Home Blog Page 211

भीषण सड़क हादसे में 12 की मौत, 6 गंभीर रूप से घायल…

राजस्थान :– राजस्थान में नागौर स्थित श्रीबालाजी के पास मंगलवार सुबह भीषण हादसे में मध्यप्रदेश के 12 लोगों की मौत हो गई है, 6 की हालत गंभीर है। इनमें 6 महिलाएं और 2 पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई थी। हादसे के बाद 2 महिलाओं और 1 पुरुष को बीकानेर रैफर किया गया था, जिनकी रास्ते में ही मौत हो गई। एक पुरुष की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। नोखा बाइपास पर एक तूफान जीप और ट्रेलर के बीच भीषण टक्कर हुई। इसके बाद हाईवे पर काफी लंबा जाम लग गया है। सभी मृतक MP के उज्जैन जिले के घटिया पुलिस स्टेशन के गांव सज्जन खेड़ा व दौलतपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और MP के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर दुख जताया है।

जीप ओवरलोड थी

बताया जा रहा है कि 12 सीटर जीप (तूफान) में 18 लोग सवार थे। उज्जैन के घटिया थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि गांव से 40 लोग 3 गाड़ियों में सवार होकर रविवार शाम को गए थे। करणी माता के दर्शन के बाद दो गाड़ियां दर्शन के लिए रामदेवरा चली गईं, जबकि तूफान जीप के लोग बालाजी दर्शन के लिए जा रहे थे। इस बीच नागौर से नोखा की तरफ जा रहे ट्रेलर ने टक्कर मार दी।

8 की मौके पर ही मौत, 3 ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ा

बताया जा रहा है कि सामने से आ रहे ट्रेलर ने जीप को टक्कर मार दी। यह हादसा इतना दर्दनाक था कि मौके पर ही 8 लोगों की मौत हो गई। तीन लोगों ने अस्पताल जाते वक्त दम तोड़ दिया और एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। कई लोगों के शव जीप में ही फंसे रहे। हादसे के दौरान स्थानीय लोग वहां पहुंचे और पुलिस और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। स्थानीय लोगों की मदद से शवों को बाहर निकाला गया।

आज का राशिफल एवं पंचांग…

आज का राशिफल एवं पंचांग 31 अगस्त 2021, मंगलवार
🍁🌹💐🎯🌷🔥🏵️🌸🌺
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन्-2021
अयन-दक्षिणायण
मास-भाद्रपद
पक्ष-कृष्ण
संवत्सर नाम-आनन्द
ऋतु-शरद
वार-मंगलवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-नवमी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-रोहिणी
योग (सूर्योदयकालीन)-हर्षण
करण (सूर्योदयकालीन)-तैतिल
लग्न (सूर्योदयकालीन)-सिंह
शुभ समय-10:46 से 1:55, 3:30 5:05 तक
राहुकाल- दोप. 3:00 से 4:30 बजे तक
दिशा शूल-उत्तर
योगिनी वास-पूर्व
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-मिथुन
व्रत/मुहूर्त-गोगा नवमी
यात्रा शकुन- दलिया का सेवन कर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ अं अंगारकाय नम:।
आज का उपाय-हनुमान मंदिर में पंचमुखा दीपक प्रज्ज्वलित करें।
वनस्पति तंत्र उपाय- खैर के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🌺🌸🏵️🔥🌷🎯💐🌹🍁
आज का राशिफल
🍁🍁🍁🍁🍁

मेष:-

किसी वरिष्ठ व्यक्ति के सहयोग से कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। परिवार के लोग अनुकूल व्यवहार करेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। नए लोगों से संपर्क होगा। आय में वृद्धि तथा आरोग्य रहेगा। चिंता में कमी होगी।
🍁🌹💐🎯🌷🔥🏵️🌸🌺

वृष:-

किसी जानकार प्रबुद्ध व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होने के योग हैं।किसी राजनयिक का सहयोग मिल सकता है। लाभ के दरवाजे खुलेंगे। चोट व दुर्घटना से बचें। व्यस्तता रहेगी। धन प्राप्ति होगी।
🌺🌸🏵️🔥🌷🎯💐🌹🍁

मिथुन:-

चोट व दुर्घटना से बचें। आय में कमी रह सकती है। घर-बाहर असहयोग व अशांति का वातावरण रहेगा। अपनी बात लोगों को समझा नहीं पाएंगे। ऐश्वर्य के साधनों पर बड़ा खर्च होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। हितैषी सहयोग करेंगे।
🍁🌹💐🎯🌷🔥🏵️🌸🌺

कर्क:-

नई योजना लागू करने का श्रेष्ठ समय है। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक कार्य सफल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। बड़ा कार्य करने का मन बनेगा। सफलता के साधन जुटेंगे।
🌺🌸🏵️🔥🌷🎯💐🌹🍁

सिंह:-

स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। बनते कामों में विघ्न आएंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे। फालतू खर्च होगा।बेवजह लोगों से मनमुटाव हो सकता है। बेकार की बातों पर ध्यान न दें। आय में निश्चितता रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
🍁🌹💐🎯🌷🔥🏵️🌸🌺

कन्या:-

बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नौकरी में सुकून रहेगा। जल्दबाजी में कोई आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। कानूनी अड़चन आ सकती है।व्यवसाय ठीक चलेगा।
🌺🌸🏵️🔥🌷🎯💐🌹🍁

तुला:-

स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। आय में वृद्धि तथा उन्नति मनोनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। पार्टनरों का सहयोग समय पर प्राप्त होगा। यात्रा की योजना बनेग।
🍁🌹💐🎯🌷🔥🏵️🌸🌺

वृश्चिक:-

आत्मसम्मान बना रहेगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। बड़ा काम करने का मन बनेगा। परिवार के सदस्यों की उन्नति के समाचार मिलेंगे। प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक सहयोग बना रहेगा। किसी व्यक्ति की बातों में न आएं, लाभ होगा।
🌺🌸🏵️🔥🌷🎯💐🌹🍁

धनु:-

दु:खद सूचना मिल सकती है, धैर्य रखें। फालतू खर्च होगा। बेकार की बातों पर ध्यान न दें। अपने काम पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।चिंता तथा तनाव रहेंगे। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। लाभ होगा।
🍁🌹💐🎯🌷🔥🏵️🌸🌺

मकर:-

व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेंगे। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। काम में मन लगेगा। शेयर मार्केट में लाभ रहेगा। नौकरी में सुविधाएं बढ़ सकती हैं। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। धन प्राप्ति सुगमता से होगी।
🌸🏵️🔥🌷🎯🌹🌹🍁

कुंभ:-

प्रसन्नतादायक वातावरण रहेगा। नौकरी में चैन महसूस होगा। व्यापार से संतुष्टि रहेगी। संतान की चिंता रहेगी। प्रतिद्वंद्वी तथा शत्रु हानि पहुंचा सकते हैं। मित्रों का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। यात्रा की योजना बनेगी।
🌹🎯🌷🌷🔥🏵️😍🌺💐

मीन:-

यात्रा मनोनुकूल मनोरंजक तथा लाभप्रद रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। व्यापार-व्यवसाय से मनोनुकूल लाभ होगा। सफलता प्राप्त होगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। काम में लगन तथा उत्साह बने रहेंगे।
🌺🌺🏵️🔥🌷🎯🌹🍁🌸

सोने का पेस्ट बनवाकर जींस में करवाया पेंट…तस्करी करने पहुंचा भारत,,,एयरपोर्ट पर पुलिस ने किया गिरफ़्तार…

कन्नूर :– सोने की तस्करी के लिए तस्कर तरह-तरह के तरीके अपना रहे हैं। एयरपोर्ट्स पर पकड़े जाने वाले मामले हैरान करने वाले हैं। कोई सोच भी नहीं करता कि इस तरह से सोने की तस्करी हो सकती है। ताजा मामला कन्नूर एयरपोर्ट का है, जहां पर जींस में पेंट करवाकर सोने की तस्करी हो रही थी।
कन्नूर हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क की एयर इंटेलिजेंस यूनिट (एआईयू) ने सोमवार सुबह 14.69 लाख रुपये (14,69,230 रुपये) मूल्य का 302 ग्राम सोना जब्त किया। यह सोना एक जींस में पेंट की लेयर करके लाया जा रहा था।

जींस पर बीच में लगा था पतला पेस्ट

अधिकारियों ने बताया कि तलाशी के दौरान संदेह होने पर युवक के कपड़े उतरवाए गए। उसने डबल लेयर वाली पैंट पहन रखी थी। इसमें बीच में उसने बहुत पतले पेस्ट के रूप में सोना छुपाया था।

जींस में दिख रहा पेंट लेकिन है सोना

तस्कर की जींस की तस्वीर में दिख रहा है कि जींस की दो परतों को अलग गिया गया है। दोनों पर्तों के बीच में कपड़े पर पीले रंग का पेंट जैसा लगा है। देखने में लग रहा है कि जींस पर पीला पेंट है लेकिन यह पेंट नहीं सोना है।

सोने का पेस्ट, देखने में लगता है मानव मल

यह भी तस्करी का नया तरीका है। ऐसे कुछ मामले सामने आए हैं जब तस्कर सोने का पेस्ट बनाकर लाते हैं। यह देखने में बिल्कुल मानव मल या पॉटी जैसा लगता है। ऐसा इसलिए क्या जाता है क्योंकि पेस्ट मेटल डिटेक्टर में डिटेक्ट नहीं होता।

स्वास्थ्य विभाग की शर्मनाक करतूत,टारगेट पूरा करने के नाम पर एक साथ 100 महिलाओं की कर दी नशबंदी और लेटा दिया जमीन पर

मनीष चौबे मैनपाट विकासखंड क्षेत्र के अंतर्गत नर्मदापुर स्वास्थ्य केंद्र में बड़ी लापरवाही बरती गई नर्मदापुर स्वास्थ्य केंद्र में 7 घंटों में 100 महिलाओं की नसबंदी की गई लेकिन ऑपरेशन के बाद उन्हें जमीन पर लेटाया गया। स्वास्थ्य केंद्र द्वारा अपना टारगेट पूरा करने के लिए 100 महिलाओं का नशबंदी तो किया गया लेकिन सुविधाओं के नाम पर केवल उन्हें जमीन पर लेटा दिया गया। मैनपाट क्षेत्र के महिलाओं को नसबंदी हेतु स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था जिसकी संख्या 100 थी जो रात 8:00 बजे से 1:00 बजे तक नसबंदी की गई फिर उन्हें जमीन पर लिटा दिया गया और महिलाओं को 24 घंटे से भूखे जमीन पर लेती रही जब मामला चर्चा में आया तो सरगुजा जिले के सीएचएमओ इन्हें संबंधित बीएमओ एवं सर्जन को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

यह काफी शर्मनाक मामला है आए दिन ऐसे मामले आते रहते हैं जिनमे ऐसी लापरवाही के कारण कई लोगों की जान चली जाती है। ऐसे डॉक्टर नर्सेज जो टारगेट पूरा करने के नाम पर लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ करते हैं उन्हें इस बात की चिंता नहीं होती कि किसी की मृत्यु हो जाती है तो उस परिवार पर कैसी विपदा आएगी ऐसे डॉक्टरों को केवल अपने टारगेट पूरा करके अपने जी भरना होता है उन्हें किसी की मरने या जीने से फर्क नहीं पड़ता। सोचने वाली बात तो यह है कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस प्रकार लोगों की जान से खिलवाड़ किया जाना काफी शर्मनाक है इस मामले पर जांच करके उचित से उचित कार्यवाही करनी चाहिए क्योंकि संबंधित अधिकारी द्वारा 100 महिलाओं की जिंदगी से खिलवाड़ किया गया है।

जाने आज का अपना राशिफल

आज का राशिफल एवं पंचांग 30 अगस्त 2021 दिन सोमवार
🌺💐🎯🏵️🍁🌷🔥🏵️🌸
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

विक्रम संवत् 2078, शक संवत 1943, भाद्र कृष्ण पक्ष, अष्टमी

सूर्योदय : सुबह 5 बजकर 58 मिनट पर
सूर्यास्त : शाम 6 बजकर 45 मिनट पर

तिथि अष्टमी – रात 01.59 एएम तक तत्पश्चात नवमी
नक्षत्र कृतिका – सुबह 6.39 एएम तक तत्पश्चात रोहिणी
योग व्याघात – सुबह 7.47 एएम तक तत्पश्चात हर्षण
वार सोमवार
पक्ष कृष्ण
करण बालव-दोपहर 12.42 एएम, कौलव – रात 01.59 एएम तक तत्पश्चात तैतिल
सूर्य राशि सिंह राशि पर
चंद्र राशि वृषभ राशि पर
अभिजित मुहूर्त
पूर्वान्ह 11:56 एएम से 12:47 पीएम तक
विजय मुहूर्त दोपहर 02.29 पीएम से 03.20 पीएम तक
निशिथ काल रात 11.59 एएम से 12.44 एएम तक (31 अगस्त)
गोधूलि मुहूर्त शाम 06.32 पीएम से 06.56 पीएम तक
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04.28 एएम से 05.13 एएम तक (31 अगस्त)
अमृत काल
रवि योग —-
सर्वार्थसिद्धि योग
06:39 ए एम से 05:59 ए एम (31 अगस्त) तक
त्रिपुष्कर योग
त्योहार/व्रत/दिवस/जयंती श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, कालष्टमी
राहुकाल सुबह 07:34 एएम से 09:10 एएम तक
यात्रा शकुन- मीठा दूध पीकर यात्रा करें।
आज का मंत्र-ॐ सौं सोमाय नम:।
आज का उपाय-मंदिर में बताशे चढ़ाएं।
वनस्पति तंत्र उपाय- पलाश के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🌸🏵️🔥🌷🍁🎯💐🌺🌹
आज का राशिफल
🌺🌺🌺🌺🌺

मेष:-

पूजा-पाठ व सत्संग में मन लगेगा। आत्मशांति रहेगी। कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। मातहतों का सहयोग मिलेगा। किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है।
🌺🌹💐🎯🍁🌷🔥🏵️🌸

वृष:-

नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामजिक कार्य करने की इच्छा जागृत होगी। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। सुख के साधन जुटेंगे। नौकरी में वर्चस्व स्थापित होगा। आय के स्रोत बढ़ सकते हैं। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। निवेश शुभ रहेगा।
🌸🏵️🔥🌷🎯🎯💐🌹🌺

मिथुन:-

क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। पुराना रोग बाधा का कारण रहेगा। स्वास्थ्य पर खर्च होगा। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। छोटी सी गलती से समस्या बढ़ सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा।आय बनी रहेगी।
🌺🌹💐🎯🌷🔥🔥🏵️🌸

कर्क:-

अज्ञात भय व चिंता रहेंगे। यात्रा सफल रहेगी। नेत्र पीड़ा हो सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें।बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। धनार्जन होगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे।
🌸🏵️🔥🌷🎯💐🌹🌺🍁

सिंह:-

अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। व्यवस्था नहीं होने से परेशानी रहेगी। व्यवसाय में कमी होगी। नौकरी में नोकझोंक हो सकती है। पार्टनरों से मतभेद हो सकते हैं।अपेक्षित कार्यों में विघ्न आएंगे। आय में निश्चितता रहेगी।
🍁🌺🌹💐🎯🌷🔥🏵️🌸

कन्या:-

उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ के योग हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। निवेश शुभ रहेगा।
🌸🏵️🔥🌷🎯💐🌹🌺🍁

तुला:-

दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। व्यवसाय में जल्दबाजी से काम न करें। चोट व दुर्घटना से बचें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे।स्थिति मनोनुकूल रहेगी। प्रसन्नता का वातावरण रहेगा।
🍁🌺🌹💐🎯🌷🔥🏵️🌸

वृश्चिक:-

प्रयास सफल रहेंगे। किसी बड़े कार्य की समस्याएं दूर होंगी। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। कर्ज में कमी होगी। संतुष्टि रहेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार मनोनुकूल चलेगा। अपना प्रभाव बढ़ा पाएंगे। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। जोखिम व जमानत के कार्य न करें।
🌸🏵️🔥🌷🎯💐🌹🌺🍁

धनु:-

कार्य में रुकावट होगी। आय में कमी तथा नौकरी में कार्यभार रहेगा। बेवजह लोगों से कहासुनी हो सकती है। दु:खद समाचार मिलने से नकारात्मकता बढ़ेगी। व्यवसाय से संतुष्टि नहीं रहेगी। पार्टनरों से मतभेद हो सकते हैं। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।
🍁🌺🌹💐🎯🌷🔥🏵️🌸

मकर:-

बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। शत्रु सक्रिय रहेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।
🌸🏵️🔥🌷🎯💐🌹🌺🍁

कुंभ:-

स्थायी संपत्ति की खरीद-फरोख्त से बड़ा लाभ हो सकता है। प्रतिद्वंद्विता रहेगी। पार्टनरों का सहयोग समय पर मिलने से प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में मातहतों का सहयोग मिलेगा। व्यवसाय ठीक-ठीक चलेगा। आय में वृद्धि होगी। चोट व रोग से बाधा संभव है।
🍁🌺🌹💐🎯🌷🔥🏵️🌸

मीन:-

मन की चंचलता पर नियंत्रण रखें। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल रहेगी। जीवनसाथी पर आपसी मेहरबानी रहेगी। जल्दबाजी में धनहानि हो सकती है। व्यवसाय में वृद्धि होगी। नौकरी में सुकून रहेगा। निवेश लाभप्रद रहेगा। कार्य बनेंगे।
🌸🏵️🔥🌷🎯💐🌹🍁🍁

बिजलहवा–नर्मदापुर मार्ग दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण, प्रशासन गहरी निद्रा में लीन

मनीष चौबे मैनपाट विकासखंड क्षेत्र के अंतर्गत बिचलहवा से नर्मदा पुर की सड़क का काम ठेकेदार ने अधूरा छोड़ा जिसके कारण ग्रामीणों एवं राहगीर को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
नर्मदापुर से बिचलहवा की दूरी करीब 5 किलोमीटर है इसका निर्माण का कार्य पीडब्लूडी विभाग द्वारा किया जा रहा है पिछले 4 महीने से काम बंद होने के कारण ग्रामीणों एवं राहगीर को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। उल्लेखनीय है कि 5 किलोमीटर की सड़क निर्माण में सात करोड़ की लागत से बनाई जा रही है इसका काम आधा अधूरा छोड़ दिया गया है इससे आने जाने वाले बुजुर्ग और राहगीरों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। पानी गिरने की वजह से सड़क पे कीचड़ हो जाता है,जिसके इसमें पैदल चल पाना तक काफी मुश्किल हो जाता है।यह एक बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है लेकिन ठेकेदार और पीडब्ल्यूडी इसकी किंचित मात्र भी चिंता नहीं है।

ऑप्टिकल फाइबर बिछाने के लिए खोदे गड्ढे में गिरा बछड़ा,गड्ढों को नही भरने से राहगीरों को करना पड़ता है परेशानियों का सामना।

मनीष चौबे मैनपाट विकासखंड सहित पूरे छत्तीसगढ़ में विकासखंड क्षेत्र में ग्रामीण क्षेत्र को इन दिनों ऑप्टिकल केबल बिछाने का कार्य जोर-शोर से किया जा रहा है। जिसमें व्यापक तरीके से लापरवाही बरती जा रही है। जिओ कंपनी के द्वारा केबल बिछाने का कार्य इन दिनों काफी तेजी से चल रहा है। लेकिन गर्मी से अब तक के कार्य में ठेकेदार द्वारा लगातार लापरवाही की जा रही है जगह-जगह गड्ढे खोदकर गड्डे भरनेबका काम नहीं किया जा रहा है, वहीं बड़े-बड़े गड्ढे को भी छोड़ दिया गया है। ग्रामीणों के खेतों को खोदकर उन्हें भरने का कार्य नहीं किया गया जिसके कारण गंभीर दुर्घटना हो रही है।इसी दौरान नर्मदा पुर में केबल बिछाने के लिए खोदे गड्ढे में में एक बैल गिर गया जिसे बड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने बाहर निकाला। यह कोई पहली घटना नही है आए दिन इन गड्ढों में आने जाने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे गड्डे किसी बड़ी दुर्घटना को आमंत्रण दे रहे हैं।

भाजपा सूचना का अधिकार प्रकोष्ठ का संभागीय बैठक संकल्प भवन में संपन्न…

अम्बिकापुर :– भाजपा सूचना का अधिकार प्रकोष्ठ का संभागीय बैठक आज संकल्प भवन भाजपा कार्यालय में सूचना का अधिकार प्रकोष्ठ के संभागीय प्रभारी ओम प्रकाश साहू मुख्य अतिथि तथा भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह की अध्यक्षता एवं भाजपा वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भारत सिंह सिसोदिया, प्रदेश सह संयोजक पेशी राम जायसवाल, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी सौरव दुबे, सरगुजा जिला संयोजक विनोद दुबे के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुआ ।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संभागीय प्रभारी ओम प्रकाश साहू ने कहा कि सूचना का अधिकार प्रकोष्ठ का प्रत्येक सदस्य उस चौकीदार की तरह है जो आरटीआई की सीटी बजाकर सरकार को खबरदार करता है। हम आरटीआई के माध्यम से जो भी सूचना निकालकर संगठन को देते हैं उस पर विधानसभा में जनहित में प्रश्न होता है। सूचना का अधिकार प्रकोष्ठ के प्रत्येक कार्यकर्ता की संगठन के प्रति महत्वपूर्ण जवाबदारी है। आगे उन्होंने कहा कि सूचना का अधिकार अधिनियम की किताब प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं के पास अनिवार्य रूप से होना चाहिए। सरकार के प्रत्येक कार्य प्रणाली की जानकारी निकाल कर संगठन तक पहुंचाना ही हमारा दायित्व है।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने कहा कि आरटीआई का अपना विशेष महत्व है किसी भी विषय पर लिखित व प्रमाणिक जानकारी प्राप्त करने का यह सबसे अच्छा साधन है। जनहित में इसका उपयोग हो इसके लिए हमें जनकल्याण की सोच के साथ व्यापक दृष्टिकोण रखते हुए काम करने की आवश्यकता है।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर ने कहा कि सूचना का अधिकार प्रकोष्ठ का गठन भाजपा संगठन ने बहुत सोच समझकर किया है इसका महत्व वैसे ही है जैसे शरीर के सभी अंगो का अपना-अपना महत्व होता है।
इस अवसर पर प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक पेशी राम जयसवाल ने कहा कि सूचना के अधिकार को शक्ति के रूप में इस्तेमाल करें हमारा काम सूचना को इकट्ठा कर संगठन तक पहुंचाना है।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि सन 2005 मे जनतंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए सूचना का अधिकार कानून को लाया गया, आरटीआई एक्ट का उपयोग उस छुरे के समान है जो किसी दुष्ट व्यक्ति के हाथ लग जाए तो खतरा उत्पन्न हो जाता है, और किसी अच्छे व्यक्ति के हाथ लग जाए तो जनहित में मिसाल बन सकता है।
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रशांत त्रिपाठी ने कहा कि एक वक्त था जब शासन के अच्छे और बुरे कार्यों की जानकारी जनता को कभी प्राप्त नहीं हो पाती थी, जब से सूचना का अधिकार कानून आया तब से इस कानून का उपयोग करके जनता सच्चाई को जानने लगी है।
इस अवसर पर जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि सूचना का अधिकार प्रकोष्ठ का कार्य महत्वपूर्ण है इसलिए जमीनी स्तर पर इसकी मजबूत इकाई बननी चाहिए।
कार्यक्रम का संचालन सूचना का अधिकार प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आलोक दुबे ने किया तथा आभार प्रदर्शन सूरजपुर जिला संयोजक शंकर जिंदिया ने किया।
इस अवसर पर फुलेश्वरी सिंह, मंजूषा भगत, विद्यानंद मिश्रा, संतोष दास, रूपेश दुबे, श्याम लाल गुप्ता, कैलाश मिश्रा, लव कुशवाहा, अमरेंद्र गुप्ता, मनोज सोनी, संजय सोनी, दुर्गा शंकर दास, शंभू सोनी रामप्रवेश पांडे, सर्वेश तिवारी, उमेश झा, श्रीमती भारती सिंह, मालती गुप्ता, संतोष शर्मा, शंकर ठाकुर, शरद सिन्हा सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

तेज रफ्तार कार सांड को टक्कर मारते हुए डिवाइडर से टकराकर पलटी…हादसे में 2 की दर्दनाक मौत,,1 गंभीर रूप से घायल…

रायपुर :– माना एयरपोर्ट चौक पर आधी रात को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में कार सवार 2 युवकों की मौके पर मौत हो गई और 1 गंभीर रूप से घायल हो गया। तेज़ रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार जानवरो को टक्कर मारने के बाद डिवाइडर में लगे हाईटेंशन बिजली के खंभे से टकराकर पलट गई। जिस वजह से कार में सवार गौरव सिंह और हर्ष जायसवाल की मौके पर ही मौत हो गई और नागेश साहू गंभीर रूप से घायल हो गया। तेलीबांधा पुलिस, राखी पुलिस और माना थाना पुलिस ने कार में फंसे युवकों को गैस कटर से काटकर निकला और दो युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेकाहारा भिजवा दिया और घायल नागेश को भी इलाज के लिए मेकाहारा भिजवाया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राजधानी के माना थाना इलाके में देर रात करीब 12.30 बजे एक कार में तीन युवक एयरपोर्ट रोड से नया रायपुर की तरफ जा रहे थे तभी कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई, जिससे मौके पर दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई और एक युवक बुरी तरह से जख्मी हो गया। मामले में जानकारी देते हुए माना थाना प्रभारी दुर्गेश रावटे ने बताया कि ये घटना रात 12.30 बजे की है जब तीन युवक एक कार डिजायर में नया रायपुर तरफ जा रहे थे तभी कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई जिस वजह से कार में मौजूद 2 युवकों की घटना स्थल पर हिक मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि तीनों युवक रायपुर के रहने वाले है। मृतक गौरव सिंह BBA की पढाई कर रहा था और दूसरा मृतक हर्ष जायसवाल CA की पढाई कर रहा था और घायल नागेश्वर साहू NET की पढाई कर रहा है।

आज का राशिफल एवं पंचांग…

आज का राशिफल एवं पंचांग 29 अगस्त 2021, रविवार
🌺💐🌷🎯🌹🌸🔥🏵️🍁
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन्-2021
अयन-दक्षिणायण
मास-भाद्रपद
पक्ष-कृष्ण
संवत्सर नाम-आनन्द
ऋतु-शरद
वार-रविवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-सप्तमी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-कृतिका
योग (सूर्योदयकालीन)-ध्रुव
करण (सूर्योदयकालीन)-विष्टि
लग्न (सूर्योदयकालीन)-सिंह
शुभ समय-9:11 से 12:21, 1:56 से 3:32
राहुकाल- सायं 4:30 से 6:00 बजे तक
दिशा शूल- पश्चिम
योगिनी वास-वायव्य
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-वृषभ
व्रत/मुहूर्त-भद्रा/देवदर्शन
यात्रा शकुन- इलायची खाकर यात्रा प्रारंभ करें।
आज का मंत्र-ॐ घृणि: सूर्याय नम:।
आज का उपाय-केसरयुक्त जल से स्नान करें।
वनस्पति तंत्र उपाय-बेल के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🍁🏵️🔥🌸🌹🎯🌷💐🌺
आज का राशिफल
🌺🌺💐🌺🌺

मेष:-

धन प्राप्ति सुगम होगी। ऐश्वर्य के साधनों पर बड़ा खर्च हो सकता है। भूमि, भवन, दुकान व फैक्टरी आदि के खरीदने की योजना बनेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे।
🌺💐🌷🎯🌹🌸🔥🏵️🍁

वृष:-

स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। विवाद से क्लेश संभव है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। अपेक्षित कार्यों में अप्रत्याशित बाधा आ सकती है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें।
🍁🏵️🔥🌸🌹🎯🌷💐🌺

मिथुन:-

चोट व रोग से बचें। काम का विरोध होगा। तनाव रहेगा। कोर्ट व कचहरी के काम अनुकूल होंगे। पूजा-पाठ में मन लगेगा। तीर्थयात्रा की योजना बनेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। सुख के साधनों पर व्यय हो सकता है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।
🌺💐🌷🎯🌹🌸🔥🏵️🍁

कर्क:-

कष्ट, भय, चिता व बेचैनी का वातावरण बन सकता है। कोर्ट व कचहरी के काम मनोनुकूल रहेंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। मातहतों से संबंध सुधरेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। जल्दबाजी न करें।
🍁🏵️🔥🌸🌹🎯🌷💐🌺

सिंह:-

लेन-देन में सावधानी रखें। शारीरिक कष्ट संभव है। परिवार में तनाव रह सकता है। शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा।
🌺💐🌷🎯🌹🌸💋🏵️🍁

कन्या:-

रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। सट्टे व लॉटरी से दूर रहें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। कोई बड़ी समस्या से छुटकारा मिल सकता है। आय में वृद्धि होगी।
🍁🏵️💋🌸🌹🎯💐💐🌺

तुला:-

अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। किसी विवाद में उलझ सकते हैं। चिंता तथा तनाव रहेंगे। जोखिम न उठाए।अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब होगा। आय में कमी हो सकती है।
🌺💐🎯🌹🌸🏵️🍁🌷🔥

वृश्चिक:-

बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। बेचैनी रहेगी। वरिष्ठजन सहयोग करेंगे।
🔥🌷🍁🏵️🌸🌹🎯💐🌺

धनु:-

शत्रु नतमस्तक होंगे। विवाद को बढ़ावा न दें। प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आय के स्रोतों में वृद्धि हो सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा। चोट व रोग से बाधा संभव है। फालतू खर्च होगा। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा।
🌺💐🎯🌹🌸🏵️🍁🌷🔥

मकर:-

किसी के व्यवहार से क्लेश हो सकता है। पुराना रोग उभर सकता है। दु:खद समाचार मिल सकता है, धैर्य रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। प्रतिद्वंद्विता बढ़ेगी। पारिवारिक चिंता में वृद्धि होगी। आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलेगी।
🔥🌷🍁🏵️🌸🌹🎯💐🌺

कुंभ:-

नई आर्थिक नीति बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। कारोबारी अनुबंधों में वृद्धि हो सकती है। समय का लाभ लें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नेत्र पीड़ा हो सकती है। कानूनी बाधा आ सकती है।
🌺💐🎯🌹🌸🏵️🍁🌷🔥

मीन:-

धनार्जन सुगम होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता अर्जित करेगा। पठन-पाठन में मन लगेगा। दूर यात्रा की योजना बन सकती है। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।
🔥🌷🍁🏵️🌸🌹🎯💐🌺

अफगानिस्तान में ISIS के गढ़ में अमेरिका ने बरसाए बम, काबुल हमले का लिया बदला…

काबुल :– काबुल एयरपोर्ट पर आईएसआईएस-के के हमले में अपने 13 सैनिकों के मारे जाने के बाद अमेरिका ने जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है। शनिवार को अमेरिकी सेना ने आतंकी संगठन आईएसआईएस-के ठिकाने को हवाई हमले में निशाना बनाया। हमले में टारगेट (साजिशकर्ता) के मारे जाने की खबर है। अमेरिकी मीडिया के अनुसार अफगानिस्तान के नांगहार प्रांत में आतंकी संगठन आईएसआईएस (K) के ठिकानों को ड्रोन हमले के जरिए निशाना बनाया गया।

अमेरिका ने की हमले की पुष्टि

नांगहार को आईएसआईएस का गढ़ माना जाता है। रिपोर्ट्स के अनुसार इस हमले में कथित साजिशकर्ता मारा गया है। राहत की बात यह रही कि इस हमले में किसी आम नागरिक के मारे जाने की खबर नहीं है। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने भी इस हमले की पुष्टि कर दी है। सेंट्रल कमांड के कैप्टन बिल अर्बन ने कहा कि अफगानिस्तान के नांगहार प्रांत में एक एयरस्ट्राइक को अंजाम दिया गया। शुरुआती संकेतों के मुताबिक हमने टारगेट को मार गिराया है।

अमेरिकी दूतावास ने जारी की चेतावनी

वहीं दूसरी ओर अफगानिस्तान में काबुल एयरपोर्ट पर एक बार फिर से आतंकी हमले का खतरा मंडरा रहा है। अमेरिकी इंटेलिजेंस रिपोर्ट में एयरपोर्ट के आस-पास एक बार फिर आतंकी हमले की आशंका जताई गई है। खतरे को देखते हुए काबुल स्थित अमेरिकी दूतावास ने लोगों से कहा है कि वे एयरपोर्ट के सभी गेट के पास से हट जाएं। इसके अलावा एयरपोर्ट जा रहे अमेरिकी नागरिकों के लिए अमेरिकी दूतावास ने एडवाइजरी भी जारी की है।

सैनिकों की वापसी के बाद यही विकल्प

पेंटागन ने अपने बयान में इसे over-the-horizon ऑपरेशन बताया, जिसका मतलब है कि हमला करने के लिए ड्रोन ने एयरक्राफ्ट ने अफगानिस्तान के बाहर से उड़ान भरी थी। अफगानिस्तान से सैनिकों की वापसी के बाद बाइडन प्रशासन के पास इसी तरह के हमले का विकल्प खुला रहेगा। बाइडन ने काबुल एयरपोर्ट पर हमले के बाद गुरुवार को कहा था कि अमेरिका ने ही इस हमले को भूलेगा और न ही माफ करेगा। उन्होंने सेना को जवाबी कार्रवाई की तैयारी करने के आदेश दिए थे।

आज का राशिफल एवं पंचांग…

आज का राशिफल एवं पंचांग 28 अगस्त 2021, शनिवार
🌸🔥🌹🍁🏵️🎯🌷💐🌺
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन्-2021
अयन-दक्षिणायण
मास-भाद्रपद
पक्ष-कृष्ण
ऋतु-शरद
संवत्सर नाम-आनन्द
वार-शनिवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-षष्ठी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-भरणी
योग (सूर्योदयकालीन)-ध्रुव
करण (सूर्योदयकालीन)-गरज
लग्न (सूर्योदयकालीन)-सिंह
शुभ समय- प्रात: 7:35 से 9:11, 1:57 से 5:08 बजे तक
राहुकाल- प्रात: 9:00 से 10:30 तक
दिशा शूल-पूर्व
योगिनी वास-पश्चिम
गुरू तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-मेष
व्रत/मुहूर्त-हलषष्ठी (हरछठ)/भद्रा/रवियोग
यात्रा शकुन-शर्करा मिश्रित दही खाकर घर से निकलें।
आज का मंत्र-ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनयै नम:।
आज का उपाय-काले तिल मिश्रित जल से स्नान करें।
वनस्पति तंत्र उपाय-शमी के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🌺💐🌷🎯🏵️🍁🌹🔥🌸
आज का राशिफल
🍁🍁🍁🍁🍁

मेष:-

राजकीय सहयोग मिलेगा। रुके कार्य पूर्ण होंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। राज्य एवं व्यवसाय के क्षेत्र में उचित लाभ हो सकेगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। जीवनसाथी की उन्नति सामाजिक सम्मान को बढ़ाएगी।
🍁🌸🔥🌹🏵️🎯🌷💐🌺

वृष:-

फालतू खर्च होगा।जोखिम व जमानत के कार्य टालें, बाकी सामान्य रहेगा। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। मित्रों की मदद से महत्वपूर्ण कार्य पूरे होने के आसार हैं। साझेदारी में नए प्रस्ताव मिलेंगे।
🌺🌷🌷🎯🏵️🌹🔥🌸🍁

मिथुन:-

योजना फलीभूत होगी। कार्यसिद्धि होगी। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। आत्मविश्वास बढ़ने से व्यापारिक लाभ अधिक होने के योग हैं। यात्रा में सावधानी रखें। जल्दबाजी एवं लापरवाही से कार्य करने की प्रवृत्ति पर रोक लगाएं।
🍁🌸🌹🌹🏵️🎯🌷🌺💐

कर्क:-

अच्‍छी खबरें मिलेंगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। व्यापार अच्छा चलेगा। पारिवारिक वातावरण सहयोगात्मक रहेगा। आपकी बुद्धिमानी से समस्याओं का समाधान संभव है। सुख-समृद्धि बढ़ेगी।
💐🌺🌷🎯🏵️🌹🌸🍁🔥

सिंह:-

चोट व दुर्घटना से बचें। लेन-देन में सावधानी रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।आर्थिक समस्या रह सकती है। नए कामों में सफलता मिलेगी। व्यापार अच्छा चलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा।
🔥🍁🌸🌹🎯🎯🌷🌺💐

कन्या:-

रोजगार में वृद्धि होगी। यात्रा सफल रहेगी। प्रसन्नता बनी रहेगी। श्रम अधिक करना होगा। आपके कार्यों की समाज एवं परिवार में आलोचना हो सकती है। व्यापार सामान्य चलेगा।
💐🌺🌷🎯🌹🌸🍁🔥🏵️

तुला:-

बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा सफल रहेगी। लाभ के अवसर बढ़ेंगे।आवास संबंधी समस्या रहेगी। रचनात्मक कामों का प्रतिफल मिलेगा। पूर्व में किए गए कार्यों का शुभ फल प्राप्त हो सकेगा।
🏵️🔥🍁🌸🌹🎯🌷🌺💐

वृश्चिक:-

रुके कार्य पूर्ण होंगे। मेहनत सफल रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। नई योजनाओं का क्रियान्वयन होगा। बड़े लोगों से भेंट होगी, जिसका लाभ भविष्य में मिलेगा। शत्रु परास्त होंगे।
💐🌺🌷🎯🌹🌸🍁🔥🏵️

धनु:-

बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। दिन प्रतिकूल रह सकता है। सामाजिक स्तर में परिवर्तन एवं प्रतिष्ठा को लेकर चिंतित रहेंगे। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। अधिक लोभ-लालच न करें।
🏵️🔥🍁🌸🌹🎯🌷🌺💐

मकर:-

शोक समाचार मिल सकता है। भागदौड़ अधिक होगी। माता-पिता का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। दिन प्रसन्नतापूर्वक व्यतीत होगा। व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी। रुका पैसा प्राप्त होने के योग हैं।
💐🌺🌷🎯🌹🌸🍁🔥🏵️

कुंभ:-

राजकीय सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। विवाद से बचें। नए कार्यों में लाभ होने की संभावना है। परिवार की तरक्की होगी। आपको अपने कर्म पर विश्वास रखते हुए कार्य करना चाहिए।
🏵️🔥🌸🌸🌹🎯🌷🌺💐

मीन:-

रोजगार में वृद्धि होगी। संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं। बड़ा लाभ होगा। जल्दबाजी न करें। दूरदर्शिता एवं बुद्धिमानी से कई रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है।व्यापार में सही निर्णय नहीं लेने से हानि हो सकती है।
💐🌷🌷🎯🌹🌸🔥🏵️🍁

भूपेश बघेल और राहुल गांधी के बीच चली बैठक 4 घंटे बाद खत्म,,,अगले हफ्ते राहुल गांधी आयेंगे छत्तीसगढ़…

रायपुर :– छत्तीसगढ़ में चल रही सियासी भूचाल थमने का नाम नही ले रही हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बने रहेंगे या उनकी जगह कोई और CM बनेगा, इसे लेकर सस्पेंस लगभग लगभग खत्म हो गया हैं। पीएल पुनिया ने राहुल गांधी के साथ चली 4 घंटे की बैठक के बाद स्पष्ट कर दिया कि बैठक में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर कोई बात नहीं हुई हैं। वही सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि राहुल जी से छत्तीसगढ़ के विकास पर बात हुई और उन्होंने मुख्यमंत्री होने के नाते राहुल गांधी को प्रदेश आने का न्यौता दिया जिसे स्वीकार कर लिया गया है और वे संभवतः अगले सप्ताह छत्तीसगढ़ आ सकते हैं।
मीटिंग के बाद बाहर निकले भूपेश बघेल ने उनके CM रहने या ना रहने के सवाल पर पूरे आत्मविश्वास से कहा कि मैनें तो उन्हें मुख्यमंत्री के रूप में ही छत्तीसगढ़ आने का न्यौता दिया है। ढाई – ढाई साल शासन के सवाल पर उन्होंने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं हुई। उन्होंने कहा कि उन्होंने आलाकमान को सारी जानकारी दे दी है। पीएल पुनिया ने भी फिर एक बार कहा कि नेतृत्व परिवर्तन की कोई बात नहीं है। प्रदेश में चल रही योजनाओं और विकास कार्यों के संंबंध में हमने विस्तृत चर्चा की।

सीतापुर पुलिस ने लग्जरी कार में चोरी की बकरी को बेचते चोर को किया गिरफ्तार…

सीतापुर दिनांक 27. 08.2021 को मुखबीर सूचना पर कि एक लक्जरी MARUTI BKLENO वाहन क्रमांक CG 13 X 5000 में चोरी के बकरी को बिक्री के तलास में ग्रहाक ढूढ़ रहे है कि सूचना पर थाना सीतापुर पुलिस द्वारा ग्राम जामझरिया रोड़ में घेराबंदी कर आरोपी प्रेम सिंह के कब्जे से एक लक्जरी MARUTI BKLENO वाहन क्रमांक CG 13 X 5000 चोरी का 04 नग बकरी एवं 01 नग बकरा कुल 05 नग के साथ पकड़ा गया है, एवं रामप्रसाद बादी ग्राम नकना व अन्य लोग मौके से फरार है आरोपी प्रेम सिंह से पूछताछ करने पर उक्त बकरा / बकरी को सूरजपुर क्षेत्र से चोरी करना बताया, एक लक्जरी MARUTI BKLENO वाहन क्रमांक CG 13 X 5000 व चोरी का 05 नग • बकरा / बकरी को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना सीतापुर में इस्तगासा क्रमांक 02/21 धा 41 (1-4) जाफौ / 379 भादवि कायम कर आरोपी प्रेम सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

जनता कांग्रेस और कांग्रेस में नहीं होगा विलय…अमित जोगी ने जारी किया बयान…

रायपुर :– प्रदेश में मुख्यमंत्री के पद को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ हैं, जनता दिल्ली में चल रहे राहुल गांधी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बीच चल रहे मीटिंग में नजरे बैठाई हुई हैं। इसी बीच आज छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस से विधायक रेणु जोगी भी दिल्ली में मौजूद है और मीडिया रिपोट्स के मुताबिक छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के कांग्रेस में विलय की अटकलें लगाई जा रही थी। इसी बीच छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने तमाम अटकलों पर विराम लगा दिया है। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने कहा है कि विधायक रेणु जोगी के दिल्ली प्रवास को राजनैतिक दौरे से जोड़कर देखना गलत है और उनकी पार्टी का विलय कांग्रेस में नही हो रहा है।

छत्तीसगढ़ की राजनीति में नया मोड़,,,,जनता कांग्रेस अध्यक्ष रेणु जोगी पहुंची सोनिया गांधी से मिलने,, जनता कांग्रेस की कांग्रेस से विलय के लग रहे कयास…

रायपुर :– छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री पद के लिए मचे घमासान के बीच छत्तीसगढ़ की राजनीति में नया मोड़ आता नजर आ रहा है। दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की पार्टी जनता कांग्रेस का कांग्रेस में विलय होने के कयास लगाए जा रहे है। इसी मुद्दे पर बातचीत के लिए जनता कांग्रेस की केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. रेणु जोगी कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने दिल्ली पहुंची हैं। रेणु जोगी गुरुवार शाम को दिल्ली पहुंची हैं। वे उसी विमान से दिल्ली पहुंची हैं जिसमे कांग्रेस के अधिकतर विधायक दिल्ली जा रहे थे। पार्टी पदाधिकारी ने बताया, इस संबंध में कई दिनों से चर्चा चल रही थी। सोनिया गांधी ने आज मुलाकात और बातचीत के लिए समय दिया था। उसके बाद डॉ.जोगी दिल्ली गई हैं। पार्टी के नेताओं को उम्मीद है कि पार्टी का कांग्रेस में विलय का सम्मानपूर्ण रास्ता निकल आएगा। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ इस समय प्रदेश की तीसरी बड़ी राजनीतिक ताकत है। 90 सदस्यों वाली विधानसभा में इस पार्टी के 4 विधायक हैं। अजीत जोगी के निधन के बाद जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। पार्टी के चार विधायकों में से देवव्रत सिंह और प्रमोद शर्मा कांग्रेस के साथ खड़े हो गए हैं। अभी सिर्फ रेणू जोगी और लोरमी से विधायक धरमजीत सिंह ही जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के साथ हैं। पार्टी की स्थापना के साथ जुड़े कई बड़े नेता वापस कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं।

उपद्रवियों ने भिलाई से मैनपाट घूमने आए पर्यटक की गाड़ी पर किया हमला,महिलाओं से की छेड़ छाड़,अपराध दर्ज

मनीष चौबे/ मैनपाट विकासखंड के अंतर्गत टाईगर प्वाइंट प्रयटन स्थल में मारपीट, गाली गलौज छेड छाड़, गंदी ईसारे का मामला सामने आया टाईगर प्वाइंट में घूमने आया भिलाई से पर्यटक कुश मोती सिंह पिता स्व सुरेंद सिंह अपने परिवार के साथ आए हुए थे जो ट्रेसा नगर भिलाई थाना छावनी जिला दुर्ग के रहने वाले हैं। अम्बिकापुर से आए कुछ लड़को ने उनके साथ छेड छाड़, गदी इशारे, और उन गाड़ी को ओवर टेक करके डंडे से मारने लगे फिर कुश मोती सिंह ने फिर अपनी गाड़ी कमलेश्वर पुर थाने की तरफ ली तो स्कार्पियो वाले अम्बिकापुर की तरफ जाने लगे फिर कुश मोती सिंह ने कमलेश्वर थाने में शिकायत दर्ज कराई फिर वहा के टी आई वी पी सिंह ने दरिमा के टी आई को गाड़ी रोकने को कहा दरीमा के टी आई ने गाड़ी को अपने हिरासत में लिया। फिर कमलेश्वरपुर थाने के टी आई को सूचना दी जब कमलेश्वर पुर टी आई वहा पहुंचे तो पता चला कि स्कार्पियो वाहन चालक रेसु सिंह के गर्दन पर चोट का निशान था रिशु सिंह ने बताया कि भिलाई से आए लोगों द्वारा कुल्हाड़ी से मारा गया है फिर कमलेश्वर पुर टी आई ने दोनों पक्षों को कमलेश्वर पुर लाकर मामला दर्ज किया गया है और कमलेशवरपुर टी आई ने बताया की दोनो पक्षों की बात सुनकर जांच शुरू कर दी गई है और रिशु सिंह के ऊपर धारा, 354,294,506,34 दर्ज किया गया है
बाइट कुश मोती

बाइट टी आई कमलेश्वरपुर

बाबा के सर सजेगा छत्तीसगढ़ का ताज,, जल्द होगी ताजपोशी..

अंबिकापुर काफी दिनों से ये अटकलें लगाई जा रही हैं की बाबा के सर पर मुख्यमंत्री का ताज सजेगा, जिसकी तस्वीरे लगभग–लगभग साफ हो गई हैं कि टी एस सिंहदेव छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री हो सकते हैं। इससे यह कहा जा सकता हैं कि छत्तीसगढ़ में चल रहे शियासी भूचाल अभी थमने वाले नही हैं।
बाबा के दिल्ली दौरे के बाद उनके समर्थकों में काफी उत्साह भर गया हैं। अब ऐसा माना जा रहा है की टी एस बाबा का मुख्यमंत्री बनना अब तय हो गया है।
हमारे विश्वास पात्र शूत्रो से हमें ऐसी जानकारी मिली है की कांग्रेस हाईकमान ने टी एस बाबा के मुख्यमंत्री बनने पर मुहर लग गई हैं।

सरगुजा वासियों को लंबे इंतजार के बाद मिल सकते हैं सरगुझिया मुख्यमंत्री

छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद यह पहला मौका होगा की सरगुजा जिले के लाल को मुख्यमंत्री बनने का मौका मिल रहा है। काफी समय से यह मांग उठ रही थी की माननीय टी एस बाबा जी के सर मुख्यमंत्री का ताज सजे, खैर अभी कांग्रेस हाईकमान की मीटिंग चल रही है अभी आखरी फैसला आना बाकी है।

14 सूत्रीय मांगों को लेकर शिक्षक संघ काला पट्टी बांध कर करेगी विरोध प्रदर्शन

मनीष चौबे/ मैनपाट दिनांक 26 /08 2021 को विकासखंड मैनपाट में जिला से आए फेडरेशन के अध्यक्ष कमलेश सोनी कर्मचारी संघ अध्यक्ष घनश्याम शर्मा तथा शिक्षक फेडरेशन के अध्यक्ष नितेश पाण्डेय की उपस्थिति में कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की बैठक बुलाई गई
जिसमें विकासखंड के समस्त विभागों के कर्मचारी अधिकारी सम्मिलित हुए मुख्य इस बैठक में 14 सूत्री मांगों में प्रमुख रूप से 28% महंगाई भत्ता शासन से मांग करने हेतु विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन द्वारा सभी अधिकारी कर्मचारियो दिनाक 26/8 /2021 से 31/8 /2021 तक काली पट्टी लगाकर अपने कार्य पर उपस्थित रहने का आह्वान किया गया दिनांक 3/09/2021 को सामूहिक अवकाश पर रहने के लिए आह्वान किया गया है।


इस अवसर पर विकास खंड स्तरीय कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से निम्नलिखित सदस्यो का चुनाव किया गया
अध्यक्ष श्यामसुंदर भारद्वाज प्रधान पाठक
उपाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह वन विभाग
उपाध्यक्ष नितेश सिन्हा उप अभियंता
उपाध्यक्ष विपिन किशोर चौहान करारोपण अधिकारी
सचिव प्रवीण कुमार टेकाम सहायक ग्रेड 3
कोषाध्यक्ष शंभू प्रसाद सोनी सहायक ग्रेड 2
प्रवक्ता बासु कुमार सरदार नर्सिंग ऑफिसर
महिला सरोजनी नामदेव पर्यवेक्षक
संरक्षक तजमुल हसन abeo मैनपाट
बैठक में प्रमुख रूप से सतीश कुशवाहा ,गजानन दास महंत ,
श्री निवास ,अरविंद अशोक तिग्गा एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे

विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल सूरजपुर जिले की नवीन कार्यकारिणी घोषित

सूरजपुर: विश्व हिंदू परिषद छत्तीसगढ़ प्रांत के प्रांत कार्यकारी अध्यक्ष चंद्रशेखर वर्मा, प्रांत संगठन मंत्री जितेंद्र वर्मा एवं प्रांत मंत्री विभूति भूषण पांडे की सहमति से सूरजपुर जिले हेतु विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें विहिप जिलाध्यक्ष उत्पल चटर्जी, विहिप जिला मंत्री अनिल साहू, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता व श्रीमती कांता सिंह, जिला सहमंत्री शैलेंद्र कुशवाहा व तुलाम्बर भोय, बजरंग दल जिला संयोजक सुजीत सिंह, जिला सह संयोजक संजय देवांगन व दीपक शर्मा, जिला सत्संग प्रमुख अजय साहू, धर्म प्रसार विभाग राज किशोर शास्त्री, अर्चक पुरोहित बबलू महाराज, गौरक्षा प्रमुख श्रवण भट्ट, सेवा प्रमुख उपेंद्र गुप्ता, सामाजिक समरसता प्रमुख कृष्णकांत तिवारी, सुरक्षा प्रमुख प्रवीण कृष्ण पांडे, सप्ताहिक मिलन प्रमुख दिनेश राजवाड़े, विशेष संपर्क प्रमुख राजेश साहू की नियुक्ति की गई। इनकी नियुक्ति से विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है।

error: Content is protected !!