Home Blog Page 212

घर में घुसकर महिला से रेप,, आरोपी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

बिलासपुर :– घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म, महिला देर रात टॉयलेट जाने के लिए उठी थी। इसी दौरान आंगन से युवक उसे कमरे में खींच ले गया। शोर सुनकर महिला के ससुर जाग गए। उन्होंने दरवाजा अंदर से बंद देखा, तो बाहर से भी लॉक कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची, लेकिन उससे पहले आरोपी भाग निकला। हालांकि अगले दिन पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के मुताबिक नगोई गांव निवासी महिला 23 अगस्त की रात करीब 11 बजे टॉयलेट करने के लिए उठी थी। इस दौरान वह आंगन में पहुंची तो वहां पहले से ही गांव में रहने वाला आकाश भास्कर (22) छिपा हुआ था। आरोप है कि महिला का मुंह दबाकर कमरे के अंदर ले गया और दरवाजा बंद कर लिया। अंदर महिला से रेप किया। शोर सुनकर महिला के ससुर जाग गए। उन्होंने कमरे का दरवाजा खोलने का प्रयास किया, पर अंदर से बंद था।

बाहर से दरवाजा बंद कर पुलिस को दी सूचना
इस पर ससुर ने कमरे का दरवाजा बाहर से भी बंद कर दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। इससे पहले कि डायल 112 की टीम पहुंचती, आरोपी वहां से निकल कर भाग गया। इसके बाद महिला अगले दिन मंगलवार को थाने पहुंची और FIR दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज होने के 5 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश करने की तैयारी चल रही है। वारदात के दौरान महिला का पति बाहर गया हुआ था।

आज का राशिफल एवं पंचांग..

आज का राशिफल एवं पंचांग 26 अगस्त 2021, गुरुवार
🌺💐🌷🎉🙈🎯🏵️🍁🌹
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन्-2021
अयन-दक्षिणायण
मास-भाद्रपद
पक्ष-कृष्ण
संवत्सर नाम-आनन्द
ऋतु-शरद
वार-गुरुवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-चतुर्थी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-रेवती
योग (सूर्योदयकालीन)-गण्ड
करण (सूर्योदयकालीन)-बालव
लग्न (सूर्योदयकालीन)-सिंह
शुभ समय- 6:00 से 7:30, 12:20 से 3:30, 5:00 से 6:30 तक
राहुकाल-दोप. 1:30 से 3:00 बजे तक
दिशा शूल-दक्षिण
योगिनी वास-नैऋत्य
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-मेष
व्रत/मुहूर्त-सर्वार्थसिद्धि योग/पंचक समाप्त/मूल प्रारंभ/वाहन क्रय मुहूर्त
यात्रा शकुन- बेसन से बनी मिठाई खाकर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरुवै नम:।
आज का उपाय-मंदिर में सवा किलो चना दाल अर्पित करें।
वनस्पति तंत्र उपाय-पीपल के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🌹🍁🏵️🎯🙈🌷💐💐🌺
आज का राशिफल
🌺🌺💐💐💐

मेष:-

सावधानी बरतनी होगी। रोजगार में वृद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। परिवार की चिंता रहेगी। लाभ होगा। चिंता से मुक्ति नहीं मिलेगी। शत्रु दबे रहेंगे। कलह-अपमान से बचें।
💐🌺🌷🎯🏵️🍁🌹🎉🌸

वृष’-

आय में वृद्धि होगी।धनहानि, गृहस्‍थी में कलह, रोग से घिरने की संभावना, कुछ कार्यसिद्धि की संभावना। चिंताएं जन्म लेंगी। स्त्री पीड़ा, कुछ लाभ की आशा करें। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।
🌸🎉🌹🍁🏵️🎯🌷🌺💐

मिथुन:-

जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। घर-बाहर अशांति रह सकती है। प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा के योग बनेंगे। कुछ कष्ट होने की संभावना। लाभ के योग बनेंगे। स्त्री वर्ग को कष्ट। कलहकारक दिन रहेगा।
💐🌺🌷🎯🏵️🍁🌹🎉🌸

कर्क:-

विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। शत्रु पर विजय, हर्ष के समाचार मिलने की संभावना। धनागम सुखद रहेगा। कुछ आय होगी। माता को कष्ट रहेगा। भय, पीड़ा व भ्रम की स्थिति बन सकती है। व्यर्थ भागदौड़ होगी।
🎉🎉🌹🍁🏵️🎯🌷🌺💐

सिंह:-

लेन-देन में सावधानी रखें। लाभ तथा पराक्रम ठीक रहेगा। दु:समाचार प्राप्त होंगे। हानि तथा भय की संभावना, पराक्रम से सफलता, कलहकारी वातावरण बनेगा। भयकारक दिन रहेगा।
💐🌺🌷🎯🏵️🍁🌹🎉🌸

कन्या:-

स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। भागदौड़ रहेगी। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। धनागम सुस्त रहेगा। कार्य के प्रति अनमनापन रहेगा। दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। कुछ लाभ की संभावना।
🌸🎉🌹🍁🏵️🎯🌷🌺💐

तुला:-

जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। राजकीय बाधा दूर होगी। नेत्र पीड़ा की संभावना। धनलाभ एवं बुद्धि लाभ होगा। शत्रु से परेशान होंगे। अपमान होने की संभावना। शारीरिक पीड़ा होगी। बेचैनी रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।
💐🌺🌷🎯🏵️🍁🌹🎉🌸

वृश्चिक:-

वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। झंझटों में न पड़ें। आगे बढ़ने के मार्ग मिलने की संभावना। शत्रु पराजित होंगे। लाभ होगा। स्वास्थ्य ठीक होगा।राज्य से लाभ। शत्रु शांत होंगे।
🌸🎉🌹🍁🏵️🎯🌷🌺💐

धनु:-

यात्रा सफल रहेगी।लेन-देन में सावधानी रखें। कानूनी बाधा दूर होगी। देव दर्शन होंगे। राज्य से लाभ होने की संभावना। मातृपक्ष की चिंता। वाहन-मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। धनागम की संभावना।
💐🌺🌷🎯🏵️🍁🌹🎉🌸

मकर:-

कारोबारी नए अनुबंध होंगे। नई योजना बनेगी। मान-सम्मान मिलेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। स्त्री कष्ट संभव। कलह से बचें। कार्य में सफलता, शत्रु पराजित होंगे। विवेक से कार्य बनेंगे। पेट रोग से पीड़ित होने की संभावना।
🌸🎉🌹🍁🏵️🎯🌷🌺💐

कुंभ:-

लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। शत्रु भय रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में ग्राहकी अच्छी रहेगी। नौकरी में कार्य व्यवहार, ईमानदारी की प्रशंसा होगी। मशक्कत करने से लाभ होगा। चिंता होगी। शत्रु पराजित होंगे। लेनदारी वसूल होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी।
💐🌺🌷🎯🏵️🍁🌹🎉🌸

मीन:-

नौकरी में अधिकारी का सहयोग तथा विश्वास मिलेगा। पारिवारिक व्यस्तता रहेगी। आकस्मिक व्यय से तनाव रहेगा। अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब होगा। विवेक से कार्य करें। स्थानीय धर्मस्थल की परिवार के साथ यात्रा होगी। पार्टनर से मतभेद समाप्त होगा।
🌸🎉🌹🍁🏵️🎯🌷🌺💐

बजरंग दल के विभाग संयोजक बने दिनेश

सूरजपुर: विश्व हिंदू परिषद छत्तीसगढ़ प्रांत के प्रांत कार्यकारी अध्यक्ष चंद्रशेखर वर्मा, प्रांत संगठन मंत्री जितेंद्र वर्मा एवं प्रांत मंत्री विभूति भूषण पांडे की सहमति से दिनेश साहू (अधिवक्ता) को बजरंग दल कोरिया विभाग संयोजक नियुक्त किया गया, दिनेश बजरंग दल में नगर संयोजक से लेकर प्रखंड व जिला संयोजक का कार्यभार संभाल चुके हैं तथा श्रीराम मंदिर निधि समर्पण अभियान सूरजपुर के जिला अभियान प्रमुख भी रह चुके हैं, दिनेश अब कोरिया विभाग अंतर्गत सूरजपुर जिले के साथ-साथ कोरिया जिला व मनेन्द्रगढ़ जिला का भी काम देखेंगे। इनकी नियुक्ति से बजरंग दल कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त हैं, इस नियुक्ति पर दिनेश साहू ने कहा की मैं संगठन की रीति नीति एवं हिंदुत्व मान बिंदुओं की रक्षा हेतु सदैव तत्पर रहूंगा।

एक्सिस बैंक में मिला जाली नोटों का जखीरा,,नोट बंदी के समय भी axis बैंक रहा था सुर्खियों में..

दुर्ग :– नोट बंदी के दौर में अनियमितताओं को लेकर सुर्खियों में रहे एक्सिस बैंक की दुर्ग शाखा अबकी बार जाली नोटों का जखीरा मिला है जिसमे अब तक कुल 40 की संख्या में जाली नोटों की पहचान की गई है।
कुल राशि 6100 रुपए के 500 ,200 और 100 के जाली नोट एक्सिस बैंक की दुर्ग शाखा से बरामद हुए हैं।
जिला अपराध अभिलेख शाखा की ओर से दर्ज कराई गई शिकायतीरिपोर्ट पर दुर्ग कोतवाली के द्वारा अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

दुर्ग कोतवाली पुलिस के मुताबिक एक्सिस बैंक शाखा दुर्ग के नोडल अफसर ने अपना पक्ष रखते हुए पुलिस को जानकारी दी कि, 1 मार्च 2021 से 27 अप्रैल 2021 के बीच एक्सिस बैंक की दुर्ग शाखा में 100 के 28 नोट 200 के 9 नोट एवं 500 के 3 नोट बैंक में होने की जानकारी प्राप्त हुई थी।
जिला अपराध अभिलेख शाखा दुर्ग के द्वारा एक्सिस बैंक शाखा दुर्ग से प्राप्त पत्र को बरामद जाली नोटों के साथ 16 अगस्त 2021 को कब्जे में लिया गया था ।
प्रारंभिक जांच पश्चात कल दोपहर दुर्ग कोतवाली पुलिस द्वारा अज्ञात के विरुद्ध अपराध क्रमांक 0747/21 धारा 489 ए पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

पुलिस के द्वारा जाली नोटों के नंबर भी जारी किए गए हैं ।

जाली नोट सीरिज नं 1-5FV-600619-100/- रू, 2.5FW-293522-100/- रू, 3.IME-347059 -100/- रू, 4.5EK-882571 -100/- रू5.2AU-784330 100/- रू6. 2AU-784440- 100/- रू7. 5LE-314990 100/- रू, 8.7ET – 280650-100/- रू, 9. 5AH- 389872- 200/- रू, 10. 7AG115947 -200/- रू, 11. OBF-792043-100/- रू, 12 5DA-610606-100/- रू, 13. 4DL 076845-100/- रू, 148HK-880550-100/- रू, 15. 2AU-784430-100/- रूए 16.5MW-881018-200/- रू, 17. 7DP-337579-100/- रू, 18. 9NE-419739-1 00/- रू, 19. 5 MW- 881018-200/- रू, 20. 7EU- 5 283-200/- रू, 215KH-950824-100/- रू, 22. 6UC-335573-100/- रू, 23.7CD-619575-200/- रू, 24.7EU-050283-200/- रू,25.3FM -408688-100/- रू,26.4BB-918170-100/- रू, 274DF720423-100/- रू, 28. 7KS-741087-100/- रू, 29. OGL-598035-100/- रू, 30. OGL-598035-100/- रू,31. 7ET-280650-100/- रू, 32. 8HP-727837-100/- रू,33. 5PC -364477-100/- रू,34. 1BF -508197-100/- रू, 35. 2MR-286300-100/- रू, 36. 5 DP-966728-200/- रू, 37.OFG-330405-200/- रू, 38. 4UK-872875-500/- रू, 39. 7PV-847313-500/- रू,40.9CQ-345851-500/- रू,कुल 500×031500/-रू , 200×091800/-रू, 100×282800/-रू,टोटल 40 नोट 6100/-रू है। गौरतलब है कि, इतनी संख्या में जाली नोट का जिले की एक शाखा से बरामद होना एक प्रकार से जाली नोटों का स्थानीय बाजार में धड़ल्ले से प्रचलन में होना प्रमाणित करता है।
गौरतलब है कि, अभी हाल ही में मध्यप्रदेश से भिलाई के हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में रहकर जाली नोट छापने का कारखाना चलाने वालों की गिरफ्तारी हुई थी, जिसमे जाली नोट तैयार करने ले लिए उपयोग में लाए जा रहे कंप्यूटर, स्कैनर, कागज आदि बरामद हुए थे।
आशंका है, उसी दौरान भारी मात्रा में जाली नोट बाजार चलाए गए में और बैंकों में जमा कराए गए।
बैंकों में नोट जमा कराने के दौरान नोटों की जांच स्कैनर पर होती ही है, ऐसे में एक्सिस बैंक के दुर्ग शाखा के जिम्मेदारों द्वारा जाली नोट अपने बैंक में रखना किसी गंभीर आपराधिक षड्यंत्र की ओर इशारा करता है।
बहरहाल पुलिस अपनी निष्पक्ष जांच आगे बढ़ाते हुए बैंक के अधिकारियों की भूमिका का खुलासा करने के साथ साथ बैंक तक जाली नोटों को पहुंचाने वाले के गिरेबान तक कब पहुंचती है, यह देखना होगा।

पहले आवेदन फिर निवेदन, फिर भी धर्मांतरण हुआ तो दे दना-दन – ललन प्रताप सिंह

अंबिकापुर :– सरगुजा क्षेत्र में लगातार हो रहे धर्मांतरण के विरुद्ध प्रदेश संगठन के आह्वान पर भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी, वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर, पूर्व सांसद कमलभान सिंह के नेतृत्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा सरगुजा द्वारा जन जागरूकता पदयात्रा का आयोजन किया गया।
धर्मांतरण जनजागरण पदयात्रा के स्थानीय घड़ी चौक पर समापन में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने कहा कि पूरे छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण का कुचक्र चल रहा है जब से छत्तीसगढ़ सरकार बनी है तब से भोले भाले बनवासी आदिवासियों को बहला-फुसलाकर धर्म अंतरित कर ईसाई बनाने का काम तेजी से किया जा रहा है, हजारों हजार साल से हमारी सभ्यता है जिसकी हिंदू लोक संस्कृति को वनवासी समाज ने अझुण्य बना रखा है, बनवासी व हिंदू समाज की मूल संस्कृति को जो छेड़ने का प्रयास करेगा तो पहले आवेदन फिर निवेदन फिर भी धर्मांतरण किया गया तो दे दना-दन से निपटा जाएगा।
इस अवसर पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी ने अपने संबोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ के वनांचल क्षेत्र में धर्मांतरण हमेशा से संवेदनशील मुद्दा रहा है वनवासियों को प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराने की साजिश विदेशी आक्रमणकारियों द्वारा सैकड़ों वर्षो से किया जा रहा है, फिर भी हमारे पुरखों ने अताताईयों की तलवारों से डरे बिना हिंदू धर्म का दामन नहीं छोड़ा और हमें हिंदू धर्म की संस्कृति से बांधे रखा, हम उन्हें सम्मान और गौरव से आज नमन करते हैं।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता मेजर अनिल सिंह ने कहा कि मुस्लिम आक्रमणकारियों ने 700 सालों तक देश को गुलाम बनाकर लूटा कथा हिंदुओं को धर्मांतरण करने के लिए पूरी ताकत लगा दी परंतु हिंदू समाज के संस्कृति और सभ्यता को वो नष्ट नहीं कर पाए।
इस अवसर पर पूर्व सांसद कमलभान सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार को मेरी चेतावनी है कि वे छत्तीसगढ़ में हो रही धर्मांतरण की घटनाओं को रोकें वरना हिंदू समाज आपको कभी माफ नहीं करेगा।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि अगर धर्मांतरण हो रहा है तो कांग्रेस के नेता कहां हैं, कांग्रेस में हिंदू संस्कृति को मानने वाले नेता और जनप्रतिनिधि कहां हैं, हिंदू समाज उनसे प्रश्न पूछ रहा है।
इस अवसर पर अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष राम लखन पैकरा ने कहा कि जो ताकत हिंदू धर्म व समाज में है वह किसी और किसी धर्म संप्रदाय में नहीं है, हिंदू जनजाति समाज सबसे बड़ा समाज है और आज यही आदिवासी समाज धर्मांतरण के कारण खतरे में है।
इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विजय सिंह तोमर ने कहा कि जब तक सरगुजा से धर्मांतरण समाप्त नहीं हो जाता तब तक युवा मोर्चा का एक-एक कार्यकर्ता चैन से नहीं बैठेगा।
सभा को जिला महामंत्री देवनाथ सिंह पैकरा, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष फुलेश्वरी सिंह, आलोक दुबे , मधुसूदन शुक्ला, संजय सोनी तथा नगर युवा मोर्चा अध्यक्ष निशांत सिंह सोलू ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन युवा मोर्चा के जिला महामंत्री संजीव वर्मा व अंशुल श्रीवास्तव ने किया तथा आभार प्रदर्शन जिला उपाध्यक्ष आर डी चौहान ने किया।
इस अवसर पर नगर निगम नेता प्रतिपक्ष प्रबोध मिंज , भाजपा जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता ,जिला उपाध्यक्ष प्रशांत त्रिपाठी, अंबिकेश केसरी , डी के पूरिया, मधु चौराहा, विकास पांडे, राधे श्याम ठाकुर, संतोष दास, रूपेश दुबे , मनोज गुप्ता, रामप्रवेश पांडे ,सर्वेश तिवारी, अजय प्रताप सिंह, राजेंद्र जायसवाल दीक्षा अग्रवाल रमेश जायसवाल दूधनाथ गोस्वामी रज्जू राम चंद्रिका यादव जन्मेजय मिश्रा बिहारी तिर्की, प्रयागराज साहू संजू सेठ, उमा पांडे, प्रेमानंद तिग्गा, सेतराम बड़ा, नीरू मिस्त्री, दुर्गा शंकर दास ,शरद सिन्हा, चंदन दास, विकास जायसवाल, अभिमन्यु सिंह, लोकेश राजवाड़े, मुनेश्वर यादव, बालकेश्वर यादव, दीपक यादव दिगंबर यादव महेश्वर राजवाड़े लखन लाल यादव दिनेश नागेश राम भरोस, कपिल राजवाड़े पंचानंद कुमार सौरव अग्रवाल अनिश यादव, विक्की सोनी नरेंद्र पैकरा सुनील यादव अतीश पांडे अकीलसाय मरावी, विकास शुक्ला रवि सोनी धीरज सिंह जायसवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नर्मदापुर व तहसील मार्ग की हालत बेहद खराब,,,गड्ढों की वजह से रास्ते में चलना हुआ दुभर..

मनीष चौबे
मैनपाट :–
मैनपाट क्षेत्र के नर्मदापुर व तहसील रोड बेहद खस्ताहाल हो गई है, इसमें बाकसाईड से भरे हुए ट्रक के आने जाने रोड़ की स्थिती काफी खराब हो गई है। बारिश के दौरान सड़क पर जगह जगह पानी और कीचड़ का जमाव हो गया है। इन रास्तों पर गड्डे की भरमार हो गई है,इसमें लोगो को पैदल चलने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा रहा है। यह घटिया निर्माण का भेट चड़ चुका है इसमें आने जाने वाले स्वास्थयकर्मी, मरीज ,बच्चे, बुजुर्ग गाड़ी चालक को आने जाने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।रास्ते में ऐसे गड्डे है जो बड़ी दुर्घटना को आमंत्रण दे रहे हैं एसएमडीसी ठेकेदार के द्वारा घटिया सड़क निर्माण किए जाने के बाद सड़क की हालत खराब हो गई हैं जिसे सुधारा नहीं जा रहा है, ना ही ग्राम पंचायत के सचिव सरपंच इस ओर ध्यान दें रहे हैं।

सरगुजा पुलिस की बड़ी सफलता,चोरी की 24 बाइक बरामद

अंबिकापुर मुखबिर की सूचना के आधार पर विद्याधर पिता पन्ना दास उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम असोला थाना अम्बिकापुर जो कि पूर्व में भी मोटरसायकल चोरी के मामले में चालान हो चूका हैं एवं वर्तमान में कोरोना काल में पैरोल पर जेल से छुटा हुआ हैं, को एक मोटरसायकल के साथ पकड़ा गया और पूछताछ करने पर गाड़ी का चोरी का होना एवं अपने साथियों करमू, अजय एवं प्रेम दास के साथ मिलकर अम्बिकापुर शहर एवं देहात के विभिन्न स्थानों से दोपहिया वाहन चोरी करना स्वीकार किया। इस पर ग्राम असोला से करमू दास पिता सुखनंदन उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम असोला थाना अम्बिकापुर जो पूर्व में आरोपी विद्याधर के साथ मोटरसायकल चोरी के प्रकरण में ही चालान हो चुका हैं और जमानत पर छूटा हुआ था को पकड़ा गया एवं पूछताछ पर आरोपी विद्याधर व करमू ने गाड़ियों को चोरी कर अम्बिकापुर शहर एवं ग्राम कंठी, करजी, शिवपुर केवरा, असोला जिला सूरजपूर के ग्राम पहाड़गांव, जिला बलरामपुर के ग्राम घटगांव एवं जिला जशपुर के ग्राम मैनी में बिकी करना बताया जिस पर टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए चोरी के दोपहिया वाहनों को एवं खरीदने वाले लोगों को उपरोक्त दर्शित स्थानों से पकडकर गाड़ियों को बरामद किया गया। आरोपियों के विरुद्ध धारा 41 (14) दंप्रसं / 379,411 भादंस के तहत कार्यवाही की जा रही हैं। आरोपियों से कुल 24 दोपहिया बाहन बरामद किया गया हैं जिनकी अनुमानित कीमत करीब दस लाख रुपये हैं अजय एवं प्रेम दास की तलाश जारी हैं जो इनके मिलने पर और भी चोरी के दोपहिया वाहन बरामद होने की संभावना हैं। बरामद वाहनो के इंजन एवं चेचिस नंबर के आधार पर सरगुजा रेंज के समस्त थानों / चौकी के चोरी गये वाहनों एवं दर्ज अपराध के बारे में पृथक से जानकारी लेकर अग्रिम कार्यवाही की जा रही हैं। उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अनुप एक्का, सउनि प्रमोद पाण्डेय, सउनि सरफराज फिरदौसी सउनि भूपेश सिंह, सउनि डाकेश्वर सिंह प्र०आर० धीरज गुप्ता, अजय पाण्डेय आरक्षक राकेश शर्मा, विकास सिंह, मंटू गुप्ता, राकेश यादव, कुंदन सिंह, रुपेश मंहत संजीव पाण्डेय, इदरीश खान, राजकुमार यादव सक्रिय रहे।

अपराधियों की लिस्ट
01. विद्याधर दास पिता पन्ना दास उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम असोला थाना अपुर 02. करमू दास पिता सुखनंदन उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम असोला थाना अपुर 03. अमृत दास पिता रामदेव राम उम्र 22 वर्ष निवासी पहाडगांव थाना जयनगर 04. विनय गुप्ता पिता प्रभुनारायण गुप्ता उम्र 28 वर्ष निवासी घटगांव थाना राजपुर 05. चिन्नू मित्तल पिता सुनील मित्तल उम्र 19 वर्ष निवासी ठनगनपारा थाना अपुर .06. हीरा दास पिता ननकू उम्र 39 वर्ष निवासी असोला थाना अपुर 07. जिम्मी प्रसाद मंहत पिता स्व० ननकू उम्र 30 वर्ष निवासी असोला थाना अपुर 08. लालबहादूर राजवाडे पिता गोकूल उम्र 24 वर्ष निवासी कंठी थाना दरिमा 09. लाला राजवाडे पिता समरथ उम्र 30 वर्ष निवासी शिवपुर थाना दरिमा 10. अनिल नायक पिता जनव नायक उम्र 30 वर्ष निवासी कंठी थाना दरिमा 11. उमेश प्रजापति पिता दमहर उम्र 27 वर्ष निवासी मैनी जिला जशपुर

राजधानी में अपराधियों के हौसले बुलंद,, नहीं रहा पुलिस का कोई खौफ…

रायपुर :– राजधानी रायपुर में अपराधियो में पुलिस का खौफ पुरी तरह खत्म होता हुआ नजर आ रहा है, शहर में एक बार फिर एक युवक की चाकूओ से गोदकर हत्या कर दी गई हैं। आपको बता दे कि गुढियारी निवासी देवा नायडू का तेलघानी नाका स्थित रेल्वे माल गोदाम के पास कुछ अज्ञात युवको से विवाद हुआ जहां देवा पर ताबडतोड चाकूओ से कई वार किये गए जिससे देवा गंभीर रूप से घायल हो गया और आरोपी मौके से एक ऑटो में बैठकर फरार हो गए।
घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगो ने पुलिस को सूचना दी तो मौके पर पहुंची गंज थाना पुलिस ने गंभीर रूप से घायल देवा नायडू को लहुलुहान हालत में मेकाहारा अस्पताल पहुंचाया जहां मौजूद डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतक भी पुराना चाकूबाज था और चाकूबाजी की कई वारदातो को अंजाम दे चुका था। पुलिस भी किसी पुरानी रंजिश समेत सभी पहलुओ पर जांच में जुटी हुई है और गंज थाना पुलिस ने इस मामले के 4 आरोपियो जिनमें कुछ नाबालिगो को भी हिरासत में लेकर पुछताछ कर रही है

सेवानिवृत्त शिक्षिका के अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी,,,, पुलिस ने किया दोनो आरोपियों को गिरफ्तार…

अम्बिकापुर :– सेवानिवृत्त शिक्षिका स्व. श्रीमती शाति पटेल निवासी महापौर पारा सुभाषनगर की अंधे कत्ल की गुत्थी को गांधीनगर पुलिस ने 48 घंटे के अंदर सुलझा लेने में सफलता हासिल की हैं। शिक्षिका की हत्या शिक्षिका के यहां काम करने वाली नौकरानी के बेटे ने अपने एक अन्य मित्र के साथ मिलकर की थी। आपको बता दें की मृत शिक्षिका शांति पटेल विरेन्द्र शर्मा के मकान को किराये में लेकर रहती थी शाति पटेल के मोबाईल नंबर पर फोन नहीं लगने और फोन करने पर डायवर्ट बताने तथा सामने का मेन गेट खुला होने और मकान में ताला लगे होने की सूचना मृतिका शांति पटेल के भतीजे द्वारा पुलिस को दी गई थी। प्रार्थी द्वारा सोमवार को मौसी के घर जीजा के साथ जाकर देखा गया था तो वहां मौसी शांति पटेल का शव खून से लतपथ किचन के दरवाजे के पास पड़ा हुआ था। प्रार्थी की सूचना पर गांधीनगर पुलिस ने मर्ग क0 59 / 20212 धारा 174 जा० फौ० तथा अपराध क 395 / 2021 धारा 302 450 भादवि कायम कर घटना के संबंध में पतासाजी शुरू कर दी थी इसी बीच पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मृतिका के घर से चोरी हुई कार सीजी 12 एजें 9351 बस स्टैण्ड की तरफ से तेजी से विश्रामपुर की तरफ जा रही है। जिसके बाद पुलिस द्वारा कार का पीछा कर काली घाट के पास घेराबंदी कर कार को रोका गया जिसमें दो लडके अनुराग सिंह मरकान और पृथ्वीराज मैना मिले। पुलिस द्वारा दोनो आरोपियों को हिराशत में लेकर पुछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पृथ्वीराज मैना की मां मृतिका शांति पटेल के घर में नौकरानी का काम करती थी,घटना के कुछ दिन पूर्व मृतिका के द्वारा उसको काम करने से मना कर दिया गया था। आरोपी पृथ्वी राज अपनी मां के साथ मृत्तिका शांति पटेल के घर पूर्व में भी जा चुका था। आरोपी पृथ्वीराज को पता था कि मृतिका घर में अकेली रहती है। पैसे की जरूरत और एक ही बार में सेटल होने की लालच में आरोपी पृथ्वीराज और अनुराग दोनों ने मिलकर चोरी लुट का प्लान बनाया और दिनांक 20.08.2021 रात में लगभग 02:00 बजे मृतिका के घर पीछे की बाउंड्रीवाल फादकर आगन में पहुंच गये। रात में कोशिश करने के बाद भी जब घर में नहीं घुस पाये तो मृतिका के आगन में छिप कर दरवाजा खुलने का इंतजार करने लगे जब मृतिका सुबह लगभग 07.00 बजे अपने घर आगन का दरवाजा खोली तो मौका पाकर आरोपी पृथ्वीराज मैना और अनुराग सिंह मरकाम दोनो घर अंदर घुस गये और घर किचन में रखे दो चाकु को दोनों एक एक पकड लिये और घर अंदर सोफे के पीछे छिप गये तभी मृतिका बाथरूम से बाहर आयी और कमरे हाल में झाडु लगाने लगी तभी दोनो आरोपी पृथ्वीराज और अनुराग मिलकर मृतिका शांति पटेल को पीछे से पकड कर जमीन पर पटक दिये तथा मृतिका के द्वारा चिल्लाने पर बेडरूम के गेट पर लगा पर्दा को खीच कर उसके मुह में बांध दिये उसी दौरान मृतिका ने आरोपी पृथ्वीराज के दाहिने हाथ की अंगुली को दांत से काट लिया दोनों आरोपी द्वारा मृतिका के हाथ को गमछे और पैर को बेल्ट से बाघ कर पहले चाकू से गला को काटे, गला जब नहीं कटा तो कमरे में रखे परसुल से आरोपी पृथ्वीराज और अनुराग ने मिलकर मृतिका के गला को काट दिया। मृतिका के मोबाईल, एटीएम कार्ड, चेक बुक, आलमारी में रखे लगभग 6000/- रूपये लेकर मृतिका के कार फोर्ड फिएस्टा का सीजी एजे 9351 से कार लेकर भाग गये। घटना को अंजाम देने के बाद दोनो आरोपी दिनांक 21.08.2021 से 24.08.2021 के बीच कार से इधर उधर भाग कर मृतिका के घर से मिले पैसे से डीजल डलवाकर घुम रहे थे। मृतिका के मोबाईल नंबर में एटीएम कार्ड के माध्यम से फोन में डाउन लोड कर आनलाईन भी पैसा खर्च कर रहे थे। उक्त दोनों आरोपीयों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय अम्बिकापुर पेश किया गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अलरिक लकडा, उप निरी० भोज गुप्ता, साईबर सेल प्रभारी ओपी यादव एवं साईबर टीम, सउनि रविन्द्र सिंह, सउनि दिलीप दुबे, प्र० आर० सतीश सिंह, सुरेश गुप्ता, अमृत सिंह, निलेन्द्र लकडा, असलम, अनिल सिंह, राजेश्वर खलखो, सलिम, इन्द्रदेव तिर्की, अमरेश सिंह, म० आर० जयंती बड़ा सक्रिय रहे।

ग्राम सभा में महिला सरपंच द्वारा पत्रकार पर लाठी से हमला..

अम्बिकापुर :– अंबिकापुर जनपद के अंतर्गत ग्राम पंचायत भीठ्ठी कला के महिला सरपंच जुगमुनिया ने किया स्थानीय पत्रकार हिंगोरा सिंह के ऊपर भरी ग्राम सभा में लाठी से हमला हमले में हिंगोरा सिंह जख्मी हो गए। दरअसल ग्राम सभा के दौरान हिंगोरा सिंह ने सरपंच से किए कुछ तीखे सवाल नल जल योजना के तहत किए जिससे सरपंच तिलमिला उठी और यकायक पत्रकार पर लाठी से हमला कर बैठी तत्काल इसकी शिकायत दर्ज कराने पत्रकार हिंगोरा सिंह मणिपुर चौकी पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज करवाया। तत्काल चौकी प्रभारी द्वारा उनका चिकित्सकीय इलाज करवा कर मामले की विवेचना की जा रही है आगे देखने वाली बात है कि किस प्रकार कार्यवाही की जाती है बहरहाल आज पत्रकार कितना असुरक्षित है वह देखने को सामने आया की एक जनप्रतिनिधि भरी पंचायत में पत्रकार के पूछे इस सवाल के जवाब के बदले लाठी और डंडे से हमला कर घायल कर दिया जा रहा है इस दौरान गांव के वरिष्ठ गणमान्य नागरिक सभी उपस्थित थे ग्राम पंचायत की महिला सचिव भी मौके पर उपस्थित थे।

क्या कहती हैं आपकी भाग्य रेखाएं,,,जाने कैसा रहेगा आपका आज का दिन…

आज का राशिफल एवं पंचांग 25 अगस्त 2021, बुधवार
🍁🌺💐🌸🏵️🌷🎉🎯🌹
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन्-2021
अयन-दक्षिणायण
मास-भाद्रपद
पक्ष-कृष्ण
संवत्सर नाम-आनन्द
ऋतु-शरद
वार-बुधवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-तृतीया
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-उत्तराभाद्रपद
योग (सूर्योदयकालीन)-शूल
करण (सूर्योदयकालीन)-विष्टि
लग्न (सूर्योदयकालीन)-सिंह
शुभ समय- 6:00 से 9:11, 5:00 से 6:30 तक
राहुकाल- दोप. 12:00 से 1:30 बजे तक
दिशा शूल-ईशान
योगिनी वास-आग्नेय
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-मीन
व्रत/मुहूर्त-गणेश चतुर्थी व्रत (चंद्रोदय रात्रि 9:08)/ कज्जली तीज व्रत
यात्रा शकुन-हरे फल खाकर अथवा दूध पीकर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम:।
आज का उपाय-गणेश मंदिर में दूर्वा की माला अर्पित करें।
वनस्पति तंत्र उपाय- अपामार्ग के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🌹🎯🎉🌷🌸🌸💐🌺💐
आज का राशिफल
💐🌺🌸🌺🌸

मेष:-

उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। शत्रु शांत होंगे। कष्ट-भय की संभावना, अस्वस्थता, आलस्य का अनुभव करेंगे। धनागम होगा। लाभ-हानि बराबर रहेंगे।
🌸🌺💐🌷🎉🎯🌹🏵️🍁

वृष:-

मेहनत‍ का फल मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी। मातृपक्ष से परेशानी होगी। दुर्घटना की संभावना है। धन मिलने की परिस्‍थिति निर्मित होगी। धनागम के अवसर बढ़ेंगे। प्रमाद का त्याग करना होगा।
🍁🏵️🎯🎯🎉🌷💐🌺🌸

मिथुन:-

यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ होगा।शुभ समाचार की आशा बंधेगी। शत्रु षड्यंत्र रचेंगे। सावधान रहने की आवश्यकता है। पराक्रम दिखलाने का अवसर है। लाभ होगा। रिश्वत न लें।
🌸🌺💐🌷🎉🎯🏵️🍁🌹

कर्क:-

दौड़-धूप अधिक होगी। बुरी सूचना मिल सकती है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। धनलाभ के अवसर प्राप्त होंगे। अकारण भय व्याप्त होगा। शत्रु शांत होंगे। वाहन देखकर चलाएं। परिस्‍थितियां अनुकूल होंगी। कुछ विरोध होगा।
🌹🍁🏵️🎯🎉🌷💐🌺🌸

सिंह:-

रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। व्यवसाय मनोनुकूल लाभ होगा। रोग घेरेंगे। चिंताएं बढ़ेंगी। शत्रु शांत होंगे। अपमान, कष्ट, कलह से बचना होगा। राज्य से लाभ के अवसर बढ़ेंगे। लाभ होगा।
🌸🌺💐🌷🎉🎯🏵️🍁🌹

कन्या:-

संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। थकान महसूस होगी। रोजगार में वृद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी। कष्टों में वृद्धि के योग हैं। कुछ नए कार्य की संभावना सिद्ध होगी। कष्टों में निवृत्ति नहीं होगी। कलह से बचना होगा। अधिकार के लिए प्रयत्न करना होगा।
🌹🍁🏵️🎯🎉🌷💐🌺🌸

तुला:-

कोर्ट व कचहरी के कार्य बनेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। हानि, भय, कष्ट का वातावरण बनेगा। कुछ लाभ के आसार दिखेंगे। दुखद समाचार मिलने की संभावना है।कुछ लाभ के आसार दिखेंगे।
🌸🌺💐🌷🎉🎯🏵️🍁🌹

वृश्चिक:-

चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। व्यवसाय ठीक चलेगा। जल्दबाजी न करें। कष्ट होंगे। खर्च बढ़ेंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। धनागम के अवसर बनेंगे। ‘आ बैल मुझे मार’ की स्‍थिति निर्मित न होने दें। व्यापारी सोच-समझकर निर्णय लें।
🌹🍁🏵️🎯🎉🌷💐🌺🌸

धनु:-

राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बढ़ेगी। हानि-लाभ का वातावरण बनेगा। पराक्रम बढ़ेगा। विजय मिलेगी, गर्व न करें। ईमानदारी से कार्य करते रहें। स्त्री सुख, यात्रा में हानि, दुख। विरोधी कष्ट देंगे।
🌸🌺💐🌷🎉🙈🎯🏵️🍁

मकर:-

कार्यप्रणाली में सुधार होगा। योजना फलीभूत होगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। यात्रा के योग बनेंगे। लाभ होगा। राज्य से परेशानी हो सकती है। स्त्री को कष्ट। जायदाद वृद्धि के योग बनेंगे। विरोधी सक्रिय होंगे।
🌹🍁🏵️🎯🙈🎉🌷💐🌺

कुंभ:-

यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। बकाया वसूली होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। नेत्र पीड़ा की संभावना। कुछ लाभ। यात्रा के योग टलेंगे। विरोधी सक्रिय होंगे। शांति बनाना आवश्यक है।
🌺💐🌷🎉🙈🎯🏵️🍁🌹

मीन:-

चिंता तथा तनाव रहेंगे। फालतू खर्च होगा। चोट व रोग से बचें।आवश्यकताएं बढ़ेंगी। आर्थिक तंगी हो सकती है। कर्ज से बचें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। शत्रु परेशान करेंगे। हानि नहीं पहुंचा पाएंगे।
🌹🍁🏵️🎯🙈🎉🌷💐🌺

प्रदेश स्तर की जिम्मेदारी मिलने की संभावना के बीच, युथ इंटक जिला अध्यक्ष आशीष शील का इस्तीफा

आज दिनांक 24 .8.2021 को युथ इंटक की कार्यकारणी का बैठक होटल मधुर मिलन मे हुई, जंहा जिला कांग्रेस कमेटी के जिला सचिव दिलीप धर व इंटक जिला अध्यक्ष राजा पाठक उपस्थित हुए इस सम्मेलन मे आशीष शील जो कि पिछले 3 वर्षो से युथ इंटक जिला अध्यक्ष के रूप मे पदस्थ थे आज दिलीप धर व राजा पाठक को अपने जिला अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दिया व राजा पाठक द्वारा नये जिला अध्यक्ष सतीष घोष को मनोनित किया गया। वही इंटक जिला अध्यक्ष द्वारा असंगठित जिला अध्यक्ष के रूप मे आयुष पासवान को मनोनित किया गया जल्द ही दोनो का नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष दिपक दूबे जी के निर्देशानुसार किया जायेगा।

मैनपाट में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की बैठक संपन्न,प्रदेश सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन करने की रणनीति पर हुआ विचार

मनीष चौबे/ मैनपाट में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की बैठक संपन्न हुई इस बैठक में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। मैनपाट पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष शंकर यादव के अगुवाई में 13 सितंबर को बड़े आंदोलन की तैयारी की रणनीति पर विचार किया गया जिसमे व्यापक स्तर पर आंदोलन की तैयारी पर भी विचार किया गया। जिले के पिछड़े वर्ग रणनीति 13 सितम्बर तक प्रदेश सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन करने के विचार के साथ संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में शंकर यादव,कृपाल यादव, कमलेस्वर यादव, बालेश्वर यादव सहित बड़े संख्या में पिछड़ा वर्ग के अधिकारी सम्मलित रहे।

मुख्य मार्ग को खोद कर किया जा रहा है नाली निर्माण,, आवागमन व्यवस्था के चौपट होने से आम नागरिक परेशान..

कोरिया :– चिरमिरी गोदरीपारा के मुख्य सड़क को खोदकर नाली का निर्माण किया जा रहा हैं जिससे आम नागरिकों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं। बारिश के समय में मुख्य सड़क किनारे नाली निर्माण के लिए खोदे गए बड़े बड़े गड्ढों में पानी भर रहा हैं और गड्ढों के कारण आवागमन में बहुत सी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस मेन रोड से लगी हुई बस्ती है जिससे लोगों को आने जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है इसके साथ ही दुकानदारों के धंधे पर भी काफी बुरा असर पड़ रहा हैं।


इस बारे में जब स्थानीय लोगों से बात किया गया तब उन्होंने बताया कि यहां नाली का निर्माण पहले से ही किया हुआ था यदि नाली की साफ सफाई करा दी जाती तो इतनी दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ता। यह सरासर ठेकेदार की मनमानी हैं जिसके कारण लोगों को बहुत सी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

आज का राशिफल एवं पंचांग…

आज का राशिफल एवं पंचांग 24 अगस्त 2021, मंगलवार
💐🌸🍁🌹🔥🏵️🌷🎉🎯
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन्-2021
अयन-दक्षिणायण
मास-भाद्रपद
पक्ष-कृष्ण
संवत्सर नाम-आनन्द
ऋतु-शरद
वार-मंगलवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-द्वितीया
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-पूर्वाभाद्रपद
योग (सूर्योदयकालीन)-सुकर्मा
करण (सूर्योदयकालीन)-गरज
लग्न (सूर्योदयकालीन)-सिंह
शुभ समय-10:46 से 1:55, 3:30 5:05 तक
राहुकाल- दोप. 3:00 से 4:30 बजे तक
दिशा शूल-उत्तर
योगिनी वास-उत्तर
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-मीन
व्रत/मुहूर्त-फलद्वितीया/त्रिपुष्कर योग/भद्रा
यात्रा शकुन- दलिया का सेवन कर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ अं अंगारकाय नम:।
आज का उपाय-हनुमान मंदिर में बूंदी के लड्डू चढाएं।
वनस्पति तंत्र उपाय- खैर के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🎯🎉🌷🏵️🔥🍁🌸💐🌺

आज का राशिफल
🍁🍁🍁🍁🍁

मेष:-

पुराने मित्र व संबंधियों से मुलाकात होगी। शुभ समाचार मिलेंगे। मान बढ़ेगा। प्रसन्नता रहेगी। मन में उत्साह रहेगा, जिससे कार्य की गति बढ़ेगी। आपके कार्यों को समाज में प्रशंसा मिलेगी। भागीदारी में आपके द्वारा लिए गए निर्णयों से लाभ होग।
🍁🌺💐🌸🔥🏵️🌷🎉🎯

वृष:-

पुराना रोग उभर सकता है। प्रयास सफल रहेंगे। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। यात्रा का शुभ योग होने के साथ ही कठिन कार्य में भी सफलता मिल सकेगी। रिश्तेदारों से संपत्ति संबंधी विवाद हो सकता है। व्यापार-नौकरी में लाभ होगा।
🎯🎉🌷🏵️🔥🌸💐🌺🍁

मिथुन:-

दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। चिंता तथा तनाव रहेंगे। व्यावसायिक योजनाओं का क्रियान्वयन नहीं हो पाएगा। परिवार की चिंता रहेगी। आय से व्यय अधिक होंगे। अजनबियों पर विश्वास से हानि हो सकती है।
🍁🌺💐🌸🔥🏵️🌷🎉🎯

कर्क:-

रोजगार में वृद्धि होगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। राजनीतिक व्यक्तियों से लाभकारी योग बनेंगे। मनोबल बढ़ने से तनाव कम होगा। साझेदारी में नवीन प्रस्ताव प्राप्त हो सकेंगे।
🎯🎉🌷🏵️🔥🌸💐🌺🍁

सिंह:-

बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा सफल रहेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। जोखिम न लें। अपने व्यसनों पर नियंत्रण रखें। यात्रा से लाभ होगा। वाहन-मशीनरी खरीदी के योग हैं। व्यवसाय में अड़चनें आएंगी।
🍁🌺💐🌸🔥🏵️🌷🎉🎯

कन्या:-

नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। मान-सम्मान मिलेगा। नेत्र पीड़ा हो सकती है। अधिकारी वर्ग विशेष सहयोग नहीं करेंगे। ऋण लेना पड़ सकता है। यात्रा आज नहीं करें। परिवार के कार्यों को प्राथमिकता दें।
🎯🎉🌷🏵️🔥🌸💐🌺🍁

तुला:-

जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद को बढ़ावा न दें। कुटुंबियों से संबंध सुधरेंगे। शत्रुओं से सावधान रहें। व्यापार लाभप्रद रहेगा। खर्चों में कमी करें। सश्रम किए गए कार्य पूर्ण होंगे।
🍁🌺💐🌸🏵️🌷🎉🎯🌹

वृश्चिक:-

भ्रम की स्थिति बन सकती है। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कानूनी अड़चन दूर होगी। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य संबंधी समस्या हल हो सकेगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। अपनी वस्तुएं संभालकर रखें। रुका धन मिलेगा।
🌹🎯🎉🌷🏵️🌸💐🌺🍁

धनु:-

भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। अर्थ संबंधी कार्यों में सफलता से हर्ष होगा। सुखद भविष्य का स्वप्न साकार होगा। विचारों से सकारात्मकता बढ़ेगी। व्यापार में इच्छित लाभ होगा।
🍁🌺💐🌸🏵️🌷🎉🎯🌹

मकर:-

विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। अच्छे लोगों से भेंट होगी जो आपके हितचिंतक रहेंगे। योजनाएं फलीभूत होंगी। नौकरी में पदोन्नाति के योग हैं। आलस्य से बचकर रहें। परिवार की मदद मिलेगी।
🌹🎯🎉🌷🏵️🌸💐🌺🍁

कुंभ:-

कष्ट, भय, चिंता व बेचैनी का माहौल बन सकता है। दु:खद समाचार मिल सकता है, धैर्य रखें। किसी के भरोसे न रहकर अपना कार्य स्वयं करें। महत्वपूर्ण कार्यों में हस्तक्षेप से नुकसान की आशंका है। व्यापार-व्यवसाय मध्यम रहेगा।
🍁🌺💐🌸🏵️🌷🎉🎯🌹

मीन:-

धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कोर्ट व कचहरी के कार्य बनेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। चोट व रोग से बचें। कार्य-व्यवसाय में लाभ होने की संभावना है। सामाजिक समारोहों में भाग लेंगे। सुकर्मों के लाभकारी परिणाम मिलेंगे।
🌹🎯🎉🌷🏵️🌸💐🌺🍁

दर्दनाक सड़क हादसे में विधायक के बेटे सहित 3 की मौत…

कोरबा देर रात एक सड़क हादसे में मरवाही विधायक के बेटे सहित दो अन्य की मौत हो गई है मिली जानकारी के अनुसार मरवाही विधायक के के ध्रुव के बेटे प्रवीण ध्रुव जो की विद्युत विभाग में ए ई के पद में पदस्थ थे। रात करीब 7 बजे प्रवीण ध्रुव अपनी कर में जे ई कुशल कुमार व ठेका कर्मी शंकर कुमार के साथ ग्राम बिंझरा फाल्ट सुधारने आए थे फाल्ट ठीक कर रात करीब 12 बजे पोड़ी वापस आ रहे थे तभी कोरबा अंबिकापुर मार्ग पर रॉयल बस से उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
बस अंबिकापुर से रायपुर की ओर जा रही थी।
दुर्घटना इतना भयानक थी की कर सवार तीनो की मौके पर ही मौत हो गई। घंटो की मशक्कत के बाद गैस कटर से कटकर तीनो शवों को बाहर निकाला जा सका।

बारिश में जानलेवा बनी अस्करा की मनरेगा सड़क,किसी बड़ी दुर्घटना को दे रहा है आमंत्रण

मनीष चौबे मैनपाट सड़क पर गड्डे, पानी, जोखिम में जान। मैनपाट विकासखंड के ग्राम पंचायत अस्करा मुख्य बस्ती से धबई ढोडी तक सड़क का निर्माण मनरेगा द्वारा कराया गया था लेकिन बारिश के दौरान सड़क पूरी तरह खराब हो गई है, रास्ते में जगह जगह पे कीचड़ और गड्ढों का जमाव हो गया है, इन रास्तों पर गढ़ों का भरमार है इसमें लोगों का पैदल भी चल पाना काफी मुश्किल हो गया है। यह घटिया निर्माण की भेट चढ़ चुका है।बच्चे,बुजुर्ग, दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। रास्ते में ऐसे गड्ढे हैं जो बड़ी दुर्घटना को आमंत्रण दे रहे हैं,लेकिन ग्राम पंचायत के सचिव सरपंच इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

मैनपाट में मनाया गया मुख्यमंत्री का जन्म दिन

मनीष चौबे मैनपाट छत्तीसगढ़ के मुखिया भूपेश बघेल के जन्म दिन के अवसर पर मैनपाट में छत्तीसगढ़ गौ सेवा दल सदस्य अटल बिहारी यादव और उनके सहयोगियों द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कमलेश्वरपुर में मरीजों को फल बांटा गया तथा आई टी सेल के अध्यक्ष नरेंद्र यादव द्वारा केक काटकर मुख्यमंत्री का जन्म दिन मनाया गया।
इस कार्यकर्म में उमेश यादव विकी गुप्ता,सुनील यादव,समीर,अरुण मिंज,साजिद खान आदि उपस्थित रहे

अंबिकापुर मेयर कॉलोनी में सेवानिवृत शिक्षिका की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या,, मौके पर पहुंची पुलिस तो शव से आने लगी थी दुर्गंध…

अम्बिकापुर :– अम्बिकापुर में एक सनसनीखेज मर्डर केश सामने आया है। मेयर कॉलोनी में किराए के मकान में रहने वाली सेवानिवृत्त शिक्षिका श्रीमती शांति देवी पटेल की घर में सब्जी काटने वाले औजार से गला रेत कर बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी गई।
मामले का खुलासा तब हुआ जब उनके रिश्तेदार उन्हे कई दिनों से फोन कर रहे थे लेकिन उनका फोन नही लग रहा था जिसमे उनके एक रिश्तेदार द्वारा शुक्रवार को उनके किराए के मकान पर जाकर हाल चाल जानना चाहा तो घर में ताला बंद था और फोन लगातार बंद आ रहा था। जिसपर आज उनके रिश्तेदार ऋषि पटेल द्वारा किसी अनहोनी की शंका पर पुलिस को इसकी सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस एवं परिजनों द्वारा उस घर का ताला तोड़ा गया तो अंदर शांति देवी की लाश मिली। जब घर को खोला गया तो घर से लाश से बदबू आनी शुरू हो गई थी जिससे लगता है की हत्या 3 से 4 दिन पहले हुई होगी।
मिली जानकारी के अनुसार शांति देवी की हत्या सब्जी काटने वाले हथियार से लगा रेत कर की गई है। अपराधी द्वारा शांति देवी के गले को काफी बुरी तरह काटा गया है, मृतिका का गर्दन लगभग आधा कट चुका था। शांति देवी के मकान से उनकी फोर्ड कार भी गायब है,यह कार अपराधी द्वारा ही चोरी की गई है या किसी अन्य द्वारा यह जांच का विषय है,फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
सरगुजा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती चंचल तिवारी ने मीडिया को मामले के बारे में जानकारी दी और जांच के बाद आगे की कार्यवाही किए जाने की बात कही।

एसपी ने जारी किए टीआई , एसआई तथा एएसआई समेत 11 पुलिसकर्मियों का तबादला आदेश…

कोरिया :– कोरिया एसपी संतोष कुमार सिंह ने आज जारी किए। जारी आदेश में टीआई, एसआई और एएसआई समेत 11 पुलिस कर्मियों का तबादला किया गया है।
देखे आदेश

error: Content is protected !!