बंद खदान में मिला कंबल में बंधा हुआ महिला का शव, पुलिस कर रही महिला के पहचान की कोशिशें तेज…

0

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : जिले के भटगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत महान 01 बंद खदान के पोखरी में आज एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मिली जानकारी के अनुसार महिला की उम्र करीब 25–26 वर्ष बताया जा रहा हैं। अब तक महिला का पहचान नहीं हो पाया है। महिला का शव कंबल में लपेट कर रबर से बांध कर महान 01 बंद खदान के पोखरी पानी में तैरता हुआ मिला है, जो क़रीब 4,5 दिन पुराना लग रहा है। महिला के हाथों में गोदना बना हुआ, सलवार शूट काले रंग की, एवं मोजा पहनी हुई है। सूचना मिलने पर भटगांव थाना द्वारा मर्ग क्र.17/25 धारा 194 BNSS क़ायम कर पंचनामा कार्यवाही किया गया है। महिला के शव को मर्चुरी में रखवा दिया गया है। महिला की पहचान की जा रही है। पुलिस ने महिला के फोटो सहित जानकारी सार्वजनिक कर दिए हैं ताकि महिला की पहचान की जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here