Home Blog Page 210

नौकरी लगवाने के नाम पर विधायक प्रतिनिधि द्वारा युवक से 5,29,000 की ठगी। पैसा मांगने पर जान से मारने की दे रहा है धमकी

0

पत्थलगांव प्रदीप कुमार बडा पिता दुलार साय, निवासी पत्थलगांव में मजदूरी का काम करता है तथा दीप बोरवेल में लेबर का देख रेख पाटनरशिप में बोर गाड़ी का संचालन करता है। उसी वक्त प्रदीप के साथ विधायक प्रतिनिधि मोहनीष साहू पिता मोहन साहू, ग्राम सुखरापारा से मुलाकात हुई उसके बाद मोहनीष साहू ने में विधायक आदमी हूँ कहकर आने वाले कोई भी वैकेन्सी में नौकरी दिला दूंगा कहकर प्रदीप की मजदूरी के पैसा को पाटनर से 25.11,2020 को 04:00 बजे NEFT फंड ट्रांसफर 95000 रूपये एडवांस के तौर पर दिया लिया उसके बाद 4,34,000 का बोर खनन का कार्य जो की प्रदीप बड़ा द्वारा किया गया था पैसा को भी नहीं दिया, कुल राशि 5,29,000 है, उसके बाद जब काफी दिन बीत जाने के बाद भी प्रदीप की नौकरी नही लगी तो अगस्त माह में प्रदीप द्वारा अपना पैसा मांगने पर मोहनीष साहू के द्वारा पैसा वापस नहीं किया गया तथा मांगने से जान से मारने की धमकी मोहनीष साहू द्वारा दिया जा रहा है।

विधायक प्रतिनिधि द्वारा ऐसा कृत्य शर्मनाक
मामला एक ऐसे व्यक्ति का है जिसपर काफी जिम्मेदारीयां होती है जो लोगों की परेशानियों को विधायक से अवगत कराता है लेकिन ऐसे में कुछ ऐसे लोग जो चोर– चकोर की तरह आम जनता को लूटने का काम करते है काफी शर्मनाक है।
विधायक प्रतिनिधि के द्वारा लालचवाश प्रदीप बड़ा को धोखा देकर पैसे लेना चोरी की श्रेणी में आता है,और ऐसे व्यक्ति को चोर कहना गलत नही होगा।

और भी हो सकते हैं मोहनीष साहू के धोखाधड़ी के मामले
पूर्व में और भी कई ऐसे मामले हो सकते हैं जो मोहनीष साहू द्वारा विधायक प्रतिनिधि के नाम पे धोखाधड़ी कर लोगो से पैसे लिए गए होंगे, खैर मामला जो भी हो यह प्रकाश में आया तो लोगों को मोहनीष साहू की सच्चाई पता चली, नही तो कई मामले है जो आज भी सच्चाई के लिए प्रयासरत हैं।

आज का राशिफल एवं पंचांग…

आज का राशिफल एवं पंचांग 4 सितंबर 2021, शनिवार
🌹🌺🏵️🌷💐🎯🍁🔥🌸
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन्-2021
अयन-दक्षिणायण
मास-भाद्रपद
पक्ष-कृष्ण
ऋतु-शरद
संवत्सर नाम-आनन्द
वार-शनिवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-द्वादशी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-पुष्य
योग (सूर्योदयकालीन)-वरियान
करण (सूर्योदयकालीन)-तैतिल
लग्न (सूर्योदयकालीन)-सिंह
शुभ समय- प्रात: 7:35 से 9:11, 1:57 से 5:08 बजे तक
राहुकाल- प्रात: 9:00 से 10:30 तक
दिशा शूल-पूर्व
योगिनी वास-नैऋत्य
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-कर्क
व्रत/मुहूर्त-शनि प्रदोष/बछबारस/मूल प्रारंभ
यात्रा शकुन-शर्करा मिश्रित दही खाकर घर से निकलें।
आज का मंत्र-ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनयै नम:।
आज का उपाय-शनिदेव का तिल के तेल से अभिषेक करें।
वनस्पति तंत्र उपाय-शमी के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🌸🔥🍁🎯💐🌷🌺🌺🌹
आज का राशिफल
🌺🌺🌺🌺🌺

मेष:-

उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। बुद्धि का प्रयोग करेंग। कार्य में सफलता मिलेगी। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। लाभ में वृद्धि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।
🌺🌹🌷💐🎯🍁🌸🌸🏵️

वृष:-

किसी व्यक्ति के बहकावे में न आएं। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। समय की अनुकूलता का लाभ लें। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। जोखिम न उठाएं।
🏵️🍁🍁🎯💐🌷🌹🌺🔥

मिथुन:-

शेयर मार्केट, म्युचुअल फंड से मनोनुकूल लाभ होगा। बेरोजगारी के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। कोई बड़ी समस्या का हल सहज ही होगा। समय अनुकूल है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।
🔥🌺🌹🌷💐🎯🍁🍁🏵️

कर्क:-

कोई बड़ी बाधा उठ खड़ी हो सकती है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें, गुम हो सकती है। बुरी खबर मिल सकती है, धैर्य रखें। किसी व्यक्ति विशेष से कहासुनी हो सकती है। मेहनत अधिक होगी। लाभ के अवसर टलेंगे। मानसिक बेचैनी रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा।
🏵️🍁🎯💐🌷🌺🌺🔥🌸

सिंह:-

अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब होगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। किसी व्यक्ति के बहकावे में न आएं। परिवार के किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य पर खर्च होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में नि‍श्चितता रहेगी। फालतू खर्च होगा।
🌸🔥🌺💐💐🎯🍁🏵️🌹

कन्या:-

लाभ के अवसर हाथ आएंगे। मेहनत का फल मिलेगा। मान-सम्मान मिलेगा। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। व्यापार लाभदायक रहेगा। निवेश शुभ रहेगा।भाग्य का साथ रहेगा।
🌹🏵️🎯💐💐🌺🔥🌸🌷

तुला:-

धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। तीर्थयात्रा की योजना बनेगी। कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। दुष्टजनों से सावधान रहें।
🌷🌸🌺🌺💐🎯🏵️🌹🍁

वृश्चिक:-

कानूनी अड़चन सामने आएगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। बेचैनी रहेगी। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। रोजगार मिलेगा। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे।
🍁🌹🏵️🎯💐🌺🌸🌷🔥

धनु:-

किसी बड़े काम को करने की तीव्र इच्छा जागृत होगी। आर्थिक उन्नति की योजना बनेगी। व्यापार लाभदायक रहेगा। कार्यस्थल पर परिवर्तन हो सकता है। नए उपक्रम प्रारंभ हो सकते हैं। कार्यसिद्धि होगी। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। मान-सम्मान मिलेगा।
🔥🌷🌺💐💐🎯🏵️🌹🍁

मकर:-

कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। शत्रु पस्त होंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। व्यापार लाभदायक रहेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। मानसिक बेचैनी रहेगी। सभी तरफ से सफलता प्राप्त होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। ऐश्वर्य के साधनों पर अधिक व्यय होगा।
🍁🏵️🏵️🎯💐🌺🌷🔥🌸

कुंभ:-

यात्रा लाभदायक रहेगी। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। आय में वृद्धि होगी। लाभ में वृद्धि होगी। कारोबार में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट से लाभ होगा। व्यापार ठीक चलेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। समय की अनुकूलता का लाभ लें। विरोधी सक्रिय रहेंगे।
🌸🌷🌷🌺💐🎯🏵️🍁🌹

मीन:-

कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। समय की अनुकूलता का लाभ लें। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। जोखिम न उठाएं।
🌹🍁🎯🎯💐🌺🌷🌸🔥

छात्रों ने रखा जन्माष्टमी का उपवास तो शिक्षक ने की पिटाई, निलंबित..

कोंडागांव :– कोंडागांव जिले में एक सरकारी स्कूल के शिक्षक को जन्माष्टमी उत्सव पर उपवास रखने वाले छात्रों की कथित तौर पर पिटाई करने के बाद निलंबित कर दिया गया है। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी है।
शिक्षक चरण मरकाम राज्य की राजधानी रायपुर से 200 किलोमीटर दक्षिण में कोंडागांव के गिरोला क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में तैनात हैं। पुलिस ने कहा कि पंचायत और ग्रामीणों ने शिकायत की थी कि मरकाम ने मंगलवार को स्कूल में सातवीं और आठवीं कक्षा के छात्रों के साथ मारपीट की। मरकाम के निलंबन का आदेश जिला प्रशासन की ओर से बुधवार को जारी किया गया।
अधिकारियों ने कहा कि मरकाम ने अपने छात्रों से कहा कि अगर उन्होंने जन्माष्टमी उत्सव के दौरान उपवास रखा है और अनुष्ठान किया है तो वे हाथ उठाएं। जिन छात्रों ने कहा कि उन्होंने उपवास रखा है, उनकी पिटाई की गई। जिला प्रशासन को प्रारंभिक जांच रिपोर्ट मिलने के बाद शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है।
निलंबन आदेश में कहा गया है कि “धार्मिक भावनाओं को आहत करना और समाज में नफरत फैलाना” एक गंभीर कदाचार के रूप में गिना जाता है। आपका आचरण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा अधिनियम 1965 के खिलाफ है।”
कोंडागांव के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने कहा कि पुलिस ने अभी तक शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया है। उन्होंने कहा कि हमें जिला प्रशासन से एक रिपोर्ट मिली है। अभी तक मामला दर्ज नहीं किया गया है लेकिन रिपोर्ट का विश्लेषण करने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

4 महीने पहले घर से फरार हुए ससुर – बहु के प्रेम कहानी का अंत,,फांसी में झूलती मिली लाश…

बिलासपुर :– बिलासपुर के चकरभाठा थाना क्षेत्र के कनेरी में शुक्रवार के दिन एक पेड़ पर ससुर और उसकी बहू की फांसी पर झूलती लाशें मिली। यह देखकर ग्रामीणों ने घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने लाश को पेड़ से उतार कर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार दोनों के बीच प्रेम संबंध की बात सामने आ रही है। इस वजह से दोनों ही पिछले 4 महीनों से अपने गांव से गायब चल रहे थे। सबसे अहम बात की दोनों ने खुदकुशी करने के लिए भी इसी गांव को चुना और यहां आकर फांसी लगा ली।

परिवार ने कहा शर्म के मारे उठाया कदम

जानकारी के अनुसार, खेलू राम केवट(50) और उसके भतीजे की पत्नी गीता(35) के बीच प्रेम संबंध चल रहा था। खेलूराम किसान था और इसी गांव में खेती करता था। उसके भतीजे का परिवार भी यहीं रहता था। इनकी प्रेम कहानी का परिवार में पता चल गया था। लिहाजा दोनों ने घर से भागने का फैसला किया। मार्च में एक दिन ससुर-बहू घर से गायब हो गए थे। इसके बाद से ही दोनों का पता नहीं था। गांववालों ने आज इनकी लाशें ही देखीं। पुलिस ने घरवालों से पूछताछ की तो परिजनों ने कहा कि उनके रिश्ते का पता चलने के बाद परिवार में भी बहुत तनाव हुआ था। दोनों को समझाइश भी दी गई थी, लेकिन वे नहीं माने और गांव छोड़कर चले गए। परिजनों और पुलिस फिलहाल यह मान रही है कि शर्म और आत्मग्लानि के कारण दोनों ने आत्महत्या कर ली होगी। मौके से कोई सुसाइड नोट या किसी तरह का और सामान नहीं मिला है।

गीता के दो बच्चे तो खेलूराम के 5

चकरभाठा थाना प्रभारी सुनील तिर्की ने बताया की गीता के दो छोटे -छोटे बच्चे(लड़के) है। एक 6 साल का वहीं दूसरा 4 साल का। गीता का पति मानसिक रूप से कमजोर है। अक्सर उसे मिर्गी के दौरे पड़ा करते थे।वह खेतों में मजदूरी करता था। खेलू राम भी खेती किसानी का काम करता था। उसके 5 बड़े बड़े बच्चे है।कई साल पहले उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है। गांव वालों के मुताबिक खेलूराम अपने भतीजे के परिवार की मदद करता रहता था। इसी दौरान उसका गीता से संबंध बना।

मैनपाट के अधिकाश कार्यालय रहे सुने,, सभी विभाग के कर्मचारियों द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सौपा ज्ञापन…

मनीष चौबे
मैनपाट :–
दिनांक 3/09/ 2021 को विकासखंड मैनपाट के अधिकारी कर्मचारियो फेडरेशन के आह्वान पर 14 सूत्रीय मांग पत्र के लंबित मांगों का निराकरण हेतु जिसमें प्रमुख मांग केंद्र के समान 28% पूर्ण महंगाई भत्ता देने संबंधित धरना प्रदर्शन एवं कलम बंद हड़ताल का आयोजन तहसील कार्यालय मैनपाट के सामने करते हुए माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन द्वारा- कलेक्टर सरगुजा के नाम से ज्ञापन श्रीमान तहसीलदार महोदय मैनपाट को सौंपा गया। उपरोक्त धरना स्थल पर निम्नलिखित विभाग के अधिकारी कर्मचारी सम्मिलित हुए :-
तहसील कार्यालय मैनपाट राजस्व, जनपद कार्यालय मैनपाट,कृषि विभाग मैनपाट, शिक्षा विभाग मैनपाट,महिला बाल विकास मैनपाट,आदर्श एकलव्य आ. वि. मैनपाट, वन विभाग मैनपाट, उद्यान विभाग मैनपाट प्रमुख रूप से अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन मैनपाट ईकाई के अध्यक्ष श्री श्यामसुंदर भारद्वाज उपाध्यक्ष श्री
नितेश कुमार सिन्हा उपाध्यक्ष विपिन कुमार चौहान सचिव श्री प्रवीण कुमार कोषाध्यक्ष श्री शंभू प्रसाद सोनी प्रवक्ता श्री वासु कुमार सरदार संरक्षक श्री तजम्मूल हसन एवं अन्य सम्मानीय सदस्य ,श्री सतीश कुशवाहा जनपद मैनपाट,श्री बसंत टोप्पो कृषि मैनपाट,श्री सोन बाबू राजस्व मैनपाट,श्री पैकस कुजूर महिला बाल विकास,श्री संजीव सिन्हा जनपद मैनपाट,श्री जीवर्धन प्रधान तहसील अध्यक्ष सम्मिलित हुए।

शादी से किया इंकार तो लड़की और उसकी माँ ने लकड़े पर पेट्रोल छिड़क कर लगा दी आग…

कोरिया /बैकुंठपुर :- बैकुंठपुर के तलवापारा में दिनाँक 18/08/21 को वेदप्रकाश गंभीर रूप से जले हुए हालत में मिला जिसे जिला अस्पताल बैकुंठपुर लाया गया था, लड़के की हालत गम्भीर होने से उसे जिला अस्पताल द्वारा तत्काल रायपुर रेफर कर दिया गया था, जहां कालड़ा बर्न हॉस्पिटल में इलाज दौरान दिनाँक 26/08/21 को आहत लड़के की मौत हो गई। जिसके बाद मृतक के परिजनों ने थाना कोतवाली बैकुंठपुर को सूचना दिया कि वेदप्रकाश की मौत पूजा प्रधान और उसके मां के द्वारा पेट्रोल डालकर आग लगाने से हुई है।
उपरोक्त कथन के पश्चात थाना कोतवाली टीम ने थाना राजेन्द्र नगर रायपुर से मर्ग डॉयरी मंगाई, उक्त मर्ग डायरी का अवलोकन किया गया जिसमें मृतक अपने मरणासन्न कथन में बताया कि पूजा प्रधान से उसकी पहले से दोस्ती थी, घटना दिनाँक को पूजा द्वारा लड़के को घर बुलाया गया, घर पर उसकी मां भी थी, दोनों ने मृतक से शादी करने का दबाव डालके तथा ब्लैकमेल कर पैसे की मांग किया उसके द्वारा मना करने पर पूजा और उसकी मां ने पेट्रोल डालकर आग लगा दिया।
डायरी अवलोकन पर अपराध घटित होने पाए जाने से धारा 302, 384 ipc के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।
पुलिस अधीक्षक कोरिया द्वारा आरोपियों को यथाशीघ्र गिरफ्तार करने का निर्देश देने पर थाना बैकुंठपुर टीम ने आरोपियों के पता तलाश करने हेतु टीम गठित की एवं उनके घर पर भेज गया। जहाँ पता चला कि घटना दिनाँक से घर मे ताला बन्द कर दोनों फरार है।
पतासाजी दौरान मुखबिर से पता चला कि दोनों आरोपिया तलवापरा में दिखी हैं जिसकि सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा घेराबन्दी कर दोनो को हिरासत में ले लिया गया।
पूछताछ के दौरान आरोपिया पूजा प्रधान उम्र 21 वर्ष और उसकी मां प्रमिला प्रधान उम्र 40 वर्ष ने जुर्म करना कबुल किया जिन्हे न्यायिक रिमांड में भेज गया हैं।

स्कूल में रोज कर रहे थे मुर्गा-शराब की पार्टी, पढ़ाने की जगह बच्चों की करते थे पिटाई,, ग्रामीण पहुंचे तो नशे में धुत्त करने लगा ऐसी हरकत..

गरियाबंद :– गरियाबंद के मैनपुर ब्लॉक में एक मास्टर का यह हाल है कि वह स्कूल में ही आकर मुर्गा पकाते और फिर प्रधान पाठक के साथ शराब पार्टी करते। इस दौरान बच्चे पढ़ाई की बात करते तो उन्हें पीटा जाता। ग्रामीणों को पता चला तो गुरुवार दोपहर स्कूल पहुंच गए। रंगे हाथ पकड़े गए मास्टर जी नशे में इतना धुत मिले कि जमीन पर जा गिरे।
आदिवासी बहुल्य ढोर्रा गांव के मिडिल स्कूल में पदस्थ प्रधान पाठक शशि शेखर पांडेय और शिक्षक खिरसिंह नेताम रोज स्कूल तो पहुंचते, लेकिन बच्चों को पढ़ाने की जगह शराब और मुर्गा पार्टी करते। बच्चों की बेवजह पिटाई की जाती। परेशान होकर बच्चों ने इसकी जानकारी अपने परिजन को दी। बात गांव में फैली तो उन्होंने स्कूल जाकर खुद देखना तय किया। इसके लिए सरपंच प्रतिनिधि शोप सिंह ने संकुल समन्वयक जगजीवन ठाकुर को भी अपने साथ ले लिया।

नशा इतना ज्यादा की अपने पैरों पर ही नहीं खड़े हो पा रहे थे
सभी लोग एकजुट होकर दोपहर करीब 1 बजे स्कूल पहुंच गए। वहां ग्रामीणों ने दोनों शिक्षकों को शराब और मुर्गा पार्टी करते पकड़ लिया। प्रधान पाठक शशि शेखर पांडेय तो ग्रामीणों और परिजनों से भिड़ गए। मीडिया पहुंची तो उसे भी कैमरा बंद करने की चेतावनी दे डाली। शिक्षक खिरसिंह नेताम तो इतना ज्यादा नशे में था कि अपने पैरों पर ही नहीं खड़े हो पा रहे थे। ग्रामीणों को देख थोड़ा संभले और मैदान में खड़ी अपनी बाइक उठाने पहुंचे, लेकिन नशे की हालत में लहराते हुए वहीं जमीन पर जा गिरे।

बिना कारण बच्चों के कान खींचे तो खुला मामला

बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से दोनों मास्टरों का यह शराब और मुर्गा पार्टी का खेल चला रहा था, लेकिन बिना कारण बच्चों की पिटाई ने इसे बिगाड़ दिया। प्रधान पाठक आने वाले हर बच्चे का कान पकड़ कर खींचते। इसके चलते बच्चे भी गुस्से में थे। एक दिन पहले फिर उनके साथ ऐसा हुआ तो परिजनों को इसकी जानकारी दे दी। इसके बाद परिजन और अन्य ग्रामीण पहुंचे तब भी हेड मास्टर बाज नहीं आए। उन्होंने एक बच्चे का कान पकड़कर खींचना शुरू कर दिया। इससे ग्रामीण और भड़क गए।


ग्रामीण बोले- दोनों शिक्षकों को हटाया जाए, होगी शिकायत
इस पूरे मामले के सामने आने के बाद ग्रामीण और परिजन नाराज हो गए हैं। उनका आक्रोश बढ़ गया है। अब उन्होंने दोनों टीचरों को वहां से हटाने की मांग कर दी है। उनका कहना है कि दोनों शिक्षकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। सरपंच प्रतिनिधि शोप सिंह ने कहा कि शिकायत मिलने के बाद वह सुबह से मॉनिटरिंग कर रहे थे। इसके बाद भी दोनों शिक्षक अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। वह इसकी शिकायत शिक्षा विभाग के अफसरों से करेंगे। दोनों को ही हटाकर यहां नए शिक्षकों की तैनाती हो।
शिकायत पर जांच के लिए आए थे, BEO को रिपोर्ट सौपेंगे
संकुल समन्वयक जगजीवन ठाकुर ने बताया कि दोनों शिक्षकों को लेकर पहले भी शिकायत मिली थी। इसके बाद अफसरों ने जांच के लिए भेजा था। ग्रामीणों का भी इसमें सहयोग मिल गया। अब दोनों नशेड़ी शिक्षकों की रिपोर्टिंग BEO (ब्लॉक शिक्षा अधिकारी) को करेंगे। इसके बाद आगे तय होगा। उन्होंने परिजन को दोनों शिक्षकों पर कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया है।

स्कूल में रोज कर रहे थे मुर्गा-शराब की पार्टी, पढ़ाने की जगह बच्चों की करते थे पिटाई,, ग्रामीण पहुंचे तो एक नशे में धुत जमीन पर गिरा मिला शिक्षक…

गरियाबंद :– गरियाबंद के मैनपुर ब्लॉक में एक मास्टर का यह हाल है कि वह स्कूल में ही आकर मुर्गा पकाते और फिर प्रधान पाठक के साथ शराब पार्टी करते। इस दौरान बच्चे पढ़ाई की बात करते तो उन्हें पीटा जाता। ग्रामीणों को पता चला तो गुरुवार दोपहर स्कूल पहुंच गए। रंगे हाथ पकड़े गए मास्टर जी नशे में इतना धुत मिले कि जमीन पर जा गिरे।
आदिवासी बहुल्य ढोर्रा गांव के मिडिल स्कूल में पदस्थ प्रधान पाठक शशि शेखर पांडेय और शिक्षक खिरसिंह नेताम रोज स्कूल तो पहुंचते, लेकिन बच्चों को पढ़ाने की जगह शराब और मुर्गा पार्टी करते। बच्चों की बेवजह पिटाई की जाती। परेशान होकर बच्चों ने इसकी जानकारी अपने परिजन को दी। बात गांव में फैली तो उन्होंने स्कूल जाकर खुद देखना तय किया। इसके लिए सरपंच प्रतिनिधि शोप सिंह ने संकुल समन्वयक जगजीवन ठाकुर को भी अपने साथ ले लिया।

नशा इतना ज्यादा की अपने पैरों पर ही नहीं खड़े हो पा रहे थे
सभी लोग एकजुट होकर दोपहर करीब 1 बजे स्कूल पहुंच गए। वहां ग्रामीणों ने दोनों शिक्षकों को शराब और मुर्गा पार्टी करते पकड़ लिया। प्रधान पाठक शशि शेखर पांडेय तो ग्रामीणों और परिजनों से भिड़ गए। मीडिया पहुंची तो उसे भी कैमरा बंद करने की चेतावनी दे डाली। शिक्षक खिरसिंह नेताम तो इतना ज्यादा नशे में था कि अपने पैरों पर ही नहीं खड़े हो पा रहे थे। ग्रामीणों को देख थोड़ा संभले और मैदान में खड़ी अपनी बाइक उठाने पहुंचे, लेकिन नशे की हालत में लहराते हुए वहीं जमीन पर जा गिरे।

बिना वजह बच्चो के कान खींचने पर खुला राज

बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से दोनों मास्टरों का यह शराब और मुर्गा पार्टी का खेल चला रहा था, लेकिन बिना कारण बच्चों की पिटाई ने इसे बिगाड़ दिया। प्रधान पाठक आने वाले हर बच्चे का कान पकड़ कर खींचते। इसके चलते बच्चे भी गुस्से में थे। एक दिन पहले फिर उनके साथ ऐसा हुआ तो परिजनों को इसकी जानकारी दे दी। इसके बाद परिजन और अन्य ग्रामीण पहुंचे तब भी हेड मास्टर बाज नहीं आए। उन्होंने एक बच्चे का कान पकड़कर खींचना शुरू कर दिया। इससे ग्रामीण और भड़क गए।
ग्रामीण बोले- दोनों शिक्षकों को हटाया जाए, होगी शिकायत
इस पूरे मामले के सामने आने के बाद ग्रामीण और परिजन नाराज हो गए हैं। उनका आक्रोश बढ़ गया है। अब उन्होंने दोनों टीचरों को वहां से हटाने की मांग कर दी है। उनका कहना है कि दोनों शिक्षकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। सरपंच प्रतिनिधि शोप सिंह ने कहा कि शिकायत मिलने के बाद वह सुबह से मॉनिटरिंग कर रहे थे। इसके बाद भी दोनों शिक्षक अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। वह इसकी शिकायत शिक्षा विभाग के अफसरों से करेंगे। दोनों को ही हटाकर यहां नए शिक्षकों की तैनाती हो।
शिकायत पर जांच के लिए आए थे, BEO को रिपोर्ट सौपेंगे
संकुल समन्वयक जगजीवन ठाकुर ने बताया कि दोनों शिक्षकों को लेकर पहले भी शिकायत मिली थी। इसके बाद अफसरों ने जांच के लिए भेजा था। ग्रामीणों का भी इसमें सहयोग मिल गया। अब दोनों नशेड़ी शिक्षकों की रिपोर्टिंग BEO (ब्लॉक शिक्षा अधिकारी) को करेंगे। इसके बाद आगे तय होगा। उन्होंने परिजन को दोनों शिक्षकों पर कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया है।

आज किसकी चमकेगी किस्मत और किसको करना होगा इंतजार,,, जानें अपने आज के राशिफल में….

आज का राशिफल एवं पंचांग 3 सितंबर 2021, शुक्रवार
🌷🏵️💐🎯🌺🌸🌹🍁🔥
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन्-2021
अयन-दक्षिणायण
मास-भाद्रपद
पक्ष-कृष्ण
संवत्सर नाम-आनन्द
ऋतु-शरद
वार-शुक्रवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-एकादशी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-पुनर्वसु
योग (सूर्योदयकालीन)-व्यतिपात
करण (सूर्योदयकालीन)-बालव
लग्न (सूर्योदयकालीन)-सिंह
शुभ समय- 7:30 से 10:45, 12:20 से 2:00 तक
राहुकाल-प्रात: 10:30 से 12:00 बजे तक
दिशा शूल-वायव्य
योगिनी वास-आग्नेय
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-कर्क
व्रत/मुहूर्त-जया (अजा) एकादशी व्रत (वैष्णव/निम्बार्क)/सर्वार्थसिद्धि योग
यात्रा शकुन- शुक्रवार को मीठा दही खाकर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम:।
आज का उपाय-लक्ष्मी मंदिर में तुलसी का पौधा रोपित करें।
वनस्पति तंत्र उपाय-गूलर के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🔥🍁🌹🌸🌺🎯💐🏵️🌷
आज का राशिफल
🏵️🏵️🏵️🏵️🏵️

मेष:-

अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। दूसरों से अपेक्षा पूर्ण नहीं होने से खिन्नता रहेगी। कार्य में विलंब होगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी।
🏵️🌷💐🎯🌺🌸🌹🍁🔥

वृष:-

रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। निवेश के सुखद परिणाम आएंगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। किसी बड़ी बाधा के दूर होने से प्रसन्नता रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। पुराना रोग उभर सकता है।
🔥🍁🌹🌸🌺🎯💐🌷🏵️

मिथुन:-

पुराना रोग उभर सकता है। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी। किसी गलती का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। जल्दबाजी व लापरवाही न करें।
🏵️🌷💐🎯🌺🌸🌹🍁🔥

कर्क:-

पुराने शत्रु परेशान कर सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। भाग्य का साथ रहेगा। व्यापार में वृद्धि के योग हैं। निवेश शुभ रहेगा। आय होगी।
🔥🍁🌹🌸🌺🎯💐🌷🏵️

सिंह:-

शुभ समाचार प्राप्त होंगे। घर में मेहमानों का आगमन होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। विवेक से कार्य करें। विरोधी सक्रिय रहेंगे। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में चैन रहेगा। आय में वृद्धि होगी।
🏵️🌷💐🎯🌺🌸🌹🍁🔥

कन्या:-

प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पराक्रम बढ़ेगा। आय में वृद्धि होगी। पराक्रम बढ़ेगा। किसी बड़े काम को करने में रुझान रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रशंसा प्राप्त होगी। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से लाभ होगा। चोट व रोग से बचें। सुख के साधन जुटेंगे।
🔥🍁🌹🌸🌺🎯💐🌷🏵️

तुला:-

वाहन व मशीनरी आदि के प्रयोग में सावधानी रखें, विशेषकर स्त्रियां रसोई में ध्यान रखें। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। किसी व्यक्ति से बेवजह विवाद हो सकता है।धनलाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आय में निश्चितता होगी।
🏵️🌷💐🎯🌺🌸🌹🍁🔥

वृश्चिक:-

कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। परिवार के साथ समय अच्‍छा व्यतीत होगा। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। कारोबार अच्छा चलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्नता रहेंगे। भाइयों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।
🔥🍁🌹🌸🌺🎯💐🌷🏵️

धनु:-

शत्रु परास्त होंगे। कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। सुख के साधन जुटेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। निवेशादि शुभ रहेंगे। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। स्त्री पक्ष से लाभ होगा।लाभ के अवसर हाथ आएंगे। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा।
🏵️🌷💐🎯🌸🌸🍁🍁🔥

मकर:-

लेन-देन में जल्दबाजी न करें।आय में वृद्धि होगी। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। कोई बड़ा लाभ हो सकता है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। भाग्य बेहद अनुकूल है, लाभ लें। चोट व रोग से बचें। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी।
🔥🍁🌸🎯💐🌷🏵️🌺🌹

कुंभ:-

नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। कारोबार में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। नए व्यापारिक अनुबंध होंगे। धनार्जन होगा। लंबे समय से रुके कार्यों में गति आएगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। शत्रु परास्त होंगे।
🌹🌺🏵️🌷💐🎯🌸🍁🔥

मीन:-

पुराना रोग उभर सकता है। किसी बड़ी समस्या से सामना हो सकता है। लेन-देन में विशेष सावधानी रखें। दु:खद समाचार मिल सकता है। किसी व्यक्ति से बेवजह विवाद हो सकता है। व्यर्थ भागदौड़ होगी। कार्य में विलंब होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। आय में निश्चितता रहेगी।
🔥🍁🎯🎯💐🌷🏵️🌺🌹

घर के बाहर खेल रही बच्ची को बाइक पर उठाकर ले गए जंगल,रातभर दुष्कर्म के बाद सुबह गांव में छोड़कर भागे,,दोनों आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

अंबिकापुर :– 12 साल की बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक उसे उठाकर जंगल में ले गए। वहां एक युवक ने सारी रात बच्ची से दुष्कर्म किया और फिर सुबह उसे गांव में छोड़कर भाग निकला। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला उदयपुर थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, उदयपुर क्षेत्र के एक गांव की निवासी 12 साल की बच्ची 30 अगस्त की शाम घर के बाहर खेल रही थी। देर शाम होने पर जब बच्ची दिखाई नहीं दी तो परिजन उसे तलाश करने के लिए निकले। काफी देर ढूंढने के बाद भी जब बच्ची नहीं मिली तो परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज करा दी। पुलिस ने जांच शुरू की। इससे पहले कि कुछ पता चलता, बच्ची सुबह गांव में ही मिल गई है।
मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि हुई, फिर FIR बदली गई
पुलिस ने बच्ची से पूछताछ की तो उसने अगवा करने और दुष्कर्म की बात बताई। इस पर बच्ची का मेडिकल कराया गया। इसमें दुष्कर्म की पुष्टि हो गई। पुलिस ने बच्ची के बताए हुलिए के अनुसार, आरोपियों की तलाश शुरू की। इस पर ग्राम लक्ष्मणगढ़ के एक युवक ने बताया कि उसने गांव के ही राजेश सोनी को एक अन्य युवक के साथ बच्ची को ले जाते हुए देखा था।
पुलिस ने घर में दबिश दी तो भाग निकला आरोपी
जानकारी सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी राजेश सोनी के घर में दबिश दी, लेकिन वह गांव छोड़कर भाग निकला। इस बीच सूचना मिलने पर बुधवार को पुलिस ने ग्राम कुरमेन में घेराबंदी कर आरोपी राजेश सोनी उर्फ फूल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में बताया कि बच्ची को जंगल में ले जाकर आरोपी रात भर उससे दुष्कर्म करता रहा। पुलिस ने उसके सहयोगी रामकुमार पावले को भी पकड़ लिया है।

गरीबों के सहायता को आगे आए युथ इंटक जिला उपाध्यक्ष अनिकेत सोनी, गरीबों को बांटा कंबल

अम्बिकापुर युथ इंटक के जिला उपाध्यक्ष अनिकेत सोनी द्वारा महामाया मंदिर तथा शमलाया मंदिर में सभी गरीबों को कम्बल बाटा गया,जिला उपाध्यक्ष अनिकेत सोनी के द्वारा पूर्व में भी गरीब वर्ग के लोगों की सहायता के लिए कई कार्य किए जा चुके हैं।
जिला उपाध्यक्ष अनिकेत सोनी के द्वारा समय समय पर गरीब वर्ग के लोगों की सहायता के लिए काफी प्रयाश किए जाते रहे हैं।

शिक्षक संघ ने एलबी वेतन में व्याप्त विसंगतियों को दूर करने की मांग।

मनीष चौबे मैनपाट क्षेत्र के अंतर्गत नर्मदापुर में शिक्षकों ने एलबी की वेतन में व्याप्त विसंगति को दूर करने की मांग को लेकर सहायक शिक्षा फेडरेशन ने की बैठक नर्मदापुर सामुदायिक भवन में छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षकों की बैठक रखी गई थी बैठक की अध्यक्षता अजीत नामदेव द्वारा की गई बैठक में प्रमुख प्रदेश उपाध्यक्ष शिव मिश्रा जिला संयोजक बजरंग दास जिला प्रवक्ता अनिल टोप्पो विवेक सिंह उदयपुर ब्लाक अध्यक्ष नाम साए मींस ने की व बबलू डब्लू ने अतिथि के रुप में शिरकत की इस अवसर पर ब्लाक के सभी शिक्षक पदाधिकारी उपस्थित रहे उपस्थित आये हुए अतिथि बैठक को संबोधित करते हेतु विकासखंड के सभी शिक्षकों को 5 सितंबर को रायपुर में आयोजित रैली में सभी शिक्षकों को आने का आवाहन हेतु बैठक रखी गई बैठक का संचालन संतोष यादव द्वारा किया गया इसमें भरतराम तारावती यादव सुप्रभात यादव सुप्रभात यादव शामिल रहे

बढ़ती मंहगाई को लेकर प्रदेश इंटक एवं RGSSU ने संयुक्त रूप से केंद्र सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

अंबिकापुर प्रदेश अध्यक्ष दिपक दूबे जी युथ इंटक प्रदेश अध्यक्ष चंदेश ठाकुर जी के निर्देशानुसार प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष शील व ब्लाॅक उपाध्यक्ष प्रिंस विश्वकर्मा जी के नेतृत्व मे सरकारी सम्पत्तियों के निजीकरण तथा बढ़ती महंगाई पर केंद्र सरकार द्वारा कोई लगाम न लगाने को लेकर जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष दीपेश धर जी तथा जिला अध्यक्ष सतीश घोष जी व RGSSU के जिला अध्यक्ष परमेश्वर भगत जी द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया । जिसमें नगर अध्यक्ष राहुल पटेल जी , जिला उपाध्यक्ष अनिकेत सोनी जिला मीडिया प्रभारी रोहित धर, विधानसभा अध्यक्ष वसीम अली ,जिला उपाध्यक्ष अमन मंडल, जिला महासचिव ज्योतिष मंडल, जिला सचिव संजय बाला, जिला सचिव मनोज विश्वास,पियुष विश्वास,राहुल विश्वास,रीषि गुप्ता स्वतंत्र एक्का और RGSSU से जिला उपाध्यक्ष रितेश कुमार यादव, जिला सचिव अंकुश, नगर अध्यक्ष जय प्रकाश, लुंड्रा विधानसभा अध्यक्ष दीपक जायसवाल, तथा नीतेश गौतम दास, प्रकाश मिस्त्री, राहुल विश्वास,पीयूष समेत सभी कार्यकर्ता शामिल रहे।

रुक नही रहा राजधानी में अपराधों का सिलसिला,,, फिर एक हत्या से दहला रायपुर….

रायपुर :– राजधानी रायपुर में अपराधों का सिलसिला रुकने का नाम ही नहीं ले रही हैं। प्रतिदिन हत्यायो से राजधानी दहला हुआ हैं। रायपुर पुलिस अपराध नियंत्रण में असफल हो रही हैं। रायपुर से ऐसा ही एक सनसनीखेज हत्या का मामला आज फिर सामने आया है जहां एक युवती की गला रेत कर हत्या कर दी गई है वहीं उसके साथी युवक को भी चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया है घायल युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार खरोरा थाना क्षेत्र में सुबह दरम्यानी 8– 9 के बीच में अज्ञात आरोपियों द्वारा युवक युवती पर धारदार हथियार से प्राणघातक हमला कर दिया गया जिससे युवती महेश्वरी उर्फ रानू सूर्यवंशी की मौके पर ही मौत गई वही युवती का साथी युवक शिवम ध्रुव गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे बाद में अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।

आज का राशिफल एवं पंचांग…

आज का राशिफल एवं पंचांग 1 सितंबर 2021, बुधवार
🍁🌹🌹🎯🌷🔥🏵️🌺💐
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन्-2021
अयन-दक्षिणायण
मास-भाद्रपद
पक्ष-कृष्ण
संवत्सर नाम-आनन्द
ऋतु-शरद
वार-बुधवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-दशमी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-मृगशिरा
योग (सूर्योदयकालीन)-वज्र
करण (सूर्योदयकालीन)-वणिज
लग्न (सूर्योदयकालीन)-सिंह
शुभ समय- 6:00 से 9:11, 5:00 से 6:30 तक
राहुकाल- दोप. 12:00 से 1:30 बजे तक
दिशा शूल-ईशान
योगिनी वास-उत्तर
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-मिथुन
व्रत/मुहूर्त-सर्वार्थसिद्धि योग/भद्रा
यात्रा शकुन-हरे फ़ल खाकर अथवा दूध पीकर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम:।
आज का उपाय-गणेश मंदिर में शहद अर्पित करें।
वनस्पति तंत्र उपाय- अपामार्ग के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
💐🌺🏵️🔥🎯🎯🌹🍁🌸

मेष:-

प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक कार्यों में रुचि रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा। नौकरी में प्रशंसा होगी। कार्यसिद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी। चोट व रोग से बचें। व्यापार ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।
🌸🍁🌹🎯🔥🥺🌺💐🌷

वृष:-

यश बढ़ेगा। दूर से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। घर में मेहमानों का आगमन होगा। कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। आत्मविश्वास बढ़ेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा।
🌷💐🌺🔥🎯🌹🍁🌸🏵️

मिथुन:-

दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। भागदौड़ अधिक रहेगी। आय में निश्चितता रहेगी। व्यापार ठीक चलेगा। निवेश सोच-समझकर करें। राजभय रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। शारीरिक कष्ट संभव है। यात्रा में जल्दबाजी न करें।
🏵️🌸🍁🌹🔥🔥💐💐🌷

कर्क:-

शरीर में कमर व घुटने आदि के दर्द से परेशानी हो सकती है। शत्रुभय रहेगा। कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रसन्नता रहेगी। भाइयों का सहयोग मिलेगा। परिवार में मांगलिक कार्य हो सकता है।
🌷💐🔥🌹🍁🌸🏵️🎯🌺

सिंह:-

शारीरिक कष्ट संभव है। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी में चैन रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा।
🌺🎯🏵️🌸🍁🌹🔥💐🌷

कन्या:-

कोर्ट-कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। मानसिक शांति रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। समय अनुकूल है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। शारीरिक कष्ट संभव है।
🌷💐🔥🌹🍁🌸🏵️🎯🌺

तुला:-

व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। निवेश शुभ रहेगा। व्यापार मनोनुकूल लाभ देगा। किसी बड़ी समस्या से मुक्ति मिल सकती है। किसी न्यायपूर्ण बात का भी विरोध हो सकता है। चोट व रोग से बचें।
🌺🎯🏵️🌸🍁🌹🔥💐🌷

वृश्चिक:-

पुराना रोग उभर सकता है। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। किसी व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। स्वाभिमान को ठेस लग सकती है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी।
🌷🔥🌹🍁🌸🏵️🎯🌺

धनु:-

वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। पुराना रोग उभर सकता है। किसी दूसरे व्यक्ति की बातों में न आएं। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर करें। व्यापार अच्‍छा चलेगा। नौकरी में मातहतों से कहासुनी हो सकती है।
🌺🎯🏵️🌸🍁🌹🔥🌷💐

मकर:-

शत्रु पस्त होंगे। सुख के साधनों की प्राप्ति पर व्यय होगा। धनलाभ के अवसर हाथ आएंगे। भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी। बड़ा लाभ हो सकता है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। भाग्य का साथ रहेगा। शेयर मार्केट से लाभ होग।
💐🌷🔥🌹🍁😛🌸🏵️🎯

कुंभ:-

सुख के साधन प्राप्त होंगे। नई योजना बनेगी। तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक काम करने की इच्छा रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में मातहतों का सहयोग मिलेगा।
🌺🎯🏵️🌸😛🍁🌹🔥🌷

मीन:-

किसी मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। किसी वरिष्ठ प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार से लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। भाग्य का साथ मिलेगा।
🌷🔥🌹🍁🌸🏵️🎯🌺💐

अंधविश्वास : बीमारी से हुई मौत तो टोटका कर 2 साल की बच्ची का शव जंगल में फेंका,,, पूजापाठ का सामान देख दंग रह गए लोग…

मिर्जापुर :–उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में अंधविश्वास ने मानवता की जड़े हिला कर रख दी। दो साल की मासूम बच्ची की मौत के बाद उसे धार्मिक मान्यता के अनुसार अंतिम संस्कार भी नसीब नही हो पाया। परिजनों ने टोटका कर बच्ची के शव को जंगल में फेंक दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, मड़िहान थाना क्षेत्र के बेला जंगल में बाण सागर नहर किनारे मंगरमुड़ गांव है। गांव के पास मंगलवार की दोपहर दो वर्ष की बच्ची का शव मिला। पास ही पूजा-पाठ का सामान भी पड़ा था। इस पर लोगों ने बलि की आशंका जताई, लेकिन पुलिस के अनुसार, मौत बीमारी से हुई है। बीमारी किसी और को न हो, इसलिए परिजन शव जंगल में रख दिए थे। इसके लिए टोटका भी किया गया था।
दोपहर में जंगल में बच्ची का शव मिला तो ग्रामीण जुट गए। पास ही पूजा-पाठ का सामान, एक भेड़, बच्ची के नये-पुराने कपड़े भी पड़े थे। ग्रामीण इसको लेकर तरह-तरह की चर्चा करने लगे। ग्राम प्रधान पारसनाथ ने पुलिस को सूचना दी। एएसपी नक्सल महेश सिंह अत्रि भी मौके पर पहुंचे।

बच्ची के पिता की कहानी सुन दंग रह गए लोग

पुलिस ग्रामीणों से पूछताछ के बाद शव की शिनाख्त कर पाई। बच्ची के पिता ने बताया कि बच्ची को गंभीर बीमारी हुई थी। सोमवार को उसकी मौत के बाद शव और उसके कपड़े व अन्य सामान जंगल में रख दिया था, ताकि उसके परिवार में किसी और को यह बीमारी न हो। ऐसा सुनकर लोग दंग रह गए। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

भाजपा सरगुजा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला सोशल मीडिया प्रभारी बने मैनपाट के बालेश्वर यादव…

मैनपाट :– मैनपाट मंडल के बालेश्वर यादव को मैनपाट मंडल अध्यक्ष रजनीश पांडे के अनुशंसा से एवं भाजपा सरगुजा जिला अध्यक्ष श्री ललन प्रताप सिंह के सहमति से पिछड़ा वर्ग मोर्चा के सरगुजा जिला अध्यक्ष श्री राजेंद्र जायसवाल ने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा सरगुजा टीम जिला सोशल मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा हैं। बालेश्वर यादव के भाजपा के प्रति सोशल मीडिया में सक्रियता को देखते हुए सभी की सहमति से भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा सरगुजा टीम में जिला सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर राजेंद्र जायसवाल ने नए दायित्व के लिए बधाई व उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित किए।
इससे पहले से बालेश्वर यादव को सरगुजा सोशल मीडिया (आईटी सेल) व्हाट्सएप/टेलीग्राम टोली सहप्रमुख की जिम्मेदारी दी गई थी, अब डबल जिम्मेदारी मिल गई है आईटी सेल और ओबीसी मोर्चा सोशल मीडिया जिला प्रभारी बनाया गया हैं।
इस नियुक्ति के बाद बालेश्वर यादव का कहना है कि जिला नेतृत्व ने मेरे ऊपर भरोसा करके एक के बाद एक नए जिम्मेदारी दी गई है। मैं जिम्मेदारियों को निर्वाहन के लिए अपना सौ परसेंट देने का कोशिश करूंगा।
बालेश्वर यादव को जिला में ओबीसी मोर्चा सोशल मीडिया प्रभारी बनाए जाने पर मैनपाट भाजपा के कार्यकर्ताओं मे काफी हर्ष,उल्लास का माहौल हैं।

सुप्रीम कोर्ट में पहली बार एक साथ 9 जजों ने ली शपथ, इनमें 3 महिलाएं भी, 2027 तक नागरत्ना बन सकतीं हैं पहली महिला चीफ जस्टिस…

नई दिल्ली :– सुप्रीम कोर्ट में आज 9 जजों ने एकसाथ शपथ ली। SC के इतिहास में ऐसा पहली बार है, जब 9 जजों एकसाथ शपथ ली हो। इनमें 3 महिला जज भी हैं। महिला जजों में से एक जस्टिस नागरत्ना भी हैं, जो 2027 में देश की पहली महिला चीफ जस्टिस बन सकती हैं। इसके अलावा जस्टिस पीएस नरसिम्हा भी हैं, जो बार से सीधे सुप्रीम कोर्ट में अपॉइंट हो रहे हैं। वे भी 2028 में चीफ जस्टिस बन सकते हैं।
जानिए, 9 नए जजों के बारे में…

1. जस्टिस बीवी नागरत्ना: जस्टिस नागरत्ना 2008 में कर्नाटक हाईकोर्ट में एडिशनल जज नियुक्त की गई थीं, 2010 में उन्हें परमानेंट जज नियुक्त कर दिया गया। 2012 में फेक न्यूज के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए जस्टिस नागरत्ना और अन्य जजों ने केंद्र सरकार को निर्देश दिए थे कि वे मीडिया ब्रॉडकास्टिंग को रेगुलेट करने की संभावनाओं की जांच करें। हालांकि, उन्होंने मीडिया पर सरकारी नियंत्रण के खतरों से भी आगाह किया था।

2. जस्टिस हिमा कोहली: तेलंगाना हाईकोर्ट की जज थीं। वे इस हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस बनने वाली पहली महिला जज भी थीं। दिल्ली हाईकोर्ट में जज रह चुकी हैं। जस्टिस कोहली को भारत में लीगल एजुकेशन और लीगल मदद से जुड़े अपने फैसलों के लिए जाना जाता है। दिल्ली हाईकोर्ट के अपने कार्यकाल के वक्त उन्होंने दृष्टि बाधित लोगों को सरकारी शिक्षण संस्थानों में सुविधाएं दिए जाने का फैसला सुनाया था। इसके अलावा नाबालिग आरोपियों की पहचान की सुरक्षा को लेकर भी फैसला दिया था।

3. जस्टिस बेला त्रिवेदी: गुजरात हाईकोर्ट में 9 फरवरी 2016 से जज थीं। 2011 में इसी हाईकोर्ट में एडिशनल जज थीं और इससे पहले राजस्थान हाईकोर्ट में भी एडिशनल जज रह चुकी हैं। इनका पूरा नाम बेला मनधूरिया त्रिवेदी है।

4. जस्टिस अभय श्रीनिवास ओका: बॉम्बे हाईकोर्ट में एडिशनल और परमानेंट जज रह चुके हैं। 2019 में कर्नाटक हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस अपॉइंट किए गए। जस्टिस ओका सिविल, कॉन्स्टिट्यूशनल और सर्विस मैटर्स के स्पेशलिस्ट माने जाते हैं। कर्नाटक हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रहते हुए उन्होंने लोगों के मौलिक अधिकारों की रक्षा और राज्यों की ज्यादतियों को लेकर फैसले दिए हैं और राज्यों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाया है।

5. जस्टिस विक्रम नाथ: गुजरात हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रहे हैं। इससे पहले इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज रह चुके हैं। इससे पहले उनका नाम आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिसकी तरह रिकमेंड किया गया था, पर तब केंद्र ने इस सिफारिश को नामंजूर कर दिया था। 2020 में कोरोना महामारी के दौरान वे देश के पहले चीफ जस्टिस थे, जिन्होंने हाईकोर्ट में वर्चुअल कार्यवाही शुरू की थी।

6. जस्टिस जितेंद्र कुमार माहेश्वरी: सिक्किम हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रह चुके हैं। इससे पहले वे आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के भी चीफ जस्टिस रह चुके हैं। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में भी जज रह चुके हैं। उनका जन्म भी मध्य प्रदेश के जौरा में ही हुआ है। हाईकोर्ट की बेंच के लिए प्रमोट होने से पहले वे ग्वालियर में ही वकील थे। उन्होंने मध्य प्रदेश की मेडिकल फैसिलिटीज में खामियों पर PhD भी की है।

7. जस्टिस पीएस नरसिम्हा: बार से सुप्रीम कोर्ट में अपॉइंट होने वाले पहले जज हैं। बार से सीधे सुप्रीम कोर्ट में अपॉइंट होने वाले वे देश के नौंवें जज हैं और 2028 में चीफ जस्टिस भी बन सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो बार से अपॉइंट होने के बाद चीफ जस्टिस बनने वाले वे तीसरे न्यायाधीश होंगे। 2014 से 2018 तक एडिशनल सॉलिसिटर जनरल भी रह चुके हैं। इटली नौसेना मामले, जजों से जुड़े NJAC केस से भी जुड़े रहे। उन्हें BCCI के प्रशासनिक कार्यों से जुड़े विवादों को सुलझाने के लिए मध्यस्थ भी नियुक्त किया गया था।

8. जस्टिस एमएम सुंदरेश: केरल हाईकोर्ट के जज हैं। 1985 में वकालत शुरू की थी। चेन्नई से BA किया और मद्रास लॉ कॉलेज से लॉ की डिग्री ली।

9. जस्टिस सीटी रवि: केरल हाईकोर्ट में जज रह चुके हैं। उनके पिता मजिस्ट्रियल कोर्ट में बेंच क्लर्क थे। उन्होंने केसों के स्पीड ट्रायल को लेकर बड़ा कमेंट किया था। उन्होंने कहा था कि कानून की उम्र लंबी होती है, पर जिंदगी छोटी होती है। ये कमेंट उन्होंने 2013 में करप्शन के एक मामले में दिया था और दो केसों को अलग किया था, ताकि उनके ट्रायल तेजी से हो सकें।

चलती कार में लगी आग,, ड्राइवर की जलकर मौत…ड्राइवर की नहीं हो पाई पहचान….

दुर्ग :– दुर्ग जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है. भिलाई-3 थाने के चरोदा में शराब भट्‌ठी के पास चलती कार में भीषण आग गई. कार में आग लगने की वजह से ड्राइवर सीट पर बैठा युवक जिंदा जल गया. घटना दोपहर 4 बजे के आसपास की बताई जा रही है. जिस कार में आग लगी उसका गाड़ी नंबर सीजी 07 एलडब्ल्यू 9599 है. आग लगने से चालक स्टेयरिंग सीट पर ही बैठे-बैठे जल गया. अब तक कार चालक की पहचान नहीं हो पाई है. हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है।

एसपी प्रशांत अग्रवाल का कहना है कि कार में आग लगने से उसमें बैठे युवक की मौत हो गई है. लेकिन वो कौन है इसका पता नहीं चल सका है. फॉरेंसिक एक्सपर्ट को भी बुलाया गया है. जिससे घटना स्थल से साक्ष्य कलेक्ट किया जा सके. फिलहाल आगे की जांच की जा रही है.

कुदरत का अजीब नजारा, आसमान में जाने लगा बांध का पानी..

सीधी :–</strong मध्यप्रदेश के सीधी जिले में सोमवार को कुदरत का अजीब नजारा दिखाई दिया. जिसने भी यह दृश्य देखा उसे एकबारगी तो अपनी आंखों पर विश्वास ही नहीं हुआ. यहां एक बांध का पानी एकाएक ऊपर उठता गया और आसमान की ओर जाने लगा. बांध के पानी को यूं ऊपर जाते देखकर हर कोई हैरान हो उठा.
हमने आज तक पानी को ऊपर से नीचे की ओर गिरते देखा है. साइंस भी यही कहता है. न्यूटन के गुरुत्वाकर्षण के नियम के अनुसार पृथ्वी की समस्त चीजों पर यही बात लागू होती है पर सीधी जिले में सोमवार को जो हुआ उसने सभी नियमों—सिद्धांतो पर मानो प्रश्नचिन्ह लगा दिया है.
यह अजीबोगरीब घटना सीधी जिला मुख्यालय के पास भुइमाड़ में हुई. यहां दोपहर तक सबकुछ सामान्य था. दोपहर बाद अचानक मौसम बदलने लगा. तेज हवाएं चलने लगीं और देखते ही देखते ही तूफान आ गया. कई मिनटों तक सभी लोग सहमे से खडे रहे.
तेज तूफान के जाने के बाद लोगों का ध्यान जैसे ही देवरी बांध की ओर गया लोगों की आंखें फटी सी रह गईं. बांध का पानी आसमान की ओर जा रहा था. तूफान के बाद शाम 4.15 बजे यह घटना घटी. बांध का पानी ऊपर आसमान की ओर जाने की बात सुनकर यहां लोगों का मेला सा लग गया.
इस अजीबोगरीब घटना को लेकर तरह—तरह की चर्चाएं हैं। विशेषज्ञों के अनुसार बवंडर टोरनाडो के कारण यह घटना हुई है. तेज हवा के झोंके को ट्विस्टर, बवंडर या चक्रवात के रूप में जाना जाता है। मौसम विशेषज्ञ शैलेंद्र नायक बताते हैं कि पानी की सतह पर ऐसी घटनाएं घटती हैं. एक बार माताटीला बांध पर भी ऐसा ही वाकया हो चुका है.

error: Content is protected !!