Home Blog Page 45

एक विषय में सप्लीमेंट्री आने पर 9वीं कक्षा की छात्रा ने लगाई फांसी…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र के पटपरिया में एक 9 वीं कक्षा की छात्रा ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा शहर के कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल में पढ़ाई कर रही थी। मिली जानकारी के अनुसार, परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद हिंदी विषय में सप्लीमेंट्री आने से छात्रा मानसिक तनाव में थी। बताया जा रहा हैं कि छात्रा द्वारा इसी वजह से यह कठोर कदम उठाया गया।

मिली जानकारी के अनुसार छात्रा के पिता रोजगार कार्यालय में क्लर्क के पद पर पदस्थ हैं। छात्रा की उम्र 14 साल बताई जा रही है। कक्षा 9वीं की फाइनल परीक्षा में हिंदी के पेपर में उसे सप्लीमेंट्री आई थी। छात्रा के पिता ने कहा कि रिजल्ट आने के बाद वह काफी परेशान रहती थी। छात्रा का शव गांधीनगर थाना स्थिति उसके घर में मिला। परिजनों ने बताया कि दोपहर के समय छात्रा अपने कमरे में थी। उसके बड़े भाई ने उसे खाना देने के लिए बुलाया था। जब उसके कमरे से आवाज नहीं आई तो उसका बड़ा भाई उसके कमरे में पहुंचा। जहां छात्रा फांसी के फंदे पर लटक रही थी। जिसके बाद उसने शोर मचाया। शोर की आवाज सुनकर उसके पिता मौके पर पहुंचे। वहां का नजारा देखकर वह हैरान रह गई। इसके बाद उन्होंने छात्रा को फंदे से उतारा और उसे लेकर अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

शिक्षिका से रिश्वत की मांग, BEO का गया पद, क्लर्क निलंबित…

बिलासपुर : कोटा ब्लॉक के शिक्षक की मृत्यु होने के बाद उसके रूके वेतन को निकालने के एवज में बीईओ एवं क्लर्क 1 लाख 34 हजार रुपए की मांग कर रहे थे. इसकी लिखित शिकायत शिक्षक की शिक्षिका पत्नी ने कलेक्टर से जनदर्शन में की. इसकी गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने जांच के निर्देश दिए. प्रारंभिक जांच में भ्रष्ट्राचार का आरोप सही पाए जाने पर कोटा बीईओ विजय टांडे सहित एक क्लर्क के विरूद्ध कार्रवाई की गई है. बीईओ को जहां पद से हटाकर विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं. वहीं क्लर्क को निलंबित कर दिया गया है. जिले के कोटा विकासखण्ड की शिक्षिका नीलम भारद्वाज ने पखवाड़े भर पहले कलेक्टर द्वारा आयोजित कर्मचारी जनदर्शन में एक शिकायत पत्र सौंपा था. जिसमें उन्होंने बताया कि उनके शिक्षक पति के देहावसान उपरांत उनके स्वत्वों के भुगतान के लिए 1.24 लाख रुपए का रिश्वत मांगा जा रहा है. बीईओ को जानकारी देने के बाद भी उनके द्वारा भी कोई सुनवाई नहीं की जा रही है.

कलेक्टर अवनीश शरण ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उनके शिकायत को टीएल पंजी में दर्ज किया और जिला शिक्षा अधिकारी को मामले की जांच के निर्देश दिए. जांच में महिला द्वारा लगाया गया आरोप सही पाया गया. कोटा बीईओ विजय टांडे एवं लिपिक एकादशी पोर्ते ने मिलकर महिला शिक्षिक को परेशान किया गया. बिना रिश्वत लिए उनके वास्तविक स्वत्वों को भुगतान नहीं किया जा रहा था. जान बूझकर विलंबित एवं परेशान किया जा रहा था. जांच टीम की रिपोर्ट के आधार पर कलेक्टन अवनीश शरण ने एक आदेश जारी कर बीईओ विजय टाण्डेय को हटा दिया है. उनके विरूद्ध विभागीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं. तब तक के लिए उन्हें खुरदुर कोटा में प्राचार्य पद पर कार्य करने के लिए निर्देशित किया गया हैं. वहीं डीईओ अनिल तिवारी द्वारा सहायक वर्ग 2 एकादशी पोर्ते को निलंबित किया गया है. निलंबन काल में श्री पोर्ते को रतनपुर हायर सेकेण्डरी स्कूल में मुख्यालय नियत किया गया है. नियमानुसार उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता दी जाएगी.

वन विभाग के कई अधिकारी एवं कर्मचारियों पर गिरी निलंबन की गाज…

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र 2025 के दौरान विधायक श्रीमती शेषराज हरवंश द्वारा इंदिरा निकुंज माना रोपणी में संचालित कुंवारादेव महिला स्व सहायता समूह के कार्य संचालन के संबंध में विभाग द्वारा सदन में गलत जानकारी प्रस्तुत करने के मामले को गंभीरता से लेते हुए वन मंत्री केदार कश्यप ने इसकी जांच और दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई के निर्देश प्रधान मुख्य वन संरक्षक व्ही. श्रीनिवास राव को दिए थे।

वन मंत्री कश्यप के निर्देश के परिपालन में प्रधान मुख्य वन संरक्षक व्ही. श्रीनिवास राव की अध्यक्षता में अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक नावेद शुजाउद्दीन तथा मुख्य वन संरक्षक रायपुर वृत्त, रायपुर, राजू अगासिमनी एवं टीम के अन्य सदस्यों द्वारा इस मामले की जांच की गई, जिसमें तथ्य को छुपाने एवं गलत जानकारी प्रस्तुत करने के मामले में दोषी अधिकारी एवं कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की गई। उक्त मामले में रायपुर वनमंडल के रायपुर परिक्षेत्र अधिकारी सतीश मिश्रा, माना नर्सरी प्रभारी वनपाल तेजा सिंह साहू, वनमंडल कार्यालय के सहायक ग्रेड-02 अविनाश वाल्दे और प्रदीप तिवारी, परिक्षेत्र कार्यालय के सहायक ग्रेड-03 अजीत डडसेना को तत्काल प्रभाव से निंलबित कर दिया गया है। इस मामले में जवाबदेह पाए गए रायपुर के वनमंडलाधिकारी लोकनाथ पटेल एवं संयुक्त वनमंडलाधिकारी विश्वनाथ मुखर्जी के विरूद्ध अनुशासनिक कार्रवाई प्रारंभ करने के लिए निलंबन प्रस्तावित किया गया है।

वन मंत्री कश्यप ने वन विभाग के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को भविष्य में इस प्रकार की गलती दोबारा न करने की सख्त हिदायत दी है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को शासन स्तर पर पत्राचार, आडिट कंडिका एवं योजनाओं से संबंधित सही जानकारी समय-सीमा में भेजने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि विभागीय योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने और इसका लाभ आम जनता को सुनिश्चित करने को कहा है।

कांग्रेस द्वारा सरगुजा समेत 11 जिलों के जिलाध्यक्षों की घोषणा, बालकृष्ण पाठक बनें सरगुजा जिलाध्यक्ष….

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के.सी. वेणुगोपाल द्वारा छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी में कसावट लाने और पिछले चुनावों में मिली हार को मद्देनजर रखते हुए 11 जिलों के जिलाध्यक्षों में बदलाव किया हैं। पार्टी द्वारा सरगुजा जिले के लिए टी. एस. सिंहदेव के करीबी और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बालकृष्ण पाठक को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया हैं।

देखें आदेश :

सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 30 नक्सली ढेर, एक जवान शहीद…

कांकेर : छत्तीसगढ़ के बीजापुर और कांकेर जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 30 नक्सली मारे गए हैं। इस दौरान एक जवान भी शहीद हो गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीजापुर और दंतेवाड़ा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में तथा कांकेर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 30 नक्सलियों को मार गिराया हैं। उन्होंने कहा कि बीजापुर जिले में 26 नक्सली मारे गए और एक जवान शहीद हो गया, जबकि कांकेर जिले में चार अन्य नक्सली मारे गए हैं।

बीजापुर जिले के पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि गंगालूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत अण्ड्री गांव के जंगल में माओवादियों की उपस्थिति की सूचना पर नक्सल विरोधी अभियान में बीजापुर जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी), बस्तर फाइटर, एसटीएफ और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों को रवाना किया गया था। अभियान के दौरान आज सुबह लगभग सात बजे से सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई, जो शाम तक रूक-रूक कर चलती रही। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ समाप्त होने के बाद जब सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ स्थल की तलाशी ली तब वहां से 26 वर्दीधारी माओवादियों का शव, बड़ी संख्या में एके 47 राइफल, इंसास राइफल, .303 राइफल, रॉकेट लांचर, बैरल ग्रेनेड लांचर और भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया गया हैं।

जेल बैरक में गांजा, मोबाइल मामले में 3 जेल प्रहरी निलंबित…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : सेंट्रल जेल अंबिकापुर में हाईप्रोफाइल आरोपियों दीपक नेपाली और कुलदीप यादव के बैरक में 17 मार्च को मोबाइल व गांजा मिलने के मामले में जेल अधीक्षक ने कार्यवाही करते हुए तीन जय प्रहरियों को निलंबित कर दिया है। आपको बता दे की जेल के बैरक में गांजा और मोबाइल मिलने के बाद जेल अधीक्षक द्वारा मामले की जांच कराई गई थी। जांच में कार्य में लापरवाही पाए जाने पर उन्होंने तीन जेल प्रहरियों पर कार्रवाई करते हुए निलंबित कर दिया है। बताया जा रहा है कि इन प्रहरियों के माध्यम से ही जेल में मोबाइल व गांजा पहुंचा था। 17 मार्च की सुबह 6:00 बजे से 10:00  बजे तक जेल प्रहरी भूपेन्द्र आयाम, नरेंद्र वर्मा व अरुण कश्यप की उच्च सुरक्षा वार्ड में बंदियों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए ड्यूटी लगाई गई थी। उक्त दिनांक को उच्च सुरक्षा वार्ड की तलाशी के दौरान प्रतिबंधित सामग्री पाया गया था। जेल प्रहरियों द्वारा दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही पाए जाने पर जेल अधीक्षक योगेश सिंह ने कार्रवाई करते हुए तीनों को निलंबित कर दिया है।

आय से अधिक संपत्ति मामले में नान के तत्कालीन सहायक प्रबंधक रविंद्रनाथ सिंह को 5 साल की जेल….

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम ममता पटेल की अदालत ने नागरिक आपूर्ति निगम सूरजपुर जिले के तत्कालीन सहायक प्रबंधक रविंद्रनाथ सिंह 63 वर्ष को पांच वर्ष कारावास तथा 10 हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया है। अर्थदंड की राशि अदा नहीं करने पर आरोपी को अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। इस मामले में आरोपी रविंद्रनाथ सिंह का भतीजा सुधीर कुमार सिंह भी नामजद आरोपी है। उसके विरुद्ध फरारी में ही अभियोग पत्र प्रस्तुत किया गया है। आरोपी सुधीर कुमार सिंह के विरुद्ध स्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। अतिरिक्त लोक अभियोजक विवेक सिंह ने बताया कि एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने सूरजपुर जिले में पदस्थ नागरिक आपूर्ति निगम के तत्कालीन सहायक प्रबंधक रविंद्रनाथ सिंह के अंबिकापुर बौरीपारा स्थित निवास पर छापा मारा था। छापे के दौरान कुल सात लाख 16 हजार 80 रुपये नकद, आभूषण तथा अचल संपत्ति के दस्तावेज बरामद हुए थे। कुल एक करोड़ 41 लाख 15 हजार 340 रुपये की संपत्ति बरामद हुई थी। ज्ञात स्रोतों से प्राप्त आय से अधिक संपत्ति मिलने के मामले में जांच के दौरान आरोपी को भी अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया था। आरोप था कि आरोपी ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित की और आपराधिक षडयंत्र रचते हुए सह आरोपी की संपत्ति बताने का दुष्पप्रेरण किया। इसी आधार पर आरोपी के भतीजे सुधीर कुमार सिंह कनिष्ठ सहायक नागरिक आपूर्ति निगम को भी नामजद आरोपी बनाया गया। उसे फरार घोषित कर एंटी करप्शन ब्यूरो ने अदालत में आरोपी रविंद्रनाथ सिंह के विरुद्ध अभियोग पत्र प्रस्तुत किया था। प्रकरण की सुनवाई के दौरान न्यायालय ने पाया कि आरोपी सहायक प्रबंधक की सभी ज्ञात स्रोतों से कुल आय 37 लाख 83 हजार की होती है। जबकि उक्त अवधि में उन्होंने एक करोड़ चार लाख 72 हजार 703 रुपये व्यय किया। इस प्रकार कुल 66 लाख 24 हजार 759 रुपये की संपत्ति का कोई हिसाब नहीं दिया जा सका। यह ज्ञात स्रोतों से कुल आय का 175 प्रतिशत अधिक होता है। इसमें 10 प्रतिशत का लाभ देने के बाद भी आय से 165 प्रतिशत अधिक संपत्ति का इनके द्वारा किसी प्रकार का कोई हिसाब प्रस्तुत नहीं किया जा सका। इसे अनुपातहीन संपत्ति की श्रेणी में माना गया है।

न्यायालय ने कहा है कि आय से अधिक संपत्ति भ्रष्टाचार को हतोत्साहित किया जाना चाहिए। अतः आरोपी को अधिकतम दण्ड से दण्डित किया जाए। आरोपी की ओर से यह तर्क किया गया कि यह विचारण में नियमित रूप से उपस्थित होता रहा है, उसका पूर्व आपराधिक इतिहास नहीं है, इसलिए उसे कम से कम दण्ड से दण्डित किया जाए। सभी पक्षों को सुनने के बाद न्यायालय ने अपने फैसले में कहा है कि अभियुक्त द्वारा प्रारंभसे ही अपने स्वजन के नाम पर संपत्ति अर्जित करने, अपने विभाग को सूचना ना देने और अनुपातहीन संपत्ति को अपने स्वजन की संपत्ति बताकर वैध संपत्ति साबित करने हेतु किए गए संदेहास्पद प्रयासों को देखते हुए पर्याप्त दण्ड दिए जाने से ही न्यायिक उद्देश्यों की पूर्ति होना संभव प्रतीत होता है।

अभियुक्त रविन्द्रनाथ सिंह को न्यायायलय ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 13 (1) (ई) सहपठित धारा 13 (2) के तहत् पांच वर्ष के कठोर कारावास एवं 10,000 रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया है। अर्थदण्ड के संदाय में व्यतिक्रम होने पर अभियुक्त को छह माह का अतिरिक्त कठोर कारावास भुगतना होगा।

16 थाना/चौकी प्रभारियों के तबादले,,, देखें आदेश….

हिंद स्वराष्ट्र कोरबा : पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी द्वारा कोरबा जिले की पुलिसिंग व्यवस्था में सुधार लाने के लिए 16 थाना/ चौकी प्रभारियों के तबादले किए हैं।

देखें आदेश :

49 सिविल जजों तथा 4 उच्च न्यायालयीन सर्विस के सदस्यों के तबादले, देखें आदेश…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने 49 सिविल जजों (सीनियर डिवीजन) का ट्रांसफर किया है। आदेश के अनुसार सिविल जजों का प्रदेश की अलग-अलग अदालतों में तबादला किया गया है। हाईकोर्ट ने संबंधित न्यायिक अधिकारियों को नए पदस्थापन स्थल पर जल्द कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

देखें आदेश :

अंबिकापुर सेंट्रल जेल में दोहरे हत्याकांड के आरोपी की बैरक में मिला मोबाइल और गांजा…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : केंद्रीय जेल अंबिकापुर के अधीक्षक योगेश सिंह ने 17 मार्च को कैदियों व बंदियों के बैरकों की जांच की। इस दौरान सूरजपुर में पदस्थ प्रधान आरक्षक की पत्नी व बेटी की हत्याकांड के आरोपी कुलदीप साहू के बैरक से मोबाइल व गांजा बरामद हुआ हैं। इसी बैरक में दुर्ग का कुख्यात बदमाश दीपक नेपाली भी रहता है। दीपक नेपाली को महादेव सट्टा ऐप से जुड़े मामले में रायपुर के जेल से अंबिकापुर सेंट्रल जेल में 4 महीने पहले शिफ्ट किया गया था। कुख्यात बदमाशों के पास मोबाइल मिलने के बाद जेल प्रबंधन में हडक़ंप मचा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार जेल अधीक्षक योगेश सिंह ने जेल के बैरकों की जांच की। इस दौरान बैरकों से कई प्रतिबंधित सामान मिले हैं।

जांच के बाद होगी कार्यवाही – जेल अधीक्षक योगेश सिंह

सेंट्रल जेल अंबिकापुर के अधीक्षक योगेश सिंह का कहना है कि 17 मार्च को बैरकों की जांच की गई थी। इस दौरान एक मोबाइल व अन्य प्रतिबंधित सामान मिला है। किस माध्यम से ये सामान यहां पहुंचे, इसकी जांच कर रहे हैं। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

प्राचार्य प्रमोशन जल्द, डीपीआई ने संयुक्त संचालकों को पत्र लिख मांगी जानकारी…

हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : छत्तीसगढ़ में प्राचार्य प्रमोशन का रास्ता साफ होते नजर आ रहा हैं। डीपीआई द्वारा इस संबंध में समस्त संयुक्त संचालकों को पत्र जारी कर प्राचार्य उ.मा.वि. संवर्ग ई/टी संवर्ग के स्वीकृत, कार्यरत एवं रिक्त पदों की जानकारी मांगी हैं। जारी पत्र में ‘ई’ एवं ‘टी’ संवर्ग का पृथक-पृथक हार्ड एवं साफ्‌ट कापी में एक सप्ताह के भीतर अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने हेतु निर्देश दिए गए हैं। रिक्त पदों की जानकारी 31 मार्च, 2025 की स्थिति में देने को कहा गया हैं साथ ही किसी भी परिस्थिति में किसी भी विद्यालय में रिक्त पद की जानकारी न छूटने की भी हिदायत दी गई हैं। यदि रिक्त पदों की जानकारी छूटती है तो उसके लिए संयुक्त संचालक उत्तरदायीं होंगे।

देखें जारी पत्र :

जंगल में लगी आग बुझाने जा रहे दो युवकों को हाइवा ने मारी टक्कर, दर्दनाक मौत….

हिंद स्वराष्ट्र उदयपुर : सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दावा अंबिकापुर–बिलासपुर मुख्य मार्ग एनएच 130 पर एक दर्दनाक हादसे में दो नवयुवकों की मौत हो गई है।मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर उदयपुर थाना से तीन किलोमीटर की दूरी पर ग्राम दावा के ओवरब्रिज पर मोटरसाइकिल सवार ग्राम पंचायत डांडगांव निवासी
सुनील पिता सालसाय उम्र 24 वर्ष और मुन्ना पिता कैलाश उम्र 15 वर्ष जो जंगलों में आग बुझाने की मशीन लेकर कोटमी जंगल में लगे आग को बुझाने जा रहे थे इसी दौरान अज्ञात हाईवा ट्रक चालक द्वारा लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए उन्हें ठोकर मार दी गई। जिससे दोनों नवयुवक मोटरसाइकिल समेत सड़क पर जा गिरे जिसमें से एक नवयुवक की मौके पर ही मौत हो गई वही दूसरे युवक की अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में मौत हो गई। इन दोनों युवकों को फॉरेस्ट विभाग द्वारा आग बुझाने के लिए ब्लोअर दिया गया था। दोनों युवक डांडगांव से कोटमी जंगल में लगे आग को बुझाने जा रहे थे।

झाड़ फूंक के नाम पर पंडा ने कोरवा युवती से किया सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार…

जशपुर : जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र में एक कोरवा युवती को नशे झाड़ फूंक के नाम पर नशे की दवा खिलाकर सामूहिक दुष्कर्म कर गर्भवती किए जाने का मामला सामने आया है। बगीचा पुलिस से शिकायत करते हुए पीड़िता ने कार्यवाही की मांग की है। मामले में जशपुर एसपी शशिमोहन सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एफआईआर दर्ज कर आरोपियों के गिरफ्तारी का निर्देश दिया है।

उल्लेखनीय है कि 28 वर्षीय पीड़िता कोरवा समाज की युवती है जिसने शिकायत आवेदन में बताया है कि उसके पेट में करीबन 09 -10 महिना पहले से दर्द था। दवाई दुकान से दवाई ले कर खा रही थी पर ठीक नहीं हुआ। इसके बारे में उसने गाँव के दिलेश्वर यादव को बताया तो दिलेश्वर बोला कि हमलोगों के धाम में आना किशोर पण्डा से झाड फूक करा दूंगा।

घटना दिनांक 25 जुलाई 2024 को शाम सात बजे के आसपास प्रार्थीय के घर के पास दिलेश्वर मिला बोला कि दवाई बन गया है। और अपनी स्कूटी में बैठाकर धाम के पास झोपडी में ले गया। और जैसे पहुंची वैसे ही एक गिलास में पीने के लिए दवाई है बता कर पीने बोले जिस पर पीड़िता दवाई को पी गई।नशे की हालत में होने के कारण वह लेट गई जिसके बाद किशोर पण्डा और दिलेश्वर दोनों मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किए।

घटना के बाद आरोपियों ने प्रार्थिया को धमकी देते हुए कहा कि किसी को मत बताना नहीं तो तुम्हारे पुरे परिवार को मार कर खतम कर देगें। जिससे प्रार्थिया डर गई और किसी को नहीं बताई।
माह अगस्त में प्रार्थिया को पता चला कि वह गर्भवती हो गई है। दिनाँक 28 फरवरी 2025 को उसने एक लडका बच्चा को जन्म दिया है।जिसके बाद उसने मामले में शिकायत की। इससे पूर्व गांव में पंचायत कर मामले को सुलझाने का प्रयास भी हुआ था जो विफल रहा।
मामले में एसपी शशिमोहन सिंह के निर्देशन में एसडीओपी दिलीप कोसले,थाना प्रभारी आरएस पैंकरा, एएसआई बैजन्ती किंडो,प्रधान महिला आरक्षक दामिनी टोप्पो,महिला आरक्षक लीलावती यादव,समेत थाना स्टाफ ने तत्परता से कार्यवाही करते हुए आरोपी किशोर पण्डा पिता भोकोल उम्र 35 वर्ष सा0 बगडोल थाना बगीचा, दिलेश्वर यादव ऊर्फ दिले पिता महेश्वर उम्र 35 वर्ष सा0 लोटा थाना बगीचा को गिरफ्तार किया है।
एसडीओपी दिलीप कोसले ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध बीएनएस की धारा 70(1) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है।आरोपी किशोर पंडा एवं दिलेश्वर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

बिजली विभाग के भंडार गृह में लगी भीषण, 150 से ज्यादा ट्रांसफार्मर जलकर खाक…

रायगढ़ : शहर के कोतरा रोड़ स्थित बिजली विभाग के भंडार गृह में सुबह करीब साढ़े 9 बजे आग लग गई। इस आगजनी की घटना से भंडार गृह पर रखे करीब 150 से अधिक पुराने ट्रांसफार्मर जल गए। आग जहां लगातार बढ़ती जा रही थी। वहीं आग से निकलने वाला धुआं आसपास क्षेत्रों में फैल रहा था, जो दूर तक नजर आ रहा था। ऐसे में एहतियात के तौर पर भंडार गृह से लगे गजानंदपुरम् काॅलोनी में रखने वाले लोगों को खाली कराया गया।
वहीं आग पर काबू पाने के लिए अग्निशमन शाखा, जिंदल, एनटीपीसी, जेएसडब्ल्यू सहित अन्य उद्योगों के अलावा सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले से भी 20 दमकल वाहन मंगाई गई थी।
करीब चार घंटे बाद आग को काबू किया जा सका। इधर मामले की सूचना मिलते ही बिजली विभाग के अधिकारी सहित कलेक्टर कार्तिकेय गोयल, एसपी दिव्यांग पटेल व अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। हालांकि अभी आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। इसकी जांच की जा रही है।

एग्रीस्टेक योजना के तहत किसानों के पंजीयन में लापरवाही 4 एसडीओ को कारण बताओ नोटिस जारी….

बिलासपुर : जिले में कलेक्टर ने कृषि विभाग के चार एसडीओ (SDO) को शोकॉज नोटिस जारी किया है। बिल्हा, तखतपुर, मस्तूरी और कोटा के एसडीओ पर एग्रीस्टेक योजना के तहत किसानों के पंजीयन में लापरवाही बरतने का आरोप है। कलेक्टर ने निर्देश दिया है कि यदि तीन दिनों के भीतर पंजीयन प्रक्रिया में सुधार नहीं किया गया तो संबंधित अधिकारियों को निलंबित कर दिया जाएगा। इसके अलावा, डिप्टी कलेक्टर अरुण खलखो को भी शोकॉज नोटिस जारी किया गया है। वे बिना पूर्व सूचना के टीएल बैठक से अनुपस्थित रहे, जिस पर कलेक्टर ने सख्त रुख अपनाया है। इस लापरवाही को लेकर उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। कलेक्टर द्वारा जारी इन नोटिसों से प्रशासनिक स्तर पर जवाबदेही सुनिश्चित करने के प्रयास तेज हो गए हैं।

भारतीय थल सेना में ‘अग्निवीर भर्ती’ हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 10 अप्रैल…

हिंद स्वराष्ट्र बलरामपुर :  जिला रोजगार अधिकारी ने जानकारी दी है कि सेना भर्ती कार्यालय रायपुर द्वारा अग्निवीरों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है, जो भारतीय सेना की वेबसाइट ज्वाइन इंडियन आर्मी डॉट एनआईसी डॉट इन पर उपलब्ध है। अग्निवीर की भर्ती जनरल, तकनीकी, क्लर्क, ट्रेडमैन (8वीं एवं 10वीं कक्षा उत्तीर्ण) महिला सैन्य पुलिस और रेगुलर कैडर भर्ती धर्म गुरु, नर्सिंग सहयोगी और सिपाही फार्मा के पदों के लिए जारी की गई है। सेना में भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 12 मार्च से 10 अप्रैल तक खुली रहेगी। अग्निवीर क्लर्क के अभ्यर्थियों को ऑनलाइन परीक्षा (सीईई) के समय टाइपिंग टेस्ट भी देना होगा। ऑनलाइन परीक्षा (सीईई) जून 2025 के बाद होने की संभावना है। अन्य किसी भी प्रकार की जानकारी और समस्या के लिए सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के टेलीफोन नंबर 0771-2965212 या 0771-2965214 पर संपर्क कर सकते हैं।

जनपद पंचायत बलरामपुर के सभाकक्ष में 19 मार्च को होगा प्लेसमेंट कैंप आयोजन…

हिंद स्वराष्ट्र बलरामपुर : जिला रोजगार अधिकारी ने जानकारी दी है कि जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए 19 मार्च 2025 को जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैंप का आयोजन जनपद पंचायत कार्यालय बलरामपुर में प्रातः 10 से 03ः30 बजे तक किया जाएगा। आयोजित प्लेसमेंट कैंप में स्वतंत्र माइक्रोफिन प्राइवेट लिमिटेड तथा अलर्ट एसजीएस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी उपस्थित होंगे। प्लेसमेंट कैंप में फिल्ड ऑफिसर के 50 पद, कलेक्शन ऑफिसर के 10, सिक्योरिटी गार्ड के 100, लेडी गार्ड के 10, मार्केटिंग के 18, कम्प्यूटर ऑपरेटर के 02, कारपेंटर के 14 तथा असिस्टेंट सुपरवाईजर के 15 पदों पर भर्ती की जाएगी। उक्त प्लेसमेंट कैंप में शामिल होने के लिए इच्छुक उम्मीदवार अपने शैक्षणिक दस्तावेज के साथ निर्धारित तिथि व समय में उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे।

विकासखंड परियोजना प्रबंधक, क्षेत्रीय समन्वयक के संविदा पदों पर निकली भर्ती, इस तिथि तक कर सकते हैं आवेदन…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान“ के तहत सरगुजा जिले में विभिन्न संविदा पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। यह भर्ती जिला पंचायत सरगुजा, अम्बिकापुर द्वारा एन.आर.एल.एम/2024-25 के अंतर्गत की जा रही है। 

रिक्त पदों का विवरण 
विकासखंड परियोजना प्रबंधकः 02 पद (01-अनुसूचित जनजाति, 01-अनुसूचित जाति।

क्षेत्रीय समन्वयकः 10 पद (02-अनारक्षित, 05-अनुसूचित जनजाति (01-महिला, 01-दिव्यांग), 01-अनुसूचित जाति, 02-अन्य पिछड़ा वर्ग, लेखा सह एम.आई.एस. सहायकः 06 पद (02-अनारक्षित, 03-अनुसूचित जनजाति (01-महिला) 01-अन्य पिछड़ा वर्ग।

आवेदन की अंतिम तिथि
इच्छुक अभ्यर्थी 28 मार्च 2025, शाम 05ः00 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र स्पीड पोस्ट/रजिस्टर्ड पोस्ट के माध्यम से “मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सरगुजा, अम्बिकापुर“ को प्रेषित करने होंगे। आवेदन पत्र बंद लिफाफे में भेजे जाने चाहिए, जिस पर पद का नाम स्पष्ट रूप से अंकित हो। अधिक जानकारी और आवेदन प्रक्रिया के लिए आधिकारिक वेबसाइट  www.surguja.nic.in,www.surguja.gov.in,   और  www.bihan.gov.in पर विजिट किया जा सकता है। 
भर्ती प्रक्रिया छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान“ के तहत की जा रही है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका के अवसरों को बढ़ावा देना है। इच्छुक उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे निर्धारित तिथि और समय सीमा का ध्यान रखें।

अम्बिकापुर नगर निगम के मेयर इन काउंसिल का हुआ गठन, इन 10 पार्षदों को मिली जिम्मेदारी…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : अम्बिकापुर नगर निगम के गठन के 15 दिन बाद महापौर मंजूषा भगत द्वारा एमआईसी सदस्यों की घोषणा कर दी गई है। छ.ग. नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 37 सहपठित छत्तीसगढ़ नगर पालिक (मेयर-इन-काउंसिल/ प्रेसिडेंट-इन-कौंसिल के काम काज के संचालन तथा प्राधिकारियों की शक्तियाँ एवं कर्तव्य) नियम 1998 के प्रावधानों के तहत् इसका गठन किया है।

10 पार्षदों को मेयर इन काउंसिल का सदस्य बनाया गया हैं सभी को अलग–अलग विभाग के कार्यों को देखने की जिम्मेदारी दी गई हैं।

देखें किसे कौन सा विभाग सौंपा गया हैं:–

रफ्तार का कहर : स्कूटी और बाइक में हुई टक्कर 2 की मौत, 2 की हालत गंभीर…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : अंबिकापुर शहर के बनारस रोड साईं कॉलेज के पास आज दोपहर तेज रफ्तार स्कूटी और पल्सर बाइक में जोड़दार भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी भयानक थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए और स्कूटी सवार एक युवक बृजेश रजक और पल्सर बाइक सवार एक युवक अंकित यादव की मौत हो गई वही स्कूटी सवार एक युवक और बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार स्कूटी सवार युवक पुलिस चेकिंग से बचने के लिए स्पीड से भाग रहे थे, वही भगवानपुर स्थित राय होटल के सामने उनकी भिड़ंत बाइक से हो गई। दोनों ही वाहन काफी तेज गति से थे गति पर नियंत्रण न रख पाने के कारण यह हादसा हो गया। दोनों मृतक गांधीनगर निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में होली की खुशियां मातम में बदल गई।

error: Content is protected !!