हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : शहर के व्यवसायी मुकेश अग्रवाल व उसके कर्मचारी पर युवती ने छेड़खानी और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। युवती ने इस मामले की शिकायत सरगुजा एसपी से की है। युवती का आरोपी है कि असोला ग्राम पंचायत के पास श्री राम मोटर्स सेल्स एंड सर्विस का गैरेज है जिसके संचालक मुकेश अग्रवाल ने हरियाणा के बदमाश को काम पर रखा है जो आए दिन आने-जाने के दौरान छेड़खानी करता है और मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेज कर परेशान कर रहा है। पीडि़ता का कहना है कि इससे पहले भी आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की थी जिसकी जानकारी पीड़िता द्वारा मुकेश अग्रवाल को दी गई तो मुकेश अग्रवाल ने उसे जातिगत शब्दों का इस्तेमाल करते हुए वहां से भगा दिया। जिसकी शिकायत अजाक थाने में की गई थी पर मामला दर्ज नहीं किया गया। छेडख़ानी से परेशान युवती ने अब इस मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की है। वहीं एसपी ने कोतवाली थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
होटल व्यावसायी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,भतीजे की मौत और कर्ज की बात दीवार पर लिख दी जान…
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : सरगुजा जिले के लखनपुर से एक व्यवसायी द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक द्वारा अपने पुराने घर की गौशाला की दीवार पर “कर्ज लेकर कोई काम मत करो, मैं 20 दिन से सोया नहीं हूं, और करीब एक माह पूर्व सड़क हादसे में मृत हुए अपने भतीजे के लिए मंटू मेरा बेटा था, मैं मेरे बेटे मंटू के पास जा रहा हूं” लिख फांसी लगा आत्महत्या कर ली। मिली जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 9 बाजार पारा निवासी राम स्नेही साहू पिता स्व. गौरी नारायण साहू रेस्टोरेंट चलाते थे, बीते 30 जुलाई की शाम वह नए घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर स्थित पुराने घर और गौशाला की ओर गए हुए थे। उन्होंने अपनी गाड़ी को भी परिचित से घर भेज दिया था, काफी देर बाद भी वापस नहीं लौटने पर परिजन जब गौशाला की ओर गए तब राम स्नेही साहू को घर में फंदे पर झूलता पाया। वहीं उन्हे दीवार पर कोयले से लिखी बात दिखी।
बताया जा रहा है कि करीब एक माह पूर्व होटल व्यवसायी के भतीजे मंटू साहू (21 वर्ष) की अज्ञात पिकअप वाहन की ठोकर से मौत हुई थी। हादसे में लाडले भतीजे की मौत से राम स्नेही साहू काफी व्यथित थे। यह भी बताया जा रहा है कि पिछले करीब 10-20 दिनों से वे किसी बात को लेकर काफ़ी परेशान थे।
दबंग दरोगा का वीडियो वायरल, युवक को सवाल पूछने पर बेरहमी से घसीटा..
हिंद स्वराष्ट्र बलरामपुर : बलरामपुर जिले के रामानुजगंज थाना में पदस्थ एएसआई का दबंगई वाला वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में रामानुजगंज थाने के एएसआई टिकेश्वर यादव एक युवक को कन्हर नदी एनीकट पुल के ऊपर घसीटते हुए और गाली गलौज करते हुए नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ व झारखंड के सीमा पर गोदर माना गांव जहां साप्ताहिक बाजार और एनीकट का रास्ता रामानुजगंज और गोदरमाना दोनों को जोड़ता है आम भाषा में इसे शॉर्टकट रास्ता बोल सकते हैं, इस रास्ते को बरसात के दिनों में किसी अप्रिय घटना से बचने के लिए गेट बंद कर दिया जाता है जिससे इस पुल के उपर से गोदर माना तथा रामानुजगंज के लोगों की आवाजाही प्रतिबंधित रहती है लेकिन वर्तमान स्थिति में कन्हर नदी पूरी तरह से सुखी होने की वजह से लोग इसी एनीकट के रास्ते आवाजाही कर रहे थे इस रास्ते से आवाजाही के लिए रामानुजगंज थाना के स्टाफ द्वारा लोगों को आवाजाही के लिए रोका जा रहा था। इसी दौरान रविवार को एक युवक नशे की हालत में वहां पहुंचा और पुलिस स्टाफ से रोकने का कारण पूछने लगा। युवक के सवाल पूछने से पुलिसकर्मी भड़क गए और गाली गलौज करते हुए युवक को घसीटते हुए पुल के किनारे ले आए। जिस प्रकार से रामानुजगंज थाना के एएसआई ने पुलिसिंग का परिचय दिया हैं इस घटना के बाद बलरामपुर जिले के पुलिसिंग व्यवस्था सवालों के घेरे में घिर गया है।
वायरल वीडियो में एएसआई गाली गलौज करते हुए साफ नजर आ रहे हो लेकिन यह तो जांच के बाद ही सामने आ पाएगा की आखिर ऐसी क्या वजह थी जो एएसआई इतने गुस्से में आ गए और युवक को घसीटते हुए बाहर ले आए। फिलहाल एएसआई टिकेश्वर यादव को लाइन हाजिर कर दिया गया हैं।
BF को ब्लैकमेल कर पहले की लाखो की ठगी फिर करवाई यौन शोषण की झूठी FIR, युवती गिरफ्तार…
हिंद स्वराष्ट्र कोरबा : बॉयफ्रेंड से झगड़ा होने पर गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड से ही ब्लैकमेल कर लाखों रुपये ठग लिए। उसके बाद युवती ने लड़के के खिलाफ यौन शोषण की झूठी FIR भी दर्ज करवा दी। इसके बाद फिर थाने में शिकायत करने के नाम पर एक लाख रुपए और मांगने लगी। युवती की इन सब बातों को युवक ने मोबाइल पर रिकार्ड कर पुलिस को सौंप दिया। उसके बाद पुलिस ने आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, रामपुर चौकी क्षेत्र में रहने वाली इंदिरा चंद्रा का मुकेश महतो के साथ प्रेम संबंध चल रहा था। उसके कुछ दिन के बाद दोनों के बीच झगडा हो गया और दोनो में बातचीत बंद हो गई। इसके कुछ दिनों बाद ही युवती ने यौन शोषण के आरोप में फंसाने की धमकी देकर 3 लाख रुपए की मांग की। सहमें युवक ने इतनी रकम देने के लिए मना कर दिया। इस पर युवती ने युवक के खिलाफ रामपुर चौकी में शिकायत कर दी। 2 लाख 30 हजार रुपए युवती ने ठग लिए युवती कह शिकायत के बाद युवक ने जेल जाने के डर से 2 लाख 30 हजार रुपए दिए और केस वापस लेने को लेकर समझौता कर लिया। कुछ समय बीतने के बाद फिर से युवती ने मुकेश के खिलाफ शिकायत कर दी। युवती फिर से एक लाख रुपए और मांग रही थी। युवक ने रुपए देकर साथ ही रकम देते समय का वीडियो भी बना लिया। इन सभी ऑडियो और वीडियो को साथ लेकर रिकार्ड के साथ युवक ने युवती के खिलाफ रामपुर चौकी में शिकायत दर्ज करा दी। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच कर आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया है।
नवनियुक्त सहायक प्राध्यापकों ने पूर्ण वेतन के लिए अपर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन…
हिंद स्वराष्ट्र जशपुर : छ. ग. लोक सेवा आयोग के द्वारा राज्य में सहायक प्राध्यापकों की 1384 पदों पर भर्ती हुई थी। जिसमें 1205 लोगों की नियुक्ति का आदेश भी जारी हो चुका है, किंतु ज्ञापन की कंडिका के अनुरूप न तो उन्हें वेतन मात्र दिया जा रहा है न ही अन्य भत्ते व सुविधाएं। उन्हें शुद्धि पत्र के माध्यम से स्टाइपेंड नामक नए भुगतान प्रणाली के अंतर्गत 70, 80, 90% वेतन जिसमे 20 से 25 हजार रूपए की प्रतिमाह आर्थिक क्षति हो रही है। साथ ही ज्ञापन के अनुरूप दो वर्ष की परिवीक्षा अवधि के स्थान पर तीन वर्ष कर दिया गया है। स्टाइपेंड में कार्यानुभव की गणना चौथे वर्ष से की जाएगी, अर्थात शासकीय सेवक की 5 वर्षीय सेवा की गणना 2 वर्षो के कार्यानुभव के रूप में की जाएगी, जबकि पूर्व वेतनमान प्रणाली में यह कार्यानुभव अवधि 5 वर्ष की होती थी। परिवीक्षा अवधि में देय वेतन वृद्धि का लाभ परिवीक्षा अवधि समाप्ति के पश्चात एरियर्स के रूप में दिया जाता था, किंतु स्टाइपेंड में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है।
शासन के दोहरे रवैए पर भी प्राध्यापकों ने दु:ख जाहिर करते हुए बताया की एक तरफ स्वास्थ्य विभाग में 100% वेतन का शुद्धि पत्र लाकर भुगतान करने हेतु शिथिलता प्रदान किया गया है।ये नीतियां अन्यायपूर्ण है। वेतन कटौती होने से नवनियुक्त सहायक प्राध्यापक आर्थिक नुकसान व मानसिक तनाव के दौर से गुजर रहे हैं। जबकि यूजीसी के द्वारा शासन को वित्तीय अनुदान प्राप्त होता है। इसलिए माननीय मुख्यमंत्री व माननीय राज्यपाल महोदया को ज्ञापन दिया गया है।




ज्ञापन सौंपने के लिए जिले भर से नवनियुक्त सहायक प्राध्यापक एकत्र हुए जिनमें अलंकृत लकडा़,खुशबू खलखो,अलोक केरकेट्टा,निकीता मिंज, नीलम केरकेट्टा,प्रिंसी कुजुर,विनोद कु.भगत,लक्ष्मण प्रजापति,धीरेन्द्र साय,भूपेन्द्र बंजारे,लाइजिन मिंज,अलेख केरकेट्टा,सीमा भगत,निमन झरिया मिंज,नीता श्रीवास्तव,अनूप लकडा़,अर्जुन खलखो,रविकांत भगत,राजु राज कुजुर,शशिकांता भगत,अरूणा देवी,सुशील एक्का,अलोक टोप्पो, विकास कु.लकडा़ और अन्य शामिल थे।
प्रदेश सचिव ने दिव्यांग महिला को उपलब्ध कराया बैटरी चालित ट्राइसाइकल
ज़िला पंचायत सदस्य सरला सिंह और प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव शैलेंद्र प्रताप सिंह द्वारा लखनपुर क्षेत्र के महिला सोनमती रजवाड़े जो कि ऐक्सिडेंट से दिव्यांग हो गयी है उसको समाज कल्याण विभाग से बैटरी चलित ट्राईसाइकल दिलाया गया तथा शहर के ही एक और विकलांग अखिलेश तिवारी को भी मोटोरेज़्ड ट्राईसाइकल दिलाया गया ,इस दौरान समाज कल्याण विभाग के उप संचालक डी के राय,अधिवक्ता एकलव्य सिंह,पार्षद सतीश बारी,ऋषिकेश मिश्रा ,गोलू उपस्थित थे।
ट्रिपर की टक्कर से बाइक सवार आरएचओ को आई गंभीर चोट, इलाज के दौरान मौत…
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : अंबिकापुर-प्रतापपुर मार्ग स्थित सरगवां पेट्रोल पंप के पास रविवार की सुबह एक अनियंत्रित ट्रीपर बाइक सवार आरएचओ को जोरदार टक्कर मारते हुए पलट गया। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार आरएचओ को हिंद स्वराष्ट्र के प्रतिनिधि द्वारा राहगीर की मदद से शहर के मिशन अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान युवक की मृत्यु हो गई। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए थे। घटना के बाद मानवता को शर्मसार करने की घटना यह रही की घटना के बाद किसी ने युवक का पर्स चोरी कर ली जिससे युवक की पहचान होने में काफी दिक्कत हुई। घायल के पास से मोंट फोर्ट स्कूल की एक स्लीप मिली जिसमे बच्चे का नाम अंकित होने के बाद बच्चे को अस्पताल बुलाया गया। जिसके बाद घायल युवक की पहचान हो सकी। जिसके बाद उनके परिजनों को घटना की सूचना दी गई। परिजनों के पहुंचने से पहले ही युवक की मृत्यु हो गई। जिसकी सूचना मिलते ही वाड्रफनगर क्षेत्र में मातम पसर गया।
बलरामपुर जिला निवासी लालजी सिंह 45 वर्ष वाड्रफनगर ब्लॉक के महेवा में आरएचओ (क्षेत्रीय स्वास्थ्य अधिकारी) के पद पर पदस्थ थे। रविवार की सुबह वे बाइक से प्रतापपुर की ओर जा रहे थे। रास्ते में सरगवां पेट्रोल पंप के पास पहुंचे ही थे कि तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी।
इसके बाद ट्रक सड़क पर पलट गया। वहीं दुर्घटना में बाइक सवार लालजी पटेल गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे जिन्हे मिशन अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
मवेशी को बचाने बस ड्राइवर ने बाइक सवारों को मारी ठोकर, पति की मौत पत्नी और बेटी गंभीर रूप से घायल…
हिंद स्वराष्ट्र बिलासपुर : बिलासपुर में भीषण सड़क हादसा हो गया है। यहां एक बस युवक के ऊपर ही चढ़ गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं एक बच्ची और महिला की हालत गंभीर है। हादसे के बाद लोगों का गुस्सा भड़क गया और उन लोगों ने ड्राइवर को लात-घूंसों से पीट दिया है। बताया जा रहा है कि बस ने बाइक सवारों को पीछे से टक्कर मारी थी। जिसके चलते ये हादसा हुआ है। मामला कोटा थाना क्षेत्र का है। रविवार को कपसिया का रहने वाला अमन सतनामी(25) अपनी मां दौपदी सतनामी(50) और एक बच्ची रिया के साथ अपने किसी रिश्तेदार के यहां छठी कार्यक्रम में शामिल होने बाइक से जा रहा था। ये अभी दोपहर को करीब 12.30 बजे के आस-पास गनियारी के पास पहुंचा था, तभी पीछे से आ रही बस ने इन्हें चपेट में ले लिया। इससे मौके पर ही अमन की मौत हो गई। बताया गया है कि अमन अपनी बाइक से आगे जा रहा था। वहीं बस पीछे थी, तभी एक मवेशी सामने से आ गई और उसे ही बचाने के चक्कर में बस ड्राइवर ने बस को गलत साइड में मोड दिया। जिसके बाद आगे जा रहा अमन बस के पिछले टायर के नीचे आ गया और उसकी मौत हो गई। जबकि रिया और द्रौपदी दूर जाकर फेंका गए थे।
आसमान में दिखे आग बरसते गोले,, जानें क्या थी आग के गोले की सच्चाई…
हिंद स्वराष्ट्र बलरामपुर : छत्तीसगढ़-झारखंड बॉर्डर पर शनिवार को अचानक आसमान से एक-एक कर आधा दर्जन से अधिक आग के गोले बरसने लगे। उल्कापिंड की तरह दिखने वाले ये गोले जमीन पर गिरने से पहले ही गायब हो गए। जिस किसी ने भी ये नजारा देखा वह हैरान रह गया। कई युवाओं ने इस नजारे का वीडियो अपने-अपने मोबाइल में कैद कर दिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हर कोई हैरान है कि आखिर यह क्या चीज थी जो तेजी से जमीन की ओर आ रही थी। बाद में यह बात पता चली कि सीआरपीएफ (CRPF) के जवानों द्वारा एक प्रकार का बम डिफ्यूज किया गया था जो आसमान से नीचे की ओर लोगों को गिरता दिखाई दिया। आसमान से उल्कापिंड गिरने की घटनाएं सुनने को मिलती हैं लेकिन छत्तीसगढ़-झारखंड बॉर्डर पर उल्कापिंड की भांति ही शनिवार को आसमान से आग के गोले बरसते दिखाई दिए। ये गोले 2-3 मिनट के भीतर आधा दर्जन से अधिक की संख्या में देखे गए।
दरअसल रामानुजगंज के लोगों ने आसमान से आग के गोले बरसने का नजारा अपने-अपने मोबाइल में कैद किया। नजारा देखकर लोग हैरान थे कि आखिर जमीन की ओर तेजी से क्या चीज आ रही है। आग का गोला जमीन पर गिरने से पूर्व ही आसमान में ही गायब हो जा रहा था।
बाद में पता चली ये सच्चाई
छत्तीसगढ़-झारखंड बॉर्डर पर आग के गोले बरसने की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग यह जानने को उत्सुक दिखे कि यह क्या चीज थी।
बाद में ये बात पता चली कि बॉर्डर पर तैनात सीआरपीएफ के जवानों द्वारा एक प्रकार का बम डिफ्यूज किया गया था, जो आग के गोले के रूप में जमीन की ओर आती दिखाई दी। बताया जा रहा है कि फोर्स जिस क्षेत्र में होती है वहां अपनी मौजूदगी का एहसास कराने ये प्रक्रिया करती है।
दो दोस्तों पर भालू ने किया हमला 1 भागने में कामयाब दूसरे की अस्पताल में मौत…
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : जंगल में खुखड़ी बिनने गए युवकों की झाड़ी में छिपे भालू पर नजर पड़ी तो दोनों जान बचाकर भागने लगे। इस दौरान भालू उन्हें दौड़ाने लगा। एक युवक जान बचाकर भाग गया पर दूसरा गड्ढे में पैर पडऩे से अनियंत्रित होकर गिर गया। इस दौरान भालू ने उस पर हमला कर दिया। जान बचाने वह भालू से लड़ा लेकिन भालू ने उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया था। हमले के कारण युवक बेहोश हो गया तो भालू उसे मरा समझ कर वहां से चला गया। इधर परिजन ने उसे गंभीर स्थिति में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसकी मौत हो गई। रणवीर टोप्पो पिता रामलाल टोप्पो 25 वर्ष कोरिया जिले के चरचा का रहने वाला था। शनिवार की सुबह रणवीर अपने दोस्त मुकेश के साथ जंगल में खुखड़ी बीनने गया था। खुखड़ी बीनने के दौरान दोनों की नजर झाड़ी में छिपे भालू पर पड़ी। भालू को देखते ही दोनों वहां से जान बचाकर भागने लगे।
इधर पीछे से भालू भी उन्हें दौड़ाने लगा। मुकेश भागने में सफल रहा पर रणवीर का पैर गड्ढे में जाने से वह गिर गया। इस दौरान भालू ने उस पर हमला कर दिया। भालू ने अपने नाखुनों से नोचकर रणवीर को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। वह अपनी जान बचाने के लिए भालू के साथ काफी देर तक संघर्ष करता रहा पर सफल नहीं हुआ और बेहोश हो गया। भालू उसे मृत समझ कर वहां से भाग गया। इधर परिजन मौके पर पहुंच कर रणवीर को गंभीर स्थिति में इलाज के लिए बैकुंठपुर अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
14 आईएएस अफसरों के तबादले…
हिंद स्वराष्ट्र रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने 14 आईएएस अफसरों का तबादला कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक कुछ के विभागों की जिम्मेदारी बदली गई है, तो कुछ को पूरी तरह से नए विभागों की जवाबदारी सौंपी गई है। यह तबादला आदेश महानदी भवन मंत्रालय से शनिवार शाम को जारी किया गया। सूची में आलोक शुक्ला, रेणु जी पिल्ले, सुब्रत साहू, मनोज पिगुआ जैसे वरिष्ठ आईएएस शामिल हैं।
● आलोक शुक्ला प्रमुख सचिव संसदीय कार्य विभाग, अतिरिक्त प्रभार प्रमुख सचिव कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार रहेंगे। उन्हें प्रमुख सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया है। बाकी प्रभार यथावत रहेंगे।
● रेणु जी पिल्ले को खेल एवं युवा कल्याण विभाग का अपर मुख्य सचिव और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग का भी अपर सचिव बनाया गया है। इसके अलावा अब वह छत्तीसगढ़ प्रशासनिक अकादमी की महानिदेशक भी होंगी।
● मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू को उनके अतिरिक्त प्रभार में से अपर मुख्य सचिव वन विभाग और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी से मुक्त करते हुए अब पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग का भी अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। उन्हें ठाकुर प्यारेलाल पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान (SIRD) का महानिदेशक भी बनाया गया है।
● मनोज कुमार पिंगुआ को वन विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। इसके अलावा प्रमुख सचिव गृह एवं जेल विभाग, प्रमुख आवासीय आयुक्त छग भवन नई दिल्ली का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
● ए कुलभूषण टोप्पो कमिश्नर रायपुर संभाग से सचिव सामान्य प्रशासन विभाग
● धनंजय देवांगन को सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त करते हुए सचिव आवास एवं पर्यावरण विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। उनके शेष प्रभार यथावत रहेंगे।
● मुख्यमंत्री के सचिव एस भारतीदासन को उनके वर्तमान कर्तव्यों के अलावा सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग का अतिरिक्त प्रभार
● हिमशिखर गुप्ता को विशेष सचिव (स्वतंत्र प्रभार) वाणिज्य एवं उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम विभाग में में पदस्थ करते हुए विशेष सचिव सहकारिता विभाग तथा पंजीयक सहकारी संस्थाएं का अतिरिक्त प्रभार
● यशवंत कुमार संचालक कृषि से रायपुर संभाग का आयुक्त
● सत्यनारायण राठौर पंजीयक फर्म एवं संस्थाएं, मिशन संचालक, स्वच्छ भारत मिशन को संचालक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण का अतिरिक्त प्रभार
● डॉ. कमलप्रीत सिंह सचिव कृषि एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग को वर्तमान कर्तव्यों के साथ गन्ना आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
● डॉ. तंबोली अय्याज फकीरभाई विशेष सचिव कृषि विभाग को वर्तमान दायित्वों के अलावा संचालक कृषि का अतिरिक्त प्रभार
● सारांश मित्तर प्रबंध संचालक छग रोड एवं इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कार्पोरेशन को वर्तमान दायित्वों के अलावा प्रबंध संचालक छग औद्योगिक विकास निगम (CSICD) का अतिरिक्त प्रभार
● चंदन संजय त्रिपाठी संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं, प्रोजेक्ट डायरेक्टर चिराग परियोजना रहेंगे। उन्हें सीईओ नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया है।
सरकारी नौकरी लगाने का झांसा देकर 75 लाख की धोखाधड़ी करने वाले 02 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार…
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : बेरोजगार युवकों से सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को पकड़ने में पुलिस को कामयाबी मिली हैं। मिली जानकारी के अनुसार शैलेंद्र राजवाड़े के द्वारा थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि प्रार्थी और उसके परिचय के लोगों से सरकारी नौकरी लगाने का प्रलोभन देकर नगद एवं किश्तों में लगभग 75 लाख रूपय का धोखाधड़ी किया गया है। घटना की गंभीरता पर संज्ञान लेकर तत्काल अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों के द्वारा सरगुजा क्षेत्र में कई लोगों के साथ नौकरी लगाने के नाम पर ठगी की वारदात को अंजाम दिया गया है जिसपर पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए सायबर सेल की मदद से मृगांग सिन्हा और अमित पैकरा को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की हैं।
सरगुजा पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार के प्रलोभन में आकर धोखाधड़ी का शिकार ना होवे एवं ऐसे प्रलोभन देने वाले व्यक्तियों की सूचना सरगुजा पुलिस को प्रदान करें।
भाजपा नगर मंडल, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा एवं अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने सोनिया गांधी और अधीर रंजन चौधरी का पुतला दहन कर किया विरोध प्रदर्शन…
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : संसद में कांग्रेस पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी द्वारा किए गए अमर्यादित, अभद्र और गंभीर टिप्पणी के विरोध में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला के नेतृत्व में महिला मोर्चा, युवा मोर्चा एवं अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने संयुक्त रूप से स्थानीय घड़ी चौक पर सोनिया गांधी और अधीर रंजन चौधरी का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया।
भाजपा मंडल अध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला ने कहा कि कांग्रेसी नेताओं का यही चरित्र है शुरू से आदिवासी समाज को दबाते और कुचलते आए हैं और आज जब भाजपा की एनडीए प्रतिनिधित्व ने आदिवासी समाज की एक योग्य महिला श्रीमती द्रोपदी मुर्मू जी को भारत के सर्वोच्च राष्ट्रपति पद पर बैठाया है तो यह बात कांग्रेसियों को पच नहीं रही है, कांग्रेस के नेता अपनी मर्यादा भूल कर देश का गौरव और सर्वोच्च सम्मानित पद पर आसीन आदिवासी समाज की महिला का अपमान कर रहे हैं, और भारतीय जनता पार्टी ऐसे आदिवासी समाज विरोधी मानसिकता को कतई बर्दाश्त नहीं करेगा।
पुतला दहन और विरोध प्रदर्शन में जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता त्रिलोक कपूर कुशवाहा, मंजूषा भगत, अनामिका पैकरा, मधु चौदहा, राजकुमार बंसल, आलोक दुबे, विकास पांडे, रूपेश दुबे, संजय सोनी, विजय व्यापारी, विश्व विजय तोमर, दीपक सिंह तोमर, अजय सिंह बबलू, वीरेंद्र बघेल, कैलाश मिश्रा, जन्मेजय मिश्रा, सर्वेश तिवारी , शुभांगी बिहारे, मनीष बारी, सोनू तिग्गा, ममता तिवारी, बबली नेताम, संगीता सोनी, प्रियंका चौहान, प्रियंका चौबे, गणेश्वरी चौहान, भारती सिंह, नमिता, बबली नेताम, पूनम सिंह, शालिनी सिंह, ज्योति चौरसिया, अनुराधा गोस्वामी, गायत्री सिंह, पुरन टेकाम, धनराम नागेश, अंकित तिर्की, वेदांत तिवारी, निलेश सिंह, शैलू सिंह, हरमिंदर सिंह टिन्नी, प्रेमानंद तिग्गा, निलय राजवाड़े, संजीव वर्मा, अंशुल श्रीवास्तव, अनुराग शुक्ला , वीर सोनी, रोचक गुप्ता, संजय त्रिपाठी, दिवस दुबे, रोहित कुशवाहा, सक्षम गुप्ता, कमलेश तिवारी, मनोज सोनी, पंकज गुप्ता, अतीश सिंह , शरद सिन्हा, गोलू यादव, शोलू सिंह, दीपक यादव, चंदन शुक्ला, विजय, भूपेश चौबे, निरंजन राय, गोविंद सिंह, मंटू शुक्ला, प्रमोद दुबे, अभिनंदन सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
MIG-21 Crash: वायुसेना के बेड़े से आखिरकार कब विदा लेगा ये MIG-21 विमान? अब तक 200 से ज्यादा पायलटों की ले चुका है जान…
हिंद स्वराष्ट्र नई दिल्ली: देश के सामने एक बेहद दर्दनाक खबर आई है। राजस्थान के बाड़मेर में भारतीय सेना का मिग-21 विमान क्रैश हो गया है। इस हादसे में दोनों पायलटों की मौत हो गई है। ये पहली बार नहीं है जब इस विमान से दुर्घटना हुई हो मगर न जाने क्या वजहें हैं कि इस विमान को भारतीय सेना से बाहर नहीं किया जा रहा। साल 2021 में इस विमान से पांच हादसे हुए थे। इसके बावजूद इस विमान को भारतीय एयरफोर्स के बेड़े से नहीं हटाया गया। एक आंकड़े के मुताबिक पिछले छह दशकों में मिग-21 से जुड़ी हुई 400 से अधिक दुर्घटनाएं हुई हैं, जिसमें 200 से अधिक पायलटों की जान गई है।
एक वक्त भारत की शान था मिग-21 लड़ाकू विमान
2021 में सबसे ज्यादा हादसों का शिकार बना मिग-21 बाइसन, जो पांच दुर्घटनाओं में शामिल था। इन हादसों में तीन पायलटों की जान गई। इस विमान को भारतीय सेना के खेमे में 1960 दशक में शामिल किया गया था। 1971 के युद्ध में भारतीय वायु सेना में तीन साल पहले ही शामिल हुए पहले सुपरसोनिक लड़ाकू विमान मिग-21 ने पूर्वी और पश्चिमी मोर्चों पर जमकर कहर बरपाया था। मिग-21 की ताकत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसने बांग्लादेश मुक्ति संग्राम के दौरान पाकिस्तानी वायु सेना के 13 लड़ाकू विमानों को मार गिराया था, जबकि उसे सिर्फ एक को खोना पड़ा था। इतना ही नहीं बालाकोट एयरस्ट्राइक के दौरान पाकिस्तान के आधुनिक F-16 लड़ाकू विमान को भी मिग-21 ने खदेड़ा था। उस वक्त उसको विंग कमांडर अभिनंदन ही उड़ा रहे थे।
2021 में हुए पांच हादसे
25 दिसंबर 2021- मिग-21 बाइसन राजस्थान में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। इस साल बाइसन से जुड़ी यह पांचवीं दुर्घटना थी। वायु सेना ने बताया है कि दुर्घटना में पायलट विंग कमांडर हर्षित सिन्हा की मौत हो गई है। वायुसेना के मुताबिक यह विमान शाम करीब 8 बजे के आसपास पश्चिमी सेक्टर में हादसे का शिकार हो गया।
25 अगस्त 2021- भारतीय वायुसेना का एक फाइटर विमान मिग-21 बाड़मेर में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। ये वही जगह है जहां पर अभी विमान हादसा हुआ। यह विमान हादसा पाकिस्तान सीमा से लगे इलाके में हुआ। विमान क्रैश होने के दौरान पायलट खुद को सुरक्षित बचाने में सफल रहा। भारतीय वायुसेना के मुताबिक उनका विमान ट्रेनिंग शॉर्टी पर था। सैन्य प्रवक्ता अमिताभ शर्मा ने बताया कि भारतीय वायुसेना का मिग-21 हादसे के बाद पायलट ने खुद को सुरक्षित तरीके से विमान से ‘इजेक्ट’ कर लिया।
20 मई 2021- पंजाब के मोगा में मिग-21 दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। पायलट अभिनव चौधरी ने गुरुवार को राजस्थान के सूरतगढ़ एयर बेस से पंजाब के जगरांव के पास पड़ते सिद्धवां खुर्द रेंज के लिए उड़ान भरी थी। इसके बाद शाम को प्रैक्टिस के लिए गए पायलट चौधरी ने सिद्धवां खुर्द रेंज से वापस सूरतगढ़ के लिए उड़ान भरी। मोगा के गांव लंगियाना खुर्द के पास आकर उन्हें लगा कि कुछ गड़बड़ है। उन्हें अंदेशा होने लगा कि शायद विमान दुर्घटनाग्रस्त हो जाएगा। इसके बाद पायलट चौधरी ने उड़ते विमान से छलांग लगा दी। कुछ ही देर बाद उनका विमान खेतों में जाकर गिरा और उसमें आग लग गई। हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने रेस्क्यू शुरू किया तो पायलट का कहीं कुछ पता नहीं चल रहा था। इसके बाद पुलिस ने अलग अलग टीमें बनाकर पायलट चौधरी की तलाश शुरू की। करीब चार घंटे बाद हादसास्थल से लगभग पांच सौ मीटर की दूरी पर पायलट चौधरी का शव मिला।
5 जनवरी, 2021- 2021 में पहली दुर्घटना 5 जनवरी को राजस्थान के सूरतगढ़ में हुई थी जिसमें मिग-21 बाइसन गिरा। हालांकि, पायलट सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहा।
बजट सत्र के दौरान राज्यसभा को बताया गया आंकड़ा
संसद के बजट सत्र में रक्षा मंत्रालय ने राज्यसभा में एक रिपोर्ट पेश की थी। ये रिपोर्ट डराने वाली है क्योंकि इसमें नुकसान की दर काफी ज्यादा है। इन हादसों में वायुसेना के 29, सेना के 12 और नौसेना के 4 शामिल है। हादसों में शहीद जवानों में 34 वायुसेना के, 7 सेना के और 1 नौसेना के हैं। इन हादसों में नागरिकों की मौत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि नए विमानों को सैन्य बलों को सौंपने की प्रक्रिया में देरी के कारण सेना को जर्जर चीता, चेतक और मिग-21जैसे विमानों को उड़ाना पड़ रहा है। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने बताया कि मौजूदा वित्त वर्ष में 13 जवान ऐसे हादसों में शहीद हुए हैं। 8 दिसंबर 2021 को हुए एक हेलिकॉप्टर क्रैश में 13 जवान शहीद हो गए थे।
1964 में भारतीय बेड़े में शामिल हुआ था मिग-21
साल 1964 में मिग-12 लड़ाकू विमान को पहले सुपरसोनिक फाइटर जेट के रूप में इंडियन एयरफोर्स में शामिल किया गया था। शुरुआत में ये जेट रूस में बने थे और फिर भारत ने इस विमान को असेम्बल करने का अधिकार और तकनीक भी हासिल कर ली थी। जिसके बाद हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) को 1967 से लाइसेंस के तहत मिग-21 लड़ाकू विमान का प्रोडक्शन शुरू कर दिया था। रूस ने तो 1985 में इस विमान का निर्माण बंद कर दिया, लेकिन भारत इसके अपग्रेडेड वैरिएंट का इस्तेमाल करता रहा है। पाकिस्तान के साथ हुए 1971 और 1999 के कारगिल युद्ध में भी मिग-21 ने अहम भूमिका निभाई थी। मिग-21 बाइसन लड़ाकू विमान मिग-21 का एक अपग्रेडेड वर्जन है। जिससे अगले 3 से 4 साल तक इसका उपयोग किया जा सकता है। इस वर्जन का इस्तेमाल केवल भारतीय वायुसेना ही करती है। बाकी दूसरे देश इसके अलग-अलग वैरियंट का प्रयोग करते हैं। सितंबर, 2018 तक वायु सेना के पास तकरीबन 120 मिग-21 विमान थे।
कोरिया में भूकंप : कोल माइंस में जमीन के 400 फीट नीचे हुआ हादसा, तिनके की तरह उड़े कॉलरीकर्मी..
हिंद स्वराष्ट्र कोरिया : कोरिया जिले में गुरुवार की आधी रात को भूकंप के कंपन से चरचा आरओ माइंस में एयर ब्लास्ट (धमाका) हुआ। इससे ड्यूटी कर रहे कॉलरी कर्मी तिनके की तरह इधर-उधर उड़ गए। हादसे में नाइट ड्यूटी में तैनात ओवरमैन, माइनिंग सरदार सहित 3 कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। तीनों को बिलासपुर के अपोलो हॉस्पिटल रेफर किया गया है। गौरतलब है कि 11 जुलाई को भी कोरिया जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। 18 दिन में कोरिया जिले में भूकंप की यह दूसरी घटना है। एसइसीएल बैकुंठपुर क्षेत्र के चरचा ईस्ट कोयला खदान में कर्मचारी नाइट ड्यूटी में तैनात थे। इसी बीच खदान के 101 नंबर पैनल में रात करीब 1 बजे अचानक भूकंप से कंपन हुआ और एयर ब्लास्ट होने से कर्मचारी तिनके की तरह इधर-उधर उड़ गए। ब्लास्टिंग वाली जगह जमीन से करीब 400 फीट नीचे थी।
जिससे माइनिंग सरदार इंद्रजीत पाल, ओवरमैन संजीव कुमार व कामगार नोहरदास गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल ओवरमैन व माइनिंग सरदार को हायर सेंटर बिलासपुर अपोलो रेफर किया गया है। वहीं दो कर्मचारी को जिला अस्पताल बैकुंठपुर में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि हादसे के समय एक साथ 10-12 कर्मचारी मौजूद थे। अन्य कर्मियों को सामान्य चोट आने के कारण क्षेत्रीय अस्पताल चरचा में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी कर दी गई है।
कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति से मांगी माफी, कहा – वो शब्द गलती से निकल गए थे…
हिंद स्वराष्ट्र नई दिल्ली : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी ने ‘राष्ट्रपत्नी’ शब्द को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से माफी मांगी है. उन्होंने शुक्रवार को राष्ट्रपति को एक पत्र लिखकर उनसे माफी मांगी. अपने पत्र में उन्होंने कहा कि वो शब्द मुझसे गलती से निकल गए थे. और अगर मैं ये कहूं कि मेरी जुबान फिसल गई थी तो गलत नहीं होगा. बता दें कि अधीर रंजन चौधरी के ‘राष्ट्रपत्नी’ वाले बयान को लेकर संसद में खूब बवाल मचा था. सत्ता पक्ष के नेता कांग्रेस नेता से मांग कर रहे थे कि वो राष्ट्रपति से अपने बयान को लेकर माफी मांगे.
राष्ट्रपति को लेकर अपने आपत्तिजनक बयान पर मचे विवाद को लेकर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कुछ दिन पहले ही एनडीटीवी टीवी से खास बातचीत की थी. उस दौरान उन्होंने कहा था कि सबसे पहले तो मैं यह कहना चाहूंगा कि बीजेपी राई को पहाड़ बना रही है. सदन के अंदर कामकाज ठप पड़ा हुआ है. महंगाई पर हम चर्चा की मांग कर रहे हैं. बेरोजगारी के मुद्दे पर सदन में आंदोलन कर रहे हैं. बाहर भी अग्निपथ को लेकर हम सदन में चर्चा चाहते हैं. ईडी, सीबीआई के दुरुपयोग को लेकर बात करना चाहते हैं. लगातार सदन में हम मांग कर रहे हैं, इसके लिए हमें लगा कि चलो एक बार राष्ट्रपति जी से मिलकर अपनी बात रखें. वह देश की सर्वोच्च और सदन की सर्वोच्च हैं, चाहे लोकसभा हो या राज्यसभा. उनके बुलाए पर ही हम यहां आते हैं. हम लोग विजय चौक से उनकी तरफ यानी राष्ट्रपति भवन की तरफ मार्च करने की कोशिश की, इस दौरान हमें हिरासत में ले लिया गया. जब हम आंदोलन कर रहे हैं तो उस वक्त किसी पत्रकार ने पूछा कि कहां जाना चाहते हैं तो हमने कहा कि हम राष्ट्रपति के पास जाना चाहते हैं, मेरे मुंह से ‘राष्ट्रपत्नी’ निकल गया. यह चूक हो गई. बांग्ला भारतीय आदमी हूं, हिंदी भाषी तो हूं नहीं, मुंह से निकल गया, हमारे इरादे इरादे में कोई खोट नहीं थी, वह देश के सर्वोच्च पद पर हैं, हम उनका सम्मान करते हैं. आज सदन में भी हमें अपनी बात रखने का मौका नहीं दिया गया था. सत्तारूढ़ पार्टी मेरे खिलाफ आरोप लगाती है और सदन को ठप कर देते हैं.
अधीर रंजन ने आगे कहा था कि आप ही बताएं हमारी पार्टी की नेता खुद महिला हैं, अगर हम महिलाओं की इज्जत नहीं कर सकते तो अपनी पार्टी अध्यक्ष की बात सुनकर हम कैसे चलते हैं.
वे आरोप लगाते हैं, ठीक है, लेकिन मुझे भी तो जवाब देने का अधिकार है. सदन में एकतरफा मेरे खिलाफ आरोप थोंपा गया. स्पीकर साहब से मैंने दर्खास्त की कि मुझे बोलने का मौका दिया जाए, जवाब देने का मौका दिया स्पीकर साहब ने, इजाजत भी दी थी बोलने की, लेकिन सत्ता पक्ष ने हमें बोलने का मौका नहीं दिया. जिन वित्तमंत्री का दर्शन नहीं मिल रहा था आज सदन में आकर मेरे ऊपर आरोप लगा रही हैं और एक मंत्री गोवा में क्या किया, उसका बदला लेने के लिए मेरे खिलाफ ये सब शुरू कर दिया है. उन्होंंने आगे कहा था कि मैं एक बार नहीं सौ बार कह चुका हूं कि एक चूक हो गई है, क्या करूं गलती इंसान से हो सकती है, मैं बंगाली हूं, हिंदी मेरी मातृभाषा नहीं है. अगर इसके बावजूद हमारे राष्ट्रपति को खराब लगता है तो मैं उनसे जाकर मिलूंगा. उनको समझा लूंगा, बात करूंगा, मैं कोशिश करूंगा.
जिला न्यायाधीश, सरगुजा कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक सरगुजा ने किया केंद्रीय जेल का निरीक्षण…
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : जिला एवं सत्र न्यायाधीश आर. बी. घोरे, कलेक्टर कुन्दन कुमार (भा.प्र.से.) एवं पुलिस अधीक्षक सरगुजा भावना गुप्ता (भा.पु.से.) के द्वारा आज केंद्रीय जेल अम्बिकापुर का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान जेल के विभिन्न बैरकों मे सुरक्षा व्यस्था के सम्बन्ध मे जेल अधिकारियो से जायजा लिया गया, इस दौरान बंदियों से उनकी समस्याएँ भी सुनी गई एवं समस्या के त्वरित निराकरण हेतु सम्बंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिये गए।
उद्योग शेड में बन्दियो द्वारा बनाये जा रहे विभिन्न स्टेशनरी सामानों को जिला कार्यालय में आपूर्ती हेतु प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान जेल अस्पताल का भी निरीक्षण किया गया कारागार अस्पताल के चिकित्सक को विभिन्न बिमारियो से ग्रसित बन्दियो को चिन्हित करते हुए इलाज के लिए अलग -अलग शिविर लगाने के निर्देश दिए गए।
जिला न्यायाधीश, सरगुजा जिला प्रशासन एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियो द्वारा जेल के सुरक्षा मापदंडो का आकलन किया गया एवं सी.सी.टी.वी की जांच की गई और प्रत्येक घटना पर सूक्ष्म नजर रखने एवं समय समय पर विधिवत जाँच करने हेतु दिशा निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा बंदियों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिए जाने हेतु जेल के वरिष्ठ अधिकारियो को निर्देशित किया गया, आपसी रंजिस दूर करने हेतु प्रयास करने दिशा निर्देश दिए गए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार लंगेह, अतिरिक्त्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, एसडीएम प्रदीप साहू, प्रभारी जेल अधीक्षक आरएस ठाकुर, थाना प्रभारी कोतवाली भारद्वाज सिंह सहित केंद्रीय जेल के अधिकारी मौजूद थे ।
कांतिप्रकाशपुर में कोरवाओं की जमीन पर हो रहे अवैध निर्माण पर प्रशासन ने जारी किया स्थगन आदेश…
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : हिंद स्वराष्ट्र की खबर का असर नायब तहसीलदार किशोर वर्मा ने कोरवा की जमीन पर हो रहे अवैध अतिक्रमण पर स्थगन आदेश जारी कर दिए हैं साथ ही साथ 170(ख)के तहत कार्यवाही के लिए उन्होंने अनुविभागीय दंडाधिकारी को पत्र भी प्रेषित कर दिया हैं। आपको बताते चले कि सरगुजा संभाग के बेहद ही संवेदनशील और त्वरित कार्यवाही करने वाले संभाग आयुक्त जी.आर. चुरेंद्र और सरगुजा कलेक्टर कुंदन कुमार ने खबर के प्रकाशन के बाद मामले को तत्काल संज्ञान में लेते हुए एसडीएम और तहसीलदार को मौके पर जाकर जायजा लेने और कोरवा की जमीन पर हो रहे अवैध अतिक्रमण को तत्काल खाली कराने का आदेश दिया था। सरगुजा आयुक्त और कलेक्टर सरगुजा के शख्त आदेश थे कि किसी भी आदिवासी के साथ कुछ गलत नहीं होना चाहिए। कलेक्टर के शख्त आदेश के बाद रविवार की सुबह नायब तहसीलदार दल बल के साथ कांतिप्रकाशपुर पहुंचे थे और वहां निर्माणाधीन 5 मकानों को तोड़ दिया गया था और बाकि अवैध रूप से बने मकान मालिकों को घर खाली करने के निर्देश दिए थे। बहरहाल इसके बाद कांतिप्रकाशपुर में काफी हंगामा मचा था जिसके बाद ग्रामवासी इकट्ठे होकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और मकान तोड़ने के मामले की जांच करने और सरपंच के खिलाफ कार्यवाही के लिए कलेक्टर के नाम आवेदन सौपा था। बहरहाल इस मामले से नायब तहसीलदार ने अपना पलड़ा झाड़ते हुए तोड़े गए मकानों को सरकारी जमीन पर बना हुआ बताया है। फिलहाल यह जांच का विषय हैं कि विष्णु अगरिया नामक व्यक्ति के मकान को इस बरसात के मौसम में तोड़ दिया गया हैं जबकि वे पिछले एक महीने से इसी मकान में रह रहे थे उनके पास रहने के लिए कोई जगह नही हैं अपना घर टूटने के बाद अब वह सपरिवार किराए के मकान में रहने को मजबूर हो गया हैं।




हिंद स्वराष्ट्र के खबर का असर : कोरवा की जमीन में हो रहे निर्माण कार्यों में लग रहा स्टे, 170 (ख) के तहत मामला होगा दर्ज…
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : कोरवा की जमीन पर हो रहे अवैध अतिक्रमण और निर्माण के बीच में नायब तहसीलदार किशोर वर्मा का बयान सामने आया हैं। उन्होंने अपने बयान में बताया की पहाड़ी कोरवा बालक राम आत्मज मंगल राम की जमीन में हुए अवैध निर्माण कार्यों में स्थगन लगाने का कार्य किया जा रहा हैं साथ ही 170(ख) का प्रकरण बन रहा हैं जिसे एसडीएम अम्बिकापुर को भेजा जा रहा हैं। कुछ दिन पहले नायब तहसीलदार पर ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि उनके द्वारा ग्रामीणों के घरों को बिना किसी प्रकार की जानकारी दिए तोड़ दिया गया था। जिनका घर थोड़ा गया था उसमे एक महिला का आरोप था कि उसके पीएम आवास वाले घर को थोड़ा गया हैं लेकिन इस मामले में अपना बचाव करते हुए नायब तहसीलदार ने कहा कि इस महिला द्वारा 3 जगहों पर कब्जा किया गया हैं और कही और के लिए आवास आबंटित किया गया था और महिला द्वारा सरकारी जमीन पर कब्जा कर अपने मकान का निर्माण कराया जा रहा था। लेकिन अगर भूलवश उनसे कोई गलती हुई होगी तो वे इसकी भरपाई कर देंगे।
वही दूसरी महिला सरोज मिंज का आरोप है कि उसका मकान बिंदु कोरवा की पट्टे की जमीन पर बन रही थी जिसे भी ढहा दिया गया इसपर नायब तहसीलदार ने बताया की जमीन पर कब्जा बिंदु कोरवा का ही था लेकिन वह जमीन सरकारी थी इसलिए उस घर को तोड़ा गया। नायब तहसीलदार का कहना है कि उन्हें अपने उच्चाधिकारियों से निर्माणाधीन मकानों को तोड़ने का आदेश मिला था जिसके बाद उनके द्वारा यह कार्रवाई की गई है।
अम्बिकापुर : यातायात पुलिस का चालान काटने के नाम पर पैसे मांगने का वीडियो वायरल…
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : शहर में आज यातायात पुलिस के कर्मचारियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वे एक ट्रक चालक से चालान के नाम पर पैसे मांगते नजर आ रहे हैं वहीं वीडियो बना रहे ट्रक चालक ने कहा कि उससे 2000 रूपये देने की बात कही गई थी इसपर एक यातायात सिपाही द्वारा उसे कहा जा रहा है कि वहां पर दो हजार में काम हो जाता यहां (कार्यालय में) पैंतीस सौ रूपये लगेंगे।