ताइवान ने शनिवार को कहा कि चीन का सैन्य अभ्यास हम पर हमले की तरह लग रहा है, क्योंकि चीन के कई युद्धपोतों और लड़ाकू विमानों ने ताइवान जलडमरूमध्य की मध्य रेखा को पार किया है। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने ट्वीट किया कि ताइवान के सशस्त्र बलों को सतर्क किया गया है कि द्वीप के आसपास हवाई और नौसैन्य गश्ती दलों को भेजा गया है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए जमीन से मार करने वाली मिसाइल प्रणालियों को तैयार रखा गया है। चीन ने इस सप्ताह की शुरुआत में अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा के बाद यह कहते हुए सैन्य अभ्यास शुरू कर दिए थे कि उनकी यात्रा ने ‘एक चीन नीति’ का उल्लंघन किया है।
गौरतलब है कि ताइवान पर चीन अपना दावा जताता है और उसने धमकी दी है कि जरूरत पड़ने पर वह बलपूर्वक इस द्वीप को अपने कब्जे में ले लेगा। ताइवान की ‘सेंट्रल न्यूज एजेंसी’ ने बताया कि सेना ने शुक्रवार रात तटीय किनमेन काउंटी क्षेत्र में चार ड्रोन उड़ते हुए देखे। ताइवान का मानना है कि ये चार ड्रोन चीन के थे और इन्हें किनमेन द्वीप समूह के आसपास समुद्री क्षेत्र में उड़ते हुए देखा गया। इसके जवाब में ताइवान की सेना ने हवा में गोलीबारी की। प्रतिक्रिया देने के लिए तैयार ताइवान
ताइवान की राष्ट्रपति त्साई इंग-वेन ने ट्वीट किया, ‘हमारी सरकार और सेना चीन के सैन्य अभ्यास पर करीबी नजर रख रही है और जरूरत के अनुसार प्रतिक्रिया देने के लिए तैयार है। मैं अंतरराष्ट्रीय समुदाय से लोकतांत्रिक ताइवान का समर्थन करने और क्षेत्रीय सुरक्षा की स्थिति में तनाव बढ़ने से रोकने की अपील करती हूं।’ किनमेन ताइवान के शासन वाला द्वीप समूह है। यह फुजियान प्रांत स्थित चीन के तटीय शहर शियामेन से महज 10 किलोमीटर पूर्व में स्थित है। चीन का सैन्य अभ्यास गुरुवार को शुरू हुआ था और इसके रविवार तक चलने की संभावना है।
वैश्विक चिंताओं पर भारी पड़ रहे आपसी मतभेद
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने शनिवार को कहा कि चीन को जलवायु संकट जैसे अहम वैश्विक मामलों पर वार्ता में अड़ंगा नहीं लगाना चाहिए। उनकी यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा के चलते चीन नाराज है और शुक्रवार को सैन्य मामलों व जलवायु सहयोग सहित महत्वपूर्ण मुद्दों पर अमेरिका के साथ संपर्क काट दिया। ब्लिंकन ने कहा, ‘हमें अपने दोनों देशों के बीच मतभेदों के कारण वैश्विक चिंता के मामलों पर सहयोग में अड़ंगा नहीं लगाना चाहिए।’
मिसाइल प्रोडक्शन की निगरानी करने वाले अधिकारी की मौत
इधर, चीन ने अमेरिका से डिफेंस पॉलिसी कोऑर्डिनेशन पर बातचीत रद्द करने का ऐलान किया है। साथ ही यूएस के साथ समुद्र में सैन्य सहयोग पर भी रोक लगा दी है। चीन के साथ जारी तनाव के बीच शनिवार को ताइवान के मिसाइल प्रॉडक्शन से जुड़े एक बड़े अधिकारी की अचानक मौत हो गई। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, इसकी वजह से ताइवान की सुरक्षा पर खतरा मंडराने लगा है। ओउ यांग ली सिंह ताइवान के मिसाइल उत्पादन की निगरानी करते थे। अधिकारियों ने कहा है कि 57 साल के ली सिंह की मौत दिल का दौरा पड़ने की वजह से हो गई।
ये मिलिट्री ड्रिल नही हमपर हमला है :– ताइवान
पति के टॉर्चर से परेशान पत्नी ने की आत्महत्या, वायरल वीडियो में बच्चियां वीडियो में कह रही, पापा ना मारो मम्मा नू
पापा ना मारो मम्मा नू (पापा मां को मत मारिए)। 32 साल की मंदीप कौर को बेरहमी से मार रहे उसके पति रनजोधबीर सिंह को उनकी बेटियां अपनी मां को मारने से रोकने की कोशिश कर रही है। लेकिन उन छोटे हाथों में इतनी ताकत कहां कि वह क्रूर इंसान को रोक पाए। बच्चियों की चीखें हवा में गूंजती रह गई और वह दरिंदा मंदीप को मारता रहा। वहशी रनजोधबीर मंदीप को लगभग हर रोज मारता था। आखिर कबतक वह इसे बर्दाश्त कर पाती। बार-बार की मारपीट से परेशान मंदीप ने आखिरकर जीवन को खत्म करने का बड़ा फैसला ले लिया। उसकी मौत ने भारत से लेकर अमेरिका तक को हिला दिया है। अब मंदीप को न्याय के लिए ऑनलाइन मुहिम चल रही है। लड़का पैदा नहीं किया, इसलिए भी पिटाई
बिजनौर की रहने वाली मंदीप 2018 से अमेरिका के न्यूयॉर्क में रह रही थी। 32 साल की मंदीप को लड़का पैदा नहीं करने के लिए उसका पति लगातार मारता रहता था। यही नहीं मंदीप को खूब सारा दहेज नहीं लाने के कारण भी रनजोधबीर सिंह उसे मारता रहता था।1 अगस्त का अंतिम वीडियो
मंदीप ने 1 अगस्त को अपने पिता को आखिरी वीडियो भेजा था। इस वीडियो में उन्होंने कहा कि अब वह इस मारपीट को नहीं झेल सकती है। उन्होंने कहा कि रोजाना मारपीट को बर्दाश्त करना मुश्किल हो गया है। आखिरकार दो बेटियों की मां ने अपनी जिंदगी खत्म करने का फैसला कर लिया। अपने आखिरी मैसेज में मंदीप ने लिखा था, ‘मेरा पति मुझे लगातार मारता है। उसके कई महिलाओं से संबंध हैं। मेरे पिता ने उसके खिलाफ भारत में केस दर्ज किया था लेकिन उसने मेरे सामने हाथ जोड़कर खुद को बचाने की गुहार लगाई और मैंने ऐसा ही किया। पहले मुझे लगा कि वह धीरे-धीरे बदल जाएगा लेकिन उसकी ज्यादतियां बढ़ती गईं। मैं अब इसे और ज्यादा नहीं झेल सकती। मैं खुद को मारने जा रही हूं। मुझे माफ कर देना पापा।’ बाप से मां को न मारने की गुहार
सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे एक वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि रनजोधबीर सिंह मंदीप को पीट रहा है और उनकी बेटियां पापा से मां को नहीं मारने की गुहार लगा रही हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में बेटियां पंजाबी में बोल रही हैं, पापा, ना मारो मम्मा नू’।
वीडियो के बाद गुस्सा
मंदीप के वीडिओ के बाद भारत से लेकर अमेरिका तक में लोगों में गुस्सा है। कौर मूवमेंट के नाम से इस वीडियो को लगातार शेयर किया जा रहा है। खास तौर पर सिखों के खिलाफ सेक्सुअल और घरेलू हिंसा के खिलाफ काम करने वाले एक संगठन ने ऑनलाइन मुहिम चलाते हुए जस्टिस फॉर मंदीप के नाम से अभियान छेड़ दिया है।
जनसम्पर्क अधिकारियों से अमर्यादित व्यवहार और गाली गलौज का मामला : कलेक्टर सरगुजा कुंदन कुमार के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित….
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : छत्तीसगढ़ जनसम्पर्क अधिकारी संघ द्वारा सरगुजा कलेक्टर कुंदन कुमार द्वारा दो जनसम्पर्क अधिकारियों से अमर्यादित व्यवहार, अपशब्दों के प्रयोग के मामले पर आज संघ की बैठक में निंदा प्रस्ताव पारित किया गया।
संघ ने यह भी मांग की है कि कलेक्टर सरगुजा अपने अमर्यादित व्यवहार के लिए तत्काल खेद व्यक्त करें। इस पूरे घटना के सम्बंध में संघ का प्रतिनिधिमण्डल जल्द ही मुख्यमंत्री से भी मिलेगा और उनसे संरक्षण की मांग करेगा । माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जनसम्पर्क विभाग के भारसाधक मंत्री भी हैं।
छत्तीसगढ़ जनसम्पर्क अधिकारी संघ की आज राजधानी रायपुर में हुई कार्यकारिणी की बैठक में कलेक्टर सरगुजा कुंदन कुमार द्वारा सहायक संचालक दर्शन सिंह सिदार एवं सहायक सूचना अधिकारी सुखसागर वारे के साथ किए गए अमर्यादित व्यवहार और धमकी के साथ सुखसागर वारे को अनाधिकृत रूप से अनुविभागीय दण्डाधिकारी कार्यालय सरगुजा में संलग्न करने का कड़ा विरोध किया गया है।
छत्तीसगढ़ जनसंपर्क अधिकारी संघ के अध्यक्ष श्री बालमुकुंद तंबोली ने कहा कि जनसम्पर्क का कार्य चौबीस घंटे का है । सभी अधिकारी-कर्मचारी सुबह से देर रात तक अपने काम में लगे रहते हैं। गर्मी, सर्दी, बरसात से लेकर होली, दीपावली, तीज, त्यौहार सभी अवकाश के दिनों में भी पूरी निष्ठा और कर्मठता से शासन के प्रचार-प्रसार का काम करते हैं।

जनसंपर्क अधिकारी राज्य सरकार की छवि निर्माण का काम करते हैं। उनसे यह कहना कि वे राज्य सरकार का प्रचार प्रसार न करे और केवल कलेक्टर का ही प्रचार प्रसार करें, यह क़तई उचित नही है । कलेक्टर सरगुजा का इस तरह का अशोभनीय और अमर्यादित व्यवहार कर्मठ अधिकारियों के मनोबल को गिराने वाला और उन्हें हतोत्साहित करने वाला है।
छत्तीसगढ़ जनसम्पर्क अधिकारी संघ ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी से विभाग के भारसाधक मंत्री होने के नाते संरक्षण प्रदान करते हुए मांग की है कि कलेक्टर सरगुजा के विरूद्ध उचित कार्रवाई की जाए और उन्हें अपने अमर्यादित व्यवहार के लिए खेद व्यक्त करने के निर्देश दिए जाएं।
बैठक में संघ के संरक्षक उमेश मिश्रा, प्रधान संयोजक संजीव तिवारी, महासचिव आलोक देव, संयोजक हर्षा पौराणिक, उपाध्यक्ष द्वय पवन गुप्ता, हीरा देवांगन, संगठन सचिव द्वय जितेन्द्र नागेश, इस्मत दानी, सचिव राजेश श्रीवास, कोषाध्यक्ष लक्ष्मीकांत कोसरिया, प्रचार सचिव घनश्याम केशरवानी, कार्यकारिणी सदस्य सौरभ शर्मा, सचिन शर्मा, नितिन शर्मा, कमलेश साहू, मनराखन मरकाम, आर. नटेश, शशिरत्न पाराशर, विवेक सरकार, डॉ. दानेश्वरी, सुश्री रीनू ठाकुर, ताराशंकर सिन्हा, भवानी सिंह ठाकुर, नितेश चक्रधारी, रविन्द्र चौधरी, सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
युवक की फावड़े से वारकर हत्या, आरोपी महिला फरार….
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर: शहर के नवागढ़ मोहल्ले में एक महिला ने दिनदहाड़े नंदगोपाल बरगाह (40) की फावड़ा से वार कर हत्या कर दी। घटना के बाद महिला किराए के घर को खाली छोड़कर भाग निकली। महिला के घर मृतक गया था जहां किसी बात को लेकर विवाद हुआ और महिला ने उसकी हत्या कर दी। फरार महिला की खोजबीन की जा रही है। सीसी कैमरों की मदद से यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि महिला किस ओर भागी है।
शुक्रवार दोपहर नवागढ़ मोहल्ले में युवक की हत्या की सूचना मिलते ही सीएसपी अखिलेश कौशिक ,थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मृतक का शव किराए के मकान के बाहर खून से लथपथ पड़ा हुआ था।मृतक की पहचान लुंड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम नागम पसेना निवासी नंदगोपाल बरगाह के रूप में की गई। जांच में पता चला कि मृतक शादीशुदा है। नवागढ़ वार्ड के दूसरे मोहल्ले में वह पत्नी और दो बच्चों के साथ किराए के मकान में रहता था। शहर में मेहनत मजदूरी कर वह जीवन यापन करता था। जिस महिला के घर के नजदीक उसकी लाश पड़ी थी, उसमें बगीचा थाना क्षेत्र की महिला रहती थी।वह भी किराए का ही मकान था। वह भी शहर में ही मजदूरी करती थी। उसके घर दूसरे लोगों का आना-जाना लगा रहता था। महिला के घर मृतक का भी अक्सर आना-जाना था। जब पुलिस ने महिला के किराए के मकान की छानबीन की तो वहां खून से सना एक फावड़ा मिला। इसी फावड़े से युवक की हत्या की गई थी। घटना को अंजाम देने के बाद महिला तेजी से भाग निकली थी। मकान मालिक के परिवार के महिला सदस्यों ने उसे मृतक को घसीटते और घर छोड़कर पैदल भागते भी देखा था इसलिए पुलिस फरार महिला को ही आरोपित मान रही है। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के घरों में लगे सीसी कैमरों की भी जांच की है उसमें महिला भागते हुए नजर आ रही है। उसको हिरासत में लेकर पुछताछ करने के बाद ही घटना की वजह स्पष्ट हो जाएगी। थाना प्रभारी निरीक्षक भारद्वाज सिंह ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर मकान मालिक की बहू घर से बाहर निकली तो देखा कि फरार महिला अपने किराए के कमरे से खून से लथपथ युवक को बाहर निकाल घसीट रही है। बहू ने तत्काल अपनी सास को जानकारी दी जब परिवार के सदस्य आरोपित से कारण जानना चाहे तो घर में बार-बार आने की बात कह वह युवक को छोड़कर भाग गई। घटना को अवैध संबन्ध से भी जोड़कर देखा जा रहा है।
संयुक्त सचिव ने प्रभारी प्राचार्य को हटाने तथा 17 शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के दिए निर्देश…
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : संयुक्त संचालक शिक्षा हेमंत उपाध्याय ने शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लखनपुर के प्रभारी प्राचार्य को हटा दिया है। उनके स्थान पर विद्यालय के वरिष्ठ व्याख्याता एसडी पांडेय को प्रभारी प्राचार्य की जबाबदारी दी गई है।हटाये गए प्रभारी प्राचार्य के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की भी अनुशंसा की गई है।
संयुक्त संचालक शिक्षा हेमंत उपाध्याय ने बताया कि गुरुवार को वे शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लखनपुर के निरीक्षण पर पहुंचे थे।उन्होंने बताया कि विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य आरके विश्वकर्मा, आकस्मिक निरीक्षण की सूचना होने पर दो घण्टे विलम्ब से विद्यालय पहुंचे। संयुक्त संचालक का आरोप है कि उनके साथ प्रभारी प्राचार्य द्वारा अभद्रतापूर्ण वाद-विवाद करते हुए यह कहा गया कि मैं बीमार हूं आपके डर से विद्यालय आया हूं, नही तो नहीं आता। अगर मुझे कुछ हुआ तो उसकी समस्त जिम्मेदारी आपकी होगी। जिस पर संयुक्त संचालक द्वारा पहले उन्हें समझाइश दी गई कि यदि आप बीमार थे तो इसकी सूचना आपको सक्षम अधिकारी को तथा विद्यालय में मोबाईल अथवा अन्य माध्यम से दी जानी चाहिए थी, और बीमारी की अवस्था में आपको अभी विद्यालय आने की आवश्यकता नहीं थी एवं आप स्वस्थ्य होने पर अपना मेडिकल प्रमाण पत्र प्रस्तुत कर सकते थे। आपकी अभी विलंब से उपस्थित होना आपके कार्य के प्रति लापरवाही को प्रदर्शित करती है। उन्होंने बताया कि आरके विश्वकर्मा को प्रभारी प्राचार्य के पद से हटाकर विद्यालय में पदस्थ वरिष्ठ व्याख्याता एसडी पाण्डेय को प्राचार्य का प्रभार दिया गया। संयुक्त संचालक ने बताया कि आरके विश्वकर्मा प्रभारी प्राचार्य के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही का प्रस्ताव लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर को प्रेषित किया गया है।संयुक्त संचालक शिक्षा हेमंत उपाध्याय द्वारा गुरुवार को शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लखनपुर, शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लखनपुर, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय लखनपुर, हाई स्कूल अंधला. शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अंधला तथा शुक्रवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिलफिली एवं प्राथमिक शाला अजबनगर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान व्याप्त कमियों को दूर करने निर्देशित किया गया।
250 छात्राएं और 14 शिक्षक पहुंचे विलंब से
संयुक्त संचालक शिक्षा हेमंत उपाध्याय ने बताया कि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्या लखनपुर के प्रार्थना में सम्मलित हुए। प्रार्थना शासन के निर्देशानुसार होना नहीं पाया गया तथा प्रार्थना में छात्रों एवं शिक्षकों की उपस्थिति अत्यंत कम थी। विलंब से आने वाले लगभग 250 छात्राओं से संयुक्त संचालक ने चर्चा की एवं उन्हें निर्धारित समय पर विद्यालय आने हेतु प्रेरित किया। विद्यालय हेतु निर्धारित विद्यालयीन समय में 14 शिक्षक , कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए तथा विद्यालय में अनुशासन का अभाव पाया गया। विद्यालय में कक्षा नवमीं के छात्राओं द्वारा बताया गया कि उन्हें आज तक निश्शुल्क पाठ्य पुस्तक प्राप्त नहीं हुआ है। इस संबंध में प्राचार्य द्वारा बताया गया कि उन्होंने मांग पत्र वरिष्ठ अधिकारियों को भेज दिया है। संयुक्त संचालक द्वारा शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लखनपुर में रखी गई अतिरिक्त पाठ्य पुस्तकों का विद्यालय के प्राचार्य काशीनाथ साहू, पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक स्वर्ण टोप्पो की मदद से तत्काल पाठ्य पुस्तक वितरण कराया गया जिससे छात्राओं में हर्ष व्याप्त था।
ये शिक्षक-शिक्षिकाएं अनुपस्थित
संयुक्त संचालक शिक्षा हेमंत उपाध्याय ने बताया कि निरीक्षण के दौरान शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लखनपुर के प्रभारी प्राचार्य आरके विश्वकर्मा, एसडी पाण्डेय, रश्मि गुप्ता एवं आरआर सिंह व्याख्याता, रंजना श्रीवास्तव, नीलम खेस श्रीमती सविता वर्मा, वंदना सिन्हा व्याख्याता (एलबी), आदित्य कुमार सहायक शिक्षक (विज्ञान प्रयोगशाला), परमान राजवाड़े एवं राधिका चौहान जनभागीदारी शिक्षक एसएन महंत एवं दीपक कुमार यादव सहायक ग्रेड- 03 एवं सिकन्दर केरकेट्टा भृत्य निर्धारित विद्यालयीन समय में अनुपस्थित पाए गए। जिस कारण उन्हे कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है।
छत्तीसगढ़ में ईडी की छापेमारी, सराफा और कपड़ा व्यापारियों के घर ऑफिस में छापे…
हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : राजधानी में ईडी के ताबड़तोड़ छापेमारी चल रही है। कपड़े और ज्वेलरी में नामी ग्रुप के ठिकानों पर सुबह से जांच शुरू। इस टीम में रायपुर के अलावा नागपुर के भी अफसर शामिल हैं। इस ग्रुप के भिलाई, दुर्ग, नांदगांव समेत कई शहरों में कपड़े और जेवरात का कारोबार है।
साथ ही इनका रोजाना बड़ा ट्रांजेक्शन है। पिछले साल इस समूह पर आयकर ने छापेमारी की थी। इनके शंकर नगर, सिविल लाइंस के घर और शोरूम में सशस्त्र जवानों की सुरक्षा के साथ कार्रवाई चल रही है।
दुर्ग में खंडेलवाल कॉलोनी में सीए सुनील जैन, श्री शिवम् स्टोर, जीवन प्लाज़ा में सीए राजेंद्र कोठारी के कार्यालय, सराफा लाइन स्थित सहेली ज्वेलर्स, नवकार ज्वेलर्स, प्रकाश सांखला और मदन जैन के भोइ पारा स्थित ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई जारी हैं।
साथ ही रायपुर पंडरी स्थित नाकोड़ा टेक्सटाइल व अन्य ठिकानों पर अधिकारी पहुंचे हैं। सुमित ज्वेलर्स, सदर बाजार हलवाई लाइन स्थित पगारिया ज्वेलर्स के अलावा शैलेन्द्र नगर स्थित निवास पर भी ईडी की टीम पहुंची।
8 सालों में ईडी ने दर्ज किए हैं साढ़े पांच हजार प्रकरण
प्रदेश में लगातार हो रही ईडी के छापेमारी पर प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा, कि मोदी सरकार के आने के बाद 8 सालों में ईडी ने सड़े पांच हजार प्रकरण दर्ज किए हैं। विपक्ष के नेता की आवाज दबाने के लिए और उनको परेशान करने के लिए यह कार्यवाही की जा रही है।
असम के मुख्यमंत्री जब कांग्रेस में थे तब उन पर 50 से ज्यादा प्रकरण दर्ज थे । जब उन्होंने भाजपा में प्रवेश किया तभी ईडी ने सारे प्रकरण बंद कर दिए। ईडी और केंद्र सरकार का दोहरा चरित्र जो विपक्ष को दबाकर अपने दल में शामिल करने का काम कर रही है उसे जनता देख रही है।
हैवान पिता ने 13 साल की बेटी का किया रेप, बच्ची ने अस्पताल में बच्चे को दिया जन्म..
हिंद स्वराष्ट्र : एक औद्योगिक इकाई में वेल्डर के रूप में काम करने वाले 41 वर्षीय एक शख्स को अपनी 13 वर्षीय बेटी से बलात्कार करने और उसे गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी. वह व्यक्ति और उसकी पत्नी आठ साल पहले अलग हो गए थे और उनके बच्चे – एक लड़का और एक लड़की – वेल्लोर के अदुक्कंबरई में उसके और उसके माता-पिता के साथ रह रहे थे.यह शर्मनाक मामला तमिलनाडु के वेल्लोर का है. पुलिस ने कहा कि, आठवीं कक्षा की 13 वर्षीय छात्रा को सरकारी वेल्लोर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने एक बच्चे को जन्म दिया. जब अस्पताल के अधिकारियों ने लड़की से पूछताछ की तो उसने बताया कि नवंबर 2021 से उसके पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया था. अस्पताल के अधिकारियों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया जिसने उस व्यक्ति को हिरासत में ले लिया और पूछताछ करने पर उसना अपराध स्वीकार कर लिया. आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार) और यौन शोषण से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की धारा 5 (यौन उत्पीड़न) के तहत मामला दर्ज किया गया है. पिता को बुधवार को गिरफ्तार कर पोक्सो कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
सरगुजा संभाग आयुक्त जी.आर. चुरेंद्र मंत्रालय अटैच,संजय कुमार अलंग संभालेंगे सरगुजा संभाग…
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने गुरुवार को सरगुजा संभाग आयुक्त आईएएस गोविन्दराम चुरेन्द्र को मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर पदस्थ किया है वही बिलासपुर संभागायुक्त आईएएस संजय कुमार अलंग को सरगुजा संभागायुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया हैं. मिली जानकारी के अनुसार जी.आर. चुरेंद्र से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल काफी नाराज थे और ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि विपक्षी पार्टी के साथ मिलकर जीआर चुरेंद्र चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं जिसको मद्देनजर रखते हुए आज उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही करते हुए राज्य सरकार ने उनको मंत्रालय बुला लिया है।
अम्बिकापुर में आए भूकंप के झटके…
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : सरगुजा संभाग के दो जिलों सरगुजा और सूरजपुर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। दोपहर 12 बजे जैसे ही भूकंप के झटके महसूस किए गए लोग अपने घरों और दुकानों के बाहर निकल आए। भूकंप की तीव्रता 4.7 बताई जा रही हैं। अभी तक इस भूकंप से किसी प्रकार के जान माल के हानि की सूचना नहीं मिल पाई हैं।
केन्द्रीय जेल में 331 बंदियों का किया गया नेत्र परीक्षण
मोतियाबिंद से ग्रसित 26 बंदियों का होगा ऑपरेशन
अम्बिकापुर हिंद स्वराष्ट्र समाचारपत्र मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं संयुक्त संचालक एवं चिकित्सा अधीक्षक, राजमाता श्रीमती देवेन्द्र कुमारी सिंह देव शासकीय महाविद्यालय अम्बिकापुर, जिला सरगुजा छ०ग० को दिये गये निर्देश के पालन में 3 अगस्त 2022 को डॉ० संतोष एक्का, सह प्राध्यापक (नेत्र रोग विभाग) डॉ. ओम श्रीवास्तव (सीनियर रेसी नेत्र रोग विभाग) एवं उनके सहयोगी श्री आर.के. घृतकर, एवं श्री राकेश दूबे, नेत्र सहायक अधिकारी द्वारा जेल में परिरुद्ध बंदियों के नेत्रों की जांच एवं परीक्षण हेतु नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। उक्त निर्देश के अनुक्रम में जेल में निरूद्ध 287 पुरुष और 44 महिला बंदियों के नेत्र जांच एवं परीक्षण किया गया। जिसमें से 23 पुरूष और 03 महिला बंदियों को कटरेक्ट के सर्जिरी हेतु जिला चिकित्सालय अम्बिकापुर में रेफर किया गया है एवं 82 पुरुष 10 महिला कुल 102 बंदियो को रिफरेक्शन जांब हेतु जिला चिकित्सालय अम्बिकापुर रेफर किया गया। जेल में आयोजित नेत्र शिविर का कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी अम्बिकापुर, द्वारा निरीक्षण किया गया एवं नेत्र जांच एवं परीक्षण हेतु उपस्थित संबंधित नेत्र चिकित्सकां को जिला चिकित्सालय अम्बिकापुर में रेफर किये गये बंदियों का यथासमय समुचित उपचार कराने हेतु निर्देश दिये गये।

इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर एवं प्रभारी जेल अधीक्षक रामसिंह ठाकुर, जेल चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रगति सोनी, उप जेल अधीक्षक आर. आर. मातलाम, अष्टकोण अधिकारी एम.जी गोस्वामी, सहायक जेल अधीक्षक एवं प्रभारी महिला प्रकोष्ठ ममता पटेल सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
विश्व आदिवासी दिवस में अधिक से अधिक हितग्राहियों को किया जाएगा योजनाओं से लाभान्वित
अम्बिकापुर हिंद स्वराष्ट्र समाचारपत्र कलेक्टर कुन्दन कुमार ने आगामी 9 अगस्त को आयोजित होने वाले विश्व आदिवासी दिवस की तैयारी हेतु बुधवार को अधिकारियों की बैठक लेकर जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने राज्य शासन की मंशानुसार विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति सहित आदिवासी समुदाय के अधिक से अधिक हितग्राहियों को योजनाआें से लाभान्वित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ऑनलाइन माध्यम से जिले में आयोजित कार्यक्रम से जुड़ेंगे और हितग्राहियों से संवाद करेंगे। उन्होंने आयोजन की तैयारी हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों का जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्हने कहा कि आयोजन मे विशेष पिछड़ी जनजाति एवं अन्य जनजाति समुदाय के लोगो को वनाधिकार पत्र, शिशुवती माताओं को जननी सुरक्षा किट, कृषि बीज किट, स्प्रेयर पम्प,दिव्यांगो को सहायक उपकरण, पात्र लोगों को दिव्यंगता प्रमाण पत्र ,टार्च, मेधावी और प्रतियोगी परीक्षा में सफल युवाओ का सम्मान तथा स्कूली बच्चो को निःशुल्क गणवेश व किताबें संबंधित विभाग के द्वारा प्रदाय किया जाएगा।
चयन का आधार केवल मेरिट होगा- कलेक्टर ने इस दौरान विशेष पिछड़ी जनजाति के युवाओं के लिए तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के पदों पर भर्ती हेतु चलाए जा रहे अभियान की समीक्षा करते हुए कहा कि चयन का आधार केवल मेरिट होगा। बहुत ही सावधानी व पारदर्शिता के साथ आवेदनों का संवीक्षा करें। संवीक्षा के लिए 4-5 अलग अलग समिति बनाएं। किसी प्रकार की विवाद की स्थिति न बने
बैठक में जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार लंगेह, अपर कलेक्टर एएल ध्रुव, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास जे आर नागवंशी सहित जनपद सीईओ एवं अन्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
ग्राम पंचायत चंदौरा का सार्वजनिक शौचालय चढ़ा भ्रष्टाचार की भेंट
प्रतापपुर हिंद स्वराष्ट्र समाचारपत्र विशेष संवाददाता
सुरजपुर जिले के जनपद पंचायत प्रतापपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत चंदौरा में बना सार्वजनिक शौचालय का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल रहा है। लाखों रुपए कि लागत से बना यह शौचालय बिलकुल भी उपयोग के लायक नहीं दिख रहा। शौचालय का टॉयलेट और नहानी घर दोनों ही सफाई के अभाव में कचराखाना बने हुए हैं। तथा जब से यह बना है तब से बंद पड़ा है। बता दें कि शौचालय को आबादी से काफी दूर बनाया गया है जो बस्ती के भीतर जाने वाली कच्ची सड़क पर स्थित है। यदि भविष्य में इस शौचालय को उपयोग के लायक बना भी दिया जाए तो पंचायत को इससे कोई आमदनी होगी यह कहना मुश्किल है। एक ग्रामीण ने कहा कि यदि शौचालय को चंदौरा हाइवे रोड (बनारस रोड) के किनारे बन रहे धान संग्रहण केंद्र के पास बनाया जाता तो इससे पंचायत को काफी लाभ मिलता क्योंकि इस रोड पर दिन रात गुजरने वाले सैकड़ों वाहन सवार इसका उपयोग करते और उपयोग करने के एवज में एक निर्धारित राशि का भुगतान करते जिससे पंचायत की आमदनी बढ़ती। साथ ही पूरे देश में चलाए जा रहे स्वक्षता अभियान को भी बल मिलता। पर फिलहाल तो यहां बना शौचालय केवल बाहर से ही शौचालय नजर आता है मगर भीतर देखने पर इसमें शौचालय जैसी कोई बात नजर नहीं आती। शौचालय में लगी सीट भी उपयोग के लायक नहीं है। तथा शौचालय के भीतर पानी की भी व्यवस्था नहीं है क्योंकि पानी की सप्लाई के लिए अभी तक शौचालय के ऊपर टंकी नहीं लगाई गई है जबकि शौचालय के बगल में ही बोरवेल खनन का कार्य भी कराया गया है। अब यदि इस सार्वजनिक शौचालय से हटकर चंदौरा के ग्रामीणों के घरों में बने शौचालयों कि बात करें तो उनमें से कुछ शौचालय तो उपयोग के लायक हैं पर कुछ शौचालयों का ग्रामीण उपयोग नहीं करते क्योंकि उनमें से किसी का दरवाजा टूटा हुआ है तो किसी की सीट उखड़ी हुई है। इधर चंदौरा पारा के एक ग्रामीण निरंजन जायसवाल ने बताया कि उसने पंचायत के कहने पर शौचालय योजना के तहत स्वयं की राशि से अपने घर में शौचालय का निर्माण कराया था पर अब बार बार मांगने के बाद भी उसे पंचायत के जिम्मेदार पदों पर बैठे लोगों द्वारा शौचालय निर्माण के लिए निर्धारित बारह हजार रुपए नहीं दिए जा रहे हैं। ग्रामीणों के द्वारा चंदौरा पंचायत में शौचालयों के निर्माण कार्य में जमकर गड़बड़ी करने की बाते बताई जा रही है। वहीं सेमई पारा के कुछ ग्रामीणों ने बताया कि उनके घरों में अभी तक पंचायत द्वारा शौचालय निर्माण नहीं कराया गया है।

पंचायत की राशि किसी की निजी संपत्ति नहीं
कुछ ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर कहा कि वे भी सरकार को किसी न किसी रूप में टैक्स देते हैं और सरकार द्वारा उसी टैक्स कि राशि को विकास कार्यों के लिए पंचायतों के खातों में भेजा जाता है। मगर बड़े ही अफसोस का विषय है कि सरपंच और सचिव उस राशि को अपनी निजी संपत्ति मानकर मनमाने तरीके से बंदरबांट करने में लग जाते हैं जिसके कारण गांव का विकास धरातल पर न होकर केवल कागजों में ही सिमटकर रह जाता है।
सार्वजनिक शौचालय बनाने से पूर्व सर्वे क्यों नहीं
कुछ ग्रामीणों का कहना था कि इस सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराने से पूर्व गांव के लोगों के बीच जाकर सर्वे कर यह पता कर लेना चाहिए था कि गांव के लोग इस सार्वजनिक शौचालय का उपयोग करेंगे या नहीं किंतु ऐसा न करते हुए सरकारी राशि का दुरुपयोग कर बिना काम का शौचालय बना दिया गया।
सड़क दुर्घटनाओं पर नही लग रही लगाम : ट्रक की टक्कर में पिता–पुत्र की मौत..
हिंद स्वराष्ट्र बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद में हुए सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई है। युवक बाइक से अपने बेटे को लेकर स्कूल से वापस लौट रहा था। उसी दौरान सामने से आ रही ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई है। हादसा बालोद थाना क्षेत्र में हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार मालीघोरी निवासी लोकेश तिवारी(41) अपने बेटे लक्ष्य तिवारी(03) को बालोद के किंडर गार्डन स्कूल से लेकर मंगलवार दोपहर को वापस लौट रहा था। वो अभी जुझारा नाला के पास पहुंचा था, तभी सामने से तेज रफ्तार ट्रक आई और लोकेश की बाइक को टक्कर मार दिया। इससे लोकेश और उसका बेटा लक्ष्य वहीं गिर गए थे। दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। घटना के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से गाड़ी छोड़कर फरार हो गया है। वहीं आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए थे। इसके बाद पुलिस को और लोकेश के परिजनों को इस बात की सूचना दी गई थी। खबर मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और जोर-जोर से रोने लगे। परिजनों ने बताया कि हमने मना किया था कि बच्चे को स्कूल लेने मत जाओ। वह स्कूल के बस से आ जाएगा। फिर भी लोकेश नहीं माना और बच्चे को स्कूल लेने चला गया था। अब ये हादसा हो गया है। पुलिस ने आरोपी ट्रक ड्रावर की तलाश शुरू कर दी है।
सब इंजीनियर का वेतन रुका, एस.डी.ओ. व ई.ई. को नोटिस…
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : जल जीवन मिशन के तहत स्कूलां में रनिंग वाटर की उपलब्धता का सत्यापन किये बगैर ही ठेकेदार को राशि भुगतान करने पर सरगुजा कलेक्टर कुंदन कुमार ने पी.एच.ई. के सब इंजीनियर का वेतन रोकने तथा कार्यपालन अभियन्ता व एस.डी.ओ. को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश देने के साथ ही तीन दिन में जवाब नहीं देने पर गंभीर अनुशासनात्मक कार्यवाही की चेतावनी भी दिए।
कलेक्टर ने स्कूलों में रनिंग वाटर की समीक्षा करते हुए कहा कि अब तक 7 जनपद के 1958 स्कूलों में जल जीवन मिशन के तहत शुरू हुए रनिंग वाटर का कार्य 931 स्कूल में पूरा हुआ है। सभी स्कूलों में रनिंग वाटर, वॉश बेसिन व हैंडवाश या साबुन की व्यवस्था हो। उन्होंने सर्व शिक्षा अभियान के जिला समन्वयक को नोडल अधिकारी बनाते हुए स्कूल में नल जल के माध्यम स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने मॉनिटरिंग करने तथा बीईओ व बीआरसी को स्कूल में रनिंग वाटर की उपलब्धता है कि नहीं इसका सत्यापन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बिना फ़ोटो सहित सत्यापन के जल जीवन मिशन की राशि का भुगतान न हो। उन्होंने कहा कि आने वाले ग्रीष्म ऋतु तक सभी स्कूलों में रनिंग वाटर के लिए नल लगा हो और पानी आना चाहिए। जिन स्कूलों के नल खराब ही गए है पी.एच.ई. विभाग उन्हें सुधारें।
सेवनिवृत पुलिस अधिकारियो/ कर्मचारियों को सम्मान समारोह आयोजित कर दी गई विदाई..
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : गत दिवस सरगुजा पुलिस मे पदस्थ निरीक्षक आर. के. केशरवानी और पुलिस अधीक्षक कार्यालय मे पदस्थ प्रधान आरक्षक सिरील तिर्की के सेवानिवृत होने पर पुलिस अधीक्षक सरगुजा भावना गुप्ता के निर्देशन मे सम्मान समारोह आयोजित कर अधिकारियों/कर्मचारियो को विदाई दी गई।
सम्मान समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक सरगुजा ने अपने उदबोधन मे कहा कि सेवानिवृत पुलिस अधिकारी कर्मचारीयों ने पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया है, उसके लिए आप दोनों प्रसंशा के पात्र है। सेवनिवृत अधिकारी/ कर्मचारियों से उनके कार्यकाल के अनुभव को साझा किया गया एवं सेवनिवृति के पश्चात की योजनाओं के संबंध मे भी जानकारी ली गई।
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और सेवनिवृति के पश्चात भी पुलिस विभाग के उच्च अनुशासन से स्वच्छ समाज के निर्माण मे सहयोग करने की अपील की गई साथ ही कार्यालयीन स्टाप को जल्द सभी कार्यवाही पूर्ण कर सभी देयताय पूर्ण करने एवं पेंसन की प्रक्रिया जल्द पूर्ण करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
विदाई सम्मान समारोह के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक अखिलेश कौशिक,स्टेनो फबियानुस तिर्की, रक्षित निरीक्षक जयराम चरमाको, रीडर अजीत मिश्रा, समस्त कार्यालयीन स्टाप एवं सेवनिवृत पुलिस अधिकारी/ कर्मचारी के परिवारो के सदस्य आयोजन मे शामिल रहे।
तीन विधायकों ने सरगुजा संभाग को की सूखा घोषित करने की मांग, सीएम ने दिए ये निर्देश…
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : सरगुजा में बारिश नहीं होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है. अब तक 30 प्रतिशत भी धान की बुवाई और रोपाई का काम नहीं हो सका है. सावन का आधा महीना बीतने को है मगर मौसम की बेरुखी बरकरार है. ऐसे में धान की खेती करनेवाले किसान उदास हैं. कमोबेश समान स्थिति सूरजपुर जिले की भी है. सूरजपुर में भी बारिश नहीं होने से धान की खेती की समस्या पैदा हो गई है. कुछ किसान किसी तरह धान की रोपाई कर ले रहे हैं तो तेज धूप के कारण पत्तियां पीली पड़ जा रही हैं. सरगुजा जिले के लुण्ड्रा तहसील में अब तक सबसे कम 21 फीसद वर्षा ही दर्ज हुई है. सबसे ज्यादा बारिश लखनपुर तहसील में 87 फीसद हुई है. अन्य तहसील में 35 फीसद से 55 फीसद तक वर्षा का आंकड़ा दर्ज किया गया है. बारिश का आंकड़ा बीते साल की तुलना में औसत से काफी कम है. इतनी बारिश में धान की खेती नहीं हो सकती. इस साल अगस्त महीने तक पर्याप्त वर्षा नहीं होने से किसानों की मुसीबत बढ़ जाएगी. प्रशासन ने सरगुजा संभाग के सभी जिलों में सूखे की स्थिति को देखते हुए रोजगार मूलक योजना पर काम शुरू कर दिया है. शासन की ओर से भी अल्प वृष्टि का आंकड़ा मंगाया जा रहा है.
सरगुजा संभाग को सूखा घोषित करने की मांग
लुण्ड्रा विधानसभा क्षेत्र से विधायक और सीजीएमएससी के अध्यक्ष डॉ प्रीतम राम ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिखकर सरगुजा संभाग को सूखा घोषित कर किसानों की फसल का मुआवजा देने और गांव में रोजगार मूलक काम शुरू कराने की मांग की है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम लिखे पत्र में उन्होंने कहा है कि छत्तीसगढ़ में हो रही खंड वृष्टि से सरगुजा जिला प्रभावित है. उत्तर छत्तीसगढ़ में न के बराबर वर्षा हुई है. वास्तविक रूप से जरूरत भर बारिश नहीं हुई है. बारिश नहीं होने से किसानों में हताशा और निराशा है. किसान कर्ज लेकर खेती किसानी का काम शुरू करना चाहते थे लेकिन आज तक वर्षा नहीं होने से भीषण सूखे की स्थिति बन गई है. महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना का काम भी संचालित नहीं है. इसलिए सरगुजा संभाग को सूखाग्रस्त घोषित कर तत्काल किसानों को मुआवजा देने और रोजगार मूलक राहत काम शुरू करने की मांग की जाती है. मौसम वैज्ञानिक एएम भट्ट ने बताया कि पिछले साल के मुकाबले अब तक सरगुजा संभाग में 55 प्रतिशत कम वर्षा हुई है.
उन्होंने आगे बताया कि अभी वर्षा का कोई सिस्टम उत्तरी छत्तीसगढ़ में नहीं बन रहा है बल्कि दक्षिणी छत्तीसगढ़ की तरफ सिस्टम ज्यादा प्रभावी रहा है. शुरआत में उत्तरी छत्तीसगढ़ में प्रभावी हुआ था लेकिन मेघालय, शिलांग की तरफ चला गया. इसके बाद बना सिस्टम दक्षिण छत्तीसगढ़ में ही सक्रिय रहा. वर्षा होने के लिए आवश्यक होता है कि मानसून द्रोणिका हमारे आसपास से गुजरे. कोई चक्रवाती परिसंचरण बंगाल की खाड़ी से अपनी तरफ आए, अवदाब केंद्र बने लेकिन इस बार उत्तरी छत्तीसगढ़ की तरफ ऐसा नहीं है.
सीएम ने अल्प वर्षा पर आंकलन का दिया निर्देश
सरगुजा संभाग में अब तक पर्याप्त वर्षा नहीं होने पर तीन विधायकों ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है और सरगुजा संभाग को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग की है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरगुजा संभाग में अल्प वर्षा की स्थिति को देखते हुए आंकलन के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री के निर्देश पर मुख्य सचिव कलेक्टर्स से चर्चा करेंगे. बता दें कि रामानुजगंज विधायक बृहस्पति सिंह, कुसमी विधायक चिंतामणि महाराज और लुंड्रा विधायक प्रीतम राम ने मुख्यमंत्री से सरगुजा संभाग को सूखाग्रस्त क्षेत्र घोषित करने की मांग की है.
बहत्तर वर्षीय वृद्ध पेंशन योजना के लाभ से वंचित
प्रतापपुर हिंद स्वराष्ट्र समाचार पत्र विशेष संवाददाता
जनपद पंचायत प्रतापपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत चंदौरा के एक वृद्ध सोधन मरावी पिता शिवधारी जिसकी उम्र उसके आधार कार्ड के अनुसार 72 वर्ष हो चुकी है। फिर भी यह वृद्ध अभी तक मुख्यमंत्री पेंशन योजना के लाभ से वंचित है। वृद्ध ने बताया वह पेंशन शुरू कराने को लेकर कई बार गांव के सचिव से गुहार लगा चुका है पर सचिव द्वारा सिवाय आश्वासन के आज तक कुछ नहीं दिया गया। वृद्ध ने बताया कि उसकी पत्नी की मृत्यु हो चुकी है तथा वह मवेशियों को चराने का कार्य करता है, बीपीएल कार्ड भी है जिससे प्रति माह 10 किलो चावल तो मिल रहा है पर साथ ही पेंशन भी मिलती तो तो उसे रोजमर्रा के जरुरी सामान खरीदने में भी कुछ मदद मिल जाती। बड़ा ही अफसोस का विषय है कि एक तरफ तो प्रशासनिक स्तर पर मुख्यमंत्री पेंशन योजना में कोई कोताही न बरतने के लगातार निर्देश दिए जाते हैं पर पंचायत के जिम्मेदार पदों पर बैठे लोगों के कानों में जूं तक नहीं रेंगती। हैरत कि बात तो यह है कि वृद्ध का 2011 कि सर्वेक्षण सूची में नाम होने के बावजूद भी सचिव की लापरवाही से उसे पेंशन का लाभ नहीं मिल रहा।
2011 कि सर्वे सूची के आधार पर बनती है पेंशन
सामाजिक सहायता कार्यक्रम अंतर्गत प्रारंभ की गई इस योजना में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सामाजिक, आर्थिक एवं जाति जनगणना 2011 की सर्वे सूची के आधार पर सूचीबद्ध किए गए वरिष्ठ नागरिकों को लक्षित कर लाभ देने के निर्देश दिए गए हैं। इस योजना में 60 वर्ष या उससे अधिक के वृद्धजनों को पेंशन का पात्र माना गया है। जिसमें प्रति माह 350 रुपए पेंशन देने का प्रावधान रखा गया है। तथा यह योजना वर्तमान में संचालित राष्ट्रीय व राज्य की पेंशन योजनाओं के अतिरिक्त है।
फिल्म ‘पुष्पा’ की तर्ज पर एंबुलेंस से सागौन तस्करी:पशु चिकित्सा विभाग के डिप्टी डायरेक्टर खुद ड्राइव कर ले जा रहे थे लकड़ियां..
पिछले दिनों साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की एक मूवी आई थी ‘पुष्पा’। इसमें हीरो लाल चंदन की तस्करी एंबुलेंस के जरिए करता दिखाई देता है। अब बात छत्तीसगढ़ के बीजापुर में भोपालपट्नम की। यह इलाका सागौन तस्करों का स्वर्ग माना जाता है। यहां दोनों बात इसलिए कि वन विभाग की टीम ने पशु चिकित्सा विभाग के डिप्टी डायरेक्टर लल्लन सिंह को सागौन की तस्करी करते पकड़ा है। खास बात यह है कि उस फिल्मी स्टाइल में डिप्टी डायरेक्टर साहब एंबुलेंस खुद ड्राइव करते हुए सागौन की चिरान ले जा रहे थे। मामला सामने आने के बाद लल्लन सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, वन विभाग के सूचना मिली कि एंबुलेंस के जरिए सागौन की तस्करी की जा रही है। इस पर टीम ने भोपालपट्नम चेकपोस्ट पर रविवार शाम को चेकिंग शुरू की। इसी दौरान एक सरकारी एंबुलेंस तेज रफ्तार में बीजापुर की ओर जाती दिखाई दी। वनकर्मियों ने एंबुलेंस रोकी तो उसके ड्राइवर ने खुद का परिचय पशु चिकित्सा विभाग के डिप्टी डायरेक्टर लल्लन सिंह के रूप में दिया। साथ ही जरूरी काम से बीजापुर जाने की बात कही। इसके बाद भी कर्मचारियों ने एंबुलेंस की जांच कराने को कहा।
एंबुलेंस सहित लकड़ियां जब्त की
तलाशी के दौरान एंबुलेंस के अंदर सागौन की 4 नग लकड़ियां बरामद हुईं। सरकारी वाहन में सागौन तस्करी की घटना से हड़कंप मच गया। फारेस्ट नाके पर भी लोगों की भीड़ जमा हो गई। बताया जा रहा है कि लकड़ियों को लेकर डिप्टी डायरेक्टर लल्लन सिंह स्पष्ट जवाब नहीं दे सके। इस पर कर्मचारियों ने इसकी सूचना अफसरों को दी और एंबुलेंस को जब्त कर लिया। इसके बाद लल्लन सिंह दूसरे वाहन से बीजापुर के लिए रवाना हो गए। लकड़ियों को वन विभाग ने अपने काष्ठागार में रखवा दिया है।
रालापल्ली के जंगल से ली गई थी लकड़ियां
मिली जानकारी के अनुसार वाहन में सागौन का चिरान रालापल्ली के जंगल से भरा गया था। वन विभाग की टीम ने सागौन तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गाड़ी को जब्त किया है, लेकिन पशु चिकित्सा विभाग के डिप्टी डायरेक्टर की दबंगई की पूरे नगर में चर्चा है। अधिकारी के हौसले इतने बुलंद थे कि सरकारी वाहन में दिनदहाड़े सागौन लेकर जा रहे थे। गाड़ी भी खुद ही चला रहे थे। वनकर्मियों का कहना है कि अधिकारी की यह मंशा रही होगी कि एंबुलेंस में सागौन तस्करी की जाए तो किसी को भनक नही लगेगी।
नर्सिंग कॉलेज की 60 छात्राओं को फूड पॉइजनिंग : एक की मौत, 46 की हालत गंभीर…
हिंद स्वराष्ट्र भिलाई : भिलाई के मॉडल टाउन क्षेत्र में संचालित रस्तोगी नर्सिंग कॉलेज की 60 छात्राएं फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गईं। सभी छात्राओं को नेहरू नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें एक छात्रा की मौत हो गई है। 46 छात्राओं की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक नर्सिंग कॉलेज में 300 छात्राएं हॉस्टल में रहकर एएनएम और नर्सिंग का कोर्स करती हैं। 4 दिन पहले कुछ छात्राओं को फूड पॉइजनिंग की शिकायत हुई थी। प्रबंधन ने उन्हें उपचार के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया। इसके बाद एक-एक कर और भी छात्राओं की तबीयत बिगड़ती चली गई। अब तक मिली जानकारी के अनुसार 46 छात्राओं की हालत गंभीर है, जबकि 13 अन्य ही हालत ठीक है।
मेयर ने दिए मामले की जांच कराने के निर्देश
कॉलेज प्रबंधन पिछले तीन दिनों से यह मामला दबाए हुए था। चौथे दिन जब बालोद निवासी कामिनी की डेथ हुई तो मामला आग की तरह फैला। जानकारी मिलते ही भिलाई नगर निगम के मेयर नीरज पाल, आयुक्त लोकेश चंद्राकर, उपायुक्त अशोक द्विवेदी, पार्षद वशिष्ठ नारायण मिश्रा सिहत अन्य लोग पहुंचे। मेयर नीरज पाल ने दुर्ग कलेक्टर से बात की और मामले की जांच कराने की बात कही है। नीरज पाल ने निगम आयुक्त को निर्देश दिया है कि वे खुद मामले की जांच कराएं और गलती पाए जाने प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
कॉलेज प्रबंधन ने मौत की जिम्मेदारी लेने से किया इनकार
इधर रस्तोगी नर्सिंग कॉलेज प्रबंधन ने छात्रा कामिनी की मौत की जिम्मेदारी लेने से इनकार किया है। कॉलेज के जीएम ने कहा कि कामिनी की तबीयत खराब जरूर हुई थी, लेकिन वह ठीक हो गई थी। इसके बाद उसके परिजन उसे बालौद घर लेकर चले गए थे। वहां उसकी मौत हुई है। इस मौत के लिए प्रबंधन जिम्मेदार नहीं है।
छात्राओं ने कहा-घटिया खाना मिलता था
जब मेयर नीरज पाल ने बीमार छात्राओं से बात की तो उन्होंने बताया कि मेस में उन्हें घटिया खाना दिया जाता था। बासी खाना खिलाया जाता था। दाल पानी की तरह होती थी। सब्जी, चावल व रोटी की क्वालिटी बिल्कुल खराब थी। बासी व खराब खाना खाने से ही उनकी तबीयत बिगड़ी है। शहर के सभी हॉस्टल की होगी जांच
मेयर नीरज पाल ने आदेश दिया है कि भिलाई नगर निगम क्षेत्र में जितने भी कॉलेज व अन्य हॉस्टल हैं उसकी एक-एक करके जांच की जाए। वहां दिए जाने वाले खाने के मैन्यू और मिलने वाले खाने की जांच कर देखा जाए। यदि कहीं भी कोई कमी पाई जाती है तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
सड़क हादसे में घायल लोगों की जान बचाने वाले को अब मिलेंगे 10 हजार रुपए…
हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : सड़क हादसे में घायल लोगों की जान बचाने वाले को अब दोगुना इनाम देने की तैयारी है। ऐसे मामले जिनमें गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को तत्काल हॉस्पिटल पहुंचाने की जरूरत है, उनकी मदद करने वाले नेक व्यक्ति को यह इनाम दिया जाएगा। फिलहाल इस योजना गुड समैरिटन को पुरस्कृत करने अनुदान योजना के तहत पांच हजार रुपए दिए जाते हैं। राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक में यह तय किया गया कि इसे दोगुना करने पर लोग मदद के लिए प्रोत्साहित होंगे और एंबुलेंस या किसी दूसरे वाहन का इंतजार करने के बजाय अपने वाहन से हॉस्पिटल ले जाएंगे। इस संबंध में प्रस्ताव बनाकर राज्य शासन को भेजने का निर्णय लिया गया है।