प्रशासनिक दृष्टिकोण से किया गया तबादला
हिंद स्वराष्ट्र बलौदाबाजार : जिला बलौदाबाजार– भाटापारा पुलिस विभाग में प्रशासनिक दृष्टिकोण से 27 पुलिसकर्मियों के तबादले किए हैं।
देखे आदेश :

प्रशासनिक दृष्टिकोण से किया गया तबादला
हिंद स्वराष्ट्र बलौदाबाजार : जिला बलौदाबाजार– भाटापारा पुलिस विभाग में प्रशासनिक दृष्टिकोण से 27 पुलिसकर्मियों के तबादले किए हैं।
देखे आदेश :

रास्ता रोक कर छेड़खानी का आरोप
रायपुर : छत्तीसगढ़ में उद्योग विभाग के संचालनालय में पदस्थ एडिशनल डायरेक्टर के खिलाफ पुलिस ने छेड़खानी का मामला दर्ज किया है. एडिशनल डायरेक्टर संतोष भगत के खिलाफ डायरेक्ट्रेट में पदस्थ एक महिला अधिकारी ने छेड़खानी करने का आरोप है। पीड़िता ने अभद्र भाषा का प्रयोग करने और रास्ता रोक कर छेड़छाड़ की रिपोर्ट लिखाई है, जिसके आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार महिला अधिकारी के साथ यह घटना हफ्तेभर पहले की है। इस मामले में महिला अधिकारी ने पहले विशाखा कमेटी में अपनी शिकायत दर्ज कराई इसमें अधिकारी ने समझौते की कोशिश की। लेकिन महिला अधिकारी समझौता करने के लिए तैयार नहीं थी और तेलीबांधा थाने में शिकायत करने पहुंची। मिली जानकारी के अनुसार, हफ्तेभर पहले जब महिला अधिकारी ऑफिस टाइम खत्म होने के बाद घर जाने के लिए निकल रही थी, इस दौरान एडिशनल डायरेक्टर ने महिला का रास्ता रोका और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इस शिकायत के आधार पर तेलीबांधा पुलिस ने मंलवे में 31 मई को धारा 341, 354 और 509 के तहत अपराध दर्ज किया है।
हिंद स्वराष्ट्र रायगढ़ : रायगढ़ में आज से शुरू होने वाला रामायण महोत्सव इसलिए खास बनने वाला है, क्योंकि दूसरे देशों की मंडलियां अपने-अपने तरीके से रामायण का मंचन करेंगी। 90 प्रतिशत मुस्लिम आबादी वाले देश इंडोनेशिया की मंडली छत्तीसगढ़ में पहली बार रामायण ककविन (काव्य) को इसी महोत्सव के मंच पर उतारने जा रही है। इसमें खासतौर पर राम और सीता की बातचीत खास नृत्य शैली में होगी। इसी तरह कंबोडिया की रामायण ख्मेर कंपूचिया की भाषा का नाम है। ‘रामकेर्ति’ ख्मेर साहित्य की सर्वश्रेष्ठ कृति है। इसमें सबसे जबरदस्त मंचन वानर और राक्षस सेना के बीच द्वंद्व का होगा। इस द्वंद्व में खास तरह के बांस से उस वक्त के हथियार भी दिखेंगे। आपको बता दें कि कंपूचिया में लोग राम को प्राहा रीम के नाम से जानते हैं।
उनका उल्लेख देवताओं की तरह नहीं बल्कि प्राणियों के रूप में है। युध्द के मंचन के समय स्क्रीन पर पूरी सेना हथियारों के साथ दिखेगी। यह पहला ऐसा आयोजन है, जिसमें कई देशों के अलावा असम, केरल, कर्नाटक, मध्यप्रदेश, हिमाचल प्रदेश, गोवा, झारखंड, महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश, ओडिशा, उत्तराखंड व पश्चिम बंगाल की रामायण मंडलियां भी प्रस्तुति देंगी।
छत्तीसगढ़ी रामायण लोकगीतों में भी
प्रदेश के इतिहासकारों के अनुसार छत्तीसगढ़ी रामायण की रचना जमुना प्रसाद यादव ने की थी। इस रामायण का कई बार मंचन हो चुका है। शिक्षा विभाग में पदस्थ जीएस राजपूत ने भी वाल्मीकि रामायण को छत्तीसगढ़ी में रूपांतरित किया है। यह छत्तीसगढ़ी लोक रामायण 352 पेज की है, जिसमें सात कांड और 1253 कवित्त हैं। इसे राजभाषा आयोग ने प्रकाशन की अनुमति भी दी है। इसमें यह भी दावा है कि छत्तीसगढ़ी लोक रामायण में मूल ग्रंथ के किसी भी कथा या प्रसंग से कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है। शिक्षा अधिकारी राजपूत का कहना है कि इसका लेखन उन्होंने शनिवार व रविवार समेत छुट्टियों के दिन 8 से 9 घंटे तक किया। बिल्हा में सरगांव के राजपूत जिस गांव में रहते हैं, वहां आज भी साप्ताहिक रामायण पाठ होता है। छत्तीसगढ़ी लोक रामायण का नाम बिलासा कलामंच भी है। बताया जा रहा कि यह नाम स्वर्गीय डॉ. पालेश्वर शर्मा ने दिया था। उन्होने भी लोकगीत के अनुसार रामायण को लिखा था। उनकी किताब में करीब 150 लोकगीत थे।
केलो आरती, सामूहिक हनुमान चालीसा भी
वनवास के दौरान श्रीराम छत्तीसगढ़ के दंडकारण्य से गुजरे थे। छत्तीसगढ़ के वन इसी दंडक अरण्य का भाग माने जाते हैं। महोत्सव में मानस मंडली के कलाकार दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक और विदेशों से आने वाली मानस मंडली रात 8 से 10 बजे तक प्रस्तुति देंगे। इसमें अरण्यकांड पर केंद्रित प्रसंगों पर विभिन्न राज्यों से आए मानस दलों के साथ ही विदेशी दलों की ओर से रामायण की प्रस्तुति दी जाएगी। सामूहिक हनुमान चालीसा, भव्य केलो आरती और दीपदान भी होगा।
ये प्रस्तुतियां महोत्सव का आकर्षण होंगी
असम
सप्तकाण्ड रामायण असमिया रामायण है, जिसे 14वीं शताब्दी में असम के भक्तकवि माधव कंदलि ने संस्कृत से अनूदीत किया था।
कर्नाटक
रावण के कारण सिर्फ बैजनाथ ज्योतिर्लिंग ही नहीं, दक्षिण भारत में भी स्थापित हुआ था शिवलिंग। इसका भी किया जाएगा मंचन।
अलग-अलग देशों में रामायण के स्वरूप
नेपाल की भानुभक्तकृत रामायण और सुंदरानंद रामायण, कंबोडिया की रामकर, तिब्बत की तिब्बती रामायण, पूर्वी तुर्किस्तान की खोतानी रामायण, इंडोनेशिया की ककविन रामायण, जावा की सेरतराम, सैरीराम, रामकेलिंग और पातानी रामकथा, इण्डोचायना: रामकेर्ति (रामकीर्ति) और खमेर रामायण, बर्मा (म्यांमार) की यूतोकी रामयागन, थाईलैंड की रामकियेन।
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : धौरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बरडीह में एक किशोर पर देर रात अज्ञात हमलावर ने चाकू और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, इस हमले में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई हैं। दरअसल घटना 29 मई की देर रात की हैं जहां एक किशोर पर अज्ञात व्यक्ति ने चाकू से हमला कर दिया। किशोर एक लडक़ी के साथ खेत में बातचीत कर रहा था। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे इलाज के लिए धौरपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर रेफर कर दिया। परिजन ने उसे मिशन अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां इलाज के दौरान 30 मई की देर शाम उसकी मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतक किशोर सरगुजा जिले के धौरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरडीह का निवासी था जिसकी उम्र 16 वर्ष थी और उसका नाम मयंक बघेल पिता कृष्णा बघेल था।
पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही के कारण नपे एसडीओ
हिंद स्वराष्ट्र कांकेर : 4104 क्यूबिक मीटर पानी बाह्य जाने के मामले में एसडीओ नप गए हैं। लगातार चार दिनों तक डीजल पेट्रोल पंप द्वारा पानी बहा दिया गया जिस के संबंध में एसडीओ आर. एल. धीवर को नोटिस जारी किया गया था जिसके जवाब में एसडीओ द्वारा अपना पल्ला झाड़ते हुए मामले के बारे में किसी प्रकार की कोई जानकारी ना होना सुनिश्चित किया था. जिसे घोर लापरवाही मानते हुए जल संसाधन विभाग द्वारा जलाशयों के नियमित पर्यवेक्षण के अभाव एवं पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बताते हुए एसडीओ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
वही फूड इंस्पेक्टर राजेश बिश्वास, जल संसाधन विभाग के एसडीओ रामलाल धीवर और सब इंजीनियर छोटेलाल ध्रुव के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज किया गया है। नायब तहसीलदार सुनील कुमार ध्रुव की रिपोर्ट पर पखांजूर थाने में धारा 430, 34 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
देखे आदेश :

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : सूरजपुर जिले में सब कुछ सही नहीं चल रहा आए दिन कोई न कोई घटना यहां ऐसी घट जाती है जो लोगो का ध्यान अपनी ओर खीच लेती हैं। इन दिनों जिसे मौका मिल रहा वह बहती गंगा में अपने हाथ धो ले रहा हैं। जिसे जब मौका मिल रहा पद प्रतिष्ठा गरिमा को ताक में रख अपनी जोर आजमाइश करता हुआ नजर आ रहा हैं। कुछ दिन पूर्व एक विधायक प्रतिनिधि ने ऑन ड्यूटी पुलिस आरक्षक पर अपने हाथ साफ कर दिए इस घटना को लोग भूल भी नही पाए थे कि अतिक्रमण हटाने गए राजस्व विभाग और महिलाओं के बीच विवाद की स्थिति बनी तो प्रधान आरक्षक ने महिलाओं पर ही लात घुसे चला दिए। यह मामला ठंडा होता इससे पहले ही कल भटगांव विधानसभा अन्तर्गत “ग्राम पंचायत सिरसी” में कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के बीच विधायक पारसनाथ राजवाड़े के मौजूदगी में खूब लात घुसे चल गए।
कांग्रेस सरकार में गुटबाजी और अंतर्कलह थमने का नाम ही नहीं ले रहा हैं। चुनाव को ज्यादा समय नहीं है लेकिन कार्यकर्ताओं में आपसी फूट के कारण विवाद की स्थिति हर वक्त बनी रहती है। चाहे जो भी हो लेकिन इस तरह से कार्यकर्ताओं का आपस में कुत्ते और बिल्लियों की तरह लड़ना कांग्रेशियों के लिए चिंता का विषय जरूर हैं।
शादी समारोह से वापसी के दौरान घटी घटना
हिंद स्वराष्ट्र जशपुर : जशपुर जिले से सड़क हादसे की एक दुखद खबर निकल कर सामने आ रही है जहां शादी समारोह से लौट रहे ग्रामीणों की ऑटो 50 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में पति-पत्नी समेत 4 लोगों की मृत्यु हो गई है वही दो गंभीर रूप से घायल है जिन्हें अंबिकापुर अस्पताल में रेफर कर दिया गया हैं। मिली जानकारी के अनुसार यह घटना घाघरा रोड में छतौरी कापुकोना के पास घटित हुई है।जहां करदना जाते वक्त ऑटो अनियंत्रित होकर 50 फ़ीट गहरे खाई में जा गिरी। इस हादसे में वाहन मालिक उसकी पत्नी समेत 4 लोगों की मौत हो गई है। घटना में गंभीर रूप से घायल 2 लोगों को अंबिकापुर रिफर कर दिया गया है
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : CGPSC में हुए भर्ती घोटाले को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा सरगुजा ने भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत के नेतृत्व में उग्र प्रदर्शन किया, स्थानीय हड़ताली चौक अंबिकापुर में भाजयुमो ने पहले धरना प्रदर्शन किया तत्पश्चात भूपेश सरकार के खिलाफ नारा लगाते हुए कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव करने रैली के रूप में पुलिस बेरिकेट्स पर पहुंचे, जहां पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच संघर्ष के दौरान पुलिस ने वाटर कैनन का प्रयोग किया।


इस अवसर पर भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने कहा कि छत्तीसगढ़ के युवाओं की हक की लड़ाई लड़ने के लिए युवा मोर्चा आज सड़क पर है, युवाओं के भविष्य के साथ यह सरकार खिलवाड़ कर रही है, लाखों गरीब परिवार के मेघावी बच्चों की उम्मीदों की हत्या हुई है, अब हम चुप नही बैठेंगे। आगे उन्होंने कहा कि cgpsc की परीक्षा रद्द होनी चाहिए, भर्ती घोटाले की जांच होनी चाहिए तथा psc का चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी का नार्को टेस्ट होनी चाहिए यह युवा मोर्चा मांग करती है। इस अवसर पर भाजपा सरगुजा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने कहा कि जहां एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद में सैंगोल की स्थापना कर धर्म और न्याय व्यवस्था को प्रतिष्ठित करने का काम कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार सीजी पीएससी में घोटाला कर युवाओं के साथ अन्याय कर रही है।
इस अवसर पर भाजपा वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके विधायक मंत्री केवल भ्रष्टाचार करने में लगे हैं और अब तो उन्होंने शिक्षा तक को नहीं छोड़ा।
अपने संबोधन में पिछड़ा वर्ग मोर्चा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी ने कहा कि छत्तीसगढ़ की इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि सीजीपीएससी का रिजल्ट आया तो चेयरमैन के पांच रिश्तेदार चयनित हुए, छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार की नई संस्कृति लाई गई है जो बेहद खतरनाक है।
धरना प्रदर्शन के दौरान अपने संबोधन में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि सीजीपीएससी के चेयरमैन टामन सिंह ने अपने रिश्तेदार रिश्तेदारों को सीजी पीएससी परीक्षा में चयनित करा कर छत्तीसगढ़ के युवाओं का हक छीना है उन्हें बर्खास्त कर जेल में डालना चाहिए।
नगर निगम नेता प्रतिपक्ष प्रबोध मिंज ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में आम जनता के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया था परंतु कांग्रेस सरकार के आते ही चारों ओर भ्रष्टाचार का बोलबाला हो गया है।
भाजयुमो प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी विकास झा ने कहा कि भूपेश सरकार के चार वर्षों में भारी भ्रष्टाचार हुआ है, CGPSC में भी घोटाला करने सरकार ने छल किया है।
भाजयुमो प्रदेश महामंत्री अंकित जायसवाल ने कहा कि भाजयुमो प्रदेश के युवाओं के साथ घोर अन्याय को बर्दाश्त नहीं करेगी, सदन से लेकर सड़क तक युवाओं के हक में आंदोलन किया जाएगा।
भाजयुमो जिला अध्यक्ष विश्व विजय तोमर ने कहा कि भूपेश सरकार ने छत्तीसगढ़ को माफियाओं का गढ़ बना दिया है कोयला, रेत, भूमि माफिया के बाद अब शिक्षा माफिया युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रही है।
कार्यक्रम का संचालन संयुक्त रूप से भाजयुमो जिला महामंत्री संजीव वर्मा तथा अंशुल श्रीवास्तव ने किया।
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष प्रशांत त्रिपाठी, भाजपा मंडल अध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला, आलोक दुबे, विकास पांडे, संतोष दास, रूपेश दुबे, अभिषेक शर्मा, अजय प्रताप सिंह, सर्वेश तिवारी, रामप्रवेश पांडे, बंशीधर उरांव, नकुल सोनकर, उमाशंकर उपाध्याय, अभिषेक प्रताप सिंह, वेदांत तिवारी, रविकांत उरांव, अनिरुद्ध मिश्रा, मारकंडे तिवारी, मनीष दुबे, निशांत गुप्ता, बुधनेत कुजूर, अमोघ कश्यप, सौरव सिंह, सौरव जयसवाल, आर डी चौहान, अनीस सिंह, वीर सोनी, दिव्यांशु केशरी, धीरज सिंह, अनुराग शुक्ला, अनीश यादव, श्रीधर केसरी, सुनील यादव, दिगंबर यादव, महेश्वर रजवाड़े, लखन यादव, कपिल रजवाड़े, पंचानन कुमार, नरेंद्र पैकरा, इलू गुप्ता, रामभरोष, विकास गुप्ता तथा रवि सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।
जिले से एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई हैं जहां एक युवक द्वारा गौ वंश के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया हैं।
हिंद स्वराष्ट्र दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। यहां जामुल थाना इलाके में गौवंश के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई हैं। वीडियो वायरल होने के बाद इस मामले का खुलासा हुआ हैं। मामले में भाजयुमो कार्यकर्ताओं जमकर विरोध प्रदर्शन किया। मामले में आरोपी हसन मलिक खान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार यह मामला जामुल थाना क्षेत्र अंतर्गत हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी का है। यहां दूसरे राज्य से आए हसन खान नामक एक युवक रहता है। जो कपड़े बेचने का काम करता है। उसने 24 मई की रात को एक गाय के साथ गलत हरकत की। वहीं उसकी यह गंदी हरकत सीसीटीवी में कैद हो गई। घटना का फुटेज सामने के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया भी अपने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ जामुल थाने पहुंचे। उसके बाद वहां स्थिति बेहद तनावपूर्ण हो गई। इस घिनौनी वारदात के कारण आंदोलनकारियों का आक्रोश बढ़ता देख छावनी और सुपेला थाने से पुलिस बल को बुलाया गया। और आरोपी को गिरफ्तार कर मामले को शांत करवाया।
हिंद स्वराष्ट्र कांकेर : अपने मोबाइल के लिए डैम से पानी निकालने वाले फूड इंस्पेक्टर राजेश विश्वास को रिकवरी का नोटिस जारी किया गया है। फूड इंस्पेक्टर द्वारा बिना अनुमति 4104 घन मीटर पानी निकाला गया था। विभागीय जल दर के अनुसार ये रिकवरी 53,092 रुपये की होगी। नोटिस में राजेश विश्वास को 10 दिन का समय राशि जमा करने हेतु दिया गया हैं।

हिंद स्वराष्ट्र कुसमी पंकज कुमार गुप्ता : आए दिन कुसमी नगर में लगातार चोरी के नए मामले सामने आ रहें हैं। दिनांक 29/05/2023 को बीती रात 3 बजे के करीब कुसमी वार्ड क्रमांक 03 नगर पंचायत के निवासी सजीवन गुप्ता जब अपने कुछ निजी कार्य से घर से बाहर निकले तब मौका पाकर एक चोर घर खुला पाकर घर में घुस गया। जब सजीवन गुप्ता घर वापस लौटे तब उन्हें घर में किसी अन्य व्यक्ति के छुपे होने की आशंका हुई। जब उन्होंने अपने कमरे की जांच की तब पलंग के नीचे देखा की एक व्यक्ति बोरे के बने हुए पोशाक को पहने हुए नीचे छुपकर बैठा है तब उन्होंने उसे बाहर निकाला और उसकी जांच की तब उसके पास से ताला तोड़ने के औजार, बड़े – बड़े सरिए, हथौड़े और अन्य चीजे मिली उन्होंने तत्काल उसे पकड़कर थाना कुसमी में सौंप दिया और उसी रात की अगली सुबह को कुसमी में मेन रोड के अन्य कुछ दुकानों के ताले भी टूटे हुए मिले।

सुबह सारे दुकानदारो ने मिलकर कुसमी थाना को ज्ञापन सौंपा और कठोर कार्यवाही की मांग की। इस घटना में सभी दुकानदारों ने कुछ और अज्ञात व्यक्तियो के भी शामिल होने की आशंका जताई है। नगर में लगातार हो रहें चोरी के कारण व्यवसायियों को चोरी का डर बना हुआ है। यह प्रशासन की निष्क्रियता है की आए दिन लगातार चोरी के नए–नए मामले सामने आ रहे हैं।
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : जिला पंचायत सीईओ का एक तुगलकी फरमान सोशल मीडिया ने जमकर वायरल हो रहा है, इस फरमान के जारी होने के बाद जहां एक ओर जनपदों में हड़कंप मच गया हैं वही दूसरी ओर इस फरमान को देखकर जिला पंचायत सीईओ की जमकर किरकिरी भी हो रही हैं। उल्लेखनीय हैं कि यह फरमान सीईओ द्वारा उप संचालक कृषि/ उद्यान/ पशु चिकित्सा सेवाएं एवं नोडल अधिकारी, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अंबिकापुर और मुख्य कार्यपालन अधिकारी समस्त जनपद पंचायत जिला सरगुजा को जारी किया है जिसमें गोधन न्याय योजना अंतर्गत एवं गोठान के रखरखाव के संबंध में समीक्षा बैठक प्रतिदिन रात 10:00 बजे पंचायत सभाकक्ष में लिए जाने की बात लिखी गई है।

जारी आदेश ने न तो दिनांक लिखी गई है और ना ही आदेश क्रमांक लिखा गया है। यह आदेश कब जारी हुआ और ऐसी क्या मजबूरी आन पड़ी जो प्रतिदिन रात 10.00 बजे मीटिंग रखनी पड़ी यह तो केवल जिम्मेदार अधिकारी ही बता सकेंगे।
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की अनुशंसा से शशिकांत द्विवेदी प्रदेश संयोजक भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ द्वारा प्रदेश कार्यसमिति एवं जिला संयोजकों की घोषणा की गई।



चाकू से किए थे लगातार 34 वार, वीडियो वायरल
हिंद स्वराष्ट्र नई दिल्ली : शाहबाद डेरी इलाके में हुए सनसनीखेज हत्याकांड से राजधानी दिल्ली एक बार फिर दहल उठी है। यहां बी ब्लाक में एक नाबालिग लड़की की चाकू से दो दर्जन से ज्यादा वार कर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान जेजे कॉलोनी निवासी साक्षी (16 वर्ष) के रूप में हुई है और उसका शव गली में मिला था।
वहीं, आरोपित की पहचान मोहम्मद सरफराज के बेटे मोहम्मद साहिल के रूप में हुई है। वह शाहबाद डेरी इलाके में ही रहता है और मैकेनिक का काम करता है। शाहबाद डेरी थाना पुलिस ने आरोपित साहिल को यूपी के बुलंदशहर से गिरफ्तार किया है। पुलिस अब उससे वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद करने की कोशिश कर रही है। साहिल की बुआ बुलंदशहर में रहती हैं। पुलिस को कल यानी रविवार को पता चला था की घटना के बाद वह बुआ के पास जा सकता है। पुलिस जब वहां पहुंची तो साहिल वहां मिल गया।
संयुक्त आयुक्त विवेक किशोर का कहना है कि साहिल ने साक्षी पर चाकू से 34 वार किए थे। कई दिनों से साक्षी ने उससे बात करना बंद कर दिया था। रविवार रात अचानक साहिल का लड़की से अचानक आमना-सामना हो जाने पर उसने चाकू निकाल बेरहमी से मारना शुरू कर दिया और उसने नाबालिक की हत्या कर दी।
रेलवे लाइन पर पोल लगाते समय हुआ हादसा
धनबाद : हावड़ा-नई दिल्ली रेल मार्ग के धनबाद गोमो के बीच निचितपुर रेल फाटक पर बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 8 लोग जिंदा जल गए हैं, जबकि एक दर्जन से ज्यादा लोग बुरी तरह झुलस गए हैं। जिंदा जले और झुलसे तमाम लोग ठेका मजदूर हैं। ये लोग रेलवे लाइन पर पोल लगा रहे थे। इस दौरान पोल 25 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार के संपर्क में आया। पल भर में आठ लोग जिंदा जल गए। झुलसे लोगों को अस्पताल में दाखिल कराया गया है। इस घटना के बाद कई ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर रोका गया है।
हिंद स्वराष्ट्र : डायबिटीज (Diabetes) एक ऐसी बीमारी है जो इस समय दुनियाभर के लोगों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। भारत समेत दुनियाभर में आएदिन डायबिटीज के मरीजों की तादाद में इजाफा देखने को मिल रहा है। चिंता की बात यह है कि अभी तक इस बीमारी को जड़ से खत्म करने का कोई सटीक इलाज भी नहीं मिल पाया है। हालांकि, यूएस डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर के मुताबिक, डायबिटीज के मरीज अगर अपनी डाइट में कुछ फूड्स को शामिल कर लें तो उन्हें शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। यानी डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए आपको अपने खाने-पीने और लाइफस्टाइल का बहुत ध्यान रखने की जरूरत है।
आमतौर पर ऐसा माना जाता है कि डायबिटीज से पीड़ित मरीजों को फल नहीं खाने चाहिए क्योंकि उनमें शुगर की मात्रा अधिक होती है। अगर आप भी ऐसा ही कुछ सोचते हैं तो बता दें कि ये धारणा बिल्कुल गलत है। कई अध्ययन में इस बात का खुलासा हुआ है कि ताजे फलों को खाने से डायबिटीज का जोखिम कम होता है। इसी कड़ी में आज हम आपको एक ऐसे फल के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए संजीवनी बूटी साबित हो सकता है।
हम बात कर रहे हैं खुबानी की। खुबानी (Apricot) पीले रंग का खट्टा-मीठा फ्रूट है जो गर्मी में पाया जाता है। इस छोटे से फल में विटामिन सी, पोटेशियम, मैग्नीशियम, कॉपर, फॉस्फोरस और फाइबर जैसे कई पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक, एक खुबानी में केवल 17 कैलोरी और 4 ग्राम कार्बोहाइड्रेट होते हैं। डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जिसमें व्यक्ति के शरीर में इंसुलिन की फंक्शनिंग प्रभावित हो जाती है और ब्लड शुगर तेजी से बढ़ जाता है। वहीं, खुबानी में पाए जाने वाले फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट गुण शरीर में शुगर को बढ़ने नहीं देते, जिससे डायबिटीज का खतरा कम हो जाता है। यानी डायबिटीज से बचने के लिए रोजाना खुबानी का सेवन आपके लिए गुणकारी साबित हो सकता है। इसके अलावा ये फल पोटैशियम का भी अच्छा स्रोत है, जो हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है।
खुबानी के अन्य फायदे:
खुबानी के स्वास्थ्य लाभों की लिस्ट काफी लंबी है। डायबिटीज से अलग रोजाना चार खुबानी आपकी बॉडी में विटामिन ए की जरूरत को 134 माइक्रोग्राम तक पूरा करती हैं। विटामिन ए आपकी आंखों और इम्यून सिस्टम के लिए बेहद जरूरी है।
ये फल फाइबर का भी एक अच्छा स्रोत हैं। फाइबर बॉडी में एक ऐसे रस का उत्पादन करता है, जिससे पाचन में मदद मिल सकती है।
खुबानी हमारी त्वता, बालों और हड्डियों के लिए भी फायदेमंद है।
खुबानी में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो मोटापे को कम करते हैं, साथ ही हृदय रोग के जोखिम को भी कम कर सकते हैं।
ये फल शरीर में सोडियम के लेवल को कंट्रोल कर आपके दिल को भी हेल्दी रखता है।
हिंद स्वराष्ट्र रायगढ़ : पुसौर के जतरी गांव में एक दंपत्ति अपने दो बच्चों के साथ अपने परिचित के घर बच्चे का जन्मदिन मनाने स्कूटी से खरसिया आ रहे थे। जिन्हें ग्राम रानीसागर में रेलवे ओव्हर ब्रिज के ऊपर शनिवार रात ट्रेलर ने वाहन को अपने गिरफ्त में ले लिया। सड़क दुर्घटना में पति — पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार जारी है। घटना की सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शनिवार शाम 6-7 बजे नेशनल हाइवे 49 में ग्राम रानी सागर रेलवे लाइन के उपर बनाये गए ओव्हर ब्रिज में तेज रफ्तार बेकाबू ट्रेलर सीजी 07 बीजे 0893 वाहन ने बाइक सवार दो बच्चे समेत दम्पति को अपने चपेट में लिया है। हादसे का शिकार हुए बाइक सवार पुसौर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम जतरी निवासी तोरेश पिता घनश्याम पटेल उम्र 30 साल उसकी पत्नी बिना पटेल 28 साल निवासी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई । इस दुर्घटना में उनके दो बच्चे वेदांसी पिता तोरेश डेढ़ साल, श्रेयांश पटेल 6 साल की घायल होने की जानकारी मिल रही है। बताया गया कि तोरेश डीबी पावर में कर्मचारी है जबकि उसकी पत्नी जिंदल उद्योग में कार्यरत थी। सड़क दुर्घटना की खबर मिलते ही खरसिया पुलिस टीम घटना स्थल पहुंच कर मामले की जांच में जुटते हुए दोनों मृत के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए दोनों घायलों को खरसिया सिविल अस्पताल में आरंभिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज अस्पताल रिफर किया गया है।
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : शनिवार की शाम कार व पिकअप वाहन में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस हादसे में पीडब्ल्यूडी के एसडीओ बुरी तरह से घायल हो गए। बिश्रामपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्हें उपचार हेतु भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक पीडब्ल्यूडी के एसडीओ संजीव वर्मा शनिवार की शाम करीब 4 बजे अपनी कार में सवार हो के अंबिकापुर की ओर जा रहे थे। तभी राष्ट्रीय राजमार्ग के ग्राम पंचायत तेलईकछार केनापारा के समीप मोड़ के पास यह हादसा हो गया। बता दे कि अंबिकापुर से सामान लेकर चरचा कोरिया जा रहे पिकअप वाहन के चालक चंद्रिका पिता श्यामलाल ने बारिश के दौरान तेज व लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए कार को विपरीत दिशा से जबदरस्त टक्कर मार दी। जिससे यह घटना घटित हुई। इस दुर्घटना में कार सवार पीडब्ल्यूडी विभाग के एसडीओ संजीव वर्मा के सिर, हाथ, पैर में चोट आई। दुर्घटना की सूचना पर जयनगर थाना से सहायक उपनिरीक्षक समेत अन्य प्रभारी की टीम मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल भिजवाया। दुर्घटना में कार के सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।
जिले से एक सनसनीफ़ैल मामला सामने आया हैं जहां एक आरक्षक ने कोर्ट परिसर में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली हैं।
हिंद स्वराष्ट्र कोंडागांव : जिला मुख्यालय कोण्डागांव के कोर्ट परिसर अंतर्गत संचालित परिवार न्यायालय के गार्ड ड्यूटी रूम में एक आरक्षक ने 28 मई की सुबह खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर लिया है। मृत आरक्षक जितेंद्र पटेल मूल रूप से कांकेर जिला का रहने वाला है, जो वर्तमान में कोण्डागांव के पुलिस लाइन में पदस्थ रहते हुए कोर्ट में संत्री ड्यूटी कर रहा था। अब तक घटना का कारण अज्ञात है। मौके पर पुलिस के अधिकारी और परिजन पहुंच चुके हैं।
हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : प्रेमनगर जनपद पंचायत इन दिनों फिर से सुर्खियों में है। यहां पदस्थ जनपद सीईओ और मनरेगा कार्यक्रम आधिकारी पर स्थानीय ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट में भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने जिला पंचायत सहित अन्य पंचायत विभाग के अपर सचिव से लिखित शिकायत देकर कार्यवाही की मांग भी की है। जिस पर प्रशासन ने जांच टीम का गठन कर 5 दिवस के भीतर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आदेश दिया है। गौरतलब है कि प्रेमनगर विकास खण्ड के एक युवक ने जिला पंचायत को लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया है कि विकास खंड प्रेमनगर के ग्राम पंचायत वृन्दावन के गौठान को विकासखंड और जिला स्तर की टीम द्वारा रिपा महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क बनाये जाने हेतु चयनित किया था। ग्राम को शासन से 52 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई थी, शासन की ओर से राशी जनपद पंचायत प्रेमनगर को जारी किया गया था। साथ ही निर्माण एजेंसी ग्राम पंचायत को बनाया गया है लेकिन प्रेमनगर जनपद पंचायत के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी निलेश सोनी द्वारा ग्राम पंचायत से बाहर के व्यक्ति से कमीशन लेकर कार्य दे दिया गया था, जिसका विरोध ग्राम पंचायत द्वारा किया गया था। जनपद द्वारा प्रथम किश्त 40 प्रतिशत अग्रिम राशी ग्राम पंचायत को दिया गया था और सरपंच सचिव पर दबाव बना कर चेक के माध्यम से भुगतान सीईओ निलेश सोनी के चेहेते ठेकेदार को करा दिया गया था। इस दौरान प्रेमनगर जनपद सीईओ निलेश सोनी द्वारा पंचायत के सचिव पर निलम्बन, सर्विस बुक खराब करने सहित अन्य तरह के दबाव बनाकर पन्द्रह लाख – रूपये का एक चेक सम्बन्धित ठेकेदार के नाम से कटवा दिया गया जबकि ठेकेदार द्वारा कार्य पूरा नही करवाया गया। इसके बावजूद चेक जनपद से ग्राम पंचायत के खाता में ट्रांसफर किया गया। 15 लाख का चेक को सम्बंधित ठेकेदार ने बाउंस होना बताया था जिस पर पंचायत के सचिव, सरपंच ने बाउंस चेक वापस करने की मांग की जिस पर प्रभारी सीईओ ने सरपंच सचिव से कहा कि चेक सप्ताह भर बाद डाक से प्राप्त होगा, बैंक से राशि एफटीपी करा दीजिये। जनपद सीईओ के दबाव में आकर सचिव ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया प्रेमनगर के बैंक से 15 लाख की राशि अपने बैंक खाता में ट्रांसफ़र करा लिया गया है। कुल 52 लाख का भुगतान कर दिया गया है जबकि कार्य 50% भी पूर्ण नही हो पाया हैं जबकि भुगतान 100% हो चुका है।
इस कार्य में जनपद सीईओ तथा मनरेगा पीईओ की भूमिका संदिग्ध है। इस दोनो अफसरो के लापरवाही व भ्रष्टाचार निति के कारण मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का ड्रीम प्रोजेक्ट धरातल में दम तोड़ रहा है।