हिंद स्वराष्ट्र भोपाल : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के ऐशबाग और करोंद इलाकों से आतंकरोधी दस्ते (एटीएस) की टीम ने रविवार तड़के तीन बजे बांग्लादेश के प्रतिबंधित और सक्रिय आतंकी संगठन जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) के चार आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इनसे विस्फोट बनाने वाले औजार व एक दर्जन से अधिक लैपटाप सहित बड़ी मात्रा में जिहादी पर्चे एवं संदिग्ध दस्तावेज बरामद हुए हैं। इस आतंकी संगठन ने 2005 में बांग्लादेश के 50 शहर-कस्बों में 500 जगह बम विस्फोट किए थे। साथ ही बांग्लादेश में बड़े स्तर पर नरसंहार भी किया था। 2014 में पश्चिम बंगाल केवर्धमान एवं 2018 में गया में बम ब्लास्ट किए थे। 2019 से यह संगठन प्रतिबंधित है। चारों आतंकवादी बांग्लादेश के हैं।
गृहमंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि जेएमबी के चारों आतंकियों से एटीएस पूछताछ कर रही है। यह आतंकी संगठन देश में प्रतिबंधित है। गिरफ्तार आतंकियों में फजहर अली उर्फ महमूद (32), मोहम्मद अकील (24), जहरुद्दीन उर्फ इब्राहिम उर्फ मिलोन पठान उर्फ जौहर अली (28) और फजहर जैनुल आबदिल उर्फ अकरम अल हसन शामिल हैं। इधर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस मामले की जानकारी पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से ली।
पुलिस को नहीं लगी भनक
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) की सूचना पर बेहद गोपनीय ढंग से की गई, इस कार्रवाई की भनक रविवार दोपहर तक स्थानीय पुलिस को भी नहीं थी। एटीएस ने संदिग्धों को अज्ञात स्थान पर ले जाकर पूछताछ की। एटीएस के साथ आइबी व एनआइए भी जांच में जुट गई हैं। जांचकर्ता अधिकारियों के अनुसार जेएमबी देश के विभिन्न् हिस्सों में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए स्लीपर सेल तैयार कर रहा है।
मध्य प्रदेश के भोपाल में जेएमबी के चार आतंकी गिरफ्तार, भारी मात्रा में जेहादी किताबें, लैपटाप, मोबाइल और संदिग्ध दस्तावेज मिले…
अब राष्ट्रीय स्तर पर भी होने लगी मैनपाट महोत्सव की पहचान- डॉ डहरिया…
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा प्रभारी मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया के मुख्य आतिथ्य एवं संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत की अध्यक्षता में तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव समापन समारोह 13 मार्च को संपन्न हुआ। इस अवसर पर अम्बिकापुर में संचालित सी-मार्ट, सोहगा गोठान में ह्यूमिक एसिड निर्माण इकाई का शुभारंभ किया गया। इसके साथ ही गोठान कैलेण्डर का विमोचन भी किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया ने कहा कि मैनपाट महोत्सव की ख्याति साल दर साल बढ़ती जा रही है और यही कारण है कि इस महोत्सव की पहचान अब राष्ट्रीय स्तर पर भी होने लगी है। महोत्सव में स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाती हैं। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में हमारी सरकार छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति को आगे बढ़ाने में निरंतर प्रयास कर रही है। छत्तीसगढ़ को देश में एक अलग पहचान दिलाने की दिशा में काम कर रही है। महोत्सव स्थल में शासन के विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी लगाकर व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है जिससे इसका लाभ आम जनता को मिलेगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार की अवधारणा है कि गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के तहत शासन की योजनाओं को लाभ हर व्यक्ति को मिले। योजनाओं की जानकारी जनप्रतिनिधियों को होने तथा योजना का क्रियान्वयन अधिकारियों के द्वारा की जाएगी तो इसका लाभ सभी लोगों को मिलेगा।
संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत ने मैनपाट महोत्सव की सफल आयोजन की बधाई देते हुए कहा कि मैनपाट महोत्सव के आयोजन से कला संस्कृति का संरक्षण और संवर्धन होने के साथ ही विकास के कार्य भी तेजी से हो रहे हैं। मैनपाट को आकर्षण का केन्द्र बनाने कि दिशा में भी कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मैनपाट महोत्सव में हर वर्ष नया अध्याय जुड़ते जा रहा है। इस बार महोत्सव में पहली बार कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका क्षेत्रवासियों ने भरपूर आनंद उठाया। महोत्सव में अब हर साल कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
सीजीएमएससी के अध्यक्ष एवं लुण्ड्रा विधायक डॉ प्रीतम राम ने कहा कि मैनपाट महोत्सव का सभी लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। यहां अयोजित बेहतरीन कार्यक्रम को लोग आनंद उठाते हैं। जिला प्रशासन द्वारा महोत्सव का शानदार आयोजन कर सरगुजा के विकास की अवधारणा को प्रस्तुत किया गया है। सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं विधायक रामानुजगंज श्री बृहस्पत सिंह ने कहा कि मैनपाट अपने प्राकृतिक सुन्दरता के साथ टाउ और आलू की खेती के लिए जाना जाता है। महोत्सव के आयोजन से अब इसका पहचान राष्ट्रीय स्तर पर होने लगी है। कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने कहा कि मैनपाट महोत्सव सिर्फ एक महोत्सव ही नहीं है बल्कि कलाकारों का एक ऐसा महाकुंभ है जहां सैकड़ों कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर जनता का मनोरंजन करते हैं।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के सदस्य अटल बिहारी यादव, पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम कांबले, मुख्य वन संरक्षक अनुराग श्रीवास्तव, जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार लंगेह, सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित थे।
कुदरगढ़ मेले में श्रद्धालुओं को मिलेगी बेहतर सुविधाएं..
हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर फिरोज अंसारी : माँ बागेश्वरी देवी लोक न्यास ट्रस्ट कुदरगढ़ चैत्र नवरात्र मेला व्यवस्था की तैयारी के संबंध में अध्यक्ष लोक न्यास ट्रस्ट कुदरगढ़ एवं कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह के निर्देश में जिला पंचायत सीईओ राहुल देव के द्वारा आज समुदायिक भवन कुदरगढ़ में बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधायक भटगांव क्षेत्र श्री पारसनाथ राजवाडें, अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक, एस.डी.एम. भैयाथान, महिला विकास अधिकारी, तहसीलदार, पुलिस विभाग के एसडीओपी, ट्रस्ट के अध्यक्ष, सदस्यगण, जनप्रतिनिधि, विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान माथे पर तिलक लगाकर एवं देवी माँ की पट्टी पहनाकर किया गया। बैठक में आगामी चैत्र नवरात्र में मेला संचालन के हेतु बैठक का एजेण्डा उपस्थित सदस्यों के बीच रखा गया जिस पर श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए बिन्दुवार चर्चा करते हुए क्रियान्वयन के संबंध में निर्णय लिया गया।
बैठक में विधायक पारसनाथ राजवाड़े ने कुदरगढ़ चैत्र नवरात्र मेला में श्रद्धालुओं को पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी व समन्वय के साथ मेले की तैयारी व्यवस्थित तरीके से करने पर जोर दिया। उन्होंने कमियों को तत्काल दूर कर ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई समस्या न हो।
जिला पंचायत सीईओ राहुल देव ने कहा कि चैत्र नवरात्र मेला को सफल करने के लिए सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। बेहतर व्यवस्था श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जाएगी।
बैठक में बिन्दुवार चर्चा करते मेला अवधि, बिजली व्यवस्था ,लाइट व्यवस्था, सोलर लाइट की व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था, शौचालय की बेहतर सुविधा, पानी व्यवस्था, ज्योति कलश की व्यवस्था सहित अन्य विषयों पर चर्चा की गई। साथ ही जिला सीईओ ने कहा की प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन हर संभव सभी क्षेत्रों में सहयोग करेगा। उन्होंने सभी व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए दुरूस्थ करने व मंदिर के नीचे स्क्रीन डिस्पले, एलइडी स्क्रीन लगाने एवं श्रद्धालुओं के बेहतर सुविधा के लिए शौचालय को मरम्मत करने, साफ सफाई के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी सदस्यों बातों को सुनकर सभी के सहयोग से कार्यक्रम को सफल करने की बात कही।
गर्भवती महिला को डेढ लाख में बेचा,,दंपत्ति समेत 3 पर अपराध दर्ज…
हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर फिरोज अंसारी : जिले के दुरस्थ चांदनी बिहारपुर क्षेत्र में मानव तस्करी का खेल बदस्तूर जारी है इस खेल में बकायदे ऐसे सरकारी मुलाजिम भी शामिल है जो मैदानी स्तर पर तैनात है वे इसको भी धंधा बना डाला है और भोले भाले ग्रामीणों को सब्जबाग दिखा कर भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे है ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां एक गर्भवती पंडो जनजाति की युवती को लाखों रुपये में बेचा गया. दरिंदों ने उसकी अस्मत लूटी. मामले का खुलासा होने पर पुलिस ने पति पत्नी समेत 3 लोगो पर अपराध दर्ज किया जिसमें पति पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुरा मामला बिहारपुर चांदनी क्षेत्र का है जहा 21 वर्षीय गर्भवती युवती को महुली निवासी श्यामा बाई ने दुनिया की ऐशो आराम दिलाने का सब्ज बाग दिखाया और अपने पति सागर सिह के सहयोग से उसे मध्यप्रदेश के राजगढ के गांव में प्रेमतवंर से डेढ लाख में बेच दिया. दो महीने के प्रताड़ना के दौरान पडित युवती वहां से भागकर रतन सिह के घर पहुंची और वहा से अपने घर पहुचकर अपने पति को घटना की जानकारी बताने पर चांदनी पुलिस ने पति पत्नी समेत 3 लोगो पर धारा 370,376 के तहत अपराध दर्ज किया है जिसमें गुरु घासीदास राष्ट्रीय उधान परिक्षेत्र महुली के बीट गार्ड सागर सिंह, श्यामा बाई जासवाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है एक आरोपी अभी भी पुलिस के पकड़ से बाहर है.
ये था पूरा मामला
बिहारपुर चांदनी क्षेत्र में 21 वर्षीय युवती पति के साथ जीवन जी रही थी, लेकिन उस पर श्यामा बाई जायसवाल की नजर थी, वह 16 नवम्बर 2021 को पिडित युवती के घर गई और उसे दुनिया भर के एशोआराम का सब्जबाग दिखाकर उसे अपने झासे में ले लेती है और वापस अपने घर आ जाती है. पिडित युवती का पति के साथ विवाद होने पर वह 20 नवम्बर को घर छोड़कर श्यामा बाई जायसवाल के पास पहुंच जाती है जहा पर फिर से सब्जबाग की रंगीन दुनिया दिखाया जाता है और उसे दुसरे दिन अपने पति सागर सिह के सहयोग से सूरजपुर रेलवे स्टेशन पहुचकर वहा से दोनो मध्यप्रदेश के राजगढ जिला थाना खिलचीपुर के मोल्डी गांव के रतन सिह के घर पहुंचे जहा पर 5 दिन रहने के बाद वही के रहने वाले वाले प्रेम तवंर को एक लाख 50 हजार में सौदा कर बेच दिया. पिडित को वहा ऐशो आराम की जिन्दगी मिलेगी बोलकर उसे प्रेम तवंर के साथ भेज कर अपने गांव महुली आ गई. पिडित दो महिने प्रेम तवंट के साथ रही वहा पर उसके साथ रेप प्रताडना दिन प्रति दिन होने से वह भाग कर रतन सिंह के घर पहुच गई जहा उसे पता चला की उसका सौदा कर उसे डेढ लाख में बेचा गया. इसके बाद उसने श्यामा बाई जायसवाल को फोन कर बुलाया और उसके साथ आई और सूरजपुर पहुचकर उसे छोड़ दिया.
पति ने गुम इंशान का मामला दर्ज कराया था
पत्नी के आचानक गायब हो जाने पर पति कि शिकायत पर चांदनी पुलिस ने गुम इंशान का मामला दर्ज किया था. दो महि के बाद पिडित किसी तरह अपने घर पहुची और पुरा मामला अपने पति को बताने पर चांदनी थाने पहुचकर पुरे मामले की जानकारी देने पर चांदनी पुलिस ने 370,376 के तहत अपराध दर्ज कर महुली निवासी पति पत्नी सागर सिह-श्यामा बाई जायसवाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है तो वही एक अन्य आरोपी मध्यप्रदेश निवासी प्रेम तवंर पुलिस के गिरफ्त से बाहर है.
कई अन्य को ले जाकर बेचा
पुलिस के पुछताछ में कई चौकाने वाले मामले सामने आये है आरोपी महिला श्यामा बाई जायसवाल का आना जाना मध्यप्रदेश के रहने वाले रतन सिंह के यहा था. हमेशा आना जाना लगा रहता था. पुलिस के मुत्रो के मुताबिक इसने कई अन्य महिलाओ को भी बेचा है फिलहाल आंतरिक जाच पड़ताल की जा रही है.
इलेक्शन कमीशन आफ इंडिया ने किया लोकसभा और विधानसभाओं के उपचुनाव की तारीखों का ऐलान…
हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : इलेक्शन कमीशन आफ इंडिया ने देश भर में रिक्त लोकसभा और विधानसभाओं के उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। जिन जगहों स्थानों पर चुनाव होना है उनमें छत्तीसगढ़ का खैरागढ़ विधानसभा भी शामिल है। चुनाव आयोग की घोषणा के मुताबिक खैरागढ़ में 12 अप्रैल को मतदान होगा। 16 अप्रैल को काउंटिंग और नतीजे की घोषणा होगी। चुनाव आयोग द्वारा इस ऐलान के साथ ही राज्य में चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है। आयोग की घोषणा के मुताबिक नामिनेशन की अंतिम तारीख 24 मार्च होगी। 25 मार्च नामिनेशन की स्कू्रटनी होगी। 28 मार्च तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। और फिर उसके बाद 12 अप्रैल को मतदान होगा। उल्लेखनीय है कि खैरागढ़ विधायक देवव्रत सिंह का निधन के बाद से खैरागढ़ सीट खाली है।
अम्बिकापुर : कुंडला सिटी के एक शॉप में लगी भीषण आग..
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : अंबिकापुर के कुंडला सिटी के द्वितीय तल के एक शॉप में भीषण आग लगने की जानकारी मिली हैं। आग शॉर्ट सर्किट से लगने की संभावना जताई जा रही हैं। बताया जा रहा हैं की शॉप में आग लगने की सूचना दिए जाने के आधे घंटे के बाद फायर ब्रिगेट की टीम वहां पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया। फिलहाल आग से कितना नुकसान हुआ हैं इसकी जानकारी नही मिल पाई हैं।
अंबिकापुर बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार कार – ट्रक में आमने सामने की भिड़ंत,, तीन की मौत..
हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर फिरोज अंसारी : प्राप्त जानकारी के अनुसार अंबिकापुर बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बांगो थाना क्षेत्र अंतर्गत शनिवार की सुबह तेज रफ्तार कार की ट्रक से आमने सामने भिड़ंत हो गई कार में सवार तीन व्यक्तियों की मौत हो गई प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतना जबरदस्त था कि दो युवकों की मौत मौके पर ही हो गई जबकि अन्य तीसरे ने अस्पताल जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया तीनों व्यक्ति टूरिज्म डिपार्टमेंट में ठेकेदारी का काम करते थे इनमें से एक रायपुर के जबकि दो अन्य सरगुजा जिले के उदयपुर के निवासी थे उदयपुर निवासी ठेकेदार पेशे से एक शिक्षक भी थे सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया
पंकज झा और बुद्धिमान झा यह दोनों रायपुर के निवासी थे जबकि रमेश सिंह सरगुजा जिले के उदयपुर के निवासी थे तीनों टूरिज्म डिपार्टमेंट में ठेकेदारी का काम करते थे जो अपने कार स्विफ्ट क्रमांक सीजी 15 सीडब्ल्यू 7681 से शनिवार की सुबह अंबिकापुर लौट रहे थे सुबह के करीब 8:00 बजे बिलासपुर अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग 130 थाना बांगो क्षेत्र अंतर्गत के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही ट्रक से इनकी कार की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पंकज और अमित सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बुद्धिमान झा घायल हो गए वहां से गुजर रहे राहगीरों ने फौरन थाना बांगो को को सूचित किया और सूचना मिलते ही फौरन एंबुलेंस भी आ गई और घायल झा को अस्पताल ले जा रही थी इसी दौरान रास्ते में उनकी भी मृत्यु हो गई तत्पश्चात थाना बागों के द्वारा मृतकों के परिजनों को दी गई सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे पोस्टमार्टम पश्चात शव उनके परिजनों को सौंप दी गई सड़क हादसे में मौत से तीनों के परिजनों ने मातम पसर गया।
सूरजपुर: एकतरफा प्यार में युवक ने युवती को मारी गोली,खुद को भी गोली मारकर किया मौत के हवाले…
सूरजपुर। जिले के प्रेमनगर से एक बड़ी घटना सामने आ रही है जिसमे मिली जानकारी के अनुसार सहेलियों के साथ कॉलेज में खड़ी छात्रा को एक युवक ने एकतरफा प्यार के चलते देशी कट्टे से गोली मार दी और खुद के भी सिर में गोली मार ली जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि छात्रा को गंभीर अवस्था में अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है,न्यूज लिखे जाने तक मिली जानकारी के अनुसार लड़की की हालत नाजुक बनी हुई हैं।
रेलवे हादसा: पटरी से उतरी 6 बोगिया…
हिंद स्वराष्ट्र जगदलपुर : जगदलपुर-विशाखापट्टनम रेल लाइन में देर रात हादसा हो गया है। वॉल्टेयर जा रही मालगाड़ी के 6 डिब्बे पटरी से उतर गए। वहीं हादसे के कारण इस रूट पर ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार उड़ीसा के नंदपुर रेलवे स्टेशन के नजदीक मालगाड़ी पटरी से उतर गई, मालगाड़ी में लौह अयस्क ले जाया जा रहा था। मरम्मत के लिए रेलवे की टीम मौके पर पहुंच गई है। हादसे के चलते जगदलपुर से विशाखापट्टनम चलने वाली पैसेंजर ट्रेन निरस्त की गई है और कुछ ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है।
एक ऐसा गांव जहां अनहोनी और विपत्तियों से बचने के लिए 4 गांवों में 2 से 5 दिन पहले मना लेते हैं होली, एक सप्ताह तक चलता है रंगों का त्योहार….
महूली कछवारी मोहरसोप और बेदमी गांव में मनाई जाती है अनोखी होली।
1917 से परंपरा को निभाते चले आ रहे हैं सूरजपुर जिले के 4 गांव के लोग
गढ़वतिया पहाड़ पर मां अष्टभुजी देवी के मंदिर में किया जाता है होलिका दहन
हिंद स्वराष्ट्र बिहारपुर फिरोज अंसारी : सूरजपुर जिले के बिहारपुर-चांदनी क्षेत्र के 4 गांव में पंचांग की निर्धारित तिथि से 2 से 5 दिन पहले ही होलिका दहन कर दिया जाता है। इसके साथ ही रंगों का त्योहार मनाने की शुरुआत हो जाती है। यह त्योहार मे आने वाले मंगलवार तक मनाया जाता है।इसके पीछे लोगों की मान्यता है कि अनहोनी और विपत्तियों से बचने के लिए पहले होली मना रहे हैं। यह क्रम पिछले 60 से अधिक वर्षों से चला आ रहा है। जानकारी के अनुसार ओड़गी ब्लॉक अंतर्गत क्षेत्र के महुली, कछवारी मोहरसोप और बेदमी गांव में हाेलिका दहन पंचांग की तिथि के दो से पांच दिन पहले किया जाता है।
इस संबंध में गांव के पूर्व सरपंच रनसाय ने बताया कि यह परंपरा गांव में शुरू से ही चली आ रही है। गांव में गढ़वतिया पहाड़ पर मां अष्टभुजी देवी का मंदिर है। 1960 के दशक में यहां पर गांव के लोग होलिका दहन के लिए लकड़ियां एकत्र करके रखते थे, तो पांच दिन पहले ही रात के समय स्वत: आग लग जाती थी। ग्रामीणों का मानना है कि यह क्रम 1917 से चला आ रहा था। इसके बाद से गांव के लोग इस परंपरा को निभाते चले आ रहे हैं। गांव के लोगों ने बताया कि वह लोग होली के समय बैगा के पास जाते हैं और होलिका दहन की तिथि पूछते हैं। इस पर बैगा उन्हें पंचांग की तिथि के दो से लेकर पांच दिन पहले की कोई एक तिथि निर्धारित कर बता देते हैं। उसी दिन महुली गांव के लोग पहाड़ पर स्थित देवी मां के मंदिर के पास और कछवारी व मोहरसोप गांव के लोग अपने गांव में ही होली मनाते हैं। इस वर्ष यहां होलिका दहन 14 मार्च को होगा, जबकि भारतीय पंचांग के अनुसार 17 मार्च की रात होलिका दहन किया जाएगा।

1988 में फैल गई थी कालरा की बीमारी
स्थानीय निवासी राजेश जायसवाल ने बताया कि 1988 में गांव के बैगा के यहां परिवार के सदस्य की मृत्यु हो जाने के कारण पंचांग की होली से दस दिन बाद गांव में होलिका दहन की तिथि निर्धारित की। इसके बाद गांव में कालरा की बीमारी फैल गई। काफी इलाज कराने के बाद भी कोई फायदा न मिलने पर लोगों ने बैगा से बात की। लोगों का मानना है कि बैगा की पूजा-अर्चना के बाद इस बीमारी से पीड़ित लोग अचानक ठीक हो गए। इसके बाद से इस परंपरा को मानने वालों की देवी मां पर आस्था और बढ़ गई।
अपने बंगले में सो रहे एसडीएम को चोर ने कमरे में किया बंद रुपए पैसे खोज खोज कर थक गया तो उठाया यह कदम
हिंद स्वराष्ट्र फिरोज अंसारी प्राप्त जानकारी के अनुसार बलरामपुर रामानुजगंज जिले के कुसमी एसडीएम अजय किशोर लाकड़ा अपने कमरे में सो रहे थे सुबह जब उनकी नींद खुली तो दरवाजा बंद देख कुसमी एसडीएम ने अपने ड्राइवर को फोन कर बुलाया और ड्राइवर के द्वारा दरवाजा तोड़कर एसडीएम को बाहर निकाला गया इसकी खबर जब पुलिस की पुलिस को दी गई तब जब पुलिस आई तो छानबीन करने लगी तो एस डी एम के शासकीय आवास से चावल दाल तेल व अन्य राशन की सामान गायब मिला
बलरामपुर रामानुजगंज जिले के कुसमी एसडीएम अजय किशोर लकड़ा का कुसमी स्वास्थ्य केंद्र के सामने शासकीय आवास है
पुलिस के द्वारा जब इस मामले की छानबीन की गई तो चोरी में एक नाबालिक को ही लिप्त पाया गया जब नाबालिक को उसके पड़ोसियों ने राशन का सामान लाते देखा तो उन्हें शक हुआ और वह उनसे पूछताछ करने लगे तो नाबालिक ने गोलमोल जवाब देना शुरू कर दिया जब यह बात एसडीएम के ड्राइवर को पता चली तो उसने बताया कि एसडीएम के आवाज से यह चीजें चोरी हुई है जब नाबालिग के घर की तलाशी ली गई तो सारा सामान बरामद हुआ इसकी सूचना पर कुसमी पुलिस ने नाबालिक को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ में उसने चोरी की बात को स्वीकार किया
मैनपाट में विकास को आगे बढ़ाने महोत्सव से मिल रही तेज गति- श्री भगत,, मैनपाट महोत्सव का हुआ रंगारंग शुभारंभ…
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : छतीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण तथा संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत के मुख्य आतिथ्य में तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव का रंगारंग शुभारंभ 11 मार्च को हुआ। सर्वप्रथम अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित किया गया तथा राज्य गीत के साथ महोत्सव के शुभारंभ की घोषणा की गई। शुभारंभ के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों की भी आगाज हुई।
समारोह को सबोधित करते हुए मंत्री श्री भगत ने कहा कि मैनपाट महोत्सव की भव्यता और आकर्षण दिनों दिन बढ़ती जा रही है है। यह महोत्सव केवल पर्यटन और मनोरंजन के लिए ही नहीं है बल्कि इससे मैनपाट के विकास को गति देने के लिये आयोजित होता है। मैनपाट महोत्सव विकास के नये मॉडल की अवधारण को परिलक्षित करती है। यही कामना है कि यह आयोजन होते रहे और मैनपाट विकास के रास्ते पर आगे बढता रहे। पर्यटको की सुविधा के लिए आने वाले समय मे मैनपॉट में हवाई पट्टी बनेगा जिसे हवाई मार्ग से भी आना-जाना होगा।
श्री भगत ने कहा कि मैनपाट महोत्सव की शुरुआत छोटे रूप से हुआ था जो आज इसकी भव्यता और प्रसिद्धि में कई गुना वृद्धि हो गई है। मैनपाट में तिब्बती, यादव,आदिवासी सहित अन्य वर्ग को लोग आपसी भाईचारे के साथ रहते है।इसी प्रकार की भाई चारे की बदौलत ही यहां शांति और सुकून है। मैनपाट अपने प्राकृतिक सुंदरता और जलवायु से जाना जाता है। इस सुंदरता को बनाये रखने के लिए पेड़ो को बचाना जरूरी है। हमारी सरकार विकास की गति को आगे बढ़ाने निरंतर प्रयास कर रही है।
लुण्ड्रा विधायक डॉ प्रीतम राम ने कहा कि क्षेत्रवासी महोत्सव का भरपूर आनंद उठाएंगे। आने वाले समय में मैनपाट की भव्यता और बढती जाएगी। कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि मैनपाट महोत्सव में इस बार प्रदेश और देश के नामचीन कलाकारों की प्रस्तुति होगी वहीं सरगुजिहा संस्कृति और विभागीय योजनाओं से संबंधित स्टाल भी लगाए गए हैं जो सैलानियो को आकर्षित करेंगे। इसके साथ ही पहाड़ी कोरवा सम्मेलन , एडवेचर स्पोर्टस, कुश्ती का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर छतीसगढ़ खाद्य आयोग के अध्यक्ष श्री गुरप्रीत सिंह बाबरा, छत्तीसगढ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष श्री कुलदिप जुनेजा, जनपद अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला खेस्स, छत्तीसगढ गौ सेवा आयोग के सदस्य श्री अटल यादव, कमिश्नर श्री जी आर चुरेन्द्र, पुलिस महानिरीक्षक श्री अजय यादव, पुलिस अधीक्षक श्री अमित तुकाराम कांबले, मुख्य वन संरक्षक श्री अनुराग श्रीवास्तव, जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार लंगेह सहित अन्य जन प्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में पर्यटक उपस्थित थे।
कुमार ने अपनी कविताओं से जीता दर्शकों का ‘‘विश्वास’’,हरेक कविता की पंक्तियों ने खूब बटोरी ताली
प्रख्यात कवि डॉ कुमार विश्वास ने मैनपाट महोत्सव के पहले दिन शुक्रवार अपनी चिर परिचित अंदाज में कविता पाठ शुरू की तो दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से जोरदार अभिनंदन किया। उनकी वाक्तृत्व कला ने दर्शकों का विश्वास जीता और कविता की हर पंक्ति पर खूब ताली बटोरी।
डॉ विश्वास ने जब स्वयं से दूर हो तुम भी स्वयं से दूर हैं हम भी कविता की पंक्ति गीत के माध्यम से सुनानी प्रारंभ की तो दर्शक हाथ उपर उठाने लगे वहीं बहुत मशहूर हो तुम भी बहुत मजबूर हैं हम भी अतः मजबूर हो तुम भी पर खूब झुमे दर्शक। इसके बाद कोई दिवाना कहता है कोई पागल समझता है गीत पर दर्शकों पर मानो दीवानगी छा गई।
कवि डॉ विश्वास ने अपने करीब डेढ घंटे से अधिक के कार्यक्रम में मैनपाट की खूबसूरती तथा सरगुजा के ऐतिहासिकता से अभिभूत होते हुए यहां कई बार आने की इच्छा व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने वर्तमान राजनीतिक परिदृश्यों पर भी अपने अंदाज में कविता के माध्यम से प्रकाश डाला।
छग प्रदेश मानस प्रेमी परिवार संगठन के ब्लाक अध्यक्ष बने महेश राज व मिडिया प्रभारी बनी प्रियंका देवांगन…
कोरिया विशेष संवाददाता संचालनालय संस्कृति एव पुरातत्व नवा रायपुर छत्तीसगढ़ से समस्त छत्तीसगढ क्लेक्टरो को सूचित किया गया है कि मानस मण्डली प्रतियोगिता 2022 से प्रारंभ किया किया जाना है प्रारंभ में ग्राम पंचायत स्तरीय द्वितीय में ब्लॉक स्तरीय
तृतीय में जिला स्तरीय चतुर्थी में राज्य स्तरीय चार चरण स्वरीय होना है।
रामायण मानस मंडली प्रतियोगिता की तारीक 15/03/2022 से पहले ग्राम पंचायत स्तरीय इसके बाद 15/03/2022 से लेकर 31/03/2022 जनपद पंचायत स्तरीय होना है / तत पश्चात जिला स्तरीय प्रतियोगिता दिनांक 3,4 एवं 5 /04 2022 को आयोजित होना है और राज्य स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता शिवरीनारायण जिला जांजगीर चांपा में दिनांक 8, 4 एवं 10/04/2022 को आयोजित किया जायेगा इस राज्य स्तरीय आयोजन के विजेता एवं उपविजेता तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले रामायण मंडली विजेता दलों को क्रमश 5 लाख 3 लाख एवं 2 लाख पुरस्कार राशि प्रदान किया जायेग।
सदस्यता मंडली पंजीकृत मंडली जिला कोरिया में सदस्यता पंजीकृत मंडियों का ही प्रतियोगिता होगा तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश मानस प्रेमी परिवार संगठन के संस्थापक आचार्य नेहरू गोस्वामी प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती मंजू गोस्वामी प्रदेश संगठन महामंत्री रामायण सिंह भानु प्रदेश सह सचिव धनेश साहू प्रदेश कार्यकारिणी को ब्लॉक ब्लॉक अध्यक्ष श्रवण कुमार यादव प्रदेश कार्यकारिणी संरक्षण दूमन पूरी गोस्वामी जिला कोरिया ब्लॉक बैकुंठपुर अध्यक्ष सिंगर महेश राज जिला उपाध्यक्ष श्रीमती प्रियंका देवांगन।
मंडली का नाम :
1)जय जगदम्बे महिला
मंडली कटोरा
2)जय अम्बे बालिका
मंडली कटोरा
3)करन्तल धवनी बाल
मंडली आनी बैकुंठपुर
4)मां महेश्वरी साक्षरता परिवार महिला मंडली आनी बैकुंठपुर
5)शिवनंदन शक्ति मानस मंडली कटोरा
6)जय हनुमान मानस मंडली
7)तुलसी वृक्ष मानस मंडली डुमरिया
चोरों के गले में घंटी बांध गांव में घुमाया, शनि मंदिर में की थी चोरी..
हिंद स्वराष्ट्र
जांजगीर चांपा
ग्रामीणों ने मंदिर से चोरी करने वाले दो आरोपियों के गले में घंटी बांध पूरे गांव में घुमाया। दोनों पर शनि मंदिर से ही घंटी चोरी करने का आरोप है। ग्रामीणों का कहना है कि थाने में रिपोर्ट लिखवाते तो गांव की बदनामी होती। ऐसे में दोनों को इसी तरह से सबक सिखाया गया। वहीं दोबारा चोरी नहीं करने की कसम भी दिलवाई। इस घटना का वीडियो अब वायरल हो रहा है।
जानकारी के मुताबिक, पामगढ़ के कोसला गांव स्थित शनि मंदिर से दो दिन पहले घंटियां चोरी हो गई थीं। इसके बाद गांव के लोगों ने अपने स्तर पर इसकी जांच शुरू की। ग्रामीणों को पता चला कि गांव के ही मनोज साहू और विनोद यादव चोरी की हैं। इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों को बुलाया। बताया जा रहा है कि सबके सामने दोनों आरोपियों ने चोरी की बात कबूल ली। इससे पहले भी दोनों ने शराब के नशे में चोरी की बात स्वीकार की थी, जिससे ग्रामीणों को इसका पता चल गया।
इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों को सबक सिखाने के लिए दोनों के गले में घंटी बांध दी और पूरे गांव में घुमाया। ग्रामीणों का कहना है कि इस छोटी सी बात को लेकर वे थाने जाते तो गांव की बदनामी होती, साथ ही अनावश्यक परेशानी भी होती। ऐसा करने से उन्हें सबक भी मिला और गांव के सामने उनकी पोल भी खुल गई। दोनों घंटी चोरों ने कसम भी खाई है कि वे अब ऐसा काम कभी नही करेंगे।
पुरुषों की 5 ऐसी आदतें जो महिलाएं करती हैं सख्त नापसंद…
हिंद स्वराष्ट्र : कोई भी व्यक्ति संपूर्ण नहीं होता है। ऐसे में जब दो लोग एक दूसरे के करीब आते हैं तो उसकी अच्छाई और बुराई दोनों को स्वीकारते हुए अपने रिश्ते को आगे बढ़ते हैं। बावजूद इसके कई ऐसी चीजें हैं जिन्हें ज्यादातर महिलाएं अपने पार्टनर में नहीं देखना चाहती हैं। पार्टनर की कुछ ऐसी आदतें जो ज्यादातर महिलाएं करती हैं नापसंद।
1. काम की मशीन समझना- महिला हाउस वाइफ हो या नौकरीपेशा घर के ज्यादातर कामों की जिम्मेदारी उसी पर टिकी हुई होती है। ऐसे में कई बार पति मौका मिलते ही अपनी पत्नी को ताना मार देते हैं कि तुम घर पर रहकर करती क्या हो, घर के काम उन्हें काम महसूस नहीं होते। किसी भी महिला को पुरुष की यह बात अच्छी नहीं लगती।
2. घर की सारी जिम्मेदारी महिला पर डालना- कई पुरुषों का मानना होता है कि घर के हर काम और बच्चों व बड़ों की देखभाल करना महिलाओं का कर्तव्य है। लेकिन महिलाओं को पुरुषों की यह सोच पसंद नहीं होती।
3. पार्टनर का घर देर से लौटना- पूरा दिन घर के कामों में व्यस्त रहने वाली पत्नी चाहती हैं कि शाम को उसका पति समय पर घर लौटे। ताकि वो उसके साथ कुछ फुर्सत के पल बिता सके या साथ में खाना खा सके। लेकिन जब ऐसा नहीं हो पाता और पति देर से घर लौटता है तो लड़कियां बर्दाश्त नहीं कर पातीं और पार्टनर से नाराज हो जाती हैं।
4. लापरवाह पार्टनर- घर का सामान समय पर न लाना, गीला तौलिया बिस्तर पर छोड़ देना जैसी कुछ लापरवाहियां पुरुष करते रहते हैं। जिन्हें महिलाएं बिल्कुल पसंद नहीं करती हैं। ये पुरुषों की कुछ ऐसी आदतें हैं जिसके लिए महिलाएं उन्हें बार बार टोकतीं भी हैं।
5. अस्त-व्यस्त किचन- ज्यादातर पुरुष जब कभी अपनी पार्टनर की मदद करने के लिए किचन में घुसते हैं या फिर अपनी कोई खोई हुई चीज ढ़ूंढने की कोशश कर रहे होते हैं तो पूरा घर अस्त-वयस्त कर देते हैं। जिससे महिलाओं को बेहद चिढ़ होती है।
6. सफाई पसंद न होना- अक्सर लड़के लड़कियों जितने सफाई पसंद नहीं होते हैं। यही वजह है कि जब वो अपने कमरे को फैलाकर रखते हैं या फिर जूते उतारकर गंदे मोजे और कपड़े कहीं भी फेंक देते हैं तो लड़कियां परेशान होकर नाराज होने लगती हैं।
ये 6 बुरी आदतें बनाती हैं हड्डियों को कमजोर, आज से ही करना छोड़ दें ये काम..
हिंद स्वराष्ट्र : जीवन में हमारी छोटी-छोटी गलतियां ही बड़ी परेशानियों का कारण बनती हैं. हमारी सेहत पर भी ऐसी ही चीजें या कहें आदतें सबसे बुरा प्रभाव डालती हैं. आपको भी उठते-बैठते या दौड़-भाग करते हुए पैरों में तो कभी हाथ या कमर में दर्द महसूस होता है तो इसका कारण आपकी हड्डियों का कमजोर (Weak Bones) होना भी हो सकता है. हड्डियों के कमजोर होने के पीछे जब कोई ठोस कारण नहीं होता तो हमारी कुछ बुरी आदतें इसकी वजह होती हैं. अगर आप भी यही गलती कर रहे हैं तो संभल जाइए.
हड्डियों को कमजोर करने वाली आदतें
- बहुत ज्यादा नमक वाला खाना खाने से हड्डियों की बोन डेंसिटी कम हो सकती है. नमक में मौजूद सोडियम कैल्शियम को शरीर में कम करता है. इसलिए खाने में नमक केवल स्वादानुसार या हल्का कम ही होना चाहिए.
- अगर आप वर्क फ्रॉम होम करते हैं या आपके बच्चे दिन भर घर में रहते हैं तो ये हड्डियों के कमजोर होने का बड़ा कारण है. सूरज से मिलने वाला विटामिन डी (Vitamin D) हड्डियों की मजबूती (Strong Bones) के लिए बहुत जरूरी है.
- बहुत ज्यादा आलस करना भी हड्डियों को कमजोर कर सकता है. शरीर की मूवमेंट बहुत जरूरी है और इसी से आपकी हड्डियां भी मजबूत रहती हैं.
- स्मोक या धूम्रपान ना सिर्फ आपके फेफड़ों बल्कि हड्डियों (Bones) पर भी प्रभाव डालता है.
- खाने में पोषक तत्व शामिल ना करना भी एक बड़ी गलती है. टीनेजर्स खाने में आनाकानी करते हैं जिससे उन्हें भरपूर पोषण नहीं मिल पाता और हड्डियां कमजोर हो जाती हैं.
- पूरी नींद ना लेना और रातभर वेब सीरीज देखते रहना आपकी सेहत के लिए ठीक नहीं है. इससे आपको नींद के साथ-साथ हड्डी कमजोर होने की दिक्कत भी हो सकती है.
सीबीएसई ने जारी की Term 2 परीक्षा की डेटशीट, यहां देखें..
हिंद स्वराष्ट्र नई दिल्ली:
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने टर्म 2 परीक्षा के लिए 10वीं और 12वीं की डेटशीट (CBSE Term 2 Datesheet 2022) जारी कर दी है। सीबीएसई की 10वीं की परीक्षाएं 26 अप्रैल से 24 मई तक आयोजित होगी। वहीं, 12वीं की परीक्षाएं (CBSE Term 2 Exam 2022) 26 अप्रैल से 15 जून तक आयोजित की जाएगी। 10वीं और 12वीं की परीक्षा एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। 10वीं और 12वीं दोनों की ही परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे से शुरू होकर 12 बजे तक चलेगी। कुछ परीक्षाएं 10:30 से 12:30 तक भी होगी। सीबीएसई टर्म 2 परीक्षा बचे हुए 50 फीसदी सिलेबस के लिए आयोजित की जाएगी। क्वेश्चन पेपर में ऑब्जेक्टिव और सब्जेक्टिव दोनों तरह के सवाल होंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे की होगी।
सीबीएसई टर्म 2 परीक्षा के प्रश्न पत्र में केस-आधारित, स्थिति-आधारित, ओपन-एंडेड शॉर्ट आंसर और दीर्घ उत्तर प्रकार के प्रश्न शामिल होंगे और यह दो घंटे की अवधि के लिए आयोजित किया जाएगा।
10th डेट शीट



12th डेट शीट




कभी भी आ सकता है टर्म 1 का रिजल्ट
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा टर्म 2 की डेटशीट जारी किए जाने के बाद अब छात्रों के टर्म 1 के रिजल्ट का इंतजार कभी भी खत्म हो सकता है। सीबीएसई के 10वीं और 12वीं के छात्रों का रिजल्ट कभी भी ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जारी किया जा सकता है। हालांकि सीबीएसई ने रिजल्ट को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है। टर्म I परीक्षा के बाद किसी भी छात्र को पास, कम्पार्टमेंट या एसेंशियल रिपीट की श्रेणी में नहीं रखा जाएगा। कक्षा 10, 12 का अंतिम रिजल्ट टर्म 2 परीक्षाओं के बाद घोषित किया जाएगा।
भैयाथान ब्रेकिंग : लंबित भुगतान से परेशान मनरेगा के अधिकारियों कर्मचारियों ने जनपद सीईओ को सौपा ज्ञापन..
हिंद स्वराष्ट्र भैयाथान फिरोज अंसारी : मिली जानकारी के अनुसार जनपद पंचायत भैयाथान के मनरेगा के अधिकारियों और कर्मचारियों ने लम्बे समय से वेतन भुगतान न होने के कारण आज जनपद सीईओ को एक ज्ञापन सौपा। लम्बे समय से वेतन भुगतान न होने से मनरेगा के अधिकारियों और कर्मचारियों ने लंबित वेतन भुगतान को लेकर कलेक्टर सूरजपुर को भी ०२/०३/२०२२.को और अपनी अन्य मांगो को लेकर एक ज्ञापन सौपा था और आवश्यक कार्यवाही हेतु निवेदन भी किया था परन्तु आज विगत पांच माह बाद भी इनका वेतन भुगतान नहीं हो पाया और नियमतिकरण करने हेतु कांग्रेस पार्टी के चुनावी घोषणा पत्र २०१८ और मुख्यमंत्री के वादा १४/२/२०१९ के अनुसार वेतन व्रिद्धि रोजगार सहायको का वेतन निर्धारण ग्रेड फिक्सेशन एवं सिविल सेवा १९६६ पंचायत कर्मी नियमावली लागू नहीं करने के सम्बन्ध में छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय आह्वाहन पर सभी मनरेगा के अधिकारी व् कर्मचारी १४ मार्च २०२२ को एक दिवसीय सामूहिक अवकाश पे रहेंगे।

वन विभाग की लापरवाही से गई भालू की जान….देखे वीडियो…
हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर भूषण बघेल – जिले में फिर एक बार फिर कहावत को चरितार्थ करती हुई एक घटना हुई है जी हां बड़ा हुआ तो क्या हुआ जैसे पेड़ खजूर पंछी को छाया नहीं फल लागे अति दूर घटना कुदरगढ़ वन परीक्षेत्र के ग्राम बाक का है जहां वन विभाग की टीम सोती हुई नजर आ रही है। वन परीक्षेत्र में वनरक्षक, बीट प्रभारी, रेंजर शासकीय कर्मचारी वन्यजीवों की रक्षा के लिए नियुक्त पदाधिकारी सिर्फ नाम के अधिकारी हैं। गौर करने का विषय है कि जब ग्रामीणों द्वारा भालू के तार में फंस जाने की सूचना फोन पर दी गई तो अधिकारी समय पर मौके पर क्यों नहीं पहुंचे। जबकि भालू को समय रहते वन विभाग की टीम बचा सकती थी।
घटना की जानकारी होने पर अधिकारी मौके पर समय पर क्यों नहीं पहुंचे?
अगर भालू की समय पर इलाज हो जाती तो शायद वह काल के गाल में समाने से बच जाता। इस घटना से पहले भी कई वन्य जीवो की मृत्यु वन विभाग की लापरवाही के चलते हुई है एक मौत और सही अधिकारियों का क्या होना है? अब देखने वाली बात यह है कि नए वन परीक्षेत्र अधिकारी के आने के बाद जिले में कर्मचारियों के ऊपर कार्यवाही होती है या नहीं या फिर उनका भी हाथ पांव फुलेने लगेगा अपने कर्मचारियों के ऊपर कार्रवाई करने में पहले रेंजर की तरह…
सुरजपुर : शराबी तहसीलदार का कारनामा शराब के नशे में गाय पर चढ़ा दी कार और होटल का भी हाल किया बेहाल….
हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : विगत महीने की 24 तारीख की रात करीब 9 से 10 के दरमियानी शराब के नशे में धुत्त एक तहसीलदार द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए अपनी कार से एक गर्भवती गाय को अपनी चपेट में ले लिया और इसके बाद अनियंत्रित कार द्वारा सड़क किनारे स्थित एक होटल को भी अपनी चपेट में लेकर होटल को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार गर्भवती गाय के दो पैर बुरी तरह से टूट गए जिसका तहसीलदार द्वारा उपचार भी नही करवाया गया। बताया जा रहा हैं की होटल संचालक को हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति तहसीलदार द्वारा कर दी जाती है। आपको बता दें कि इतनी बड़ी दुर्घटना के बावजूद पुलिस द्वारा मामला दर्ज भी नहीं किया जाता है और मामले को दबा दिया जाता है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तहसीलदार अपने मित्रों के साथ अपनी कार से कहीं जा रहे थे इसी दौरान लापरवाहीपूर्वक कार चलाने और उनके नशे में होने के कारण उनकी गाड़ी अनियंत्रित हो जाती है और सड़क पर बैठी गर्भवती गाय को कुचलते हुए सामने अशोक होटल में जा टकराती है इस दुर्घटना में होटल और तहसीलदार की कार बुरी तरह से दुर्घटनाग्रस्त हो जाती हैं। इस दुर्घटना में गर्भवती गाय के दोनों पैर टूट जाते हैं। जिसके बाद होटल संचालक की क्षतिपूर्ति कर दी जाती है, लेकिन बेजुबान गाय को तड़पने के लिए सड़क पर ही छोड़ दिया जाता हैं।
दुर्घटना के बाद मामले को दबाने के लिए दुर्घटनाग्रस्त कार को पुलिस ग्राउंड में ही खड़ी कर दी जाती हैं लेकिन शराबी तहसीलदार के खिलाफ कोई भी कार्यवाही नही की जाती हैं।
जब इस मामले में हमारे द्वारा तहसीलदार का पक्ष जानने जानने का प्रयास किया गया तब तहसीलदार द्वारा एक्सीडेंट की बात को स्वीकार किया गया। उनका कहना था कि कार उनके ड्राइवर द्वारा चलाया जा रहा था और उन्होंने घायल गाय का इलाज करवा दिया हैं….
