Home Blog Page 148

टी.एस. सिंहदेव का इस्तीफा मंजूर, अब रविन्द्र चौबे संभालेंगे पंचायत एवम् ग्रामीण विकास विभाग….

हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : छत्तीसगढ़ में अब पंचायत एवम ग्रामीण विकास विभाग रविन्द्र चौबे संभालेंगे। इसका आदेश आज सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी कर दिया है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश की सियासत में पिछले सप्ताह टीएस सिंहदेव ने सनसनी फैलाते हुए पंचायत एवम ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। विपक्ष द्वारा विधानसभा में लगातार पंचायत एवम ग्रामीण विकास मंत्री कौन है? क्या सिंहदेव का इस्तीफा मंजूर हो गया है? ऐसे सवाल लगातार पूछे जा रहे थे अब इस आदेश के आ जाने से इन सभी सवालों पर अब विराम लग गया हैं।

डंपर ने 9 माह की गर्भवती को कुचला, सड़क पर ही जन्मी बच्ची और रोई… पर संभालने को जिंदा न बची मां…

हिंद स्वराष्ट्र आगरा : मां के गर्भ में नवां महीना पूरा कर रही नवजात ने आंखें खोली उसी समय मां की आंखें हमेशा के लिए मुंद गईं। फिरोजाबाद में डंपर से कुचली मां खून से सनी हुई पड़ी थी और नवजात के रोने के आवाज शुरू हुई। दर्दनाक घटना के बारे में जिसने सुना, वह नीयति को कोसता रहा। फिरोजाबाद के नारखी के कोटला की रहने वाली 20 वर्षीय कामिनी की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व आगरा के मलपुरा थाना क्षेत्र के चमोली निवासी राजू के साथ हुई थी। कामिनी गर्भवती हुई तो परिवार में खुशियां छाई। गर्भावस्था की जांच के दौरान डाक्टर ने सब ठीक बताया था। प्रसव की संभावित तारीख 25 जुलाई दी गई थी, लेकिन उससे पहले दुर्घटना हो गई। मायके और ससुराल वालों को रो-रोकर बुरा हाल था।

डंपर ने रौंद दी गर्भवती महिला

दर्दनाक हादसा बुधवार दोपहर 12 बजे का है। डेढ़ साल पहले आगरा के मलपुरा थाना क्षेत्र के चमोली में ब्याही 20 साल की कामिनी नौ माह की गर्भवती थी। बुधवार को वह अपने पति राजू के साथ बाइक पर बीमार चाचा को देखने मायके कोटला नारखी आ रही थी। गांव बरतरा के निकट राजू ने आगे चल रहे डंपर को ओवरटेक कर रहा था, उसी दौरान पीछे से दूसरी बाइक पर आ रहे युवक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे राजू की बाइक अनियंत्रित हुई और कामिनी गिरकर डंपर के पहिए के नीचे आकर कुचल गई। वहीं उसका पति राजू दूसरी तरह गिरा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला के कुचलते ही प्रसव हो गया और बच्ची के रोने की आवाज आने लगी। यह देखकर लोग आश्चर्यचकित रह गए। आनन-फानन में पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी गई। एम्बुलेंस से नवजात को सरकारी ट्रामा सेंटर लाया गया और उपचार शुरू कराया। वहीं कामिनी का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। इंस्पेक्टर फतेहबहादुर सिंह ने बताया कि चालक डंपर को छोड़कर भाग गया है। डंपर को कब्जे में लेते हुए चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

भतीजी की मौत के सदमे में चल बसा चाचा कैंसर से पीड़ित चाचा कालीचरन को देखने के लिए कामिनी मायके आ रही थी, भतीजी की मौत के सदमे में वे भी चल बसे। कामिनी के चाचा को कैंसर था और पिछले एक सप्ताह से हालत बिगड़ रहीं थी। इसके चलते वह उन्हें देखने के लिए जिद पर अड़ी थी। उसका कहना था कि प्रसव के बाद वह नहीं जा पाएगी। इधर, भतीजी की मौत के बाद शाम साढ़े सात बजे चाचा कालीचरन की मौत भी हो गई।

ये ईश्वर का चमत्कार है

नवजात का इलाज कर रहे मेडिकल कालेज के बाल राेग विभागाध्यक्ष डा. एलके गुप्ता का कहना है महिला डंपर से कुचल गई। गिरने से पेट पर दबाव पड़ने के कारण बच्ची गर्भाशय से बाहर निकल आई। जिस तरह की घटना है, उसमें बच्ची का बचना ईश्वर का चमत्कार है। बच्ची को नाल सहित लाया गया था। तत्काल उसे उपचार दिया गया, फिलहाल वह ठीक है।

अम्बिकापुर : कोरवा जनजाति की जमीन पर विशेष समुदाय के लोगो का कब्जा,, करोड़ों का हो रहा घोटाला….

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : पहाड़ी कोरवा जो एक प्राचीन जनजाति है और इनकी संख्या कम होने के कारण इन्हे विशेष पिछड़ी जनजातियों में शामिल किया गया है। सरकार इन्हें हर संभव सहायता देने के दावे करती हैं और इन्हें संरक्षित जनजाति बताती है लेकिन सबसे बड़ी बात यह है की ये जनजाति राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र होने के बावजूद इनका शोषण किया जा रहा हैं इनको इनकी जमीनों से बेदखल कर इनको धमकाया जा रहा हैं बावजूद इसके प्रशासन इस मामले में चुप्पी साधे बैठी हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों से उनकी जमीन जोर जबरदस्ती के बाहुबल के दम पर छीन ली जाती है और विरोध करने पर काट कर कुत्तों को खिला देने की धमकी भी दी जाती है। मामला अम्बिकापुर के कांतिप्रकाशपुर का है जहां निवासरत एक परिवार अपने जमीन को भू माफियाओं से बचाने के लिए दर दर भटकने को मजबूर है लेकिन उसकी फरियाद अबतक किसी ने नहीं सुनी है। गरीब किसान अपनी जमीन वापस पाने के लिए इस ऑफिस से उस ऑफिस के चक्कर काट रहे हैं। भोले भाले पहाड़ी कोरवा जनजाति के लोग अब न्याय मिलने की उम्मीद भी छोड़ रहे है।

जिस जमीन में कुछ महीनो तक करते थे खेती अब वहां भू माफियाओं ने अपने प्रभुत्व के दम पर बना रहे अपना आशियाना

साक्ष्यों और आवेदक के आवेदन के आधार पर यह जमीन बझाल कोरवा निवासी कांतिप्रकाशपुर की है और वह 6 माह पूर्व तक उक्त जमीन पर वर्षों से काबिज था तथा उसका सेटलमेंट का पट्टा भी आवेदक के नाम पर ही है बाबजूद इसके एक जमील दलाल भू–माफिया द्वारा जबरन इनसे इनकी जमीन छीन ली गई हैं और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देकर उस जमीन पर अवैध तरीके से कब्जा कर लिया हैं। जब भी आवेदक भू माफिया से अपनी जमीन लौटाने की बात करता है तो भू माफिया द्वारा उसे काटकर कुत्तों को खिला देने की धमकी भी दी जाती है जिससे डर सहमा परिवार कानून की शरण में जाता है लेकिन अबतक उसे कोई राहत नहीं मिला है।

काट कर कुत्तों को खिला दूंगा 20–25 कुत्ते है मेरे पास –इरफान (भू माफिया)

जब आवेदक ने अपने जमीन पर कब्जा होते देख इस बारे में इरफान जो एक भू माफिया है से बात की तो उसके उसे बकरे की तरह काट कर कुत्तों को खिला देने की बात कहीं और कहा की मेरे पास 20–25 कुत्ते हैं। इस पूरे मामले की शिकायत कलेक्टर जनदर्शन में भी किया जा चुका है तथा इससे पूर्व सरगुजा जिले के पूर्व कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, पटवारी से शिकायत की जा चुकी है लेकिन अबतक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। इस पूरे मामले की शिकायत जब पुलिस से की गई तो आवेदक का आरोप है की पुलिस के तरफ से उन्हें किसी प्रकार की कोई सहायता नही मिला और तो और पुलिस वाले एक बार भी घटना स्थल पर आए तक नही।

संरक्षित जनजाति कोरवा के जमीन पर चल रहा है अवैध खरीद बिक्री का खेल

आवेदक का आरोप है की भू माफिया इरफान अंसारी के द्वारा जमीन को अवैध तरीके से भुनेश्वर प्रसाद आत्मज मुरलीधर निवासी कुंदी के नाम पर बताकर अब्दुल जलील मिश्कली निवासी कांतिप्रकाशपुर के द्वारा अवैध तारिके से निर्माण किया जा रहा है और अपना अवैध आशियाना बनाया जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिनका अवैध आशियाना पहाड़ी कोरवाओं के जमीन पर अवैध तरीके से बन रहा है। ये अतिक्रमणकारी कुछ झारखण्ड के गढ़वा से आए हैं और कुछ आस–पास के क्षेत्रों से हैं।
पर इन सारी बातों के बाबजूद एक सवाल है जो समझ से परे है आखिर कैसे एक पहाड़ी कोरवा के जमीन पर कोई जनरल अपना आशियाना बना सकता है क्या शासन प्रशासन का इन्हे डर नही है या फिर इन्हें संरक्षण मिला हुआ है लेकिन जो भी आखिर एक संरक्षित जनजाति के जमीन पर उसके मर्जी के बगैर और उसे डरा धमका कर बिना एक रुपया दिए उनकी जमीन पर कोई घर कैसे बना रहा है ।

अब किस जमीन में लगाएंगे अपनी फलक कैसे होगा इनका गुजारा

अब बरसात का मौसम है अपनी आजीविका के लिए ये पहाड़ी कोरवा अपने जमीन पर निर्भर हैं अपने जीवन निर्वहन के लिए धान आदि फसलों को लगाने का समय है लेकिन इन बेचारों की जमीन तो छीन चुकी है अब ये बेचारे जाएं तो कहां जाएं अपने आंखों के सामने अपने पट्टे के जमीन पर किसी और को कब्जा करते देखने के अलावा इनके पास और कोई उपाय नहीं है।

पंचायत द्वारा बनाएं बांध को समतल कर किया अतिक्रमण फिर भी पंचायत चुप क्यों??क्या मिली है कोई मोटी रकम या है भू माफियाओं का डर??

पंचायत ने शासन की राशि का उपयोग करते हुए ग्रामविकास के लिए एक बांध का निर्माण कराया था लेकिन भू माफियाओं ने अपनी दबंगी दिखाते हुए उस बांध को समतल कर उसे बेच दिया और उसके बाद उस जमीन पर अवैध कब्जा करके उस पर घर बनाया जा चुका है और बहुत सारे घर बनाएं जा रहे हैं।

गांव की कच्ची सड़क को निर्माण में लगी गाड़ियां कर रही तबाह

पहाड़ काटने और घर बनाने के लिए गाड़ियों का काफिला रोज इस सड़क से गुजरता है जिससे यहां रहने वाले लोगो को काफी परेशानी हो रही है और बारिश के बाद तो इस सड़क पर चलना भी मुश्किल हो जाता हैं। इन सारी घटनाओं को अंजाम देने के बाबजूद भी इन भू माफियाओं को किसी का डर नही है,और ना ही इनपर कोई रोक लगा पा रहा है।

जशपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था लचर, स्कूल में शिक्षिका मिली शराब के नशे में धुत्त…

हिंद स्वराष्ट्र जशपुर : जिले की शिक्षा व्यवस्था काफी लचर हो गई हैं। रोज नए–नए कारनामों से शिक्षा व्यवस्था बदनाम हो रही हैं। अभी जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में बैठकर शराबखोरी और प्रधान पाठक द्वारा नाबालिग छात्रा को गर्भवती करने की घटना ठंडी हो भी नहीं पाई थी कि आज एक नया वाक्या सामने आ गया हैं। जहां प्राथमिक शाला टिकैतगंज में एक महिला शिक्षिका जगपति भगत शराब के नशे में धुत्त होकर स्कूल में पायी गई हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार स्कूल की प्रधानपाठिका आरती बाई ने भी शिक्षिका के हमेशा शराब के नशे में स्कुल आने की पुष्टि की हैं। मामले की जानकारी मिलते ही ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने शिक्षिका का मेडिकल परीक्षण करवाने के आदेश दे दिए हैं। महिला आरक्षकों द्वारा शिक्षिका के मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल ले जाया गया हैं।

रेलवे स्टेशन में RPF जवानों की दादागिरी, पानी की बोतल नहीं देने पर वेंडर के सिर पर मार दिया AK-47 का बट…

हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन में मंगलवार-बुधवार की रात आरपीएफ जवानों की गुंडागर्दी सामने आई है। आरपीएफ के 3 जवानों ने पानी की बोतल नहीं देने पर वेंडर की जमकर पिटाई कर दी। वेंडर के सिर पर AK-47 का बट मार दिया। आरपीएफ जवानों की मारपीट से वेंडर को काफी चोटें आई हैं। उसके मुंह व नाक से खून बहने लगा। हाथों में बंदूक लिए आरपीएफ जवानों की पिटाई का वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। मामले की शिकायत के बाद आरपीएफ थाने में शिकायत दर्ज की गई है, लेकिन अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं किया गया है।
रायपुर रेलवे स्टेशन में वेंडर का काम करने वाले अंकुश भदौरिया से आरपीएफ जवानों ने मारपीट की है। आरपीएफ के जवान वेंडर को पीटते हुए बाहर ले गए और उसे एक ई-रिक्शा के पास छोड़कर चले गए। साथी वेंडरों से उसे वहां से लेकर आरपीएफ के पास पहुंचे। यहां शिकायत करने पर किसी ने भी उसकी शिकायत नहीं सुनी और टाल मटोल करते रहे। अंकुश भदौरिया रेलवे स्टेशन में बिस्किट व पानी बेचता है। रात को आरपीएफ के जवानों ने उससे पानी की बोतल मांगी। उसने नहीं होने की बात कही, जिस पर आरपीएफ जवानों ने उसकी बेरहमी से पीटा। मारपीट से वेंडर को काफी चोटें भी आई हैं।

एफआईआर दर्ज नहीं होने से वेंडरों में आक्रोश
वेंडर की शिकायत के बाद देर रात लगभग डेढ़ बजे मारपीट करने वाले आरपीएफ जवानों को बुलाया गया। आरपीएफ मामले की जांच कर रही है। वेंडर अंकुश भदौरिया ने बताया कि पानी बोतल नहीं देने पर उससे मारपीट की बात कही है। एफआईआर दर्ज करने को लेकर बुधवार सुबह वेंडर आरपीएफ थाना पहुंचे थे। आरपीएफ द्वारा मारपीट से वेंडरों में भारी आक्रोश है। आरपीएफ थाना प्रभारी एमके मुखर्जी ने बताया कि जवानों की मारपीट वाला वीडियो सामने आया है। इसकी जांच की जा रही है। विभागीय जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। जवानों की पहचान कर बयान लिए जाएंगे।

सड़क हादसे में टीचर की मौत: घर जाते समय ट्रक ने मारी टक्कर; 3 फीट उछलकर पहिए के नीचे आ गए …

हिंद स्वराष्ट्र बिलासपुर : बिलासपुर में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार टीचर की मौत हो गई। टीचर अपने घर जा रहे थे। तभी सामने से आ रही ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दिया, जिससे वे अपनी बाइक से तीन फीट उछलकर ट्रक के पहिए के नीचे आ गए। इस हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा मस्तूरी थाना क्षेत्र में हुआ है।
जानकारी के अनुसार, मस्तूरी क्षेत्र के भनेसर निवासी अनूप कुमार बरला (44 साल) कुकुर्दीकेरा प्राइमरी स्कूल में टीचर थे। मंगलवार को वे अपने काम से मस्तूरी आए थे। शाम को काम निपटाकर अपनी बाइक से घर जा रहे थे। बाइक सवार टीचर अभी मस्तूरी से जयरामनगर रोड में शिव पेट्रोल पंप के पास पहुंचे थे। उसी समय सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।

भाई ने दर्ज कराया केस
टीचर अनूप कुमार बारला के भाई जोसफ बारला भी प्राइवेट स्कूल में टीचर हैं। आसपास के लोगों ने उन्हें हादसे की जानकारी दी। खबर मिलते ही वे मौके पर पहुंच गए। तब तक वहां पुलिस की डायल 112 की टीम भी पहुंच गई थी। उन्होंने अपने भाई के शव को पीएम के लिए भेज दिया। उनकी रिपोर्ट पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
ट्रक छोड़कर भाग गया चालक
हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई थी। इस बीच मौके का फायदा उठाकर आरोपी चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। बताया जा रहा है कि ट्रक में खाद भरा हुआ था। ट्रक खाद लेकर आसपास की सोसाइटी जा रहा था। तभी यह हादसा हो गया।

सावधान!! पहले दोस्ती फिर धमकी देकर पैसों की डिमांड, मनसूबे पूरे न होने पर परिवार को किया बदनाम,, अब पहुंची जेल…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : शहर से एक ऐसी खबर निकल कर सामने आई है जहां एक युवती द्वारा भोले भाले लोगों को अपने झांसे में लेकर पहले दोस्ती की जाती है उसके बाद उनसे पैसों की डिमांड की जाती है, पैसे ना मिलने पर युवती द्वारा झूठे केस में फंसा देने की धमकी दी जाती है इतना कुछ करने के बावजूद युवती अपनी मंसूबों पर कामयाब नहीं हो पाती है तो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर युवक के परिजनों को बदनाम करने लग जाती हैं। आपको बता दे की ऐसे झूठे केस आजकल रोज देखने को मिलते हैं जहां पैसे की डिमांड की जाती है और पैसे ना मिलने पर झूठे केसों में फंसा दिया जाता है ऐसा ही एक मामला कुछ महीनों पहले देखने को मिला था जहां एक युवती द्वारा पहले युवक से दोस्ती की जाती है फिर उससे पैसों की डिमांड की जाती है पैसों की डिमांड पूरी ना होने पर युवती द्वारा युवक और उसकी पत्नी पर झूठे मामलों में केस दर्ज करा दिया जाता है। फिलहाल वह मामला कोर्ट में लंबित है।

मिली जानकारी के अनुसार मणिपुर चौकी अंतर्गत रहने वाले युवक विवेक और जोया उर्फ प्रेमा साहू उर्फ माया जायसवाल की दोस्ती होती है और युवती द्वारा युवक को अपने झांसे में लेकर दूसरे शहर ले जाया जाता है और वहां ले जाकर युवक से पैसों की डिमांड की जाती है किसी तरह उसके चंगुल से छूट कर घर पहुंचता हैं और घर में आकर अपने परिजनों को अपनी आपबीती सुनाता है। युवती द्वारा बार-बार फोन करके युवक को पैसों के लिए परेशान किया जाता है और युवक को झूठे केस में फंसाने की धमकी भी बार-बार दी जाती है। युवती के बार-बार परेशान करने पर युवक द्वारा फोन अपनी मां को दे दिया जाता है युवती युवक की मां को भी फोन में धमकी देती है और पैसों की डिमांड करती हैं जिसके बाद युवक की मां के द्वारा थाना गांधीनगर में उपस्थित होकर लिखित आवेदन पत्र पेश कर रिर्पोट दर्ज कराया गया की जोया उर्फ प्रेमा साहू उर्फ प्रेमा माया जायसवाल के द्वारा फेक इंस्टाग्राम तथा फेसबुक पर उसके तथा उसके परिवार के संबंध में आपतिजनक पोस्ट कर मैसेज कर बदनाम कर प्रताड़ित कर रही है। जिसके रिपोर्ट पर अप0क0 404 / 21 धारा 509ख भादवि 67 आईटी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर युवती को हिरासत में ले लिया गया। आरोपी युवती जोया उर्फ प्रेमा साहू उर्फ प्रेमा माया जायसवाल आ० जगमोहन साहू उम्र 22 वर्ष निवासी बिलासपुर चौक लक्ष्मीपुर चौकी मणीपुर थाना कोतवाली अम्बिकापुर जिला सरगुजा से घटना में प्रयुक्त मोबाईल को जप्त कर लिया गया हैं और न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय अम्बिकापुर पेश कर जेल भेज दिया गया हैं।

31 लाख रुपयों की धोखाधड़ी के मामले में प्रभारी शाखा प्रबंधक गिरफ्तार…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखण्ड के आदिम जाति सेवा सहकारी समिति चांदो से कूटरचित दस्तावेजों से 31 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी करने के आरोप पर लखनपुर पुलिस ने प्रभारी शाखा प्रबंधक कृष्ण कुमार तिवारी(पप्पू)52 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया है।मामले में महिला लिपिक सहित चार लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया था।महिला लिपिक की रिपोर्ट दर्ज होने के दूसरे दिन ही मौत हो गई थी।तीन आरोपितों में से यह पहली गिरफ्तारी है।
जानकारी के अनुसार जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित लखनपुर के नोडल अधिकारी पुरुषोत्तम सिंह परिहार द्वारा थाना लखनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि आदिम जाति सेवा सहकारी समिति चांदो में प्रभारी शाखा प्रबंधक कृष्णा कुमार तिवारी, समिति प्रबंधक सुमित वर्मा, सहायक लिपिक संजय राम एवं कैशियर भनिया प्रजापति पदस्थ थे। चारों ने अपने पदस्थापना के दौरान आदिम जाति सेवा सहकारी मर्यादित बैंक से आठ भूमिहीन कृषकों के नाम पर कूटरचित किसान क्रेडिट कार्ड दस्तावेज तैयार कर संस्था का 23 लाख 79 हजार 763 रुपये एवं संस्था की ही ट्रेक्टर ट्राली का सात लाख 59 हजार 475 रुपये व लैपटाप का 51 हजार रूपये फर्जी बिल तैयार कर कुल 31 लाख 90 हजार 238 रूपये का गबन सन 2019 से 2021 के बीच किया गया है। तत्कालीन कलेक्टर संजीव झा ने इस पूरे मामले की जांच कराई थी जांच में फर्जीवाड़ा उजागर होने के बाद लखनपुर थाने में चारों आरोपियों के खिलाफ नामजद अपराध पंजीबद्ध किया गया था। पुलिस की जांच में भी कूट रचित दस्तावेजों का उपयोग करने की पुष्टि हुई थी। अपराध पंजीबद्ध होने के बाद अगले दिन ही महिला लिपिक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। शेष तीन आरोपित फरार चल रहे थे इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीम को लगाया गया था। पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक अखिलेश कौशिक के साथ पुलिस टीम फरार आरोपितों की खोजबीन के लिए तकनीकी साक्षी एकत्रित करने में लगी थी। पुख्ता सूचना के आधार पर आखिरकार पुलिस को सफलता मिली। आरोपित प्रभारी शाखा प्रबंधक कृष्णा कुमार तिवारी निवासी वार्ड क्रमांक 14 भुईयापारा लखनपुर को गिरफ्तार कर लिया है।कार्रवाई में थाना प्रभारी लखनपुर निरीक्षक अलरिक लकड़ा, एएसआई अनवर अली, विवेक पांडेय, मनोज गालवीय, सुधीर सिंह सक्रिय रहे।

प्यारे हाथी ने फिर मचाया उत्पात,, एक ही दिन में 6 घरों में की तोड़फोड़…

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : वन परिक्षेत्र प्रतापपुर में प्यारे हाथी का उत्पात थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। ग्राम परमेश्वरपुर में एक ही रात में प्यारे हाथी ने छह ग्रामीणों के घरों को ध्वस्त कर दिया हैं। साथ ही फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचाया है। बता दें कि वन परिक्षेत्र प्रतापपुर के परमेश्वरपुर में इस जंगली हाथी ने आतंक मचा रखा है। जिसके कारण ग्रामीण जान बचाने के लिए रात में अपने घरों के बाहर रतजगा कर रहे हैं और प्यारे को गांव से दूर जंगल में खदेड़ने का प्रयास कर रहे हैं। प्यारे हाथी लंबे समय से प्रतापपुर वन परिक्षेत्र में विचरण कर रहा है।
फिलहाल यह हाथी परमेश्वरपुर में तीन चार दिनों से डेरा जमाए हुए है तथा लगातार उत्पात मचा रहा है। दो दिन पहले उसने सोमारसाय के घर को क्षतिग्रस्त किया था और रविवार की रात एक साथ छह घरों को क्षतिग्रस्त कर भारी नुकसान पहुंचाया है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार रविवार की रात डेढ़ बजे के करीब प्यारे हाथी फिर से खरसोता बस्ती में पहुंच गया था और अनाज खाने के चक्कर में अतवारी, कृपाशंकर सिंह, कृष्णदेव सिंह, पवन साय, रामप्यारी व शिवलाल के घरों को तोड़ने के साथ साथ अंदर रखा अनाज भी खा गया और सामानों को भी नुकसान पहुंचाया। बताया जा रहा है कि जब प्यारे घरों को तोड़ रहा था तब सभी ग्रामीण अपने घरों में ही सो रहे थे। घर टूटने की आवाज आने के बाद सभी लोग उठे और शोर मचाना शुरू किए ।इस बीच हाथी आराम से घरों को निशाना बनाता रहा और देखते ही देखते छह घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया। ग्रामीणों ने जब शोर मचाना शुरू किया तो गांव के और लोग भी इकठ्ठा हो गए और मशालें जलाकर प्यारे को दिखाते हुए पूरी ताकत से शोर करने लगे यह देखकर हाथी जंगल की ओर चला गया। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार प्यारे के कारण गांव में दहशत है और हाथी से रखवाली करने वे रतजगा कर रहे हैं। हालांकि गांव के कुछ लोग जंगलों के किनारे भी पहरा दे रहे हैं ताकि हाथी के आने की सूचना गांव में दे सकें पर सोमवार की रात हुआ यह कि प्यारे हाथी दूसरे रास्ते से गांव में घुस गया था। जिसकी ग्रामीणों को जानकारी नहीं मिल पाई और फलस्वरूप उन्हें आर्थिक नुक़सान उठाना पड़ा। जबकि गांवों के नजदीक अक्सर विचरण करने वाले जंगली हाथियों की सूचना देने का कार्य वन विभाग का है। प्रतापपुर क्षेत्र के ग्रामीण क‌ई बार प्यारे हाथी के खौफ से निजात दिलाने शासन प्रशासन से गुहार लगा चुके हैं और इस बार भी लगा रहे हैं। पर अभी तक शासन प्रशासन ग्रामीणों को राहत देने कोई ठोस पहल नहीं कर सका है।

नुपुर शर्मा का वीडियो देखना युवक को पड़ा भारी कुछ युवकों ने मारा चाकू, नुपुर का नाम हटाया तब पुलिस ने किया अपराध दर्ज

राजस्थान और महाराष्ट्र के बाद अब बिहार में नूपुर शर्मा के समर्थक पर हमला हुआ है। सीतामढ़ी के अंकित झा ने आरोप लगाया है कि नूपुर शर्मा का वीडियो देखने पर उसे चाकू मार दिया गया। बाजार में दौड़ा-दौड़ाकर अंकित पर 6 बार चाकू से हमला किया गया। अंकित की हालत गंभीर है। दरभंगा के डीएमएचसी के आईसीयू में उसका इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार अंकित अपने दोस्त के साथ एक दुकान पर बैठकर मोबाइल में स्टेटस देख रहा था। उसमें नूपुर शर्मा का वीडियो था। पीछे से कुछ लोग आए और पूछा कि नूपुर शर्मा के समर्थक हो। जैसे ही उसने हां में जवाब दिया कुछ लोग मारने लगे।

मोबाइल पर नूपुर का वीडियो देखने पर गुस्सा आया
बताया जा रहा है कि अंकित एक पान की दुकान पर बैठा था। इसी दौरान नूपुर शर्मा का वीडियो मोबाइल में देख रहा था। मोहम्मद बिलाल सहित 3 लोग पान की दुकान पर आए और नूपुर शर्मा का वीडियो मोबाइल पर देखते ही गुस्सा हो गए और पहले तो युवकों ने पहले अंकित के चेहरे पर सिगरेट का धुआं उड़ाया इसके बाद गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर अंकित के दाहिने तरफ कमर के पास चाकू से तीनों ने हमला कर दिया। पूरे मामले में पुलिस की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं।

आवेदन से नुपुर का नाम हटने के बाद ही हुआ अपराध दर्ज:– परिजन

परिजनों का आरोप है कि परिजनों ने पहले जो शिकायत की थी, उसमें नुपूर शर्मा मामले का जिक्र था। पुलिस ने इसे बदलने को कहा, शिकायत से नुपूर शर्मा का जिक्र हटाने के बाद ही FIR दर्ज की गई। इस मामले में पुलिस ने नानपुर गांव के गौरा उर्फ मो. निहाल, मो. बिलाल सहित 5 अन्य लोगों को आरोपी बनाया है। FIR के बाद लगातार पीड़ित परिवार को धमकी मिल रही है।

1 माह पूर्व बाबा बच्छराज कुंवर धाम से गायब हुआ बुजुर्ग, पुलिस ने अबतक नही लिखी गुमशुदगी की रिपोर्ट..

हिंद स्वराष्ट्र बलरामपुर : बलरामपुर जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है जहां बाबा बच्छराज कुंवर धाम में पूजा करने गए राजपुर के 65 साल के बुजुर्ग गुम हो गए और एक महीने बीत जाने के बाद भी उनका कुछ पता नहीं चल पाया हैं। परिजनों ने थाने में घटना की जानकारी भी दी लेकिन अभी तक नही लग पाया कोई सुराग।
मिली जानकारी के अनुसार बलरामपुर जिले के राजपुर निवासी सुरेश कश्यप 65 वर्ष अपने बेटे – बहू व पूरे परिवार के साथ बसराजकुंवर धाम में दर्शन करने गए थे। पूरे परिवार ने पूजा-पाठ दर्शन करने उपरांत जब घर जाते समय अशोक कश्यप अपने पिताजी को पूजा स्थल पर ढूंढा तो उनका कहीं कोई पता नहीं चल सका। धाम के आसपास पूरी खोजबीन की गई लेकिन बुजुर्ग का कोई अता पता नहीं चल सका। चलगली थाना में ख़बर दिए जाने के बाद पुलिस द्वारा भी घटनास्थल पर जांच पड़ताल की गई पर धाम के पास कहीं पता नहीं चल सका।
परिजनों द्वारा गुमशुदगी की शिकायत थाने में की लेकिन 1 माह बीत जाने के बावजूद पुलिस द्वारा गुमसुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज नही की गई हैं और ना ही बुजुर्ग को ढूंढा गया हैं।
बुजुर्ग के बेटे अशोक कश्यप सब जगह फरियाद कर चुके हैं लेकिन उनके पिता का अभी तक पता नहीं चल सका हैं।

ऐसे में पुलिस की कार्यशैली पर भी प्रश्नचिन्ह उठने लगे हैं ।आखिरकार पीड़ित किसके पास जाए अगर कुछ अनहोनी भी हुआ रहता तो भी सामने आता। ऐसे समय में पीड़ित को सिर्फ एक मीडिया का सहारा रह गया। बुजुर्ग के बेटे अशोक कश्यप ने अपनी आपबीती मीडिया के सामने रखीं हैं इनका कहना है कि अब हमें मीडिया पर ही भरोसा है जो हमारे पिता को ढूंढने में हमारी मदद करें और हमारी आवाज पुलिस प्रशासन तक पहुंचा दें।

ग्रामीणों में अंधविश्वास के कारण रोज जा रही जिंदगियां…इलाज के जगह झाड़ फूंक ने ले ली जिंदगी…

हिंद स्वराष्ट्र गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : बरसात का मौसम आते हैं कीड़े मकोड़े और सर्पदंश की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में अंधविश्वास के कारण लोग अस्पताल जाकर इलाज करवाने के स्थान पर झाड़ फूंक पर ज्यादा विश्वास करते हैं और उनकी इस लापरवाही के कारण कई लोगो को अपनी जिंदगी से हाथ धोना पड़ता हैं। ऐसा ही एक मामला गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में देखने को मिली जहां सांप के काटने से भाई-बहन सहित 3 बच्चों की मौत हो गई हैं। भाई-बहन को सांप ने डसा तो परिजन झाड़-फूंक में उलझे रहे। इस दौरान बच्ची की मौत हुई। इसके बाद भी बेटे को अस्पताल ले जाने की जगह डॉक्टर के पास से घर ले आए। उसने भी झाड़-फूंक के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं एक अन्य 10 साल के बच्चे की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। घटना के बाद लोगों ने सांप को मार दिया। दोनों ही घटना मरवाही थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, धुम्मा टोला निवासी तोप सिंह की 8 साल की बेटी अन्नू और 11 साल के बेटे लोकेश को 15 जुलाई की रात सांप ने काट लिया। देर रात करीब 11 बजे उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। पेट और सीने में दर्द के साथ ही दोनों बच्चों के मुंह से झाग निकलने लगा। यह देख परिजनों ने झाड़-फूंक करना शुरू कर दिया। इससे बच्चों की तबीयत और बिगड़ गई। इस पर परिजनों ने रात करीब 1 बजे एंबुलेंस को कॉल किया, पर अन्नू की तबीयत और खराब हो गई।

ऑक्सीजन सपोर्ट पर था, घर लाकर झाड़-फूंक करने लगे
एंबुलेंस आने पर परिजन दोनों बच्चों को लेकर CHC पहुंचे, वहां डॉक्टरों ने अन्नू को मृत घोषित कर दिया। लोकेश का उपचार शुरू हुआ। उसकी हालत थोड़ी ठीक हुई, लेकिन लक्षण गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां लोकेश ऑक्सीजन सपोर्ट पर था, पर हालत सुधर नहीं रही थी। इसके चलते CIMS बिलासपुर रेफर किया गया, पर परिजन बिना किसी को बताए लोकेश को घर ले आए और झाड़-फूंक शुरू कर दी। इसके चलते उसकी भी मौत हो गई।

जिला अस्पताल के गेट पर ही रुक गई सांसें
वहीं दूसरा मामला एक दिन पहले 14 जुलाई का है। ग्राम रटगा निवासी थानू यादव के 10 साल के बेटे सागर की तड़के करीब 5 बजे सांप ने डस लिया। बच्चे की हालत बिगड़ती देख परिजन उसे एंबुलेंस से CHC मरवाही लेकर पहुंचे। वहां उपचार शुरू हुआ पर तबीयत में सुधार नहीं हो रहा था। इसके चलते बच्चे को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उसके गेट पर ही एंबुलेंस में बच्चे की सांसें थम गईं।

आजादी के बाद पहली बार देश में अनाज पर टैक्स,आंदोलन की तैयारी में कारोबारी

सोमवार से आटा, चावल और अन्य खाद्य वस्तुओं को पहली बार टैक्स के दायरे में लाया गया और इनकी कीमतें बढ़ गईं। आजाद भारत में अनाज पर पहली बार टैक्स लगा है। वहीं अब इसके खिलाफ कारोबारी देशव्यापी प्रदर्शन की योजना बना रहे हैं। विश्लेषकों का मानना है कि खाद्य वस्तुओं को जीएसटी के दायरे में लाने से महंगाई बढ़ेगी और इसका खामियाजा गरीबों को भुगतना पड़ेगा।
एक करोड़ से अधिक छोटे दुकानदारों और थोक विक्रेताओं का प्रतिनिधित्व करने वाले संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के अध्यक्ष प्रवीण खंडेलवाल ने कहा है कि खाद्य उत्पादों पर 5 प्रतिशत जीएसटी और अन्य घरेलू वस्तुओं पर टैक्स में वृद्धि ने जनता और व्यापारियों पर महंगाई का बोझ बढ़ा दिया है। पहले से पैक और लेबल किए हुए दही, लस्सी और मुरमुरे (मुरी) जैसी रोजमर्रा की खपत वाली वस्तुओं पर अब 5 प्रतिशत की दर से जीएसटी लगेगा।विपक्ष ने भी सरकार के इस कदम का विरोध किया। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर खाद्य वस्तुओं पर टैक्स को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने ट्विटर पर एक पोस्टर शेयर कर बताया कि किन वस्तुओं पर जीएसटी लगाई गई है और लिखा, “उच्च कर, कोई नौकरी नहीं! दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक को कैसे नष्ट किया जाए, इस पर भाजपा का मास्टरक्लास।”
अनाज और घरेलू सामान सहित कई उत्पादों पर करों में बढ़ोतरी के खिलाफ व्यापारी और दुकानदार अगले सप्ताह देशव्यापी विरोध प्रदर्शन करेंगे।बता दें कि पहले केवल ब्रांडेड कंपनियों के आटे, चावल और अन्य वस्तुओं पर जीएसटी लगता था। सोमवार को जब विरोध बढ़ा, उसके बाद वित्त मंत्रालय ने जीएसटी को लेकर स्पष्टीकरण जारी किया। मंत्रालय ने बताया कि जीएसटी उन खाद्य वस्तुओं पर लगाई गई है, जिसका वजन 25 किलो से कम है। अगर व्यपारी 25 किलो या उससे अधिक का सामान लेकर उसे खुदरा वास्तु के रूप में बेंचे, तो उसपर कोई जीएसटी नहीं लगेगा।
खाद्य वस्तुओं पर जीएसटी को लेकर सोमवार को बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, “आज से दूध, दही, मक्खन, चावल, दाल, ब्रेड जैसे पैक्ड उत्पादों पर जीएसटी लागू है। रिकार्डतोड़ बेरोजगारी के बीच लिया गया यह फैसला मध्यमवर्गीय परिवारों और विशेषकर किराए के मकानों में रहने वाले संघर्षरत युवाओं की जेबें और हल्की कर देगा। जब ‘राहत’ देने का वक्त था, तब हम ‘आहत’ कर रहे हैं।

कैबिनेट का विश्वास खो चुके हैं सीएम बघेल, धोखेबाज सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नही – अनुराग सिंह देव

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार की वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य और बदलते घटनाक्रम पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंह देव ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया। भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह के मार्गदर्शन और ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष प्रबोध मिंज, जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता एवम देवनाथ सिंह पैकरा, मंडल अध्यक्ष मधु सूदन शुक्ला, विनोद हर्ष, संवाद प्रमुख संतोष दास, रूपेश दुबे एवम अजय प्रताप सिंह की उपस्थिति में अनुराग सिंह देव ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश में संवैधानिक संकट उत्पन्न हो गया है। जनता के भरोसे को छलने वाली सरकार सत्ता में रहने का अधिकार खो चुकी है। अब तक भाजपा जब आरोप लगाती थी तो कांग्रेस उसे विपक्ष के द्वारा बेवजह लगाए गए आरोप बताती रही। कांग्रेस सरकार के दिग्गज मंत्री, राज्य सरकार में नंबर 2 का स्थान रखने वाले, मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार टीएस सिंहदेव ने जो बातें अपनी चिट्ठी में लिखी है, उसका एक-एक शब्द प्रदेश की जनता के साथ हुए भयंकर षडयंत्र और धोखे को बयां कर रहा है। भाजपा लगातार यह सवाल उठाती भी रही है।
आगे उन्होंने कहा कि अगर इस पत्र पर ही भरोसा करें तो भी प्रधानमंत्री आवास के 8 लाख परिवारों यानी लगभग 40 लाख लोगों से राज्य सरकार ने छत छीनने का काम किया। हालांकि यह आँकड़ा अब 16 लाख आवास तक पहुंच गया है। कुल 80 लाख लोगों को बेघर करने का पाप भूपेश सरकार ने किया है। यह आपराधिक कृत्य है। लोग एक घर बनाने में टूट जाते हैं, इन्होंने तो बस्तियाँ उजाड़ दी, बसने नहीं दी। केंद्र से इतनी बड़ी मदद मिलने के बाद भी राज्य की कांग्रेस सरकार ने अपने हिस्से की राशि न देकर प्रदेश के गरीबों के साथ यह सबसे बड़ा अत्याचार किया है।
कांग्रेस के खुद के घोषणा पत्र में ग्रामीण इलाको में रह रहे लोगो को आवास देने की बात प्रमुखता से है न राज्य सरकार में केंद्र के आवास जनता तक पहुंचने दिए न खुद उन्होंने कोई आवास गरीबों को दिया।
गरीबों को बेघर रखने को साजिश करने वाले यह सरकार किस आधार पर अब तक बनी हुई है। प्रदेश में रोजगार के बड़े बड़े झूठे दावे पेश करने वाली सरकार ने मनरेगा में काम करने वाले साथियों से साजिशन हड़ताल करवाई है व उनके हक का 1250 करोड़ खाने का काम किया है।
मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए आज उन्होंने कहा कि दुनिया में ऐसे कौन सी सरकार है जो अपने ही प्रदेश के लोगों के साथ साजिश रचती है ऐसे साजिश रचने वाले मुख्यमंत्री किस आधार पर पद पर बने हुए है?
पंचायत प्रतिनिधियों के अधिकारों को लागू करने के लिए पंचायत विभाग के मंत्री के बार बार आपको कहा फिर भी आपने पंचायत व्यवस्था के साथ खिलवाड़ किया जो सविधान द्वारा जनता के हित के लिए बनाई गई सर्वोत्तम व्यवस्थाओं में एक है।
सही लोगों को काम से निकालकर अनुचित कार्य करने वाले लोगो को काम पे रखा गया किसलिए ताकि वो भ्रष्टाचार में आपका साथ दे? कांग्रेस सरकार के वरिष्ठ मंत्री द्वारा लिखी गई चिट्ठी का एक-एक शब्द जनता को एक बाण की तरह चुभ रहा है। आपने जनता के साथ एक बड़ा धोखा कर दिया है अब आपकी पूरी राज्य सरकार को बर्खास्त हो जाना चाहिए ऐसी धोखेबाज सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नही है।
देश में कभी भी ऐसा नहीं हुआ जब नौकरशाही को चुने हुए प्रतिनिधि से ऊपर रखा गया हो। प्रदेश कैबिनेट से ऊपर मुख्य सचिव को रख देना, एक तरह से संविधान की, लोकतंत्र की हत्या है। निजी खुन्नस में सीएम बघेल ने लोक लाज, लोकतांत्रिक मर्यादा सबको ताक पर रख दिया। ऐसे अभद्र और असंसदीय आचरण के लिए प्रायश्चित करना चाहिए बघेल जी को। मुख्यमंत्री पद तो छोड़िये, भूपेश जी वास्तव में राजनीति के लायक़ ही नहीं हैं।
अनुराग सिंह देव ने चुट्किले अंदाज़ में कहा कि भर पेट गुड़ खा कर गुलगुला से परहेज करने वाले ये भूल रहे हैं कि शोले फ़िल्म के जय और वीरू की जोड़ी में एक ही रह गया था, सी एम बघेल के पाले में गेम है, अब देखना है कि दोनों में से कौन आउट होता है।

कमिश्नर ने डीईओ व बीईओ को जारी किया नोटिस…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : कमिश्नर श्री जीआर चुरेन्द्र ने जशपुरनगर के जिला शिक्षा अधिकारी श्री जे प्रसाद व कुनकुरी के विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्री एसआर साव को कारण बताओ सूचना जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा है।
जारी आदेशानुसार विगत दिनो मीडिया के माध्यम से यह खबर प्रकाश में आई कि जशपुरनगर के जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कुछ कर्मचारियों द्वारा सामूहिक मद्यपान किया गया। कमिश्नर ने कर्मचारियों के इस कृत्य को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम का उल्लंघन मानते हुए तथा कार्यालय प्रमुख होने के नाते अपने मातहतों पर नियंत्रण नहीं होने, लापरवाह, पदीय दायित्वों की उपेक्षा के कारण जिला शिक्षा अधिकारी श्री जे प्रसाद को कारण बताओ सूचना जारी करते हुए कलेक्टर के माध्यम से 3 दिन दिवस के भीतर जवाब प्रस्तुत करने कहा है।
जशपुर जिले के विकासखण्ड कुनकुरी अंतर्गत शासकीय प्रथमिक शाला पोखराटोली के दुष्कर्म आरोपी प्रभारी प्रधान पाठक श्री रामकृष्ण यादव के विरुद्ध कुनकुरी थाने में पोक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के निरीक्षण में पाया गया कि विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा स्कूलां की नियमित निरीक्षण नहीं किया जाता जिससे शिक्षकों में उनका नियंत्रण नहीं है तथा शिक्षकों में स्वेच्छाचारिता व्याप्त है। कमिश्नर ने कुनकुरी के विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्री एसआर साव के उक्त कृत्य को गैर जिम्मेदाराना, लापरवाही, पदीय दायित्वों के प्रति उदासीनता मानते हुए कारण बताओ सूचना जारी कर जिला शिक्षा अधिकारी के माध्यम से 3 दिवस के भीतर जवाब देने के निर्देश दिए है।

दोपहर में पति के अवैध संबंध को लेकर लड़ाई शाम को पत्नी और दो बच्चें आग में गंभीर रूप से झुलसे, तीनों की मौत…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : एक महिला और उसके दो बच्चों की मौत संदिग्ध अवस्था में हो गई हैं दरअसल पति पत्नी के बीच में पति के दूसरी महिला से नाजायज रिश्ते को लेकर 9 साल से विवाद चला आ रहा था। शनिवार की दोपहर भी इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस हुई। इसके बाद पत्नी व 2 मासूम बेटों की संदिग्ध अवस्था में जलकर मौत हो गई।सूरजपुर जिले के शक्तिनगर जरही निवासी संजीव चौधरी एसईसीएल में माइनिंग सरदार के पद पर पदस्थ है। वह अपनी पत्नी बसंती चौधरी 31 वर्ष, पुत्र अनमोल 10 वर्ष व हिमांचल 4 वर्ष के साथ रहता था। शनिवार की रात अचानक आग लग गई आग में गंभीर रूप से झुलसी महिला व उसके दोनों बेटों को पड़ोसियों द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर हालत में महिला और उसके बच्चों को अम्बिकापुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां महिला व छोटे बेटे की देर रात मौत हो गई, जबकि बड़े बेटे ने रविवार की दोपहर दम तोड़ दिया। इस मामले में मृतिका के भाई ने अपने जीजा पर दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध का आरोप लगाया है। उसने अपने बयान में घटना से चंद घंटे पूर्व इसी बात को लेकर हुए विवाद का भी जिक्र किया है। वही महिला के पति का कहना हैं कि वह घटना के वक्त ड्यूटी में था और उसे पड़ोसियों द्वारा फोन करके घटना की जानकारी दी गई थी।

गौ तस्करी करते 3 आरोपी गिरफ्तार, 9 नग गाय का हो रहा था परिवहन 1 गौवंश की हो चुकी थी मौत….

हिंद स्वराष्ट्र बलरामपुर : पुलिस ने अवैध रुप से मवेशी तस्कर करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 09 नग मवेशियों को जप्त किया है।रात्रि गस्त के दौरान रविवार के भोर में करीब 4:30 बजे लखनपुर से आ रहे पिकअप क्रमांक CG15 DX 8355 जिसमे तिरपाल ढँका था संदेह के आधार पर थाना गेट के सामने रोककर चेक किया। वाहन के तीरपाल को जब हटवाकर देखा तो उसमें 09 नग बछिया गाय रंग सफेद किमत करीब 30000.00 रूपये को कुरता पूर्वक बांध कर रखा गया था। जिसमें से 01 नग गाय कि मृत्यु हो गई है।वाहन में तीन व्यक्ति सवार थे जिनसे पूछताछ करने पर पिकअप चालक द्वारा अपना नाम बाबूलाल पिता रामप्रसाद उम्र 31 वर्ष निवासी लहपटरा थाना लखनपुर व अन्य दो व्यक्ति अपना नाम हुसैनी पिता कुतुबुद्दीन अंसारी उम्र 30 वर्ष सा सोनपुरवा वार्ड क.11 थाना रंका जिला गढ़वा (झारखण्ड) व बंधन राम पिता रूपनारायण उम्र 48 वर्ष सा. कोसगा थाना लखनपुर जिला सरगुजा (छ.ग.) बताया गया। आरोपियों ने गौवंश को झारखण्ड बूचड़ खाना कटिंग के लिए ले जाना बताया गया। आरोपियों से जब बछिया गाय परिवहन के संबंध में वैध दस्तावेज पेश करने को कहा गया तो उन्होंने कोई दस्तावेज पेश नहीं कर पाए। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी बाबूलाल गढ़ेवाल, हुसैनी अंसारी, बंधन राम के विरूद्ध छ.ग. पशु परि.अधि. 2004 की धारा 4.6.10. एवं पशु कुरता निवारण अधि. 1960 की धारा 11 (घ) के तहत कार्यवाही करते हुए को उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा दिया है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी राजपुर अखिलेश सिंह, सहायक उप निरीक्षक निलमणी कुजूर, प्रधान आरक्षक नानसाय खलखो, आरक्षक विजय सिंह, प्रशांत भगत, चालक आरक्षक अजय टोप्पो का सक्रिय योगदान रहा।

नवापारा लखनपुर में नहीं थम रही चोरी की वारदाते, खड़ी ट्रेलर से 200 लीटर डीजल पार,, चोरी की वारदातों पर रोक लगाते हुए कड़ी कारवाही की हो रही मांग…

हिंद स्वराष्ट्र लखनपुर : नवापारा लखनपुर में लगातार चोरी के मामले सामने आ रहे हैं कुछ दिन पहले मेन चौक से पिकप चोरी हो जाता है फिर वहीं से आधा किलोमीटर में 407 से डीजल चोरी हो जाता है और अब
बीते रात एक खराब हो गई ट्रेलर CG 07 NA 5201 गाड़ी जो अभय वर्मा के घर के सामने नवापारा में खड़ी थी उससे बीते रात 200 लीटर डीजल की चोरी हो गई ट्रेलर ड्राइवर (छोटे लाल ) निवासी – भागलपुर – के द्वारा ये जानकारी प्राप्त हुआ हैं । ड्राइवर बहुत ही परेशान हालत में था। बता दे की पहले की चोरी की जानकारी लखनपुर थाना में दिया जा चुका हैं जिसमे संदिग्ध लोगों की भी जानकारी सूचना थाना में दे दिया गया था जिसके बावजूद भी अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई हैं । सौरभ अग्रवाल चैंबर ऑफ कॉमर्स के जिला महामंत्री के द्वारा अपनी गाड़ी से डीजल चोरी होने के बाद एसडीओपी एवम थाना प्रभारी से निवेदन करते हुए डीजल खरीददारों पर कड़ी कार्यवाही की मांग किया गया था जिस पर भी अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हो पाई हैं ।
अब कई सारे सवाल खड़े हो गए हैं नवापारा के नागरिकों के मन में यह सवाल भी आ रहे हैं कि आखिर नवापारा लखनपुर थाना क्षेत्र में आता हैं भी की नहीं। चोर खुलेआम लगातार अपनी गतिविधियां को अंजाम देते जा रहे हैं और कार्यवाही होने के नाम पर कुछ भी नही हो रहा हैं। लखनपुर के वरिष्ट नागरिकों ने कार्यवाही न होने पर एसपी सरगुजा से शिकायत किए जाने की भी बात कही गई हैं ।

टी. एस. सिंहदेव का इस्तीफा आया सामने,, देखिए क्या लिखा है इस्तीफे में….

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर: छत्तीसगढ़ के मंत्री टीएस सिंह देव ग्रामीण एवं पंचायत विभाग से दिए इस्तीफा, बाकी विभागों में बने रहेंगे, टीएस सिंह विभाग में दखलंदाजी से थे नाराज इस्तीफे से सरकार में मची खलबली।

वन्यप्राणी संरक्षण एवं संर्वधन पर क्षमता विकास का एक दिवसीय प्रशिक्षण तमोर पिंगला अभ्यारण्य में सम्पन्न…

हिंद स्वराष्ट्र समाचार पत्र दिनांक 16.07.2022 को उपनिदेशक एलीफेंट रिजर्व सरगुजा अम्बिकापुर (छ0ग0) के तमोर- पिंगला अभ्यारण्य में श्री केनी मैचया वनसंरक्षक (वन्यप्राणी) एवं क्षेत्रीय संचालक (एलीफेंट रिजर्व) सरगुजा के मार्गदर्शन में तथा एलीफेंट रिजर्व सरगुजा के उपनिदेशक श्रीमती प्रभाकर खलखो के निर्देशन एवं उपस्थिति में वाइल्ड लाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया के द्वारा अभ्यारणय के मैदानी अमलों को एक दिवसीय वन्यप्राणी संरक्षण एवं संर्वधन पर क्षमता विकास का प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें मुख्य रूप से डॉ० एम.एल. नायक एवं डॉ० आर. पी. मिश्रा के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया । उक्त प्रशिक्षण का आयोजन गेम रेंजर खोंड़ श्री प्रभू नारायण राम, गेम रेंजर तमोर श्री कमलेश राय तथा गेम रेंजर पिंगला श्री अजय कुमार सोनी के द्वारा किया गया ।

वाइल्ड लाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया के द्वारा किट वितरणवाइल्ड लाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया के द्वारा तमोर पिंगला के 15 पेट्रोलिंग कैम्पस के लिए 15 वाटर फिल्टर ( 20 ली0), 15 सोलर लैम्पस, 06 सोलर पंखे एवं 46 पानी बॉटल (थरमस) का वितरण उपनिदेशक श्रीमती प्रभाकर खलखो तथा वाइल्ड लाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय प्रमुख डॉ आर. पी. मिश्रा के द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम श्री अजय कुमार सोनी गेम रेंजर पिंगला के द्वारा कराया गया।

error: Content is protected !!