Home Blog Page 209

आज का राशिफल एवं पंचांग….

आज का राशिफल एवं पंचांग 11 सितंबर 2021, शनिवार
🍁💐🌷🏵️🏵️🔥🔥🌺🌸
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन्-2021
अयन-दक्षिणायण
मास-भाद्रपद
पक्ष-शुक्ल
ऋतु-शरद
संवत्सर नाम-आनन्द
वार-शनिवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-पंचमी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-स्वाति
योग (सूर्योदयकालीन)-ऐंन्द्र
करण (सूर्योदयकालीन)-बव
लग्न (सूर्योदयकालीन)-सिंह
शुभ समय- प्रात: 7:35 से 9:11, 1:57 से 5:08 बजे तक
राहुकाल- प्रात: 9:00 से 10:30 तक
दिशा शूल-पूर्व
योगिनी वास-दक्षिण
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-वृश्चिक
व्रत/मुहूर्त-ऋषि पंचमी व्रत/सर्वार्थसिद्धि योग
यात्रा शकुन-शर्करा मिश्रित दही खाकर घर से निकलें।
आज का मंत्र-ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनयै नम:।
आज का उपाय-सप्तऋषियों का पूजन व अभिषेक करें।
वनस्पति तंत्र उपाय-शमी के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🌹🌸🌺🔥🏵️🌷💐🍁🎉
आज का राशिफल
🍁🍁🍁🍁🍁

मेष:-

ऐश्वर्य के साधनों पर खर्च होगा। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। शारीरिक कष्ट संभव है।
🍁🎉💐🌷🏵️🔥🌺🌸🌹

वृष:-

यात्रा लाभदायक रहेगी। राजकीय सहयोग मिलेगा। सरकारी कामों में सहूलियत होगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। घर में सुख-शांति रहेंगे। कारोबारी अनुबंध हो सकते हैं। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। पार्टनरों से सहयोग मिलेगा।
🌹🌸🌺🔥🏵️🌷💐🎉🍁

मिथुन:-

यात्रा लाभदायक रहेगी। संतान पक्ष से बुरी खबर मिल सकती है। डूबी हुई रकम प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय से मनोनुकूल लाभ होगा। नौकरी में प्रशंसा मिलेगी। जल्दबाजी से काम बिगड़ सकते हैं। नए उपक्रम प्रारंभ करने संबंधी योजना बनेगी।
🍁🎉💐🌷🏵️🔥🌺🌸🌹

कर्क:-

चोट व दुर्घटना से बड़ी हानि हो सकती है। पुराना रोग उभर सकता है। किसी व्यक्ति विशेष से कहासुनी हो सकती है। स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। दौड़धूप रहेगी। नकारात्मकता हावी रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।
🌹🌸🌺🔥🏵️🌷💐🎉🍁

सिंह:-

दुष्टजनों से सावधानी आवश्यक है। फालतू खर्च पर नियंत्रण नहीं रहेगा। अपेक्षित काम में विलंब होगा। बेकार की बातों पर ध्यान न दें। अपने काम से काम रखें। लाभ के अवसर मिलेंगे। विवेक का प्रयोग करें। आय में वृद्धि होगी।
🍁🎉💐🌷🏵️🔥🌺🌸🌹

कन्या:-

मान-सम्मान मिलेगा। मेहनत का फल मिलेगा। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। शत्रु तथा ईर्ष्यालु व्यक्तियों से सावधानी आवश्यक है। समय की अनुकूलता है। सामाजिक कार्य करने का मन लगेगा।
🌹🌸🌺🔥🏵️🌷💐🎉🍁

तुला:-

सामाजिक कार्य करने में मन लगेगा। योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन हो सकता है। कारोबार मनोनुकूल लाभ देगा। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। शेयर मार्केट, म्युचुअल फंड से लाभ होगा। आय में वृद्धि होगी। मान-सम्मान मिलेगा।
🍁🎉💐🌷🏵️🔥🌺🌸🌸

वृश्चिक:-

चोट व रोग से कष्ट हो सकता है। बेचैनी रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। सत्संग का लाभ मिलेगा। राजकीय बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। परिवार तथा मित्रों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।
🌸🌺🔥🏵️🌷💐🎉🍁🌹

धनु:-

भागदौड़ अधिक रहेगी। मेहनत अधिक होगी। लाभ में कमी रह सकती है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यवसाय-व्यापार मनोनुकूल चलेगा। आय बनी रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा, सावधानी रखें। बुरी खबर मिल सकती है।
🌹🍁🎉💐🌷🏵️🔥🌺🌸।

मकर:-

पुरानी संगी-साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। फालतू खर्च होगा। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। आत्मसम्मान बना रहेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। भाइयों का सहयोग मिलेगा। कारोबार से लाभ होगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। जल्दबाजी न करें।
🌸🌺🔥🏵️🌷💐🎉🍁🌹

कुंभ:-

बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से मनोनुकूल लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। कोई बड़ा काम होने से प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें। उत्साह रहेगा।
🌹🍁🎉💐🌷🏵️🔥🌺🌸

मीन:-

आज का दिन आनंद के साथ समय व्यतीत होगा। मनपसंद व्यंजनों का लाभ मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। व्यापार मनोनुकूल लाभ देगा। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। किसी व्यक्ति से बहस हो सकती है। आशंका-कुशंका से बाधा होगी।
🌸🌺🔥🏵️🌷💐🎉🍁🌹

युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष विकास यादव ने लोगों की समस्याओं से विधायक विनय भगत को कराया अवगत,विधायक ने जल्द निराकरण करने अधिकारियों को दिए निर्देश

0

बगीचा युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष विकास यादव द्वारा क्षेत्र के राशन कार्ड कि समस्या व अन्य समस्याओं को लेकर विधायक विनय भगत को अवगत कर दस्तावेज प्रस्तुत किया विधायक जी तत्काल संज्ञान लेते हुए सम्बंधित अधिकारी से बात की तथा सभी समस्याओं का जल्द निराकरण करने को कहा।

प्राइवेट कंपनी जय मां अम्बे के सभी ड्राइवरों ने किया हड़ताल…

दीपेंद्र शर्मा
कोरिया / चिरिमिरी :-
एस ई सी एल में ठेका के रूप में काम कर रहे प्राइवेट कंपनी जय मां अंबे द्वारा रानी अटारी विजय वेस्ट से ट्रेलर कोयला वाहन द्वारा माइंस से कोयले को ट्रांसपोर्ट करने का काम कर रही है।
इस कंपनी में काम कर रहे ड्राइवरों के द्वारा सभी गाड़ियों को चिरिमिरी के डोमनहिल एरिया में खड़ा करके आंदोलन कर रहे है और अपनी मांगों को लेकर कर रहे है धरना प्रदर्शन।
कोरिया जिले के चिरमिरी में एसईसीएल माइंस के रानी अटारी और विजय बेस्ट से कोयला परिवहन कर रहे 18 पहिये व 22 पहिये ट्रेलर के वाहन चालक करीब डेढ़ सौ किलोमीटर चलते है जो कि अब सभी चालक गाड़ियों को खड़ा करके अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन में बैठ गए।
कंपनी के मालिक के द्वारा ड्राइवर का आए दिन पेमेंट कटौती को लेकर और हेल्पर ना होने को ले लेकर और अपनी ईपीएफ की मांग को लेकर यह धरना प्रदर्शन पर बैठे है।
सभी ड्राइवरों का कहना है कि मालिक के द्वारा हम लोगों का आए दिन हर महीना पेमेंट कटौती किया जाता है कहने को तो 15 हजार महीना बेतन देने की बात कहते है पंर हमारे वेतन वाहनों के किलोमीटर के हिसाब से देते है अगर जिस वाहन में किलोमीटर के हिसाब से ज्यादा तेल लग जाता है उस पैसे को हमारे पेमेंट से काट लिया जाता है।
जिस कारण किसी महीने 8 हजार तो कभी 5 हजार वाहनों के एवरेज के हिसाब से मिलता है।
जब तक हमारी मांग पूरा नही होता तब तक हम काम पर नही जाएंगे

मैनपाट के पैगा गांव में 3 वर्ष की बच्ची की नदी में बहाने से मौत

मनीष चौबे
मैनपाट क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पैगा में राशन ले ले जा रही एक मां फुल सुंदरी बाई बुधवार को दोपहर 3:00 बजे राशन लेने के लिए नदी के रास्ते से जा रही थी मां को जाते देख उसकी 3 वर्ष की मासूम बेटी भी उसके पीछे-पीछे जाने लगी मां को पता नहीं था कि बेटी पीछे से आ रही है बिना पीछे मुड़े मां नदी को पार कर गई मां को नदी पार कर देख मासूम बच्ची भी नदी पार करने लगी लेकिन पानी के तेज बहाव के कारण मासूम बेटी नदी पार नहीं कर पाई वह बह गई जब मां राशन लेकर घर पहुंची तो बेटी की खोजबीन शुरू हुई फिर बुधवार की रात को आस-पड़ोस से रिश्तेदार से पूछताछ करने पर कुछ पता नहीं चला फिर गुरुवार को सुबह 6:00 बजे रिश्तेदारों , ग्रामीणों के साथ नदी के पास गए तो वहां नदी के झाड़ियों के बीच लाश मिली घटना में मासूम की मौत हो गई थी जिससे मां सदमे में है मासूम बेटी की लाश को देखकर मां वही दहाड़ मार कर रोने लगी और उसे गोद में लेकर परिजन भी रो पड़े घटना में गांव सहित परिजनों में मातम पसरा हुआ है नदी में पुलिया ना होने के कारण क्षेत्र के ग्रामीणों को नदी पार करना बहुत मुश्किल होता है।

महिला एवं बाल विकास द्वारा किया गया पोषण माह कार्यक्रम का आयोजन…

अकाश रावत
जिला ब्यूरो चीफ
सरगुजा
अंबिकापुर –
महिला एवं बाल विकास के द्वारा आयोजित किया गया राष्ट्रीय पोषण सेक्टर दरी पारा परियोजना अंबिकापुर सहरी द्वारा पोषण माह कार्यक्रम का आयोजन किया गया कुपोषण एवं एनीमिया के स्तर मैं कमी लाने सुपोजीत भारत की अवधारणा को साकार करने पोषण के महत्व पर जागरूकता बढ़ाने हेतु वर्ष 2018 से प्रतिवर्ष पोषण माह आयोजन किया जाता है जिसमें थीम आधारित गतिविधियां की जाती है कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की आराधना एवं दीप प्रज्वलन के साथ की गई लोगों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी जरूरतों पूर्व करने स्थानीय उपलवधता आधार पर व्यंजन प्रयोग पतियोगीता का आयोजन किया गया जिसमें अनेक प्रकार के नमकीन एवं मीठे पोस्टिक व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाई गई उपस्थित अतिथियों के द्वारा प्रथम स्थान रानू कश्यप सुमी सिन्हा द्वितीय स्थान सविता चौधरी हरजीत कौर तृतीय स्थान पर झूल के एवं ललिता केरकेट्टा को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम को रोचक बनाने हेतु अतिथियों के स्वागत में सरगुजिया लोकनृत्य की प्रस्तुति कर्ताओं द्वारा दी गई क्रम में परियोजना अधिकारी श्रीमती अलीशा के किसपोट्टा जी ने अपने उद्बोधन मैं उपस्थित महिलाओं एवं किशोरी बालिकाओं को पोषण आहार एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई यूनिसेफ से ममता चौहान मैडम के द्वारा पोषण माह जागरूकता एवं कॉविड टीकाकरण एवं स्वास्थ्य जागरूकता के बारे में बताया गया कार्यक्रम में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया गया जिसमें प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया कार्यक्रम में किशोरी बालिका महिला बचत समूह समेत श्रीमती इंदु कश्यप मालती यादव गायत्री बचत साख समिति गायत्री सिंह शीला प्रजापति साईं स्वयं सहायता समूह साधना कश्यप आशा सिंह सोमू स्वयं सहायता समूह की महिलाएं वर्षवेक्षक श्रीमती शोभा सिंह उपस्थित रही कार्यक्रम का संचालन श्रीमती राज लक्ष्मी पांडे ने किया एवं ज्ञापन सूत्री मधुमति सिंह जी के द्वारा किया गया|

गज आतंक से थर्राया उदयपुर,, मोहनपुर चौक में हाथियों ने स्कूटी सवार दंपत्ति और बच्चे को कुचला..

जी. एस.महंत
उदयपुर :– आठ हाथियों के दल ने 3 लोगों को कुचला महिला पुरूष सहित एक छोटा बच्चा भी है शामिल
गौतम दास पिता राजेश दास 30 साल, रीना दास पति गौतम 28 साल, बालक युवराज 4 साल, उदयपुर से कुन्नी जा रहे थे। जानकारी के मुताबिक गौतम दास अपनी पत्नी और बच्चे के साथ अपनी स्कूटी में सवार होकर कैशपार माइक्रो फाइनेन्स से 30 हजार रुपये निकाल कर वापस आ रहे थे इसी दौरान अलकापुरी से मोहनपुर चौक के पास स्कूटी सवार लोगों को मार दिया महिला एवं बच्चे को 100 मीटर दूर फुटबाल कि तरह खेलते हुए जंगल मे फेंक दिया । घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है । वह अमला निगरानी में जुटा है। लोगों की बढ़ती भीड़ हाथियों को और उग्र कर रही है। मौके पर जिला पंचायत सदस्य राजनाथ सिंह लोगों को समझाइश देने में जुटे हुए है।

हरितालिका तीज कल,,, जानें शुभ मुहूर्त और व्रत विधि तथा हरितालिका तीज का महत्व….

हरतालिका तीज भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाई जाती है. हरतालिका तीज को तीजा के नाम से भी जाना जाता है. इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा का विशेष महत्व है. इस बार हरतालिका तीज 9 सितंबर दिन गुरुवार को मनाई जाएगी. इस दिन सुहागिन स्त्रियां निर्जल और निराहार रहकर अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं.

पूजन का शुभ मुहूर्त

भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि का प्रारंभ 8 सितंबर, दिन बुधवार को देर रात 2 बजकर 33 मिनट पर होगा। यह तिथि 09 सितंबर को रात 12 बजकर 18 मिनट पर समाप्त हो जाएगी। ऐसे में यह व्रत उदया तिथि में 09 सितंबर को रखा जाएगा।

हरितालिका तीज पूजा विधि-

1. हरितालिका तीज में श्रीगणेश, भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है।
2. सबसे पहले मिट्टी से तीनों की प्रतिमा बनाएं और भगवान गणेश को तिलक करके दूर्वा अर्पित करें।

3. इसके बाद भगवान शिव को फूल, बेलपत्र और शमिपत्री अर्पित करें और माता पार्वती को श्रृंगार का सामान अर्पित करें।

4. तीनों देवताओं को वस्त्र अर्पित करने के बाद हरितालिका तीज व्रत कथा सुनें या पढ़ें।

5. इसके बाद श्रीगणेश की आरती करें और भगवान शिव और माता पार्वती की आरती उतारने के बाद भोग लगाएं।

हरतालिका तीज व्रत का महत्व:

हरतालिका तीज के दिन माता पार्वती और भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा की जाती है. माना जाता है कि इस व्रत को रखने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है और कुंवारी कन्याओं को मनचाहा वर मिलता है. माना जाता है कि हरतालिका तीज के दिन भगवान शिव और माता पार्वती का पुनर्मिलन हुआ था. माता पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए कठोर तप किया था. इस तप को देखकर भगवान शिव ने उन्हें दर्शन दिए और माता पार्वती को अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार किया. तभी से मनचाहे पति की इच्छा और लंबी आयु के लिए हरतालिका तीज का व्रत रखा जाता है. इस व्रत पर सुहागिन स्त्रियां नए वस्त्र पहनकर, मेंहदी लगाकर, सोलह श्रृंगार कर भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करती हैं.

आज का राशिफल एवं पंचांग..

आज का राशिफल एवं पंचांग 8 सितंबर 2021, बुधवार
🏵️💐🍁🌹🎯🌷🌸🌺🔥
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन्-2021
अयन-दक्षिणायण
मास-भाद्रपद
पक्ष-शुक्ल
संवत्सर नाम-आनन्द
ऋतु-शरद
वार-बुधवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-द्वितीया
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-उत्तराफाल्गुनी
योग (सूर्योदयकालीन)-शुभ
करण (सूर्योदयकालीन)-बालव
लग्न (सूर्योदयकालीन)-सिंह
शुभ समय- 6:00 से 9:11, 5:00 से 6:30 तक
राहुकाल- दोप. 12:00 से 1:30 बजे तक
दिशा शूल-ईशान
योगिनी वास-उत्तर
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-कन्या
व्रत/मुहूर्त-वाहन क्रय/व्यापार मुहूर्त
यात्रा शकुन-हरे फ़ल खाकर अथवा दूध पीकर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम:।
आज का उपाय-किसी बटुक को धर्मशास्त्र भेंट करें।
वनस्पति तंत्र उपाय- अपामार्ग के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🔥🌺🌸🌷🎯🌹🍁💐🏵️
आज का राशिफल
🏵️💐💐💐💐

मेष:-

आपको अनावश्यक खर्च करने से बचना चाहिए। निवेश करने के लिए अच्छा दिन है। जीवनसाथी के साथ मधुरता के साथ दिन बीतेगा। छात्रों को सफलता मिलेगी। आज का दिन बेहतर रहेगा।
🏵️🌸💐🍁🌹🌺🎯🌷🔥

वृष:-

धार्मिक कार्यो में व्यस्त रहेंगे। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आज आपका दिन बेहतर रूप से बीतेगा। अच्छा रहेगा। कारोबारियों को आर्थिक लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। मित्रों की राय से आपके काम निपटेंगे।
🔥🌷🎯🌺🌹🍁💐🌸🏵️

मिथुन:-

किसी से विवाद हो सकता है, लेकिन आपको धैर्य रखते हुए गलत बात कहने बचना चाहिए। अपनी निजी जीवन या किसी योजना की जानकारी मित्रों को न बताएं। धार्मिक यात्रा हो सकती है। आज आपके रूके हुए काम पूरे होंगे।
🏵️💐🍁🍁🌹🌺🎯🌷🔥

कर्क:-

आर्थिक स्थिति में फिलहाल कोई बदलाव नहीं होगा। पार्टनरशिप में जो आप कार्य कर रहे हैं उसमें लाभ होने के संकेत हैं। आपके संसाधनों में वृद्धि होगी। सेहत सामान्य रहेगी।कानूनी मामले में सफलता मिलेगी। जोखिम से जुड़े कार्य न करें।
🔥🌷🎯🌺🌹🍁💐🏵️🏵️

सिंह:-

तनावरहित महसूस करेंगे। आज सकारात्मकता आपके व्यवहार में दिखाई देगी। कुंवारों के लिए रिश्ते की सूचना आ सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। वाहन सावधानी पूर्वक चलायें।
🏵️💐🍁🌹🌺🎯🌷🔥🌸

कन्या:-

आप बेहद प्रसन्न रहेंगे। छात्रों को ज्यादा मेहनत करना चाहिए। घर-परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। बाहर के खाने से बचें, पेट से जुड़ी दिक्कत उभर सकती है। आज आपको सभी काम में कामयाबी मिलेगी।
🌸🔥🌷🎯🌹🍁💐🏵️🏵️

तुला:-

तरक्की मिलने के योग हैं। आपकी कर्तव्यनिष्ठा की सभी सराहना करेंगे। छात्रों का पढ़ाई के प्रति ध्यान बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। आज दिन बेहतर रहेगा। आज यात्रा करने से बचें। बुजुर्गों की सेहत कमजोर रहेगी।
🏵️💐🍁🌹🎯🌷🔥🌸🌺

वृश्चिक:-

आज का दिन खुशी मे बीतेगा। काम आगे बढ़ेंगे। आपको कारोबार में फायदा होने के संकेत मिल रहे हैं। नया काम मिल सकता है। परिवारजनों से कुछ अच्छी सूचना मिलेगी। नए लोगों से मुलाकात होगी। कुछ नई योजना पर चर्चा हो सकती है।
🌺🌸🌷🎯🎯🌹🍁💐🏵️

धनु:-

किसी के बहकावे पर न आएं। अपने घर के लोगो से सलाह लेकर ही कोई बड़ा फैसला करें। तनाव हो सकता है, लेकिन इस स्थिति में नशापान या यात्रा करने से बचें। सेहत सामान्य रहेगी।
🏵️💐🍁🌹🎯🌷🌸🌺🔥

मकर:-

सेहत ठीक बनी रहेगी। लेनदेन को लेकर सतर्कता जरूरी है। मित्रों के साथ निजी चर्चा न करें। तनाव बढ़ सकता है। आज आप यात्रा पर जा सकते हैं। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। जोखिम लेने से बचें।
🔥🌺🌸🌷🎯🌹🍁💐🏵️

कुंभ:-

आज आप अपनी प्रतिभा को उभारने के लिए प्रयास करें। निजी व पारिवारिक जीवन में मधुरता रहेगी। जीवनसाथी से बेहतर तालमेल रहेगा। नई योजना बन सकती है। सामाजिक जीवन में सराहना मिलेगी।
🏵️💐🍁🌹🎯🌷🌸🌺🔥

मीन:-

आज का दिन बेहतर है। छात्र को नई जानकारी मिल सकती है। आज दिन सामान्य रूप से बीतेगा। सकारात्मक रहेंगे। परिवार से जुड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। सेहत ठीक रहेगी। अपने निर्णय खुद लें।।
🔥🌺🌸🌷🎯🌹🍁💐🏵️

यूथ इंटक द्वारा रक्तदान के माध्यम से लोगों की मदद करने रक्तदान कर चलाया गया जागरूकता अभियान

अम्बिकापुर यूथ इंटक द्वारा रक्तदान के माध्यम से लोगों की मदद करने तथा लोगों को इसके प्रति जागरूक करने के लिए अभियान शुरू किया गया , जिसमे यूथ इंटक के जुझारू तथा ऊर्जावान कार्यकर्ता विधानसभा उपाध्यक्ष अमन मंडल द्वारा रक्तदान किया गया। जिसमें यूथ इंटक के संगठित जिलाध्यक्ष सतीश घोष, कार्यकरणी अध्यक्ष दीपेश धर तथा RGSSU जिलाध्यक्ष परमेश्वर भगत भी वहाँ मौजूद रहे। इस अभियान के माध्यम से युवाओं तथा नागरिकों में रक्तदान करने के लिए लोगों में उत्साह को भरने का प्रयास किया गया तथा रक्तदान महादान के कथन को साकार रूप देकर मदद करने की एक पहल शुरू की।

ब्राह्मणों के खिलाफ आग उगलना पड़ा भारी, मुख्यमंत्री बघेल के पिता नंदकुमार पहुंचे जेल

रायपुर छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ब्रह्मण समाज के खिलाफ विवादित टिप्पणी को लेकर रायपुर के डीडी नगर पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया था। रायपुर पुलिस ने नंद कुमार बघेल को आगरा से गिरफ्तार किया है। एफआईआर दर्ज होने के बाद ही माना जा रहा था कि उनकी गिरफ्तारी हो सकती है।

लखनऊ में नंद कुमार बघेल ने ब्राह्मण समाज के खिलाफ विवादित टिप्पणी की थी। इसके बाद इस समाज के लोगों में आक्रोश था। रायपुर पुलिस एफआईआर दर्ज होने के बाद ही उनकी गिरफ्तारी के लिए निकल गई थी। आगरा से उन्हें गिरफ्तार कर पुलिस रायपुर लेकर पहुंच गई है। फिलहाल उन्हें मीडिया से दूर रखा गया है। लखनऊ से पहले भी नंद कुमार बघेल ने ब्राह्मणों के खिलाफ विवादित टिप्पणी की थी। रायपुर पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश किया है।
गिरफ्तारी के बाद उन्होंने कहा कि यह अंतिम लड़ाई है। मैं इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाऊंगा। कोर्ट में पेशी के बाद उन्हें 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 21 सितंबर को इस मामले में अगली सुनवाई होगी। कोर्ट में पेशी के दौरान सीएम के पिता ने कहा कि मैं जमानत नहीं लूंगा।
दरअसल, पिता के खिलाफ शिकायत के बाद सीएम भूपेश बघेल ने ही पिता पर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा कि पिता के रूप में उन्हें पूरा सम्मान, लेकिन माहौल बिगाड़ने वाले लोगों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि समाज में सभी वर्गों के लोगों के बीच समरसता भाईचारा बना रहना चाहिए यदि इसे कोई खंडित करने की कोशिश करे, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने साफ कहा था कि उन्होंने किसी समाज के खिलाफ अगर कोई बात कही है तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सीएम के पिता लगातार विवादित बयान देते रहे हैं। यूपी चुनाव से पहले ब्राह्मणों के खिलाफ बयान देकर उन्होंने माहौल खराब करने की कोशिश की है। रायपुर में ब्राह्मण समाज के लोगों ने इसके खिलाफ प्रदर्शन किया था। साथ ही उनके खिलाफ आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी थी। पुलिस थानों का भी उनलोगों ने घेराव किया था। इसके अलावे बीजेपी ने भी सीएम भूपेश बघेल के खिलाफ हल्ला बोल दिया था।

राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के पदाधिकारियों को बैठक संपन्न,कई अहम मुद्दों पे हुई चर्चा

अंबिकापुर मंगलवार को नवनिर्मित राजीव भवन अंबिकापुर में संगठन को लेकर एक आवश्यक मीटिंग रखी गई है जिसमें सभी भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के पदाधिकारी उपस्थित हुए मीटिंग में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष राजीव लोचन पाठक युथ इंटक प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष जी जिला सचिव जोसेफ केरकेट्टा जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र पांडे जिला महामंत्री राकेश कुशवाहा महिला इंटक जिला अध्यक्ष उर्मिला कुशवाहा जी महिला जिला उपाध्यक्ष देवन्ती गुप्ता युथ इंटक जिला अध्यक्ष सतीष घोष कार्यकारणी जिला अध्यक्ष दिपेश धर नगर अध्यक्ष राहुल पटेल RGSSU जिला अध्यक्ष परमेश्वर भगत
अनिकेत सोनी , वसीम अली रेहान, रोहित धर ,संजय बाला,राहुल विश्वास ,रितेश यादव ,अनिकेत कश्यप उपस्थित रहे !

मैनपाट कलयुगी बेटे ने अपनी मां और बहन पर किया जानलेवा हमला, मां की इलाज के दौरान मौत,पुलिस ने किया गिरफ्तार

मनीष चौबे
मैनपाट मैनपाट विकासखंड क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम अवराडा‌ंड रोपाखार में बेटे ने मां बहन और भतीजे पर चाकू से किया हमला मैनपाट विकास क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम अवराडानड निवासी अजय माझी ने 6 तारीख 9 महिना 2021 की रात को खाना खाकर अपने परिवार के साथ सोया हुआ था जिसमें उसकी मां हीरा मुनी बहन शांति भतीजा आशीष सोए थे अजय माझी अपने बिस्तर से उठा और लोहे वाले चाकू से हत्या करने की नियत से अपनी मां के सिर में एवं अपनी दीदी को छाती में भतीजा को पेट में मार दिया बहुत सारा खून निकल रहा था फिर प्रार्थी फकीर एवं जय राम के साथ जाकर देखें तो तीनों घर के अंदर जहां सोए थे खून से लथपथ छटपटा रहे थे और अजय माझी वहां से फरार था फिर आशीष को प्रार्थी ने अपने मोटरसाइकिल से जयराम के साथ अस्पताल लेकर भागा उसके पीछे प्रार्थी फूल शाह ने बोलेरो से मां और बहन को लेकर अस्पताल गए कुछ देर बाद डायल 112 वाहन में हीरा मुन्नी को अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टर साहब से तीनों की स्थिति खराब होने पर डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल अंबिकापुर भेजा फिर अपराध रिपोर्ट पर अपराध सदर का अपराध घटित हो जाने पर अपराध क्रमांक 90/21 धारा307 /302 माधवी का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया प्रार्थी सुखू माझी पिता मोहर साय माझी उम्र 30 वर्ष ने आज दिनांक 7 /9/ 2021 को थाना में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया फिर कमलेश्वर पुर थाना अधीक्षक ने अपनी टीम के साथ अजय माटी के घर पहुंचा और पड़ोसी से पूछताछ की फिर पता चला की अजय माझी मक्के के खेत छिपा हुआ था जिसे स्टाफ एवं गांव वालों के साथ घेराबंदी कर हिरासत में 1:00 बजे लिया गया गिरफ्तारी की सूचना आरोपी के रिश्तेदारों को दी गई आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया संपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक विजय प्रताप सिंह, स‌ऊनी,अनिल सहदेव रामवरधन,सुजीत पाल अमित टोप्पो,हरदलाल मिंज प्रदीप सिंह, देवेंद्र पाठक अमित केरकेट्टा ,जितेंद्र लाकड़ा नवीन खलखो, प्र आर,सक्रिय रहे
बहन

भतीजा

प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने एसपी सरगुजा से की भ्रष्ट कुन्नी समिति प्रबंधक की जल्द गिरफ्तारी की मांग…

लखनपुर आदिम जाति सेवा सहकारी समिति के तात्कालीन समिति प्रबंधक राजीव (राजु) कुमार वर्मा उर्फ राजीव वर्मा द्वारा समिति में की गई आर्थिक अनियमितता की शिकायत उपपंजीयक सहाकरी समितिया सरगुजा अम्बिकापुर के समक्ष शिकायत कि गई थी, तथा उपंजीयक महोदय द्वारा श्री०एस०के० पैकरा सहायक पंजीयक एवं श्री ए.एस. तिग्गा वरिष्ठ सहकारी निरीक्षक एवं श्रीमती दिपा केरकेट्टा सहकारिता विस्तार अधिकारी की संयुक्त टीम गठित कर शिकायत की जांच कर प्रतिवेदन देने हेतु निर्देशित किया गया था।

उपरोक्त तीन सदस्यीय दल द्वारा आदित जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित कुन्नी की आर्थिक अनियमितता के संबंध में दिनांक 23/03/2021 को जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुये समिति के प्रबंधक राजीव कुमार वर्मा 21,14,931/- रूपये का गबन किया जाना पाया गया है। जिसके आधार पर कुन्नी चौकी में दिनांक 17.08.2021 को धारा 409, 420, 467, 468, 469,471 भा0द0वि0 के तहत् अपराध पंजीबद्ध किया गया जिसका गिरफ्तारी आज दिनांक 04.09.2021 तक नहीं हुई है।

यह कि यह उल्लेखनीय है कि राजीव कुमार वर्मा एक आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है, तथा उसके द्वारा छ०ग० शासन सहकारिता एवं शिक्षा मंत्री श्री डा० प्रेमसाय सिंह टेकाम क. फर्जी हस्ताक्षर कर समिति में कार्यभार ग्रहण करने के सम्बंध में दस्तावेज तैयार किया गया था, जिसके सम्बंध में पुलिस थाना अम्बिकापुर में धारा 419, 420, 467, 468, 471, भा0द0वि0 के तहत् अपराध क्रमांक 80 / 2021 पंजीबद्ध किया गया जिसमें यह प्रमाणित है कि वह आदतन आपराधिक मानसिकता का व्यक्ति है। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव श्री शैलेन्द्र प्रताप सिंह जी, कैलेंडर मेन सौरभ फिलिप, आलोक सिंह, निखिल विश्वकर्मा, राजा पाठका अंशू गुप्ता, आतिफ रज़ा, विकास केशरी, प्रिंस विश्वकर्मा, आशीष शीला, आयुष पासवान, . सतीश घोष, दीपेश धर, परमेश्वर भगत, संतोष गुप्ता, रितेश कुमार यादव, रोहित घर, अनिकेत सोनी, वसीम अली, संजय बाला उपस्थित रहे।

आज का दिन लेकर आया हैं आपके लिए क्या खास,, जानें अपने राशिफल में..

आज का राशिफल एवं पंचांग 7 सितंबर 2021, मंगलवार
🏵️🍁🌸🌷🌹🌺💐🎯🔥
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन्-2021
अयन-दक्षिणायण
मास-भाद्रपद
पक्ष-शुक्ल
संवत्सर नाम-आनन्द
ऋतु-शरद
वार-मंगलवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-प्रतिपदा
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-पूर्वाफ़ाल्गुनी
योग (सूर्योदयकालीन)-साध्य
करण (सूर्योदयकालीन)-किंस्तुघ्न
लग्न (सूर्योदयकालीन)-सिंह
शुभ समय-10:46 से 1:55, 3:30 5:05 तक
राहुकाल- दोप. 3:00 से 4:30 बजे तक
दिशा शूल-उत्तर
योगिनी वास-पूर्व
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-कन्या
व्रत/मुहूर्त-सर्वार्थसिद्धि योग/नक्तव्रत
यात्रा शकुन- दलिया का सेवन कर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ अं अंगारकाय नम:।
आज का उपाय-हनुमान मंदिर में बेसन के लड्डू का भोग लगाएं।
वनस्पति तंत्र उपाय- खैर के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🔥🎯💐🌺🌹🌸🌸🍁🏵️
आज का राशिफल
🏵️🏵️🏵️🏵️🏵️

मेष:-

मेहनत का फल पूरा-पूरा मिलेगा। यात्रा लाभदायक रहेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। बड़ा काम करने का मन बनेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। भाग्य अनुकूल रहेगा। रुके कार्य पूरे होंगे।
🏵️🍁🌸🌹🌺💐🎯🔥🌷

वृष:-

किसी व्यक्ति के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। दु:खद समाचार मिल सकता है। बेकार बातों की तरफ ध्यान न दें। दौड़धूप अधिक होगी। नौकरी में मातहतों का सहयोग कम मिलेगा। कार्य की अधिकता रहेगी।
🌷🔥🎯💐🌺🌹🌸🍁🏵️

मिथुन:-

रचनात्मक कार्य पूर्ण व सफल रहेंगे। आय में वृद्धि होगी। परीक्षा व साक्षात्कार में सफलता प्राप्त होगी। व्यस्तता रहेगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। घर-बाहर सभी ओर से सफलता तथा प्रसन्नता प्राप्त होगी।
🏵️🍁🌹🌹🌺🎯🎯🔥🌷

कर्क:-

स्थायी संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। प्रॉपर्टी के कामकाज बड़ा लाभ दे सकते हैं। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में प्रशंसा मिलेगी। रोजगार मिलेगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। पार्टनरों से मतभेद दूर होंगे। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है।
🌷🔥🎯🌺🌹🍁🏵️🌸💐

सिंह:-

उत्साह की अधिकता तथा व्यस्तता रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। कारोबार ठीक चलेगा। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। भाग्य अनुकूल है, लाभ लें। घर-बाहर सभी ओर से सहयोग प्राप्त होगा।
💐😛🍁🍁🌹🌺🎯🎯🔥

कन्या:-

योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में कार्यभार तथा अधिकार दोनों बढ़ सकते हैं। बाहर जाने की योजना बनेगी। शत्रुओं का पराभव होगा।
🌷🔥🎯🌺🌹🍁💐🌸🏵️

तुला:-

कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति मनोनुकूल रहेगी। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। धन प्राप्ति सुगम होगी। नौकरी में चैन रहेगा। लंबे समय से रुके कार्यों में गति आएगी। धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। व्यवसाय ठीक चलेगा।
🏵️🌸💐🍁🌹🌺🎯🔥🌷

वृश्चिक:-

बुरी खबर मिल सकती है, धैर्य रखें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। काम करने की इच्छा नहीं होगी। विवाद से क्लेश संभव है। बनते कामों में बाधा उत्पन्न होगी। मेहनत अधिक और लाभ कम रहेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। घर में तनाव रह सकता है। दूसरे लोग आपसे अधिक अपेक्षा करेंगे।
🌷🔥🎯🌺🌹🍁💐🌸🏵️

धनु:-

डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है, प्रयास करें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। निवेशादि मनोनुकूल लाभ देंगे। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। व्यापार में लाभ बढ़ेगा। किसी मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।
🏵️🌸💐🍁🌹🌺🎯🔥🌷

मकर:-

फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें। घर-परिवार की चिंता रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। आय बनी रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।
🌷🎯🎯🌺🌹🍁💐🌸🏵️

कुंभ:-

उत्साहवर्द्धक सूचना मिलेगी। बड़ा काम करने का मन बनेगा। कारोबार में लाभ होगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड आदि मनोनुकूल लाभ देंगे। भाइयों का सहयोग मिलेगा। आत्मसम्मान बना रहेगा। लाभ होगा।
🏵️🌸💐🍁🌹🌺🎯🌷🔥

मीन:-

चोट व रोग से बाधा संभव है। झंझटों में न पड़ें। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। यात्रा लाभदायक रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। कारोबार में वृद्धि होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। समय अनुकूल है, लाभ लें। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा।
🔥🌷🎯🌺🌹🍁💐🌸🏵️

आज का राशिफल एवं पंचांग….

आज का राशिफल एवं पंचांग 6 सितंबर 2021, सोमवार
🌸🔥🌷💐🎯🍁🌹🏵️🌺
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन्-2021
अयन-दक्षिणायण
मास-भाद्रपद
पक्ष-कृष्ण
संवत्सर नाम-आनन्द
ऋतु-शरद
वार-सोमवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-चतुर्दशी/अमावस्या(क्षय)
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-मघा
योग (सूर्योदयकालीन)-शिव
करण (सूर्योदयकालीन)-शकुनि
लग्न (सूर्योदयकालीन)-सिंह
शुभ समय- 6:00 से 7:30 तक, 9:00 से 10:30 तक, 3:31 से 6:41 तक
राहुकाल- प्रात: 7:30 से 9:00 बजे तक
दिशा शूल-आग्नेय
योगिनी वास-पश्चिम
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-सिंह
व्रत/मुहूर्त-सोमवती/कुशोत्पाटनी अमावस्या/मूल समाप्त
यात्रा शकुन- मीठा दूध पीकर यात्रा करें।
आज का मंत्र-ॐ सौं सोमाय नम:।
आज का उपाय-किसी पवित्र नदी में स्नान कर कुशोत्पाटन करें।
वनस्पति तंत्र उपाय- पलाश के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🌺🏵️🌹🍁🎯🌷🔥🌸🌸
आज का राशिफल
🌸🌸🌸🌸🌸

मेष:-

धनलाभ के अवसर हाथ आएंगे। सामाजिक कार्य करने में रुचि रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी।व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। प्रयास सफल रहेंगे।
🌸🔥🌷🎯🍁🌹🏵️🌺💐

वृष:-

विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। व्यस्तता के चलते स्वास्‍थ्य प्रभावित होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। मित्रों का सहयोग समय पर प्राप्त होगा। रुके कार्यों में गति आएगी। प्रसन्नता रहेगी। यात्रा मनोरंजक रहेगी।
💐🌺🏵️🌹🍁🎯🌷🔥🌸

मिथुन:-

किसी अपने ही व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। नौकरी में कार्यभार रहेगा। भागदौड़ रहेगी। आय होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। जल्दबाजी से चोट लग सकती है। दूर से शोक समाचार मिल सकता है।
🌸🔥🌷🎯🍁🌹🏵️🌺💐

कर्क:-

भूमि व भवन इत्यादि की खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। आय में वृद्धि होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेगे। कोई समस्या खड़ी हो सकती है। शरीर शिथिल हो सकता है।
💐🌺🌹🌹🍁🎯🌷🔥🌸

सिंह:-

जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। निवेश में जल्दबाजी न करें। नौकरी में शांति रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। मित्रों का सहयोग रहेगा। कार्य समय पर पूर्ण होंगे। कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी।
🌸🔥🌷🎯🌹🌺💐🏵️

कन्या:-

व्यवसाय ठीक चलेगा। पुराना रोग उभर सकता है। दूर से दु:खद समाचार मिल सकता है। व्यर्थ भागदौड़ रहेगी। किसी व्यक्ति के व्यवहार से अप्रसन्नता रहेगी। अपेक्षित कार्य विलंब से होंगे। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। किसी व्यक्ति विशेष की नाराजी झेलना पड़ेगी।
🏵️💐🌺🌹🎯🌷😒🔥🌸

तुला:-

व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेंगे। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। लंबित कार्य पूर्ण होंगे। किसी साधु-संत का आशीवार्द मिल सकता है। कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे।
🍁🌸🔥🎯🌷🎯🌹🌺💐

वृश्चिक:-

धन प्राप्ति सुगम तरीके से होगी। नई योजना बनेगी। तत्काल लाभ नहीं होगा। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक कार्य करने में रुझान रहेगा। मान-सम्मान मिलेगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि से मनोनुकूल लाभ होगा। शत्रु पस्त होंगे।
🎯💐🌺🌹🌷🌸🍁🍁🏵️

धनु:-

बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी। व्यापार मनोनुकूल चलेगा। नौकरी में चैन रहेगा। धनहानि संभव है, सावधानी रखें। किसी व्यक्ति के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।
🏵️🍁🌸🌷🌹🌺💐🎯🔥

मकर:-

परिवार के किसी सदस्य के स्वास्‍थ्य की चिंता रहेगी। तनाव रहेगा। पुराना रोग उभर सकता है। लेन-देन में सावधानी रखें। किसी भी व्यक्ति की बातों में न आएं। महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर करें, लाभ होगा। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे।
🔥🎯💐🌺🌹🌷🌸🍁🏵️

कुंभ:-

व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। निवेश मनोनुकूल लाभ देगा। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। शत्रु सक्रिय रहेंगे। शारीरिक कष्‍ट संभव है।
🏵️🍁🌸🌷🌹🌺💐🎯🔥

मीन:-

दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में संतोष रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। घर में अतिथियों का आगमन होगा। व्यय होगा। विरोध होगा। विवाद से क्लेश होगा, इससे बचें। पुराना रोग उभर सकता है।
🔥🎯💐🌺🌹🌷🌸🍁🏵️

सूरजपुर नगर में विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल की नवीन कार्यकारिणी घोषित

सूरजपुर: विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कोरिया विभाग संयोजक दिनेश साहू, विश्व हिन्दू परिषद सूरजपुर जिलाध्यक्ष उत्पल चटर्जी, विश्व हिन्दू परिषद सूरजपुर जिला मंत्री अनिल साहू की उपस्थिति में विहिप सूरजपुर नगर अध्यक्ष कमलेश कोसरिया, बजरंग दल नगर संयोजक अनुज साहू, नगर सह संयोजक संजय महतो, मातृशक्ति नगर संयोजिका श्रीमती जीरादेवी जायसवाल, नगर सत्संग प्रमुख सन्दीप अगरिया, नगर गौरक्षा प्रमुख रोहित कसेरा, नगर अखाड़ा प्रमुख राहुल कसेरा, नगर सुरक्षा प्रमुख भवनीत मिश्रा, नगर विद्यार्थी प्रमुख विकास साहू, नगर सप्ताहिक मिलन प्रमुख गुलशन साहू व पवन गुप्ता की नियुक्ति की गई। तथा सदस्य के रूप में शिवम सिंह राजपूत, सुधांशु सोनी, आर्यन चौबे, आशुतोष चटर्जी, समीर चौबे, प्रेम गुप्ता, गौतम गुप्ता, विशाल गुप्ता, रोहित गुप्ता, अंशु कसेरा, सुजल देवांगन, शिवम मिश्रा, नारायण सोनी, विशाल देवांगन, राजा साहू, दीपक देवांगन, रोहित साहू, विक्की गोयल, गोलू पांडे, बादल साहू, सुजल महतो, श्रवण साहू, पंकज साहू, नकुल प्रभाकर, अंकित साहू, रोहित साहू, नील, सूरज सोनी, हंस सोनी, नितिन सोनी आदि सदस्य मनोनीत किये गए, इनकी नियुक्ति से संगठन के कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है।

मुख्यमंत्री बघेल के पिता नंद कुमार बघेल पर एफआईआर दर्ज,, विवादित बयान के लिए हमेशा रहते हैं सुर्खियों पर…

रायपुर :– मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल के खिलाफ रायपुर के डीडी नगर थाने में केस दर्ज किया गया है। सर्व ब्राह्मण समाज की शिकायत पर ये केस दर्ज किया गया है। नंद कुमार पर सामाजिक द्वेष पैदा करने का आरोप है। उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 505- समुदायों के बीच शत्रुता, घृणा या वैमनस्य की भावनाएं पैदा करने और धारा 153 ए के तहत सामाजिक तनाव बढ़ाने वाला बयान देने का मुकदमा दर्ज किया गया है।

मुख्यमंत्री ने दिया कार्यवाही का आश्वासन

मुख्यमंत्री बघेल ने आश्वाशन दिया है कि वो अपने 86 वर्ष के पिता नंद कुमार बघेल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराएंगे। उनके पिता ने पिछले महीने लखनऊ में बयान दिया था कि ब्राह्मण विदेशी हैं, उनको बाहर भगाया जाएगा। इसके बाद प्रदेश में तनाव बढ़ गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कहा, विगत दिनों उनके पिता द्वारा एक वर्ग विशेष के विरुद्ध की गई टिप्पणी उनके संज्ञान में आई है। उनकी इस टिप्पणी से समाज के एक वर्ग की भावनाओं और सामाजिक सद्भाव को ठेस लगी है उनके इस बयान से उन्हें भी दुःख हुआ है।
मुख्यमंत्री ने साफ शब्दों में कह दिया कि इस संबंद में पुलिस द्वारा विधि सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उनका कहना था, छत्तीसगढ़ सरकार हर जाति, हर धर्म, हर वर्ग हर समुदाय के लोगों के सम्मान और उनकी भावनाओं की कद्र करती है। सभी को एक समान महत्व देती है और सभी के मान सम्मान और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करना अपना कर्तव्य समझती है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, उनके पिता नंदकुमार बघेल से उनके वैचारिक मतभेद शुरू से हैं ये बात सभी को पता है।

अपने अल्प प्रवास पर ढाई ढाई साल के मुद्दे पर बोले स्वास्थ्य मंत्री अब कहने को कुछ नहीं रह गया, आलाकमान जो निर्णय लेगी वही आखिरी निर्णय होगा…

अम्बिकापुर :– स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव शनिवार को अल्प प्रवास पर अंबिकापुर पहुंचे। वे मरवाही विधायक के के ध्रुव के बेटे के शोक सभा कार्यक्रम में शामिल हुए। अपने अम्बिकापुर अल्प प्रवास पर उन्होंने कई मुद्दों पर अपने विचार पत्रकार बंधुओ के सामने रखें। ढाई-ढाई साल के फार्मूले पर मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के समक्ष सारी बातें रखी गई हैं जो हाईकमान निर्णय लेगा वही अंतिम निर्णय होगा। ढाई-ढाई साल के सीएम फार्मूले पर मंत्री सिंह देव ने एक बार फिर कहा कि शुभचिंतकों ने उन्हें इस मसले पर शांत रहने की सलाह दी है। वहीं उन्होंने कहा कि इस मसले को लेकर सारी बातें हो चुकीं हैं, कुछ नया कहने को नहीं है।
इसके अलावा राहुल गांधी के संभावित छत्तीसगढ़ दौरे पर मंत्री सिंहदेव ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राहुल गांधी को छत्तीसगढ़ आने का न्योता दिया है। वहीं राहुल गांधी के संभावित कार्यक्रम का प्रस्ताव भी भेज दिया गया है।
राहुल गांधी का दौरा बस्तर संभाग के जिलों में रहेगा। वहीं मंत्री सिंहदेव ने कहा कि जैसे ही राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे की सहमति स्वीकृति और तारीख आती है तब उनका दौरा रहेगा।
छत्तीसगढ़ में डेंगू के बढ़ते प्रकोप पर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि हालात में सुधार आया है। डेंगू के प्रकरण कुछ कम हुए हैं। उन्होंने कहा कि आखिरी रिपोर्ट में जो आंकड़े सामने आए हैं, उनमें प्रदेश भर में 300 से अधिक प्रकरण थे इन प्रकरणों में 288 अकेले रायपुर के थे।
इसके अलावा उन्होंने कहा कि राहत भरी बात यह रहेगी कि डेंगू के ये सभी प्रकरण तीव्रता वाले नहीं थे। इसके अलावा उन्होंने कहा कि जागरूकता से डेंगू के प्रभाव से बचा जा सकता है। शासन डेंगू से बचाव के लिए पहल कर रही है।

डी पुरंदेश्वरी के बयान को कहा अशोभनीय

बस्तर में आयोजित हुए भाजपा के चिंतन शिविर के अंतिम दिन छत्तीसगढ़ प्रभारी डी पुरंदेश्वरी कांग्रेस सरकार पर हमलावर थीं। इस दौरान उन्होंने भरी सभा में कहा था कि बीजेपी के कार्यकर्ता अगर थूक देंगे तो भूपेश बघेल का पूरा मंत्रिमंडल बह जाएगा। कार्यकर्ताओं से कहा कि इस संकल्प के साथ काम करने से पार्टी 2023 के चुनाव में फिर सत्ता में आएगी। पुरंदेश्वरी के इस बयान पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने पलटवार करते हुए कहा कि उन्होंने अशोभनीय भाषा का प्रयोग किया है। डी पुरेंदश्वरी एक पढ़ी-लिखी महिला है और वे एक राष्ट्रीय परिवेश में काम करने वाली पार्टी की एक महिला हैं। उनकी यदि ऐसी असभ्य भाषा है तो इससे अंदाजा लगा लीजिए कि उन लोगों की वास्तविकता क्या है।

20 लीटर डीजल चोरी करने वाले चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मनीष चौबे
मैनपाट दिनांक 03.09.21 को प्रार्थी तेनजीन छेतेन पिता सोनम टासी उम्र 38 वर्ष निवासी कैम्प नं० 07 कुनिया का थाना आकर लिखित रिपोर्ट किया कि दिनांक 30.08.21 के शाम से 31.08.21 के सुबह 09/00 बजे के मध्य कोई अज्ञात व्यक्ति गैरेज के बाहर खडी गाड़ी से लगभग 20 लीटर डीजल चुरा कर ले गया है की रिपोर्ट पर अपराध क० 86/21 धारा 379 भादवि कायम जाच विवेचना मे लिया गया।अज्ञात आरोपी का पता तलाश करने पर दिनांक 04.09.21 को मुखबिर की सूचना एवं सी.सी.टीवी फुटेज से अज्ञात आरोपी जो ग्राम रोपाखार का महेन्द्र यादव पिता भीमसेन यादव होना बताए जिसे आरोपी के सकुनत पे पकडे पूछताछ करने पर गैरेज के बाहर खडी गाड़ी से डीजल चोरी करना कबूल कर डीजल को अपने घर के पास झाडी मे से बरामद कराया।अपराधी के विरुद्ध प्रथम दृष्टयांत अपराध पाये जाने से आरोपी को गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। सम्पुर्ण कार्यवाही में निरीक्षक विजय प्रताप सिंह,और उनकी टीम का सराहनीय योगदान रहा।

पत्नी के अधिक शराब पीने के कारण पति ने पत्नी को डंडे से पिट पिट कर उतारा मौत के घाट

मनीष चौबे
मैनपाट सलखू मझवार पिता जगत मझवार उम्र 38 वर्ष सा सरभंजा पटेलपारा का दिनांक 31.09.21 को मृतिका के साथ शराब पिये और इतना शराब क्यों पीते हो की बात को लेकर सलखू मझवार मृतिका को बांस का डण्डा से मारपीट किया जिससे दिनांक 01.09.21 के शाम करीब 03/00 बजे आरोपी की पत्नि की मृत्यू हो गई। आरोपी दिनांक 02.09.21 को थाना आकर सूचना दिया जिस पर मर्ग क 29/21 धारा 174 जा.फी का जाच कर अपराध कु0 87/21 धारा 302 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना पर लिया गया। आरोपी सलखू मझवार को ग्राम सरभंजा से पकड़ कर पूछताछ किया गया जिसपर आरोपी ने बताया कि मेरी पत्नि जुंगो बाई शराब जादा पीती थी मना करने पर झगड़ा करती थी जो दिनांक 31.08.21 को भी इसी बात को लेकर झगडा कर रही थी तो मैंने बांस के डंडे से बहुत पिटाई की,जिससे उसकी मौत हो गई।
अपराधी को रिमांड पे भेजा गया है।

error: Content is protected !!