Home Blog Page 144

तहसीलदार का कारनामा: किसान को भेजा 1.81 करोड़ की वसूली का नोटिस….

हिंद स्वराष्ट्र जशपुर : जशपुर के एक किसान को तहसीलदार ने एक करोड़ 81 लाख की वसूली का नोटिस भेजा है। हालांकि नोटिस कौन सी वसूली का है यह तो स्प्ष्ट नही है, पर नोटिस देख कर किसान परिवार सदमे में आ गया है। किसान ने इसकी शिकायत एसपी से की है। मिली जानकारी के अनुसार, जशपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र निवासी गणेश नारायण मिश्रा किसान हैं। वे किसान होनेक साथ ही साथ सामाजिक कार्यकर्ता है और पतंजलि आरोग्य केंद्र भी चलाते हैं। किसान मिश्रा ने अपनी प्रतिष्ठा धूमिल करने के लिए बनावटी व फर्जी नोटिस खुद के हस्ताक्षर से जारी करने का आरोप तहसीलदार जशपुर पर लगाया है। किसान ने अपनी शिकायत में बताया है कि 23 जून को तहसीलदार ने एक करोड़ इक्यासी लाख सोलह हजार एक सौ अंठावन रुपये वसूली का नोटिस उनके प्रतिष्ठान में अपने कर्मचारी के माध्यम से भेजा है। साथ ही उनके कर्मचारी ने नोटिस को पढ़ कर जोर जोर से उनके प्रतिष्ठान में पढ़ कर सुनाया है। उस वक्त उनके ग्राहक उपस्थित थे। इसके अलावा नगर में जगह जगह तहसीलदार ने उक्त नोटिस को दिखा कर बकायेदार होना बता कर छवि खराब करने का आरोप लगाया है।
गणेश नारायण मिश्रा ने बताया कि नोटिस मिलने के बाद मेरी हार्ट बीट और ब्लड प्रेशर भी बढ़ गया और तत्काल मेडिकल जाकर दवाई लिया। मिश्रा के अनुसार नोटिस के बारे में सुन कर उनकी पत्नी व बच्चो की भी मानसिक स्थिति बिगड़ गई और सभी इलाज करवा रहे हैं। गणेश नारायण मिश्रा के अनुसार कोतवाली थाने में उनकी शिकायत नही लेने के चलते उन्होंने एसपी के समक्ष अपनी शिकायत दर्ज करवाई है।
वही इस मामले में जशपुर तहसीलदार विकास जिंदल का कहना है कि बैंक ऑफ इंडिया के द्वारा गणेश शंकर मिश्रा से एक लाख इक्यासी हजार वसूली के लिए आरआरसी जारी किया गया था। जिसके चलते तहसीलदार न्यायालय से नोटिस जारी किया गया था। जो लिपिकीय त्रुटि के चलते एक करोड़ इक्यासी लाख हो गया। जिसे दूसरा नोटिस जारी किया गया है।

नाबालिग को बहला कर बनाया अश्लील वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर करने लगा था ब्लैकमेल..

हिंद स्वराष्ट्र जशपुर : जशपुर पुलिस ने नाबालिग लड़की का अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने वाले एक युवक को पड़ोसी राज्य झारखंड से गिरफ्तार किया है. आरोपी ने नाबालिग को बहला फुसलाकर उसका अश्लील फोटो और वीडियो बना लिया था. जिसे वायरल करने की धमकी देकर वह उससे अनुचित मांग पूरा करने के लिए दबाव बना रहा था. आरोपी की इस मांग से तंग आकर नाबालिग ने मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी. जिसके बाद परिजनों ने तत्काल पुलिस थाने पहुंचकर युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई. यह मामला कोतवाली थानाक्षेत्र का है.

2021 में सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती
दरअसल, कोतवाली थानाक्षेत्र की रहने वाली 17 वर्षीय नाबालिग का 2021 में सोशल मीडिया के माध्यम से झारखंड के प्रिंस चौक सिमडेगा निवासी 24 वर्षीय राहुल प्रसाद से दोस्ती हुई. इसके बाद दोनों के बीच लगातार चैटिंग होती रही. इस दौरान राहुल ने नाबालिग को बहला फुसलाकर मोबाइल में उसका अश्लील फोटो और वीडियो बना लिया. जिसके बाद आरोपी नाबालिग से अनुचित मांग करने लगा, और मांग पूरा नहीं करने पर फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा. इससे तंग आकर नालाबिग ने यह बात अपने परिजनों को बताई.

आरोपी ने जुर्म कुबूला
इसके बाद नाबालिग और उसके परिजन कोतवाली थाना जशपुर पहुंचे और ब्लैकमेल करने वाले युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई. इस पर पुलिस ने आरोपी राहुल प्रसाद के खिलाफ आईटी एक्ट और पॉस्को एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया. पुलिस टीम ने झारखंड के सिमडेगा में छापा मारकर आरोपी राहुल प्रसाद को उसके घर से हिरासत में लिया. पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कुबूल कर लिया है. इस दौरान पुलिस ने उसके पास से अपराध में इस्तेमाल किया गया मोबाइल भी जब्त किया.

चिकित्सा महाविद्यालय में आवेदन की तिथि बढ़ी,आवेदन की अंतिम तिथि 24 अगस्त….

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : राजमाता श्रीमती देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं संबंद्ध चिकित्सालय अम्बिकापुर में तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के स्वीकृत रिक्त पदों की पूर्ति हेतु विज्ञापन जारी किया गया था जिसमें आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 अगस्त 2022 निर्धारित की गई थी। डाक विभाग के कमर्चारियों के हड़ताल तथा शासकीय अवकाश होने के कारण सरगुजा संभाग के इच्छुक उम्मीदवार आवेदन जमा करने से वंचित रह गए थे। आवेदन करने की अंतिम तिथि में वृद्धि उपरांत पंजीकृत डाक व स्पीड पोस्ट के माध्यम से समस्त पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 अगस्त 2022 को कार्यालयीन समय तक निर्धारित की गई है। विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए महाविद्यालय की वेबसाइट www.gmcambikapur.co.in एवं सूचना पटल का अवलोकन किया जा सकता है।

हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस,स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने किया ध्वजारोहण….

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : आजादी के अमृत महोत्सव अंतर्गत स्वतंत्रता दिवस के 75 वीं वर्षगांठ को हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। अम्बिकापुर के पुलिस लाइन स्थित पुलिस ग्राउण्ड में 15 अगस्त 2022 को आयोजित जिला स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने कलेक्टर श्री कुंदन कुमार और पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के साथ परेड की सलामी ली। मुख्य अतिथि श्री सिंहदेव ने ध्वजारोहण पश्चात मुख्यमंत्री का जनता के नाम संदेश का वाचन किया। इसके पश्चात शांति के प्रतीक कपोत और रंग-बिरंगे गुब्बारे आकाश में उड़ाए और सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। उन्होंने शहीदों के परिवारों से भेंट कर शाल व श्रीफल भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी तथा स्वयंसेवी संस्थाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
पुलिस एवं एन.सी.सी. कैडेट्स द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट- स्वतंत्रता दिवस के के 75 वीं वर्षगांठ की अवसर पर पुलिस एवं एनसीसी कैडेट्स द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट किया गया। परेड कमाण्डर उप पुलिस अधीक्षक डॉ प्रशांत देवांगन एवं सेकेण्ड इन कमान उप निरीक्षक सुश्री रश्मि सिंह के नेतृत्व में परेड की सलामी दी गयी। परेड टुकड़ियों में जिला पुलिस बल पुरुष एवं महिला, जिला होमगार्ड पुरुष एवं महिला, एनसीसी सीनियर डिविजन पीजी कालेज पुरुष एवं महिला तथा एनसीसी सीनियर डिवीजन हॉलीक्रास महिला महाविद्यालय शामिल थे। परेड खंड एक में जिला पुलिस बल महिला को प्रथम एवं जिला पुलिस बल पुरूष को द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। इसी प्रकार परेड खंड दो में जिला नगर सेनानी महिला को प्रथम एवं जिला नगर सेनानी पुरूष को द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। परेड खंड तीन में सीनियर एनसीसी डिवीजन पीजी कॉलेज महिला को प्रथम, एनसीसी सीनियर डिवीजन हॉलीक्रास महिला महाविद्यालय को द्वितीय तथा एनसीसी सीनियर डिविजन पीजी कालेज पुरुष को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ।
शहीदों के परिजनों को किया गया सम्मानित- इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा शहीदों के परिजनों को शाल व श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। इनमें शहीद उप निरीक्षक अगस्तुस कुजूर, प्लाटून कमाण्डर पतरस खलखो, प्लाटून कमाण्डर पोलीकार्प तिग्गा, प्रधान आरक्षक रामनारायण सिंह, उप निरीक्षक संतोष एक्का, उप निरीक्षक श्याम किशोर शर्मा, निरीक्षक हेमंत मरावी, आरक्षक गौतम राम राजवाड़े, आरक्षक सहलू राम भगत, एपीसी कृष्ण नाथ किण्डों, आरक्षक अथनस बड़ा तथा आरक्षक रमाशंकर पैंकरा के परिजन शामिल हैं।

उत्कृष्ट कार्य करने वाले हुए सम्मानित- इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इनमें जिला पंचायत, कलेक्टर कार्यालय, भू-अभिलेख अधीक्षक कार्यालय, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग, जिला आयुर्वेद अधिकारी कार्यालय, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय उदयपुर, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, वनमंडलाधिकारी कार्यालय, उप संचालक कृषि, जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा, अनुविभागीय अधिकारी नलकूप एवं गेट उप संभाग, उप जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय, संभाग आयुक्त कार्यालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, समाज कल्याण विभाग, पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय तथा तहसीलदार अम्बिकापुर कार्यालय सम्मानित किया गया। इसके साथ ही बटवाही गौठान प्रबंधन समिति को उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ औषधीय पादप बोर्ड के अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक, बीस सूत्रीय कार्यक्रम कार्यान्वयन के उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल, महापौर डॉ अजय तिर्की, जिला पंचायत अध्यक्ष मधु सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वरशरण सिंहदेव, जिला पंचायत सदस्य राकेश गुप्ता, सरगुजा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अजय यादव, कलेक्टर कुंदन कुमार, पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता, जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार लंगेह, मुख्य वन संरक्षक अनुराग श्रीवास्त, डीएफओ श्री पंकज कमल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं कर्मचारी तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

भाजपा कार्यालय संकल्प भवन में हुआ ध्वजारोहण…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर आज संकल्प भवन भाजपा कार्यालय अंबिकापुर में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने ध्वजारोहण किया। भाजपा नगर मंडल अंबिकापुर द्वारा आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह के साथ भारत माता की जय एवं स्वतंत्रता दिवस अमर रहे के नारे लगाए तथा मिठाइयां बांटकर खुशियां मनाई।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने आजादी के 75 वें वर्षगांठ की सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव का यह पर्व पूरे देश में बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता कृत संकल्पित है। कार्यक्रम के दौरान भाजपा के संस्थापक सदस्य पितृ पुरुष कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।
इस अवसर पर पूर्व सांसद कमलभान सिंह भाजपा वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भारत सिंह सिसोदिया, नेता प्रतिपक्ष प्रबोध मिंज भाजपा जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता नगर मंडल अध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला अरुणा सिंह मंजूषा भगत, मधु चौदहा, आलोक दुबे राजकुमार बंसल, फुलेश्वरी सिंह, अंबिकेश केसरी, विनोद हर्ष, अभिषेक शर्मा, संतोष दास, रूपेश दुबे, रमेश जायसवाल, विद्यानंद मिश्रा, उमेश अग्रवाल, मनोज गुप्ता विकास पांडे, मनीष सिंह, संजय सोनी सर्वेश तिवारी, रामप्रवेश पांडे, तजिंदर बग्गा, दीपक सिंह तोमर, अजय सिंह, संदीप सोनी, सिंधू सोनी, नीलम राजवाड़े शालिनी सिंह, पूनम सिंह, अनुराधा गोस्वामी, श्वेता गुप्ता, प्रियंका चौबे, दूधनाथ गोस्वामी, निश्चल सिंह, शैलू सिंह, मनीष बारी, भूपेंद्र सिंह, वीरेंद्र बघेल, संजीव सेठ , सुमित ठाकुर , चंदन शुक्ला, बीर सोनी, शानू कश्यप, अभय साहू, मनोज कंसारी , गोविंद, अनिल तिवारी, विमल मंदिरवार, शुभम अग्रवाल, परमेश मिश्रा, रौनी मिश्रा, रिंकू वर्मा, अभिनंदन सिंह, रवि चौहान, कैलाश ठाकुर, निर्मल पांडे, प्रभु विश्वकर्मा, बबलू शर्मा, गणेश कुशवाहा, सोनू मुदलियार, दीपक यादव, किंजल किशोर पांडे, धीरज सिंह, अनुराग शुक्ला, पंकज गुप्ता, निरंजन राय, संतन सोनी सहित पदाधिकारी एवम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बजरंग दल नगर संयोजक अनुज साहू के नेतृत्व में अग्रेसेन चौक में मनाया गया अखंड भारत संकल्प दिवस…

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल के वार्षिक कार्ययोजना के अनुसार 14 अगस्त को अखण्ड भारत संकल्प दिवस का कार्यक्रम सूरजपुर जिले के नगर व प्रतापपुर प्रखंड व चंदरपुर खण्ड में मनाया गया। जिसमें विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने खण्ड खण्ड ने बटें भारत को पुनः अखण्ड भारत बनाने का संकल्प लिया साथ ही भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर आरती के साथ कार्यक्रम का समापन किया। जिसमें बजरंगी नगर संयोजक अनुज साहू विभाग संयोजक दिनेश साहू नगर संयोजक अनुज साहू मिलन साप्ताहिक प्रमुख पवन गुप्ता व गुलसन साहू, नगर गौ -रक्षा प्रमुख पुष्पेंद्र अग्रहरी व उप-प्रमुख प्रदीप रजवाड़े पूर्व गौ -रक्षा प्रमुख रोहित कसेरा विक्की मिश्रा, तुलेश्वर राजवाड़े, विशाल गुप्ता जन्मजय राजवाड़े, मिथलेश राजवाड़े, रविकांत कसेरा गोलू पांडे, आकाश कसेरा, पिंटू रजक, भागीरथी, गौतम गुप्ता वैभव एवं समस्त बजरंगी भारी संख्या में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर बजरंगियों ने बताया कि अखंड भारत मात्र एक कल्पना नहीं है ये हमारा संकल्प है. जिसे प्राप्त करने के लिए हम कृत संकल्पित होकर कार्य कर रहे हैं. वो दिन दूर नही जब खण्डित भारत को पुनः अखण्ड बनाएंगे, गिलगित से गारो पर्वत तक आजादी पर्व मनाएंगे।

भैसामुंडा पूल पर ट्रक हुई खराब, अंबिकापुर–बनारस राष्ट्रीय राजमार्ग रात्रि ग्यारह बजे से बाधित….

हिंद स्वराष्ट्र भैसामुंडा यूसुफ मोमिन : पूरे देश में आज स्वतंत्रता दिवस का ७५ वीं वर्षगांठ पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है वहीं भैसामुंडा के महान नदी पुल पर रात्रि ग्यारह बजे रेत लोड ट्रक खराब हो जाने से आवागमन बाधित हो गया है जिससे यात्रियों, मरीजों तथा स्कूली बच्चों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में भरी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है लगभग बारह घंटे के इस मार्ग अवरूद्ध होने से जन जीवन थम सा गया है वहीं सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को हुआ जिन्हे स्कूल जाकर धवजारोहण तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होना था बता दें कुछ स्कूल के बच्चों कुछ दूर पैदल ही चलकर स्कूल बस में बैठाया गया।
वहीं अल्प संख्यक कल्याण समिति के सदस्य एवम कांग्रेस पार्टी के सयुक्त सचिव सेक्टर प्रभारी केवरा डाक्टर अब्दुल मजीद ने बताया कि इस तरह से खराब सड़क के कारण ट्रक खराब हुआ है पुल पर बड़े गड्ढे मौजूद हैं जिनसे आए दिन दुर्घटानाओं की संभावना बनी रहती है विभाग को कई बार अवगत कराया जा चुका है किंतु विभाग इस ओर ध्यान आकर्षित नहीं कर पा रहा है।
स्थानीय लोगों की मानें तो सड़क पुल में बड़े बड़े गड्ढे निर्मित हो गए हैं जिससे आए दिन बड़ी दुर्घटनाएं होती रहती है विभाग को कई बार सूचना दिया गया है किंतु सड़क विभाग कुंभकर्णीय नींद में सोया हुआ है यदि वर्षा पूर्व में ही सड़क विभाग इसकी मरम्मत करा दिया होता तो यात्रियों को होने वाले परेशानियों से बचाया जा सकता था।
वहीं स्थानीय ग्रामीणों ने मांग की है की इसमें लिपा पोती न किया जाए और जल्द से जल्द मजबूती से इसकी मरम्मत कराई जाए ताकि भविष्य में होने वाली दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

अम्बिकापुर – लखनपुर मार्ग का पूल बहने से आवागमन बाधित किया गया डायवर्ट…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण रविवार को अम्बिकापुर -लखनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग में ग्राम सिंगिटाना के पास बना एप्रोच रोड बह गया जिससे मार्ग पूरी तरह से अवरुध्द हो गया है और मार्ग बंद हो गया हैं। एप्रोच रोड बहने की सूचना पर कलेक्टर कुन्दन कुमार ने एसडीएम व तहसीलदार को आवागमन हेतु परिवर्तित मार्ग तय करने व रोड में टीम तैनात करने के निर्देश दिए। कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम व तहसीलदार द्वारा कार्यवाही तेज करते हुए आवागमन हेतु दरिमा रोड को डायवर्ट किया गया हैं। अब लखनपुर से अम्बिकापुर या अम्बिकापुर से लखनपुर की ओर आवागमन के लिए दरिमा रोड से आना-जाना करना होगा। अम्बिकापुर -लखनपुर एनएच पर सिंगिटाना के पास रोड नवनिर्माण के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग द्वारा पुल का निर्माण कराया जा रहा है। आवागमन हेतु एप्रोच रोड़ बनाया गया है। रोड में पानी की तेज बहाव होने के कारण एप्रोच रोड नही टिक पाया व बह गया जिससे रोड़ दोनो तरफ से कट गया व आवागमन अवरुद्ध हो गया।

अम्बिकापुर : फावड़े से वारकर भाई ने की छोटे भाई की हत्या…गिरफ्तार…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : शहर से एक ऐसी खबर निकल कर सामने आ रही जिसने रिश्ते को कलंकित कर दिया हैं। एक भाई ने मामूली से सरकारी नल को लेकर हो रहे विवाद में अपने छोटे भाई पर फावड़े से जानलेवा हमला करते हुए मौत के घाट उतार दिया। मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 09.08.22 दिन मंगलवार को ग्राम केशवपुर मे जल जीवन मिशन के तहत कुछ लोग सार्वजनिक नल लगाने आये थे जिसे हत्यारे भोला राम यादव अपने घर के पास लगाने के लिये बोल रहा था और मृतक प्रभुनारायण यादव द्वारा नल सार्वजनिक स्थान के लिये आया है वहीं पर लगेगा ऐसा कहा गया। इसी बात पर भोला यादव और मृतक प्रभुनारायण यादव के बीच वाद विवाद होने लगा और इसी बीच भोला राम यादव द्वारा सिर मे फावडा से मारकर गहरा चोट पहुचा दिया था जहां ईलाज के दौरान रायपुर के बालाजी अस्पताल मे दिनाक 10.08.22 को प्रभु नारायण की मृत्यु हो गयी।

प्रभु नारायण की मृत्यु के बाद उनकी पत्नी द्वारा मामले की शिकायत मणिपुर चौकी से की गई जिसके बाद पुलिस द्वारा आरोपी भोला राम यादव साकिन केशवपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। आरोपी के द्वारा हत्या कारित करना स्वीकार कर लिया गया। आरोपी के द्वारा अपराध घटित करना पाये जाने पर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया हैं।

चोरी की 17 नग मोटरसाइकिल सहित 05 शातिर चोर गिरफ्तार..

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज श्री अजय यादव (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक सरगुजा भावना गुप्ता (भा.पु.से.) के द्वारा सभी थाना/चौकी प्रभारियों को चोरी के मामलो में प्रभावी नियंत्रण हेतु निर्देशित किया गया था।
इसी क्रम मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक अखिलेश कौशिक के नेतृत्व मे थाना प्रभारी बतौली उप निरीक्षक प्रमोद पाण्डेय द्वारा थाना बतौली के चोरी के प्रकरणों में आरोपी पता साजी हेतु बतौली रवाना हुवे थे, कि दौरान भ्रमण बस स्टैंड बतौली के पास एक व्यक्ति बिना नम्बर का मोटर सायकल लेकर घुम रहा था,जिससे पुछताछ करने पर अपना नाम श्याम साहू थाना मुंगेली का रहने वाला बताया और संदिग्ध लगने पर थाना लाकर पूछताछ किया गया जो बाइक रायपुर मौदहापारा से चोरी कर कनकसाय साकिन बतौली के पास बिकी करने हेतु आना बताया, जो आरोपी को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा पूर्व में रायपुर से चोरी कर कनक साय के पास 04 नग मो.सा., रविदास के पास से 04 नग मो.सा., सुखराम नगेसिया के पास 03 नग मो. सा., नवरंग साय के पास 01 नग मो. सा. बिकी करना व 02 नग स्कूटी व 02 नग मो.सा. कनक साय के नये मकान में रखना बताया, एवं आरोपी श्याम कुमार साहू से 01 नग मो. सा. जप्त किया गया कि आरोपी के निशानदेही के अनुसार आरोपी रवि कुमार दास,कनक साय पैकरा,सुखराम नगेसिया उर्फ लोरची,नवरंग साय नागेस, श्याम कुमार साहू के कब्जे से कुल 17 नग मोटरसायकल कीमती लगभग 11 लाख रु का जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया है।
संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी बतौली उप निरीक्षक प्रमोद पाण्डेय, प्र.आर.देवशरण सिंह, आर. अंशुल शर्मा,फलेन्द्र पैकरा, अशोक भगत, और बतौली पुलिस टीम शामिल रही।

छत्तीसगढ़ की तबादला नीति जारी, जारी हुए ये नियम..देखे आदेश…

हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार ने तबादला नीति जारी कर दी है। कब, किसका, कैसे, ट्रांसफर होगा, इसे लेकर नियम बना दिया गया है। इसमें जिला स्तर के अधिकारी कर्मचारी, राज्य स्तर के अधिकारी, कर्मचारी और स्कूल विभाग के कर्मियों के लिए नियम तय किए गए हैं। जिला स्तर पर 10 सितंबर तक, प्रदेश स्तर पर 30 सितंबर तक सभी ट्रांसफर (transfer) पूरे कर लिए जाएंगे। नियम सरकार ने तए किए यह नियम :

स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव के भतीजे वीरभद्र सिंह की ट्रेन से गिरकर मौत…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टी. एस. सिंहदेव के भतीजे और धौरपुर के राजा वीरभद्र सिंह उर्फ सचिन सिंह की ट्रेन से गिरने से मौत हो गई। वे गुरुवार की रात दुर्ग-अंबिकापुर एक्सप्रेस में रायपुर से अंबिकापुर जा रहे थे तभी बिलासपुर के बेलगहना के पास यह घटना हुई है। वे लुंड्रा जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष और कांग्रेस के नेता थे। जानकारी के अनुसार अंबिकापुर के लुंड्रा विधानसभा क्षेत्र के धौरपुर में रहने वाले वीरभद्र सिंह गुरुवार को रायपुर में थे। रात में वे रायपुर से अंबिकापुर जाने के लिए दुर्ग-अंबिकापुर ट्रेन में सफर कर रहे थे। वहां उनकी अदालत में पेशी होनी थी। तभी देर रात बेलगहना के पास ट्रेन से गिरने से उनकी मौत हो गई। शुक्रवार दोपहर पुलिस को ट्रेन से गिरकर युवक के मौत की खबर मिली। पुलिस जब मौके पर पहुंची, तब उनकी पहचान नहीं हुई थी।

बताया जा रहा है कि उनके अंबिकापुर आने की खबर परिजनों को थी। शुक्रवार की सुबह उन्हें लेने के लिए लोग अंबिकापुर स्टेशन पहुंचे थे। जब वे ट्रेन से नहीं उतरे तब उनकी तलाश की गई। उनका फोन भी नहीं लग रहा था। ट्रेन में उनका सामान मिला लेकिन बीरभद्र सिंह नहीं मिले। इसके बाद उनकी तलाश तेज की गई। इसकी जानकारी रायपुर मे दी गई। यहां से बताया गया कि वे अंबिकापुर एक्सप्रेस से रवाना हुए थे। इसके बाद इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

शुक्रवार को GRP को इस हादसे की खबर मिल गई थी लेकिन, तब तक ट्रेन से गिरने वाले युवक की पहचान नहीं हो पाई थी। घटना कोटा थाना क्षेत्र होने की वजह से GRP ने कोटा थाने को सूचना दी थी। इस पर पुलिस कर्मी पटरी किनारे होते हुए शव की तलाश कर रहे थे जिस जगह पर शव मिला है वहां बाइक भी नहीं जा सकती। इसके चलते पुलिस वहां तक दोपहर में पहुंची। शव का फोटो लेकर वायरल करने के बाद उनकी पहचान बीरभद्र के रूप में हुई।

लुण्ड्रा जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष बीरभद्र सिंह उर्फ सचिन सिंह और उसके तीन साथियों पर विधायक बृहस्पत सिंह के काफिले पर हमला करने का आरोप है। अंबिकापुर के कोतवाली थाने में उनके खिलाफ केस दर्ज है, जिस पर पुलिस ने उन्हें पहले गिरफ्तार भी किया था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को अंबिकापुर में इसी केस में उनकी पेशी थी, जिसमें शामिल होने के लिए बीरभद्र सिंह अंबिकापुर जा रहे थे। तभी यह हादसा हो गया।

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छ.ग के शैलेन्द्र प्रताप सिंह राज्य आयुक्त नियुक्त…

हिंद स्वराष्ट्र समाचारपत्र अम्बिकापुर भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छ.ग के राज्य परिषद की बैठक कल सर्किट हाउस रायपुर में राज्य परिषद के अध्यक्ष माननीय प्रेम साय सिंह टेकाम शिक्षा मंत्री छ०ग० शासन के मुख्य अतिथ्यि माननीय सत्यनारायण शर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भारत स्काउट्स एवं गाईड्स रायपुर ग्रामीण विधायक एवं माननीय विनोंद सेवन लाल चन्द्राकर मासंमुद विधायक की अध्यक्षता में कार्यकारी अध्यक्ष राजेश अग्रवाल भारत स्काउट गाईड के राष्ट्रीय निदेशक श्री कृष्णा स्वामी एवं छ.ग. के समस्त जिला शिक्षा अधिकारी, सहायक संचालक शिक्षा, भारत स्काउट गाइड छ.ग के राज्य एवं जिला के पदाधिकारीयों की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। इसमें राज्य आयुक्त (कब) के पद पर कांग्रेस के युवा नेता शैलेन्द्र प्रताप सिंह की नियुक्ति की गई।

शैलेन्द्र प्रताप सिंह लम्बे समय से राजनिति एवं समाज सेवा में तत्पर रहे हैं। वे वर्तमान में प्रदेश कॉंग्रेस कमेटी के सचिव भी है, पूर्व में एन.एस.यू.आई. जिला अध्यक्ष, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदेश महासचिव तथा युवक कॉंग्रेस में प्रतिनिधि रह चुके है। जिला ताइक्वांडो संघ के जिला अध्यक्ष भी है। उनकी पत्नी दूसरी बार जिला पंचायत लखनपुर सरगुजा से सदस्य है सरगुजा जिले से बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर यहाॅ के युवाओं में हर्ष है। नवनियुक्त राज्य आयुक्त ने माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी माननीय स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव जी तथा माननीय शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय टेकाम जी का आभार व्यक्त करते है हुये कहा कि इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर सबका आभार करता हूँ तथा अपने पद की गरिमा रखते हुये जिम्मेदारी पूर्ण कर्तव्यों का निर्वहन करूँगा तथा स्काउट्स एवं गाईड्स में बेहतर प्रयासों के साथ युवाओं को ज्यादा से ज्यादा जोड़ने का जनहित लिये प्रयास करूँगा ।

बैठक है में निर्धारित एजेंडें अनुसार विभिन्न चर्चा कर अनुमोदन किया गया। इसमें विशेष रूप से राष्ट्रीय आदिवासी कार्निवाल सुकमा जिलें में किये जाने हेतु प्रस्तावित किया गया। जिसे माननीय शिक्षा मंत्री एवं परिषद के अध्यक्ष समेत सदस्यों ने ध्वनी मत से पारित किया। इस बैठक में अन्य पदाधिकारियों की भी नियुक्तियों की गई इस दौरान राज्य सचिव कैलाश सोनी प्रदेश कॉंग्रेस के महासचिव कन्हैया अग्रवाल अंकित बागबेहरा समेत छ.ग. के सभी जिला शिक्षा अधिकारी उपस्थित थे।

बेटी की फांसी में लटकती मिली लाश: पिता का आरोप दामाद के अत्याचार और नाजायज संबंधों ने ली बेटी की जान, यह आत्महत्या नही हत्या हैं…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर: शहर के सुभाषनगर इलाके में कल देर शाम एक महिला की हंसी पर लटकती हुई लाश मिली जिसके बाद वहां काफी हंगामा हुआ। परिजनों ने आरोप लगाया है कि महिला आत्महत्या नहीं कर सकती यह सोची समझी साजिश है और हत्या कर इसे आत्महत्या का रूप दिया जा रहा है। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया है कि महिला के पति द्वारा महिला को पिछले 6 सालों से काफी प्रताड़ित किया जा रहा था लेकिन इस प्रताड़ना के बावजूद वह सब कुछ सह रही थी लेकिन उसने आत्महत्या नहीं की वह आत्महत्या नहीं कर सकती। परिजनों ने बताया कि उनका दामाद पत्नी और बच्चे होने के बावजूद दूसरी शादी करने के लिए कई बार प्रयास कर चुका है को उसके पिता की मृत्यु के बाद अनुकंपा नियुक्ति मिली है लेकिन ऑफिस नहीं जाता है शादी के 6 साल हो जाने के बावजूद उसने सर्विस बुक पर अपनी पत्नी और बच्चे का नाम तक ऐड नहीं किया है। परिजनों ने बताया कि महिला को उसके पति द्वारा काफी प्रताड़ित किया जाता था और मारपीट की जाती थी। महिला को अपने पिता से पैसे मांग कर लाने की भी मांग महिला के पति द्वारा की जाती थी और घटना के 1 दिन पूर्व भी महिला के सारे आभूषण जो उसके पिता के घर रखी हुई थी उसे भी वापस करने की मांग इनके द्वारा की गई थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है रात हो जाने के कारण महिला का लाश फंदे से नहीं उतारा जा सका आज फॉरेंसिक टीम द्वारा मौके की जांच कर लाश को पीएम के लिए भेजा जाएगा पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले की सच्चाई सामने आ पाएगी।

मिली जानकारी के अनुसार मृतिका माधुरी माल (25) पति राहुल चंद्र माल निवासी सुभाषनगर का शव देर शाम फांसी पर लटकता हुआ मिला जिसकी जानकारी नजदीकी थाना गांधीनगर में दी गई मुहर्रम में ड्यूटी होने के कारण पुलिस की टीम काफी देर से लगभग 2 घंटे बाद पहुंची और शाम होने के कारण और लाइट न होने के कारण मृतिका के शव को नहीं उतारा जा सका आज कौन सी टीम द्वारा शव को उतारा जाएगा और पीएम के लिए भेजा जाएगा।

श्रीमति संजना विकास उपाध्याय ने आज महादेव घाट रायपुरा मे आ रहे सभी भक्त कावड़ियों का मंच से पुष्पवर्षा से किया स्वागत

हिंद स्वराष्ट्र समाचारपत्र रायपुर हिंदू धर्म के अनुसार सावन के पावन माह में समस्त कांवरियों का शहर के विभिन्न जगहों से कावड़ में जल उठाकर भगवान हटकेश्वर नाथ धाम महादेव घाट में सभी शिव भक्तों का अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव, रायपुर पश्चिम विधायक,ससंदीय सचिव कि धर्मपत्नी श्रीमती,संजना विकास उपाध्याय एवं परिवारजनों के साथ सभी श्रद्धालुओं का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत सत्कार किया गया एवं इसके साथ ही सभी भक्तो के लिए पेय पदार्थो की व्यवस्था की गई बता दें कि जनसेवा और समाजसेवा के लिए सदैव समर्पित रहने वाली श्रीमती,संजना विकास उपाध्याय द्वारा कावंरियों का किया गया स्वागत रायपुरा में मंच लगा कर आकर्षक सपरिवार सहित पुष्प वर्षा कर सभी शिव भक्तों का स्वागत सत्कार कर उन्हें पानी की बोतलें वितरण कर सभी भक्तों को मंच द्वारा सम्मान पूर्वक स्वागत किया गया जैसा कि सावन माह में महादेव घाट स्थित बाबा हटकेश्वर नाथ मंदिर में पूरे शहर के श्रद्धालु उमड़ते है और महादेव घाट में पूरे सावन माह में मेला जैसा माहौल रहता है।। पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले महादेव घाट रायपुरा मे आने वाले सभी श्रद्धालु कावंरिया बन्धुओं, श्रद्धालुओं, एवं सभी समाजिक हित में आम जनता के लिए सेवा का कोई भी मौका नहीं छोड़ रहे है,।। आपको यह भी बता दें कि,विगत कई वर्षों से रायपुर पश्चिम एवं छत्तीसगढ़ युवाओं के चहेते,विकास उपाध्याय के द्वारा बिना किसी स्वार्थ के छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्य रूप में जनहित के लिए सदैव कार्य करने वाले नेता और रायपुर पश्चिम विधायक से मंत्री बनने से भी पहले आज रायपुर पश्चिम के श्री,विधायक विकास उपाध्याय,
अपनी अनुपस्थिति में उन्होंने यह काम अपनी धर्मपत्नी संजना विकास उपाध्याय के द्वारा सभी श्रद्धालुओं का बड़े ही आदर से स्वागत कर पेय पदार्थो का वितरण भक्तो मे किया गया।। वहीं स्वागत, सत्कार से प्रसन्न सभी कांवरियों ने भी अपने विधायक व उनकी धर्मपत्नी का आभार व्यक्त किया।।

पिता पुत्र आए तेज रफ्तार बस की चपेट में, नाजुक हालात को देखते हुए घायलों को किया गया रेफर

भवंरी हिंद स्वराष्ट्र समाचारपत्र विशेष संवाददाता
छत्तीसगढ़ से लगे राज्य झारखंड के ग्राम भंवरी निवासी नरेश प्रसाद व उनका पुत्र टेंपो में बैठकर छत्तीसगढ़ के शहर रामानुजगंज आ रहे थे। जहां तेज रफ्तार से आ रही विजय बस की चपेट में टेंपो आ गया। जिसमें सवार पिता व पुत्र को गंभीर चोटें आई है वही बताया जा रहा है कि दोनों की हालत नाजुक है जिन्हें उच्च चिकित्सा हेतु जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है ग्रामीणों ने बताया कि बस, ट्रक व पिकप वाहन प्रत्येक दिन तेज रफ्तार से वाहन का संचालन भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों पर भी किया करते हैं। जहां तेज रफ्तार वाहनों ने अब तक कई लोगों की जान ली है जहां ऐसे वाहन चालकों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही किए जाने की अपील ग्रामीणों ने की है।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बालोद नवीन कार्यकारिणी का गठन… नए चेहरे को मिला स्थान

बालोद हिंद स्वराष्ट्र समाचारपत्र
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP )की नवीन कार्यकारणी घोषणा की गई जिसमें प्रमुख रूप से उपस्थित दुर्ग विभाग के संगठन मंत्री दीपक गुप्ता , दुर्ग विभाग के सहयोजक पलास घोस , जिला संगठन मंत्री बालोद लोकेंद्र कुर्रे का आना हुआ एवं नवीन कार्यकारणी को परिषद की विशेषता बताते हुए पलास घोस का उद्बोधन हुआ।प्रमुख रूप से घोषणा में नगर मंत्री अभिन्न यादव , नगर सह मंत्री रजत जैन, अंश योगी , लोमेश साहू, महाविधालय प्रमुख खिलेंद्र भाई , नगर विद्यालय प्रमुख आदित्य बरातिया , कार्यलय मंत्री हिमांशु राजपूत , सोशल मीडिया प्रमुख नमन साहू , क्रीड़ा प्रमुख आशुतोष पांडेय , कार्यकाणी सदस्य के रूप में नवेंद्र मंडावी, राजा महंत , प्रसंत सेन , निखिल चंदेल , सिद्धार्थ राठिया , सावरूप पांडेय उपस्थित थे।

जशपुर : आपदा प्रबधक विभाग गहन निद्रा में लीन, हर हफ्ते जा रही कई जानें….

हिंद स्वराष्ट्र जशपुर : आपदा प्रबंधन विभाग की लापरवाही से कई जिंदगियां अपनी जान से हाथ धोती हुई नजर आ रही हैं। जशपुर जिले से हर हफ्ते आकाशीय बिजली गिरने से मौतों के आंकड़े सामने आते हैं कभी पशु तो कभी इंसान अपनी जान गवाते हुए नजर आते हैं। आकाशीय बिजली से रोकथाम के लिए आपदा प्रबंधन विभाग को कड़े कदम उठाए जाने की आवश्यकता हैं लेकिन यहां यह विभाग गहरी निद्रा में लीन नजर आ रही हैं शायद यही कारण हैं कि न तो इनके द्वारा लोगो मे जागरूकता फैलाने कोई कैंपेन चलाया जा रहा हैं और न ही आकासीय बिजली से बचने तड़ित चालक लगवाए जा रहे हैं।

एक तड़ित चालक लगाने में 25 हजार होते हैं खर्च – तड़ित चालक लगाने के लिए नियम – कायदे है। इसके लिए 6 से 8 फ़ीट के गहरा गड्ढा खोदना पड़ता है। जिसमे दो बाई दो कॉपर प्लेट लगाना पड़ता है। जिसमे से लोहे का तार अर्थिंग के रूप निकालना पड़ता है। वही गड्ढे में एक क्विंटल नमक एवं एक क्विंटल कोयले की आवश्यकता होती है।जिसे कई लेयरों में बिछाना पड़ता है। गड्ढे के ऊपर में नमी बनाए रखने लिए रेट और मिटटी डालनी पड़ती है। अर्थिंग से लोहे का राड निकालकर बिल्डिंग से ऊँचा 14 फ़ीट तड़ित चालक लगाना होता है। तड़ित चालक की रेंग 50 – 60 मीटर तक गिरने वाले बिजली को कैच करेगा। यह सिस्टम बनाने लगभग 25 हजार खर्च आएगा।

घरों में भी लगवाया जा सकता हैं यह यंत्र

इसमें एक रॉड घर के ऊपर लगवानी होती है और एक जमीन में गहरा गड्ढा करके लगाई जाती है। इस गड्ढे को आपको मिट्टी और इसके साथ एक कैमिकल कमाउंड से भरना होता है और उसका कनेक्शन घर की छत पर लगी रॉड से होता है और बिजली गिरने की स्थिति में इससे बिजली की पूरी पावर जमीन में चली जाती है। इसका कनेक्शन किसी भी इलेक्ट्रिशियन के द्वारा करवा सकते हैं। इसमें लगभग 5 हजार रुपए का खर्च आता हैं।

बच्चियों के साथ छेड़खानी मामले में पुलिस ने प्रिंसिपल को किया गिरफ्तार…

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : जिले में गुरु शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने का एक मामला सामने आया है, जहां एक निजी स्कूल के प्रिंसिपल ने दो नाबालिग बच्चियों के साथ छेड़छाड़ की जिसकी शिकायत परिजनों ने कोतवाली पुलिस से की हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है जहां बीते दिन दो महिलाएं अपनी 10 और 12 साल की बच्चियों के साथ थाना पहुंची और उन्होंने आरोप लगाया कि एक निजी स्कूल के प्रिंसिपल कमलेश्वर कुर्रे स्कूल में उनकी बच्चियों के साथ अश्लील हरकत करते हैं। पीड़ित के परिजनों ने बताया कि उनकी बच्चियां स्कूल से रोते हुए घर आई और अपनी आपबीती बताई, जिसके बाद पीड़ित छात्रा की मां जानकारी लेने के लिए स्कूल गई लेकिन उसे देखकर प्रिंसिपल स्कूल से भाग गया और जब पीड़ित की मां स्कूल की छात्राओं से मिली तो छात्राओं ने उन्हें बताया कि प्रिंसिपल कामेश्वर कुर्रे स्कूल की अन्य कई लड़कियों के साथ भी ऐसी अश्लील हरकत करता है। जिसकी रिकॉर्डिंग पीड़ित की मां ने अपने मोबाइल पर कर लिया और कोतवाली थाना पहुंची और लिखित में थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस पूरे मामले को लेकर दिनभर कोतवाली थाने में हंगामा होता रहा। और शाम को पीड़ित बच्चों के परिजनों का गुस्सा स्कूल संचालक पर फूट पड़ा और उन्होंने स्कूल संचालक कि सरेआम पिटाई कर दी।

पुजारी की निर्मम हत्या, कटे मिले हाथ और पैर…

हिंद स्वराष्ट्र गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : जिले में शनिवार देर रात एक मंदिर के पुजारी के सहयोगी की नृशंस हत्या कर दी गई। हत्यारे ने 60 साल के वृद्ध का पैर और गला काट दिया। वृद्ध का शव मनोरा बांध के पास मिला है। वृद्ध वहीं पास ही स्थित बजरंग बलि के मंदिर में पूजा-पाठ कराता था। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला मरवाही थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, मरवाही के मनोरा गांव के बहुटटोला में बजरंगबली और देवी जी का मंदिर है। इसी मंदिर में हीरादीन (60) रहकर पुजारी के साथ पूजा-पाठ में सहयोग करता था। करीब 40 साल पहले वह अपनी पत्नी से अलग हो गया था और उसने दूसरी शादी कर ली थी। देर रात पुलिस को सूचना मिली कि हीरादीन का शव बांध के किनारे पड़ा हुआ है। पुलिस पहुंची तो देखा कि धारदार हथियार से हीरादीन का पैर घुटने के पास से काट दिया गया था। वहीं उसकी गर्दन पर भी वार था।

मरवाही थाना प्रभारी अनिल अग्रवाल ने बताया कि हीरादीन मंदिर के पूजा-पाठ में सहयोग करता था। अभी तक कि जांच में सामने आया है कि दूसरी शादी के बाद हीरादीन ने संपत्ति का बंटवारा कर दिया था, लेकिन उसकी पहली पत्नी से बड़ा बेटा इससे संतुष्ट नहीं था। इसे लेकर पिता-पुत्र के बीच कई बार विवाद भी हो चुका था। करीब साल भर पहले भी विवाद की स्थिति बनी थी। उन्होंने बताया कि पुलिस इसी दिशा में फिलहाल जांच कर रही है। हीरादीन के बेटे को हिरासत में लिया गया है।

error: Content is protected !!