Home Blog Page 57

प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले, देखें आदेश….

हिंद स्वराष्ट्र रायपुर: राज्य प्रशासनिक सेवा के 20 अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।

देखें आदेश :

डिप्टी कलेक्टर, एसडीओ, उप अभियंता के खिलाफ FIR के कलेक्टर ने दिए निर्देश, सरकारी जमीन के निजी व्यक्ति के नाम नामांतरण का मामला…

बैकुंठपुर: जल संसाधन विभाग की शासकीय भूमि को निजी व्यक्ति के नाम पर चढ़ाकर नामांतरण करने वाले तत्कालीन तहसीलदार (वर्तमान डिप्टी कलेक्टर),जल संसाधन विभाग के एसडीओ, सब इंजीनियर के खिलाफ अपराध दर्ज करवाने के निर्देश कलेक्टर विनय लंगेह ने दिए हैं। इसके साथ ही नामांतरण शून्य कर नामांतरित भूमि को वापस जल संसाधन विभाग के नाम पर चढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
दरअसल पूरा मामला बैकुंठपुर जिला मुख्यालय के पास झुमका बांध किनारे स्थित ग्राम सागरपुरा का है। यहां शासकीय भूमि को निजी व्यक्ति के नाम कर दिया गया था। ग्राम सागरपुर में भूमि खसरा नंबर 442/2, रकबा 0.097 हेक्टेयर,खसरा नंबर 442/3 रकबा 0.089 हेक्टेयर जल संसाधन विभाग के नाम पर सन 1975 से दर्ज हैं। उक्त भूमि को पटवारी रिकार्ड में 442/2 रकबा 0.097 हेक्टेयर को किशनुराम, उदेराम, भैयालाल एवं बुधियारो के नाम से सुधार कर चढ़ाया गया है। खसरा नंबर 442/3 रकबा 0.089 हेक्टेयर को किशनुराम के नाम से चढ़ाया गया हैं। जिसके हेतु न्यायालय तहसीलदार बैकुंठपुर के पदनाम से तहसीलदार ऋचा सिंह ( अब वर्तमान में कोरबा में डिप्टी कलेक्टर) के द्वारा 2 मार्च 2021 को व 5 दिसंबर 2021 को आदेश पारित किया गया था। आदेश पारित होने के बाद अभिलेख दुरस्त करवाया गया। इस विधि विरुद्ध तरीके से शासकीय भूमि का नामांतरण निजी व्यक्ति के नाम से करने से नाराज गांव के ग्रामीणों ने मोर्चा खोला था। तहसीलदार के फैसले के खिलाफ ग्रामीणों ने कलेक्टर के न्यायालय में अपील की थी। जिसमें विधि विरुद्ध तरीके से शासकीय भूमि का नामांतरण कर निजी व्यक्ति के नाम पर चढ़ाने के चलते नामांतरण निरस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही उक्त शासकीय भूमि के रिकार्ड में निजी व्यक्तियों का नाम विलोपित कर वापस जल संसाधन विभाग के नाम दर्ज करने के निर्देश कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी विनय लगेंह की अदालत ने दिए हैं। साथ ही कलेक्टर विनय लंगेह ने जल संसाधन विभाग बैकुंठपुर के कार्यपालन अभियंता को निर्देशित किया है कि तत्कालीन तहसीलदार बैकुंठपुर ऋचा सिंह, तत्कालीन एसडीओ जल संसाधन विभाग बैकुंठपुर आरसी सोनी, तत्कालीन उप अभियंता जल संसाधन विभाग आरसी जैन, तत्कालीन अमीन जलसंसाधन विभाग वैद्यनाथ शर्मा बैकुंठपुर के विरुद्ध अपराध दर्ज करवा इसका पालन/ प्रतिवेदन 15 दिनों के भीतर कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत करने का आदेश पारित किया है। साथ ही तहसीलदार बैकुंठपुर को 7 दिनों के भीतर वापस जल संसाधन विभाग के नाम उक्त भूमि का भू अभिलेख में नाम दर्ज कर पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

बता दे कि जल संसाधन विभाग में कार्यरत एसडीओ, सब इंजीनियर और अमीन अब सेवानिवृत हो चुके हैं। इसके अलावा तत्कालीन तहसीलदार ऋचा सिंह अब डिप्टी कलेक्टर के पद पर पदस्थ हैं। वर्तमान में उनकी पदस्थापना कोरबा जिले में हैं। साथ ही आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि तत्कालीन तहसीलदार बैकुंठपुर ऋचा सिंह के विरुद्ध विभागीय जांच संस्थित करने हेतु अनुशंसा पत्र भेजने के लिए भी निर्देशित किया गया है।

आम बजट हुआ पेश, निर्मला सीतारमण ने इनकम टैक्स में किया ये बदलाव, जानिए अहम घोषणाएं…

नई दिल्ली : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को आम बजट पेश किया. तीसरी बार सत्ता संभालने के बाद केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार का ये पहला बजट है.

न्यू टैक्स रिजीम चुनने वालों के लिए स्टैंडर्ड डिडक्शन 50 हजार रुपये से बढ़ाकर 75 हजार कर दिया गया है.

न्यू टैक्स रिजीम के तहत- तीन लाख तक कोई टैक्स नहीं. तीन से सात लाख तक पांच फ़ीसदी टैक्स. सात से 10 लाख पर 10 फ़ीसदी टैक्स. 10 से 12 लाख तक की सैलरी होने पर 15 फीसदी. 12 से 15 लाख तक की सैलरी पर 20 फ़ीसदी टैक्स और 15 लाख से ऊपर की सैलरी पर 30 फ़ीसदी टैक्स लगेगा.

पुरानी टैक्स रिजीम में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है.

सीतारमण ने कहा कि इनकम टैक्स एक्ट की छह महीने में समीक्षा की जाएगी. इनकम टैक्स को आसान बनाया जाएगा. टीडीएस समय पर ना देने को अपराध नहीं माना जाएगा.

बजट में कैपिटल गेन छूट की सीमा को 25 हज़ार बढ़ाकर अब एक लाख 25 हजार कर दिया गया है. निवेशकों पर लगने वाले एंजेल टैक्स को हटा दिया गया है.

कैपिटल गेन टैक्स यानी एक साल से ऊपर के निवेश पर मुनाफा 10 फ़ीसदी से बढ़ाकर 12.5 फ़ीसदी कर दिया है.

शॉर्ट टर्म कैपिटल गेन टैक्स की सीमा 20 फ़ीसदी कर दी गई है. पहले ये 10 फ़ीसदी थी.

निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण पढ़ने की शुरुआत में ही एलान किया, ”शिक्षा और रोज़गार के लिए बजट में 1.48 लाख करोड़ रुपये रखे गए हैं. बजट रोज़गार, प्रशिक्षण, एमएसएमई और मध्यम वर्ग पर केंद्रित रहेगा.”

बजट में बिहार और आंध्र प्रदेश के लिए अलग से बड़े एलान किए गए हैं.

आंध्र प्रदेश और बिहार के लिए एलान
बजट में एनडीए सरकार के अहम दलों जेडीयू और टीडीपी शासित राज्यों बिहार और आंध्र प्रदेश के लिए अलग से एलान किए गए हैं.

बिहार के लिए बजट में एलान

नए एयरपोर्ट और पुल बनाए जाएंगे
बिहार सरकार की अतिरिक्त मदद की मांग को माना जाएगा
पटना-पूर्णिया और बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेस वे बनाया जाएगा
गया और दरभंगा में भी एक्सप्रेसवे बनेगा
बक्सर में गंगा पर दो लेन वाला पुल बनाया जाएगा
बोधगया, राजगीर, वैशाली और दरभंगा में सड़कों के काम में तेज़ी लाएंगे
अमृतसर कोलकाता औद्योगिक गलियारे के तहत गया में औद्योगिक केंद्र का विकास करेंगे
बिहार बाढ़ से प्रभावित रहा है, बाढ़ रोकने के लिए लगाए जाने वाले प्रोजेक्ट्स के लिए 11 हज़ार करोड़ रुपये दिए जाएंगे
बिहार के गया में विष्णुपद और महाबोधि मंदिर कॉरिडोर को काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर की तरह ही बनाया जाएगा

आंध्र प्रदेश के लिए एलान

आंध्र प्रदेश पुनर्गठन एक्ट के तहत अतिरिक्त मदद मुहैया करवाई जाएगी
15 हज़ार करोड़ रुपये आंध्र प्रदेश को आने वाले सालों में दिए जाएंगे

रोज़गार के लिए बजट में क्या
केंद्र सरकार की ओर से पांच साल में 20 लाख युवाओं को ट्रेनिंग दी जाएगी
घरेलू संस्थानों में पढ़ाई के लिए 10 लाख रुपये तक का एजुकेशन लोन देने का एलान. हर साल एक लाख छात्रों को कर्ज की राशि पर तीन प्रतिशत वार्षिक ब्याज छूट के लिए वाउचर्स किए जाएंगे
रोज़गार, कौशल प्रशिक्षण और अन्य अवसरों की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए पांच साल में दो लाख करोड़ रुपये ख़र्च किए जाएंगे. इससे 4.1 करोड़ युवाओं को होगा फ़ायदा
केंद्र सरकार की ओर से पांच साल में 20 लाख युवाओं को ट्रेनिंग दी जाएगी
हब और स्पोक व्यवस्था के तहत पांच साल में एक हजार आईटीआई को हाईटेक किया जाएगा
शीर्ष कंपनियों में पांच साल में एक करोड़ युवाओं को कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा.
पांच हजार रुपये मासिक मानदेय के साथ 12 महीने के लिए प्रधानमंत्री इंटर्नशिप.
ईपीएफओ में पंजीकृत पहली बार काम करने वाले कर्मचारियों को एक महीने के वेतन का सीधा लाभ अनुदान, तीन किस्तों में 15 हजार रुपये तक दिए जाएंगे. सीमा- एक लाख रुपये प्रति महीना वेतन. दो करोड़ से ज़्यादा युवाओं को फ़ायदा होने की उम्मीद.
क्या सस्ता होगा
बजट में दवाओं और मेडिकल उपकरणों पर कस्टम ड्यूटी घटाने का एलान किया गया. इससे कैंसर संबंधी दवाओं की कीमतों में कमी आएगी.

फोन और चार्जर पर भी कस्टम ड्यूटी 15 फ़ीसदी घटाई जाएंगी, इससे फ़ोन सस्ते होंगे.

सोने और चांदी पर कस्टम ड्यूटी घटाने का एलान किया गया है।

मोदी सरकार के बजट की अहम बातें पढ़िए
2.66 लाख करोड़ रुपये ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए रखे गए हैं
कृषि क्षेत्र के लिए 1.52 लाख करोड़ रुपये का बजट
5 राज्यों में जनसमर्थन आधारित किसान क्रेडिट कार्ड जारी किए जाएंगे
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत 1.28 करोड़ से अधिक पंजीकरण किए गए और 14 लाख आवेदन मिले
चुने हुए शहरों में बनेंगे 100 साप्ताहिक हट या स्ट्रीट फूड हब
पीएम शहरी आवास योजना के तहत एक करोड़ शहरी गरीब एवं मध्यवर्गीय परिवारों को लाभ मिलेगा.

आर्थिक सर्वे में 2024-25 वित्तीय वर्ष के लिए जीडीपी ग्रोथ रेट 6.5 फ़ीसदी से 7 फ़ीसदी रहने का अनुमान लगाया गया था.

बजट पेश करने से पहले सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह गर्व की बात है कि 60 साल बाद लगातार तीसरी बार कोई सरकार सत्ता में आई है और अपनी तीसरी पारी का पहला बजट पेश कर रही है.

पीएम मोदी बोले थे, ”यह अमृतकाल का महत्वपूर्ण बजट है. यह बजट हमारे 2047 में विकसित भारत के सपने की नींव रखेगा.”

स्वयं का रोजगार स्थापित करने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना के अंतर्गत आवेदन आमंत्रित..

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर :  जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक ने बताया कि शिक्षित बेरोजगार युवक एवं युवतियां, जो स्वयं का रोजगार स्थापित करना चाहते है, उनके लिये प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना के अंतर्गत जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, अम्बिकापुर (सरगुजा) में आवेदन पत्र आमंत्रित किया जा रहा है। योजना के तहत व्यवसाय, सेवा एवं उद्योग इकाई की स्थापना के लिये राष्ट्रीयकृत बैंकों के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराये जाने का प्रावधान है। योजना के तहत सेवा क्षेत्र हेतु 20 लाख तक तथा विनिर्माण क्षेत्र हेतु 50 लाख तक ऋण उपलब्ध कराया जाता है। योजना के तहत अधिकतम 35 प्रतिशत तक अनुदान (छूट) का प्रावधान है। आवेदक योजना के तहत ऑनलाईन माध्यम से पीएमईजीपी की वेब पोर्टल  www.kviconline.gov.in/pmegpeportal जाकर आवेदन कर सकते हैं। योजना के तहत आवश्यक दस्तावेज जैसे परियोजना प्रपत्र, आधार कार्ड, शैक्षणिक योग्यता का प्रमाण पत्र, सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी निःशक्तजन, भूतपूर्व सैनिक, अल्पसंख्यक, जाति संबंधी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो तो), ग्राम पंचायत का जनसंख्या प्रमाण पत्र (ग्रामीण क्षेत्र हेतु), पासपोर्ट साइज फोटो ग्राफ की निर्धारित किया गया है। योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी हेतु कार्यालय, महाप्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, अम्बिकापुर में सम्पर्क कर सकते हैं।

नेशनल हाइवे पर तेज रफ्तार में दौड़ा रहे थे बाइक, माइलस्टोन से टकराकर 2 दोस्तों की मौत…

हिंद स्वराष्ट्र सीतापुर : अंबिकापुर-रायगढ़ एनएच 43 पर शनिवार की रात काराबेल से पहले सडक़ हादसे में बाइक सवार 2 युवकों की मौत हो गई। दोनों दोस्त थे। दरअसल उनकी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई और सिर पर गंभीर चोट लगने से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, यहां जांच पश्चात डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया।
अंबिकापुर निवासी जोसेफ उम्र 25 वर्ष व विकास उम्र 23 वर्ष किसी कार्य से सीतापुर क्षेत्र आए थे। यहां से लौटते समय रात करीब 8 बजे रायगढ़-अंबिकापुर एनएच पर काराबेल से पहले उनकी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे माइलस्टोन से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि माइलस्टोन उखड़ गया और उसके टुकड़े हो गए। इधर बाइक से गिरने के बाद दोनों युवकों के सिर में गंभीर चोट आई, इसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे को संजीवनी 108 से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां उसने भी दम तोड़ दिया।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
सूचना मिलते ही सीतापुर पुलिस अस्पताल पहुंची और शवों को मरच्यूरी में रखवा दिया गया है। रविवार को पीएम पश्चात पुलिस द्वारा शव उनके परिजन को सौंप दिया गया। घटना की सूचना पर दोनों मृतकों के परिजन भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, शवों को देखकर उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

मुख्यमंत्री की पहल पर पटवारियों की हड़ताल समाप्त…

हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा और राजस्व सचिव अविनाश चंपावत के साथ  राजस्व पटवारी संघ के अध्यक्ष और पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक मेें संघ के सभी मुद्दों पर सौहाद्रपूर्ण चर्चा हुई। राजस्व मंत्री और राजस्व सचिव ने समस्त मांगों पर सकारात्मक कदम उठाने के लिए आश्वस्त किया। इसके बाद पटवारी संघ ने अनिश्चितकालीन हड़ताल को आज से समाप्त करने का निर्णय लिया।
पटवारियों के हड़ताल समाप्त होने से अब फिर से आय, जाति, निवास सहित विभिन्न राजस्व संबंधी काम-काज होना शुरू हो जाएगा। गौरतलब है कि राजस्व पटवारी संघ के आह्वान पर अपनी 32 सूत्रीय मांग को लेकर विगत 8 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए थे।
    राजस्व पटवारी संघ सरकारी ऑफिस में ऑनलाइन कामों के लिए कंप्यूटर, इंटरनेट, प्रिंटर इसके अलावा, आवश्यक संसाधन, नेट भत्ता, ऑनलाइन नक्शा, बटांकन में संशोधन सीधे पटवारी की आईडी से करने, जिला स्तर पर सहायक प्रोग्रामरों की पदस्थापना, साथ ही भूमि खरीद-बिक्री, रजिस्ट्री के साथ ही भुईयां पोर्टल पर भी इसे अपडेट करने और किसान के बैंक कर्ज चुकाने के बाद भुईयां पोर्टल से बंधक स्वतः हटाने के प्रावधान की मांग कर रहे थे।

पीएम आवास हेतु राशि लेने के बाद निर्माण पूरा नहीं करने वाले हितग्राहियों को नोटिस जारी, रिकवरी की होगी कार्यवाही…

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : ग्रामीण इलाकों में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत राशि प्राप्त कर आवास निर्माण नहीं कराने वाले हितग्राहियों के खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जा रही हैं। गौरतलब है कि पीएम आवास योजना की राशि मिलने के बावजूद आवास निर्माण नहीं किए जाने की शिकायत पर कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने उचित कार्यवाही हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया है।
        उल्लेखनीय है कि जनपद पंचायत भैयाथान के 78 ग्राम पंचायतों में आवास बनाने की मंजूरी दी गई थी। जिसमें 491 हितग्राहियों के द्वारा आवास निर्माण के लिए राशि लेने के बाद भी काम पूरा नहीं किया जा सका हैं। हितग्राहियों द्वारा लापरवाही पूर्वक आवास निर्माण के नाम पर राशि लेने के बाद कही और राशि खर्च कर दी गई। जिसकी वजह से अब तक आवास निर्माण पूरा नहीं हो सका हैं। ऐसे हितग्राहियों को एसडीएम सागर सिंह द्वारा नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया हैं।
विकासखंड समन्वयक अमित कुमार खैरवार ने बताया कि अधूरे आवासों की सूची एसडीएम को भेज दी गई है। जिसमें 491 हितग्राही ऐसे हैं जिन्होंने अपना आवास का निर्माण पूरा नहीं कर सके हैं। वहीं 269 ऐसे हितग्राही है जिन्होंने अपना प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पहली किस्त की राशि लेने के बाद निर्माण शुरू ही नहीं किया हैं। एसडीएम श्री सागर सिंह ने बताया कि जिन हितग्राहियों का आवास अधूरा है, उन्हें नोटिस भेजा गया हैं। उन्हें बुला कर आवास अधूरा होने का कारण पूछा जा रहा हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि राशि मिलने के बाद आवास निर्माण कार्य पूरा नहीं करने वाले हितग्राहियों से राशि रिकवरी की कार्रवाई की जाएगी।

स्वरोजगार हेतु आवेदन आमंत्रित, 50 लाख तक हितग्राहियों को मिल सकेगा ऋण…

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, सूरजपुर द्वारा संचालित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) अंतर्गत ऐसे हितग्राही जो स्वरोजगार हेतु सेवा उद्यम या उद्योग स्थापना करना चाहते है, वे योजनांतर्गत बैंकों के माध्यम से विनिर्माण क्षेत्र में अधिकतम 50 लाख रूपये और सेवा क्षेत्र में अधिकतम 20 लाख रुपए का ऋण उपलब्ध कराया जाता है। योजना के अनुसार सामान्य श्रेणी के हितग्राहियों को शहरी क्षेत्र के लिए 15 एवं ग्रामीण क्षेत्र के लिए 25 प्रतिशत तथा अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग, महिला, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्याक, निःशक्तजन, भूतपूर्व सैनिक को शहरी क्षेत्र के लिए 25 एवं ग्रामीण क्षेत्र के लिए 35  प्रतिशत अनुदान की पात्रता है ।
जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, सूरजपुर के महाप्रबंधक ने बताया कि योजनांतर्गत विनिर्माण हेतु संभावित उद्योग जैसे-स्टील फर्नीचर निर्माण, फैंसी बैग निर्माण, गे-ग्रील निर्माण, शटर निर्माण, कूलर निर्माण, स्टील अलमारी निर्माण, कृषि यंत्र निर्माण, हर्बल पावडर, सीमेंट पाईप निर्माण एवं सेवा उद्यम अंतर्गत होटल, फोटो कापी, टू-व्हीलर रिपेयरिंग सेंटर, ब्यूटी पार्लर इत्यादि हेतु ऑन लाईन आवेदन  www.kviconline.gov.in  में पासपोर्ट साईज फोटो, आधार कार्ड, प्रोजेक्ट रिपार्ट, जन संख्या प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र, शैक्षणिक योग्यता आदि की मूलप्रति अपलोड किया जाना आवश्यक है। अधिक जानकारी के लिए औद्योगिक क्षेत्र, नयनपुर-गिरवरगंज में स्थित कार्यालय, महाप्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, सूरजपुर में संपर्क किया जा सकता है।

जिले में अगले दो दिन भाजपा करेगी मतदाताओं का अभिनंदन…

हिंद स्वराष्ट्र एमसीबी किशन देव शाह: देश मे लगातार तीसरी बार मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने पर एवं एनडीए की सरकार, मतदाताओं द्वारा तीसरी बार चुने जाने पर
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के निर्देश पर कार्यक्रम को संचालित किया जा रहा है जिसमे विकसित भारत , भाजपा का संकल्प पत्र, मोदी जी की गारंटी, इन विषयों पर भी चर्चा होगी। तथा मनेन्द्रगढ़ विधान सभा का मतदाता अभिनंदन कार्यक्रम 17 जुलाई, दिन – बुधवार को भरतपुर – सोनहत विधान सभा का जनकपुर स्थित समुदायिक भवन मे  तथा 18 जुलाई, गुरुवार को  पोंडी के मंगल भवन में सम्पन्न होगा।
उक्त मतदाता अभिनंदन कार्यक्रम मे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पाण्डेय, संभागीय संगठन प्रभारी राजा पाण्डेय, एमसीबी जिला के संगठन प्रभारी व विधायक उधेश्वरी पैकरा, छत्तीसगढ़ शाशन के स्वास्थ्य मंत्री माननीय श्याम बिहारी जायसवाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री व विधायक रेणुका सिंह, छत्तीसगढ़ के पूर्व केबिनेट मंत्री भैया लाल राजवाड़े, लोक सभा सह संयोजक मनोज शर्मा, पूर्व संसदीय सचिव चम्पा देवी पावले, भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल केशरवानी सहित कार्यक्रम के प्रभारी दुर्गा शंकर मिश्रा एवं वीरेंद्र सिंह राणा की उपस्थिति मे सम्पन्न होना है।
जिसमे दोनो विधान सभा के समस्त मंडलो के सभी जेष्ठ, श्रेष्ठ व आम मतदातागण भी होंगे ।

विधानसभा मानसून सत्र में पेपरलेस ध्यानाकर्षण की विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन ने दी जानकारी कहा “पूरी तैयारियां हो चुकी है”…

हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : आज राजधानी रायपुर से राजनांदगांव जा रहे पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने दुर्ग सर्किट हाऊस अल्प समय के लिए रूके। इस दौरान उन्होंने 22 जुलाई से शुरू हो रहे विधानसभा के मानसून सत्र की तैयारियों के संबंध में जानकारी दी। डॉ. सिंह ने विधानसभा में प्रश्न और ध्यानाकर्षण को लेकर शुरू की जा रही पेपरलेस व्यवस्था के संबंध में बताते हुए विष्णुदेव सरकार के छः माह के कार्यकाल और सरकार द्वारा किए गए वायदों को लेकर जो प्रयास किए गए उन पर भी संतोष जताया।
डाक्टर रमन सिंह ने कहा कि मानसून सत्र को लेकर विधानसभा की बाकी प्राथमिक सारी तैयारियां जो विधानसभा को करना है और जो सबसे महत्वपूर्ण विषय रहता है कि विधायकों के प्रश्न आते हैं उनके जवाब विभाग से बुलवाना पड़ता है और वह नियत समय में उनको जवाब मिले, ध्यानाकर्षण, स्थगन और बाकी अन्य विषयों पर भी चर्चा होती है, उसकी तैयारियां हो गईं हैं। उन्होंने कहा कि मानसून सत्र कम समय का जरूर है, मगर मुझे लग रहा है कि जिस प्रकार के मुद्दे आ रहे हैं काफी अच्छी चर्चा और बातचीत होगी, एक सार्थक उस पर निष्कर्ष निकलेगा।
उन्होंने बताया कि पहली बार नया प्रयोग विधानसभा में कर रहे हैं कि अभी तक ध्यानाकर्षण खासतौर से और बाकी विषयों में प्रश्न जो आते थे वह प्रस्तुत होकर देना पड़ता था। अब इसमें नई प्रक्रिया शुरू हुई है, अब ध्यानाकर्षण भी पेपरलेस किया गया है। ऑफिस की तैयारी से विधायकगण अपनी तरफ से ध्यानाकर्षण की पूरी सूचना विधानसभा सचिवालय में बस्तर से, सरगुजा से, कहीं से भी दे सकते हैं और उसको माना जायेगा कि वो उनका प्रश्न या ध्यानाकर्षण है।
डाक्टर सिंह ने कहा कि जो वायदे किए थे विष्णुजी की सरकार ने, भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने उन वायदों में छः सात महीने ही गुजरे हैं, जिसके स्वरूप धान खरीदी का काम उन्होंने शुरू कर दिया, किसानों को दो साल का बोनस देना शुरू किया, महतारी वंदन योजना में एक हजार रूपये की राशि देना शुरू किया, तो ये शुरुआत के दौर में जिन बातों को करना था उसकी शुरुआत छ: महीनों में हुआ है।

जिले के 11 पटवारियों का हुआ स्थानांतरण, देखें आदेश…

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर भूषण बघेल : जिले में प्रशासनिक कार्य व्यवस्था के तहत् 11 पटवारियों का स्थानांतरण किया गया है। कलेक्टर भू अभिलेख कार्यालय द्वारा जारी आदेशानुसार पटवारी  कुसमा सिंह को तहसील सूरजपुर से तहसील प्रतापपुर,  पूजा मिश्रा को तहसील प्रतापपुर से तहसील सूरजपुर, अमित सिन्हा को तहसील रामानुजनगर से तहसील लटोरी,  मनीष श्रीवास्तव को तहसील लटोरी से ओड़गी, कीर्ति शर्मा को तहसील भैयाथान से सूरजपुर ,  रिजवान अली को तहसील सूरजपुर से प्रेमनगर, रामाधार यादव को तहसील प्रतापपुर से भैयाथान, आदित्य नारायण द्विवेदी को तहसील भैयाथान से प्रतापपुर, सुरेन्द्र कुमार नेताम को तहसील प्रेमनगर से सूरजपुर, रीता सिंह को तहसील भैयाथान से ओड़गी, तथा भुपेन्द्र कुशवाहा को तहसील ओडगी से भैयाथान स्थानांतरित किया गया है।

हाथ धुलाई से खुशियां आए, बीमारियां नहीं: गोवर्धन सिंह

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर भूषण बघेल – हमारे हाथों में अनदेखी गंदगी छिपी होती है जो किसी भी वस्तु को छूने उसका उपयोग करने व कई तरह के दैनिक कार्यों के कारण होती है। यह गंदगी बगैर हाथ धोए खाद्य एवं पेय पदार्थों के सेवन से आपके शरीर में जाती हैं और बीमारियों को जन्म देती हैं। हाथों की धुलाई के प्रति जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य  से स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बतरा में हाथ धुलाई का पूर्वाभ्यास के साथ ही कई महत्वपूर्ण  जानकारी प्रदान की गई।

इस अवसर पर बतरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर जे. बी. सिंह ,
कुमारी अनिता सिंह स्टाफ नर्स, पुष्पा राजवाड़े एएनएम, रजनी राजवाड़े, नवकुमारी, पुष्पा राजवाड़े मितानिन उपस्थित रहीं। डॉक्टर सिंह ने अपने वक्तव्य में बताया कि हाथ धोना हमारे लिए कितना जरुरी है, यह तो सबको समझ में आ ही गया है। क्योंकि हाथ धुलने से बीमारियों का खतरा काफी कम हो जाता है। जब कोविड—19 जैसी बीमारियों ने दस्तक दी, तब सबको एक ही हिदायत दी गई कि किसी भी चीज को छूने के बाद हाथों को अच्छी तरह से साफ करें। साबुन से 30 सेकंड तक हाथ धोएं। इससे हम हैजा, डायरिया, निमोनिया और कोविड-19 जैसी वैश्विक बीमारी को भी परास्त कर सकते हैं।
अगर हम पुरानी परम्परा की बात करें तो किसी भी नवजात शिशु को 6 दिन तक किसी अन्य व्यक्ति के हाथ में नहीं दिया जाता। ताकि गंदे हाथों की वजह से उसे संक्रमण न हो जाए। साथ ही लोगों को हिदायत दी जाती है कि बच्चे को गोद में लेने से पहले हाथ जरुर साबुन से साफ करें। क्या आप जानते हैं कि बच्चों में 50% तक कुपोषण का कारण… सिर्फ साफ पानी न पीने और हाथों को अच्छी तरह साफ न करने से होता है। इस वजह से बच्चों में डायरिया का खतरा 40 प्रतिशत का बढ़ जाता है। आपको बता दें कि बच्चों का इम्यून सिस्टम काफी कमजोर होता है। वे अगर बार—बार साफ पानी से हाथ न धोएं तो बैक्टीरिया और जर्म उन पर हावी हो जाते हैं।
विद्यालय के प्राचार्य गोवर्धन सिंह ने इसकी महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हाथ धुलाई सिर्फ एक अच्छी हाइजीन आदत ही नहीं बल्कि भारत जैसे देश में अलग-अलग धर्मों में इसका महत्व है, क्योंकि हाथ धुलाई को आध्यात्मिक शुद्धता से भी जोड़ा गया है। विभिन्न धार्मिक स्थानों में प्रवेश करने से पहले हाथों की शुद्धता पर जोर दिया जाता है। पुराने समय में घरों के बाहर लोग पानी की व्यवस्थता करके रखते थे। ताकि जो भी मेहमान घर आएं, वह पहले हाथों को धोंए फिर घर के अंदर प्रवेश करें। ताकि मेहमान सिर्फ खुशियां लेकर आएं, बीमारियां नहीं।
एएनएम आरती सिंह बताया कि बचपन में ही हमें स्कूल में सिखाया जाता था कि खाना खाने के पहले हाथ धोना चाहिए। इसके अलावा भी सफाई से जुड़ी कई अच्छी आदतें हमें बचपन से ही सिखाई गई, लेकिन दुनिया भर में कई लोग आज भी उनके प्रति जागरूक नहीं है। आज के इस कार्यक्रम का उद्देश्य हाथ धुलाई की जागरूकता को समाज तक पहुंचना है ।हमारे हाथों में गंदगी के सूक्ष्म कण जमा होते रहते हैं। किसी भी वस्तु को छूने, उसका उपयोग करने, एवं कई तरह के दैनिक कार्यों के कारण हाथ गंदे होना स्वाभाविक है, बगैर हाथ धोएं खाद्य पदार्थों का सेवन करने से यह गंदगी हमारे शरीर में चली जाती है, जो कई बीमारियों को जन्म देती है। हाथ धुलाई के द्वारा समाज के साथ-साथ पूरे विश्व में जागरूकता पैदा करना है।
उपरोक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के प्राचार्य गोवर्धन सिंह सहित समस्त शिक्षकों का सराहनीय योगदान रहा।

समाजसेवी व भाजपा नेता इरफान अंसारी की पहल,, ग्रामीण स्कूल में डिजिटल सोच को पूरा करने बढ़ाया सहयोग का हाथ…

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर भूषण बघेल :  सूरजपुर के समाजसेवी व भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यकारणी सदस्य इरफान अंसारी इन दिनों ग्रामीण छात्रों को स्कूलों में बेहतर शिक्षा के लिए कई पहल करते नजर आ रहे हैं। ऐसे ही वे शासकीय पूर्व माध्यमिक स्कूल गांगीकोट को पूरी तरह से डिजिटल शिक्षा की गुणवत्ता युक्त स्कूल बनाने में सहयोग करते नजर आए। जहां स्कूल प्रबंधन को निजी खर्च से एक स्मार्ट टीवी प्रदान करने का सहयोग किया है। दरअसल सामाजिक कार्यों में अपनी सहभागिता निभाने वाले इरफान अंसारी ने शासकीय माध्यमिक स्कूल गांगीकोट में स्मार्ट टीवी देने का सहयोग कर ग्रामीण छात्रों के लिए बड़ा कदम उठाया है जहा गंगीकोट स्कूल को शिक्षको द्वारा डिजिटल शिक्षा भी देकर नवाचार का कोशिश कर रहे हैं,, ऐसे में इरफान अंसारी को पता चलने पर खुद भी सहयोग के लिए तत्पर होकर सहयोग कर रहे हैं, जिसके लिए स्कूल प्रबंधन आभार जताते नजर आए। वही छात्र और उनके अभिभावक भी बेहद खुश नजर आए इरफान के सहयोग की सोच समाजसेवी व भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यकारणी सदस्य इरफान अंसारी ने बताया की ग्रामीण क्षेत्रों के शासकीय स्कूलों में पढ़ रहे बच्चे भी डीजीटल शिक्षा की ओर बढ़े,, ऐसे में जब जानकारी मिली की इस स्कूल में सहयोग के द्वारा डिजिटल शिक्षा की पहल की जा रही है तो मैंने भी बस अपना छोटा सा सहभागिता निभाया।

स्कूल प्रबंधन ने जताया आभार इरफान अंसारी के इस सहयोग का शासकीय पूर्व माध्यमिक स्कूल गांगीकोट स्कूल प्रबंधन ने उनका आभार जताया। साथ ही स्कूल के शिक्षक ने कहा की स्मार्ट टीवी के माध्यम से बच्चे अच्छे से शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे और इससे शिक्षा के प्रति बच्चों का रुझान बढ़ेगा। डिजिटल शिक्षा के नवाचार से छात्रों को लाभ वहीं छात्रों के अभिभावक व क्षेत्र के ग्रामीण भी इस पहल के लिए इरफान अंसारी व स्कूल प्रबंधन का आभार करते नजर आए,, वहीं गांव के रामकिशोर सिंह ने कहा की डीजीटल शिक्षा के नवाचार से छात्रों को बहुत लाभ मिलेगा और बच्चों का रुझान बढ़ेगा साथ ही आगे चलकर जिले, प्रदेश व देश का नाम रौशन करेगें ।

आपसी विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या, पुलिस ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार…

हिंद स्वराष्ट्र एमसीबी किशन देव शाह: दिनांक 15.07.2024 के रात्रि 00.50 बजे प्रार्थी सुनील कुमार जसुजा थाना उपस्थित आकर मौखिक रिपोर्ट बर्ज कराया कि दिनांक 14.07.2024 के करीबन 11. 00 बजे रात को प्रकाश रजक, चन्द्रशेखर यादव, मुलायम सिंह यादव, अरुण केवट, तथा निखिल एवं विधि से संघर्षरत किशोर बिजली ऑफिस के पास आमाखेरवा मनेन्द्रगढ़ जाकर पुराने विवाद को लेकर प्रार्थी के भतीजा मृतक पीयुष जसूजा को हाथ मुक्का एवं चाकू से मारकर हत्या कर दिये है। प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना मनेन्द्रगढ़ में अपराध क्रमांक 243/2024 धारा 191 (2), 191(3), 190, 103 (1) बी.एन.एस. कायम कर विवेचना कार्यचाही में लिया गया श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय, जिला एमसीबी चन्द्रमोहन सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वाडेगांवकर एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी ए. टोप्पो के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी के नेतृत्त्व में टीम गठित कर प्रकाश रजक, चंन्द्रशेखर यादव, मुलायम सिंह यादव, अरूण केंवट, एवं विधि से संघर्षरत किशोर से घटना में प्रयुक्त चाकू एवं मोटर सायकल जप्त कर आरोपीयों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। प्रकरण का आरोपी निखिल फरार है जिसकी पतासाजी कर गिरफ्तारी की जावेगी।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक अमित कश्यप थाना प्रभारी मनेन्द्रगढ़, उप निरीक्षक सत्येन्द्र सिंह, सउनि तन राजवाडे, किशन चौहान, नईम खान, विपिन मिंज प्र.आर. इस्तायक खान, मुमताज खान, पुष्कल सिन्हा, संतोष टेकाम, नीरज पविहार, आरक्षक जितेन्द्र ठाकुर, राधा तिवारी, ज्ञानेश्वर राजवाडे, उत्तरा कश्यप, सहदेव यह, प्रदीप लकड़ा, सुमित भारती की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

आपसी विवाद को लेकर युवक की चाकू मारकर हत्या, 6 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

हिंद स्वराष्ट्र एमसीबी किशन देव शाह : मनेंद्रगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू मार कर हत्या
कर दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही मनेन्द्रगढ़ पुलिस ने हत्याकांड से जुड़े 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और शेष की तलाश जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार मनेन्द्रगढ़ के आमाखेरवा इलाके में स्थित विधुत मंडल के सब स्टेशन के पास रविवार की रात दो गुटों में विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष में दूसरे पक्ष के युवक पीयूष जसूजा पर चाकू से हमला कर दिया। हमले के बाद घायल को उसके दोस्तों ने तत्काल स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य में भर्ती कराया लेकिन जब तक युवक की मौत हो चुकी थी।
आपको बता दें की 2 दिनों पूर्व भी किसी बात को लेकर उन लोगों में विवाद हुआ था जिसकी शिकायत सिटी कोतवाली में की गई थी लेकिन उस मामले में कोई कार्यवाही नहीं होने के कारण रविवार की रात फिर उन लोगों में विवाद हो गया और उन लोगों ने पीयूष जसूजा पर चाकू से हमला कर दिया।
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए रविवार रात में ही घटना से जुड़े छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है वहीं शेष की तलाश जारी हैं।

प्रेस वार्ता कर खुलासा करने के बाद “आप” ने कलेक्टर को सीएचएमओ सुरेश तिवारी के खिलाफ दिया शिकायत पत्र…

हिंद स्वराष्ट्र एमसीबी किशन देव शाह : आम आदमी पार्टी जिला इकाई ने आज स्वास्थ विभाग में हुए घोटाले के जांच हेतु जिला कलेक्टर को शिकायत पत्र सौंप जल्द कार्यवाही की मांग की. जिला एम. सी बी में स्वास्थ्य विभाग के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सरकारी नियमों को अनदेखा करते हुए भर्ती घोटला किया गया है. जिला सचिव विकास पांडेय ने बताया की इस घोटाले का खुलासा हमने प्रेस वार्ता के माध्यम से किया था. जिला सचिव विकास पांडेय ने कहा की, मुख्य आरोपी सीएचएमओ सुरेश तिवारी और पूर्व डीपीएम सुलेमान खान हैं. जिनकी मिलीभगत से इस भर्ती घोटाले को अंजाम दिया गया. इस घोटाले में बिना किसी प्रेस रिलीज के दस लोगों की अलग अलग पदों पर जिले के अलग अलग हिस्सों में अस्थायी नियुक्ति की गयी. इस नियुक्ति पत्र में कहा गया की ये सभी लोग 89 दिनों तक कार्य कर सकते हैं उसके बाद इनकी नियुक्ति अपने आप समाप्त हो जायेगी. विकास पांडेय ने कहा कि, आज 100 दिनों से ऊपर का समय बीत चुका है, इसके बावजूद ये सभी 10 लोग मानदेय प्राप्त कर रहे हैं और ड्यूटी कर रहे हैं. स्वक्षता कर्मचारी के रूप में सीएचएमओ सुरेश तिवारी ने अपने ड्राइवर की भर्ती कर रखी है.  ये पूरी प्रक्रिया ही गैर कानूनी है. पीएडिए और एएनएम के पद पर बिना रोस्टर के भर्ती किया गया है. इसमें स्वास्थ्य विभाग के एच. आर. विभाग के अधिकारियों की भी संलिप्तता है, जिसकी जाँच होनी चाहिए. आम आदमी पार्टी जिला इकाई की मांग है कि, पूरे मामले की निष्पक्ष जाँच की जाये और जांच पूरी होने तक, सीएचएमओ सुरेश तिवारी को उनके पद से हटाया जाये क्योंकि वो एक राजनैतिक प्रभाव रखने वाले सरकारी अधिकारी हैं. सीएचएमओ सुरेश तिवारी पिछले 30 वर्षों से भी ज्यादा समय से एक ही क्षेत्र में पदस्थ हैं जो की एक चिंतन करने वाली बात है. इस मामले पर प्रशासन जल्द कार्यवाही करे।

पति ने की पत्नी की हत्या,, आरोपी पति पुलिस हिरासत में…

हिंद स्वराष्ट्र एमसीबी किशन देव शाह : हम आपको बता दे की एमसीबी जिला क्षेत्र अंतर्गत ग्राम- पंचायत चनवारीडाड के बैगा पारा का एक बड़ा ही सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां सूत्रों द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार पारिवारिक विवाद में आरोपी पति ने अपनी ही पत्नी को लकड़ी नामक कमचील /डंडा से हमला कर मौत के घाट उतार दिया है। वहीं उक्त घटना की जानकारी प्राप्त होते ही सिटी कोतवाली मनेंद्रगढ़ थाना प्रभारी सहित पुलिस दल घटनास्थल पर पहुंच मृतका के शव को अपने कब्जे में ले  लिया पंचनामा कार्यवाही में जुटी हुई है। वहीं आरोपी-पति राम प्रसाद बैगा को पुलिस अपने हिरासत ले घटना में प्रयुक्त किया गया डंडा को जप्त कर अग्रिम कार्यवाही कर रही है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस टीम घटनास्थल पर ही मौजूद है।
वहीं उक्त पुलिस टीम में मुख्य रूप से थाना प्रभारी निरीक्षक सिटी कोतवाली मनेंद्रगढ़ अमित कश्यप, प्र.आर. राकेश शर्मा, पुष्कल सिन्हा, रमेश मौर्य,मुमताज खान,आर. भुपेंद्र यादव, जितेन्द्र ठाकुर,राकेश तिवारी उपस्थित रहे ।

भाजपा की वृहद प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज,, अपेक्षित श्रेणी के 1500 से ज्यादा पदाधिकारी व सदस्य बैठक में होंगे शामिल…

हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : भारतीय जनता पार्टी की वृहद प्रदेश कार्यसमिति की बैठक कल 10 जुलाई बुधवार को राजधानी स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आहूत की गई है। इस कार्यसमिति की बैठक में केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने बताया कि बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश कार्यसमिति में कार्यकर्ताओं को सभी का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के लिए विशेष तैयारी की गई है। इस दौरान अनेक बिंदुओं पर महत्वपूर्ण चर्चा भी होगी।

भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री श्रीवास्तव ने बताया कि पहली बार प्रदेश कार्यसमिति की बैठक कार्यालय से बाहर आहूत की जा रही है। इस कार्यसमिति को बड़ा रूप दिया गया है। यही वजह है कि कार्यक्रम स्थल बोरियाकला स्थित कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय के स्थान पर राजधानी के पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम को चुना गया है। श्रीवास्तव ने बताया कि इस कार्यसमिति में भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारी कार्यसमिति के सदस्य, प्रदेश कोर कमेटी, भाजपा प्रदेश पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, सांसद, मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारी कार्यसमिति के सदस्य, निवृत्तमान सांसद, विधायक, निवृतमान विधायक, समस्त मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, कोषाध्यक्ष, प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक, संभाग प्रभारी, सहप्रभारी, जिला भाजपा एवं समस्त मोर्चा के जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष भाजपा, समस्त प्रकोष्ठ के जिला संयोजक, निगम महापौर नेता प्रतिपक्ष, नगरपालिका परिषद अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष और जनपद पंचायत अध्यक्ष को बैठक की अपेक्षित श्रेणी में रखा गया है। इस प्रकार बैठक में एक हजार से ज्यादा पदाधिकारी व सदस्य शामिल होंगे। श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेश विधानसभा और फिर लोकसभा चुनावों में भाजपा के ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद भाजपा अब लगभग तीन माह बाद प्रस्तावित नगरीय निकाय और उसके बाद होने वाले त्रि-स्तरीय पंचायत चुनावों पर फोकस कर रही है। बैठक के लिहाज से पंजीयन से लेकर समापन तक का प्रारूप तैयार हो गया है।

58 नायब तहसीलदार तहसीलदार पद पर हुए पदोन्नत, देखे आदेश…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर: राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग मंत्रालय द्वारा 58 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नत किया हैं। 

देखें आदेश:

तहसीलदार और नायब तहसीलदार 10 जुलाई से जाएंगे 3 दिन के सामूहिक अवकाश पर, मांगे पूरी न होने पर अनिश्चित कालीन हड़ताल की भी चेतावनी…

रायपुर : प्रदेश भर के तहसीलदार और नायब तहसीलदार कल से तीन दिनों की सामूहिक अवकाश पर जा रहे हैं। सामूहिक अवकाश की सूचना सार्वजनिक करने करने के पहले छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के बैनर तले प्रतिनिधि मंडल ने राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा से मिल कर ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में सात सूत्रीय माँग है। इन ज्ञापनों में ही सामूहिक अवकाश पर जाने की सूचना दे दी गई है। वही जारी ज्ञापन में मांगे पूरी न होने की स्थिति में अनिश्चित कालीन हड़ताल में जाने की भी बात लिखी गई हैं।

ये है माँग
छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ ने जो ज्ञापन सौंपा है, उसमें सात बिंदु हैं। इनमें राजस्व न्यायालयों में सुरक्षा उपलब्ध कराना, तहसीलदार के डिप्टी कलेक्टर प्रमोशन का अनुपात पूर्व की तरह 50-50 करना,नायब तहसीलदारों को राजपत्रित अधिकारी का दर्जा देना, नायब तहसीलदार और तहसीलदार की वेतन विसंगतियों को दूर करना, प्रोटोकॉल, लॉ एंड ऑर्डर और मैदानी काम के लिए वाहन व्यवस्था या वाहन भत्ता उपलब्ध कराना, रैवेन्यू कोर्ट के लिए प्रत्येक अधिकारी के साथ, वाचक, कंप्यूटर ऑपरेटर और भृत्य देना, लैपटॉप/कम्प्यूटर स्कैनर, प्रिंटर और स्टेशनरी फंड, फ़र्नीचर की व्यवस्था देना, तहसीलदार और नायब तहसीलदार का संलग्नीकरण नहीं करना, अधीक्षक/सहायक अधीक्षकों का तहसीलदार/नायब तहसीलदार का प्रभार नहीं दिए वाले आदेश का क्रियान्वयन जल्द करना की माँग शामिल है।

error: Content is protected !!