हिंद स्वराष्ट्र जशपुर : जिले से एक बड़ी दुखद खबर निकल कर सामने आ रही हैं जहां जशपुर से रायपुर जा रही बस खड़ी ट्रेलर से टकरा गई हैं। इस हादसे में एक यात्री की मौत हो गई हैं वही कई यात्री घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा जा रहा हैं। वही हादसे में मृत यात्री की अभी तक पहचान नहीं हो पाई हैं। यह हादसा जशपुर के नांदघाट के पास हुई हैं। मौके पर बचाव एवम् राहत कार्य किए जा रहे हैं।
शासकीय स्कूल में मिली बच्चे की लाश की गुत्थी सुलझाने में पुलिस को मिली सफलता….
हिंद स्वराष्ट्र रायगढ़ : शासकीय स्कूल में मिली 11 वर्षीय बच्चे के लाश की गुत्थी सुलझाने में पुलिस को सफलता हासिल हुई हैं। बच्चे की हत्या मामले में पुलिस ने बच्चे की चचेरी बहन भारती चौहान उर्फ उमा को गिरफ्तार कर लिया हैं। मामले का खुलासा करते हुए डीएसपी निकिता तिवारी ने बताया की कुछ दिन पूर्व मृतक बालक के घर 10 हजार रूपए की चोरी हुई थी और चोरी के बाद मृतक बालक और उसकी मां ने उमा के ऊपर चोरी किए जाने का आरोप लगाया था। चोरी के आरोप के चलते उमा बच्चे से बदला लेना चाहती थी और बदला लेने के लिए उसने बच्चे को मारने का विचार बनाया और उसकी हत्या कर दी।
दरअसल मामला रायगढ़ जिले के चिरई पानी गांव का है जहां कल शासकीय प्राथमिक शाला में एक 11 वर्षीय बच्चे की संदिग्ध अवस्था में लाश मिली थी बच्चे के शरीर पर चोट के निशान में मिले थे। इसके बाद कोतरा रोड थाना पुलिस द्वारा हत्या का मामला पंजीबद्ध कर मामले की जांच की जा रही थी। इस मामले की जांच में फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड की भी मदद ली गई थी। इसी मामले के जांच पड़ताल में पुलिस को बालक की हत्या की गुत्थी सुलझाने में सफलता हासिल हुई हैं।
करोड़ो की घोटाले बाज महिला 26 लाख के धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार….देखे वीडियो जिसमे महिला ने खुद कबूला की आ गए हैं 15 करोड़…..आखिर इतनी शिकायतों के बावजूद इस मामले में कैसे नही हो रही कार्यवाही.???
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : सरगुजा मार्ट के नाम पर करोड़ों का घोटाला करने वाली घोटालेबाज महिला लता खुटे आखिरकार गिरफ्तार हो गई हैं लेकिन ताज्जुब की बात यह है कि करोड़ों का घोटाला करने वाली महिला 26 लाख के धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार हुई है। संभाग के अलग-अलग थानों में उसके खिलाफ कई शिकायते होने के बावजूद उसपर केवल जमीन रजिस्ट्री के नाम पर 26 लाख की घोटाले का मामला पंजीबद्ध किया गया है और उसी मामले में उसे गिरफ्तार किया गया है और न्यायालय द्वारा उसे जेल भेज दिया गया हैं। आज हम दिखा रहे हैं आपको एक वीडियो जिसने स्वयं लता खूंटे अपने कर्मचारियों के साथ अपना जन्मदिन मनाती हुई नजर आ रही हैं और खुद अपने मुंह से अपने कर्मचारियों को 15 करोड़ रुपए आ जाने की बात कह रही हैं। देखने की बात यह होगी कि करोड़ों का घोटाला जिसमें गरीबों के खून पसीने की कमाई शामिल है उस मामले में इस शातिर महिला के खिलाफ आखिर कार्यवाही कब होगी।
कुछ दिन पहले ही मामले में हुई थी सरगुजा आईजी से शिकायत
उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पूर्व ही बतौली के ग्रामीण सरगुजा आईजी के समक्ष पहुंचकर इस मामले में लता खूटे के खिलाफ शिकायत कर चुके हैं जहां लता खुटे द्वारा ट्यूबवेल खनन के नाम पर ग्रामीणों से पैसों की वसूली की गई थी।
सरगुजा, सूरजपुर समेत कई जिलों के आईपीएस अधिकारियों के तबादले,, देखे आदेश…
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : सरगुजा एसपी भावना गुप्ता, सूरजपुर एसपी रामकृष्ण साहु समेत 15 पुलिस अधीक्षकों के तबादले किए हैं।
देखे आदेश :


आईपीएल मैच के दौरान सट्टा लगाकर करोडो का दाव लगाने वाले 05 आरोपियों को पकड़ने मे सरगुजा पुलिस को मिली सफलता…
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : आईपीएल मैच के दौरान अवैध सट्टा खेलने एवं खिलाने वाले 5 अपराधियों को गिरफ्तार करने में सरगुजा पुलिस को सफलता हासिल की हैं। पुलिस को मुखबीर से सुचना प्राप्त हुई कि आईपीएल मैच के दौरान शहर में कुछ संदिग्धों द्वारा स्काई एक्सचेंज ऑनलाइन प्लेटफार्म की आई.डी. का इस्तेमाल कर वर्तमान में चल रहे किक्रेट मैच में ऑनलाईन सटटा खेल रहे हैं एवं एजेंट के रूप में अन्य संदिग्धों द्वारा ऑनलाइन बैटिंग कराया जा रहा है, सुचना पर कार्यवाही करते हुए बस स्टेण्ड अम्बिकापुर एवं चोपडापारा चौपाटी के पास संदिग्धों की घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया जो आरोपियों द्वारा अपना नाम तुलसी अग्रवाल आत्मज बी. डी. अग्रवाल साकिन अग्रसेन वार्ड अम्बिकापुर, सतीश मिश्रा आत्मज स्व. रामलखन मिश्रा साकिन देवीगंज रोड अम्बिकापुर एवं सतीश अग्रवाल आत्मज राजकुमार अग्रवाल साकिन नवापारा अम्बिकापुर होना बताये जो आरोपियों द्वारा घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ करने पर अपने मोबाईल से स्काई एक्सचेंज ऑनलाइन प्लेटफार्म की आईडी पर हार जीत का दाव लगाकर सटटा खेलने की बात स्वीकार की। पुलिस टीम को स्थानीय स्तर पर स्काई एक्सचेंज ऑनलाइन पोर्टल का इस्तेमाल कर लोगों से रूपये कलेक्शन कर मैच पर हार जीत का दांव लगाकर ऑनलाइन बैटिंग कर एजेंट के रूप में कार्य करने वालो की सुचना प्राप्त हुई थी. सुचना पर कार्यवाही करते हुए आरोपियों की घेराबंदी कर पकडकर पूछताछ किया गया जो अपना नाम अर्जुन यादव आत्मज रामचंद्र यादव साकिन डेयरी फार्म रोड गांधीनगर एवं आशु अग्रवाल उर्फ आकाश अग्रवाल आत्मज सतीश अग्रवाल साकिन घुटरापारा अम्बिकापुर का होना बताये, आरोपियों से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ करने पर स्काई एक्सचेंज ऑनलाइन प्लेटफार्म ऐप पर आईडी के द्वारा सट्टा पट्टी एजेंट के रूप में कार्य कर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता है।
आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 7, 8 के तहत कुल 3 पृथक-पृथक प्रकरण पंजीबद्ध कर 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर करोडो की सट्टा पट्टी, 06 नग मोबाइल जप्त कर कुल जुमला रकम 113000 /- रु बरामद किया गया हैं, आरोपियों से स्काई एक्सचेंज ऑनलाइन प्लेटफार्म ऐप उपलब्ध कराने वाले आरोपियों के संबंध में अग्रिम पूछताछ की जा रही हैं, शेष आरोपियों का पता तलाश किया जा रहा हैं, जल्द ही मामले में अन्य आरोपी भी सरगुजा पुलिस की गिरफ्त में होंगे, जिले में अवैध सट्टा के विरुद्ध सरगुजा पुलिस की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक धीरेन्द्र दुबे थाना प्रभारी कोतवाली उपनिरीक्षक रुपेश नारंग, बस स्टैण्ड प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अभिषेक पाण्डेय, विवेक पाण्डेय, प्र.आर. अमित प्रताप सिंह, छत्रपाल सिंह, आर जयदीप सिंह, रूपेश महत, नरेन्द्र सिंह, शिव राजवाडे, अमृत सिंह, अरविन्द उपाध्याय, प्रविन्द सिंह, ब्रिजेश राय, सत्येन्द्र दुबे, संजीव चौबे, शामिल रहे।
डेढ़ लाख के फोन के लिए खाली करवाई नहर, कलेक्टर ने किया फूड इंस्पेक्टर को सस्पेंड और एसडीओ को जारी किया कारण बताओ नोटिस….
हिंद स्वराष्ट्र कांकेर : जिले के एक फूड इंस्पेक्टर ने अजीब कारनामा कर दिया हैं जिससे पूरे राज्य में उनकी किरकिरी हों रही है। दरअसल फूड इंस्पेक्टर राजेश विश्वास अपने दोस्तों के साथ कल पार्टी करने डैम गए हुए थे जहां उनका मोबाइल नहर में गिर गया। फिर फूड इंस्पेक्टर ने आव देखा न ताव पूरे नहर का पानी खाली करवा दिया एक और जहां पूरे प्रदेश में पानी की किल्लत हो रही है इतनी तेज गर्मी में पशु और लोगों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है वहीं फूड इंस्पेक्टर द्वारा एक मोबाइल के लिए 21 लाख लीटर पानी व्यर्थ बहा दिया गया।
कलेक्टर ने फूड इंस्पेक्टर और एसडीओ पर की कार्यवाही
जैसे ही फूड इंस्पेक्टर के कारनामे की जानकारी मीडिया में फैलने लगी तो कलेक्टर ने इस मामले को तत्काल संज्ञान में लेते हुए आरोपी फूड इंस्पेक्टर को निलंबित और एसडीओ को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया हैं।
देखे आदेश :


सूरजपुर पुलिस का कारनामा महिला के साथ बर्बरता करते हुए चलाए लात…
हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : एक बार फिर से सूरजपुर पुलिस का एक अमानवीय कृत्य निकल कर सामने आए हैं जहां अवैध अतिक्रमण को तोड़ने पहुंची महिला तहसीलदार और प्रशासन को महिलाओं का विरोध झेलना पड़ा इसी बीच पुलिस कर्मी द्वारा महिला के साथ दुर्व्यवहार करते हुए महिला के साथ बर्बरता की गई और उसके बाल नोचते हुए महिला को लात मार दिया गया। ऐसे में सवाल ये उठता है कि तिलसीवा से सूरजपुर कोतवाली थाना महज कुछ दूरी पर ही है, ऐसे में जब इतना बड़ा बवाल मचा हुआ था और विरोध प्रदर्शन महिलाओं द्वारा किया जा रहा था तो सूरजपुर पुलिस प्रशासन द्वारा वहां पर महिला कांस्टेबलों को क्यों नहीं भेजा गया? वहां पर केवल एक महिला कॉन्स्टेबल को भेजा गया। महिला कॉन्स्टेबल महिला और प्रशासन के बीच बीचबचाव करती हुई नजर आई वही वहां के प्रधान आरक्षक प्रदीप उपाध्याय द्वारा अपने आप को सिंघम साबित करते हुए मारपीट पर उतर आए और बर्बरता की हद पार करते हुए महिला को न केवल बाल नाचते हुए जमीन पर पटक दिया बल्कि उस पर लात भी चलाए।
देखे वीडियो :
लव मैरिज के चलते परिजनों ने मौत के बाद भी नही दिया साथ…थाना प्रभारी ने मुखागिनी देकर कराया अंतिम संस्कार…
हिंद स्वराष्ट्र एमसीबी किशन देव शाह : पुलिस को लेकर जो छवि आम लोगों के मन में है उससे बिल्कुल हट कर मनेन्द्रगढ़ के थाना प्रभारी ने ऐसा काम किया कि लोग उनके नेक काम की प्रशंसा कर रहे हैं। यहां थाना प्रभारी ने परिवार द्वारा ठुकराई महिला के पति की मौत के बाद मृतक का अंतिम संस्कार स्टाफ के साथ मिलकर किया। वहीं मृतक के दो वर्षीय बालक को गोद में लेकर उसके पिता को मुखाग्नि दिलाई।
जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ जिले में मंगलवार की रात लगभग 8 बजे कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा के अमलीबहरा की रहने वाली सविता सिंह मनेन्द्रगढ़ थाने शव वाहन के साथ पहुंची। वहां उसने सिटी कोतवाली प्रभारी सचिन सिंह के सामने अपना दर्द बयां करते हुए बताया कि उसके पति की मौत हो गई है। महिला ने बताया कि मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के जखारा के रहने वाले निक्की वाल्मीकि से उसने प्रेम विवाह किया था जिसकारण परिवार वाले उससे नाराज थे अब शव को कांधा देने वाला भी कोई नहीं है। बेबस और रोती महिला की बातें सुनकर कोतवाली प्रभारी सचिन सिंह ने उसे चुप कराया और शव का अंतिम संस्कार स्टाफ के साथ मिलकर करने का भरोसा दिलाया।
बुधवार सुबह सिटी कोतवाली प्रभारी सचिन सिंह अपने थाना स्टाफ के साथ अंतिम संस्कार की तैयारियों में लग गए और पुलिसकर्मियों को लेकर सुबह मुक्तिधाम पहुंचे। वहां पूरे हिन्दू रीति रिवाज के साथ मृतक का अंतिम संस्कार कराया गया। कोतवाली प्रभारी ने मृतक के दो साल के बच्चे को गोद मे लेकर मृतक को अग्नि दी और अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी करवाई।
थानेदार द्वारा मृतक का अंतिम संस्कार करा पेश की गयी मानवता की मिसाल से जहां बेबस महिला के दुख कुछ हद तक कम हुए वहीं लोगों ने थानेदार व पूरे स्टाफ के इस नेक कार्य की सराहना भी की है।
पत्रकार बताकर वसूली मामला : पुलिस द्वारा कार्यवाही नही किए जाने से क्षुब्ध पीड़ित व्यापारी ने जनदर्शन में की शिकायत…
हिंद स्वराष्ट्र एमसीबी किशन देव शाह : पुलिस द्वारा पीड़ित व्यापारी की शिकायत पर किसी प्रकार की कार्यवाही न किए जाने से मानसिक रूप से परेशान होकर बुधवार को जनदर्शन में पहुंच कर कलेक्टर से शिकायत किया।पीड़ित व्यापारी संतोष यादव ने शिकायत पत्र में उल्लखे किया है कि गोडवाना गणतंत्र पार्टी का अध्यक्ष और खुद को पत्रकार बताकर आनंद शर्मा और उसका पुत्र ऋषि शर्मा के द्वारा उसके ड्राइवर से 2000 रुपए डरा धमकाकर ले लिया गया था।जिसकी शिकायत पीड़ित व्यापारी ने थाना पहुंच कर लिखित में दिया गया था। शिकायत के बाद पुलिस द्वारा बयान भी लिया गया और कार्यवाही का अश्वाशन दिया गया था।लेकिन चार पांच माह पूर्व बीत जाने के बाद भी पुलिस द्वारा किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं किया गया। पीड़ित थाना का चक्कर लगाकर परेशान हो चुका था।तीन चार दिन पूर्व प्रिंट और इलेक्ट्रोनिक मीडिया में खबर प्रकाशित हुई । जिसके बाद से आनंद शर्मा और उसके पुत्र ऋषि शर्मा के द्वारा मुझे धमकी दिया जा रहा है। जिस कारण पीड़ित व्यापारी स्वतंत्र रूप से अपना धंधा नही कर पा रहा है और वह भयभीत है। अगर पीड़ित व्यापारी को कुछ होता है तो उसकी जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी। देखना यह है कि पीड़ित द्वारा जनदर्शन में दिए गए शिकायत पर कार्यवाही होगी या वहा से भी निराशा हाथ लगेगी।
चिकित्सक का कारनामा: बच्ची की जांघ में धसा रहा रॉड, लगा दिए टांके….
हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : जिले के अस्पतालों में किस कदर अव्यवस्था का आलम है और कैसे चिकित्सक लापरवाह है, इसका उदाहरण ओड़गी ब्लाक मुख्यालय में देखने को मिला। यहां एक बारह वर्ष की बालिका की जांघ में साइकिल के ब्रेक का राड फंसा हुआ था, लेकिन अस्पताल में एक सप्ताह तक पीड़ित बालिका का साधारण चोट का इलाज किया जाता रहा और बालिका की जब जान पर बन आई, तो उसे अम्बिकापुर ले जाया गया। जहां एक्सरे रिपोर्ट देख कर न केवल वहां डाक्टर हैरत में थे, बल्कि इलाज करने वाले डाक्टर की समझ पर भी हैरान थे।
मामला ग्राम धुर का है। सुनीता सारथी की पुत्री 12 वर्षीय परी सिंह 29 अप्रैल साइकिल से जाते समय गिर गई थी। इस हादसे में बच्ची के जांघ में न केवल चोटें आई, बल्कि साइकिल के ब्रेक का राड टूट कर अंदर फंस गया। आनन फानन में उसे ओड़गी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां एक चिकित्सक ने देखा और उस जगह टांका लगा दिया। जिससे वह रॉड फंस गया। करीब 15 दिन तक बालिका को दर्द की दवा और मलहम, इंजेक्शन यह कह कर दिया जाता रहा कि वह जल्दी ठीक हो जाएगी। हालत बिगड़ने पर उसे अंबिकापुर के एक निजी क्लीनिक में एक्सरे कराया, तो जांच में राड ब्रेकर फंसा देख उनके होश उड़ गए। उसे तत्काल मेडिकल कालेज ले जाया गया। जहाँ चार दिनों तक इलाज कर जांघ से राड निकाला गया तब कहीं जाकर बालिका की जान बची। मेडिकल कालेज के डाक्टरों के अनुसार अगर शीघ्र ध्यान नही दिया जाता, तो बालिका की जान बचाने पैर काटना पड़ सकता था। डाक्टरों ने ओड़गी में इलाज करने वाले चिकित्सक की समझ पर हैरानी जताई है। पीड़ित बालिका के स्वजन ने इसकी शिकायत जिला अस्पताल के सीएमएचओ से करते हुए लापरवाह डाक्टर व जिम्मेदार नर्सों पर कार्रवाई की मांग की है।
दो हजार के नोट बदलने के नाम पर बुजुर्ग से 3 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार…
हिंद स्वराष्ट्र रायगढ़ : शहर के यूनियन बैंक में दो हजार के नोट बदलने के नाम पर बुजुर्ग से तीन लाख रुपए की ठगी करने वाले शातिर आरोपी को रायगढ़ पुलिस ने महज 24 घंटे में रायपुर से गिरफ्तार कर लिया है. आपको बता दंें कि दो दिन पहले भगवानपुर निवासी पालूराम राम पटेल अपने घर में रखे तीन लाख रुपए को यूनियन बैंक में जमा करने गया हुआ था. तभी अज्ञात व्यक्ति ने उसके तीन लाख के बदले उसे तत्काल 500-500 के नोट देने का झांसा देकर बुजुर्ग के तीन लाख रुपए लेकर फरार हो गया था. ठगी के बाद पीड़ित बुजुर्ग ने कोतवाली थाने में शिकायत की थी. इसके बाद कोतवाली पुलिस ने तत्काल बैंक से सीसीटीवी फुटेज निकालकार अज्ञात व्यक्ति की पतासाजी शुरू की. जांच के दौरान पुलिस को रेलवे स्टेशन के पास पथिक होटल से अज्ञात व्यक्ति कुनाल सिन्हा और उसके दोस्त विक्रम सिंह निवासी भिलाई के चेकआउट की जानकारी मिली. उनके द्वारा होटल में दिए हुए नंबर से लोकेशन पता करने पर उनका लोकेशन रायपुर राजनांदगांव मिला.
इसके बाद तत्काल पुलिस टीम रायपुर पहुंची और संदेही कुनाल सिन्हा के राजनांदगांव से रायपुर लौटते ही रायपुर स्टेशन के पास पुलिस ने कुनाल सिन्हा को धर दबोचा और हिरासत में लेकर रायगढ़ लाकर पूछताछ शुरू की. पूछताछ के दौरान कुणाल ने अपना जुर्म कबुल किया. आरोपी कुणाल पहले भी कई लोगों को ठग चुका है और कवर्धा जिले में अमानत में खयानत के केस में जेल भी गया था. वह हाल ही में छूटा है. फिलहाल शातिर ठग को पुलिस ने चोरी के अपराध में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा दिया है.
रायपुर फैक्ट्री में लगी आग ,जिंदा जला कर्मचारी,शार्टसर्किट के वजह से हुआ हादसा…
हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक फैक्ट्री में आग लग गई। जिससे अंदर काम कर रहे एक कर्मचारी की जिंदा जलकर मौत हो गई है। कुछ और लोग भी मामूली रूप से झुलसे हैं। कहा जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से हादसा हुआ है। आग लगने के बाद दूर तक लोगों को धुएं का गुबार देखने को मिला है। मामला उरला थाना क्षेत्र का है।
सिंघानिया चौक में रॉयल इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी का फेब्रिकेशन डिवीजन है। यहां सुबह 10.30 बजे के आस-पास कंपनी के अंदर से धुआं उठने लग गया था। इसके बाद कर्मचारी हड़बड़ा कर इधर-उधर भागने लग गए। मगर उसी दौरान एक ऑफिस बॉय आग की चपेट में आ गया और उसकी जिंदा जलकर मौत हो गई।
वहीं जिस युवक की हादसे में मौत हुई है। उसका नाम विकास चंद्राकर (25) है। वह कवर्धा का रहने वाला है। वहां यहां पिछले कुछ समय से ही काम कर रहा था। घटना को लेकर उरला थाना टी आई बृजेश कुशवाहा ने सूचना मिलते ही हम फायर ब्रिगेड की गाड़ी के साथ मौके पर पहुंचे थे। अंदर मौजूद कुछ कर्मचारियों को बाहर निकाला गया है। एक कर्मचारी की मौत हुई है। फिलहाल इसकी जांच की जा रही है और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
शासकीय स्कूल में मिली छात्र की लाश…पुलिस और डॉग स्क्वायड की टीम कर रही जांच…
हिंद स्वराष्ट्र रायगढ़ : रायगढ़ जिले के चिराईपानी गांव के सरकारी स्कूल में एक 8 वर्षीय छात्र की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई हैं। मिली जानकारी के अनुसार छात्र कल शाम से लापता बताया जा रहा था और आज सबेरे स्कूल ग्राउंड में खेल रहे बच्चों ने छात्र की लाश देखी और परिजनों को मामले की सूचना दी। सूचना पर पुलिस और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंच गई हैं और मामले की पड़ताल कर रही हैं। बताया जा रहा हैं कि बच्चे के गले में चोट के निशान मिले हैं जिससे बच्चे की हत्या की आशंका जताई जा रही हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।
भारतीय सेना भर्ती हेतु यहां से करें ऑनलाइन आवेदन…
हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : जिले इच्छुक एवं योग्य युवा जो भारतीय सेना में अपना भविष्य बनाना चाहते है उनके लिए भारतीय सेना में नई भर्ती प्रणाली और नवीनतम नीतियां इस प्रकार हैं भारतीय सेना की भर्ती प्रणाली में ऑनलाइन सीईई पहला फिल्टर होगा। उम्मीदवारों को जेआईए की वेबसाइट पर पंजीकरण कराना होगा। EDCIL पैन इंडिया द्वारा राज्यों में नामित CBT केंद्रों पर ऑनलाइन h CEE आयोजित किया जाएगा। मेरिट ऑनलाइन सीईई और श्रेणी के लिए तैयार की जाएगी और रैली के लिए कॉल अप मेरिट में सफल उम्मीदवारों के श्रेणी और उप श्रेणी के रोल नंबर जेआईए वेबसाइट पर प्रकाशित किए जाएंगे। सफल उम्मीदवार तब शारीरिक और चिकित्सा के लिए एआरओ रायपुर द्वारा आयोजित रैलियों में शामिल होंगे, इसके बाद चयनित उम्मीदवारों का परिणाम जेआईए की वेबसाइट पर प्रकाशित किया जाएगा। इन उम्मीदवारों को तब प्रशिक्षण के लिए भारतीय सेना के प्रशिक्षण केंद्रों में भेजा जाएगा। ऑनलाइन CEE के लिए 250 रुपये का ऑनलाइन भुगतान उम्मीदवारों कोपद www.joinindianarmy.nic.in साइट पर प्रारंभिक पंजीकरण के दौरान करना होगा। उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये की रियायती राशि है, क्योंकि ऑनलाइन सीईई शुल्क का 50 प्रतिशत एक सेना द्वारा वहन किया जा रहा है। अभ्यास करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए ट्रेड वार मॉक ऑनलाइन सीईई पेपर भारतीय सेना की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध हैं।
NH43 सहित सड़कों की दुर्दशा को लेकर बीजेपी ने किया चक्का जाम…31 जुलाई तक कार्य पूरा नहीं हुआ तो NH कार्यालय का घेराव होगा- संजय श्रीवास्तव…
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : NH 43 तथा अन्य सड़कों की दुर्दशा को लेकर भाजपा नगर मंडल अंबिकापुर ने आज भाजपा सरगुजा संभाग प्रभारी संजय श्रीवास्तव के नेतृत्व में लुचकी आम बगीचा के पास चक्का जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया। सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 01 बजे तक चले धरना व चक्का जाम में भूपेश सरकार के खिलाफ़ जमकर नारेबाजी हुई तथा सड़कों को तत्काल ठीक करने की मांग की गई। इस अवसर पर भाजपा सरगुजा संभाग प्रभारी संजय श्रीवास्तव ने कहा कि 31 जुलाई तक विभाग ने सड़कों को ठीक नहीं किया तो NH कार्यालय का घेराव किया जायेगा। आगे उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जब पूरे देश में राष्ट्रीय राजमार्ग का काम इतनी तेजी से चल रहा है फिर छत्तीसगढ़ में इतना सुस्त काम क्यूं? कहीं ना कहीं राज्य की कॉंग्रेस सरकार की लापरवाही है जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। आगे उन्होंने कहा कि सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने तो सड़कों के निर्माण के लिए बजट की कोई सीमा नहीं रखी है, आप 100 करोड़ मांगों वो 1000 करोड़ देने को तैयार हैं बशर्ते काम समय पर हो तथा काम की गुणवत्ता हो।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने कहा कि पहले मंत्री अमरजीत भगत इन्हीं सड़कों के लिए आंदोलन करते थे और अब उनका काफिला इन्हीं खराब सड़कों से गुजर जाता है पर वो रुकते नहीं। इस अवसर पर भाजपा वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर ने कहा कि पूरी भूपेश सरकार कमिशन खाने और भ्रस्टाचार करने में व्यस्त है उन्हें जनता को मिलने वाली सड़क, बिजली, पानी जैसे बुनियादी चीजों की भी कोई परवाह नहीं है, जनता इस सरकार से ऊब चुकी है। कार्यक्रम को वरिष्ठ नेता त्रिलोक कपूर कुशवाहा, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष प्रबोध मिंज, फूलेसवरी सिंह, प्रशांत त्रिपाठी, अंबिकेश केशरी,विनोद हर्ष, मंजूषा भगत, विकास पांडे, मधुसूदन शुक्ला, आलोक दुबे, विश्वविजय तोमर, कैलाश मिश्रा, अनामिका पैकरा, नीलेश सिंह, नकुल सोनकर, संजीव वर्मा, शानू कश्यप तथा शोलू सिंह ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन नगर महामंत्री दीपक तोमर ने किया। चक्का जाम की समाप्ति पर महामहिम राज्यपाल के नाम SDO NH को एक ज्ञापन भी सौंपा गया जिसमें 31 जुलाई तक सड़कों की हालत ठीक कराने की मांग की गई थी।
इस अवसर पर अभिमन्यु गुप्ता, देवनाथ सिंह, करता राम गुप्ता, राजकुमार बंसल, मनोज गुप्ता, अभिषेक शर्मा, वीरेंद्र बघेल, निरंजन राय, बंशीधर उरांव, मनोज सोनी ,अजय प्रताप सिंह, रिंकू सिंह, शैलू सिंह, शकुंतला पांडे, उमेश अग्रवाल, प्रेमानंद तिग्गा, सर्वेश तिवारी, रामप्रवेश पांडे, रिंकू वर्मा, इन्दर भगत, रोचक गुप्ता, नीलम राजवाडे, सरिता जायसवाल, रमेश सोनी, संजय जायसवाल, प्रियंका चौबे, चांदनी मल्होत्रा, विमल मंदिलवार, धनराम नागेश, छोटू थॉमस, रवि कश्यप, अंशुल श्रीवास्तव, हर्ष जायसवाल, मनीष बारी, मार्कण्डेय तिवारी, मनोज सोनी, बबली नेताम, गणेश सिन्हा, राम सिंह देव, संगीता सोनी, गोलू यादव, संतोष सिंह, रानी मल्होत्रा, गणेश कश्यप, संजय शर्मा, सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कोसमंदा पुसौर में बिजली की आंख मिचौली से जनता त्रस्त..
हिंद स्वराष्ट्र कोसमंदा चित्रसेन चौहान :रायगढ़ जिले के पुसौर ब्लाक में स्थित कोसमंदा ग्राम की जनता बिजली की आंख मिचौली से त्रस्त है। बिजली तो है पर लो फेश होने के कारण न पंखे चल रहे हैं और न ही कूलर। जिससे इस भीषण गर्मी में नवजात शिशुओं और गर्भवती महिलाएं न घर पर रह सकती हैं और न ही बाहर । प्रतिदिन तापमान 42 डिग्री के कारण स्वास्थ्य भी बिगड़ रहा है । इसके संबध में बिजली विभाग अनभिज्ञ है । यदि आये दिन ऐसा ही रहा तो कोसमंदा में मृत्यु दर बढने की आशंका जताई जा रही है । और जनता इसका जिम्मेदार बिजली विभाग को ही ठहरायेगी । इस संबध में ग्राम मुखिया के साथ साथ बिजली विभाग को भी इस प्रकार की समस्या का तत्काल समाधान करना चाहिए ।
कोटाडोल में जिलास्तरीय शिविर संपन्न : दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनवाने के लिए 56 और मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने 4 आवेदन हुए प्राप्त…
हिंद स्वराष्ट्र एमसीबी किशन देव शाह : कलेक्टर नरेंद्र कुमार दुग्गा के निर्देशन तथा मार्गदर्शन में जिले में दिव्यांग जनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने और मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए जिलास्तरीय शिविर आयोजित किया जा रहा है। समाज कल्याण विभाग के सहायक संचालक अंजना बैंक ने बताया कि सोमवार को कोटाडोल पंचायत में शिविर का आयोजन किया गया था। शिविर में कुल 56 दिव्यांगजनों के द्वारा दिव्यांगता प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया गया था जिसमें से 33 आवेदन पात्र पाए गये। शिविर के माध्यम से दिव्यांगजनों के प्रमाण पत्रों का नवीनीकरण, यूडीआईडी प्रमाण पत्र बनाने के साथ नवीन दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाया जाएगा। इसी तरह से मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए कुल 4 लोगों का आवेदन प्राप्त हुआ। सभी आवेदन पत्रों को आवश्यक कार्यवाही के लिए संबंधित विभागों को भेजा गया। अगला शिविर गुरुवार 25 मई को सांस्कृतिक भवन मनेंद्रगढ़ में आयोजित किया जाएगा। आगामी शिविर की अधिक जानकारी समाज कल्याण विभाग के जिला कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।
बंदियों के परिजनों से बदसलूकी व अवैध वसूली को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेश शर्मा ने महानिदेशक जेल एवम् सुधारात्मक सेवाएं को लिखा पत्र…
हिंद स्वराष्ट्र एमसीबी किशन देव शाह : ब्लाक कांग्रेस, कमेटी, मनेन्द्रगढ़ शहर अध्यक्ष राजेश शर्मा ने महा निदेशक जेल एवं सुधारात्मक सेवाए सेक्टर 9, नवा रायपुर, अटल नगर को पत्र प्रेषित कर सहायक जेल अधीक्षक उप जेल मनेंद्रगढ़ पर जेल मे निविदा के द्वारा क्रय में अनियमितता एवं जेल में बंदियो के परिवार जनो से बदसलूकी व अवैध वसूली का आरोप लगाया है।

महानिदेशक को प्रेषित पत्र में उन्होंने उल्लेख किया है कि 2022-23 में कार्यालय जेल अधीक्षक उप जेल मनेन्द्रगढ
‘द्वारा दिनांक 10:05.2023 को निविदा निकाली गई थी जिसमे जेलर विक्रम गुप्ता द्वारा अपने चहेते विलासपुर के व्यापारी को बाजार से दुगने दर पर सुनियोजित ढंग से टेंडर पास किया गया जबकि विलासपुर के व्यापारी निविदा फार्म लेने की तिथि एक दिन पहले थी किंतु फार्म दूसरे दिन लिया गया। निविदा का प्रकाशन लोकप्रिय समाचार पत्रो में न देकर ऐसे अखवार में दिया गया जो लोग पढते नही है । मनेन्द्रगढ़ में चेंबर आफ कामर्स के लगभग 1000 सदस्य पंजीकृत है इसके बावजूद चेंबर कार्यालय मे ‘निविदा की सूचना नही दी जाती है। निविदा वाले दिन विलासपुर के व्यापारी दोपहर 12.00 बजे से सायं 4.00 बजे तक निविदा होने तक जेल के अंदर थे, जबकि नियमानुसार निविदा खुलने के समय अंदर जाना था। नियमवाली में दर्शाया गया है कि जो भी व्यापारी समान की आपूर्ति करेगा उसका गोदाम नजदीकी शहर में होना चाहिए, जबकि जिस व्यापारी का टेंडर पास किया गया उनका गोदाम बिलासपुर में है । जेलर के द्वारा जानबूझ कर अपने फायदे के लिए टेंडर दिया गया है। उपरोक्त निविदा में हुई अनियमितता के संबंध में जेल के अंदर लगे CCTV फुटेज की जांच की जाए। जेल मे कई सालो से कई स्टाफ कार्यरत है जो जेल मे जेलर के साथ दलाली का काम करते है अतः इनका तत्काल यहा से अन्यत्र जगह स्थानांतरण किया जाये! जेलर एवं कार्यरत स्टाफ के द्वारा इस कार्य से पूरे विभाग की बदनामी हो रही है। उन्होंने महानिदेशक से निविंदा को निरस्त कर पूरी निविदा की प्रक्रिया अपने निगरानी में कराने की मांग की है।
शहरी व्यवस्था को बेहतर बनाने सार्वजनिक चौक-चौराहों, स्थानों, सड़कों से अतिक्रमण हटाने के सख्त निर्देश, नगर निगम के 2 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश….
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : कलेक्टर कुन्दन कुमार ने मंगलवार को कानून एवं शांति व्यवस्था की बैठक लेकर शहरी व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए। कलेक्टर कुन्दन ने पुलिस, राजस्व एवं नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठक कर संयुक्त निरीक्षण करते हुए वेंडरों, दुकानदारों, रिक्शा चालकों को समझाइश देने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने निर्देशित करते हुए कहा कि जिले में डीजे संचालन के संबंध में निर्धारित गाइडलाइन का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश राजस्व एवं पुलिस के अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि होटल संचालकों एवं शादी भवनों के संचालकों से भी चर्चा करें। उन्होंने जिले में शहरी व्यवस्था को बेहतर बनाने सार्वजनिक चौक-चौराहों स्थानों, सड़कों से अतिक्रमण हटवाने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्रों में नगर निगमों अधिकारी निरंतर निरीक्षण करते हुए वेंडरों, दुकानदारों, रिक्शा चालकों, फुटकर विक्रेताओं आदि को समझाइश दें और व्यवस्था को दुरुस्त करें। दुकानों के बाहर सामान का डिस्प्ले ना किया जाए जिससे आवागमन में असुविधा हो। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को प्रतिदिन सुबह भ्रमण करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने बरसात से पूर्व जल भराव एवं जमाव की स्थिति से निपटने नगर निगम अधिकारियों को प्रभावी कार्यवाही करने कहा जिससे लोगों को असुविधा ना हो। उन्होंने कहा कि राजस्व एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी रात्रि में भी संयुक्त निरीक्षण करते हुए शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना सुनिश्चित करें। इस दौरान कलेक्टर ने नगर निगम अम्बिकापुर के राजस्व निरीक्षक एवं भवन अधिकारी को नोटिस भी जारी करने के निर्देश दिए।
बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, समस्त एसडीएम एवं पुलिस विभाग सहित नगर निगम अम्बिकापुर के अधिकारी उपस्थित रहे।
अब अनुविभाग स्तर पर होगा जनदर्शन,, एसडीएम एवं जनपद सीईओ करेंगे राजस्व प्रकरणों की समीक्षा…जनदर्शन में दूर दराज से आने हो रही समस्या के मद्देनजर कलेक्टर ने दिए आदेश…
हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ली। उन्होंने जनदर्शन में दूरस्थ अंचलों के लोग आते देख यह निर्देश दिया कि इससे लोगों का धन और समय दोनों खर्च होता है। ऐसे बहुत से मामले है जो अनुविभाग स्तर के है। ऐसे मामले जो अनुविभाग से संबंधित है के निराकरण के लिए प्रत्येक सप्ताह सोमवार के दिन 11.00 बजे से 01.00 बजे तक अनुविभागीय अधिकारी (रा.) एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को संयुक्त रूप से जनदर्शन आयोजन कर आम जनता के राजस्व एवं अन्य प्रकरणों के आवेदन लेकर उसका त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिये हैं।