अम्बिकापुर हिंद स्वराष्ट्र : राष्ट्रीय थोड़ा स्पोर्ट मार्शल आर्ट खिलाड़ियों का भव्य स्वागत अम्बिकापुर में किया गया। राष्ट्रीय थोडा स्पोर्ट मार्शल आर्ट एसोसिएशन के द्वारा राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 30 दिसंबर 2021 से 31 दिसंबर 2021 तक आगरा के शांति निकुंज ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज में किया गया था। प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की टीम का चयन दिनांक 25.12. 2021 को छत्तीसगढ़ थोड़ा एक्सपोर्ट मार्शल आर्ट के अध्यक्ष श्री शैलेंद्र प्रताप सिंह उपाध्यक्ष श्री सौरभ फिलिप के द्वारा किया गया था जिसमें छत्तीसगढ़ के होनहार 12 खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया गया था, जिसमें भाग लेकर छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी बलराम ठाकुर स्वर्ण पदक, कृष्ण कुमार पैकरा स्वर्ण पदक, प्रेमी बेक सिल्वर पदक, सावित्री स्वर्ण पदक, रामकुमार सिल्वर पदक, रंग गुलाल किंडो सिल्वर पदक, बीरबल पैकरा सिल्वर पदक, कनी लाल पैकरा कांस्य पदक तथा कुश कुमार पैकरा कांस्य पदक प्राप्त किया। इसके अलावा राष्ट्रीय रफी सेमिनार में बलराम ठाकुर सहदेव राम रवि को राष्ट्रीय रेफरी उपाधि दिया गया। सरगुजा सूरजपुर के खिलाड़ीयों द्वारा पूरे भारत में द्वितीय स्थान प्राप्त कर छत्तीसगढ़ का नाम पूरे भारत में रोशन किया गया। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेकर टीम की वापसी आज दिनांक 3 जनवरी 2022 को प्रातः 8:00 बजे ताइक्वांडो ट्रेनिंग सेंटर गांधी स्टेडियम कैंपस में हुआ। छत्तीसगढ़ थोड़ा स्पोर्ट मार्शल आर्ट के अध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह उपाध्यक्ष सौरभ फिल्म कोषाध्यक्ष अनूप टोप्पो थोड़ा संघ के मुख्य कोच नरेश तिर्की संघ के सदस्य मनीष मुदलियार रोशन में अमित पाण्डेय, अशरफ हुसैन, राजेश रवि एवं समस्त अधिकारियों के द्वारा उनकी जीत पर उनका भव्य स्वागत किया गया। उनके उज्जवल भविष्य का कामना करते हुए अंतर्राष्ट्रीय में भी अपना नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दी।
न्यू ईयर की पार्टी में कत्ल, दोस्तों में झगड़ा हुआ तो युवक ने दूसरे के सीने में मारा खंजर,, अस्पताल और आरोपी के घर में परिजनों ने की तोड़ फोड़…
दुर्ग हिंद स्वराष्ट्र : जिले में नए साल की पार्टी कर रहे दोस्तों के बीच हुए विवाद में एक युवक की जान चली गई। दोस्त ने गुस्से में आकर अपने ही दोस्त के सीने में खंजर उतार दिया। चाकू सीने में 3 इंच चौड़ा 7 इंच गहराई तक धंस जाने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। भिलाई नगर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी आदतन अपराधी बताया जा रहा है।
भिलाई नगर थाना प्रभारी एमएल शक्ला ने बताया कि भिलाई नगर रेलवे स्टेशन के बगल से स्थित रेलवे कालोनी वार्ड 61 में उड़िया बस्ती के लड़के देर रात न्यू इयर की पार्टी कर रहे थे। सभी लड़के शराब के नशे में थे। रात 10 बजे के करीब आरोपी केतन उर्फ टोलू बाग (20 वर्ष) आया और प्रिंस डोंगरे उर्फ डीजू पिता सुरेश डोंगरे (19 वर्ष) का कॉलर पकड़कर पार्टी से किनारे ले गया।
केतन ने प्रिंस को बहुत उड़ता है कहकर अपने जेब से खंजर निकाला और उसके सीने के दाहिनी तरफ वार कर दिया। चाकू लगते ही प्रिंस वहीं ढ़ेर होकर गिर गया। इसके बाद उसके दोस्त राजा सोनानी ने उसे वहां से भगा दिया। थोड़ी देर बाद जब आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई तो वह उसे तुरंत चंदूलाल चंद्राकर हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने डोंगरे को मृत घोषित कर दिया।
अस्पताल में की तोड़फोड़
मोहल्ले के लोग डोंगरे को लहूलुहान हालत में लेकर चंदूलाल चंद्राकर हॉस्पिटल लेकर पहुंचे थे। वहां डॉक्टरों ने डोंगरे को चेक करके मृत घोषित कर दिया। डोंगरे की मौत की बात सुनते ही परिजन आग बबूला हो गए। लोगों और महिलाओं तक ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। लोगों ने अस्पताल में तोड़फोड़ शुरू कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराया था।
मोहल्ले के लोगों ने आरोपी के घर को तोड़ा, पुलिस पर पथराव
हत्या की वारदात के बाद मोहल्ले में तनाव का माहौल हो गया है। बस्ती के लोगों ने एक राय होकर आरोपी केतन के घऱ पहुंचे और उसके घऱ को बुरी तरह से तोड़ डाला है। लोगों में इतना गुस्सा था कि पुलिस जब बीच बचाव करने आई तो उन्होंन पुलिस पर भी पथराव कर दिया।

केतन के घरवाले इतने डर गए थे कि वह घर छोड़कर वहां से भाग गए। इधर, मोहल्ले के लोगों ने उनका घर सहित घर का सारा सामान तोड़ डाला। वहीं मोहल्ले के लोगों का आरोप है कि पुलिस बुलाने के बाद भी काफी देर से पहुंची और आरोपी के खिलाफ भिलाई नगर थाने में हाफ मर्डर, चोरी जैसे कई मामले दर्ज होने के बाद भी उसे बार-बार अपराध करने के लिए छोड़ दे रही है।
वैक्सीन लगवाने के नाम पर करवा दी नसबंदी…2 हजार का लालच देकर युवक से धोखेबाजी…
राजस्थान में उदयपुर के भूपालपुरा थाना क्षेत्र में अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां के फतहपुरा इलाके में जननी सुरक्षा केंद्र में कोरोना वैक्सीन लगवाने के नाम पर एक युवक की नसबंदी कर दी गई। इस बात का पता चलने पर पीड़ित ने भूपालपुरा थाने में मामला दर्ज करवाया है। मामले की जांच उपअधीक्षक को सौंपी गई है।
2000 रुपए दिलवाने का झांसा देकर ले गया
भूपालपुरा थाना पुलिस के मुताबिक उदयपुर के प्रतापनगर क्षेत्र में स्थित गुरुद्वारा के पास रहने वाला कैलाश पुत्र बाबूलाल गमेती मजदूरी करने घर से निकला था। बेकनी पुलिया पर वह काम के लिए इंतजार कर रहा था। तभी हिरणमगरी सेक्टर पांच निवासी नरेश चावत उसके पास आया और कैलाश को कोरोना वैक्सीन लगवाने पर दो हजार रुपए देने का वादा कर स्कूटी पर साथ ले गया। आरोपी उसे फतहपुरा स्थित एक अस्पताल ले गया, जहां उसे इंजेक्शन लगाया, इससे वह बेहोश हो गया। जानकारी के मुताबिक यहां उसकी नसबंदी कर दी गई।
नहीं है कोई संतान
ऑपरेशन के बाद आरोपी ने पीड़ित कैलाश को उसकी बहन की घर छोड़ दिया। दो हजार के बजाय उसे 1100 रुपए देकर फरार हो गया। पीड़ित कैलाश की मां की ओर से दर्ज रिपोर्ट में कहा गया है कि वह उसका इकलौता बेटा है, शादी हो चुकी है, लेकिन उसकी कोई संतान नहीं है। अब वो अपने पौत्र व पौत्री का मुंह कैसे देख पाएगी। इससे उसकी और मां की चिंताएं बढ़ गई है। पुलिस ने धोखाधड़ी व एट्रोसिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
टी एस बाबा हुए कोरोना संक्रमित,, ट्वीट कर दी जानकारी,, संपर्क में आए लोगो से की जांच करवाने की अपील…
अम्बिकापुर हिंद स्वराष्ट्र : स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव कोरोना पॉजिटिव हो गए है जिसकी जानकारी उन्होंने स्वयं ट्वीट कर दी हैं, उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कोरोना संक्रमण के लक्षण देखने पर आज शाम रायपुर में मैंने अपनी कोविड जाँच करवाई, जिसमें मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अभी मेरी तबियत ठीक है एवं चिकित्सकों के निर्देशानुसार मैं होम आइसोलेशन में रहकर उपचार ले रहा हूँ। मेरा निवेदन है कि पिछले दिनों जो व्यक्ति मेरे संपर्क में रहे हैं आप सभी कृपया अपनी कोविड की जाँच करवा लें। समस्त प्रदेशवासीयों से आग्रह है कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कोविड उपयुक्त व्यवहार का पालन करें एवं जब तक आवश्यक न हो घर में ही रहें।
कोरोना संक्रमण के लक्षण देखने पर आज शाम रायपुर में मैंने अपनी कोविड जाँच करवाई, जिसमें मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
— T S Singhdeo (@TS_SinghDeo) January 2, 2022
अभी मेरी तबियत ठीक है एवं चिकित्सकों के निर्देशानुसार मैं होम आइसोलेशन में रहकर उपचार ले रहा हूँ। (1/2)
संभाग भर में रहेगी 24 घंटे तक विद्युत बाधा, कर ले अपना जरूरी काम पहले ही नहीं तो हो जाएगी परेशानी
अम्बिकापुर हिंद स्वराष्ट्र समाचारपत्र कोरबा जिले के छुरी के पास 400 केवी का टावर बेंड हो जाने के कारण हसदेव ताप परियोजना से विद्युत आपूर्ति आज शाम से बाधित रहेगी जिससे संभाग भर में करीब 24 घंटे तक बिजली की समस्या हो सकती है। संभाग मुख्यालय एवं जिला मुख्यालयों में आंशिक आपूर्ति की व्यवस्था की जा रही है जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में पूरी तरह से बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। बिजली कर्मियों को टावर सुधार कार्य हेतु रवाना कर दिया गया है और कुछ देर में सुधार कार्य शुरू हो जाएगी।
विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि छुरी के पास 400 केवी के पैनल चोरी हो जाने के कारण आज अचानक कारण एक ओर झुक गया और गिरने की संभावना है जिसके सुधार के लिए विद्युत आपूर्ति बंद करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि खनन उद्योग को विद्युत की आपूर्ति जारी रहेगी। विद्युत आपूर्ति में ज्यादा संकट न हो इसके लिए मध्यप्रदेश से भी सप्लाई ली जाएगी।
इंटक राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन के अवसर पर श्रमिक नववर्ष मिलन समारोह का किया गया आयोजन…
रायपुर हिंद स्वराष्ट्र : इंटक राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्वमंत्री सासंद श्री चंद्रशेखर दुबे जी के 76वें जन्मदिन पर आज भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई विद्युत ताप परियोजना मड़वा तेंदुभाठा में कार्यरत ठेका श्रमिकों प्लेसमेंट कर्मचारियों भूविस्थापित कर्मचारियों एवं प्रभावित ग्रामों के बेरोजगार साथियों एवं इंटक पदाधिकारीयो ने सतीदाई मंदिर ग्राम सरखो में राष्ट्रीय अध्यक्ष की जन्मदिन पर पूजापाठ कर दिर्घायु के कामना करते हुए श्रमिक नववर्ष मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रमिको को श्रीफल गमछा भेंटकर उनका सम्मान किया गया।

समारोह में कुशल अकुशल उच्च कुशल श्रमिकों के हिसाब से निर्धारित समय पर वेतन बोनस के एवं (ईएसआई पीएफ)सभी को मिल सके सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। समारोह में इंटक प्रदेशाध्यक्ष दीपक दुबे ने श्रमिक साथियों को संबोधित करते हुए कहा कि, जिला के उद्योगों में ठेका श्रमिकों के आर्थिक मानसिक शारीरिक शोषण लगातार ठेकेदारों द्वारा की जा रही आज ठेका मजदूरो को रोजगार गारंटी योजना से भी कम वेतन दिया जा रहा जिसको लेकर जल्द बड़े आंदोलन करेंगे ठेका श्रमिको को मुख्यधारा में जोड़ने के लिए जिला के सभी छोटे बड़े उद्योगों में यूनियन बनाई जाएगी। कार्यक्रम में इंटक प्रदेश महामंत्री रजनीश सेठ, इंटक प्रदेश उपाध्यक्ष जिला पंचायत सभापति प्रतिनिधि कमल किशोर साव, इंटक प्रदेश सचिव जिला पंचायत योजना आयोग अध्यक्ष दिलेश्वर साहू, इंटक महिला अध्यक्ष श्रीमती रोहणी साहू , असंगठित इंटक प्रदेश सचिव खगेन्द्र साहू, इंटक शहर जिलाध्यक्ष कुशल पटेल,ग्रामीण अध्यक्ष मोहन्त दास महंत, युवा इंटक अध्यक्ष असंगठित इंटक अध्यक्ष, इंटक जिला सचिव भोला तेली सहित भारी संख्या में इंटक पदाधिकारी श्रमिक साथी पहूँचे हुए थे। कार्यक्रम के संचालन आभार व्यक्त इंटक कार्यकारी अध्यक्ष सुनील बरेठ ने किया ।
इंटक का नववर्ष मिलन समारोह सम्पन्न
हिंद स्वराष्ट्र समाचारपत्र पंडरिया असंगठित मजदूर कांग्रेस इंटक का दिनांक 2 जनवरी 2022 को दिन में 1बजे पंडरिया शक्कर कारखाना के श्रमिक साथियो के साथ इंटक नववर्ष मिलन समारोह कार्यक्रम हाई स्कूल परसवारा के पास सम्पन्न हुआ जिसमे छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त महेश चन्द्रवंशी , सदस्य अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण दिनेश कोसरिया , जिला कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता गौतम शर्मा , नगर पंचायत पंडरिया के पूर्व अध्यक्ष एवं पार्षद खोवाराम भास्कर , जनपद सदस्य राजू चन्द्रवंशी , पार्षद अमन पाटस्कर, पूर्व जनपद सदस्य जगदीश चन्द्राकर , वरिष्ठ कॉग्रेसी शिव गुप्ता , मोचन चन्द्रवंशी अतिथि के तौर पर मंच पर मंचस्थ रहे । इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य महेश चन्द्रवँशी के समक्ष संजू तिवारी प्रदेश अध्यक्ष असंगठित मजदूर कांग्रेस इंटक ने कारखाना में श्रमिकों के पारिश्रमिक विसंगति होना एवं अवैतनिक साप्ताहिक अवकाश श्रमिको को देने के साथ शासकीय अवकाश पर कार्य करने की दशा में दोगुना पारिश्रमिक कारखाना द्वारा नही दिए जाने की बात रखा । असंगठित मजदूर कांग्रेस इंटक के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केशटेक कम्पनी को कर्मचारी उपलब्ध कराने का गलत तरीके से ठेका दिया गया है जिसमे केशटेक कम्पनी द्वारा तय कर्मचारी कारखाना में उपलब्ध नही कराया गया है एवं केशटेक कम्पनी को कार्य देने के फलस्वरूप कारखाना को आर्थिक नुकसान हो रहा है । इंटक के नववर्ष मिलन समारोह में महेश चन्द्रवंशी ने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन पिछड़ा वर्ग आयोग का सदस्य हु तथा आयोग के माध्यम से पिछड़ा वर्ग के शोषित-पीड़ित लोगों को न्याय दिलाने का कार्य करता हु , उन्होंने कहा कि कारखाना में कार्यरत श्रमिको को जो दिक्कते हो रहा है उन्हें पिछड़ा वर्ग आयोग के समक्ष वैधानिक रूप से प्रस्तुत करें जहा निश्चित ही आप लोगो को न्याय मिलेगा। इस अवसर पर दिनेश कोसरिया ने भी अपना विचार प्रकट किया । कार्यक्रम में असंगठित मजदूर कांग्रेस इंटक जिलाध्यक्ष मुकेश सिन्हा, पंडरिया नगर अध्यक्ष शिवा बाँधवे , पालन सिंह बैस , विनय चन्द्रवंशी, विनोद जयसवाल, राकेश भास्कर , इरफान खान , धनेश्वर चन्द्रवंशी, नारायण साहु, मनोज चन्द्रवंशी, रामाधर ठाकुर , रामसिंग यादव , काशी वर्मा अर्जुन जांगडे, भगत जांगडे के साथ बड़ी संख्या में श्रमिक सम्मलित रहे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्म दिवस के अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष शील,संभाग प्रभारी प्रिंस विश्वकर्मा के निर्देशानुसार प्रशान्त पाण्डेय एवं मृण्मयी पाण्डेय के नेतृत्व में युवा इंटक ने बांटा कंबल और फल।
अम्बिकापुर हिंद स्वराष्ट्र समाचारपत्र आज इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर दुबे जी के जन्म दिन के अवसर पर इंटक प्रदेश अध्यक्ष दीपक दुबे जी युवा इंटक प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष शील एवम संभाग प्रभारी प्रिंस विश्वकर्मा जी के निर्देशानुसार प्रशान्त पाण्डेय एवं मृण्मयी पाण्डेय के नेतृत्व में युवा इंटक सरगुजा जिला अध्यक्ष सतीश घोष के द्वारा वृद्धा आश्रम में फल एवं खाद्य सामग्री वितरण किया गया जिसमे यूथ इंटक जिलाध्यक्ष सतीश घोष , कार्यकारणी जिला अध्यक्ष दीपेश धर, जिला उपाध्यक्ष अनिकेत सोनी, विधानसभा अध्यक्ष वसीम अली, असंगठित इंटक कार्यकारणी जिला अध्यक्ष राहुल पटेल,शशांक, रोहित, गौतम,आर्यन, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।









रकम दुगुनी करने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाला युवक हुआ गिरफ्तार…
अम्बिकापुर हिंद स्वराष्ट्र। रकम दोगुना करने का झांसा देकर करोड़ों की ठगी के आरोपित पर्राडांड निवासी हामिद रजा 22 वर्ष को पुलिस ने उत्तरप्रदेश के सीतापुर से गिरफ्तार कर लिया है। अंबिकापुर में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद वह फरार हो गया था। शनिवार को पुलिस उसे लेकर अंबिकापुर पहुंची। आरोपित को न्यायालय में प्रस्तुत कर पुलिस ने चार जनवरी 2021 तक पुलिस रिमांड में लिया है। उससे पूछताछ कर धोखाधड़ी के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। एक-दो दिन में पुलिस पूरे मामले का पर्दाफाश करेगी।
पर्राडांड निवासी हामिद रजा उर्फ सुहेल 22 वर्ष के खिलाफ पिछले दिनों बड़ी संख्या में लोगों ने रैली की शक्ल में कलेक्टोरेट पहुंच कलेक्टर व एसपी से मुलाकात कर करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ की गई शिकायत में आरोप लगाया गया था कि उसने रकम दोगुना करने का झांसा देकर ठगी की है। शुरुआती दौर में उसने राशि जमा करने वालों को एक महीने में दोगुना रकम वापस भी किया था इससे लोगों का भरोसा हो गया। बड़ी संख्या में लोगों ने जमा पूंजी उसे दे दी।कई लोगों ने तो लाखों रुपये उसके पास जमा कर दिए थे।दावा किया गया है कि लगभग 450 लोगों से उसने धोखाधड़ी की है।छह करोड़ की ठगी किये जाने के आरोपों को देखते हुए एसपी अमित कांबले के निर्देश पर कोतवाली में अपराध दर्ज किया गया था। आरोपित के फरार होने के बाद लोग शिकायत के लिए सामने आए थे।उसके रायपुर में छिपे होने की संभावना पर एक टीम रवाना की गई थी। लेकिन वह नहीं मिला था।तकनीकी साधनों का उपयोग करते हुए पुलिस आगे बढ़ी तो उसके सीतापुर उत्तरप्रदेश में होने का लोकेशन मिला। पुलिस टीम सीधे सीतापुर पहुंची और उसे हिरासत में ले लिया।शनिवार को टीम अंबिकापुर लौटी। कोतवाली में एसपी अमित कांबले भी पहुंचे थे।इधर दिनभर की पूछताछ में उसने कुछ अन्य लोगों का भी नाम बताया है।उनकी भूमिका की जांच पुलिस कर रही है।आरोपित को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।पूछताछ के बाद ही स्थिति पूरी तरह से साफ होगी कि आरोपित द्वारा जमा कराई जाने वाली रकम को निवेश कहां किया जाता था,कितने लोगों से उसने कितनी रकम की ठगी की है।
पूरी जानकारी निकलने का प्रयास कर रही पुलिस –
आरोपित को हिरासत में लेने के बाद पुलिस द्वारा उसके बैंक खातों की जानकारी प्राप्त की गई है। इसमें जमा रकम को लेकर भी जानकारी जुटाई जा रही है।वह अथवा उसके घरवाले रकम आहरित न कर सकें इसलिए बैंक खाते को सीज कराया गया है।प्रारंभिक पूछताछ में उसने युडिवो कंपनी लाइफ केयर प्राइवेट लिमिटेड में सहयोगियों के साथ मिलकर कार्य करने की स्वीकारोक्ति तो की है लेकिन रकम को लेकर उसने पुलिस को गुमराह कर गोलमोल जबाब दिया है इसलिए पुलिस सही जानकारी जुटा रही है। उसके द्वारा लोगों का विश्वास जीता गया था। जिस व्यक्ति को पुलिस ने प्रार्थी बनाया है उसने पांच अलग-अलग किस्तों में पौने छह लाख रुपए जमा किया था ऐसे ही कई लोग हैं जिन्होंने अपनी जमा पूंजी लगाई है।
स्वास्थ्य मंत्री ने भी की पीढ़ितों से मुलाकात
अंबिकापुर प्रवास पर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव से भी धोखाधड़ी के शिकार लोगों ने मुलाकात की। सभी ने झांसे में आकर बड़ी रकम जमा कर देने की जानकारी दी। लोगों का कहना था कि उन्हें तनिक भी एहसास नहीं था कि वे ठगी के शिकार हो जाएंगे। सिंहदेव ने लोगों के भोलेपन की वजह से ऐसी घटनाओं पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने चिटफंड घोटालों के पीड़ितों को राहत देने पहल की है लेकिन यदि ऐसी घटनाएं लगातार होती रही तो दिक्कत बढ़ेगी। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से पूरे मामले की जानकारी भी ली है।
यूडिवो लाइफ केयर के नाम पर जमा कराई रकम-
आरोपित हामिद रजा ने लोगों से युडिवो लाइफ केयर प्राइवेट लिमिटेड में रकम जमा करवाया जाता था।इस कंपनी में काम करने की जानकारी देकर उसने धोखाधड़ी की है। धोखाधड़ी के शिकार लोगों के पास रकम जमा करने संबधी प्रमाण भी है। आरोपित ने बाकायदा उंन्हे कंपनी की रसीद भी दी है। कई लोगों को उसके द्वारा दोगुना रकम चेक के माध्यम से वापस करने की भी जानकारी पुलिस को मिली है। कुछ लोगों के पास परिपक्वता अवधि का चेक भी है। ठगी के तरीके और उसमें शामिल लोगों की भूमिका को लेकर पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है।
बहुमत के बाद भी कांग्रेसी नहीं बना पाए नगर पालिका अध्यक्ष, टाई के बाद बीजेपी को मिली जीत..
हिंद स्वराष्ट्र कोरिया : कोरिया जिले में बीजेपी ने कांग्रेस को जोर का झटका दिया है। यहां बैकुंठपुर नगर पालिका में बहुमत के बाद भी कांग्रेस अपना नगर पालिका अध्यक्ष नहीं बना सकी है। इस सीट पर बीजेपी की नविता शिवहरे को जीत मिली है। चुनाव परिणामों में यहां कांग्रेस के 11, बीजेपी के 7 और 2 अन्य उम्मीदवार चुनाव जीत के आए थे। परिणामों के बाद ये लगभग तय था कि कांग्रेस अपना नगर पालिका अध्यक्ष बनाएगी। मगर आखिरी समय में बाजी पलट गई।
23 नवंबर को कोरिया जिले के बैकुंठपुर नगर पालिका के परिणाम घोषित किए गए थे, जिसके बाद अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन शनिवार को हुए। शनिवार को ही परिणाम जारी कर दिए गए, लेकिन जो परिणाम आए उसके बाद कांग्रेसी भी हैरान रह गए।
टाई के बाद बीजेपी के पक्ष में गया फैसला
अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस ने साधना जायसवाल को उम्मीदवार बनाया था। वहीं बीजेपी ने नविता शिवहरे को मैदान में उतारा था। शनिवार को जब परिणाम आए तो दोनों को 10-10 वोट मिले। मुकाबला टाई हो गया। फिर फैसला पर्ची निकालकर किया गया। जिसमें बीजेपी प्रत्याशी नविता शिवहरे को जीत मिली है। नविता वार्ड नंबर 12 से पार्षद चुनी गई हैं।
कांग्रेस की मुर्शरत जहां ने की क्रॉस वोटिंग
बताया जा रहा है कि वार्ड नंबर 11 से मुर्शरत जहां कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीत कर आई थीं। इसीलिए उनके पति आफताब अहमद की मांग थी कि कांग्रेस मुर्शरत जहां को ही नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए मैदान में उतारे। मगर कांग्रेस ने साधना जायसवाल को मैदान में उतार दिया। इसी बात से नाराज मुर्शरत जहां ने आखिर समय में बगावत कर दी और क्रॉस वोटिंग की।
नतीजा ये रहा कि कांग्रेस के पक्ष में सिर्फ 10 वोट ही पड़े। यह भी बताया गया है कि आफताब ने चुनाव के कुछ दिन पहले ही कांग्रेस जिला अध्यक्ष नजीर अजहर से भी मुलाकात की थी और मुर्शरत को उम्मीदवार बनाने की मांग की थी। इसके बावजूद कांग्रेस पदाधिकारियों ने अपना फैसला नहीं बदला। कांग्रेस से बगावत करनी वाली पार्षद मुर्शरत जहां और उनके पति आफताब अहमद बीजेपी में शामिल हो गए हैं।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने की कार्रवाई
इधर, जब शनिवार को अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुए और परिणाम आए तो कांग्रेस कार्यकर्ता वहीं नारेबाजी करने लगे। उन्होंने कांग्रेस जिला अध्यक्ष नजीर अजहर के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की। बैकुंठपुर नगर पालिका में इससे पहले कांग्रेस का ही कब्जा था। मुर्शरत जहां के इस तरह के बागी होने के बाद कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने उनके खिलाफ कार्रवाई की है। जिला अध्यक्ष नजीर ने मुर्शरत, रियाज अहमद, आफताब अहमद और अहमदुल्ला को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
चरचा में कांग्रेस की नगर पालिका अध्यक्ष चुनी गईं
कोरिया के बैकुंठपुर नगर पालिका के अलावा चरचा नगर पालिका के अध्यक्ष के लिए मतदान हुआ। यहां कांग्रेस की लालमुनी यादव ने बीजेपी के अरुण कुमार जायसवाल को हरा दिया। कांग्रेस को यहां 10 वोट और बीजेपी को 05 मिले। चुनाव परिणामों में कांग्रेस ने यहां 08 पार्षद, बीजेपी के 05 और 2 निर्दलीय पार्षद चुनाव जीतकर आए थे।
फिर शुरू हुआ रोको टोको अभियान,,, पहले समझाइस और फिर लगेगा 500 का जुर्माना…
अम्बिकापुर हिंद स्वराष्ट्र : कोविड-19 के नए वेरिएंट ओमिक्रोन को देखते हुए जिला प्रशासन पहले से ही सतर्कता बरत रहा है जिसके तहत सरगुजा कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने 1 घंटे की वीसी लेकर स्वास्थ्य विभाग में चल रहे पूरे कार्यों का जायजा लिया साथ ही नगर निगम आयुक्त और सरगुजा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को साझा कार्य करते हुए रोको टोको अभियान को फिर से शुरू करने का निर्देश दिया,,जिसके बाद अंबिकापुर नगर निगम की टीम हरकत में आई है और अब हर चौक चौराहों पर रोको टोको अभियान फिर से शुरू होने जा रहा है, सरगुजा नगर निगम आयुक्त प्रभाकर पांडे ने बताया कि आज से रोको टोको अभियान की शुरुआत की गई है जिसके तहत 1 सप्ताह तक लोगों को रोककर समझाइश दी जाएगी कि वह मास्क पहने साथ ही अगर उनके पास मास्क नहीं है तो उन्हें रोको टोको टीम की तरफ से फ्री में मास्क दे कर उन्हें जागरूक किया जाएंगा फिर भी अगर 1 सप्ताह के बाद भी नागरिकों के अंदर अपने और अपने परिवार के लिए चिंता और सतर्कता नहीं जागी तो उनके ऊपर 500 रुपये तक का फाइन लगाया जाएगा जिससे कि लोगों में जन जागरूकता फैले और जो लोग अब कोविड-19 के नए वेरिएंट ओमिक्रोन की गंभीरता से नही ले रहे उन्हें जागरूक किया जा सके ताकि कहीं उनके कारण उन्हीं के परिवार या हितजनों का अहित ना हो पाए,, हम आपको बता दें कि सरगुजा में कोविड-19 की दूसरी लहर खत्म होने के बाद अंबिकापुर में रह रहे शहर वासियों ने मास्क के प्रति गंभीरता को समझना छोड़ दिया है जो कि कहीं ना कहीं तीसरे लहर आने का संकेत है जिसे देखते हुए सरगुजा कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने नगर निगम आयुक्त श्री प्रभाकर पांडे को 1 सप्ताह रोको टोको अभियान फिर से संचालन करने के निर्देश दिए हैं साथ ही अगर इसके बाद भी अंबिकापुर की जनता जागरूक नहीं होती है तो उन्हें ₹500 फाइन देकर इसका हर्जाना भुगतना पड़ेगा,,हम सभी को कोरोना से लड़ाई के लिए सतर्कता में ही भलाई है यह बात समझनी बहुत जरूरी है।
टूटी सड़क पर अनियंत्रित रफ्तार…मां की गोद से उछलकर गिरी बेटी, उपचार के दौरान तोड़ा दम ! पिता पर दर्ज हुआ मामला..
हिंद स्वराष्ट्र रायपुर के खरोरा में मंगलवार शाम हुए सड़क हादसे में डेढ़ साल की बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में एक राहगीर की शिकायत पर बच्ची के पिता के खिलाफ FIR दर्ज की है। आरोप है कि टूटी सड़क पर तेज रफ्तार में बाइक चला रहा था। इसके चलते बच्ची मां की गोद से उछल कर सड़क पर जा गिरी। उसे अस्पताल लेकर गए, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है क्षेत्र में इस तरह का पहला मामला है।
जानकारी के मुताबिक, तिल्दा के खमरिया निवासी विनोद कुमार वर्मा मंगलवार को अपनी पत्नी यामिनी के साथ डेढ़ साल की बेटी तानिया को लेकर अछोली जा रहे थे। अभी वे सिर्री मोड़ के पास पहुंचे थे कि सड़क ऊबड़-खाबड़ और टूटी होने के चलते तानिया अपनी मां की गोद से फिसल कर सड़क पर जा गिरी। हादसे के बाद बच्ची को परिजन खरोरा के एक प्राइवेट अस्पताल में लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
राहगीर बोला- स्पीड ज्यादा थी, लापरवाही पूर्वक चला रहा था बाइक
इस दौरान हादसे वाली जगह से निकल रहे मंदिरहसौद निवासी खम्हन वर्मा ने पुलिस को बताया कि विनोद की बाइक की स्पीड काफी तेज थी। वह लापरवाही पूर्वक गाड़ी चला रहा था। स्पीड भी करीब 80 किमी प्रति घंटा होगी। इसी के चलते तानिया फिसलकर सड़क पर गिरी। उसके जबड़े में चोट आई और मौत हो गई। इसके बाद खम्हन वर्मा की शिकायत पर पुलिस ने बच्ची के पिता विनोद वर्मा के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।
कार एक्सीडेंट में पूरा परिवार तबाह : भांजे की बारात से लौट रही थी फैमिली…
बैतूल-इंदौर नेशनल हाईवे-59 A पर रोड एक्सीडेंट में 5 लोगों की मौत हो गई। इनमें इंदौर के पति-पत्नी और बेटा शामिल है। परिवार नेवी में तैनात भांजे की बारात से लौट रहा था। चिचोली के जोगली के पास कार हाईवे से उतरकर पेड़ में जा घुसी। हादसे में गोरेगांव झल्लार (बैतूल) के दंपती भी नहीं बचे। एक गंभीर घायल को नागपुर रेफर किया गया है।
स्थानीय राम सिंह के अनुसार हादसा सुबह 4 बजे हुआ। पुलिस ने बताया कि हादसे में राजकुमार चढोकार (38), उनकी पत्नी शोभा (35), अनिल श्रीराम (45), 23 साल का बेटा निशांत और पत्नी हेमलता की मौत हो गई। हेमलता ने भोपाल में इलाज के दौरान दम तोड़ा। दीपा बलवंत घायल है। उन्हें नागपुर रेफर किया गया है। राजकुमार और शोभा गोरेगांव झल्लार के निवासी हैं। अनिल और उनका परिवार इंदौर में न्यूयॉर्क सिटी, राऊ सर्किल के रहने वाले थे। चिचोली TI अजय सोनी के मुताबिक कार निशांत चला रहा था। निशांत 2008 में हुए सड़क हादसे में बाल-बाल बच गया था। इसमें उसके छोटे भाई की मौत हो गई थी।
दो साल पहले इंदौर बस गया था
अनिल पेशे से बस मैकेनिक था। दो साल पहले गांव आमला (बैतूल) से आकर इंदौर में बस गया था। भांजा कमलेश लोखंडे मर्चेंट नेवी में है। उसकी बारात भैंसदेही सिरजगांव (बैतूल) से हरदा के टेमागांव गई थी। इसी शादी से लौटते वक्त परिवार हादसे का शिकार हो गया। अनिल के परिवार में उनके अलावा पत्नी और बेटा ही बचे थे। 2008 में बैतूल के करबला घाट पर होली वाले दिन बाइकों की भिड़ंत में अनिल के छोटे बेटे निक्की की मौत हो गई थी। बड़ा बेटा निशांत गुजरात की एक कंपनी में जॉब करता था।
PMO का अफसर बनकर रायपुर के युवक ने कराई आवभगत, दिन भर दिखाता रहा धौंस,, मानमनौव्वल में लगी रही पुलिस…
बिलासपुर हिंद स्वराष्ट्र खुद को PMO ऑफिस का IPS अफसर बताकर एक युवक ने पुलिस को दिन भर नचाया। पुलिसकर्मी उसकी तीमारदारी और आवभगत में जुटे रहे। मान मनौव्वल करते रहे। अफसरों ने उसे छत्तीसगढ़ भवन से लेकर शानदार होटल तक में रुकवाया। जब होटल का बिल देने की बारी आई तो हंगामा खड़ा हो गया। इसके बाद सारा मामला खुला। शाम होने तक आवभगत में लगी पुलिस ने ही उसे हवालात तक पहुंचाया। तारबहार थाना पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी युवक रायपुर का रहने वाला है।
दरअसल, एक युवक बुधवार को छत्तीसगढ़ भवन पहुंचा और खुद का परिचय IPS अफसर के रूप में देते हुए वहां रुक गया। उसने खुद को PMO दफ्तर में पदस्थ होने की जानकारी दी और बिलासपुर में गोपनीय काम से आने की बात कही। इस पर अफसरों ने उसके लिए कमरा बुक करा दिया था। अगले दिन गुरुवार तड़के करीब 3 बजे उसने छत्तीसगढ़ भवन में व्यवस्था ठीक नहीं होने की बात कही और पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर दिया। इसके बाद सिविल लाइन थाने की पेट्रोलिंग टीम वहां पहुंच गई।
पुलिस टीम ने ही होटल में रुकने का इंतजाम किया
पुलिस टीम कथित अफसर को छत्तीसगढ़ भवन से लेकर आनंदा होटल पहुंचे और रुकने का इंतजाम कराया। सुबह होने पर युवक ने ऑफिशियल काम होने की बात कही और बाहर निकल गया। इसके बाद दोपहर में फिर कंट्रोल रूम को कॉल किया और रास्ता भटक जाने की जानकारी दी। इस पर सिविल लाइन TI शनिप रात्रे ने उससे बात की। खुद को नेहरू नगर में होना बताया, लेकिन फिर फोन उठाना ही बंद कर दिया और कुछ देर बाद खुद ही होटल पहुंच गया।
सकते में आ गई पुलिस, करती रही मान मनौव्वल
होटल में आरोपी ने सर्विस अच्छी नहीं होने की बात कहकर मैनेजर को धौंस दिखाना शुरू कर दिया। गुस्से में अपना सामान लेकर कमरे से बाहर निकला तो मैनेजर ने उसे 5100 रुपए का बिल थमा दिया। इस पर उसने कोतवाली थाने से बिल लेने की बात कही। उसकी गतिविधियों से मैनेजर को संदेह हुआ तो उसने तारबहार थाने में सूचना दे दी। बताया जा रहा है कि पुलिस पहुंची तो शुरुआत में उसकी तीमारदारी करती रही। होटल के मैनेजर को ही धमकाया। फिर अफसरों को जानकारी दी। संदेह होने पर उसे हिरासत में लिया।
ऐसे खुला फर्जीवाड़ा
ASP रोहित झा सहित अन्य पुलिस अफसर उससे पूछताछ करने पहुंचे, तब वह अपनी अकड़ दिखा रहा था। पहले उसकी हरकतें देखकर पुलिस अफसर भी हैरत में पड़ गए। बाद में उससे आईडी वगैरह दिखाने कहा गया, तब वह PMO ऑफिस के कॉन्फिडेंशियल काम से आने की बात कहने लगा। आईडी नहीं दिखाने पर पुलिस अफसरों को संदेह हुआ और उससे सख्ती से पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने बताया कि रायपुर के ब्राह्मणपारा निवासी रविकांत तिवारी है। वह फर्जी अफसर बनकर धौंस दिखा रहा था।
छग में न्यू ईयर पार्टी में लगा प्रतिबंध…
रायपुर हिंद स्वराष्ट्र : कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए छत्तीसगढ़ में नए साल की पार्टियों और धार्मिक-सामाजिक आयोजनों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी कलेक्टरों को आदेश जारी किया है। इसके तहत ऐसे सार्वजनिक आयोजनों में क्षमता से एक तिहाई यानी 100 की क्षमता वाली जगह पर केवल 33 लोगों को शामिल होने की अनुमति देने को कहा गया है। रायगढ़, कोरबा सहित कुछ जिलों में प्रशासन ने होटलों और सार्वजनिक स्थलों पर पार्टी के आयोजन को पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया है।
सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने सभी संभाग आयुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, कलेक्टर और एसपी को सार्वजनिक आयोजनों से संबंधित नई गाइडलाइन भेजी है। इसके तहत धार्मिक, खेलकूद, सामाजिक एवं अन्य सभी प्रकार के आयोजनों तथा नए साल पर आयोजित कार्यक्रमों के लिए प्रतिबंध का दायरा बढ़ाया गया है।
अभी 463 हो गई है कोरोना मरीजों की संख्या, रायगढ़ में सबसे ज्यादा
अभी छत्तीसगढ़ में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ा है। अभी यहां 463 सक्रिय मरीज हो गए हैं। यह पिछले चार-पांच महीनों के दौरान सक्रिय मरीजों की सबसे बड़ी संख्या है। सबसे अधिक 127 मरीज रायगढ़ जिले में ही हैं। रायपुर में 82, बिलासपुर में 61 और दुर्ग में 45 मरीजों का इलाज चल रहा है।
एसडीएम ने महिला सरपंच को किया निलंबित..
जशपुर हिंद स्वराष्ट्र : बड़ी खबर जशपुर के दुलदुला से आ रही है । दुलदुला की महिला सरपँच सुषमा लकड़ा को सस्पेंड कर दिया गया हैं। उंक्त कार्रवाई कुनकुरी एसडीएम के द्वारा की गई है। कुनकुरी एसडीएम रवि राही ने बताया कि सरपँच सुषमा लकड़ा के विरुद्ध वित्तीय अनियमितता की भारी शिकायत थी । 26 बिंदुओं की शिकायत की जाँच की गई जाँच के उपरांत शिकायत सही पाए जाने पर पंचायती राज अधिनियम की धारा 39 ,40 के तहत निलंबित कर दिया गया है ।
देश में पहले ओमीक्रोन मरीज की मौत, जानिए कहां से आया था पीड़ित और क्या कहती है उसकी रिपोर्ट…
महाराष्ट्र में कोरोना की रफ्तार डरा रही है। यहां गुरुवार को 5 हजार से अधिक कोविड केस मिले हैं। वहीं एक दिन में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमीक्रोन के 198 मरीज भी सामने आए हैं। इस बीच देश में पहले ओमीक्रोन मरीज की मौत का खुलासा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पिंपरी-चिंचवड़ निवासी 52 साल का शख्स जिसकी 28 दिसंबर को मौत हुई थी वह ओमीक्रोन संक्रमित था। हालांकि विभाग ने मरीज की मौत के पीछे का कारण नॉन कोविड बताया।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, पिंपरी चिंचवड़ में ओमीक्रोन मरीज की मौत का पहला मामला सामने आया है। हालांकि शख्स को लंबे वक्त से बीमारी थी और उसकी मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई है। इसलिए कोरोना और इसके नए वेरिएंट से इसका लेना-देना नहीं है। विभाग के इस बयान पर एक्सपर्ट ने हैरानी जताई है क्योंकि मरीज कोविड पॉजिटिव था और उसकी ट्रैवल हिस्ट्री भी बाहर की थी।
NIV की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
पीड़ित पिंपरी-चिंचवड़ निवासी 52 साल का शख्स था जो हाल ही में नाइजीरिया से लौटा था। शख्स पुणे के यशवंतराव चव्हाण अस्पताल में भर्ती था जहां 28 दिसंबर को उसकी मौत हो गई थी। मौत की वजह हार्ट अटैक बताई गई। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि मरीज को पिछले 13 साल से डायबिटीज थी। गुरुवार को नैशनल इंस्टिट्यूट ऑफ वाइरोलॉजी (एनआईवी) की रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि शख्स ओमीक्रोन से संक्रमित था।
मौत में वेरिएंट का कितना रोल? महाराष्ट्र ने पुष्टि की कि 52 साल के एक शख्स में ओमीक्रोन का संक्रमण मौजूद था लेकिन उसकी मौत अन्य स्वास्थ्य कारणों के चलते हुई है। इस लिहाज से यह ओमीक्रोन से मौत का मामला नहीं है। हालांकि मुंबई में स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने कहा कि चूंकि वह व्यक्ति कोविड पॉजिटिव था, इसलिए मौत को कोविड से मौत में लिखे जाने की संभावना है। कोविड डेथ ऑडिट पैनल के सदस्य डॉ. अविनाश सूपे के अनुसार, ‘यहां यह देखना जरूरी है कि मरीज की मौत में वेरिएंट का कितना रोल है।’
मुंबई में हो चुका है कम्युनिटी स्प्रेड
भारत में ओमीक्रोन के 1200 मरीज मिल चुके हैं लेकिन अभी तक मौत दर्ज नहीं हुई है। महाराष्ट्र में ओमीक्रोन के एक दिन में 198 केस मिले। मुंबई में यह वेरिएंट तेजी से प्रभावी हो रहा है। सिक्वेंसिंग रिपोर्ट की ताजा रिपोर्ट में यह वेरिएंट 37 फीसदी नमूनों में मिला है। अतिरिक्त नगर आयुक्त सुरेश काकनी ने बताया कि 375 सैंपलों की जांच हुई थी जिसमें 141 (37.6 फीसदी) ओमीक्रोन पॉजिटिव पाए गए। इससे संकेत साफ है कि ओमीक्रोन अब कम्युनिटी में फैल चुका है क्योंकि अधिकतर मरीज ऐसे हैं जिनकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है।
शहर के 24 में से 22 वार्डों से अब तक ओमीक्रोन के मरीज मिल चुके हैं। ओमीक्रोन संक्रमित मरीजों में से 93 फुली वैक्सिनेटेड हैं जबकि तीन मरीज को सिंगल डोज लगी है। इनमें से 7 मरीजों में लक्षण पाए गए हैं जबकि 39 में हल्का असर है और 95 मरीज बिना लक्षण वाले हैं।
गर्ल्स हॉस्टल के कमरे में लगा रखा था कैमरा, मोबाइल पर देखता था लड़कियों की एक्टिविटी.. एफआईआर दर्ज…
भिलाई हिंद स्वराष्ट्र शहर के निजी गर्ल्स हॉस्टल में ख़ुफ़िया cctv कैमरे लगे होने की जानकारी मिली हैं. हॉस्टल संचालक ने गर्ल्स हॉस्टल में युवतियों की एक्टिविटी पर नज़र रखने के लिए कमरे में कैमरे लगवाए थे. जिसकी भनक सोमवार कों युवतियों कों लगी. जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया. लड़कियों ने संचालक से डीवीआर की मांग की, लेकिन उसने देने से मना कर दिया. जिसके बाद लड़कियों ने इसकी शिकायत नेवई पुलिस से की.पुलिस ने हॉस्टल संचालक फगन लाल पवार के खिलाफ धारा 354, 66ई के तहत मामला दर्ज किया है।
मिली जानकारी के मुताबिक सेक्टर 5 निवासी फगन लाल पवार भिलाई इस्पात संयंत्र का कर्मचारी है। भिलाई के आशीष नगर में उसका मकान हैं. जहाँ वह गर्ल्स हॉस्टल संचालित करता हैं. एक महीने पहले कॉलेज में पढ़ने वाली 5 लड़कियां हॉस्टल में रहने आई. गर्ल्स हॉस्टल में उसने ख़ुफ़िया कैमरे लगा रखा था. जिसकी जानकारी लड़कियों कों सोमवार कों लगी.
उसके बाद बखेड़ा खड़ा हो गया. लड़कियों ने संचालक को खूब खरीखोटी सुनाई और उससे डीबीआर मांगा। जब उसने डीबीआर नहीं दिया तो लड़कियों ने इसकी शिकायत बुधवार को नेवई थाने में दर्ज कराई।
नेवई पुलिस ने मामले की तफ्तीश करने के बाद बीएसपी कर्मी फगन लाल पवार के खिलाफ मामला दर्ज किया। इसके बाद पुलिस गर्ल्स हॉस्टल पहुंची। वहां तलाशी लेने के बाद पुलिस ने लड़कियों के कमरों से सीसीटीवी कैमरे और उनका डीबीआर जब्त किया। डीवीआर में पुलिस को 11 दिन का स्टोरेज मिला है, जिसकी जांच की जा रही है। आरोपी से पूछताछ जारी है।
धान भीगा तो 6 सोसायटी मैनेजर सस्पेंड : खाद्य मंत्री के निरीक्षण के दौरान खुले रखे थे धान के बोरे; जिला विपणन अधिकारी को नोटिस
बरसात से खुले में रखा धान खराब होने के बाद खाद्य मंत्री और वरिष्ठ अफसरों की नाराजगी की गाज समिति प्रबंधकों पर गिरी है। खाद्य मंत्री अमरजीत भगत की नाराजगी के बाद प्रशासन ने रायपुर जिले में ही 6 समिति प्रबंधकों को निलंबित कर दिया है। इस कार्रवाई की जद में मंदिर हसौद, दोंदेकला, बंगोली, नारा, जरौद और सरोरा समितियों के प्रबंधक आए हैं। मार्कफेड के जिला विपणन अधिकारी को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
खाद्य मंत्री अमरजीत सिंह भगत ने बुधवार को रायपुर जिले के धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया। वे मंदिर हसौद, जरौद और नारा स्थित खरीदी केंद्रों को देखने पहुंचे थे। मंदिर हसौद में तो समिति प्रबंधक ही मौजूद नहीं थे। वहीं बरसात से धान को बचाने का पर्याप्त इंतजाम भी नहीं था। कुछ दूसरे केंद्रों पर धान के बोरे सिले हुए भी नहीं थे। इससे नाराज मंत्री ने रायपुर कलेक्टर, खाद्य विभाग और मार्कफेड के वरिष्ठ अधिकारियों से जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई का निर्देश दिया था। बाद में रायपुर कलेक्टर सौरभ कुमार ने भी धान खरीदी और संग्रहण केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान दोंदेकला और बंगोली केंद्रों में धान की सुरक्षा में लापरवाही पाई।
सरोरा धान खरीदी केंद्र में भी ऐसी ही लापरवाही मिली। बाद में सभी 6 केंद्रों के प्रभारियों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश हुआ। रायपुर में सहकारी संस्थाओं के उप पंजीयक, एन.आर.के. चंद्रवंशी ने बताया ,कर्तव्य पालन में लापरवाही बरतने के आरोप में दोंदेकला के प्रभारी समिति प्रबंधक किशन लाल सोनवानी, बंगोली के मुकेश वर्मा, मंदिर हसौद के शिव पटेल, जरौद के विश्वजीत विश्वास, नारा के अशोक साहू और सरोरा के परमेश्वर प्रसाद शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ सहकारी सोसायटी अधिनियम, नियम एवं प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति कर्मचारी सेवा नियम के तहत की गई है।
गुमराह करने वाले विपणन अधिकारी को नोटिस
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को गलत जानकारी देकर गुमराह करने के आरोप में मार्कफेड के जिला विपणन अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी हुआ है। यह नोटिस मार्कफेड के महाप्रबंधक ने जारी किया है। कहा गया है कि अगर संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो कार्रवाई होगी।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर जागे अफसर, केंद्रों पर पहुंचे
प्रदेश भर में मंगलवार से हो रही बरसात और ओलावृष्टि को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को नए निर्देश जारी किए। उन्होंने बरसात से हुए नुकसान का आकलन करने और खरीदी और संग्रहण केंद्रों में रखे धान को भीगने से बचाने का उपाय करने को कहा था। उसके बाद जिलों के विभिन्न श्रेणी के अफसर सक्रिय हुए। खरीदी और संग्रहण केंद्रों में पहुंचकर धान पर कैप कवर लगवाया। पानी के निकासी की व्यवस्था आदि कराई।
प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष शील के द्वारा बाल मजदूरी कराने वाले शिक्षक के खिलाफ कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन, कड़ी कार्यवाही की मांग
सुरजपुर हिंद स्वराष्ट्र समाचारपत्र माध्यमिक शाला सुंदरगंज के शिक्षक के द्वारा शाला के बच्चों से मजदूरी करने की बात सामने आने के बाद प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष शील जी के द्वारा दोषी शिक्षक के खिलाफ कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही की मांग की गई।
आपको बता दें की सुंदरगंज के शिक्षक चंद्र देव पांडे के द्वारा अपने शाला के बच्चों को मध्यान भोजन के बाद अपने घर ले जाकर के खेत में मटर लगवाया गया था तथा उन्हें खेत में काम करवाया गया था जिसकी जानकारी यूथ इंटक प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष शील जी को होने पर उन्होंने इस मामले को बेहद संजीदगी से लेते हुए बाल मजदूरी कराने वाले शिक्षक के खिलाफ कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की तथा कार्यवाही ना होने पर उग्र आंदोलन की बात भी कही जिसपर सूरजपुर कलेक्टर गौरव कुमार ने प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष शील जी के बातों को काफी गौर से सुनने के बाद उन्होंने कहा कि इस मामले में हम सख्त कार्रवाई करेंगे ।

इस दौरान राजा मंडल जिला अध्यक्ष यूथ इंटक सूरजपुर, सतीश घोष जिला अध्यक्ष यूथ इंटक सरगुजा,दीपेश धर कार्यकारी जिला अध्यक्ष सरगुजा, राहुल पटेल कार्यकारी जिला अध्यक्ष असंगठित मजदूर कांग्रेस, प्रशान्त पाण्डेय ,अभिषेक चौधरी जिला उपाध्यक्ष, रोहित साहू ग्रामीण जिला अध्यक्ष,संतोष साहा ब्लॉक उपाध्यक्ष, दीपक हालदार, अभय मित्रा, मिथुन सरकार, अमन समददार,विक्की बाईन,नूरत्न सिंह जिला उपाध्यक्ष,नीरज रस्केल जिला सचिव आदि इंटक ,कार्यकर्ता मौजूद रहे।