह मरावी, सामरी विधायक उद्धेश्वरी पैकरा, प्रतापपुर विधायक शकुंतला पोर्ते, जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता तथा जिला उपाध्यक्ष अंबिकेश केशरी की उपस्थिति में रामविचार नेताम ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि 24 अप्रैल को तीसरी बार माँ महामाया की पावन धरा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का आगमन हो रहा है। इस अवसर को ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता जी जान से लगे हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को देखने व सुनने के लिए सरगुजा की जनता आतुर है।
अपने संबोधन में मंत्री रामविचार नेताम ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी जी का 24 अप्रैल को सुबह 10 बजे पीजी कॉलेज मैदान अंबिकापुर में संबोधन होगा । उनके आगमन को लेकर सरगुजा की आम जनता में  भारी उत्साह है, लगभग एक लाख से ज्यादा भीड़ उनकी सभा में जुटने का अनुमान है।
आगे उन्होंने कहा कि पूरे देश में मोदी लहर है, मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए जनता आतुर है।अबकी बार 400 पार केवल नारा नहीं बल्कि सच्चाई है, जो हकीकत में बदलने जा रहा है।ये वही अम्बिकापुर है, जिसने मोदी जी को लाल किला बनाकर उनका भाषण कराया था जब वो भाजपा/एनडीए के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बनकर अम्बिकापुर आये थें। इस बार भी हम सरगुजा संसदीय सीट ऐतिहासिक मतो से जीतकर मोदी जी को तोहफा देने जा रहें है। मोदी की गांरटी पर देश की जनता हर चरण के वोटिंग में मुहर लगा रही है।

विशेष पिछड़ा जनजाति बैगा छात्रों के साथ दुर्व्यवहार परिजन हो रहे परेशान….

हिंद स्वराष्ट्र भरतपुर गणेश तिवारी : एमसीबी जिले के विकासखंड भरतपुर जनकपुर क्षेत्र में विशेष पिछड़ा जनजाति बैगा आवासीय विद्यालय गर्ल्स हॉस्टल नौढिया में बच्चों के साथ किस तरह खिलवाड़ किया जा रहा है उसे देखकर सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि शासन  के पैसों का दुरुपयोग हो रहा हैं। प्रतिभा सिंह जो कि इस हॉस्टल की अधीक्षिका है उनका कहना है कि अशोक कुमार बैगा जो कि पुराने अधीक्षक है उन्हे उनका प्रभार नहीं देना चाहते हैं, और प्रभार नही मिलने के कारण उन्हें कार्य करने में परेशानी हो रही हैं। अधीक्षिका प्रतिभा सिंह का कहना है कि बच्चों को ना तो कंबल उपलब्ध है ना तो चादर उपलब्ध है ना ही पानी नहाने वाला डब्बा और बाल्टी भी उपलब्ध नहीं है। अधीक्षिका का आरोप हैं कि बच्चों को उचित व्यवस्था न मिलने के कारण उनके पालक पिंटू बैगा, राजभान भान बैगा, राम मिलन बैगा, देवी दिन बैगा, अमर कुमार बैगा रोज शराब पीकर गाली गलौज करते हैं। हॉस्टल में जो कमियां है उसे लेकर अधीक्षिका द्वारा कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि यहां बच्चों के पानी पीने तक की सुविधा नहीं है। बिजली आए दिन गुल रहती है और जो एक हैंडपंप है वह भी बिगड़ा हुआ है, जिससे बच्चों को बहुत असुविधा हो रही है। बच्चों की छुट्टी होने के बाद भी उनको छुट्टी नहीं दी जा रही है जब अधीक्षिका से पूछा गया तो उनका कहना है कि मुझे प्रभार नहीं दे रहे हैं इसलिए मैं कोई कार्य करने में असमर्थ हूं, इन भोले भाले बच्चों की सुध लेने वाला कोई नहीं है। शासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए और आरोपियों पर कड़ी कार्यवाही करनी चाहिए।

छात्राओं को आपत्तिजनक संदेश भेजने वाले बीआरपी को कलेक्टर ने जारी किया कारण बताओ नोटिस…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : कलेक्टर सरगुजा द्वारा सख्त कार्रवाई करते हुए छात्राओं को आपत्तिजनक संदेश भेजने वाले बीआरपी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। कलेक्टर द्वारा कड़े शब्दों में संविदा नियुक्ति समाप्त करने के संबंध में उल्लेख करते हुए जवाब पत्र प्राप्ति के पांच दिवस के भीतर प्रस्तुत करने कहा गया है। गौरतलब है कि नीट कोचिंग कर रही चार छात्राओं द्वारा समस्त विद्यार्थियों के आवासीय व्यवस्थाओं में संलग्न बीआरपी(समावेशी शिक्षा) अनिलेश सिंह के विरुद्ध अभद्रता और मोबाइल पर आपत्तिजनक संदेश भेजे जाने की शिकायत की गई थी।
कलेक्टर द्वारा जारी नोटिस में समय सीमा में जवाब अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करने कहा गया है, अन्यथा उक्त के विरुद्ध एकपक्षीय कार्यवाही की जाएगी।

मेडिकल स्टोर मे नारकोटिक दवाई की अवैध बिक्री मामले मे खाद्य एवं औषधि प्रशासन एवं सरगुजा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा कार्यवाही पश्चात मेडिकल दुकान का लाइसेंस किया गया निरस्त…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : सरगुजा पुलिस द्वारा जारी अभियान “ऑपरेशन विश्वास” के तहत लगातार नशीले पदार्थो की तस्करी मे शामिल संदेहियो/आरोपियों के विरुद्ध सख़्ती से कार्यवाही की जा रही हैं, साथ ही ऐसे मेडिकल दुकान पर भी नजर रखी जा रही हैं जो अवैध नशीले दवाइयों की खरीद बिक्री के कार्य मे संलिप्त रहते हैं, इसी क्रम मे दिनांक 15/03/24 कों सरगुजा पुलिस एवं खाद्य एवं औषधि प्रशासन जिला सरगुजा की संयुक्त टीम द्वारा मिश्रा मेडिकल स्टोर प्रतापपुर नाका का औचक निरीक्षण किया गया था, निरीक्षण टीम द्वारा मामले मे पूर्व मे मुखबीर तैयार कर मिश्रा मेडिकल स्टोर प्रतापपुर नाका नारकोटिक दवा खरीदी हेतु भेजा गया था जिसे मिश्रा मेडिकल दुकान संचालक द्वारा बिना किसी वैध चिकित्सक के पर्ची के बिना एवं वैध फरमासिस्ट के उपस्थिति के बिना उक्त मुखबीर कों नारकोटिक दवा दिया गया, बाद निरीक्षण टीम द्वारा उक्त मेडिकल स्टोर मे जाकर मुखबीर द्वारा दिए गए नोट कों मिश्रा मेडिकल स्टोर मे होना पाया गया, जिस पर से मिश्रा मेडिकल स्टोर के संचालक का पक्ष लिया गया, परन्तु संचालक द्वारा दिए गए जवाब से असंतुष्ट होकर एवं मौक़े पर पाये गए साक्ष्यों एवं नारकोटिक दवा के सम्बन्ध मे कोई रजिस्टर संधारित होना नही पाया गया साथ ही नारकोटिक दवा लाने एवं बेचने के सम्बन्ध मे भी मेडिकल दुकान संचालक द्वारा कोई वैधानिक दस्तावेज प्रस्तुत नही किया गया, जिस पर से खाद्य एवं औषधि प्रशासन कार्यालय जिला सरगुजा द्वारा मिश्रा मेडिकल स्टोर मे नियमो के उल्लंघन होना पाये जाने पर एवं घोर अनियमितता होना पाये जाने पर मेमर्स मिश्रा मेडिकल दुकान प्रतापपुर नाका कों जारी औषधि अनुज्ञप्ति/लाइसेंस कों निरस्त किया गया हैं।


सरगुजा पुलिस द्वारा ऐसे अन्य मेडिकल दुकानो पर लगातार नजर रखी जा रही हैं जो अवैध रूप से नशीले दवाओं की खरीद बिक्री मे संलिप्त हैं, एवं ऐसे मेडिकल दुकानो पर सख़्ती से कार्यवाही कर उनका औषधि अनुज्ञप्ति निरस्त किये जाने हेतु अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं।

छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों ने 29 नक्सलियों को मार गिराया: अब तक का सबसे बड़ा नक्सल विरोधी अभियान…

कांकेर : छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों ने 29 नक्सलियों को मार गिराया हैं और यह अब तक का सबसे बड़ा नक्सल विरोधी अभियान रहा। नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में सुरक्षाबल के तीन जवान भी घायल हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार जिले के छोटे बेठिया क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के एक संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान पर रवाना किया गया था। दल जब क्षेत्र में था तब नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी जिसमें दो जवान घायल हो गए।
सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में बताया जा रहा है कि नक्सलियों का टॉप कमांडर भी मारा गया है। सुरक्षबलों के साथ मुठभेड़ में मारा गया टॉप नक्सली कमांडर शंकर साव पर पुलिस ने 25 लाख रुपये का इनाम रखा था। बीएसएफ ने बताया, कांकेर में मुठभेड़ के दौरान मारे गए 29 सीपीआई माओवादी कैडरों के शव बरामद कर लिए गए हैं. घटनास्थल से 7 एके सीरीज के राइफल और 3 लाइट मशीन गन बरामद की गई हैं।  मुठभेड़ के दौरान एक बीएसएफ कर्मी के पैर में गोली लगी और निकाले जाने के बाद वह खतरे से बाहर है।

सुरक्षाबलों के हाथों मारे गए 29 नक्सलियों में से 16 नक्सलियों के शवों की शिनाख्त हो गई। मृतकों में दो मोहला दलम कमांडर विनोद गावड़े और दिवाकर गावड़े भी शामिल है। मोहला-मानपुर से पहुंची पुलिस के जवानों ने की शिनाख्त की है। मोहला दलम का कमांडर दिवाकर गावड़े पर 16 लाख रुपए का ईनाम घोषित था। ज्यादातर मारे गए नक्सली दक्षिण बस्तर के रहने वाले थे।

error: Content is protected !!