Home Blog Page 142

Big Breaking: रिफाइनरी कंपनी के विरोध में एकजुट हुए 5 गांव के आदिवासी… जानें क्या हैं पूरा मामला…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर: बतौली क्षेत्र के चिरगा ग्राम पंचायत में मां कुदरगढ़ी एल्यूमिना रिफाइनरी कंपनी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा अपने प्रोजेक्ट के लिए आदिवासियों के जमीन का अधिग्रहण शुरू कर दिया हैं। इस प्रोजेक्ट को लेकर ग्रामीण काफी आक्रोशित हैं और इसका भरपूर विरोध कर रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप हैं की इस प्रोजेक्ट के लिए जमीन का अधिग्रहण गैर कानूनी तरीके से किया गया हैं और वे इस प्रोजेक्ट को शुरू होने नही देंगे। ग्रामीणों का आरोप हैं कि जिस जमीन को लेकर के विवाद हो रहा हैं वह जमीन भूमि पहाड़ चट्टान मद की जमीन थी जिसे बिना ग्राम सभा किए ही सरपंच और सचिव की मिलीभगत से उद्योग विभाग को हस्तांतरित कर दिया गया हैं।

एसडीएम पर भी लगे गंभीर आरोप

ग्रामीणों ने बताया की यह मामला हाई कोर्ट तक जा चुका हैं हाई कोर्ट से कलेक्टर सरगुजा को जांच के आदेश दिए गए थे। जिस पर कलेक्टर द्वारा एसडीएम सीतापुर को मामले के जांच की जिम्मेदारी दी थी। लेकिन ग्रामीणों का आरोप हैं की एसडीएम सीतापुर अनमोल टोप्पो द्वारा मौका जांच ना करते हुए बल्कि कुछ लोगो को अपने ऑफिस में बुलाकर के फर्जी तरीके से जांच पूरी कर ली। जबकि ग्रामीणों द्वारा जब जांच रिपोर्ट की नकल निकली गई तो जांच रिपोर्ट में 08/08/2020 को हुई ग्रामसभा के समर्थन में 8 लोगो के सपथपत्र मिले जिसमे सभी द्वारा खुद को उक्त ग्राम सभा का अध्यक्ष बताया गया।

एसडीएम सीतापुर द्वारा किए गए जांच की सत्यता कितनी थी इस बात का अंदाजा सिर्फ इस बात से लगाया जा सकता है कि ना तो सीतापुर एसडीएम द्वारा मौका पर जाकर जांच किया गया, नही सभी ग्रामीणों को इसके बारे में सूचना दी गई बल्कि कुछ चुनिंदा लोगों को अपने ऑफिस में बुलाया गया और उनसे शपथ पत्र लिया गया। शपथ पत्र भी ऐसा था कि जिसमें आठ के आठ अध्यक्ष थे।

जमीन अधिग्रहण के लिए किए जा रहा धांधली

ग्रामीणों का आरोप है कि कंपनी द्वारा जमीन के अधिग्रहण के लिए कई प्रकार की धांधली की जा रही है एक ग्रामीण ने बताया कि उसकी जमीन को उसके समान नाम के व्यक्ति द्वारा बेच दिया गया। जबकि ग्रामीण के पास मौजूद पट्टे में जमीन बिक्री का कोई जिक्र नहीं हैं। वही एक ग्रामीण महिला द्वारा बताया गया की उसकी जमीन जो उसके पूर्वजों द्वारा खरीदी गई थी जिसका पट्टा भी उसके पास मौजूद हैं उस जमीन को उस जमीन के पूर्व मालिक द्वारा कंपनी को बेच दिया गया हैं जबकि वह जमीन पूर्व में ही महिला द्वारा खरीद लिया गया था।

ऐसे सिर्फ दो मामले नही हैं बल्कि वहां ऐसे सैकड़ों मामले हैं जिसमे ग्रामीणों के साथ धोखेबाजी कर छलकपट करके उनकी जमीनों को छीन लिया जा रहा हैं।

राज्यपाल से लेकर मंत्री तक शिकायत पर नही मिल पाया न्याय

ग्रामीणों ने बताया कि पिछले 2 वर्षों से उनके द्वारा मदद के लिए राज्यपाल से लेकर के मंत्री विधायकों तक गुहार लगाई जा चुकी हैं लेकिन आज पर्यंत किसी नेता या मंत्री द्वारा यहां तक की कलेक्टर द्वारा भी इस मामले को संज्ञान में नहीं लिया गया है और ग्रामीणों की कोई मदद नहीं की गई है। बस सभी ग्रामीण एकजुट है और एकजुटता को ही अपना ताकत समझ कर अपनी लड़ाई लड़े जा रहे हैं।

3 आईएएस अधिकारी बनाए गए ज्वाइंट सेक्रेटरी…

हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : छत्तीसगढ़ के तीन आईएएस को भारत सरकार में ज्वाइंट सेक्रेटरी इम्पैनल में लिया गया है. जिसमें अंकित आनंद, एस भारतीदासन और एलेक्स पाल मेनन का नाम शामिल है. डीओपीटी ने 2006 बैच के 55 आईएएस अधिकारियों का ज्वाइंट सेक्रेटरी के पद पर इम्पैनल किया है.
बता दें कि, अंकित आनंद बिजली कंपनी के अध्यक्ष के साथ-साथ ऊर्जा विभाग के सचिव हैं. मुख्यमंत्री सचिवालय में सचिव के रूप में सेवा दे रहे हैं. एस भारती दासन मुख्यमंत्री सचिवालय के सचिव के साथ स्कूल शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. वहीं एलेक्स पाल मेनन चेन्नई में अंतरराज्यीय प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत है.

कार्यपालन अभियंता आरके शुक्ला का तबादला, यहाँ मिली नई पोस्टिंग..

हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : राज्य शासन द्वारा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी परिक्षेत्र रायपुर के कार्यपालन अभियंता आर.के. शुक्ला (RK shukla) को कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड धमतरी में स्थानांतरित किया है। जिसका आदेश जारी कर दिया गया है।

50 वर्षीय महिला की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका..

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : जिले से एक सनसनीखेज मामला निकलकर सामने आ रहा है जहां एसईसीएल बिश्रामपुर क्षेत्र में एक महिला की गला रेत कर हत्या कर दी गई है। घटना की सूचना जैसे ही इलाके में लगी इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। मिली जानकारी के अनुसार विश्रामपुर के झोपडीपारा मे रहने वाली महिला पतीयारों बाई कल रात को घर से निकली थी और सुबह तक नही लौटी। वही आज सुबह उसकी लाश एसईसीएल कालोनी के पास झाड़ियों मे पड़ी हुई मिली। महिला की हत्या हत्यारे द्वारा किसी धारदार हथियार से गला रेत कर कर दी गई। जिसकी जानकारी मिलने पर विश्रामपुर पुलिस और डॉग स्कवायड की टीम मौके पर पहुंची और जांच मे जुट गई। प्रारंभिक जांच में मृतिका से दुष्कर्म की भी आशंका जतायी जा रही हैं। फिलहाल महिला की मौत कैसे हुई इसकी जांच की जा रही हैं।

सीमेंट लोड ट्रक नेशनल हाईवे पर पलटा, चालक की दर्दनाक मौत, क्लीनर की हालत गंभीर…

हिंद स्वराष्ट्र लखनपुर : लखनपुर में देर रात NH-130 पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं क्लीनर केबिन में बुरी तरह से फंस गया। करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसे गाड़ी से निकाला जा सका। लखनपुर के कुंवरपुर जलाशय के पास संकेतक नहीं होने के कारण अनियंत्रित होकर ट्रक पलट गया।
हादसे में घायल हुए क्लीनर की हालत बेहद गंभीर है और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, गाड़ी नंबर BR06GC9663 बलौदाबाजार से सीमेंट लोड कर उत्तर प्रदेश के बनारस जा रहा था। ट्रक में ड्राइवर निकेश पटेल और क्लीनर अविनाश शर्मा सवार थे। जैसे ही ट्रक लखनपुर के NH-130 पर कुंवरपुर जलाशय के मोड़ के पास पहुंचा, वो दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ट्रक पलटने से केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें क्लीनर फंस गया। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और केबिन में फंसे क्लीनर अविनाश को उसमें से निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया।

सरगुजा में झुंड से बिछड़े हाथी ने मचाया आतंक, तीन घरों और स्कूल को किया तहस-नहस…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : सरगुजा जिले में हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है. इन दिनों मैनपाट वनपरिक्षेत्र में दल से बिछड़े इकलौते हाथी ने उत्पात मचा रखा है. बीती रात इस जंगली हाथी ने ग्राम कोटछाल बिलाईढोढी में कहर बरपाते हुए तीन मकानों को क्षतिग्रस्त कर दिया. इसके अलावा प्राथमिक शाला बिलाईढोढी का चैनल गेट तोड़ दिया. हाथी के उत्पात से ग्रामीणों में भय मिश्रित कौतूहल का वातावरण बना रहा. ग्रामीणों ने बताया कि रात करीब नौ बजे जंगली हाथी ने बिलाईढोढी बस्ती में प्रवेश किया और तीन मकानों को क्षतिग्रस्त करते हुए घर पर रखे अनाजों को निवाला बना कर चट कर दिया. घर के अंदर रखे अन्य जरूरी सामानों को कुचलकर बर्बाद कर दिया.

हाथी के उत्पात से ग्रामीण परेशान
बस्ती में हाथी के प्रवेश की सूचना पर ग्रामीणों में अफरा तफरी मची रही और ग्रामीण जान बचाते हुए बाल, बच्चों के साथ भटकते रहे. इधर वन विभाग का अमला ग्रामीणों को सतर्क करने के साथ सुरक्षित ठिकाने की ओर ले जाने का प्रयास करता रहा. घरों को क्षतिग्रस्त करने के बाद हाथी ने प्राथमिक शाला भवन के चैनल गेट को भी सूंड से धक्का दे क्षति पहुंचाई. गांव में रातभर उत्पात मचाने के बाद यह हाथी सीतापुर वनपरिक्षेत्र की ओर रवाना हुआ. हाथी के भय से ग्रामीण रतजगा करने को मजबूर हो रहे हैं.

इन इलाकों में हाथियों का आतंक
मैनपाट वनपरिक्षेत्र के रेंजर फेंकू चौबे ने बताया कि हाथियों का दल जशपुर की ओर बढ़ गया है. जबकि दल से बिछड़ा एक हाथी मैनपाट क्षेत्र में विचरण करते हुए नुकसान पहुंचा रहा है. गौरतलब है कि सरगुजा के मैनपाट, लखनपुर और सीतापुर इलाके में अक्सर हाथियों का दल पहुंच जाता है. जो ग्रामीणों के मकानों और फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं. वर्तमान में दल से बिछड़ा इकलौता हाथी मैनपाट वनपरिक्षेत में उत्पात मचा रहा है. यहां आए दिन हाथी किसी न किसी ग्रामीण के मकान को तोड़कर नुकसान पहुंचा रहा है. वहीं वन अमला द्वारा हाथी को रहवासी क्षेत्र में घुसने से रोकने के लिए किए जा रहे प्रयास फेल नजर आ रहे है.

3700 किलो बारूद से 12 सेकेंड में उड़ जाएंगे 915 फ्लैट, किस गलती की है सजा..

हिंद स्वराष्ट्र नोएडा : घड़ी की टिक-टिक शुरू हो चुकी है। चंद घंटे बाद नोएडा में आसमान छूते ट्विन जमीन में मिल जाएंगे। तैयारी पूरी हो चुकी है। सेक्टर 93 ए स्थित 32 और 29 मंजिला दोनों टावर में 3700 किलो विस्फोटक लगाए गए हैं, जो महज 9-12 सेकेंड में इन्हें मलबे के ढेर में बदल देंगे। 102 मीटर ऊंचे टावर 11 मीटर मलबे के ढेर में बदल जाएंगे।
ट्विन टावर को गिराए जाने से पहले आसपास की कुछ सोसायटी को एहतियातन खाली कराया जा चुका है। करीब 7 हजार परिवारों को घर छोड़ना पड़ा है। इलाके के सभी रास्ते सील कर दिए गए हैं। छह सोसायटी के लोगों को छत पर जाने से मना किया गया है। हालांकि, टावर गिराने की जिम्मेदारी संभाल रही कंपनी और विशेषज्ञों का दावा है कि आसपास की इमारतों को नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। देश में पहली बार गिरेगी इतनी ऊंची इमारत
देश में पहली बार इतनी ऊंची इमारत को गिराया जा रहा है। इससे पहले केरल के कोच्चि में अपार्टमेंट कॉम्पलेक्स को इसी कंपनी ने गिराया था। सुप्रीम कोर्ट ने 2019 में कोच्चि के मराडू में नियम विरूद्ध बनाए गए चार आपर्टमेंट ध्वस्त करने का आदेश दिया था। यह इमारत 65 मीटर ऊंची थी। जनवरी 2020 में इसे गिराया गया था। इसमें 343 फ्लैट बने थे। ध्वस्तीकरण से आसपास की इमारतों में कोई नुकसान नहीं हुआ।
दक्षिण अफ्रीका में उड़ाई गई सबसे ऊंची इमारत
इससे पहले दक्षिण अफ्रीका में 108 मीटर ऊंची इमारत को विस्फोट से उड़ाया गया था। 2018 में लिस्बन के 31 मंजिला बैंक में आग लग गई थी। सरकार ने इसे उपयोग के लिए अनुपयुक्त समझा। इस कारण इसे गिरा दिया गया। इसमें 894 किलो विस्फोटक लगाया गया था।
किस गलती की दी जा रही सजा
नेशनल बिल्डिंग कोड के नियमों का उल्लंघन करने पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सेक्टर 93 ए सुपरटेक एमरॉल्ड कोर्ट परिसर में बने ट्विन टावर ध्वस्त किए जा रहे हैं। सुपरटेक बिल्डर ने ट्विन टावर के स्थान पर पहले खरीदारों को हरियाला का स्थान बताया था। सुविधाओं को देखते हुए खरीदारों ने एमरॉल्ड कोर्ट परियोजना में फ्लैट बुक कराए। लेकिन बाद में बिल्डर ने नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी से साठगांठ करके नेशनल बिल्डिंग कोड के नियमों का उल्लंघन कर यहां ट्विन टावर खड़े कर दिए। नियमों के तहत टावर के बीच की दूरी 16 मीटर होनी चाहिए, लेकिन यहां पर सिर्फ 9 मीटर छोड़ी गई।

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी के अनिश्चितकालीन हड़ताल के तीसरे दिन दिखा जनसैलाब, सरकार ने मांगों को लेकर किसी तरह से नहीं दिखाई गंभीरता…

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के अनिश्चितकालीन हड़ताल के तीसरे दिन पुराना बस स्टैंड प्रतीक्षालय में अपनी मूल मांग केंद्र के समान 34 प्रतिशत मंहगाई भत्ता देय तिथि से बकाया ऐरियर्स सहित भुगतान करने एवं सातवें वेतनमान के अनुरूप गृह भाड़ा भत्ता प्रदान करने की मांगों को लेकर दिखा जनसैलाब छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय आह्वान पर अपनी दो सूत्रीय मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार के खिलाफ की जा रही अनिश्चितकालीन हड़ताल को लेकर बुधवार 24 अगस्त को सूरजपुर के कर्मचारियों का जनसैलाब उमड़ा है।
इस मौके पर फेडरेशन के जिला संयोजक अनिल कुमार मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि शासन द्वारा अभी तक हड़ताल को लेकर किसी तरह की भी आश्वासन या टिप्पणी नहीं की गई है। शासन अपने कर्मचारियों की मांगों को लेकर किसी तरह से भी गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं और कर्मचारियों को लगातार अनदेखा कर रहे हैं। इस कारण आज भी आंदोलन के तीसरे दिन हम पूरे जोश से डटे हुए हैं।जिले के समस्त विकासखण्डों में ब्लॉक संयोजकों के नेतृत्व में ब्लाकों में आज बढ़ती उपस्थिति से आंदोलन वृहद रूप की ओर अग्रसर है ।आज के आंदोलन में छत्तीसगढ़ न्यायिक कर्मचारी संघ एवं फेडरेशन से सम्बद्ध समस्त संगठनों के जिलाध्यक्ष तथा पदाधिकारी सचिन त्रिपाठी, मो.सलीम खान, नजीर अहमद खान, सुभास चंद्र पांडे ,संजय प्रसाद सोनी,राजेश कुमार साहू, पुष्पराज सिंह यादव, रमेश राजवाड़े,संदीप गुप्ता, जुगेश्वर प्रसाद, संजय त्रिपाठी, आर. बी. शिवहरे, विजय साहू, ओम कुमार गुप्ता, एस के मिश्रा , शलैश गुप्ता,सत्यप्रकाश पाठक , बाबूलाल चैधरी, सहित हजारों साथी शामिल रहे।

रियल स्टेट कारोबारी ने तालाब में छलांग लगाकर की आत्महत्या, 4 घंटे बाद मिला शव…

हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : राजधानी रायपुर के तेलीबांधा तालाब मरीन ड्राइव में मंगलवार रात एक व्यक्ति के कूद जाने से वहां हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने काफी देर तक उसकी तलाश कराई। लगभग चार घंटों से अधिक समय तक गोताखोर उसे ढूंढते रहे। आधी रात के आसपास युवक का शव मिला। मृतक की पहचान रियल स्टेट कारोबारी अनुपम केडिया के रूप में हुई है। कारोबारी ड्राइवर के साथ पहुंचा था मरीन ड्राइव मिली जानकारी के अनुसार अनुपम ड्राइवर के साथ तेलीबांधा तालाब पहुंचा था। यहां पहुंचने के बाद उसने अचानक तालाब में छलांग लगा दी। इसके बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और उसकी तलाश शुरू की। करीब 4 घंटे बाद उसकी लाश मिली। फिलहाल शव को बाहर निकाल लिया गया हैं। कारोबारी ने आखिर किन कारणों से तालाब में छलांग लगाई अभी इस बात का पता नहीं चल पाया है।

सरगुजा पुलिस विभाग में तबादले : 3 निरीक्षक सहित 24 पुलिसकर्मियों के तबादले…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : सरगुजा पुलिस विभाग में लंबे समय बाद फेरबदल किया गया है। सरगुजा एसपी भावना गुप्ता ने 4 थाना प्रभारियों सहित 24 पुलिसकर्मियों का तबादला किया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश में 3 निरीक्षक, 3 उप निरीक्षक और 18 आरक्षकों का नाम शामिल है। अम्बिकापुर कोतवाली थाना, दरिमा थाना, कमलेश्वरपुर थाना और सीतापुर थाना प्रभारी बदले गए है। देखे आदेश :

दरिमा मार्ग में बन रहा पुलिया चढ़ रहा भ्रष्टाचार की भेंट, भ्रष्टाचार को छिपाने पीडब्ल्यूडी दे रहा झूठी दलीलें…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : अंबिकापुर पीडब्ल्यूडी द्वारा घटिया निर्माण किए जाने का एक मामला सामने आया हैं। जहां पीडब्ल्यूडी द्वारा दरिमा मार्ग में एक पुलिया(culvert) का निर्माण मनमाने ढंग से किया जा रहा हैं निर्माण कार्य में 8mm छड़ का इस्तेमाल किया जा रहा हैं जहां कम से कम 10mm का छड़ इस्तेमाल होना चाहिए था। 8 mm के छड़ के इस्तेमाल से पुलिया कितनी मजबूत बनेगी यह तो देखने वाली बात होगी। मौके पर जब हमारी टीम पहुंची तब वहां पुलिया निर्माण का कार्य इंजीनियर की गैर मौजूदगी में मजदूरों से लिया जा रहा हैं यहां तक कि मौके पर ड्राइंग भी मौजूद नही था। काम कर रहे राजमिस्त्री को वहां किए गए ढलाई में इस्तेमाल किए गए कांक्रीट के अनुपात का भी पता नहीं था।

जब इस मामले में हमारे प्रतिनिधि द्वारा इंजीनियर रविन्द्र यादव से पूछताछ की गई तो उन्होंने कहा कि लखनपुर पुलिया के टूट जाने की वजह से ई साहब का आदेश हैं कि पुलिया को जल्द से जल्द कंप्लीट किया जाए। ऐसे में सवाल यह उठता हैं की क्या जल्दी काम पूरा करने के लिए निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दिया जाएगा?

पीडब्ल्यूडी के मुख्य कार्यपालन अभियंता वी.के. सिंह भेदिया से जब इस मामले में बात की गई तो उन्होंने अपने विभाग के कारनामों को छिपाते हुए और उनको बचाते हुए नजर आए। उन्होंने इस मामले को दबाने की कोशिश करते हुए कहा कि पुलिया निर्माण में 8 एमएम के छड़ का इस्तेमाल किया जा सकता है और जो भी निर्माण कार्य किया जा रहा है वह काफी गुणवत्तापूर्ण है और काफी अच्छा कार्य किया जा रहा है।

वर्दी में हेड कांस्टेबल का महिला के साथ आपत्तिजनक वीडियो वायरल…देखे वीडियो…

हिंद स्वराष्ट्र उन्नाव : जिले की बांगरमऊ कोतवाली में तैनात हेड कांस्टेबल का एक महिला के साथ वर्दी में आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। मामले की जानकारी लगते ही एसपी ने मामले को संज्ञान में लेते हुए वीडियो में दिख रहे पुलिस कर्मी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही विभागीय जांच का आदेश दिया है। वीडियो में दिख रहे हेड कांस्टेबल का नाम दीपचंद्र गौतम बताया जा रहा है। वह वर्दी पहने है और महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसपी दिनेश त्रिपाठी ने जांच कराई और पुष्टि होने पर हेड कांस्टेबल को निलंबित करते हुए विभागी जांच के आदेश दिए हैं।

रेत के अवैध परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई: दो वाहनों पर 1 लाख 15 हज़ार का जुर्माना…

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : सूरजपुर खनिज विभाग की रेत के अवैध परिवहन पर कार्रवाई अनवरत जारी है जिला प्रशासन रेत के अवैध उत्खनन व परिवहन को लेकर कार्रवाई के सख्त निर्देश दिए हैं।कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग की टीम सुबह ही नहीं रात में भी सड़कों पर गश्त कर रेत के अवैध परिवहन को रोकने सख़्ती दिखा रही है इसी तारतम्य में प्रतापपुर मार्ग पर देर शाम रेत का अवैध परिवहन कर रहे दो वाहनों को पकड़ा है और इनके ऊपर जुर्माने की कार्रवाई की गई है। विभाग ने दोनों वाहनों पर सवा लाख रुपए का जुर्माना निर्धारित किया है।
खनिज विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रतापपुर मार्ग पर रेत के अवैध परिवहन को लेकर शिकायतें मिली थी जिस पर विभाग की टीम ने इस मार्ग पर गश्त में तेजीपन दिखाना प्रारंभ किया तो दो ऐसे ट्रक पकड़ में आए जो रेत का अवैध परिवहन कर रहे थे विभाग ने दोनों वाहनों को पुलिस की मदद से पकड़ कर वाहन मालिकों पर करीब एक लाख पंद्रह हजार का जुर्माना तय किया और वाहनों को चंदोरा पुलिस के हवाले कर दिया है। खनिज अधिकारी संदीप नायक ने बताया कि विभाग रेत अवैध उत्खनन व परिवहन को लेकर बेहद गंभीर है जिला प्रशासन व पुलिस की मदद से लगातार कार्रवाई की जा रही है।बारिश के इस मौसम में रेत के उत्खनन पर पूर्णता प्रतिबंध लगा हुआ है ऐसे में सिर्फ भंडारण केंद्र से ही रेत का परिवहन किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि नियम विरुद्ध रेत या अन्य खनिज संपदा की उत्खनन व परिवहन पर विभाग कार्रवाई के लिए तैयार रहता है। क्षेत्र में विभाग लगातार गस्त भी कर रही हैं और वाहनों की जांच पड़ताल की जा रही ह,ै इसी तारतम्य में बुधवार को प्रतापपुर मार्ग पर दो वाहन ऐसे पकड़ाए हैं। जो रेत का अवैध परिवहन कर रहे थे जिन पर जुर्माने की कार्रवाई की गई है। दोनों वाहनों पर1,14,095/- जुर्माना तय किया गया है, यह कार्रवाई देर शाम की गई है। ज्ञात हो कि हाल ही में खनिज विभाग ने इससे पूर्व भी इसी मार्ग पर आधी रात को रेत के अवैध परिवहन करते दो वाहनों पर कार्रवाई की थी।

आक्रोशित कर्मचारी अधिकारियों ने किया अनिश्चितकालीन आंदोलन का आगाज…

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर जिले के कर्मचारी अधिकारी अपनी मूल मांग केंद्र के समान 34 प्रतिशत मंहगाई भत्ता देय तिथि से बकाया ऐरियर्स सहित भुगतान करने एवं सातवें वेतनमान के अनुरूप गृह भाड़ा भत्ता प्रदान करने की मांगों को लेकर आज से अनिश्चितकालीन कलम बंद काम बंद हड़ताल पर प्रारम्भ कर दिए । जिला संयोजक अनिल मिश्रा ने बताया कि हमने पहले चरणबद्ध आंदोलन कर सरकार तक अपनी बातें पहुँचाई हैं। पूर्व में 25 जुलाई से 29 जुलाई तक समस्त कार्यालय,स्कूल बंद कर वृहद निश्चित कालीन कर पूरे प्रदेश में ऐतिहासिक रैली भी निकाली गई लेकिन सरकार हमारी मांगों को लगातार अनदेखी कर रही है। जिससे हम अनिश्चितकालीन आंदोलन में जाने को विवश हो गए हैं। अभी कुछ दिन पहले सरकार द्वारा 6ः महंगाई भत्ता वो भी देय तिथि से न होकर अगस्त 2022 से दिया जा रहा है जिससे प्रदेश के सभी कर्मचारी अधिकारी आक्रोशित है।जिले के समस्त विकासखण्डों में ब्लॉक संयोजकों के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन आंदोलन की शुरुआत हो चुकी है जो मांगे पूरी होने तक जारी रहेगी।हमारे इस अनिश्चितकालीन आंदोलन में छ.ग.न्यायालयीन संघ व छ.ग.कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ सहित अन्य संघों का साथ मिलने से इस आंदोलन को बल मिला है। आज के आंदोलन में फेडरेशन से सम्बद्ध समस्त संगठनों के जिलाध्यक्ष, पदाधिकारी सहित हजारों साथी शामिल रहे।

शिवनाथ एक्सप्रेस के दो डब्बे पटरी से उतरे…

हिंद स्वराष्ट्र कोरबा : कोरबा से इतवारी जा रही शिवनाथ एक्सप्रेस डोंगरगढ़ यार्ड के पास पटरी से उतर गई। ट्रेन के दो डब्बे पटरी से उतर गए, हालांकि ट्रेन की रफ्तार धीमी होने की वजह से कोई यात्री घायल नहीं हुए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही रेल्वे अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और दोनो कोचों को अलग किया जा रहा है। रेलवे सूत्रों के मुताबिक ये घटना तड़के करीब 3.42 बजे हुई जब कोरबा से इतवारी जाने वाली शिवनाथ एक्सप्रेस डोंगरगढ़ यार्ड के पास पहुंची थी कि अचानक डिरेल हो गई।

शकरकंद खाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद, इन बीमारियों से होता है बचाव..

हिंद स्वराष्ट्र : शकरकंद प्रोटीन, विटामिन, मिनरल्स और फाइबर का एक बेहतरीन सोर्स होता है. स्वीट पोटैटो यानी शकरकंद को सेहत के लिए वरदान माना जाता है. इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स के साथ स्टार्च, प्रोटीन, पोटेशियम, कॉपर, विटामिन ए, बी, सी और ई जैसे न्यूट्रिएंट्स भी होते हैं. स्वीट पोटैटो में फैट और कार्बोहाइड्रेट्स की मात्रा काफी कम होती है, जो इसे आलू की तुलना में ज्यादा हेल्दी बनाता है. शरीर के लिए ये हेल्थ टॉनिक का काम करता है. डायबिटीज और कैंसर जैसी लाइलाज बीमारियों से लड़ने में भी स्वीट पोटैटो कारगर है. शकरकंद के कुछ हेल्थ बेनिफिट्स जान लेते हैं.
शकरकंद के हेल्थ बेनिफिट्स
डायबिटीज: हेल्थ लाइन के अनुसार स्वीट पोटैटो ब्लड शुगर और इंसुलिन रेजिस्टेंस को कंट्रोल करता है, जिससे डायबिटीज कंट्रोल की जा सकती है.
डाइजेशन: स्वीट पोटैटो में भरपूर फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो पेट से जुड़ी समस्याओं जैसे अपच, कब्ज आदि में फायदेमंद होते हैं.
विज़न: आंखों की रोशनी बढ़ाने में भी इसका अहम रोल है. इसमें पाया जाने वाला बीटा-कैरोटीन और एंथोसायनिन आंखों को हेल्दी रखता है और उन्हें कमज़ोर होने से भी बचाता है.
ब्रेन और हार्ट: स्वीट पोटैटो मैमोरी बढ़ाता है और ब्रेन को हेल्दी रखता है. साथ ही ये हार्ट को भी मज़बूत करने का काम करता है, जिससे स्ट्रैस संबंधी समस्याएं भी दूर होती हैं.
हड्डियां और दांत: स्वीट पोटैटो विटामिन डी और ई का बेहतरीन सोर्स है, जिस वजह से ये दांतों, हड्ड‍ियों, त्वचा और नसों को ग्रोथ व मजबूती देता है.
इम्यूनिटी बूस्टर: आयरन, विटामिन ए और बी6 जैसे न्यूट्रिएंट्स की मदद से ये हमारी इम्यूनिटी बढ़ाने में भी कारगर होता है.
कैंसर ट्रीटमेंट: स्वीट पोटैटो में प्लांट कंपाउंड्स होते हैं जो सैल्स को मज़बूत बनाते हैं और कैंसर से लड़ने में मदद करते हैं.
किडनी: स्वीट पोटैटो पोटैशियम का बहुत अच्छा सोर्स है और ये नर्वस सिस्टम को भी सही बनाए रखता है, जिससे किडनी को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है.

डायबिटीज के मरीज शुगर कंट्रोल करने के लिए रोजाना करें अंजीर के पत्तों का सेवन…

हिंद स्वराष्ट्र : डायबिटीज के मरीजों की संख्या में रोजाना इजाफा हो रहा है। यह बीमारी रक्त में शर्करा स्तर बढ़ने और अग्नाशय से इंसुलिन हार्मोन न निकलने के चलते होती है। इसके अलावा, यह एक आनुवांशिकी बीमारी भी है, जो पीढ़ी दर पीढ़ी चलती रहती है। जानकारों की मानें तो आधुनिक समय में लोगों के जीवनशैली में व्यापक बदलाव हुआ है। आजकल कुछ लोगों को छोड़ बाकी सभी काम के बोझ तले ऐसे दबे हैं कि उन्हें अपने लिए टाइम नहीं मिल पाता है। इसके लिए लोग एक्सरसाइज नहीं करते हैं, स्ट्रीट फ़ूड का अधिक सेवन करते हैं। साथ ही तनाव ग्रस्त जीवन जीते हैं। इसके अलावा, देर रात तक जगे रहने से नींद भी पूरी नहीं होती है। इसके चलते मधुमेह समेत कई अन्य बीमारियां भी जन्म लेती हैं। इस तरह की जीवनशैली में तत्काल सुधार करें। वहीं, अगर आप मधुमेह के मरीज हैं और शुगर कंट्रोल करना चाहते हैं, तो अंजीर के पत्तों का सेवन कर सकते हैं। कई शोधों में प्रमाणित हो चुका है कि अंजीर के पत्ते के सेवन से शुगर कंट्रोल में रहता है। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

अंजीर

अंजीर के पत्तों में विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी, विटामिन के, मैंगनीज, मैग्नीशियम, कॉपर और फोलिक एसिड प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। साथ ही इसमें एंटी डायबिटिक के गुण पाए जाते हैं। इन आवश्यक पोषक तत्वों के चलते अंजीर के पत्ते सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसके सेवन से शुगर कंट्रोल करने में मदद मिलती है।


कैसे करें सेवन?

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो अंजीर के पत्तों की चाय बनाकर सेवन करने से शुगर कंट्रोल में रहता है। वहीं, अंजीर के पत्तों को पानी में उबालकर पानी पीने से भी शुगर कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसके अलावा, रोजाना सुबह में अंजीर के पत्ते को चबाने से भी शर्करा स्तर लेवल में रहता है।

अपने खाने में शामिल करें ये 5 हेल्दी सब्जियां, सेहत को मिलेंगे खूब फायदे…

हिंद स्वराष्ट्र : हेल्दी रहने के लिए हेल्दी खाना बहुत जरूरी है। इसके लिए आपको अपनी डायट में कुछ सुधार करने की जरूरत है। जरूरी नहीं की हेल्दी रहने के लिए आप मेहंगी चीजों को खाएं, बल्की आप कुछ सब्जियों को डायट में शामिल कर भी स्वस्थ रह सकते हैं। यहां कुछ सब्जियों के नाम बताए गए हैं जिन्हें आप अपनी खाने में शामिल कर सकते हैं। 

डायट में शामिल की जा सकती हैं ये सब्जियां

1) लहसुन- लहसुन मैंगनीज, विटामिन बी6, विटामिन सी और सेलेनियम से भरपूर होता है। ये एक सुपरफूड है जिसका इस्तेमाल पिछले कई सालों से किया जा रहा है। यह ब्लड शुगर के लेवल को नियमित करने, दिल के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने और ब्लड में खराब कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा, इसमें कैल्शियम, तांबा, पोटेशियम, फास्फोरस, लोहा और विटामिन बी 1 भी अच्छी मात्रा में होता है। हालांकि इसकी मात्रा पर आपको ध्यान देना चाहिए।


2) मटर- हरी मटर पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं। केवल एक मध्यम कप पके हुए मटर आपको 9 ग्राम प्रोटीन और विटामिन ए, सी और के, राइबोफ्लेविन, थियामिन, नियासिन और फोलेट जैसे दूसरे पोषक तत्व देने में मदद कर सकते हैं। इसमें फाइबर की मात्रा ज्यादा होने के कारण मटर कब्ज के खतरे को कम करने के लिए भी फायदेमंद है।


3) पालक-  आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम, फोलेट और कैल्शियम जैसे पोषक तत्वों से भरपूर सुपरफूड्स में से एक है पालक। सिर्फ 30 ग्राम कच्चे पालक में 56 प्रतिशत विटामिन ए मिलता है। रोजाना पालक खाने से कैंसर, टाइप 2 डायबिटीज, अस्थमा, लो ब्लड प्रेशर के जोखिम को कम करने और पाचन को बढ़ावा देने में मदद मिल सकती है।


4) ब्रॉकली- इस सब्जी में विटामिन के और विटामिन सी की भरपूर मात्रा होती है। इस सब्जी को कच्चा और पकाकर दोनों तरह से खाया जा सकता है, लेकिन बेहतर होगा कि इसे थोड़ा सा उबाला जाए ताकि इसका अधिक से अधिक हेल्थ बेनिफिट्स मिल सकें।


5) गाजर- गाजर के नारंगी रंग में बीटा-कैरोटीन की मात्रा होती है, एक एंटीऑक्सिडेंट जो कई तरह के कैंसर के जोखिम को कम करने में मदद कर सकता है। इसके अलावा, यह ब्लड प्रेशर को भी कम कर सकता है, ये आंखों की हेल्थ को भी बढ़ावा दे सकता है और वजन कम करने में मदद कर सकता है।

अंतिम तारीख के बाद भर रहे ITR, तो ऐसे लोगों को नहीं देना होगा जुर्माना और ब्याज…

हिंद स्वराष्ट्र नई दिल्ली : डेडलाइन बीतने के बाद अगर कोई व्यक्ति इनकम टैक्स रिटर्न भरता है, तो उससे जुर्माना और ब्याज वसूली का नियम है. लेकिन क्या यह वसूली सबसे की जाती है? नहीं, ऐसा नहीं है. अगर किसी व्यक्ति की ग्रॉस इनकम, उसकी बेसिक एक्जेम्पशन लिमिट को पार नहीं करती है, तो बिलेटेड रिटर्न भरने पर जुर्माना नहीं देना होगा. ऐसे लोगों से सेक्शन 234एफ में लेट फाइन के रूप में जुर्माना भी नहीं लिया जाता. सेक्शन 139(1) के मुताबिक, सेक्शन 80सी और सेक्शन 80यू में आने वाली टैक्स कटौती किए बिना आपकी जो कुल इनकम होती है, उसे ही ग्रॉस टोटल इनकम कहते हैं. अगर यह इनकम बेसिक एक्जेम्पशन लिमिट को पार नहीं करती है तो देर से आईटीआर फाइल करने पर भी आपको जुर्माना और ब्याज देने की जरूरत नहीं होगी. बेसिक एक्जेम्पशन लिमिट नया या पुराने टैक्स सिस्टम पर निर्भर करेगी. अगर आपने नया टैक्स सिस्टम का चयन किया है, तो आपके लिए बेसिक एक्जेम्पशन लिमिट 2.50 लाख रुपये होगी.अगर आपने पुराना टैक्स सिस्टम का चयन किया है, तो आपकी बेसिक एक्जेम्पशन लिमिट आपकी उम्र पर निर्भर करेगी. 60 साल से कम उम्र के देश के नागरिकों के लिए यह लिमिट 2.5 लाख रुपये निर्धारित है. 60 साल से अधिक लेकिन 80 साल की उम्र से कम के सीनियर सिटीजन के लिए बेसिक एक्जेम्पशन लिमिट 3 लाख रुपये है, जबकि सुपर सीनियर सिटीजन जिनकी उम्र 80 साल से अधिक है, उनके लिए टैक्स में छूट की लिमिट 5 लाख रुपये है.बेसिक एक्जेम्पशन लिमिट से अगर कुल कमाई कम है, तो लोग इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल नहीं करते. हालांकि इसमें कुछ अपवाद है जिसका ध्यान रखा जाना चाहिए. सेक्शन 139(1) इस अपवाद के बारे में बताता है कि कम कमाई होने के बावजूद किन लोगों को टैक्स रिटर्न भरना अनिवार्य होता है. अगर एक या एक से अधिक करंट अकाउंट में 1 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जमा कराई गई है, तो आईटीआर भरना जरूरी है.इसके अलावा, अगर अपने पर या अपने परिवार पर ट्रैवल के मद में एक साल में 2 लाख रुपये से अधिक का खर्च किया गया हो, तो वैसे व्यक्ति को रिटर्न भरना होगा. एक साल में अगर किसी व्यक्ति ने 1 लाख रुपये से अधिक बिजली बिल पर खर्च किया है, तो वह व्यक्ति बेसिक एक्जेम्पशन लिमिट में आने के बावजूद आईटीआर भरेगा. अगर आप विदेशी संपत्ति के मालिक हैं तो आईटीआर भरना होगा. इस कैटेगरी में आने वाले हर व्यक्ति को डेडलाइन तक रिटर्न भरना होता है, नहीं तो जुर्माने की नौबत आ जाती है.

केशव मौर्य होंगे यूपी बीजेपी के नए मुखिया तो कौन बनेगा डेप्‍युटी सीएम ? शुरू हो गया कयासों का दौर…

हिंद स्वराष्ट्र उत्तरप्रदेश : योगी आदित्‍यनाथ सरकार के डेप्‍युटी सीएम पिछले केशव प्रसाद मौर्य पिछले कुछ समय से लगातार चर्चा में हैं। कुछ दिन पहले स्‍वतंत्र देव सिंह के इस्‍तीफा देने के बाद से यूपी बीजेपी के नए अध्‍यक्ष की तलाश जोर-शोर से चल रही है। यूपी के राजनीतिक गलियारों में इस चर्चा ने जोर पकड़ लिया कि मौर्य को एक बार फिर कमान दी जा सकती है। पर हाल ही में उनको विधान परिषद में नेता सदन बना दिया गया जिससे ये अफवाहें ठंडी पड़ गईं। एक दिन पहले रविवार को केशव प्रसाद मौर्य ने ऐसा ट्वीट कर दिया जिससे चर्चाओं का बाजार फिर गर्म हो गया। मौर्य ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा-‘संगठन सरकार से बड़ा है।’ मौर्य सरकार में हैं और संगठन की तारीफ किए जाने की वजह से फिर उनके प्रदेश अध्‍यक्ष बनने की बात कही जा रही है। अब लोगों ने कयास लगाना शुरू कर दिया कि जब केशव प्रसाद प्रदेश अध्‍यक्ष बन जाएंगे तो नया डेप्‍युटी सीएम किसको बनाया जाएगा? सोशल मीडिया पर भी यूजर्स तमाम नामों को लेकर चर्चा कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि मौर्य की जगह किसी दलित चेहरे को नया डेप्‍युटी सीएम बनाया जा सकता है।
केशव मौर्य रविवार को बीजेपी के पश्चिम और ब्रज क्षेत्र की बैठक में शामिल होने गाजियाबाद गए थे। बैठक से निकलने के बाद उन्होंने यह ट्वीट किया था। बैठक में पहली बार नए प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल आए थे। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी थे। बैठक में भी केशव ने कहा कि भले कोई सांसद, विधायक या मंत्री बन जाए, संगठन के लोग इन सबसे ऊपर हैं। मौर्य लगातार संगठन की तारीफ कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने लखनऊ में 16 अगस्त को पूर्व प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल के लिए कहा था कि यूपी में भाजपा को शून्य से शिखर तक पहुंचाने का श्रेय उन्हें ही जाता है।
पिछली सरकार से मुखर रहे हैं मौर्य
पिछड़ा वर्ग से आने वाले केशव पिछली सरकार से मुखर रहे हैं। उनकी अहमियत का अंदाजा इससे भी लगाया जा सकता है कि विधानसभा चुनाव हारने के बावजूद उन्हें डेप्‍युटी सीएम बनाया गया। हालांकि, उनके करीबी मानते हैं कि कद के हिसाब से उन्हें विभाग नहीं दिया गया। यह भी माना जा रहा है कि इसी वजह से वह संगठन के भीतर अपना दमखम बनाए रखना चाहते हैं। अब नए संगठन महामंत्री की नियुक्ति हुई है तो उनके साथ पहली बैठक में केशव का संगठन को सर्वोपरि रखना लाजिमी है।
बंसल के जाने के बाद कार्यकर्ताओं का मनोबल बनाए रखना बड़ी चुनौती
ट्वीट के बाद यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या केशव प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में हैं? दरअसल, सुनील बंसल को राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने के बाद संगठन पर मजबूत पकड़ रखने वाले नेता की तलाश हो रही है। बंसल के जाने के बाद कार्यकर्ताओं का मनोबल बनाए रखना भी बड़ी चुनौती है। नए संगठन महामंत्री धर्मपाल झारखंड में भाजपा के संगठन महामंत्री थे। उनका यूपी में एबीवीपी में काम करने का अनुभव तो है, पर यूपी बीजेपी में सीधे काम नहीं किया है।
मानकों पर तो फिट बैठते हैं
केशव 2017 के विधानसभा चुनाव के पहले से बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष थे। तब बीजेपी ने सहयोगियों के साथ 325 सीटें जीती थीं। प्रदेश अध्यक्ष के लिए बीजेपी को बड़े सियासी कद वाले चेहरे की तलाश है। यह चेहरा ऐसा होना चाहिए, जो अनुभवी भी हो और 2024 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर संगठन और सरकार में समन्वय बैठा सके। इन मानकों पर केशव फिट बैठते हैं। हालांकि, कुछ लोग इस बात को यह कहकर खारिज कर रहे हैं कि नए संगठन महामंत्री भी सैनी बिरादरी से आते हैं। ऐसे में उसी पिछड़ी बिरादरी से बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष नहीं बनाएगी।

error: Content is protected !!