Home Blog Page 151

घूसखोर पटवारी की कहानी सुनें ग्रामीण की जुबानी

कोरिया जिले से एक मामला सामने आ रहा है जिसमे एक ग्रामीण के द्वारा पटवारी रिया दस के उपर 10 हजार के रिश्वत लेने का आरोप लगाया जा रहा है। ग्रामीण का कहना है की पटवारी रिया दास जमीन नापने और जमीन को 1/2 करने के एवज में उनसे 10 हजार की रिश्वत ली हैं, मामले में ग्रामीण का कहना है की पटवारी रिया दास को उसने खुद पैसे दिए हैं ।

क्या बिना पैसे के नही होगा कोई भी काम

ग्रामीण की बातों को माने तो एक सवाल उठता है की क्या कोई भी काम बिना रिश्वत के नहीं होगा क्या किसी ग्रामीण को अपनी खून पसीने की कमाई को किसी अधिकारी को दिए बिना उनका का नही होगा जो की कानून फ्री होना चाहिए जिस बात के लिए पटवारी या किसी अन्य सरकारी कर्मचारी को वेतन दिया जाता है, ग्रामीण की बातों से ऐसा लगता है की उसे क्षेत्र में ऐसे और भी मामले हो सकते हैं जिसमे ग्रामीणों से रिश्वत लिए गए होंगे।

अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा छत्तीसगढ़ द्वारा पीएम के नाम ज्ञापन सौंपकर भारतीय सेना में अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग की…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा एवं संपूर्ण भारत के यादव समाज द्वारा भारतीय सेना में अहीर रेजिमेंट के गठन को लेकर सन 1963 से मांग कर रहा है लेकिन आजादी के बाद से भारत सरकार ने ध्यान नहीं दिया। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा छत्तीसगढ़ द्वारा पीएम के नाम ज्ञापन देकर राष्ट्र रक्षा एवं बलिदान के लिये यादव समाज के मान, सम्मान, स्वाभिमान एवं समाज के वीर योद्धाओं के बलिदान के सम्मान के लिए भारतीय सेना में अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग की हैं। यादव समाज राष्ट्रहित में स्वतंत्रता से पूर्व 1857 की प्रथम क्रांति से लेकर प्रथम विश्व युद्ध में अदम्य साहस और शौर्य दिखाते हुए राष्ट्र रक्षा में प्राणों की आहुती देता रहा है। स्वतंत्रता के बाद 1948, 1955, 1962 में रेजागला युद्ध 1965 में हाजीपीर पर तिरंगा फहराना 1971 में भारत-पाक युद्ध 1984 में शांति सेना 1999 में कारगिल युद्ध आतंकवादियों द्वारा संसद पर हमला, मुम्बई हमला, तथा जब भी देश पर हुए हमले में यादव समाज के वीरों ने बढ़-चढ़ कर अदम्य साहस एवं शौर्य का परिचय देते हुए बलिदान दिया। स्वतंत्रता के पूर्व 1857 में राव तुला राम के नेतृत्व में नसीबपुर नारनोल हरीयाणा में भीषण युद्ध करते हुए पचास हजार यादव वीर शहीद हुए तथा अंग्रेजों को लोहे के चने चबाने पर मजबूर किया, इसी तरह आज़ादी की लड़ाई में यादव समाज के हजारों लोगों ने अपनी प्राण की आहुति देकर शहीद हो गये। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा एवं संपूर्ण भारत के यादव समाज भारतीय सेना में अहीर रेजिमेंट की गठन को लेकर सन 1963 से मांग कर रहा है लेकिन आजादी के बाद से भारत सरकार ने ध्यान नहीं दिया। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा छत्तीसगढ़ ने ज्ञापन देकर पीएम मोदी से राष्ट्र रक्षा एवं बलिदान के लिये यादव समाज के मान, सम्मान, स्वानिमान एवं समाज के वीर योद्धाओं के बलिदान के सम्मान के लिए भारतीय सेना में अहीर रेजिमेंट गठन की मांग की हैं।

हथनी के हत्यारों को बचाने में जी तोड़ मेहनत कर रहा वन विभाग

हिंद स्वराष्ट्र समाचारपत्र प्रतापपुर प्रशान्त पाण्डेय 6 महीना पहले एक हथनी की मौत होने से वन विभाग के कान खड़े होते हैं,और हथनी की मौत से जुड़े मामले की जांच वनविभाग के अधिकारी मानसिंह को दी जाती है,मानसिंह अपने कर्तव्य का पालन पूरी निष्ठा पूर्वक करते हैं और इतने निष्ठा पूर्वक करते हैं की 6 महीने में एक जांच को पूरी करके अपनी रिपोर्ट तक अपने उच्च अधिकारियों को नही सौंप पाते हैं,और उनके उच्च अधिकारी भी इतने कर्तव्यपरायण हैं की उनके एक हथनी की मौत से कोई फर्क नही पड़ता है, क्योंकि अगर फर्क पड़ता तो जांच रिपोर्ट जल्दी आ गई हो गई होती और अबतक दोषियों को सजा भी मिल गई होती।

मीडिया की दखल के चलते छः महीने बाद जल्दी रिपोर्ट की सबमिट:– मानसिंह

जांच अधिकारी मानसिंह का कहना एक लाइन मैन का एक्सीडेंट हो गया था जिसके चलते मैं उसका बयान नहीं ले पाया था लेकिन ऐसे में सवाल उठता है यदि 3 महीने से लाइन मैन एक्सीडेंट के कारण घर में था तो क्या जांच अधिकारी साहब इस बात की जहमत भी नही उठा सकते की वो उनके घर जाकर एक बार उनका बयान ले सकें या 3 महीने पहले ही उनसे उनका बयान ले सकें। लेकिन जब बात मीडिया की आई तो जल्द बाजी में जाके बयान लेकर रिपोर्ट सबमिट कर रहे हैं इससे क्या साबित हो रहा है बताने की जरूरत नहीं है।

क्या मिली भगत के चक्कर में हो रही मामले में दबाने की कोशिश

मामला 19 जनवरी 2022 का है जहां एक हथनी की मौत होती है और जांच के लिए वन विभाग द्वारा नियुक्त जांच अधिकारी मानसिंह के द्वारा जांच करके रिपोर्ट देने में इतने देरी करना कहीं अपराधियों से किसी लें देन की इशारा तो नही है।?
खैर यदि एक हांथी जैसा विशालकाय जानवर तो छोड़िए एक छोटा सा जानवर ही एक आम आदमी की गलती से मरता तो उस आम आदमी को मानसिंह जैसे ईमानदार अधिकारी जेल की सलाखों तक पहुंचा दिए होते लेकिन मामला विभागीय है तो आजतक लीपापोती ही चल रही है।

जांच रिपोर्ट आने के बाद क्या..?
लीपापोती या कार्यवाही
अब देखने वाली बात है की जांच रिपोर्ट आने के बाद इस मामले में वन विभाग के बड़े अधिकारी क्या रुख लेते हैं या वो भी अपनी मौन सहमति देकर ही खुश रहते हैं ये तो आने वाला समय ही बताएगा

स्कूली बच्चों से झाडू लगवाने वाला शिक्षक सस्पेंड…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : स्कूली बच्चों से झाडू लगवाने वाले शिक्षक को सस्पेंड कर दिया गया हैं। दरअसल मामला शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला नारायणपुर का है जहां के प्रधान पाठक श्री मनोहर सिंह सुधाकर द्वारा स्कूल में अध्ययनरत छात्र छात्राओं से साला के कक्षा में झाड़ू लगवाया जा रहा था ऐसा एक वीडियो देखा गया था जो कि जांच में सत्य पाया गया जिसके बाद संयुक्त संचालक लोक शिक्षण सरगुजा संभाग द्वारा आदेश जारी कर शिक्षक सस्पेंड कर दिया गया। देखें आदेश :

निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाये गये शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी…

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा के निर्देशानुसार एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्री विनोद कुमार राय के मार्गदर्शन में 04 जुलाई 2022 को जिले के समस्त विकासखण्ड अंतर्गत संचालित स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान 17 शिक्षक श्री संभल सिंह सहायक शिक्षक एलबी प्रा.शाला घोरी घाट, श्री जागर सिंह शिक्षक मा. शाला गंगोटी, श्री भुवनेश्वर प्रसाद सोनपाकर शिक्षक एलबी प्रा. शाला पहाड़ अमोरनी, श्री शास्त्री लकड़ा प्रधान पाठक मा. शाला परसिया, श्री विजय कुमार कुशवाहा प्रधान पाठक प्रा. शाला कारीमाटी, श्रीमती सुजाता जायसवाल सहायक शिक्षक प्रा. शाला बरडांड, श्री राजकुमार पैकरा शिक्षक मा.शाला जयपुर, श्री संतोष कुमार सिंह सहायक शिक्षक प्रा. शाला शायरबहार, श्री अर्जुन सिंह सहायक शिक्षक प्रा. शाला उरॉवपारा, श्री सुरेश कुमार गुप्ता शिक्षक मा. शाला करमीटीकरा, श्रीमती संध्या विश्वकर्मा सहायक शिक्षक एलबी प्रा. शाला कनकपुर, श्री संजय सिंह शिक्षक एलबी मा. शाला सारसताल, श्री फेस्टीराज शिक्षक एलबी मा. शाला कुम्दा कॉलरी, श्री गीता प्रसाद राजवाड़े सहायक शिक्षक प्रा. शाला पंडरीपानी, श्री ठाकुर प्रसाद सिंह सहायक शिक्षक प्रा. शाला रांझापारा एवं श्री रामेश्वर सारथी सहायक शिक्षक एलबी प्रा.शाला अवरापारा कसकेला अनुपस्थित पाये गये। इन सभी शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा गया है। संतोषप्रद जवाब न मिलने पर कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

सरगुजा पुलिस अधीक्षक ने जारी किए तबादला आदेश, जाने किसे कहा मिली पदस्थापना…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : सरगुजा पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता ने आज जारी अपने तबादला आदेश में 2 उपनिरीक्षक समेत 14 पुलिसकर्मियों के तबादले किए हैं।

स्कार्पियो को टक्कर मार पेड़ से भिड़ा ट्रक, एक की मौत, 8 घायल, 17 घंटे बाद भी नहीं निकाला जा सका शव..

हिंद स्वराष्ट्र जशपुर में शनिवार देर शाम भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक एक स्कार्पियो को टक्कर मारते हुए पेड़ से जा भिड़ा। हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि स्कार्पियो सवार 8 लोग घायल हैं। इनमें 3 बच्चे भी शामिल हैं। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। घायलों को अंबिकापुर और रांची रेफर किया गया है। वहीं 17 घंटे से चालक का शव ट्रक में फंसा रहा।

जानकारी के मुताबिक, दुलदुला क्षेत्र के पतराटोली के पास नेशनल हाईवे-43 पर शनिवार देर शाम करीब 7.30 बजे ट्रक और स्कार्पियो की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कार्पियो के परखच्चे उड़ गए। वहीं ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जो भिड़ा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया। हालांकि इस दौरान ट्रक चालक की मौत हो चुकी थी।

25 साल बाद पता चला दस्तावेज फर्जी हैं: वन विभाग का क्लर्क बर्खास्त; भ्रष्टाचार की जांच में पकड़ा गया फर्जीवाड़ा…

भ्रष्टाचार की जांच में पकड़ा गया फर्जीवाड़ा

हिंद स्वराष्ट्र गौरेला–पेंड्रा– मरवाही : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में DFO ने वन विभाग के एक क्लर्क को बर्खास्त कर दिया है। आरोप है कि क्लर्क फर्जी दस्तावेजों के सहारे 25 साल से नौकरी कर रहा था। खास बात यह है कि इस दौरान उसने जो काम कराए, उसमें भी भ्रष्टाचार का आरोप है। उसकी जांच के दौरान नई सच्चाई सामने आई। मामला मरवाही वन मंडल का है। फिलहाल कर्मचारी के खिलाफ अभी FIR नहीं दर्ज कराई गई है।
जानकारी के मुताबिक, मरवाही की खोडरी रेंज में सहायक ग्रेड-3 पद पर पदस्थ परमेश्वर गुर्जर ने साल 2016 से 2018 में शासकीय कार्य कराए थे। इस दौरान भी परमेश्वर पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा था। इस पर कुछ लोगों ने मामले की शिकायत वन विभाग से की। इसको लेकर जांच चल रही थी कि पता चला कि परमेश्वर गुर्जर के दस्तावेज ही फर्जी हैं। इसके आधार पर उसे नौकरी मिली थी। इसके बाद उसे नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया।

दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी के दस्तावेज में लिखे नाम
शिकायत मिलने पर SDO पेंड्रा ने मामले की जांच कराई। इसमें पता चला कि एक दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी के नाम पर दस्तावेज बनाए गए थे। आरोपी परमेश्वर साल 1997 से दैनिक वेतनभोगी के रूप में काम कर रहा था। इस बीच करीब 10 बाद 2005 में शासन की ओर से जब परमानेंट नियुक्ति आदेश निकले तो आरोपी ने भी अप्लाई कर दिया। तब तत्कालीन DFO ने उसे आगे बढ़ा दिया और परमेश्वर को नियुक्ति दे दी।

काम कर रहा था 1997 से, बताया 1995 से

DFO दिनेश पटेल ने बताया कि शासन की ओर से साल 1995 या उससे पहले से काम कर रहे दैनिक वेतनभोगियों को नियमित करने का आदेश आया था। आरोपी परमेश्वर गुर्जर साल 1997 से काम कर रहा था, लेकिन उसने कूट रचित दस्तावेज उससे पहले के तैयार किए। जांच में पता चला कि 1997 से पहले के उसके कोई दस्तावेज विभाग के पास उपलब्ध ही नहीं हैं। आगे आरोपी के खिलाफ FIR और रिकवरी की जाएगी।

Road accident : कार और बाइक में जबरजस्त भिड़ंत, लगी आग…

हिंद स्वराष्ट्र जशपुर : जिले के गिरांग गाँव में कार और बाईक में जबरदस्त भिडंत हो गई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि टक्कर होते ही बाईक और कार दोनो में आग लग गयी। राहत की खबर ये रही कि इस दुर्घटना में किसी को ज्यादा चोट नहीं लगी और मौके पर तत्काल फायर बिग्रेड की टीम ने पहुंच कर आग बुझा दिया लेकिन जबतक आग पर काबू पाया गया तब तक कार और बाईक बुरी तरह जल चुके थे। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली टीआई मौके पर पहुंच गए। जानकारी के मुताबिक कार सवार अम्बिकापुर के रहने वाले है। कार सवार रांची से वापस लौट रहा था जबकि बाईक सवार जशपुर का ही बताया जा रहा है।

तहसीलदार के पैरों पर लोट गई बुजुर्ग महिला, बोली- बाबू रिश्वत मांग रहा….

छत्तीसगढ़ में सरकार दावा करती है कि गरीबों को न्याय मिल रहा है। प्रदेश के गरियाबंद जिले से जो तस्वीर सामने आई है, उसे देखकर आप जमीनी हकीकत को समझ सकते हैं। एक बुजुर्ग महिला अपनी ऋण पुस्तिका के लिए अधिकारी के पैरों पर गिर गई। उसका आरोप था कि इसके लिए बाबू रिश्वत की मांग कर रहा है। महिला की बातों को सुनकर अधिकारी कलेजा भी पसीज गया। तहसीलदार ने महिला को भरोसा दिया है कि आपका काम हो जाएगा।

हिंद स्वराष्ट्र गरियाबंद : जिले के देवभोग में लिपिक बुजुर्ग महिला की ऋण पुस्तिका नहीं दे रहा है। इसके लिए वह आदिवासी महिला से रिश्वत की मांग कर रहा है। महिला के पास इतने रुपये नहीं है कि वह लिपिक को रिश्वत दे। इसके बाद महिला अपनी फरियाद लेकर अफसर के पास पहुंची। अफसर के सामने महिला पहले हाथ जोड़ती है। इसके बाद वह रोने लगती है और पैर पर लोट जाती है। देवभोग में कलेक्टर के दौरे की जानकारी मिलने के बाद 60 वर्षीय महिला सुंदरमणि आवेदन लेकर विश्राम गृह पहुंची। दौरे के बाद कलेक्टर विश्राम गृह आने के बजाए व्यस्तता के कारण वापस मुख्यालय लौट गए। वहीं, आवेदन लेकर कलेक्टर का इंतजार करती रही। बुजुर्ग के पास तहसीलदार पहुंचे। अधिकारी को देखकर महिला फफक कर रो पड़ी। महिला गिड़गिड़ाते हुए अफसर के पैर पर गिर गई। उसने बताया कि गुम हो चुके ऋणपुस्तिका के लिए आवेदन की प्रक्रिया नायब तहसीलदार के दफ्तर में पूरी हो गई है। वहां का बाबू पुस्तिका देने के लिए पैसे मांग रहा है। प्रक्रिया के नाम पर पहले ही महिला ने बाबू को 1700 रुपये दे दिए थे। मामले में तहसीलदार ने तत्काल पीड़िता को दफ्तर ले जाकर पुस्तिका बनवा कर दी। रिश्वत मांगने वाले बाबू को नोटिस भी थमाया गया है।

सुंदरमणि ने कहा कि ऋण पुस्तिका लेने के लिए कई महीनों से चक्कर लगा रही थी। बाबू मुझसे पैसे की मांग कर रहा था। मैंने इसकी शिकायत तहसीलदार साहब को की है। तहसीलदार समीर शर्मा ने कहा कि जिले में कलेक्टर का आगमन हुआ था। उस समय एक महिला ने शिकायत की है कि ऋण पुस्तिका के लिए काफी समय से आ रही है और उसकी पेशी भी कई बार हो चुकी है। ऋण पुस्तिका नहीं मिलने पर बाबू की शिकायत की है। बाबू को नोटिस जारी करके लिखित में जानकारी मांगी गई है। बुजुर्ग महिला को ऋण पुस्तिका प्रदान की गई।

एक प्रधान पाठक को नोटिस व दो शिक्षकों की वेतन रोकने के निर्देश..

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : कलेक्टर कुंदन कुमार व जिला पंचायत के सीईओ विनय कुमार लंगेह ने शनिवार को अम्बिकापुर जनपद के स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं के जायजा लिया। उन्होंने शासकीय प्राथमिक शाला माझा पारा में साफ- सफाई की कमी, अव्यवस्थित शौचालय व कक्षा में रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण प्रधान पाठक सुधीर शर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी करने व बिना अवकाश स्वीकृति के शाला से अनुपस्थित रहने पर शिक्षिका श्रीमती अर्चना श्रीवास्तव व सुश्री नीति की अनुपस्थित अवधि का वेतन कटौती के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि बेहतर शिक्षा के लिए बेहतर परिवेश बनाने का प्रयास करें। स्कूल में प्रवेश करते ही एक सुखद अनुभूति होनी चाहिए।
कलेक्टर ने मझापारा स्कूल परिसर में आसपास के लोगो द्वारा कचरा फेक कर गंदगी करने को लेकर प्रधानपाठक पर नाराज़गी व्यक्त करते हुए परिसर की साफ-सफाई कराने, बालक व बालिका शौचालय अलग अलग बनवाने तथा कक्षा में पर्याप्त रोशनी के लिये टयूब लाइट लगवाने के निर्देश दिए। एनएच किनारे होने के कारण सड़क चौड़ीकरण में स्कूल की बॉउंड्री वाल एनएच द्वारा ढहाई गई है जिसे नया बाउंड्रीवाल बनाने व गेट लगवाने के निर्देश एनएच के अधिकारियों को दिए। वहीं शुद्ध व शीतल पेयजल की व्यवस्था की लिए वाटर प्यूरीफायर व वाटर कूलर लगाने के भी निर्देश दिए।

लक्ष्मीपुर स्कूल बनेगा मॉडल – कलेक्टर ने सबसे पहले अम्बिकापुर नगर निगम से लगे शासकीय प्राथमिक शाला लक्ष्मीपुर का निरीक्षण किया। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि इस स्कूल को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित करें। पूरे स्कूल प्रांगण की साफ सफाई कराकर दीवार के चारो ओर क्यारी बनाने, नया झूले व फिसल पट्टी लगाने तथा प्रांगण में रबर पेंट वाला पेवर ब्लॉक लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधान पाठक से स्कूल में बच्चो की दर्ज संख्या व शिक्षकों की संख्या की जानकारी लेने के साथ अन्य समस्या पूछे। बच्चो की संख्या के हिसाब से कम शिक्षक होने पर जिन स्कूलों में अतिशेष शिक्षक है वहां से दो दिन में तीन शिक्षक पदस्थ करने के निर्देश दिए।
जब कलेक्टर व सीईओ बने स्मार्ट क्लास के विद्यार्थी- शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय मेन्द्राकला के निरीक्षण के दौरान वहां स्मार्ट क्लास का भी कलेक्टर व सीईओ ने अवलोकन किया। इस दौरान कलेक्टर ने स्मार्ट क्लास से बच्चों को पढ़ाने के तरीका जानने के लिए स्वयं विद्यार्थी बन शिक्षक को कोई विषय पढ़ाने कहा। कम्प्यूटर के शिक्षक द्वारा स्मार्ट क्लास में लगे प्रोनेकर के माध्यम से कम्प्यूटर के वर्ड के बारे में पढ़ाने का तरीका बताया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने स्मार्ट क्लास में वेंटिलेशन के लिए सीमेंट की जाली लगाने व शीतल पेयजल के लिए वाटर कूलर लगाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने स्कूल की प्राचार्य को इस वर्ष का लक्ष्य निर्धारित करते हुए कहा कि 10 वी व 12 की परीक्षा में काम से कम 5 बच्चो को मेरिट में लाने का प्रयास करें। उन्होंने स्कूल के बॉउंड्री वाल व प्रवेश द्वार बनवाने के लिए एनएच के अधिकारी को निर्देशित किया।
एनएच का निरीक्षण- कलेक्टर ने इसके पश्चात अम्बिकापुर उदयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के नवनिर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने सैनिक स्कूल के एप्रोच रोड के पास साइनेज लगवाने तथा पुल में हुमिक पाइप डालने के निर्देश दिए। इसी प्रकार लखनपुर तहसील कार्यालय के आगे निर्माणधीन एनएच के पास सड़क के दोनों ओर पीले कलर का ड्रम लगाने व रिफ्लेक्टर शीशा लगवाने के निर्देश दिए। नवापारा मोड़ के पास कुन्नी की तरफ दो जम्बल बनवाने व रिफ्लेक्टर लगवाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि एनएच किनारे के जितने भी स्कूलो के बाउंड्रीवाल एनएच द्वारा ढहाये गए है उन सबका बाउंडरीवाल पुनः बनवाएं।
इस दोरान डिप्टी कलेक्टर नीलम टोप्पो, जिला शिक्षा अधिकारी संजय गुहे, डॉ संजय सिंह, जनपद सीईओ एसएन तिवारी सहित शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास तथा एनएच के अधिकारी मौजूद थे।

आपसी रंजिश में बुजुर्ग की कुल्हाड़ी मारकर हत्या…

हिंद स्वराष्ट्र जशपुर : जिले के दुलदुला के फोकट पारा बस्ती में 60 वर्षीय व्यक्ति की हत्या कर दी गयी है। मृतक का नाम मालूराम बताया जा रहा है।
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक शुक्रवार की दोपहर को अपनी पत्नि के साथ नहाने जा रहा था तभी घात लगाकर बैठे आरोपी ने मृतक के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। मृतक को लहूलुहान कर आरोपी मौके से फरार हो गया। मृतक को करीब ढाई बजे खून से लथपथ स्थिति में दुलदुला अस्पताल लाया गया जहाँ थोड़ी देर बाद उसकी मौत हो गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुलदुला के डॉक्टर बिपिन इंदवार ने बताया कि मृतक को बहुत ही गम्भीर हालत में लाया गया था रक्तस्राव ज्यादा होने के कारण उसकी मौत हो गयी।
इधर दुलदुला पुलिस ने बताया कि मृतक और आरोपी के बीच काफी लंबे समय से रंजिश थी। आरोपी ने मृतक को अकेला देखकर हमला कर दिया। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

उदयपुर में कन्हैयालाल की हत्या के विरोध में कल बंद रहेगा सरगुजा, व्यापारी संगठनों का भी समर्थन…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : राजस्थान के उदयपुर में हुई दर्जी कन्हैयालाल की तालिबानी तरीके से हत्या के विरोध में विश्व हिन्दू परिषद द्वारा कल सरगुजा बंद का आह्वान किया गया है। विहिप ने आगे ऐसी बर्बर घटना होने पर अब हिन्दू समाज द्वारा भी उग्र प्रतिरोध करने की चेतावनी दी है। इस संबंध में जानकारी देते हुए विहिप के जिला संयोजक अशोक अग्रवाल ने कहा कि उदयपुर में रहने वाले दर्जी कन्हैयालाल की गौस मोहम्मद व रियाज द्वारा तालिबानी तरीके से गला काट कर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद अपना वीडियो बनाकर हिन्दू समाज व प्रधानमंत्री को भी धमकी दी गई थी। ऐसे लोगों को यदि कानून व सरकार तत्काल सजा देने में सक्षम नहीं है तो उन्हें हमारे हवाले कर दे हम उसे सजा देने को तैयार हैं।

अशोक अग्रवाल ने कहा कि सभ्य समाज में इस प्रकार की घटना होना किसी भी प्रकार से स्वीकार्य नहीं होगा। यूपी में कमलेश तिवारी की हत्या तथा नरसिम्हानंद सरस्वती पर हमला होना भी ऐसा ही है। विहिप ने मांग की कि ऐसे मदरसों व मस्जिदों की पहचान कर कार्यवाही की जानी चाहिए जहां से ऐसे जेहादियों को बढ़ावा मिल रहा है और मदरसों को बंद भी किया जाना चाहिए।
विहिप ने चेतावनी देते हुए कहा कि अब अगर दोबारा ऐसी घटना हुई तो हिन्दू समाज भी चुप नहीं बैठेगा। अंबिकापुर शहर में भी बांग्लादेशी व रोहिंग्या मुस्लमानों के होने व शासन-प्रशासन पर इन लोगों पर कार्यवाही नहीं करने का भी आरोप विहिप ने लगाया है।

सरगुजा बंद का आह्वान
विहिप ने बताया कि इस घटना के विरोध में विहिप व अन्य हिन्दू संगठनों द्वारा एकजुट होकर कल भारत बंद का आह्वान किया गया है। इसका विभिन्न सामाजिक व व्यापारी संगठन भी समर्थन कर रहे हैं। वहीं इस घटना के विरोध में कल दोपहर को हिन्दू युवा एकता मंच द्वारा भी दोपहर 1 बजे गांधी चौक पर विरोध प्रदर्शन किये जाने का आह्वान किया गया है।

पत्नी की आत्महत्या मामले में हेड कांस्टेबल समेत 6 लोगो के खिलाफ FIR दर्ज…

हिंद स्वराष्ट्र कवर्धा : जिले में हेड कांस्टेबल की पत्नी की मौत के मामले में पुलिस ने परिवार के 6 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। प्रधान आरक्षक के पूरे परिवार के ऊपर दहेज़ प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। FIR दर्ज होने के बाद पूरा परिवार फरार है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
बता दे की 14 जून को प्रधान आरक्षक प्रवीण मिश्रा की पत्नी खुशबु मिश्रा की लाश फंदे पर लटकी मिली थी। इसके बाद लड़की के घर वालो की शिकायत के आधार पर पुलिस ने शिकायत दर्ज की थी। प्रवीण के पूरे परिवार पर आरोपी है की खुशुबू के ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करते थे। इसके चलते खुशबु ने आत्महत्या की थी।

राजस्व सम्बंधी समस्याओ के निराकरण के लिए कलेक्टर ने शुरू की पहल,अब प्रत्येक सोमवार को होगा समाधान दिवस…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : नवपदस्थ कलेक्टर कुंदन कुमार ने पदभार ग्रहण करते ही लोगों की समस्याओं के निराकरण की दिशा में पहल शुरू किया है। उन्होंने राजस्व संबंधी समस्या के निराकरण के लिए प्रत्येक सोमवार को अनुभाग स्तरीय समाधान शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए है।
कलेक्टर ने निर्देश में कहा है कि तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक व पटवारी स्तर पर हो सकने वाले राजस्व सम्बंधी समस्या का निराकरण के लिए उनके द्वारा कार्यवाही नही करने पर लोगो को जिला कार्यालय आना पड़ता है। इस शिविर से लोगां की समस्याओं का अनुभाग स्तर पर ही समाधान हो सकेगा।
समाधान दिवस में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक एवं पटवारी समस्त रिकार्ड के साथ उपस्थित रहेंगे तथा आने वाले ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण तत्काल करेंगे।

नवपदस्थ कलेक्टर श्री कुंदन कुमार ने किया पदभार ग्रहण…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : नवपदस्थ कलेक्टर कुंदन कुमार ने गुरुवार 30 जून 2022 को पूर्वान्ह में कलेक्टर सरगुज़ा का पद पदभार ग्रहण किया। उन्होंने जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार लंगेह से कलेक्टर सरगुज़ा का विधिवत प्रभार लिया। 2014 बैच आईएएस अधिकारी कुंदन कुमार इससे पूर्व बलरामपुर रामानुजगंज जिले में कलेक्टर के पद पर पदस्थ थे। उन्होंने दुर्ग एवं कोरबा जिले में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का दायित्व भी संभाला है।
नव पदस्थ कलेक्टर ने पदभार ग्रहण करने के पश्चात कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित परिचयात्मक बैठक में जिला कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों की परिचय प्राप्त की। उन्होंने बैठक में जिले में कार्य की प्राथमिकता स्पष्ट करते हुए कहा कि स्वास्थ्य और शिक्षा प्रमुख रहेंगे। पेंशन, शिकायत, भू-अभिलेख, राहत शाखा में लंबित प्रकरण बिल्कुल न हो। उन्होंने कार्यालय की साफ-सफाई पर जोर देते हुए कहा कि जिस स्थान में हमारा अधिकांश समय महत्वपूर्ण कार्य करते हुए बीतता है उसे साफ रखना ही होगा। उन्होंने सभी कार्यालयों के अगले 3 दिन में साफ रखने कहा।
कार्यालयों का निरीक्षण- कलेक्टर श्री कुंदन कुमार ने बैठक के पश्चात जिला कार्यालय के विभिन्न शाखाओं, एसडीएम, तहसीलदार कार्यालय व नवीन संयुक्त भवन में संचालित कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान अभिलेख शाखा के पुराने अभिलेखों को व्यवस्थित रखने, प्रतिलिपि शाखा के कार्य मे पारदर्शिता लाने के निर्देश दिए। उन्होंने उप पंजीयक कार्यालय के निरीक्षण के दौरान पंजीयन प्रपत्र एवं दस्तावेजों का अवलोकन किया और पंजीयन कराने आये लोगों से बात की। उप पंजीयक को नियमानुसार पंजीयन करने के निर्देश दिए। तहसील परिसर में आगंतुकों के लिए शीतल पेयजल के लिए दो वाटर कूलर की व्यवस्था तथा शौचालय को साफ रखने के भी निर्देश दिए।
सहायक अभियंता को नोटिस- संयुक्त भवन के कार्यालयों के निरीक्षण के दौरान पीएमजीएसवाय कार्यालय में सहायक अभियंता डी.पी. डहरिया कार्यालयीन कार्य छोड़कर मोबाइल चलाते पाया गया जिस पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल कारण बताओ सूचना जारी करने के निर्देश दिए।
इस दौरान अपर कलेक्टर द्वय ए.एल. ध्रुव, तनुजा सलाम, एसडीएम प्रदीप साहू, तहसीलदार भूषण मंडावी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

सीएम बघेल की उप सचिव सौम्या चौरसिया और सूर्यकांत तिवारी के ठिकानों पर आयकर टीम की दबिश…

हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : आयकर विभाग की विशेष टीम जिसमें कम से कम बीस अधिकारी शामिल हैं उन्होंने भिलाई रायपुर महासमुंद में प्रदेश के बेहद चर्चित नामचीनों के यहाँ दबिश दी है। इनमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उप सचिव सौम्या चौरसिया, मुख्यमंत्री बघेल के बेहद करीबी माने जाने वाले सूर्यकांत तिवारी समेत कुछ ठेकेदार शामिल हैं। जिन ठेकेदारों के यहाँ टीम पहुँची है इनका ठिकाना कुम्हारी बताया गया है। आयकर की टीम के साथ सीआरपीएफ़ मौजूद है।

तड़के छ बजे से शुरु हुई कार्यवाही

आयकर की विशेष टीम नागपुर से रवाना हुई, नागपुर से ही सीआरपीएफ़ की टीम साथ लेकर आयकर की टीम पहुँची है। क़रीब 13 इनोवा में यह दल छत्तीसगढ़ की सीमा में यह दल तड़के प्रवेश किया, और पहली टीम सीधे सूर्या अपार्टमेंट पहुँची जहां मुख्यमंत्री बघेल की उप सचिव सौम्या चौरसिया का निवास है। शेष टीमें सूर्यकांत तिवारी के अनुपम नगर स्थित निवास और महासमुंद स्थित निवास पर पहुँची। केंद्रीय आयकर की टीम ने सूर्यकांत के बेहद नज़दीकी रिश्तेदार और उनके ठेकेदार मित्र के यहाँ भी दबिश दी है।दो अन्य टीमें कुम्हारी स्थित ठेकेदारों के यहाँ पहुँची हैं।

एसपी अभिषेक पल्लव ने कहा दुर्ग पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव ने द सूत्र से इस छापे के संदर्भ में बताया“हमारी जानकारी में यह सर्वे है, यह छापा नहीं है। आईटी की टीम सीआरपीएफ़ के साथ आई है। सुबह यह सूर्या अपार्टमेंट और कुम्हारी में पहुँचे हैं, इनकी कार्यवाही चल रही है”
एक सूचना यह भी आयकर विभाग की यह टीम कलकत्ता की बताई जा रही है। असिस्टेंट डायरेक्टर ऑफ इंकमटैक्स ( इन्वेस्टीगेशन ) की अगुवाई में यह टीम छत्तीसगढ़ पहुँची है। हालांकि इस सूचना की पंक्तियाें के लिखे जाने तक पुष्टि नहीं है।

आतंकवादियों और जिहादियों के खिलाफ हिंदू धर्म की रक्षा करें, इस्लाम को खुश मत करो, क्योंकि यह तुम्हें महंगा पड़ेगा :- गिर्ट विल्डर्स

राजस्थान के उदयपुर में नूपुर शर्मा वाले पोस्ट पर एक दर्जी की हत्या की गूंज हजारों किलोमीटर दूर नीदरलैंड तक पहुंच गई है। नीदरलैंड के सांसद गिर्ट विल्‍डर्स ने हत्या के तुरंत बाद कई ट्वीट कर अपना आक्रोश जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि मैं भारत को एक मित्र के रूप में कहता हूं कि वो सहिष्णु के प्रति सहिष्णु होना बंद करो। चरमपंथियों, आतंकवादियों और जिहादियों के खिलाफ हिंदू धर्म की रक्षा करें। उन्होंने कहा कि इस हत्या के जवाब में हम सब एक साथ खड़े होकर नूपुर शर्मा का समर्थन करें, क्योंकि वे हम सभी को नहीं मार सकते। उदयपुर में दर्जी की हत्या के बाद तनाव

कृपया भारत को एक मित्र के रूप में मैं आपसे कहता हूं: असहिष्णु के प्रति सहिष्णु होना बंद करो। चरमपंथियों, आतंकवादियों और जिहादियों के खिलाफ हिंदू धर्म की रक्षा करें। इस्लाम को खुश मत करो, क्योंकि यह तुम्हें महंगा पड़ेगा। हिंदू ऐसे नेताओं के लायक हैं जो उनकी पूरी 100% रक्षा करें! Translate by Google


दरअसल, राजस्थान के उदयपुर में नूपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट करने पर मंगलवार को एक दर्जी कन्हैयालाल की गला काटकर हत्या कर दी गई। कहा जा रहा है कि यह पोस्ट उसके 8 साल के बच्चे ने की थी। इस हत्याकांड के दो आरोपियों रियाज मोहम्मद और गोस मोहम्मद को राजसमंद जिले से गिरफ्तार कर लिया गया है। तनाव को देखते हुए पुलिस ने पूरे राजस्थान में मोबाइल इंटरनेट को बंद कर दिया गया है। वहीं, उदयपुर में एहतियातन कर्फ्यू लगा दी गई है। पुलिस ने लोगों से हत्या का वीडियो शेयर न करने की अपील की है।

टैक्स में छूट देने को लेकर वित मंत्री ने किया बड़ा ऐलान,लोगों को मिलेगी राहत

जीएसटी की 47वीं बैठक के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया. उन्होंने बताया कि इस बैठक में सभी एजेंडे पर विस्तार से चर्चा हुई. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि जीएसटी काउंसिल ने टैक्स में छूट और वापसी में सुधार पर जीओएम की सिफारिशों को स्वीकार कर लिया गया है. बैठक के दौरान कैसीनो, ऑनलाइन गेमिंग, घुड़-दौड़ पर जीओएम की अंतिम रिपोर्ट पर चर्चा की भी गई.

वित्त मंत्री ने दी जानकारी

गौरतलब है कि चंडीगढ़ में वित्त मंत्री की अध्यक्षता में जीएसटी काउंसिल की दो दिवसीय बैठक में कई वस्तुओं पर टैक्स बढ़ा दिया गया है. लेकिन सबसे बड़ी बात कि काउंसिल ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई की अध्यक्षता में मंत्री समूह द्वारा टैक्स में छूट और वापसी में सुधार पर दी गई रिपोर्ट को स्वीकार लिया है.

वित्त मंत्री ने बताया कि मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा की अध्यक्षता में GoM (मंत्रियों का समूह) कैसीनो और ऑनलाइन गेमिंग पर टैक्स को लेकर अपनी रिपोर्ट 15 जुलाई को सौंपेगा. इस पर अगली GST काउंसिल की मीटिंग में चर्चा की जाएगी।अगली मीटिंग 1 अगस्त को होगी

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जानकारी दी कि GST काउंसिल की अगली बैठक 1 अगस्त को या फिर अगस्त के पहले हफ्ते में होगी. लेकिन इस बैठक में सीमित एजेंड पर ही चर्चा होगा. प्रेस वार्ता समाप्त होने के बाद वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा कि तमिलनाडु के वित्त मंत्री के निमंत्रण पर अगली जीएसटी परिषद की बैठक मदुरैम में होगी.

16 राज्यों ने रखी बड़ी मांग

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि कुछ राज्यों ने कहा है कि वे कुछ समय के लिए मुआवजे को जारी रखना चाहते हैं. बैठक में राज्यों के कई प्रस्ताव को मंजूरी दी गई. तमिलनाडु के वित्त मंत्री ने संवाददाताओं से कहा कि भाजपा द्वारा शासित सभी राज्यों ने मुआवजे में विस्तार की मांग की है। फिटमेंट कमेटी के सुझावों पर विचार

वित्त मंत्री ने कहा कि जीएसटी काउंसिल ने फिटमेंट कमेटी के सुझावों पर चर्चा हुई और ज्यादातर को स्वीकार भी कर लिया गया है. वित्त मंत्री ने कहा कि जीएसटी राजस्व तटस्थ दर में सुधार की आवश्यकता है. आपको बता दें कि वित्त मंत्री ने जानकारी दी कि पिछले दो दिनों में जीएसटी परिषद की बैठक के दौरान क्रिप्टोकरेंसी संपत्तियों पर कोई चर्चा नहीं हुई।

कबाड़ बेचने के नाम पर व्यावसायी से 2 करोड़ 65 लाख की ठगी…

हिंद स्वराष्ट्र बिलासपुर : बिलासपुर में एक व्यवसायी को पेपर मिल का कबाड़ बेचने का झांसा देकर दो करोड़ 65 लाख रुपयों की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। व्यवसायी ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार सिविल लाइन क्षेत्र के मसानगंज में रहने वाले मोहम्मद फिरोज व्यवसायी हैं। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि मध्य भारत पेपर मिल चांपा के डायरेक्टर धर्मेंद्र चौधरी, हाजी अनवर रहमानी, मोहम्मद कामरान रहमानी द्वारा पेपर मिल के कबाड़, मोटर, वाहन और पूरे प्लांट को हटाने की बात कही गई थी जिसकी कीमत सात करोड़ स्र्पये तय की गई थी। सौदा तय होने के बाद व्यवसायी ने 26 अक्टूबर 2021 को इसका एग्रीमेंट कर लिया था। एग्रीमेंट के बाद उन्होंने डायरेक्टरों को 60 लाख स्र्पये नकद अलग-अलग किस्तों में दिए। साथ ही दो करोड़ स्र्पये मध्य भारत पेपर मिल के खाते में जमा करा दिए। इस बीच उन्होंने अपने खाते से पांच लाख स्र्पये मोहम्मद अनवर के खाते में भी जमा कराए। एग्रीमेंट के बाद भी उन्हें कबाड़ नहीं दिया। बाद में व्यवसायी को पता चला कि मिल के संचालकों ने कबाड़ अन्य व्यवसायी के पास बेच दिया है। जिसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में की है।

error: Content is protected !!