Home Blog Page 170

सुरजपुर के हरिपुर ग्राम के जंगलों में 6 सदस्यों के साथ घूम रहा प्यारे हांथी, किसी भी प्रकार की अनहोनी को रोकने वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद

हिंद स्वराष्ट्र समाचारपत्र सुरजपुर जिले के ग्राम हरिपुर क्षेत्र में हाथियों के जंगलों में होने की बात सामने आ रही है। वन परिक्षेत्र अधिकारी श्री अक्षय लाल कारपेंटर से मिली जानकारी के अनुसार प्यारे हांथी विगत 3 दिनो से इस जंगल में घूम रहा है,आपको बता दें की वन विभाग की टीम के द्वारा यहां लोगों को सावधान करने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है साथ ही लाउड स्पीकर से लोगों को सावधानी बरतने की बात कही जा रही है। प्यारे हांथी अपने 6 सदस्यों के साथ हरिपुर के जंगलों में घूम रहा है।

बता दें की प्यारे हांथी काफी गुस्सैल माना जाता है और इसे वन विभाग द्वारा ट्रैकिंग में भी रखा जाता रहा है।प्यारे हांथी काफी हिंसक प्रवृत्ति का है,जिसके कारण आम जनता और खास करके जंगलों के समीप रहने वाले लोगों को इससे सावधान रहने की जरूरत है। खैर वन विभाग की टीम इस हालत से निपटने और लोगों को सावधान करने में जुटा हुआ है और अबतक किसी अनहोनी की भी खबर नहीं है।

रामनगर धान संग्रहण केंद्र बना गांजा संग्रहण केन्द्र…..

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर राम सुंदर सिंह : जिले के ग्राम रामनगर 2 कुम्दा बस्ती मे संचालित धान संग्रहण केंद्र अब धान संग्रहण केंद्र न रहा अब व गांजा संग्रहण केंद्र बन चुका है।
मिली जानकारी के अनुसार रामनगर धान संग्रहण केंद्र मे गांजे का पौधा बरामद हुआ। गांजे का पेड़ लगभग एक व डेड वर्ष पूर्व की है जैसे ही मजदुर काम करने के लिये संग्रहण केंद्रों के अंदर काम करने को गये ,तभी हिफाजत पूर्वक रखें तिनो तरफ धान की छाल्टी और बीच में लगाए गये ,गांजे का पेड़ दिखाई पड़ा लेब्रो के द्वारा बातचीत के दौरान इसकी भनक संग्रहण केंद्र मैनेजर देवागन को लगी गांजे की भनक लगते ही तत्काल मौके पर जाकर अपने उच्च अधिकारियों के समक्ष गांजे का पेड़ उखाड़ कर अपने साथ गाड़ी में डालकर ले गया गांजे की सूचना पुलिस तक पहुंची सूचना मिलते ही विश्रामपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पहुंचते ही छानबीन करना शुरू कर दी धान संग्रहण केंद्र मैनेजर को फोन लगा -लगा कर परेशान लेकिन मैनेजर के द्वारा फोन रिसीव नहीं किया गया।
विश्रामपुर पुलिस परेशान होकर वापस चली गई, लेकिन अभी तक उस गाजे की कोई खबर नहीं मिली की गांजे का पेड कहा गया। गांजे के पेड़ में फल लगना भी शुरू हो गया था। इस संबंध मे धान संग्रहण के मैनेजर देवांगन से मोबाइल द्वारा बात करना चाहे लेकिन देवांगन द्वारा कोई जवाब नहीं दिया गया, जिसका फोटो व वीडियो उखाड़ ते व ले जाते बनाई गई है ।

सूरजपुर : हत्या कर तालाब में फेंका शव,,, पत्थर से कुचलकर की गई हत्या का अंदेशा…

हिंद स्वराष्ट्र भैयाथान राम सुंदर सिंह : जिले के भैयाथान थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत केवरा में एक व्यक्ति का शव महुआ पारा बांध में मिलने से सनसनी फैल गई हैं।
मिली जानकारी के अनुसार झिलमिली थाना क्षेत्र अंतर्गत हर्रा पारा निवासी प्रमोद कुमार केवट उर्फ लल्ला का शव बांध में मिला। जिसे देख गांव वालों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद शव की पहचान प्रमोद कुमार उर्फ लल्ला के रूप में हुई। प्रथम जांच के पश्चात शव को पीएम हेतु भेज जांच शुरू कर दी गई हैं। मृतक के सिर पर गहरे चोट के निशान होने के कारण संदेह के तौर पर पारस देवांगन को पुलिस अपने कब्जे में ले कर पूछताछ कर रही है मौत का कारण अभी तक अज्ञात है।

सूरजपुर : सरपंच – सचिव की मनमानी चरम पर गांव के ग्रामीण हुए परेशान लगाया गुणवत्ता हीन कार्य होने का आरोप…

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर फिरोज अंसारी : इन दिनों जिले के सरपंच सचिवों की मनमानी चरम पर है ऐसा ही एक मामला जनपद पंचायत ओढ़गी ग्राम पंचायत रैसरा का है जहां पर केंद्र सरकार के महत्वपूर्ण योजना मनरेगा के तहत ग्राम के ही झेरा पारा में लगभग मनरेगा योजना के तहत लगभग 20 लाख की लागत की तटबंध का कार्य कराया जा रहा है जबकि मनरेगा के तहत जितने भी कार्य होते हैं सबके निर्माण एजेंसी ग्राम पंचायत ही होता है लेकिन सरपंच सचिव की मनमानी से उक्त कार्य को अपने मनमानी तरीके से एक निजी ठेकेदार को दे दिया गया है गांव के ही सभी ग्रामीणों का आरोप है कि नरेगा के तहत हो रहे तटबंध के कार्य मैं काफी अनियमितता बरती जा रही है और उक्त कार्य को गुणवत्ता हीन सामग्री से कार्य को कराया जा रहा है जबकि कार्य का एक स्टीमेट होता है उक्त कार्य को लीपापोती कर शासन की राशि को बंदरबांट करने में लगे हैं।

वर्तमान में अभी मनरेगा के सभी अधिकारी व कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं ऐसे समय का फायदा उठाते हुए सरपंच और सचिव निजी ठेकेदार को काम देकर बिना मास्टर रोल जारी किए खुद के मजदूर लगा कर आनन-फानन में मनरेगा के तहत स्वीकृत हुए तटबंध कार्य को पूरा कर शासन के पैसे का बंदरबांट करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं ऐसे में ग्रामीणों द्वारा कोई कोई कार्यवाही ना होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई।

मानवता को शर्मसार करती घटना : नवजात बच्ची को झाड़ियों में फेंका, कुत्तों ने नोच किया क्षत विक्षत…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : शहर के प्रतापपुर नाका क्षेत्र में एक ऐसी घटना घटित हुई जिसने मानवता को ही शर्मसार कर दिया। जहां माता पिता द्वारा एक नवजात बच्ची के शव को झाड़ियों में फेंक दिया जिसे कुत्तों द्वारा क्षत-विक्षत कर दिया। मानवता को शर्मसार करती दूसरी बात यह रही की सूचना मिलने के बावजूद कोतवाली पुलिस 2 घंटे बाद मौके पर पहुंची। पुलिस के इतने देर से पहुंचने के कारण बच्ची का क्षत विक्षत शव वही झाड़ियों में 2 घंटे तक पड़ा रहा। मिली जानकारी के अनुसार प्रतापपुर नाका के पास झाड़ियों में कुछ कुत्ते आपस में लड़ाई कर रहे थे जिनकी आवाज सुनकर एक महिला झाड़ियों की ओर गई तो उसने देखा की एक बच्चे का शव क्षत-विक्षत हालत में वहां पड़ा हुआ है जिसे देख कर महिला ने वार्ड पार्षद हरविंदर सिंह बाबरा को तत्काल सूचना दी,पार्षद द्वारा मामले की जानकारी कोतवाली को दी गई लेकिन कोतवाली पुलिस द्वारा मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया जिसके बाद पार्षद स्वयं कोतवाली थाने पहुंचे और मामले की शिकायत थाने में की जहां करीब 2 घंटे लग गए और बच्ची का शव तब तक झाड़ियों में ही पड़ा रहा।

अम्बिकापुर : शहर के सबसे बड़े कबाड़ के व्यापारी के यहां पुलिस ने मारी रेड..चोरी के माल खपाने की मिली थी जानकारी..

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : कोतवाली पुलिस ने शहर के सबसे बड़े कबाड़ व्यवसायी व पूर्व पार्षद फारुख इदरीशी के गोदाम में छापामार कार्रवाई की है। कबाड़ी के गोदाम में चोरी का सामान बेेचे जाने की लगातार शिकायत पुलिस को मिल रही थी। टीम द्वारा गोदाम में पड़े कबाड़ की लिस्ट तैयार की जा रही है। गौरतलब है कि शहर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ी हुई हैं। विशेष कर दो पहिया वाहन हर दिन चोरी हो रही है। चोरी का सामान शहर के कबाड़ व्यवसायी व पूर्व कांग्रेसी पार्षद फारूख इदरिशी के गोदाम में खपाए जाने की शिकायत लगातार पुलिस को मिल रही थी। इसी बीच कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोबाइल टावर के लोहे के एंगल को चोरी की गई है। प्रार्थी द्वारा इसकी रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई गई थी। रिपोर्ट के बाद कोतवाली पुलिस ने विवेचना शुरू की पुलिस को विवेचना में पता चला कि चोरी के एंगल को फारूख इदरिशी के गोदाम में खपाया गया है।

टीआई भारद्वाज सिंह ने बताया कि पूर्व में भी चोरी के सामान यहां से बरामद किए जा चुके हैं इन्हें विधिवत रूप से धारा 91 के तहत नोटिस दिया जा रहा है। नोटिस के जवाब आने के बाद पता चलेगा कि गोदाम में जो कबाड़ पड़ा है। इनके अधिकृत अधिकार का है कि नहीं। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी। आपको बता दें कि शहर में अवैध कबाड़ का कारोबार वर्षों से चल रहा है। फारूख कबाड़ी के तार शहर के कई छोटे-बड़े कबाड़ व्यवसायियों के साथ ही चोरी के सामान बेचने वालों से जुड़ा है। इससे पूर्व उक्त कबाड़ गोदाम में 6 साल पहले सीएसपी द्वारा भी कार्रवाई की गई थी।

कांग्रेसी नेता के घर लूटपाट करने वाले सशस्त्र लुटेरे मोटरसाइकिल और भरमार बंदूक छोड़कर भागे…

हिंद स्वराष्ट्र सरगुजा : सरगुजा व जशपुर जिले की सीमा पर स्थित ग्राम केरजू में गुरुवार की रात तीन सशस्त्र नकाबपोश युवकों ने कट्टे की नोक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं व्यवसायी सुरेंद्र अग्रवाल के घर लूट की घटना को अंजाम दिया। पुलिस की तत्परता और ग्रामीणों के पीछा करने पर लुटेरे मोटरसाइकिल तथा भरमार बंदूक छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने घटना में शामिल लुटेरों की मोटरसाइकिल और भरमार बंदूक को जप्त कर लिया है। आरोपितों की खोजबीन की जा रही है।

बता दें कि गुरुवार रात लगभग नौ बजे हुए घटना के दौरान घर में कोई पुरुष सदस्य नही थे। केवल महिलाएं थी।लूटेरों ने इस मौके का फायदा उठाया और दुकान में घुसकर पहले सुरेंद्र अग्रवाल की पत्नी सुनीता अग्रवाल के सिर पर कट्टा अड़ा उनके गले से सोने की चैन एवं कान की बाली लूट ली।फिर हथियार के दम पर उन्हें घर के अंदर ले गए।लूटेरों ने कट्टा अड़ा व्यवसायी की बहू के गले से सोने की चैन एवं कान की बाली एवं नकदी लगभग 50 हजार से ज्यादा लूटकर फरार हो गए। दो युवक लूटपाट की घटना को अंजाम दे रहे थे वही बाइक सवार तीसरा व्यक्ति बाहर पहरा दे रहा था।घटना को अंजाम देने के बाद दोनों युवक बाहर निकले और बाइक में सवार होकर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए थे।तीनों ने अपना चेहरा,कपड़े से बांध रखा था। आरोपितों के पास एक भरमार बंदूक भी था। उन्होंने सास और बहू की मोबाइल भी लूट ली थी। सीतापुर थाने में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक अलंगू दास इलाके में भ्रमण कर ही रहे थे उसी दौरान उन्हें घटना की सूचना मिली वह तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देने के बाद पुलिस टीम के साथ लुटेरों के पीछे लग गए। जशपुर जिले की अलग-अलग थाना तीन की पुलिस को भी आरोपितों की घेराबंदी में लगा दिया गया था। पुलिस का मानना है कि घटना में स्थानीय अपराधी ही शामिल हैं जिन्हें व्यवसायी के घर और दुकान के भौगोलिक परिस्थिति की अच्छे तरीके से जानकारी थी। रेकी के बाद वारदात को अंजाम दिए जाने का संदेह जताया जा रहा है।

बाबा मोहब्बत शाह व बाबा मुराद शाह का सालाना उर्स अम्बिकापुर तकिया शरीफ में दिनांक 20, 21 व 22 मई को,,,आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाया जायेगा बाबा का उर्स…

हिंद स्वराष्ट्र फिरोज अंसारी : जिले के ग्राम तकिया में स्थित आपसी सौहार्द का प्रतीक और सभी धर्मों को एक साथ जुड़े रखने का प्रतीक हजरत बाबा मोहब्बत शाह व बाबा मुराद शाह का दरगाह शरीफ है। विदित हो कि पिछले कई दशकों से आपसी सौहार्द का प्रतीक रहा ग्राम तकिया में तकिया में बाबा का उर्स मनाया जाता रहा हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस बार भी आपसी भाईचारे का प्रतीक रहा बाबा का उर्स तकिया ग्राम में बहुत ही धूमधाम से और हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। बताते चलें कि जिले का एकमात्र दरगाह ऐसा है की आसपास के जिले और बाहरी राज्यों से भी बाबा के चाहने वाले लोग भारी संख्या में उपस्थित होते हैं और बाबा के दरगाह में बड़े ही अकीदत के साथ चादर और फूल पेश करते हैं और अपनी मुरादें मांगते हैं बाबा का यह दरगाह आपसी भाईचारे का विगत कई वर्षों से एकमात्र प्रतीक रहा है।

अप्रैल से सितंबर तक के लिए निःशुल्क खाद्यान वितरण

अम्बिकापुर हिंद स्वराष्ट्र समाचारपत्र जिला खाद्य अधिकारी रविन्द्र सोनी ने बताया है कि माह अप्रैल 2022 से सितंबर 2022 तक नियमित एवं अतिरिक्त खाद्यान्न का वितरण निशुल्क किया जा रहा है। राशन कार्डधारी पात्रतानुसार नियमित एवं अतिरिक्त आवंटन के खाद्यान्न पीडीएस दुकानों से निशुल्क प्राप्त कर सकते हैं।
ज्ञातव्य है कि राज्य शासन द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत प्रचलित राशन कार्डों में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना तथा छत्तीसगढ़ खाद्य एवं पोषण सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत जारी अन्त्योदय, प्राथमिकता, एकल निराश्रित एवं निशक्तजन राशन कार्डों पर माह अप्रैल 2022 से सितंबर 2022 तक नियमित एवं अतिरिक्त खाद्यान्न का वितरण निशुल्क किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

पानी टैंकर के चोर घटना के बाद फौरन गिरफ्तार..

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर फिरोज अंसारी : जिले के भटगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत हुई चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई थाना भटगांव ने 3 नग चोरी गए पानी के टैंकर सहित उपयोग में प्रयुक्त ट्रैक्टर को जप्त करते हुए टैंकर चोरों को गिरफ्तार किया
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 21/4/2022 को ग्राम पंचायत बिसाही थाना भटगांव के रहने वाले धनजी शाह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि अंबिकापुर स्थित महावीर एग्रो एजेंसी से 4500 लीटर की क्षमता वाले पानी के टैंकर को खरीद कर लाया था जिसे अपने घर के पीछे खड़ा रखा था 21 अप्रैल को सुबह जब आंख खुली तो देखा कि टैंकर वहां से गायब था किसी अज्ञात चोर के द्वारा पानी के टैंकर को चोरी कर लिया गया है इसी तारतम्य में थाना भटगांव में जाकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई रिपोर्ट के आधार पर थाना भटगांव द्वारा अपराध क्रमांक 65 /22 धारा 379 भादवी का मामला दर्ज करते हुए मामले को पंजीबद्ध किया गया मामले की सूचना को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक सूरजपुर के द्वारा थाना भटगांव को अज्ञात चोरों को फौरन गिरफ्तार करने के निर्देश दिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर व प्रतापपुर एसडीओपी के मार्गदर्शन में चोरों की खोजबीन की जा रही थी इसी दौरान मुखबिर के द्वारा सूचना पर संदेही ईट भट्ठा निवासी शमशेर कुरैशी को दबिश देकर पकड़ा गया। थाना प्रभारी भटगांव के द्वारा कड़ाई से पूछताछ पर उसने बताया कि वह अपने ट्रैक्टर चालक विकास और ईट भट्ठा में काम करने वाले मजदूर संजय के साथ मिलकर अपने ट्रैक्टर की मदद से धनजी के पानी टैंकर को टोचन कर चंदोला के जंगलों में छुपाया है
चोरी के आरोपी विकास व संजय को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया आरोपियों की निशानदेही पर चोरी कर लिए गए पानी के टैंकर को जप्त कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

सूरजपुर : कोल माफियाओं के हौसले बुलंद पुलिस भी बनी मूकदर्शक….

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर फिरोज अंसारी : इन दिनों जिले के बिश्रामपुर के एसईसीएल के क्षेत्र रेहर गायत्री परियोजना से सूरजपुर पुलिस के संरक्षण में कोयले की भारी तस्करी अंधाधुन जारी है। कोयले के उक्त काले कारोबार में स्थानीय कुछ बदनाम सुधा लोग गिरोह बनाकर कोयले की तस्करी करा रहे हैं ज्ञात हो कि ईट भट्ठा सीजन में कोयले की काफी डिमांड बढ़ जाती है एक नंबर कोयला खरीदने पर काफी महंगा साबित होता है इसी कारण ईट के कारोबारी पूरी तरह से दो नंबर का काला कोयला खरीद कर ईट भट्टा का संचालन करते हैं वर्तमान में रेहर गायत्री खदान जोकि सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आता है कोतवाली पुलिस की सेटिंग से तस्कर ग्रामीणों को आगे कर कोयला चोरी कराते हैं और फिर खदान से बाहर होकर कांटा बाट लगाकर उनसे 2 या ₹3 की दर से कोयले की खरीदी करते हैं फिर उसी कोयले को₹10 के भाव से 8 या के भाव से ईट भट्ठा को पहुंचा देते हैं ज्ञात हो कि बड़ी बड़ी गाड़ियों के अलावा पिकअप वाली गाड़ियों से भी कोयले की तस्करी स्थानीय भक्तों को को दिया जाता है और तो और कोयले की तस्करी अन्य राज्यों में भी किया जा रहा है अभी कुछ दिन पहले 14 अप्रैल को भद्र नदी के पुल के पास देहरी में डेडरी में अवैध कोयले से लदी एक ट्रेलर वाहन को ग्रामीणों की सूचना पर खनिज अमले ने जप्त कर विश्रामपुर पुलिस की अभी अभीरक्षा में सौंप दिया था जप्त किए गए ट्रेलर में लगभग 400000 मूल्य का 35 टन से अधिक अवैध कोयला लोड था स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि रेहर गायत्री में दो अलग-अलग गुट के कोल माफिया कोयले की तस्करी में जुटे हैं स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार एक कोयले का तस्कर अंबिकापुर क्षेत्र का है तो वही दूसरा तस्कर विश्रामपुर का रहने वाला है जो पूरी रात पूरी सक्रियता के साथ कोयले की तस्करी करते हैं थाना प्रभारी बिश्रामपुर प्रशिक्षु आईपीएस को चकमा देकर कोयले की तस्करी कर रहे हैं बताया जाता है कि उक्त लोग पिकअप में कोयले को लोड करा कर एनएच बिश्रामपुर थाना होते हुए भटगांव मार्ग से कोयले तस्करी करा रहे हैं इसी बीच रास्ते में पढ़ने वाले रामनगर झूमर रुनियाडीह दतिमा के अवैध रूप से चल रहे ईट भट्ठा में सप्लाई करते हैं जिससे इन्हें मोटी रकम की कमाई होती है प्राप्त जानकारी के अनुसार एक पिक अप वाहन में लगभग अनुमानित 3 टन कोयला लोड हो जाता है जिससे तस्करों को ₹7000 तक लोड करके उपलब्ध हो जाता है यही कोयला पुलिस की नजरों से बचाकर ईट भट्ठा तक पहुंचते ही इसका रेट लगभग 22 से ₹25000 हो जाता है कोल माफियाओं के द्वारा प्रतिदिन लगभग 5–7 गाड़ियां अवैध कोयला बेचकर मोटी कमाई कर रहे हैं जबकि कोयले की तस्करी थाना बिश्रामपुर के क्षेत्र अंतर्गत आने से थाना प्रभारी बिश्रामपुर प्रशिक्षु आईपीएस संदीप कुमार पटेल ने बताया कि इन्हें इस अवैध कारोबार की जानकारी मिली है जिस पर थाना बिश्रामपुर की नजर है और जल्द ही जल्द से जल्द कोयले की तस्करी में सम्मिलित कोयला तस्करों को बेनकाब किया जाएगा

सूरजपुर ब्रेकिंग: युवती ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर की आत्महत्या..

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर फिरोज अंसारी : सुरजपुर जिले के नगर पालिका क्षेत्र के तुरिया पारा के एक युवती ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली हैं। परिजन की सूचना पर फौरन एडिशनल एसपी और एसडीओपी सूरजपुर मौके पर पहुंचे और शव को प्रारंभिक जांच कर नीचे उतरवा कर पीएम हेतु हॉस्पिटल भिजवाया। युवती ने आखिर ऐसा प्राण घटक कदम क्यों उठाया अभी इसकी जानकारी नही लग पाई हैं। मृतिका ने आत्महत्या से पहले तीन युवकों पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया था। युवती ने कई गंभीर आरोप लगाए थे इस मामले में पुलिस भी बचती दिखी एडिशनल एसपी सूरजपुर ने कहा कि तत्काल ही मामले की जांच कराई जाएगी।

एकलव्य विद्यालय में प्रवेश हेतु काउंसिलिंग 25 से

अम्बिकापुर हिंद स्वराष्ट्र समाचारपत्र जिले में संचलित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वी में प्रवेश एवं संस्था चयन हेतु 25 से 28 अप्रैल 2022 तक काउंसिलिंग का  आयोजन सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय अम्बिकापुर में किया जाएगा। प्रवेश परीक्षा में चयनित सभी विद्यार्थी एवं उनके पालकों को समस्त दस्तावेजों एवं आवश्यक प्रमाण पत्र के साथ काउंसिलिंग में उपस्थित होना होगा।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री जे.आर. नागवंशी ने बताया है कि आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2022-23 में अनुसूचित जनजाति वर्ग के छात्र-छात्राओं के कक्षा 6 वी में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा का आयोजन 3 अप्रैल 2022 को  किया गया था। चयन परीक्षा उपरान्त दावा-आपत्ति पश्चात वरीयता के आधार पर चयन सूची जारी की गई है। चयन सूची को कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास अम्बिकापुर एवं सभी एकलव्य विद्यालयों के सूचना पटल के साथ ही जिले के वेब साइट  www.surguaj.nic.in पर देखी जा सकती है।

ओड़गी आईटीआई कालेज में प्राचार्य के दर्शन नहीं होते तो प्रैक्टिकल कहां से करें? प्रयोगशाला में लटका रहता है ताला..

हिंद स्वराष्ट्र ओड़गी फिरोज अंसारी – युवाओं को हुनर मंद बनाकर रोजगार उपलब्ध कराने के लिए सरकार युवाओं को ट्रेनिंग देने वाले आईटीआई राजकीय औद्यौगिक प्रशिक्षण संस्थान को करोड़ों का बजट दे रही है लेकिन सरकार के उदेश्य को किस तरह पलीता लगा रहे है। इसकी तस्वीर सूरजपुर जिले के ओड़गी आईटीआई से सामने आई है।
एक ओर सरकार व शासन जहाँ युवाओं को रोजगार देने के लिए पूरा जोर लगा रही हैं वही दूसरी ओर इन दोनों के मंशा पर अंकुश लगाने का कार्य ओड़गी आईटीआई के प्राचार्य के द्वारा किया जा रहा है। और जहाँ रेगुलर आने व बच्चो को शिक्षा देने का कार्य करना चाहिए था लेकिन इनको सिर्फ और सिर्फ महीने में 1 या 2 बार ही आने का समय मिलता हैं उसमें भी आधा या एक घंटा ही समय देते है फिर चले जाते है मानो ऐसा लगता है ऐ यहा मेहमान नवाजी करवाने आते है और छात्र/छात्राओं से कोई लेना देना नही है अपने में ही व्यस्त है। बाकी शिक्षक / शिक्षिका अपना काम बखूबी से निभा रहे हैं तो प्राचार्य को अपना कार्य करने में परेशानी हो रही हैं।

राजेश तिवारी मण्डल अध्यक्ष के पास छात्र/छात्राओं ने की फोन कर शिकायत फिर जायजा लेने पहुंचे

छात्र/छात्राओं के शिकायत करने पर आईटीआई का जायजा लेने पहुंचे वहा पढ़ रहे सभी छात्रों से श्री तिवारी ने बात की तो बच्चे शिकायत की पुल बांध दिए और एक-एक कर पूरा विवरण सुनने लगे खुद जाकर के देखा तो छात्रों के द्वारा बताया सभी बात सही निकली।
प्रेक्टिकल जहा होता हैं वहाँ ताला लगाकर उसको शील कर दिया गया था कुछ दिन पहले का बात को छात्रों ने बताया कि मशीनों में जंग लग कर बेकार होने के कगार में था।
जिसपर भाजपा मंडल अध्यक्ष ने अपने संज्ञान में लेते हुए कलेक्टर को लिखित आवेदन देकर और फोन कर छात्रों को हो रहे असुविधा को अवगत कराया गया।

11 साल के बच्चे ने की 4 साल के बच्चे की हत्या…

हिंद स्वराष्ट्र कोरबा : जिले से एक बेहद ही चौकाने वाली खबर निकलकर सामने आई हैं जहां एक 11 साल के बच्चे ने एक 4 साल के बच्चे की पत्थर से मारकर हत्या कर दी। हत्या की वजह भी बेहद चौकाने वाली हैं। बच्चे ने बच्चे की हत्या बस इसलिए कर दी क्युकी 2 – 3 महीने पहले 4 साल के बच्चे से उसकी लड़ाई हो गई थी और मासूम बच्चे ने उसे पत्थर से मार दिया था।

दरअसल नेहरू नगर निवासी अंशू दास उम्र 4 वर्ष सुबह घर के बाहर खेलते हुए लापता हो गया था जिसके बाद परिजन उसकी तलाश करते रहे लेकिन बच्चे का कुछ पता नहीं चला। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने आसपास के इलाकों में डॉग स्क्वॉयड की मदद से बच्चे की तलाश शुरू की और रिकांडो बायपास मार्ग पर पेट्रोल पंप के पीछे झाड़ियों से बच्चे का शव बरामद किया गया। शव के पास ही खून से सना पत्थर भी पड़ा हुआ था। जिसके बाद डॉग स्क्वायड की मदद से पुलिस आरोपी बच्चे तक पहुंच गई। बच्चे को हिरासत में लेकर पुछतांच करने पर उसने हत्या किए जाने की बात स्वीकार ली।

सरगुजा जिले ने बढ़ाया देश का मान अमेरिका के जोसेफ जैकब पहुँचे सोहगा गोठान,गोठान को बताया ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने और पलायन रोकने वाला

अम्बिकापुर हिंद स्वराष्ट्र समाचारपत्र अमेरिका के टेक्सास डैलास से छत्तीसगढ़ की ग्रामीण विकास पर आधारित योजना नरवा, गरूवा, घुरवा और बारी योजना अंतर्गत निर्मित गोठान को देखने गुरुवार को श्री जोसेफ जैकब सोहगा गोठान पहुँचे। उन्होंने गोठान में काम कर रही समूह की महिलाओं से गोठान में संचालित गतिविधियों की जानकारी लेते हुए गोठान को ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने वाला और पलायन रोकने वाला बताया ।
श्री जैकब ने कहा कि इस प्रकार की योजना विश्व में कही भी नहीं है जहां गोबर खरीदकर ग्राम एवं व्यक्तियों को आर्थिक उपार्जन के साधन उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा की पिछले दो वर्षों से गोठान के बारे में सुनते आ रहा था और गोठान के बारे में जानने के लिए उत्सुक था। सरगुजा जिले के सोहगा गोठान को देखकर पता चला कि ये वाकई में ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ गांव से पलायन रोकने में सहायक है। गोठान गांव में ही महिला एवं पुरुषों को रोजगार उपलब्ध कराने का बहुत बड़ा साधन है। महिलाएं घर से बाहर निकलकर अनेक रोजगार के साधनों से जुड़कर आत्मनिर्भर हो रही है।
उन्होंने कहा कि महिलाओं से मिलकर मुझे बहुत अच्छा लगा कि छत्तीसगढ़ सरकार एवं सरगुजा जिला प्रसाशन द्वारा ग्राम विकास के लिए सराहनीय कार्य किया जा रहा है।

स्कूल शिक्षा मंत्री ने किया नवनिर्मित कोविड केयर सेंटर का जायजा, सुविधाओं को देख की सराहना

स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नवनिर्मित 100 ऑक्सीजन युक्त कोविड केयर सेंटर प्रतापपुर के व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बेड व्यवस्था, ऑक्सीजन सिलेंडर, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, पानी, बिजली, दवाई की उपलब्धता सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा निरंतर कोविड मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य लाभ के ऑक्सीजन पाइप लाइन संचालन की व्यवस्था की गई है। उन्होंने व्यवस्था एवं सुविधाओं को देख जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य अमला की सराहना कर बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने कहा। उन्होंने आइसोलेशन वार्ड का भी निरीक्षण किया। सफाई व्यवस्था को निरंतर बेहतर व्यवस्था रखने निर्देशित किया। इस
दौरान मंत्री प्रतिनिधि कुमार सिंह देव, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री जगत लाल आयाम, नगर पंचायत अध्यक्ष श्री कंचन सोनी, कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह, डीएफओ श्री मनीष कश्यप, जिला पंचायत सीईओ श्री राहुल देव, प्रतिनिधि गण, अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

प्रिंसिपल ने स्कूल को ही बनाया ‘अय्याशी का अड्डा’, महिला स्टाफ के साथ अश्लील हरकत.. देखे वायरल वीडियो….

हिंद स्वराष्ट्र कांकेर : प्रिंसिपल ने स्कूल को ही अय्याशी का अड्डा बना लिया. महिला स्टाफ के साथ प्रिंसिपल का अश्लील वीडियो वायरल हुआ है. मामला सामने आने के बाद प्रिंसिपल को कलेक्टर ने सस्पेंड कर दिया है. महिला स्टाफ और प्रिंसिपल दोनों शादीशुदा हैं. दोनों की अंतरंगता उनके दायरे में होती तो बात अलग थी, लेकिन प्रिंसिपल और महिला स्टाफ ने स्कूल को ही अय्याशी का अड्डा बना लिया था. आए दिन दोनों स्कूल में निजी पल गुजारते थे. बताया जा रहा है कि यह सब पिछले 9 सालों से चल रहा था. सारा मामला इंद्रप्रस्थ गांव के पीवी 39 स्थित हाईस्कूल का है. यहां पर राजेश पाल प्राचार्य के रूप में पदस्थ हैं. आरोप है कि उनका मिडिल स्कूल की एक शादीशुदा महिला स्टाफ से अवैध संबंध है. बात यहां तक भी ठीक थी, लेकिन दोनों ने स्कूल में ही रंगरेलियां मनानी शुरू कर दी. बताया जा रहा है कि पढ़ाई के अलावा भी छुट्‌टी के दिन दोनों स्कूल में मिलते. फिर प्राचार्य कक्ष से जुड़े स्टोर रूम में मिलते थे. इसका पता गांव के लोगों को भी था.प्राचार्य की इस हरकत का गांव में विरोध है. इसे लेकर फरवरी में ही गांव के कुछ लोगों के साथ स्कूल स्टाफ की बैठक भी हुई. तब गांव की बदनामी के चलते प्राचार्य को मौखिक रूप से स्कूल छोड़ने भी कहा गया, लेकिन वह बहाने बनाते यहीं डटा रहा. इस पर ग्रामीणों ने शिकायत की, लेकिन कुछ नहीं हुआ. इस पर ग्रामीणों ने वीडियो बनाया और 18 अप्रैल को कलेक्टर चंदन कुमार से शिकायत कर दी. उन्होंने जांच कराई तो मामला सही निकला. इंद्रप्रस्थ मिडिल स्कूल में वर्ग-2 शिक्षक के रूप में पदस्थ राजेश पाल को साल 2013-14 में वर्ग-1 में पदोन्नत कर हाईस्कूल में भेजा गया. साथ ही उन्हें यहां प्राचार्य बनाया गया. प्राचार्य राजेश पाल का मिडिल स्कूल में रहने के दौरान ही वहां की महिला स्टाफ से संबंध था. इस दौरान भी ये बात उजागर हुई थी. उन्हें चेतावनी भी दी गई, लेकिन कुछ दिन बाद पूरी घटना दब गई और मामला ठंडा पड़ गया. अब वीडियो वायरल होने के बाद फिर मामले ने तूल पकड़ा है.

माँ की मौत के बाद गोद लेने के बहाने महिला ने मासूम को वहशियों को सौंपा, 8 महीने में 80 लोगो ने किया दुष्कर्म…

हिंद स्वराष्ट्र : मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है. यहां एक नाबालिग से 8 महीनों में 80 लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया है. इस बात का पता चलने पर पुलिस ने मंगलवार को उसे गुंटूर से रेस्क्यू कराया है. बता दें कि इस मामले में अब तक 10 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं. बातचीत में 13 साल की नाबालिग पीड़िता ने पुलिस को बताया कि कोरोना काल के दौरान जून 2021 में उसकी मां की मौत हो गई थी. मां की इलाज के दौरान सवर्ण कुमारी नाम की एक महिला ने उसकी मां से दोस्ती की थी और मां की मौत के बाद महिला ने उसे गोद लेने के बात कही थी. हालांकि यह जानकारी पीड़िता के पिता से छुपाई गई थी. सवर्ण कुमारी नाबालिक को लेकर अपने घर चली गई और उससे जबरन वेश्यावृति करवाने लगी.

पिता ने किया था पुलिस में शिकायत
वहीं, लड़की के पिता ने अगस्त 2021 में पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई. इसके बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी सवर्ण कुमारी की तलाश की और इसी साल जनवरी में महिला को गिरफ्तार कर लिया गया. उस आरोपी से पूछताछ के दौरान पता चला कि 13 साल की बच्ची को देह व्यापार के धंधे में इस्तेमाल करने के लिए आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के अलग-अलग वेश्यालय में भेज दिया गया था.
जिसके बाद पुलिस ने 19 अप्रैल को पीड़िता को गुंटूर पश्चिम क्षेत्र से रेस्क्यू करवाया. इस मामले में अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. जिसमें बीटेक का एक छात्र भी शामिल है. रेस्क्यू के बाद पीड़िता ने दिल दहलाने वाला खुलासा किया. पिछले 8 महीने के दौरान 80 लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था.

पुलिस की जांच से पता चला है, कि 8 महीने में 80 से ज्यादा लोगों ने नाबालिग के साथ सामूहिक बलात्कार किया है. फिलहाल 80 आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है. इन आरोपियों में 35 दलाल और बाकी ग्राहक हैं. इस मामले का एक आरोपी लंदन में है. पुलिस ने अब तक विजयवाड़ा, हैदराबाद, काकीनाडा और नेल्लोर से 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इनके पास से एक कार, 53 मोबाइल, 3 ऑटो और बाइक बरामद की गई है. रह पूरा मामला आंध्रप्रदेश के हैदराबाद का है.

पुलिया से टकराकर कार पलटने से लगी भीषण आग,, 3 बेटियों और दंपत्ति की जलकर मौत…

हिंद स्वराष्ट्र राजनांदगांव : शादी समारोह से अपनी कार में सवार होकर घर लौट रहे एक परिवार के 5 लोगो की जलकर मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी व उनकी 3 बेटियां शामिल हैं। दरअसल शादी समारोह से लौटने के दौरान गुरुवार की आधी रात रास्ते में कार पुलिया से टकराकर पलट गई और उसमें आग लग गई। आग ने तत्काल इतना भयावह रूप ले लिया कि कोई निकल नहीं पाया और उनकी जलकर मौत हो गई। सूचना पर सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु की। मिली जानकारी के अनुसार राजनांदगांव जिले के खैरागढ़ स्थित गोलबाजार निवासी सुभाष कोचर अपनी पत्नी व 20 से 27 साल की 3 बेटियों के साथ शादी समारोह में शामिल होने बालोद गए थे। शादी समारोह में शामिल होकर पांचों कार से देर रात घर लौट रहे थे।

कार करीब 1 बजे राजनांदगांव-खैरागढ़ मार्ग पर ठेलकाडीह थानांतर्गत सिंगारपुर के पास पहुंची ही थी कि उसमें आग लग गई। आग ने मिनटों में इतना भवावह रूप ले लिया कि कोई बाहर नहीं निकल पाया और सुभाष कोचर उनकी पत्नी व 3 बेटियों की जलकर मौत हो गई। कार भी पूरी तरह से जलकर खाक हो गई।

error: Content is protected !!