हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : सरकार ने नए जिलों में एएसपी और डीएसपी को पदस्थ किया है। देखें राज्य शासन द्वारा राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश…


हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : सरकार ने नए जिलों में एएसपी और डीएसपी को पदस्थ किया है। देखें राज्य शासन द्वारा राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश…


हिंद स्वराष्ट्र कोरिया : एसपी कोरिया ने जिले में पदस्थ सैकड़ो कर्मचारियों की ट्रांसफर लिस्ट जारी की है। जारी लिस्ट में एएसआई, प्रधान आरक्षक, आरक्षक सहित 136 पुलिसकर्मियों के नाम शामिल है… देखें लिस्ट




हिंद स्वराष्ट्र जरही/ भटगांव : महिला व उसके 2 मासूम बेटों की आग से जलकर मौत मामले में सूरजपुर जिले के भटगांव पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार किया है। दरअसल महिला का पति दूसरी महिला से मोबाइल पर अक्सर बात करता था। जिसका पत्नी द्वारा विरोध किया जाता था तो पति द्वारा उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताडि़त किया जाता था। पत्नी ने कई बार मना किया लेकिन पति ने उसकी बात नहीं सुनी। इससे परेशान महिला ने अपने 2 मासूम बेटों के साथ आग लगा ली थी। आग से गंभीर रूप से झुलसे तीनों को अंबिकापुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां तीनों की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पति पर आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने का मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है। दरअसल 16 जुलाई 2022 की रात शक्तिनगर जरही निवासी संजीव चौधरी के घर में आग लगने की सूचना भटगांव पुलिस को मिली जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से संजीव चौधरी की पत्नी बसंती चौधरी 32 वर्ष, बेटे अनमोल 10 वर्ष एवं हिमांचल 6 वर्ष को जले अवस्था में कमरे से निकालकर इलाज हेतु एसईसीएल अस्पताल भटगांव लाकर भर्ती कराया।
जहां डॉक्टर द्वारा तीनों को बेहतर उपचार हेतु अम्बिकापुर रेफर करने पर जीवन ज्योति हास्पिटल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान बसंती चौधरी व दोनों बेटों की मौत हो गई थी। थाना अंबिकापुर से तीनों मृतकों की मर्ग डायरी प्राप्त होने पर भटगांव पुलिस ने जांच प्रारंभ की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू ने थाना प्रभारी भटगांव को बारीकी से मर्ग जांच करने के निर्देश दिए। एसडीओपी प्रतापपुर अमोलक सिंह के मार्गदर्शन में भटगांव पुलिस ने सभी बिन्दुओं पर जांच की। इसमें पता चला संजीव चौधरी द्वारा मोबाइल से अन्य किसी महिला से बात करने पर मृतका शक जाहिर करती थी। वह पति को बात करने से मना करती थी किन्तु पत्नी की बात न मानते हुए संजीव दूसरी महिला से बात करता था। वह अक्सर झगड़ा-विवाद कर पत्नी को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताडि़त करता था। इसी से त्रस्त होकर बसंती ने घटना दिवस को अपने दोनों बच्चों के साथ आग लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
इसके बाद पुलिस ने कॉलरीकर्मी संजीव चौधरी पिता बिरंजी प्रसाद चौधरी के विरूद्ध धारा 306 के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी भटगांव शरद चंद्रा, एसआई बृजमोहन गुप्ता, प्रधान आरक्षक संजय चौहान, आरक्षक रजनीश पटेल, प्रहलाद पैंकरा व शैलेश राजवाड़े सक्रिय रहे।
हिंद स्वराष्ट्र जरही/ भटगांव : महिला व उसके 2 मासूम बेटों की आग से जलकर मौत मामले में सूरजपुर जिले के भटगांव पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार किया है। दरअसल महिला का पति दूसरी महिला से मोबाइल पर अक्सर बात करता था। जिसका पत्नी द्वारा विरोध किया जाता था तो पति द्वारा उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताडि़त किया जाता था। पत्नी ने कई बार मना किया लेकिन पति ने उसकी बात नहीं सुनी। इससे परेशान महिला ने अपने 2 मासूम बेटों के साथ आग लगा ली थी। आग से गंभीर रूप से झुलसे तीनों को अंबिकापुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां तीनों की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पति पर आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने का मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है। दरअसल 16 जुलाई 2022 की रात शक्तिनगर जरही निवासी संजीव चौधरी के घर में आग लगने की सूचना भटगांव पुलिस को मिली जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से संजीव चौधरी की पत्नी बसंती चौधरी 32 वर्ष, बेटे अनमोल 10 वर्ष एवं हिमांचल 6 वर्ष को जले अवस्था में कमरे से निकालकर इलाज हेतु एसईसीएल अस्पताल भटगांव लाकर भर्ती कराया।
जहां डॉक्टर द्वारा तीनों को बेहतर उपचार हेतु अम्बिकापुर रेफर करने पर जीवन ज्योति हास्पिटल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान बसंती चौधरी व दोनों बेटों की मौत हो गई थी। थाना अंबिकापुर से तीनों मृतकों की मर्ग डायरी प्राप्त होने पर भटगांव पुलिस ने जांच प्रारंभ की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू ने थाना प्रभारी भटगांव को बारीकी से मर्ग जांच करने के निर्देश दिए। एसडीओपी प्रतापपुर अमोलक सिंह के मार्गदर्शन में भटगांव पुलिस ने सभी बिन्दुओं पर जांच की। इसमें पता चला संजीव चौधरी द्वारा मोबाइल से अन्य किसी महिला से बात करने पर मृतका शक जाहिर करती थी। वह पति को बात करने से मना करती थी किन्तु पत्नी की बात न मानते हुए संजीव दूसरी महिला से बात करता था। वह अक्सर झगड़ा-विवाद कर पत्नी को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताडि़त करता था। इसी से त्रस्त होकर बसंती ने घटना दिवस को अपने दोनों बच्चों के साथ आग लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
इसके बाद पुलिस ने कॉलरीकर्मी संजीव चौधरी पिता बिरंजी प्रसाद चौधरी के विरूद्ध धारा 306 के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी भटगांव शरद चंद्रा, एसआई बृजमोहन गुप्ता, प्रधान आरक्षक संजय चौहान, आरक्षक रजनीश पटेल, प्रहलाद पैंकरा व शैलेश राजवाड़े सक्रिय रहे।
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : लर्निंग टेबलेट (ऑनलाइन क्लास) का फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर शहर के एक व्यक्ति से वर्ष 2019 में 2 लाख 54 हजार 500 रुपए की ठगी की गई थी। राशि जमा करने के बाद भी न तो उसे लर्निंग टेबलेट दिया गया और न ही उसे पैसा वापस किया गया। पीडि़त ने रुपए वापस करने कई बार कंपनी को ईमेल के जरिए सूचित किया। कंपनी की ओर से यह जवाब भ भी दिया गया कि रुपए वापस कर दिए जाएंगे लेकिन नहीं किए। थक-हारकर पीडि़त ने इसकी रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई थी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को झारखंड के रांची से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। अंबिकापुर निवासी हरजिन्दर सिंह छाबड़ा की मुलाकात 5 जून 2019 को नवीन डे से हुई थी। नवीन डे पूर्व में एक कंपनी में काम करता था। उसके द्वारा हरजिन्दर को लर्निंग टेबलेट कंपनी का डिस्ट्रीब्यूटर बनने का कहा गया। कंपनी द्वारा ऑनलाइन एजुकेशन का कार्य किया जाता है।
इसके झांसे में आकर कंपनी के दिए गए खाते में 2 लाख 54 हजार 500 रुपए डाल दिए थे। कंपनी द्वारा उक्त रकम के एवज में 20 लर्निंग टेबलेट दिया जाना था। उक्त राशि का भुगतान करने के पश्चात भी कंपनी द्वारा कोई टैबलेट नहीं भेजा गया। हरजिन्दर द्वारा कई बार ईमेल के माध्यम से कंपनी को अवगत कराया गया कि मुझे उक्त कार्य का निष्पादन नहीं करना है। इस पर कंपनी द्वारा कहा गया कि आपकी पूरी जमा राशि आपके खाते में वापस कर दी जाएगी। इसके बावजूद कंपनी द्वारा कोई राशि उसे नहीं लौटाई गई। परेशान होकर हरजिन्दर ने इसकी रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई थी।
झारखंड से पकड़ा गया आरोपी
ठगी के इस मामले में एसपी भावना गुप्ता द्वारा आरोपी की पता तलाश हेतु सख्त निर्देश दिए गए थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला व सीएसपी अखिलेख कौशिक के नेतृव में निरीक्षक विजय प्रताप ङ्क्षसह ने सायबर सेल द्वारा आरोपी मुख्य आरोपी रणधीर कुमार प्रियदर्शी को झारखंड के रांची से गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने इसके पास से 4 नग लर्निंग टैबलेट व एक एप्पल का लैपटॉप जब्त किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। कार्रवाई में निरीक्षक भारद्वाज सिंह, प्रधान आरक्षक सुधीर सिंह, आरक्षक अंशुल शर्मा, अशोक यादव, कुंदन सिंह व शिव राजवाड़े शामिल रहे।
आरोपी देता है ऑनलाइन एजुकेशन
आरोपी रणधीर कुमार प्रियदर्शी बेसिक फस्र्ट लर्निंग प्राइवेट लिमिटेड नाम से कंपनी संचालित करता है। उक्त कंपनी द्वारा ऑनलाइन एजुकेशन का कार्य संपादित कराता है। आरोपी द्वारा अपने सहयोगियों के साथ मिलकर अलग-अलग राज्यों में फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर ठगी की जाती है।
हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : जिले में दम तोड़ती पिलखा क्षीर दुग्ध उत्पादन योजना में नगरपालिका की कार्रवाई आखिरी कील साबित हो रही है। नगरपालिका ने नगर में पिलखा क्षीर दुग्ध विक्रय केंद्र को सील कर दिया है। जाहिर तौर पर सीलिंग की कारवाई किराए को लेकर है। लेकिन इस सीलिंग से नगर में सरकारी दुग्ध की किल्लत हो गई है। वर्ष 2018 में तत्कालीन कलेक्टर केसी देवसेनापति के प्रयास से सिलफिली में पिलखा क्षीर की नींव रखी गई थी। इसका मकसद स्थानीय पशु पालकों को उनके दुग्ध उत्पादन को बाजार के साथ सही दाम उपलब्ध कराना व जिले के लोगो को दूध उपलब्ध कराना था। लेकिन समय के साथ यह योजना दम तोड़ती नजर आ रही है। गत दिनों तत्कालीन कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने इस योजना में रुचि ली थी तब फिर से पटरी पर दौड़ रही थी। अब नगर में पिलखा क्षीर के दूध विक्रय के लिए खुले केंद्र को नपा ने बीते 2 अगस्त को सील कर दिया है। यहां विक्रय का काम महिला समूह सूर्योदय समिति द्वारा किया जा रहा था। महिला समूह का कहना है नपा द्वारा उन्हें विगत कई वर्षों से परेशान किया जा रहा था। 2 अगस्त को बगैर किसी सूचना के नपा द्वारा दुकान सील कर दिया गया जिससे उनका तमाम समान जैसे फ्रीजर, रेफ्रिजरेटर सहित दही, पनीर, मटर, खोवा आदि दुकान में जब्त जैसे हो जाने से खराब हो गए। इससे समिति को लाखों का नुकसान हो गया है। इसके अलावा दुकान बंद हो जाने से लोग दूध दही के लिए भी परेशान हैं। इस दुकान के बंद हो जाने से पिलखा क्षीर को भी प्रतिदिन नुकसान हो रहा है। दम तोड़ती पिलखा क्षीर की यह दुकान जैसे रीढ़ की हड्डी थी। महिला समूह का कहना है कि जब यह दुकान खुली थी तब उन्हें किराया नि:शुल्क बताया गया था, बावजूद इसके उन्होंने नपा को बाकायदा किराया दिया है। नपा ने फिलहाल किराए की बात को लेकर ही दुकान सील कर दिया है जबकि वे किराया देने को तैयार हैं।
समूह की महिलाओं ने इसके लिए नपा व जिला प्रशासन से गुहार भी लगाई है पर कोई सुनने वाला नही है। इससे वे परेशान हैं। महिलाओं ने बताया कि इससे उनके साथ कई अन्य काम करने वाले लोग भी बेरोजगार हो गए है।
दुकान को लेकर आरोप
पिलखा क्षीर की इस दुकान को लेकर यह भी आरोप है कि यहां दूध के अलावा शराब आदि भी बेचे जा रहे थे। इसकी शिकायत पर तहसीलदार ने छापा भी मारा था पर शिकायत निराधार मिली। महिला समूह की अध्यक्ष ने बताया कि उन्हें बदनाम करने के लिए कुछ लोगो ने यह चाल चली थी पर जब शिकायत बेबुनियाद साबित हुई तो किराए के बहाने को लेकर बिना किसी सूचना के उनकी दुकान सील कर दी गई।
प्रबन्धक ने लिखा पत्र
पिलखा क्षीर के प्रबंधक ने सीएमओ को पत्र लिख कर दुकान शुरू कराने का आग्रह किया है। प्रबन्धक ने पत्र में कहा है कि दुकान बंद होने से प्लान्ट को प्रतिदिन 12 हजार रुपए का नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा है नपा विधिवत किराया लेकर दुकान संचालन में सहयोग करें साथ ही जब्त सामानों को वापस करें।
समूह ने भी लिखा है पत्र
पिलखा क्षीर संचालन करने वाली सूर्योदय समिति की महिलाओं ने पत्र लिख कर सामान देने की मांग करते हुए दुकान सील करने की वजह बताने का आग्रह किया है। उनका कहना है कि उन्हें दुकान संचालन में दिक्कतों को देखते हुए कम से कम उनके सामान वापस किए जाएं और वे किराया देने को भी तैयार हैं, नपा उन्हें अवसर दे।
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : धौरपुर के लाल हाउस निवासी व लुंड्रा जनपद उपाध्यक्ष वीरभद्र सिंहदेव की मौत को अब सरगुजा जिला कांग्रेस कमेटी ने भी संदेहास्पद बताते हुए सरकार से सीबीआई जांच की मांग की है। इस संबंध में एक पत्र जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने गृहमंत्री को सौंपा है। गौरतलब है कि स्व. वीरभद्र सिंहदेव प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के रिश्ते में भतीजे लगते थे। शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारणी की मासिक बैठक राजीव भवन स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में हुई। इसमें प्रमुख रुप से वीरभद्र सिंह की दुर्ग-अम्बिकापुर एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर हुई संदेहास्पद मौत पर चर्चा हुई। 12 अगस्त को रायपुर से अम्बिकापुर आते वक्त ट्रेन से गिरकर उनकी संदेहास्पद मौत हुई थी। बैठक में चर्चा की गई कि करीब 1 वर्ष पूर्व रामानुजगंज विधायक के साथ कथित विवाद में उनका नाम घसीटा गया था। कार्यकारिणी की बैठक में कहा गया कि उपरोक्त विवाद में बेवजह कारणों से उन्हें आरोपित करने व जेल भेजे जाने के उपरांत उनकी मनोदशा पर विपरीत प्रभाव पड़ा था।
जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में सभी सदस्यों ने एकमत होकर यह मांग रखी कि स्व. वीरभद्र सिंह के संदेहास्पद मौत की जांच सीबीआई अथवा उच्च न्यायालय के जज से कराई जाए। बैठक में सदस्यों को जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने यह जानकारी दी कि 19 अगस्त को उन्होने जांच हेतु एक पत्र गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को दिया है।
कार्यकारिणी की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि इस बावत एक प्रस्ताव जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से राज्य शासन को प्रेषित किया जाएगा कि सभी पहलुओं की सूक्ष्म जांच कर स्व. वीरभद्र सिंह की मृत्यु से संबंधित तथ्य स्पष्ट किया जा सके एवं यदि इस घटना में कोई दोषी है तो उसे दंडित किया जा सके।
हिंद स्वराष्ट्र प्रतापपुर : पेट्रोलिंग के दौरान मुखबीर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की हैं। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति शांतिनगर चौक में एक काले रंग के बैग में अंग्रेजी शराब लिये बिक्री हेतु घुम रहा है जिसकि सूचना पर प्रतापपुर पुलिस ने शांतिनगर चौक के पास दबिश देकर एक व्यक्ति काले रंग के बैग के साथ दिखा पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा जिसे घेराबंदी कर पूछताछ किया गया जो अपना नाम जय कुमार जायसवाल पिता स्व. शंकठा जायसवाल उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम करसी बड़कापारा थाना प्रतापपुर का रहने वाला बताया। आरोपी के पास से 23 नग 180 ML वाला 02 नग Rock on Whiskhy, कीमती 200 रूपये वाला, 10 नग 180 ML वाला Captain’s Club Prestige Whisky कीमती 120 रूपये वाला, 04 नग 180 ML वाला Imperial Blue Suprerior grain Whisky कीमती 200 रूपये वाला 07 नग 180 ML वाला Party Special Super Deluxe Whisky 150 रूपये वाला एवं 10 नग 650 ML वाला Simba Exrta strong premium beer MRP 200 रूपये लेख है। आरोपी युवक पर धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपी जयकुमार जायसवाल के कब्जे से कुल 23 पाव अंग्रेजी शराब कुल 4140 ML कीमत 3450 रूपये एवं 10 नग सिम्बा बियर कुल 6500 ML कीमत 2000 रूपये, कुल जुमला 10640 ML कुल कीमत 5450 रू. को समक्ष गवाहन दिनांक 20/08/2022 के 15.45 बजे जप्त कर शीलबंद कर कब्जे पुलिस लिया गया। एवं आरोपी का कृत्यु अपराध धारा सदर 34 (2) आबकारी एक्ट का अपराध कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। कार्यवाही में थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह धुर्वे, प्र आर अनिल कुजूर, प्र.आर.भागवत पैकरा, प्र आर. रामाधीन श्यामले, आर. इंद्रजीत सिंह व अरविंद पाण्डेय सक्रिय रहे।
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : 24 अगस्त 2020 को भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा प्रदेश में युवाओं की बेरोजगारी मुद्दे को लेकर आयोजित मुख्यमंत्री घेराव कार्यक्रम के संबंध में रायगढ़ सांसद गोमती साय ने भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह एवं पूर्व सांसद कमलभान सिंह की उपस्थिति में संकल्प भवन में प्रेस को संबोधित किया।
बेरोजगारी मुद्दे को प्रमुखता से उठाते हुए श्रीमती गोमती साय ने कहा कि 10 लाख युवाओं का 18 हजार करोड़ रुपए इस कांग्रेस सरकार पर बकाया है, बेरोजगारी भत्ता का वादा करने वाली कांग्रेस सरकार राज्य के प्रत्येक बेरोजगार साथियों के 45 माह का ₹112500 दबाए रखा है, राहुल गांधी की सभा में प्रदेश में 5 लाख लोगों को रोजगार देने की बात करते हैं और पूरे प्रदेश में 5 लाख रोजगार के होर्डिंग टांग कर युवाओं को गुमराह कर रहे हैं तो दूसरी ओर विधानसभा में लिखित रूप से 21000 लोगों को रोजगार देने की बात करते हैं।
आगे उन्होंने कहा कि युवाओं के साथ छल करने वाली यह भूपेश सरकार निजी एजेंसी से अनुबंध कर प्रदेश में बेरोजगारी की दर 6% बताती है परंतु चपरासी के 90 पदों के लिए 2.25 लाख आवेदन आना और भाजपा शासन में स्वीकृत 14580 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया को आज तक पूरा नहीं करना इस बात को प्रमाणित करता है कि भूपेश सरकार युवाओं को रोजगार देने में असफल हो चुकी है।
शिक्षा विभाग की दयनीय स्थिति पर प्रकाश डालते हुए श्रीमती साय कहा कि प्रदेश के अधिकांश स्कूलों में सारे खेल शिक्षकों के पद खाली हैं ,आत्मानंद स्कूल के लिए किसी प्रकार की बजट की व्यवस्था नहीं है , विश्वविद्यालयों के परीक्षा का पता नहीं है, बेरोजगारी का आलम यह है कि अपराध आज ऑन रिकॉर्ड छत्तीसगढ़ बिहार से भी आगे है, खेल प्राधिकरण का गठन किया गया परंतु आज भी इसकी एक बैठक तक नहीं हुई है , केंद्र से मिले खेलगढ़ी मद का एक भी पैसा छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों तक नहीं पहुंच रहा है, अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी आकर्षी कश्यप को राज्य सरकार ने अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में तैराकी के लिए कोई आर्थिक मदद नहीं की, भाजपा शासन में राष्ट्रीय खेल को आमंत्रण दिया गया था यह भूपेश सरकार उसे भूल चुकी है, साथ ही सरकार की लापरवाही से भाजपा शासनकाल में बने रायपुर और जशपुर के एस्ट्रोटर्फ खराब हो चुके हैं,
आगे उन्होंने बताया कि देश में पीएम नरेंद्र मोदी के खेलो इंडिया का प्रभाव है कि इस समय कॉमनवेल्थ गेम में शूटिंग की स्पर्धा शामिल नहीं होने के बावजूद देश में सबसे ज्यादा 61 पदक जीते हैं। छत्तीसगढ़ हर प्रकार से नशे का हब बनता जा रहा है, जहां युवा देश के भविष्य है वे नशे की ओर भाग रहे हैं और डिप्रेशन के शिकार हो रहे हैं।
श्रीमती गोमती साय ने कहा कि रोजगार देने के नाम पर छल करने वाली भूपेश सरकार के खिलाफ बृहद प्रदर्शन किया जाएगा, 24 अगस्त को मुख्यमंत्री घेराव में सरगुजा से 2500 से अधिक लोग शामिल होंगे।
इस अवसर पर जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता जिला संवाद प्रमुख संतोष दास जिला सह संवाद प्रमुख रूपेश दुबे, भाजयुमो जिला अध्यक्ष विश्व विजय तोमर, रामप्रवेश पांडे ,सर्वेश तिवारी, शानू कश्यप, निशांत सिंह तथा दीपक यादव सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : मोदी@20 सपनो को पूरा करता महानायक विषय पर आज संकल्प भवन भाजपा कार्यालय में आर. एस. एस. जिला संघ चालक भगवान दास बंसल व नगर के वरिष्ठ सी. ए. हरिशंकर जायसवाल के मुख्य आतिथ्य तथा भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह की अध्यक्षता में संगोष्ठी आयोजित की गई। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कार्यक्रम के विषय वक्ता व जिला संघ चालक भगवान दास बंसल ने कहा कि मोदी जी का व्यक्तित्व व उनका पारिवारिक व सामाजिक जीवन उन्हें अन्य राजनैतिक लोगों से भिन्न बनाता है, उनके 20 वर्षो के राजनितिक यात्रा में उनका जीवन चरित्र और निखर कर सामने आया है। एक साधारण व्यक्ति अपने त्याग, तप, कर्मठता व कार्यकुशलता से कैसे असाधारण व्यक्तित्व बन जाता है उसके प्रतीक हैं नरेन्द्र दामोदर दास मोदी। आगे उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी सफलता के सिखर पर होकर भी अपने आपको कभी चाय वाले का बेटा कहते हैं, कभी देश का चौकीदार कहते हैं तो कभी देश का प्रधान सेवक कहते हैं, देश के सवा सौ करोड़ देश वासियों का भरोसा यूं ही नहीं जीता उन्होंने, उनके लिए गये हर फैसले को देश की जनता ने सर आँखों पर लिया है हमें उन पर गर्व है।
इस अवसर पर मोदी जी द्वारा लिए गए ऐतिहासिक फैसलों का जिक्र करते हुए कार्यक्रम के विषय वक्ता वरिष्ठ सी. ए. हरिशंकर जायसवाल ने कहा कि मोदी जी वास्तव में सपनो को पूरा करने वाले महानायक हैं, आज हर क्षेत्र में भारत की उतरोत्तर प्रगति के पीछे मोदी सरकार की कारगर व सफल नीतियां ही हैं। आगे उन्होंने कहा कि देश में इन्फ्रास्ट्रक्चर व सडकों का जाल हो, स्पेस, साइंस व टेक्नोलॉजी में भारत की उड़ान हो, सैन्य शक्ति का विस्तार हो या फिर आर्थिक मोर्चे पर भारत की प्रगति हो या फिर विश्व पटल पर भारत की सफल विदेश नीति हो, मोदी जी के नेतृत्व में देश लगातार मजबूत हो रहा है, मोदी है तो मुमकिन है यह सिर्फ नारा नही यथार्थ है।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने मोदी@20 सपनो को पूरा करता महानायक नामक पुस्तक के विषय में प्रकाश डालते हुए कहा की अमेजन पर उपलब्ध यह पुस्तक 5 खंडो तथा 21 अध्यायों में है इसमें देश के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत विषय विशेषज्ञों ने मोदी जी के बारे में अपनी राय दी है, इसका अध्यन जरुर किया जाना चाहिए। इस अवसर पर कार्यक्रम प्रस्तावना उद्बोधन रखते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष व कार्यक्रम प्रभारी विनोद हर्ष ने कहा कि मोदी@20 में मोदी जी के 20 वर्षो के राजनैतिक जीवन यात्रा का सार है। वर्ष 2001 से 2021 तक के उनके राजनैतिक कार्यकाल में उन्होंने अनेक उपलब्धियां हांसिल की है, उनकी प्रत्येक उपलब्धि में राष्ट्र भक्ति के माध्यम से जन सेवा उनका मूल मंत्र रहा है। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला संवाद प्रमुख सन्तोष दास ने तथा आभार प्रदर्शन भाजपा जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता ने किया।
इस अवसर पर ओ बी सी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष प्रबोध मिंज, फुलेश्वरी सिंह, अरुणा सिंह डी के पुरिया, लेखराज अग्रवाल, विकास पाण्डेय, रुपेश दुबे, मदुसुदन शुक्ला, मनोज गुप्ता, आलोक दुबे, संजय सोनी, जन्मजय मिश्रा, विद्यानन्द मिश्रा, सोमनाथ सिंह, राजेन्द्र जायसवाल, विश्व विजय तोमर, सर्वेश तिवारी, अजय प्रताप सिंह, मनोज कंसारी, अनिल जायसवाल, दीपक तोमर, संजू सेठ, संजीव वर्मा, शोलू सिंह, काशी केशरी, मनोज प्रसाद, निलेश सिंह, सन्तोष साहू, सुभांगी बिहाड़े, सोनू तिग्गा, नीलम राजवाड़े, प्रियंका, पुनम सिंह, अभिषेक प्रताप सिंह, सुनील बघेल, अजय सिंह, धरमेन्द्र जायसवाल, दिवस दुबे, नछतर सिंह, सम्भु सोनी, अमीत पटेल, छोटे लाल माथुर, सन्तोष मिश्रा, मनीष बारी तथा प्रिंस तिवारी सहित अन्य पदाधिकारी कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।
हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : रायपुर पुलिस अपराध पर लगाम और अपराधियों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। ये कार्रवाई और बेहतर हो सके तथा आम जनता के मन में पुलिस के प्रति विश्वास कायम रहे इसके लिए प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने आज पुलिस कंट्रोल रूम में रायपुर पुलिस के काम काज की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में गृहमंत्री ने पुलिस के अधिकारियो से कहा है कि वो साइबर सेल और सूचना तंत्र को ज्यादा मजबूत करें ताकि अपराध पर अंकुश लगाया जा सके। गृहमंत्री ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया है कि पीड़ित लोगो की रिपोर्ट थाने में आवश्यक रूप से दर्ज करें और अपराध की रोकथाम के लिए रातों में गश्त बढ़ाएं।
गृहमंत्री ने कहा है कि रायपुर पुलिस को नगर निगम के साथ मिलकर ऐसे गैराज संचालकों को निर्देश जारी करना चाहिए जो सड़क किनारे गाडियों को खड़ी कर देते हैं और इससे ट्रेफिक की समस्या पैदा होती है। गृहमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया है कि पुलिस द्वारा की जाने वाली वाहन चेकिंग के दौरान ही वहीं पर आरटीओ का भी कैंप लगवाएं ताकि बिना लाइसेंस वालों का वहीं पर लाइसेंस बनाए जाने की प्रक्रिया शुरू की जा सके। गृहमंत्री श्री साहू ने कहा है कि वो पुलिस कर्मियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं और इसके लिए रायपुर में पुलिस पेट्रोल पंपों की संख्या बढ़ाने पर विचार कर रहे हैं। इसके साथ ही गृहमंत्री ने जिले में सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाने की भी बात कही है ताकि अपराध पर बेहतर तरीके से अंकुश लगाया जा सके।
बैठक में गृहमंत्री ने कहा है कि पुलिस अधिकारियो को स्कूल और कालेज में जाकर छात्रों को कानून और यातायात के प्रति जागरूक करना चाहिए ताकि वो दूसरों को भी जागरूक करें। गृहमंत्री ने पुलिस अधिकारियो को निर्देशित किया है कि नया रायपुर क्षेत्र की पुलिस को ज्यादा एक्टिव रहने की जरूरत है और यहां चारों तरफ से पुलिस गश्त को बढ़ाए जाने की आवश्यकता है। गृहमंत्री ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को ये भी निर्देशित किया है कि वो महीने में कम से कम एक बार अपने अधीनस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों से मिलें और उनसे सीधे बात करें ताकि कहीं कोई समस्या हो तो वो सामने आ सके और उसका निराकरण किया जा सके।
लाइसेंसी बंदूक धारकों के बारे में गृहमंत्री ने पुलिस अधिकारियों से कहा है कि एक बार सभी का परीक्षण करें और संबंधित के लिए आवश्यक महसूस ना होने पर इसके निरस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू करें। समीक्षा बैठक में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने रायपुर पुलिस की कार्यशैली पर विश्वास जताते हुए कहा है कि पुलिस ऐसा काम करती रहे जिससे अपराधियों के मन में पुलिस का भय हो और आम जनता के मन में पुलिस के प्रति सम्मान और बढ़ता रहे।
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर: रात में तीन साल की बेटी के रोने पर नशे में धुत पिता भड़क गया और कोहनी से बच्ची की नाक पर वार कर दिया। इससे बच्ची की मौत हो गई। इसके बाद अपनी पत्नी के साथ मिलकर बेटी के शव को उफनती घुनघुट्टा नदी में फेंक दिया। पुलिस को भ्रमित करने के लिए पिता ने बच्ची का अपहरण होने की रिपोर्ट दर्ज करा दी। जांच में मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपित पति-पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
ग्राम पथरई निवासी प्रमोद मांझी ने 16 अगस्त 2022 को मैनपाट के कमलेश्वरपुर थाने में अपनी बच्ची के गायब होने की सूचना दी। उसने बताया कि 15 अगस्त की रात वह पत्नी सुमित्रा बाई, तीन साल की बेटी विमला व तीन माह के दुधमुंहे बेटे के साथ सो रहा था। घर के अलग कमरे में दो सदस्य और सो रहे थे। देर रात बेटी विमला ने उसे तेज आवाज में बुलाया। तब उसने बेटी को सो जाने के लिए कहा था। कुछ देर बाद उसकी नींद खुली तो बेटी गायब थी। उसने घर का दरवाजा खुला होने तथा किसी के द्वारा बेटी का अपहरण करने का संदेह जताया। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने एएसआइ भूपेश सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का भी गठन किया।
इधर थाना प्रभारी कमलेश्वरपुर शिशिरकान्त सिंह के नेतृत्व में पुलिस की दूसरी टीम रिश्तेदारों, पड़ोसियों और परिचितों से पूछताछ करने लगी। जांच के दौरान पता चला कि गायब बच्ची के माता-पिता ने पुलिस को पूरी जानकारी नहीं दी है। संदेह होने पर उनसे कड़ाई से पूछताछ की गई। इस पर दोनों ने बेटी की हत्या और शव को नदी में फेंकने की बात स्वीकार की। पुलिस टीम ने ग्रामीणों के साथ घुनघुट्टा नदी किराने केसरा में दोमुहानी के पास झाड़ी में फंसा शव बरामद कर लिया। पुलिस ने पति-पत्नी के खिलाफ जुर्म दर्ज कर जेल भेज दिया है।
दुधमुंहे बच्चे को भी मिली सजा
घटना का दुखद पहलू यह है कि माता-पिता के किए की सजा एक दुधमुंहे को भी भुगतनी पड़ रही है। उनके तीन माह के बच्चे की देखभाल करने वाला कोई नहीं है। ऐसे में न्यायालय के आदेश पर बच्चा भी मां के साथ जेल गया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी कमलेश्वरपुर शिशिरकांत सिंह, सहायक उपनिरीक्षक भूपेश सिंह, आरक्षक विकास सिंह, अमित विश्वकर्मा एवं विजय की सक्रिय भूमिका रही।
हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर: पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू के सख्त निर्देश के बाद नशे के अवैध कारोबारियों के विरूद्ध पुलिस की लगातार एक के बाद एक बड़ी कार्यवाही जारी है। इसी क्रम में रेवटी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उत्तरप्रदेश के 2 शातिर गांजा तस्करों को पकड़ा है। इनसे 11 किलो गांजा जब्त किया गया है। तस्कर बाइक की सीट में गांजा छिपाकर बनारस ले जा रहे थे। गुरुवार को चौकी प्रभारी रेवटी सुनील सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि एक बाइक में 2 गांजा तस्कर अम्बिकापुर से बनारस की ओर गांजा लेकर जा रहे हैं। एसडीओपी प्रतापपुर अमोलक सिंह के मार्गदर्शन में सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए रेवटी पुलिस ने बनारस मुख्य मार्ग के ग्राम भेडिय़ा में घेराबंदी कर बाइक सवार नीरज सिंह पिता जीत बहादुर सिंह उम्र 32 वर्ष निवासी नीबाबल थाना लालगंज जिला मिर्जापुर उत्तरप्रदेश एवं बबलेश कोल पिता रामधनी कोल उम्र 27 वर्ष ग्राम खरीहट कला थाना लालगंज जिला मिर्जापुर उत्तरप्रदेश को पकड़ा।
पहले पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से 4 किलो गांजा जब्त किया। फिर कड़ी पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि बाइक की सीट में और गांजा छिपाकर रखे हंै। इसके बाद पुलिस ने और 7 किलो गांजा बरामद किया। आरोपियों ने बड़े शातिराना तरीके से गांजा छिपाकर रखा था ताकि इसकी भनक किसी को न लग सके।
पुरस्कृत हुई पुलिस टीम
मामले में आरोपियों से कुल 11 किलो गांजा जब्त कर आरोपियों के खिलाफ २० बी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। जब्त गांजे की कीमत २ लाख २० हजार बताई जा रही है। इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी रेवटी सुनील सिंह, प्रधान आरक्षक अखिलेश यादव, प्रदीप उपाध्याय, आरक्षक शैलेन्द्र सिंह, तीरथ राजवाड़े, निर्मल राजवाड़े, जयजीत, सैनिक रामा शंकर व प्रेम सिंह सक्रिय रहे। वहीं एसपी रामकृष्ण साहू ने चौकी रेवटी पुलिस टीम को गांजा तस्करों के विरूद्ध तत्परतापूर्वक कार्यवाही करने पर उनके उत्साहवर्धन के लिए 500 रुपए के नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया है।
हिंद स्वराष्ट्र भिलाई : पाटन क्षेत्र से सड़क हादसे की एक बड़ी खबर सामने आई है। इस हादसे में एक ग्रामीण की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने थाने का घेराव किया और शव को रखकर प्रदर्शन किया। जिस वाहन से दुर्घटना हुई है वो प्रदेश के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की है। मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटना के वक्त राजस्व मंत्री वाहन में मौजूद नहीं थे। सिर्फ उनका ड्राइवर ही वाहन में था। इस दौरान पाटन के लोहरसी गांव के दो ग्रामीणों को उसने ठोकर मार दी। इस हादसे में एक ग्रामीण को मौके पर मौत हो गई वहीँ दुसरा घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण आक्रोशित हो गए और शव को लेकर पाटन थाना पहुंच गए और शव को थाने के बाहर रखकर प्रदर्शन किया। अधिकारीयों के समझाइश के बाद उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने दिया।
हिंद स्वराष्ट्र रायगढ़ : शहर के कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ठगी का एक मामला प्रकाश में आया है। साइबर ठगों ने कोरियर सर्विस के नाम पर कॉल कर युवती से 1 लाख रूपये ठग लिए है। कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है।
कोतवाली पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इंदिरानगर रायगढ़ में रहने वाली श्वेता यादव (29 साल) थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 12 अगस्त के सुबह इसके भाई के मोबाईल पर से कॉल आया। उसने बताया कि वह Blue Dart courier service से बोल रहा हैं। “आपके पार्सल का पता गलत होने के वजह से आपका पार्सल आपको नहीं मिल पा रहा है, पता सुधार होते ही एक घंटे मे पार्सल मिल जाएगा” और पता सुधारने के लिए एक apk file मोबाइल पर भेजा गया। जिसे डाउनलोड करने के बाद पता के साथ अकाउंट पिन नंबर की जानकारी और 2 Rs online जमा करने को कहा गया जिससे आनलाइन ही पता परिवर्तित हो जाएगा। ऑनलाइन जानकारी भरे जाने के बाद समय प्रकिया आगे नहीं बढ़ी, कुछ समय बाद अकाउंट से दो बार में 99,998 राशि काट लिया गया । उसके बाद तुरंत बैंक जाकर अकाउंट ब्लाक करवाया गया । थाना कोतवाली में रिपोर्टकर्ता के आवेदन पर मोबाईल नंबर 768103XXXX के धारक पर धोखाधड़ी का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के नागपुर रेल मंडल में मंगलवार देर रात हादसा हो गया। बिलासपुर-भगत की कोठी एक्सप्रेस ट्रेन और मालगाड़ी की टक्कर हो गई। हादसे में 50 यात्री घायल हुए हैं। इनमें से 4 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि मालगाड़ी खड़ी हुई थी और उसी ट्रैक पर ट्रेन भी आ गई। हादसे की खबर मिलते ही बिलासपुर जोन मुख्यालय से राहत कार्य के लिए बचाव दल को रवाना किया गया। जानकारी के अनुसार, बिलासपुर से भगत की कोठी एक्सप्रेस मंगलवार को रवाना हुई थी। घटना देर रात करीब 1.20 बजे की है। बताया जा रहा है कि गोंदिया-गुदमा रेल खंड के बीच रेड सिग्नल था। इसके कारण एक्सप्रेस ट्रेन को दो मिनट के लिए रोका गया। इसके बाद ट्रेन फिर से आगे बढ़ने लगी। कुछ दूर आगे जाने के बाद उसी ट्रैक पर खड़ी मालगाड़ी से जा भिड़ी।
टक्कर होने के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी
मालगाड़ी से टक्कर के बाद यात्रियों को जोरदार विस्फोट जैसी आवाज सुनाई दी और झटका मारते हुए ट्रेन रुक गई। हादसे के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। यात्री चीखते-चिल्लाते रहे। ट्रेन के लोको पायलट सहित अन्य स्टाफ ने हादसे की खबर आला अधिकारियों को दी। इसके बाद बचाव दल मौके के लिए रवाना हुआ।
AC कोच के चार पहिए डिरेल
बताया जा रहा है कि मालगाड़ी को टक्कर मारने के बाद एक्सप्रेस ट्रेन के AC बोगी के चार पहिए डिरेल हो गए। इस बीच बचाव दल मौके पर पहुंच गया है। घायल यात्रियों की जांच की गई, तब पता चला कि उन्हें मामूली चोटें आई हैं। राहत और टेक्निकल टीम ने डिरेल हुई बोगी को अलग किया। इसके बाद सुबह करीब 5.30 बजे ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया।
यात्रियों को किया गया शिफ्ट
इस हादसे के बाद बचाव दल तत्काल मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल पर एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच गई थी। राहत अमले ने डिरेल हुई AC कोच को काट कर अलग किया गया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद जब AC बोगी अलग हुई, तब यात्रियों को दूसरी बोगी में शिफ्ट कर ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया।
हिंद स्वराष्ट्र नई दिल्ली : सेना में अग्निवीरों की तर्ज पर अब बैंकों में भी कर्मचारियों की बहाली होगी। यह कर्मचारी कॉन्ट्रेक्ट पर रखे जाएंगे। देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक अपना खर्च कम करने के लिए मानव संसाधन संबंधित मुद्दों के लिए एक अलग कंपनी शुरू करने जा रहा है। स्टेट बैंक की ऑपरेशन और सपोर्ट सब्सिडियरी को हाल ही में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) से सैद्धांतिक स्वीकृति मिल गई है। शुरुआत में यह कंपनी ग्रामीण और अर्द्ध-शहरी क्षेत्रों में बैंक शाखाओं में कर्मचारियों का प्रबंधन करेगी।
बैंकिंग क्षेत्र के जानकारों की माने तो यह कदम उठाकर बैंक अपना कॉस्ट-टू-इनकम रेश्यो कम करना चाहता है, जो अभी इंडस्ट्री स्टैंडर्ड के हिसाब से बहुत ऊंचा है। ऐसा इसलिए है क्योंकि पूरे देश में एसबीआई ने बैंक शाखाओं का एक बहुत बड़ा नेटवर्क स्थापित कर रखा है। चालू वित्तीय वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही में एसबीआई के कुल ऑपरेशन खर्च में वेतन का हिस्सा करीब 45.7 फीसदी था और सेवानिवृत्ति लाभ व अन्य प्रोविजन की हिस्सेदारी 12.4 फीसदी है।
ऑल इण्डिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के संयुक्त सचिव डीएन त्रिवेदी ने बताया कि स्टेट बैंक ऑपरेशन सपोर्ट सर्विसेस जिन कर्मचारियों की नियुक्ति करेगी वो सभी नियुक्तियां अनुबंध के आधार पर होंगी। अनुबंध के आधार पर नियुक्त होने वाले कर्मचारियों को एसबीआई के स्थायी कर्मियों को मिलने वाले सभी लाभ नहीं मिल सकेंगे।
दूसरे बैंक भी बढ़ा सकते हैं कदम
इस नई व्यवस्था का असर पूरी बैंकिंग इंडस्ट्री पर दिखाई पड़ेगा। एसबीआई ऑपरेशन सपोर्ट सर्विसेस भारतीय बैंकिंग जगत में अपनी तरह की पहली सब्सिडियरी होगी। हालांकि अब अन्य बैंक भी इस दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक कई बैंक पूर्व में आरबीआई के पास इस तरह की सब्सिडियरी बनाने के लिए प्रस्ताव दे चुके हैं लेकिन तब आरबीआई ने इसकी अनुमति नहीं दी थी। लेकिन अब एसबीआई को अनुमति मिलने के बाद अन्य बैंक भी अपने पुराने प्रस्तावों को एक बार फिर आगे बढ़ाने के लिए आरबीआई से ऐसी सब्सिडियरी के लिए मंजूरी मांग सकते हैं। इस प्रकार यह अग्निवीर की तरह बैक में भी एक नई बहाली योजना होगी।
हिंद स्वराष्ट्र रायगढ़ : कलेक्टर रानू साहू ने तीन तहसीलदारों के कार्यभार में फेरबदल किया है। जिसके तहत घरघोडा के तहसीलदार सिद्धार्थ अनंत अब बरमकेला के तहसीलदार होंगे। वहीं बरमकेला में पदस्थ तहसीलदार श्री अनुज कुमार पटेल को तमनार तथा तमनार के तहसीलदार श्री विद्याभूषण साव को घरघोड़ा का तहसीलदार बनाया गया है।
राजस्व स्थापना अंतर्गत अन्य कर्मचारियों के प्रभार में हुआ फेरबदल
सहायक अधीक्षक रामरतन अजगल्ले को सहायक अधीक्षक (राजस्व), सहायक अधीक्षक राजेश कुमार मेहरा को सहायक अधीक्षक (सामान्य), सहायक ग्रेड-2 गोविन्द परधान को जिला नाजिर रायगढ़, सहायक ग्रेड-2 विजय सरकार को कमिश्नर कैंप कोर्ट रायगढ़, सहायक ग्रेड-2 पोषण लाल पटवा को संंलग्न स्थानीय निर्वाचन कार्यालय रायगढ़, सहायक ग्रेड-3 नेत्रानंद चौहान को अतिरिक्त वरिष्ठ लिपिक शाखा रायगढ़, सहायक ग्रेड-3 श्री दीनदयाल सिदार को राजस्व अभिलेख कोष्ठ रायगढ़, सहायक ग्रेड-3 राजकुमारी कंवर को स्थानीय निर्वाचन कार्यालय रायगढ़ एवं सहायक ग्रेड-3 श्री रामप्रसाद सिदार को शिकायत शाखा/सहायक अभिलेखपाल सामान्य अभिलेख कोष्ठ रायगढ़ में पदस्थ किया गया है।
हिंद स्वराष्ट्र पेंड्रा : छत्तीसगढ़ के पेंड्रा में हुए सड़क हादसे में इंजीनियरिंग के एक छात्र की मौत हो गई। हादसा पेंड्रा से बिलासपुर जाने वाले RMKK रोड पर हुआ। खबर मिलते ही मृतक के परिवार में मातम पसर गया। मृतक छात्र नीलेश पाल रूंगटा इंजीनियरिंग कॉलेज भिलाई का छात्र था। नीलेश आज अपनी बाइक से कॉलेज जाने के लिए निकला, लेकिन बंजारी घाट पर अज्ञात हाईवा चालक ने उसे टक्कर मार दी।
हादसे में छात्र नीलेश की मौके पर ही मौत हो गई। यहां लगातार हो रहे हादसों के कारण लोगों में आक्रोश है। नीलेश पेंड्रा की नूतन कॉलोनी का रहने वाला था। उसके पिता राम सुंदर पाल ठेकेदारी का काम करते हैं। वो छुट्टियों में घर आया हुआ था और कॉलेज वापस लौट रहा था।
ज्यादा खून बह जाने से हुई मौत
सबसे बड़ी बात तो ये है कि नीलेश ने हेलमेट भी लगाया हुआ था, लेकिन टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उसके सिर पर भी चोट आई और ज्यादा खून बह जाने से उसकी मौत हो गई। बंजारी घाट पर कोयला परिवहन करने वाले हाईवा वाहनों की तेज रफ्तार के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं, लेकिन इस पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन कुछ नहीं कर रहा है।
हिंद स्वराष्ट्र प्रतापपुर : प्रतापपुर पुलिस ने ग्राम पोड़ी घुटरी पास अंबिकापुर बनारस मुख्य मार्ग पर नाकाबंदी कर दो आरोपीयों को पकड़ने में सफलता हासिल की हैं। आरोपियों के कब्जे से कुल 80 नग ऑनेक्स कफ सीरफ 100 एमएल कीमती 12000 रूपये एवं घटना में प्रयुक्त स्कूटी क्रमांक CG15DV2872 कीमती 50000 रूपये का कुल जुमला रकम 62000 रुपये का जप्त किया गया है। मौके पर देहाती नालसी 0/2022 धारा 21 (C) NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर आरोपी मो. एजाज ऊर्फ अन्नू एवं श्रीमती संतोषी गुप्ता को मय जप्ती नशीली कफ सिरफ एवं घटना में प्रयुक्त एक्टीवा स्कूटी को थाना लेकर वापस वापसी पश्चात देहाती नालसी 0/22 धारा 21 (C) INDPS Act का नंबरी अपराध 173/22 धारा 21 (C) NDPS Act कायम कर आरोपी गणों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय भेज दिया हैं। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण सिंह ध्रुव, उप निरीक्षक नवल किशोर दुबे, उप निरीक्षक राजेश तिवारी, प्र.आर. राजेश यादव, आर इन्द्रजीत सिंह, अरविंद पाण्डेय, अवधेश कुशवाहा, प्रवीण सिंह, महिला आर. हेमकुमारी सिंह सक्रिय रहे।