Home Blog Page 47

भरतपुर जनपद पंचायत अध्यक्ष पद पर माया प्रताप सिंह एवं उपाध्यक्ष पद पर हीरालाल मौर्य हुए निर्वाचित…

एमसीबी किशन देव शाहएमसीबी किशन देव शाह : कार्यालय कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी जिला के आदेशानुसार प्रवीण कुमार भगत अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अनुभाग भरतपुर ने आज समय पूर्वान्ह 12:00 बजे जनपद पंचायत भरतपुर के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष निर्वाचन हेतु नवनिर्वाचित जनपद सदस्यों की बैठक आहुत कर विशेष सम्मिलन की अध्यक्षता, पीठासीन अधिकारी के रूप में किये जाने हेतु सम्मिलन स्थल जनपद पंचायत भरतपुर के सभाकक्ष में उपस्थित रहे। इस सम्मिलन में जनपद पंचायत के कुल-18 निर्वाचित जनपद पंचायत सदस्यों में से 18 जनपद पंचायत सदस्य सम्मिलन में उपस्थित हुए  तत्पश्चात् अनुविभागीय अधिकारी ने प्रवीण कुमार भगत द्वारा जनपद पंचायत के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के निर्वाचन कार्यक्रम को तैयार कर तथा सम्मिलन में घोषणा छत्तीसगढ पंचायत (उपसरपंच, अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष निर्वाचन नियम 1995 के नियम 13 (3) के तहत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के निर्वाचन का कार्यक्रम पृथक-पृथक तैयार किया, जिसे सम्मिलन में घोषित किया गया तथा एक प्रति सम्मिलन की सूचना पटल पर चस्पा कराकर प्रदर्षित किया गया। जिसमें जनपद पंचायत भरतपुर के अध्यक्ष पद हेतु अभ्यर्थी  माया प्रताप सिंह/समरबहादुर, श्रीमती राजकली बैगा/ज्ञानप्रकाश बैगा, रविन्द कुमार बैगा/रामसाय बैगा, लालसाय बैगा/दशरू बैगा द्वारा नामनिर्देशन पत्र प्राप्त हुए एवं सभी नामनिर्देशन पत्र विधिमान्य पाये गये  तत्पश्चात् मतदान की प्रक्रिया प्रारंभ की गई। मतदान समप्ति के पश्चात् मतगणना प्रारंभ हुई जिसमें माया प्रताप सिंह/समरबहादुर,(कुल मत-7) श्रीमती राजकली बैगा/ज्ञानप्रकाष बैगा, ,(कुल मत-1)  रविन्द कुमार बैगा/रामसाय बैगा, ,(कुल मत-4) लालसाय बैगा/ दशरू ,(कुल मत-6) प्राप्त हुए जिसमें माया प्रताप सिंह को सर्वाधिक मत प्राप्त हुआ और सम्यक रूप अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किये गये। इसी प्रकार जनपद पंचायत भरतपुर के उपाध्यक्ष पद के निर्वाचन हेतु तीन(1, हीरालाल मौर्य, 2, अर्पिता सिंह, 3, नन्दिनी गुप्ता) के नामनिर्देशन पत्र प्राप्त हुए एवं सभी नामनिर्देशन पत्र विधिमान्य पाये गये  तत्पश्चात् मतदान की प्रक्रिया प्रारंभ की गई। मतदान समप्ति के पश्चात् मतगणना प्रारंभ हुई जिसमे (हीरालाल मौर्य,-7 मत , अर्पिता सिंह-05 मत , नन्दिनी गुप्ता-04 मत एवं अविधिमान्य 02 मत प्राप्त हुए) जिसमें सर्वाधित मत हीरालाल मौर्य को प्राप्त हुआ और सम्यक रूप से उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गये। निर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को अनुविभागीय अधिकारी प्रवीण कुमार भगत द्वारा प्ररूप-छः में प्रमाण पत्र परिदत्त किया गया। तत्पश्चात् निर्वाचन की कार्यवाही पूर्ण कर निर्वाचन की कार्यवाही समाप्त की गई।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पेश किया 100 पृष्ठों का स्वहस्तलिखित बजट,,जानें एक लाख 65 हजार एक सौ करोड़ रुपए के बजट में क्या हैं खास…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी  ने आज सोमवार 3 मार्च को विधानसभा में साल 2025–26 का बजट पेश किया। अपने बजट भाषण में वित्तमंत्री ने कई बड़ी घोषणाएं की हैं। 

पेट्रोल में लगने वाले वैट tax में 1 ₹ की कमी की जाएगी
CISF की तरह SISF का होगा गठन
जनसंपर्क विभाग के लिए 550 करोड़ का प्रावधान
रायपुर प्रेस क्लब के रिनोवेशन के लिए एक करोड़ का प्रावधान
पत्रकारों की सम्मान राशि 10 हजार से बढ़ाकर 20 हजार करने की घोषणा
सरकारी कर्मचारियों का DA अब 53 प्रतिशत
एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के लिए 3 करोड़ का प्रावधान
3200 अतिरिक्त बस्तर फाइटर्स के पदों का मंजूरी
नई योजना सुगम यातायात योजना के लिए 25 करोड़
पंचायत से ब्लॉक मुख्यालयो को जोड़ा जाएगा
बस्तर सरगुजा प्राधिकरण के लिए 50 -50 करोड़ का प्रावधान
हाफ बिजली बिल के लिए 1 हजार करोड़ का प्रावधान
पंजीयन में लगने वाला 12 शेष समाप्त करने का फैसला
5 नए साइबर थाने खोले जाएंगे
सरगुजा अंचल के लिए बजट में अनेक प्रावधान
अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज के लिए 110 करोड़ की अतिरिक्त राशि दी जाएगी
बलरामपुर में प्रयास स्कूल के लिए 20 करोड़ का प्रावधान
अंबिकापुर में इंजीनियरिंग कॉलेज के लिए बजट में प्रावधान
सरगुजा में स्टेडियम निर्माण के लिए राशि स्वीकृत
बलरामपुर, राजनादगांव में प्रयास स्कूल खोले जायेंगे
बस्तर ओलंपिक के लिए बजट में प्रावधान
बस्तर मढ़ई, बस्तर मैराथन के लिए बजट में प्रावधान
नियद नेल्लानार योजना के लिए 25 करोड़ का प्रावधान
मेकाहारा में IVF उपचार की सुविधा मिलेगी
चरण पादुका योजना के लिए 50 करोड़ का प्रावधान
खाद्य सुरक्षा के लिए 5326 करोड़ का प्रावधान
डेयरी क्षेत्र को बढ़ावा देने 90 करोड़ का प्रावधान
महतारी वंदन योजना के लिए 5500 करोड़ का प्रावधान
रेडी टू ईट का काम अब महिला स्व सहायता समूह को दिया जाएगा
8 लाख महिला सदस्य को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य
नवा रायपुर के लिए 100 एकड़ में मेडी सिटी की योजना
ई बस संचालन के लिए 10 करोड़ का प्रावधान
कृषक उन्नत योजना के लिए 10 हजार करोड़ का प्रावधान
भूमिहीन हीन कृषक मज़दूरों के लिए 600 करोड़ का प्रावधान
कृषि आपदा के लिए राज्यांश के लिए 600 करोड़ का प्रावधान
दलहन तिलहन  फसलों की खरीदी के लिए 80 करोड़ का प्रावधान
कृषक समग्र विकास के लिए 150 करोड़ का प्रावधान
गन्ना कृषकों को बोनस के लिए 60 करोड़ का प्रावधान
पंचायतों के सड़कों को जोड़ने के लिए
मुख्यमंत्री रिंग रोड योजना की शुरुआत होगी
बजट में 100 करोड़ का प्रावधान
नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में 15000 आवास बनेंगे
जिला चिकित्सालयों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार
एडवांस लेबारिटी निर्माण के लिए 45 करोड़ का प्रावधान
इस बार का बजट “GATI” पर फोकस
G – गुड गवर्नेंस
A – एक्सीलरेटिंग इन्फ्रस्ट्रक्चर
T – टेक्नोलॉजी
I – इन्ड्रस्ट्रियल ग्रोथ
स्कूल और कॉलेजों के खाली पदों में 20 हजार भर्तियां
आदिवासी साहित्य को बढ़ावा देने दो नए संग्रहालय शुरू किए जाएंगे
फूड प्रोसेसिंग पार्क के लिए 17 करोड़ का प्रावधान
माना कैंप में दिव्यांग विद्यालय बनाया जाएगा
दोपहिया वाहन वालों को भी पीएम आवास ग्रामीण योजना का लाभ मिलेगा
PM आवास ग्रामीण के लिए 8500 करोड़ का प्रावधान
आबकारी विभाग की निगरानी के लिए सेंट्रल कमांड सेंटर के लिए 3 करोड़ का प्रावधान
उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए 1420 करोड़
पिछले साल से दुगुना का प्रावधान
चैंबर कार्यालय के लिए नवा रायपुर में जमीन दी जाएगी
नवा रायपुर में फार्मास्युटिकल पार्क के लिए 195 करोड़
युवाओं के रोजगार और कौशल विकास के लिए 26 करोड़
नवा रायपुर में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी की स्थापना लिए 50 करोड़ का प्रावधान
पर्यटन को बढ़ावा देने  होम स्टे पॉलिसी लाई जाएगी
इसके लिए 5 करोड़ का प्रावधान
भर्ती के लिए प्रक्रिया तेज की जाएगी
12 नए नर्सिंग कॉलेज शुरू करने मंजूरी
नर्सिंग कॉलेज के लिए 34 करोड़ का प्रावधान
6 फिजियोथैरेपी कॉलेज शुरू किए जाएंगे
इसके लिए 6 करोड़ का प्रावधान
डोंगरगढ़ में परिक्रमा पथ के लिए 59 करोड़ का प्रावधान
Y शेप के पुल के लिए 21 करोड़ का बजट
राजिम कुंभ के लिए 8 करोड़ वित्तीय प्रावधन
तीर्थ यात्रा के लिए 15 करोड़ का प्रावधान
उत्कृष्ट कार्य करने सीएम एक्सीलेंस अवार्ड दिया जाएगा
इसके लिए बजट में एक करोड़ का प्रावधान
राम लला दर्शन योजना 36 करोड़ ₹ का प्रावधान
फूड पार्कों की स्थापना के लिए 17 करोड़ की राशि का प्रावधान किया गया
नए औद्योगिक क्षेत्रों की स्थापना के लिए 23 करोड़ की राशि का प्रावधान किया गया
उद्योग विभाग के बजट को पिछले साल से दोगुना किया गया
राजधानी के विकास के लिए NCR की तर्ज पर SCR का गठन (स्टेट कैपिटल रीजन)
स्टेट कैपिटल रीजन के लिए पांच हजार करोड़ का प्रावधान किया गया
जल जीवन मिशन के लिए 4500 करोड़ का प्रावधान
पंडरी से मोवा फ्लाई ओवर निर्माण का होगा निर्माण
न्यायालयों के कंप्यूटरीकरण के लिए 37 करोड़ की राशि का प्रावधान
नवाचारों को प्रोत्साहित करने 5 करोड़ का प्रावधान
मुख्यमंत्री मोबाइल टावर योजना की शुरुआत की जाएगी
मोबाइल कनेक्टिविटी से सुदूर गांवों को जोड़ा जाएगा
14 नगर निगमों के लिए मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना
मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के लिए 500 करोड़ का वित्तीय प्रावधन
14 नगर निगमों में विकास के लिए विशेष योजना
मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना प्रारंभ की जाएगी
500 करोड़ की राशि का प्रावधान किया गया
रायपुर में केनाल रोड का विस्तार होगा
एक्सप्रेस वे के दूसरे भाग का निर्माण किया जाएगा
सड़क निर्माण के बजट में 20 प्रतिशत की वृद्धि
सड़कों के लिए रोड प्लान 2030 तैयार
मुख्यमंत्री रिंग रोड योजना शुरू होगी
रिंग रोड योजना के लिए 100 करोड़ का प्रावधान
CM एक्सीलेंस अवार्ड देने का निर्णय
अवॉर्ड के लिए बजट में एक करोड़ का प्रावधान
दंतेवाडा में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज
DMF फंड से मेडिकल कॉलेज का होगा निर्माण
ई ऑफिस प्रणाली,डिजीटल गवर्नेंस के लिए 10 हजार करोड़ का प्रावधान
सीएम सुशासन फेलोशिप शुरू करने का निर्णय
इसके लिए बजट में 10 करोड़ का प्रावधान
20 विभागों में 216 सुधारों को लागू किया जाएगा
सुगम ऐप से रजिस्ट्री को रोकने का प्रयास
सीएम सुशासन फेलोशिप योजना लागू की जाएगी
इसके लिए 10 करोड़ का प्रावधान किया जाएगा।

गुरु–चेला का कमाल 7 लाख में बना दिया वनरक्षक – सूत्र
तो क्या सूरजपुर वनरक्षक भर्ती में भी हुआ है झोलमाल….?

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : सूरजपुर वन विभाग में वनरक्षक भर्ती में बहुत बड़े घोटाले की खबर निकलकर सामने आ रही है। नाम न छापने के एवज में विभाग के एक कर्मचारी द्वारा यह जानकारी दी गई है की सूरजपुर विभाग में गुरु चेला की जोड़ी ने वनरक्षक भर्ती में जमकर घोटाला किया है और कुछ वन विभाग के आला अधिकारियों से मिलीभगत कर वनरक्षक भर्ती में जमकर जेब भरे गए हैं। सूत्र की मानें तो गुरु चेला द्वारा वनरक्षक की एक सीट की कीमत ₹700000 रुपए रखी गई थी और उनके द्वारा मोटी रकम लेकर कई अभ्यर्थियों को वनरक्षक की सीटें बेच दी गई।

आपको बता दें कि इस गुरु चेले की जोड़ी के चर्चे पूरे सूरजपुर में जमकर हो रहे हैं। गुरु चेले द्वारा किस तरह से वन विभाग के इतने बड़े अधिकारी को अपने झांसे में ले लिया गया यह लोगो के बीच चर्चा का विषय हैं।
खैर अगर सूत्र द्वारा दी गई जानकारी सही हैं तो वन विभाग में हुए इस झोलमाल की जांच अवश्य होनी चाहिए गुरु चेले के रूप में घूम रहे ऐसे दलालों पर भी उचित कार्यवाही होनी चाहिए।

छत्तीसगढ़ शासन की बड़ी कार्यवाही: तेंदूपत्ता बोनस भुगतान मे लापरवाही डीएफओ को तत्काल प्रभाव से किया गया निलंबित….

हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अवर सचिव डी.आर.चंद्रवंशी द्वारा आज एक आदेश जारी कर सुकमा वन मंडलके अशोक कुमार पटेल डीएफओ सुकमा सब प्रबंध संचालक लघु वनोंपेज संघ जिला यूनियन सुकमा को 2021-22 में तेंदूपत्ता संग्रहण के पारिश्रमिक बोनस राशि के भुगतान में लापरवाही के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि 2021-22 में तेंदूपत्ता प्रोत्साहन पारिश्रमिक राशि (बोनस) भुगतान में लापरवाही की शिकायत हुई थी, जिस पर जांच के बाद डीएफओ अशोक कुमार पटेल की संलिप्तता इसमें संदिग्ध पाई गई, इसके बाद आज उन पर बड़ी कार्यवाही करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया गया है।

देखें आदेश :

सरगुजा पुलिस विभाग में तबादले, देखें आदेश…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : सरगुजा पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल द्वारा एक आदेश जारी कर आठ पुलिस अधिकारियों के तबादले किए हैं जारी आदेश में दो निरीक्षक 5 उप निरीक्षक और एक सहायक उप निरीक्षक के नाम शामिल है।

देखें आदेश :

छत्तीसगढ़ में अब सस्ती हो जाएगी शराब: अंग्रेजी दारू से आबकारी शुल्क खत्म, अन्य राज्यों की कीमतों में ही छत्तीसगढ़ में अब मिलेंगी शराबें…

रायपुर : छत्तीसगढ़ में विदेशी शराब पर लगाए गए 9.5 प्रतिशत के ‘अतिरिक्त उत्पाद शुल्क’ को खत्म करने के राज्य सरकार के फैसले के बाद राज्य में शराब अब सस्ती हो जाएगी। इसके परिणामस्वरूप, विदेशी शराब की खुदरा कीमतें, विशेष रूप से मध्यम और उच्च श्रेणी की श्रेणियों में लगभग 40 रुपये से 3,000 रुपये प्रति बोतल तक गिर जाएंगी। उन्होंने बताया कि रविवार शाम मुख्यमंत्री विष्णुदेव साई की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में यह निर्णय लिया गया हैं।

शराब की तस्करी पर लगेगा अंकुश
इस फैसले से दो बड़े फायदे होने की उम्मीद है, जिसमें छत्तीसगढ़ में विदेशी शराब सस्ती होना और दूसरे राज्यों से शराब की तस्करी पर अंकुश लगाना शामिल है।
अधिकारी ने कहा, “सरकार का मानना है कि जब शराब की कीमतें एक समान रहेंगी, तो अवैध आयात के लिए कोई प्रोत्साहन नहीं मिलेगा। इस कदम से न केवल राज्य के राजस्व को फायदा होगा, बल्कि बाजार की स्थिरता बनाए रखने में भी मदद मिलेगी।”

बस स्टैण्ड एवं स्कूलों के आस-पास की दुकानों में की गई चालानी कार्रवाई…

हिंद स्वराष्ट्र एमसीबी किशन देव शाह : कलेक्टर के निर्देशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अविनाश खरे व जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पुष्पेंद्र सोनी के मार्गदर्शन में कोटपा एक्ट 2003 के  नियमों के पालन हेतु विकासखंड मनेंद्रगढ़ अंतर्गत बस स्टैंड के स्कूलों के आसपास में पान दुकानों, थोक किराना स्टोर्स आदि में धारा 4 व 6 के तहत कुल 11 चालानी कार्रवाई करते हुए  नियमों का उल्लंघन करने वालो के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई। सिगरेट/तंबाकू से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में बताया गया। कोटपा नियमों का पालन करने हेतु समझाइश दी गई। दल का प्रतिनिधित्व डॉ. कीर्ति चौहान (जिला नोडल अधिकारी एनटीपीसी) डॉ. विक्की टोप्पो, आलोक मिंज, खाद्य निरीक्षक विनोद कुमार गुप्ता के द्वारा किया गया। दल के रूप में पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग के सदस्य शामिल थे।

आज से बोर्ड परीक्षा प्रारंभ, जिले के 46 केन्द्रों में होगी परीक्षाएं…

हिंद स्वराष्ट्र एमसीबी किशन देव शाह : हम आपको बतादे की मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा 1 मार्च  2025 से बोर्ड परीक्षा प्रारम्भ किया जा रहा है। एमसीबी जिले के जिला शिक्षा अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि 1 मार्च 2025 से प्रारम्भ बोर्ड परीक्षा हेतु 46 केन्द्र निर्धारित किया गया है तथा जिले में कक्षा 10 वीं के 5153 छात्र/छात्राओं तथा कक्षा 12 वीं के 3913 कुल 9066 विद्यार्थी सम्मिलित होंगे। जिला शिक्षा अधिकारी मिश्रा ने बताया कि पूर्व में माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा गोपनीय सामग्री का वितरण कर नजदीकी पुलिस थानों में सुरक्षित रखा दिया गया है। परीक्षा के सफल संचालन हेतु जिला प्रशासन एवं जिला शिक्षा अधिकारी व विकासखण्ड स्तर पर उड़न दस्ता दल की नियुक्ति कर दी गई है।

अनुविभागीय दण्डाधिकारी की अध्यक्षता में नगर निगम के कमिश्नर कक्ष में नगर निगम, एसईसीएल व पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के साथ हुई संयुक्त बैठक…

हिंद स्वराष्ट्र एमसीबी किशन देव शाह : छत्तीसगढ़ सरकार के उपमुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव के निर्देशानुसार नगर पालिक निगम चिरमिरी के महापौर रामनरेश राय के मार्गदर्शन में बीते दिनों नगर पालिक निगम के कमिश्नर कक्ष में अनुविभागीय दण्डाधिकारी राजस्व बिजेंद्र सिंह सारथी की अध्यक्षता में आयुक्त नगर निगम चिरमिरी रामप्रसाद आचला की उपस्थिति में नगर निगम, एसईसीएल व पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक रखी गई।
उक्त बैठक में चिरमिरी में पेयजल आपूर्ति सहित कई बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई, जिसमें सर्वप्रथम आने वाले गर्मी के मौसम को देखते हुए शहर में जल की आपूर्ति पर एसईसीएल के अफसरों के साथ मंथन हुआ। जिसमें आगामी 20 मार्च से 30 जून तक भीषण गर्मी को देखते हुए एसईसीएल से पानी टैंकर प्रदाय कराये जाने हेतु मांग किया गया, जिसमें एसईसीएल प्रबंधक द्वारा 16 नग पेयजल आपूर्ति हेतु टैंकर प्रदाय कराये जाने की सहमति दी, इसी प्रकार बरतुंगा, गेल्हापानी, डोमनहिल, कोरिया कॉलरी, बड़ाबाजार सहित हल्दीबाड़ी में 03 फेस लाईट उपलब्ध कराये जाने हेतु एसईसीएल से मांग किया गया, जिसमें प्रबंधक के द्वारा पूर्ण सहमति प्रदान की गई, उक्त लाईट के लग जाने से बेलिंग व फटका मशीन शहर में चालू हो सकेगा जिससे डोर टू डोर कचरा कलेक्शन को व्यवस्थित किया जा सकेगा।
इसी प्रकार स्वच्छता सर्वेक्षण ओडीएफ प्लस-प्लस 2024 को ध्यान में रखते हुए एसईसीएल प्रबंधक ने भी वॉल रायटिंग एसईसीएल के आवासीय कॉलोनियों में कराये जाने हेतु सहयोग प्रदान करने पर सहमति प्रदान की, वहीं गंदे नाले एवं घरों से निकला हुआ पानी को फिल्टर करने एस.टी.पी. के निर्माण के जमीन उपलब्ध कराने हेतु डिमांड पत्र भेजकर सहमति प्रदान करने की बात एसईसीएल प्रबंधक ने की। इसी प्रकार एसईसीएल के पोड़ी, कोरिया कॉलरी, डोमनहिल सहित अन्य स्थानों में एसईसीएल द्वारा साफ-सफाई हेतु निविदा जारी कर शेष स्थानों में सफाई कार्य जल्द कराये जाने हेतु सहमति प्रदान करने की बात कहीं।
बैठक के दौरान नगर पालिक निगम के सहायक अभियंता विजय बधावन, स्वच्छता अधिकारी उमेश तिवारी, जिला समन्वयक (पीआईयु) प्रवीण सिंह, संत कुमार राणा, एसईसीएल के डिप्टी जीएम, इंजीनियर संजय सिंह व अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

मनेंद्रगढ़ को मिली वनमण्डल की सौगात, कोरिया वनमण्डल का हुआ पुनर्गठन, राजपत्र में हुआ प्रकाशन…

हिंद स्वराष्ट्र एमसीबी किशन देव शाह : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रयासों से सरगुजा संभाग के नवगठित जिले मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर को एक और बड़ी सौगात मिली है। अब मनेंद्रगढ़ का अपना खुद का वनमण्डल होगा और इस संबंध में राजपत्र में प्रकाशन भी कर दिया गया है।

जिला बनने के बाद लंबे समय से मनेंद्रगढ़ को वनमण्डल बनाने की मांग उठ रही थी। क्षेत्र के स्थानीय विधायक और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने लोगों की इस मांग को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सामने रखा था। इस प्रस्ताव पर आखिरकार मुहर लगी है और कोरिया वन मंडल का पुनर्गठन करते हुए मनेंद्रगढ़ वनमण्डल का गठन किया गया है।

राजपत्र में प्रकाशित अधिसूचना के अनुसार नवीन वनमण्डल मनेंद्रगढ़ में तीन उप वनमण्डल होंगे। इसका कुल क्षेत्रफल 2361.35 वर्ग किमी होगा। उप वनमण्डल में मनेंद्रगढ़ उप वनमण्डल 878.89 वर्ग किमी, केल्हारी उप वनमण्डल 664.12 वर्ग किमी तथा जनकपुर उप वनमंडल 818.33 वर्ग किमी का होगा।

विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु 27 फरवरी को होगा प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन..

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र अम्बिकापुर के द्वारा 27 फरवरी 2025 को प्रातः 11ः00 बजे से सायं 04ः00 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है। जिसमें निजी नियोजक मां महामाया हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेन्टर लरंगसाय चौक अंम्बिकापुर के द्वारा संचालक सुनिल कुमार सिन्हा उपस्थित रहेंगे। प्लेसमेंट कैंप के अंतर्गत रिसेप्शनिस्ट (महिला) के 02 पद, रिसेन्शनिस्ट (पुरूष) के 01 पद, निर्धारित योग्यता ग्रेजुएशन संभावित वेतन 8000 हजार से 12000 हजार तक, नर्स (आइसीयू) के 02 पद संभावित वेतन 8000 हजार से 21000 हजार तक, नर्स (वार्ड) के 08 पद संभावित वेतन 7000 हजार से 18000 हजार तक, (ओ.टी.) टेक्नीशियन के 02 पद संभावित वेतन 13000 हजार से 25000 हजार तक, वार्ड ब्वाय के 02 पद संभावित वेतन 8000 हजार से 15000 हजार तक एवं क्लिनिक स्टॉफ के 03 पद संभावित वेतन 7000 हजार से 12000 हजार निर्धारित किया गया है। कार्यस्थल अम्बिकापुर, उन्होंने बताया कि प्लेसमेंट कैम्प पूर्णतः निःशुल्क है, नियुक्ति की शर्तों के लिए नियोजक स्वयं जिम्मेदार होंगे। कार्यालय की भूमिका इस पूरी प्रक्रिया में सिर्फ सुविधा प्रदाता के रूप में होगी।
जिले के इच्छुक, ऐसे समस्त आवेदक, जो उपरोक्त पदों हेतु योग्यता रखते हैं, वे अपने साथ शैक्षणिक योग्यता की अंकसूची, निवास प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साईज की फोटो के साथ 27 फरवरी 2025 को प्रातः 11ः00 बजे से 04ः00 बजे तक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, गंगापुर, अम्बिकापुर में आयोजित प्लेसमेंट कैंम्प में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

केन्द्रीय जेल अम्बिकापुर एवं सर्किल की जेलों के बंदियों को मिला महाकुम्भ स्नान का सौभाग्य…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर :  छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के सौजन्य एवं सहृदयता से केन्द्रीय जेल अम्बिकापुर सहित सर्किल की अन्य जेलों में जैसे जिला जेल जशपुर, रामानुजगंज, सूरजपुर, बैकुण्ठपुर एवं उप जेल मनेन्द्रगढ़ में निरूद्ध इच्छुक बंदियों को पवित्र महाकुम्भ से लाए गए जल से स्नान करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इस विशेष आयोजन में विधि-विधान के साथ बंदियों ने महाकुम्भ के पवित्र जल से स्नान कर आध्यात्मिक एवं मानसिक शुद्धि का अनुभव किया। जेल में निरूद्ध रहने के बावजूद इस पावन स्नान का अवसर मिलने पर बंदियों ने छत्तीसगढ़ शासन का आभार व्यक्त किया। शासन की यह पहल उनके जीवन में एक नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार करेगी तथा समाज की मुख्यधारा में पुनः जुड़ने की प्रेरणा देगी।
बंदियों ने इस आयोजन को अपने जीवन में एक महत्वपूर्ण अवसर मानते हुए प्रतिज्ञा की कि वे भविष्य में अपने पूर्व कृत्यों को सुधारकर समाज एवं राष्ट्र के विकास में अपनी भूमिका निभाएंगे। जेल प्रशासन द्वारा इस आयोजन हेतु आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई।
बंदियों ने इस पुण्य अवसर हेतु छत्तीसगढ़ शासन एवं जेल प्रशासन को साधुवाद देते हुए इस पहल को ऐतिहासिक बताया। जेल प्रशासन ने भी इसे एक प्रेरणादायक कदम बताते हुए विश्वास जताया कि यह बंदियों के सुधार एवं पुनर्वास की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित।

निर्वाचन कार्य में लापरवाही: उप अभियंता किशोर कुमार खलखो निलंबित…

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने के कारण उप अभियंता, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, उप संभाग ओड़गी, किशोर कुमार खलखो को कलेक्टर एस जयवर्धन द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
खलखो की ड्यूटी कार्यालयीन आदेश के तहत सेक्टर क्रमांक 08 (ग्राम पंचायत बेदमी, करवां, मसनकी) में लगाई गई थी। हालांकि, 22 फरवरी को जनपद पंचायत ओड़गी में मतदान दलों को सामग्री वितरण के समय वे बिना अनुमति के अनुपस्थित पाए गए। यह कृत्य आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के साथ-साथ निर्वाचन कार्यों में घोर लापरवाही का द्योतक माना गया है।

निर्वाचन कार्यों में लापरवाही बरतने और अपने पदीय दायित्वों का सही तरीके से निर्वहन न करने के कारण खलखो ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 का उल्लंघन किया है। इसी आधार पर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा वर्गीकरण एवं अपील नियम 1966 के प्रावधानों के तहत उनके निलंबन की कार्रवाई की गई है।

कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार, निलंबन की अवधि के दौरान किशोर कुमार खलखो का मुख्यालय कार्यपालन अभियंता, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग, सूरजपुर में निर्धारित किया गया है। इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा।

लाठी-डंडे से लैस लोगों ने मतदान कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, मतपेटी लूटने की कोशिश,, 107 के खिलाफ अपराध दर्ज…

MCB : एमसीबी जिले के खडग़वां ब्लॉक स्थित ग्राम पंचायत कटकोना में हुए प्रथम चरण के चुनाव मतगणना में मतपेटी लूटने की कोशिश की गई थी। वहीं ग्रामीणों द्वारा सुरक्षा गार्ड को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया था। इस मामले में शिकायत के बाद 107 आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है। गौरतलब है कि 17 फरवरी को प्रथम चरण के पंचायत चुनाव में शाम 7.30 बजे लाठी-डंडे से लैश 100 से अधिक ग्रामीणों ने मतदान केंद्र का दरवाजा तोडक़र भीतर प्रवेश किया था। उन्होंने मतदान कर्मियों से मारपीट कर मतपेटी लूटने की कोशिश की थी। मतदान केंद्र सुरक्षा गार्ड योगेश्वर सिंह ने पुलिस को बताया कि 16 फरवरी को पीठासीन अधिकारी मुकदेव राम भगत एवं अन्य मतदान कर्मियों के साथ मतदान कराने कटकोना गए थे। 17 फरवरी को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 में मतदान केन्द्र क्रमांक 26 अतिरिक्त भवन कटकोना में सैनिक भाल चन्द्र के साथ सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात थे।
मतगणना के समय शाम करीब 7.30 बजे कटकोना निवासी राम सिंह, राम अधार, दिनेश बियार, आरत, शिवकुमार, भजन, जगत एवं उनके अन्य लगभग 100 साथी एक राय होकर मतदान केंद्र परिसर घुस गए। फिर उन्होंने बिजली कटने की बात को लेकर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी।

साथ ही मतदान केन्द्र क्रमांक 26 का दरवाजा तोडक़र मतदान केन्द्र के अन्दर घुसकर सभी मतदान कर्मियों से मारपीट कर मतदान पेटी लूटने का प्रयास किया गया। मारपीट से मुझे, साथी सैनिक एवं अन्य कर्मचारियों को भी चोट लगी है। मामले में नामजद 7 और अन्य 100 आरोपियों के खिलाफ धारा 115, 132, 191(2), 296, 324(3), 333, 351(2), 62 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

मतदान सामग्री वितरण स्थल पर शराबखोरी,, 4 शिक्षकों को कलेक्टर ने किया निलंबित…

हिंद स्वराष्ट्र एमसीबी : जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए निर्धारित सामग्री वितरण स्थल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लालपुर परिसर स्थल पर शराब का सेवन करते पाए जाने पर चार शिक्षकों को कलेक्टर डी राहुल वेंकट ने सस्पेंड कर दिया है। शिक्षकों द्वारा शराब पिए जाने की शिकायत पाए जाने पर उनकी जांच कराई गई थी, सहायक चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मनेन्द्रगढ़ द्वारा शिक्षकों के शराब सेवन की पुष्टि की गई थी जिसके बाद कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डी. राहुल वेंकट ने आदेश जारी कर अशोक कुमार सिंह सहायक शिक्षक शासकीय प्राथमिक शाला हरकाटनपारा, राकेश कुमार पाण्डेय शिक्षक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भूभका, अभय कुमार कुजूर सहायक शिक्षक शासकीय प्राथमिक शाला चुक्त्तीपानी तथा सुनील टोप्पो शिक्षक माध्यमिक शाला बौरीडांड को तत्काल निलंबित कर दिया है।

मनेंद्रगढ़ नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा ने भारी जीत हासिल की है.. अध्यक्ष सहित 10 पार्षद सीट पर हुई जीत…

हिंद स्वराष्ट्र एमसीबी किशन देव शाह : राज्य निर्वाचन आयोग के  निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डी. वेंकट राहुल के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में एमसीबी जिले के सभी नगरीय निकाय चुनाव के तहत 11 फरवरी को हुए मतदान की मतगणना की प्रक्रिया सुव्यवस्थित, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शिता के साथ मतगणना स्थलों में संपन्न हुई। इस दौरान भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय में नियुक्त प्रेक्षकगणों ने मतगणना कार्य को अपनी निगरानी में संपन्न कराया। निर्वाचन के परिणामों की घोषणा के उपरांत विजयी अभ्यर्थियों को रिटर्निंग ऑफिसरों ने प्रमाण पत्र प्रदान किया।
वहीं मतगणना कार्य को सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए जिला अधिकारी, पुलिस प्रशासनिक अधिकारी, मतगणना कार्मिकों और सुरक्षा कार्मिकों ने उल्लेखनीय भूमिका निभाई। मनेन्द्रगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा की प्रतिमा यादव ने विजय हासिल की। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी प्रभा पटेल को पराजित कर जीत दर्ज की। रिटर्निंग ऑफिसर ने उन्हें विजयी घोषित करते हुए प्रमाण पत्र प्रदान किया। इसी तरह नगर पालिका परिषद मनेन्द्रगढ़ की 22 वार्डों की पार्षदों की गणना की गई जिसमें से 10 पार्षद भाजपा से, 09 पार्षद कांग्रेस से और 03 निर्दलीय पार्षदों ने जीत दर्ज की।
वहीं दूरांचल क्षेत्र की नगर पंचायत जनकपुर में भाजपा प्रत्याशी कौशल पटेल ने जीत दर्ज की। जनकपुर की 15 वार्डों की पार्षदों की गणना में 11 पार्षद भाजपा से, 02 पार्षद कांग्रेस से और 02 निर्दलीय पार्षदों ने जीत दर्ज की। वहीं झगराखांड नगर पंचायत में कांग्रेस प्रत्याशी रीमा रमेश यादव ने अपने प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी चम्पा जयसवाल को हराकर विजय प्राप्त की। झगराखांड की 15 वार्डों की पार्षदों की गणना में 09 पार्षद भाजपा से, 05 पार्षद कांग्रेस से और 01 निर्दलीय पार्षदों ने जीत दर्ज की।इसके साथ ही नई लेदरी नगर पंचायत से भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह राणा ने अपने प्रतिद्वंद्वी विष्णु दास पनिका को पराजित कर जीत दर्ज की। नई लेदरी की 15 वार्डों की पार्षदों की गणना में 07 पार्षद भाजपा से, 05 पार्षद कांग्रेस से और 03 निर्दलीय पार्षदों ने जीत दर्ज की। वहीं कोयलांचल क्षेत्र की नगर पंचायत खोंगापानी से कांग्रेस प्रत्याशी ललिता रामा यादव ने अपने प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी वंदना लोहार को पराजित कर विजय हासिल की। खोगापानी की 15 वार्डों की पार्षदों की गणना में 10 पार्षद भाजपा से, 03 पार्षद कांग्रेस से और 02 निर्दलीय पार्षदों ने जीत दर्ज की।

अम्बिकापुर नगर निगम के 48 वार्डों में किसे मिले कितने वोट, देखें रिपोर्ट…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : अंबिकापुर नगर निगम के 48 वार्डों के रिजल्ट आ चुके हैं। जिसमें 31 वार्डो पर बीजेपी ने जीत हासिल की है वही कांग्रेस की झोली में 15 सीट गई है।

देखें वार्ड वार पार्षदों को कितने मिले वोट :

11063 वोट से जीती मंजूषा: अंबिकापुर की जनता का कोटि कोटि आभार, सबकी उम्मीदों पर खरी उतरूंगी- मंजूषा भगत…

हिंद स्वराष्ट्र अंबिकापुर : आज सुबह नगर पालिक निगम अंबिकापुर के महापौर व पार्षद प्रत्याशियों का चुनाव परिणाम आते ही भाजपा खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई। भाजपा महापौर प्रत्याशी मंजूषा भगत 11063 वोटों से चुनाव जीतकर अंबिकापुर की पहली महिला महापौर बनीं वहीं 48 वार्डों में से 31 में भाजपा ने अपने पार्षद प्रत्याशी जिताकर वार्डों में बहुमत के साथ अपना कब्जा जमाया। भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया, अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल तथा लूंड्रा विधायक प्रबोध मिंज के नेतृत्व में ढोल नगाड़े, पटाखे व फूल मालाओं के साथ खुशी से झूमते, नारा लगाते तथा विजयी शंखनाद करते भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं की रैली मतगणना स्थल पालीटेक्निक कॉलेज से निकलकर महामाया मंदिर पहुंची जहाँ महापौर प्रत्याशी मंजूषा भगत सहित सभी विजयी पार्षद प्रत्याशियों ने मत्था टेक माँ का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर विजयी भाजपा महापौर प्रत्याशी मंजूषा भगत ने आम जनता के प्रति कृतज्ञता प्रगट करते हुए कहा कि अंबिकापुर की जनता का कोटि कोटि आभार, मैं सबकी उम्मीदों पर खरी उतरूंगी और अंबिकापुर शहर को विकसित अंबिकापुर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ूंगी। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने अंबिकापुर की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपने विकास की गति को आगे बढ़ाने के लिए भाजपा को वोट दिया है, भाजपा की निगम सरकार शहर का चहुंमुखी विकास करके आपके प्रत्येक वोट की कीमत चुकाएगी। इस अवसर पर अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल ने नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा को आशीर्वाद के लिए आम जनता का अभिनंदन करते हुए कहा कि अंबिकापुर शहर की जनता ने नगर निगम में बीजेपी की सरकार बनाकर केंद्र व राज्य के डबल इंजन सरकार के साथ ट्रीपल इंजन को भी मजबूत कर दिया है, अब शहर के विकास में कोई कमी नहीं रहेगी। इस अवसर पर लूंड्रा विधायक प्रबोध मिंज ने आम जनता का धन्यवाद करते हुए कहा कि आज अंबिकापुर नगर निगम को अकर्मण्य पूर्ववर्ती सरकार से मुक्ति मिली है, अब भाजपा की निगम सरकार में हमारे शहर का चौतरफा विकास होगा। इस अवसर पर भाजपा वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर, नगरीय निकाय चुनाव संयोजक अखिलेश सोनी, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरपाल सिंह भामरा, अंबिकेश केशरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सूरजपुर जिला शिक्षा अधिकारी 1 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार…

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : आज शाम एसीबी की टीम ने सूरजपुर के जिला शिक्षा अधिकारी रामललित पटेल को 1 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार शिक्षा के अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत निजी स्कूल में दाखिला लिए बच्चों के एवज में संचालकों को शासन की ओर से प्रतिपूर्ति की राशि दी जाती है। सूरजपुर डीईओ रामललित पटेल द्वारा उक्त प्रतिपूर्ति की राशि रिलीज करने के एवज में स्कूलों से 10 प्रतिशत कमीशन की मांग की गई थी। जिसके बाद 5 निजी स्कूल के संचालकों ने मामले की शिकायत एसीबी के संभागीय कार्यालय अंबिकापुर में की। स्कूल संचालकों के अनुसार उनसे 2 लाख रुपए की डिमांड डीईओ द्वारा की गई है। 1 लाख 82 हजार में सौदा तय हुआ था। इसके बाद शुक्रवार की शाम एसीबी की टीम ने डीईओ को रंगे हाथों पकडऩे की योजना बनाई। एसीबी ने केमिकल लगे 1 लाख रुपए सूरजपुर के रामरति पब्लिक स्कूल के संचालक के हाथों डीईओ को देने कार्यालय में भेजा, जैसे ही डीईओ ने रिश्वत के 1 लाख रुपए लिए एसीबी की टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। एसीबी द्वारा डीईओ के खिलाफ 7 पीसी एक्ट 1988 के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जा रही है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कार्यालय की तलाशी के दौरान एसीबी की टीम को 2 लाख रुपए बरामद हुए हैं अंदेशा लगाया जा रहा हैं कि स्कूल संचालकों से ही डीईओ द्वारा उक्त पैसे रिश्वत के तौर पर लिए गए होंगे।

CG BREAKING : 15 हजार की रिश्वत लेते रेंजर को एसीबी ने किया गिरफ्तार….

हिंद स्वराष्ट्र रायगढ़ : वन भूमि को आबादी घोषित करने के नाम पर 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए एसीबी की टीम ने आज वन परिक्षेत्र अधिकारी को गिरफ्तार किया हैं।दरअसल खरसिया रेंज में पदस्थ रेंजर टीपी वस्त्रकार द्वारा वन भूमि को आबादी घोषित करने के एवज में 15 हजार रूपये की मांग की गई थी। पीड़ित द्वारा मामले की शिकायत एसीबी से की गई और एसीबी की टीम द्वारा आज रेंजर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया हैं।

मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए जमीन उपलब्ध कराने के बदले रेंजर ने रिश्वत मांगी थी। इस संबंध में खड़गांव सरपंच बजरंग लाल राठिया ने एंटी करप्शन ब्यूरो में शिकायत की थी। रेंजर ने 25,000 रुपये की रिश्वत की मांग की थी। गिरफ्तारी के बाद रेंजर को रायगढ़ न्यायालय में पेश किया गया हैं।

error: Content is protected !!