हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : कैट एवम छ: ग: चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज सरगुजा इकाई द्वारा आज 23/05/23 दिन मंगलवार को जीएसटी को लेके अफवाह एवम 2000 के नोट को लेके सारी समस्या को देखते हुए होटल इवलोंन में भव्य कार्यक्रम अयोजित किया जिसमें मुख्य अतिथि सुखना राम जी असिस्टेंट कमिश्नर जीएसटी, विभांशु जैन जी एसबीआई रीजनल चीफ मैनेजर एवम अश्विनी साहू जी चीफ मैनेजर मैन ब्रांच एसबीआई बैंक रहे वही वशिष्ठ अतिथि बाबूलाल अग्रवाल रहे । सरगुजा के काफी संख्या में प्रतिष्ठित व्यापारी उपस्थित रहे। अजीत अग्रवाल जिलाध्यक्ष चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज सरगुजा एवम रविन्द्र तिवारी जिलाध्यक्ष कैट सरगुजा के अध्यक्षता में ये कार्यक्रम अयोजित किया गया ।
इस कार्यक्रम का लोगो “प्रशन करेंगे व्यापारी जवाब देंगे अधिकारी” एकदम सही साबित हुआ जिसमे कई सारे सवाल व्यापारी द्वारा जीएसटी अधिकारी एवम बैंक अधिकारी से किया गया एवम सीधा सही उपाय के साथ जवाब अधिकारी द्वारा प्रस्तुत किया गया ।
जीएसटी को लेके जो अफवाह फैल रही थी उसपर सुखना राम जी ने स्पष्ट करते हुए कहा कि सरकार द्वारा 16 मई से 15 जुलाई तक लगातार फर्जी जीएसटी नंबर धारकों पे कार्यवाही कर रही हैं नाकि आम व्यापारी पर, व्यापारी को बिलकुल भी डरने की ज़रूरत नही हैं । व्यापारी के पास जीएसटी नंबर बिजली बिल पैन कार्ड आधार कार्ड सेल्स एवम परचेज डिटेल जैसे आवश्यक डॉक्यूमेंट्स तो होते ही हैं जिसके लिए बिल्कुल भी घबराने का जरूरत नही हैं । साथ ही श्री सुखना राम जी ने ऐसे आयोजन हर साल करवाने की बात कही गई और कई अन्य सारे सवालों पे विस्तार से जानकारी दी। वही एसबीआई बैंक के अधिकारी विभांशु जैन एवम अश्विनी साहू द्वारा 2000 के नोट के गाइडलाइंस को लेकर बताया कि 10 नोट यानी 20000 हजार रुपए कोई भी व्यक्ति बिना आईडी के बैंक मैं जमा कर सकता हैं साथ ही अपने अकाउंट मैं भी जमा कर सकते हैं जिसमे बैंक पूरा सपोर्ट करेगा और साथ ही 30 सितंबर तक व्यापारिक गतिविधियां मैं भी 2000 के नोट को लेकर कोई परेशानी नहीं हैं । बिलकुल सामान्य सिचुएशन हैं जिसके लिए आम जनता को बिलकुल भी परेशान होने की कोई जरूरत नही हैं। बाबूलाल अग्रवाल जी द्वारा व्यापारिक संगठन को मजबूत करने की बात कही गई वही सुनील अग्रवाल द्वारा व्यापारी और अधिकारी के संबंध को मजबूत करने के लिए कहा गया। अजीत अग्रवाल द्वारा स्वागत भाषण दिया गया और रविन्द्र तिवारी जी द्वारा विस्तार से कार्यक्रम का एजेंडा प्रस्तुत किया गया। इति चतुर्वेदी एवम मुकेश अग्रवाल द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया ।मंच संचालन श्री नरेंद्र टुटेजा द्वारा किया गया। अमित तिवारी, अभिषेक सिंह, सौरभ अग्रवाल, आदर्श बंसल एवम पूरी टीम के द्वारा सभी व्यापारी बंधुओं का धन्यवाद एवम आभार प्रकट किया गया एवम अमर परवानी जी (सीजी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष एवम कैट राष्ट्रीय )उपाध्यक्ष के नृतित्व में लगातार आगे काम करने की बात कही गई ।
लगातार कैट एवम चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज व्यापारी एवम समाजजिक हितों मैं काम कर रहा हैं। इस कार्यक्रम को सफल बनाने मैं सीजी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज सरगुजा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील अग्रवाल
प्रदेश मंत्री – अमित अग्रवाल जी
जिलाध्यक्ष – अजीत अग्रवाल
उपाध्यक्ष – गुलाब धनवानी
महामंत्री – सौरभ अग्रवाल
कोषाध्यक्ष – अमित तिवारी
युवा अध्यक्ष अभिषेक सिंह
उद्योग अध्यक्ष आदर्श बंसल
महिला अध्यक्ष – इति चतुर्वेदी जी
मंत्री – शिवांशु गुप्ता । एवम
कैट सरगुजा प्रदेश उपाध्यक्ष – मुकेश अग्रवाल
जिला अध्यक्ष – रवीन्द्र तिवारी
प्रदेश मंत्री कैट एवं कार्यकारी अध्यक्ष चैम्बर – शुभम अग्रवाल कैट सरगुजा की पूरी टीम एवम सभी व्यापारी बंधुओं का सहयोग मिला ।
कैट सरगुजा एवम छ: ग: चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज सरगुजा इकाई द्वारा शंका समाधान कार्यक्रम का किया गया सफल आयोजन…
यात्रियों से भरी सिटी बस पलटने से 2 की मौत, 26 घायल….
हिंद स्वराष्ट्र रायगढ़ : जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत 1 यात्रियों से भरी सिटी बस पलटने से दो लोगों की मौत हो गई है वहीं 26 लोग घायल हो गए हैं। जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है मिली जानकारी के अनुसार सुबह 7:30 बजे लैलूंगा से रायगढ़ जाने को निकली बस चारभांटा पहुंची ही थी कि अचानक ड्राइवर ने अपना संतुलन खो दिया जिसके बाद सिटी बस पलट गई और इलाके में चीख पुकार मच गई। जिसके बाद राहगीरों और पुलिस की सहायता से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तथा रायगढ़ जिला अस्पताल भिजवाया गया है। जिसमें से कुछ मरीजों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है, जिनकी पहचान की जा रही है।
अंबिकापुर में हैं एक करोड़ो का आसामी SDO,जो अपने ही विभाग में करता हैं ठेकेदारी….
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : अंबिकापुर शहर में हैं एक करोड़ों का आसामी एसडीओ जो अपने ही विभाग में करता है ठेकेदारी का काम। सैलरी और विभागीय गड़बड़ी से पैसे पड़ते हैं कम इसलिए दो-तीन साल में रिटायरमेंट से पहले चारों ओर से जेब भरने का कर रहा है प्रयास।
शौक बड़े खरीदा 1 करोड़ का बंगला….आए कहा से पैसे.??
ठेकेदारी में पार्टनर कौन.????
इस एसडीओ ठेकेदार का पार्टनर एक ऐसा ठेकेदार है जो उच्च और आला अधिकारियों के लिए करता हैं 72 हूरों का प्रबंध…..जिस के बिनाह पे बनाता हैं उच्च अधिकारियों से संबंध….रंगीन मिजाज कलेक्टर ने दिलाया ठेका…लेकिन साथ मिलकर मलाई चाटने से पहले ही हो गया तबादला, छोड़ना पड़ा जिला…..लेकिन जाने से पहले निभाया वादा दिला गए इतना बड़ा ठेका…..
किराए के मकान बना रहे अम्बिकापुर को अपराध का गढ़…. चंद पैसों के लिए मकान मालिक अपराधियों को दे रहे शरण ….
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : अंबिकापुर शहर के लगभग हर गली मोहल्ले में मकान मालिकों द्वारा किराए के मकानों का निर्माण कर दिया गया है। किराए के मकान जहां दूरदराज के शहरों,गांव और कस्बों से आए हुए लोगों के लिए शरण जीवन दायनी बन गई है वही यह मकान अपराधियों के लिए भी शरण स्थली बनकर रह गए है। ये किराए के मकान अधिकतर गैर कानूनी तरीके से बनाए गए हैं और कुछ चंद पैसों के लिए मकान मालिकों द्वारा अपने किराए के मकानों में बिना जांच पड़ताल के किसी को भी रूम दे दिया जाता है। आपको बता दें कि सभी मकान मालिकों के लिए किराए के रूम में रहने वाले किरायेदारों का पुलिस वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य है लेकिन और ना तो मकान मालिकों द्वारा इस ओर कोई ध्यान दिया जाता है और ना ही पुलिस प्रशासन इस ओर कोई ध्यान देती है।
अपराधिक कृतियों का गढ़ बन रहा अम्बिकापुर
दूर दूसरे राज्यों से आकर इन किराए के मकान मे रहकर कई लोग अपराधी कृतियों को दे रहे हैं अंजाम पिछले कुछ समय में कई ऐसे चोरी की वारदातें हुई हैं जिसमे चोर अंबिकापुर के किराए के मकानों में आकर रहते थे और चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। कुछ दिन पूर्व एक मामला सामने आया था जब कुछ सटोरिए अंबिकापुर के किराए के मकानों में रहकर सट्टा खिलाने का काम करते थे। सिर्फ चोरी और लूट की घटना ही नहीं बल्कि सामाजिक तरीके से भी देखा जाए तो इन किराए के मकानों में रहने वाले लड़के–लड़कियों को शराब पार्टी करते देखा जा सकता हैं।
दुष्कर्म के मामलों में भी किराए के मकानों की भूमिका
दुष्कर्म के मामले आजकल आम हो गए हैं। दुष्कर्म के मामलों में अधिकतर मामले ऐसे सामने आते हैं जिसमें शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किए जाते हैं और ऐसे मामलो में भी अधिकतर इन किराए के मकानों का इस्तेमाल किया जाता है।
राजस्व को लग रहा चुना
किसी भी प्रकार के निर्माण के लिए राजस्व विभाग को कुछ राजस्व कर वसूली का अधिकार होता है। लेकिन अवैध तरीकों से निर्मित किराए के मकानों से मकान मालिकों द्वारा हर वर्ष मोटी रकम कमाई जा रही हैं लेकिन इसका नुकसान नगर निवेश, राजस्व विभाग और हमारे समाज को भुगतना पड़ रहा हैं।
पत्नी की आत्महत्या मामले में परिवार गया जेल, चोरों ने मौका पाकर पूरा घर किया साफ, मौके पर छोड़ गए अपना पहचान पत्र…फिर भी पुलिस के हाथ खाली….
हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : सूरजपुर जिले के भैयाथान क्षेत्र में एक महिला के आत्महत्या मामले में परिवार के जेल चले जाने का फायदा उठाकर चोरों द्वारा पूरा घर साफ कर दिया है। पीड़ित पक्ष के पास अब केवल छत के अलावा घर में कोई भी सामान नहीं है जिससे उनके सामने एक बड़ी समस्या सामने आ गई है। दरअसल एक महिला द्वारा कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली जाती है जिस मामले में पूरे परिवार को पुलिस द्वारा पूछताछ के लिए बुलाया जाता है और सभी की गिरफ्तारी कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है और उन्हें वहां से जेल भेज दिया जाता है। सभी के जेल जाने के मौके का फायदा उठाकर चोर घर में धावा बोल देते हैं और घर में रखा सारा सामान पार कर देते हैं। चोरों ने चोरी के करामत को अंजाम दिया इसकी जानकारी लगने पर जेल के अंदर से ही जेलर के माध्यम से परिवार के मुखिया द्वारा चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई जाती है जिसके बाद कुछ दिन बाद 17 मई को परिवार जेल से आजाद हो जाते हैं अपने घर नहीं जाते हैं क्योंकि उन्हें कहा जाता है कि जांच अधिकारी छुट्टी पर हैं और उनके आने के बाद वह साथ में जाकर घर का दरवाजा खोल कर देखेंगे कि घर में कितनी चोरी हुई है और घर से क्या-क्या सामान गायब हुआ है। 2 दिन बीतने के बावजूद पुलिस द्वारा पीड़ित परिवार की ओर कोई संज्ञान नही लिया जाता हैं जिसके बाद पीड़ित पक्ष थाने पहुंचते हैं और थानेदार से साथ चलकर मौके का मुयायजा करने की गुजारिश करते हैं लेकिन थाना प्रभारी द्वारा साफ तौर पर इंकार कर दिया जाता है जिसके बाद पीड़ित दुबे परिवार सरपंच को साथ लेकर अपने घर जाकर देखते हैं तो उनकी आंखे फटी की फटी रह जाती हैं क्युकी चोरों द्वारा घर का सारा सामान गायब कर दिया गया है और हर में रोजमर्रा की चीजें भी अब मौजूद नहीं है।
पीड़ित पक्ष का नाम भैयाथान नालापार निवासी संजय दुबे पिता हरिशंकर दुबे हैं।
कई दिनों तक अथक प्रयास के बाद चोरों ने खाली किया पूरा मकान पर किसी को नहीं लगी कानो कान खबर
पीड़ित ने बताया कि उनके घर से अगभग 200 बोरी धान समेत घर के सभी कीमती सामान चोरी कर ली गई हैं। ऐसे में सवाल यह उठता है कि धान की इतनी बोरिया और घर का इतना सामान 1 दिन में चोरी हो जाना संभव नहीं है तो चोरों द्वारा कई दिनों तक धीरे-धीरे करके चोरी की घटना को अंजाम दिया गया होगा लेकिन न तो पुलिस को और ना ही पड़ोसियों को कानो कान इसकी खबर लग सकी।
चोरी की घटना को अंजाम देने आया चोर छोड़ गया अपना पहचान पत्र
पीड़ित पक्ष को अपने घर की जांच में एक पहचान पत्र और एक गमछा भी मिला है जिसे चोरी के दौरान चोरों द्वारा गलती से वही छोड़ दिया गया हैं। लेकिन इसके बावजूद पुलिस द्वारा इस मामले में जांच नहीं की जा रही है और पुलिस के हाथ अभी भी खाली हैं।


सीए सीपीई चैप्टर अंबिकापुर द्वारा सब्सिडी और पिछडे क्षेत्रों के विकास के अनुदान पर एक विस्तृत कार्यशाला का किया गया आयोजन….
हिंद स्वराष्ट्र एमसीबी किशन देव शाह : सीए सीपीई चैप्टर अम्बिकापुर के द्वारा शासन द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी, नए स्टार्टअप्स को मिलने वाला प्रोत्साहन एवं पिछडे क्षेत्रों के विकास के लिए दिए जाने वाले अनुदान पर एक विस्तृत कार्यशाला का आयोजन किया गया.
कार्यशाला के मुख्य अतिथि जिला उद्योग व्यापार केंद्र के महाप्रबंधक मितवा बड़ा, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के रीजनल मैनेजर अमित महतो, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के मुख्य ब्रांच के मैनेजर प्रियेश गौतम एवं उद्योग विभाग प्रबंधक विश्वजीत सिंह, सूरजपुर के प्रबंधक एन. एस. खुश राम, अवधेश कुशवाहा समेत काफी संख्या में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स मौजूद थे.
कार्यशाला के स्पीकर सीए अरिहंत कुमार बोथरा ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम पी एम ई जी पी (15%-35% अनुदान), प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना पी एम एफ एम ई (35% अनुदान), मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना (10%-25% अनुदान) , छत्तीसगढ़ औद्योगिक नीति 2019 24 ( 35 से 120 रू. लाख तक अनुदान), लॉजिस्टिक पॉलिसी 2022 मैं गोदाम, लॉजिस्टिक यूनिट, कोल्ड स्टोर की स्थापना पर ( 40 से 350 लाख रू. तक अनुदान) महिला उद्यमिता नीति 2019 ( 35 से 120 लाख रू. तक अनुदान) आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई । मंचासीन बैंक एवम् उद्योग विभाग के अधिकारियों द्वारा भी सब्सिडी एवं लोन के संबंध में आने वाले समस्याओ एवम् उनके समाधान के बारे में विस्तृत चर्चा की गई।
इस कार्यक्रम के सेशन चेयरमैन सीए संतोष सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत ज्ञापन किया एवम् अंबिकापुर सीपीई चैप्टर के बारे मे संक्षिप्त जानकारी दी।
कार्यक्रम के समापन पर नव नियुक्त संयोजक सीए हिमांशु अग्रवाल एवम सह– संयोजक सीए विजय अग्रवाल ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन किया।
मतदान केंद्रों में आवश्यक मूलभूत सुविधा सुनिश्चित करें कलेक्टर – एन.के. दुग्गा
हिंद स्वराष्ट्र एमसीबी किशन देव शाह: कलेक्टर नरेंद्र कुमार दुग्गा की अध्यक्षता में ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिलाधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर दुग्गा ने राजस्व विभाग की समीक्षा करते हुए सीमांकन, बंटवारा, नामांतरण और बटांकन आदि के लंबित प्रकरणों को तेजी से निराकृत करने के निर्देश दिये। उन्होंने आगामी खरीफ फसल को देखते हुए अधिक से अधिक किसानों का केसीसी कार्ड का लाभ दिलाने के लिए शिविर लगाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि समितियों में खाद-बीज का भंडारण और उठाव के संबंध में सभी एसडीएम सतत निरीक्षण करें। आमजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हमें नये सीएससी सेंटर खोलना है जिससे लोगों को ऑनलाइन सुविधा घर के नज़दीक प्राप्त हो सके। इसके लिए जगह का चिन्हांकन कर लें। पीडीएस दुकानों में सभी एसडीएम-तहसीलदार लगातार जाकर निरीक्षण करें कहीं से कोई शिकायत नहीं आनी चाहिये। शासन की महत्वाकांक्षी बेरोजगारी भत्ता योजना के प्रकरणों का निराकरण तेजी से करना है। इसकी मॉनिटरिंग राज्य स्तर से की जा रही है। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की पीपीईएस एंट्री में तेज़ी लायें। मतदान केंद्रों में आवश्यक मूलभूत व्यवस्था जैसे रैम्प, शेड, बिजली, पानी, और शौचालय की व्यवस्था दुरुस्त करें। मतदान केंद्र के लिए उपयुक्त भवन का चिन्हांकन पहले से कर लें। वर्चुअल कान्फ्रेंस में सभी एसडीएम- तहसीलदार और अन्य जिलाधिकारी जुड़े हुए थे।
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म में खड़ी ट्रेन में लगी आग, मचा हड़कंप…
हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म में खड़ी ट्रेन की बोगी में अचानक आग लग जाने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि रायपुर रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर 6 में खड़ी दुर्ग लखनऊ गरीबरथ में आग लगने की घटना हुई। आग कैसे लगी इसका पता अभी तक नही चल पाया हैं लेकिन अंदाजा लगाया जा रहा हैं की शार्ट सर्किट से ट्रेन की बोगी में आग लगी होगी। बताया जा रहा है कि ट्रेन के बोगी नंबर जी-4 में ये हादसा हुआ है। इसकी सूचना की जानकारी रेलवे के अधिकारियों को दे दी गई है, वे मौके पर पहुंच गए हैं और इस बोगी को ट्रेन की अन्य बोगियों से अलग करने की तैयारी की जा रही है।
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, IAS अधिकारी और रायपुर मेयर के भाई की 121 करोड़ की संपत्ति जब्त…
हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : छत्तीसगढ़ शराब घोटाला में प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने आज सोमवार को 121 करोड़ की संपत्ति जब्त की। इनमें आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा, रायपुर के मेयर के भाई अनवर ढेबर और अन्य की संपत्ति शामिल है। बता दें कि ED ने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ में बेची गई शराब की ‘हर बोतल’ पर अवैध रूप से धन एकत्रित किया गया और रायपुर मेयर एजाज ढेबर के बड़े भाई अनवर ढेबर की अगुवाई वाले शराब सिंडिकेट की ओर से 2000 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार और धनशोधन के सबूत एकत्रित किए गए हैं।
30-40% अवैध देसी शराब बेचने का दावा
6 मई को शराब घोटाले में कारोबारी अनवर ढेबर की गिरफ्तारी करने के बाद ED ने कोर्ट में रिमांड पेपर में दावा किया था कि छत्तीसगढ़ की सरकारी 800 दुकानों में 30 से 40 प्रतिशत अवैध देसी शराब बेची गई, ये एक सिंडिकेट था, जिसे कारोबारी अनवर ढेबर और आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा जैसे लोग चलाते थे। इस सिंडिकेट ने 3 साल में राज्य को 2000 करोड़ रुपये का चूना लगाया।”
न्यायिक हिरासत में अनवर ढेबर
कोर्ट ने 19 मई को अनवर ढेबर और नीतेश पुरोहित को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वहीं, राज्य के आबकारी विभाग के विशेष सचिव अरुणपति त्रिपाठी और त्रिलोक सिंह ढिल्लों उर्फ पप्पू की ईडी हिरासत 23 मई तक बढ़ा दी गई। ईडी ने इस मामले में सबसे पहले 6 मई को रायपुर के मेयर और कांग्रेस नेता एजाज ढेबर के बड़े भाई अनवर को गिरफ्तार किया था। इसके बाद रायपुर स्थित गिरिराज होटल के प्रमोटर पुरोहित और शराब कारोबारी त्रिलोक सिंह ढिल्लों को गिरफ्तार किया गया था। अरुणपति त्रिपाठी को जांच एजेंसी ने 12 मई को गिरफ्तार किया था।
सड़क किनारे मिली अज्ञात महिला की लाश…
हिंद स्वराष्ट्र जनकपुर गणेश तिवारी : एमसीबी जिले के केल्हारी थाना के अंतर्गत आने वाली ग्राम तिलोखन के जंगल के बीही नाले के पास एक अज्ञात महिला की लाश मिली हैं। मृतिका की उम्र लगभग 27 से 30 बताई जा रही है महिला की पहचान अभी नहीं हो पाई है। सरपंच कुंवर सिंह की सूचना पर मर्ग कायम कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। डेड बॉडी को पंचनामा कार्यवाही में लिया गया है और आगे की जांच चालू है।

तेज रफ्तार दो ट्रकों की आमने-सामने की टक्कर…
हिंद स्वराष्ट्र जनकपुर गणेश तिवारी : एमसीबी जिला के अंतर्गत आने वाले ग्राम बहरासी के पास एक बड़ी दुर्घटना टल गई। जहां 2 ट्रकों की आमने सामने की टक्कर हो गई हालाकि इस दुर्घटना में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है। दोनों ट्रक काफी तेज रफ्तार में थी और आपस में आकर भीड़ गई। जिससे जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है।मिली जानकारी के अनुसार यह घटना आज सुबह 8:00 बजे की बताई जा रही है जहां एक ट्रक जनकपुर की ओर से आ रहा था वही दूसरा ट्रक मनेंद्रगढ़ से जनकपुर की ओर जा रही थी। तेज रफ्तार होने के कारण दोनों ट्रक बैलेंस नहीं बना पाए और उनकी आपस में भिड़ंत हो गई।
PSC गड़बड़ी मामला : आयोग के सचिव और परीक्षा नियंत्रक को निलंबित कर हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज से हो मामले की निष्पक्ष जांच – विश्व विजय सिंह तोमर
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : सरगुजा भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर ने सीजी पीएससी वर्ष 2021 की परीक्षा में व्याप्त अनियमितता को लेकर भाजपा कार्यालय मे पत्रकारों से वार्ता कर आरोप लगाते हुए बताया कि सीजी पीएससी टॉप 20 की लिस्ट देखेंगे तो पता चलेगा कि कांग्रेस के बड़े नेता एवं अफसरों के बेटे-बहु,पुत्र पुत्री का चयन हुआ है। पीएससी गरीब छात्र-छात्राओं के साथ अन्याय करते हुए कांग्रेस सरकार के प्रवक्ता के रूप में काम कर रही है और छत्तीसगढ़ के मेहनतकश छात्र छात्राओं के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रही है।
विश्व विजय सिंह तोमर ने कहा कि युवा मोर्चा मांग करती है कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा परीक्षा 2021 परिणाम को तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाए और परीक्षा दोबारा आयोजित की जाए।राज्य सेवा परीक्षा परिणाम की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। आयोग के अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी को तत्काल निलंबित किया जाए। आयोग के सचिव और परीक्षा नियंत्रक को भी तत्काल निलंबित करते हुए हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज से इसकी निष्पक्ष जांच कराई जाए।
तोमर ने कहा कि पीएससी का परिणाम काफी निराशाजनक है।यह ऐसी संस्था है जिसकी इमेज साफ सुथरा एवं निष्पक्ष होनी चाहिए।पीएससी के चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी है और उनका कार्यकाल विवादों में रहा है।सरगुजा में भी जब वह डिप्टी कलेक्टर व कमिश्नर के पद पर पदस्थ थे तब कई मामले उनके सामने आए हैं।चेयरमैन को लिखित रूप से देना पड़ता है कि हमारे परिवार से कौन-कौन लोग परीक्षा में शामिल हैं पर ऐसा नहीं हुआ।
तोमर ने कहा कि सरगुजा में हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है,न्यायालय में जाने के लिए युवाओं से समर्थन मांगा जा रहा है फिर न्यायालय का भी दरवाजा खटखटाएंगे।
तोमर ने आगे कहा कि वर्ष 2019 से लेकर वर्ष 2023 तक समस्त भर्तियां विवादित रही है, 2021 में छत्तीसगढ़ सीजीपीएससी के परिणाम जिस तरीके से आए हैं. वो छत्तीसगढ़ के आदिवासी, गरीब, पिछड़े और जो सामान्य परिवार के लड़के हैं जो पढ़ाई कर रहे हैं निष्ठा के साथ उनके मन में संदेह का पैदा कर रहा है। जिस तरह से बड़े नेता और बड़े अधिकारियों के लड़के-लड़कियों ने सीजीपीएससी पास किया है,ऐसे में परीक्षार्थियों के मन में सवाल खड़े कर रहा है।सरकार युवा मोर्चा की उक्त चार मांगों को पूरी नहीं करती है तो सड़क से लेकर सदन तक वृहद रूप से युवा मोर्चा आंदोलन करेगी। प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा जिला संवाद प्रमुख संतोष दास, सह संवाद प्रमुख रूपेश दुबे,संजू वर्मा, वीर सोनी, अनिश् सिंह, मनीष दुबे, सर्वेश तिवारी, रामप्रवेश पांडे सहित अन्य मौजूद थे।
हृदय विदारक घटना: महिला ने 5 दिन की बच्ची के साथ लगाई फांसी…
हिंद स्वराष्ट्र जशपुर : जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र से एक हृदय विदारक घटना निकल कर सामने आई है जहां एक महिला ने अपनी 5 दिन की बच्ची को फांसी पर टांग कर खुद भी आत्महत्या कर ली है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बच्ची का जन्म 7 महीने में हुआ था जिसको लेकर पति पत्नी में आपस में विवाद हुआ था और पति ने पत्नी और बच्ची को अपने घर से निकाल दिया था। जिसके बाद बताया जा रहा है कि महिला ने यह आत्मघाती कदम उठाते हुए पहले नवजात बच्ची को फंदे पर टांग दिया उसके बाद खुद भी फांसी पर लटक गई।
मिली जानकारी के अनुसार घुघरी ग्राम निवासी चरकूराम नागवंशी का अपनी पत्नी मुन्नी बाई से कल शाम किसी बात को लेकर विवाद हुआ था जिसके बाद चीकू राम ने मुन्नी बाई और अपनी 5 दिन की नवजात को घर से निकाल दिया था। आज उनकी पेड़ पर लटकी लाश मिली। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं।
माता बनी कुमाता : इलाज के खर्चे से तंग आकर महिला ने अपने बेटे को उतारा मौत के घाट….
हिंद स्वराष्ट्र धमतरी : अपने बीमार बेटे का इलाज कराकर तंग आ चुकी एक 65 साल की बुजुर्ग महिला ने हंसिए से कई वार करके अपने बेटे को मौत के घाट उतार दिया। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजते हुए आगे की जांच में जुट गई थी। मामला रुद्री थाना क्षेत्र का है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार 15 मई को धमतरी जिले के गंगरेल बाजार पारा में रहने वाले गणेश पटेल 40 साल की लाश उसके ही घर में खून से लथपथ हालत में मिली। मृतक युवक की मां फुलेश्वर पटेल 65 साल ने पुलिस को बताया कि किसी अज्ञात शख्स ने उसके बेटे की हत्या कर दी है। बुजुर्ग महिला ने बताया कि घटना के समय उसकी बहू अपने मायके गई हुई थी और वह अपने कमरे में सो रही थी। इसी बीच किसी ने हत्या की इस घटना को अंजाम दे दिया है। पुलिस हत्या की जांच में जुटी तो उसे पता चला कि गणेश की मानसिक हालत ठीक नही है। राजधानी रायपुर के माना में स्थित एक अस्पताल में उसका उपचार चल रहा था। उसका पूरा खर्च उसकी मां ही उठाते आ रही थी।
पुलिस टीम को जांच में यह भी पता चला कि फुलेश्वरी पटेल का अपनी बहु से भी झगड़ा होते रहता था। जिसके बाद पुलिस ने बुजुर्ग महिला से पूछताछ शुरू की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया और पुलिस को बताया कि वह मजदूरी करके अपने बीमार बेटे का इलाज करा रही थी। इस दौरान इलाज में काफी रूपये खर्च हो चुके थे और आगे उपचार कराने उसके पास पैसे भी नही थे। बहु के साथ भी किसी न किसी बात को लेकर अक्सर वाद विवाद की स्थिति निर्मित हो जाती थी। इसलिये उसने अपने ही बेटे ही हत्या करने की प्लानिंग करते हुए इस घटना को अंजाम दिया है।
आरोपी महिला ने बताया कि 14 मई को गणेश की पत्नी अपने मायके कांकेर गई हुई थी। रात में खाना खाने के बाद दोनो अलग-अलग कमरे में सोने चले गए और रात तकरीबन 3 बजे आसपास सोते हुए बेटे पर बुजुर्ग महिला ने हंसिए से कई वार किये जिससे अत्याधिक खून बहने से उसकी मौत हो गई। महिला के बयान के बाद पुलिस आरोपी महिला को गिरफ्तार करते हुए घटना में प्रयुक्त हंसिए को बरामद कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
बाल श्रम रोकने और 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को नशे का समान न बेचने के सख्त निर्देश…
हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग के मार्गदर्शन में जिला बाल संरक्षण इकाई तथा चाईल्ड लाईन के द्वारा सतत् निरीक्षण कार्य किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान दल द्वारा विकासखण्ड रामानुजनगर के मुख्य बाजार क्षेत्र एवं देवनगर के मुख्य बाजार क्षेत्र के बस स्टैण्ड, मुख्य मार्ग के दुकानों, बाजारों, में निरीक्षण कार्य किया गया। इस दौरान कोई भी बालक बाल श्रम एवं भिक्षा मांगते हुए नहीं पाया गया। दुकानदारों को पम्पलेट के माध्यम से बताया गया कि बच्चों को बाल श्रम में नियोजित किये जाने पर 20000 रूपयें से 50000 रूपये तक का जुर्माना या 06 माह से 2 साल तक कारावास या दोनों से भी दण्डित किया जा सकता है। रामानुजनगर के बस स्टैण्ड में पान दुकान के संचालकों को जानकारी दी गयी कि 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को नशीले पदार्थ जैसे पान, गुटखा, पान मसाला, तंबाकू, सिगरेट इत्यादि की बिक्री ना करें। मेडिकल शॉप के दुकानों में बताया गया कि 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को कोई भी दवा बिना डॉक्टर की पर्ची के बिना न देे। नशीले टैबलेट, सीरप या नींद आने वाली दवा बच्चों के मॉगने पर इसकी बिक्री न करे। बल्कि इसकी सूचना दे। इस दौरान जिला बाल संरक्षण इकाई से अखिलेश कुमार, जैनेन्द्र दुबे चाईल्ड लाईन से समन्वयक कार्तिक मजूमदार, नंदनी खटीक, पुलिस विभाग से डी.एस. मार्काे, महिला बाल विकास से पर्यवेक्षक गंगोत्री देवी अभियान में उपस्थित रहें।
राष्ट्रीय उद्यमिता और लघु व्यवसाय विकास संस्थान एवं जन शिक्षण संस्थान सरगुजा के संयुक्त तत्वावधान में 5 दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन….
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : कौशल विकास उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय उद्यमिता और लघु व्यवसाय विकास संस्थान (निसबड़) एवं जन शिक्षण संस्थान सरगुजा दोनों के संयुक्त तत्वावधान में 5 दिवसीय कार्यशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सफल उद्यमी बनाने हेतु प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इसमे मुख्य अतिथि के रूप में गिरीश गुप्ता प्रिंसिपल लाइवलीहुड कॉलेज अंबिकापुर उपस्थित रहे। साथ ही डॉक्टर नीरज वर्मा साहित्यकार, एम सिद्दीकी निदेशक जन शिक्षण संस्थान सरगुजा, देवाशीष मंडल प्रबंधक सी- मार्ट, हिमांशु सोनी फील्ड आउटरीच ब्यूरो अंबिकापुर, ममता चौहान जिला समन्वयक यूनिसेफ, दीपिका शर्मा निसबड़ हेड आदि सभी की गरिमामय उपस्थिति रहीं।

5 दिवसीय कार्यशाला में उद्यमिता विकास, व्यवसाय, व्यापार, उद्योग को सफलता पूर्वक संचालन करना आदि विषयों पर चर्चा की गई। स्वागत प्रतिवेदन प्रस्तुत करके एम सिद्दीकी ने कहा कि एक उद्यमिता विकास कार्यक्रम प्रशिक्षण कार्यक्रम है, जिसमे पी.एम.इ.जी.पी. के तहत लोन प्राप्त कर रहे प्रतिभागियों को अपने व्यवसाय, व्यापार, उद्योग को सफलता पूर्वक संचालन करने हुनर सिखाया जाता है। साथ ही भ्रमण शिविर का आयोजन भी किया गया । जिसमें कृषि विज्ञान केंद्र का उद्देश्य, किसानों को खेती में नए तकनीकों की जानकारी देना, महिलाओं को नए नए स्वरोजगार योजना से संबंधित जानकारी प्रदान कराना, जिससे महिलाओं को स्वावलंबी बनाने में भी सहायता करते हैं। इसी तारतम्य मे गिरीश गुप्ता ने कहा कि आवश्यक औद्योगिक गतिविधि के विभिन्न पहलुओं पर युवाओं को शिक्षित करके उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए नियमित रूप से उद्यमिता विकास कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिसमें प्रतिभागियों को सीखने का मौका मिला। इसी तारतम्य मे हिमांशु सोनी ने बताया कि रोजगार एवं उद्यमिता को बढावा देने की मांग, उद्यमिता विकास कार्यक्रमों का उद्देश्य मौजूदा उद्यमियों के ज्ञान और कौशल को बढ़ाना और दूसरों को बनने के लिए प्रोत्साहित करना है। इसी तारतम्य मे देवाशीष मंडल ने कहा कि उद्यमिता विकास कार्यक्रम (ईडीपी) का उद्देश्य एसएंडटी स्नातकों और डिप्लोमा धारकों को एक आर्थिक गतिविधि या उद्यम को सफलतापूर्वक शुरू करने, योजना बनाने, शुरू करने और शुरू करने के लिए आवश्यक प्रशिक्षण देना है। यहा उपस्थित सभी मास्टर्स ट्रेनर समेत स्टाफ को प्रमुख रूप से जीवन कौशल एवं उद्यमिता विकास कार्यक्रम पर पांच दिवसीय कार्यशाला का आयोजन मे से प्रमुख बिंदु पर भी जोर दिया गया। जिसमें पूरे सरगुजा जिले से जन शिक्षण संस्थान मे 40 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। नवीन उत्पादन एवं तकनीकी विकास, संसाधनों का एकत्रीकरण, रोजगार की समस्या के समाधान मे सहायक आदि प्रमुख हैं। साथ ही दीपिका शर्मा ने सभी अतिथि का आभार प्रकट करते हुए एवं उद्यमिता के साथ कौशल विकास को केन्द्रीय कर बताया कि प्रतिभागियों के बीच उपलब्धि की आवश्यकता को प्रेरित करता है और बढ़ाता है। उधमिता में जोखिम वहन करने की क्षमता होती है। कुछ व्यावसायिक जोखिमों से बीमा करा कर बचा जा सकता है, जबकि अन्य जोखिमों को उद्यमी के अनुभव व योग्यता के आधार पर उठाया जाता है। इसी के साथ सभी प्रतिभागियों ने भ्रमण के दौरान नई नई उद्यमिता विकास से जुड़े जानकारी और कौशल को प्राप्त किया। और असेसमेंट के उपरांत सफल प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट देकर के सम्मानित भी किया गया।
नाली निर्माण कार्य में उच्च अधिकारियों के अनदेखी से की जा रही भारी अनियमितता…
हिंद स्वराष्ट्र जनकपुर गणेश तिवारी : एमसीबी जिले के भरतपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत ओहनिया में पीएम जीएसवाई के अंतर्गत मुख्य सड़क पर नाली कटाव को रोकने के लिए रिटेनिंग वाल का निर्माण कार्य किया जा रहा है। किया जा रहा निर्माण कार्य पूर्णता घटिया तरीके से हो रहा है इस निर्माण कार्य में ना तो नीव सही गहराई में खुदाई किया गया और ना तो मानक मापदंड के आधार पर गिट्टी सीमेंट का उपयोग किया जा रहा है। निर्माण कार्य ऐसे मनमाने तरीके से किया जा रहा हैं जिसे देख कर ऐसा प्रतीत होता हैं की यह रिटेनिंग वाल पहले ही बरसात में टूट जाएगा ठेकेदार द्वारा मनमानी ढंग से अपने मनमर्जी मुताबिक घटिया निर्माण कार्य कराया जा रहा है उच्च अधिकारी साइड में कभी नहीं आते जिससे ठेकेदार लीपापोती का कार्य कर रहा है।
सिटी कोतवाली पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट के तहत की कार्यवाही…
हिंद स्वराष्ट्र एमसीबी किशन देव शाह : सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा बीते शनिवार को मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया। पुलिस ने बताया की पुलिस अधीक्षक टी आर कोशिमा के निर्देश पर पीडब्ल्यूडी तिराहे में नाबालिक वाहन चालक , दो पहिया और चार पहिया वाहन चालक जो बिना वाहन के दस्तावेज के बिना सीट बेल्ट के वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया। साथ ही वाहनों पर काली फिल्म लगा कर वाहन चलाने वालो पर भी चलानी कार्यवाही किया गया। पुलिस द्वारा 26 वाहनों चालानी कार्यवाही किया गया। यह कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।
शहरवासियों का कहना है कि पुलिस को रात में शराब के नशे में वाहन चलाने वालो पर भी कार्यवाही करने की आवश्यकता है।ताकि लोग काल की गाल में समाने से बच सके
पटवारियों के हड़ताल का असर आम जनता पर…
हिंद स्वराष्ट्र एमसीबी किशन देव शाह: प्रदेश राजस्व पटवारी संघ द्वारा 8 सूत्रीय मांगों को लेकर पूरे प्रदेश में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है.पटवारियों की इस हड़ताल का असर अब मनेन्द्रगढ़ -चिरमिरी -भरतपुर जिले में भी देखा जा सकता है. राजस्व का कामकाज पूरी तरह से बंद होने के कारण ग्रामीण, किसान और आम नागरिकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है .पटवारियों के इस हड़ताल का आलम यह है कि जिला मुख्यालय सहित सहित मनेन्द्रगढ़ -चिरमिरी -भरतपुर जिले के तमाम तहसील कार्यालयों में सन्नाटा पसरा हुआ है.पटवारियों के हड़ताल पर जाने से जमीनी सीमांकन, नामांतरण आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र ,बंटवारा सहित कई प्रकार के काम पूरी तरह से प्रभावित हो गए हैं. तहसील आ रहे लोगो को निराश होकर अपने अधूरे काम के साथ वापस लौटना पड़ रहा है। अब देखना होगा की वेतन विसंगति , सीनियरिटी के आधार पर पदोन्नति देने, संसाधन एवं भत्ता, स्टेशनरी भत्ता, और मुख्यालय में निवास की बाध्यता खत्म करने और विभागीय जांच के बिना एफआईआर दर्ज नहीं करने जैसे 8 सूत्रीय मांगों को लेकर पटवारी आंदोलन कब तक चलेगा और कब तब आम नागरिकों को उनकी समस्याओं का समाधान मिलेगा.इधर 8 सूत्रीय मांगो को लेकर धरने में सुरेंद्र पाल सिंह प्रांतीय उपाध्यक्ष, गिरजेश साहू जिलाध्यक्ष नागेंद्र नारायण सिंह,रमेश राम बाबू नारायण सिंह, नलिन तिवारी दीपेंद्र पाल सिंह, सुनैना सिंह, सरस्वती गुप्ता, रंजीता लकड़ा, छाया गुप्ता, मंजुलता, चंदा भगत, प्रेमारोस खाखा, पुत्तरा सिंह वंदना तेंदुवा अलमा बखला मीनू कौरव आशीष सिंह आशीष मिंज सहित अन्य पटवारी उपस्थित रहे.
6 बच्चों के बाप को निःसंतान बता कर कांग्रेस पार्षद समेत चार लोगों ने हड़पी जमीन,, अपराध दर्ज…
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : अंबिकापुर शहर से एक जमीन फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है जिसमें अंबिकापुर कोतवाली पुलिस ने कांग्रेस पार्षद उसके भाई सहित 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों द्वारा मृतक के नाम की 1 एकड़ 20 डिसमिल जमीन को फर्जी तरीके से दूसरे के नाम पर रजिस्ट्री करा लिया गया था और इस रजिस्ट्री के लिए मृतक रामलाल को निसंतान बताया गया था, जबकि मृतक के 6 बेटे बेटियां हैं। मिली जानकारी के अनुसार मायापुर घुटना पारा निवासी सुबासो बाई पति स्व. रामलाल और उसकी बेटी मालती ने सिटी कोतवाली में 9 मई को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि मायापुर स्थित उनकी भूमि खसरा नंबर 253/4 की लगभग 1 एकड़ 20 डिसमिल जमीन को फर्जी तरीके से कुछ लोगों द्वारा दूसरे के नाम करा दिया गया है। शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की तो पुलिस ने जांच में पाया कि पीड़िता के 1 एकड़ 20 डिसमिल जमीन को बिचौलियों ने मिलकर देवी राम के नाम करा दिया है पीड़िता की शिकायत सही पाए जाने पर पुलिस ने देवी राम,कांग्रेस पार्षद सतीश बारी उनके भाई दिनेश बारी, और दीपक व एक अन्य के खिलाफ जमीन धोखाधड़ी करने के मामले में 420,467, 468, 471 और 34 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस पार्षद सतीश बारी मायापुर घुटरापारा वार्ड का पार्षद है और सतीश बारी की सहायता से ही मृतक के निःसंतान होने का सर्टिफिकेट बनवाया गया था जिसकी सहायता से मृतक की जमीन को दूसरे के नाम पर रजिस्ट्री करवा दी गई थी और कुछ जमीन को प्लॉटिंग करके बेच दिया गया था।