हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप लुण्ड्रा विधानसभा क्षेत्र के धौरपुर में नवीन राजस्व अनुविभागीय कार्यालय का शुभारंभ मंगलवार को हुआ। शुभारम्भ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा जिले के प्रभारी डॉ शिव कुमार डहरिया की वर्चुअल उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। तहसील कार्यालय धौरपुर में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे लुण्ड्रा विधायक एवं छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कारपोरेशन के अध्यक्ष डॉ प्रीतम राम, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मधु सिंह सहित अन्य अतिथियों के द्वारा फीता काटकर एसडीएम कार्यालय का उद्घाटन किया गया। नए एसडीएम कार्यालय खुलने से क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है। वर्तमान में तहसील कार्यालय धौरपुर में एसडीएम कार्यालय संचालित होगा। इस दौरान किसानों को रागी बीज तथा हितग्राहियों को राशनकार्ड, आयुष्मान कार्ड, वन अधिकार पत्र एवं ऋण पुस्तिका का वितरण किया गया।
कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित करते हुए मंत्री डॉ डहरिया ने कहा कि वाले मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने लुण्ड्रा क्षेत्र की जनता को एसडीएम कार्यालय की सौगात दी है जो आज से शुरू होने जा रहा है इसके लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद और क्षेत्रवासियों को बहुत-बहुत बधाई। उन्होंने कहा कि नए एसडीएम कार्यालय खुलने से लुण्ड्रा क्षेत्र की जनता को सुविधा होगी। अब राजस्व सहित अन्य कार्यों के लिए ज्यादा दूरी तय नहीं करना पड़ेगा। हमारी सरकार लोगों को अधिक से अधिक सुविधा देने लगातार प्रयास कर रही है।
स्थानीय विधायक डॉ प्रीतम राम ने कहा कि आज का दिन लुण्ड्रा क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक एवं अविस्मरणीय है। लोगों को एसडीएम कार्यालय मिलने से अब कई कार्य आसानी से हो पाएंगे आज के ऑनलाइन के दौर में एसडीएम कार्यालय से कई कार्य ऑनलाइन से भी किए जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान सहनपुर में क्षेत्रवासियों को कई सौगातें दी जिनमें एसडीएम कार्यालय, उद्यानिकी महाविद्यालय रघुनाथपुर एवं कुन्नी का उप तहसील का दर्जा शामिल है। उन्होंने बताया कि उद्यानिकी महाविद्यालय खोलने के लिए आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी गई है। इसी प्रकार रघुनाथपुर में उप तहसील का भूमिपूजन 15 जुलाई को व कुन्नी में उप तहसील के लिए भूमिपूजन 14 जुलाई को किया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में हमारी सरकार लोगों की वर्षों पुरानी मांगों को पूरा करते जा रही है। कार्यक्रम को जिला पंचायत अध्यक्ष मधु सिंह, जनपद अध्यक्ष गंगा प्रसाद, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष रामदेव राम ने भी संबोंधित किया।
कलेक्टर कुंदन कुमार ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि धौरपुर में एसडीएम कार्यालय खुलने से क्षेत्रवासियों को अम्बिकापुर जाने में करीब 40 किलोमीटर की दूरी तय नहीं करना पड़ेगा जिससे समय और धन दोनों की बचत होगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के उद्घोषणा का जल्द से जल्द क्रियान्वयन करने के लिए धौरपुर में एसडीएम कार्यालय खोलने की प्रत्याशा में अनुमोदन किया गया ताकि लोगों को इसका लाभ शीघ्र मिल सके।
धौरपुर अनुविभागीय कार्यालय के पहले एसडीएम संयुक्त कलेक्टर आर.एस. ठाकुर को बनाया गया है। धौरपुर अनुविभागीय कार्यालय अंतर्गत करीब 1 लाख 19 हजार 800 की आबादी होगी। इसके साथ ही 4 राजस्व निरीक्षक मंडल, 37 पटवारी हल्का, 77 पंचायत व 112 गांव आएंगे।
ज्ञातव्य है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लुंड्रा विधानसभा क्षेत्र के सहनपुर में 11 मई को आयोजित भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान धौरपुर में एसडीएम कार्यालय खोलने की घोषणा की थी।
इस अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष वीरभद्र सिंह, सरपंच सुगोत्री मरावी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
धौरपुर में खुला नवीन एसडीएम कार्यालय, क्षेत्रवासियों में हर्ष…
कानून व्यवस्था बनाये रखने में कहीं कोई समझौता न हो- कलेक्टर,,बिना अनुमति धरना प्रदर्शन प्रतिबंधित…
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : कलेक्टर कुन्दन कुमार ने मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में जिले में कानून व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता भी उपस्थित थीं। कलेक्टर ने कानून व्यवस्था को शांति और विकास के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने में किसी प्रकार की समझौता न करें। सूचना तंत्र मजबूत रखें।
कलेक्टर ने कहा कि जिले में शांति, सुरक्षा व स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए राजस्व व पुलिस सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। सभी आपस में बेहतर समन्वय करें और कानून व्यवस्था दुरुस्त रखें। प्रशासन और पुलिस को मित्रवत व्यवहार रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि जितनी ज्यादा सूचना तंत्र मजबूत होगी उतनी ही बेहतर तरीके से कानून व्यवस्था पर नियंत्रण रहेगी। पुलिस और राजस्व के अधिकारी लोगों से ज्यादा से ज्यादा संपर्क बनाए रखें। किसी प्रकार की घटना या मामला होने पर तत्काल सूचना दें।
बिना अनुमति धरना प्रदर्शन प्रतिबंधित- कलेक्टर ने कहा कि राज्य शासन के निर्देशानुसार बिना अनुमति के कोई भी धरना प्रदर्शन, जुलूस या रैली पर बिल्कुल प्रतिबंध लगाएं। इसी प्रकार एनएच में चक्का जाम करने वालों को सड़क के किनारे प्रदर्शन करने की समझाईश दें। बीच सड़क में चक्का जाम करने से अति आवश्यक सेवाओं के साथ ही आपातकालीन सेवाएं भी बाधित होती हैं।
अवैध होर्डिंग्स पर होगी कार्यवाही- कलेक्टर ने शहर के चौक चौराहों पर लगे अवैध, फटे-पुराने होर्डिंग्स को शीघ्र हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अनुचित स्थान पर बडे-बड़े होर्डिंग्स से दृष्टि बाधित होने से दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है।
पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने कहा कि कहीं पर भी कानून व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल अपने उच्च अधिकारियों को सूचित करें। जो भी निर्देश दिए जाते हैं उसका पालन करें। उन्होंने कहा कि एस.डी.एम. या एस.डी.ओ.पी. को किसी मामले पर अभिमत मांगा जाता है तो उसकी रिपोर्ट एकदम स्पष्ट होनी चाहिए।
बैठक में जिला पंचायत सी.ई.ओ. श्री विनय कुमार लंगेह, अपर कलेक्टर श्री ए.एल. ध्रुव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला सहित, सभी एस.डी.एम., एस.डी.ओ.पी., तहसीलदार, जनपद सी.ई.ओ. व थानेदार उपस्थित थे।
गुरु शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करती घटना: 12 वर्षीय बालिका को प्रधान पाठक ने बनाया गर्भवती, गिरफ्तार…
हिंद स्वराष्ट्र जशपुर : गुरु-शिष्य के रिश्ते को एक बार फिर से शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है जहां जशपुर जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र के एक स्कूल के प्रभारी प्रधान पाठक ने एक 12 वर्षीय नाबालिग छात्रा को अपनी हवस का शिकार बनाया है। इस बेहद गंभीर मामले की जांच पुलिस कर रही है। कुनकुरी पुलिस ने आरोपी प्रधान पाठक रामकृष्ण यादव उर्फ बुधन के विरुद्ध आईपीसी की धारा 376, एसटीएससी और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है। जशपुर की एएसपी प्रतिभा पांडेय ने बताया कि आरोपी शिक्षक को कुनकुरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शिक्षक के खिलाफ धारा 376, पॉक्सो एक्ट, एसटी एससी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पीड़ित नाबालिग का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। बहरहाल जशपुर जिले में स्कूली छात्राओं के साथ दुष्कर्म के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। ऐसे में जिले के स्कूलों में बच्चियों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। अब देखना होगा कि जिला प्रशासन बच्चों की सुरक्षा को लेकर क्या कदम उठाती है। जिला शिक्षा अधिकारी जेके प्रसाद ने बताया कि शिक्षक यदि 48 घंटे जेल में निरुद्ध होता है तो उसका निलंबन किया जाएगा। फिलहाल उनके पास कोई लिखित सूचना नहीं आई है।
14 जुलाई से चलेगी अंबिकापुर-दिल्ली ट्रेन, ये होंगे फायदे…
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : नई दिल्ली तक ट्रेन चलाए जाने की बहुप्रतीक्षित मांग 14 जुलाई को समाप्त हो जाएगी। 15 सालों पहले ‘रेलवे संघर्ष समिति’ ने इसके लिए आवाज उठाई थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर ‘सरगुजा मांगे रेल विस्तार’ शीर्षक से लगातार मांग उठ रही थी। इसी बीच सरगुजा सांसद एवं केंद्रीय जनजातीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉम्र्स पर इसकी जानकारी साझा की है। यह खबर मिलते ही सरगुजावासियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। अब सरगुजावासियों के लिए भी दिल्ली दूर नहीं होगी। 15 वर्षों से चली आ रही ये मांग 14 जुलाई को पूरी होने वाली है। इसकी पुष्टि सरगुजा सांसद व केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह ने भी की है। 15 साल पहले सरगुजा रेलवे संघर्ष समिति द्वारा अंबिकापुर से दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन शुरु किए जाने की मांग की गई थी।
इसके लिए कई आंदोलन भी हुए। अंतत: लोगों का सपना साकार हुआ और 14 जुलाई से अंबिकापुर से दिल्ली ट्रेन शुरु करने की घोषणा की गई। यह घोषणा सरगुजावासियों के लिए बड़ी सौगात है।
डेढ़ दशक पहले उठी थी आवाज़
पूर्व सांसद लरंगसाय ने उत्कल एक्सप्रेस में एक स्लीपर बोगी (कनेक्टिंग) अपने प्रयासों से जुड़वाई थी। जो बिश्रामपुर से सीधे दिल्ली तक जाती थी। इसे 2001 के आसपास बंद कर दिया गया था। 2008 के आसपास दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन चलाए जाने की मांग रेलवे संघर्ष समिति ने देवेश्वर सिंह के नेतृत्व में शुरू की थी। 2015 में तात्कालीन रेल मंत्री सुरेश प्रभु से छत्तीसगढ़ के आधा दर्जन सांसदों के हस्ताक्षरित पत्र के साथ समिति के सदस्यों ने मुलाकात भी की थी। इसके बाद से ही ये मांग लगातार उठती रही।
इस ट्रेन से मिलने वाले लाभ
1- देश की राजधानी से वनांचल के लोगों का सीधा जुड़ाव
2- व्यापार के लिए ट्रेनों को बदलने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी
3- इलाज ले लिए दिल्ली जाने वालों को काफी सहूलियत
4- शिक्षा प्राप्त करने दिल्ली जाने वाले युवाओं को सहूलियत
5- राजनैतिक दृष्टिकोण से भी नेताओं को दिल्ली पहुंचना आसान होगा।
पीएम मोदी का आश्वासन सही होता आ रहा नजर
अटल जी के समय से हम दिल्ली ट्रेन के लिए प्रयास कर रहे थे। सभी सरगुजावासियों को बधाई। रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी से संसद भवन में भी मांग की गई थी। कोविड काल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी मेरे पास कॉल आया था। तब भी मैंने दिल्ली ट्रेन की मांग की थी। उन्होंने जो आश्वासन दिया था वह सही होता नजऱ आ रहा है।
देवेश्वर सिंह, अध्यक्ष रेलवे संघर्ष समिति
कलेक्टर को फोन पर मिली एक्सीडेंट की सूचना, तत्काल स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन को किया हाई अलर्ट मोड पर, तत्काल मौके पर पहुची जिला प्रशासन की टीम….
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : सरगुजा कलेक्टर कुंदन कुमार को देर रात मीडिया के माध्यम से खबर मिली की उदयपुर विकासखंड अंतर्गत आने वाले ग्राम पंडरीपानी में एक पिकअप हादसा हुआ है जिसमें तकरीबन 14 लोग घायल हुए हैं जिस पर सरगुजा कलेक्टर कुंदन कुमार ने तत्काल संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य महकमा और जिला प्रशासन को हाई अलर्ट मोड पर डाल दिया जिसके बाद तत्काल घायलों के पास एंबुलेंस की सुविधा पहुंच गई इतना ही नहीं कलेक्टर ने एसडीएम श्री अनिकेत साहू इसकी खुद मॉनिटरिंग करने और पल-पल की खबर देने के आदेश दिए आधी रात को मिली इस खबर को संजीदगी से लेते हुए कलेक्टर ने एसडीएम अनिकेत साहू को प्रथम दृश्या घायलों की अच्छे से इलाज कराने और गंभीर मरीजों को तत्काल रायपुर रेफर करवाने और उनके लिए समुचित इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश दिए दरअसल सरगुजा कलेक्टर श्री कुंदन कुमार को आधी रात को यह जानकारी प्राप्त हुई कि उदयपुर विकासखंड अंतर्गत आने वाले पंडरीपानी में एक बड़ा पिकअप हादसा हुआ है और पिकअप पलटने के कारण तकरीबन 14 लोग घायल हुए हैं जिस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए सरगुजा कलेक्टर ने स्वास्थ्य महकमे को हाई अलर्ट मोड पर डाला और सीएमएचओ पीएस सिंह सिसोदिया को तत्काल फोन कर वहां हर संभव मदद पहुंचाने के लिए निर्देशित किया जिसके बाद तुरंत वहां पर एंबुलेंस की सहायता पहुंची और घायलों को उदयपुर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया इसी बीच कलेक्टर ने उदयपुर एसडीएम अनिकेत साहू को तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए आधी रात को सरगुजा कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम अनिकेत साहू मौके पर पहुंचे और उन्होंने घायलों के लिए समुचित स्वास्थ्य लाभ की व्यवस्था की इतना ही नहीं एसडीएम मौके पर रात के 2:30 बजे तक मौजूद रहे और घायलों के लिए लगातार डॉक्टरों और जरूरी सामानों का ध्यान रखते रहे,,घायल मरीजों के परिजनों ने बताया कि वह नहावन कार्यक्रम से लौट रहे थे और इस बीच उनकी वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई पर कुछ लोगों के पास कलेक्टर का नंबर होने के कारण लोगों ने त्वरित कलेक्टर को इस बारे में जानकारी दी जिसके बाद उन्हें त्वरित सहायता मुहैया कराई गई और 14 घायलों में से 11 डिस्चार्ज होकर अपने घर लौट चुके है बस 3 महिलाएं अभी भी एडमिट जो कि खतरे से बाहर है लेकिन फ्रेक्चर जैसी गहरी चोट लगने के कारण अभी भी उन्हें एडमिट कर रखा गया हैं एक्सीडेन्ट होने के बाद उन तक तुंरत मदद पहुचाने वाले कलेक्टर श्री कुंदन कुमार को घायलों और उनके परिवारजनों ने दिल से धन्यवाद दिया।
आंध्रप्रदेश में बंधन बनाए गए सूरजपुर के 14 मजदूरों का पुलिस व प्रशासन ने किया रेस्क्यू।
सूरजपुर हिंद स्वराष्ट्र समाचारपत्र आंध्रप्रदेश में बंधक बनाकर रखे गए 14 श्रमिकों को सूरजपुर पुलिस व प्रशासन ने मुक्त कराया है। सभी मजदूरों के सकुशल घर पहुंचने पर परिजनों ने राहत की सांस ली है। दिनांक 05 जुलाई 2022 को ग्राम सलका उमेश्वरपुर निवासी लालसाय पिता माझी ने लिखित आवेदन दिया कि आंध्रप्रदेश में 14 लड़कों को श्रमिक के रूप में काम करने ठेकेदार नरबदिया पति संतोष निवासी बांगों के द्वारा ले जाकर आंध्रप्रदेश में बंधुआ मजदूर बनाकर कार्य कराया जा रहा है। मामले की सूचना से पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू को अवगत कराए जाने पर उन्होंने चौकी उमेश्वरपुर की पुलिस व श्रम विभाग की संयुक्त टीम को आंध्रप्रदेश जाकर रेस्क्यू कर सभी मजदूरों को सकुशल घर वापसी कराने के निर्देश दिए।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर, एसडीओपी प्रेमनगर प्रकाश सोनी व जिला श्रम अधिकारी धनश्याम पाणिग्रही के मार्गदर्शन में पुलिस व श्रम विभाग की संयुक्त टीम खोजबीन और जांच पड़ताल करते हुए ग्राम होलामुण्डा, थाना होलामुण्डा, जिला करनुल आंध्रप्रदेश पहुंची और ठेकेदार के चंगुल से 14 श्रमिकों को सकुशल घर वापसी कराया है जिसमें से 7 बाल श्रमिकों थे जिन्हें बाल कल्याण समिति के समक्ष काउसलिंग कराकर परिजनों को समिति द्वारा सुपुर्द किया गया। तत्परतापूर्वक किए गए इस रेस्क्यू के लिए मजदूरों एवं उनके परिजनों ने सूरजपुर पुलिस व प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।
इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी उमेश्वरपुर देवनाथ चौधरी, एएसआई विराट विशी, प्रधान आरक्षक विनोद सिंह, रविशंकर किण्डो, आरक्षक बालिक राम, निशांत टोप्पो, युवराज सिंह, रौशन सिंह, श्रम विभाग के श्रम कल्याण निरीक्षक रमेश साहू सक्रिय रहे।
एटीएम बूथ पर एटीएम की अदला बदली कर ठगी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश. 4 अंतर्राज्यीय ठग गिरफ्तार…
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : विगत कुछ माह से सरगुजा जिले में लगातार हो रही एटीएम बूथ पर एटीएम कार्ड अदला-बदली की ठगी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए श्रीमान् पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज सरगुजा, अजय यादव (भा. पु. से) एवं पुलिस अधीक्षक सरगुजा भावना गुप्ता (भापुसे) के द्वारा पिछलो दिनों अपराध समीक्षा बैठक मे पुलिस अधिकारियों को एटीएम कार्ड अदला बदली कर खाते से रकम आहरण करने वाले गिरोह के पतासाजी के संबंध में दिशा निर्देश दिये गए थे। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला एवं नगर पुलिस अधीक्षक अखिलेश कौशिक के नेतृत्व में आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु प्रयास किया जा रहा था। वरिष्ठ अधिकारी से प्राप्त दिशा निर्देश के आधार पर सरगुजा पुलिस की एक संयुक्त टीम साइबर सेल प्रभारी एवं थाना गांधीनगर प्रभारी निरीक्षक कलीम खान व थाना प्रभारी उदयपुर धीरेंद्र दुबे, थाना धौरपुर प्रभारी भोज गुप्ता के नेतृत्व में एक संयुक्त 16 सदस्य टीम को लगाया गया ।टीम द्वारा सभी घटनाओं का सूक्ष्मता से अध्ययन कर प्राप्त सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया एवं शहर के 100 से अधिक अन्य जगहों से कैमरे के फुटेज प्राप्त किये गए। साइबर सेल की टीम के द्वारा आरोपियों के प्राप्त फुटेज को दीगर राज्यों के अपने सहयोगियों को शेयर कर जानकारी प्राप्त की साथ ही पृथक से उनके सम्बंध में तकनीकी जानकारी एकत्र की टीम के द्वारा सरगुजा जिले में की गई सभी घटनाओं में शामिल गिरोह के सम्बंध में महत्वपूर्ण तकनीकी एवम व्यक्तिगत जानकारी प्राप्त कर आरोपियों के घटना में शामिल होने के सम्बंध में जानकारी एकत्र कर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु झारखंड एवं बिहार अलग-अलग राज्यों के लिए रवाना की गई आपरेशन साइबर क्लीन तहत टीम द्वारा लगातार 24 घंटे ऑपरेशन कर एटीएम कार्ड के अदला-बदली कर ठगी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह को रांची नवादा एवं गया जिले से अलग-अलग जगह पर वहा की वेशभूषा एवं बोलचाल का प्रयोग कर अपनी सूझबूझ से घेराबंदी कर 04 आरोपियों को पकड़कर पूछताछ किया उसके उपरांत सभी आरोपियों से उनका मेमोरंडम लिया गया आरोपियों ने विगत वर्षों में छत्तीसगढ़ के सरगुजा, जशपुर, बलरामपुर, सूरजपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में घूम घूम कर हथियारों से लैस होकर बिना गार्ड के एटीएम को रेकी कर वहां पर एटीएम से पैसा आहरित करने वाले लोगों को चिन्हित कर उन्हें झांसे में लेकर उनका पिन लेकर उनके एटीएम कार्ड की अदला बदली कर ठगी को अंजाम देते थे। आरोपियों के द्वारा तत्काल अपने पास रखे हुए स्वाइप मशीन एवं स्वाइप मशीन के माध्यम से स्वाइप कर या अलग-अलग जगह पर जाकर एटीएम से नगद पैसे निकाल कर आहरित कर लेते थे। आरोपियों द्वारा सरगुजा में अलग-अलग 8 जगहों एवं सरगुजा रेंज में कुनकुरी बगीचा जशपुर सहित अन्य जगह पर लगभग 20 से अधिक मामलों को कारित करना कुबूल किया। आरोपियों से उनके मेमोरंडम के आधार पर उनके द्वारा घटना में प्रयुक्त स्वाइप मशीन, पीओएस मशीन मिनी, स्वाइप मशीन विभिन्न एटीएम कार्ड नगदी रकम 359000 सहित आरोपियों के खातों में उनके उनके रिश्तेदारों में लगभग 350000 से 400000 की राशी के खातों को तत्काल साइबर पोर्टल के माध्यम से मिलकर होल्ड करा कर कुल लगभग 7 लाख रुपये विधिवत तकनीकी माध्यम से विधिवत जब्ती पत्रक के बरामद किया गया। साथ ही आरोपियों द्वारा घटना कारित करने के लिए उपयोग किए गए पीओएस मशीन, पेटीएम स्वाइप मशीन एवं अन्य विविध एटीएम कार्ड भी बरामद किए गए आरोपियों द्वारा घटना कार्य करने के लिए उपयोग किया गया वाहन एक्स. यू.व्ही. 300 सफेद रंग क० बी. आर. 01 एफ.एम. 5333 को भी बरामद किया गया। आरोपियों द्वारा इस तगी की घटना को अंजाम करने के लिए अपने साथ एक देसी पिस्टल रखना भी कुबूल किया था जो कि ना पकड़ आने के डर से लोगों को वह दिखा कर भागने के लिए उपयोग करने के इरादे से अपने पास रखना कुबूल किया था जिसे भी पुलिस द्वारा उनके वाहन से तलाशी लेकर जप्त किया गया, जिसमें एक देसी पिस्टल सहीत जिंदा कारतूस एवं तीन मैगजीन बरामद किए गए गठित टीम में निरीक्षक कलीम खान साइबर सेल व थाना प्रभारी गांधीनगर उप निरीक्षक धीरेंद्र दुबे थाना प्रभारी उदयपुर, उप निरीक्षक भोज गुप्ता थाना प्रभारी धौरपुर,सहायक उप निरीक्षक संतोष तिवारी, सहायक उपनिरीक्षक विवेक पांडे, प्रधान आरक्षक सुधीर सिंह,प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान, म.आर. स्मिता रागिनी मिंज, आर. विरेन्द्र पैकरा,बृजेश राय,अनुज जयसवाल, आरक्षक अंशुल शर्मा, आरक्षक वीरेंद्र पैकरा, आरक्षक मनीष सिंह, आरक्षक कुंदन सिंह, आरक्षक लालदेव, सत्येन्द्र दुबे, आरक्षक अमृत सिंह, आरक्षक अतुल शर्मा, आरक्षक संजीव चौबे, आरक्षक रविंद्र साहू, आरक्षक विजेंद्र कुमार, आरक्षक विकास मिश्रा, सुयश पैकरा, प्रवीन्द सिंह, आरक्षक अशोक यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
तरीका वारदात
आरोपी द्वारा दिन में घूम घूम कर गार्ड रहित एटीएम कार्ड को चिन्हित कर जिस समय कम लोग एटीएम में प्रवेश करते हैं उसी समय को टारगेट करते हुए एटीएम बूथ में घुसकर वहां एटीएम से पैसा आहरित कर रहे व्यक्तियों को झांसे में लेकर उन्हें पैसा आहरण करने में सहयोग देने के बहाने से उन्हें प्रभावित कर उनके एटीएम कार्ड को बदल लेते थे एवं इसी बीच ध्यान भटका कर उनके एटीएम पिन भी चुरा लेते थे और उसके बदले उसी रंग का किसी अन्य बैंक के एटीएम को उन्हें बदल कर दे देते थे। बदलकर प्राप्त किए गए एटीएम को तत्काल अपने पास रखे गए स्वाइप मशीन से तत्काल स्थानांतरित कर पैसे गबन कर लेते थे या कई स्थानों पर नगदी में रकम भी अन्य एटीएम में दूरदराज जाकर आहरित किया करते थे।
आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं:
01 दीपक कुमार, निवासी नवादा बिहार,
02. निशांत कुमार निवासी नवादा बिहार,
03. राहुल कुमार सिंह निवासी नवादा बिहार
04. गोलू कुमार, निवासी, निवासी नवादा बिहार
जप्त सामग्री इस प्रकार है
• 07 नग मोबाइल
• 11 एटीएम कार्ड
• 1 एटीएम स्वाईप मशीन
• 1 नग एटीएम स्वाइप मशीन
• 1 देशी पिस्टल जिंदा कारतूस सहित
• 3 मैगजीन
• वाईफाई
• एक एक्स. यूवी 300 वाहन
• नगदी रकम 3.60 लाख संहित होल्ड रकम लगभग 3.50 लाख कुल रकम लगभग 7 लाख
विभिन्न घटनाओं का संक्षिप्त विवरण
कोतवाली अंबिकापुर में दिनांक 28/02/22 बौरीपारा atm , दिनांक 01/03/22 बिलासपुर चौक atm,थाना बतौली में दिनांक 27/05/22 बतौली बस स्टैंड atm थाना गांधीनगर में दिनांक 15/04/22 को अंबेडकर चौक atm, दिनांक 13/06/22 अजीरमा फॉरेस्ट बैरियर atm,
दिनांक 21/06/22 अंबेडकर चौक atm,थाना उदयपुर में दिनांक 02/03/22 उदयपुर atm, थाना सीतापुर में दिनांक 28/06/22 तथा दीगर जिले जशपुर में कोतवाली में दिनांक 13/06/22 कुनकुरी में 24/05/22 को दो मामले दिनांक 26/03/22 को एक,बलरामपुर में थाना रामानुजगंज में दिनांक 28/02/22 ब 01/03/22, थाना बलरामपुर में एक 28/02/22 के अतिरिक्त दीगर राज्य एवं जिले में भी वारदात को अंजाम देना पाया गया है।
4 साल के मासूम बेटे के साथ पिता की हैवानियत: पहले बेटे के साथ अप्राकृतिक संबंध बनाए फिर गला घोंट कर दी हत्या..
हिंद स्वराष्ट्र बिलासपुर : बिलासपुर में चार साल के मासूम बच्चे की हत्या करने के आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दरअसल, शराब के नशे में उसने अपने ही मासूम बेटे के साथ पहले अप्राकृतिक कृत्य किया, फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद बच्चे के गायब होने की झूठी कहानी भी बना दी। वारदात के बाद देर रात उसने शव को गली में ले जाकर फेंक दिया। पुलिस के पकड़े जाने के बाद उसने अपराध कबूल कर लिया है। शुक्रवार की शाम खेलते-खेलते बच्चा मोहल्ले से गायब हो गया था। इसके बाद उसका कुछ पता नहीं चला। परिजन देर रात तक उसकी तलाश करते रहे। इधर, शनिवार की सुबह करीब 4.30 बजे उसकी लाश घर के पास ही मिली। गला दबाकर हत्या करने की आशंका जताई जा रही थी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में ही पति-पत्नी के विवाद में मासूम की हत्या करने की बात सामने आई थी। यही वजह है कि पुलिस बच्चे् के पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी। सीपत क्षेत्र के ग्राम सेलर निवासी मदन सुरजे किसान है और पेंटिंग का भी काम करता है। शुक्रवार की शाम उसका चार साल का बेटा शौर्य उर्फ दिव्यांशु सुरजे घर से खेलने के लिए निकला था। गांव के गुड़ी के पास खेलते-खेलते वह गायब हो गया। शाम पांच बजे परिजन उसे बुलाने के लिए गए, तब वहां कोई नहीं था। उसके साथ खेल रहे बच्चे भी अपने-अपने घर चले गए थे। परिजन इधर-उधर बच्चे की तलाश करते रहे। लेकिन, देर शाम तक उसका कुछ पता नहीं चला। इससे घबराए परिजन रात भर उसकी तलाश में जुट रहे।
सुबह 4.30 बजे घर के पास गली में मिली लाश
सुबह होने से पहले ही परिजन फिर से बच्चे की तलाश में जुट गए। इस दौरान सुबह करीब 4.30 बजे शौर्य की लाश घर के पास ही गली में मिली, जिसे देखकर मदन के भतीजे ने परिजनों को जानकारी दी। मासूम बच्चे की मौत की खबर सुनकर घर में मातम छा गया। वहीं, मोहल्ले में लोगों की भीड़ जुट गई।
गले में रस्सी के निशान
इस घटना की जानकारी मिलते ही सीपत TI हरीश तांडेकर, CSP स्नेहिल साहू सहित पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस परिजन व ग्रामीणों से पूछताछ कर जानकारी जुटा रही है। बच्चे के शरीर में खरोच के निशान हैं। वहीं, गले में रस्सी के भी निशान मिले हैं। इसके साथ ही बच्चे के मलद्वार में भी खून के निशान मिले है, जिसके चलते पुलिस को उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य करने का शक हो गया था।
दोपहर पति-पत्नी के बीच विवाद, पिता के साथ था मासूम, इसलिए हुआ संदेह
मासूम बच्चे की हत्या की खबर मिलते ही पुलिस अफसर गांव पहुंच गए। प्रारंभिक जांच व पूछताछ में पता चला है कि मदन और उसकी पत्नी सलमा ने करीब पांच साल पहले प्रेम विवाह किया था। सलमा का मायका मदन के पड़ोस में ही है। शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे सलमा और मदन के बीच विवाद हुआ। इसके बाद वह अपने बच्चे को छोड़कर मायके चली गई। दोपहर करीब तीन बजे मदन अपने ससुराल गया, जहां से वह अपनी पत्नी को लेकर वापस घर आया। इस दौरान उसने बच्चे को खेलने के लिए बाहर भेज दिया। फिर दोनों पत्नी-पत्नी आपस में झगड़ने लगे। विवाद बढ़ने पर शाम करीब चार बजे सलमा फिर से अपने मायके चली गई। तब, मासूम शौर्य अपने पिता मदन के साथ देखा गया था। इसके बाद वह अचानक गायब हो गया। इससे पुलिस को पिता मदन पर पहले ही शक हो गया था।
पुलिस की शुरूआती पूछताछ में वह शराब के नशे में होने और होश नहीं होने का बहाना बनाते रहा। इधर, उसकी पत्नी ने पति की दरिंदगी की कहानी बताई। उसने पुलिस को बताया कि पति मदन सिंह उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के लिए दबाव बनाता था। मना करने पर वह चरित्र पर शक करता था। उसकी हरकतों से तंग आकर वह उसके पास जाने से डरती थी। शुक्रवार को भी वह मायके से अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के लिए लेकर आया था। इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ और वह अपने मायके वापस चली गई।
इधर, आरोपी पिता मदन ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि वह शराब के नशे में था। वह शाम 5 से 6 बजे के बीच बच्चे को लेकर अपने घर आया और उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया, जिसके बाद बच्चा रोने लगा। इसी दौरान उसने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। फिर उसने शव को बेड के नीचे छिपा दिया और बच्चे के गायब होने की अफवाह फैला दी। इसके बाद परिजन उसकी तलाश करते रहे। देर रात करीब 12 बजे उसने बच्चे की लाश को घर से बाहर गली में ले जाकर फेंक दिया।
RBI से मंजूरी के बाद HDFC के मर्जर पर बड़ा अपडेट, करोड़ों ग्राहकों के लिए फायदे की खबर
हिंद स्वराष्ट्र नई दिल्ली : पिछले दिनों एचडीएफसी बैंक (HDFC Ltd.) और एचडीएफसी लिमिटेड (HDFC Ltd.) के मर्जर को आरबीआई (RBI) से मंजूरी मिलने के बाद अब एक और नया अपडेट आया है। नए अपडेट के तहत पेंशन फंड रेग्युलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (Pension Fund Regulatory and Development Authority) ने एचडीएफसी लिमिटेड (HDFC Ltd.) के अपनी बैंकिंग सहयोगी एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) के साथ विलय से पहले उसके संविधान (Constitution) में बदलाव को मंजूरी दे दी है.
निदेशक मंडल ने जनवरी में दी थी मंजूरी
इसके साथ ही पीएफआरडीए (PFRDA) ने निर्देश दिया है कि निगम (PFRDA) से जुड़े एनपीएस (NPS) ग्राहकों की सेवाएं किसी भी हाल में प्रभावित नहीं होनी चाहिए. इस साल की शुरुआत में एचडीएफसी लिमिटेड (HDFC Ltd.) और एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) के निदेशक मंडल ने मर्जर को मंजूरी दे दी थी. मर्जर पूरा करने के लिए अलग-अलग जगह से मंजूरी ली जानी है. एक अनुमान के मुताबिक एचडीएफसी से करीब एक करोड़ एनपीएस ग्राहक जुड़े हैं।
पीएफआरडीए ने मर्जर के लिए रखी यह शर्त
इससे पहले एचडीएफसी (HDFC) ने शुक्रवार को शेयर बाजार को बताया था कि एचडीएफसी लिमिटेड को 8 जुलाई, 2022 को पीएफआरडीए नियम, 2018 के अनुसार अपनी स्थिति में बदलाव के संबंध में पीएफआरडीए (PFRDA) से मंजूरी मिल गई है. इसकी शर्त यह है कि योजना के कारण एचडीएफसी लिमिटेड (HDFC Ltd.) से जुड़े एनपीएस ग्राहकों (NPS Customer) की सर्विस प्रभावित नहीं होनी चाहिए.
एनएसई और बीएसई से भी एनओसी मिली
फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन ने कहा कि विलय योजना के लिए भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI), राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (NCLT) और संबंधित शेयरधारकों के साथ योजना में शामिल कंपनियों के लेनदारों सहित विभिन्न वैधानिक और नियामक मंजूरियां ली जानी हैं. इससे पहले इस सप्ताह की शुरुआत में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने इस मर्जर प्रपोजल को मंजूरी दी थी. मर्जर प्रपोजल के लिए एनएसई और बीएसई से भी एनओसी मिल गई है.
डीईओ आफिस में शराबखोरी करने वाले प्रधान पाठक और तीन बाबू समेत 6 निलंबित…
हिंद स्वराष्ट्र जशपुर : जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में शराब खोरी करने पर 6 कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। निलंबित होने वाले लोगो मे प्रधान पाठक के साथ ही कार्यालय में पदस्थ तीन बाबू व चौकीदार व वाहन चालक शामिल हैं। दरअसल कल रात एक वीडियो वायरल हुआ था जिस वीडियो में ये सभी शराब पार्टी करते हुए नजर आए थे। जिसके बाद आज इन सभी को निलंबित कर दिया गया हैं।
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में बीती रात को शराबखोरी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसे संज्ञान में लेकर सिंटोगा के प्रधानपाठक शिवराम भगत के अलावा कार्यालय में पदस्थ रवि कुमार भगत सहायक ग्रेड दो, संजीव कुमार भगत सहायक ग्रेड दो, निर्मल कुमार बरवा सहायक ग्रेड तीन, निर्मल कुमार भगत वाहन चालक, शिवनाथ राम चौकीदार को निलंबित कर दिया गया है।
अगले 5 साल में समाप्त हो जायेगा पेट्रोल:– केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत के बीच शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का बड़ा बयान सामने आया है. केंद्रीय परिवहन सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि आने वाले पांच सालों में देश में पेट्रोल समाप्त हो जाएगा. उनके इस बयान को वाहनों से बढ़ते प्रदूषण और इलेक्ट्रिक वाहनों की भविष्य से जोड़कर देखा जा रहा है. दरअसल, सरकार लगातार इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रमोट कर रही है.
दीक्षांत समारोह में बोले नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी महाराष्ट्र के अकोला में डॉ. पंजाबराव देशमुख कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में बोल रहे थे. उन्हें इस मौके पर विश्वविद्यालय की तरफ से ‘डॉक्टर ऑफ साइंस’ की उपाधि से भी सम्मानित किया गया. केंद्रीय मंत्री ने पेट्रोल के विकल्पों के बारे में बात करते हुए कहा कि विदर्भ में बने बायो-एथेनॉल का इस्तेमाल वाहनों में किया जा रहा है.
अन्न दाता बनने की बजाय ऊर्जा दाता बनें किसान
उन्होंने यह भी बताया कि ग्रीन हाइड्रोजन को कुएं के पानी से तैयार किया जा सकता है. इसकी कीमत 70 रुपये प्रति किलो तक हो सकती है. उन्होंने किसानों पर फोकस करते हुए कहा गेहूं, चावल, मक्का को खेत में पैदा करने से भविष्य नहीं बदला जा सकता. इसलिए किसानों को अन्न दाता बनने की बजाय ऊर्जा दाता बनने की जरूरत है.
गडकरी ने कहा कि अगले पांच साल में देश से पेट्रोल खत्म हो जाएगा. उन्होंने बताया कि इथेनॉल पर लिए गए फैसले से देश को सालाना 20,000 करोड़ रुपये की बचत हुई. वह दिन दूर नहीं जब दोपहिया और चार पहिया वाहन ग्रीन हाइड्रोजन, एथेनॉल और सीएनजी से चलेंगे.
51 समितियों की होगी पंजीयन निरस्त, जाने कौन सी समितियों के नाम हैं इस लिस्ट में शामिल…
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : जिले के 51 सहकारी समितियों का पंजीयन निरस्त करने की कार्यवाही उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं अम्बिकापुर द्वारा किया जा रहा है।
उप पंजीयक ने बताया है कि नवीन प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भंडार, भारत इंड्रस्ट्रीज कोल सप्लाई, प्राथमिक खनिज सहकारी समिति भफौली, जय मां दुग्ध सहकारी समिति, प्राथमिक नगर पालिका परिषद कर्मचारी उपभोक्ता भंडार, प्राथमिक सह. उपभोक्ता भंडार मायापुर, पर्यावरण सरंक्षण वृक्षारोपण, फल सब्जी उत्पादन विपणन प्रक्रिया सहकारी समिति, नव जीनन समृद्ध सरगुजा महिला सहकारी समिति गंगापुर, अम्बिकापुर प्राथमिक आबकारी आदिवासी सहकरी समिति, प्राथमिक मदिरालय तथा सरगुजा मदरालय तथा सहकारी समिति, प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भंडार, बहुउद्देशीय सहकारी समिति अम्बिकापुर, बहुउद्देशीय सहकारी समिति सोहगा, मण्डारानी बहुउद्देशीय सहकारी समिति, मां वैष्णवी बहुउद्देशीय सहकारी समिति का पंजीयन निरस्त किया जाना है।
इसी तरह प्राथमिक सह० उपभोक्ता भण्डार मर्या. मणीपुर अम्बिकापुर, कमला मतस्य उद्योग सहकारी समिति मर्या. खलीबा अम्बिकापुर, सुपोषित सरगुजा महिला सिलाई स.स. मर्यादित, मॉ लक्ष्मी बहुउद्देषिय सहकारी समिति मर्या. बरकेला दरिमा, विविध उद्देषिय सहकारी समिति मर्या. खाला, बुढ़ा देव खनिज सहकारी समिति मर्या. कुन्दीकला, अभिनव खनिज सहकारी समिति मर्या. बकनाकला लुण्ड्रा, आदिवासी खनिज सहकारी समिति मर्या. मानिक प्रकाशपुर, अम्बिका खनिज सहकारी समिति मर्या. मेण्ड्राकला, कामगार खनिज सहकारी समिति मर्या. भकुरा, प्रियंका खनिज सहकारी समिति मर्या. पुरकेला लुण्ड्रा, आदिवासी ईट एवं कवेलू उद्योग सहकारी समिति मर्या., आस्था पशुपालन एवं पशु आहार उद्योग सहकारी समिति मर्या. कालापारा सुखरी, नवीन जागृति महिला हस्तशिल्प सहकारी समिति मर्या. जनगला, मां महामाया कृषि एवं बीज उत्पादक सहकारी समिति मर्या. लखनपुर, उदयपुर, प्राथमिक वृक्ष सहकारी समिति मर्या. केशगवा (जूनाडीह), कोसा कृमि पालन एवं धागाकरण सहकारी समिति मर्या. डांड़गांव (उदयपुर), कल्यण मछुआ सहकारी समिति मर्या. बंधा, प्राथमिक वृक्ष सहकारी समिति मर्या. पंडरीपानी, प्राथमिक वृक्ष सहकारी समिति मर्या. झिरमिट्टी, प्राथमिक वृक्ष सहकारी समिति मर्या. मंहगई, समृद्ध सरगुजा महिला गृह उद्योग सहकारी समिति मर्या, अम्बिकापुर,गौण खनिज सहकारी समिति मर्या रिखी, गौण खनिज सहकारी समिति मर्या. घुचापुर, माहुल मंदिरालय सह समिति मर्या. लखनपुर, आदिवासी महिला बहुउद्देशीय सहकारी समिति मर्या. माथूपारा, अम्बिकापुर, माँ महामाया फल एवं सब्जी उत्पादक सहकारी समिति मर्या. बरकेला, सरगुजा किसान बहुउद्देशीय सहकारी समिति मर्या. मनेन्द्रगढ़ रोड, अम्बिकापुर, प्रभात दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति मर्या, नवानगर, आदिम जाति महिला सिलाई उद्योग एवं रिडिमेन्ट सहकारी समिति मर्या. अम्बिकापु, प्राथमिक सरगुजा ईंट भट्ठा सहकारी समिति मर्या. अम्बिकापुर (सरगवा), प्राथमिक ईंधन आपूर्ति सहकारी समिति मर्या. डी.सी. रोड अम्बिकापुर तथा महिला बास बेत उद्योग सहकारी समिति मर्या. भगवानपुर समिति का पंजीयन निरस्त किया जाना है।
आरक्षक ने जरूरत मंद को रक्त दान कर दिया सेवा भावना का परिचय।
सूरजपुर। गुरूवार को जिला पुलिस कार्यालय में पदस्थ आरक्षक पंकज सिंह आर्मो जिला चिकित्सालय में भर्ती अपने भतीजी को देखने गए थे इसी दौरान उसे सूचना मिला कि सिकलिन बीमारी से पीड़ित 7 वर्षीय इंदरलाल पण्डो पिता सोनसाय ग्राम रैसरा को रक्त की सख्त जरूरत है, जिस रक्त समूह के ब्लड की आवश्यकता है वह ब्लड बैंक उपलब्ध नहीं है, तब आरक्षक ने बिना देर किए बेझिझक सिकलीन से पीड़ित बच्चे के लिए 1 यूनिट रक्त का दान किया। यहीं नहीं आरक्षक ने रक्त दान के साथ-साथ बच्चे के परिजनों को अपनी ओर से सहायता राशि एवं फल प्रदाय कर बच्चे के स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री रामकृष्ण साहू ने पुलिस कर्मचारी के द्वारा किए गए रक्तदान की प्रशंसा करते हुए कहा कि रक्तदान करके न केवल आप दूसरे की जिदगी बचा सकते है, बल्कि खुद को भी सेहतमंद व बीमारी से दूर रख सकते है। उन्होंने कहा कि सूरजपुर पुलिस को जब भी इस प्रकार की सूचना मिलेगी हम सदैव इस हेतु तत्पर रहेंगे। पुलिस के इस सेवाभावी कदम की आमजनों ने काफी सराहना की है।
Big breaking : RTO ऑफिसर ने की पत्रकार से हुज्जत बाजी, पहले दी धमकी बाद में अपने बचाव के लिए पहुंचे थाने…
हिंद स्वराष्ट्र अंबिकापुर : अंबिकापुर आरटीओ ऑफिसर ने हिंद स्वराष्ट्र के प्रतिनिधि के साथ हुज्जत बाजी कर दी हैं। RTO अधिकारी को अपने पद का इतना गुरूर है की उनसे पत्रकार का सवाल जवाब करना उन्हें नागवार गुजरा और सीधे बदतमीजी पर उतर आए। दरअसल 2 माह पूर्व हिंद स्वराष्ट्र को एक वीडियो मिला था जिसने आरटीओ के बाबू रामभगत राम रिश्वत लेते हुए साफ देखे जा रहे थे।
इस वीडियो को ले करके हमारे प्रतिनिधि द्वारा आरटीओ अधिकारी देवांगन से बयान लिया गया था जिस पर उन्होंने कार्यवाही किए जाने की बात कही थी लेकिन आज पर्यंत इस मामले में आरोपी बाबू के ऊपर किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की गई जिसे देखते हुए आज हमारे प्रतिनिधि आरटीओ ऑफिसर से इस मामले में क्या कार्यवाही हुई है इसकी जानकारी लेने पहुंचे थे। जब हमारे प्रतिनिधि के द्वारा आरटीओ अधिकारी से सवाल जवाब किया गया तो वे बौखला गए और हुज्जत बाजी और धमकी चमकी में उतर आए। हुज्जत बाजी का वीडियो भी हमारे प्रतिनिधि द्वारा बना लिया गया हैं।
आज तक कार्यवाही नहीं कर पाने और पत्रकार के सवाल जवाब की बौखलाहट से हुज्जतबाजी और धमकी चमकी में उतर आए आरटीओ अधिकारी की शिकायत गांधीनगर थाने में दर्ज करवा दी गई हैं।
बदमाशों के हौसले बुलंद, ड्यूटी से लौट रहे कॉन्स्टेबल पर किया चाकू से जानलेवा हमला…
हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : जिले के विश्रामपुर थाने में पदस्थ एक आरक्षक पर बदमाश ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। आरक्षक के एक पैर में गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि आरक्षक मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से ड्यूटी कर वापस लौट रहा था, उसी दौरान एक बदमाश ने उसे रोका और उस पर हमला कर दिया। फिलहाल कोतवाली पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
जानकारी के अनुसार, विश्रामपुर थाने में पदस्थ आरक्षक मुकेश साहू मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से ड्यूटी कर कोरिया जिले से वापस आ रहा था। जहां सुरजपुर पहुंचते ही सुजल महतो नाम के युवक ने आरक्षक के मोटरसाइकिल को ओवर टेक किया। जिस पर आरक्षक जब युवक को समझाइश देने लगा। तभी युवक ने चाकू से वार कर दिया। आरक्षक के पैर में चाकू लगा है। आरक्षक ने बताया कि वह बाइक सवार को समझाइश दे रहा था कि तेज वाहन चलाने से दुर्घटना हो सकती है। वह विवाद करने लगा और अचानक आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में आरक्षक के जांघ पर गहरी चोट आई है। फिलहाल, आरक्षक खतरे से बाहर बताया जा रहा है। वहीं पुलिस ने आरोपी सुजल महतो के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। वहीं, घटना के बाद ये सवाल भी उठने लगा है कि जब कानून के रखलवाले ही असुरक्षित हैं तो आम जनता की रक्षा कैसी होगी।
मेडिकल कॉलेज के डीन समेत चार डॉक्टरों का पंजीयन निरस्त, जानें क्या है मामला….
हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : छत्तीसगढ़ मेडिकल कौंसिल ने चार डॉक्टरों का पंजीयन निरस्त कर दिया है। इनमें मेडिकल कॉलेज के डीन समेत कई नामी हॉस्पिटल के डॉक्टर शामिल हैं।
छत्तीसगढ़ मेडिकल कौंसिल के रजिस्ट्रार डॉक्टर श्रीकांत राजिमवाले के मुताबिक रायपुर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सांइसेस, (रिम्स) के अधिष्ठाता, डाॅ. गंभीर सिंह सेंदराम के विरूद्ध डाॅ. प्रोजित कुमार एवं अन्य चिकित्सक के द्वारा इस कार्यालय में शिकायत दर्ज की गई थी। जिसमें कौंसिल के द्वारा दो बार हुए आहूत बैठकों मे डाॅ. गंभीर सिंह को आमंत्रित किया गया था, जिसमें वह उपस्थित नही हुए। डाॅ. गंभीर सिंह सेंदराम द्वारा कौंसिल के आदेश कि अवहेलना एवं अवमानना पाये जाने पर सामान्य सभा के सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि डाॅ. गंभीर सिंह सेंदराम, अधिष्ठाता, रायपुर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सांइसेस, (रिम्स) के पंजीयन को छत्तीगसढ़ मेडिकल कौंसिल से तीन माह के लिए निलंबित किया गया है।
श्री नारायणा हाॅस्पिटल के चिकित्सक डाॅ. अजित लहरिया के विरूद्ध प्रदीप कुमार पाण्डेय के द्वारा इस कार्यालय में शिकायत दर्ज की गई थी। जिसमें कौंसिल के द्वारा दो बार हुए आहूत बैठकों मे डाॅ. अजित लहरिया को आमंत्रित किया गया था, जिसमें वह उपस्थित नही हुए। डाॅ. अजित लहरिया द्वारा कौंसिल के आदेश कि अवहेलना एवं अवमानना पाये जाने पर सामान्य सभा के सदस्यों द्वारा सर्वसम्मिति से निर्णय लिया गया कि डाॅ. अजित लहरिया के पंजीयन को छत्तीगसढ़ मेडिकल कौंसिल के तीन माह के लिए निलंबित किया गया है।
होपवेल हाॅस्पीटल, मेन रोड कटोरा तालाब रायपुर के संचालक डाॅ. राजेश चन्द्र एवं चिकित्सक डाॅ. हर्षित गोयंका के विरूद्ध राज्य नोडल एजेंसी आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना से अर्जित लाभ पाने हेतु मरीजों के अकारण किये गये सर्जरी की शिकायत प्राप्त हुई थी। जिसमें सामान्य सभा के सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि डाॅ. राजेश चन्द्र और डाॅ. हर्षित गोयंका के पंजीयन को छत्तीसगढ़ मेडिकल कौंसिल से एक साल के लिए निलंबत किया गया है।
मयूर होटल का रसगुल्ला मिला अमानक…
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री विनोद कुमार गुप्ता द्वारा उदयपुर मेन रोड स्थित फर्म मे0 मयूर होटल एंड रेस्टोरेंट से रसगुल्ला का नमूना 15 मार्च 2022 को लिया गया था। इस नमूने को खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला रायपुर भेजा गया था। उक्त प्रयोगशाला के द्वारा जांच उपरांत खाद्य सामग्री को अमानक घोषित किया गया है।
अनुविभागीय दण्डाधिकारी अम्बिकापुर सह अभिहित अधिकारी श्री प्रदीप साहू ने बताया है कि खाद्य कारबारकर्ता को अभिहित अधिकारी द्वारा केन्द्रीय खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला से कार्यालय में संधारित खाद्य नमूने के द्वितीय भाग को अंतिम परीक्षण हेतु अपील फॉर्म जारी किया गया है। खाद्य कारबारकर्ता द्वारा निर्धारित प्रारूप अपील नहीं करने पर इसी जांच रिपोर्ट के आधार पर सक्षम न्यायालय में प्रकरण दायर किया जाएगा।
सुपरवाइजर व दो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता निलंबित, सीडीपीओ को नोटिस व वेतन रोकने के निर्देश..
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने बुधवार को जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार लंगेह, वनमंडलाधिकारी श्री पंकज कमल सहित अन्य अधिकारियों को साथ लेकर मैनपाट के हाथी प्रभावित क्षेत्र कंडराजा व बरडांड का दौरा कर प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने हाथियों द्वारा बरडांड में क्षतिग्रस्त किये तीन घरों का निरीक्षण किया और प्रभावित परिवारों के सदस्यों को शासन के नियमानुसार मुआवजा राशि दिलाने तथा आश्रय स्थल सहित अन्य सुविधा मुहैया कराने के आश्वासन दिये। ग्रामीणों के द्वारा मुआवजा राशि लंबित होने की जानकारी देने पर इस वन विभाग के रेंज को फटकार लगाते हुए दो दिन में पात्रतानुसार मुआवजा राशि वितरित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण जे दौरान ग्रामीणों ने बताया की कंडराजा की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नीलू चौधरी आये दिन अनुपस्थित रहती है और आंगनबाड़ी भी नहीं खुलता है। इसी प्रकार बरडांड आंगनबाड़ी केंद्र बंद पाया गया। इस पर कलेक्टर ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नीलू चौधरी, देवकी चौधरी सुपरवाइजर पूजा तिवारी को निलंबित करने तथा सीडीपीओ प्रभा नामदेव को कारण बताओ सूचना के साथ आगामी आदेश तक वेतन रोकने के निर्देश दिए।
8 IPS अफसरों के तबादले, इन जिलों के SP बदले गए…
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : छत्तीसगढ़ शासन गृह पुलिस विभाग द्वारा आज जारी अपने आदेश में 8 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। कई जिलों के एसपी भी बदले गए हैं। जशपुर के पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार अग्रवाल को सेनानी 11 वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा भेजा गया है वही कोरिया पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर को पुलिस अधीक्षक जिला राजनांदगांव बनाया गया है।

जीरो गार्बेज एरिया के साथ स्वच्छता के क्षेत्र में नित नए आयाम गढ़ता हमारा अम्बिकापुर….
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : वर्ष 2014 में अम्बिकापुर की महिला समूहों के माध्यम से डोर टू डोर कचरा कलेक्शन और कचरे के सेग्रीगेशन की योजना जब शुरू की गई थी तब किसी ने भी सोंचा नहीं था कि एक छोटा सा दिखने वाला यह मॉडल जिले और प्रदेश का इतना मान बढ़ाएगा कि इस योजना की धूम विदेश तक पहुंचेगी। यह वह योजना हैं जिसने अम्बिकापुर शहर को लगातार पांच बार सबसे स्वच्छ शहर का पुरस्कार दिलाया। यह सब संभव हो पाया सिर्फ महिला समूहों की दिन रात की मेहनत और मॉडल के सफल क्रियान्वयन से। इस मॉडल को सफल बनाने में स्वच्छता दीदियों ने अपना बहुत महत्त्वपूर्ण योगदान निभाया। घर–घर से कचरा उठाने और कचरे के सही प्रबंधन को मिशन क्लीन सिटी नाम दिया गया और इसे पूरे प्रदेश में लागू कर दिया गया। स्वच्छता में स्वच्छता दीदियों के कार्यों को सभी ने सराहा और इन महिला समूहों को देश भर में उत्कृष्ट कार्य करने का बेस्ट लाइवलीहुड अवार्ड भी 2019 में मिला। अब ये महिला भी दूसरे प्रदेश के लोगों को ट्रेनिंग दे रहीं है। अम्बिकापुर नगर निगम द्वारा अन्य प्रदेशों से ट्रेनिंग लेने आने वाले लोगों के लिए स्वच्छता दीक्षा सेंटर भी बनाया गया है, जिसमे बाहर के प्रतिनिधियों को कांफ्रेंस और डिस्प्ले के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाता है। देश भर के लगभग हर राज्य के प्रतिनिधि यहाँ आकर प्रशिक्षण ले चुके हैं यहां तक की नेपाल सरकार के मुख्य सचिव भी अपनी टीम के साथ यहां आकर ट्रेनिंग ले चुके हैं।


साल 2020 सर्वेक्षण में कचरे का कलेक्शन एव निपटान के साथ वेस्ट रिडक्शन हेतु अंबिकापुर में कई नवाचार किए गए, प्लास्टिक से दोना, सीमेंट प्लांट हेतु आरडीएफ, दीदी बर्तन बैंक, नेकी की दीवार आदि का प्रयोग कर जनसहभागिता सुनिश्चित किया गया। इस सर्वेक्षण में अंबिकापुर द्वारा तरल अपशिष्ट प्रबंधन में नालियों के पानी के उपचार हेतु प्राकृतिक पद्धति का प्रयोग कर वाटर रिसाइकलिंग के क्षेत्र में कार्य किया गया। उपचारित जल का प्रयोग निर्माण कार्य एवम् उद्यानों में किया जाता है। नगर के 36 सार्वजनिक एवम् सामुदायिक शौचालयों का सौंदर्यीकरण करके बेहतरीन सुविधा सुनिश्चित की गई। स्वच्छता श्रृंगार योजना के माध्यम से समूह की दीदियों को रोजगार के साथ शौचालय संचालन की व्यवस्था की गई हैं। नगर से निकलने वाले मल प्रबंधन हेतु एफ एसटीपी प्लांट की स्थापना की गई। वहीं, नगर के 3000 से ज्यादा परिवारों द्वारा होम कम्पोस्टिंग के द्वारा गीले कचरे का घरों में निष्पादन किया जा रहा है। निगम द्वारा तैयार खाद का विक्रय कर आय अर्जन ओर जैविक खेती को बढ़ावा देने में भी कार्य हो रहा है। नगर में निकलने वाले मलबे के प्रोसेसिंग कर विभिन उत्पाद तैयार किए जा रहे है।