Home Blog Page 171

स्कूल की छात्रा से अश्लील बातें करने एवं परीक्षा पास कराने के नाम पर पैसे मांगने वाला शिक्षक हुआ निलंबित

हिंद स्वराष्ट्र समाचारपत्र सूरजपुर अपने ही स्कूल के छात्रा से अश्लील बातचीत करने व परीक्षा में पास कराने के नाम पर पैसे की मांग करने वाले प्राचार्य को संभाग आयुक्त जे आर चुरेन्द्र के द्वारा निलंबित कर दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सूरजपुर जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चंद्रमेढ़ा के प्राचार्य अरुण पांडेय के विरुद्ध चौकी चेन्द्रा में एफआईआर दर्ज किया गया है। दर्ज एफआईआर के अनुसार प्राचार्य अरुण पांडेय के द्वारा कक्षा 12 वी की एक छात्रा को परीक्षा में बैठने की अनुमति दिलाने तथा परीक्षा में पास कराने के नाम पर पैसे की मांग व छात्रा से अश्लील बातचीत करते हुए परीक्षा में पास कराने का प्रलोभन दिया गया। प्राचार्य की बदनीयत को जानकर छात्रा ने परीक्षा नहीं दी।
कमिश्नर ने प्राचार्य अरुण पांडेय के उक्त कृत्य को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम 1965 के नियम 3 के विपरीत मानते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में अरुण पाण्डेय का मुख्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय कोरिया नियत किया गया है। निलंबन अवधि के दौरान नियमानुसार उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

स्कूल की छात्रा से अश्लील बातें करने एवं परीक्षा पास कराने के नाम पर पैसे मांगने वाला शिक्षक हुआ निलंबित

हिंद स्वराष्ट्र समाचारपत्र सूरजपुर अपने ही स्कूल के छात्रा से अश्लील बातचीत करने व परीक्षा में पास कराने के नाम पर पैसे की मांग करने वाले प्राचार्य को संभाग आयुक्त जे आर चुरेन्द्र के द्वारा निलंबित कर दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सूरजपुर जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चंद्रमेढ़ा के प्राचार्य अरुण पांडेय के विरुद्ध चौकी चेन्द्रा में एफआईआर दर्ज किया गया है। दर्ज एफआईआर के अनुसार प्राचार्य अरुण पांडेय के द्वारा कक्षा 12 वी की एक छात्रा को परीक्षा में बैठने की अनुमति दिलाने तथा परीक्षा में पास कराने के नाम पर पैसे की मांग व छात्रा से अश्लील बातचीत करते हुए परीक्षा में पास कराने का प्रलोभन दिया गया। प्राचार्य की बदनीयत को जानकर छात्रा ने परीक्षा नहीं दी।
कमिश्नर ने प्राचार्य अरुण पांडेय के उक्त कृत्य को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम 1965 के नियम 3 के विपरीत मानते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में अरुण पाण्डेय का मुख्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय कोरिया नियत किया गया है। निलंबन अवधि के दौरान नियमानुसार उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

किशोरी के साथ गैंगरेप मामले में दो आरोपी गिरफ्तार एक की तलाश जारी..

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर फिरोज अंसारी : मिली जानकारी के अनुसार जिले के ग्राम पंचायत बैजनाथपुर निवासी पूनम देवांगन बदला हुआ नाम निवासी ग्राम पंचायत बैजनाथपुर थाना भैयाथान जिला सूरजपुर की निवासी सूरजपुर थाना क्षेत्र ग्राम गोपालपुर में अपने रिश्तेदार के यहां रखी थी इसी बीच पीड़िता का परिचय अमन गिरी ग्राम पंचायत नरकालो थाना भटगांव और और दूसरे आरोपी विजय दुबे निवासी चंद्र मेडआ तीसरा आरोपी परवेज खान निवासी महागाव सूरजपुर पीड़िता को बहला-फुसलाकर आरोपियों ने गोपालपुर के उसी के रिश्तेदार के मकान में ले जाकर पूनम के साथ अनाचार किया तत्पश्चात पीड़िता ने इसकी जानकारी रिश्तेदारों को दी तभी पीड़िता और रिश्तेदारों के द्वारा थाना सूरजपुर में जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक सूरजपुर के दिशा निर्देश में और एडिशनल एसपी हरीश राठौर के निर्देश में तत्काल रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपियों की खोजबीन चालू कर दी इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली की आरोपी अमन गिरी और विजय दुबे को धर दबोचा और तीसरा अन्य आरोपी फरार है बागी2 को पुलिस ने गिरफ्तार कर धारा 376 डी आईपीसी के तहत जेल भेज दिया और तीसरे आरोपी की तलाश जारी है इस कार्यवाही में थाना सूरजपुर की अहम भूमिका रही।

दो दिन में रोक गए 5 बाल विवाह,परिवार वालों को दी गई समझाइश

हिंद स्वराष्ट्र समाचारपत्र सूरजपुर दो दिनों में जिला बाल संरक्षण अधिकारी मनोज जायसवाल के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने 05 बाल विवाह रोके है। ग्रामीणों द्वारा लगातार जिला बाल संरक्षण अधिकारी को बाल विवाह की सूचना दी जा रही है। उम्र के सत्यापन के पश्चात् जिला स्तरीय टीम लगातार बाल विवाह रुकवा रही है। ग्राम बंजा से सूचना प्राप्त हुई कि ग्रामीणों द्वारा एक बालिका के उम्र का सत्यापन कराने पर पता चला कि बालिका का उम्र मात्र 14 वर्ष 06 माह हुआ है। संयुक्त टीम को जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने मौके पर भेजा जहां बालिका सहित परिजनों को समझा कर दस्तावेज तैयार कर विवाह रुकवा दिया गया।
जिला बाल संरक्षण अधिकारी मनोज जायसवाल को ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि एक 17 वर्षिय बालिका का विवाह ग्राम डुमरिया, वि.ख. भैयाथान में कराया जा रहा है। जिसे तत्काल मौके पर संयुक्त टीम पहुंची और पंचनामा, कथन तैयार कर विवाह को स्थगित करा दिया गया। ग्राम राजकिशोर भटगांव से जिला बाल संरक्षण अधिकारी को सूचना प्राप्त हुई कि नाबालिग बालक का विवाह कराया जा रहा है। जांच करने पर पाया गया कि बालक का उम्र मात्र 15 वर्ष 06 माह हुआ है। जबकि बालक का विवाह योग्य उम्र 21 वर्ष होनी चाहिए। ग्रामीणों ने बालक के शिक्षा नहीं ग्रहण करने की बात बताई जा रही थी। परन्तु टीम द्वारा दाखिल खारीज का प्रमाण पत्र दिखाने पर विवाह रोक दिया गया। अन्य मामले में ग्रामीणों ने सूचना दी की एक नाबालिक लड़की का विवाह कराया जा रहा है। जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने संयुक्त टीम को मौंके पर भेजा टीम के पहुंचते बालिका ने माता-पिता डर से वहीं चले गये। सभी को समझाइश दिया गया और कल बालिका सहित माता-पिता को बाल कल्याण समिति में दिया गया। सरपंच ने बालिका सहित परिजनों को सूचना प्रस्तुत करने का जिम्मा लिया।
जिला बाल संरक्षण अधिकारी को ग्रामीणों ने एक 18 वर्ष के बालक का विवाह हो रहा था। जब टीम मौंके पर पहुंची तो बालक का उम्र 18 वर्ष 08 माह निकला जहां घर वालों को समझाईस देकर बाल विवाह रोकवा दिया गया।

वन विभाग में 129 रेंजर और 17 उप वनमंडलाधिकारीयों के तबादले,, देखे पूरी लिस्ट…

हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : वन विभाग में बड़े पैमाने पर रेंजर और उप वन मंडलाधिकारी के ट्रांसफ़र किए गए हैं। तबादले की जारी लिस्ट में 129 रेंजर और सत्रह उप वन मंडलाधिकारी हैं।

देखे लिस्ट :

सूरजपुर : निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन मरीज पा सकेंगे स्वास्थ्य लाभ..

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर फिरोज अंसारी : जिले के एकमात्र मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल जहां आधुनिक उपकरणों के द्वारा जांच एवं बाहर से आए अनुभवी चिकित्सकों के द्वारा बेहतर इलाज के लिए कल लगेगा शिविर।

लाइफ केयर हॉस्पिटल के चीफ और डायरेक्टर आयशा जियाउल हक अंसारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार कल शुक्रवार को बाहर से आए अनुभवी डॉक्टरों के द्वारा बेहतर से बेहतर इलाज के लिए और मानव सेवा के उद्देश्य से लाइफ केयर हॉस्पिटल के एमडी के द्वारा तमाम सुविधाओं से लैस शिविर का आयोजन किया गया है लाइफकेयर हॉस्पिटल के चीफ से जब बातचीत हुई तो पता चला किया हॉस्पिटल पूर्ण रूप से सुविधाजनक है और इस हॉस्पिटल में मेडिकल और पैथोलॉजी लैब उपलब्ध है और हॉस्पिटल के चीफ ने यह भी बताया की सबसे पहले मानव सेवा ही इस हॉस्पिटल का कर्तव्य रहेगा और मरीजों को किसी भी प्रकार का कोई असुविधा ना हो इस बात का पूरा ख्याल रखा जाएगा।

लाखों रुपए की लागत से बना पानी टंकी हुआ जर्जर किसी भी दिन हो सकता है बड़ी दुर्घटना….

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर फिरोज अंसारी : जिले के जनपद पंचायत भैयाथान के प्रांगण में बना लाखों रुपए का पानी टंकी हुआ बुरी तरह से जर्जर जिसके कई हिस्से ऊपर से टूट कर लटक रहे हैं किसी भी दिन हो सकता है गंभीर हादसा और सबसे बड़ी महत्वपूर्ण बात यह है कि जिले के जनपद पंचायत भैयाथान का प्रांगण काफी भीड़भाड़ वाला एरिया है क्योंकि इसी पानी की टंकी के नीचे सरपंच सदन है और बगल में खंड शिक्षा अधिकारी का कार्यालय भी है और जनपद कार्यालय होने के नाते यहां पर काफी संख्या में भीड़ रहती है समाचार पत्र के माध्यम से कई बार इस जर्जर टंकी के बारे में शासन का ध्यानाकर्षण कराने की कोशिश की गई किंतु आज तक कोई पहल नहीं की गई किसी भी दिन कोई बड़ा हादसा हो सकता है यह टंकी लगभग 15 साल पहले का बना हुआ है जो काफी दयनीय स्थिति में है

अम्बिकापुर : आरटीओ ऑफिस में ड्राइविंग लाइसेंस के एवज में घूसखोरी का काला कारनामा देखे वीडियो…

हिंद स्वराष्ट्र समाचारपत्र, प्रशान्त पाण्डेय आरटीओ अम्बिकापुर में लोग अपने ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए आते हैं और या वो खुद से जानकारी लेकर या किसी बिचौलिए के माध्यम से अप्लाई करते हैं लेकिन आप खुद से अप्लाई करते हैं तो आपको 100 तरह की झंझट और परेशानियों का सामना करना पड़ता है लेकिन बिचौलिए यही काम सरलता से और काम समय में पूरा कर देते हैं क्योंकि कहीं न कहीं उन बिचौलियों का कुछ कनेक्शन आरटीओ के कर्मचारियों होता है। यदि आप बिचौलिए से अपना लाइसेंस बनवाते हैं तो वो आपसे अपना मेहनताना तो लेते ही हैं क्योंकि वो आपका काम करवा रहे हैं लेकिन अब सवाल ये उठता है की अगर आप अपने मेहनत से ड्राइविंग लाइसेंस बनवा रहे हैं तो भी आरटीओ ऑफिस के बिचौलिए अपना पेट भरने के लिए मुंह खोल के बड़ी ही बेशर्मी से रिश्वत,घुस मांगने में नही शरमाते हैं ऐसा ही एक वीडियो सामने आ रहा है जिसमे आरटीओ अम्बिकापुर के एक कर्मचारी द्वारा जिसका नाम रामनाथ भगत है निर्लजता की सारी हदें पार करते हुए मुंह खोलकर लाइसेंस के बदले घुस की मांग की गई और आवेदक से घुस भी लिया गया।


अब ऐसे में सवाल उठता है की क्या इन कर्मचारियों को अपने सीनियर अधिकारियों का अंश मात्र भी भय नही है क्या या फिर ये सब इनकी सहमति से घुस में निर्धारित कमीशन के आधार पर किया जा रहा हैं।
खैर जब हमने इस बात से जिला आरटीओ अधिकारी को अवगत कराया तो वो एकदम बेतुकी बातें करने लगे और कहा की इस वीडियो के आधार पर मैं कार्यवाही नही कर पाऊंगा यदि आपको कोई परेशानी है तो आप लिखित आवेदन दीजिए , इन सारी बातों को सुनने के बाद उनको वीडियो भेजकर कार्यवाही करने की मांग की गई लेकिन वीडियो भेजे काफी समय बीत जाने के बाद भी कार्यवाही नही होने पर जब उनसे इस बारे में जानकारी ली गई तो उन्होंने कहा की मैने उपर मुख्यलाल को इस वीडियो के बारे में सूचित कर दिया गया है अबतक वहां से कोई करवाही नही की गई है और जब उनसे पूछा गया की अपने उपर किस अधिकारी को सूचित किया है तो जिला अधिकारी देवांगन ने हिमांशु काबरा का नाम बताया है।
इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है की फर्जीवाड़ा किस सीमा तक है की अम्बिकापुर आरटीओ ऑफिस में रोज सैकड़ों लोग अपने ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आते है और यदि सभी से इस प्रकार की वसूली की जा रही है।

अनियंत्रित होकर खेत में पलटी ट्रैक्टर, दो मजदूरों की मौत..

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम बांसा में मंगलवार की दोपहर ट्रैक्टर सडक़ के नीचे खेत में पलट गई। ट्रैक्टर के नीचे दबने से दो मजदूरों की मौत मौके पर ही हो गई। जबकि ट्रैक्टर का चालक बाल-बाल बच गया। ट्रैक्टर में चालक सहित तीन लोग सवार थे।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बांसा निवासी आनंद ट्रैक्टर चालक है। वह मंगलवार को गांव में ही एक व्यक्ति के खेत जोताई करने गया था। दोपहर करीब १.३० बजे खेत जोताई कर घर वापस लौट रहा था। इस दौरान ट्रैक्टर में गांव के ही ३० वर्षीय रामभरोस बेक एवं इन्द्र बेक उम्र २९ वर्ष सवार थे। चालक द्वारा लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने के कारण ट्रैक्टर गांव में ही सडक़ किनारे खेत में जाकर पलट गई। ट्रैक्टर के नीचे दबने से रामभरोस व इन्द्र बेक की मौत मौके पर ही हो गई। जबकि वाहन चालक बाल-बाल बच गया। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की। पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

चिटफंड कंपनी से रकम वापस दिलाने प्रेमनगर सहित जिले भर के पीड़ितों ने रैली निकालकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौपा ज्ञापन….

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर फिरोज अंसारी : प्रेमनगर ब्लाक समेत जिले के हजारों किसान मजदूर लोगो को अधिक मुनाफे का लालच देकर चिटफंड कंपनियों द्वारा ठगे गए है जिसके लिए छत्तीसगढ़ अभिकर्ता एवं उपभोक्ता सेवा संघ के बैनर तले विभिन्न चिटफंड कंपनी में करोड़ो के ठगी का शिकार हुए निवेशक वर्षो से सरकार पर निगाहे टिकाए हुए है।
प्रदेश सरकार के साढ़े तीन साल बिट जाने के बाद भी प्रदेश के महज एक प्रतिशत निवेशकों के पैसे वापस हुए हैं। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि कांग्रेस सरकार ने चुनावी जनघोषणा पत्र में सरकार बनते ही निवेशकों के रकम वापस दिलाने की बात किया था और अब सरकार का कार्यकाल महज डेढ़ साल बाकी है जिसका ध्यान आकर्षण कराने निवेशकों ने एक दिवसीय रैली प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है साथ ही निवेशकों के रकम वापस दिलाने की गुहार लगाई है। आंदोलन कारियो ने बताया कि यदि मांग पूरी नही होगी तो फिर रायपुर में उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे

शासकीय एवं निजी स्कूलों में ग्रीष्म कालीन अवकाश 24 अप्रैल से,,स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश…

हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : स्कूल शिक्षा विभाग ने भीषण गर्मी को देखते हुए राज्य के सभी शासकीय एवं निजी स्कूलों में 24 अप्रैल से 14 जून तक ग्रीष्मावकाश देने का निर्णय लिया है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी संशोधित आदेश में कहा है कि स्कूलों में कुछ विषयों में एण्डलाइन असेंसमेंट 25 अप्रैल को किया जाना है, उन विषयों में जो विद्यार्थी स्वेच्छा से स्कूल जाना चाहते हैं उनका एण्ड लाइन असेंसमेंट निर्धारित तिथि को किया जाएगा। इसके पश्चात् अगले शिक्षा सत्र के लिए स्कूल 15 जून से खुलेंगे। यह आदेश शासकीय एवं निजी स्कूलों में लागू होगा।

सूरजपुर : ओड़गी मुख्यालय में नल जल योजना कई महीनों से बंद,,,पानी के लिए ग्रामीणों को दर-दर भटकना पड़ रहा..

ओड़गी ग्रामीणों ने पानी सप्लाई चालू नहीं होने पर आंदोलन करने की दी चेतावनी ..

हिंद स्वराष्ट्र ओड़गी फिरोज अंसारी : ओड़गी ब्लॉक मुख्यालय मे पानी के लिए हांहांकार.. भीषण गर्मी में महीने भर से नल जल योजना द्वारा पानी टंकी सप्लाई बंद होने के कारण गर्मी के दिनों में पानी सप्लाई बंद हो जाने से पानी का विकट समस्या उत्पन्न हो गई है। ग्रामीण 2– 3 किलोमीटर दूर से पानी लाने को मजबूर हो गए हैं। ओडगी के ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि पीएचई विभाग एवं ग्राम पंचायत की लापरवाही के कारण ग्रामीणों को पानी के लिए दर दर भटकना पड़ रहा है एवं नल जल योजना महिनों से बंद पड़ा हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व में पीएचई विभाग के द्वारा नल जल योजना के तहत पानी टंकी का निर्माण कराया गया था एवं पानी सप्लाई हेतु पानी टंकी बनाकर ग्राम पंचायत को संचालन हेतु सुपुर्द किया गया ऐसे में पीएचई विभाग अपनी जिम्मेदारी का इतिश्री कर लेते है और ग्राम पंचायत के ऊपर पूरी जिम्मेदारी होती है। जिससे ओडगी के ग्राम वासियों को पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है, समय रहते पानी व्यवस्था सुचारू रूप से चालू करने की मांग की है।
स्थानीय भाजपा नेता भाजपा मंडल उपाध्यक्ष संतोष सिंह के द्वारा कहा गया कि पानी की व्यवस्था नल जल के माध्यम से दिया जाता रहा लेकिन महिनों से नल जल बंद हो जाने से ओडगी वासियों को पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है , पानी व्यवस्था सुचारू रूप से चालू नहीं किया गया तो भविष्य में आंदोलन हो सकता है समय रहते पानी व्यवस्था सुचारू रुप से चालू किया जाए ताकि ग्राम वासियों को पानी मिल सके ,व ग्रामवासीयो को पानी के लिए दर-दर भटकना ना पड़े ।

अब तो पुलिस चाहे लुट पाट करें या अपराध और अपराधियों को जन्म देकर गरीबो को लुटवायें,चोरी करायें या मन्दिर की ही दान-पेटी चोरी करवाये,कर्तव्य विमुखता के सबूत भी हों पर नही होगी कार्यवाही…

सेवानिवृत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी श्री जनकलाल गुप्त

खेद के साँथ लिखना पड रहा है कि--एक समय था,जब जिला पैदल पुलिस गरीबों,कमज़रों की संवैधानिक मौलिक अधिकारोंं की सुरक्षा के लिये समर्पित रहे? कमजोरो का सहयता करते अब नही? अब सँम्भवतः केवल-व-केवल पैसे वालों,बाहुबलीयों असमाजिको के लिये मात्र सिमीत हो गई हैं। वह समय भी रहा,जब-चाहे किसी भी पद के,पुलिस अधिकारी/कर्मचारी हो चाहे किसी प्रकार कि-छोटी से छोटी गल्ती, को जाने-अनजाने मे करने पर,तत्काल अनुशासनात्मक उचित कार्यवाई,चाहे एक ही-पद सिनीयर क्यों न-हो उनके वरिष्ठ अनुशासनात्मक अँकुषित करते थे।बडी गल्ती पर आवश्यक रुप से निष्पक्षता पुर्वक विभागीय जाँच कर उचित दण्डों से दण्डित किया जाता था।अब तो पुलिस चाहे लुट पाट करें या अपराध और अपराधियों को जन्म देकर गरीबो को लुटवायें,चोरी करायें,या मन्दिर का ही दान-पेटी चोरी करवाये। कमजोरों के रिपोर्ट अपराधी को बचाने के लिये नही लिखे कुछ भी करें,अँकुशण वरिष्ट अधिकारियों के पद्दीये कर्तव्य से हटा दिया जाना प्रतीत होता है। पहले किसी भी प्रकार के विपरीत टीप किसी के बिरुद्ध सार्वजनिक छपने के तत्काल कटिँग के साँथ पुलिस अधिकारी के विरुद्ध जाँच व दण्डात्मक कार्यवाई करते थे।अब शिकायत जाँच मे प्रमाणित अभिलेखें जाँच अधिकारी को,कर्तव्य बिमुखता जैसे के-अतिरिक्त लुट करने,जैसे कृत्य बाबत जाँच अधिकारी को देने के बाद भी,तीजोरी भर देने के बाद,उपनि०ओमप्रकाश यादव को आज तक निरँकुश रखा गया है।कई शिकायतें राज्य से,केन्द्र तक भेजा-सभी जाँच के आड ले अप्रणीत का कुटरचित/गलत रिपोर्ट तैयार कर्ता के तिजोरी भरने के बाद,भेज कर बचाया गया है।आप सोंच सकते हैं कि- प्रभारी उपनि०ओमप्रकाश यादव द्वारा जब मँदिर की सम्पति तक गायब कर करा लेने के बाद भी आज तक निरँकुश रखा गया है।ये अँबिकापुर के पुसिंग कानून व्यवस्था है? कमजोर असहाय का आगे क्या होगा?——–उक्त प्रकार के अतिरिक्त सँबँधित भ्रष्ट व दोषियो के सँवैधानिक नियुक्ति अधिकारी को धारा 197जा.फौ.की अनुमति भी नही देते ताकि न्याय हेतु,सिधे न्यायालय का शरण ले सकुँ? ये हैं सरगुजा के पुलिस यही है येही आम जनता को शान्ति शुरक्षा दकर अपराध और अपराधियों का पता कर पकड कर न्यायालय से अपराधियों को सजा दिलाना।

यह लेखनी री. वरिष्ठ पुलिस अधिकारी जनक लाल गुप्त जी की है जो मंदिर की सुरक्षा को लेकर लड़ रहे हैं परंतु उन्हें केवल दबाया जा रहा है,इस लेखनी के माध्यम से वो अपनी वेदना प्रकट कर रहे हैं, उनकी इस कानूनी लड़ाई में सभी को आगे आने की जरूरत है और कानूनी तौर पर दोषियों पर कार्यवाही करवाने की भी जरूरत है।

सही गलत सभी मौके में अपने कर्मचारियों का साथ देने वाली पुलिस विभाग आज अपने सेवानिवृत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के साथ जो दुर्व्यवहार कर रही है उसे शब्दों में बयां नही किया जा सकता। इस कृत्य ने पुलिस विभाग के दोहरे चरित्र को दुनियां के सामने लाके रख दिया हैं । प्रशान्त पाण्डेय

एक्सपायरी डेट की खाद्य सामग्री विक्रय करने पर की गई कार्यवाही…

हिंद स्वराष्ट्र लटोरी : खाद्य एवं औषधि प्रशासन सूरजपुर को लटोरी ग्राम पंचायत तहसील लटोरी में श्रीराम किराना के यहाँ एक्सपायरी डेट की खाद्य सामग्री विक्रय होने की शिकायत प्राप्त हो रही थी जिस शिकायत की जांच करते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी नितेश मिश्रा के नेतृत्व में औचक छापामार कार्यवाही की गयी तो मौके पर संचालक के द्वारा विभिन्न खाद्य पदार्थ एक्सपायरी तिथि के बेचते हुए पकड़ा गया। छापामार कार्यवाही में हम तुम क्रेकर बिस्किट, लुभावनी सोनपापडी, कोन मेरी बिस्किट दिवस अवसान के पश्चात विक्रय होते पाए गये। इसके पश्चात दुकान में उक्त खाद्य सामग्रियों को सीलबंद कर दिया गया एवं उक्त प्रकरण को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत करने के लिए दुकानदार को नोटिस भेजा जा रहा है। उक्त नोटिस खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की धारा 27 (3 क). धारा 58 व धारा 60 के तहत भेजते हुए लापरवाह दुकानदार से उक्त खाद्य पदार्थों के कम्पनी से किये गये पत्राचार की प्रतियों को मंगाया जा रहा है। आगामी दिनों में 27 एवं 28 अप्रैल को पूरे जिले में चायपत्ती की गुणवत्ता जांच करने के लिए अभियान चलाया जायेगा जिसमे जिले के बाहर से नमूना संकलन करने के लिए टीम को बुलाया जा रहा है। समस्त कार्यवाही में रामप्रकाश जायसवाल, दीपा साहू, बिरेन्द्र राजवाड़े एवं सुमित त्रिपाठी उपस्थित थे ।

कोरिया : पेड़ गिरने से गंभीर रूप से घायल हुए किसान की मौत,, एक की हालत अब भी गंभीर…

हिंद स्वराष्ट्र कोरिया : बैकुंठपुर शहर के बाजारपारा स्थित उद्वान विभाग के सामने गुलमोहर का पेड़़ गिरने से पेड़ के नीेचे ग्राम कसरा से मक्का लेकर आए किसान बैजनाथ साहू (55) और ग्राम चिल्का के दो लोग दुलार और विश्वास जो बाइक पर जा रहे थे चपेट में आ गए थे। उनके में एक गंभीर रूप से घायल हो गया था दूसरे को भी चोट आई थी जिन्हें तत्काल 108 की सहायता से जिला अस्पताल पहुंचाया गया था जहां इलाज के दौरान दो घायलों की हालत गंभीर होने के कारण एक को मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रेफर कर दिया गया। वहीं शाम 5 बजे मक्का बेच रहे किसान बैजनाथ साहू की इलाज के दौरान मौत हो गई हैं। मिली जानकारी के अनुसार उद्यान विभाग में एक गुलमोहर का पेड़ लगा हुआ था, जो एक ओर से टेढा हो गया था जिसके कभी भी गिरने की संभावना थी। जिसको देखते हुए वार्ड पार्षद अंकित गुप्ता ने 7 अप्रैल 2022 को नगर पालिका के व्हाट्सअप ग्रुप में पेड़ के फोटो के साथ सीएमओ मैडम को टैग करते हुए निवेदन किया था कि बाजार पारा का ये पेड़ कभी भी गिर सकता है, इसे जल्द कटवाया जाए। जिस पर सीएमओ ने ओके लिखकर चेक करवाने की बात लिखी थी। मामले की जानकारी मिलने के बावजूद सीएमओ द्वारा इस मामले को गंभीरता से नहीं लिए जाने के कारण इतनी बड़ी दुर्घटना घटित हो गई और एक जान चली गई हैं। जिसको लेकर बीजेपी ने सीएमओ पर कार्यवाही की मांग की हैं।

कोरिया ब्रेकिंग : पेड़ टूटकर राहगीरों पर गिरी 3 घायल, 2 की हालत गंभीर…

हिंद स्वराष्ट्र कोरिया : बैकुंठपुर के बाजार पारा में एक बड़ा हादसा हो गया। जहां गुलमोहर का एक पेड़ टूटकर बाइक सवार और सड़क किनारे सब्जी बेच रहे एक व्यक्ति पर जा गिरी। इस हादसे में 3 लोगो को गंभीर चोटे आई हैं जिनमे से दो की हालत गंभीर बताई जा रही हैं। हादसे के बाद एसडीएम बैकुंठपुर ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर से तत्काल जिला अस्पताल में घायलों का हाल चाल जाना। मिली जानकारी के अनुसार बाजार पारा वार्ड के पार्षद ने नगर पालिका के सीएमओ को 7 अप्रैल को पेड़ की फ़ोटो भेजकर उसे कटवाने का अनुरोध किया था, जिस पर सीएमओ ने चेक करवाने की बात कही थी, नगर पालिका सीएमओ की लापरवाही के कारण पेड़ राह चलते लोगो पर जा गिरी।
पेड़ गिरने से दो घायल बेहद गंभीर हैं जिनको अभी तक होश नही आया हैं ,जबकि एक घायल सामान्य स्थिति में हैं।

बीजापुर के रेत खदान में नक्‍सलियों ने 10 वाहनों में लगाई आग, एक ही दिन में 3 बड़ी वारदात..

हिंद स्वराष्ट्र बीजापुर : छत्‍तीसगढ़ के बीजापुर में एक ही दिन नक्‍सलियों ने तीन बड़ी वारदात को अंजाम दिया। नक्‍सली यहां सोमवार की रात करीब साढ़े 9 बजे रेत खनन में लगी 10 वाहनों में आग लगा कर मौके से भाग गए। इससे पूर्व दिन में भी सड़क निर्माण में लगे सात वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया था। वहीं नक्‍सलियों ने सीएएफ कैंप में भी फायरिंग की थी, जिसमें चार जवान घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार घटना नेमेड़ थाना क्षेत्र की है। दरअसल मिंगाचल नदी के पास एक निजी ठेकेदार की कंपनी के रेत खदान में रेत निकालने का कार्य चल रहा था, रेत निकाल कर भंडारण करने के स्‍थान पर वाहनों को खड़ा किया गया था, तभी वहां कुछ नक्सली आ धमके और गाड़ियों की डीजल टंकी को तोड़कर उसमें आग लगा दी। घटना को अंजाम देने के बाद नक्‍सली वहां से भाग गए।
इस वारदात के संबंध में नेमेड़ थाना प्रभारी संजीव बैरागी ने जानकारी देते हुए बताया कि थाने से लगभग साढ़े तीन किमी की दूरी पर एक निजी रेत खदान में रेत निकालने का कार्य चल रहा था, उसी समय नक्सलियों ने 7 डंफर और 2 जेसीबी और एक पोकलेन वाहन में आग लगा दी और भाग गए। वाहन चालकों की सूचना पर नैमेड से पुलिस पार्टी रवाना की गई। पुलिस की टीम घटनास्थल पहुंच गई। बताया जा रहा है कि बीजापुर के शिव शक्ति कंस्ट्रक्शन कंपनी की ये वाहनें है, जिनके द्वारा रेत खनन का काम मिंगाचल में किया जा रहा है।

मिंगाचल गांव एऩ़़एच 63 स्थित है। यह आगजनी की घटना नेशनल हाईवे 63 में हुई है और घटनास्थल बीजापुर से 20किमी दूरी पर होने के कारण अग्नि शमन वाहन को भेजा गया है। जो आग बुझाने का कार्य कर रही है। राष्‍ट्रीय राजमार्ग 63 के एक तरफ सीआरपीएफ कैंप और थाना भी है।

बीजापुर में नक्सलियों का उत्पात जारी
बीजापुर जिले में एक ही दिन नक्सलियों ने तीन घटनाओं को अंजाम दिया है। दरभा सीएएफ कैंप पर हमला, जिसमें चार जवान घायल हुए हैं। दूसरी घटना बीजापुर के सरहदी इलाके मंगनार में 7 वाहनों को आग लगाने की है। ये वाहन पीएमजीएसवाय के सड़क निर्माण के काम में लगी थी। तीसरी घटना मिंगाचल में एक बीजापुर के एक ठेकेदार के 10 वाहनों में आग लगा दी।

मंदिर की चाभी छीनने का अधिकार एस आई ओमप्रकाश यादव को किसने दिया

सेवानिवृत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी श्री जनकलाल गुप्त

मैं सन् 1969 मे पुलिस की सेवा ग्रहण किया उस वक्त के अनुशासन और वरिष्ट अधिकारीयों द्वारा अधिनस्थों को अनुशासित रखने नियम,कानून पालन कराने की निष्ठावानित ईमानदारी अधिनस्थों को पुलिस परिवार को,अपने परिवार के रूप देखने न्याय देने के तरीकों से-ही आम जनता के बीच साख-विश्वास व मर्यादा,सम्मान सहयोग रहा है।लोग पुलिस के वर्दीवालों को अपने दरवाजे पर आदर पुर्वक जबरन बैठाकर मेहमान के रुप सेवा भाव करने का सौभाग्य मानते थे। इसीकरण पुलिस के हर जाँच अन्वेषण में आम लोगों का भींण सहयोग करने स्वतः तत्पर होते थे।जिस कारण अपराधियों को भय था।आज कोई भी देख तौल अनुभव कर सकता है।कि कितना विपरीत हो गया, कि-कितनी सँस्कारित,मानव अधिकारीत अधिकारी वर्तमान में पुलिस मे हैं।कि जो अपने ही पद्दीय समकक्षीय अधिकारी के पुर्वजों द्वारा आम जन हितार्थ निर्मित धार्मिक उपासना स्थल के पुजारी को चौकी लेजकर खुद मँदिर का चाभी लुटकर निकाले गये पुजारी को चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक बैठाने का पावर किस कानुन में मिल गया है?

ईसी उपनि०के प्रभार अवधि मे ही मँदिर का दान पेटी दो बार तोड कर चोरी क्यों हुआ ?

ईसके पहले क्यों नही हुआ,रिपोर्ट क्यों नही लिखा गया?

रिपोर्ट करने पर उपनिरीक्षक ओमप्रकाश यादव अपने ही पद्दीये समकक्षीये पेन्शनर को बहुत कुच्छ कर देने का धमकी किस अधिकार से दिया?

सार्वजनिक उपासना स्थल की उपेक्षा,अपमान आदि की बैध रिपोर्ट लेख नही करनेआदि सम्बन्धीअनेकों शिकायत के बाद भी कानुनी कार्रवाई बिभागीय रुप से क्यों नही किया गया।शिकायत के अलावे भी सुपरवीजन व अनुशासित अधिकारी क्या देखते हैं।क्या येही जिला पद बल पुलिस कर्तव्य अफराध और अपराधीयों को जन्म देकर न्यायालिन बैध्य दण्डों पुलिस को बचाना कानुन मे अधिकार हो गया सिधे न्यायालय जाने के लिये धारा197जा०फौ०अनुमति सम्बन्धीत अधिकारी क्यों नही देते? क्या आम जनों का सँबैधानिक मौलिक आधिकार बिलोपित (सँशोधित)कर हटा दिया गया है?बिचरणीय तथ्य है।

यह पूरी लेखनी मंदिर की सुरक्षा की मांग करने वाले सेवानिवृत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी जनकलाल गुप्त की है। इस लेखनी में उन्होंने अपनी वेदना प्रकट की है

भिलाई: हवसी इलेक्ट्रिशियन की करतूत, 6 साल के मासूम से किया अननेचुरल सेक्स का प्रयास…

हिंद स्वराष्ट्र भिलाई : छत्तीसगढ़ के भिलाई से बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां युवक ने मासूम के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मिली जानकारी अनुसार पूरा मामला भिलाई के जामुल थाना क्षेत्र का हैं। जहां बीते शनिवार को महिला ने कूलर पंखा सुधारने वाले युवक को कूलर बनवाने के लिए बुलाया था। युवक कूलर बनाने के दौरान महिला को कूलर का पार्ट्स लेने के लिए भेज दिया। जिसके बाद युवक ने घर में मौजूद 6 वर्षीय मासूम बच्चे के साथ अप्राकृतिक सेक्स का प्रयास किया। जिसके बाद बच्चा रोने लगा बच्चे की रोने की आवाज सुनकर महिला आधे रास्ते से लौट कर घर वापस आ गई।
घर आने के बाद सामने जो दृश्य था। उसे देखकर महिला के होश उड़ गए। क्योंकि कूलर मिस्त्री उसके बच्चे के साथ अप्राकृतिक सेक्स का प्रयास कर रहा था। महिला को देखते ही कूलर मिस्त्री मौके से फरार हो गया जिसके बाद महिला ने देर शाम थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज करवाई।

शिकायत के बाद पुलिस ने हाउसिंग बोर्ड निवासी आरोपी युवक रोमी सिंह (24वर्ष) को गिरफ़्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया हैं।

सूरजपुर : बच्चों के भविष्य निर्माता कहे जाने वाले शिक्षक ने राजस्व के अधिकारियों तथा कर्मचारियों से मिलीभगत कर शमशान की शासकीय भूमि को करा ली अपने नाम…

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर फिरोज अंसारी : मिली जानकारी के अनुसार इन दिनों राजस्व के अधिकारियों कर्मचारियों के सितारे बुलंदी पर हैं। ग्राम पंचायत बजा पंजीयन हल्का नंबर 10 राजस्व निरीक्षक मंडल तहसील भैयाथान के खसरा क्रमांक 694 रकबा 1.94 हेक्टेयर शासकीय भूमि है जो कि छोटे झाड़ के जंगल के मद में था। ग्राम के ही शिक्षक चेतन धर्मजीत पिता दशरथ के नाम पर दर्ज करा दिया गया। इसी तारतम्य में जब ग्राम वासियों के द्वारा तत्कालीन पटवारी से पूछा गया कि उक्त शासकीय भूमि पर चेतन धर्मजीत पिता दशरथ के नाम पर कैसे आया तब तत्कालीन पटवारी द्वारा यह बताया गया कि आज से 10 वर्ष पूर्व पट्टा बनवा लिया गया है जबकि चेतन पेशे से एक टीचर भी हैं जो कि वर्तमान में प्राथमिक शाला खजूर पारा में पदस्थ हैं एक टीचर तथा शासकीय कर्मचारी होने के नाते ऐसा कृत्य करना शर्मनाक है और स्कूल के शिक्षक यहीं तक नहीं रुके उन्होंने इस भूमि का फायदा उठाते हुए शासकीय उचित मूल्य कृषि विक्रय केंद्र में प्रतिवर्ष ध्यान भी बिक्री करता रहा है जो कि शासन की आंखों में धूल झोंकना जैसा है। अनुचित रूप से लाभ प्राप्त कर रहा है तथा शासकीय कर्मचारी होने के नाते सिविल सर्विस सेवा आचरण के विरुद्ध है। उक्त भूमि को ग्रामवासी किसी की मृत्यु हो जाने पर वर्षों से श्मशान घाट के रूप में उपयोग करते आ रहे थे। उपरोक्त भूमि पर मौके पर उपरांत दर्शित व्यक्ति कब्जे में नहीं है फिर भी राजस्व अभिलेखों में अवैध रूप से नाम दर्ज करवा दिया गया। एक स्कूल शिक्षक और शासकीय कर्मचारी होने के नाते ऐसा कृत्य करना काफी शर्मनाक है।

error: Content is protected !!