Home Blog Page 113

सरगुजा में 6 दिन में 92 पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार अब हर दिन बढ़ रही है। पिछले 6 दिनों में 92 संक्रमित मिले हैं। शनिवार को जारी मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार 25 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। कोरोना संक्रमण की रफ्तार को देखते हुए जिला प्रशासन में हडक़ंप है। कलेक्टर कुंदन कुमार ने शनिवार को कोविड संक्रमण के प्रसार की समीक्षा बैठक ली। कलेक्टर ने कोविड जांच, कोंटेक्ट ट्रेसिंग, चिकित्सकीय सुविधाओं की उपलब्धता पर आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग भी इस मसले को लेकर गंभीर है। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में फिलहाल कोविड के 10 मरीज भर्ती हैं। संक्रमण की बढ़ती संख्या को देखते हुए मेडिकल कॉलेज अस्पताल प्रशासन ने 14 बेड की और तैयारी की है, ताकि कोविड मरीजों को भर्ती कराया जा सके। कलेक्टर कुंदन कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को कोविड संक्रमण के प्रसार की समीक्षा हेतु जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कलेक्टर ने जिला स्तर पर दर्ज कोविड प्रकरण एवं वर्तमान स्थिति पर समीक्षा की।
कलेक्टर ने जिले में कोरोना संक्रमण के प्रसार की रोकथाम के लिए उपलब्ध चिकित्सकीय सुविधाओं की जानकारी ली और दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग को सतर्क रहते हुए कोविड-19 के नियंत्रण हेतु समस्त विभागों के अंर्तविभागीय समन्वय से रैपिड रिस्पांस टीम का गठन कर कोविड पॉजिटिव प्रकरणों का होम आइसोलेशन का पालन कराने एवं कांटेक्ट ट्रेसिंग पर फोकस करने कहा।

उन्होंने जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित करने तथा कोविड जांच किट, ऑक्सीजन बेड, आईसीयू एवं वेंटिलेंटर बेड, ऑक्सीजन सिलेण्डर, एवं आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही लोगों को सतर्क रहते हुए मास्क पहनने एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने हेतु प्रेरित करने को कहा। बैठक में सीएमएचओ पीएस सिसोदिया, नगर निगम आयुक्त प्रतिष्ठा ममगई, मेडिकल कॉलेज डीन डॉ. आर्या, डीपीएम डॉ. पुष्पेंद्र राम, स्वास्थ्य विभाग एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने के निर्देश
कलेक्टर कुंदन कुमार ने समीक्षा बैठक में कोविड संक्रमण की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग को सजग रहने और चिकित्सकीय व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। वहीं निगम क्षेत्र में सार्वजनिक व भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए लोगों जागरुक करने की बात कही।

आतंकी अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या,, 17 पुलिसकर्मी सस्पेंड…

हिंद स्वराष्ट्र लखनऊ : अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या कर दी गई हैं। हत्या के बाद सरकार ने 17 पुलिसकर्मियों को तत्काल सस्पेंड कर दिया गया है। वही दूसरी तरफ सीएम आवास में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। डीजीपी ने शहर भर में हाई अलर्ट जारी किया है। सभी पुलिसकर्मियों को शहरभर में रात भर गश्त के आदेश दिए है। लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज सहित पूरे उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट जारी किया गया है। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलने पहुंचे हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ हाईलेवल मीटिंग शुरू हो गई है। सीएम ने न्यायिक जांच के आदेश दिए गए है। जिसके बाद प्रयागराज में है अलर्ट जारी करने का आदेश जारी कर दिया गया है। यूपी में कई जिलों की फोर्स बुलाई गई है। प्रयागराज के कई संवेदनशील इलाके में भी हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। आपकों बता दें कि अतीक अहमद को अस्पताल के अंदर गोली मारी गई है। तीन युवकों को पुलिस ने तत्काल हिरासत में ले लिया है। पत्रकार बनकर सभी आरोपी अस्पताल पहुचें थे। हमला वारों के नाम लवलेश, अरुण मौर्य है।
अतीक अहमद को मेडिकल के लिए ले जा रही पुलिस की गाड़ी पर हमला हुआ है. पुलिस की गाड़ियों पर फायरिंग की गई है. इस हमले में अतीक और अशरफ की मौत हो गई है. मेडिकल कॉलेज के पास अतीक अहमद और अशरफ की हत्या की गई है. जिस वक्त ये हमला हुआ उस वक्त दोनों को जांच के लिए ले जाया जा रहा था. दोनों के शवों को मेडकल कॉलेज के अंदर ले जाया गया है. मौके पर जय श्रीराम के नारे जरूर सुने गए हैं. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
जानकारी के मुताबिक प्रयागराज के कॉल्विन अस्पताल के पास ये हमला तब हुआ, जब पुलिस टीम अतीक और अहमद को लेकर जा रही थी. इसी दौरान तीन हमलावर अचानक बीच में पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस ने हमलावरों को मौके से दबोच लिया है. इस पूरे हमले को बकायदा मीडिया और पुलिस के सामने अंजाम दिया गया है. दोनों पर जब फायरिंग हुई, पूरी वारदात कैमरे में भी कैद हुई है. इस हमले में एक पुलिस कांस्टेबल भी घायल हुआ है, जिसका नाम मान सिंह है. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है.

छत्तीसगढ़ के इस जिले में कोरोना से एक युवक की मौत,लगातार बढ़ रहे हैं मामले, नही सुधरे हालत तो लगाना पड़ सकती है लॉकडाउन

हिंद स्वराष्ट्र रायपुर छत्तीसगढ़ में कल 1517 लोगों की कोरोना जांच हुई, जिसमें 209 संक्रमित मिले. प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या अब 1395 पहुंच गई है। वहीं कोरोना से आज बलौदाबाजार जिले में एक मरीज की मौत भी हुई है।

जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा की सभा में धमाका, बाल-बाल बची जान; हमलावर पकड़ा गया

हिंद स्वराष्ट्र : जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा पर एक बंदरगाह के दौरे के दौरान हमला हुआ है। फुमियो किशिदा पश्चिमी जापान के बंदरगाह का दौरा करने पहुंचे थे। जानकारी के मुताबिक वाकायामा में जब वह दौरे पर थे, तब एक तेज धमाका हुआ। उन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया है। एक गैस या पाइप बम उनकी ओर फेंका गया था। वह अपना भाषण शुरू करते उससे पहले ही यह हमला हुआ। सुरक्षाबलों ने हमलावर को पकड़ लिया है।

रायगढ़ में भीषण सड़क हादसा,खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस….

हिंद स्वराष्ट्र महाराष्ट्र रायगढ़ के खोपोली इलाके में एक बस शनिवार को खाई में गिर गई। इस हादसे में मृतकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। वहीं, अब तक इस बस हादसे में कुल 13 लोगों की मृत्यु हो चुकी है और 29 से ज्यादा लोग घायल हैं। लोगों को बचाने के लिए अभियान जोरो शोरो से चलाया जा रहा है। इसकी जानकारी रायगढ़ एसपी ने दी है। रायगढ़ पुलिस ने बताया कि रायगढ़ के खोपोली इलाके में एक बस के खाई में गिर जाने से 13 लोगों की मौत हो गई और 29 अन्य घायल हो गए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा कर लिया गया है। रायगढ़ SP सोमनाथ घाड़गे ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 4 से 4:30 बजे हुई। अब तक 29 लोगों को बचा लिया गया है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये बस पुणे से आ रही थी।

अवैध कटाई के मामले में नपी डिप्टी रेंजर और वन रक्षक……

हिंद स्वराष्ट्र जशपुर : जशपुर वन विभाग में पेड़ों की अवैध कटाई मामले में कार्रवाई की गई है। लुड़ेग के सागौन जंगल में अवैध कटाई मामले में पत्थलगांव के डिप्टी रेंजर और वन रक्षक को निलंबित किया गया है। डिप्टी रेंजर आशा लकड़ा और वन रक्षक अनूप लकड़ा को जांच टीम ने दोषी ठहराया है। सागौन जंगल में वन माफिया ने लाखों रुपये के कीमती पेड़ो की दिनदहाड़े कटाई की गई थी जिसके बाद पुलिस द्वारा 1 जेसीबी जब्त की गई थी इसके अलावा लुड़ेग के सागौन जंगल में अवैध कटाई के मामले में वन माफिया के 3 सदस्य भी गिरफ्तार किए गए थे।

5 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म मामले में कोर्ट ने 2 महीने के ट्रायल के बाद सुनाया फैसला…

हिंद स्वराष्ट्र मुंगेली : निजी स्कूल बस के कंडक्टर द्वारा चलती बस में 5 वर्षीय स्कूली छात्रा से दुष्कर्म के मामले में अदालत ने आरोपी को सजा सुनाई है। अदालत में 2 महीने चले ट्रायल के बाद आरोपी को 20 वर्ष कारावास, एक हजार अर्थदंड से दंडित किया गया हैं। मामले में पुलिस ने एफआईआर के 24 घंटों के अंदर ही आरोपी को गिरफ्तार कर 12 दिन में ही जांच कर चालान पेश कर दिया था।।
बता दे मामला मुंगेली जिले के ग्राम करही में संचालित निजी स्कूल का है। जहां कोतवाली थाना क्षेत्र निवासी एक 5 वर्षीय बच्ची पढ़ती थी। हर रोज स्कूल बस से स्कूल आती-जाती थी। घटना 17 जनवरी 2023 की है। बच्ची स्कूल से घर वापस आ रही थी। इस दौरान स्कूल बस के कंडक्टर मनीष तिवारी ने 5 वर्षीय बालिका के साथ चलती बस में दुष्कर्म किया था। घटना के बाद डरी-सहमी हालत में बच्ची घर पहुंची। बच्ची की हालत देखकर मां के पूछने पर बच्ची ने बताया कि बस के दाढ़ी वाले अंकल के द्वारा उसके साथ गंदी हरकत की। बच्ची की मां के द्वारा देखने पर पता चला कि बच्ची के शरीर में जगह-जगह जख्म के निशान थे। बच्ची की हालत को देखते हुए मां ने उसे उपचार के लिए हॉस्पिटल लेकर गई जहां बच्ची से दुष्कर्म की डॉक्टरों ने पुष्टि की।

आरोपी मनीष तिवारी को 20 वर्ष के कारावास व अर्थदंड से दंडित किया गया

एसपी चंद्रमोहन सिंह के दिशा निर्देश में 12 दिनों ही साक्ष्य एकत्रित कर व विवेचना पूर्ण कर 30 जनवरी को चालान न्यायालय में पेश किया गया। जहां पॉक्सो मामलों के विशेष न्यायाधीश पीएस मरकाम द्वारा आरोपी मनीष तिवारी को 20 वर्ष के कारावास व अर्थदंड से दंडित किया गया है।

ASI पदोन्नत होकर SI बनने फिट लिस्ट जारी, 340 पुलिसकर्मियों के नाम शामिल, देखें लिस्ट….

हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : प्रदेश के एएसआई को एसआई के पद पर प्रमोशन देने हेतु 33 जिलो के कुल 340 एएसआई की फिट लिस्ट पुलिस मुख्यालय ने जारी की है। साथ ही सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को योग्यता सूची भेजकर 31.12.2022 की स्थिति में पुलिसकर्मियों पिछले पांच वर्षों में अचल संपत्ति विवरण, मूल्यांकन चार्ट मंगाई गई है। जिसके बाद पात्र पाए जाने पर पदोन्नति आदेश जारी किया जाएगा।

Pg कॉलेज अम्बिकापुर में छात्राओं के बीच जमकर हुई मारपीट,देखें वीडियो

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर :एक वीडियो तेजी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो अम्बिकापुर के पीजी कॉलेज का बताया जा रहा है,वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है की लड़कियों के बीच किसी बात को लेकर काफी गंभीर विवाद हो रहा था और विवाद इतना बढ़ गया की लड़कियां आपस में हांथा पाई में उतर आई,अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है की यह लड़ाई किस वजह से हुई है,,,देखें वीडियो

CSPDCL ने सस्ती की बिजली की दरें अगले महीने कम आएगी बिजली बिल….

हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी द्वारा इस वर्ष 2023 में लगातार दूसरी बार वीसीए में कमी के कारण बिजली की दरें कम की गई हैं। अप्रैल-मई के आगामी बिजली बिल में वीसीए (वेरिएबल कॉस्ट एडजेस्टमेंट) 43 पैसे प्रति यूनिट लगेगा। इसके पहले फरवरी-मार्च के लिए वीसीए को 1.10 से घटा कर 78 पैसे प्रति यूनिट किया गया था। इस तरह प्रदेश में बिजली की दरें दो बार में कुलमिलाकर 67 पैसे प्रति यूनिट सस्ती हो गई हैं। गौरतलब है कि एक तरफ इस वर्ष राज्य विद्युत नियामक आयोग ने जहां विद्युत टैरिफ में किसी तरह की वृद्धि नहीं की है, वहीं दूसरी ओर वीसीए चार्ज भी कम हो गया है। इससे विद्युत उपभोक्ताओं को पर्याप्त राहत मिलेगी।

जशपुर सीएमओ ज्योत्सना टोप्पो को भ्रष्ट्राचार और कार्य में अनियमितता के कारण किया गया निलंबित…..

हिंद स्वराष्ट्र समाचारपत्र जशपुर: नगरीय प्रशासन व विकास निगम विभाग मंत्रालय महानदी भवन नया रायपुर के आदेश पर नगर पालिका परिषद जशपुर सीएमओ ज्योत्सना टोप्पो को शासन की महत्वकांक्षी योजना के कार्यो में अनियमितता बरते जाने एवं अपने पद का दुरुपयोग कर भ्रष्टाचार करने के आरोप में आगामी आदेश तक निलंबित कर दिया गया है। कलेक्टर जशपुर रवि मित्तल के द्वारा नायब तहसीलदार सुनील कुमार सेन को नगर पालिका परिषद जशपुर के सीएमओ पद का अतिरिक्त दायित्व का निर्वहन करने का आदेश जारी किया गया है।कलेक्टर जशपुर द्वारा 20 फरवरी को नगरपालिका जशपुर के सीएमओ के विरुद्ध शिकायत प्राप्त होने पर 4 बिंदुओं का पत्र जारी कर उनका पक्ष जाने हेतु कारण बताओ नोटिस जारी किया था। जिस पर उन्होंने अपने पत्र में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जशपुर व न्यायालय तहसीलदार जशपुर के छत्तीसगढ़ शासन की महत्वपूर्ण योजना नगरीय क्षेत्र में शासकीय भूमि के विस्थापन हेतु प्रेषित की गई प्रकरणों में विलंब किए जाने, बिना मौके पर जांच कराए बिना अभिमत प्रदाय करने, प्रकरणों में अधिकता के बाहर जाकर कार्य कराए जाने, उक्त प्रकरण में सड़क, बिजली, खंभे, पाइप लाइन नाली इत्यादि से संबंधित अभिमत प्रदाय नहीं करने एवं भोला यादव समयपाल से अधिकारिता के बिना मौके का निरीक्षण कराए जाने सहित मुख्यमंत्री की घोषणा के पश्चात वित्त वर्ष 2122 में अधोसंरचना मद अंतर्गत विकास कार्य की लागत 5 करोड़ के कार्यों की पीआईसी के अनुमोदन के बिना स्वीकृति प्रदाय करने, मैनुअल निविदा में जानबूझकर एसओआर से अधिक दर पर स्वीकृत प्रदाय करने, वार्ड 6 में 9.69 लाख के कार्य में नियम विरुद्ध तरीके से फार्म शीतल जैन जशपुर को प्रदान करने एवं नगर पालिका के कार्यों में प्रशासकीय स्वीकृति में कार्य आदेश जारी किए जाने के पूर्व बीएससी की स्वीकृति लिए बिना कार्य आदेश जारी करने एवं वार्ड 16 बरटोली के समुदायिक भवन को अपना व्यक्तिगत निवास बनाने हेतु 11.35 लाख रुपये के निर्माण कार्य का आदेश जारी करने को लेकर नोटिस जारी किया था । साथ ही नगरीय प्रशासन व विकास निगम को अवगत कराते हुए ध्यान आकर्षित कराया था। जिसके पश्चात नगरीय प्रशासन व विकास विभाग मंत्रालय ने 10 अप्रैल को निलंबित कर दिया ।

प्रदेश के बाद जिले में कोरोना की दस्तक: सरगुजा में डॉक्टर समेत 21 मिले पॉजिटिव…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर: सरगुजा में कोरोना संक्रमण ने एक बार फिर अपने पांव पसारना शुरु कर दिया है। मंगलवार को जारी मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार जिले में 15 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसमें एक डॉक्टर भी शामिल हैं। सभी को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। वहीं सोमवार को 6 कोरोना पॉजिटिव केस पाए गए थे। ऐसे में दो दिन के भीतर कोरोना संक्रमितों की संख्या 21 पहुंच गई है। इनमें से अधिकांश पॉजिटिव अंबिकापुर के हैं। कोरोना के एक बार फिर रिटर्न होने से स्वास्थ्य विभाग में हडक़ंप है। कोरोना संक्रमण की रफ्तार को देखते हुए स्वास्थ्य व जिला प्रशासन ने कोविड-19 के नियमों को पालन करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। वहीं सरगुजा में पिछले दो दिन के अंदर 21 संक्रमण केस पाए जाने से स्वास्थ्य विभाग में हडक़ंप हैं। मंगलवार को जारी स्वास्थ्य विभाग के रिपोर्ट के अनुसार एक डॉक्टर सहित कुल 15 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
इसमें 7 पुरुष व 8 महिला संक्रमित शामिल हैं। एक कोरोना संक्रमित 12 वर्षीय बालक को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल के कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया है।
वहीं पॉजिटिव डॉक्टर सहित 11 संक्रमितों का इलाज यूपीएचसी नवापारा में चल रहा है। जबकि 2 मरीजों को उदयपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया है। वहीं सोमवार को 6 संक्रमित पाए गए थे।

कोविड-19 से बचाव के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी
छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य एवं कल्याण विभाग द्वारा कोविड-19 से बचाव के लिए आम जनता में कोविड अनुरूप व्यवहार का पालन हेतु दिशा-निर्देश जारी किया गया है। इसके परिपालन में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी द्वारा जारी निर्देशों में कहा गया है कि सर्दी, खांसी, जुकाम एवं बुखार के लक्षण वाले तत्काल कोविड-19 जांच कराएं। वृद्धजनों एवं अन्य बीमारियों जैसे डायबिटिज, उच्च रक्तचाप, कैंसर, किडनी की बीमारियों से ग्रसित एवं कम रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले व्यक्तियों को भीड़-भाड़ वाले स्थानों में जाने से बचें।
भीड़-भाड़ एवं कम हवादार वाले जगहों में जाएं तो मास्क अवश्य लगाएं। खांसते एवं छींकते समय रूमाल या टिश्यू पेपर से मुंह एवं नाक को ढंक लें। सर्दी जुकाम वाले व्यक्तियों के संपर्क में आने से बचें तथा व्यक्तिगत स्वच्छता का ध्यान रखें एवं समय-समय पर हाथ धोते रहें।

बहरासी वन परिक्षेत्र में जंगली हाथी के मचाया आतंक, 2 घरों को किया क्षतिग्रस्त…

हिंद स्वराष्ट्र जनकपुर गणेश तिवारी : एमसीबी जिले के अंतर्गत आने ग्राम पंचायत घघरा के आश्रित गांव सादन टोला में एक जंगली हाथी अचानक भटकते हुए आ पहुंचा और हाथी द्वारा दो घरों को तोड़ दिया गया। जंगली हाथी अभी भी सादन टोला में मौजूद है, वन विभाग बहरासी की टीम भी मौके पर मौजूद हैं। वन विभाग द्वारा हाथी को जंगल की ओर भेजने का प्रयास किया जा रहा हैं। वन विभाग द्वारा गांव वालों को हाथी के नजदीक न जाने की सलाह दी जा रही हैं।

एनसीईआरटी व एससीईआरटी के अलावा अन्य पुस्तकें लेना पालक की स्वेच्छा,निजी स्कूल प्रबंधन नही कर सकेंगे बाध्य..

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : एनसीईआरटी व एससीईआरटी के अलावा अन्य पुस्तकें पालक स्वेच्छा से खरीद सकते हैं। निजी स्कूल प्रबंधन की बाध्यता नहीं होगी।
कलेक्टर के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जिले के सभी निजी स्कूल संचालक, प्राचार्य व स्कूल प्रबंधन को पत्र जारी कर अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये गए है। जारी पत्र में कहा गया है कि निजी विद्यालय एनसीईआरटी व एससीईआरटी के अलावा अन्य पुस्तक को संदर्भ पुस्तक के रूप में उपयोग करना चाहते हैं तो उक्त पुस्तक की उपलब्धता स्कूल की लाइब्रेरी में सुनिश्चित किया जाए। पालक अपनी स्वेच्छा से पुस्तक ले सकते हैं। इसके लिए विद्यालय प्रबंधन के द्वारा बाध्य न किया जाए।

10 घंटे की नवजात बच्ची को पिता ने कुएं में फेंका….

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : घर में चौथी संतान के रूप में पुत्री का जन्म होने पर नाराज एक कलयुगी पिता ने 10 घंटे की मासूम को कुंआ नुमा गढ्ढे में फेंककर मार डाला। जब लोगों को इसकी जानकारी हुई तो आज सुबह उसने शव को गढ्ढे से निकाल कर जमीन में गाड़ दिया। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार उदयपुर थाना अंतर्गत ग्राम झिरमिटी धौरापारा के अशवंत पुरी के घर चौथी संतान के रूप में एक सुंदर नवजात कन्या ने जन्म लिया परन्तु पुत्री के जन्म से नाराज अशवंत ने दिन में तो कुछ नहीं कहा पर रात में 10 से 11 बजे के बीच निर्दीय कलयुगी पिता ने अपने 10 घंटे के नवजात कन्या को प्लास्टिक झोले में बांधकर घर के बगल में स्थित मिट्टी के खुले कुंए में फेंक दिया और घर में सोने चला गया। आज सुबह मंगलवार को सबेरे गांव के कुछ लोग कुंए के पास पानी लेने गए तो उन्होंने वहां नवजात का शव देखा यह बात थोड़ी ही देर में पूरे गांव में फैल गई जिसपर अशवंत पुरी ने बचने के लिए नवजात के शव को कुंए से निकालकर बगल में गड्ढा खोदकर गाड़ दिया परन्तु इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दे दी जिसके बाद पुलिस ने वहां पहुंच कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और नवजात के शव को गढ्ढे से निकलवाया। नवजात का मामला होने से डॉक्टर प्रीति पैकरा, डॉक्टर नेहा भगत, कार्यपालिक मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार एजाज हाशमी, फॉरेंसिक एक्सपर्ट कुलदीप कुजूर, उप निरीक्षक समरेंद्र सिंह, प्रधान आरक्षक शत्रुघन सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी घटना स्थल पर पहुंचे थे। नवजात के शव को गड्ढे से निकलवाया गया। शव का पीएम करवाया गया। आरोपीअशवंत के पहले से दो पुत्र और एक पुत्री है। पुलिस द्वारा मामले में कार्यवाही की जा रही है।

3 एसआई समेत 13 पुलिसकर्मियों के तबादले…देखे आदेश…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : सरगुजा एसपी भावना गुप्ता द्वारा प्रशासनिक दृष्टिकोण से 13 पुलिसकर्मियों के तबादले किए हैं जिसमें तीन उपनिरीक्षक 5 सहायक उपनिरीक्षक शामिल है।

लग्जरी कार में रोड शो करने वाले TI सस्पेंड:ट्रांसफर के बाद बैंडबाजे के साथ अफसर को दी गई थी विदाई, आईजी ने की कार्रवाई…

हिंद स्वराष्ट्र बिलासपुर : खाकी वर्दी में फिल्मी स्टाइल में विदाई समारोह में नेताओं की तरह रोड शो करने वाले TI को बिलासपुर IG ने सस्पेंड कर दिया है। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ से बिलासपुर ट्रांसफर होने पर थानेदार सुरेंद्र स्वर्णकार को ढोल-ताशों के साथ बारातियों की तरह विदाई दी गई थी, जिसमें वे दुल्हन की तरह सजी अपनी लग्जरी कार का सन रूफ खोलकर वर्दी में ब्लैक गॉगल लगाकर हाथ जोड़कर रोड शो भी किया था। TI की विदाई का यह वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है और सुरेंद्र स्वर्णकार चर्चा में आ गए हैं, जिसके बाद उनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। तबादला होने के बाद थानेदार सुरेंद्र स्वर्णकार को उनके स्टाफ ने विदाई समारोह का आयोजन किया था। पुलिसकर्मियों ने उनकी विदाई समारोह को यादगार बनाने के लिए ढोल-ताशों के साथ ही उनकी कार को गुलाब की फूलों से सजाया था। जिस तरह से उनकी विदाई हुई, उस तरह का फेयरवेल बड़े-बड़े अधिकारियों को भी नहीं मिलता होगा।

डोंगरगढ़ में विदाई, बिलासपुर में ज्वाइन करते ही सस्पेंड
ढोल-ताशों के साथ बारातियों की तरह विदाई लेकर फूलों से सजी अपनी लग्जरी कार से बिलासपुर पहुंचे। लेकिन, इससे पहले ही उनकी विदाई समारोह का यह वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुआ और निरीक्षक सुरेंद्र स्वर्णकार पूरे प्रदेश में चर्चा में आ गए। सोमवार को पुलिस लाइन में आमद देने के बाद वे SP संतोष सिंह और IG बद्रीनारायण मीणा से मिलने पहुंचे। उनके इस कार्यप्रणाली को पुलिस अफसरों ने भी अनुशासनहीनता माना है। यही वजह है कि बिलासपुर में जॉइन करते ही उन्हें निलंबित कर दिया गया है।

बिरनपुर कांड : मृतक के परिजन को सरकारी नौकरी और 10 लाख मुआवजा की घोषणा..

हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : बिरनपुर कांड पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ी घोषणा की है। उनकी घोषणा के मुताबिक बिरनपुर में दिवंगत 22 वर्षीय युवक भुवनेश्वर साहू के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने 10 लाख रुपये की सहायता राशि देने की भी घोषणा की है। उल्लेखनीय है कि, छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के पदाधिकारियों की आज मुख्यमंत्री से मुलाक़ात के बाद मुख्यमंत्री ने यह ऐलान किया है। समाज के प्रदेश अध्यक्ष टहल सिंह साहू और अन्य पदाधिकारियों ने आज मुख्यमंत्री से मुलाक़ात की।

बिरनपुर गांव के करीब मिली और 2 लोगो की लाश…

हिंद स्वराष्ट्र बेमेतरा : जिले के बिरनपुर गांव में दो पक्षों में सांप्रदायिक हिंसा मामले में दो और लोगों की लाश मिली है। दोनों के शवों को फिलहाल बेमेतरा जिला अस्पताल के मरचुरी में रखा गया है। दो और लाशें मिलने के बाद पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। साथ ही, लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। बिरनपुर में स्कूली बच्चों के विवाद के बाद शनिवार को सांप्रदायिक हिंसा भड़क गई। इसमें भुनेश्वर साहू नाम के एक युवक की मौत हो गई थी, खबर मिलने के बाद पुलिस ने बिरनपुर गांव को छावनी बना दिया। इसी मसले पर विश्व हिंदू परिषद द्वारा सोमवार को छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया गया था। इस दौरान बिरनपुर गांव में उपद्रवियों ने एक मकान को आग लगा दी थी। छत्तीसगढ़ बंद के बाद लोग बिरनपुर में हालात सुधरने का अनुमान लगा रहे थे, लेकिन मंगलवार को सुबह दो और लाश मिलने की खबर से तनाव बढ़ गया है। एसपी इंदिरा कल्याण एलेसेला ने बताया कि बीरनपुर गांव में दो समुदायों के बीच हुई झड़प से कुछ किलोमीटर की दूरी पर दो और लोगों की मौत की सूचना मिली है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

3 दिन से लापता शिक्षिका की मिली लाश…

हिंद स्वराष्ट्र जशपुर : जशपुर जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र में शिक्षिका की लाश और दूसरे स्थान शिक्षिका की कार मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इस मामले को सुलझाने में तीन थानों कुनकुरी, तपकरा, तुमला की पुलिस जुटी है। दरअसल, पुलिस को आज पहले सलीहा टोली में एक लावारिस कार होने की सूचना मिली इस कार में 10वीं बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिका मिलने के बाद आसपास के लोगों से पूछताछ भी नहीं कर पाई थी कि नदी किनारे एक महिला की लाश मिलने की जानकारी मिली।
आपको बता दें कि मृतिका तपकरा की रहने वाली है और फरसाबहार के किसी शासकीय स्कूल में शिक्षिका है। 3 दिन पहले वह घर से निकली थी। सोमवार को सुबह पुलिस थाना कुनकुरी को सूचना मिली कि सलीहा टोली नर्सरी के पास एक कार लावारिश हालत में खड़ी है। पुलिस मौके पर पहुंची और कार को थाने ले आई। कार का निरीक्षण किया गया तो कार के भीतर परीक्षा से संबंधित दस्तावेज उत्तर पुस्तिका, ATM कार्ड और फोटो मिला, जिससे यह पता चल गया कि गाड़ी किसकी है, लेकिन इससे पहले की पुलिस आगे की कार्रवाई करती गायब शिक्षिका की लाश मिलने की खबर आ गई। जिसके बाद पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर के जांच शुरू कर दी हैं।

error: Content is protected !!