हिंद स्वराष्ट्र समाचारपत्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ द्वारा चलाए गए डिजिटल सदस्यता अभियान में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव तथा कांग्रेस डिजिटल सदस्यता के अम्बिकापुर विधानसभा प्रभारी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने डिजिटल सदस्यता में रिकोर्ड 12504 सदस्य मोबाइल में बनाते हुए प्रथम स्थान पर रहे ,दूसरे स्थान पर जांजगीर चांपा के रवि पाण्डेय 10819 बनाए ,तीसरे स्थान पर सारंगढ़ के मनहर घनश्यम 7485 रहे ,90 विधानसभा में भाटापारा प्रथम स्थान पर 45877 सदस्य बनाए तथा महज़ 56 के अंतर से अम्बिकापुर दूसरे स्थान पर 45821 रहा .प्रदेश में कुल 12 लाख 20 हज़ार डिजिटल सदस्य बने जो एक नया रिकोर्ड है प्रदेश सचिव शैलेंद्र प्रताप सिंह को सरगुजा विधानसभा का डिजिटल प्रभारी का महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपा गया जिसे बखूबी निभाते हुए अंबिकापुर ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान पर काबिज हुए प्रदेश की डिजिटल सदस्यता अभियान 30 मार्च तक रखा गया था परंतु कार्यकर्ताओं की मांग पर इसकी तिथि बढ़ाकर 15 अप्रैल तक किया गया था जिसमें प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम कैबिनेट मंत्री टी एस सिंह देव समेत मंत्री विधायक द्वारा भी खुद सदस्यता अभियान कराया जा रहा है अन्य राज्यों के मुकाबले छत्तीसगढ़ का सदस्यता अभियान काफी अधिक रहा जिसका एक सकारात्मक परिणाम आने वाले विधानसभा चुनाव में देखने को मिलेगा. प्रथम स्थान आने पर शैलेंद्र प्रताप सिंह को प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ,स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंह देव ,शिक्षा मंत्री डॉ प्रेम साय सिंह ,सीज़ीएमएससी के चैरमैन और विधायक डॉ प्रीतमरामजी तथा संगठन के पदाधिकारियों ने बधाई दी
डिजिटल सदस्यता अभियान में प्रदेश सचिव सैलेंद्र प्रताप सिंह की बादशाहत बरकारा, रिकर्डतोड 12504 सदस्य जोड़ सभी को किया हैरान
हिंद स्वराष्ट्र समाचारपत्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ द्वारा चलाए गए डिजिटल सदस्यता अभियान में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव तथा कांग्रेस डिजिटल सदस्यता के अम्बिकापुर विधानसभा प्रभारी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने डिजिटल सदस्यता में रिकोर्ड 12504 सदस्य मोबाइल में बनाते हुए प्रथम स्थान पर रहे ,दूसरे स्थान पर जांजगीर चांपा के रवि पाण्डेय 10819 बनाए ,तीसरे स्थान पर सारंगढ़ के मनहर घनश्यम 7485 रहे ,90 विधानसभा में भाटापारा प्रथम स्थान पर 45877 सदस्य बनाए तथा महज़ 56 के अंतर से अम्बिकापुर दूसरे स्थान पर 45821 रहा .प्रदेश में कुल 12 लाख 20 हज़ार डिजिटल सदस्य बने जो एक नया रिकोर्ड है प्रदेश सचिव शैलेंद्र प्रताप सिंह को सरगुजा विधानसभा का डिजिटल प्रभारी का महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपा गया जिसे बखूबी निभाते हुए अंबिकापुर ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान पर काबिज हुए प्रदेश की डिजिटल सदस्यता अभियान 30 मार्च तक रखा गया था परंतु कार्यकर्ताओं की मांग पर इसकी तिथि बढ़ाकर 15 अप्रैल तक किया गया था जिसमें प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम कैबिनेट मंत्री टी एस सिंह देव समेत मंत्री विधायक द्वारा भी खुद सदस्यता अभियान कराया जा रहा है अन्य राज्यों के मुकाबले छत्तीसगढ़ का सदस्यता अभियान काफी अधिक रहा जिसका एक सकारात्मक परिणाम आने वाले विधानसभा चुनाव में देखने को मिलेगा. प्रथम स्थान आने पर शैलेंद्र प्रताप सिंह को प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ,स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंह देव ,शिक्षा मंत्री डॉ प्रेम साय सिंह ,सीज़ीएमएससी के चैरमैन और विधायक डॉ प्रीतमरामजी तथा संगठन के पदाधिकारियों ने बधाई दी
डिजिटल सदस्यता अभियान में प्रदेश सचिव सैलेंद्र प्रताप सिंह की बादशाहत बरकारा, रिकर्डतोड 12504 सदस्य जोड़ सभी को किया हैरान
हिंद स्वराष्ट्र समाचारपत्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ द्वारा चलाए गए डिजिटल सदस्यता अभियान में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव तथा कांग्रेस डिजिटल सदस्यता के अम्बिकापुर विधानसभा प्रभारी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने डिजिटल सदस्यता में रिकोर्ड 12504 सदस्य मोबाइल में बनाते हुए प्रथम स्थान पर रहे ,दूसरे स्थान पर जांजगीर चांपा के रवि पाण्डेय 10819 बनाए ,तीसरे स्थान पर सारंगढ़ के मनहर घनश्यम 7485 रहे ,90 विधानसभा में भाटापारा प्रथम स्थान पर 45877 सदस्य बनाए तथा महज़ 56 के अंतर से अम्बिकापुर दूसरे स्थान पर 45821 रहा .प्रदेश में कुल 12 लाख 20 हज़ार डिजिटल सदस्य बने जो एक नया रिकोर्ड है प्रदेश सचिव शैलेंद्र प्रताप सिंह को सरगुजा विधानसभा का डिजिटल प्रभारी का महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपा गया जिसे बखूबी निभाते हुए अंबिकापुर ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान पर काबिज हुए प्रदेश की डिजिटल सदस्यता अभियान 30 मार्च तक रखा गया था परंतु कार्यकर्ताओं की मांग पर इसकी तिथि बढ़ाकर 15 अप्रैल तक किया गया था जिसमें प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम कैबिनेट मंत्री टी एस सिंह देव समेत मंत्री विधायक द्वारा भी खुद सदस्यता अभियान कराया जा रहा है अन्य राज्यों के मुकाबले छत्तीसगढ़ का सदस्यता अभियान काफी अधिक रहा जिसका एक सकारात्मक परिणाम आने वाले विधानसभा चुनाव में देखने को मिलेगा. प्रथम स्थान आने पर शैलेंद्र प्रताप सिंह को प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ,स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंह देव ,शिक्षा मंत्री डॉ प्रेम साय सिंह ,सीज़ीएमएससी के चैरमैन और विधायक डॉ प्रीतमरामजी तथा संगठन के पदाधिकारियों ने बधाई दी
सरगुजा, सुरजपुर,बलरामपुर एसपी समेत 17 आईपीएस अधिकारियों के तबादले…
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : सरगुजा , सूरजपुर, बलरामपुर समेत कई अन्य जिलों के पुलिस अधीक्षको के तबादले किए गए हैं। सरगुजा एसपी अमित तुकाराम कांबले को सेनानी 4थी वाहिनी छ्सबल, माना, रायपुर भेजा गया हैं वही उनके स्थान पर भावना गुप्ता को सरगुजा की कमान मिली हैं। बलरामपुर एसपी रामकृष्ण साहू को सूरजपुर तो सूरजपुर एसपी राजेश अग्रवाल को जशपुर भेजा गया हैं।
देखे आदेश :


सूरजपुर ब्रेकिंग : सूरजपुर कलेक्टर की छुट्टी भेजे गए मुंगेली,,,सुश्री इफ्फत आरा को मिली जिले की कमान…
हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय छत्तीसगढ़ शासन द्वारा बड़ी संख्या में आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं इन्हीं तबादलों में सूरजपुर कलेक्टर गौरव कुमार सिंह को सूरजपुर से हटाकर मुंगेली का कलेक्टर बनाया गया है वही सूरजपुर जिले की कमान सुश्री इफ्फत आरा को दी गई है।



सूरजपुर : जिले के ग्राम पंचायत बसदेई को पंचायती राज मंत्रालय द्वारा किया गया पुरस्कृत…
हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर फिरोज अंसारी : विदित हो कि जिले के जनपद पंचायत सूरजपुर को भी पुरस्कृत किया गया और 2500000 रुपए की राशि भी जनपद पंचायत के खाते में दी गई जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने जनपद पंचायत सूरजपुर और और ग्राम पंचायत बस बसडेई को भी उसके अच्छे कार्यों हेतु प्रोत्साहित किया और बधाई दी।
आज पूरे देश में पंचायती राज दिवस के रूप में मनाया जा रहा है इसी तारतम्य में जिले के जिले के जनपद सूरजपुर और ग्राम पंचायत बसदेई को केंद्रीय पंचायती राज मंत्रालय के द्वारा ग्राम पंचायत को ई गवर्नेंस केटेगरी में पुरस्कृत किया गया।
सूरजपुर : कुदरगढ़ी माता के दर्शन करने आए श्रद्धालुओं पर लाठी-डंडे व टांगी से हमला, 1 की मौत, कई घायल…
माता के दर्शन करने आए बंसोर जाति के लोगों के बीच किसी बात को लेकर हुआ विवाद मारपीट में बदला, बंसोर जाति के लोगों ने वहां पहुंचे अन्य श्रद्धालुओं पर भी कर दिया हमला, पुलिस पकडक़र ले गई तो थाने में भी जमकर किया हंगामा
हिंद स्वराष्ट्र ओडग़ी फिरोज अंसारी : सूरजपुर जिले के आस्था का केंद्र कुदरगढ़ धाम में नवरात्र के अलावा सालभर माता के दर्शन करने श्रद्धालु पहुंचते हैं। रविवार को कई जगह से श्रद्धालु वहां पहुंचे थे। इसी बीच कोरिया जिले से पहुंचे बंसोर जाति के लोगों के बीच आपस में विवाद हो गया। विवाद मारपीट में तब्दील हो गई और लाठी-डंडे व टांगी से एक-दूसरे पर हमला शुरु कर दिया। इसी बीच समझाइश देने पहुंचे एक श्रद्धालु की हमले में मौत हो गई, जबकि हमले में कई श्रद्धालु घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस बंसोर जाति के लोगों को पकडक़र थाने ले आई, यहां भी उन्होंने जमकर हंगामा मचाया।
कोरिया जिले के पटना से बंसोर जाति के लोग माता के दर्शन करने सूरजपुर जिले के कुदरगढ़ धाम पहुंचे थे। इसी बीच उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि वे आपस में मारपीट करने लगे। इतना ही नहीं, उन्होंने माता के दर्शन करने के बाद शेड के नीचे खाना बना रहे लोगों पर भी हमला कर दिया। यह देख श्रद्धालु महिला-पुरुषों व बच्चों के बीच अफरा-तफरी मच गई और वे जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। हमले में गंभीर चोट लगने से ग्राम करौंदामुड़ा निवासी प्रदीप कुशवाहा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ग्राम रामपुर, बड़सरा व करौंदामुड़ा के कई श्रद्धालु ग्रामीण घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब तक यह पता नहीं चल पाया है कि किस कारण से बंसोर जाति के लोगों ने प्रदीप कुशवाहा की हत्या की।
थाने में भी मचाया हंगामा
कुदरगढ़ धाम में मारपीट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बंसोर जाति के लोगों को पकडक़र थाने ले आई। यहां भी उन्होंने जमकर हंगामा मचाया। बताया जा रहा है कि बंसोर जाति के लोगों को आपस में लड़ते देख प्रदीप कुशवाहा व अन्य लोग उन्हें समझाइश देने पहुंचे थे लेकिन उन्होंने उनपर ही हमला कर दिया था। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि मामला आखिर क्या था। पुलिस की जांच में ही इसका पता चल सकेगा।
अपहृत बालिका को रामानुजनगर पुलिस ने किया दस्तयाब, आरोपी गिरफ्तार..
हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर फिरोज अंसारी : थाना रामानुजनगर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी नाबालिक पुत्री 18 फरवरी के शाम को घर से बिना बताए कहीं चली गई है किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बालिका को बहला फुसलाकर भगाकर ले गया है, प्रार्थी कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 80/22 धारा 363 भादवि का मामला पंजीबद्व किया गया। नाबालिक बालिका को भगाकर ले जाने के मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल ने थाना प्रभारी को गुमशुदा की पतासाजी कर दस्तयाब करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर व एसडीओपी प्रेमनगर प्रकाश सोनी के मार्गदर्शन में प्रकरण की विवेचना की गई जो पुलिस टीम को नई तकनीकी व मुखबीर की सूचना पर उदयपुर में दबिश देकर आरोपी प्रभूराम पण्डो के कब्जे से नाबालिक बालिका को दस्तयाब किया गया। पीड़िता से पूछताछ के उपरान्त प्रकरण में पृथक से धारा 366, 376(2)(ढ) भादवि व पास्को एक्ट की धारा 6 जोड़ी जाकर आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार किया गया। इस कार्यवाही में एसआई सुनीता भारद्धाज, एएसआई अश्वनी पाण्डेय, बिसुनदेव पैंकरा, प्रधान आरक्षक महेन्द्र सिंह, विनोद पैंकरा, आरक्षक संतोष ठाकुर, रामसागर साहू व सैनिक शिवकुमार सिंह सक्रिय रहे।
सूरजपुर : पत्थर मारकर युवक की हत्या करने वाले हत्यारे को 24 घंटे के अंदर पुलिस ने भेजा जेल…
हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर राम सुंदर सिंह : जिले के हर्रा पारा में मिले शव के हत्या का खुलासा पुलिस ने किया हैं और आरोपी को पकड़कर जेल भेज दिया हैं। मिली जानकारी के अनुसार लल्ला केवट निवासी हर्रा पारा मछली पकड़ने का काम करता था और ज्यादातर वह बांध के पास ही रहता था की घटना दिनांक कि सुबह उसके भाई संजय केवट को किसी ने सूचना दी कि उसके भाई का शव बांध के पास पड़ा हुआ है। जिसके सिर में पत्थर से कुचल कर हत्या करने जैसा प्रतीत हो रहा था। जिसके बाद फौरन संजय केवट के द्वारा थाना झिलमिली को सूचित कर लिखित आवेदन दिया थाना झिलमिली के द्वारा मर्ग कायम कर शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतु भेज दिया गया इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक सूरजपुर के द्वारा थाना झिलमिली को फौरन निर्देशित किया गया कि कातिल को फौरन गिरफ्तार किया जाए और फौरन ही थाना झिलमिली हरकत में आई और अपराधी की खोजबीन शुरू कर दी प्रकरण से जुड़े हर पहलू को बहुत ही गंभीरता और बारीकी से लेते हुए और सभी लोगों से पृथक पृथक पूछताछ करते हुए मृतक के साथ काम करने वाले पारसनाथ से भी पूछताछ की शुरू में तो पारसनाथ के द्वारा गोल मटोल जवाब देकर पुलिस को गुमराह किया जा रहा है पुलिस के द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर पारसनाथ ने अपना गुनाह को कबूल किया जिस पर से आरोपी को दिनांक 24 / 4/ 2022 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया इस पूरे मामले की कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक सूरजपुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर पुलिस अनुविभागीय अधिकारी ओडगी के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी झिलमिली व थाना स्टाफ की अहम भूमिका रही।
छत्तीसगढ़ में अब सार्वजनिक कार्यक्रम, धरना, जुलूस, रैली, प्रदर्शन, भूख हड़ताल के आयोजन से पूर्व लेनी होगी अनुमति…पढ़े क्या होंगी नियम और शर्ते…
हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : छत्तीसगढ़ में अब धार्मिक, राजनीतिक और सामाजिक सभी तरह के आंदोलन, रैली-जुलूस से पहले अनुमति जरूरी होगी। यही नहीं, 19 प्रकार की शर्तों का पालन करना होगा। इन शर्तों का उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसकी अनुमति लेने के लिए जो भी आवेदन करेगा, उसे शपथ पत्र देना होगा कि शर्तों का उल्लंघन होने पर उसे जिम्मेदार माना जाएगा। गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू ने प्रदेश में सार्वजनिक कार्यक्रम, धरना, जुलूस, रैली, प्रदर्शन, भूख हड़ताल को लेकर आदेश जारी किया है. गृह विभाग ने सभी जिले के कलेक्टरों को आदेश जारी कर सार्वजनिक कार्यक्रमों/आयोजनों की पूर्व अनुमति लेने की अनिवार्यता के निर्देश दिए हैं. प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ये कदम उठाया गया है.
पढ़े आदेश :







इस देश के राष्ट्रपति का ऐलान, केमिकल से नपुंसक बनाए जाएंगे रेपिस्ट….
दुनिया के तमाम अधिकतर देशों में रेप को लेकर काफी सख्त नियम बनाए गए हैं। कई देशों में तो अभी भी रेप दोषियों की सजा को लेकर चर्चा ही चल रही है। इसी बीच पेरू के राष्ट्रपति ने अपने एक बयान से दुनियाभर में हलचल पैदा कर दी है। उन्होंने घोषणा की है कि रेप के दोषियों को नपुंसक बना दिया जाएगा और इसके लिए केमिकल का यूज किया जाएगा। दरअसल, पेरू के राष्ट्रपति पेड्रो कैस्टिलो ने घोषणा की है कि पेरू की सरकार एक ऐसा विधेयक तैयार कर रही है, जिसके तहत रेपिस्ट को नपुंसक बना दिया जाएगा। इतना ही नहीं इसके लिए राष्ट्रपति ने बकायदा प्रस्ताव भी भेज दिया है। ‘रोया न्यूज’ ने पेरू के आधिकारिक स्रोतों के हवाले से अपनी एक रिपोर्ट में इस बारे में विस्तार रूप से बताया है।
रिपोर्ट के मुताबिक पेरू के राष्ट्रपति कैस्टिलो ने कहा कि आने वाले दिनों में प्रस्ताव को औपचारिक रूप दिया जाएगा और वह कांग्रेस के समर्थन का इंतजार कर रहे हैं, जहां इसे पास होने के लिए भेजा जाएगा। राष्ट्रपति कैस्टिलो के मुताबिक बिल को कार्यकारिणी तैयार कर रही है। इसमें यह भी जिक्र किया गया है कि नपुंसक बनाने के लिए केमिकल दवाओं का इस्तेमाल किया जाएगा।
पेरू के राष्ट्रपति ने यह निर्णय तब लिया है जब हाल ही के दिनों में देश में रेप के कई वीभत्स मामले सामने आए हैं। यहां तक कि इसका ऐलान करते हुए राष्ट्रपति कैस्टिलो ने एक तीन साल की बच्ची के मामले का जिक्र किया, जिस मामले के बाद देश में रेपिस्ट के खिलाफ आक्रोश भी सामने आया था। इस मामले पर पेरू के न्याय मंत्री ने कहा कि शिक्षा और मानसिक स्वास्थ्य में रोकथाम के साथ उपाय के तौर पर केमिकल कैस्ट्रेशन प्रस्तावित किया जाएगा।
बता दें कि पेरू से पहले इस तरह की सजा का प्रावधान दक्षिण कोरिया, पोलैंड, चेक गणराज्य और संयुक्त राज्य अमेरिका के कुछ राज्यों में यह नियम पहले से ही लागू है। फिलहाल पेरू के राष्ट्रपति ने इस प्रस्ताव को आगे बढ़ाकर पेरू में एक नई बहस को जन्म दे दिया है। इसमें कुछ लोग समर्थन में हैं जबकि कुछ विशेषज्ञ अभी भी इस पर चर्चा की आवश्यकता समझ रहे हैं।
CBSE ने इतिहास और राजनीति विज्ञान के सिलेबस बदले:स्टूडेंट्स नहीं पढ़ेंगे इस्लामी साम्राज्य का उदय, फैज की नज्में भी हटाई गईं…
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 11वीं और 12वीं क्लास से इतिहास और राजनीति विज्ञान के सिलेबस में से कई चैप्टर हटा दिए हैं। इनमें गुटनिरपेक्ष आंदोलन, कोल्ड वॉर टाइम, अफ्रीकी-एशियाई क्षेत्रों में इस्लामी साम्राज्यों का उदय, मुगल दरबार और औद्योगिक क्रांति के इतिहास शामिल थे। इसी तरह, 10वीं के सिलेबस में फूड सेफ्टी से एग्रीकल्चर पर ग्लोबलाइजेशन का असर विषय हटा दिया गया है। ‘धर्म, सांप्रदायिकता और राजनीति – सांप्रदायिकता, धर्मनिरपेक्ष राज्य’ कॉलम में फैज अहमद फैज की उर्दू में दो कविताओं के अनुवादित अंशों को भी बाहर कर दिया गया है। सीबीएसई ने कोर्स में से ‘लोकतंत्र और विविधता’ पर चैप्टर भी हटा दिया है।
ये टॉपिक हटाए गए
11वीं क्लास के इतिहास के सिलेबस से जो चैप्टर सेंट्रल इस्लामिक लैंड्स हटाया गया है उसमें पिछले साल के सिलेबस के अनुसार अफ्रीकी-एशियाई क्षेत्रों में इस्लामिक साम्राज्य का उदय का अर्थव्यवस्था और समाज पर प्रभाव के बारे में बताया गया था। यह चैप्टर इस्लाम के उदय, खिलाफत के उदय और साम्राज्य निर्माण से जुड़ा है।
इसी तरह 12वीं में हिस्ट्री सिलेबस में हटाए गए ‘द मुगल कोर्ट: रिकंस्ट्रक्टिंग हिस्ट्रीज थ्रू क्रॉनिकल्स’ वाले चैप्टर में मुगलों के सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक इतिहास के पुनर्निर्माण के लिए मुगल दरबारों के इतिहास के बारे में बताया गया था।
एक कार्टून भी हटाया गया है जो अजीत निनन का है। इस कार्टून में धार्मिक प्रतीकों से सजी हुई एक खाली कुर्सी है, जिसके साथ लिखा है- यह कुर्सी मनोनीत मुख्यमंत्री के लिए अपनी धर्मनिरपेक्ष साख साबित करने के लिए है, बहुत कुछ होगा।
हटाए गए चैप्टर और टॉपिक्स के पीछे तर्क देते हुए अधिकारियों ने कहा कि बदलाव सिलेबस के युक्तिकरण का हिस्सा है और राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) की सिफारिशों के अनुसार ही हैं।
अगले सेशन में नहीं होंगे दो टर्म एग्जाम
हालांकि सिलेबस में बदलाव 2022-23 एकेडमिक सीजन के लिए स्कूलों के लिए पिछले साल दो-टर्म का एग्जाम को दोबारा सिंगल बोर्ड में वापसी के फैसले का संकेत है। बोर्ड के अधिकारियों ने पिछले हफ्ते कहा था कि स्थिति को ध्यान में रखते हुए समय के साथ आखिरी निर्णय लिया जाएगा।
सीबीएसई हर साल 9वीं से 12वीं के लिए सिलेबस बनाता है जिसमें एजुकेशन मटेरियल, लर्निंग मैथड के साथ एग्जाम सिलेबस, एकेडमिक ट्रेनिंग और वैल्युएशन के दिशानिर्देश शामिल होते हैं। मौजूदा हालात को ध्यान में रखते हुए बोर्ड एनुअल वैल्युएशन करने के पक्ष में है। बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि 2022-23 के एकेडमिक सेशन के सिलेबस को उसी के अनुसार डिजाइन किया गया है।
पहले भी हटाए चैप्टर जिनसे विवाद बढ़े
हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब बोर्ड ने कुछ ऐसे चैप्टर को सिलेबस से हटा दिया है जो दशकों से उसका हिस्सा रहे हैं। सिलेबस को युक्तिसंगत बनाने के निर्णय के तौर पर सीबीएसई ने 2020 में घोषणा की थी कि 11वीं के राजनीति विज्ञान की बुक में संघवाद, नागरिकता, राष्ट्रवाद और धर्मनिरपेक्षता के चैप्टर पर छात्रों का आंकलन करते समय विचार नहीं किया जाएगा, जिससे एक बड़ा विवाद पैदा हो गया। हालांकि सबजेक्ट को 2021-22 के एकेडमिक में बहाल किया गया और यह सिलेबस का हिस्सा बना रहा।
CG में एक और एसडीएम ऑफिस… इन तीन ब्लॉक को मिलाकर बनाया जाएगा अनुविभाग, सीएम भूपेश ने किया ऐलान…
हिंद स्वराष्ट्र भिलाई : सीएम भूपेश बघेल ने शनिवार को भिलाई-3 में तहसील कार्यालय और उप तहसील कार्यालय का शुभारंभ किया। उन्होंने कार्यालय का भ्रमण कर व्यवस्था का जायजा भी लिया। भिलाई-3 को मिलाकर अब दुर्ग जिले में 6 तहसील हो चुके हैं। कार्यक्रम के दौरान सीएम ने पीएचई मंत्री गुरु रुद्र कुमार के आग्रह पर भिलाई-3, कुम्हारी और जामुल को मिलाकर नया अनुविभाग बनाने का ऐलान किया। एसडीएम ऑफिस भिलाई-3 में ही स्थापित किया जाएगा। साथ ही भिलाई-3 में उप रजिस्ट्रार कार्यालय खोलने की भी घोषणा की है। भिलाई-3 में निर्मित तहसील कार्यालय व उप तहसील कार्यालय में बाउंड्री वॉल भी कराए जाने की घोषणा की गई। भिलाई में बनने वाले स्टेडियम परिसर में जैतखाम और मंदिर के लिए स्थान सुरक्षित रखने के लिए भी मुख्यमंत्री ने कहा है।
नल जल योजना के लिए सर्वे, आत्मानंद स्कूल भी खुलेगा
अहिवारा क्षेत्र में नल जल योजना की मांग पर सीएम ने सर्वे कराने के बाद योजना प्रारंभ करने को कहा। भिलाई-3 में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलने, नवीन निगम कार्यालय और डबरापारा से कुम्हारी तक केनाल की मांग पर तकनीकी परीक्षण कराकर निर्णय की बात कही। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को भी बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलने की पहल की है। राज्यभर में वर्तमान में 172 सरकारी अंग्रेजी माध्यम स्कूल संचालित किए जा रहे हैं। इन स्कूलों में एक कक्षा में अब 40 से बढ़ाकर 50 बच्चों को प्रवेश देने का निर्णय लिया है।
नवीन तहसील कार्यालय व उप तहसील कार्यालय का शुभारंभ करने के बाद सीएम बघेल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भिलाई-3 तहसील कार्यालय और उप तहसील कार्यालय खुलने से जितनी खुशी यहां आप लोगों को हो रही है, उतनी खुशी मुझे भी हो रही है, क्योंकि मैं खुद यहां का निवासी हूं और यहां का किसान हूं। यहां तहसील कार्यालय की मांग बहुत पुरानी थी और यह क्षेत्र की जनता की आवश्यकता भी थी। तहसील कार्यालय की सौगात मिलने पर मुख्यमंत्री ने क्षेत्रवासियों को बधाई दी। साथ ही अक्षय तृतीया की बधाई व शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि हमने अब तक 85 तहसीलों की घोषणा कर दी है, जिसमें 52 तहसील प्रभावशील हो चुके हैं।
अनुच्छेद 370 हटने के बाद आज पहली बार जम्मू-कश्मीर के दौरे पर पीएम मोदी, कई परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन…
हिंद स्वराष्ट्र नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस समारोह में भाग लेने के लिए जम्मू-कश्मीर के दौरे पर रहेंगे. राज्य में अनुच्छेद 370 और स्पेशल स्टेटस का दर्जा हटाए जाने के बाद से पीएम मोदी का यह पहला जम्मू-कश्मीर दौरा है. इस दौरान पीएम 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास पहलों का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. पीएम बनिहाल काजीगुंड रोड सुरंग का उद्घाटन करेंगे जो जम्मू-कश्मीर के क्षेत्रों को करीब लाने में मदद करेगी. साथ ही दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे और रातले और क्वार जलविद्युत परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे.
अगस्त, 2019 में अनुच्छेद 370 खत्म होने के बाद पीएम की यह जम्मू-कश्मीर यात्रा बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है. पीएम मोदी के सांबा में पल्ली पंचायत का दौरा करने से एक दिन पहले शनिवार को जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई. क्योंकि हाल ही में जैश ए मोहम्मद (JEM) के दो आत्मघाती हमलावरों और सुरक्षा बलों के बीच शुक्रवार को यहां भारी मुठभेड़ हुई थी.
पीएम बनिहाल काजीगुंड रोड टनल का उद्घाटन करेंगे
प्रधानमंत्री 3100 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनी बनिहाल काजीगुंड रोड टनल का उद्घाटन करेंगे. 8.45 किमी लंबी सुरंग बनिहाल और काजीगुंड के बीच सड़क की दूरी को 16 किमी कम कर देगी और यात्रा के समय को लगभग डेढ़ घंटे कम कर देगी. सुरंग जम्मू और कश्मीर के बीच हर मौसम में संपर्क स्थापित करने और दोनों क्षेत्रों को करीब लाने में मदद करेगी.
रातले और क्वार जलविद्युत परियोजनाओं की आधारशिला रखी जाएगी
पीएम दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेस-वे के तीन रोड पैकेजों का शिलान्यास करेंगे. साथ ही रातले और क्वार जलविद्युत परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी जाएगी. वहीं किश्तवाड़ जिले में चिनाब नदी पर लगभग 5300 करोड़ रुपये की लागत से 850 मेगावाट की रतले जलविद्युत परियोजना का निर्माण किया जाएगा. 540 मेगावाट की क्वार जलविद्युत परियोजना भी किश्तवाड़ जिले में चिनाब नदी पर रुपये से अधिक की लागत से बनाई जाएगी. दोनों परियोजनाओं से क्षेत्र की बिजली जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी.
सौर ऊर्जा संयंत्र का उद्घाटन करेंगे पीएम
पीएम मोदी पल्ली में 500 किलोवाट के सौर ऊर्जा संयंत्र का भी उद्घाटन करेंगे, जो इसे कार्बन न्यूट्रल बनने वाली देश की पहली पंचायत बना देगा. साथ ही पीएम योजना के तहत लाभार्थियों को SVAMITVA कार्ड सौंपेंगे. वह उन पंचायतों को पुरस्कार राशि भी हस्तांतरित करेंगे जो राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर विभिन्न श्रेणियों में उनकी उपलब्धियों के लिए पुरस्कार विजेता हैं. पीएम मोदी INTACH फोटो गैलरी का भी दौरा करेंगे.
अमृत सरोवर
जल निकायों के कायाकल्प को सुनिश्चित करने के लिए, जम्मू-कश्मीर की यात्रा के दौरान, पीएम मोदी अमृत सरोवर नामक एक नई पहल भी शुरू करेंगे. इसका उद्देश्य देश के प्रत्येक जिले में 75 जल निकायों का विकास और कायाकल्प करना है. यह आजादी का अमृत महोत्सव के उत्सव के प्रति सरकार का एक और सम्मान है.
हादसे में जान गंवाने वाले डॉक्टर परिवार के घर चोरी: मामा लाइट बंद करने गए तो टूटा मिला ताला…
हिंद स्वराष्ट्र : पंजाब में हुए सड़क हादसे में रींगस (सीकर) के जिस डॉ. सतीश पूनियां सहित उनका पूरा परिवार खत्म हो गया, उनके मकान को चोरों ने निशाना बनाया है। हादसे की जानकारी पूरे इलाके में फैल गई थी। सबको पता था कि रींगस के बाईपास पर रामेश्वरम कॉलोनी में स्थित उनके मकान में कोई नहीं है। उनके भाई और दूसरे रिश्तेदार ठिकरिया गांव में रहते हैं। इसी का चोरों ने फायदा उठाया और बुधवार देर रात चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। पड़ोस में रहने वाले डॉ. पूनियां के मामा गुरुवार सुबह लाइट बंद करने गए तो चोरी का खुलासा हुआ।
सुबह मामा ने ताला टूटा देखा
हादसे के बाद से ही डॉ. सतीश पूनियां के माता-पिता बदहवास हैं। मां को नींद की गोली दी जा रही है। उन्हें इस चोरी के बारे में नहीं बताया गया है। डॉ. पूनियां के मामा वरिष्ठ अध्यापक गिरधारी सिंह निठारवाल ने बताया- मेरा घर डॉ पूनियां के घर के पास ही है। जब से घर बंद है, मैं रोजाना रात को उनके घर की एक लाइट जलाकर आता हूं। सवेरे बंद करके आ जाता हूं। गुरुवार सवेरे पहुंचा तो घर की सारी लाइटें जल रही थीं। अंदर जाकर देखा तो कमरों के ताले टूटे थे और सामान बिखरा था। क्या चोरी हुआ है, इसके बारे में मुझे ज्यादा जानकारी नहीं है।
14 अप्रैल को बंद करके गए थे मकान
डॉक्टर सतीश पूनियां अपने इस घर से 14 अप्रैल को पूरे परिवार सहित घूमने गए थे। उस दिन उन्होंने घर पर ताला लगाया था। इसके बाद 18 अप्रैल को हुए हादसे में डॉ. सतीश पूनियां, उनकी पत्नी सरिता पूनियां और 14 साल के बेटे दक्ष की मौत हो गई थी। 4 साल की बेटी राजवी अब तक लापता है। इसी हादसे में डॉ. पूनियां के साले और उसकी पत्नी की भी मौत हो गई थी, जबकि उनकी बेटी लापता है।
एक पुलिसकर्मी सहित तीन दरिंदों की वजह से नाबालिग लड़की ने मौत को लगाया गले…
हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर फिरोज अंसारी : कोतवाली इलाके में एक पुलिसकर्मी सहित तीन दरिंदों की वजह से एक नाबालिग लड़की ने मौत को गले लगा लिया,, दरअसल यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के तुरियापार इलाके का है,, जहां एक नाबालिग लड़की ने 3 दिन पूर्व एक पुलिसकर्मी सहित तीन लोगों के खिलाफ दुष्कर्म की नामजद लिखित शिकायत की थी, बावजूद इसके पुलिस ने न तो किसी भी आरोपी के खिलाफ ना तो कोई मामला दर्ज किया और ना ही कोई कार्यवाही की,, पीड़ित लड़की और उसके परिजन लगातार पुलिस विभाग से न्याय की गुहार लगाते रहे,, आखिरकार सिस्टम के सामने हार मान कर नाबालिक लड़की ने मौत को गले लगा लिया,, मृतक नाबालिक लड़की के परिजन पुलिस विभाग पर आरोप लगा रहे हैं कि अगर समय रहते हुए कार्यवाही कर देते तो शायद आज उनकी लड़की जिंदा होती,,, वही पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपियों पर कार्यवाही की बात कह रही है,, लेकिन इस पूरे मामले से एक बात तो स्पष्ट है कि सरकार और जिला प्रशासन महिलाओं की सुरक्षा को लेकर लाख दावे करें लेकिन धरातल पर स्थिति बहुत अच्छी नहीं है।
आपको बताते चलें कि कुछ दिन पूर्व की घटना ने जो जरही में हुआ था वह मामला अभी तक शांत भी नहीं हुआ था कि फिर जिले में और एक वारदात हो गई हालांकि जरही वाले में आरोपियों के ऊपर कार्यवाही तो हुई अब देखना यह है कि अभी जिले में जो मामले हुए हैं उसे पुलिस किस तरह समझाती है हालांकि यह मामला खुद पुलिस से जुड़ा हुआ है तो इसमें जिला पुलिस की क्या भूमिका रहेगी और दूसरी ओर राज्य सरकार और राज्य के पुलिस महकमे में रोज लंबी-लंबी दावे किए जाते हैं कि कभी महिला सशक्तिकरण के नाम से तो कभी महिलाओं को सुरक्षा को लेकर महिलाओं को को लेकर लंबे लंबे दावे करने वाले पुलिस की क्या क्या भूमिका रहेगी और सूरजपुर पुलिस की इस मामले में क्या भूमिका रहेगी।
सूरजपुर : स्कूल भवनो की जर्जर हालत,, अनहोनी को देता निमंत्रण…
हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर फिरोज अंसारी : जिले के ओडगी विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत कर्री कुप्पी का प्राथमिक शाला भवन इतनी बुरी तरह जर्जर है कि कभी भी कोई गंभीर हादसा हो सकता है और यहां तक की यह इलाका चारों ओर से पहाड़ों से घिरा हुआ है और ना ही जाने के लिए कोई अच्छे से रोड है। समाचार पत्र के माध्यम से कई बार प्रशासन का इस ओर ध्यान आकर्षण कराने की कोशिश की गई फिर भी आज तक कोई देखने वाला नहीं भविष्य में अगर ऐसी कभी कोई स्थिति निर्मित होती है तो एंबुलेंस का भी जाना बहुत ही मुश्किल हो जाएगा और इस प्राथमिक शाला में लगभग सो डेढ़ सौ बच्चे नित्य पढ़ाई करते हैं यहां कई स्कूल भवन का छत इतनी बुरी तरह से जर्जर हो चुका है कि उसके अंदर लगे लोहे के सारे लोहे की रॉड बाहर से दिखने लगे हैं और बीच से छत नीचे की ओर झुक गया है इस मामले में जब स्कूल के प्रधान पाठक से बात की गई तो पता चला कि लगभग 2 वर्ष पूर्व ही इन्होंने इस मामले की जानकारी खंड शिक्षा अधिकारी को दिया है फिर भी आज तक प्रशासन की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया गया क्योंकि यह इलाका आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र होने के कारण चारों ओर से पहाड़ियों से घिरा हुआ है अगर भविष्य में ऐसी स्थिति निर्मित होती है तो बहुत बड़ी संकट खड़ी हो सकती है।
सूरजपुर : एसईसीएल क्षेत्र बिश्रामपुर के सूने मकान में चोरों का धावा..
हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर फिरोज अंसारी : प्राप्त जानकारी के अनुसार एन एच ४३ के नजदीक महाप्रबंधक कार्यालय के पास रेस्क्यू कॉलोनी स्थित एसईसीएल के महिला कर्मी के सुने आवास का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने घर के अलमारी में रखे 2 से ढाई लाख सोने के जेवरात को चोर ले उड़े उक्त महिला की सूचना पर थाना बिश्रामपुर की टीम पहुंची विश्रामपुर पुलिस के द्वारा निरीक्षण कर पंचनामा की कार्यवाही को पूरी कर पतासाजी शुरू कर दी बताया गया कि एसईसीएल के रेस्क्यू कॉलोनी जो महाप्रबंधक कार्यालय के बाउंड्री वॉल के बिल्कुल लगा हुआ है जबकि पास नहीं nh-43 मेन रोड है यहां के कॉलोनी के आवास प्रमाण 4 में महिला कर्मी सविता बाई पति स्वर्गीय राजूराम अपने नाती पोतों के साथ रहती है महिला कर्मी ने बताया कि विश्रामपुर स्थित रीजनल वर्कशॉप में मैकेनिकल फिटर का कार्य करती है कल वह अपने आवास में ताला लगा कर घर बिश्रामपुर के ही कुंम्दा बलरामपुर गई थी इसी बीच अज्ञात चोरों ने गुरुवार की रात उसके घर के सामने के दरवाजे का ताला तोड़कर घर के भीतर अलमारी में रखे सोने के जेवरात मंगलसूत्र कान की बाली मोहर टॉप वह अन्य जेवरात को अलमारी के लाकर को तोड़कर ले उड़े उक्त महिला कर्मी ने बताया कि जब वह सुबह अपने घर पहुंची तो घर का दरवाजे का ताला टूटा पाया और पूरा घर का सामान बिखरा पड़ा है और अंदर जाकर अलमारी को देखा तो उसमें के जेवरात भी गायब थे जिसकी सूचना फौरन उसने विश्रामपुर थाने को दी विश्रामपुर पुलिस के द्वारा रिपोर्ट दर्ज करते हुए चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर संदिग्धों की धरपकड़ शुरू कर दी अनुमान लगाया जा रहा है कि वारदात में स्थानीय लोगों का ही हाथ है।
धान संग्रहण केंद्र में मजदूरी भुगतान नहीं होने से मजदूर विगत 3 दिन से आंदोलनरत, कांग्रेस नेता के आश्वासन पर आंदोलन किया गया समाप्त…
हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर राम सुंदर सिंह : सूरजपुर जिले के रामनगर संग्रहण केंद्र में आज तीन दिन तक बैठे रहे मजदुर आन्दोलन करने मदुरी भुगतान नही होने से इसे आज सेवादल के अध्यक्ष छत्तरलाल सावरे ने खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के कहने पर आकर मजदूरों को समझाइस देकर समाप्त कराये।
इस संबंध मे सुरजपुर एस.डी.एम रवि सिंह से व खाद अधिकारी से लगातार मोबाईल से बातचीत कर मजदूरों को संतुष्ट जनक आश्वासन मिला आज पूरे मजदूरों ने स्ट्राइक हटाकर साथ ही यभी मजदुरो ने कहा की दो दिन बाद हम एक भी कहा किसी भी अधिकारी व क्रमचारियो का कहना नही सुनेगे और हम सिधे विश्रामपुर-भटगांव मार्ग मेन रोड पर बैठकर अपने हक के लिए चक्काजाम कर विरोध प्रर्दशन करेगे, भुक्तान लगभग 70-75 मजदुरो को मजदूरी भुगतान नहीं की गई है, कुछ मजदूरी भुगतान को लेकर मजदूरों द्वारा रामनगर धान संग्रहण केंद्र में गेट बंद कर अंदर बाहर गाड़ी नहीं आने जाने दे रहे थे।
मजदूरों का कहना है की आठ नौ माह पूर्व अक्टूबर-नवंबर में काम किये थे सन् 2021 में कार्य कराया गया था जो अभी तक मजदूरी भुगतान नहीं हुई है इस संबंध में सूरजपुर कलेक्टर गौरव कुमार को भी लिखित आवेदन दिया जा चुका है मजदुरो को मजदूरी भुगतान कराया जाये लेकिन अभी तक कोई मजदूरी भुगतान नहीं की गई। मजदूरों ने परेशान होकर आज स्ट्राइक में तिन रोज से रात दिन एक कर बैठे है।
इस संबंध में सूरजपुर कलेक्टर गौरव कुमार से भी बात हुई मोबाइल के माध्यम से लेकिन कोई संतुष्टि जनक आश्वासन नहीं दी गई ,तब जाकर मजदूरों के द्वारा निर्णय लेकर मेन रोड बिश्रामपुर से भटगांव मार्ग पर धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है मजदूरों का कहना है कि हम दिन को कमाते हैं और रात को खाते हैं ऐसे में हमारा पेट रोटी कैसे चलेगा हम आंदोलन करने को मजबूर हैं आगे शासन इन मजदूरों के भलाई के लिए क्या करती है इस मजदुरो का स्टाईक समाप्त कराने मे ललन पाण्डे, मुस्ताक, सहित काफी संख्या में मौजुद रहे।
सूरजपुर : इन दिनों जिले के ग्राम धरसेड़ी में अवैध ईट भट्टों का संचालन जोरों पर कोल माफिया के भी हुए बल्ले बल्ले…
हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर राम सुंदर सिंह : विदित हो कि इन दिनों जिले के ग्राम पंचायत धरसेडी जनपद पंचायत ओडगी के अंतर्गत के अवैध रूप से संचालित ईट भट्ठा वालों का बल्ले बल्ले है ज्ञात हो कि इन अवैध ईंट भट्टों पर प्रशासन का भी निगाह नहीं हैं इसलिए अवैध ईंट भट्टों वाले का चांदी है। और सबसे बड़ी बात यह है इन्हें अवैध रूप से कोयला भी मिल जाता है इसी कारणवश कोल माफियाओं का भी मौज है ज्ञात हो कि इन दिनों जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध ईंट भट्टों के संचालन करने वालों के भी बल्ले-बल्ले हैं और कोल माफियाओं के भी बल्ले बल्ले आखिर देखते हैं कि जिला प्रशासन के द्वारा क्या पहल की जाती है और इनके ऊपर कब कार्यवाही होगी।
