Home Blog Page 135

जमीन विवाद में देवर ने की भाभी की हत्या…गिरफ्तार..

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : उदयपुर के चकेरी ग्राम में देवर ने डंडे से पीट पीटकर अपनी भाभी की हत्या कर दी हैं। आरोपी ने अपने भाई पर भी प्राण घातक हमले किए लेकिन भाई को मामूली चोटे आई हैं। मिली जानकारी के अनुसार प्रेम सिंह साकिन चकेरी द्वारा उदयपुर थाना में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी अपने पत्नी के साथ अपने भाई परमेश्वर को गाली गलौज करने से मना करने रात्री में परमेश्वर के घर गया था जिससे परमेश्वर आवेश में आ गया और जमीन के बटवारे की बात को लेकर लकड़ी के मोटा डंडा से प्रार्थी के सर में मारा जिससे प्रार्थी बेहोश हो गया, घटना दौरान प्रार्थी की पत्नी बीच बचाव करने आई तो परमेश्वर द्वारा उसे भी डंडे से सर और और पेट मे मारा जिससे सिर फट गया और उसकी मौक़े पर ही मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस ने मामले को तत्काल संज्ञान में लेते हुए आरोपी परमेश्वर सिंह साकिन चकेरी थाना उदयपुर से आरोपी को हिरासत मे लेकर घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी द्वारा जमीन के बटवारा कि बात को लेकर अपनी भाई को जान से मारने का प्रयास करने और भाभी कि हत्या करने की बात को स्वीकार किया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

CG ट्रांसफर: स्वास्थ्य विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल, 83 चिकित्सा अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। विभाग ने 83 चिकित्सा अधिकारियों के ट्रांसफर आदेश जारी किये है। देखें लिस्ट…

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुसमी में मिली नवजात बच्ची, बच्ची के वैधानिक पालक होने का दर्ज करा सकते हैं दावा-आपत्ति…

हिंद स्वराष्ट्र बलरामपुर : जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने जानकारी दी है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुसमी में 10 अक्टूबर को एक नवजात बच्ची मिली है। नवजात बच्ची को अस्थाई संरक्षण हेतु विशिष्ट दत्तक ग्रहण अभिकरण वसुन्धरा दत्तक ग्रहण एजेंसी तिवारी कॉलोनी, संगम चौक जशपुर, जिला जशपुर में रखा गया है। बाल संरक्षण अधिकारी ने सर्व संबंधित को जो बच्ची के वैधानिक पालक/अभिभावक होने का दावा-आपत्ति दर्ज कराना चाहते है, वे प्रकाशन तिथि से 30 दिवस के भीतर जिला बाल संरक्षण अधिकारी बलरामपुर तथा बाल कल्याण समिति बलरामपुर में दर्ज करा सकते हैं। उक्त समय अवधि के पश्चात प्राप्त दावा/आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा तथा दत्तक ग्रहण की कार्यवाही की जाएगी।

छत्तीसगढ़ में आज सुबह से ईडी के छापे, रायगढ़ कलेक्टर समेत कई आईएएस अधिकारियों के घर छापे…

हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार तड़के सुबह तीन बजे से ईडी की टीमें 12 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई कर रही है। ED ने सीएम भूपेश बघेल के करीबी अफसरों के ठिकानों पर रेड मारी है। जिन लोगों के ठिकाने पर ईडी ने छापे मारे हैं, उनमें कई आईएएस अधिकारी और कुछ कारोबारी भी शामिल हैं।
प्रवर्तन निदेशालय ने छत्तीसगढ़ में मंगलवार सुबह एक साथ कई आईएएस अफसर और राज्य शासन के अधिकारियों के यहां छापे मारे। इनमें रायगढ़ के कलेक्टर रानू साहू, सीएम की उप सचिव सौम्या चौरसिया का भी नाम शामिल है। उनके अलावा खनन विभाग के निदेशक आईएएस अधिकारी जेपी मौर्या, मार्कफेड के एमडी और आईएएस अधिकारी समीर विश्नोई, सूर्यकांत तिवारी के ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई चल रही है। ईडी की टीमें ओडिशा और और पश्चिम बंगाल की गाड़ी में पहुंची हैं।

सुबह तीन बजे पहुंची टीम
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपसचिव सौम्या चौरसिया के घर फिर ईडी की टीम ने छापा मारा है। मंगलवार सुबह करीब 3 बजे ईडी की टीम ने सूर्या रेसीडेंसी स्थित उनके घर में छापा मारा। ईडी की टीम के पहुंचने की खबर मिलने के करीब 1 घंटे बाद जिला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी वहां पहुंच चुके हैं। घर के अंदर कितने लोग गए हैं और वहां क्या पूछताछ चल रही है, यह जानकारी नहीं मिल सकी है।
सेंट्रल पुलिस की टीम तैनात
सेंट्रल पुलिस की टीम रेसीडेंसी के मेन गेट पर ही तैनात है। वहां से सिर्फ उन्हें ही आने-जाने दिया जा रहा है, जिनका घर रेसीडेंसी के अंदर है। इस बार टीम ने तीन महीने के अंदर ही फिर से यहां पहुंचकर कार्रवाई की है। पिछली बार 11जुलाई में आयकर विभाग की टीम यहां आई थी और कई दस्तावेज भी साथ लेकर गई थी। वही इससे पहले 2020 फरवरी में भी सौम्या चौरसिया के घर टीम ने छापा मारा था। पिछली बार भी टीम ने छापे के बाद अधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं दी थी,लेकिन चर्चा थी कि उनके यहां से करोड़ों की बेनामी संपत्ति के कई साक्ष्य मिले हैं। केन्द्रीय वित्त मंत्रालय लगातार तीन साल से मुख्यमंत्री की करीबी मानी जाने वाली उपसचिव सौम्या चौरसिया पर नजर बनाए हुए हैं।

पैसे लेकर परीक्षा में पास कराने का शिक्षक का वीडियो हुआ वायरल…देखे वीडियो…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर: गैना स्कूल का विगत परीक्षा परिणाम 100% रहा जिसे क्षेत्र में शिक्षा के लिए एक बड़ी सफलता माना जायेगा लेकिन जब इस खोखले दावों की सच्चाई सामने आ रही है जो शिक्षा में फर्जीवाड़े की पोल खोल के रख रहा है। एक वीडियो हमें मिला हैं वायरल वीडियो में दिख रहा नजारा कुछ अलग ही बात बयां कर रहा है। वीडियो में दिख रहे छात्र के द्वारा शिक्षक को परीक्षा में नकल करने के एवज में पैसे दिया जा रहा हैं,और उसपर शिक्षक के द्वारा पैसे लेकर पास कराने की जिम्मेदारी भी ली जा रही है,पास कराने नकल कराने की जिम्मेदारी शिक्षक द्वारा लिया जा रहा है।

शिक्षा मंत्री के क्षेत्र में इस प्रकार से बच्चों को नकल करा कर बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। इस वीडियो ने गैना स्कूल के 100% परीक्षा परिणाम की पोल खोल दी है, गैना स्कूल का विगत परीक्षा परिणाम 100% रिजल्ट आना वो भी नकल के दम पर बेहद शर्मनाक घटना है। इस मामले में पुनः विवादित प्रभारी प्राचार्य श्याम किशोर जायसवाल के निगरानी में परीक्षा लिया गया था और अपने पुराने विवादित अंदाज में एक और विवाद का मामला सामने आ रहा है, आए दिन प्रभारी प्राचार्य के काले कारनामों का खुलासा हो रहा है बाबजूद इसके जिला शिक्षा अधिकारी महिलांगे अपने कान में तेल डालकर सो रहे हैं। आखिर जब बच्चों को सही से बढ़ाया जाता तो उन्हें शॉर्ट कट तरीके से पास होने की जरूरत क्यों पड़ती? लेकिन पढ़ाई ना करा कर बच्चों से खुद शिक्षक पैसे लेकर पास कराने की जिम्मेदारी ले रहे हैं,जो बेहद शर्मनाक घटना है,और यह कुकृत्य शिक्षा जगत को बदनाम करता है। सरकार को जरूरत हैं कि इन लोगों को बेवजह दिए जा रहे वेतन को बंद करके इनपर उचित कार्यवाही करें। क्योंकि ये लोग बच्चों को पढ़ाना छोड़कर नकल कराने के पैसे ले रहे हैं जो शिक्षक और छात्र की गरिमा का मान गिरा रहे हैं। ऐसे शिक्षको पर दंडात्मक कार्यवाही होनी चाहिए जिससे भविष्य में दूसरे इस बात से सबक लें और शिक्षा व्यवस्था का इस प्रकार मजाक बनाने का साहस ना कर सकें।

चोरी ऊपर से सीना जोरी
मिली जानकारी के अनुसार शिक्षा मंत्री के सामने 100% रिजल्ट की बात करके गैना स्कूल के शिक्षक और प्रभारी प्राचार्य श्याम किशोर जायसवाल के द्वारा काफी वाह वाही लूटने का प्रयास किया गया है लेकिन शिक्षा मंत्री को क्या पता की ये कारनाम उनकी आंखों में धूल झोंक कर किया गया है। नकल से पास कराके रिजल्ट लाना कोई गर्व की बात नही बल्कि शर्म की बात है और इस कुकृत्य पर प्राचार्य श्याम किशोर जायसवाल और सम्मिलित शिक्षकों पर कार्यवाही होनी चाहिए।

लात–मुक्कों से पीट पीटकर युवक की हत्या…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : कुनकुरी के बाजारडांड़ इलाके में शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात को दो युवकों ने 40 वर्षीय एक व्यक्ति को लात-मुक्कों से इतनी बुरी तरह से पीटा कि उसकी मौत हो गई। पुलिस को इस घटना की सूचना मृतक के नाबालिग बेटे ने दी है।
मिली जानकारी के मुताबिक कुनकुरी बाजारडांड़ निवासी अरूण कुमार चौहान शराब का आदी था। शुक्रवार की रात को भी वह नशे में धुत्त होकर घर आया था और बाहर किसी से झगड़ा कर रहा था। घर से वह गाली देते हुए बाहर निकला ताे दो युवकाें ने अरूण को लात मुक्कों से बुरी तरह से पीटा था। बेहोशी की हालत में अरूण को कुनकुरी अस्पताल पहुंचाया गया था, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे अंबिकापुर रेफर कर दिया था।
परिवार वाले अरूण को अंबिकापुर के मेडिकल कॉलेज लेकर गए थे। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कुनकुरी थाना प्रभारी ने बताया कि इस घटना की सूचना मृतक के नाबालिग बेटे के माध्यम से मिली है। लाश व मृतक के परिजन अबतक नहीं पहुंचे हैं। विधिवत रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। इसके बाद कार्रवाई तत्काल शुरू कर दी जाएगी।

नहीं रहे ‘नेताजी’… समाजवादी राजनीति के ‘युगपुरुष’ मुलायम सिंह यादव का निधन…

लखनऊ/गुरुग्राम: समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का सोमवार को लंबी बीमारी के बाद गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। 3 बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और केंद्र सरकार में रक्षामंत्री रहे मुलायम सिंह को देश के दिग्गज राजनेताओं में से एक कहा जाता था। मुलायम सिंह को सांस लेने में ज्यादा दिक्कत होने पर मेदांता अस्पताल के आईसीयू में शिफ्ट किया गया था। अस्पताल में मुलायम सिंह (82) की निगरानी खुद मेदांता समूह के निदेशक डॉ. नरेश त्रेहन कर रहे थे। हालांकि हालत बिगड़ने के बाद उनका जीवन नहीं बचाया जा सका और मुलायम ने सुबह 8.16 पर आखिरी सांस ली। जब से मुलायम सिंह यादव अस्‍पताल में भर्ती हुए थे तब से लगातार उनके समर्थक और प्रशंसक उनकी बेहतर सेहत के लिए पूजा-प्रार्थना कर रहे थे।
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव खुद मेदांता अस्पताल पहुंचे थे। अखिलेश यादव और मुलायम सिंह के बहू अपर्णा यादव को लखनऊ में मुलायम की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिली थी, जिसके बाद वह 2 अक्टूबर को ही स्पेशल विमान से दिल्ली के रास्ते गुरुग्राम पहुंचे। अखिलेश से पहले शिवपाल यादव और रामगोपाल यादव दिल्ली में ही मौजूद थे। अखिलेश के साथ उनकी पत्नी डिंपल और बच्चे भी गुरुग्राम पहुंचे हैं। शनिवार को ही अखिलेश दिल्ली से लखनऊ आए थे, लेकिन मुलायम की तबीयत बिगड़ने के बाद वह अचानक फिर गुरुग्राम पहुंचे।

इटावा में जन्म और 6 दशक की सक्रिय राजनीति
22 नवंबर 1939 को इटावा जिले के सैफई में जन्मे मुलायम ने करीब 6 दशक तक सक्रिय राजनीति में हिस्सा लिया। वो कई बार यूपी विधानसभा और विधान परिषद के सदस्य रहे। इसके अलावा उन्होंने संसद के सदस्य के रूप में ग्यारहवीं, बारहवीं, तेरहवीं और पंद्रहवीं लोकसभा में हिस्सा भी लिया। मुलायम सिंह यादव 1967, 1974, 1977, 1985, 1989, 1991, 1993 और 1996 में कुल 8 बार विधानसभा के सदस्य बने। इसके अलावा वह 1982 से 1985 तक यूपी विधानसभा के सदस्य भी रहे।
यूपी के सीएम और रक्षामंत्री भी रहे
मुलायम सिंह यादव ने तीन बार यूपी के सीएम के रूप में काम किया। वो पहली बार 5 दिसम्बर 1989 से 24 जनवरी 1991, दूसरी बार 5 दिसम्बर 1993 से 3 जून 1996 तक और तीसरी बार 29 अगस्त 2003 से 11 मई 2007 तक उत्तर प्रदेश के सीएम रहे। इन कार्यकालों के अलावा उन्होंने 1996 में एचडी देवगौड़ा की संयुक्त गठबंधन वाली सरकार में रक्षामंत्री के रूप में भी काम किया। अपने सर्वस्पर्शी रिश्तों के कारण मुलायम सिंह को नेताजी की उपाधि भी दी जाती थी। मुलायम को उन नेताओं में जाना जाता था, जो यूपी और देश की राजनीति की नब्ज समझते थे और सभी दलों के लिए सम्मानित भी थे।

सावधान!! अम्बिकापुर में बच्चा चोरी की दिन दहाड़े कोशिश… पड़ोस के युवक की सूझ से बची बच्ची…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : अंबिकापुर में भी बच्चा चोरी की घटना सामने आई हैं जहां घर के सामने खेल रही 5 वर्षीय बालिका को चाकलेट देकर घर से उठा ले जाने का प्रयास कर रही एक महिला को आज दोपहर मोहल्लेवासियों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पिछले कुछ दिनों से प्रदेश भर में बच्चा चोरी होने की अपवाह फैलने के बीच शहर में ऐसी घटना घटने से लोग काफी भयभीत हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार केदारपुर भठ्ठीरोड निवासी वत्सल मेहता की 5 वर्षीय पुत्री आज दोपहर घर के बाहर अपने हमउम्र सहेली के साथ खेल रही थी इसी दौरान एक महिला वहां पहुंची तथा बच्ची से बातचीत कर उसे चाकलेट देकर अपने साथ गोद में उठाकर ले जाने लगी। तभी पड़ोस में ही रहने वाले निशांत वर्मा नामक युवक ने महिला को बच्ची को ले जाते देखा तो उसे रोककर उससे पूछताछ की जिसपर महिला ने शोर मचाना प्रारंभ कर दिया तथा अपने कपड़े उतारने लगी। शोर शराबा सुनकर वहां लोगो की भीड़ जम गई और बच्ची के परिजन भी आ गए जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई और महिला को थाने भिजवाया गया हैं। पुलिस द्वारा इस मामले की जांच की जा रही है।

युवा कांग्रेस नेता समेत 5 युवकों ने नाबालिक से किया दुष्कर्म, इनकी एक महिला दोस्त ने भी दिया साथ…

हिंद स्वराष्ट्र एमसीबी : मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में वहां के युवा कांग्रेस नेता ने अपने 4 दोस्तों के साथ मिलकर 15 साल की लड़की के साथ गैंगरेप किया। पहले नाबालिग को एक होटल में कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर पिलाई गई। फिर 2 युवकों ने रेप किया। इसके बाद उसे बिलासपुर ले जाया गया। वहां 3 और युवकों ने सूने मकान में उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस में हुई रिपोर्ट के बाद भरतपुर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष शाहनवाज अली समेत 3 युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस पूरे मामले में युवकों का साथ देने वाली एक युवती को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
पूरी घटना 7 महीने पहले की है। इस मामले में मनेंद्रगढ़ एएसपी निमेश बरईया ने बताया कि चिरमिरी में रहने वाली एक 15 साल की बच्ची की प्रीति पांडेय सहेली थी। वह प्रीति को लेकर अक्सर घूमने जाया करती थी। इसी दौरान एक दिन प्रीति, नाबालिग को वहीं के मंगलम नाम के होटल में ले गई। पुलिस को हुई रिपोर्ट के मुताबिक प्रीति ने लड़की को वहां कोल्ड ड्रिंक पीने दिया, उसने इस ड्रिंक में शराब मिला दी थी। वहां भरतपुर का युवा कांग्रेस नेता शाहनवाज अली एक और युवक के साथ मौजूद था। इन दोनों ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। प्रीति ने उससे इस संबंध में किसी से नहीं कहने की धमकी दी। लिहाजा वह चुप रही। इसके बाद प्रीति नाबालिग को कोरिया जिले के ही नागपुर ले गई। वहां से उसे बिलासपुर लेकर आ गई। यहां एक सूने मकान में उसे रखा गया। यहां भी तीन युवकों ने उसके साथ रेप किया।

वहां भी उसे चुप रहने की धमकी दी। इसके बाद ये लोग चिरमिरी लौट आए। यहां कई दिनों तक नाबालिग ने अपने घर में कुछ नहीं बताया, लेकिन एक दिन उसने पूरी घटना अपनी मां को बताई। उसकी मां और परिजन नाबालिग को लेकर थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में नाबालिग को भगाकर ले जाने और रेप करने की धाराओं के तहत शाहनवाज, प्रीति पांडेय और 4 अन्य के खिलाफ अपराध दर्ज किया।

इसमें शुक्रवार को शाहनवाज, अनुराग, राजा और प्रीति को गिरफ्तार कर लिया गया। बाकी दो आरोपियों के लिए बिलासपुर और दूसरी जगहों पर छापे मारे गए हैं।

आंगनबाड़ी के रिक्त पदों हेतु आवेदन आमंत्रित….

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : एकीकृत बाल विकास परियोजना अम्बिकापुर के परियोजना अधिकारी ने बताया है कि आंगनबाड़ी केन्द्र कर्बला रोड, धोबीपारा, गुलाब कालोनी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनबाड़ी केन्द्र पर्राडांड़ में आंगनबाड़ी सहायिका का पद रिक्त है। उक्त आंगनबाड़ी केन्द्रों के लिए 20 अक्टूबर 2022 तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। उन्होंने कहा है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका का पद पूर्णतः मानसेवी तथा अशासकीय है। रिक्त पदों के लिए आवेदिका की आयु न्यूनतम 18 वर्ष तथा अधिकतम 44 वर्ष होनी चाहिए। एक वर्ष या उससे अधिक सेवा का अनुभव रखने वाली कार्यकर्ता या सहायिका को आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट दी जाएगी। आवेदिका को संबंधित वार्ड का स्थायी निवासी होना चाहिए।

प्रतिनियुक्ति तथा संविदा भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित…

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : जिले में संचालित अंग्रेजी माध्यम के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों के लिए व्याख्याता, प्रधान पाठक, शिक्षक, सहायक शिक्षक एवं प्रयोगशाला सहायक के रिक्त पदों पर प्रतिनियुक्ति, संविदा भर्ती हेतु इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित प्रपत्र में आवेदन पत्र भरकर वाक-इन-इन्टरव्यू के लिए जिला पंचायत कार्यालय सूरजपुर में समस्त आवश्यक दस्तावेजों की स्वप्रमाणित छायाप्रति एवं मूल प्रमाण पत्रों के साथ 13 एवं 14 अक्टूबर 2022 को उपस्थित हो सकते है। पदों का विवरण व वाक-इन-इन्टरव्यू की समय सारणी जिले की वेबसाईट www.surajpur.nic.in में देख सकते है।

रावण के सिर नहीं जले, निगम का क्लर्क सस्पेंड… वही पूरा नहीं जला रावण तो अफसर भड़के, पुतला बनाने वाले का पेमेंट भी रोका…

हिंद स्वराष्ट्र धमतरी : धमतरी में बुधवार को विजयादशमी पर नगर निगम को उस वक्त शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा, जब रावण दहन के दौरान रावण के दस में से एक भी सिर नहीं जला। अब पुतला बनाने में लापरवाही पर नगर पालिक निगम के कर्मचारी राजेंद्र यादव को सस्पेंड कर दिया गया है। 4 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है। धमतरी के गौशाला मैदान में 5 अक्टूबर की रात करीब 8.15 बजे रावण दहन का कार्यक्रम शुरू हुआ। 30 फीट ऊंचे रावण के पुतले में आग लगाई गई। पुतला तो एक मिनट में ही जलकर स्वाहा हो गया, लेकिन सभी सिर बचे रह गए। ऐसा पहली बार ऐसा हुआ। कार्यक्रम के बाद 10 सिरों को नीचे उतारा गया और उन्हें एक जगह रखकर जलाया गया।

मौके पर मौजूद निगम अफसरों और जनप्रतिनिधियों की हंसी उड़ने लगी। निगम के प्रभारी आयुक्त और ईई राजेश पद्मवार ने कहा कि रावण बनाने वाले को एक भी रुपया नहीं दिया जाएगा।

रामलीला का मंचन
इधर, रावण दहन के पहले दशहरा मैदान में भगवान श्रीराम के जयकारे गूंजते रहे। आदर्श बाल समाज लीला मंडली के कलाकारों ने रामलीला का भी मंचन किया। करीब 45 मिनट तक भगवान श्रीराम और रावण वध का मंचन हुआ।

मुजगहन में रावण की प्रतिमा का पूजन
जिला मुख्यालय से 5 किमी दूर मुजगहन में अनोखा दशहरा महोत्सव मनाया गया। यहां 20 फीट के सीमेंट से बने रावण की प्रतिमा की पूजा-अर्चना हुई। साल 2005 में 20 फीट ऊंची प्रतिमा स्थायी रूप से स्थापित की गई थी। तब से विजयादशमी पर रावण दहन के बदले उनकी प्रतिमा की पूजा होती है।

CG में 40 किलोमीटर का लंबा जाम:रायगढ़-घरघोड़ा मार्ग में 48 घंटे से कई गाड़ियां फंसी, सड़क में तालाब का पानी भरने से परेशानी..

हिंद स्वराष्ट्र रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में सड़क पर 40 किलोमीटर का लंबा जाम लगा हुआ है। इसकी वजह से रायगढ़-घरघोड़ा मार्ग में सिर्फ पिछले 48 घंटे से गाड़ियां ही गाड़ियां नजर आ रही हैं। आने जाने में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया गया है कि सड़क पर तालाब का पानी आ गया है। जिसके चलते ये समस्या हुई है।
जानकारी के मुताबिक, रायगढ़-घरघोड़ा मार्ग में कई जगह सिर्फ गड्‌ढे ही गड्‌ढे हैं। कई जगह से सड़क उखड़ भी गई है। कई बार इसकी शिकायत भी प्रशासन से हो चुकी है। इसके बावजूद इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कहा गया है कि इसी मार्ग पर गेरवानी के पास बने तालाब से पानी निकल रहा है और वह सड़क पर जा रहा है। चूंकि सड़क पर गड्‌ढा है। इसकी वजह से पानी उन्हीं गड्‌ढों में भर गया है। इस कारण से वहां कीचड़ ही कीचड़ हो गया है।

बताया गया है कि गुरुवार सुबह वहां पर एक गाड़ी फंस गई थी। इसके बाद से ये समस्या शुरू हुई। फिर धीरे-धीरे कर इस रास्ते में लंबा जाम लग गया। वो गाड़ी उस गड्‌ढे से निकल ही नहीं पाई थी। बाद में बड़ी मशक्कत के बाद उसे निकाला गया। अगले दिन शुक्रवार को भी एक गाड़ी वहां फंस गई थी। इस बीच सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर तैनात है। जो यातायात बहाल करने के प्रयास में लगी हुई है। PWD के अधिकारियों को भी इसकी सूचना दी गई है। मौके पर लगातार कोशिश जारी है कि किसी तरह से रोड को चालू किया जा सके।

10वीं-12वीं के मेधावी विद्यार्थियों को सरकार ने कराई हेलीकाप्टर की सैर…

हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा पर आखिरकार अमल शुरू हो गया। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा के मेधावी विद्यार्थियों के लिए हेलीकाप्टर से जॉयराइड शुरु हो गया। पहली बार कक्षा 10वीं और 12वीं के मेधावी बच्चों को अनूठे अंदाज में सम्मानित किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की वर्ष 2022 की वार्षिक परीक्षा में कक्षा 10वीं और 12वीं के 125 छात्र-छात्राओं ने प्रावीणय सूची में जगह बनाई है। इनमें कक्षा 10वीं के 90 और कक्षा 12वीं के 35 छात्र शामिल हैं। इन सभी को हेलीकाप्टर की सैर करवाई जा रही है। हेलीकाप्टर में 7 सीटें होने के कारण एक बार में 7 विद्यार्थी ही सैर कर पाएंगे। मेधावी 125 विद्यार्थियों को सैर कराने के लिए हेलीकाप्टर 18 बार उड़ान भरेगा।
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने मेधावी विद्यार्थियों के अभिभावकों से हस्ताक्षर युक्त सहमति पत्र मांगा था। माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव प्रोफेसर वीके गोयल ने बताया कि अब तक 119 विद्यार्थियों के अभिभावकों से सहमति पत्र प्राप्त हुआ था। इन सभी विद्यार्थियों ने हेलीकाप्टर से सैर करने की इच्छा जाहिर की थी। सभी विद्यार्थियों को सर कराने में करीब 3 घंटे का समय लगेगा।
उल्लेखनीय है कि 6 मई को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के रघुनाथनगर में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल की छात्रा स्मृति ने मुख्यमंत्री से पूछा था कि मैं कब हेलीकाप्टर में बैठूंगी। मुख्यमंत्री ने इस पर कहा था कि जब तुम 12वीं कक्षा में टापर बनोगी, तब तुमकों हेलीकाप्टर में बैठाएंगे। उस समय स्मृति जिद पर अड़ गई कि उसे आज ही हेलीकाप्टर में बैठना है। मुख्यमंत्री ने उसकी जिद को पूरी करते हुए न सिर्फ उसे, बल्कि और भी बहुत से विद्यार्थियों को हेलीकाप्टर की सैर कराई थी। मुख्यमंत्री ने 5 मई को घोषणा की थी कि इस बार कक्षा 10वीं और 12वीं के टापरों को हेलीकाप्टर की सैर कराएंगे।

जायराइड से लौटने के बाद विद्यार्थियों में ऐसे जताई खुशी

– हेलीकाप्टर की जायराइड से लौटने के बाद मेधावी छात्रा नित्‍या रानी राय ने बताया कि बहुत एक्साइटमेंट था, बहुत मजा आया, मैंने आज हेलीकॉप्टर की राइड की, मुख्यमंत्री जी को बहुत बहुत धन्यवाद।

– दामिनी वर्मा ने बताया कि ऐसा लग रहा है कोई बड़ा सपना पूरा हो गया है, मैं बहुत खुश हूं।

अम्बिकापुर: मेंटेनेंस के कार्यों के लिए इन क्षेत्रों के विद्युत व्यवस्था कल से रहेगी बाधित,, देखें आदेश…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूटर कंपनी लिमिटेड अंबिकापुर द्वारा बिजली बंद की सूचना जारी की गई हैं। दीपावली से पूर्व विद्युत लाइनों के मेंटेनेंस के लिए यह कटौती की जाएगी। देखे आदेश :

डांडिया में युवती से सिर टकराने के बाद शुरु हुए विवाद में चाकू घोंपकर पार्षद के भतीजे की हत्या…

हिंद स्वराष्ट्र कोरबा : दशहरा पर्व पर आयोजित डांडिया के दौरान बालकोनगर के सेक्टर-3 में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष में एक युवक की मौत हो गई। युवक की मौत चाकू के हमले में हुई है। जबकि 2 युवक घायल हो गए। इसमें एक की हालत गंभीर बताई गई है। मृतक महिला पार्षद का भतीजा था। सुबह मृतक के परिजनों व मोहल्लेवासियों ने थाने पहुंचकर हंगामा किया। मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनसे घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। बालकोनगर सेक्टर- 03 में डांडिया का आयोजन किया गया था। मंगलवार की रात युवक-युवतियां गरबा कर रहे थे। इस बीच एक युवक का सिर एक युवती से टकरा गया। इसपर युवती के करीबी दोस्तों ने आपत्ति जताई और डरा धमकाकर युवक की पिटाई कर दी। मारपीट की घटना से नाराज युवक अपने घर ग्राम बेलाकछार लौट गया।
उसने गांव के युवकों को यह बात बताई। युवक की पिटाई के मामले को बेलाकछार के युवकों ने अपनी प्रतिष्ठा से जोड़ दिया। बेलाकछार से युवकों का गुट मारपीट का बदला लेने के लिए बालकोनगर सेक्टर- 03 के डांडिया मैदान पर पहुंच गए। युवक ने मारपीट करने वाले युवक की तलाश शुरू की। इससे डांडिया स्थल पर माहौल खराब हो गया।

बीच-बचाव कर समझाइश कर रहा था मृतक
बीच बचाव कर बेलाकछार के युवकों को समझाने के लिए परसाभाठा का रहने वाला अमित किरण पहुंचा। अमित के साथ 3-4 और युवक भी मौजूद थे। डांडिया में मारपीट को लेकर दोनों गुटों के बीच तीखी बहस और दोबारा मारपीट की घटना हुई। इस बीच एक युवक ने चाकू से अमित पर जानलेवा हमला कर दिया। उसने अमित के पेट और सीने में चाकू घोंप दिया। अमित जमीन पर गिर गया। बीच-बचाव के दौरान दो अन्य युवक भी चाकू की वार से घायल हो गए। उन्हें बालकोनगर स्थित कंपनी के विभागीय अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने अमित को हायर सेंटर रेफर कर दिया। इलाज के दौरान अमित की मौत हो गई। चाकूबाजी की घटना में घायल एक अन्य युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

परसाभाठा के पार्षद का भतीजा था मृतक
बताया जाता है कि अमित किरण बालकोनगर परसाभाठा के पाषर्द गीता किरण का भतीजा था। घटना को लेकर स्थानीय लोग में रोष है। नाराज लोगों ने बुधवार को बालकोनगर थाना पहुंचाकर हंगामा किया। आरोपियों को गिरफ्तार कर कठोर सजा दिलाने की मांग की।

बलवा, हत्या और हत्या की कोशिश का केस
पुलिस ने इस मामले में बालकोनगर थाना में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इसमें डांडिया स्थल पर एकत्र होकर बलवा, रास्ता रोककर युवकों पर जानलेवा हमला और एक युवक को चाकू मारकर हत्या का आरोप है। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनसे घटना को लेकर पूछताछ कर रही है।

भिलाई के चरोदा में बच्चा चोरी के संदेह में तीन साधुओं को भीड़ ने पीटा…

हिंद स्वराष्ट्र भिलाई : पुरानी भिलाई के चरोदा में भीड़ ने बच्चा चोरी के संदेह में तीन साधुओं की जमकर पिटाई कर दी। घटना की जानकारी लगने पर पुलिस ने तीनों साधुओं को बचाया और अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। खुर्सीपार क्षेत्र में बच्चा चोर गिरोह के गिरफ्त में आने के बाद शहर में बच्चा चोरी का डर लोगों को सताने लगा है। इसके कारण संदिग्ध लोगों की पिटाई के मामले में भी सामने आने लगे हैं। दशहरा के दिन दुर्ग जिले के भिलाई तीन क्षेत्र में साधुओं के भेष में घूम रहे तीन लोगों की पिटाई कर दी गई। पीड़ितों में गोविंदगढ़ जिला अलवर राजस्थान निवासी राजबीर सिंह, श्याम सिंह और अमन सिंह शामिल हैं। तीनों दुर्ग रेलवे स्टेशन के सामने स्थित रैनबसेरा में रहते हैं और भिक्षावृत्ति करते हैं।

दुर्ग एसपी डा. अभिषेक पल्लव के मुताबिक भिलाई थाना क्षेत्र के चरौदा गांव में दशहरा के दिन तीन लोग साधू के भेष में घूम-घूमकर भीख मांग रहे थे। इस दौरान अफवाह उड़ी कि तीनों साधु के भेष में बच्चा चोर घूम रहे हैं। फिर क्या था भीड़ ने इनकी जमकर पिटाई कर दी। शिकायत मिलने के बाद इस मामले में भिलाई तीन पुलिस ने साधु भेषधारी तीनों व्यक्तियों का मुलाहिजा कराया। प्रारंभिक इलाज के बाद इन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। वहीं पुलिस इस मामले में पिटाई करने वालों के खिलाफ अपराध दर्ज कर उनकी पहचान कर रही है।

स्कूल में सोने की सैलरी ले रहे गैना स्कूल के प्रभारी प्राचार्य श्याम किशोर..?

हिंद स्वराष्ट्र बलरामपुर प्रशांत पाण्डेय: बलरामपुर जिले गैना हायर सेकंडरी स्कूल के प्रभारी प्राचार्य हमेशा से सुर्खियों में बने रहते हैं,चाहे अनिमित्ता की बात हो,फर्जी हस्ताक्षर की बात हो या अपने पद के दुरुपयोग का कहीं ना कहीं श्याम गैना स्कूल के प्रभारी प्राचार्य श्याम किशोर जायसवाल का नाम सामने आता रहता है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जिसमे एक वायरल वीडियो में अपने कार्य के दौरान प्रभारी प्राचार्य सर सोते हुए नजर आ रहे हैं,इस वीडियो में प्राचार्य श्याम किशोर जायसवाल अपने कार्यालय में सोते हुए नजर आ रहे हैं वो भी दिन में और अपने ड्यूटी के समय अब ऐसे में सवाल उठता है की क्या प्रभारी प्राचार्य श्याम किशोर जायसवाल को स्कूल कार्यालय में सोने की सैलरी मिलती है?? क्या वो अपने घर में रात भर स्कूल के बच्चों को पढ़ाते हैं?? ऐसी क्या बात है जो वो स्कूल में सोते हुए नजर आ रहे हैं। एक कहावत इस वीडियो पर सही बैठता है अगर घर का मुखिया ही बेकार हो तो बाकी कैसे होंगे अब अगर प्रभारी प्राचार्य श्याम किशोर जायसवाल अगर स्कूल में सोते रहते हैं तो बच्चों के भविष्य का क्या होगा?? बच्चों को सही शिक्षा मिल रही है या नही क्या वो नींद के में पता करते हैं आखिर ऐसे में प्रभारी प्राचार्य श्याम किशोर जायसवाल कितने जिम्मेदार प्राचार्य है यह बताने की जरूरत नहीं है,क्योंकि वायरल वीडियो में श्याम किशोर जायसवाल साफ तौर पर सोते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसे में जहां हम चौकीदार तक को सतर्क रहने की बात करते हैं वैसे में ऐसा वीडियो आना जिसमे एक प्राचार्य सोते हुए नजर आ रहा है काफी निंदनीय हैं और हमे यह बताने की जरूरत नहीं है की ऐसे प्राचार्य के स्कूल में बच्चों का भविष्य अंधकार में जा रहा है।

जिला शिक्षा अधिकारी की बनती है जिम्मेदारी..?

इस वायरल वीडियो के बाद अब जिला शिक्षा अधिकारी महिलांगे की जिम्मेदारी बनती है की वह इस मामले को संज्ञान में लें और इस मामले पर प्रभारी प्राचार्य पर कार्यवाही करें. यदि ऐसे मामलों को छोड़ दिया जायेगा जो बच्चों के भविष्य से जुड़ा हुआ है तो यह देश के भविष्य को अंधकार में धकेलने वाला है।

पति–पत्नी के दोहरे हत्याकांड का खुलासा, 24 घंटे के अंदर पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार..

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : सरगुजा पुलिस ने पति पत्नी के दोहरे हत्याकांड मामले में 24 घंटे के अंदर आरोपी को  गिरफ्तार कर लिया हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी जशपुर भाग रहा था जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लखनपुर थाना क्षेत्र के कोरजा निवासी राकेश राजवाड़े उर्फ जग्गू ने इस दोहरे हत्याकांड के वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी युवक की मृतक उर्मिला यादव के साथ 4-5 साल पहले शादी हुई थी शादी के बाद मारपीट करने की वजह से युवती ने राकेश को छोड़ दिया था और मृतक आशाराम यादव के साथ रह रही थी। पत्नी के छोड़कर चले जाने के कारण आरोपी राकेश ने खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। घटना दिवस राकेश राजवाड़े ने युवती के पति की हत्या करने के बाद युवती को बाइक में बैठाकर उदयपुर के जंगल ले गया और वहां युवती के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी भी हत्या कर दी। जिसके बाद आरोपी बस पकड़कर जशपुर भागने के  प्रयास में था तभी पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं।

प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले: रवि राही सरगुजा के नए संयुक्त कलेक्टर….

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले किए गए हैं रवि रवि को सरगुजा संयुक्त कलेक्टर बनाया गया है वही नीलम टोप्पो को उपायुक्त सरगुजा संभाग बनाया गया हैं।

error: Content is protected !!