हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : सरगुजा पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल द्वारा आज एक आदेश जारी कर 15 पुलिसकर्मियों के तबादले किए हैं। जारी आदेश में दो उप निरीक्षक, पांच सहायक उप निरीक्षक समेत कई आरक्षक एवं प्रधान आरक्षक के नाम शामिल है।
देखें आदेश :

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : सरगुजा पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल द्वारा आज एक आदेश जारी कर 15 पुलिसकर्मियों के तबादले किए हैं। जारी आदेश में दो उप निरीक्षक, पांच सहायक उप निरीक्षक समेत कई आरक्षक एवं प्रधान आरक्षक के नाम शामिल है।
देखें आदेश :

हिंद स्वराष्ट्र बलरामपुर : रामानुजगंज वन परिक्षेत्र में वन विभाग की नाकामी का खामियाजा वहां के फुलवार गांव के एक दंपति को भुगतना पड़ रहा है। जंगली हाथियों के हमले से जहां पत्नी का हाथ उखड़ गया है वही पति गंभीर रूप से घायल है जो की जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा हैं। ग्रामीणों का कहना हैं कि रामानुजगंज वन परिक्षेत्र में वन विभाग की टीम निष्क्रिय है उनके द्वारा हाथियों के आने की जानकारी बार-बार वन विभाग को दिए जाने के बावजूद भी वन विभाग की टीम सोई हुई थी जिसके कारण आज अपने खेतों में बैल बांधने गए दंपति के ऊपर अचानक से हाथी ने हमला कर दिया इस हमले में बुजुर्ग दंपति बुरी तरह से घायल हो गए हैं। मामले की सूचना के बाद भी वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची जबकि सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामानुजगंज पहुंचाया गया जहां महिला की हालत गंभीर होने के कारण महिला को अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया हैं।

इस हादसे के बाद ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति काफी आक्रोश हैं और ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग को हाथी आने की जानकारी दिए जाने के बावजूद विभाग द्वारा हाथियों को गांव से बाहर निकालने का कोई प्रयास नहीं किया गया नहीं वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। ऐसे में ग्रामीणों को हर वक्त किसी अप्रिय घटना घटने का भय लगा हुआ हैं।
हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : अंबिकापुर में हुई ट्रांसपोर्टर की पिटाई व रोड रेज मामले को लेकर आज भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में एक भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के गृहमंत्री व उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा से रायपुर में उनके निवास पर भेंट की। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया व भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने गृहमंत्री को अंबिकापुर के ट्रांसपोर्टर पिटाई की लोमहर्षक घटना के संबंध में विस्तार से जानकारी दी तथा घटना के फ़रार आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कठोर से कठोर कार्रवाई करने की मांग की। भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने गृहमंत्री विजय शर्मा को बताया कि इस घटना को लेकर जिले का हिन्दू समाज आंदोलित है, यदि जल्द ही आरोपियों पर कार्यवाई नहीं हुई तो आंदोलनकारियों को रोकना मुश्किल हो जाएगा। इस पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आई जी सरगुजा से फोन पर पूरी जानकारी ली तथा तुरंत घटना के आरोपियों को ढूंढकर गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। उन्होंने भाजपा प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि भाजपा की विष्णु देव सरकार में कोई अपराधी बचेगा नहीं, उसे कहीं से भी ढूंढ निकाला जाएगा और सज़ा मुकर्रर होगी। इस दौरान भाजपा प्रतिनिधिमंडल में अंबिकापुर नगर निगम सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विनोद हर्ष, जिला संवाद प्रमुख संतोष दास, सचिन अग्रवाल तथा मनीष बंसल सहित अन्य उपस्थित रहे।
बालोद : बार-बार एक ही स्कूल का दौरा कर शिक्षिका के साथ लैब में पार्टी मनाने वाले बीईओ की कलेक्टर ने छुट्टी कर दी है। दरअसल बालोद जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलमांड विकासखंड बालोद में पदस्थ चंदा रानी साहू व्यायाम शिक्षिका, कमलेश्वरी सलामें व्याख्याता एलबी, किरण कोशिमा व्याख्याता (एलबी),नीलम ठाकुर सहायक ग्रेड–2, उमा चंद्रवंशी सहायक ग्रेड–3,गीता कांडे सहायक शिक्षक विज्ञान ने कलेक्टर जनदर्शन में विकासखंड शिक्षा अधिकारी बसंत बाघ विकासखंड बालोद जिला बालोद के विरुद्ध शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलमांड में बार– बार दौरे के बहाने आने और महिला लेक्चरर के साथ लैब में पार्टी मनाने की शिकायत दर्ज कराई थी। महिला टीचरों ने प्रिंसिपल पर आरोप लगाते हुए कहा था कि बीईओ के स्कूल आने पर प्रिंसिपल लैब को उपलब्ध करा देते हैं। जहां बीईओ और महिला टीचर पार्टी किया करते हैं। महिला शिक्षिकाओं ने कलेक्टर के सामने यह भी शिकायत दर्ज कराई थी कि बीईओ महिला टीचर के लिए गिफ्ट लेकर आते हैं। बीईओ के जाने के बाद महिला लेक्चरर स्टाफ को धमकाती है। उनको परेशान करने के लिए बीईओ द्वारा विद्यालय कार्य के अतिरिक्त उनकी ड्यूटी लगा दी जाती है। इन सब हरकतों से स्कूल में अध्यापन सही ढंग से नहीं हो पा रहा है तथा विद्यार्थियों के भविष्य पर इसका बुरा असर पड़ रहा है। बालिकाओं के भविष्य पर इससे बुरा प्रभाव पड़ रहा है और स्कूल की बदनामी हो रही है।
कलेक्टर जनदर्शन में शिकायत मिलने के बाद उक्त शिकायत की जांच संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग दुर्ग ने दो सदस्यीय जांच दल गठित कर जांच करवाई। कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में महिला शिक्षकों की शिकायत को सही बताते हुए बीईओ के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा की है। बीईओ के उक्त घटना में संलिप्त होने तथा प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर कलेक्टर ने बीईओ को हटा दिया है। जारी आदेश में बसंत बाघ विकासखंड शिक्षा अधिकारी बालोद जिला बालोद को आगामी आदेश तक प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डोंगीतराई विकासखंड गुण्डरदेही जिला बालोद छत्तीसगढ़ के पद पर अटैच कर दिया है।
नई दिल्ली: नए फाइनेंशियल ईयर की शुरुआत के साथ ही कई नियमों में बदलाव होने जा रहे हैं, जो सीधे आपकी जेब पर असर डाल सकते हैं. 1 अप्रैल 2025 से बैंकिंग, GST, इनकम टैक्स और डिजिटल पेमेंट जैसे कई सेक्टर्स में बदलाव लागू होंगे, जिनका असर हर आम नागरिक और बिजनेस करने वालों की जेब पर पड़ेगा।
1. UPI नियमों में बदलाव
नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) 1 अप्रैल, 2025 से ऐसे मोबाइल बैंकों के UPI ट्रांजैक्शन को बंद करने वाली है, जो लंबे से इनएक्टिव हैं. यानी अगर आपके बैंक अकाउंट से कोई पुराना नंबर लिंक्ड है, जो लंबे समय से बंद है तो UPI ट्रांजैक्शन को जारी रखने के लिए आपको 1 अप्रैल, 2025 से पहले बैंक अकाउंट से नया नंबर लिंक करा लेना चाहिए. अगर आप 1 अप्रैल, 2025 से पहले इस काम को पूरा नहीं करते हैं तो आपको UPI से ट्रांजैक्शन करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है.
2. डोरमेंट अकाउंट किए जाएंगे बंद
1 अप्रैल, 2025 से, NPCI (National Payments Corporation of India) फ्रॉड और फिशिंग स्कैम को रोकने के लिए पिछले 12 महीनों में इस्तेमाल नहीं किए गए UPI ID को डिसेबल कर देगा. जो यूजर्स अपनी डोरमेंट UPI ID को फिर से एक्टिवेट नहीं करते हैं, वे उन्हें पूरी तरह से खो सकते हैं. इसलिए बिना किसी रुकावट के डिजिटल पेमेंट करने के लिए आपको डोरमेंट 9(Dormant Accounts) UPI ID को फिर से एक्टिव करना होगा.
3. अब FD होगी ज्यादा फायदेमंद
अगर आप फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश करते हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है. 1 अप्रैल से FD, RD और इस तरह की दूसरी सेविंग स्कीम्स पर बैंक 1 लाख रुपये तक के ब्याज पर TDS नहीं काटेगा. ध्यान दे कि यह लिमिट सीनियर सिटीजन के लिए तय की गई है, उनके लिए पहले ये लिमिट 50 हजार रुपये थी, जिसे बढ़ाकर अब 1 लाख रुपये कर दिया गया है. वहीं, दूसरे निवेशकों को भी राहत दी गई है, और उनके लिए इस लिमिट को 40 हजार रुपये से बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दिया गया है. यानी सीनियर सिटीजन को FD पर अगर एक साल में 1 लाख रुपये तक का इंटरेस्ट मिलता है तो उस पर कोई TDS नहीं कटेगा. से qसीनियर सिटीजन के लिमिट को सीधा डबल कर दिया गया है, जिससे उन्हें काफी फायदा होगा.
4. सेविंग अकाउंट और FD इंटरेस्ट रेट में बदलाव
कई बैंक 1 अप्रैल से सेविंग अकाउंट और FD की ब्याज दरों में बदलाव करने जा रहे हैं. SBI बैंक, HDFC बैंक, इंडियन बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक और IDBI बैंक जैसे कई बैंकों ने अपनी FD और स्पेशल FD के इंटरेस्ट रेट में बदलाव किया है. आप बैंक की वेबसाइट पर जाकर एक अप्रैल से लागू होने वाली ब्याज दरों को चेक कर सकते हैं.
5. डिविडेंड पाने के लिए पैन-आधार करना होगा लिंक
अगर आपका पैन-आधार लिंक (PAN-Aadhaar link) नहीं तो 1 अप्रैल से आपको स्टॉक्स पर डिविडेंड नहीं मिलने वाला है. इसके साथ ही कैपिटल गेन पर TDS की कटौती भी बढ़ जाएगी और आपको फॉर्म 26AS में कोई क्रेडिट भी नहीं मिलेगा.
6. डीमैट-म्यूचुअल फंड अकाउंट के नियम होंगे कड़े
SEBI ने म्यूचुअल फंड और डीमैट अकाउंट खोलने के नियमों को और सख्त किया है, नए नियमों के मुताबिक सभी निवेशकों को अपने KYC और नॉमिनी डिटेल को फिर से अपडेट करना जरूरी है. ऐसा नहीं करने पर आपका डीमैट अकाउंट फ्रीज किया जा सकता है. हालांकि, आप फ्रीज हुए अकाउंट को फिर से एक्टिव करा सकते हैं.
7. सेविंग अकाउंट में मिनिमम बैलेंस रखना जरूरी
1 अप्रैल से, अगर आपके सेविंग अकाउंट में मिनिमम बैलेंस (Savings Account Minimum Balance)नहीं है, तो बैंक आप पर जुर्माना लगा सकते हैं. विभिन्न बैंकों की मिनिमम बैलेंस लिमिट अलग-अलग हो सकती हैं, इसलिए जुर्माने से बचने के लिए अपने बैंक की पॉलिसियों को समझना जरूरी है.
8. GST नियमों में बदलाव
भारत सरकार नए फाइनेंशियल ईयर में GST (Goods and service tax) के नियमों में बड़ा बदलाव करने जा रही है. इसके तहत 1 अप्रैल 2025 से इनपुट सर्विस डिस्ट्रीब्यूटर (ISD) सिस्टम लागू होने जा रहा है. इस बदलाव का मकसद राज्यों के बीच टैक्स रेवेन्यू के सही डिस्ट्रीब्यूशन की गारंटी देना है.
यह बदलाव GST सिस्टम को और ज्यादा स्ट्रीमलाइन करने की दिशा में एक बड़ा कदम है. ISD सिस्टम से न केवल राज्यों के बीच टैक्स रेवेन्यू डिस्ट्रीब्यूट होगा, बल्कि व्यवसायों को भी अपनी टैक्स लायबिलिटी को बेहतर तरीके से मैनेज करने में मदद मिलेगी.
9. LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में होगा बदलाव
जैसा कि आपको पता है हर महीने की शुरुआत में LPG गैस सिलेंडर की कीमतों (LPG Gas Cylinder Prices)को पहले रिव्यू किया जाता है और फिर उसमें संशोधन किया जा है. 1 अप्रैल से तेल कंपनियां घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव कर सकती हैं, जिसका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ेगा. बता दें अंतरराष्ट्रीय तेल की कीमतों और डॉलर – रुपए के एक्सचेंज रेट के आधार पर हर महीने गैस सिलेंडर की कीमत तय की जाती है.
10. नए टैक्स नियम होंगे लागू
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2025-26 में मिडिल क्लास को इनकम टैक्स में बड़ी राहत दी थी. 1 अप्रैल 2025 से सालाना 12 लाख रुपये तक की आय टैक्स फ्री होगी, लेकिन यह राहत केवल उन्हीं कर्मचारियों को मिलेगी, जो नए टैक्स रिजीम को चुनते हैं. असेसमेंट ईयर 2025-26 आधिकारिक तौर पर 1 अप्रैल से शुरू होगा. यानी अब से नया टैक्स सिस्टम डिफॉल्ट होगा. अगर कोई टैक्सपेयर 80C का बेनिफिट लेने के लिए ओल्ड टैक्स रिजीम के तहत टैक्स फाइल करना चाहता है, तो उसे इसका विकल्प अलग से चुनना होगा.
दंतेवाड़ा : छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में 25 लाख की ईनामी महिला नक्सली रेणुका उर्फ बानु को मुठभेड़ में मार गिराया गया हैं। महिला नक्सली की लाश के पास से INSAS राइफल और अन्य हथियार बरामद किए गए हैं। उल्लेखनीय हैं कि बस्तर रेंज में 2025 में अब तक विभिन्न मुठभेड़ों के बाद 119 नक्सलियों के शव बरामद किए जा चुके हैं।
दंतेवाड़ा के थाना गीदम और बीजापुर के थाना भैरमगढ़ सरहदी ग्राम नेलगोड़ा, एकेली और बेलनार में नक्सली विरोधी अभियान शुरू किए गए थे। इन सुरक्षा अभियान के दौरान 31 मार्च की सुबह नौ बजे से नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच लगातार फायरिंग जारी है। मुठभेड़ स्थल से अब तक एक INSAS राइफल हथियार सहित एक महिला नक्सली का शव, गोला-बारूद और अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुएं बरामद की गई हैं। मृत महिला नक्सली की पहचान रेणुका उर्फ बानु उर्फ चैते उर्फ सरस्वती के रूप में हुई है, जो जिला वारंगल कडवेन्डी की निवासी थी। क्षेत्र में मुठभेड़ एवं सर्चिंग जारी है।
हिंद स्वराष्ट्र जशपुर : जशपुर जिले के कुसमी क्षेत्र में आज एक अमानवीय घटना सामने आई है, जहां एक नवजात बच्ची को झाड़ियों में फेंक दिया गया है। झाड़ियों में चींटियों के हमले से बच्ची बुरी तरह से घायल हो गई हैं। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने उसे झाड़ी से बाहर निकाला और इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुसमी पहुंचाया। बच्ची के इलाज जारी हैं। मिली जानकारी के अनुसार बच्ची के जन्म के तुरंत बाद ही उसे झाड़ियों में फेंक दिया गया था। बच्ची का इलाज जारी हैं।
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : प्रार्थी द्वारा दिनांक 06/09/24 कों थाना कोतवाली मे रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि आवेदक पक्षकार अशोक अग्रवाल विरुद्ध सुखमणिया एवं अन्य में पारित आदेश दस्तावेज संदेहास्पद होने एवं अन्य दूसरे मामले मे पक्षकार मो.फारुख आ. अब्दुल रसीद निवासी अम्बिकापुर प्रति भगतु राम आवेदित भूमि ग्राम मानिकप्रकाशपुर तहसील अम्बिकापुर खसरा क. 188/3 रकबा 0-052 हे.आदेश दिनांक 01/09/20 मे मान.राजस्व मण्डल छ.ग. बिलासपुर के आदेश दस्तावेज संदेहास्पद प्रतीत होने से पारित आदेश दस्तावेज का जांच किया गया, जो जांच पर पाया गया कि आवेदक द्वारा राजस्व मण्डल बिलासपुर छत्तीसगढ़ के पारित आदेश मे कूटरचना कर अपने हक़ मे आदेश पारित कराया गया हैं। मामले मे प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली मे अपराध क्रमांक 595/24 धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2) बी.एन.एस. एवं दूसरे मामले मे थाना कोतवाली मे अपराध क्रमांक 660/24 धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2) बी.एन.एस. का अपराध दर्ज कर विवेचना मे लिया गया।
दोनों मामले मे पुलिस टीम द्वारा प्रकरण से संबंधित मूल दस्तावेज जप्त करते हुए पूर्व मे मामले मे शामिल आरोपी मो. फारूक आत्मज स्व. रशीद साकिन खरसिया नाका अम्बिकापुर थाना कोतवाली कों गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया था, एवं मामले मे शामिल अन्य फरार आरोपी का लगातार पता तलाश किया जा रहा था। मामले मे पूर्व मे गिरफ्तार आरोपी मो. फारुख द्वारा मो. दस्तगीर अंसारी के साथ मिलकर अपराध घटित करना बताया गया था, पुलिस टीम द्वारा मामले के मुख्य आरोपी मो. दस्तगीर अंसारी का पता तलाश किया जा रहा था, दौरान पता तलाश पुलिस टीम कों मुखबीर सूचना मिला कि आरोपी बिंढमगंज उत्तरप्रदेश मे लुक छिपकर अपने परिजन के यहां रह रहा हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौक़े पर दबिश देकर आरोपी कों हिरासत मे लेकर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम मो. दस्तगीर अंसारी आत्मज स्व. मो. सादिक उम्र 52 वर्ष निवासी रामानुजगंज वार्ड न. 03 जेल रोड़ बलरामपुर थाना रामानुजगंज जिला बलरामपुर रामानुजगंज का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण के मुख्य आरोपी मो. दस्तगीर अंसारी कों गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
हिंद स्वराष्ट्र अंबिकापुर : शहर में 29 मार्च 2025 को रिंग रोड पर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जिसमें ट्रांसपोर्ट व्यवसायी संजय सिंह पर एक उन्मादी भीड़ ने हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक सड़क दुर्घटना के बाद महिंद्रा थार और कार में सवार वसीम कुरैशी, उनके डॉक्टर भाई सहित अन्य 10-15 लोगों ने संजय सिंह पर बेरहमी से हमला कर दिया। हमले के दौरान संजय सिंह के साथ न केवल बर्बरतापूर्वक मारपीट की गई, बल्कि आरोपियों ने सांप्रदायिक टिप्पणियां करते हुए कहा, “तुम हिंदू हो, तुम्हारी गर्दन उतार देंगे”।
इस नृशंस घटना के विरोध में क्षत्रिय समाज, विश्व हिंदू परिषद, हिंदू जागरण मंच, श्रीराम सेना और अन्य हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एकत्रित होकर उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी), सरगुजा को ज्ञापन सौंपने पहुंचे। प्रदर्शन का नेतृत्व अशोक सिंह, संतोष पटवारी, नीलेश सिंह, विनीत गुप्ता, रानू दुबे सहित विभिन्न संगठनों के प्रमुखों ने किया।
ज्ञापन में हिंदू समाज ने मांग की है कि आरोपियों को अविलंब गिरफ्तार किया जाए। इस हमले को मॉब लिंचिंग मानते हुए संबंधित धारा जोड़ी जाए। पीड़ित संजय सिंह को न्याय दिलाने के लिए आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।प्रशासन से मांग की गई कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस सुरक्षा उपाय किए जाएं।
हिंदू समाज ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो प्रदेशव्यापी आंदोलन छेड़ा जाएगा।
यह घटना न केवल अंबिकापुर, बल्कि पूरे सरगुजा क्षेत्र में गहरी नाराजगी का कारण बन गई है। सामाजिक संगठनों ने इसे सुनियोजित सांप्रदायिक हमला बताते हुए प्रशासन से निष्पक्ष और कठोर कार्रवाई की मांग की है।
इस अवसर पर जन्मेजय पाण्डेय , दिनेश पाण्डेय, शैलेश सिंह , गोल्डी बिहाड़े , राजेश सिंह , जीतेन्द्र सोनी, धनंजय मिश्रा, अभयदीप सिंह , अलोक शुक्ला, सहित समाज के अन्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : 28 मार्च 2025 को ग्राम कपसरा बंद खदान महान-1 के पोखरी में एक अज्ञात महिला का शव कम्बल में मिलने मामले में भटगांव पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की हैं।

मृतिका के पहचान थाना प्रतापपुर में दिनांक 25 मार्च 2025 को कायम किए गए गुम इंसान संतोषी कश्यप उम्र 25 वर्ष निवासी सरगीगुड़ा थाना देवभोग जिला गरियाबंद, वर्तमान पता ग्राम खोरमा- प्रतापपुर के रूप में हुई थी। मृतिका के शार्ट पीएम रिपोर्ट में डॉक्टर के द्वारा मृतिका के मृत्यु का कारण हत्यात्मक लेख किए जाने पर थाना भटगांव में धारा 103, 238, 3(5) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया था। थाना भटगांव पुलिस की विवेचना में पाया गया कि मृतिका का प्रेम विवाह वर्ष 2022 में राजेश चौधरी निवासी ग्राम केवरा के साथ हुआ था तत्पश्चात् डेढ वर्ष बाद इसका चचेरा भाई प्रमेन्द्र चौधरी के द्वारा अपने साथ गुपचुप तरीके से ग्राम खोरमा में किराये का मकान लेकर मृतिका को रखा था। दिनांक 25 मार्च 2025 को मृतिका के गुमशुदगी के संबंध में गलत हुलिया बताकर वास्तविक बातों को छुपाकर थाना प्रतापपुर में गुम इंसान दर्ज कराया जिसके बाद पुलिस ने दबिश देकर प्रमेन्द्र चौधरी को पकड़ा। पूछताछ पर प्रमेन्द्र ने बताया कि वह संतोषी के चरित्र पर शंका के कारण उससे पीछा छुड़ाने के उद्धेश्य से दिनांक 22 मार्च 2025 के रात्रि में उसके गले में कपड़े से बांधकर अपने किराये के मकान ग्राम खोरमा में हत्या कर दिया। हत्या करने के बाद अपने भाई राजू चौधरी को फोन कर बोला कि संतोषी बच्चे को छोड़कर कही चली गई है तब राजू अपने मॉ कलेश्वरी के साथ मोटर सायकल से पहुंचा, जहां संतोषी मृत पड़ी थी जिसे पूरे घटनाक्रम के बारे में बताया। प्रमेन्द्र और राजू दोनों मिलकर शव को कंबल में लपेटकर तीनों प्रमेन्द्र के मोटर सायकल में पहले ग्राम केवरा गए जहां कलेश्वरी को बच्चे के साथ उतार दिए और शव छिपाने के लिए ग्राम कपसरा स्थित बंद महान 01 कोयला खदान के पोखरी पानी में डाल दिए और वापस आकर आस पड़ोस के लोगों को संतोषी कही चली गई है झूठी जानकारी दिया। आरोपियों के निशानदेही पर 2 मोटर सायकल और मोबाईल जप्त कर आरोपी (1) प्रमेन्द्र चौधरी पिता लालसाय चौधरी उम्र 22 वर्ष (2) राजू चौधरी पिता लाललाल उम्र 28 वर्ष (3) कलेश्वरी चौधरी पति लालसाय उम्र 43 वर्ष तीनों निवासी ग्राम केवरा, थाना प्रतापपुर को गिरफ्तार किया गया है।
हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : सूरजपुर जिले के कुदरगढ़ वन परिक्षेत्र में आज एक बाघ सड़क पार करते हुए नजर आया है, इसके बाद वन विभाग ने इलाके में अलर्ट जारी कर दिया है। आपको बता दे कि आज नवरात्रि का पहला दिन है और माता की सवारी सड़क पर विचरण करते देख लोगों ने इसका वीडियो बना लिया है जो कि लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ हैं। कुदरगढ़ क्षेत्र में माता का ऐतिहासिक मंदिर भी है जहां कुदरगढ़ मेले का आयोजन किया गया है। ऐसे में मेले के मद्देनजर बाघ पर वन विभाग द्वारा निगरानी रखी जा रही हैं और इलाके में अलर्ट जारी कर दिया हैं।
सुकमा : बस्तर संभाग के सुकमा जिले से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है जहां सुकमा जिले के केरलापाल इलाके में सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 16 नक्सलियों की मौत हो गई है वही सेना के दो जवान घायल हो गए हैं। सुबह से सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच रूक-रूक कर मुठभेड़ हो रही है, दोनों तरफ से फायरिंग जारी है। इस मुठभेड़ में अब तक 15 से 20 नक्सली मारे जाने की खबर है। अब तक 16 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। सुरक्षाबल मुठभेड़ स्थल और आस-पास के क्षेत्रों में सर्चिग कर रही है। मुठभेड़ में दो जवान घायल हुए हैं, उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
सुकमा के एसपी किरण चव्हाण ने जानकारी देते हुए बताया कि, “सुकमा-दंतेवाड़ा सीमा पर उपमपल्ली केरलापाल इलाके के जंगल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 16 नक्सली मारे गए. मुठभेड़ अभी भी जारी है।”
नारायणपुर : अबूझमाड़ के कोहकामेटा थाना क्षेत्र में आज एक बड़ा हादसा हुआ। ग्राम कुतुल और बेड़माकोटी के बीच एक प्रेशर IED की चपेट में आने से बस्तर फाइटर के एक जवान घायल हो गया। यह विस्फोट उस समय हुआ जब सुरक्षा बल इलाके में गश्त कर रहे थे। घायल जवान को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। अबूझमाड़ क्षेत्र नक्सल प्रभावित इलाकों में से एक है, जहां सुरक्षाबलों को लगातार चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इस घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और इलाके में तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है।
भिलाई : भिलाई 3 थाना क्षेत्र के सीएसईबी कॉलोनी में स्थित विधुत विभाग के सब स्टेशन में आज भीषण आग लग गई जिसमें करीब 4 से ज्यादा ट्रांसफार्मर जल गए। आग इतनी ज्यादा भीषण थी कि धुंए के गुब्बार 2 किलोमीटर दूर से ही नज़र आ रहे थे। दमकल कर्मियों की सुझबूझ से 2 दमकल वाहनों की मदद से तेजी से बढ़ रहे आग पर काबू पाया गया जिससे बड़ा हादसा टल गया। वही जिस प्रकार से ट्रांसफार्मर और आयल से भरे ड्रमों को खुले में रखा गया था और वही पर मीटर और कचरे को साथ मे डंप भी किया जा रहा था जिसमे विद्युत विभाग की बड़ी लापरवाही भी देखने को मिली। फिलहाल आग लगने का कारण अज्ञात बताया जा रहा है और आग से किसी के जान माल की हानि नहीं होनी बताई जा रही है।
हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : जिले के प्रतापपुर क्षेत्र में दो अलग-अलग मामलों में ACB की टीमों ने एक पटवारी और एक तहसील कार्यालय के बाबू को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया हैं। पहली कारवाही सूरजपुर जिले के गोविन्दपुर में जमीन के चौहद्दी काटने के लिए पटवारी मोगेंद्र सिंह ने 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। पीड़ित व्यक्ति ने इसकी शिकायत एसीबी से की। शिकायत की पुष्टि के बाद ACB की टीम ने जाल बिछाया और पटवारी को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। वही दूसरी कारवाही प्रतापपुर तहसील कार्यालय के बाबू बृजभान सिंह के ऊपर हुई। बाबू को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया हैं । बताया जा रहा हैं कि राजेंद्र बघेल नमक युवक के परिजन की मौत हाथी के हमले में हो गई थी। शासन की ओर से आपदा राहत मद से उसे मुआवजा जारी किया गया था। मुआवजे की राशि जारी करने के एवज में प्रतापपुर तहसील में पदस्थ क्लर्क बृजभान सिंह ने 12 हजार 500 रुपए की डिमांड की थी। 2500 रुपए वो पहले ही ले चुका था शेष 10 हजार की मांग उसके द्वारा की जा रही थी आज शिकायत मिलने के बाद ACB ने जाल बिछाकर उसे 10 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर/ मैनपाट : छत्तीसगढ़ के महामहिम राज्यपाल रमन डेका के काफिले में शामिल वाहन की टक्कर से मैनपाट निवासी एक बुजुर्ग महिला सुन्नी मझवार पति स्व. नान साय मझवार 55 वर्ष की मौत हो गई। राज्यपाल के काफिले में शामिल एक वाहन से मैनपाट के बिसरपानी के पास एक महिला टकरा गई थी। उसकी मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में मौत हो गई। महिला की मौत के बाद शुक्रवार को परिजन व ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए मुआवजे की मांग कर विरोध प्रदर्शन किया जिसे देखते हुए काफी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। अंबिकापुर व सीतापुर एसडीएम ने परिजन व ग्रामीणों को समझाइश दी और उचित मुआवजा दिलाने का भरोसा दिया। इसके बाद परिजन शव का पीएम कराकर उसे अपने गृह ग्राम ले गए।
इधर घटना के बाद राज्यपाल व्यक्तिगत स्वास्थ्य संबंधी समस्या के कारण शुक्रवार को अपने अंबिकापुर में प्रस्तावित कार्यक्रम को रद्द कर सड़क मार्ग से रायपुर वापस लौट गए।
हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : जिले के भटगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत महान 01 बंद खदान के पोखरी में आज एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मिली जानकारी के अनुसार महिला की उम्र करीब 25–26 वर्ष बताया जा रहा हैं। अब तक महिला का पहचान नहीं हो पाया है। महिला का शव कंबल में लपेट कर रबर से बांध कर महान 01 बंद खदान के पोखरी पानी में तैरता हुआ मिला है, जो क़रीब 4,5 दिन पुराना लग रहा है। महिला के हाथों में गोदना बना हुआ, सलवार शूट काले रंग की, एवं मोजा पहनी हुई है। सूचना मिलने पर भटगांव थाना द्वारा मर्ग क्र.17/25 धारा 194 BNSS क़ायम कर पंचनामा कार्यवाही किया गया है। महिला के शव को मर्चुरी में रखवा दिया गया है। महिला की पहचान की जा रही है। पुलिस ने महिला के फोटो सहित जानकारी सार्वजनिक कर दिए हैं ताकि महिला की पहचान की जा सके।
कोंडागांव : कोंडागांव पुलिस ने फर्जी इनकम टैक्स ऑफिसर बनकर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के मास्टरमाइंड समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। लूट का मास्टरमाइंड साजेन्द्र बघेल है, जो कोंडागांव का ही रहने वाला है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूट की रकम, दो कारें और 9 मोबाइल फोन सहित कुल 37.38 लाख रुपए की सामग्री जब्त की है. मुख्य आरोपी साजेन्द्र बघेल पूर्व में भी नौकरी लगाने के नाम पर ठगी कर चुका है।
मिली जानकारी के अनुसार, 23 मार्च को प्रार्थिया ने कोंडागांव थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 19 मार्च को दोपहर 2:30 बजे चार व्यक्ति एक इनोवा कार (CG 10 BM 3041) में उसके दुकान के पास पहुंचे, उन्होंने उसके पति अजय मानिकपुरी को कब्जे में रखा था और जबरन घर में घुसकर आलमारी से 5 लाख रूपये नगद, गल्ले में रखी रकम और घर में लगे कैमरे का DVR लूट लिया। साथ ही वहां काम कर रहे पुष्कर ठाकुर का मोबाइल भी छीन लिया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने धाराएं 309(4), 127(2), 332(ग) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया और जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कौशलेन्द्र देव पटेल के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस रूपेश कुमार एवं साइबर सेल प्रभारी उप पुलिस अधीक्षक सतीश भार्गव की संयुक्त टीम ने कार्रवाई शुरू की। इस दौरान इनोवा कार की लोकेशन रायपुर में ट्रेस हुई, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार किया। जब पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ किया तो उन्होंने बताया कि ग्राम बम्हनी निवासी साजेन्द्र बघेल के कहने पर उन्होंने घटना को अंजाम दिया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4,38,000 रुपये लूट की रकम, 1 इनोवा कार, 1 XUV 300 कार, 9 मोबाइल जब्त किया है. आरोपियों के पास से जब्त सामग्रियों की कीमत 37 लाख 38 हजार रूपये है।
गिरफ्तार आरोपी-
हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन वित्त विभाग मंत्रालय द्वारा 16 वित्त अधिकारियों के प्रमोशन कर तबादले किए हैं।
देखें आदेश :



हिंद स्वराष्ट्र बलरामपुर : तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। तेज रफ्तार के कारण रोज दुर्घटनाएं हो रही है और मौतों का सिलसिला जारी है। ऐसा ही एक मामला आज शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के चिरई घाट में देखने को मिला, जहां एक अज्ञात तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शवों को पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान फूलसाय, कोटपाली निवासी खेलसाय और भंडारी जगिमा पटना निवासी के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि ये सभी शादी के लिए लड़की देखकर सबाग से लौट रहे थे, तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। मामले में शंकरगढ़ पुलिस मर्ग कायम कर अज्ञात पिकअप वाहन की तलाश कर रही है।