Home Blog Page 176

33 डिप्टी कलेक्टर्स का प्रमोशन: CG के कई जिलों के अफसरों को ज्वाइंट कलेक्टर बनाया गया…

हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : छत्तीसगढ़ के 33 डिप्टी कलेक्टर्स का प्रमोशन किया गया है। इसमें साल 2016 और साल 2014-15 के अफसर शामिल हैं। डिप्टी कलेक्टर रैंक के अधिकारियों को ज्वाइंट कलेक्टर पद पर पदोन्नत किया गया है। बुधवार की शाम सामान्य प्रशासन विभाग ने इसे लेकर एक आदेश जारी कर दिया है। फिलहाल से सभी अफसर जिलों में अलग-अलग विभागों बिलासपुर, रायपुर, महासमुंद, बालौद जैसे में पदस्थ हैं।

इनका हुआ प्रमोशन
बिलासपुर के अपर सचिव वीरेंद्र लकड़ा, छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग रायपुर के स्टाफ ऑफिसर सेवा राम दीवान, गौरेला पेंड्रा मरवाही के डिप्टी कलेक्टर पुष्पेंद्र शर्मा, राज्य निर्वाचन आयोग के अवर सचिव आलोक कुमार श्रीवास्तव, राज्य कौशल विकास प्राधिकरण के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज्योति गुलेल, रायपुर डिप्टी कलेक्टर अतुल विश्वकर्मा, जेल विभाग के विशेष सहायक कैलाश प्रसाद वर्मा, डिप्टी कलेक्टर बालोद सिल्ली थॉमस रायपुर के सहायक संचालक खेल विभाग हेमंत कुमार, सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रूपेश कुमार वर्मा,विशेष कर्तव्य अधिकारी मुख्य सचिव कार्यालय पूनम सोनी, डिप्टी कलेक्टर बेमेतरा ढीले राम , रायपुर के राजभवन में कंट्रोलर के पदस्थ हरिवंश सिंह मिरी, जांजगीर चांपा के डिप्टी कलेक्टर रामप्रसाद आंचला, बालोद डिप्टी कलेक्टर गंगाधर, मंत्रालय के विशेष कर्तव्य से अधिकारी किरोड़ीमल अग्रवाल, बिलासपुर डिप्टी कलेक्टर मनोज कुमार, कोंडागांव डिप्टी कलेक्टर भरतराम, बिलासपुर डिप्टी कलेक्टर अजीत पूरी महासमुंद, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत स्निग्धा तिवारी।

सचिव तेलघानी विकास बोर्ड भूपेंद्र कुमार साहू, डिप्टी कलेक्टर जशपुर योगेंद्र श्रीवास, गौरेला पेंड्रा मरवाही डिप्टी कलेक्टर आनंद रूप तिवारी, डिप्टी कलेक्टर महासमुंद राकेश कुमार गोलछा, नारायणपुर के डिप्टी कलेक्टर प्रदीप कुमार वैद्य, दुर्ग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मनीष साहू, बालोद कलेक्टर अभिषेक दीवान, रायगढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सागर सिंह, बस्तर संभाग के संभागीय उपायुक्त माधुरी सोम ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर बीजापुर सुमन राज कुमार नेताम, श्रम विकास विभाग में विशेष कर्तव्य अधिकारी सूरजपुर कलेक्टर आनंद कुमार चौबे।

थाना परिसर में लगी भीषण आग, सैकड़ों गाड़ियां जलकर खाक…

हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : राजधानी रायपुर में आगजनी की बड़ी घटना की खबर आ रही है। खबरों के अनुसार राजधानी के पंडरी थाना परिसर में जब्‍त गाड़ियों में भीषण आग गई है।

बताया जा रहा है कि इस भीषण आग में सैकड़ों गाड़ियां जलकर खाक हो गई है। आगजनी का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। थाना स्टाफ समेत दमकल कर्मी आग बुझाने में जुटे हुए हैं।

हाथी के हमले से बुजुर्ग की हालत गंभीर..

हिंद स्वराष्ट्र जशपुर : जिले के कुनकुरी रेंज के अंतर्गत हाथी के हमले में एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे इलाज के लिए कुनकुरी के अस्पताल भर्ती करवाया गया है. जहां बुजुर्ग की हालत गंभीर बनी हुई है.

घटना नारायणपुर थाना क्षेत्र के कुनकुरी वन परिक्षेत्र के ग्राम पंचायत रानीकोम्बो के चराईमारा की है. बुधवार की रात लगभग 8 से 9 बजे के बीच 60 साल का बुजुर्ग भुनेश्वर सिंह अपनी बाड़ी में गया था. इसी दौरान हाथी बाड़ी में पहले से ही मौजूद था. हाथी ने बुजुर्ग को जैसे ही देखा उस पर हमला कर दिया. हाथी के हमले से भुनेश्वर सिंह के हाथ, पैर और पेट में गंभीर चोट आई है. चीख-पुकार के बाद आसपास के ग्रामीण पहुंचे और हाथी को गांव से बाहर खदेड़ा. ग्रामीणों ने घायल बुजुर्ग को कुनकुरी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है.

जशपुर में वनकर्मियों की हड़ताल पिछले 10 दिनों से 12 सूत्रीय मांगों को लेकर वनकर्मी हड़ताल पर हैं. जिस वजह से हाथियों के लोकेशन की सूचना ग्रामीणों को समय पर नहीं मिल पा रही है. इससे ग्रामीणों की मुश्किल बढ़ गई है. हाथियों से नुकसान का खतरा दिनों दिन बढ़ते जा रहा है. जशपुर जिला हाथी प्रभावित जिला है. गर्मी का मौसम और वनकर्मियों की हड़ताल (jashpur Forest workers strike) के कारण हाथी के हमलों में बढ़ोतरी होती जा रही है.

छ.ग. राज्य ओपन हाई एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल की परीक्षा 01 अप्रैल से….

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : छ.ग. राज्य ओपन स्कूल रायपुर द्वारा संचालित हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षा 2022 सूरजपुर जिले के 14 ओपन स्कूल केन्द्रों मे 01 अप्रैल 2022 से प्रारंभ हो रही है। परीक्षा का समय प्रातः 8.30 से 11.45 बजे तक है। समस्त 14 अध्ययन केन्द्रो को ओपन परीक्षा केन्द्र बनाया गया है एवं उक्त समस्त केन्द्रों में 27 मार्च 2022 से प्रवेश पत्र वितरित किए जा रहे है।
समस्त परीक्षार्थी मास्क लगाकर ही परीक्षा कक्ष में बैठेंगे। मास्क अनिवार्य है। प्रायोगिक परीक्षा 01 अप्रैल से 02 मई 2022 के मध्य में अवकाश दिवस में लिया जायेगा।

अम्बिकापुर तहसील कार्यालय में अनुपस्थित 7 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : अपर कलेक्टर एएल ध्रुव द्वारा बुधवार को प्रातः 10ः15 बजे तहसील कार्यालय अम्बिकापुर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान 7 कर्मचारी कार्यालय नहीं पहुंचे थे जिन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। अनुपस्थितों में सहायक ग्रेड-02 श्रीमती केतन साहू, डाटा एंट्री ऑपरेटर श्रीमती शिल्पा एक्का, सहायक ग्रेड-03 जीनत जहां एवं श्रीमती संगीता खलखो, चैनमैन श्री सिकंदर राम, भृत्य श्रीमती भोली बाई एवं विनोद कुशवाहा शामिल है। इन्हें तीन दिनों के अंदर अनुपस्थित रहने का कारण बताना होगा।
ज्ञातव्य है कि राज्य शासन के निर्देशानुसार सभी शासकीय कार्यालयों का संचालन प्रातः 10 बजे से किया जा रहा है। कर्मचारियों को शासन के निर्देशानुसार समय पर कार्यालय में उपस्थित रहकर कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए हैं।

5 लाख के ड्रग्स के साथ पुलिस ने किया 2 आरोपियों को गिरफ्तार….

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : सरगुजा जिले के अम्बिकापुर से ड्रग्स तस्करी का मामला सामने आया हैं। जहां पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ 2 आरोपियों को पकड़ा हैं। पुलिस ने आरोपियों से 24.84 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया है। ड्रग्स तस्करों से जब्त 24.84 ग्राम ब्राउन शुगर की कीमत करीबन 5 लाख रुपए बताई जा रही हैं।
मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला अंबिकापुर कोतवाली क्षेत्र का है। जहां बांसवाड़ी इलाके के पास 2 लोग ड्रग्स बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे। जिसकी सूचना पुलिस को मुखबिरों द्वारा मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी करके आरोपियो को पकड़ लिया गया। जिनके कब्जे से 5 लाख रुपए कीमत की 24.84 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त किया गया है।

पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। छोटे शहरों में ड्रग्स की तस्करी चिंताजनक है। इसलिए पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही हैं ताकि पता चल सके कि वो कहां से ड्रग्स लाते हैं। और इस गोरख धंधे में किन लोगों का हाथ हैं।

भूपेश सरकार ने किया ऐलान..विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों की परीक्षाएं अब होंगी ऑनलाइन…

हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : छत्तीसगढ़ में विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों की परीक्षाएं अब ऑनलाइन आयोजित होंगे. इस संबंध में उच्च शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं. इससे पहले रविवार को भूपेश बघेल ने ऐलान किया था कि यूनिवर्सिटी में परीक्षा ऑनलाइन होंगे. जिसके बाद अब ये आदेश जारी हुआ है. वहीं इस आदेश के बाद अब छात्रों को बड़ी राहत मिली है.

बता दें कि इस आदेश में कहा गया है कि कोरोना संक्रमण के दौरान छात्राओं की ऑनलाइन पढ़ाई होने का कारण ये फैसला लिया जा रहा है.आदेश के मुताबिक अब प्रदेश के सभी कॉलेजों में ऑनलाइन/ ब्लैंडेड मोड में परीक्षा आयोजित की जाएंगी.

सूरजपुर : सरपंच सचिव की मनमानी चरम पर कलेक्टर तक की गई शिकायत पर आज तक नहीं हुई कोई कार्यवाही….

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर फिरोज अंसारी : जनपद पंचायत भैयाथान ग्राम पंचायत चंद्रपुर के आश्रित ग्राम टईया सरपंच की मनमानी चरम सीमा पर ग्रामीणों में आक्रोश।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद पंचायत भैयाथान के ग्राम पंचायत चंद्रपुर के आश्रित ग्राम टईया में सरपंच की मनमानी चरम सीमा पर है अभी कुछ दिनों पहले सरपंच के द्वारा ग्राम पंचायत में फर्जी ग्राम सभा के द्वारा दूसरे गांव के एक आदमी की आपसी लेनदेन कर गांव में ही चौकीदार नियुक्त कर दिया गया जबकि जिसे अभी चौकीदार नियुक्त किया गया है वह दूसरे ग्राम का है। और ग्राम पंचायत में न ही किसी भी प्रकार का कोई ग्राम सभा आहूत किया गया और ना ही किसी भी प्रकार का अखबार में विज्ञप्ति जारी किया गया।

गांव वालों का आरोप है कि सरपंच राजेंद्र बैक के द्वारा आपसी लेनदेन कर फर्जी तरीके से ग्राम पंचायत में चौकीदार नियुक्त किया गया और इससे पहले ग्राम पंचायत में राशन भी उपलब्ध था इससे पहले ग्राम पंचायत के ग्रामीणों को गांव में ही राशन उपलब्ध था लेकिन सरपंच की लापरवाही से अब दूसरे गांव में ग्रामीणों को राशन लेने जाना पड़ता है ग्रामीणों के द्वारा यह भी आरोप लगाया कि इससे पहले वे अपने ही ग्राम पंचायत में राशन लेते थे लेकिन जब से राजेंद्र सरपंच बना है तब से मनमानी तरीके से राशन को अन्य जगह लेने जाना पड़ता है सरपंच का दबदबा इतना ज्यादा है कि की समस्त ग्रामवासी जनपद सीईओ और एसडीएम भैयाथान को जिला सीईओ को और जिले के कलेक्टर तक को अपना आवेदन दे चुके हैं लेकिन आज तक ग्रामीणों का फरियाद सुनने वाला कोई नहीं और ग्रामीणों के द्वारा यह भी आरोप लगाया गया कि सरपंच राजेंद्र के द्वारा नरेगा के कार्यों में भी भारी फर्जीवाड़ा किया जा रहा है और ग्राम पंचायत चंद्रपुर के आश्रित ग्राम पंचायत के लोग संबंधित विभाग को इसकी जानकारी देते देते थक गए लेकिन आज तक प्रशासन के द्वारा सरपंच के ऊपर कोई भी कार्यवाही नहीं की गई हैं।

सूरजपुर : उपसरपंच को हटाने लगाया गया अविश्वास प्रस्ताव……

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर फिरोज अंसारी : मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत भंवर खोह जनपद पंचायत ओडगी के सभी पंचों, सरपंच और काफी संख्या में ग्रामीणों ने एसडीएम भैयाथान को उपसरपंच के खिलाफ अपना अविश्वास प्रस्ताव दिया। जिसमें काफी संख्या में ग्रामीण और पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित थे। इस विषय में ग्रामीणों का और सरपंच का कहना है कि उपसरपंच श्रीमती राममनी पति राम लाल यादव कभी भी ग्राम सभा की बैठकों में उपस्थित नहीं होती हैं और ग्राम पंचायत के पंचों से कभी कोई विचार-विमर्श नहीं करती हैं और ना ही किसी की बात सुनती हैं हमेशा अपनी मनमानी करना और जबरदस्ती कार्यों को लेकर दबाव डालती है। उपसरपंच द्वारा पंचायत के नियमों का पालन नहीं किया जाता हैं और पंचायत की बैठकों में स्वयं ना आकर अपने पति को भेजती हैं जिसके कारण सभी लोगो द्वारा मिलकर उक्त उपसरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव एसडीएम को सौंपा गया हैं।

सुरजपुर : धधक रहे जंगल, हो रहे बर्बाद…वन विभाग की टीम अभी भी नहीं दे रहा इस पर कोई ध्यान …

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर फिरोज अंसारी : जिले के दूरस्थ ग्राम चांदनी बिहारपुर क्षेत्र में विगत एक सप्ताह से जंगल में भीषण आग लगी हुई है। इस आग पर गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान रेहण्ड पार्क परीक्षेत्र क्षेत्र महुली, वन विभाग बिहारपुर द्वारा आग पर काबू पाने के लिए कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। ऐसे में जंगल के आस-पास स्थित ग्रामीणों के घर अब आग की चपेट में आ सकते हैं। इस आग ने जंगल के बीच वन प्राणी छोटी बड़ी विशाल पेड़ वही प्रदूषण गांव की ओर कई बीमारियों को दे रहा हैं न्यौता पुरा गाव हो रहा हैं धुआं धुआं। अवन्तिकापुर, कोल्हुआ, महुली,कछवारी, चोंगा,खैरा,कसौटी पेंडारी, पासल, नवडिहा, कछिया,जुडवनीया मोहरसोप, बसनरा, खोहिर, बैजनपाठ, लुल, तेलाईपाठ, भून्डा, रसौकी, रामगढ़, उमझर, पालकेवरा, छतरंग, बाक, कुदरगढ के जंगल हो रहे हैं प्रभावित।


गौरतलब है कि सूरजपुर जिले के चांदनी बिहारपुर के जंगल में करीब सप्ताहभर से भीषण आग लगी हुई है। आग को बुझाने न तो प्रशासन, नही गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान एव वन विभाग द्वारा कोई प्रयास किए जा रहे हैं। ऐसे में उन ग्रामीणों को परेशानी हो रही है जिनके घर जंगल के बीच स्थित हैं। जंगल में लगी आग का रुख अब इन गांव की ओर हो गया है। जंगल में चारों ओर आग की लपटें और धुएं के गुबार नजर आने लगे हैं। चांदनी-बिहारपुर से लगे पहले ही जगल में आग ने भीषण रूप ले लिया और जंगल पूरी तरह से जलकर खाक हो गया। जंगल में लगी भीषण आग से पूरा जंगल साफ हो जा रहा हैं। वन विभाग ने भी मदद के लिए हाथ नहीं बढ़ाया हैं। वहीं क्षेत्र के लोगों ने आग को बुझाने की मांग वन विभाग से की है।

गर्दनपाठ में बिना सिर-पैर के टुकड़ों में मिली लाश की गुत्थी सुलझाने में 9 महीने बाद पुलिस को मिली सफलता…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : शहर से लगे बधियांचुआं के गर्दनपाठ में बिना सिर-पैर के टुकड़ों मिली लाश की गुत्थी सुलझाने में 9 महीने बाद पुलिस को सफलता मिली हैं। हत्या की इस गुत्थी को सुलझाने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी क्योंकि लाश का न तो सिर मिला था और न पैर। पुलिस ने इसके लिए सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगालने के अलावा गुम इंसान के बारे में पता किया। इसी बीच शहर के एक ऑटो रिक्शा चालक के गायब होने की सूचना मिली, जिसकी गुमशुदगी भी दर्ज नहीं कराई गई थी। ऑटो चालक की बेटी के डीएनए से शव के डीएनए (DNA) का मिलान होने के बाद यह कंफर्म हो गया कि शव ऑटो चालक का ही है। फिर पुलिस ने उसकी पत्नी व संदेही उसके प्रेमी से कड़ाई से पूछताछ की तो उन्होंने हत्या की बात स्वीकार कर ली। मृत ऑटो चालक की पत्नी का 1 साल से आरोपी प्रेमी से अवैध संबंध चल रहा था। इसका पता ऑटो चालक को चल गया था। इसी कारण उसकी हत्या की गई।अवैध संबंध के चक्कर में हत्या
गुम ऑटो चालक राजेश जायसवाल की शादी सुनीता जायसवाल से वर्ष 2007 में हुई थी। पति-पत्नी के बीच में अक्सर अनबन व विवाद होता रहता था। इस जानकारी को आधार बनाकर पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई तो सफलता मिल गई। उक्त शव तथा राजेश जायसवाल के बेटी का डीएनए सैम्पल लेकर जांच हेतु एफएसएल रायपुर भेजा गया।
डीएनए रिपोर्ट आने तक संदेही सुनीता जायसवाल तथा बैजनाथ जायसवाल नामक युवक पर निगरानी रखी गई थी। डीएनए रिपोर्ट में शव राजेश जायसवाल का होना पाया गया। इसके बाद पुलिस ने संदेही बैजनाथ जायसवाल एवं सुनीता जायसवाल से पूछताछ की तो उन्होंने हत्या की बात स्वीकार कर ली।

प्रेमी ने की हत्या, पत्नी ने शव टुकड़े करने में दिया साथ
सुनीता एवं बैजनाथ के बीच लगभग एक वर्ष से अवैध संबंध था। इसकी जानकारी राजेश को हो गई थी। इस कारण दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। हत्या वाले दिन 31 मई 2021 की शाम राजेश तथा सुनीता के बीच राजेश के जनपदपारा स्थित किराये के मकान में ही विवाद हो रहा था।
इसी दौरान बैजनाथ भी वहां पहुंचा। उसने राजेश के सिर पर लोहे के रॉड से वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को ठिकाने लगाने पत्नी व प्रेमी ने चाकू व टांगी का प्रयोग कर उसके शव के टुकड़े किए।

सिर नदी में तथा पैर तालाब में फेंका
शव के टुकड़े करने के बाद गर्दन, हाथ-पैर, जांघ को काटकर अलग-अलग प्लास्टिक तथा जुट की बोरियों में भरकर धड़, जांघ तथा हाथ को गर्दन पाट में स्कूटी से ले जाकर फेंक दिया। जबकि पहचान छिपाने सिर तथा उसके पैर को शव के साथ न फंेक सिर को शंकरघाट नदी में तथा घुटने से नीचे पैर को बौरीबांध तालाब में फेंक दिया गया।
आरोपी बैजनाथ तथा सुनीता के निशादेही पर पुलिस के द्वारा बौरीबांध तालाब से मृतक राजेश के घुटने के नीचे के दोनों पैर प्लास्टिक तथा बोरी मे बंधा हुआ बरामद किया गया। पुलिस द्वारा मृतक के सर का तलाश शंकरघाट स्थित नदी में की जा रही है।

दोनों को भेजा गया जेल
इस मामले में पुलिस ने आरोपी मृतक की पत्नी सुनीता जायसवाल जशपुर वर्तमान पता जनपदपारा तथा उसके प्रेमी बैजनाथ जायसवाल पिता रामचंद्र जायसवाल निवासी पुरानी टोली जयपुर वर्तमान पता मिशन चौक अंबिकापुर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड जेल भेज दिया।

सरगुज़ा प्रदेश का पहला जिला जहां बन रहा ह्यूमिक एसिड, प्रभारी मंत्री डॉ शिव डहरिया ने किया लांच…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : सरगुजा में छत्तीसगढ़ का एक ऐसा भी गौठान हैं जहाँ जिला प्रशासन स्वयं सहायता समूह के माध्यम से ह्यूमिक एसिड का निर्माण करवा रहा है, ह्यूमिक एसिड के निर्माण के बाद इसे बेहद आकर्षक बोतलों में पैक कर बिक्री के लिये तैयार किया गया है, मैनपाट महोत्सव के समापन समारोह में पधारे प्रभारी मंत्री शिव कुमार डहरिया ने मैनपाट में ही ह्यूमिक एसिड की बोतलों का लॉन्चिंग किया
सरगुजा लगातार गौठनो में काम करने वाली स्व सहायता समूहों के महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन हेतु नित नए लाभकारी प्रयोग करते आ रही है, जिससे न केवल गौठानो में एक्टिविटी बढ़ी है साथ ही साथ महिला स्व सहायता समूहों के रोजगार के नए दरवाजे खुले है।
इसी कड़ी में अब एक नया नाम जुड़ा है *गोबर से ह्यूमिक एसिड का निर्माण।*

आखिर क्या है ह्यूमिक एसिड?

ह्यूमिक एसिड मिट्टी में सॉइल कंडीशनर और ग्रोथ स्टीमुलेटर का काम करती है, इसके उपयोग से फसलों के उत्पादन में 4 से 5 प्रतिशत तक की वृद्धि पाई गई है।

आखिर कैसे बनता है ह्यूमिक एसिड?

गौठान में गांवो के पशुपालकों द्वारा लाए गए गोबर को पहले 25 से 30 दिन तक सुखाया जाता है, फिर इस सूखे गोबर को पहले से तैयार पानी की टंकी में 3 दिन तक पानी मिलाकर पंप की मदद से रोटेट किया जाता है, चौथे दिन पानी मिले गोबर के घोल को कॉउडंग डी-वाटरिंग एंड ड्राई सेप्रेटर मशीन में डाला जाता है, जहा रा ह्यूमिक एसिड और सूखा गोबर अलग हो जाता है, रा ह्यूमिक एसिड को 2 दिन विभिन्न प्रक्रियाओं से गुजार कर अलग कर लिया जाता है।

समूहों को किया गया है प्रशिक्षित

ह्यूमिक एसिड निर्माण के लिए अंबिकापुर विकासखंड के आदर्श गौठान का चयन रूरल इंडस्ट्रियल पार्क (रीपा) के अंतर्गत किया गया है, ह्यूमिक एसिड के निर्माण के लिए प्रेम महिला स्व सहायता समूह के सदस्यों को उद्यान विभाग द्वारा संचालित बायोटेक लैब में तकनीकी अधिकारियों द्वारा प्रशिक्षित किया गया है।

छत्तीसगढ़ के किसानों की समस्या का हुआ निपटारा

ह्यूमिक एसिड न केवल सरगुजा संभाग बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए वरदान होगा, पहले ह्यूमिक एसिड के लिए छत्तीसगढ़ के किसान बाहर की कंपनी पर निर्भर रहते थे,किसानों की इस समस्या का हल अब छत्तीसगढ़ राज्य के महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरुवा,गुरवा,बाड़ी ने निकाल दिया है।

किसान कैसे करे इसका उपयोग

एक एकड़ खेत के भूमि सुधार हेतु 1 लीटर ह्यूमिक एसिड की आवश्यकता किसानों को होगी। ह्यूमिक एसिड का छिड़काव सभी प्रकार के कृषि, उद्यानिकी और वानिकी फसलों में फल-फूल आने के पहले करना होगा, ह्यूमिक एसिड का उपयोग फसलों के बीजोंउपचार और फफूंदजनित रोगों के उपचार में भी लाभदायक होगा।

खेतो को होगा दीर्घकालिक लाभ

ह्यूमिक एसिड पूर्णतः जैविक तरल खाद है, इसके प्रयोग से मिट्टी भुरभुरी होती है, फसलों के जड़ों का विकास होता है, मिट्टी में जल धारण क्षमता का विकास होता है, मिट्टी में उपलब्ध अघुलनशील पोषक तत्व को घुलनशील बनाकर पौधो को उपलब्ध कराता है, पौधो में प्रकाश संश्लेषण की क्रिया को तेज करता है और पौधो में सूक्ष्म पोषक तत्वों की उपलब्धता को बढ़ाता है।

हिजाब धर्म का अनिवार्य हिस्सा नहीं, स्कूल-कॉलेज में छात्र यूनिफॉर्म पहनने से नहीं कर सकते मना – कर्नाटक हाईकोर्ट..

हिंद स्वराष्ट्र कर्नाटक : हिजाब विवाद पर कर्नाटक हाईकोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने छात्राओं की याचिका को खारिज करते हुए कहा है कि हिजाब धर्म का अनिवार्य हिस्सा नहीं है। स्कूल-कॉलेज में छात्र यूनिफॉर्म पहनने से मना नहीं कर सकते हैं। कोर्ट ने कहा कि इस्लाम में हिजाब पहनना अनिवार्य नहीं है। कोर्ट ने कहा है कि, स्कूल यूनिफार्म को लेकर बाध्यता एक उचित प्रबंधन है। छात्र या छात्रा इसके लिए इंकार नहीं कर सकते हैं। फैसला आने के बाद सभी न्यायाधीशों की सुरक्षा बड़ा दी गई है। इस मामले की सुनवाई के लिए नौ फरवरी को चीफ जस्टिस रितु राज अवस्थी, जस्टिस कृष्णा एस दीक्षित और जस्टिस जेएम खाजी की बेंच का गठन किया गया था। लड़कियों की ओर से याचिका दायर कर मांग की गई थी कि, क्लास के दौरान भी उन्हें हिजाब पहनने की अनुमति दी जाए, क्योंकि हिजाब उनके धर्म का अनिवार्य हिस्सा है।

25 फरवरी को पूरी कर ली थी सुनवाई
कर्नाटक उच्च न्यायालय ने इस ममाले में 25 फरवरी को सुनवाई पूरी कर ली थी। साथ ही कोर्ट ने अपना फैसला भी सुरक्षित रख लिया था। फैसले को देखते हुए एहतियातन दक्षिण कन्नड़ के जिला कलेक्टर ने आज (15 मार्च) सभी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी का आदेश दिया है। इसके साथ ही धारा 144 भी लागू की गई है।

भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना
कर्नाटक हाईकोर्ट के फैसले पर भारतीय जनता पार्टी ने प्रतिक्रिया दी है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने लिखा, ‘सत्यमेव जयते… कांग्रेस और पीएफआई के जो लोग हिजाब का राजनीतिकरण कर रहे थे और लोगों के दिमाग में जहर घोल रहे थे उन्हें कर्नाटक हाईकोर्ट ने अपने फैसले से जवाब दे दिया है। ये लोग अपने वोटबैंक की गंदी राजनीति कर रहे थे। उम्मीद है कि कांग्रेस अब फूट डालो और राज करो की गंदी राजनीति बंद कर देगी।’

क्या है विवाद का कारण
कर्नाटक सरकार ने राज्य में कर्नाटक एजुकेशन एक्ट-1983 की धारा 133 लागू की थी। इसके तहत सभी स्कूल-कॉलेज में यूनिफॉर्म अनिवार्य कर दी गई है। ऐसे में सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में तय यूनिफॉर्म ही पहननी होगी। वहीं, प्राइवेट स्कूल भी अपनी यूनिफॉर्म चुन सकते हैं। जानकारी के मुताबिक, कर्नाटक में हिजाब को लेकर विवाद की शुरुआत जनवरी 2022 के दौरान हुई थी। उस वक्त उडुपी के एक सरकारी कॉलेज में छह छात्राएं हिजाब पहनकर कॉलेज पहुंच गई थीं। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही कॉलेज प्रशासन ने छात्राओं को हिजाब पहनने के लिए मना किया था। इसके बावजूद छात्राएं हिजाब पहनकर पहुंचीं। उन्हें रोका गया तो दूसरे कॉलेजों में भी विवाद होने लगा।

हिजाब धर्म का अनिवार्य हिस्सा नहीं, स्कूल-कॉलेज में छात्र यूनिफॉर्म पहनने से नहीं कर सकते मना – कर्नाटक हाईकोर्ट..

हिंद स्वराष्ट्र कर्नाटक : हिजाब विवाद पर कर्नाटक हाईकोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने छात्राओं की याचिका को खारिज करते हुए कहा है कि हिजाब धर्म का अनिवार्य हिस्सा नहीं है। स्कूल-कॉलेज में छात्र यूनिफॉर्म पहनने से मना नहीं कर सकते हैं। कोर्ट ने कहा कि इस्लाम में हिजाब पहनना अनिवार्य नहीं है। कोर्ट ने कहा है कि, स्कूल यूनिफार्म को लेकर बाध्यता एक उचित प्रबंधन है। छात्र या छात्रा इसके लिए इंकार नहीं कर सकते हैं। फैसला आने के बाद सभी न्यायाधीशों की सुरक्षा बड़ा दी गई है। इस मामले की सुनवाई के लिए नौ फरवरी को चीफ जस्टिस रितु राज अवस्थी, जस्टिस कृष्णा एस दीक्षित और जस्टिस जेएम खाजी की बेंच का गठन किया गया था। लड़कियों की ओर से याचिका दायर कर मांग की गई थी कि, क्लास के दौरान भी उन्हें हिजाब पहनने की अनुमति दी जाए, क्योंकि हिजाब उनके धर्म का अनिवार्य हिस्सा है।

25 फरवरी को पूरी कर ली थी सुनवाई
कर्नाटक उच्च न्यायालय ने इस ममाले में 25 फरवरी को सुनवाई पूरी कर ली थी। साथ ही कोर्ट ने अपना फैसला भी सुरक्षित रख लिया था। फैसले को देखते हुए एहतियातन दक्षिण कन्नड़ के जिला कलेक्टर ने आज (15 मार्च) सभी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी का आदेश दिया है। इसके साथ ही धारा 144 भी लागू की गई है।

भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना
कर्नाटक हाईकोर्ट के फैसले पर भारतीय जनता पार्टी ने प्रतिक्रिया दी है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने लिखा, ‘सत्यमेव जयते… कांग्रेस और पीएफआई के जो लोग हिजाब का राजनीतिकरण कर रहे थे और लोगों के दिमाग में जहर घोल रहे थे उन्हें कर्नाटक हाईकोर्ट ने अपने फैसले से जवाब दे दिया है। ये लोग अपने वोटबैंक की गंदी राजनीति कर रहे थे। उम्मीद है कि कांग्रेस अब फूट डालो और राज करो की गंदी राजनीति बंद कर देगी।’

क्या है विवाद का कारण
कर्नाटक सरकार ने राज्य में कर्नाटक एजुकेशन एक्ट-1983 की धारा 133 लागू की थी। इसके तहत सभी स्कूल-कॉलेज में यूनिफॉर्म अनिवार्य कर दी गई है। ऐसे में सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में तय यूनिफॉर्म ही पहननी होगी। वहीं, प्राइवेट स्कूल भी अपनी यूनिफॉर्म चुन सकते हैं। जानकारी के मुताबिक, कर्नाटक में हिजाब को लेकर विवाद की शुरुआत जनवरी 2022 के दौरान हुई थी। उस वक्त उडुपी के एक सरकारी कॉलेज में छह छात्राएं हिजाब पहनकर कॉलेज पहुंच गई थीं। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही कॉलेज प्रशासन ने छात्राओं को हिजाब पहनने के लिए मना किया था। इसके बावजूद छात्राएं हिजाब पहनकर पहुंचीं। उन्हें रोका गया तो दूसरे कॉलेजों में भी विवाद होने लगा।

छोटे भाई की कुएं में लाश देखकर बड़ा भाई चक्कर खाकर कुएं में गिरा,,हुई मौत…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : अम्बिकापुर से लगे कंठी गांव में पांच दिनों से लापता युवक का शव घर के ही कुएं में मिला। सूचना मिलते ही बड़़ी संख्या में लोग कुएं के पास पहुंच गए। मृतक का बड़ा भाई कुएं में झांक रहा था कि उसे चक्कर आ गया और वह भी कुएं में जा गिरा। कुएं में गिरने से उसकी भी मौत हो गई। दरिमा पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया। घंटों मशक्कत के बाद दोनों भाइयों का शव कुएं से बाहर निकाला जा सका। गांव में मातम पसरा है। दरिमा थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अंबिकापुर शहर से लगे ग्राम कंठी निवासी हरिमोहन यादव 10 मार्च से लापता था। काफी खोजबीन के बाद भी हरिमोहन यादव नहीं मिला तो परिजनों ने 12 मार्च को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दरिमा थाने में दर्ज कराई। सोमवार की सुबह जब मृतक का बड़ा भाई शिवचंद यादव सुबह सो कर उठा तो छोटे भाई का शव कुएं में उफना हुआ देखा। उन्होंने इसकी सूचना ग्रामीणों व परिवार के लोगों को दी, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंच गए। इसी बीच कुएं के समीप खड़े बड़े भाई शिवचंद यादव को चक्कर आ गया और वह भी कुएं में गिर गया। कुएं में गिरने से उसकी भी मौत हो गई। दोनों भाइयों की उम्र 26 से 28 साल बताई गई है। दरिमा पुलिस ने दोनों भाई के शव को कुएं से बाहर निकालने एसडीआरएफ की टीम को सूचना दी। एसडीआरएफ की टीम ने दोनों भाइयों के शवों को घंटों मशक्कत के बाद बाहर निकाला। घटना से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। छोटे भाई ने आत्महत्या की है या कोई हादसा हुआ है। इसकी दरिमा थाना जांच कर रही है। दो भाइयों के इस तरह से मौत के कारण पूरे गांव में मातम पसर गया हैं।

सरगुजा यूनिवर्सिटी ने उत्तर पुस्तिका जमा करने की तिथि को 3 दिन बढ़ाया।RGSSUतथा youth INTUC की मांग हुई पूरी।


हिंद स्वराष्ट्र (समाचारपत्र) अम्बिकापुर RGSSU,YOUTH INTUC द्वारा संत गहीरा गुरु विश्वविद्यालय के कुलसचिव को सेमेस्टर परीक्षा की उत्तरपुस्तिका जमा करने आखरी तिथि बढ़ाने हेतु ज्ञापन सौंपा गया। RGSSU ने यह मांग की थी कि सेमेस्टर परीक्षा की उत्तरपुस्तिका जमा करने की आखरी तारीख 16 मार्च रखी थी । परीक्षा 11 मार्च से शुरू हुई जिसपर सिर्फ 4 दिन की अवधि छात्रों को दी गई जो काफी नही है इतने कम समय में पूरा विषय के पेपर लिखना काफी मुश्किल है जिससे छात्रों को काफी दिक्कत हो रही है खास कर ग्रामीण अंचल के छात्रों को।
इसी संबंध में आज RGSSU ने कुलसचिव से मांग की गयी कि परीक्षा की उत्तरपुस्तिका जमा करने की तिथि को 3 दिन और बढ़ाया जाए जिससे छात्रों को सहूलियत मिल सके और कोई भी छात्रा परीक्षा देने से वंचित न रह सके।
कुलसचिव से वार्ता के पश्चात RGSSU संगठन के जिलाध्यक्ष परमेश्वर भगत जी ने बताया की कुलसचिव ने हमारी मांगों को मान लिया है और परीक्षा की उत्तरपुस्तिका जमा करने की तिथि को 16 मार्च से 3 दिन और बढ़ा दिया जो की अब 19 मार्च तक हो गई जिसका नोटिफिकेशन यूनिवर्सिटी द्वारा जारी कर दिया गया है यह फैसला छात्र हित के लिए बहुत अच्छा फैसला हैं एवं सेमेस्टर परीक्षा देने वाले सभी छात्रों में काफी खुशी है।
ज्ञापन को मुख्य रूप से RGSSU जिलाध्यक्ष परमेश्वर भगत, जिला सचिव NSUI साकेत केडिया ,यूथ इंटक कार्यकारणी जिलाध्यक्ष दीपेश धर ,युवा इंटक जिलाध्यक्ष सतीश घोष , RGSSU जिला महासचिव जय प्रकाश यादव , प्रीति चक्रधारी,योगिता मंडावी,हंस लाल सिदार,सत्यम कुशवाह,अरुण कुमार भगत,जया जयसवाल,मंजू नाविक,हीना पैंकरा आदि उपस्थित थे।

अब समय मुद्दों को लेकर मंडल से शक्ति केंद्र और बूथ तक जाने का है- श्रीकृष्ण राय….बड़ी संख्या में लोगों ने किया भाजपा प्रवेश …

हिंद स्वराष्ट्र अंबिकापुर : भाजपा जिला सरगुजा की जिला कार्यसमिति बैठक आज संकल्प भवन भाजपा कार्यालय में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीकृष्णा राय के मुख्य अतिथि भाजपा जिला प्रभारी ज्योति नंद दुबे भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंह देव , पूर्व सांसद कमलभान सिंह और भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल सिंह मेजर के विशिष्ट आतिथ्य तथा भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
अवसर पर बैठक को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री कृष्णा राय ने कहा कि अब समय मुद्दों को लेकर मंडल से शक्ति केंद्र और बूथ तक जाने का है हमारे मंडल की सक्रियता से परिणाम हमारे पक्ष में होंगे हाल ही में संपन्न उत्तर प्रदेश उत्तराखंड मणिपुर और गोवा के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत शक्ति केंद्र व बूथ स्तर पर भाजपा कार्यकर्ताओं की सक्रियता से ही संभव हो पाई है। आगे उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर हमला करते हुए कहा कि प्रदेश की भूपेश सरकार के 3 साल होने के बाद भी उनकी घोषणाएं धरातल पर कहीं दिखाई नहीं दे रही हैं, कांग्रेस सरकार ने बीते 3 सालों में आम जनता को धोखा ही दिया है।
इस अवसर पर भाजपा जिला प्रभारी ज्योति नंद दुबे ने संगठनात्मक मंगलवार चर्चा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए और कहा कि भाजपा का बूथ स्तर तक बने संगठनात्मक ढांचे की नींव बहुत गहरी है, त्याग, तपस्या और बलिदान हमारे पूर्वजों की पहचान रही है, हम भी भाजपा के इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करते रहेंगे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी ने कुशाभाऊ ठाकरे जी की जन्म शताब्दी वर्ष में संगठन द्वारा शक्ति केंद्र कार्य विस्तार योजना चला जाने को लेकर जानकारी दी, उन्होंने कहा कि 11 अप्रैल से 20 अप्रैल तक शक्ति केंद्र कार्य विस्तार योजना चलाया जाना है जिसमें शक्ति केंद्र स्तर पर विस्तारक एवं साइबर विस्तारक संगठनात्मक गतिविधियों को पूरा करेंगे कथा शक्ति केंद्र और बूथ में पार्टी की सक्रियता बढ़ाकर मजबूती प्रदान करेंगे।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मेजर अनिल सिंह ने आजीवन सहयोग निधि पर चर्चा करते हुए कहा कि शक्ति केंद्र एवं बूथों में भी यह अभियान जोर-शोर से चलना चाहिए यदि हमने लक्ष्य के अनुरूप आजीवन सहयोग निधि का कार्य पूर्ण किया तो संगठन को मजबूती मिलेगी।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने अपने स्वागत उद्बोधन में कहा कि हमारा बूथ सबसे मजबूत अभियान के तहत सभी कार्यकर्ताओं को संगठन के काम में जुट जाना है, मिशन 2023 के लक्ष्य को लेकर बिना थके आगे बढ़ते जाना है।
देश में लगातार बढ़ रहे भाजपा की जनाधार और प्रधानमंत्री मोदी की कार्यों से प्रभावित होकर अंबिकापुर के कंठी एवं सीतापुर क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोगों ने भाजपा में प्रवेश किया। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष नकुल सोनकर के प्रयासों से कृष्णा राजवाड़ा के नेतृत्व में कंठी क्षेत्र से संदीप राजवाड़े डेविड राजवाड़े नरेश राजवाड़े प्रीतम राजवाड़े रितेश दास ललित सिंह मनोज राजवाड़े कमलेश राजवाड़े जितेंद्र धर्मेंद्र मुकेश रामनाथ सोनू चंद्रमा सलेश्वर रामसुंदर सुरेश दास राजू राजवाड़े, आसन सहित अन्य तथा सीतापुर क्षेत्र से 2008 विधानसभा चुनाव में विमल मंडीलवार के प्रयासों से निर्दलीय प्रत्याशी रहे राजाराम तिर्की के नेतृत्व में धनुषधारी गोस्वामी शिव लोचन सिंह दुबो प्रधान गणेश सिंह राजेंद्र प्रसाद तिर्की सहित अन्य लोगों ने भाजपा में प्रवेश किया।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता तथा आभार प्रदर्शन लखनपुर मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू ने किया। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने रंग अबीर लगाकर सभी सभी भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को होली की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर पूर्व विधायक विजय नाथ सिंह, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष प्रबोध मिंज, पूर्व सभापति त्रिलोक कपूर कुशवाहा, भारत सिंह सिसोदिया, प्रशांत त्रिपाठी, अंबिकेश केसरी, विनोद हर्ष, मंजूषा भगत, सावित्री जयसवाल, राजकुमार बंसल, फुलेश्वरी सिंह, अरुणा सिंह, राधेश्याम ठाकुर, रोशन गुप्ता, आलोक दुबे, विकास पांडे, संतोष दास, रूपेश दुबे, मधुसूदन शुक्ला, अभिषेक शर्मा, राजेंद्र जयसवाल, जन्मेजय मिश्रा, विश्व विजय तोमर, छोटू थॉमस राजेश अग्रवाल, नीरू मिस्त्री, दीपक तोमर, चंद्रशेखर तिवारी, रामप्रवेश पांडे, सर्वेश तिवारी दिनेश गुप्ता, संजय सोनी, प्रेमानंद तिग्गा, विनोद दुबे, रविंद्र तिवारी, अजय प्रताप सिंह, दुर्गाशंकर आनंद राज सोनी, गौतम विश्वकर्मा, वैभव सिंह महेंद्र सिंह ,श्रवण दास ,हरमिंदर सिंह टिन्नी, विशाल गोस्वामी, धनाराम नागेश, विद्यानंद मिश्रा, राजू पांडे,कैलाश मिश्रा, बिहारीलाल तिर्की, निश्चल सिंह, मनोज कंसारी, रामकेश्वर राजवाड़े, पन्ना लाल राजवाड़े, रजनीश पांडे , संजू वर्मा, शानू कश्यप, गोलू यादव, रोहित कुशवाहा, विंधेश्वरी पैकरा, दीपक यादव सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नारायणपुर में नक्सलियों ने किया आईईडी विस्फोट, एक जवान शहीद, एक ज़ख्मी..

हिंद स्वराष्ट्र नारायणपुर : छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी बम की चपेट में आने से एक जवान शहीद हो गया है. वहीं एक जवान घायल बताया जा रहा है. आईटीबीपी 53 बटालियन टीम सड़क निर्माण को सुरक्षा देने निकली थी. ये हादसा सुबह लगभग 8.30 पर घटा. शहीद जवान का नाम राजेंद्र सिंह बताया जा रहा है और घायल जवान का नाम महेश लक्ष्मण है. ये घटना सोनपुर थानाक्षेत्र के ढोंडरीबेड़ा के पास घटी.
नारायणपुर एसपी सदानंद कुमार ने इस खबर की पुष्टि की है. अब तक मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह आईटीबीपी 53 बटालियन के जवान सड़क निर्माण को सुरक्षा देने निकले थे. सोनपुर थाना के ढोंडरीबेड़ा के पास पहुंचते ही आईईडी बम ब्लास्ट हो गया. जिसमें एक जवान शहीद हो गया और दूसरे घायल जवान अस्पताल ले जाया गया. जिसके बाद पूरे क्षेत्र में सर्चिंग बढ़ा दी गई है.

इंजीनियर युवती ने लगाई फांसी: कान में लगा था हेडफोन, तनाव या विवाद के चलते सुसाइड की आशंका…

हिंद स्वराष्ट्र बिलासपुर : बिलासपुर में इंजीनियर युवती ने शनिवार शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्राइवेट गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली फंदे पर लटकती युवती के कान में हेडफोन लगा था और मोबाइल नीचे गिरा पड़ा था। ऐसे में आशंका है कि वह बात करते-करते किसी से कोई विवाद या तनाव होने पर यह आत्मघाती कदम उठाने के लिए मजबूर हुई होगी। उसने शुक्रवार शाम अपनी मां से आखिरी बार बात की थी। परिजनों ने बेटी की मौत की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है। पुराना बस स्टैंड के पास कश्यप कॉलोनी में सृष्टि गर्ल्स हॉस्टल है। यहां बिल्हा क्षेत्र के बरतोरी निवासी प्रियंका कौशिक पिता मालिकराम (24 साल) रूम किराए पर लेकर रहती थी। उसने तीन साल पहले इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की थी। इसके बाद से पुराना बस स्टैंड के पास ही तिवारी आर्किटेक्ट के ऑफिस में बतौर इंजीनियर काम करती थी। शनिवार को वह ऑफिस नहीं गई और ना ही ऑफिस के अधिकारियों-कर्मचारियों के कॉल और मैसेज का जवाब दिया।

कमरे में फंदे पर लटकती मिली लाश
बताया जा रहा है कि प्रियंका फोन नहीं उठा रही थी और न ही वॉट्सऐप मैसेज का जवाब दे रही थी। इस पर उसके साथ काम करने वाला युवक शाम 4.30 बजे सृष्टि गर्ल्स हॉस्टल पहुंचा। उसने हॉस्टल संचालिका से उसके संबंध में पूछताछ की। हॉस्टल संचालिका उसके रूम में जाकर आवाज देने लगी। अंदर से आवाज नहीं आने पर उसने खिड़की का शटर हटाकर देखा, तब वह फंदे पर लटक रही थी। युवक के साथ मिलकर उन्होंने दरवाजा को धक्का देकर खोल दिया। फिर उसके परिजन को सूचना दी। परिजन के पहुंचने के बाद इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।
कान में लगा था हेडफोन, युवक के हाथ में था मोबाइल
परिजन ने बताया कि प्रियंका के कान में हेडफोन लटक रहा था और उसका मोबाइल युवक के हाथ में था। परिजनों का आरोप है कि पुलिस को सूचना दिए बगैर ही रूम का दरवाजा तोड़ दिया गया था। आशंका है कि प्रियंका ने फोन से किसी से बात करते-करते यह आत्मघाती कदम उठाया। परिजन की मांग पर अब पुलिस ने मोबाइल जब्त कर लिया है।

रोज शाम मां से करती थी बातें
प्रियंका रोज शाम को अपनी मां से बात करती थी। उसके पिता मालिकराम किसान हैं। और मां अरुंधती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। शुक्रवार की शाम प्रियंका ने अपनी मां से आखिरी बार बात की थी। तब वह बिल्कुल सामान्य थी।

दो-तीन पहले बहन और सहेली चली गई थी घर
प्रियंका के साथ उसकी छोटी बहन विनीता कौशिक BSC फर्स्ट ईयर की छात्रा है। विनीता और उसकी सहेली भी रूम में प्रियंका के साथ रहती हैं। लेकिन, कॉलेज में कक्षाएं नहीं लगने के कारण दो-तीन पहले ही दोनों रूम छोड़कर गांव चली गईं। इस बीच प्रियंका रूम में अकेली रह रही थी।

मोबाइल कॉल डिटेल से खुलेगा मौत का राज
TI प्रदीप आर्या ने बताया कि परिजन की मौजूदगी में शव का पंचनामा किया गया है। परिजन को आपत्ति थी कि दरवाजा तोड़ने से पहले पुलिस को घटना की जानकारी क्यों नहीं दी गई। जिस युवक ने फोन रखा था, वह प्रियंका की जानकारी लेने गया था। पुलिस ने युवती का मोबाइल जब्त कर लिया है। साइबर सेल की मदद से उसकी जांच की जाएगी। युवती फोन से बात कर रही थी कि नहीं, इसका राज भी मोबाइल से ही खुलेगा। मोबाइल की जांच के बाद आत्महत्या के कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस ने शव को मरच्यूरी भेज दिया। रविवार की सुबह उसका पोस्टमॉर्टम किया जाना था।

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, टुकड़ों में बिखरी लाश, पहचान पाना भी मुश्किल.!

हिंद स्वराष्ट्र रायगढ़ : शहर में ट्रेन के चपेट में आने से एक युवक की मौत की ख़बर सामने आ रही हैं। घटना चक्रधर नगर रेलवे फाटक के पास की हैं। युवक फाटक बंद होने के बावजूद पटरी को क्रॉस कर रहा था। पटरी को पार करने के दौरान ही ट्रेन आ गई। जिससे युवक का शरीर बुरी तरह कट गया। और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रेन में कटने से युवक का लाश इस कदर टुकड़ों में बिखर गया की उसके शव को पहचान पाना भी मुश्किल हो गया ।
मिली जानकारी अनुसार घटना रविवार शाम करीबन 7 बजे की हैं। उसकी उम्र 25 से 30 के बीच बताई जा रही हैं। युवक का शरीर ट्रेन के चपेट में आने से कई हिस्सों में कट गया। जिसके वजह से उसका चेहरा भी पहचान में नही आ रहा। पुलिस मृत युवक की पहचान करने की कोशिश कर रही हैं। जिससे उसकी मौत की ख़बर परिजनों को दी जा सके।
घटना की सूचना मिलने पर चक्रधर नगर पुलिस मौके पर पहुंची। और युवक के शव को समेटकर मर्चरी रूम में रखवा दिया गया हैं।

error: Content is protected !!