Home Blog Page 136

अपने काले कारनामों को छिपाने महिला पटवारी ने पत्रकारों के खिलाफ दिया आवेदन…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर/ लटोरी : एक महिला पटवारी जिसके खिलाफ पूर्व में भी कई मामले लंबित हैं उसके खिलाफ एक आरटीआई लगाना पत्रकार और उसके सहयोगियों के लिए मुसीबत बन गया हैं। जहां महिला पटवारी ने अपने काले कारनामों से पर्दा न हट जाए इस डर से उसके खिलाफ आरटीआई लगने वाले पत्रकार के खिलाफ चौकी में शिकायत दी हैं। ताज्जुब की बात यह हैं कि पटवारी ने जिस चौकी में आवेदन दिया हैं वह चौकी न तो उसके निवास स्थल के क्षेत्र में आता है और न ही उसके कार्यस्थल के क्षेत्र में। पटवारी ने अपने आवेदन में पत्रकार को भी तथाकथित कोई पत्रकार बतलाया हैं जिसको लेकर पत्रकार काफी व्यथित हैं और महिला पटवारी के इस कृत्य से व्यथित और भयभीत होकर महिला पटवारी के खिलाफ आवेदन दिया हैं। पत्रकार काफी भयभीत है की एक आरटीआई लगने के बाद जब महिला पटवारी ऐसी हरकतें कर रही हैं तो फिर आरटीआई के जवाब में अगर उस महिला पटवारी के खिलाफ कोई सबूत हाथ लगते हैं और खबर प्रकाशित किए जायेंगे तो महिला पटवारी क्या करेगी? महिला पटवारी ने पत्रकार और उसके सहयोगी पत्रकारों पर गाली गलौज करने और धमकी दिए जाने का आवेदन दिया हैं। जबकि महिला पटवारी से आज तक न तो पत्रकार का या उसके सहयोगियों से कभी मुलाकात हुआ हैं और न ही कभी कोई संपर्क हुआ हैं….ताज्जुब की बात हैं की ऐसे में कोई किसी को गाली कैसे दे सकता हैं…??

महिला पटवारी का नाम अनुराधा पटेल हैं और वह सूरजपुर जिले के लटोरी तहसील अंतर्गत आने वाले छतरपुर (घाटापारा) की पटवारी हैं। जिसके खिलाफ पत्रकार अवधेश जायसवाल द्वारा आरटीआई लगाया गया था। जैसे ही आरटीआई लगाए जाने की जानकारी महिला पटवारी को मिली वह तेश में आ गई और सीधे लटोरी चौकी पहुंच गई और पत्रकार और उसके सहयोगी पत्रकारों के खिलाफ आवेदन दे डाला। फिलहाल दोनो पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ आवेदन दे दिया हैं।

गैना हायर सेकेण्डरी स्कूल के प्रभारी प्राचार्य का रसूख…!! सरगुजा आयुक्त के आदेश के बावजूद SDM ने आज पर्यंत नही सौंपी जांच रिपोर्ट…

हिंद स्वराष्ट्र बलरामपुर प्रशान्त पाण्डेय : बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रभारी प्राचार्य श्याम किशोर जायसवाल के खिलाफ सरगुजा आयुक्त से शिकायत की गई थी। दिए गए आवेदन मे गैना के प्रभारी प्राचार्य के द्वारा शाला में अनिमित्तता और अनुशासनहीनता तथा कोषाध्यक्ष रंजना के फर्जी हस्ताक्षर से शाला की राशि आहरण आदि की शिकायत सरगुजा आयुक्त से की गई थी। जिसपर सरगुजा आयुक्त के द्वारा इस मामले की जांच के लिए अनुविभागीय अधिकारी वाड्रफनगर दीपक निकुंज को आदेशित किया गया था लेकिन एसडीएम साहब के निरंकुश रवैए से यह मामला काफी पेचीदा होता नजर आ रहा है। इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री से भी की जा चुकी है जिसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी महिलांगे ने भी जांच नही किया था और अंत: लीपापोती करते हुए मामले को ठंडे बस्ते में डाला। इसके बाद जब सरगुजा आयुक्त से इस बारे में शिकायत की गई थी तो सरगुजा आयुक्त के आदेश मिलने के बाद एसडीएम साहब के द्वारा मामले को भरपूर टाल मटोल करने की कोशिश की गई लेकिन आवेदक के द्वारा कई बार एसडीएम साहब से इस मामले पर पूछताछ की गई साथ की जब मीडिया में इस मामले की खबर चलने लगी तो मजबूरन एसडीएम दीपक निकुंज को इस मामले की जांच करनी पड़ी। एसडीएम दीपक निकुंज के द्वारा सरगुजा आयुक्त के आदेशों का उल्लंघन करते हुए इस मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया जब इस मामले पर हमारे द्वारा एसडीएम से फोन पर बात की गई तो उनका कहना है की जांच में किसी प्रकार की देरी नही की गई है। आयुक्त से जांच के आदेश प्राप्त होते तत्परता से इस मामले की जांच की है साथ की कई बिंदुओं में जांच करने की आवश्यकता थी इसलिए दो बार जांच की गई और इस मामले की रिपोर्ट बनाई गई है। लेकिन एसडीएम दीपक निकुंज के द्वारा इतने दिनों तक जांच करने के बावजूद आज तक रिपोर्ट आयुक्त कार्यालय में जमा नहीं कराई गई है साथ ही उनके द्वारा जांच में भी काफी निरंकुशता दिखाई देती है क्योंकि 1 जुलाई को सरगुजा आयुक्त ने आदेश जारी करते हुए दीपक निकुंज को इस प्रकरण का जांच अधिकारी बनाया था और जांच कर मामले को सरगुजा आयुक्त कार्यालय में जमा करने के निर्देश दिए गए थे लेकिन आज पर्यंत तक जांच रिपोर्ट सरगुजा आयुक्त कार्यालय में जमा नहीं हो पाई है। अब देखने वाली बात होगी की गैना स्कूल के प्रभारी प्राचार्य श्याम किशोर जायसवाल के ऊपर लगे विभिन्न आरोप जिनमें फर्जी दस्तखत कर शाला की राशि का आहरण करना, स्कूल को मनमाने अंदाज में संचालित करना,छात्रों से पैसे लेकर परीक्षा में नकल करना अपने पद का दुरुपयोग करना आदि आरोप लगें हैं जिसके साक्ष्य भी उपलब्ध है लेकिन आज प्रयंत तक इस मामले में कोई कार्यवाही नहीं हो पाई है।

Big breaking: 3 कलेक्टर समेत 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले…

हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग ने 3 जिलों के कलेक्टर समेत 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। देखे आदेश:

Big breaking: पत्नी की अर्धनग्न लाश जंगल में मिलने के बाद घर पहुंची पुलिस को मिली पति की भी लाश….डेढ़ साल के बच्चे की हालत गंभीर…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर/ उदयपुर : सरगुजा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया हैं जहां पति– पत्नी की निर्मम हत्या कर दी गई हैं। वही दंपत्ति के डेढ़ साल के बच्चे बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई हैं। आरोपियों ने युवक की हत्या उसके घर पर की है। वहीं मृतक की पत्नी को जंगल में ले जाकर मौत के घाट उतार दिया। हत्या की इस सनसनीखेज वारदात में डे़ढ़ साल का बच्चा भी गंभीर है, जिसे उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया। घटना उदयपुर थाना क्षेत्र के मणिपुर चौकी मुटकी गांव की है।
मिली जानकारी के मुताबिक मुटकी के जंगल में एक युवती का शव खून से लथपथ और अर्धनग्न हालत में ग्रामीणों ने देखा जिसकी सूचना उदयपुर थाना क्षेत्र को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और महिला की शिनाख्त करने के बाद जब उसके घर लब्जी गांव पहुंची तो कमरे के अंदर पति आशाराम यादव का शव मिला। जहां वहीं ड़ेढ़ वर्षीय बच्चा गंभीर हालत में पड़ा हुआ था। पुलिस ने बच्चे को अच्छे उपचार के लिए सरगुजा से रायपुर रेफर किया है। पुलिस ने आशंका जताई हैं कि आरोपियों ने पहले आसाराम यादव की हत्या की होगी, फिर उसकी पत्नी को 40 किलो मीटर दूर जंगल में ले जाकर हत्या कर दी होगी। पुलिस इस मामले में पति पत्नी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर इस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं डबल मर्डर की घटना से पूरे इलाके में सनसनी मच गई है।

राजस्व विभाग में तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के बड़े पैमाने में तबादले…

हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : राजस्व विभाग में 19 तहसीलदारों व 19 नायब तहसीलदारों के तबादले किये गए हैं। तहसीलदार मनीषा साहू को बिलासपुर से जांजगीर भेजा गया है तो वही तहसीलदार हितेश साहू को रायगढ़ से बिलासपुर लाया गया है। इसी तरह नायब तहसीलदार अतुल वैष्णव को बिलासपुर से सक्ति भेजा गया है तो वही नायब तहसीलदार राहुल कौशिक को मुंगेली से बिलासपुर लाया गया है। देखें आदेश:-

कल आरएसएस का पथ संचलन…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का विजयादशमी के अवसर पर अंबिकापुर नगर का पथ संचलन कार्यक्रम कल दिनाँक 02 अक्टूबर 22 को संपन्न होगा। यह जानकारी देते हुए आरएसएस के नगर कार्यवाह अनुज दुबे ने बताया कि कल आरएसएस का पथ संचलन बजरंग मैदान, नवापारा चर्च के सामने, अंबिकापुर में दोपहर 01:30 बजे स्वयंसेवकों के एकत्रीकरण पश्चात प्रारंभ होगा। उक्त कार्यक्रम मे प्रान्त संघ चालक श्री पूर्णनेंदु सक्सेना मुख्य वक्ता के रुप में उपस्थित रहेंगे। साथ ही कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री गुरु चरण सिंह छाबड़ा, प्रधान श्री गुरु सिंह सभा, अंबिकापुर होंगे।

4G का गया जमाना, PM नरेंद्र मोदी ने लॉन्च की 5जी सेवा..

हिंद स्वराष्ट्र नई दिल्ली : प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भारत में 5जी सेवा को लॉन्च किया. पीएम मोदी के 5जी लॉन्च करने के बाद आज से देश के 13 शहरों में 5जी सेवा शुरू हो गई है. साल 2023 तक इस सेवा से का विस्तार पूरे देश में करने की योजना है. दिल्ली में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2022 कार्यक्रम के मंच से पीएम मोदी ने इस सेवा की शुरुआत की. अल्ट्रा-हाई-स्पीड इंटरनेट का समर्थन करने में सक्षम, पांचवीं पीढ़ी या 5G सेवा से भारतीय समाज एक परिवर्तनकारी शक्ति के रूप में नये आर्थिक अवसरों और सामाजिक लाभों को प्राप्त करेगा, ऐसी उम्मीद है.
5जी इटरनेट सर्विस में 4G से दस गुना ज्यादा स्पीड मिलेगी, जिससे लोगों को इंटरनेट एक्सेस करने और मूवी, गेम्स, ऐप और अन्य जीजों को डाउनलोड करने में बहुत ही कम समय लगेगा. मोबाइल में इंटनेट की स्पीड़ बढ़ने से इंटरनेट पर आधारित बहुत सारे काम और ही आसान बन जाएंगे.

5जी सेवा को लॉन्च करने से पहले पीएम मोदी ने दिल्ली के प्रगति मैदान में भारतीय मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) के छठे संस्करण का उद्घाटन किया. यहां पर रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ने पीएम मोदी को 5जी सेवाओं के बारे में जानकारी दी.

देश के इन शहरों में शुरू हुई 5G सेवा
देश में पहले दौर में 13 शहरों में 5G सेवा आज से शुरू हो गई है. इन शहरों में दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु, चंडीगढ़, गुरुग्राम, हैदराबाद, लखनऊ, पुणे, गांधीनगर, अहमदाबाद और जामनगर शामिल हैं.

बाल कृष्ण पाठक का बयान घोर आपतिजनक, अशोभनीय तथा लोकतान्त्रिक परम्पराओ के विपरीत – मधु सूदन शुक्ला

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : छत्तीसगढ़ सरकार के वन औषधि पादप बोर्ड अध्यक्ष बाल कृष्ण पाठक के मंत्री टी. एस. सिहदेव का निवास घेरने वाले भाजपा कार्यकर्ताओ को गोली मार देने वाले बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष मधु सुदन शुक्ला ने कहा है कि श्री बाल कृष्ण पाठक का यह बयान घोर आपतिजनक, अशोभनीय तथा लोकतान्त्रिक परम्पराओ के विपरीत है, उनके बयान से ऐसा लगता है जैसे कांग्रेस के उपर राजे महाराजाओ का शासन अब भी उनके सर चढ़ कर बोल रहा है। उन्होंने कहा है कि लोकतांत्रिक तरीके से विरोध प्रदर्शन देश के हर नागरिक का अधिकार है, लोकतंत्र में जन प्रतिनिधियों के निवास तथा कार्यालय का घेराव करना पुरानी परम्परा रही है परन्तु श्री पाठक तथा कांग्रेस पार्टी को अपना विरोध किसी भी हालत में स्वीकार नहीं है, वैसे भी आपातकाल के समय विपक्ष के उपर गोली चलवाने का कांग्रेस का पुराना इतिहास रहा है। आगे उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक व छत्तीसगढ़ सरकार में केबिनेट मंत्री टी. एस. सिंहदेव ने आम जनता को उदयपुर परसा केते कोल ब्लाक एरिया में एक भी पेड़ न कटने का आश्वासन दिया था और आज 43 हेक्टेयर भूमि में दो तीन दिनों में ही लाखों पेड़ कट गये तब भी टी. एस. सिहदेव मौन रहे ऐसे में भाजपा ने उन्हें अपना वादा याद दिलाने के लिए उनके बंगले का घेराव किया था। भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस तथा भूपेश सरकार से यह जानना चाहती है कि छत्तीसगढ़ सरकार में केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त वन औषधि पादप बोर्ड अध्यक्ष बाल कृष्ण पाठक के भाजपा कार्यकर्ताओ को गोली मारने वाले बयान का क्या वे समर्थन करते हैं ? यदि नहीं तो क्या इस अमर्यादित व गैर ज़िम्मेदाराना बयान पर भूपेश सरकार श्री पाठक को उनके पद से बर्खास्त करेगी ?

सीनियर हार्टिकल्चर ऑफिसर गिरफ्तार…

हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : रायपुर के सीनियर हार्टिकल्चर ऑफिसर को एसीबी की टीम ने गिरफ्तार किया है। एक किसान से ये साहब घूस मांग रहे थे। किसान तंग आ चुका था उसने एसीबी से शिकायत कर दी। टीम ने शिकायत के तथ्यों को सही पाया और अब घूसखोर अफसर को पकड़ लिया गया है। शुक्रवार को रायपुर के उद्यानिकी विभाग में छापा मारकर टीम ने घूसखोर अधिकारी को पकड़ा। एसीबी अफसरों से मिली जानकारी के मुताबिक विभाग के वरिष्ठ हार्टिकल्चर ऑफिसर परमजीत सिंह को पकड़ा गया है। परमजीत एक किसान से रुपयों की डिमांड कर रहे थे। इसका ऑडियो और वीडियो किसान ने एसीबी को दिया। किसान को हाई वैल्यू टमाटर की खेती करनी थी। उसने बाड़ी योजना के तहत मिलने वाली सब्सिडी के लिए आवेदन किया। किसान को 2 लाख 66 हजार रुपए मिलते। परमजीत सिंह ने कह दिया वो सब्सिडी का पैसा दिलवा देंगे मगर 50 प्रतिशत घूस के तौर देने होंगे। इसी वजह से वो कई दिन किसान का काम अटकाते भी रहे। एसीबी को जब इसकी जानकारी मिली तो टीम ने शिकायत को देखकर अफसर को पकड़ा। भ्रष्टाचार के मामले में परमजीत को अब जेल भेजा गया है।

सरगुजा पुलिस में 4 सहायक उप निरीक्षक, 14 प्रधान आरक्षक, और 04 आरक्षक एवं 01 सहायक आरक्षक का स्थानांतरण….

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : पुलिस अधीक्षक सरगुजा भावना गुप्ता (भा.पु.से.) द्वारा प्रशासनिक दृष्टिकोण से सरगुजा जिले में पदस्थ 23 पुलिस अधिकारियो/कर्मचारियों के स्थानांतरण आदेश जारी किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा जिले की पुलिसिंग को बेहतर बनाने और व्यवस्थाओं में कसावट लाने 4 सहायक उप निरीक्षक, 14 प्रधान आरक्षक, और 04 आरक्षक एवं 01 सहायक आरक्षक का स्थानांतरण आदेश जारी कर तत्काल नवीन पदस्थापना हेतु रवानगी देने का आदेश प्रभारियों को जारी किया गया है।
देखे आदेश :

4 मर्डर से दहला शहर : पति– पत्नी और उसके दो बच्चों की निर्मम हत्या…

हिंद स्वराष्ट्र दुर्ग : दुर्ग जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी गई। हत्यारे ने पति पत्नी और दो बच्चों की बेरहमी से हत्या कर दी हैं। घटना भिलाई नगर कुम्हारी थाना क्षेत्र की है।
मिली जानकारी के अनुसार भिलाई नगर कुम्हारी थाना अंतर्गत ग्राम कपसदा में टंडन बाडी में पति पत्नी व दो बच्चों की हत्या कर दी गई हैं। ग्राम कपसदा अकोला रोड पुनाराम टंडन की बाड़ी में पिछले 12 वर्ष से भोलानाथ यादव पिता राजभो यादव उम्र 34 वर्ष सकिन ग्राम देरगा सिंधी कला जिला बालंगीर ओड़ीसा, पत्नी नैला यादव उम्र 30 वर्ष, लड़का परमद यादव उम्र 12 वर्ष, लड़की मुक्ता यादव उम्र 07 वर्ष के साथ बाड़ी में रहकर काम करता था जिनकी 28 से 29 सितंबर की दरमियानी रात किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या कर दी गई है।
हत्या की खबर के बाद पूरे जिले में सनसनी फ़ैल गई है। घटना बुधवार आधी रात के बाद की बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही दुर्ग पुलिस एसपी डॉ अभिषेक पल्लव मौके पर पहुंचे है। वहीं डॉग स्क्वाड टीम के अलावा पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच है। फिलहाल घटना के कारणों का अभी पता नहीं चला है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

लेफ्टिनेंट जनरल (रिटा.) अनिल चौहान होंगे नए CDS

0

हिंद स्वराष्ट्र नई दिल्ली : भारत सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) अनिल चौहान को नया चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) नियुक्त किया है। वे सैन्य मामलों के विभाग के सचिव के रूप में भी कार्य करेंगे। जनरल बिपिन रावत के निधन के बाद से CDS का पद खाली था। चौहान देश के दूसरे CDS होंगे।

पूर्वी कमान के ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ रह चुके हैं जनरल अनिल चौहान
लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान पूर्वी कमान के ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ रह चुके हैं। उन्होंने 1 सितंबर 2019 को यह पद संभाला था। वे भारतीय सेना के DGMO रह चुके हैं। लेफ्टिनेंट जनरल चौहान 1981 से 2021 तक सेना में विभिन्न पदों पर रहे। उन्हें परम विशिष्ट सेवा मेडल, उत्तम युद्ध सेवा मेडल, अति विशिष्ट सेवा मेडल, सेना मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल मिल चुके हैं।

पिछले साल हेलिकॉप्टर क्रैश में हुआ था जनरल बिपिन रावत का निधन
तमिलनाडु के कुन्नूर में 1 दिसंबर 2021 को दोपहर करीब 12 बजकर 20 मिनट पर जनरल बिपिन रावत का हेलिकॉप्टर क्रैश में निधन हो गया था। 8 दिसंबर 2021 को जनरल बिपिन रावत की मौत की खबर ऑफिशियल हुई थी। वे देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, यानी CDS थे। हेलिकॉप्टर में जनरल रावत की पत्नी मधुलिका रावत समेत सेना के 14 लोग सवार थे। इस हादसे में सभी 14 लोगों की मौत हुई थी।

3 महीने और मिलेंगी मुफ्त राशन केंद्रीय कैबिनेट ने दी मंजूरी…

हिंद स्वराष्ट्र नई दिल्ली: केंद्रीय कैबिनेट ने गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 80 करोड़ लोगों को मिलने वाले राशन को तीन महीने के लिए बढ़ाए जाने की मंजूरी दे दी है. प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना संशोधित रूप में तीन महीने और जारी रह सकती है. केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी के बाद प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना संशोधित रूप में तीन महीने और जारी रह सकती है. त्योहारों को देखते हुए सरकार ये फैसला कर सकती है. वित्त मंत्रालय ने कहा कि तीन महीने योजना बढ़ाने से करीब 45 हजा़र करोड़ रुपये का भार आएगा. इसको लेकर वित्त मंत्रालय का सुझाव है कि इसमें दिए जाने वाले अन्न की मात्रा में कटौती कर दी जाए. वित्त मंत्रालय के अनुसार, रूस-यूक्रेन युद्ध और अन्य सब्सिडी के चलते मंत्रालय पर पहले से ही दबाव है. प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना को मार्च 2020 में कोविड संकट के दौरान लागू किया गया था. इस योजना का लाभ देश के 80 करोड़ लोगों को मिलता है. इसके तहत बीपीएल कार्ड वाले परिवारों को हर महीने प्रति व्यक्ति 4 किलोग्राम गेहूं और 1 किलोग्राम चावल मुफ्त दिया जाता है. बीते कई महीनों से इस योजना को बढ़ाया जा रहा है. इस योजना को सबसे पहले मार्च 2020 में पहले चरण 3 महीनों यानी अप्रैल-जून 2020 के लिए पहले चरण में लागू किया गया था. अब तक इस स्कीम के 6 चरण हो चुके हैं और छठे चरण में मार्च 2022 में इसे 6 महीने के लिए और बढ़ाया गया. अप्रैल-सितंबर 2022 के 6 महीनों के लिए इसकी अवधि बढ़ा दी गई थी.

पीटीएस केंद्र में भारत माता और छत्तीसगढ़ महतारी के मंदिर को तोड़ने के बाद मचा बवाल…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : पुलिस ट्रेनिंग सेंटर मैनपाट में भारत माता और छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति को पीटीएस प्रशासन द्वारा जेसीबी से ध्वस्त कर दिया गया है, जो राष्ट्र और राज्य का अपमान है। इस अपमान का विरोध मैनपाट के ग्रामीणों द्वारा भारी संख्या में इकट्ठा होकर पीटीएस के सामने किया। अबतक पीटीएस प्रशासन का इस मामले में कोई भी बयान प्राप्त नहीं हुआ है की ऐसा क्यों किया गया है लेकिन यह भारत माता और छत्तीसगढ़ महतारी का अपमान है जिससे सभी देशवासी आहत हैं।

मैनपाट पीटीएस में मंदिर तोड़े जाने पर भाजपा ने की कार्यवाही की मांग
मैनपाट पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में स्थित भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी के लोकप्रिय मंदिर को पीपीएस अधिकारियों द्वारा तोड़े जाने के विरोध में भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने पुलिस महानिरीक्षक को ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही की मांग की. भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने आईजी सरगुजा से इस घटना पर चिंता व्यक्त किया तथा दोषी पुलिस अधिकारियों पर कठोर कार्यवाही की मांग की।

50 हजार की रिश्वत लेते सब इंजीनियर गिरफ्तार…

हिंद स्वराष्ट्र बीजापुर : ACB ने एक सब इंजीनियर को 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है. मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी ने एसीबी जगदलपुर में शिकायत की थी कि प्रार्थी को ठेके में प्राप्त कार्यों के बिल का भुगतान करने के एवज में नगर पंचायत भैरमगढ़, जिला-बीजापुर में पदस्थ सब इंजीनियर मुकेश कुमार साव द्वारा 1,30,000/- रूपये रिश्वत की मांग की जा रही थी। प्रार्थी और आरोपी के मध्य किस्तों में 1,30,000/- रूपये देने की सहमति बनी। शिकायत का सत्यापन होने पर आज प्रार्थी से मांगी गई रिश्वत की प्रथम किस्त रकम 50,000/- रूपये लेते मुकेश कुमार साव, सब इंजीनियर, नगर पंचायत भैरमगढ़, जिला-बीजापुर को उसके कार्यालय मे रंगे हाथ पकड़ा गया है। आरोपी के विरूद्ध धारा-7(क), 12 भ्र0नि0अधि0 1988 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उनके विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

देशभर में इस्लामिक संगठन पर एक्शन: सीक्रेट डॉक्यूमेंट्स में लिखा- 2047 तक भारत को इस्लामिक राष्ट्र बनाना है…

हिंद स्वराष्ट्र नई दिल्ली : राष्ट्रीय जांच एजेंसी और ईडी ने मंगलवार को पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के कई ठिकानों पर छापेमारी की। दिल्ली के शाहीन बाग में एनआईए ने रेड करके पीएफआई से जुड़े 30 लोगों को हिरासत में लिया है। शाहीन बाग में इस एक्शन के बाद केंद्रीय पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया गया है। वहीं महाराष्ट्र से 15, कर्नाटक के कोलार से 6 और असम से 25 पीएफआई कार्यकर्ताओं को पकड़ा गया है। एनआईए और 9 राज्यों की एटीएस एक साथ एक्शन में है।
यह पीएफआई पर छापेमारी का दूसरा राउंड है। पहले राउंड में गिरफ्तार कार्यकर्ताओं से पूछताछ में खुलासा हुआ था कि इनका नेटवर्क पूरे देश में फैल चुका है। इनके मध्य प्रदेश सहित ज्यादातर राज्यों में सिमी से जुड़े होने के भी सबूत मिले। इसके बाद देशभर की इंटेलिजेंस और सुरक्षा एजेंसियों ने पीएफआई नेटवर्क खंगालने की कवायद शुरू की। 20 राज्यों और 100 से ज्यादा शहरों में इनका सर्विलांस शुरू हुआ। पता चला कि पीएफआई को खाड़ी देशों और बड़े मुस्लिम कारोबारियों से चंदा मिल रहा है।
दिल्ली के शाहीन बाग में एनआईए की टीम ने मंगलवार सुबह छापा मारकर 30 लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें से कुछ के बारे में एनआईए को पुख्ता सूचना मिली थी, जबकि कुछ को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया गया है। इस एक्शन के दौरान पूरे शाहीन बाग में केंद्रीय सुरक्षा बल सीआरपीएफ की तैनाती कर दी गई है। शाहीन बाग में ही सीएए–एनआरसी के खिलाफ कई महीने तक लगातार प्रदर्शन हुआ था।
उत्तर प्रदेश एटीएस ने मंगलवार सुबह गाजियाबाद, मेरठ और बुलंदशहर में छापेमारी कर 16 लोगों को उठाया है। गाजियाबाद से 12, मेरठ से 3 और बुलंदशहर से 1 संदिग्ध को उठाया है। एटीएस को इनपुट मिले हैं कि ये सभी पीएफआई यानी पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया से जुड़े हुए हैं। एटीएस ने यह कार्रवाई सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात की है। एटीएस ने बुलंदशहर में पीएफआई से जुड़े वकील को भी उठाया है।
महाराष्ट्र: औरंगाबाद से 8, ठाणे से 4 गिरफ्तार
एनआईए महाराष्ट्र के औरंगाबाद, जालना, सोलापुर और परबनी में रेड कर रही है। सोलापुर से एनआईए ने पीएफआई के एक मेंबर को गिरफ्तार किया है। यह पीएफआई के ऑपरेशन्स में शामिल बताया गया है। एनआईए इसे दिल्ली ले जा रही है, जहां इससे आगे की पूछताछ की जाएगी। जांच एजेंसी ने मालेगांव से पीएफआई चीफ मौलाना इरफान नदवी और एक्टिविस्ट इकबाल को गिरफ्तार किया है।
इधर महाराष्ट्र एटीएस ने औरंगाबाद से 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, ठाणे क्राइम ब्रांच ने पीआईएफ से जुड़े 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से दो लोगों को मुंब्रा से, एक को कल्याण से और एक आरोपी को भिवंडी से गिरफ्तार किया गया है। चारों ही पीएफआई के एक्टिव मेंबर हैं। पुणे और मुंबई से भी पीएफआई कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारियां हुई हैं। पुणे पुलिस ने कोंढवा इलाके से एसडीपीआई और पीएफआई से जुड़े 6 लोगों को हिरासत में लिया है।

मध्यप्रदेश एटीएस ने सोमवार रात भोपाल, उज्जैन, इंदौर समेत 8 जिलों में पीएफआई सदस्यों के ठिकानों पर रेड की है। जांच एजेंसी ने 22 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। एटीएस को इन संदिग्धों की जानकारी पूर्व में पकड़े गए 4 आरोपियों की पूछताछ में मिली थी। एटीएस की कार्रवाई अभी जारी है। उज्जैन से पीएफआई के तीन सदस्यों को उठाए जाने की खबर है।
असम: पीएफआई से जुड़े 25 लोगों की गिरफ्तारी
असम के 7 जिलों में कार्रवाई के दौरान पीएफआई के 25 कार्यकर्ताओं और नेताओं को गिरफ़्तार किया गया है। असम पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि कामरूप ग्रामीण से 5, गोलपाड़ा से 10, करीमगंज से 1, उदलगुड़ी से 1, दरंग से 1, धुबरी से 3, बारपेटा से 2 लोगों को गिरफ़्तार किया गया है। जांच एजेंसियों का एक्शन अभी जारी है।
गुजरात: एटीएस ने 8 लोगों को हिरासत में लिया
एनआईए और ईडी ने अहमदाबाद, बनासकांठा और नवसारी के पास से 8 लोगों को हिरासत में लिया है। पकड़े गए आरोपियों को एटीएस ऑफिस लाया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भारत में पीएफआई के एक्टिविस्ट पाकिस्तान के पीएफआई संगठन से जुड़े थे। सोशल मीडिया पर निगरानी के बाद गुजरात सहित कई राज्यों के कनेक्शन पता चले थे। एनआईए इस केस की जांच कर रही थी।
इधर गुजरात एटीएस ने सोशल मीडिया पर देश विरोधी पोस्ट के मामले में सोशल मीडिया ग्रुप्स से जुड़े मामले में कार्रवाई की, जिसके बाद 8 लोगों को हिरासत में लिया गया। ये लोग कुछ सोशल मीडिया ग्रुप्स से जुड़े हुए थे और वहां आपत्तिजनक कंटेंट पोस्ट किया जा रहा था।
16 साल का पीएफआई यानि पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया। विस्तार 23 राज्यों तक। दावा- सोशल वर्क का, लेकिन देश के अलग-अलग हिस्सों की रिपोर्ट्स बताती हैं कि हत्या से लेकर दंगों तक नाम आया। सीएए प्रोटेस्ट के दौरान शाहीनबाग-जहांगीरपुरी से उठी हिंसा यूपी, राजस्थान, मध्य प्रदेश और बिहार तक पहुंची।
पीएफआई ने सीक्रेट डॉक्यूमेंट्स में लिखा- 2047 तक भारत को इस्लामिक राष्ट्र बनाना है
पकड़े गए लोगों के पास से मिले दस्तावेज बयां कर रहे थे कि वो हिन्दुस्तान की सत्ता हासिल करना चाहते हैं। इसमें लिखा मिला कि 2047 में जब देश आजादी के 100 साल मना रहा होगा, तब तक भारत को इस्लामिक राष्ट्र बनाना है। इस दस्तावेज में ये भी लिखा है कि 10% मुस्लिम भी साथ दें, तो कायरों को घुटनों पर ला देंगे। इसके लिए इनके पास 4 लेयर का पूरा प्लान है। बिहार पुलिस ने 11 जुलाई को बिहार शरीफ में अतहर परवेज को गिरफ्तार किया, तो पता चला कि वह पहले प्रतिबंधित संगठन स्टूडेंट इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) का सदस्य रहा है। उसने वहीं किराए के मकान में कई राज्यों से आए लोगों को ट्रेनिंग भी दी है।
पीएफआई को खाड़ी देशों और भारत के बड़े मुस्लिम कारोबारियों से मिल रहा था चंदा
ईडी ने खुलासा किया है कि पीएफआई के हजारों सदस्य खाड़ी देशों में एक्टिव हैं, जो संगठन के लिए धन जुटाने का काम करते हैं। इन पैसों को अबू धाबी के एक रेस्तरां से मनी लॉन्ड्रिंग के जरिए भारत भेजा जाता था। पीएफआई ने मनी लॉड्रिंग के जरिए पिछले साल 120 करोड़ रुपए जुटाए हैं। पीएफआई का दावा था कि ये पैसे देशभर में दान से जुटाए गए हैं, जबकि ईडी की जांच में पता चला कि संगठन ने फर्जी दान रसीद बनाकर भारत में मनी लॉड्रिंग से धन जुटाया और अधिकारियों को गुमराह किया।

Big breaking: दुर्ग–अंबिकापुर ट्रेन की बोगी के नीचे सिर डालकर आरक्षक ने की आत्महत्या…

हिंद स्वराष्ट्र MCB : नवीन जिला MCB से एक दुखद खबर आ रही है जहां आज सुबह 6.30 बजे दुर्ग से अम्बिकापुर आ रही ट्रेन से रेलवे फाटक लोहारी के पास ग्राम महराजपुर निवासी एवं थाना पोड़ी में पदस्थ आरक्षक रामा सिंह ने इंजन के निकलने के बाद बोगी के नीचे सिर डाल कर आत्महत्या कर ली। इस हादसे में आरक्षक का धड़ सिर से अलग हो गया जिससे आरक्षक की मौके पर ही मौत हो गई ।आरक्षक ने आखिरकार ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया इसकी जानकारी नहीं मिल पाई हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर नागपुर पुलिस पहुंच गई है और कानूनी कार्रवाई कर रही हैं।

दर्जन भर डिप्टी डीएफओ के तबादले देखे आदेश…

हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : वन एवम् जलवायु परिवर्तन विभाग छत्तीसगढ़ शासन ने आज जारी अपने आदेश में कई जिलों के डिप्टी वन मंडलाधिकारियों के तबादले किए हैं।

50 हजार की रिश्वत लेते बाल विकास परियोजना का सहायक ग्रेड 2 गिरफ्तार..

हिंद स्वराष्ट्र कोरिया : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने सोमवार को छत्तीसगढ़ सरकार के एक कर्मचारी को मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एसीबी के पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा ने आरोपी की पहचान जिले के खडगंवा गांव में एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना परियोजना अधिकारी के कार्यालय में सहायक ग्रेड-II लेखाकार रविशंकर खलखो के रूप में की है। चंद्रा ने बताया कि विभाग को महिला स्वसहायता समूह को रेडी टू ईट सामग्री बनाने और बाटने के काम के एवज में कुल 9 लाख में से बचे हुए 6.50 लाख रुपये का बकाया भुगतान करना था। जिसके एवज में लेखाकार ने शिकायतकर्ता से 1.50 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी लेकिन उनके बीच 1 लाख रुपये में सौदा तय हो गया।
एसीबी अधिकारी ने कहा कि खल खो को विभाग ने तब रंगे हाथ पकड़ा जब वो अग्रिम भुगतान के रूप में 50,000 रुपये ले रहा था।

अवैध अतिक्रमण हटाने गए वन विभाग और पुलिसकर्मियों पर हमला…

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : सूरजपुर जिले के ओड़गी ब्लाक के सवेंदनशील बिहारपुर क्षेत्र के ठाड़पाथर गांव में वनभूमि पर जोताई कर रहे ग्रामीणों को हटाने पहुंचे पुलिस व वनकर्मियों पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस घटना में बिहारपुर थाना प्रभारी और एक वन रक्षक के सिर पर गंभीर चोट आई है।दोनों को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। उनके सिर पर कई टांके लगाए हैं। हमला करने वाले ग्रामीणों के विरुद्ध अपराध दर्ज कर लिया गया है।बताया जा रहा है वन विभाग ने पुलिस को जानकारी दी कि वनभूमि पर कब्जा किया जा रहा है। कब्जाधारियों को हटाने की कार्रवाई करनी है। जानकारी मिलने पर वन कर्मी व पुलिस के जवान थाड़पाथर पहुंचे। जोताई कर रहे ग्रामीणों को लाठी दिखा हटने कहा। ग्रामीण वहां से घर चले गए। इसके बाद पुलिस और वन कर्मी उनके बस्ती में गए, जहां कार्रवाई की जानकारी दे रहे थे। इस बीच ग्रामीण कुछ ही देर में रेंजर, थाना प्रभारी सहित बीस जवानों को ग्रामीणों ने महिलाओं के साथ उन्हें घेर लिया। लाठी ,डंडे से हमला करना शुरू कर दिया। इस दौरान वे थाना प्रभारी बसंत खलखो व वनकर्मी मुरारी लाल टोप्पो के साथ वन विभाग का चौकीदार चपेट में आ गया। उनके सिर पर गंभीर चोट आई। घटना के बाद पुलिस कर्मी उन्हें अस्पताल भर्ती कराया है। बता दें कि सीमावर्ती बिहारपुर क्षेत्र में 30 पंचायत हैं। तीन दिनों से ग्रामीणों ने 100 एकड़ से अधिक में कब्जा कर लिया है। यहां पेड़ों की कटाई भी तस्कर बड़े पैमाने पर कर रहें हैं। यहां से लड़की मध्य प्रदेश भेजा जाता है लेकिन वन विभाग उस पर भी कोई कार्रवाई नहीं कर पा रहा है।

इससे ग्रामीण पेड़ कटने से खाली जमीन पर कब्जा कर रहे हैं।पंचायत में जंगल की जमीन पर कब्जा कर सालों से खेती कर रहें हैं पर वन पट्टा मिलते देख नया अतिक्रमण भी कर रहे हैं। ग्रामीणों को नई भूमि पर कब्जा नहीं करने वन कर्मचारियों ने चेतावनी थी लेकिन वे नहीं मान रहे थे। इस पर वे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे।

error: Content is protected !!