हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर फिरोज अंसारी : सूरजपुर जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के रेलवे ट्रैक पर एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक जीवन कुमार साहू पिता अलख राम साहू गायत्री थाना पथरिया जिला मुंगेली के रहने वाला था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक अपने पिता से भी बात नहीं करता था ज्यादातर अपनी मां से और भाभी से ही बात करता था। मृतक इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था। मृतक के पिता ने बताया कि मृतक मानसिक रूप से थोड़ा सा विक्षिप्त भी था मृतक के शव को पुलिस द्वारा अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम उपरांत शव को परिजनों को सौंप दिया हैं।
सूरजपुर : ट्रेन के सामने कूदकर युवक ने की आत्महत्या…
सूरजपुर : छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारी महासंघ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर…
हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर फिरोज अंसारी : मिली जानकारी के अनुसार जिले के छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारी महासंघ ने 2 सूत्री मांग को लेकर 4 अप्रैल 2022 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए हैं मनरेगा कर्मचारी इस चिलचिलाती धूप में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं मनरेगा कर्मचारियों का कहना है कि सरकार हमारी मांगों को जल्द ही पूरा करें नरेगा कर्मचारियों का कहना है कि विधानसभा चुनाव 2018 केजन घोषणा पत्र में आश्वासन दिया गया था कि अगर उनकी सरकार बनती है तो 10 दिन के भीतर सभी मनरेगा कर्मचारियों को नियमित करेंगे और अब 3 साल बीत गई अभी तक कोई मनरेगा कर्मचारी के लिए कुछ भी नहीं किया गया कांग्रेश सरकार की इसी वादी को लेकर मनरेगा के समस्त अधिकारी व कर्मचारी अपने हक की लड़ाई लड़ते हुए हड़ताल पर बैठ गए हैं जब तक सरकार हमारी मांगों को पूरा नहीं करती तब तक हम डटे रहेंगे चाहे कुछ भी हो जाए हम अपना अधिकार लेकर ही रहेंगे इस चिलचिलाती धूप में नरेगा के समस्त कर्मचारी व अधिकारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए हैं।
कुएं में पड़ा मिला महिला का शव..
हिंद स्वराष्ट्र लटोरी फिरोज अंसारी : लटोरी पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम कल्याणपुर परसापारा में मंगलवार को 50 वर्षीय महिला का शव कुएं में औंधे मुंह पड़ा हुआ मिला। उक्त मामले में पुलिस ने शव पंचनामा पीएम उपरांत मर्ग कायम किया है। पुलिस ने बताया कि कल्याणपुर परसापारा निवासी विमला सिंह आत्मज प्रेमचन्द्र गोंड़ 50 वर्ष मंगलवार प्रातः बाड़ी स्थित कुएं में पानी भरने गई थी कुछ देर तक वापस नही लौटने पर उसके घरवालों ने जब उसकी खोज खबर ली तो पाया कि उसकी लाश कुएं में पड़ी है। स्थानीय लोगो की मदद से उसे कुएं से बाहर निकाल कर पुलिस को मामले की सूचना दी गई। ततपश्चात शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम उपरान्त शव को परिजनों को सौंप दी गयी।
पेयजल संकट दूर करने खाद्य मंत्री ने विधायक निधि से दिए 10 लाख रुपए..
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत ने अपने विधानसभा क्षेत्र सीतापुर में ग्रीष्म ऋतु में पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने विधयक मद से 10 लाख रुपये की स्वीकृति दी है। उन्होंने पीएचई के अधिकारियो को इस राशि से बतौली, मैनपाट, सीतापुर एवं अम्बिकापुर अंतर्गत गांवो में हैंडपम्प में लगने वाले पाईप एवं अन्य सामग्री क्रय करने के निर्देश दिए है।
ज्ञातव्य है कि विगत दिनों सीतापुर भ्रमण के दौरान खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत को ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने अवगत कराया कि सीतापुर विधानसभा क्षेत्र में जल स्तर नीचे चले जाने के कारण हैंडपम्प में पानी नही आ रहा है। पीएचई विभाग के पास पर्याप्त पाईप, हैंडल, बेयरिंग, चैन आदि रनही होने के कारण हैंडपम्प के मरम्मत में दिक्कत आ रही है। पीएचई के अधिकारियों ने करीब 1000 पाईप व अन्य सामग्री क्रय करने हेतु 10 लाख रुपये की आवश्यकता बताया था। मंत्री श्री भगत ने क्षेत्र की पयेजल व्यवस्था बहाल करने तत्काल विधायक मद से 10 लाख रुपये स्वीकृत किया है।
रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत पूरे प्रदेश में एक भी मजदूरों को नहीं मिल रहा काम जबकि पूरे प्रदेश में 42 लाख 99 हजार से अधिक परिवार है पंजीकृत…
सरकार के वादाखिलाफी के कारण 2 सूत्री मांगों को लेकर मनरेगा कर्मचारी संघ 4 अप्रैल से है अनिश्चितकालीन हड़ताल पर
महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत कार्यरत सभी कर्मचारियों के द्वारा 2 सूत्रीय (1. चुनावी घोषणा पत्र को आत्मसात करते हुए समस्त मनरेगा कर्मियों का नियमितीकरण किया जावे। 2. नियमितीकरण की प्रक्रिया पूर्ण होते तक रोजगार सहायकों का ग्रेड पे निर्धारण कर समस्त मनरेगा कर्मियों पर सिविल सेवा नियम 1966 के साथ पंचायत कर्मी नियमावली लागू किया जावे ) मांगों को लेकर हड़ताल में चले जाने से पूरे प्रदेश के मनरेगा मजदूरों को रोजगार के लाले पड़ गए हैं। आलम यह है कि आज की तारीख में पूरे प्रदेश में मनरेगा अंतर्गत एक भी मजदूरों को काम नहीं मिला है। जबकि पूरे प्रदेश में मनरेगा के तहत 4299897 परिवार पंजीकृत हैं एवं 10049404 मजदूर पंजीकृत हैं। मनरेगा महासंघ के बैनर तले हो रहे हड़ताल पर जानकारी देते हुए संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि 4 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल लगातार छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में चल रहा है जिसके कारण प्रदेश में यह स्थिति निर्मित हुई है। एक अनुमान के मुताबिक सूरजपुर जिले में ही हड़ताल पर कर्मचारियों के चले जाने से अब तक मनरेगा मजदूरों को लगभग 28 करोड़ रुपए का मजदुरी मूलक कार्य का नुकसान हुआ है जिससे पूरे राज्य की स्थिति समझी जा सकती है। ज्ञात की पूरे साल भर में मह अप्रैल-मई एवं जून महीने में सबसे ज्यादा मनरेगा मजदूरों को काम में नियोजित किया जाता है क्योंकि इस दौरान ग्रामीण खेती किसानी के काम से दूर होते हुए रोजगार गारण्टी के कार्य में रोजगार प्राप्त करते हैं। कर्मचारियों के हड़ताल से ग्रामीण मजदूरों को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत प्रदेशभर के कर्मचारी अपने नियमितीकरण की मांग को लेकर हड़ताल कर रहे हैं क्योंकि भूपेश सरकार ने अपने जन घोषणापत्र में अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने का भरोसा दिया था तथा वह अनियमित कर्मचारियों के मंच से सभी कर्मचारियों को सरकार बनते ही 10 दिनों में नियमित करने का वादा किया गया था। क्योंकि भूपेश सरकार ने एक हज़ार दिवस पूर्ण होने पर भी अभी तक अपना वादा नहीं निभाया है इस कारण सभी कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल में बैठे हुए हैं । गौरतलब है कि योजना 2005 से प्रारंभ हुई है तब से कर्मचारी संविदा के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं । गत 3 वर्षों से कर्मचारियों की वेतन वृद्धि भी नहीं की गई है जिसके कारण इस महंगाई में कर्मचारियों को जीवन निर्वाह में बहुत दिक्कत आ रही है। रोजगार सहायकों को कुल मानदेय 5000 प्राप्त हो रहा है जिससे इतनी अल्प मानदेय से अपने परिवार का पालन पोषण में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कर्मचारी संघ ने आगे बताया कि देश में छत्तीसगढ़ राज्य ही सर्वाधिक रोजगार देने वाला राज्य गत कई वर्षों से बना हुआ है। यह पहला अवसर है कि जब पूरे प्रदेश में मजदूरी मूलक कार्य पूर्णता बंद है एवं प्रदेश में एक भी ग्रामीणों को काम नहीं मिला है। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार के द्वारा हड़ताली कर्मचारियों के साथ अभी तक किसी भी प्रकार की संवाद स्थापित नहीं की गई है ना ही हड़ताल खत्म करने को लेकर कोई ठोस पहल की गई है इस कारण कर्मचारियों में रोष व्याप्त है।
हड़ताली कर्मचारियों के द्वारा विभिन्न गतिविधियों प्रति दिवस चरणबद्ध रूप से आयोजन कर अपनी मांगों को याद दिलाया जा रहा है। जैसे जल सत्याग्रह, घर घर जाकर जनसमर्थन प्राप्त करना, मानसिक प्रताड़ना के प्रति पुतला दहन किया जा रहा है। फिर भी सरकार के द्वारा कोई सुध नहीं लिया जा रहा है। और बता दें कि हड़ताली मनरेगा कर्मचारियों के द्वारा गांव-गांव में जाकर विभिन्न प्रकार के पंपलेट छपवा कर ग्रामीणों के समक्ष रखा जा रहा है जिसमें सभी ग्रामीण के द्वारा अपना समर्थन दिया गया है।
बिजली,पानी,शिक्षक,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की नियुक्ति जैसी समस्याओं का हुआ तत्काल मौके पर निराकरण,, कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा को अपने बीच पाकर खिल उठे ग्रामीणों के चेहरे…
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : सरगुजा में जन समस्या समाधान चौपाल जारी है जिसके तहत गांव-गांव चौपाल लगाकर प्रशासन के आला अधिकारी लगातार ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान कर रहे हैं जिस पर सरगुजा कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा सतत निगरानी रखे हुए हैं आए दिन किसी न किसी जन चौपाल शिविर पर अचानक सरगुजा कलेक्टर पहुंचकर वहां पर लोगों की समस्याएं सुनते हैं और उनका त्वरित निराकरण भी करते हैं इसी क्रम में आज कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा एवं पुलिस अधीक्षक श्री अमित तुकाराम कांबले सहित प्रशाशनिक अमला द्वारा उदयपुर जनपद के फतेहपुर में जन समस्या समधान चौपाल का आयोजन किया गया जिसमे ग्रमीणों द्वारा वांनाधिकार पत्र, बिजली, आंगनबाड़ी में कार्यकर्ता की नियुक्ति, स्कूल में बाउंडरी वालए देवालय निर्माण सहित शिक्षकों की समस्यों का समाधान मौके पर किया गया। मौके पर ही समस्यों का समाधान होने से ग्रामीणो के चेहरों पर मुस्कान खिल उठी
बिजली समस्या हेतु लगेगा शिविर-गांव में ट्रांसफार्मर, लो वोटेज एवं थ्री फेस सहित अन्य समस्या के समाधान के लिए कलेक्टर ने शिविर लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने फतेहपुर के नाक़ापारा में अब तक बिजली नही पहुंचने पर मुख्यमंत्री मजरा टोला के अंतर्गत बिजली लगाने के निर्देश दिये। इसके साथ ही बंटवारा, नामांतरण के प्रकरणो का निराकरण हेतु तहसीलदार को निर्देशित किया।
अवैध पेड़ कटाई पर रेंजर को फटकार-शिविर में ग्रामीणों ने शिकायत की कि गांव से लगे हुए जंगल मे रात को बाहरी लोग पेड़ काटते है। वन विभाग के कर्मचारियों को सूचना देने पर भी नही आते। कलेक्टर ने उदयपुर रेंजर को फटकार लगाते हुए कहा कि ग्रामिणो की सूचना पर ततकाल कार्यवाही करें। एक वाट्सएप्प ग्रुप भी बनाये जिसमे ग्रामीणों को जोड़ें और पेड़ काटने या आग लगने की घटना की जानकारी मिलते ही सम्बंधित को सक्रिय करें।
समाधान चौपाल में जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार लंगेह, डीएफओ श्री पंकज कमल, अपर कलेक्टर श्री एएल धु्रव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला एसडीएम अम्बिकापुर श्री प्रदीप साहू, एसडीएम सीतापुर श्री अनमोल टोप्पो, एसडीएम उदयपुर श्री अनिकेत साहू ग्राम पंचायत घाटबर्रा के सरपंच श्री जयनंदन सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
सूरजपुर : बिजली, पानी, सड़क के लिए मोहताज ग्राम पंचायत करी कुप्पी…
हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर फिरोज अंसारी : जिले के दूरदराज क्षेत्र ग्राम पंचायत करी कुप्पी जनपद पंचायत ओढ़गी का एक मुख्य मार्ग इतना जर्जर है कि आपातकाल पड़ने पर उसमें एंबुलेंस का भी जाना संभव नहीं जब ग्राम पंचायत के सरपंच से बात किया गया तो पता चला कि ग्राम पंचायत करी कुप्पी के लोग बरसात में बरसात के मौसम में पीडीएफ का चावल लेने 10 किलोमीटर दूर लगभग 10 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत धरसेडी जाना पड़ता है यहां के ग्रामीण काफी परेशान हाल में जीवन जीने को मजबूर हैं जबकि यह एरिया आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र होने के कारण चारों ओर से पहाड़ों से घिरा हुआ है अगर कभी भी किसी वजह से एंबुलेंस को आना पड़े तो काफी मुश्किलों का सामना करते हुए एंबुलेंस गांव में पहुंचेगी जब गांव के सरपंच से बातचीत हुई तो पता चला कि यहां का ट्रांसफार्मर भी लगभग 18 महीने से खराब पड़ा हुआ है और पहाड़ी एरिया होने के कारण जानवरों का भी खतरा हर समय बना रहता है।
जिला पंचायत अध्यक्ष की पहल पर टुकुडाँड़ में बहाल हुई बिजली सप्लाई, लगाया गया नवीन ट्रांसफार्मर…
हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर फिरोज अंसारी : ग्राम पंचायत टुकुडाँड़ के ग्रामीणों ने विगत दिवस ट्रांसफार्मर खराब होने की शिकायत जिला पंचायत अध्यक्ष राजकुमारी शिवभजन मरावी से की थी। जिसपर जिला पंचायत अध्यक्ष ने तत्काल एक्शन लेते हुए अधिकारियों को चर्चा कर 2 केवी का ट्रांसफार्मर लगवाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने इस चिलचिलाती धूप में स्वयं गांव में पहुंचकर आज मंगलवार को ट्रांसफार्मर को बदलवाया। अब उनके इस सराहनीय कार्य और लगन को देख सरपंच, सचिव सहित समस्त ग्रामवासी उनकी प्रसंशा कर रहे हैं और ट्रांसफार्मर बदले जाने से सब लोग बहुत खुश हैं। ग्रामीणों ने बताया कि वे विगत 15 दिनों से अंधेरे में जीवन व्यतीत कर रहे थे, पानी के बिना किसानी कार्य सहित पेयजल की आपूर्ति में भी समस्या हो रही थी। ग्रामीणों ने जिला पंचायत अध्यक्ष को धन्यवाद ज्ञापित किया है।
इस दौरान श्रीमती मरावी ने सभी ग्रामीणों को बताया कि ग्रामीणों को किसी भी समस्या के लिए विभागों के चक्कर काटने की कोई जरूरत नही है जिला प्रशासन के द्वारा आम जन सुविधा के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है जिसमे अपनी बिजली की शिकायत, हैंडपंप की शिकायत या अन्य किसी मामले में कोई शिकायत है तो उस नंबर में डायल कर अपनी समस्या का समाधान करा सकते हैं। छत्तीसगढ़ शासन के निर्देश पर आम लोगों के लिए यह व्यवस्था जिला प्रशासन ने आपके हित के लिए लागू किया हैं उन्होंने सभी ग्रामीणों को टोल फ्री नंबर उपलब्ध कराया।
कोडाकू समाज के परिवारों के कुछ लोग बोले कि हम लोग का राशन कार्ड नहीं बन पाया है जिस पर तत्काल एक्शन लेते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवभजन मरावी ने ग्राम के सरपंच, सचिव जनपद सीईओ सहित जिला पंचायत सीईओ व कलेक्टर को इस समस्या से अवगत कराया। जिसपर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को तत्काल फार्म भरवाकर राशन कार्ड जारी करने आदेशित किया है।
इस दौरान सेवादल के ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कुंदन मिश्रा जी भी सभी ग्रामीणों को कहें जो भी समस्या हो हम भी आपके साथ खड़े हैं।
एक्स पुलिसमैन ने खोली सरगुजा पुलिस की पोल, पहले जो पुलिसिंग थी और पुलिस के जो कर्तव्य थे उसका 1 प्रतिशत भी नही रहा..
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर प्रशान्त पाण्डेय : सरगुजा जिले के मणिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत निवासी एक सेवानिवृत पुलिस अधिकारी की व्यथा सुने तो आप भी परेशान हो जायेंगे क्योंकि मामला एक व्यक्ति की आस्था और उसके अधिकारों से जुड़ा हुआ हैं। आज एक सेवानिवृत पुलिस अधिकारी को अपने अधिकार के लिए दर – दर भटकना पड़ रहा है।
दरअसल मामला मणिपुर थाना क्षेत्र में त्रिकोण चौक में स्थित मंदिर का हैं जिसका निर्माण कई वर्षों पूर्व जनक लाल गुप्त जी की माता के द्वारा जन कल्याण के लिए कराया गया था। इस मंदिर को लेकर सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी पुलिस व प्रशासन दोनों की दोहरी मार झेलने को मजबूर हो गए हैं। उनकी सहायता न तो पुलिस कर रही हैं और ना ही प्रशासन। गुप्त जी के इस मंदिर में जहां पहले कभी चोरी की घटना नहीं हुई लेकिन सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी ने आरोप लगाया है कि मणिपुर चौकी तत्कालीन प्रभारी ओम प्रकाश यादव के कार्यकाल में तीन बार उनके मंदिर में चोरी हुई और उसकी शिकायत भी उन्होंने थाने में जाकर की लेकिन इसके बावजूद चौकी प्रभारी द्वारा शिकायत दर्ज नहीं की गई बल्कि उनके साथ बदतमीजी की दुर्व्यवहार किया और धमकी भी दी इसके अलावा चौकी प्रभारी द्वारा अपने पद का दुरुपयोग करते हुए मंदिर की चाबीयां भी लूट ली गई जिनको आज तक वापस नहीं किया गया है। ओम प्रकाश यादव द्वारा मंदिर में रखें अनेक सामानों को भी अपने कब्जे में रख लिया गया जिनको आज तक मंदिर के संरक्षक को नहीं दिया गया है। दूसरी ओर इस मंदिर के रख रखाव व जन कल्याण को देखते हुए मंदिर के लिए ट्रस्ट की स्थापना की कार्यवाही जनक लाल गुप्त के द्वारा करने हेतु एसडीएम कार्यालय में आवेदन दिया गया। जिस मामले में पुलिस और प्रशासन द्वारा लगातार परेशान किया जा रहा हैं। आपको यह बता दें कि मंदिर की जमीन सरकारी हैं और सरकारी जमीन पर बने इस मंदिर पर कुछ असामाजिक तत्वों की नजर है वह चाहते हैं कि किसी तरह इस मंदिर पर उनका कब्जा हो जाए और इस जमीन को बेचकर वे मालामाल हो जाए। चुकी मंदिर एक आस्था स्थल है इसीलिए मंदिर की देखरेख वह पूजा अर्चना संबंधित सभी चीजें सही से हो सके जिसके लिए एक ट्रस्ट के निर्माण का निर्णय लिया गया और ट्रस्ट निर्माण के लिए आवेदन एसडीएम कार्यालय में दिया गया। जब आरआई को मौका जांच के लिए भेजा गया तो कुछ असमाजिक तत्वों के द्वारा उनको वहां से डांट कर भगा दिया गया, जिसके बाद 6 माह तक कोई अधिकारी मौका जांच के लिए नही आया। जिसके बाद एसडीएम द्वारा आवेदन को निरस्त कर दिया गया। जे. एल. गुप्त ने आरोप लगाया है की एसडीएम के द्वारा स्वयं असामाजिक तत्वों से आपत्ति पत्र मंगवाकर लिया गया और उसके बाद ट्रस्ट निर्माण के आवेदन को निरस्त कर दिया था। ट्रस्ट पंजीयन की प्रक्रिया को जल्द कराने को लेकर गुप्त कई जन प्रतिनिधियों से भी मिले और उनके आग्रह किया की वो मंदिर के ट्रस्ट पंजीयन के लिए अधिकारियों से बात करें क्योंकि यदि मंदिर का रख रखाव नही हुआ तो भू माफिया उस जमीन को अपने नाम कर के बेच देंगे जिससे मंदिर का अपमान होगा परंतु कहीं से भी संतुष्टिजनक कार्यवाही नही हुई नतीजा रहा की एसडीएम प्रदीप साहू द्वारा ट्रस्ट पंजीयन को हो खारिज कर दिया गया। जब इस पूरे केस का नकल जे एल गुप्त द्वारा निकलवाया गया तो उसमे भी उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा और इसमें से कई अभिलेख भी गायब कर दिए गए। जब ट्रस्ट पंजीयन रद्द कर दिया गया और उसके नकल में कई अभिलेख गायब मिले तब पीड़ित ने इस मामले को सिविल कोर्ट में याचिका दायर की जहां नोटिस मिलने के बाद भी कलेक्टर,एसडीएम और तो और शासन की ओर से एक वकील तक उपस्थित नही हुआ।
मंदिर से हुई दान पेटी चोरी
जब मंदिर से दान पेटी की चोरी हुई तो जे.एल.गुप्त रिपोर्ट दर्ज करवाने गए जहां एसआई ओमप्रकाश यादव चौकी प्रभारी मणिपुर द्वारा उनके साथ काफी दुर्व्यवहार किया गया और धमकी देते हुए बोला गया की चाहुं तो मैं कुछ भी कर सकता हूं तुम्हारे खिलाफ।
पहले जो पुलिसिंग थी और पुलिस के जो कर्तव्य थे उसका 1 प्रतिशत भी ओमप्रकाश नही रहा
एक सेवानिवृत पुलिस अधिकारी का यह कहना की उनके बच्चे के समान एसआई ओमप्रकाश यादव द्वारा उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया है। यह पुलिस विभाग के छवि को धूमिल करता है क्योंकि एक एसआई को अपने वर्दी का इतना रुतबा और गर्मी है यह इसी बात से समझ आ रहा है की वह अपने रिटायर्ड सीनियर अधिकारी से जिस प्रकार से बात कर रहा बेहद शर्मनाक है ऐसे अधिकारी अगर अपने विभाग के अधिकारी को नही पहचान रहे हैं तो आम जनता के साथ क्या सुलूक करते होंगे? यह पूछने की जरूरत नहीं है। इनका बस चले तो आम जनता को देखते ही गोली मार दें ऐसा इनकी हरकतों से प्रतीत होता हैं।
लूट खशोट और तिजोरी भरने में इनका रोल रहा
जे. एल . गुप्त ने आरोप लगाया है की एसआई ओमप्रकाश यादव का योगदान असामाजिक तत्वों, अपराध और अपराधियों को जन्म देना और उनको बल देना और उनको बढ़ावा देना, लूट खशोट करना और तिजोरी भरने में रहा हैं।
मंदिर की छीनी चाभी
एसआई ओमप्रकाश यादव ने अपने अधिकारों का दुरुपयोग करते हुए मंदिर की चाभी छीन ली और मंदिर में ताला भी लगा दिया हैं जबकि ओमप्रकाश यादव को यह अधिकार ही नहीं है की मंदिर की चाभी अपने पास रख सके लेकिन कहते हैं ना की जिसकी लाठी उसकी भैंस ओमप्रकाश एक पुलिस अधिकारी है तो अपने पद का धौंस तो दिखाएंगे ही। मणिपुर चौकी से चले जाने के बाद भी आजतक मंदिर की चाभियां जे एल गुप्त जी को नही दिया गया है जिनको ओम प्रकाश यादव द्वारा अपने पास ही रख लिया गया हैं।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक से भी की शिकायत पर नही हुई कोई भी कार्यवाही
जब सारे जगह से परेशान होकर सेवानिवृत पुलिस अधिकारी एएसपी के पास मदद की गुहार लगाता है और एसआई ओम प्रकाश यादव की कर्तव्य विमुखता से संबंधित साक्ष्य प्रस्तुत करता है फिर भी एएसपी द्वारा अपने एसआई को बचाने के लिए गोल मोल जवाब देकर कार्यवाही में विलम्ब किया गया और अंतः अबतक कोई कार्यवाही नहीं की गई है।
केवल मंदिर का रखरखाव व पूजा अर्चना मेरे मरने के बाद भी होती रहे यही कामना है – जे एल गुप्त
गुप्त जी का कहना हैं कि मंदिर का निर्माण मातोश्री ने काफी वर्षों पहले जन कल्याण के उद्देश्य से कराया था और मैं यही चाहता हूं की मेरे मरने के बाद भी मंदिर का रख रखाव पूजा अर्चना सुदृढ़ रूप से होता रहे यही मेरी इच्छा है और इसी उद्देश्य से मैं ट्रस्ट पंजीयन कराना चाहता हूं,ताकि मंदिर की उपेक्षा ना हो और किसी की भावना को ठेस न पहुंचे।
रेलवे ट्रैक के किनारे मिली युवती की लाश,,,अगले महीने होनी थी शादी…
हिंद स्वराष्ट्र कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में करतला विकासखंड के जमनीपानी गांव में जहां बेटी की शादी की तैयारी में जुटा था एक परिवार तभी बेटी का शव रेलवे ट्रैक के किनारे मिला। मिली जानकारी के मुताबिक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के कोरबा चांपा रेल सेक्शन पर उऱगा क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के किनारे एक युवती मृत हालत में मिली। उसके सिर और अन्य जगहों पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने मृतका की पहचान अन्नपूर्णा पटेल के रूप में की है। अन्नपूर्णा पटेल का विवाह मई के प्रथम सप्ताह में बसंतपुर के एक युवक से होना था। मृतका 1 दिन पहले अन्नपूर्णा टेलर को कपड़े देने के लिए मौहार गांव जाने की बात कहकर घर से निकली थी। काफी समय तक उसके नहीं आने पर संपर्क किया गया तो उसके ट्रेन में होने की जानकारी मिली। युवती ने आखिरी कॉल अपने मंगेतर को किया था। जिसके कुछ घंटे बाद युवती की लाश रेलवे ट्रैक के किनारे मिली हैं । पुलिस ने शव का पीएम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया हैं और मामले की जांच कर रही हैं।
महिला बाल विकास मंत्री के विधानसभा क्षेत्र के आंगनबाड़ी की छत से टाइल्स गिरने से 5 बच्चे घायल…
हिंद स्वराष्ट्र बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में सोमवार को बड़ी घटना हो गई। यहां एक आंगनबाड़ी केन्द्र में छत का टाइल्स गिरने से 5 बच्चे घायल हो गए। सभी घायल बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा ग्राम भैसबोड़ के आंगनबाड़ी केंद्र में हुआ। मिली जानकारी के अनुसार आज ग्राम भैसबोड़ के आंगनबाड़ी केंद्र में 29 बच्चे पढ़ाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक छत पर लगा टाइल्स बच्चों पर गिर गया। इससे 4 बच्चे घायल हो गए। सभी घायल बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सहित प्रशानिक अमला मौके पर पहुंचा। बताया जा रहा है कि 1 साल पहले ही आंगनबाड़ी का निर्माण हुआ था और अब इसके टाइल्स उखड़ने लगे हैं। इससे आगनबाड़ी निर्माण के गुणवक्ता पर सवाल उठ रहे हैं।
सूरजपुर : मनरेगाकर्मियों ने मानव श्रृंखला बनाकर नियमितीकरण करने शासन से की मांग…
हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर फिरोज अंसारी : प्रेमनगर ब्लॉक समेत सरगुजा जिले के मनरेगा अधिकारी कर्मचारी पिछले चार अप्रैल से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जिले के रंगमंच मैदान सूरजपुर में बैठे है। जिनके द्वारा प्रतिदिन शासन से अपने नियमितीकरण की मांग को नए नए अंदाज से कर रहे है। आज मनरेगाकर्मियों ने मानव श्रृंखला बनाते हुए ताली बजाकर नारेबाजी के साथ शासन से नियमितीकरण की मांग की।
सूरजपुर : अवैध रेत उत्खनन जोरों पर खनिज विभाग बना मूकदर्शक..
हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर फिरोज अंसारी : सूरजपुर जिले के विभिन्न नदियों से अवैध रेत उत्खनन इन दिनों जोरों पर है, जिससे शासन को लाखों रुपए का नुकसान हो रहा है। इस समय रेत माफियाओं का बोलबाला है रेत माफिया इन्हें जिले के अन्य शहरों में ले जाकर ऊंचे दामों पर बेच रहे हैं जिससे शासन को लाखों रुपए की हानि हो रही है इन दिनों जिले के ग्राम पंचायत जुर के गोबरी नदी में काफी संख्या में ट्रैक्टर व अन्य वाहनों से बालू भरकर बालू माफियाओं द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में मोटी रकम में बेची जा रही है जिससे शासन को काफी नुकसान हो रहा है इस संबंध में ग्रामीणों द्वारा खनिज विभाग को बार-बार सूचना देने पर भी कोई कार्यवाही नहीं की जाती और इसी कारण बालू माफियाओं का हौसला बुलंद है और ग्राम पंचायत के अलग-अलग हिस्सों से भारी मात्रा में अवैध रूप रेत उत्खनन जोरों से जारी है।
अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत विकासखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का हुआ आयोजन…
हिंद स्वराष्ट्र भैयाथान फिरोज अंसारी : पूरे देश में आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत विकासखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया था। जिसके मुख्य अतिथि संसदीय सचिव पारस नाथ राजवाड़े थे। कार्यक्रम के आयोजन में महिला बाल विकास शिक्षा विभाग सहित कई विभाग शामिल रहे।
मिली जानकारी अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विकासखंड स्तरीय आजादी के 75 में वर्षगांठ पर स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न प्रकार के स्वास्थ्यगत समस्याओं का निदान किया गया व स्वास्थ्य संबंधित जानकारी भी दी गई। साथ में बीमारियों के इलाज हेतु स्टाल लगाकर उनकी काउंसिल व लाभार्थियों हेतु दवाई देकर इलाज भी किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संसदीय सचिव पारसनाथ पारसनाथ राजवाड़े ने कहा कि आजादी के 75 वीं वर्षगांठ पर पूरे देश प्रदेश में अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत स्वास्थ शिविर का आयोजन कर पूरे प्रदेश को निरोग बनाने के कार्य किया जा रहा है शासकीय योजनाओं के लाभ दिलाने सरकार प्रतिबद्ध है अब सिर्फ राशन कार्ड से ही आयुष्मान कार्ड आसानी से बनाई जा रही है। हमने पोलियो खसरा जैसे महामारी से मुक्ति पा ली है अब कुपोषण से निजात दिलाने हमारी प्राथमिकता है जिसके लिए महिला बाल विकास व स्वास्थ्य विभाग मिलकर कुपोषण मुक्ति हेतु महाअभियान चलाया जा रहा है तथा जल जीवन मिशन कार्यक्रम के तहत घर-घर पानी पहुंचाना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में है जिससे पूरे प्रदेश में लोग स्वस्थ और निरोग रहें। कार्यक्रम को रावेंद्र प्रताप सिंह, अखिलेश प्रताप सिंह, व प्रदीप राजवाड़े ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ अनिल शर्मा दोपाल सिंह दायमा ने किया वही आभार प्रदर्शन डॉ राकेश सिंह ने किया।
इस दौरान,दुर्गा संतोष सारथी,सुनील साहू,राजू सिंह,दुर्गा शंकर दीक्षित,नूर आलम,शांतनु सिंह,निरज सिंह,आशीष सिंह,गणपत पाटिल,विनय पावले व स्वास्थ्य विभाग से डॉ अविनाश सिंह, महेश्वर सिंह, डॉ मोती लाल कुशवाहा, पुष्पराज तिवारी, महेंद्र साहू ,भूपेंद्र देवांगन आश्रिता मसीह, किरण साहू अमित चौरसिया, रामप्रताप राजवाड़े सहित विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे।
अम्बिकापुर : बढ़ी दर से वसूल की गई शुल्क 10 दिन में वापस करने 4 प्राइवेट स्कूलों को भेजा गया नोटिस…
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : निजी विद्यलयों द्वारा शैक्षणिक सत्र 2020 21 तथा 2021 22 में शिक्षण शुल्क के अतितिक्त अन्य मदों में तथा बढ़ी दर पर वसूल की गई राशि 10 दिवस के भीतर पालको को वापस करना होगा।
जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा इस सम्बंध में अम्बिकापुर के 4 नामी निजी विद्यालयों होली क्रॉस कॉन्वेंट, कार्मेल स्कूल, ओरिएंटल पब्लिक स्कूल और मोंट फोर्ट स्कूल गोधनपुर को पत्र जारी कर उच्च न्यायालय छतीसगढ़ द्वारा पारित निर्णय का पालन करते हुए 10 दिवस के भीतर शुल्क वापस करने के निर्देश दिया गया है। पत्र में कहा गया है कि उच्च न्यायालय के निर्देश के अनुपालन तथा कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के निर्देश के अनुक्रम में 4 सदस्यीय जांच दल का गठन करते हुए शैक्षणिक सत्र 2020-21 तथा 2021-22 में वसूल किए गए शुल्क की जांच की गई जांच में शिक्षण शुल्क के अतिरिक्त अन्य मदो में बढ़ी दर से शुल्क लिया जाना पाया गया।

ग्राम पंचायत जाज के जंगलों में ग्रामीणों पर भालू ने किया हमला एक घायल, दूसरे व्यक्ति ने भागकर बचाईं अपनी जान,,,नहीं पहुंची एम्बुलेंस…
हिंद स्वराष्ट्र ओड़गी फिरोज अंसारी – ओड़गी विकासखंड में इन दिनों भालुओं का आतंक ज़ारी है। दूसरी ओर जंगल जल रहें हैं। पूरी घटनाक्रम ओड़गी विकासखंड के दूरस्थ गांव जाज की है। जहां पर जंगल में भालू ने ग्रामीणों पर जानलेवा हमला बोल दिया। प्राप्त जानकारी अनुसार जाज गांव के निवासी अमर सिंह पंडो पिता रूपचंद्र पंडो उम्र लगभग 37 वर्ष अपने साथी बिजेशवर पंडो के साथ रविवार देर शाम लगभग तीन चार बजे जाज जंगल में अपने पालतू पशुओं को चराने गए हुए थे। तभी ग्रामीणों का सामना भालू से हो गया। जिसमें भालू ने अमरसिंह पंडो पर हमला बोल दिया और उसके पैर के जांघ के मांस को नोच दिया व चेहरे पर हमला बोल दिया। जिससे वह घायल हो गया। फिर किसी तरह से वह भालू के चंगुल से बचा। भालू हमले की सूचना गांव के लोगों को दी गई फिर ग्रामीणों ने घायल ग्रामीण को लकड़ी का खाट बनाकर ढोकर गांव में किसी तरह लाएं।
नहीं पहुंची स्वास्थ्य विभाग की एम्बुलेंस 108 वाहन
घायल ग्रामीण की उचित इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के लिए भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा मंडल ओड़गी अध्यक्ष नधीर पैकरा के द्वारा स्वास्थ्य विभाग में एम्बुलेंस 108 भेजने के लिए रात लगभग 9 बजे सम्पर्क किया। परन्तु स्वास्थ्य विभाग के द्वारा एम्बुलेंस 108 गाड़ी को नहीं भेजा गया। तभी मानवता का परिचय देते हुए नधीर पैकरा के द्वारा अपने निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भैयाथान पहुंचाया गया। जहां से जिला अस्पताल सूरजपुर रेफर किया गया। फिर वहां से करीब 12 बजे रात को एम्बुलेंस 108 वाहन से जिला अस्पताल सूरजपुर तक पहुंचाया। जहां पर ग्रामीण का ईलाज चल रहा है।
लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे होंगे अगले आर्मी चीफ, यह पद संभालने वाले इंजीनियरिंग कोर के पहले अधिकारी…
हिंद स्वराष्ट्र नई दिल्ली : लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे अगले सेना प्रमुख होंगे। पांडे सेना के वर्तमान उप-प्रमुख हैं और वह जनरल एम.एम. नरवणे की जगह लेंगे जो इस महीने के अंत तक सेवानिवृत्त होने वाले हैं। ले. जनरल पांडे सेना प्रमुख बनने वाले कोर ऑफ इंजीनियर्स के पहले अधिकारी होंगे। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, अगला चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) कौन होगा, इस पर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है। पिछले सीडीएस जनरल बिपिन रावत की पिछले साल दिसंबर में एक हेलिकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु हो जाने के बाद से यह पद खाली पड़ा है।
कोर ऑफ इंजीनियर्स के पहले अधिकारी
पांडे सेना प्रमुख बनने वाले कोर ऑफ इंजीनियर्स के पहले अधिकारी होंगे। इस पद पर अब तक इन्फैंट्री, आर्मर्ड और आर्टिलरी अधिकारियों का कब्जा रहा है। सूत्रों ने कहा कि लेफ्टिनेंट जनरल पांडे, जो पूर्वी सेना कमांडर रहे हैं और वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के साथ प्रौद्योगिकी के अधिक एकीकरण के प्रमुख समर्थकों में से एक हैं। वह अपने साथ सेना प्रमुख की कुर्सी पर ऑपरेशनल और रसद दोनों अनुभव लाएंगे।
नए सीडीएस पद पर जनरल नरवणे का दावा मजबूत
सूत्रों ने कहा कि जनरल नरवणे सीडीएस बनने के लिए स्वाभाविक पसंद हैं। जनरल रावत की मिसाल को देखते हुए उन्हें यह पद मिल सकता है जिन्होंने सेना प्रमुख के रूप में कार्यभार संभालने के बाद शीर्ष पद संभाला था। लेकिन उनके नाम को अभी तक अंतिम रूप नहीं दिया गया है क्योंकि सरकार अभी भी कुछ विकल्पों पर विचार कर रही है।
नक्सलियों ने सीएएफ कैंप में किया हमला,4 जवान घायल, 2 की हालत गंभीर…
हिंद स्वराष्ट्र बीजापुर : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में सुरक्षा बल के 4 जवान घायल हो गए जिनमें से घायल 2 जवानों को इलाज के लिए रायपुर रिफर किया गया है। वहीं 2 जवानों का उपचार बीजापुर जिला अस्पताल में चल रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार बीजापुर के कुटरू थाना क्षेत्र के दरभा स्थिति सीएएफ कैंप पर नक्सलियों ने हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि रविवार की रात करीब 11 बजे नक्सलियों ने कैंप पर फायरिंग शुरू कर दी। इस पर जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। नक्सलियों की फायरिंग से सुरक्षा बल के 4 जवान घायल हो गए हैं। 2 जवानों का उपचार बीजापुर जिला अस्पताल में चल रहा है। वहीं घायल जवानों में से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर उपचार के लिए रायपुर रिफर किया गया है।
बैंकों के खुलने के समय में किया गया बदलाव, जानें कब से नए समय से खुलेंगे बैंक….
हिंद स्वराष्ट्र : केंद्र सरकार बैंकों की कार्य पद्धति को बेहतर करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। हालांकि, केंद्र सरकार की इस नीति के चलते बैंक कर्मचारियों को काफी मेहनत करनी पड़ रही है। बैंक कार्य क्षेत्र को जहां बढ़ाया गया है वहीं दूसरी ओर बैंकिंग सेवाओं को ग्रामीण सेक्टर तक पहुंचाने के लिए युद्ध गति से प्रयास हो रहे हैं। बड़ी संख्या में सेमी अर्बन वा अर्बन एरिया में बैंक खोलने की योजना है। इसी के साथ बैंकों को लेकर एक नया अपडेट आ रहा है नए अपडेट के तहत बैंकों के टाइमिंग में परिवर्तन किया गया है।
ये है नया समय
मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार बैंकों के समय में परिवर्तन किया गया है यह परिवर्तन 18 अप्रैल से लागू होगा। जिसके बाद बैंक नए निर्धारित समय से खुलेंगे वह बंद होंगे। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि बैंक अब सुबह 9:00 बजे खुलेंगे जोकि शाम को 4 बजे तक खुले रहेंगे। हालांकि, 4:00 बजे तक बैंक कस्टमर डीलिंग करेगा उसके बाद बैंक अपने आंतरिक कार्यों को करता रहेगा। बैंक के नए समय को लेकर आ रही मीडिया रिपोर्ट के बाद अब ग्राहकों को बैंक में अपने कार्यों को करने के लिए अधिक समय मिल सकेगा।
केंद्र सरकार बैंकिंग सेक्टर को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। पहले ही जहां बैंकों को आर्थिक तौर पर मजबूत करने व बैंक प्रक्रिया को आसान करने के लिए डिजिटल करेंसी का कांसेप्ट शुरू किया गया है वहीं दूसरी ओर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बैंक से जोड़ने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश सरकार लगातार प्रयास कर रही कि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बड़ी संख्या में बैंक से जोड़ा जा सके जिससे कि उन तक सरकारी सुविधाएं व आर्थिक सहायता पहुंचाई जा सके। केंद्र सरकार ने ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बैंक से जोड़ने के लिए जन धन योजना शुरू की थी।
बारातियों से भरी कार अनियंत्रित होकर पलटी 3 की मौत, 3 की हालत गंभीर…
हिंद स्वराष्ट्र : जांजगीर जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई वहीं 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि बारातियों से भरी कार अनियंत्रित होकर पलट गई है। जिसके चलते ये हादसा हुआ है। हादसा मुलमुला थाना क्षेत्र में हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक, बिलासपुर के मस्तुरी थाना इलाके के पचपेड़ी से बारात रविवार सुबह जांजगीर जिले के मुलमुला थाना इलाके के झूलनपकरिया गांव आई थी। बारात पहुंचने के बाद कुछ लोग दूल्हे की कार में बैठकर घूमने निकले थे। इसी दौरान पकरिया के जंगल के पास ये हादसा हो गया है।

3 से 4 बार पलटी कार
आस-पास के लोगों का कहना है कि दोपहर के वक्त वे वहीं खड़े थे। उसी वक्त एक कार आई और रोड पर अनियंत्रित होकर 3 से 4 बार पलटी। जिसमें 3 लोगों की मौके पर ही जान चले गई। जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद आस-पास के लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद तीन घायलों को बिलासपुर रेफर किया गया है। जबकि शवों को पामगढ़ के अस्पताल में पीएम के लिए भेजा गया है। पता चला है कि कार में सवार सभी लोग नशे की हालत में थे।
घटना के बाद पुलिस को भी इस बात की सूचना दी गई थी। खबर लगते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है।आस-पास के लोग भी बड़ी संख्या में पहुंच गए हैं। इस हादसे में जान गंवाने वाले तीनों ही युवक बिलासपुर के पचपेड़ी इलाके के ही रहने वाले हैं। तीनों का नाम सुनील कुमार नायक (34), शिव कुमार नायक (45) और संतोष नायक (36) है। जबकि घायलों का नाम अभी नहीं पता चल सका है।