Home Blog Page 175

मां को अपशब्द कहने का बदला : बीच बाजार युवक ने दूसरे युवक का काटा गला,, दर्दनाक मौत…

हिंद स्वराष्ट्र रायगढ़ : रायगढ़ में मंगलवार दोपहर एक युवक ने भरे बाजार दूसरे युवक की गर्दन काट दी। आरोपी ने वहीं दुकान में रखे मुर्गा-मटन काटने वाला चाकू उठाया और युवक के गले पर एक के बाद एक कई वार कर दिए। दिनदहाड़े हुई हत्या के चलते लोग और व्यवसायी दहशत में आ गए। वहीं आरोपी खुद को पुलिस के हवाले करने की बात कहता हुआ वहां से भाग निकला और थोड़ी देर बाद थाने में सरेंडर कर दिया। मामला चक्रधर नगर क्षेत्र की है।
जानकारी के मुताबिक, अंबेडकर आवास निवासी कृष्णा सिंह (30) मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे किसी काम से रेलवे लाइन के पास स्थित मटन-मुर्गा बाजार गया था। इसकी जानकारी उसके पड़ोस में रहने वाले नंदकिशोर भुईहर (20) को लगी तो वह भी वहां पहुंच गया। दोनों बंगाल मटन मुर्गी दुकान के पास खड़े थे और उनमें विवाद शुरू हो गया। इसी बीच गुस्से में आकर नंद किशोर ने दुकान में रखा धारदार हथियार उठाया और कृष्णा के गले पर वार कर दिया। जब तक दुकानदार और वहां मौजूद लोग कुछ समझ पाते कृष्णा लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा। यह देखकर आसपास के लोग डर गए। इसके बाद आरोपी वहां से थाने जाने की बात कहकर भाग निकला। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने खून से लथपथ युवक को अस्पताल भिजवाया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके शव को मॉर्च्युरी में रखवा दिया गया है। वहीं आरोपी ने थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया।

मां को अपशब्द कहने का बदला लेने पहुंचा था
होली के दिन आरोपी और कृष्णा में विवाद हुआ था। स्थानीय लोगों का कहना है कि कृष्णा ने उसकी मां को लेकर अपशब्द कहे थे। इसके बाद से नंदकिशोर काफी गुस्से में था। बदला लेने की फिराक में उसे जब कृष्णा के अकेले बाजार में होने का पता चला तो वहां पहुंच कर मार दिया। फिलहाल पुलिस आरोपी नंदकिशोर से पूछताछ कर रही है। वहीं वारदात के बाद अब भी बाजार में दहशत का माहौल है।

जब भाई हो तहसील कार्यालय में ऑपरेटर तो जमीन दलाल के कैसे नही बढ़ेंगे हौसले,,,भाई की मदद से भूमाफिया ने किया सरकारी जमीन पर कब्जा…ग्रामवासियों ने भूमाफिया के खिलाफ खोला मोर्चा….

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर लक्ष्मी नारायण तिवारी : जमीन दलालों के हौसले आजकल इतने बुलंद हो गए हैं कि पहले तो वे बस निजी संपत्तियों को खरीदी बिक्री का खेल खेलते थे, लेकिन अब इनके हौसले इतने ज्यादा बढ़ गए हैं की अब यह सरकारी जमीनों को भी नहीं छोड़ रहे हैं। एक ऐसा ही मामला सामने आया है जहां एक जमीन दलाल द्वारा शासकीय भूमि का पट्टा बनवा लिया गया है।जिसकी जानकारी पटवारी से लेकर किसी आला अधिकारी को भी नहीं है। मामले का खुलासा तब हुआ जब उक्त जमीन के सीमांकन के लिए सीमांकन आदेश पंचायत पहुंचा तब इस मामले को लेकर ग्रामवासियों और पंच –सरपंच द्वारा बैठक की गई। इस बैठक में यह निर्णय लिया गया कि जमीन दलालों के हौसले दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं इनके हौसले को तोड़ना होगा और इनके खिलाफ मोर्चा निकालना होगा।

https://youtu.be/wlgNNXK7jPA
दरअसल मामला लुण्ड्रा ब्लॉक के ग्राम पंचायत लमगांव का है जहां ग्राम पंचायत स्थित भूमि खसरा नंबर 3/15 व 2/15 जो की शासकीय भूमि है उस पर अन्यंत्र किसी ग्राम के एक व्यक्ति जहूर अली आत्मज रमजान मियां के द्वारा फर्जी कागज बनवा कर अतिक्रमण कर पट्टा बनवा लिया गया, जिसके बाद जमीन के सीमांकन के लिए सीमांकन के आदेश ग्राम पंचायत पहुंचने पर ग्रामवासीयों द्वारा उक्त व्यक्ति के खिलाफ मोर्चा खोल दिया जाता है और सभी ग्रामीण एकत्रित होकर कलेक्टर सरगुजा के समक्ष अपनी फरियाद लेकर पहुंचते हैं और सरकारी जमीन को बचाने की मांग करते हैं।

ग्रामवासियों ने सरकारी जमीन को धोखे से हथियाने वाले जमीन दलाल के खिलाफ कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

ग्रामवासियों का कहना है कि उक्त जमीन सरकारी है और इस पर पिछले कई वर्षों से ग्राम पंचायत के द्वारा अनेक कार्य करवाए गए हैं। इस जमीन को पंचवाटीका के रूप मे विकसित किया गया है साथ ही साथ दिसंबर 2021 में यहां पर मनरेगा के तहत तालाब निर्माण का कार्य भी करवाया गया है। ऐसे में सरकारी जमीन का पट्टा बन जाना कई सवाल खड़े करता है। ग्राम वासियों का आरोप है कि जहूर अली एक जमीन दलाल है इसके द्वारा पहले भी कई जगहों पर फर्जी तरीके से अतिक्रमण किया जा चुका है। ग्राम वासियों का कहना है कि जहूर अली का भाई तहसील कार्यालय में ऑपरेटर के पद पर पदस्थ है जिसके कारण दोनों भाई मिलकर जमीन दलाली का कार्य करते हैं और सरकारी जमीन पर अवैध अतिक्रमण करते हैं।
इस घटना के बाद ग्रामीणों में काफी आक्रोश व्याप्त हो चुका है। ग्रामवासियों ने कलेक्टर सरगुजा को ज्ञापन सौप कर सरकारी जमीन में फर्जी तरीके से बने पट्टे को निरस्त करवाने और जमीन दलाल जहूर अली पर दंडात्मक कार्यवाही की मांग की है।

अम्बिकापुर : अगर आप भी लेते हैं मिश्रा स्वीट्स से पनीर तो हो जाइए सावधान…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा लिए गए नमूना जांच में अम्बिकापुर के रेस्टोरेंट मिश्रा स्वीट्स के खाद्य सामग्री अवमानक स्तर का पाया गया। अनुविभागीय दंडाधिकारी एवं अभिहित अधिकारी प्रदीप साहू ने बताया कि 3 अप्रैल 2022 को अम्बिकापुर के भारत माता चौक स्थित मिश्रा स्वीट्स से पनीर का नमूना खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री विनोद कुमार गुप्ता के द्वारा लिया गया। राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला रायपूर को नमूना जांच हेतु भेजा गया था। केंद्रीय प्रयोगशाला से अंतिम जांच हेतु अपील फार्म संबंधित संस्थानों को  जारी किया गया है। प्रतिष्ठानों के द्वारा अपील फॉर्म नहीं भरने की स्थिति में वर्तमान जांच रिपोर्ट के आधार पर न्यायालय में प्रकरण दर्ज किया जाएगा। अपील फार्म जमा करने की स्थिति में केंद्रीय खाद्य प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के निर्देशानुसार खाद्य सामग्री बेचने वाले प्रतिष्ठानों से खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा लगातार नमूना जांच की कार्यवाही की जा रही है।

निजी स्कूलों द्वारा मनमानी फीस लेने पर रोक लगाने राज्य शासन ने जारी किए सभी कलेक्टरों को निर्देश…

हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : छत्तीसगढ़ में संचालित किए जा रहे निजी स्कूलों के द्वारा ली जा रही मनमानी फीस पर कड़ाई से रोक लगाने के लिए राज्य शासन द्वारा राज्य के सभी कलेक्टरों को जिला स्तरीय फीस विनियमन समितियों का गठन करने और छत्तीसगढ़ अशासकीय विद्यालय फीस विनियमन अधिनियम-2020 के प्रावधानों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा डॉ. आलोक शुक्ला ने कलेक्टरों से कहा है कि वे अपने जिले के सभी निजी स्कूलों के फीस के संबंध में जानकारी प्राप्त करके अधिनियम के प्रावधानों के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही करें, जिससे निजी विद्यालयों द्वारा अनियंत्रित तरीके से फीस न बढ़ाई जाए एवं पालकों को कठिनाई का सामना न करना पड़े। कलेक्टरों को संदर्भित पत्रों के साथ अधिनियम तथा अधिनियम के अंतर्गत बनाए गए अधिनियमों की छायाप्रति भी भेजी है।
प्रमुख सचिव डॉ. शुक्ला ने कलेक्टरों को जारी पत्र में कहा गया है कि विभिन्न स्रोतों से ऐसी जानकारी मिली है कि अशासकीय विद्यालयों द्वारा अधिनियम के प्रावधानों का पालन किए बिना अपनी फीस में असाधारण रूप से वृद्धि की गई है, जिसके कारण पालकों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जिला कलेक्टरों को अधिनियम की धारा-10 की उपधारा-8 की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए कहा है कि इसमें यह प्रावधान है कि विद्यालय फीस समिति द्वारा एक बार में अधिकतम 8 प्रतिशत की वृद्धि की जा सकती है।
इससे अधिक फीस की वृद्धि करने के लिए विद्यालय फीस समिति को अपने प्रस्ताव जिला फीस समिति के समक्ष प्रस्तुत करना होगा। जिला स्तर पर फीस विनियमन समिति द्वारा इस प्रस्ताव पर युक्ति-युक्त निर्णय लिया जाएगा। अधिनियम की धारा-13 के तहत विद्यालय फीस समिति के विरूद्ध अपील सुनने का अधिकार जिला समिति को है। अधिनियम की धारा-4 के अनुसार जिला फीस समिति के अध्यक्ष जिला कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी सचिव है। निजी स्कूलों द्वारा अनियंत्रित तरीके से बढ़ाई फीस को विनियमित करने के लिए जिला कलेक्टरों को अधिनियम में पर्याप्त अधिकार प्राप्त है।

प्लाईवुड दुकान में लगी भीषण आग,, 1 महिला की आग में झुलसने से मौत…..

हिंद स्वराष्ट्र जशपुरनगर: जिले के कुनकुरी क्षेत्र से एक बड़ी खबर आ रही है। यहां संचालित पूजा प्लाईवुड दुकान में देर रात आग लग गई आग लगने का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। दुकान में भारी मात्रा में प्लाईवुड होने के कारण आग तेजी से फैल गई। आग पर काबू पा लिया गया है। दूसरी ओर आग झुलसकर एक महिला के मौत की खबर मिल रही है। हालांकि इसकी अधिकृत पुष्टि नहीं हुई है। इस संबंध में मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कुनकुरी के बाजार डांड में स्थित इस प्रतिष्ठान के संचालक शिवा कुमार बंग है। दुकान की दूसरी मंजिल में तड़के लगभग तीन बजे के बीच भीषण आग लगी। आग लगने की सूचना तत्काल पुलिस और दमकल को दी गई। इस पर चार दमकल वाहन मौके पर पहुंची। तब तक दुकान आग से बुरी तरह लिपट चुकी थी। स्थानीय लोगों के अनुसार आग की चपेट में आने से एक महिला जिंदा जल गई। लेकिन पुलिस प्रशासन ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।

धरमपुर काली मंदिर मूर्ति स्थापना कार्यक्रम मे शामिल हुए पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा…

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर भूषण बघेल : भैयाथान विकासखण्ड के ग्राम पंचायत धरमपुर नवीन निर्माण सार्वजनिक काली मंदिर मे भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा जी मंदिर उद्घाटन मूर्ति स्थापना कार्यक्रम मे शामिल होकर उपस्थित हुए एवं सभी भाजपा कार्यकर्ता के साथ पुजन हवन की व सभी को रामनवमी की बधाई दी तथा मंदिर मे अपना सहयोग प्रदान कीए और मंदिर के मुख्य पुजारी भवसागर पंडा को बधाई दिए और बोले बहुत अच्छा मंदिर बना है इसी प्रकार हम सभी ग्राम वासियों को भगवान की भक्ति पुजा पाठ करना चाहिए। मंदिर उदघाटन समारोह मे उपस्थित मंडल महामंत्री रमेश गुप्ता, लक्ष्मण पैकरा, सरवन मानिकपुरी,सरपंच दसरथ पैकरा, उपसरपंच लखन मानिकपुरी, भोला बाबा, कृष्णा पैकरा ,युवा मोर्चा जिला मिडिया प्रभारी राजेंद्र पाटले, अ.जा.मोर्चा महामंत्री संजय पाटले, मुखदेव पैकरा, राम अवतार ,विजय पैकरा, नितेश गुप्ता, जवाहर लाल सहित सभी ग्राम वासी भक्त जन उपस्थित थे।

अगर आप भी विद्युत विभाग से संबंधित किसी भी समस्या से है परेशान तो 5 अप्रैल से 11 अप्रैल तक शुरू होने जा रहा हैं विधुत विभाग जन समस्या समाधान चौपाल…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : सरगुजा कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के निर्देश पर विद्युत विभाग से संबंधित विभिन्न समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए केंद्रवार ग्रामवार विद्युत विभाग जन समस्या समाधान चौपाल का आयोजन किया जा रहा है जिसके तहत विद्युत विभाग से संबंधित समस्याओं का त्वरित निराकरण करने की कोशिश की जाएगी यह चौपाल केन्द्रवार ग्रामवार 5 अप्रैल से 11 अप्रैल तक अलग-अलग गांव में आयोजित की जाएगी जिसके तहत अम्बिकापुर ग्रामीण क्षेत्रो में 5 अप्रैल को दरिमा 6 अप्रैल को करजी 7 अप्रैल को नवानगर 8 अप्रैल को भिट्टीकला 9 अप्रैल को केशवपुर 10 अप्रैल को कंचनपुर जन समस्या समाधान चौपाल लगाया जाएगा।

उसी तरह लखनपुर मैं 5 अप्रैल कुन्नी 6 अप्रैल लटोरी 7 अप्रैल बेलखरिखा 8 अप्रैल लहपटरा 9 अप्रैल चांदो 10 अप्रैल लोसगी 11 अप्रैल पटकुरा

उदयपुर में 5 अप्रैल कल का 6 अप्रैल डांड़गांव 7 अप्रैल सानीबर्रा 8 अप्रैल पुटा 9 अप्रैल लक्ष्मणगढ़ 10 अप्रैल खरसुरा 11 अप्रैल महेशपुर

बतौली में 5 अप्रैल महेशपुर 6 अप्रैल घुटरापारा 7 अप्रैल मांजा 8 अप्रैल मंगारी 9 अप्रैल सरस्वतीपुर 10 अप्रैल सलेयाडीह 11 अप्रैल खड़धोवा

लुंड्रा मे 5 अप्रैल कर्रा 6 अप्रैल नागम 7 अप्रैल पटोरा 8 अप्रैल अगासी 9 अप्रैल रघुनाथपुर 10 अप्रैल कुन्दीकला 11 अप्रैल उरदरा

सीतापुर में 5 अप्रैल प्रतापगढ़ 6 अप्रैल मगरैलगढ़ 7 अप्रैल गेरसा 8 अप्रैल ढोंढागांव 9 अप्रैल पेटला 10 अप्रैल रायकेरा

मैनपाट में 5 अप्रैल नर्मदापुर 6 अप्रैल बंदना 7 अप्रैल कमलेश्वरपुर 8 अप्रैल खडगांव 9 अप्रैल राजापुर 10 अप्रैल बिसरपानी 11 अप्रैल पैगा

में सुबह 10:00 से शाम 4:00 बजे तक विद्युत विभाग जन समस्या समाधान चौपाल लगाया जाएगा।

वाड्रफनगर से 3 किमी दूरी पर हुई ट्रक और कार में भिंड़त, तीन लोग को लगी गंभीर चोट…

हिंद स्वराष्ट्र वाड्रफनगर : बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर से करीब 3 किलोमीटर दूरी में हुई एक सड़क हादसे में ट्रक और कार में भिंड़त हो गई है। घायल तीनों युवक वाड्रफनगर के रहने वाले हैं घायलों में शुभम कुशवाहा, नीलेश कुशवाहा, दो अन्य लोग थे। घटना की सूचना मिलने पर घटनास्थल पर बसंतपुर थाना प्रभारी राजकुमार लहरे अपनी टीम के साथ पहुंचे और एंबुलेंस से सभी घायलों को हॉस्पिटल भिजवाया। ट्रक वाहन क्रमांक CG15 DH 6238,, मारुति बरेज्जा कार वाहन क्रमांक CG15 DD6758 थी।

पटवारी की मनमानी नामांतरण के नाम पर मांगा 1 लाख घूस,, 3 साल से मामला था लंबित हिंद स्वराष्ट्र के दखल के बाद तहसीलदार ने मांगा 3 दिन का समय…..

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर फिरोज अंसारी : जिला सूरजपुर के भैयाथान ब्लॉक के हल्का नंबर 13 के पटवारी राम आधार यादव अपने पद का दुरुपयोग करते हुए गुंडागर्दी पर उतर आया है। किसी भी काम के लिए मोटी रकम लेकर काम करने के आदी इस पटवारी की शिकायत आए दिन आती रहती हैं। इस पटवारी पर तहसीलदार भी इतने मेहरबान है कि इनकी शिकायत आने पर इनका ही समर्थन करने लगते हैं और इस पटवारी का बीच बचाओ करते हैं ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां न्यायालय तहसीलदार तहसील भैयाथान जिला सूरजपुर द्वारा 3.1.2020 को जारी अपने एक आदेश में वसीयतकर्ता रोहिणी कुंवर दुबे द्वारा लिखित वसीयत पत्र दिनांक 12. 06.1989 अनुसार वाद भूमि को वसीयतग्रहिता संजय कुमार दुबे आ. हरिशंकर दुबे जाति ब्राह्मण का नाम राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज कर रिकॉर्ड को दुरुस्त किए जाने हेतु आवेदन पारित किया तथा पटवारी को रिकॉर्ड दुरुस्त कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का आदेश जारी किया। लेकिन अपनी आदत से मजबूर पटवारी रामाधार यादव द्वारा अपने पद का दुरुपयोग करते हुए तत्कालीन तहसीलदार भैयाथान के द्वारा पैसों की लेनदेन कर मामले को आवेदक के पक्ष में करने का आरोप लगाते हुए आवेदक संजय दुबे से अभद्रता करने व गाली गलौज करते हुए पैसों की मांग करने लगा। पटवारी द्वारा प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के एवज में ₹100000 की मांग की गई ₹100000 ना मिलने पर उसके द्वारा 3 साल बीत जाने के बावजूद प्रतिवेदन प्रस्तुत नहीं किया गया है साथ ही साथ आवेदक के साथ हमेशा इस मामले को लेकर बदतमीजी की जाती है।

पटवारी की हरकतों से तंग आकर पीड़ित पक्ष ने तहसीलदार और थाने में की थी शिकायत

पटवारी की हरकतों से तंग आकर पीड़ित पक्ष द्वारा तहसीलदार भैयाथान और थाने में भी शिकायत की गई किंतु उन्हें आज पर्यंत उनसे कोई सहायता नहीं मिल पाई।

हिंद स्वराष्ट्र के दखल के बाद तहसीलदार ने मांगा 3 दिन का समय

जब इस मामले की सूचना हिंद स्वराष्ट्र समाचार पत्र को लगी तब हमने पटवारी और तहसीलदार से मामले की जानकारी लेनी चाही जिस पर पटवारी रामाधार यादव द्वारा कुछ भी कहने से इंकार कर दिया गया और कहा गया कि हमने सारी जानकारी तहसीलदार को दे दी है जब इस मामले को लेकर तहसीलदार भैयाथान से बात की गई तब तहसीलदार द्वारा 3 दिन के भीतर मामले का निपटान करने की बात कही गई हैं। सोचने की बात यह है कि जिस मामले को 3 वर्षों से दबाकर रखा गया था उस मामले का निपटारा करने के लिए तहसीलदार को केवल 3 दिन का समय चाहिए तो उनके द्वारा इस मामले को 3 वर्षों से दबाकर आवेदक पक्ष को परेशान क्यों किया जा रहा था?अगर मामला 3 दिन में निपटाने योग्य है तो ऐसी स्थिति में आवेदक को इतना परेशान क्यों किया गया और उनको हुई परेशानी का भुगतान कौन करेगा???

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार 3 युवकों को मारी ठोकर,, मौके पर ही दर्दनाक मौत..

हिंद स्वराष्ट्र रायगढ़ : रायगढ़ में रविवार दोपहर सड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौत हो गई। तीनों युवक एक ही बाइक पर घर जा रहे थे। इस दौरान ट्रक ने उन्हें सामने से टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। वहीं तीनों युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। मामला बरमकेला थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, दोपहर करीब 12 बजे बरमकेला थाना प्रभारी एलपी पटेल को सूचना मिली कि सारंगढ़-बरमकेला मार्ग पर कोनी मोड़ के पास जंगल में एक ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी है। हादसे में तीनों युवक बुरी तरह से घायल हो गए हैं। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची तो एक्सीटेंड करने वाला ट्रक वहीं खड़ा था। हालांकि चालक भाग निकला था।

पुलिस ने तीनों युवकों को CHC बरमकेला पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।मृतकों की पहचान सारंगढ़ के माल्दा निवासी नीलांबर बरिहा (26) पुत्र बोधीराम बरिहा, दीनबंधु बरिहा (30) पुत्र डोकरा बरिहा और सराईपाली निवासी चंद्रसेन चौहान (35) पुत्र स्वर्गीय श्याम चौहान के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि तीनों युवक बरमकेला से अपने घर माल्दा जा रहे थे।

कार में जिंदा जला महिला डॉक्टर का परिवार,,,सभी की हालत गंभीर,, पति और दो बच्चों के साथ महिला डॉक्टर भी थी सवार….

हिंद स्वराष्ट्र जशपुर : जशपुर में रविवार दोपहर एक महिला डॉक्टर अपने परिवार सहित बड़े हादसे का शिकार हो गई। पिकअप से टक्कर के बाद उनकी कार में आग लग गई और सभी लोग उसकी चपेट में आकर जिंदा जल गए। सभी कार सवारों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि महिला डॉक्टर अपने पति व बच्चों के साथ जांजगीर से जशपुर ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए जा रही थीं।
जानकारी के मुताबिक, डॉक्टर विजय लक्ष्मी चंद्रा अपने पति सरोज चंद्रा और दो बच्चों के साथ जांजगीर से जशपुर के लोखंडी ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए कार से जा रही थीं। कार उनके पति सरोज चंद्रा चला रहे थे। सरोज जिंदल में प्रोफेसर हैं। अभी वे तुमला क्षेत्र के चट्टीडाड के सिलपहरी घाट के पास स्टेट हाईवे पर पहुंचे थे कि सामने से आ रही पिकअप से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कार पलट गई और उसमें आग लग गई।

हादसा होते देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कार सवारों को बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। इस बीच सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई और 108 की सहायता से सबको स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि डॉक्टर का परिवार बुरी तरह से झुलस गया है और सबकी हालत नाजुक है। वहीं पिकअप चालक का भी पैर टूट गया है। हादसे के बाद कार जलकर खाक हो गई।

बताया जा रहा है कि स्टेट हाईवे पर कोतबा-लावाकेरा सड़क मार्ग का निर्माण कार्य चल रहा है। यहां PWD ठेकेदार के माध्यम से काम करा रही है। आरोप है कि सड़क बनाने में कई खामियों के चलते बार-बार हादसे हो रहे हैं। सड़क के एक साइड में गिट्‌टी का ढेर रख दिया गया है। ऐसे में दोनों ओर से गाड़ियां आती हैं तो चालक साइड नहीं दे पाते हैं। हमेशा धूल का गुबार छाया रहता है। यहां तक कि सड़क निर्माण कार्य को लेकर कोई सूचना बोर्ड भी नहीं लगाया गया है।

आंगनबाड़ी भवन हुआ जर्जर कभी भी हो सकती है बड़ी दुर्घटना प्रशासन सो रहा कुंभकरण की नींद….

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर फिरोज अंसारी : जिले के दूरदराज क्षेत्र विकासखंड ओडागी ग्राम पंचायत मसंकी का आंगनवाड़ी भवन इतना बुरी तरह से जर्जर हो चुका है कि कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है आंगनवाड़ी सहायिका के द्वारा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के द्वारा और ग्रामीणों के द्वारा कई बार सरपंच के माध्यम से जिला प्रशासन को अवगत कराया गया है लेकिन फिर भी नाही ग्राम पंचायत के सरपंच का और ना ही जिले के अधिकारियों का इस ओर ध्यान है।

यह आंगनवाड़ी इतनी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त है कि ऊपर के जितने भी पिलर हैं यहां तक कि छत भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त है और तो और आंगनवाड़ी के आसपास काफी गड्ढा है जिससे कभी भी कोई हादसा हो सकता है। गांव वालों से जब बातचीत हुई तो पता चला कि इन्होंने कई बार सरपंच और संबंधित अधिकारियों को इसके बारे में मौखिक रूप से जानकारी भी दी गई है उसके बावजूद प्रशासन सो रहा है कुंभकरण की नींद।

भूमाफियाओं के खिलाफ जिला प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी,ग्राम श्रीगढ में एक पोकलेन मशीन जप्त, भूस्वामी पर भी कार्यवाही…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : भूमाफियाओं पर नकेल कसने के लिये भूमाफियाओं के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी हैं इसी क्रम में आज शहर से लगे ग्राम श्रीगढ़ में पहाड़ों के अवैध खनन करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही राजस्व व खनिज विभाग के द्वारा शुरू कर दी गई। जिसके तहत अवैध खनन में लगे एक पोकलेन मशीन को जप्त कर लिया गया है।
इस बारे में नायब तहसीलदार किशोर कुमार वर्मा ने बताया कि आज उन्हें पहाड़ की अवैध उत्खनन की शिकायत मिली जिसके तहत कलेक्टर महोदय के निर्देश पर श्रीगढ के पटेल पारा में राजस्व व खनिज विभाग की टीम ने छापा मारा । मौके पर पाया गया है कि जमीन स्वामी के द्वारा पहाड़ की लंबी कटाई कर काफी मात्रा में मिट्टी मुरम एकत्रित किया गया है। उन्होंने बताया है कि पोकलेन मशीन चालक मशीन लेकर भागने के फिराक में था जिसे पकड़ कर जप्त कर लिया गया है। मशीन आपरेटर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

नायब तहसीलदार किशोर कुमार वर्मा ने बताया कि जमीन किसी मेहंदी नाम के व्यक्ति के द्वारा हाल में ही खरीदा गया है उसके विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ने बताया कि मौके पर कटे हुए वृक्षों के अवशेष भी पाए गए हैं इसकी भी जांच चल रही है। नायब तहसीलदार किशोर कुमार वर्मा ने उक्त भूमि की खरीदी बिक्री को संदिग्ध रूप से देखते हुए इसकी जांच की करने की भी बात कही है।

सूरजपुर : प्लेसमेन्ट कैम्प का आयोजन 07 अप्रैल को

सुरजपुर जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र सूरजपुर के द्वारा 07 अप्रैल 2022 को समय 10ः30 बजे से 2ः00 बजे तक कार्यालय परिसर में प्लेसमेण्ट कैम्प का आयोजन किया गया है। उक्त शिविर में निजी क्षेत्र के नियोजक स्वतंत्र माईक्रोफाईनेन्स प्राइवेट लिमिटेड सूरजपुर (छ0ग0) के द्वारा फिल्ड ऑफिसर के 25 पद शैक्षणिक योग्यता 12 वीं उत्तीर्ण होना चाहिए। उक्त पद के लिए पुरूष आवेदक ही पात्र होंगे। अतः इच्छुक ऐसे आवेदक जो उपरोक्त योग्यता रखते हैं वे अपने साथ शैक्षणिक योग्यता की अंक सूची निवास, जाति, रोजगार कार्यालय का पंजीयन कार्ड एवं आधार कार्ड, पेन कार्ड एवं ड्राइविंग लाइसेंस आदि की मूल प्रति एवं पासपोर्ट साईज की दो फोटो के साथ उक्त तिथि को शिविर में उपस्थित होकर अवसर का लाभ उठा सकते है।

कोरबा जिले के तिलकेजा एवं सोनपुरी ग्राम प्रतिबंधित क्षेत्र हुए घोषित

कोरबा राज्य सरकार ने प्रदत्त शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए कोरबा जिले के ग्राम सोनपुरी, पटवारी हल्का नं. 07 के कम्पार्मेंट नं. 699 , टोपाज शीट जी के रकबा 1225 वर्गमीटर क्षेत्र तथा ग्राम तिलकेजा, पटवारी हल्का नं. 18 स्थित खसरा नं. 1455/2, रकबा 1500 वर्गमीटर क्षेत्र के इंडियन आयल कार्पोरेशन लिमिटेड के प्रयोजनों के लिए प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित कर दिया है। जारी अधिसूचना के अनुसार प्रतिबंधित स्थानों के संबंध में जानकारी देना, उसका विनाश करना, बाधा पहुंचाना या उसमें हस्तक्षेप करना पूरी तरह से प्रतिबंधित होगा।

मुख्यमंत्री बस्तरवासियों को आज देंगे 104 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

बस्तर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल शनिवार दो अप्रैल को बस्तर प्रवास के दौरान बस्तरवासियों को 104 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात देंगे। वे नगर पंचायत बस्तर के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में आयोजित सिरहा-गुनिया सम्मेलन में 70 करोड़ रुपए के 17 कार्यों का करेंगे लोकार्पण और लगभग 34 करोड़ 33 लाख रुपए के विकास कार्यों का करेंगे भूमिपूजन करेंगे। इसके साथ ही बस्तर नगर पंचायत क्षेत्र के 11 हितग्राहियों को व्यक्तिगत वन अधिकार पत्र प्रदान करेंगे तथा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत यहां 151 नवविवाहित जोड़ों आर्शीवाद प्रदान करेंगे।
    मुख्यमंत्री श्री बघेल यहां लगभग 3 करोड़ 4 लाख रुपए की लागत से कचनार से चोलनार तक निर्मित 4.9 किलोमीटर लंबी सड़क, लगभग 2 करोड़ 18 लाख रुपए की लागत से पाहुरबेल से उड़ियापाल तक निर्मित 4.5 किलोमीटर लंबी सड़क, लगभग 2 करोड़ 63 लाख रुपए की लागत से मंगनार से तोंगकोेंगेरा तक डामरीकृत 4 किलोमीटर लंबी सड़क, लगभग 2 करोड़ 22 लाख रुपए की गुड़िया से कालागुड़ा तक निर्मित 6.2 किलोमीटर लंबी सड़क, लगभग 2 करोड़ 18 लाख रुपए की लागत से नगरनार से नदीबोड़ना तक निर्मित 5 किलोमीटर लंबी सड़क, लगभग 1 करोड़ 67 लाख रुपए की लागत से रायकोट से सोढ़ीपारा तक निर्मित 4.5 किलोमीटर लंबी सड़क, एक करोड़ 4 लाख रुपए की लागत से नानगुर मे निर्मित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भवन, 55 लाख रुपए की लागत से घाट धनोरा मे निर्मित शासकीय हाईस्कूल भवनका लोकार्पण करेंगे।
मुख्यमंत्री कार्यक्रम में 55 लाख रुपए की लागत से बाबू सेमरा मे निर्मित शासकीय हाईस्कूल भवन, एक करोड़ 67 लाख रुपए की लागत से कोलचूर से घाट कवाली तक निर्मित 5.5 किलोमीटर लंबी सड़क, 5 करोड़ 37 लाख रुपए की लागत से नारायणपाल से कोरमेल तक निर्मित 13.5 किलोमीटर लंबी सड़क, एक करोड़ 56 लाख रुपए की लागत से बागमोहलई से राजा डोंगरी तक निर्मित 4.1 किलोमीटर लंबी सड़क, 20 करोड़ 67 लाख रुपए की लागत से डिलमिली से पखनार तक निर्मित 20.8 किलोमीटर लंबी सड़क के साथ ही 2 करोड़ 49 लाख रुपए की लागत के बस्तर विश्वविद्यालय में निर्मित ट्रांजिस्ट हॉस्टल व माता रुक्मणी सेवा संस्थान में एक करोड़ 29 लाख रुपए की लागत से निर्मित हॉस्टल, 5 करोड़ 81 लाख रुपए की लागत से फरसागुड़ा से पखना कोंगेरा तक निर्मित 21 किलोमीटर लंबी सड़क, 15 करोड़ 10 लाख रुपए की लागत से बस्तर से कुम्हली तक निर्मित 23.28 किलोमीटर लंबी सड़क का लोकार्पण करेंगे।
    मुख्यमंत्री कार्यक्रम में जिन कार्यो का भूमिपूजन करेंगे, उनमें 2 करोड़ 10 लाख रुपए की लागत केे जैतगिरी से डुरकाबेड़ा तक 4 किलोमीटर लंबी सड़क, एक करोड़ 60 लाख रुपए की लागत से सोनपुर से बनियागांव तक 3 किलोमीटर लंबी सड़क, 2 करोड़ 33 लाख रुपए की लागत के बस्तर विश्वविद्यालय के अतिथि भवन, 5 करोड़ 47 लाख रुपए की लागत के सोरगांव से जामगांव तक 5.5 किलोमीटर लंबी सड़क, एक करोड़ 97 लाख रुपए की लागत के टेमरा से पुरुषपाल तक 1.7 किलोमीटर लंबी सड़क, 2 करोड़ 99 लाख रुपए की लागत के बोदरा से चोंडीघाट तक 4 किलोमीटर लंबी सड़क शामिल है।
मुख्यमंत्री कार्यक्रम में 2 करोड़ 47 लाख रुपए की लागत के बागमोहलई से जामगुड़ा तक 2.5 किलोमीटर लंबी सड़क, 5 करोड़ 13 लाख रुपए की लागत के बुड़गीभाटा से चीतापुर तक 7 किलोमीटर लंबी सड़क, 4 करोड़ 59 लाख रुपए की लागत के मंडवा से ढोढरेपाल तक 5 किलोमीटर लंबी सड़क, 3 करोड़ 44 लाख रुपए की लागत के किलेपाल में नवीन आईटीआई भवन, एक करोड़ 65 लाख रुपए की लागत के कोलेंग से ओड़ीसा सीमा तक 8.6 किलोमीटर लंबी सड़क, 25  लाख रुपए की लागत के बेड़ा उमरगांव के कृषक प्रशिक्षण भवन, 15 लाख रुपए की लागत के कुम्हारपारा जगदलपुर के यूनानी औषधालय व 15 लाख रुपए की लागत के साकेत कॉलोनी जगदलपुर के होम्योपैथिक औषधालय का भूमिपूजन करेंगे।

हाथियों की आमद से ग्रामीण दहशतजदा…महुआ बीनने ग्रामीण जाते है जंगल…

हिंद स्वराष्ट्र बिहारपुर फिरोज अंसारी : ओड़गी ब्लाक के बिहारपुर क्षेत्र में दो हाथियों का दल के आमद से ग्रामीण दहशत जदा है तो वही जंगल में आग लगने से वन्यजीव परेशान होकर आबादी क्षेत्र में पहुच रहे.प्राप्त जानकारी के अनुसार इन दिनों जगलो में कई जगहों पर आग लगी हुई है. जिसे बुझाने में विभाग नाकामयाब है जिससे जंगल के वन्यजीव आबादी को ओर रुख कर रहे तो वही ग्रामीण महुआ संग्रहित करने में लगे हुए है बड़ी संख्या में ग्रामीण तड़के जंगल की ओर निकल जाते है महुआ बीनने और शाम को वापस घर पहुचे है अब हाथियों की आमद से महुआ बीनने वाले ग्रामीणों की जान आफत बनी आई है. क्षेत्र में दो हाथियों का दल अलग अलग स्थानों पर विचरण कर रहा. एक हाथियों के दल में 9 हाथी जो कोरिया सीमा से लगे भुंडा गांव के समीप मौजूद है जिससे ग्रामीण दहशतजदा है तो वही दूसरे में 5 हाथी छतरंग के आसपास विचरण कर रहे. बहरहाल हाथियों ने अभी तक किसी प्रकार की क्षति नही पहुचाई है लेकिन उनकी मौजूदगी से ही महुआ बीनने वाले ग्रामीणों की जान आफत में जरूर बनी हुई है. वन अमला और गुरु घासीदास के कर्मचारी फिलहाल नजर बनाए रखे है और कर ही क्या सकते है. जो भी करना है हाथियों को ही करना है.फिलहाल ग्रामीण चिंतित और परेशान है एक तो जंगल मे आग लगी हुई है ऊपर से हाथियों का आना. तो वही ग्रामीणों का आय का जरिया बना महुआ कैसे बिनेगे. गौरतलब है की ग्रामीणों का मुख्य आय का जरिया बना महुआ बीनने ग्रामीण सुबह होते ही जंगल मे चले जाते है अब हाथियों की आमद से उनके आय पर क्षति पहुच रही है.

एक सप्ताह से बिहारपुर के चौका पारा में ट्रांसफॉर्मर पड़ा हुआ है खराब,, अंधेरे में जीने के लिए मजबूर हैं ग्रामीण…

हिंद स्वराष्ट्र बिहारपुर फिरोज अंसारी : सूरजपुर जिले के दूरस्थ क्षेत्र चांदनी बिहार पुर के चौका पारा में 1 सप्ताह से बिजली ट्रांसफार्मर खराब पड़ा हुआ है लेकिन विद्युत विभाग द्वारा नहीं दिया जा रहा है ध्यान अंधेरे में रहने के लिए मजबूर हैं पंडो जनजाति के ग्रामीण आपको बता दें कि चांदनी क्षेत्र के बिहार पुर के चौका पारा एक ऐसा बस्ती है जो पहाड़ों से सटा हुआ है और चारों ओर से जंगल है और उसी बस्ती में राष्ट्रपति के कहे जाने वाले दत्तक पुत्र पंडों जनजाति के लोगों की संख्या लगभग 50 से 60 घर है जहां विद्युत विभाग का बिजली का ट्रांसफार्मा 1 सप्ताह से खराब पड़ा हुआ है जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि पहाड़ी इलाका होने के नाते जंगली जानवरों का आना जाना रात में चालू हो जाता है और गर्मी भी काफी बढ़ गई है क्योंकि जंगल में आए दिन से आग लगी हुई है इस कारण गर्मी काफी बढ़ गई है और जंगली जानवरों का आना-जाना भी बस्ती तरफ हो गया है इस कारण वहां के ग्रामीणों को बिजली न होने के कारण मुश्किलें बढ़ गई है और चौका पारा के ग्रामीणों ने बताया कि बिजली विभाग के अधिकारियों को 1 सप्ताह से आवेदन दिया गया है कि चौका पारा मैं नया ट्रांसफार्मर लगाया जाए लेकिन बिजली विभाग के अधिकारी कर्मचारी अभी तक नया ट्रांसफार्मा लगाना उचित नहीं समझे इस कारण वहां के ग्रामीणों का जीना हो गया हराम और ग्रामीण ने यह भी कहा कि अगर तत्काल विद्युत विभाग के द्वारा नया ट्रांसफार्मा नहीं लगाया गया तो अब उच्च आंदोलन भी किया जाएगा उसका जवाब दार विद्युत विभाग ही होगा आगे देखना यह है कि क्या विद्युत विभाग नया ट्रांसफार्मर लगाती है या नहीं।

मां गढ़वतिया के दरबार में बढ़ रही भक्तों की भीड़ लेकिन सुविधाओं की खल रही कमी … दूर दराज से भक्त पहुंचते हैं पहाड़ पर स्थित मां के दर्शन,, मंदिर में न बिजली व न पानी की व्यवस्था…..

हिंद स्वराष्ट्र बिहारपुर फिरोज अंसारी : जिले के दूरस्थ क्षेत्र चांदनी – बिहारपुर के महुली गांव में स्थित गढवतिया मां दुर्गा का मंदिर सुविधाओं के अभाव में जीर्णशीर्ण है। यहां नवरात्र के समय दर्शन करने के लिए उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़ समेत विभिन्न जगहों से लोग पहुंचते हैं। इसके बाद भी पहाड़ पर स्थित मां के दरबार तक जाने के लिए रास्ता तक नहीं बनाया गया है। ग्रामीणों ने खुद ही पहल कर कुछ दूरी तक सीढ़ियां बनाई, लेकिन वह नाकाफी साबित हो रही हैं। इस संबंध में ग्रामीणों ने कई बार प्रशासन से शिकायत भी की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। मां के दर्शन को आने वालेभक्तों की संख्या भले ही निरंतर बढ़ रही हो, लेकिन सुविधाओं की कमी लगातार बनी हुई है। सूरजपुर जिला मुख्यालय से 125 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम महुली के गढ़ वतिया पहाड़ पर मां अष्टभुजी का दरबार है। यहां बहुत पहले से भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं और चैत्र व शारदीय नवरात्र में यहां मेले का आयोजन भी किया जाता है। लेकिन सुविधाओं के अभाव में भक्त परेशान हो रहे हैं। यहां न तो बिजली है और न ही पानी की व्यवस्था है। यहां तक की मां के धाम तक पहुंचने के लिए रास्ता भी नहीं बना हुआ है । ग्रामीणों ने कुछ साल पहले सहायता राशि इकट्ठा कर सीढ़ी की व्यवस्था कराई, लेकिन वह भी पर्याप्त नहीं बन पाई हैं। वर्तमान में शारदीय नवरात्रि के शुभ अवसर पर मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ हर रोज उमड़ रही है। श्रद्धालुओं की आस्था है कि यहां जो भी भक्त माता के दरबार में आता है उन सभी भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। भक्त श्रद्धा से नारियल चुनरी चढ़ाते हैं और मन्नत मांगते हैं। गढ़वतिया धाम के मुख्य पुजारी सोमारसाय व जगमोहन ने बताया कि माता के भक्त श्रद्धा भाव से जो भी अर्पण करते है, माता उनकी मनोकामना जरूर पूरी करती हैं। इस धाम का आकर्षण का केंद्र यह है कि यहां प्राचीन मूर्तियों का विसाल भंडार है। लेकिन, प्राचीन मूर्तियां संरक्षण के अभाव में टूटी पड़ी हैं। ग्रामीणों ने कलेक्टर से माता के धाम में मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था कराने की मांग की है। गढ़वतिया में पूरे पहाड़ में प्राचीन मूर्तियों का भंडार है, लेकिन संरक्षण के अभाव में बहुत सारी मूर्तियां टूट चुकी हैं और अस्त-व्यस्त बिखरी हुई हैं। ग्रामीणों ने कलेक्टर से मूर्तियों के संरक्षण व मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था करवाने की मांग की है। दर्शनीय स्थल होने के बावजूद भी अभी तक प्रशासन ने ना तो बिजली की व्यवस्था की है और न ही की कोई व्यवस्था है। इसके साथ ही पहाड़ी पर चढ़ने के लिए सीढ़ियों तक की व्यवस्था नहीं है। ग्रामीणों ने मंदिर को दर्शनीय स्थल घोषित कर पुरातत्व विभाग को सौंपने की मांग की है।

महुली गांव के पहाड़ में मिले दसवीं शताब्दी के पुरातात्विक अवशेष……..

सरगुजा संभाग मुख्यालय से करीब 175 किलोमीटर दूर सूरजपुर जिले के बिहारपुर क्षेत्र के गढ़वतिया पहाड़ी पर कई सदी पुराने स्तंभ मिले हैं। पहाड़ी के नीचे खाई में ऐसे कई अवशेष बिखरे पड़े हैं। काले पत्थरों से निर्मित स्तंभों में कुछ तो सही स्थिति में है, लेकिन कुछ जानकारी व सुरक्षा के अभाव में नष्ट होते जा रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पुरातात्विक धरोहर में महुली के गढ़वतिया पहाड़, सीता लेखनी पहाड़ के शिलालेख और लक्ष्मण पंजा, चपदा गांव की गुफा, जोगी माड़ा, कुदरगढ़ के शैलचित्र शामिल हैं।पहाड़ पर मौजूद हैं काले पत्थर से बने शिवलिंग…….

पहाड़ी पर काले पत्थरों में बने शिवलिंग भी हैं। यहां इस तरह के लगभग 100 से अधिक पत्थर हैं। जब इन स्तंभों को देखा गया तो पाया कि काले पत्थरों से निर्मित स्तंभों के मध्य भाग में शिवलिंग बने हुए हैं। इसके दोनों ओर उमा महेश के दो उपासक वंदना की मुद्रा में दिखाए गए हैं। उनके ठीक ऊपर अभय की मुद्रा में हाथ उत्कीर्ण है। हाथ के दोनों ओर सूर्य और चांद की आकृति बनी हुई है और सबसे ऊपरी सिरे पर कलश की आकृति बनी हुई है। इनकी विशेषताओं के आधार इनका निर्माण काल संभवतः 9वीं सदी से 12वीं सदी के बीच का माना जा सकता है।

राजा बालम ने बनाया था किला और मंदिर……..

सोमार साय बैगा ने बताया कि पहाड़ी पर शिव, गणेश, हनुमान, महिषासुर मर्दनी की मूर्ति भी देखने को मिलती हैं। इसे देखकर लगता है कि यहां कोई प्राचीन गढ़ रहा होगा। इसलिए इसका नाम गढ़वतिया पहाड़ पड़ा। मान्यता है कि इस पहाड़ी पर राजा बालम ने किला व मंदिर बनवाया था। राजा खैरवार जाति के थे, इसलिए पहाड़ी देवी की पूजा खैरवार जाति के बैगा ही करते हैं ।

अपनी जान जोखिम में डाल स्कूली बच्चे गढ़ रहे हैं अपना भविष्य,, प्रशासन बना मुकदर्शक…

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर फिरोज अंसारी : सूरजपुर जिले के जनपद पंचायत ओडगी ग्राम पंचायत खर्रा के स्कूली बच्चे अपने जान को जोखिम में डालकर पढ़ने को मजबूर हो गए हैं। स्कूल के हेड मास्टर द्वारा बार बार लिखित में शिकायत दिए जाने के बावजूद जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा मामले को संज्ञान में नहीं लिया जा रहा हैं। ऐसे में किसी भी दिन कोई बड़ा हादसा हो सकता हैं।

जिला प्रशासन के लापरवाही के कारण किसी भी दिन हो सकता है बड़ा हादसा

प्राथमिक शाला खर्रा का स्कूल भवन इतनी जर्जर स्थिति में है कि किसी भी दिन यहां बड़ा हादसा हो सकता है। प्रशासन पूरी तरह से मूकदर्शक बना हुआ हैं जिस कारण बच्चे अपने जान को जोखिम में डालकर पढ़ाई करने को मजबूर हो गए हैं। इस मामले में हमने प्राथमिक शाला के हेड मास्टर राजेश्वर से बातचीत की तो पता चला कि कि प्रशासन को उन्होंने लिखित रूप से कई बार प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराने का प्रयास किया गया है फिर भी प्रशासन पूरी तरह से मौन है और और अब बच्चे खुले धूप में पेड़ के नीचे पढ़ने को मजबूर हो गए हैं।

error: Content is protected !!