Home Blog Page 154

15 पुलिसकर्मियों के तबादले,महिला थाना प्रभारी सरोज टोप्पो को दी गई आजाक थाने की जिम्मेदारी…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : पुलिस विभाग सरगुजा में फेरबदल किया गया है। सरगुजा एसपी भावना गुप्ता ने 2 निरीक्षक, 2 उप निरीक्षक और 11 सहायक उप निरीक्षकों का तबादला किया है। निरीक्षक सरोज टोप्पो को थाना प्रभारी महिला थाना से थाना प्रभारी थाना अजाक बनाया गया है। वहीं निरीक्षक दुर्गेश्वरी चौबे को रक्षित केंद्र अम्बिकापुर से थाना प्रभारी महिला थाना की जिम्मेदारी दी गई है।

8 तहसीलदारों को पद्दोन्नत कर बनाया गया डिप्टी कलेक्टर…देखे आदेश…

हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : सामान्य प्रशासन विभाग ने आज 8 तहसीलदारो को पदोन्नत कर डिप्टी कलेक्टर बना दिया है। पदोन्नति के साथ ही इनका तबादला आदेश भी जारी किया गया है।

सूरजपुर : भैयाथान एसडीएम तहसीलदार और पटवारी के रवैए से तंग आकर महिला ने कलेक्टर सूरजपुर से मांगी आत्मदाह की अनुमति…

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : राजस्व विभाग भैयाथान के कारनामे किसी से छिपे हुए नही हैं रोज नए नए कारनामों की खबरे लगातार आती रहती हैं फिलहाल यह सोचने का विषय हैं कि आखिरकार इन भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों को किनका समर्थन प्राप्त हैं जो इनके खिलाफ लाख शिकायतों के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं हो रही हैं। ऐसा हो एक मामला आज कलेक्टर जनदर्शन में देखने को मिला जहां एक महिला जो की 2019 से अपनी जमीन के लिए तहसील कार्यालय के चक्कर काट रही हैं बावजूद इसके महिला को कोई सहायता नहीं मिल पाई, जिसके कारण महिला तंग आकर कलेक्ट्रेट पहुंची और कलेक्टर से आत्मदाह की अनुमति उसके द्वारा मांगी गई हैं।

दरअसल मामला भैयाथान तहसील का हैं जहां केवलापति आ. स्व. हीरा साहू के रकबे की जमीन को नील कर दिया गया। जमीन की त्रुटि सुधार को जमीन के करने के लिए महिला आवेदक की पुत्री सुनैना साहू लगातार तीन वर्षों से यहां वहां दौड़ रही है कई जगहों पर कई अधिकारियों को उसके द्वारा ज्ञापन सौंपा जा चुका है इसके बावजूद राजस्व विभाग उसकी सहायता नहीं कर रहे हैं और ना ही जमीन की त्रुटि सुधार की जा रही है। महिला का आरोप हैं कि जमीन की त्रुटि सुधार के लिए पटवारी सुशील तिवारी द्वारा ₹50000 की मांग की जाती है जब महिला द्वारा सुशील तिवारी की शिकायत तहसीलदार भैयाथान ओ पी सिंह से की गई तब तहसीलदार द्वारा महिला की मदद नहीं की गई और ₹50000 तो दे नहीं पड़ेंगे ऐसा कहा गया। इस मामले में नव पदस्थ एसडीएम भैयाथान द्वारा भी महिला के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है और उसे वहां से भगा दिया जाता है।

महिला सुनैना साहू का कहना है कि वह पिछले तीन-चार वर्षो से लगातार आवेदन, निवेद, ज्ञापन देते देते थक चुकी है और कानून पर से उसका भरोसा अब उठ चुका है जिसके कारण वह काफी दुखी है और अब वह आत्मदाह करना चाहती है।

अपनी ही शादी में नहीं पहुंच पाए विधायक, गुस्साई मंगेतर ने करवा दिया FIR

हिंद स्वराष्ट्र ओडिसा : ओडिशा में बीजू जनता दल के विधायक बिजय शंकर दास की मंगेतर ने उनके ही खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी, क्योंकि विधायक अपनी शादी में शामिल नहीं हो पाए थे। विधायक की मंगेतर ने उन पर यौन उत्पीड़न, विश्वासघात और धोखाधड़ी जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। बताया जा रहा है कि विधायक बिजय शंकर दास की शादी 17 जून को तय थी।
पुलिस के मुताबिक, विधायक के खिलाफ महिला की शिकायत के आधार पर जगतसिंहपुर सदर थाने में मामला दर्ज किया गया है। जगतसिंहपुर के तिरटोल से बीजद विधायक बिजय शंकर दास और उनकी प्रेमिका सोमालिका दास ने शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया था। जिसके लिए 17 जून की तारीख पर शादी का पंजीकरण तय हुआ था। लेकिन शादी के दिन विधायक जगतसिंहपुर के सब रजिस्ट्रार के ऑफिस पहुंचे ही नहीं।

विधायक की प्रेमिका सोमालिका 17 जून को तय समय पर सब रजिस्ट्रार के ऑफिस पहुंच गई थी, लेकिन विधायक और उनके परिवार का कोई सदस्य नहीं पहुंचा। सब रजिस्ट्रार ऑफिस में सोमालिका करीब तीन घंटे तक बैठी रही, लेकिन जब उन्हें महसूस हुआ तो उठकर चली गई। इस घटना के अगले दिन ही सोमालिका ने विधायक और उनके रिश्तेदारों के खिलाफ जगतसिंहपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। सोमालिका ने शिकायत में आरोप लगाया है कि मुख्य आरोपी (बिजय शंकर दास) के चाचा और अन्य ने दास को अपनी निगरानी में रोककर रखा ताकि वह शादी के पंजीकरण के लिए समय पर न पहुंच सके। वहीं, सोमालिका ने अपने मंगेतर पर भी धोखाधड़ी और उत्पीड़न का भी आरोप लगाया है। सोमालिका ने दावा किया कि न तो बिजय शकर दास ने अपना वादा निभाया और न ही उनका फोन उठा रहे हैं।

शिकायत में सोमलिका ने कहा है कि हमने 17 मई को सब रजिस्ट्रार के ऑफिस शादी के पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) के लिए आवेदन किया था। उसने (बिजय शंकर दास) ने मुझसे वादा किया था, वह इस दिन सब-रजिस्ट्रार के ऑफिस में कोर्ट मैरिज करेंगे, लेकिन दास वादे से मुकर गए। विधायक की मंगेतर ने यह भी आरोप लगाया है कि विधायक के रिश्तेदार उसे और उसके परिवार के सदस्यों को धमका रहे हैं। वहीं जब इन आरोपों पर विधायक से स्थानीय मीडिया ने बात की तो उन्होंने सभी आरोपों को खारिज कर दिया। विधायक ने बताया कि नियमानुसार, आवेदन करने के 3 माह के भीतर (90 दिन) शादी का पंजीकरण पूरा करना होता है। हमारे पास अभी भी 60 दिन बचे हुए हैं। साथ ही विधायक दास ने बताया कि मुझे 17 जून को होने वाले शादी के पंजीकरण के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली थी।

डेढ़ साल की मासूम से रेप करने वाले बंदी की मौत, 24 दिनों से जेल में बंद था बुजुर्ग…

हिंद स्वराष्ट्र जांजगीर–चांपा : जांजगीर-चांपा के जिला जेल में बंद विचाराधीन बंदी की मौत हो गई है। उस पर डेढ़ साल की बच्चे से रेप का आरोप था। जिसके चलते वह पिछले 24 दिनों से जेल में बंद था। देर रात तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया था। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि वह बच्ची को घुमाने के बहाने घर से ले गया था। इसके बाद उसने मासूम से दुष्कर्म किया था।
25 मई को राम शरण यादव(65) को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था। इसके बाद से उसे जेल में ही रखा गया था। उसका मामला अभी कोर्ट में चल रहा था। इस बीच शुक्रवार देर रात उसकी तबीयत बिगड़ी। उसे सीने में दर्द हो रहा था। जिसके चलते उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने बताया कि राम शरण यादव की मौत हो गई है।

हार्ट अटैक से मौत होने की आशंका

जानकारी के मुताबिक, राम शरण पहले ही हार्ट का मरीज था। इस वजह से आशंका है कि उसकी मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई है। फिलहाल मामले में जांच जारी है। पीएम रिपोर्ट के बाद मौत के असल कारणों का पता लग सकेगा।

पड़ोस में रहने वाली बच्ची के साथ किया रेप

रामशरण यादव ने अपने पड़ोस में ही रहने वाली मासूम के साथ रेप किया था। राम शरण बच्ची को घुमाने के बहने घर से गया था। इससे बाद बिस्किट का लालच देकर उसे किसी मकान के छत पर ले गया और उससे रेप किया था। बाद में उसने बच्ची को घर के पास छोड़ दिया था। परिजनों को इस बात की जानकारी तब लगी थी। जब घर पहुंचने पर बच्ची रो रही थी। खून भी निकल रहा था। परिजनों ने यह भी देखा था कि बच्ची को राम शरण ही ले गया था। जिसके बाद रेप की बात सामने आई थी। फिर पुलिस को सूचना दी गई और पुलिस ने आरोपी बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया था।

मौत से पहले युवक ने SDM, तहसीलदार व SHO पर लगाया जलाने का आरोप..

हिंद स्वराष्ट्र : अलवर मालाखेड़ा के चांदपहाड़ी गांव में बीते सोमवार 13 जून को कथित तौर पर खुद को आग लगाने वाले युवक करण सिंह (40) पुत्र मंगतूराम की कल शनिवार शाम को जयपुर के एसएमएस अस्पताल में मौत हो गई हैं। मौत से पहले करण ने एसडीएम, तहसीलदार व थानेदार पर आरोप लगाया कि उन्होंने उसे जला दिया हैं।

प्रशासन ने बताया था खुद ने लगाई आग
बता दें कि सोमवार 13 जून को पुलिस व प्रशासन की टीम अलवर के चांद पहाड़ी गांव में जमीन से कब्जा हटाने गई थी। इस दौरान विरोध कर रहे करण सिंह गुर्जर ने कथित तौर पर खुद को आग लगा ली। इसके बाद उसे जयपुर के एसएमएस अस्पताल लाया गया। कल शाम इलाज के दौरान करण ने दम तोड़ दिया। परिजनों का कहना है कि करण ने खुद ने आग नहीं लगाई, बल्कि पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने उसे आग के हवाले किया। यही बयान मृतक ने मौत से पहले दिया।

वहां पेट्रोल की बोतलें मिली
चांद पहाड़ी गांव में मौके पर कार्रवाई करने गई पुलिस को पेट्रोल की बोतलें भी मिली थी। झोंपड़ी को भी आग लगाई गई थी। पुलिस-प्रशासन का आरोप है कि युवक ने खुद ऐसा किया। जबकि मृतक के परिजन भी पुलिस प्रशासन पर आरोप लगा रहे हैं। इस कारण अब यहां विरोध बढ़ने की आशंका है। जिसे देखते हुए अतिरिक्त सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं।

करीब 4 बीघा 8 बिस्वा जमीन पर कब्जा
जिस जमीन पर टीम अतिक्रमण हटाने गई थी वह 1975 में कन्हैया नाम के व्यक्ति को अलॉट कर दी गई थी। करण सिंह के भाई ने बताया कि मंगतूराम व उसके परिवार का गांव में गैर खातेदारी जमीन पर 45 साल से अधिक समय से कब्जा है। अब प्रशासन इस जमीन से कब्जा हटाने आया था। मौके पर उसके भाई को जला दिया गया।

एसडीएम ने कहा कोर्ट के आदेश
एसडीएम अनुराग हरित ने उसी दिन बताया था कि कोर्ट के आदेश पर चांद पहाड़ी एरिया में अतिक्रमण हटाने गए थे। मौके पर कार्यवाही से पहले ही करण सिंह ने आत्मदाह का प्रयास किया। टीम की ओर से उसे बचाने का भी प्रयास किया गया। मृतक के भाई का आरोप है कि जिस जमीन पर प्रशासन की टीम कब्जा हटाने गए थी, उसे प्रदेश के एक कैबिनेट मंत्री टीकाराम जूली के भाई ने खरीदा है। इस मामले पर मंत्री टीकाराम जूली ने कहा है कि उनका या उनके परिवार का इस जमीन या मामले से दूर-दूर तक कोई लेना-देना नहीं है।

यह था मामला
अलवर तहसीलदार ने बताया कि 183-बी के आदेश पर कार्रवाई की जानी थी। जमीन से कब्जा हटाने के लिए तहसीलदार कोर्ट से अगस्त 2016 में फैसला आया था। कब्जेधारियों ने रेवेन्यू कोर्ट में अपील की थी। लेकिन उनकी अपील खारिज हो गई थी। हाल में एससी आयोग के चेयरमैन अलवर आए थे। इस दौरान उन्होंने ऐसे अवैध कब्जे हटाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद इस जमीन पर कब्जा हटाने के लिए सोमवार को टीम पहुंची थी। उन्होंने बताया कि 1.94 हैक्टेयर जमीन पर अवैध कब्जा था।

मैनपाट : सड़क निर्माण के नाम पर सड़कों को किया गड्ढों में तब्दील, वाहन से तो दूर पैदल तक चलना हुआ दुभर..

हिंद स्वराष्ट्र समाचारपत्र मैनपाट विशेष संवाददाता : मैनपाट की खूबसूरत वादियों के कारण पर्यटक यहां खींचे चले आते हैं। लेकिन एक जगह से दूसरी जगह जाने में मुख्य भूमिका निभाने वाले सड़कों की हालत यदि खराब हो तो खूबसूरत वादियों के बीच रुकावट पैदा हो जाती हैं।
मामला मैनपाट का है जहां पर सड़कों की हालत खस्ताहाल हो चुकी हैं। यही हाल इन सड़कों का एक साल से है जबसे यहां की सड़के बननी शुरू की गई हैं तब से इन सड़कों को खोद कर नए रोड बनाने का काम चालू किया गया था लेकिन एक साल के बाद भी अबतक कार्य प्रगति पर नही दिखाई दे रही है,कार बाइक तो दूर की बात है पैदल चलने वालों के भी हालत खराब हो रही है।


बिजलहवा से नर्मदापुर की सड़के एक साल बाद भी नही बन पाई

मिली जानकारी के अनुसार हालत ऐसे है की एक साल से बन रही सड़क आजतक नहीं बन पाई और लोगों को धूल और पत्थरों से भरे सड़क में मजबूरन चलना पड़ रहा है।
मैनपाट के लोगों ने बताया की बिजलहवा से नर्मदापुर तक की सड़क एक साल से खराब है इसे ठेकेदार वीरेंद्र सिंह द्वारा बनवाया जा रहा है लेकिन उनकी धीमी रफ्तार के कारण सड़क पे पैदल चलना तक दुभर हो गया है।
अब जब लोग कार या बाइक से नही बल्कि पैदल नही चल पा रहे हैं तो इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है की रोड की हालत क्या होगी।
आखिर रोड बनाने के नाम पर एक साल से रोड को तोड़कर क्यों रक्खा गया है। जब रोड पर काम शुरू किया गया है तो इसे पूर्ण क्यों नही किया जा रहा है।
इतने दिनो से क्या कर रहे हैं ठेकेदार और अधिकारी,आखिर रोड क्यों नही बन पा रहा है। आखिर ऐसे क्या कारण हैं कि इतने लंबे समय से सड़क का काम रुका पड़ा है।

अम्बिकापुर : शराब के नशे में धुत्त युवक ने आरक्षक से की मारपीट, आरक्षक को दांत से काटकर किया घायल

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : जिले में पुलिस पर हमले की घटनाएं रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। आए दिन किसी ने किसी पुलिसकर्मी पर हमले की खबरें सामने आते रहती हैं, अभी हाल ही में नोटिस चस्पा करने गए मैनपाट प्रभारी व उनके आरक्षकों पर हमले की घटना शांत नहीं हो पाई थी कि मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पुलिस सहायता केंद्र में पदस्थ आरक्षक पर हमले की खबर सामने आ रही है। पुलिसकर्मियों पर हो रही लगातार हमले को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि पुलिस कर्मियों का भय अपराधियों पर से खत्म हो चुका है। मिली जानकारी के अनुसार मेडिकल कालेज अस्पताल में स्थित पुलिस सहायता केन्द्र में पदस्थ आरक्षक संतोषी पांडेय 15 जून की रात को 8.30 बजे के करीब अस्पताल में ड्यूटी पर था इसी दौरान गोधनपुर निवासी 27 वर्षीय दलजीत उर्फ रिंकू अस्पताल पहुंचा तथा वहां आपातकालीन कक्ष के नशे में गाली-गलौच करने लगा। अस्पताल के गार्ड द्वारा समझाने पर वह गार्ड से भी उलझ गया जिसके बाद गार्ड ने इसकी सूचना पुलिस सहायता केन्द्र को दी जिसपर पुलिस सहायता केन्द्र से आरक्षक संतोषी पांडेय आपातकालीन कक्ष में पहुंचा तथा उसे समझाने लगा परन्तु वर्दी में आए आरक्षक को देखकर भी आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और आरक्षक से ही उलझने लगा। आरोपी ने आरक्षक से गाली-गलौच करते हुए उससे ही मारपीट शुरू कर दी तथा आरक्षक की पीठ पर दांत से काट दिया।
अन्य पुलिसकर्मियों व अस्पताल के स्टाफ द्वारा बीच बचाव करने पर मामला शांत हुआ। जिसके बाद आरक्षक ने मामले की लिखित शिकायत मणिपुर चौकी में दर्ज करवाई हैं।

शिव मंदिर में तोड़फोड़,भारी जनाक्रोश के बाद आरोपी गिरफ्तार…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर लक्ष्मी नारायण तिवारी : बतौली विकासखंड मुख्यालय के शांतिपारा में वर्षों पुराने शिव मंदिर में शिवलिंग व नंदी की मूर्ति को तोड़ने की जानकारी मिलने पर सुबह से ही बतौली में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई थी पुलिस ने मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। विदित हो कि राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 43 पर स्थित ब्लाक मुख्यालय बतौली के शांतिपारा में स्थित शिवमंदिर में सुबह जब पूजा करने के लिए कुछ लोग पहुंचे तो उन्होंने वहां मंदिर मं शिवलिंग व नंदी की मूर्ति को टूटा हुआ पाया जिसके बाद पूजा करने के लिए गए लोगों ने आसपास के लोगों को इस बात की जानकारी दी। जिसके बाद मंदिर के पास लोगों की भीड़ लगनी शुरू हो गई व तनाव की स्थिति निर्मित होने लगी। सूचना पर बतौली पुलिस की टीम भी वहां पहुंची पुलिस ने मंदिर के भीतर जाकर देखा तो मंदिर के गर्भ गृह में तोड़ फोड़ मिली और शिवलिंग तथा नंदी की मूर्ति उखाड़ कर नष्ट करने की कोशिश किये जाने के प्रमाण मिले। शिवलिंग व नंदी की मूर्ति खंडित होने की घटना से लोगों में आक्रोश बढ़ता चला गया। मामले की सूचना पर हिन्दू संगठन व भाजपा से जुड़े लोग भी शांतिपारा पहुंचे।

आक्रोशित लोगों ने मंदिर में तोड़फोड़ करने वालों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग पर बैठकर धरना देते हुए चक्काजाम कर दिया और जमकर नारेबाजी करने लगे। वहीं स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि बतौली में धार्मिक उन्माद पैदा करने की कोशिश की जा रही है। लोगों का कहना था वे किसी भी सूरत में ऐसी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं करेंगें ।
वहीं इस घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने अपनी दुकानों को बंद कर दिया। स्थानीय लोगों द्वारा घटना को लेकर विरोध जताया जा रहा है। वहीं इस घटना को लेकर आक्रोशित भाजपा नेताओं ने आरोपियों पर तत्काल कार्यवाही की मांग की है। घटना की जानकारी मिलने पर एएसपी विवेक शुक्ला भी शांतिपारा पहुंचे थे पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आसपास के लोगों से पूछताछ के आधार पर सेदम निवासी पुटलु उर्फ बृजभूषण को हिरासत में लिया है। आरोपी ने शराब के नशे में घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार कर लिया है।

युवती की मिली लाश, रेप के बाद मर्डर की आशंका..

घर से कुछ दूरी पर स्थित पेड़ के नीचे खेत में युवती की लाश मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी, युवती के गले में लपेटा हुआ था दुपट्टा..

हिंद स्वराष्ट्र रामानुजगंज : एक युवती का उसी के घर के नजदीक पेड़ के नीचे खेत में संदिग्ध हालत में शव मिलने से सनसनी फैल गई है। संभावना जताई जा रही है कि युवती से बलात्कार के बाद उसकी हत्या कर दी गई है। दरअसल युवती रात में खाना खाने के बाद कमरे में सोने चली गई थी। सुबह शौच के लिए उठी मां ने उसकी लाश देखी। मिली जानकारी के अनुसार बलरामपुर जिले के रामानुजगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गम्हरिया की एक युवती अपने घर में अपने माता-पिता के साथ खाना खाकर रात में 11 बजे सोई थी। इसी बीच वह अपने कमरे से गायब हो चुकी थी। सुबह युवती की मां जब शौच के लिए निकली तो घर से कुछ ही दूरी पर पेड़ के नीचे बेटी का शव देख उसके होश उड़ गए।
बेटी के गले में दुपट्टा लपेटा हुआ था। मां ने तत्काल घटना की सूचना परिवार के अन्य सदस्यों को दी, यह देख परिजन समेत गांव के लोग वहां पहुंच गए।
ग्रामीणों की सूचना पर एसडीओपी नारद सूर्यवंशी, थाना प्रभारी सुषमा सिंह सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। वहीं डॉग स्क्वायड एवं अंबिकापुर से फॉरेंसिक एक्सपर्ट को भी बुलवाया गया था। मामले में धारा ३०२ के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है।

बलात्कार के बाद हत्या की आशंका
एसडीओपी नारद सूर्यवंशी ने कहा कि युवती से बलात्कार की घटना से इनकार नहीं किया जा सकता है। मामले में धारा 302 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है। युवती के शव का पीएम डॉक्टरों की टीम द्वारा कराया गया। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

सड़क पर खड़ी गाड़ी की तस्वीर भेजने वाले को 500 रुपये का इनाम…

हिंद स्वराष्ट्र नई दिल्ली: यदि कोई व्यक्ति गलत तरीके से सड़क पर खड़े किए गए वाहन की तस्वीर भेजता है, तो उसे 500 रुपये का इनाम मिलेगा। सरकार जल्द इस तरह का एक कानून (Vehicle Parking Rule) लाने जा रही है। वहीं पार्किंग गलत तरीके से करने वाले वाहन मालिक को 1,000 रुपये का जुर्माना देना होगा।
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। यहां एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गडकरी ने कहा कि वह सड़क पर गलत तरीके से वाहन खड़ा करने की प्रवृत्ति को रोकने के लिए एक कानून लाने पर विचार कर रहे हैं।
गडकरी ने कहा, ‘‘मैं एक कानून लाने वाला हूं कि रोड पर जो वाहन खड़ा करेगा, उसपर 1,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। वहीं गलत तरीके से वाहन खड़ा करने वाले की तस्वीर खींचकर भेजने वाले को इसमें से 500 रुपये दिए जाएंगे।’’ मंत्री ने इस बात पर क्षोभ जताया कि लोग अपने वाहनों के लिए पार्किंग की जगह नहीं बनाते है। इसके बजाय वे अपना वाहन सड़क पर खड़ा करते हैं।

कुछ हल्के अंदाज में उन्होंने कहा, ‘‘नागपुर में मेरे रसोइये के पास भी दो सेकेंड हैंड वाहन हैं। आज चार सदस्यों के परिवार के पास छह कारें होती हैं। ऐसा लगता है कि दिल्ली के लोग भाग्यशाली हैं। हमने उनका वाहन खड़ा करने के लिए सड़क बनाई है।’’

ED पूछताछ में राहुल गांधी ने लिया मोतीलाल वोरा का नाम, भड़क गए उनके बेटे अरुण वोरा, बोले- वो ऐसा नहीं कर सकते…

नेशनल हेराल्ड केस (National Herald Case) में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से प्रवर्तन निदेशालय ने तीन बार पूछताछ किया है। बुधवार को जांच एजेंसी ने राहुल गांधी से 9 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की। कल फिर उन्हें पूछताछ के लिए ईडी ने समन किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस पूछताछ के दौरान राहुल गांधी से कई सवाल किए गए हैं। ऐसे ही एक सवाल के जवाब में उन्होंने ईडी को बताया कि मोतीलाल वोरा एजेएल और यंग इंडियन प्राइवेट लिमिटेड के बीच सभी वित्तीय लेनदेन देखते थे। इन रिपोर्ट्स पर दिवंगत मोतीलाल वोरा के बेटे अरुण वोरा भड़क गए और उन्होंने कहा कि वे ऐसा नहीं कर सकते हैं।
अरुण वोरा ने कहा कि ये आरोप निराधार हैं, कांग्रेस नेतृत्व गलत नहीं हो सकता, न वोराजी। अरुण वोरा ने कहा, “राहुल गांधी मेरे पिता पर इस तरह के आरोप नहीं लगा सकते।” सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस के पवन बंसल और खड़गे ने अपने बयान में ईडी को बताया कि डील का फैसला एक व्यक्ति ने नहीं लिया था और वोरा सभी वित्तीय लेनदेन देखते थे। इस पर अरुण वोरा ने कहा, “मैं पवन बंसल और खड़गे के बयान के बारे में नहीं जानता, लेकिन सच्चाई की हमेशा जीत होगी. सोनिया गांधी, राहुल गांधी और वोरा जी (मोतीलाल वोरा) की जीत होगी।” इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद भाजपा कांग्रेस पर हमलावर हो गई है। नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी को समन किए जाने और ईडी द्वारा पूछताछ किए जाने का कांग्रेस जबरदस्त विरोध कर रही है। भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने 2012 में एक निचली अदालत में शिकायत दर्ज कराई थी जिसमें आरोप लगाया था कि यंग इंडियन लिमिटेड द्वारा एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड के अधिग्रहण में कांग्रेस के कुछ नेता धोखाधड़ी शामिल थे। 1938 में जवाहरलाल नेहरू ने अन्य स्वतंत्रता सेनानियों के साथ मिलकर नेशनल हेराल्ड नामक अखबार की शुरुआत की थी। अखबार एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (एजेएल) द्वारा प्रकाशित किया जाता था। लेकिन 90 करोड़ रुपए से अधिक के कर्ज में डुबी AJL 2008 में बंद हो गई।

तहसीलदार के खिलाफ पटवारियों ने खोला मोर्चा : अनिश्चितकालीन हड़ताल का किया आगाज…

हिंद स्वराष्ट्र रायगढ़ : जिले के समस्त पटवारी कल मिनी स्टेडियम चक्रधर नगर में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए हैं। जिसकी वजह जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ पटवारी देवेंद्र साहू पर दर्ज की गई f.i.r. है। हड़ताल पर बैठे पटवारीयों के द्वारा नायब तहसीलदार, तहसीलदार के विरुद्ध निलंबन की कार्यवाही करने की मांग की जा रही है।

नायब तहसीलदार और तहसीलदार पर विधि के विपरीत कार्य करने का आरोप
राजस्व पटवारी संघ रायगढ़ के द्वारा रायगढ़ कलेक्टर को दिए गए ज्ञापन में यह आरोप लगाया गया है कि,जांजगीर-चांपा जिला के तहसील पामगढ़ में 31 मई को पटवारी देवेंद्र साहू पर बिना विभागीय अनुमति के उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है एवं विधि विरुद्ध कार्यवाही की गई है।

ये है पूरा मामला
दरअसल कुछ दिनों पहले पामगढ़ के पटवारी देवेंद्र साहू का रिश्वतखोरी वीडियो सामने आया था। वीडियो में वे एक किसान से काम के एवज में पैसे लेते हुए दिखाई पड़े थे। वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हुआ था। वायरल वीडियो की शिकायत पामगढ़ एसडीएम को मिली तो उन्होंने तत्काल पटवारी को सस्पेंड कर दिया। जिसके बाद रिश्वतखोरी के मामले में पामगढ़ नायाब तहसीलदार के द्वारा पामगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत पर पामगढ़ पुलिस ने पटवारी देवेंद्र कुमार साहू के खिलाफ IPC की धारा 384 के तहत मामला दर्ज किया। वहीं पुलिस ने आरोपी पटवारी को हिरासत में ले लिया था।

कलयुगी बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पिता को उतारा मौत के घाट..

हिंद स्वराष्ट्र धमतरी : धमतरी में एक युवती ने अपने ही पिता की गला दबाकर हत्या कर दी। बुजुर्ग पिता की गलती सिर्फ इतनी थी कि बेटी के अवैध संबंधों को लेकर वह मना करता था। इस पर बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रच डाली। पुलिस ने बेटी और उसके कतिथ प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। मामला कुरूद थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक, ग्राम झुरा नवागांव निवासी सत्तूराम देवदास का शव 14 जून की सुबह उसके ही घर में संदिग्ध हालत में मिला था। उसके एक दिन पहले 13 जून की रात उसकी पत्नी और एक बेटी जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने अपने रिश्तेदार के घर गए थे। दूसरी बेटी पार्वती(30) गांव में अपने परिवार के घर सोने के लिए गई थी। सामान्य मौत समझकर परिजन शव का अंतिम संस्कार करने ले गए।

शव पर मिले चोट के निशान तो भाई पहुंचा थाने

श्मशान घाट पर जब सत्तूराम के शव से पहने हुए कपड़े निकाले गए तो शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले। ऐसे में ग्रामीणों ने मौत को लेकर संदेह जताया। इस पर सत्तूराम को भाई ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचा और FIR दर्ज करा दी। पुलिस ने भी शव को कब्जे में ले लिया। शार्ट पोस्टमार्टम में उसकी गला दबाकर हत्या करने की बात सामने आई। इसकी जानकारी FSL रायपुर को दी गई और बुलाया गया।

संदेह के आधार पर पकड़ा तो खुला मामला

डॉग स्क्वायड भी पहुंचा। जांच के दौरान संदेह के आधार पर पुलिस ने गांव के ही रोशन यादव(35) को हिरासत में ले लिया। उसने पूछताछ के दौरान सत्तूराम की बेटी पार्वती(30) के साथ मिलकर हत्या की बात स्वीकार कर ली। इस पर पुलिस ने पार्वती को भी गिरफ्तार कर लिया। उसने बताया कि रोशन से उसके अवैध संबंध थे। इसकी जानकारी उसके पिता को हो गई थी। वह मना करता था, गालियां देता था, इसलिए मार दिया। पार्वती पति को छोड़कर घर में ही रह रही थी।

पानी की समस्या को लेकर भाजपा नगर मंडल अम्बिकापुर द्वारा किया गया एक दिवसीय धरना प्रदर्शन…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : अम्बिकापुर निगम क्षेत्र में लगातार बढ़ रही पानी की समस्या को लेकर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल अम्बिकापुर द्वारा स्थानीय डाटा सेंटर के सामने गांधी चौक पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया।
भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह के निर्देशन एवं नगर मंडल अध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला के नेतृत्व में नगर पालिक निगम अंबिकापुर में व्याप्त भ्रष्टाचार और समस्याओं को लेकर कलेक्टर सरगुजा को ज्ञापन सौंपा गया।
एक दिवसीय धरना प्रदर्शन में नगर अंबिकापुर की जनता को पानी की समस्याओं से निजात दिलाने एवं अमृत मिशन जल आवर्धन में व्याप्त भ्रष्टाचार की उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषियों पर एफ आई आर दर्ज करने की मांग की गई।
धरना प्रदर्शन के संबोधन में भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने कहा कि नगर पालिक निगम अंबिकापुर को केंद्र सरकार द्वारा जल आवर्धन योजना के तहत जनता को 24 घंटे शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए 106 करोड रुपए की राशि प्रदान की गई थी तथा राज्य सरकार द्वारा उक्त कार्य के डीपीआर बनाने एवं इसे लागू हेतु पीडीएमसी को एजेंसी बनाया गया था परंतु पीडीएमसी द्वारा जोनवार बनाए गए डीपीआर के अनुरूप तेजस कंपनी ने जल आवर्धन का कार्य नहीं किया, कई वार्ड में पानी की आपूर्ति की जानी थी परंतु वहां आज एक बूंद भी पानी की सप्लाई नहीं की जा रही है, इसी तरह मायापुर पानी टंकी जून से वार्ड क्रमांक 32 शीतला वार्ड वार्ड क्रमांक 33 रामानुज वार्ड में पानी सप्लाई की जानी थी परंतु उक्त वार्डों में केदारपुर पानी टंकी और मणिपुर पानी टंकी से ही सप्लाई की जा रही है जिससे प्रमाणित होता है कि पीडीएमसी तेजस कंपनी और नोडल अधिकारियों के द्वारा डीपीआर के विरुद्ध अमृत मिशन जल आवर्धन योजना का कार्य कराया गया है।
धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए नगर पालिक निगम नेता प्रतिपक्ष प्रबोधिनी जी ने कहा कि नगर पालिक निगम अंबिकापुर में 30 वर्ष पुराने एसीसी पाइप डाले हुए हैं जो पुराने और खराब हो चुके हैं इस योजना के तहत इस प्रकार के सभी पाइप लाइन बदलकर डी आई पाइप डालने थे परंतु तेजस कंपनी द्वारा 50% एसीपी पाइप को नहीं बदला गया जिसके कारण आज भी लोगों को गंदे पानी से निजात नहीं मिल पा रहा है।
इस अवसर पर पूर्व नगर पालिक निगम सभापति त्रिलोक कपूर कुशवाहा ने कहा कि पूर्व में नगर निगम अंबिकापुर को तकिया फिल्टर प्लांट से प्रतिदिन 1 करोड़ 70 लाख लीटर पानी की आपूर्ति की जा रही थी तथा वर्तमान में अमृत मिशन जल आवर्धन योजना मैं प्रतिदिन घुनघुट्टा फिल्टर प्लांट से 1 करोड़ 50 लाख लीटर जल की आपूर्ति की जा रही है इसके बावजूद शहर के कई वार्डों जैसे शीतला वार्ड सती पारा बाबू पारा मंगल पांडे वार्ड गंगापुर नन्ना कला भाटापारा मदर टेरेसा वार्ड परंपरा नेहरू वार्ड श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड महावीर वार्ड देवीगंज वार्ड अग्रसेन वार्ड भाटापारा संत गहिरा गुरु वार्ड तथा गोधनपुर वार्ड की जनता पूरे ग्रीष्म ऋतु में पानी के समस्याओं से जूझ रहे हैं।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि कन्या परिसर बालिका छात्रावास में आदिवासी बालिकाओं को जल आपूर्ति हेतु पाइपलाइन के विस्तार के लिए कन्या परिसर बालिका छात्रावास अधीक्षक द्वारा ₹4 लाख 97 हजार की राशि नगर पालिक निगम अंबिकापुर को प्रदान की गई थी परंतु अब तक उक्त कार्य शुरू नहीं हो सका है।
धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए नगर मंडल अध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला ने कहां की अमृत मिशन जल आवर्धन योजना इंटरमीडिएट ईयर 2035 जनसंख्या 203565 तथा अल्टीमेट ईयर 2050 जनसंख्या 260838 को ध्यान में रखकर बनाई गई थी परंतु वर्ष 2022 में ही यह महत्वपूर्ण योजना फेल हो गई आज उन्होंने कहा कि अमृत मिशन जल आवर्धन योजना में सड़कों की मरम्मत के लिए ₹10 करोड़ राशि का प्रावधान था परंतु तेजस कंपनी द्वारा आज तक कोई सड़कों का डामरीकरण व कांक्रीट करण नहीं कराया गया है कई वार्ड में पाइप लाइन विस्तार के लिए खोदे गए गड्ढों को पाटा भी नहीं किया है जिसके कारण बरसात में आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, आज उन्होंने कहा कि तेजस कंपनी द्वारा 28145 वाटर मीटर लगाने का लक्ष्य था परंतु अभी तक मात्र 12000 वाटर मीटर ही लगाए गए हैं।
आलोक दुबे अंबिकेश केसरी राजकुमार बंसल मंजूषा भगत करता राम गुप्ता विनोद हर जन्म जय मिश्रा नकुल सोनकर राजेंद्र जयसवाल कैलाश मिश्रा मनोज गुप्ता सर्वेश तिवारी विश्व विजय सिंह तोमर संजीव वर्मा अंकित तिर्की किरण सोनी रमेश जायसवाल मधु चौराहा और मनीष सिंह ने भी धरना प्रदर्शन में संबोधन कर निगम के कार्यशैली पर सवाल उठाए, उन्होंने कहा कि अमृत मिशन जल आवर्धन योजना का कार्य दिसंबर 2019 तक पूरा हो जाना था परंतु नगर निगम की कांग्रेस सरकार की संवेदनशीलता और भ्रष्टाचार के कारण आम जनता के लिए अति महत्वपूर्ण लाभकारी और महत्वकांक्षी योजना अब केवल सफेद हाथी बन कर रह गई है।
एक दिवसीय धरना कार्यक्रम में विजय व्यापारी, रामप्रवेश पांडे, प्रकाश मणि त्रिपाठी, निरंजन राय, कमलेश तिवारी ,शरद सिंह, पंकज गुप्ता, निलेश सिंह, शैलेश सिंह, भारत भूषण तिवारी, विशाल गोस्वामी,गोपाल सिन्हा, सालेम क्रिकेटर,अमोल कश्यप, मनोज प्रसाद, उमेश अग्रवाल,आनंद सिंह, मनोज सोनी ,शंभू सोनी, प्रमोद दुबे ,मनीष बारी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

देश में बढ़ रही इस्लामिक जेहादी कट्टरता और हिंसा करने वालों पर
कार्यवाही करने के संदर्भ मे बजरंग दल ने महामहिम राष्ट्रपति को सौपा ज्ञापन…

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : पिछले कुछ समय से देशभर में इस्लामिक जेहादी कट्टरता बढ़ती जा रही है। योजनापूर्वक हिन्दुओं पर हमले किये जा रहे है। वर्ष प्रतिपदा एवं भगवान श्रीराम के प्रकटोत्सव श्रीराम नवमी पर देशभर में शोभायात्राओं पर पथराव और हमले किये गये। जिसके कारण अनेक स्थानों पर कफ्यू लगाना पड़ा और देशभर में तनाव की स्थिति बनी। हिन्दू समाज ने धैर्य रखा जिसके कारण कोई बड़ी अनहोनी नहीं हुई। बाद में कुछ स्थानों पर श्री हनुमान जन्मोत्सव की शोभायात्राओं पर भी पथराव हुआ। हिन्दू समाज अपने ही देश में अपने आराध्य देवों की शोभायात्रा नहीं निकाल पा रहा है। हिजाब विवाद के समय भी कर्नाटक में बजरंग दल कार्यकर्ता हर्षा की निर्मम हत्या की गयी। उस समय भी अनेक स्थानों पर हिन्दुओं पर हमले हुये थे।
अभी हाल में बहन नुपुर शर्मा व नवीन जिन्दल के बयान को लेकर गत दो शुक्रवारों को जुम्मे की नमाज के बाद मस्जिदों से हमले किये गये, हिन्दू घरों, दुकानों, वाहनों को आग लगा दी गयी। शासकीय सम्पत्ति और मंदिरों को भी भारी मात्रा में नुकसान पहुंचाया गया। पुलिस बलों पर भी हमले हुये। अनेक लोगों को जान से मारने की धमकियाँ दी जा रही है। कानून को इन जेहादियों ने मजाक बना दिया है। बंगाल, केरल जैसे राज्यों की सरकारें तो मानों इन इस्लामी जेहादियों के साथ खड़ी नजर आ रही है। जबकि अनेक विधर्मियों द्वारा हिन्दू मानबिन्दुओं, देवी-देवताओं के बारे में अनर्गल प्रचार किया जा रहा है। साम्प्रदायिक विद्वेश फैलाने वाले वक्तव्य दिये गये हैं फिर भी देश के अनेक सेक्युलर पक्ष मौन रहते हैं। बात-बात पर लोकतंत्र के खतरे में होने की दुहाई देने वाले अनेक राजनैतिक दल गत दो शुक्रवारों को हुई लोकतंत्र की हत्या पर मौन है इनके मौन रहने से देश का सामाजिक सद्भाव तो बिगड़ता ही है जेहादियों के हौसले भी बढ़ते हैं।
सम्पूर्ण देश का हिन्दू समाज इन हमलों से आहत है और आक्रोशित भी है।

देशभर का हिन्दू समाज इस धरने और ज्ञापन के माध्यम से इन घटनाओं के विरुद्ध अपना आक्रोश व्यक्त करता है और आपसे मांग करता है कि –
(1) गत दो जुम्मों की नमाज के बाद मस्जिदों से निकली उन्मादी भीड़ और दंगाईयों को
पहचान कर उन पर रासुका के तहत कार्यवाही की जाये। 17 जून को इन मस्जिदों सहित अन्य मस्जिदों पर भी निगरानी रखी जाये। मुल्ला/मौलवीयों या अन्य किसी
को भी जेहादी भाषण देने से तुरंत रोका जाये।
(2) इनको भड़काने वाले मुल्ला/मौलवीयों/अन्य मुस्लिम व सेक्युलर नेताओं की पहचान कर उन पर भी रासुका लगाकर जिलाबदर की कार्यवाही की जाये
(3) देशभर में ऐसे जहरीले भाषण देने वालों को चिन्हित कर उन पर कार्यवाही की जाये।
(4)जिनको धमकियाँ दी जा रही है उनको सुरक्षा उपलब्ध करायी जाये व धमकी देने वालों पर भी कठोर कार्यवाही की जाये।
(5)जिन मस्जिदों/मदरसों से उन्मादी भीड़ निकली उनकी N.I.A. से जांच करायी जाये। (6)इस्लामिक जेहादी कट्टरता फैलाकर देश में हिंसा कराने वाले संगठन पापुलर फ्रंट ऑफ इंडिया व तबलीगी जमात जैसे कट्टरपंथी संगठनों पर अविलम्ब प्रतिबन्ध लगाया जाये।
(7) जिन स्थानों पर हिन्दू अल्पसंख्यक हो गया है वहाँ पर उनकी सुरक्षा की व्यवस्था की जाये व अनिवार्य रूप से पुलिस चौकी स्थापित की जाये तथा वहाँ तैनात सुरक्षाकर्मियों को पर्याप्त सुविधायें एवं अधिकार दिये जाये।
भारत का हिन्दू समाज आपसे अपेक्षा करता है कि उपरोक्त मांगों पर आप शीघ्र निर्णय लेकर सरकार को कठोर कार्यवाही करने का आदेश देंगे।

मनरेगा के कार्यों में लापरवाही बरतने पर मैनपाट और लखनपुर जनपद पंचायत सीईओ का आगामी आदेश तक रोका गया वेतन…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : सरगुजा कलेक्टर संजीव कुमार झा एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार लंगेह लगातार तपती गर्मियों के समय से हर विकासखंड का दौरा कर रहे है। कलेक्टर एवं सीईओ कभी भी किसी भी जनपद में पहुंचकर वहां पर चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेते हैं, साथ ही संतुष्टि पूर्ण कार्य ना होने के कारण लोगों को तत्काल कारण बताओ नोटिस भी जारी कर देते हैं। इस औचक निरीक्षण से जिले के सभी आला अधिकारी अलर्ट हैं क्योंकी कलेक्टर और सीईओ की यह टीम कभी भी किसी भी जनपद में पहुंच जाती है और वहां पर चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेती है। साथ ही उनके कार्यों से संतुष्ट ना होने के कारण तत्काल कार्यवाही भी की जाती है। ऐसा ही एक मामला देखने को मिला जब एक ही दिन में दो जनपद पंचायत सीईओ मैनपाट और लखनपुर को महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत कार्यों की समीक्षा के दौरान शासकीय दायित्व में उदासीनता बरतने के कारण आगामी आदेश पर्यंत तक वेतन रोक देने का आदेश जारी कर दिया गया हैं।
दरअसल महात्मागांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजनान्तर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान जनपद पंचायत लखनपुर और मैनपाट की प्रगति संतोषप्रद नहीं होने के कारण अजय सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत लखनपुर और जय गोविन्द गुप्ता, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत मैनपाट को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए तीन दिवस के भीतर स्पष्टीकरण चाहा गया था किन्तु उनके द्वारा आज दिनांक तक अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं किया गया और न ही योजनान्तर्गत कार्यों में समुचित प्रगति लायी गयी है। जिस वजह से अजय सिंह मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत लखनपुर एवं जय गोविन्द गुप्ता, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत मैनपाट को शासकीय दायित्वों के समुचित निर्वहन में उदासीनता बरतने एवं वरिष्ठ कार्यालय के आदेशों की अवहेलना किए जाने के कारण इनका वेतन आगामी आदेश पर्यन्त तक रोका जाता है।

निरीक्षक और उप निरीक्षकों का तबादला…

हिंद स्वराष्ट्र जशपुर : जशपुर पुलिस अधीक्षक 7 निरीक्षकों और 5 उप निरीक्षकों का तबादला किया है। जारी आदेश में 5 निरीक्षकों को रक्षित केंद्र से नवीन पदस्थापना दी गई है।

रेलवे के जरिए कोयला आपूर्ति बंद होने से SECL को करोड़ों का घाटा, कोल खदानों की भी हालत खराब…

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : सूरजपुर में अनेकों कीर्तिमान हासिल करने वाला एसईसीएल का बिश्रामपुर क्षेत्र पिछले कई वर्षों से कोयला उत्पादन के विकराल संकट से जूझ रहा है. हर साल लगातार सैकड़ों करोड़ घाटे में रहने की वजह से क्षेत्रीय प्रबंधन को अस्तित्व बचाना मुश्किल हो रहा है. बिश्रामपुर क्षेत्र में स्थित कोयला खदानों की स्थिति अत्यंत दयनीय है. बता दें कि एसईसीएल विश्रामपुर क्षेत्र से करीब चार साल से रेलवे के जरिए कोयला की आपूर्ति बंद है. कोयला आपूर्ति बंद रहने के कारण रेलवे ने बतौर भाड़ा छह सौ करोड़ से अधिक घाटा होने का अनुमान लगाया है.

कोयला उत्पादन संकट के कारण करोड़ों का घाटा

कोयला उत्पादन संकट के कारण कई वर्षों से सैकड़ों करोड़ के घाटे ने बिश्रामपुर क्षेत्र का अस्तित्व भी खतरे में डाल दिया है. जानकारी के मुताबिक, अधिग्रहित भूमि का आधिपत्य नहीं मिल पाने की वजह से क्षेत्र की अमेरा और आमगांव ओपन कॉस्ट परियोजनाएं करीब चार साल से बंद पड़ी हैं. इनमें से आमगांव ओपन कॉस्ट परियोजना से जल्द ही कोयला उत्पादन शुरू होने के आसार हैं. विश्रामपुर ओपन कॉस्ट परियोजना करीब चार वर्षों से बंद रहने के साथ ही अब अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगा है. क्षेत्र की कुमदा और बलरामपुर भूमिगत खदाने भी बंदी के कगार पर हैं.

चार साल से रेलवे के जरिए कोयला की आपूर्ति बंद

बिश्रामपुर क्षेत्र की गायत्री, रेहर और नवागत केतकी भूमिगत खदानों के साथ ही कई वर्षों से बंद आमगांव एवं अमेरा ओपन कॉस्ट खदानों के चालू होने के बाद ही क्षेत्र में कोयला उत्पादन की स्थिति सुधरने की उम्मीद है. गौरतलब है कि सूरजपुर जिले में बिश्रामपुर के अलावा एसईसीएल के भटगांव क्षेत्र में कोयले का बंपर उत्पादन हो रहा है. बिश्रामपुर क्षेत्र के जीएम अमित सक्सेना का कहना है कि पर्याप्त मात्रा में कोयला उत्पादन नहीं होने के कारण चार साल से रेलवे के जरिए कोयला आपूर्ति बंद है. आमगांव खदान से जल्द ही कोयला उत्पादन शुरू हो जाएगा. आमगांव खदान से कोयला उत्पादन शुरू होने के बाद क्षेत्र से रेलवे के जरिए कोयला आपूर्ति भी शुरू हो जाएगी. रेलवे साइडिंग में नियमानुसार इनमोशन वे ब्रिज की स्थापना का ठेका भी आरआर इंजीनियर को दे दिया गया है.

महामाया पहाड़ से जल्द हटेगा अतिक्रमण, डीएफओ ने कलेक्टर को पत्र लिख मांगा पुलिस बल….

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : आस्था के केन्द्र महामाया पहाड़ पर व्यापक पैमाने पर हुए अतिक्रमण को हटाने की तैयारी प्रशासन ने कर ली है। जल्द ही प्रशासन, पुलिस व नगर निगम की संयुक्त टीम महामाया पहाड़ पर कब्जाधारियों को बेदखल करने की कार्रवाई करेगी। विभिन्न राजनीतिक दलों व संगठनों द्वारा लंबे समय से महामाया पहाड़ से अतिक्रमण हटाने की मांग की जा रही थी। इसे लेकर शहर में जमकर सियासत भी देखने को मिली थी। शहर के महामाया पहाड़ पर अतिक्रमण स्थानीय व बाहरी लोगों द्वारा धड़ल्ले से किए जाने की शिकायत भाजपा पार्षद आलोक दुबे ने जून 2021 में छत्तीसगढ़ शासन से की थी। इस मामले में शासन द्वारा सरगुजा कलेक्टर संजीव कुमार झा को जांच के आदेश दिए गए थे। शासन के निर्देश के बाद कलेक्टर ने 10 दिसंबर 2021 को टीम गठित कर जांच करने के निर्देश दिए थे। जांच टीम में विनय कुमार लंगेह मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सरगुजा, तनुजा सलाम अपर कलेक्टर, वन मण्डलाधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अम्बिकापुर, नगर पुलिस अधीक्षक अंबिकापुर व आयुक्त नगर पालिक निगम अम्बिकापुर द्वारा महामाया पहाड़ एवं उसके आस-पास स्थित क्षेत्र का सर्वे किया गया था।
सर्वे में 254 अतिक्रमण की पुष्टि हुई थी। विभिन्न राजनीतिक दलों व संगठनों द्वारा लंबे समय से महामाया पहाड़ से अतिक्रमण हटाने की मांग की जा रही थी। इसे लेकर शहर में जमकर सियासत भी हुई थी। वहीं वन विभाग द्वारा अतिक्रमण हटाने को लेकर 60 अतिक्रमणकारियों को 3 बार नोटिस जारी किया गया था।

नोटिस में समय अवधि के अंदर स्वयं कब्जा हटाने का निर्देश दिया गया था, लेकिन अतिक्रमणकारियों द्वारा अत्यधिक समय बीत जाने के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया। अतिक्रमणकारियों की उदासीनता को देखते हुए वन विभाग, प्रशासन, पुलिस व नगर निगम की संयुक्त टीम जल्द ही महामाया पहाड़ पर कब्जाधारियों को बेदखल करने की कार्रवाई करेगी।

डीएफओ ने कलेक्टर को लिखा पत्र
महामाया पहाड़ को अतिक्रमण मुक्त कराने को लेकर डीएफओ सरगुजा द्वारा कलेक्टर को पत्र लिखा गया है। इसमें उल्लेख किया गया है कि 60 अतिक्रमणकारियों को पूर्व में तीन बार नोटिस दिए जाने के बावजूद भी उन्होंने खुद से कब्जा नहीं हटाया है। इसके मद्देनजर डीएफओ ने कलेक्टर से महामाया पहाड़ को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए पुलिस बल, राजस्व, नगर निगम की संयुक्त टीम की मांग की है। बताया जा रहा है कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जल्द की जा सकती है।

जांच में अतिक्रमण प्रमाणित
प्रशासन को बिना राजनीतिक दबाव में आए महामाया पहाड़ के पर्यावरण एवं हरियाली को बचाने के लिए बेदखली की कार्रवाई करनी चाहिए। क्योंकि सारे जांच से यह प्रमाणित हो गया है कि संरक्षित वन क्षेत्र में अतिक्रमणकारी बिना वैध दस्तावेज के मकान बनाकर रह रहे हैं।
आलोक दुबे, पार्षद

error: Content is protected !!