Home Blog Page 63

बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 2019 में जारी प्रमोशन में आरक्षण का नोटिफिकेशन निरस्त…

रायपुर: 22 अक्टूबर 2019 को, छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश में प्रमोशन पर आरक्षण के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया था। नोटिफिकेशन में, प्रथम से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को पदोन्नति में आरक्षण का लाभ देने की बात कही गई थी। इसमें अनुसूचित जाति के लिए 13 फीसदी और अनुसूचित जनजाति के लिए 32 फीसदी आरक्षण की व्यवस्था की गई। नोटिफिकेशन में स्पष्ट किया गया था कि यह आरक्षण प्रथम श्रेणी के पदों से प्रथम श्रेणी के उच्च वेतनमान के पदों पर पदोन्नति होने, द्वितीय श्रेणी के पदों से प्रथम श्रेणी के पदों पर पदोन्नति और तृतीय श्रेणी के पदों पर पदोन्नत होने पर दिया जाएगा।

अब छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रमोशन में आरक्षण के मामले में 2019 की राज्य सरकार के आदेश को पूरी तरह से निरस्त कर दिया है। इससे पहले अदालत ने इस पर रोक लगाई थी। यह फैसला चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और एनके चंद्रवंशी की डबल बेंच ने किया है। बेंच ने याचिका का निराकरण कर दिया है। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि पूर्ववर्ती सरकार ने आदेश को लागू करने में सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ के निर्देशों का पालन नहीं किया था। इसमें कहा गया कि प्रमोशन में आरक्षण देने के लिए हर विभाग से जातिगत डाटा एकत्रित कर केवल जिन्हें जरूरत है उन्हीं SC/ST कर्मचारियों को इसका लाभ दिया जाना चाहिए। जबकि डाटा कलेक्ट करने का काम पूर्ववर्ती सरकार ने नहीं किया था।

बता दें कि, प्रमोशन में आरक्षण मामले पर कुछ दिनों पहले कोर्ट ने राज्य सरकार द्वारा आरक्षण पर लगी रोक के आदेश में संशोधन या फिर उसे रद्द करने की मांग खारिज कर दी थी। मामले पर चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और एन.के. चंद्रवंशी की डीबी ने ही अपना फैसला सुनाया था।

खाना खाने के बाद बिगड़ी परिवार की तबीयत, 6 साल की बच्ची की मौत, मातम में बदली शादी की खुशियां…

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में उस वक्त शादी की खुशियां मातम में बदल गई, जब खाना खाने के बाद एक बाद एक  परिवार के दर्जन भर सदस्यों और मेहमानों की तबीयत बिगड़ने लगी और उल्टी-दस्त होने लगी. तब उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. इस दौरान फूड पॉइजनिंग से एक 6 साल की मासूम की मौत हो गई. वहीं बीमार लोगों का सिम्स अस्पताल में इलाज चल रहा है. पूरा मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र के भदौरा का है. बता दें कि ग्राम भदौरा के एक परिवार में शादी का समारोह चल रहा था. इसमें शामिल होने के लिए सरगवां के रिश्तेदार गोपाल टंडन अपनी पत्नी और बच्चों के साथ भदौरा आए थे. परिवार में 14 अप्रैल को बारात स्वागत करने की तैयारी चल रही थी. परिवार के सदस्य, रिश्तेदार और मेहमानों का खाना चल रहा था. इस दौरान भोजन करने के बाद कुछ लोगों को उल्टी-दस्त की शिकायत होने लगी.

परिवार के 6 सदस्य अस्पताल में भर्ती

भदौरा के पूर्व उपसरपंच राजेंद्र राठौर ने बताया कि 14 को बारात लौटने के बाद रिश्तेदारों और मेहमानों ने भोजन किया. फिर दूसरे दिन 15 अप्रैल की सुबह भी भोजन का इंतजाम था, लेकिन रिश्तेदारों और मेहमानों के खाना खाने के पहले ही तबीयत बिगड़ने लगी. उन्हें उल्टी-दस्त की शिकायत होने लगी. इसके बाद करीब दर्जन भर लोगों को मस्तूरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. इस दौरान धनीराम टंडन की 6 साल की बेटी सिद्धी की हालत गंभीर होने पर उसे बिलासपुर रेफर किया गया, जहां से उसे प्राइवेट अस्पताल भेज दिया गया. जहां इलाज के  दौरान उसकी मौत हो गई. वहीं परिवार के 5 से 6 सदस्यों का सिम्स में इलाज चल रहा है. फिलहाल उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है.

बिलासपुर-रायगढ़ मेमू समेत 4 ट्रेन रद्द..

बिलासपुर। बिलासपुर-रायगढ़ मेमू समेत चार ट्रेनें 24 को रहेंगी रद्द । बिलासपुर व चांपा रेलवे स्टेशन के बीच चौथी लाइन को जोनल स्टेशन से जोड़ने व इसी सेक्शन में तीसरी व चौथी लाइन विद्युतीकरण कार्य को पूरा करने के लिए ब्लाक लिया जाएगा। 24 अप्रैल को होने वाले इस अधोसंरचना कार्य के चलते चार ट्रेनें रद रहेंगी। इससे यात्रियों को परेशानी होगी। लेकिन, जब कार्य पूरा हो जाएगा, उसके बाद राहत यात्रियों को ही मिलेगी। ट्रैक पर यातायात का दबाव कम करने और ट्रेनों की समय पर चलाने के लिए रेल लाइनों का विस्तार बेहद जरूरी है। यात्रीगण यात्रा करने से पहले ध्यान दें रद्द ट्रेनों का नाम गाड़ी नंबर नोट करें।

रेलवे के अनुसार इस कार्य के चलते 24 अप्रैल को बिलासपुर व रायगढ़ से चलने वाली 08738/08735 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन रद रहेगी। इसी तरह 08737/08736 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल, 08732/ 08731 बिलासपुर-कोरबा मेमू पैसेंजर स्पेशल व 08734/ 08733 बिलासपुर-गेवरारोड मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की सुविधा भी नहीं मिलेगी।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कल अंबिकापुर में, भाजपा प्रत्याशी के नामांकन रैली में होंगे शामिल…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कल 19 अप्रैल को अंबिकापुर में भाजपा प्रत्याशी की नामांकन रैली में शामिल होंगे यह जानकारी देते हुए संयुक्त रूप से भाजपा सरगुजा लोकसभा संयोजक कमलभान सिंह व सह संयोजक अखिलेश सोनी ने बताया कि भाजपा सरगुजा लोकसभा प्रत्याशी चिंतामणी महाराज की 19 अप्रैल को अंबिकापुर में होने वाली नामांकन रैली में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित केबिनेट मंत्री, विधायकगण व भाजपा नेतागण शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि नामांकन रैली में मुख्यमंत्री जी के साथ कृषि मंत्री रामविचार नेताम, महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाडे तथा स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, लोकसभा क्लस्टर प्रभारी बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, सह क्लस्टर प्रभारी रामसेवक पैकरा, संभागीय संगठन प्रभारी राजा पांडे, लोकसभा चुनाव प्रभारी लखन लाल साहू, सह प्रभारी श्रीमती चम्पा देवी पावले, जिला सरगुजा प्रभारी ज्योति नंद दुबे, लूंड्रॉ विधायक प्रबोध मिंज, अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो, सूरजपुर विधायक भुलन सिंह मरावी, सामरी विधायक उद्धेश्वरी पैकरा, प्रतापपुर विधायक शकुंतला पोर्ते, भाजपा सरगुजा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, सूरजपुर जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल तथा बलरामपुर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी, नेता व हजारों की संख्या में कार्यकर्तागण शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि नामांकन रैली सुबह 10:30 बजे स्थानीय अग्रसेन भवन के पास से निकलकर अग्रसेन चौक, जय स्तंभ चौक, सदर रोड होते हुए महामाया चौक, संगम चौक, देवी गंज रोड होते हुए, घड़ी चौक फिर कला केंद्र मैदान पहुंचेगी जहाँ विजय संकल्प जनसभा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित अन्य नेताओं के उद्बोधन पश्चात समाप्त होगी। इस दौरान भाजपा सरगुजा लोकसभा प्रत्याशी चिंतामणी महाराज अपना तीसरा नामांकन दाखिल करेंगे।

सूर्य की किरणों ने किया रामलला का अभिषेक, 5 मिनट तक अद्भुत दृश्य देख भाव विभोर हुए भक्त…

अयोध्या : पूरे देश में रामनवमी की धूम है. सनातन धर्म को मानने वाले लोग आज धूमधाम के साथ मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का जन्मोत्सव मना रहे हैं. वहीं 500 वर्ष के लंबे इंतजार के बाद प्रभु श्री राम के जन्म स्थान अयोध्या के भव्य राम मंदिर में भी पहली बार रामनवमी मनाई जा रही है. इस बार के रामनवमी में खास बात यह है कि भगवान सूर्य ने प्रभु राम के माथे पर तिलक किया. भगवान रामलला के ललाट पर सूर्य की किरणें 12:16 पर पड़ी और सूर्य की किरणों ने लगभग 5 मिनट तक रामलला का अभिषेक किया.इस पल को भारत के करोड़ों लोगों ने प्रसार भारती के माध्यम से घर पर ही देखा.

रामनवमी के मौके पर लाखों की संख्या में अयोध्या पहुंचे रामभक्त प्रभु राम का दिव्य दर्शन कर रहे हैं. राम मंदिर ट्रस्ट ने राम भक्तों की सुविधा के लिए दर्शन अवधि में भी बढ़ोतरी की है.आज 19 घंटे तक प्रभु राम दर्शन देते रहेंगे. मिली जानकारी के मुताबिक जब प्रभु राम का जन्मोत्सव लगभग 12:00 के बाद मनाया गया. इस दौरान राम की पैड़ी ,राम मंदिर परिसर, सरयू तट, रामपथ, धर्मपथ और जन्मभूमि पथ पर भी हेलीकाप्टर से फूलों की बारिश की गई. यानी कि जैसा दृश्य प्राण प्रतिष्ठा के दौरान अयोध्या और देश दुनिया के राम भक्त ने देखा था ठीक उसी प्रकार का दृश्य आज अयोध्या में देखने को मिला. जो अपने आप में ऐतिहासिक और अद्भुत था.

19 घंटे खुले रहेंगे राम मंदिर के कपाट
राम मंदिर ट्रस्ट के अनुसार रामनवमी के मौके पर आज और कल राम मंदिर के कपाट 19 घंटे तक खुले रहेंगे. इस दौरान आरती और भोग के लिए 10-10 मिनट तक पट बंद रहेगा. मंदिर परिसर में आकर्षक लाइटिंग, सजावट, सुगंधित फूल और भगवान सूर्य के द्वारा प्रभु राम का राजतिलक यह सब राम भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है.

ओएलएक्स ऑनलाइन ऐप के माध्यम से लाखों की ठगी करने वाला ठग गिरफ्तार…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : सरगुजा पुलिस द्वारा जारी अभियान “ऑपरेशन विश्वास” के तहत संदेहियो/आरोपियों की लगातार धरपकड़ की जा रही हैं, इसी क्रम मे पुलिस द्वारा ओएलएक्स ऐप के माध्यम से ठगी करने वाले एक ठग को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की हैं।

दरअसल नमनाकला निवासी देव गुप्ता द्वारा 30/03/24 कों थाना कोतवाली आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वह अम्बिकापुर मे किराये मे रहकर पढ़ाई करता हैं और उसने ओएलएक्स ऑनलाइन ऐप मे अपने मोबाइल आईफ़ोन 15 की बिक्री हेतु विज्ञापन डाला था जिसके बाद एक अज्ञात युवक द्वारा उसे मोबाइल फ़ोन खरीदने की बात बोलकर श्रीराम फर्नीचर दुकान के पास बुलाया और आईफ़ोन मोबाइल कों लेकर अपने पिता कों दिखाने की बात बताते हुए प्रार्थी के दूसरे मोबाइल वन प्लस कों मांगकर अपने पिता से बात करने कि बात कहकर 05 मिनट मे आने की बात बोलते हुए मौका पाकर दोनों मोबाइल लेकर फरार हो गया था। पीड़ित के रिपोर्ट पर थाना कोतवाली ने आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर मामले की जांच शुरू की और पुलिस टीम द्वारा आरोपी को सायबर सेल की सहायता से दीगर प्रान्त मणीपुर इम्फाल से आरोपी को पकड़ा गया। आरोपी द्वारा अपना नाम भीम राय उम्र 29 वर्ष निवासी सपही थाना ब्रम्हपुर जिला बक्सर बिहार का होना बताया। आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर अपराध घटित करना स्वीकार किया गया, जो आरोपी पूछताछ मे कई अन्य मामलो मे अलग अलग जगहों पर जैसे उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र, झारखण्ड, बिहार, छत्तीसगढ़ महंगे मोबाइल, कैमरा क्रय करने की बात बोलकर मौक़े से मोबाइल एवं कैमरा आदि महँगी वस्तु लेकर फरार होना स्वीकार किया गया, मामले मे आरोपी कों पुलिस अभिरक्षा मे लेकर बिहार, आरा, पटना, छपरा आदि जगहों पर रेड कार्यवाही कर आरोपी के निशानदेही पर प्रार्थी का आईफ़ोन सहित कुल 10 नग आईफ़ोन एवं 01 नग डीएसएलआर कैमरा एवं 40000/- रुपये नगद कुल किमती लगभग 1200000/- बरामद किया गया हैं।

प्रार्थी से लिया हुआ अन्य वन प्लस मोबाइल आरोपी द्वारा किसी अन्य व्यक्ति कों विक्रय कराना बताया हैं, आरोपी ऐसे मोबाइल/कैमरा धारको की पहचान कर घटना कारित करता था जिसके पास मोबाइल/कैमरा का क्रय रशीद ना हो जिससे पिड़ित घटना की रिपोर्ट ना कर सके, आरोपी द्वारा घटना कारित किया जाना स्वीकार किये जाने पर अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता हैं, घटना से कुछ दिनों पूर्व मे आरोपी जिला बिलासपुर मे कैमरा विक्रेता कों विश्वास मे लेकर आपराधिक विश्वासघात कर कैमरा लेकर मौक़े से फरार होकर अम्बिकापुर आया था और प्रार्थी के साथ घटना कारित किया था, और बाद मे मणीपुर इम्फाल चला गया था।
सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष सिंह परिहार, उप निरीक्षक शिशिरकान्त सिंह, उप निरीक्षक अश्वनी दीवान, सहायक उप निरीक्षक अभिषेक पाण्डेय, प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान, आरक्षक अनुज जायसवाल, मंटू गुप्ता, सुशांत यादव शामिल रहे।

अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने प्रशासन सतर्क..


हिंद स्वराष्ट्र बलरामपुर : जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने बताया है कि कलेक्टर रिमिजियुस एक्का के निर्देशन में जिला प्रशासन बाल विवाह को रोकने के लिए सतर्क है। 10 मई 2024 को अक्षय तृतीया है, इस दिवस को बड़ी संख्या में विवाह सम्पन्न होते हैं। अतएव अन्य दिवसों के साथ-साथ विशेष रूप से अक्षय तृतीया को निगरानी रखने की आवश्यकता है की जिले में कही भी बाल विवाह न हो इसके लिए जिले वासियों से जिला प्रशासन का अनुरोध है कि विवाह पूर्व विवाह की निर्धारित आयु का सत्यापन अनिवार्य रूप से कर लेवें लड़के की उम्र 21 वर्ष तथा लड़की की उम्र 18 वर्ष पूर्ण हो चुका हैं, इसके उपरान्त ही विवाह सम्पन्न करें।
जिला बलरामपुर-रामानुजगंज के समस्त नागरिकों से अपील की जाती है कि लड़के का उम्र 21 वर्ष तथा लड़की का उम्र 18 वर्ष पूर्ण होने के उपरान्त ही विवाह करें। यदि किसी व्यक्ति को बाल विवाह की जानकारी प्राप्त होती हैं तो जिला बाल संरक्षण अधिकारी (मो० न० 9826278915) या टोल फ्री नम्बर 1098 पर कॉल करके एवं अपने ग्राम पंचायत के सरपंच/सचिव, शिक्षक, कोटवार, तहसीलदार, थाना प्रभारी, पर्यवेक्षक एवं ऑगनबाड़ी कार्यकर्ता को अविलंब सूचित करें, आपकी जानकारी गोपनीय रखी जावेगी।
बाल विवाह केवल एक सामाजिक बुराई ही नहीं अपितु कानूनन अपराध भी है। विवाह हेतु लड़के का उम्र 21 वर्ष तथा लडकी की उम्र 18 वर्ष निर्धारित है। बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के अंतर्गत बाल विवाह करने वाले वर एवं वधु के माता-पिता, सगे संबंधी, बाराती यहां तक कि विवाह कराने वाले पुरोहित पर भी कानूनी कार्यवाही की जा सकती है। कोई भी व्यक्ति जो जानबूझकर ऐसी निषेधाज्ञा का उल्लंघन करता है उसे दो वर्ष तक के कठोर कारावास अथवा जुर्माना जो कि 01 लाख रुपये तक हो सकता है। इसके अतिरिक्त यदि वर या कन्या बाल विवाह पश्चात विवाह को स्वीकार नहीं करते है तो बालिग होने के पश्चात विवाह को शून्य घोषित करने हेतु आवेदन कर सकते है। बाल विवाह के कारण बच्चों में कुपोषण, शिशु मृत्यु दर एवं मातृ-मृत्यु दर के साथ घरेलू हिंसा में भी वृद्धि होती है।

हृदय विदारक घटना : घर में लगी आग तीन बच्चों की जलकर मौत…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : सरगुजा जिले के मैनपाट थाना क्षेत्र के ग्राम बरीमा में शनिवार रात 12:00 बजे लगभग एक घर में आग लग जाने से घर में सो रहे तीन बच्चों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बच्चों की मां नशे के चक्कर में सीकरी बंद करके कहीं बाहर चली गई थी और पिता भी कहीं बाहर कमाने गया हुआ था। इस दर्दनाक हादसे की  खबर के बाद तहसीलदार, थाना प्रभारी पुलिस अमले के साथ मौके पर पहुंचे। घर में आग कैसे लगी अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया हैं। मृतकों में दो लड़कियां और एक लड़का शामिल हैं, गुलाबी तीसरी कक्षा में पढ़ती थी, सुषमा उससे छोटी थी और राम प्रसाद सबसे छोटा था। 

मिली जानकारी के अनुसार बच्चे अपनी मां के साथ झोपड़ीनुमा घर में रहते थे बच्चों का पिता रोजी रोटी कमाने दूसरे राज्य में गया हुआ था। हादसे के वक्त बच्चों की मां शराब के नशे में घर की सिगड़ी लगाकर पड़ोस में बकरा पार्टी करने गई हुई थी। जब वह अपने घर वापस लौटी तो घर में आग लगी हुई थी, जिसके बाद आस पड़ोस के लोगों ने मिलकर आग बुझाने की कोशिश भी की लेकिन संसाधनों की कमी के कारण आग पर काबू नही पाया जा सका।

हसदेव जंगल के तर्ज पर रेहण्ड जंगल में पेड़ों की दी गई बलि.. रेंजर पर क्यों नहीं हो रही कार्रवाई..?

तीन दिन पहले फोन पर पार्क डीएफओ ने जांच करवाने की थी बात,लेकिन इस मामले में मिडिया को नहीं मिली अभी तक कोई जानकारी?बड़ा सवाल÷ क्या नेशनल पार्क के जंगल में सैकड़ों इमारती पेड़ उखाड़ने व भष्टाचार के मामले में अधिकारी कर पायेंगे रेंजर पर निष्पक्ष जांच व कार्यवाही?


हिंद स्वराष्ट्र भरतपुर गणेश तिवारी : लोकसभा चुनाव सामने हों और आदर्श आचार संहिता पुरे देश में लागू हो ऐसे में प्रशासन पर कोई राजनीतिक प्रतिबंध नहीं लगता और प्रशासन अपना काम स्वतंत्र कर सकती हैं यह माना जाता है लेकिन प्रशासन इतना भी स्वतंत्र न हो की आचार संहिता में बकायदा जेसीबी मशीन लगा कर जंगल में सैकड़ों हजारों इमारती पेड़ों की बलि बीना किसी जरुरत के मनमानी तरिके से स्वार्थ सिद्ध करने उजाड़ दिया जाए। ऐसा एक मामला हफ्ते भर से सुर्खियों में है और प्रिंट मीडिया में लगातार प्रकाशित भी हो रहा है कि चांदनी बीहारपुर क्षेत्र के रेहण्ड (महूली) जंगल गुरु घासीदास नेशनल पार्क में इमारती पेड़ों की किस कदर बली दिया गया। इस जंगल से सिर्फ पेड़ उखाड़ने नहीं बल्कि दुसरे विडियो में निर्माण कार्य में भष्टाचार करने का मामला भी सामने आ चुका है। परंतु विभागीय अधिकारी इस मामले में कुछ करने के बजाय कान में रुई डालकर बैठे हैं।



हसदेव के तर्ज पर रेहण्ड जंगल की बलि
गौरतलब हो कि महिनों पहले देश प्रदेश में चाहे प्रिंट मीडिया हो या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया चाहे सोशल मीडिया हर तरफ हसदेव जंगल उजाड़ने की खबर खलबली माचाई हुई थी। राजनीति दलों में एक दुसरे पर लगातार आरोप लगाया जा रहा था परंतु जंगल उजड़ने से बचाने के लिए कोई कानून नहीं बनाया गया।
इसी के तर्ज पर अब नेशनल पार्क परिक्षेत्र महुली रेहण्ड जंगल से में जेसीबी मशीन लगा कर सैकड़ों हजारों इमारती पेड़ों को उखाड़ने की विडियो हफ्ते भर से वायरल हो रही और मिडिया में प्रकाशित भी हो रहा है लेकिन इस मामले में अब तक कोई जांच व कार्रवाई की खबर नहीं मिली है।

डीएफओ ने फोन पर जांच की कही बात
रेहण्ड जंगल से वायरल विडियो व सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रकाशित खबर के विषय में गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान कोरिया के डीएफओ से फोन पर बात करने पर उन्होंने इस मामले में मौके पर टीम भेज कर जांच कराने की बात कही व जांच में मिली तथ्य के आधार पर संबंधित पर कार्रवाई की भी बात कही परंतु तीन दिन बीतने के बाद भी विभाग द्वारा मिडिया को इस संदर्भ में कोई जानकारी नहीं दी गई। जबकि तस्करी व पार्क परिक्षेत्र में आग लगने से हुए नुकसान के विषय में कोई जवाब नहीं दिया गया।

बड़ा सवाल  क्या नेशनल पार्क में उजाड़े गए पेड़ों व भष्टाचार के मामले में रेंजर पर होगी निष्पक्ष जांच व कार्यवाही?
बीहारपुर क्षेत्र के रेहण्ड जंगल महूली रेंज में सैकड़ों हजारों इमारती पेड़ों को जेसीबी मशीन से उखाड़ कर जंगल नष्ट करने की मानसिकता बनाने वाले रेंजर ललित साय पैकरा व उनके सहयोगी पर बड़ी कार्रवाई होगी यह सबसे बड़ा सवाल है। क्यों कि रेंजर ललित साय पैकरा ने न सिर्फ जंगल उजाड़ने का उद्देश्य बनाकर पेड़ उखड़वाया है बल्कि पार्क परिक्षेत्र में शासन की राशि में डांका डालने की मंशा से स्टांप डेम निर्माण कार्य व अन्य निर्माण कार्य में जंगल का दोहन कर पार्क परिक्षेत्र के संपत्ति को नुक़सान पहुचाते हुए भष्टाचार भी जमकर किया है और पार्क परिक्षेत्र में विकास की मंशा से आबंटित राशि का बंदरबांट भी किया है।
इतना ही नहीं रेंजर ललित साय पैकरा के प्रभार क्षेत्र में पार्क में आग लगने से जंगल की भारी मात्रा में संपत्ति भी नष्ट हुई है और जंगल काट कर लकड़ीयो की तस्करी भी जोरो से हुई है।
बरहाल इन गंभीर मामलों में विभागीय टीम कितना निष्पक्ष जांच करेगी या कार्यवाही रेंजर पर करेगी बड़ा सवाल है।
क्यों कि जिस तरह से जंगल में मनमानी तरिके से रेंजर द्वारा धड़ल्ले से जंगल खत्म करने की मंशा बनाया है ऐसे में संबंधित विभाग कितना निष्पक्ष रहेगा देखने वाली बात होगी।

कोरबा लोकसभा क्षेत्र के विकास सांय सांय होही : विष्णुदेव
डबल इंजन की सरकार बनेगी तो चलेगी रेल, चांगभखार बनेगा जिला : रेणुका

हिंद स्वराष्ट्र भरतपुर गणेश तिवारी : आदिवासियों की चिंता करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने देश को पहला आदिवासी राष्ट्रपति दिया है। आदिवासी बेटी द्रौपदी मुर्मू। छत्तीसगढ़ को भी आदिवासी मुख्यमंत्री दिया है। ऐसे प्रधानमंत्री को चुनने का समय फिर से आ गया है। कोरबा लोकसभा क्षेत्र के सांय सांय विकास कराने के लिए आने वाली 7 तारीख को आप सबको कमल फूल छाप पर बटन दबाना है और सरोज पांडेय को जीतना है। यह बातें प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश की पहली विधानसभा भरतपुर सोनहत के जनकपुर में आयोजित चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए कही। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि, प्रदेश में सांय सांय गति से विकास हो रहा है। इस विकास की गति को ऐसे ही सांय सांय गति से बरकरार रखने के  लिए देश और प्रदेश में कमल का फूल फिर से खिलाने की जरूरत है। क्षेत्र की विधायक व पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह ने चुनरी ओढ़ाकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल, कोरबा लोकसभा प्रत्याशी सरोज पांडेय व मंचस्थ नेताओ का स्वागत किया। इस दौरान महा माला से युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री क्षेत्रीय विधायक रेणुका सिंह व कोरबा लोकसभा कहवतर से भाजपा प्रत्याशी  सरोज पांडेय का स्वागत किया।
पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री व क्षेत्रीय विधायक रेणुका सिंह ने स्वागत उद्बोधन देते हुए चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि
चांग देवी की पावन धरा पर मैं सबका स्वागत करती हूं कोरबा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी हमारी बहन सरोज पांडेय जो किसी परिचय की मोहताज नही है। सरोज का मतलब ही कमल है। जब सरोज स्वयं में कमल है तो उसे सांसद बनने से कोई रोक नहीं सकता। उन्होंने कहा कि सरोज पांडेय को सांसद का प्रमाण पत्र यहां की जनता दिलाकर दिल्ली भेजेगी। रेणुका सिंह ने कहा कि मैं भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र की जनता को नमन करती हूं कि विधानसभा चुनाव के समय न ही मेरा चेहरा अच्छे से देखा और न ही मेरी आवाज सुनी फिर भी मेरे नाम पर विश्वास जताते हुए मुझे मौका दिया इसके लिये मैं इस क्षेत्र की जनता की सदैव आभारी रहूंगी। रेणुका सिंह ने कहा कि विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़ विकसित विधानसभा में भरतपुर सोनहत को लाना है। विधायक रेणुका सिंह ने भरतपुर सोनहत विधानसभा से पूरे कोरबा लोकसभा में सबसे ज्यादा मतों से लीड दिलवाने का आव्हान किया। मंच पर मौजूद कोरबा लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय ने वर्तमान कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत के कार्यकाल की खामियां गिनाते हुए अपने पक्ष में जनता से जनसमर्थन की अपील की।

*फिर दोहराया जिला व ट्रैन का वायदा*

विधायक रेणुका सिंह ने विधानसभा चुनाव के दौरान किया हुआ वायदा फिर दोहराया। उन्होंने मंच से कहा कि मैंने विधानसभा चुनाव के दौरान भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र की जनता से जो वायदा किया है उसे मैं निभाने के लिए प्रतिबद्ध हु। रेणुका सिंह ने कहा कि इस क्षेत्र में रेल चलाने और चांगभखार को जिला बनाने के लिये देश और प्रदेश में डबल इंजन सरकार बनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि, आने वाली 7 तारीख को कमल छाप पर बटन दबाकर सरोज पांडेय को सांसद बनाना है ताकि यहाँ डबल इंजन की सरकार बने और क्षेत्र में ट्रेन चले और चांगभखार जिला बने।


विष्णु ने बजाया मांदर तो थिरकी रेणुका

भरतपुर सोनहत विधायक रेणुका सिंह ने प्रदेश के मुख्यमंत्री बिष्णुदेव साय को जब मंच पर मांदर भेंट किया तो मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय खुद को मांदर बजाने से नहीं रोक सके। जब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मांदर बजा रहे थे तो इस दौरान विधायक रेणुका सिंह भी मांदर की थाप पर थिरकती नजर आई।

इनकी रही उपस्थिति

कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल, विधायक धरमलाल कौशिक, विधायक भैयालाल राजवाड़े,  विधायक उद्देशवरी पैकरा, पूर्व विधायक चंपादेवी पावले, सांवला राम डहरे,  जनपद अध्यक्ष राजकुमारी बैगा, उपाध्यक्ष दुर्गाशंकर मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य रविशंकर सिंह, दृगपाल सिंह, चंद्रप्रताप सिंह बालन्द, कमलेश गुप्ता, बेडोमल बालानी, रूपा जायसवाल, मन्ती सिंह, हीरालाल मौर्य, नरेश यादव, मनी पांडेय, नीलेश मिश्रा, निशान्त गुप्ता, रामलखन सिंह मौजूद रहे।

सड़क किनारे मिले शव का खुला राज: बेटा ही निकला पिता का हत्यारा…

हिंद स्वराष्ट्र सुरजपुर भूषण बघेल : 2 दिन पहले 12 अप्रैल को चौकी करंजी क्षेत्र अंतर्गत रेलवे साइडिंग झूमर पारा से करंजी मार्ग पर मृतक सुकुल साय राजवाड़े पिता महीपत राजवाड़े उम्र 48 वर्ष की किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा टांगी से ताबड़तोड़ प्रहार कर हत्या किया गया था, इस मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही थी जिसके बाद पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया हैं।

मिली जानकारी के अनुसार हत्या के इस मामले में पुलिस की  पूछताछ के में मृतक के परिवार के बताए अनुसार एक सप्ताह पूर्व जमीन विवाद को लेकर गांव के ही लोगों से विवाद हुआ था विवादित लोग और मृतक के पुत्र को संदेह के आधार पर पुलिस के द्वारा रिमांड पर लिया गया था।
पूछताछ के दौरान मृतक के पुत्र प्रार्थी विक्रम राजवाड़े पिता स्वर्गीय सुकुल साय राजवाड़े जाति रजवार उम्र 23 वर्ष आरोपी ने बताया कि वर्ष 2014 में मेरे बाबा महीपत राजवाड़े जमीन बिक्री किए थे। जिसका एक लाख रुपया मेरे पिता सुकुल साय के नाम पर बैंक में जमा कर फिक्स डिपॉजिट किए थे जो पिछले साल आरोपी की शादी तय हुआ था उसे घर में शादी विवाह कार्यक्रम की आवश्यकता में खर्च होना था। पिछले वर्ष विवाह में खर्च के लिए बैंक से पैसा निकालने के लिए आरोपी और परिवार के द्वारा बोला गया तो मृतक सुकुल साय पैसा नहीं है खर्च हो गया यह बोलकर मुकर गया। पैसे की कमी से आरोपी का पिछले साल विवाह नहीं हो पाया था। इस साल आरोपी विक्रम राजवाड़े का विवाह बतरा निवासी गोपी राजवाड़े के लड़की से तय हुआ था। आरोपी का कहना था की लड़की को मैंने सिर्फ पैर धोने आई थी तभी देखा था। उसके बाद मेरा लड़की से विवाह के विषय में बातचीत भी नहीं हुआ था। और मेरे पिता सुकुल साय अपनी मर्जी से विवाह की तारीख तय कर दिए थे आरोपी ने यह भी कहा कि मेरे पिता शराब और गांजे का सेवन भी करते थे जो मुझे बिल्कुल भी पसंद नहीं था विवाह का दबाव और जमीन को बेचने की बात को लेकर पिता पुत्र के साथ लड़ाई झगड़ा करने लगा।
और इसी बात को लेकर आरोपी ने पिता की हत्या की योजना बनाई। आरोपी ने बताया कि उसके पिता हाइड्रोसील से पीड़ित बीमार व्यक्तियों का जंगली जड़ी बूटी देकर इलाज करते थे। आरोपी ने अपने पिता को मनगढ़ंत कहानी रचते हुए बोला की पिताजी मेरे एक दोस्त को हाइड्रोसील का बीमारी है उसे दवा देना है और दवा लेने मैं भी आपके साथ जाऊंगा। मौत से अनजान पिता ने पुत्र के साथ जाने की बात मान ली 12 अप्रैल को भोर में करीब 3:10 में आरोपी अपने घर से निकल कर हैंडपंप के पास जाकर अपने मोबाइल से अपने पिता के मोबाइल पर फोन लगाकर जगाया और कहा मैं घर से बाहर हैंडपंप के पास खड़ा हूं आप निकल कर आईए फिर चलेंगे। मौत से अनजान पिता अपने पुत्र को गाड़ी में बिठाकर जाने लगा तभी करंजी रेलवे साइडिंग हनुमान मंदिर पुलिया के पास गाड़ी को रोकने को कहा जैसे ही आरोपी गाड़ी से उतरा और पिता के सिर और गले में ताबड़तोड़ प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया।
घटना को अंजाम देने के बाद पुत्र आरोपी द्वारा टांगी को झाड़ी में छुपा कर अपने घर की ओर निकल पड़ा और अपने घर के सामने बोरवेल के पास नहानी रूम में अपना टी शर्ट जींस व सैंडल को उतार कर साक्ष्य छुपाने का प्रयास किया और घर में जाकर सो गया।

इस घटना की जानकारी मृतक के आसपास के लोगों को व्हाट्सएप के माध्यम से हुआ तो वह घटनास्थल पर गए उसके साथ-साथ आरोपी भी गया घटनास्थल पर पहुंचने के बाद आरोपी के आंख में आंसू ना ही कोई ऐसी प्रतिक्रिया जिससे ऐसा प्रतीत हो कि इसके खुद के पिता की मौत हुई हो। उसी समय से पुलिस की शक की सुई उस पर घूमने लगी चूंकि मृतक का पुत्र इकलौता ही था मृतक के अंतिम संस्कार होते तक पुलिस भी आरोपी को हिरासत में नहीं ली अंतिम संस्कार के दूसरे दिन ही पुलिस ने अपना कड़ा रुख अपनाया और आरोपी को हिरासत में लिया और तब जाकर मामले का खुलासा हुआ।

संकुल स्त्रोत केंद्र करेया में 12 दिवसीय संकुल स्तरीय समर कैंप प्रशिक्षण शुरू…

हिंद स्वराष्ट्र अंबिकापुर : शिक्षकों का संकुल स्तरीय समर कैंप प्रशिक्षण हाई स्कूल करेया में संकुल प्राचार्य काकुली गांगुली एवं संकुल समन्वयक निरंजन विश्वास की उपस्थिति में मास्टर ट्रेनर अजीम प्रेमजी फाउंडेशन सुजीत कुमार द्वारा दिया गया।
छात्र-छात्राओं के परीक्षा उपरांत 12 दिवसीय समर कैंप का आयोजन शासन के निर्देशानुसार सभी शालाओं में बच्चों को खेल-खेल के माध्यम से भाषा एवं गणित विषय की दक्षता को बढ़ाने हेतु समूह कार्य, सृजनात्मक एवं नेतृत्व क्षमता के विकास का प्रयास करना है। बच्चों में विभिन्न माध्यमो से जैसे चार्ट पेपर, समाचार पत्र, पत्तियां, मिट्टी, कलर से विभिन्न आकृति एवं चित्रकारी आदि कराकर बच्चों को सृजनात्मक कार्यो से जोड़ते हुए व्यवहारिक कौशल को बढ़ावा देना मुख्य रूप से शामिल होगा।

संकुल समन्वयक निरंजन विश्वास ने प्रशिक्षण को संबोधित करते हुए बताया की “समर कैंप के माध्यम से विद्यालय एवं समुदाय के बीच परस्पर संबंध को बढ़ावा मिलेगा क्योंकि परीक्षा उपरांत भी बच्चे विद्यालय में आकर 10 से 12 दिनों का समर कैंप में भाग ले रहे होंगे और अपने आसपास के बच्चों को सिखाने एवं विद्यालय से जोड़ने के लिए प्रेरित करेंगे।समर कैंप के अंतिम दिन अभिभावकों को बुलाकर एक प्रदर्शनी आयोजित किया जाएगा जिसमें बच्चों के रचनात्मक कार्यों को प्रदर्शित करने के उपरांत बच्चों को उनके कार्यों को अभिव्यक्त करने का मौका दिया जाएगा।
संकुल स्तरीय समर कैंप प्रशिक्षण में जीवनधारी सिंह, अजय कुमार केरकेट्टा, ललन प्रताप कुशवाहा, शाहिद अंसारी, एफ्रेम मिंज,  राजन बखला, नंदलाल राजवाड़े, मिली कुमारी तिर्की,  विनीता मिंज, भारती साहू, मुनिका सिंह, नर्सपति सिंह, गीता अग्रवाल,शकुंतला बेहरा आदि शिक्षकगण शामिल थे।

खून से लथपथ मिली युवक की लाश, टांगी मारकर हत्या की आशंका…

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर भूषण बघेल : जिले के करंजी क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना निकलकर सामने आ रही है जहां करंजी रेलवे साइडिंग के करीब सड़क किनारे लाल कलर की बाइक में दबी एक युवक की शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।


मृतक का गला कटा हुआ है और पास में ही खून से लथपथ एक धारदार हथियार टांगी भी बरामद किया गया है।
लोगों के मुताबिक मृतक का नाम सुकूल राम राजवाडे पिता महीपत राजवाड़े उम्र 48 वर्ष ग्राम दतिमा का निवासी था। जिसका बीती रात हत्या कर दी गई है तड़के सुबह गांव वालों ने सड़क के किनारे बाइक में दबे एक युवक का शव देख अचंभित रह गए और तत्काल पुलिस को सूचना दी सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस टीम डॉग स्क्वाड एफएसएल की पूरी टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि युवक के गले में धारदार हथियार से वार किया गया है और पास में ही खेत में खून से सने टांगी भी बरामद की गई है फिलहाल हत्या किसने की इसका पता नहीं चल सका है।

शांतिपूर्ण निर्वाचन के मद्देनजर जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जिला बदर की कार्यवाही, अब तक चार को किया गया जिले की सीमा से बाहर…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : जिले में शांतिपूर्ण लोकसभा निर्वाचन संपन्न कराने प्रशासन द्वारा आदर्श आचार संहिता के पालन सहित सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने विशेष निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 5 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला मजिस्ट्रेट सरगुजा विलास भोसकर द्वारा पुलिस अधीक्षक सरगुजा से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर अनावेदक रामाशंकर यादव आत्मज महावीर यादव निवासी ग्राम दोरना, तहसील व थाना लुण्ड्रा एवं राहुल सोनी उर्फ प्रिंस सोनी उर्फ रोहित सोनी उर्फ राजू सोनी आत्मज रामचन्द्र सोनी निवासी ग्राम सोहगा, थाना एवं तहसील दरिमा को एक साल की अवधि के लिए जिले से निष्कासित (जिला बदर) किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार उक्त व्यक्ति को जिला सरगुजा, जशपुर, रायगढ़, कोरबा, बलरामपुर तथा सूरजपुर की सीमा से आदेश दिनांक 12 अप्रैल 2024 से एक वर्ष की अवधि के लिए जिला बदर की कार्यवाही की गई।
उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक, सरगुजा द्वारा  रामाशंकर यादव, राहुल सोनी उर्फ प्रिंस सोनी उर्फ रोहित सोनी उर्फ राजू सोनी  के खिलाफ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 5(क)(ख) के प्रावधानों के तहत (जिला बदर) कार्यवाही करने का प्रतिवेदन पेश किया गया। पुलिस अधीक्षक सरगुजा के प्रतिवेदन के आधार पर अनावेदक रामाशंकर यादव एवं राहुल सोनी को उक्त अधिनियम की धारा 5(क)(ख) के तहत (जिला बदर) कार्यवाही बावत अनावेदक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया और जवाब प्राप्त किया गया। इन्हें विधिवत सुनवाई का अवसर देते हुए अनावेदक रामाशंकर यादव एवं  राहुल सोनी के विरुद्ध अधिरोपित आरोप की पुष्टि अभियोजन साक्ष्य और प्रस्तुत दस्तावेजों के आधार पर होने के कारण अनावेदक रामाशंकर यादव, राहुल सोनी उर्फ प्रिंस सोनी उर्फ रोहित सोनी उर्फ राजू सोनी को राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 5 के  तहत एक वर्ष की अवधि के लिए जिले से निष्कासित (जिला बदर) करने की कार्यवाही की गई है।

दूसरे – दूसरे लड़को से बात करने से नाराज पिता ने की बेटी की हत्या…

हिंद स्वराष्ट्र मैनपाट/ कमलेश्वरपुर :  नाबालिक बेटी द्वारा दूसरे दूसरे लड़कों से बात करने की बात पर नाराज एक पिता द्वारा आवेश में आकर अपनी बेटी की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि आरोपी पिता अपनी बेटी की इन हरकतों से काफी परेशान था और बेटी द्वारा उसकी बेज्जती करवाए जाने की बात को लेकर उसकी नाराजगी थी और आवेश में आकर उसके द्वारा अपनी बेटी की बेदम पिटाई कर दी गई और गंभीर चोट लगने से उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने मृतका की मां की शिकायत पर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार अनीता माझी उम्र 35 वर्ष निवासी सरभंजा पतरापारा कमलेश्वरपुर द्वारा थाना कमलेश्वरपुर आकर सूचना दिया गया कि घटना दिनांक 12/04/24 कों उसकी नाबालिग लड़की अपने घर से काम करने जा रही थी, तभी उसका पति चन्दन माझी अपनी लड़की कों दूसरे दूसरे लड़कों के साथ जाने की बात बोलते हुए बेज्जती करवाने की बात बोलते हुए लड़ाई झगड़ा करने लगा और कमरे मे रखे टांगी से नाबालिग लड़की के गर्दन और चेहरे मे हमला कर दिया जिससे उसकी नाबालिक बेटी की मौत हो गई। 
पुलिस द्वारा मृतिका की मां की शिकायत पर आरोपी पिता चंदन मांझी को गिरफ्तार कर लिया हैं।

निर्वाचन ड्यूटी में लापरवाही पर भृत्य निलंबित…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर :  विकासखण्ड सीतापुर अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल केरजू के भृत्य मनीष कुमार खाखा की ड्यूटी लोकसभा निर्वाचन के तहत स्ट्रॉग रुम अम्बिकापुर में ईवीएम मशीन एवं अन्य सामग्री डीओ के स्ट्रॉग रुम से आरओ के स्ट्रॉग रुम में रखे जाने हेतु दिनांक 09 अप्रैल 2024 को प्रातः 10 बजे से कम्पोजिट बिल्डिंग, कलेक्ट्रेट परिसर अम्बिकापुर में उपस्थित लगाई गई थी जहां उक्त भृत्य समय सीमा में बिना किसी सूचना के अनुपस्थित रहे जिससे चुनाव जैसे महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित हुआ है। उक्त जानकारी देते हुए जिला शिक्षा अधिकारी सरगुजा ने बताया कि भृत्य मनीष कुमार खाखा को घोर लापरवाही, अनुशासनहीनता एवं कर्तव्य के प्रति उदासीनता के तहत नियमानुसार तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय सीतापुर निर्धारित किया गया है।

राजमोहिनी भवन के पीछे, नमनाकला वाली 4.22 एकड़ शासकीय नजूल भूमि पर अब बनेगा नवीन जिला न्यायालय….

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : जिला एवं सत्र न्यायाधीश, अंबिकापुर की मांग पर कलेक्टर सरगुजा द्वारा जिला न्यायालय अम्बिकापुर के नवीन न्यायालय भवन निर्माण और न्यायायिक अधिकारियों के शासकीय आवास गृह निर्माण हेतु भूमि आबंटित कर दी गई है। बीते दिनों अनावेदक बंसू से जुड़े जिस शासकीय भूमि क्षति के मामले में बड़ी कार्यवाही करते हुए कलेक्टर सरगुजा द्वारा भूमि को शासकीय मद में दर्ज कराया गया, उस भूमि का कलेक्टर द्वारा सिविल कोर्ट निर्माण हेतु जिला एवं सत्र न्यायाधीश, अंबिकापुर को अग्रिम आधिपत्य प्रदान किया गया है।
उल्लेखनीय है कि बीते दिनों 30 मार्च को हुई जिला स्तरीय समिति(अधोसंरचना) की बैठक में जिला एवं सत्र न्यायाधीश अम्बिकापुर द्वारा अंबिकापुर में जिला न्यायालय अम्बिकापुर के नवीन न्यायालय भवन निर्माण एवं जिला मुख्यालय अम्बिकापुर के न्यायिक अधिकारियों के शासकीय आवास गृह निर्माण हेतु भूमि उपलब्ध कराने की मांग की गई थी। जिसपर कार्यवाही करते हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीश अम्बिकापुर के मांग के अनुसार राजमोहिनी भवन के पीछे, पी.जी.कॉलेज के सामने नमनाकला, अम्बिकापुर स्थित शासकीय नजूल भूमि रकबा 1.70 हेक्टेयर यानी कुल 4.22 एकड़ भूमि को जिला न्यायालय अम्बिकापुर के नवीन न्यायालय भवन निर्माण हेतु अग्रिम आधिपत्य प्रदान किया गया है।
इसी प्रकार जिला एवं सत्र न्यायाधीश अम्बिकापुर के मांग के अनुसार पॉवर हाउस रोड, शनि मंदिर के पास, नमनाकला, अम्बिकापुर स्थित भूमि रकबा 4.11 एकड़ भूमि को जिला मुख्यालय अम्बिकापुर के न्यायायिक अधिकारियों के शासकीय आवास गृह निर्माण हेतु प्रदान किया गया।

खाई में गिरी प्लांट कर्मचारियों से भरी बस, 6 की मौत और 14 घायल, 5 की हालत गंभीर…

हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : इस वक्त की बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही हैं जहां छत्तीसगढ़ में रायपुर-दुर्ग रोड पर  कर्मचारियों से भरी बस 50 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 6 कर्मचारियों की मौत हो गई, जबकि 14 लोग घायल हैं। इनमें 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों में 2 महिला कर्मचारी भी शामिल हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। राहत और बचाव कार्य जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार हादसा कुम्हारी में खपरी रोड पर मुरुम खदान में हुआ। सभी बस सवार केडिया डिस्टलरी के कर्मचारी थे और बस में सवार होकर अपने–अपने घर लौट रहे थे। हादसे के दौरान बस में 40 लोग सवार थे। हादसे में 6 कर्मचारियों की मौत हो गई हैं वही घायलों को रायपुर रेफर किया गया है।

सुप्रीम कोर्ट ने बिलासपुर हाई कोर्ट के फैसले पर लगाई रोक, सहायक शिक्षक पद के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक भर्ती के बीएड किए अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज है। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें बड़ी राहत देते हुए बिलासपुर हाई कोर्ट के फैसले पर स्टे दे दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि जब सहायक शिक्षक भर्ती की काउंसलिंग और अंतिम चयन सूची जारी होने वाली है, ऐसे समय में बीएड वालों को इस भर्ती से अलग करना वाजिब नहीं। सुप्रीम कोर्ट ने ये जरूर कहा है कि सहायक शिक्षक भर्ती हाई कोर्ट के फैसले के अधीन होंगी। याने भर्ती के जो भी आदेश निकलेंगे, वे हाई कोर्ट के फैसले पर निर्भर करेंगे।
क्या था मामला…

छत्तीसगढ़ में पिछले साल 6500 सहायक शिक्षकों की भर्ती निकली थी। भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ होने के बाद बिहार के संबंध में सुप्रीम कोर्ट का एक फैसला आ गया कि प्रायमरी स्कूलों के लिए सहायक शिक्षकों की भर्ती में बीएड की बजाए डीएड वालों की पात्रता होनी चाहिए। बिहार में सहायक शिक्षक भर्ती में बीएड वालों की पात्रता के खिलाफ डीएस डिप्लोमा वाले सुप्रीम कोर्ट चले गए थे। सुप्रीम कोर्ट ने भी माना था कि बीएड डिग्री उपर के क्लास के लिए है।

प्रायमरी लेवल पर छोटे बच्चों को पढाने के लिए डीएड काफी है। इसके बाद बिहार में भर्ती रोक दी गई। मगर छत्तीसगढ़ सरकार ने भर्ती कंटीन्यू रखी। सिर्फ यह आदेश निकाल दिया कि भर्ती हाई कोर्ट के फैसले के अधीन होगी। दरअसल, छत्तीसगढ़ में भी डीएड वाले बीएड वालों को मौका देने के सरकार के फैसले के खिलाफ हाई कोर्ट गए थे। बहरहाल, पिछले हफ्ते बिलासपुर हाई कोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले की आड़ में सहायक शिक्षकों की भर्ती में बीएड वालों पर रोक लगा दी। सुप्रीम कोर्ट ने अब फिलहाल रोक हटा दिया है।

बस्तर से मोदी की दहाड़ : ‘लाठी से सिर फोड़ने की कांग्रेस की धमकी से मैं नहीं डरने वाला’ गरीब का बेटा हूं सर उठाकर चलता हूं…

हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी विजय संकल्प शंखनाद रैली में सोमवार को हुँकार भरते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता लाठी से मोदी का सिर फोड़ने की धमकी दे रहे हैं, लेकिन मोदी गरीब का बेटा है सिर ऊँचा करके चलता है। मोदी इनकी धमकियों से डरने वाला नहीं है। गरीबों को जिन्होंने लूटा उन्हें सजा मिलनी चाहिए। कोई घर में घुस आए और लूटपाट करने लगे तो परिवार का हर सदस्य भिड़ जाता है और मोदी के लिए तो मेरा भारत मेरा परिवार। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बस्तर की धरती पर भानपुरी विधानसभा क्षेत्र स्थित स्व. बलीराम कश्यप के ग्राम आमाबाल में भाजपा की महती चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी की रक्षा देश के करोड़ों लोग करेंगे। हमने जब घोटालेबाजों का रास्ता रोका, बिचैलियों की कमाई बंद की, तब से इनका पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के भ्रष्टाचार किया। यहाँ के लोगों के साथ धोखा किया, उनकी जांच चल रही है। अपने देश को अपने परिवार को लूटपाट से बचाने में जुटा हूं। मोदी कहता है भ्रष्टाचार हटाओ और कांग्रेस कहती है भ्रष्टाचारी बचाओ।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बस्तर में जनसंघ व भाजपा के प्रमुख स्तम्भ रहे स्व. बलीराम कश्यप की यादों को साझा करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार के समय भ्रष्टाचार ही देश की पहचान बन गई थी और इससे सबसे ज्यादा नुकसान गरीबों का होता है। भ्रष्टाचार गरीब का अधिकार छीन लेता है। 2014 से पहले लाखों-करोड़ों रुपए के घोटाले होते थे। कांग्रेस की सरकार में दिल्ली से 1 रुपए निकलता था और सिर्फ 15 पैसा लोगों तक पहुंचता था। यह बात कांग्रेस के ही प्रधानमंत्री ने कही थी। तो बताओ, वह कौन-सा ‘पंजा’ था जो बाकी के 85 पैसे मारता था। मोदी ने कांग्रेस की लूट की ऐसी व्यवस्था बंद कर दी। श्री मोदी ने कहा कि भाजपा सरकार ने 10 साल में 34 लाख करोड रुपए सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजे हैं। दिल्ली से 1 रुपए भेजे और पूरे 100 पैसे गरीब के खातों में जमा हो गए। जब सीधा पैसा जा रहा है और एक भी पैसा कांग्रेस लूट नहीं पाई। अगर देश में कांग्रेस की सरकार होती तो यह कांग्रेस गरीबों के 34 लाख करोड़ रुपए में से 28 लाख करोड़ रुपए लूट लेती। आजादी के बाद कांग्रेस को देश लूटने का लाइसेंस मिल गया था। 2014 में भाजपा की सरकार बनने के बाद मोदी ने कांग्रेस की लूट की लाइसेंस से कैंसिल कर दिया है और यह लाइसेंस इसलिए खत्म हुआ क्योंकि आप सभी के आशीर्वाद से मुझे लाइसेंस मिला था। जब उनकी दुकान बंद हुई और उनका लाइसेंस चला गया तब मोदी को गाली देने लगे।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में देश कहाँ-से-कहाँ पहुँचा है, देश ने कितनी प्रगति की है, और उसमें आप सब का जो साथ मिला है। छत्तीसगढ़ वासियों ने मोदी की गारंटी पर मुहर लगाई है और आज इस विश्वास से पूरा देश कह रहा है- फिर एक बार मोदी सरकार। श्री मोदी ने कहा कि अनेक दशकों बाद देश ने भाजपा की स्थिर और मजबूत सरकार देखी है। गरीब का कल्याण हमारी सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता रही। आजादी के बाद दशकों तक गरीब की जरूरत को कांग्रेस की सरकारों ने नजरअंदाज किया। कच्ची छत के नीचे रहने की तकलीफ क्या होती है यह मोदी जानता है, जब घर में राशन नहीं होता तब एक माँ पर क्या बीतती है यह मोदी जानता है, जब दवा खरीदनी हो और दवा खरीदने के लिए घर में पैसा नहीं होते तो इसकी तकलीफ मोदी जानता है। इसीलिए हमने ठाना है कि जब तक गरीब की हर चिंता दूर नहीं होगी, हम चैन से नहीं बैठेंगे। भाजपा की सरकार ने गरीब के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएँ बनाईं, गरीबों को उनका हक दिया। सरकार के इन प्रयासों का नतीजा है देश में 25 करोड़ से ज्यादा लोग गरीबी से बाहर निकले हैं।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि बस्तर विजन से ही हमने आयुष्मान आरोग्य मंदिर की शुरुआत की। आयुष्मान आरोग्य मंदिर देशभर में गरीब को सस्ते इलाज, सस्ती जाँच का लाभ प्रमुखता से दे रहा है। यहाँ छत्तीसगढ़ में भी हजारों आयुष्मान आरोग्य मंदिर बनाए गए हैं। इन आरोग्य मंदिरों की वजह से गरीबों को इलाज की बहुत बड़ी सुविधा मिली है, उनकी चिंता कम हुई है। 5 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज वाली आयुष्मान भारत योजना भी गरीबों के बहुत काम आ रही है। इस योजना से देश के करोड़ों लोगों ने इलाज कराया। हमने 11 हजार से ज्यादा जन औषधि का केंद्र खोले हैं, जहाँ 80 प्रतिशत की छूट के साथ दवाई दी जाती है। इससे भी गरीबों के 30 हजार करोड़ रुपए दवाई खरीदने में खर्च होता था, उससे बचत हुई। इसलिए आज देश का गरीब कह रहा है, खर्च कम बचत बार-बार, फिर एक बार मोदी सरकार। श्री मोदी ने कहा कि दुनिया में सबसे बड़ा महासंकट आया- कोरोना। लोग कहते थे, भारत कैसे बचेगा? भारत के गरीबों का क्या होगा? कांग्रेस की अमीरों की सरकार के समय देश में बीमारी का टीका आने में दशकों लग जाते थे। लेकिन हमने कहा हम अपने देश के हर गरीब के साथ हैं, हम गरीबों को मुफ्त वैक्सीन भी देंगे, गरीबों को मुफ्त राशन भी देंगे। ऐसे समय में, जब दूसरे देशों में कोरोना का एक-एक टीका हजारों रुपए में लग रहा था, हमने आपको मुफ्त में टीका लगवाया। ऐसे समय में, जब दूसरे देशों में खाने के लिए हाहाकार मचा था, हमने गरीब भाई-बहनों के लिए मुफ्त में राशन की दुकान खुलवा दी। मुफ्त राशन देने की योजना हमने शुरू की और यह योजना 5 वर्षों तक आगे और चलेगी।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने रामनवमी पर्व की चर्चा करते हुए कहा कि इस बार अयोध्या में हमारे रामलला टेंट में नहीं, बल्कि भव्य मंदिर में दर्शन देंगे। 500 साल बाद यह सपना पूरा हुआ है। इसकी सबसे अधिक खुशी राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ को होना स्वाभाविक है। लेकिन कांग्रेस और इंडी गठबंधन राम मंदिर बनने से नाराज है। कांग्रेस का ‘शाही परिवार’ नाराज है। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का आमंत्रण कांग्रेस के नेताओं ने ठुकरा दिया। कांग्रेस के जिन नेताओं ने इस कदम को गलत बताया, उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया। जो नेता प्राण प्रतिष्ठा में पहुँचे, उन्हें 6 साल के लिए पार्टी से निकाल दिया गया। यह दिखाता है कि कांग्रेस तुष्टीकरण के लिए किसी भी हद को पार कर सकती है। कांग्रेस ने जो घोषणा पत्र बनाया है उसमें भी मुस्लिम लीग की छाप है। कांग्रेस के लोगों को देश के लोगों और उनकी आस्था व भावनाओं से कोई लेना-देना नहीं है। छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए श्री मोदी ने कहा कि यह भाजपा की सरकार है, जो हर गारंटी को जमीन पर उतार रही है। यहाँ गरीब परिवारों, आदिवासी, पिछड़े परिवारों का घर बनना शुरू हो गया है। चुनाव के दौरान जब बूथों पर जाएंगे तो केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ जिन-जिनको मिला है, उनसे बात करें और जिन्हें इन योजनाओं का लाभ नहीं मिला है, उनको भी लाभ मिलेगा, इस बात की उनको गारंटी दे देना। आने वाले 5 वर्षों में जो लाभ से वंचित रह गए हैं उनको भी मोदी की सारी योजनाओं का लाभ देने वाले है। श्री मोदी ने कहा कि जो योजनाएँ बना रहे हैं, वह अधिकतर योजनाएँ माता एवं बहनों के नाम से है। मोदी ने देश की 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने की गारंटी दी है। 3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का फैसला भाजपा की सरकार ने लिया है। वन-धन केन्द्रों से जुड़ी हजारों-लाखों बहनें भी इसमें शामिल हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जिस आदिवासी समाज का कांग्रेस ने हमेशा तिरस्कार किया, उसी आदिवासी समाज की बेटी आज देश की राष्ट्रपति है। भाजपा ने ही छत्तीसगढ़ को पहला आदिवासी मुख्यमंत्री दिया है। आदिवासियों के लिए अलग मंत्रालय और अलग बजट भी भाजपा ने ही बनाया है। आदिवासी कल्याण का बजट 5 गुना बढ़ाया गया है। कांग्रेस के शासनकाल में पूरे देश में सवा सौ से भी कम एकलव्य आदिवासी विद्यालय थे। आज अकेले छत्तीसगढ़ में 70 से भी अधिक एकलव्य विद्यालय हैं। आपका सपना ही भाजपा का सपना है और इसे पूरा करने के लिए हर पल देश के लिए काम कर रही है। जिसको किसी ने नहीं पूजा, उसको मोदी ने पूजा है। इसलिए जनजातियों में भी सबसे पिछड़ी जनजातियों के विकास के लिए पहली बार कोई योजना बनी। 24 हजार करोड़ रुपए की पीएम जन-मन योजना से छत्तीसगढ़ के अनेक जनजातियों का जीवन आसान हुआ है, बेहतर बना है। यह मोदी की गारंटी है। श्री मोदी ने कहा, मोदी आराम करने के लिए नहीं काम करने के लिए पैदा हुआ है। हमारा लक्ष्य देश को विकसित बनाना है, हर परिवार को समृद्ध बनाना है। इसलिए छत्तीसगढ़ के सभी सीटों पर भाजपा को पड़ने वाला आपका हर वोट मोदी की ताकत बढ़ाएगा। इसलिए बस्तर में 19 अप्रैल को महेश कश्यप को और 26 अप्रैल को काँकेर में भोजराज नाग को ज्यादा-से-ज्यादा वोट देकर विजयी बनाएं।

आदिवासियों का समुचित विकास हो, इसके लिए भाजपा और अटलजी ने छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किया : मुख्यमंत्री साय

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ भारत रत्न श्रद्धेय अटलजी की देन है, भाजपा की देन है। आदिवासियों का समुचित विकास हो, इसके लिए भाजपा और अटलजी ने छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किया। भाजपा ने ही राष्ट्रपति पद पर आदिवासी समाज की बेटी श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाकर आदिवासी समाज का सम्मान किया है। छत्तीसगढ़ और बस्तर से प्रधानमंत्री श्री मोदी का लगातार लगाव बना हुआ है। बस्तर से आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत हुई जिसके कारण आज पूरा देश आयुष्मान भारत योजना के लाभ से लाभान्वित हो रहा है। वन धन केंद्र जाकर छत्तीसगढ़ के वनवासी 100 से अधिक प्रकार के वनोपज का संस्करण कर रहे हैं। आज नगरनार स्टील प्लांट की सौगात छत्तीसगढ़ को देने वाले श्री मोदी ही हैं। श्री साय ने कहा कि पिछले विधानसभा के चुनाव में मोदी की गारंटी पर छत्तीसगढ़ की जनता-जनार्दन ने विश्वास करते हुए छत्तीसगढ़ में भाजपा को जिताया और भाजपा की सरकार बनाई है। प्रदेश की भाजपा सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए श्री साय ने कहा कि तीन महीनों की अल्पावधि में मोदी की गारंटी को पूरा करने में उनकी सरकार लगातार कार्य कर रही है। सरकार बनने के बाद पहला काम प्रधानमंत्री आवास योजना, जिसे कांग्रेस की सरकार ने रोक रखा था, उसकी स्वीकृति पहली कैबिनेट बैठक में दे दी गई। 2 वर्षों के बकाया बोनस का भुगतान 25 दिसंबर को कर दिया गया। प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी की शुरुआत भाजपा ने की और रिकॉर्ड खरीदी की। इस वर्ष 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से भुगतान किया गया और अंतर की राशि का एकमुश्त भुगतान 12 मार्च को 24.72 लाख किसानों के खातों में भेज दिया गया है। छत्तीसगढ़ की 70 लाख से अधिक विवाहित महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत ₹1000 प्रतिमाह देने की शुरुआत भी 10 मार्च को कर दी गई है। रामलला दर्शन योजना का वादा भी पूरा कर दिया गया है। पीएससी घोटाला की जाँच का जिम्मा सीबीआई को सौंप दिया गया है। वनवासी भाइयों से तेंदूपत्ता की खरीदी 5,500 रु. प्रति मानक बोरा की दर से खरीदी करने की घोषणा हमने कर दी है। शेष वादों को भी हम जल्द से जल्द पूरा करेंगे। श्री साय ने आह्वान किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीटों में कमल खिलाना है और श्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है।

10 वर्षों में मोदी के नेतृत्व में विश्व मंच पर भारत ने ऊँचाइयों को प्राप्त किया है : किरण देव

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि जब बात मोदी की गारंटी की योजनाओं की हुई तो आप सभी के आशीर्वाद से छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन की चर्चा आज पूरे देश में हो रही है। श्री देव ने कहा कि इन 10 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व के मानचित्र पर भारत ने ऐसी ऊँचाइयों को प्राप्त किया है जिसमें मोदी की गारंटी सम्मिलित है। पूरे देश के कोने-कोने में गरीब और वंचितों के लिए सभी योजनाएँ संचालित की जा रही हैं। बस्तर के सुदूर इलाकों में रहने वाले लोगों के पास भी प्रधानमंत्री की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। देश विकास की ओर अग्रसर हो रहा है। इस बार छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीटें जीतने के लक्ष्य को लेकर भाजपा कार्य कर रही है। कांग्रेस पर प्रहार करते हुए श्री देव ने कहा कि पिछले 5 वर्षों में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने प्रधानमंत्री श्री मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचने से रोक रखा था और इसका परिणाम है कि पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा के वादों पर और मोदी की गारंटी पर विश्वास करते हुए पुनः छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी। सिर्फ 90 दिनों में मोदी की गारंटी में जो वचन दिया था, उनमें से अधिकतर वादों को हमने पूरा कर दिया है। मोदी की गारंटी की योजनाओं पर केंद्र सरकार की कई जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन छत्तीसगढ़ में किया जा रहा है। इन 10 वर्षों में प्रधानमंत्री श्री मोदी जितनी बार बस्तर आए हैं, जितनी बार छत्तीसगढ़ आए हैं, किसी भी प्रधानमंत्री का इतनी बार छत्तीसगढ़ आना नहीं हुआ है, यह छत्तीसगढ़ के प्रति श्री मोदी के प्रेम को दर्शाता है।

आँय-बाँय बोल रही कांग्रेस को अब बाय-बाय करना है : अरुण साव

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आप सबके आशीर्वाद से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मोदी की गारंटी को तेजी से पूरा कर रहे हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर हमने आंदोलन किया था और प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते हमने घोषणा की थी अगर हमारी सरकार बनती है तो मुख्यमंत्री आवास में जाने से पहले गरीबों के प्रधानमंत्री आवास की फाइल पर दस्तखत करके फाइनल होने के बाद ही भाजपा के मुख्यमंत्री अपने आवास में जाएंगे और प्रदेश ने देखा कि 13 दिसंबर को शपथ ग्रहण के अगले दिन 14 दिसंबर को ही 18 लाख प्रधानमंत्री आवास को स्वीकृति हमारी सरकार ने दे दी। किसानों को 2 साल का बकाया बोनस 25 दिसंबर को श्रद्धेय अटलजी के जन्मदिवस 12 लाख किसानों के खाते में 3,716 करोड रुपए जमा कराया गया। 10 मार्च को 70 लाख बहनों के खाते में महतारी वंदन योजना के पैसों को एकमुश्त अंतरित किया गया है। दूसरी किश्त भी पहुंच गई है। कांग्रेस पर हमलावर होते हुए श्री साव ने कहा कि  भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार किसान हितैषी होने की डींगें हाँककर चार किश्तों में पैसा दे रही थी और चौथी किश्त में कटौती कर रहे थे। 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर पर प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी की गई और 12 मार्च को 24 लाख 72 हजार किसानों के खाते में 13,320 करोड़ रुपए अंतरित किए गए। तेंदूपत्ता का 5,500 रुपए प्रति मानक बोरा खरीदने का निर्णय भी लिया गया है। मुख्यमंत्री श्री साय की सरकार साँय-साँय काम कर रही है, वादे पूरा कर रही है और वहीं कांग्रेसी आँय-बाँय बोल रहे हैं। अब उस कांग्रेस का को बाय-बाय करना है। श्री साव ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी बस्तर के महेश कश्यप और कांकेर के भोजराज नाग को वोट देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हाथ मजबूत करना है।

कश्मीर मांगने वाला पाकिस्तान आज आटा मांग रहा है, यह बड़ा परिवर्तन आया है : विजय शर्मा

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने से पहले तक दुश्मन देश हमको आँखें दिखाया करते थे, और एक समय था जब पाकिस्तान कश्मीर मांगता था। आज एक समय है, जब पाकिस्तान आटा मांग रहा है, यह बड़ा परिवर्तन आया है। अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बांग्लादेश में हिंदू, जैन, बौद्ध, सिख, पारसी, सबको मारा जाता था। इन सारे देशों से वे कहाँ शरण पाते? इसलिए उनको भारत में नागरिकता देने के लिए स्पष्ट कानून सीएए बनाया गया। तुरंत तीन तलाक खत्म किया। 2014 के बाद बहुत बड़े-बड़े काम हुए हैं। विकास के क्षेत्र में 2014 के बाद हर दिन 25 से 35 किलोमीटर तक का नेशनल हाईवे बनता है 2014 के बाद 2024 तक पूरे देश में आज 23 एम्स बनकर खड़े हुए हैं। श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के पिछले दो कार्यकाल में कितने बड़े काम हुए हैं, वह हम सभी जानते हैं। 370 कश्मीर से हट गई, कैसे नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों में शांति स्थापित हो गई है, सीएए आ गया है, तुरंत तीन तलाक खत्म हो गया, 500 साल से जिसकी प्रतीक्षा थी, भारतीय जनचेतना के प्रभु श्री राम जी का मंदिर अयोध्या में बना है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा है कि दो कार्यकाल में बहुत सारे बड़े काम हुए हैं और तीसरे कार्यकाल में इससे भी बड़े काम किए जाएंगे। बड़े काम देखने के लिए, वह काम जो आपके हृदय में है, उस काम को देखने के लिए तीसरी बार श्री नरेंद्र मोदी का प्रधानमंत्री बनना अत्यंत आवश्यक है और इसलिए कमल के निशान पर बटन दबाकर भाजपा को प्रचंड मतों से जिताएँ। प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए श्री शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ के असली आदिवासी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मुख्यमंत्री बनते ही पूरे प्रदेश में इतने काम प्रदेश की भाजपा सरकार ने इतने कम समय में किया है जो पूरे देश में प्रतिमान के रूप में स्थापित हुए हैं। देश के किसी राज्य ने कितने कम समय में अपने अधिकांश वादों को पूरा करने का काम नहीं किया।

सभा को प्रदेश के कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वन मंत्री केदार कश्यप, बस्तर लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप तथा काँकेर लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व विधायक सुश्री लता उसेंडी, पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विक्रम उसेंडी, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, बस्तर क्लस्टर प्रभारी व पूर्व विधायक अजय चंद्राकर, सांसद मोहन मंडावी, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, कमलचंद भंजदेव, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, ओजस्वी मंडावी, यशवंत जैन, जिला अध्यक्ष (बस्तर) रूपसिंह मंडावी, जिला अध्यक्ष (काँकेर) सतीश लाटिया, जिला अध्यक्ष (नारायणपुर) रूपसाय सलाम, जिला अध्यक्ष (दंतेवाड़ा) चैतराम अटामी, जिला अध्यक्ष (कोंडागाँव) दीपेश अरोड़ा, जिलाध्यक्ष (सुकमा) धनीराम बारसे, जिला अध्यक्ष (बीजापुर) श्रीनिवास मुदलियार, सुभाऊ कश्यप, गिरधर गुप्ता, निरंजन सिन्हा सहित भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं लाखों की संख्या में आम जन मौजूद रहे।

error: Content is protected !!