Home Blog Page 196

भाजपा के राष्ट्र व्यापी कार्यक्रम दिव्य काशी-भव्य काशी के शुभारंभ अवसर का किया गया लाइव प्रसारण…800 करोड़ की लागत से बनेगा काशी विश्वनाथ कॉरिडोर…

अम्बिकापुर :– भाजपा के राष्ट्र व्यापी कार्यक्रम दिव्य काशी-भव्य काशी के तहत देश के प्रधानमंत्री मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गंगा तट पर बसी पौराणिक नगरी बाबा काशी विश्वनाथ धाम के आधुनिकीकरण व सौदर्यीकरण का शुभारंभ आज 13 दिसंबर को किया गया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने पूरे देश में भाजपा ने तैयारियां आरंभ कर दी थी, इसी तारतम्य में भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में इस कार्यक्रम को भव्य रूप देने के लिए कार्यक्रम के लाईव प्रसारण की व्यवस्था की गई थी।
काशी विश्वनाथ मंदिर प्रांगण से लाइव प्रसारण में बाबा विश्वनाथ के दर्शन एवम पूजा अर्चना के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने देश को संबोधित किया।
उल्लेखनीय है कि काशी विश्वनाथ धाम का 244 साल बाद काया कल्पकल्प किया जाएगा , 320 मीटर लंबी सड़क, हेरीटेज लाइब्रेरी, यात्री सुविधा केंद्र, बड़े मंदिर परिसर, 27 मंदिर, वाराणसी गैलरी, 24 भवन, 4 द्वार, 70 फूल की दुकानें, परफॉर्मेंस स्पेस जैसे अनेक निर्माण किए जायेंगे। 800 करोड़ की लागत से बनने वाला काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में 340 करोड रुपए प्रथम चरण में खर्च होगा जो 33 महीने में तैयार किया जाएगा।
काशी विश्वनाथ धाम से लाइव प्रसारण को सुनने के लिए गांधी चौक स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में पिछड़ा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी, प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंह देव, पूर्व सांसद कमलभान सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल मेजर, नेता प्रतिपक्ष नगर निगम प्रबोध मिंज, पूर्व सभापति त्रिलोक कपूर कुशवाहा, जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता, राजकुमार बंसल, अंबिकेश केशरी, विनोद हर्ष, रामलखन पैकरा, राजबहादुर शाष्त्री, डी के पुरिया, मंजूषा भगत, अरूणा सिंह, मधुसूदन शुक्ला, आलोक दुबे, विकास पांडेय, संतोष दास, रुपेश दुबे, जन्मेजय पांडेय, रामप्रवेश पांडेय, सर्वैश तिवारी,विश्वविजय तोमर, दुर्गा शंकर दास, शैलेश सिंह, नकुल सोनकर, प्रेमानंद तिग्गा, प्रिया सिंह, प्रियंका चौबे, अजय प्रताप सिंह, कैलाश मिश्रा, संजू वर्मा, निलेश सिंह, वेदांत तिवारी, अनंत गुप्ता, छोटू थामस, कृष्ण कुमार शर्मा, निश्चल सिंह, प्रमोद दुबे, प्रकाशमणि त्रिपाठी, अंकित तिर्की, दीपक यादव, मनीष बारी, भूपेन्द्र सिंह, पंकज गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन कोरिया द्वारा राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर किया गया विविध कार्यक्रमों का आयोजन…

कोरिया :– राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन जिला कोरिया छत्तीसगढ़ द्वारा 10 दिसंबर 2021 को राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के उपलक्ष में अनेक समाज सेवा के कार्यों का प्रतिपादन किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत प्लेन क्रैश में शहीद हुए सीडीएस विपिन रावत और अन्य 12 शहीदों को श्रद्धांजलि देकर किया गया।

संगठन द्वारा तत्पश्चात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनेंद्रगढ़ एवं नेत्रहीन विद्यालय मनेंद्रगढ़ में जाकर समस्त मरीजों एवं छात्रों से मुलाकात की एवं उनका कुशल क्षेम जाना। समाज में सामाजिक कार्य हेतु संगठन द्वारा इस अवसर पर फल वितरण का कार्यक्रम भी किया गया।

साथ ही साथ संगठन द्वारा थाने में जाकर नगर निरीक्षक एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारियों का सम्मान किया गया तथा समाज में सबको न्याय मिल सके इस विषय में चर्चा की गई तथा सभी संगठन के पदाधिकारियों से परिचय कराया गया। संगठन द्वारा न्याय सभी तबके के लोगो को मिल सके इस बारे में जानकारी लेते हुए पुलिस विभाग में पदस्थ समस्त आरक्षकों एवं उच्च पदाधिकारियों का सम्मान किया गया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष डॉ सीमा सिंह, जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष मुकेश सोनी, जिला सचिव लक्ष्मी सिंह, जिला उपाध्यक्ष वैजयंती वेस, जिला कोरिया संगठन सचिव संतोष कुमार सोनी, सुप्रिया सिंह, मुकेश अग्रवाल,जी. नर्सिंग वेस, तथा अन्य सदस्य एवं मुख्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

छात्राओं से भरी बस पलटी,,, 11 गंभीर रूप से घायल…कांस्टेबल की परीक्षा देकर लौट रही थी…

महिला कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के चलते हरियाणा के सिरसा में कई महिला परीक्षार्थियों की जान पर बन आई। वे यमुनानगर से परीक्षा देकर प्राइवेट बस में घरों को लौट रहे थे तो सुबह 6 बजे के करीब महाराजा प्रताप चौक के पास बस पलट गई। हादसे में 11 परीक्षार्थियों को गंभीर चोटें आई हैं।

बताया गया है कि रविवार को HSSC की ओर से महिला कांस्टेबल भर्ती के लिए लिखित परीक्षा ली गई थी। इसमें परीक्षार्थियों के सेंटर बहुत दूर-दूर दिए थे। सिरसा की युवतियों को 250 किलोमीटर दूर यमुनानगर में परीक्षा देने जाना पड़ा। समय पर पहुंच जाएं और लौट आएं इसको लेकर एक निजी बस हायर की गई थी। कुछ के अभिभावक भी साथ गए थे।परीक्षार्थी रात को यमुनानगर से चले और सवेरे 6 बजे के आसपास वे सिरसा पहुंचे तो यहां उनकी प्राइवेट बस महाराणा प्रताप चौक पर पलट गई। परीक्षार्थी नींद में थे। एकाएक हुए हादसे से वे एक दूसरे के नीचे दब गए। इससे महिला परीक्षार्थियों में चीख पुकार मच गई। लगभग सभी को हादसे में चोटें आई, लेकिन 8 छात्राओं को इसमें गंभीर चोटें आई और सिरसा के नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया।

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बस सवार लोगों ने बताया कि बस की हेडलाइट खराब थी और ड्राइवर तेज गति से भी चला रहा था। महाराजा प्रताप चौक पर कुछ दिखाई न देने के कारण अचानक बस पलट गई। हादसे की सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। बस पलटी पड़ी थी और सामान बाहर बिखरा पड़ा था। पुलिस छानबीन में लगी है।

मैनपाट में अवैध कटाई एवं अतिक्रमण पर रेणुका सिंह ने कांग्रेस पर साधा निशाना। जल्द ही होंगे खुलासे जिसमे रेंजर फेकू चौबे द्वारा एस डी ओ पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोप और स्वयं द्वारा किए गए काले कारनामों का कबूलनामा…

अम्बिकापुर प्रशान्त पाण्डेय हिंद स्वराष्ट्र समाचारपत्र

मैनपाट वनों की अवैध कटाई पर रेणुका सिंह ने कांग्रेस पर निशान साधते हुए कहा कि जब से कांग्रेस की सरकार आई है तब से कहीं भूमाफिया कहीं अवैध अतिक्रमण कहीं ड्रग्स माफिया आदि सक्रिय हो गए है, उन्होंने अपने बयान में आगे कहां की छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ की जनता का है और किसी एक व्यक्ति को अधिकार नहीं है कि वह अपने मनमाने तरीके से छत्तीसगढ़ को संचालित करें।

वनों की कटाई पर रेंजर का संरक्षण ….?

मैनपाट वन परीक्षेत्र रेंजर फेकू चौबे के अंतर्गत आता है उनकी ड्यूटी है कि मैनपाट में किसी प्रकार के पेड़ों की कटाई एवं अवैध अतिक्रमण पर रोक लगाएं लेकिन आए दिन पेड़ों की कटाई हो रही है और हमारे द्वारा उजागर करने के बाद भी उस पर कार्रवाई ना करना फेकू चौबे की संलिप्तता को दर्शाता है, अगर वह इस काले कारनामे में अपना मुंह काला नहीं किए हैं तो उन्हें अवैध अतिक्रमण कार्यों पर त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए थी लेकिन वह बोल बच्चन करते नजर आ रहे हैं। हम मानते हैं कि जंगल के प्रत्येक कोने तक रेंजर नही पहुंच सकता किन्तु हमारी टीम द्वारा जब पूरे सबूतों के साथ अवैध अतिक्रमण और जंगलों के विनाश का खुलासा किया गया इसके बाद भी रेंजर द्वारा मामले में किसी तरह की कोई कार्यवाही का ना करना उनकी संलिप्तता की ओर इशारा करता हैं या तो वे मामले की गंभीरता को समझ नही पा रहे है या फिर गंभीरता से नही ले रहे हैं..

इस मामले में अभी बहुत जल्द हम एक ऐसा खुलासा करेंगे जिसमे रेंजर फेकू चौबे,एसडीओ,तथा और भी बड़े लोग एवं पूरे वन विभाग की पोल खुल कर रह जाएगी।

बालू खनन माफियाओं का आतंक है जारी जिला खनन अधिकारी है गहरी नींद में धरती मां का सीना छलनी कर रहे बालू माफिया

सूरजपुर । जिले में बालू माफियाओं का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। सूरजपुर जिले के कई जगह से जो तस्वीरे सामने आयी है वो काफी हैरान करने वाली है । जिले में बेख़ौफ़ हो रहा अवैध बालू का कारोबार, जिले में चल रही है अवैध उत्खनन ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर यह काला कारोबार किसके इशारे पर चल रही है।
इस अवैध कार्य से जुड़े बालू माफियाओं का काम भी चौका देने वाला है, जी हां ये जिले के विभिन्न नदी में खुलेआम दिन हो या रात जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर ट्रक हाईवा के जरिये बालू का बड़े पैमाने पर उठाव कर रहे है।
ये माफिया अपने ये करोबार से सरकार को प्रतिदिन लाखो रुपये के राजस्व की चुना लगा रहा है और खुद माला माल हो रहे है ।
सूरजपुर जिला में शहरी एव ग्रामीण इलाके में कई बालू के अवैध उत्खनन देखा जा सकता है । ये बालू माफिया जिले की भोली भाली जनता से बालू की मनमानी रकम वसूलती है। जिले में बालू के इस खेल के पीछे आखिर कौन है । यह बड़ा सवाल है ?
जाहिर है इस तरह से जिले में खुलेआम अवैध बालू के कारोबार होना जिले के आला अधिकारियो पर कई प्रश्रचिन्ह खड़े करता है ।

लखनपुर पहुंचे शिक्षा मंत्री कई विषयों पर किए चर्चा प्रेमनगर भी पहुंचकर चुनाव के संबंध में किए चर्चा

सूरजपुर । स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम सरगुजा जिले के लखनपुर पहुंचे, जहां कांग्रेस कार्यालय में उनका फूल माला पहना कर कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वागत किया गया। इस दौरान डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से सौजन्य मुलाकात की तथा पार्टी विषयों पर चर्चा की गई। इस दौरान कांग्रेसियों ने विकासखंड के विभिन्न विषयों को लेकर स्कूल शिक्षा मंत्री को अवगत कराया। जिस पर उन्होंने त्वरित निराकरण का आश्वासन भी दिया।

स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर छत्तीसगढ़ के सभी स्कूलों में कोविड गाइडलाइन का पालन करने दिशा निर्देश दिए गए हैं। साथ ही विकासखंड के दूरस्थ इलाकों में जिन स्कूलों में शिक्षकों की कमी या शिक्षक विहीन स्कूल है, उन स्कूलों को प्राथमिकता देते हुए शिक्षकों की भर्ती की जाएगी।

इस दौरान विक्रमादित्य सिंह देव, अमित सिंहदेव, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष कृपाशंकर गुप्ता, कांग्रेस युवा ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह नरेंद्र पांडेय, शराफत अली, दिनेश तायल, शैलेंद्र गुप्ता, गप्पू खान मुकेश सिंह इरशाद खान मकसूद हुसैन रमजान खान प्रकाश ठाकुर वही उनके साथ जयनगर के सामाजिक कार्यकर्ता राजू सिंह खंड शिक्षा अधिकारी सूरज प्रताप सिंह, सहायक खंड शिक्षा अधिकारी रविकांत यादव, बीआरसी उषाकिरण बाखला, मंडल संयोजक अरविंद गुप्ता शैलेश पांडे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


वार्डों में परचम लहराने के लिए पार्षद प्रत्याशी के साथ शिक्षा मंत्री ने की बैठक


प्रेमनगर नगर पंचायत चुनाव को लेकर स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ . प्रेमसाय सिंह टेकाम ने वार्ड के सभी अधिकृत प्रत्याशियों के साथ चर्चा करते हुए चुनाव में विपक्षी दलों को मत देने की जानकारी दी चुनाव प्रचार के दौरान विरोधी प्रत्याशियों के आरोप का जवाब देने का नुस्खा भी बताया गया और उन्होंने स्थानीय कार्यकर्ताओं व क्षेत्र के जनता के साथ चर्चा व संवाद किया। साथ ही जिले में चल रहे कार्यों का जायज़ा लिया । इस दौरान प्रेमनगर विधायक खेल साय सिंह जेपी श्रीवास्तव भागवती राजवाड़े नरेश राजवाड़े रामकृष्ण ओझा अशोक जगते जनपद उपाध्यक्ष तुलसी यादव जयनगर के सामाजिक कार्यकर्ता राजू सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता एवं पार्षद प्रत्याशी मौजूद रहे

नहीं थम रहा अवैध बालू का कारोबार, खनन पर रोक लगाने में प्रशासन विफल , 15 दिसंबर को संयुक्त जिला कार्यालय का घेराव

सूरजपुर हिंद स्वराष्ट्र समाचार पत्र जिले में बालू के अवैध उत्खनन का काम बेरोक-टोक जारी है. प्रशासन के लाख दावे के बावजूद नदियों से अवैध बालू का खनन लगातार हो रहा है. नदियों के किनारे खुले आम ढेर लगाकर उसे ट्रैक्टर, हाईवा एवं बड़े ट्रकों में भरकर बिक्री के लिये ले जाने का सिलसिला बिना किसी रूकावट के जारी है. माफियाओं का हौसला लगातार आसमान छू रहा है. इससे सरकार को जहां राजस्व का नुकसान हो रहा है.

वहीं, बालू के अवैध उत्खनन कार्य से जुड़े लोगों का दुस्साहस बढ़ रहा है. अवैध तरीके से बालू उत्खनन के काम में प्रशासनिक मिली-भगत के आरोप भी लग रहे हैं, जिसके कारण विभिन्न नदियों से प्रतिदिन बालू का उठाव किया जा रहा है.



प्रशासनिक विभाग द्वारा कार्रवाई नहीं किये जाने के कारण लगातार सरकारी राजस्व को लाखों-करोड़ों का चूना लग रहा है. जिले में के बेरोकटोक बालू से भरे ट्रैक्टर ट्रक हाईवा अधिकारियों की नजर के से गुजरती है.
हालांकि, प्रशासन के द्वारा लगातार बालू माफियाओं के इस अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने की बात की जाती रही है. परंतु प्रतिदिन जिले के विभिन्न सड़कों में बालू से भरे वाहनों का आवागमन कुछ और ही हकीकत बयां करती है.

क्या कहते हैं संबंधित अधिकारी



वहीं, इस मामले में खनिज अधिकारी संदीप नायक ने लगातार अवैध खनन रोकने के लिए छापेमारी की बात कहते है. और उन्होंने कहा कि आप मुझे जानकारी देंगे तो करवाई करूंगा अब आश्चर्य करने वाले बात है कि अधिकारियों को हम जानकारी दे तो करवाई करेंगे परन्तु खनन विभाग के साथ प्रशासन भी बालू माफिया पर अंकुश लगाने में विफल साबित हो रहा है.

रात के अंधेरे में होता है बालू उत्खनन का खेल

बालू उत्खनन पर रोक लगाए जाने के बाद भी बालू माफियाओं के द्वारा अवैध तरीके से बालू उत्खनन का काम जारी है. बालू उत्खनन के खेल अधिकतर रात के अंधेरे में जोरदार हो रहा है. माफियायों को अंधेरे का काफी लाभ हो रहा है, जिससे की प्रशासन के सामने से नजर छुपा कर चलते बनते है. इससे लोगों में प्रशासन के प्रति अवैध धंधे पर रोक लगाने की मंशा पर सवाल उठाया जा रहा है.

जिले के विभिन्न क्षेत्रों में

बालू माफियाओं द्वारा जिस तरह से प्रत्येक दिन अवैध तरीके से बालू उत्खनन का खेल जारी है. नदी की धारा से बेपरवाह बालू माफिया पोकलेन मशीन लगाकर ट्रको के ट्रक बालू निकाल रहे हैं. इन दिनों जिले के नदियों का अधिकतर हिस्सा सुख गया है, जिसमें बालू खोदने का काम हो रहा है.

अवैध रेत उत्खनन को लेकर गोंगपा का बैठक सम्पन्न ।

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी जिला ईकाई सूरजपुर ने आज नगरपालिका सूरजपुर के वार्ड नं.1 गोपालपुर में बैठक रखकर रेत माफियाओं के विरोध में सड़क में उतरने का निर्णय लिया है।
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिलाध्यक्ष रामअधिन पोया बताया कि सूरजपुर जिले के लगभग सभी जीवन-दायनी नदियों में रेत माफियाओं का असंतुलित दोहन का आतंक मचा हुआ है।
वहीं शासन प्रशासन कार्यवाही के नाम स्थानीय ट्रेक्टर मालिकों से वसूली कर इतिश्री कर रहै हैं।

जिले के प्रशासन और खनिज अधिकारियों का रेत माफियाओं से लेन-देन के संबंध भी लोगों के बीच चल रहा है ।
गोंगपा अध्यक्ष ने यह भी कहा कि जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में ग्रामीणों और रेत माफियाओं के बीच अक्सर तनाव की खबर है ,कभी भी अप्रिय घटना घट सकती है। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने सूरजपुर के समस्त जिम्मेदार आलाधिकारियो के ऊपर रेत माफियाओं से मिली भगत का आरोप लगाते हुए उन्हें संरक्षण देने का आरोप लगाया है।

डीएफओ और सीसीएफ के संरक्षण में हो रही मैनपाट की जंगलों की कटाई, शायद इसीलिए नहीं हो रही रेंजर फेकू चौबे पर कोई भी कार्रवाई

मैनपाट प्रशान्त पाण्डेय हिंद स्वराष्ट्र समाचारपत्र
लगातार जारी मैनपाट के जंगलों की कटाई को लेकर कई बार डीएफओ,सीसीएफ को सूचित किया जा चुका है लेकिन आज तक अपने लाडले, दुलारे ,चहेते रेंजर फेकू चौबे के ऊपर कोई कार्यवाही नहीं की गई है। लेकिन हमारे द्वारा इस बात का खुलासा करने के बाद फेकू चौबे ने वन रक्षक समिति को नेताओं के जैसे बोल बच्चन देकर कार्यों को पूरा करने तथा दोषियों पर तुरंत कार्यवाही करने के झूठे वादें करके अपने बचाव का प्रयास किया गया लेकिन आजतक ना ही मुनारा हुआ और ना ही मजदूरी भुगतान हुआ ना अवैध अतिक्रमण पर कोई कार्यवाही हुई। इन सब बातों के कारण यह सोचने पर विवश होना पड़ता है की रेंजर फेकू चौबे जो कि लम्बी लम्बी फेकते हैं उसमे डीएफओ और सीसीएफ का भी योगदान है क्या?

मैनपाट में सपनादर बिट में चल रहा अवैध कटाई और अवैध अतिक्रमण का खेल ,वन विभाग बना मूक दर्शक

जब हमने जंगलों की ग्राउंड रिपोर्टिंग की तो वहां के हालात का पता चला जो वन विभाग के कर्तव्यपरायणता की सच्चाई बता रहा है। कितने शर्म की बात है की फेकू चौबे वन सुरक्षा समिति के सदस्यों के सामने फेकने के अवाला कुछ नही कर रहे हैं, और ना ही डीएफओ पंकज कमल के कानो में जूं रेंग रहा है आखिर किस बात का वेतन ले रहे हैं सरकार से जब काम एक सिपाही इतना भी नही कर रहे हैं ये अधिकारी।


हर साल हो रहा है अतिक्रमण लेकिन फेकू और पंकज कमल को नही है इस बात की जानकारी


वन सुरक्षा समिति के सदस्यों के आरोप और जंगल के ताजा हालात को देखते हुए ये साफ स्पष्ट हो रहा है की जंगलों में प्रत्येक वर्ष लगातार अतिक्रमण हो रहा है लेकिन फिर भी वन विभाग इस पर लगाम नहीं लगा पा रहा है। वन विभाग इतना लाचार हो गया हैं की अवैध अतिक्रमण एवं पेड़ों की कटाई को रोकने में असमर्थ हो गया हैं या फिर इसके बदले फेकू चौबे को इतनी मोटी रकम मिल रही हैं कि वे कार्यवाही करने में अपने आप को लाचार महसूस कर रहे हैं।

इसपर ध्यान नही दे पा रहे हैं। डीएफओ पंकज कमल को आखिर किस जिम्मेदारी के साथ वातानुकूलित कमरे में घूमने वाली कुर्सी में सरकार द्वारा बैठाया गया है आखिर सभी बातों की जानकारी होते हुए भी डीएफओ इस बात को तुरंत संज्ञान में लेते हुए त्वरित कार्रवाई क्यों नही कर रहे हैं क्या उन्हें भी इस बात को दबाने के लिए पैसे मिल रहे हैं,आखिर इतने वरिष्ठ अधिकारी का इतने बड़े मामले में मौन रहना कहीं ना कहीं किसी मिली भगत की ओर इशारा करता हैं।

डीएफओ से लेकर सीसीएफ तक हुई शिकायत लेकिन अबतक नही हुई कार्यवाही

सुरक्षा समिति के सदस्यों ने डीएफओ और सीसीएफ से लिखित इस बात की शिकायत की गई थी लेकिन इन अधिकारियों को कार्यवाही करने का समय नही है शायद हो सकता है की नोट गिनते गिनते हाथों में छाले पड़ गय होंगे इस कारण इन उच्च और सम्मानिय अधिकारियों को कार्यवाही का समय न मिल पा रहा हो नही तो ऐसी घटना पर फेकू चौबे का तबादला एवं बर्खास्त कर कहां फेका जा चुका होता यह बताने की जरूरत नही है।

लेकिन विभाग का मामला देख डीएफओ सीसीएफ मौन व्रत धारण किए हुए हैं। मैनपाट से आए वन सुरक्षा समिति के सदस्यों के द्वारा अपने आवेदन में इस बात का उल्लेख था की वन भूमि में अवैध अतिक्रमण जोरों पर है लेकिन डीएफओ सीसीएफ फिर भी मौन होकर वातानुकूलित कमरे और घूमने वाली कुर्सी के मजे ले रहे हैं।

सिर्फ बोल बच्चन से कुछ नही होगा करनी होगी कार्यवाही.. हर तरफ कटे हैं पेड़ लेकिन आंखों में पट्टी बांधकर घूमने वाले रेंजर फेकू चौबे को नही दिखती सच्चाई..

केवल बोल बच्चन करने जागरुकता के नाम पे ढोंग करने के नाम पर फेकू चौबे और डीएफओ सीसीएफ को कार्यवाही करनी चाहिए,केवल बैनरों पर वनों का दुश्मन राष्ट्र का दुश्मन लिखने से कुछ नही होगा उसपर कार्यवाही भी करनी होगी

तभी वन और वन्य प्राणी सुरक्षित रहेंगे केवल ढकोसला और बोल बच्चन से ना वन बचेंगे और ना ही वन्य प्राणी।

क्या बकरा खाने की मिलती है सैलरी

क्या वन विभाग के अधिकारियों को बकरा खाने की सैलरी मिलती है वो भी ड्यूटी टाइम में।
मिली जानकारी के अनुसार जब वनों के अवैध कटाई की जानकारी रेंजर साहब श्रीमान फेकू चौबे जी को मिली तो वे बड़ी ही तत्परता के साथ मौके

पर पहुंचे और कार्यवाही नाम के शब्द को गोली मार अपने स्टाफ के साथ वहां से बकरा लेकर बकरा खाने नदी किनारे पहुंच गए। वो भी ड्यूटी के टाइम पर। क्या सरकार अपने कर्मचारियों को बकरा खाने और अतिक्रमण करने की आजादी देने की सैलरी देती है,जो रेंजर साहब श्रीमान फेकू चौबे जी ऑन ड्यूटी बकरा खाने पहुंच गए।

जो पेड़ काटे उसे दौड़ा दौड़ा कर मारो बाकी मैं देख लूंगा

रेंजर साहब श्रीमान फेकू चौबे जी वन सुरक्षा समिति के लोगों को कहते हैं को मैं तो बाहर से आया हूं कुछ सालों में चले जाऊंगा,लेकिन आप लोगों को यहां रहना है जो पेड़ कटते मिले महिला छोड़कर उसे दौड़ा दौड़ा कर मारो अब ऐसे में दो सवाल उठता है की अगर समिति के लोग की कार्यवाही करेंगे तो आपको सैलरी किस बात की मिलती है…?


दूसरी अगर इस मारपीट में किसी के दौरान किसी की मौत हो जाती है तो उसकी जिम्मेदारी भी रेंजर साहब श्री फेकू चौबे जी लेंगे…? यदि लेंगे तो वे इस बात को खुलकर मीडिया के सामने कहें और भी लोग जो प्रकृति प्रेमी होंगे इस मार पीट में सहयोग करेंगे। और यदि वन विभाग लोगों को हथियार गोली बारूद दे दे तो सोने पे सुहागा हो जाएगा।

नही हुई कार्यवाही तो वन मंत्री से होगी शिकायत

अगर वन विभाग अपने कुंभकरणीय नींद से नही जागता है और दोषियों पर कार्यवाही नही करता है तो इस बात शिकायत वन विभाग से की जायेगी और जरूरत पड़ने पर इसकी शिकायत मुख्यमंत्री स्तर पर भी होगी क्योंकि वन हमारे देश की धरोहर हैं और उन्हें काटने वाले या ऐसे लोगों का सहयोग करने वाले दोनो दोषी हैं।

मिलावटी सीमेंट बेचने की शिकायत पर मां बनभौरी सीमेंट दुकान प्रशासन ने की सील…

अम्बिकापुर :– कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के निर्देशानुसार गोधनपुर स्थित मां बनभौरी सीमेंट दुकान में मिलावटी सीमेंट बेचने की शिकायत पर तहसीलदार श्री भूषण मंडावी के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम द्वारा छापामार कार्यवाही करते हुए दुकान को सीलबंद की गई।
तहसीलदार श्री भूषण मंडावी ने बताया कि गोधनपुर स्थित बनभौरी सीमेंट दुकान के संचालक द्वारा सीमेंट में मिलावट कर बेचने की शिकायत की गई थी। कलेक्टर के निर्देशानुसार टीम द्वारा बुधवार को सीमेंट दुकान में मौका जांच कर दुकान संचालक से पूछताछ की गई। दुकान संचालक श्री दिलीप अग्रवाल ने बताया कि नमी के कारण सीमेंट खराब होने पर धूप में रखकर उसे फिर से पैक कर बिक्री किया जा रहा है। तहसीलदार ने दुकान संचालक के उक्त कृत्य को अवैधानिक मानते हुए आगामी आदेश पर्यन्त के लिए सीमेंट दुकान को सील कर दिया गया है।
इस दौरान नायब तहसीलदार श्री कोमल साहू एवं अनिरुद्ध मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

मैनपाट में मध्यान भोजन कार्यक्रम अधिकारी द्वारा लिया गया स्व सहायत समूहों का समीक्षा बैठक

मैनपाट मनीष चौबे हिंद स्वराष्ट्र समाचारपत्र सयुक्त संचालक लोक शिक्षण सरगुजा संभाग अंबिकापुर के मध्यान भोजन कार्यक्रम अधिकारी योगेंद्र तिवारी द्वारा विकासखंड मैनपाट अंतर्गत मध्यान भोजन संचालित विद्यालयों में कार्यरत स्व सहायता समूहों का समीक्षा बैठक लिया गया उक्त बैठक में मध्यान्ह भोजन मीनू का कड़ाई से पालन किए जाने हेतु निर्देशित करते हुए प्रपत्र पांच का संधारण करने हेतु सभी मध्यान भोजन संचालनकर्ता को कहा गया मध्यान्ह भोजन योजना में शासन द्वारा निर्धारित मात्रा अनुसार सामग्री दिए जाने हेतु कहा गया साथ ही गुणवत्ता युक्त सामग्री दिए जाने हेतु निर्देशित किया गया उक्त समीक्षा बैठक में
एस डी पाण्डेय विकास खंड शिक्षा अधिकारी , ताजमुल हसन सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी, अनिलेश तिवारी वी आर पी , लहन साय , महावीर राम सम्मिलित रहे

नहीं रहे सीडीएस विपिन रावत,देश में शोक की लहर..

दिल्ली हेलिकॉप्टर क्रैश में CDS बिपिन रावत का निधन हो गया है. जो हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ है, उसमें 14 लोग सवार थे. सीडीएस रावत की पत्नी मधुलिका रावत भी हेलिकॉप्टर में सवार थीं. घटना पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पीएम मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत तमाम नेताओं ने भी दुःख जताया है. आपको बता दें कि ये दर्दनाक हादसा तमिलनाडु के कुन्नूर के पास बुधवार दोपहर को हुआ था.

CDS बिपिन रावत को श्रद्धांजलि दें

हादसे पर दुख जताते हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका जी के असामयिक निधन से स्तब्ध और व्यथित हूं. देश ने अपने सबसे बहादुर सपूतों में से एक को खो दिया है. मातृभूमि के लिए उनकी चार दशकों की निस्वार्थ सेवा असाधारण वीरता और वीरता से चिह्नित थी. उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं।

इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि मैं तमिलनाडु में हेलिकॉप्टर दुर्घटना से बहुत दुखी हूं, जिसमें हमने जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और सशस्त्र बलों के अन्य कर्मियों को खो दिया है. उन्होंने पूरी लगन से भारत की सेवा की. मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं.

सीडीएस रावत का हेलीकॉप्टर क्रैश, 13 लोगों की मौत की खबर… CDS बिपिन रावत की हालत नाजुक, कल संसद में बयान देंगे राजनाथ सिंह…

नई दिल्ली : चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) बिपिन रावत को ले जा रहा वायुसेना का हेलिकॉप्टर तमिलनाडु के कुन्नूर में क्रैश हो गया है। जानकारी के मुताबिक इस हेलिकॉप्टर में सीडीएस बिपिन रावत अपनी समेत सेना के सीनियर अधिकारियों के साथ सवार थे। जानकारी के मुताबिक हेलिकॉप्टर में कुल 14 लोग सवार थे जिनमें 11 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं जबकि बिपिन रावत के बारे में यह जानकारी सामने आई है कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। एयरफोर्स ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। वहीं दिल्ली में भी इस हादसे की जानकारी मिलने के बाद हलचल बढ़ गई है और घटना की सूचना पीएमओ को दी गई है। दिल्ली में केंद्रीय कैबिनेट की आपात बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में एनएसए अजीत डोभाल भी मौजूद।

सीडीएस जनरल रावत ऊंटी के वेलिंगटन में आयोजित एक कार्यक्रम में लेक्चर देकर लौट रहे थे। ऊंटी वेंलिगटन में आर्म्ड फोर्सेज का कॉलेज है। सीडीएस को ले जाने वाले विमान या हेलिकॉप्टर के उड़ाने का खास प्रॉटोकॉल होता है। बताया जा रहा है कि शायद मौसम की खराबी और बादल की वजह से हेलिकॉप्टर के पायलट सही अनुमान लगाने से चूक गए और यह हादसा हो गया।

बताया जा रहा है कि सीडीएस रावत के अलावा हेलिकॉप्टर में उनकी पत्नी मधुलिका रावत, ब्रिगेडियर एलएस लिड्डर, लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह, गुरसेवक सिंह, जितेंद्र कुमार, विवेक कुमार, बी साई तेजा और हवलदार सतपाल सवार थे।

भारतीय सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश सीडीएस बिपिन रावत समेत कई अफसर थे सवार

तमिलनाडु के कुन्नूर में सेना का एक Mi-17 हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है, जिसमें सीडीएस बिपिन रावत और उनकी पत्नी भी मौजूद थे. इस हेलीकॉप्टर में कुल 14 लोग सवार थे, जिनमें सेना के बड़े अफसर भी सवार थे. हादसे के बाद सीडीएस रावत को अस्पताल ले जाया गया है.

हेलीकॉप्टर क्रैश होने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हो चुका है. फिलहाल यह मालूम नहीं चल पाया है कि सेना का हेलीकॉप्टर मौसम खराब होने के कारण क्रैश हुआ या फिर किसी तकनीकी खराबी के कारण. भारतीय वायुसेना ने भी इस घटना पर ट्वीट कर पुष्टि की है कि जनरल रावत इस हेलीकॉप्टर में सवार थे. इस मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं.

अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज पर लगा बेटा बदलकर बेटी देने का आरोप,,, परिजनों ने जमकर किया हंगामा…

अम्बिकापुर :– अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल मे बच्चा बदल जाने का एक गंभीर मामला सामने आया है. जिसमे एक दंपत्ति ने अस्पताल प्रबंधन पर बेटा बदलकर बेटी दिए जाने का आरोप लगाया है. मामले के बाद परिजनो ने जहां प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की. तो वहीं इस मामले के सामने आने के बाद पूरे अस्पताल मे हडकंप मचा हुआ है. हांलाकि अस्पताल प्रबंधन ने अपने रिकार्ड के आधार पर इस आरोप को बेनुनियाद बताया है.

क्या है पूरा मामला
अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पाल मे बीते चार दिसंबर को जशपुर जिले के बगीचा इलाके के रहने वाली गीता बेक और सरगुजा जिले के दरिमा थाना क्षेत्र सोनबरसा गांव की रहने वाली गीता दास को प्रसव पीड़ा के बाद भर्ती कराया गया था. गीता नाम की दोनो महिला ने पांच तारीख को बच्चे को जन्म दिया. जन्म के जिसके बाद दोनो के बच्चो को मेडिकल कॉलेज अस्पताल के एसएनसीयू मे भर्ती कराया. इनमे से बॉय बेबी की तबियत ठीक होने के कारण 5 तारिख को ही उसे एसएनसीयू के आउटबोर्न से निकालक मां गीता बेक को सौंप दिया गया. लेकिन गर्ल बेबी की तबियत स्थित नहीं होने के कारण उसे ऑक्सीजन के लिए एसएनसीयू के इन बोर्न यूनिट मे रखा गया था. जो अभी भी वहीं पर एडमिट हैं.

परिजनों ने लगाया अस्पताल प्रबंधन पर आरोप इधर एक ही नाम की दो महिलाओं ने एक ही दिन कुछ मिनट के अंतराल मे बेटा औऱ बेटी को जन्म दिया. इसलिए अब जब दरिमा इलाके की रहने वाली गीता दास औऱ उसके पति संतन दास को ये बताया कि आपको बेटी हुई है. तो उन लोगो से इस बात से आपत्ति जताते हुए मामले का विरोध किया है. दरिमा की रहने वाले संतन के मुताबिक उनकी पत्नी ने बेटे को जन्म दिया था. इतना ही नहीं उसका कहना है कि बेटा होने के बाद अस्पताल स्टाफ ने मिठाई खिलाने के लिए भी कहा था. लिहाजा इस बात से नाराज गीता दास औऱ संतन दास ने अस्पताल प्रबंधन पर बेटा बदलकर बेटी होने की जानकारी देने का आरोप लगाया है. इधर इस आरोप को गीता दास के आस पास एडमिट अन्य प्रसूति महिलाओ ने भी पुख्ता कर दिया है. उनके मुताबिक गीता को बेटा दिया गया था. उसने बच्चे को फीड भी कराया है.

अस्पताल प्रबंधन ने किया आरोपों का खंडन
इधर इस मामले को लेकर मेडिकल कॉलेज के शिशु रोग विभाग की HOD डाँ सुमन ने बताया कि परिजनो का आरोप बेबुनियाद है क्योंकि अगर फीड कराने की बात कही जा रही थी. तो पहली बात कि गीता दास पति संतन दास निवासी दरिमा ने बेटी को जन्म दिया था. जो काफी कमजोर है उसे ऑक्सीजन की जरूरत थी. इसलिए उसको 5 तारीख को जन्म के बाद से ही एसएनसीयू के इनबोर्न यूनिट मे रखा गया है. ऐसे मे फीड कराने का तो सवाल ही नहीं उठता है. वहीं डाँ सुमन ने कहा कि रिकार्ड और समय के अनुसार गीता दास ने बेटी को ही जन्म दिया था. जबकि दूसरी महिला गीता बेक ने बेटे को जन्म दिया था. और गीता बेक के बेटे की तबियत स्थिर होने के बाद उसको 5 तारीख को ही उसका बच्चा सौंप दिया गया था. इसके बच्चा बदलने जैसे गंभीर औऱ संवेदनशील मामले में मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अधीक्षक डॉ लखन सिंह ने बताया कि जन्म देने वाले बच्चो को वार्ड मे मां के नाम से ही जानते हां. इस लिए मामले मे थोडा कनफ्यूजन हो गया था. मामले को निपटा लिया गया है.

शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ: 14580 पदों पर भर्ती के लिए व्यापमं परीक्षाफल सूची की वैधता बढ़ी…

रायपुर :– छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में 14 हजार 580 पदों पर भर्ती के लिए व्यापमं से प्राप्त परीक्षाफल सूची की वैधता में एक बार फिर से छह महीने की वृद्धि हुई है। स्कूल शिक्षा विभाग संचालक ने सोमवार को इस संबंध में निर्देश जारी किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने परीक्षाफल सूची की वैधता में वृद्धि करने का निर्देश दिया था।

सितंबर 2020 में भी बढ़ी थी परीक्षाफल सूची की वैधता
छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से पूर्व में भी 01 सितम्बर 2020 को परीक्षाफल सूची की वैधता में एक वर्ष की वृद्धि की गई थी। उच्च न्यायालय बिलासपुर द्वारा भर्ती प्रक्रिया में रोक लगाए जाने के आदेश प्रभावशील होने के कारण आदेश जारी किये जाने में अभी करीब छह महीने का अतिरिक्त समय लग सकता है। इस विशेष परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने व्यापमं से प्राप्त परीक्षाफल सूची की वैधता में फिर से 6 महीने की वृद्धि की है।

9 मार्च 2019 को निकला था विज्ञापन
सरकार की ओर से जारी आदेश में उल्लेख किया गया है कि लोक शिक्षण संचालनालय ने 9 मार्च 2019 को 14 हजार 580 पदों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया था। इसकी कंडिका में यह उल्लेख था कि व्यापमं से प्राप्त परीक्षाफल सूची, परीक्षाफल जारी होने के दिन से एक वर्ष तक वैध होगी। कोरोना महामारी से उत्पन्न स्थिति के कारण वर्तमान में भर्ती की कार्रवाई पूर्ण नहीं हो सकी है। विशेष परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से व्यापमं से प्राप्त परीक्षाफल की सूची की वैधता में 1 सितम्बर 2020 को एक वर्ष की वृद्धि की गई थी।

आज का राशिफल एवं पंचांग..

आज का राशिफल एवं पंचांग-8 दिसंबर 2021, बुधवार
🌹🏵️🌸🎉🌺🎯💐🌷🔥
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत-2078
ईस्वी सन्-2021
अयन-दक्षिणायन
संवत्सर-आनन्द
मार्गशीर्ष मास की शुक्ल पक्ष पंचमी तिथि और दिन बुधवार है। आज श्रवण नक्षत्र रहने के साथ ही चंद्र का गोचर मकर राशि पर होगा।

सूर्योदय : सुबह 7 बजकर 02 मिनट पर

सूर्यास्त : शाम 5 बजकर 24 मिनट पर

तिथि पंचमी- रात 9.25 पीएम तक तक तत्पश्चात षष्ठी
नक्षत्र श्रवण- रात 10.40 पीएम तक तत्पश्चात धनिष्ठा
योग ध्रुव – दोपहर 01.10 पीएम तक तत्पश्चात व्याघात
वार- बुधवार
पक्ष- शुक्ल
करण बव -सुबह 10.28 पीएम , बालव – रात 9.25 पीएम तक तत्पश्चात कौलव
सूर्य राशि वृश्चिक राशि
चंद्र राशि मकर राशि पर
विजय मुहूर्त दोपहर 01:57 पीएम से 02:38 पीएम तक
निशिथ काल रात 11:46 पीएम से 12:41 एएम तक (9 दिसंबर)
गोधूलि मुहूर्त संध्या 05:14 पीएम से 05:38 पीएम तक
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 05:11 एएम से 06:05 एएम तक (9 दिसंबर)
अमृत काल
दोपहर 12:56 पीएम से 02:26 पीएम तक
रवि योग रात 10:40 पीएम से 07:02 एएम तक (9 दिसंबर)
राहुकाल दोपहर 12:13 पीएम से 01:31 पीएम तक
🔥🌷💐🎯🌺🎉🌸🏵️🌹
आज का राशिफल
🏵️🏵️🏵️🏵️🏵️

मेष:-

धर्म-कर्म के कार्यों में खर्च होगा। आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है। लेनदेन करते समय सतर्क रहें। किसी रिश्तेदार की मदद कर सकते है।लेखन और कला से जुड़े लोगों को सम्मान मिलेगा |
🏵️🌹🌸🎉🌺💐💐🌷🔥

वृष:-

धन संबंधी स्थिति ठीक रहेगी। परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा। नया काम अच्छा चलेगा। आपको निवेश संबंधी प्रस्ताव मिल सकते हैं।खास योजना पूरी होने से अच्छा लाभ मिलेगा |
🔥🌷💐🎉🌸🌹🌹🏵️🎯

मिथुन:-

व्यस्तता रहेगी। आपका काम आगे बढ़ेगा। आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। जिम्मेदारी समय पर पूरी कर पाएंगे। धन लाभ होगा।
🎯🏵️🌹🌸💐💐🌷🔥🌺

कर्क:-

कुछ नुकसान होने की आशंका है। अनजान लोगों पर भरोसा न करें। स्वास्थ्य को लेकर खर्च होगा। आपका काम आगे बढ़ेगा।
🌺🔥🌷💐🌸🌹🏵️🎯🎉

सिंह:-

पुरानी रूकी हुई रकम मिलेगी। लेनदेन करते समय विवाद की स्थिति बन सकती है। आपका व्यवसाय अच्छा चलेगा।
🎉🎯🏵️🌹🌸💐🔥🔥🌺

कन्या:-

साझेदार से विवाद सुलझेंगे। नए सौदे हो सकते हैं। जल्दबाजी में फैसला न लें। जमीन या मकान खरीद सकते हैं। कुछ ज्यादा खर्च हो सकता है।
🌺🔥💐🌸🌹🏵️🎯🎉🌷

तुला:-

किसी कार्यक्रम में शामिल होने जा सकते हैं। आपका अधिक खर्च होगा। जरूरतमंदों की मदद कर सकते हैं। आज किसी कार्य में लाभ होने की संभावना है।
🌷🎉🎯🏵️🌸💐💐🌺🌺

वृश्चिक:-

कारोबार में उन्नति होगी। शासकीय कार्य आगे बढ़ेंगे। परिवार की दिक्कत दूर होगी। वाहन आदि खरीद करते हैं।यात्रा पर जाएंगे।
🌺💐🌸🏵️🎯🎉🌷🌹🔥

धनु:-

कार्य आगे बढ़ेंगे। कर्ज देना पड़ सकता है। धन लाभ होने की संभावना है। अचल संपत्ति के मामले आगे बढ़ेंगे। बैंक बीमा के कार्य आगे बढ़ेंगे।
🔥🌹🌷🎉🎯💐🌺

मकर:-

व्यवसाय ठीक चलेगा। कारोबार के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं। नए काम से लाभ होगा। नया मकान खरीद सकते हैं। बच्चों की जरूतें पूरी करेंगे।
🌺💐🎯🎉🌷🌹🔥🏵️🌸

कुंभ:-

अधिक खर्च होगा। पूर्व में किए गए निवेश से लाभ होने की संभावना है। पारिवारिक जरूरतें पूरी करेंगे। अनावश्यक खर्च करने से बचें।राजकीय कार्यों में आ रही बाधाए दूर होगी | यात्रा का अच्छा योग बना हैं |
🌸🏵️🔥🌹🌷🎉🎯💐🌺

मीन:-

नए कारोबारी संबंध बन सकते हैं। साझेदारों के व्यवहार पर नजर रखें। निवेश के प्रस्ताव को स्वीकार करने में जल्दबाजी न दिखाएं।
🌺💐🎯🎉🌷🌹🔥🏵️🌸

किसानो के नाम पर कर्ज निकालकर ढकार गए अधिकारी,,,अब कर्ज की रकम लौटाने मजबूर असहाय और लाचार किसान…

अम्बिकापुर (हिंद स्वराष्ट्र समाचार पत्र) आदिम जाति सेवा सहकारी समिति चांदो के पूर्व समिति प्रबंधक सुमित वर्मा वरिष्ठ लिपीक संजय राम व शाखा प्रबंधक कृषण कुमार तिवारी के द्वारा समिति क्षेत्र के सैकड़ों किसानों के नाम से फर्जी लिमिट व परमीट बनाकर करोडो रुपया का कर्जा किसानों के उपर लाद दिया गया है जिससे किसान यह सोचने को मजबूर हो गय हैं की कर्ज कि अदायगी कहाँ से करें।
ऋण माफी में भी किसान के साथ उक्त अधिकारियों के द्वारा भारी छालावा किया गया है, कर्ज माफी का प्रमाण पत्र किसानों को वितरण नहीं किया गया है, इसलिए की किसानों को ऋण माफी की राशि का सही सही जानकारी हो जाएगा। एक तरफ किसानों से समिति के द्वारा दिये गये ऋण की वसूली विधिवत कि गयी है। जब कि ऋण माफी की सूची में भी किसानों का नाम अंकित है। लेकिन किसानों को ऋण माफी का कोई लाभ नहीं मिला है। ऋण माफी के संबंध में प्रमाण पत्र मागने से उक्त अधिकारियों के द्वारा अभद्रता किया जाता रहा है। इस संबंध में किसानों के द्वारा आय दिन शिकायत किया जाता रहा है, लेकिन उक्त अधिकारियों के द्वारा पैसा से जांच अधिकारियों का मुह सफलता पूर्वक बंद कर दिया जाता है और किसान आज तक मायूस होकर घर में बैठे हैं ।

छ.ग शासन के प्रमुख भूपेश बघेल का मुख्य योजना ऋण माफी योजना जो करीब किसानों को ऋण से मुक्त करना और उपर उठाना था, लेकिन चांदो समिति में छ.ग.शासन के मनसा के विपरित कार्य देखने को मिला है। किसानो को उपर उठाने के बजाये कर्ज से लादकर नीचे ढाकेल दिया गया है। किसान परेशान है सैकडों बार निष्पक्ष जांच के लिये इधर उधर भटक रहें हैं।जांच अधिकारी हमेशा यही आश्वासन देते हैं कि अच्छा जांच होगा कार्यवाही भी अच्छी होगी, दोषी के उपर कडी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी, लेकिन आज तक 3 वर्ष हो जाने के बाद भी ना ही जांच हुआ और ना ही किसी के उपर कार्यवाही हुई, जिससे उक्त अधिकारियो कर्मचारियो का हौसला बुलंद है। समिति में बैठकर केवल फर्जीवाडा ही किए जा रहे हैं।

खाद्य मंत्री अमरजीत भगत की उपस्थिति में कांग्रेस सेवादल की मासिक बैठक संपन्न…जनदर्शन के माध्यम से सुनी गई लोगो की फरियाद…

अंबिकापुर (हिंद स्वराष्ट्र समाचार पत्र) जिला कांग्रेस सेवादल की मासिक बैठक का आयोजन दिनांक 07/12/2021 को राजीव भवन में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत के मुख्य आतिथ्य एवम् रायपुर नगर पालिक निगम के महापौर एजाज ढ़ेभर तथा छत्तीसगढ़ युवा आयोग के अध्यक्ष जितेन्द्र मुंदीलियार की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ।सर्वप्रथम वंदे मातरम एवम् राजगीत अरपा पैरी की धार….के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के छाया चित्र पर माननीय अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया, कार्यक्रम में माननीय कैबिनेट मंत्री के जिला कांग्रेस सेवादल के बैठक में सर्वप्रथम अपने उद्बोधन में कार्यक्रम के एजेंडों को दृष्टिगत रखते हुए कांग्रेस सेवादल सरगुजा द्वारा किए जा रहे संघटनात्मक कार्यों की सराहना की तथा मतदान केंद्रों पर संघठन के प्रभावी स्वयं सेवकों की प्राथमिकता के साथ सक्रिय रूप से कार्य करने को स्वयं सेवकों से अपील की। माननीय श्री एजाज ढेभर महापौर नगर पालिक निगम ने अपने उद्बोधन में सेवादल के द्वारा जिले में किए जा रहे कार्यों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सेवादल कांग्रेस का मजबूत संघठन है हमें सेवादल के सिद्धांतों के अनुरूप अनुशासित रहकर कांग्रेस में मजबूती हेतु कार्य करना चाहिए।

सेवा दल प्रमुख सरगुजा

युवा आयोग के अध्यक्ष माननीय जितेंद्र मुंदिलियार ने अपने उद्बोधन में सेवादल की टीम को बधाई देते हुए कहा कि सरगुजा जिले में कांग्रेस सेवादल की टीम बेहतर कार्यक्रम कर रही है। उन्होंने छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का अनुरोध कांग्रेस सेवादल स्वयं सेवकों से किया। श्री गोपाल केसरवानी जी ने सेवादल के इतिहास एवम् स्वतंत्रता आंदोलन में कांग्रेस सेवादल की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। जिला कांग्रेस सेवादल के मुख्य संघटक शिव प्रसाद अग्रहरी ने दिसंबर माह में होने वाले कांग्रेस का स्थापना के साथ कांग्रेस सेवादल का दल दिवस तथा मासिक ध्वज वंदन (रवि मिलन ) का कार्यक्रम करने की सभी सेवादल के ब्लॉक अध्यक्षों से अपने अपने मुख्यालय एवम् ग्रामीण क्षेत्रों में करने कि अपील की। सेवादल मीटिंग के पश्चात छत्तीसगढ़ शासन के लोकप्रिय कैबिनेट मंत्री माननीय अमरजीत भगत के मुख्य आतिथ्य में जनदर्शन का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ, जनता जनार्दन से प्राप्त आवेदन पत्रों पर जिला प्रशासन के आला अधिकारियों की उपस्थिति में समस्याओं का त्वरित निराकरण भी किया गया, जनदर्शन कार्यक्रम में जनता जनार्दन की उमड़ी हुई भीड़ से एक एक आदमी से माननीय खाद्य मंत्री रूबरु होते हुए जिला प्रशासन के अधिकारियों को जनता से प्राप्त शेष आवेदन पत्रों पर अविलंब समस्या समाधान करने के निर्देश दिए तत्पश्चात शहरी एवम् ग्रामीण क्षेत्रों से आए हुए जरूरतमंद हितग्राहियों को माननीय खाद्य मंत्री के करकमलों द्वारा अनुदान राशि का चेक वितरण किया गया, जनता जनार्दन ने राजीव भवन में प्रारंभ किए गए माननीय मंत्री महोदय के इस जनदर्शन कार्यक्रम की भुरी भुरी प्रसंशा की, माननीय मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी एवम् हमारे प्रिय आदरणीय नेता राहुल गांधी की मंशा अनुरूप राजीव भवन के कार्यालय में जनदर्शन के कार्यक्रमों से जनता जनार्दन की समस्याओं का निराकरण होता है और इसका सीधा लाभ जनता को प्राप्त होता है, इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बसंत पांडे जी, त्रिभुवन सिंह, रणविजय तोमर , जिला कांग्रेस सेवादल के पूर्व अध्यक्ष दिलीप सिंह छाबड़ा, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता, जिला पिछड़ा वर्ग के अध्यक्ष लक्ष्मी गुप्ता , जिला महिला कांग्रेस सेवादल की अध्यक्ष फ एस किस्पोट्टा ,गोविंद गुप्ता ,त्रिलोचन सिंह बाबरा , यंग ब्रिगेड के अध्यक्ष मोहम्मद साकिब ,जिला कांग्रेस के महामंत्री राजू अग्रवाल,जिला कांग्रेस सचिव डॉक्टर लालचंद यादव, प्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव एवम् पार्षद दीपक मिश्रा, प्रदेश युवा मीडिया समन्वयक अभिषेक सिंह, अमन सिंह , आरिफ खान, संदीप चौहान, विवेक अग्रवाल, विक्रांत कश्यप,ओम प्रकाश गुप्ता,इश्तियाक खान बउआ , ओम दुबे, परवेज आलम, युवा मीडिया कांग्रेस मनीष दुबे , सुरेश अग्रवाल , मोनू सिंह , सेवादल सीतापुर ब्लॉक अध्यक्ष अरुण गुप्ता, बतौली ब्लॉक सेवादल अध्यक्ष महेश इक्का, दरिमा ब्लॉक सेवादल अध्यक्ष मुनेश्वर एवम् समस्त ब्लॉक सेवादल के अध्यक्ष जिला कांग्रेस सेवादल के स्वयं सेवक सहित भारी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे

पुलिस महिला सहायता केन्द्र में सुनवाई के बाद 3 जोड़े साथ रहने हुए राजी।

सूरजपुर (हिंद स्वराष्ट्र समाचार पत्र) । जिले में पुलिस महिला सहायता केन्द्र जरही के संचालन के बाद से महिला एवं पारिवारिक विवादों से संबंधित मामलों का त्वरित गति से निराकरण हो रहा है। प्रत्येक रविवार को परामर्श केन्द्र में घरेलू एवं आपसी पति-पत्नि के बीच विवाद के मामलों की सुनवाई की जा रही है, आज हुए सुनवाई के बाद 3 जोड़े साथ रहने को राजी हुए।
परामर्श केन्द्र हुए काउंसलिंग से पारिवारिक मामलों की सुनवाई की गई जिनमें झगड़ा विवाद, घर के पैसों की फिजुल खर्ची एवं गलत भाषा का प्रयोग करने संबंधी 3 मामलों की सुनवाई की गई, इस सुनवाई के बाद तीन जोड़े भगवती-करमपाल, शिवभजन-हंसकुमारी व फुलसुन्दरी-मुन्नाराम के बीच सकारात्मक रूप से चर्चा कर आपसी समझौता कराया गया जो तीनों जोड़े सुखी जीवन जीने के लिए राजी हुए। महिला संबंधी शिकायतों व पारिवारिक मामलों की त्वरित सुनवाई के उद्देश्य से पुलिस महिला सहायता केन्द्र को प्रारंभ किया गया है जिसके बेहतर नतीजे देखने को मिल रहे है।

सड़कें हो रही खराब रेत का अवैध परिवहन जारी, विभाग नहीं कर रहा कार्रवाई,आखिर विभाग को किस बात का डर जो कार्यवाही के नाम पे फूल रहे इनके हांथ पांव

सूरजपुर (हिंद स्वराष्ट्र समाचार पत्र) । रेत का अवैध परिवहन क्षेत्र में बैखोफ जारी है। जिले से लेकर स्थानीय अधिकारी भी इन माफियाओं के आगे नतमस्तक नजर आ रहे है। कुछ सत्ताधारी पार्टी के लोग तो कुछ नेताओं के संरक्षण में माफिया दिन रात रेत के अवैद्य परिवहन में लगे हुए है। रोजाना नगर से होकर ओव्हरलोड रेत की हाईवा वाहने चारों दिशाओं में दौड़ती देखी जा सकती है।
खनिज विभाग से लेकर राजस्व और परिवहन विभाग व प्रशासन की निगाह इन पर क्यों नहीं पड़ रही यह गंभीर सवाल लोगो के जेहन में उठ रहा है। नियम कायदों को ताक पर रखकर तेज फर्राटे से नगर से गुजर रही हाईवा वाहने सड़के तो खराब कर ही रही है। वहीं इस कार्य में संलग्न सफ़ेदपोश नेताओं द्वारा दोगुने दाम पर रेत बेचकर प्रदेश सरकार की छवि भी धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। आलम यह है कि कोई व्यक्ति अपने निजी कार्य के लिए रेत का परिवहन करे तो उसके ऊपर दिखावे की कार्रवाई हो जाती है जबकि सफैदपोश करे तो सरकारी नियम भी उनके सामने बौनी साबित हो रही है। सूरजपुर बनारस मार्ग पर रेत से भरी वाहनो के आवागमन को लेकर कई दफा ने इस पर ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग भी की परंतु नतीजा सदा सिफर ही रहा। तेज दौड़ रहे ऐसे भारी वाहनों से आकस्मिक दुर्घटना की स्थिति बनी रहती है।

अधिकारी भी संदेह के घेरे में

खनिज विभाग के अधिकारियों की कार्यशीली पर भी अब सवालिया निशान उठने लगे है। रेत वाहनों के पहिये जितना रफ्तार पकड़ रहे है खनिज विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उतने ही शिथिल नजर आ रहे है। अधिकारियों की यह शैली प्रदेश की गरीब जनता के लिए मंहगे रेत को लेकर सरकार की छवि खराब करने का कार्य कर रही है।

error: Content is protected !!