Home Blog Page 172

आखिरकार बढ़ते हुए कोरोना संक्रमण को देखते हुए लिया गया लॉक डॉउन का फैसला!!

रायपुर
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में 21 जुलाई से लॉकडाउन लगाया जायेगा,कलेक्टरों को इस बात का अधिकार दिया गया है कि वो जिलों में कोरोना की स्थिति को देखकर फैसला लेंगे। आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में मंत्रियों के साथ बैठक हुई, जिसमें इस बात का निर्णय लिया गया है कि 21 जुलाई के बाद प्रदेश में लॉकडाउन लगाया जायेगा। हालांकि इसकी अवधि अभी तय नहीं हुई है। जिलों की स्थिति के आधार कलेक्टर निर्णय लेंगे कि लॉकडाउन कितने दिनों का होगा, हालांकि ये लॉकडाउन एक सप्ताह से कम का नहीं होगा।

हालांकि पहले ये माना जा रहा था कि पूरे  छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन लगाया जा सकता है, लेकिन कलेक्टरों को दिये गये के बाद अब प्रदेश में संपूर्ण लॉकडाउन नहीं होगा, बल्कि ज्यादा संक्रमित जिलों में ही लॉकडाउन लगाया जायेगा। वहीं ज्यादा नगरीय क्षेत्रों में ही लॉकडाउन लगाने की स्थिति अभी प्रदेश में बन रही है।
इस लॉकडाउन में कलेक्टरों को दिए गए आदेश के अनुसार जिस क्षेत्र में संक्रमण ज्यादा होगा वहां पर लॉकडाउन लगाया जा सकता है लोगों द्वारा संभावनाएं लगाई जा रही थी कि छत्तीसगढ़ में संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की जाएगी जिसमें पूरे प्रदेश में एक साथ लॉकडाउन होगा पर आज की बैठक में यह स्पष्ट हो गया है कि जहां संक्रमण के ज्यादा मामले आएंगे उस क्षेत्र में लॉक डाउन किया जाएगा!!

जनकपुर (कोरिया )विकासखंड भरतपुर के भगवानपुर की डीएवी स्कूल में 12वीं की छात्रा हिमानी पांडे में किया टॉप एवं10 दसवीं का छात्र शिवांश प्रताप सिंह ने किया टॉप

पप्पू बैगा

कोरिया जनकपुर भरतपुर के अंतर्गत भगवानपुर डीएवी स्कूल केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट सोमवार को घोषित कर दिया। कोरिया के भगवानपुर की छात्रा हिमानी पांडे भगवानपुर का नाम रोशन किया है। स्कूल की छात्रा हिमानी पांडे की इस सफलता के बाद स्कूल से लेकर आस-पड़ोस और परिचित रिश्तेदार लगातार उन्हें बधाई दे रहे हैं, उनके घर पर लोग मुंह मीठा करवा रहे हैं। वहीं, उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। हिमानी पांडे के पिता शिवेंद्र पांडे डॉक्टर हैं माता गृहिणी हैं। अपने रिजल्ट के बाद हिमानी पांडे ने मीडिया को बताया कि उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा था कि शत-प्रतिशत नंबर मिल सकते हैं। यह सफलता इसलिए भी खास है क्योंकि हिमानी पांडे ने मानविकी में ये नंबर हासिल किए हैं। हिमानी पांडे बताया कि हाईस्कूल में उन्हें कम अंक हासिल हुए थे। इसके बाद उन्होंने मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई करके ये सफलता हासिल की है। भगवानपुर सीबीएसई का परिणाम घोषित होते
12वीं कक्षा का परिणाम अद्वितीय रहा। परिणाम घोषित होते ही छात्रों की वर्ष भर के परिश्रम की सफलता उनके चेहरों पर संतुष्टि और उल्लास के रूप में नजर आई। छात्रों ने साइंस हिमानी पांडेअधिकतम अंक 93.2प्रतिशत प्राप्त किए। दूसरे स्थान मोनिका बैगा छात्रा 87.4 प्रतिशत स्थान प्राप्त करके विद्यालय का नाम रोशन किया छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रर्दशन किया
बता दें कि भगवानपुर में सीबीएसई से यहां से करीब 34 छात्र-छात्राओं ने इस बार सीबीएसई 12वीं की परीक्षा दी थी। सोमवार दोपहर को इनके नतीजे जारी किए गए हैं। 90 % से 80 % 6 छात्र-छात्राएं
80 % से 70% 12 छात्र-छात्राएं
70 % से 60% 28 छात्र छात्राएं 60 % से 4 छात्र छात्राएं
96.87 फीसदी रहा सीबीएसई के 12वीं कक्षा का परिणाम गौरतलब है कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सोमवार को अचानक 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए। इस साल सीबीएसई के 12वीं कक्षा का रिजल्ट 96.87 फीसदी रहा है, जोकि पिछले साल के मुकाबले अच्छा है। विद्यार्थियों ने बारहवीं कक्षा में सफलता पाई है। अपने परिणाम से विद्यार्थी काफी खुश है।ग्रामीण क्षेत्र में स्थापित सी.बी.एस.सी स्कूल डी.ए.वी मुख्यमंत्री स्कूल में छात्र छात्रोंओ ने परीक्षा परिणाम में अपना लोहा मनवाया.अथक प्रयास एवं लगन का परिणाम है कि बच्चो ने शाला का नाम रोशन कर उन्नती के मार्ग पर अपने कदम बढ़ाये.

आज की घोषित कक्षा 10वी की परीक्षा परिणाम में शिवांश प्रताप सिंह 91.2% के साथ प्रथम स्थान हासिल किया दूसरे स्थान पर दिव्यांग छात्रा 86.8% दसवीं का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा, 27 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दिए थे 27 पास हो गए लगातार पढ़ाई के स्तर को बढ़ाने के लिए बनाई गईं रणनीति एवं परिश्रम के चलते ही यह सब संभव हो पाया,शाला की प्राचार्या महोदया ने बच्चो के उज्वल भविष्य की कामना करते हुए,बच्चो को अपनी शुभकामनाएं दी । महोदया ने बच्चो के शिक्षा स्तर को बेहतर बनाने के लिए शाला के शिक्षकों को समय समय पर प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है.एवं परीक्षा की तैयारी हेतु विभिन्न सामग्रियों को उपलब्ध कराया गया,बच्चो को अभिभावकों ने भी इस कार्य मे सहयोग प्रदान किया जा रहा है,शाला में पढ़ाई का स्तर लगातार श्रेष्ठ होता जा रहा है जो ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के लिए एक बहुत बड़ा अवसर है

कलेक्टर श्री महादेव कावरे ने किया ग्राम बनकोंबो गोठान का निरीक्षण!!

जशपुर कुनकुरी
देवशरण चौहान

ग्राम-पंचायत bankombo के गोठान में आज जशपुर जिला के कलेक्टर श्री महादेव कावरे जी और इस क्षेत्र के सीईओ का आगमन हुआ, जिसमें पूरे ग्रामवासी और ग्राम-पंचायत के सरपंच उपस्थित थे, जिसमें ग्राम वासियों को यह बताया कि गोठान की देख रेख करना है, और गोठान में फार्मिंग कम्पोस्ट और सेड बनाने की बात कही है।
कलेक्टर श्री महादेव कावरे ने लोगों से इस अवसर पर गोठान संबंधी और उसको लाभ के बारे में बताया।

रघुनाथपुर एवं आसपास के विद्युत खंभे हुवे क्षतिग्रस्त #उक्त विद्युत खंभो के गिरने से कभी भी हो सकती है बड़ी घटना!!

गिरधर कुमार
लुंड्रा विकासखंड के ग्राम रघुनाथपुर,कवारपारा, अटल चौक एवं आसपास के क्षेत्रों में लगाए गए विद्युत खंभे व तार की स्थिति वर्तमान समय में जर्जर हो चुकी है । आंधी व तूफान की परिस्थिति में इन जर्जर एवं क्षतिग्रस्त तारों एवं खंभों के गिरने की बातें आये दिन सुनने को मिल रही है। गौरतलब है कि अटल चौक, कवर पारा आबादी घनत्व क्षेत्र है। ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि सन 1982 में रघुनाथपुर के अटल चौक, कवर पारा एवं रघुनाथपुर पंचायत भवन की ओर जाने वाले मार्ग के करीब विद्युत खंभों को लगाया गया था देखरेख के अभाव एवं अधिक समय अवधि होने के कारण खंभों में लगाये गये विद्युत तार वर्तमान समय में जर्जर क्षतिग्रस्त हो चुके हैं । बरसात से पूर्व इन जर्जर एवं क्षतिग्रस्त विद्युत तार एवं विद्युत खंभो को बदले की नैतिक जिम्मेदारी विद्युत विभाग की होती है ताकि बरसात में सुचारू रूप से विद्युत व्यवस्था प्रदान की जा सके किंतु क्षेत्रों में लंबे अरसे से विद्युत खंभे एवं क्षतिग्रस्त तारों को नहीं बदला गया है जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती हैं । 8 अप्रैल 2020 को शिवनाथ बादल घर के पास 11000 केवी हाई वोल्टेज तार टूटकर गिरने से विद्युत लाइन मैन एवं रघुनाथपुर ग्रामवासी की हाइवोल्टेज तार की चपेट में आने से मौत हो गई थी घटना के बावजूद विद्युत विभाग के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही है । मृतक के परिजनों को आर्थिक मदद देने के बाद विद्युत विभाग अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रही है ग्रामीणों द्वारा घटना की पुनरावृत्ति ना हो इसे ध्यान में रखते हुए विद्युत विभाग से नए विद्युत तार लगाने खंभों की ऊंचाई बढ़ाने,दो खंभो के बीच की दूरी कम संबंधित मांग की गई है।

अर्रा रोड सब्जी मंडी के पास से पुलिस ने 3 किलो गांजे के साथ तीन लोगों को किया गिरफ्तार

आचार्य डा.अजय दीक्षित

कानपुर, नौबस्ता थाना पुलिस ने अर्रा रोड सब्जी के पास से मुखबिर की सूचना पर तीन युवकों को तीन किलो ग्राम गांजे के साथ पकड़ा बताया जाता है, ये तीनों युवक- संदीप,नन्हा,तथा शीरु गांजा बेचने वाले बहुत पुराने तस्कर है । काफी वर्षों से ये गांजा बेंच रहे थे। लेकिन आज ये तीनों पुलिस के चंगुल में आ गये, पुलिस विधिक कार्यवाही करते हुए तीनों को जेल भेज दिया है।

डेरापुर ,बलाई बुजुर्ग गांव में शराब के लिए पैसे न देने पर युवक ने महिला को पीटा, महिला ने एस पी से लगाई न्याय की गुहार

आचार्य डा.अजय दीक्षित

कानपुर देहात,थाना डेरापुर-बलाई बुजुर्ग गांव की निवासिनी सिव्या तिवारी ने एस.पी.अनुराग वत्स को को बताया कि गांव का ही निवासी राघवेन्द्र जबरदस्ती घर में घुस गया और शराब पीने के लिए रुपये मांगने लगा रुपये न देने पर राघवेन्द्र ने महिला के साथ मार पीट शुरू कर दिया। महिला ने मोबाइल से पुलिस को सूचना देनी चाही लेकिन राघवेन्द्र ने महिला का मोबाइल तोड दिया और लोहे की राड से वार कर दिया ।घटना स्थल पर राघवेन्द्र की पत्नी पूजा भी पहुंच गयी,और सिव्या तिवारी के साथ मार पीट करने लगी । एस.पी.के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है ।थाना अध्यक्ष मिश्रा जी ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध,घर में घुसकर मार पीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है ।

24 घंटे में 35 हजार नए केस, 10 लाख पार पहुंचा आंकड़ा, 1 हफ्ते में बढ़ गए 2 लाख मरीज

देवशरण चौहान

देश में कोरोना मरीजों की बढ़ रही रफ्तार ने सभी को चिंता में डाल दिया है। बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड नए मरीज सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 10 लाख को पार कर गया है। उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, राजस्थान सहित अन्य राज्यों में कोरोना मरीजों की रफ्तार काफी तेजी से बढ़ी है। दक्षिणी राज्यों कर्नाटक, तमिलनाडु सहित अन्य में भी कोरोना मरीजों की बढ़ रही तादाद ने राज्य सरकारों के माथे पर चिंता की लकीरें ला दी हैं। जैसा कि विशेषज्ञों द्वारा आशंका जताई गई थी कि जुलाई और अगस्त में देश में कोरोना मरीजों की रफ्तार काफी बढ़ जाएगी अब वैसा ही कुछ नजर आने लगा है।

ओडिशा सरकार ने लिया ये निर्णय

ओडिशा सरकार ने तय किया है कि ड्यूटी के दौरान कोरोना संक्रमण के चलते किसी भी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की मौत होने के बाद उसके परिवार को हर महीने 7,500 रुपए की राशि दी जाएगी। यह राशि तब तक उस परिवार को दी जाएगी जब तक कि मृतक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अगर जीवित होते तो उनकी उम्र 60 साल तक न हो जाती।

जब तक सडक बनेगा नही, तब तक निरंतर मोनिटरिंग करती रहूंगी: गोमती साय

बानमली यादव
एनएच सड़क निर्माण अब आया सही ठेकेदार के हाथो में आधुनिक मशीन के साथ काम हुआ शुरू

*जशपुर/पत्थलगांव* :- काफी लंबे समय से बंद पड़ा पत्थलगांव से कुनकुरी तक निर्माणाधीन नेशनल हाईवे सडक का काम एक बार पुरे ताम झाम के साथ फिर शुरू हो गया है।शुक्रवार को स्थानीय सांसद गोमती साय के करकमलों द्वारा पूजा पाठ कर आधुनिक कोंक्रिट पेविंग मशीन के जरिये यहा सड़क का क्रांकीटीकरण का शुभारम्भ हो गया है, इस दौरान तिरुपति बिल्डकान प्रायवेट लिमिटेड के वाईस प्रबंधक रमेश दुबे, तकनीकी डायरेक्टर बी आर आर्या ,  जनरल मेनेजर ओम नारायण व सुशिल कुमार समेत समस्त अधिकारी कर्मचारी व स्थानीय लोग उपस्थित थे, पाकरगांव के समीप विधिवत शुभ मुहूर्त में पूजा पाठ कर मशीन का संचालन शुरू कराया गया इस मौके पर क्षेत्र के लोगों ने बहुत जल्द सडक निर्माण हो जाने की उम्मीद को लेकर हर्ष जताया, विदित हो कि लगभग 4 वर्ष से इस मार्ग में ठेकेदारों की अदला बदली का खेल चल रहा है लेकिन सडक की हालत ओर बदतर होती चली आ रही थी,हाल ही के दिनों में जिला पंचायत डीडीसी आरती सिंह एवं कांग्रेसी नेता महेंद्र अग्रवाल ने इस मुद्दे को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सड़क निर्माण हेतु निवेदन किया था जिसके बाद से प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय सड़क मंत्री नितिन गडकरी एवं नेशनल हाईवे के अधिकारियों से चर्चा कर इस मार्ग के ठेकेदार ग्रोवर कम्पनी को बदल कर दूसरी कम्पनी को ठेका देने की पहल किया था क्षेत्र की सांसद श्रीमती गोमती साय ने भी इस मसले को लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री नितिन गडकरी से चर्चा किया था उक्त दोनों सत्ता पक्ष व विपक्ष के नेताओं के पहल का ही परिणाम रहा कि आखिरकार अब इस सड़क निर्माण का कार्य अम्बिकापुर बतौली मार्ग का निर्माण बेहद ही तेज व गुणव्त्तापुर्व्क निर्माण करा रहे ठेका कम्पनी तिरुपति बिल्डकान प्रायवेट लिमिटेड को दिया गया है जिसकी वजह से इस मार्ग का भी निर्माण बहुत तेजी तेज गति एवं गुणवत्ता पूर्ण होने के आसार है|
रायगढ़ जशपुर लोक सभा सांसद गोमती साय ने कहा की नेशनल हाईवे 43 सडक का निर्माण शुरू हो सका है वह पूर्व सांसद विष्णु देव साय की पहल का ही  नतीजा है, इस सडक के लिए केंद सरकार से भारी भरकम फंड मिल सका लेकिन  ठेकेदार की लापरवाही की वजह से यह कार्य जिस गति से होना था वो नही हो सका ,सांसद बनने के बाद से ही मै केंद्र सरकार से लगातार सम्पर्क रही ,आज जो यह शुरुवात हुयी है वह नीव की पत्थर साबित होगा जब तक सडक बनेगा नही तब तक निरंतर मोनिटरिंग करती रहूंगी, जो बडी़ बात कहे हैं |

बोर्ड ने लिया बडा़ फैसला ,अब नहीं होगी राज्य की ओपन स्कूल की परीक्षा ओपन स्कूल की परीक्षाएं होंगी इस पद्धति से

बनमाली यादव

रायपुर:- राज्य शासन ने कोराना काल में अहम निर्णय लिया है कि छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की परीक्षाएं अब असाइनमेंट पद्धति से संपन्न कराई जाएंगी। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की हाई स्कूल और हायर सेकेण्डरी की मुख्य और अवसर परीक्षा वर्ष 2020 कोविड-19 संक्रमण के तहत अभी तक आयोजित नहीं हो पाई हैं।
*छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल के सचिव प्रोफेसर व्ही.के. गोयल V.K. Goyal ने यह जानकारी देते हुए बताया कि हायर सेकेण्डरी कक्षा 12वीं की परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों को आबंटित परीक्षा केन्द्र के माध्यम से 22 जुलाई से 29 जुलाई तक असाइनमेंट कार्य Assignment work का वितरण किया जाएगा।* इसी प्रकार हाई स्कूल कक्षा 10वीं की परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों Examinees को आबंटित परीक्षा केन्द्र के माध्यम से 4 अगस्त से 9 अगस्त तक असाइनमेंट कार्य का वितरण किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि हायर सेकेण्डरी के परीक्षार्थियों को जिस दिन असाइनमेंट Assignment प्रदान किया जाएगा, उसे दो दिवस के भीतर संबंधित परीक्षा केन्द्र में जमा करना अनिवार्य होगा। असाइनमेंट जमा करने की अंतिम तिथि 24 जुलाई से 31 जुलाई तक रहेगी, अर्थात जो छात्र 22 जुलाई को असाइनमेंट प्राप्त करेंगे उसकी अंतिम तिथि 24 जुलाई और जो छात्र 29 जुलाई को असाइनमेंट प्राप्त करेंगे उनकी अंतिम तिथि 31 जुलाई होगी। रविवार 26 जुलाई को अवकाश के दिन भी असाइनमेंट प्रदान करने और जमा करने का कार्य किया जाएगा।
 इसी प्रकार हाई स्कूल कक्षा 10वीं के परीक्षार्थियों को जिस दिन असाइनमेंटAssignment प्रदान किया जाएगा, उसे दो दिवस के भीतर संबंधित परीक्षा केन्द्रों में जमा करना अनिवार्य होगा। असाइनमेंट जमा करने की अंतिम तिथि 6 अगस्त से 11 अगस्त तक रहेगी। जो छात्र 4 अगस्त को असाइनमेंट प्राप्त करेंगे, उसकी अंतिम तिथि 6 अगस्त और जो छात्र 9 अगस्त को असाइनमेंट प्राप्त करेंगे उनकी अंतिम तिथि 11 अगस्त होगी। रविवार 9 अगस्त को अवकाश के दिन भी असाइनमेंट प्रदाय करने और जमा करने का कार्य किया जाएगा।
सचिव छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल ने बताया कि शासकीय अवकाश के दिनों में भी असाइनमेंट Assignment वितरण और जमा किया जाएगा। सभी छात्र निर्धारित तिथियों में असाइनमेंट अपने परीक्षा केन्द्रों से प्राप्त करेंगे और इसे प्राप्त करने की तिथि से दो दिन के भीतर असाइनमेंट परीक्षा केन्द्रों में जमा करेंगे। जो छात्र इन तिथियों में असाइनमेंट प्राप्त नहीं करेंगे उन्हें अनुपस्थित माना जाएगा।
जो छात्र दो दिन की समय-सीमा में असाइनमेंट जमा नहीं करेंगे वे भी अनुपस्थित माने जाएंगे। दो दिन की समय-सीमा में शासकीय अवकाश की भी गणना की जाएगी। परीक्षा केन्द्र में कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के लिए शासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन किया जाना अनिवार्य है। इसके अंतर्गत परीक्षा केन्द्रों में मास्क, फिजिकल डिस्टेंसिंग और अन्य गाईडलाइन को ध्यान में रखते हुए कार्य किया जाएगा।

कैसा रहेगा आज का दिन,, देखें अपना राशिफल

राशिफल (17 जुलाई, 2020)
🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁
आचार्य डा.अजय दीक्षित

मेष राशि :-

दाँत का दर्द या पेट की तक़लीफ़ आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकती है। तुरंत आराम पाने के लिए अच्छे चिकित्सक की सलाह लेने में कोताही न बरतें। नए क़रार फ़ायदेमंद दिख सकते हैं, लेकिन वे उम्मीद के मुताबिक़ लाभ नहीं पहुँचाएंगे। निवेश करते समय जल्दबाज़ी में निर्णय न लें। किसी धार्मिक स्थल या संबंधी के यहाँ जाने की संभावना है। अपने प्रिय की बातों के प्रति आप ज़रूरत से ज़्यादा संवेदनशील रहेंगे । आपके आत्मविश्वास में वृद्धि हो रही है और तरक़्की साफ़ नज़र आ रही है। कार्यक्षेत्र में किसी काम के अटकने की वजह से आज आपका शाम का कीमती वक्त खराब हो सकता है। रोज़मर्रा की ज़रूरतें पूरी न होने से आपके वैवाहिक जीवन में तनाव संभव है। खाना, साफ़-सफ़ाई या कोई और घरेलू चीज़ इसका कारण हो सकती है।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

वृष राशि:-

भागमभाग भरे दिन के बावजूद आपकी सेहत पूरी तरह दुरुस्त रहेगी। ख़र्चों पर क़ाबू रखने की कोशिश करें और सिर्फ़ ज़रूरी चीज़ें ही ख़रीदें। आपको अपना बाक़ी वक़्त बच्चों के संग गुज़ारना चाहिए, चाहे इसके लिए आपको कुछ ख़ास ही क्यों न करना पड़े। अपने प्रिय से दूर होने के बावजूद आप उसकी मौजूदगी महसूस करेंगे। नाते-रिश्तेदार तरक़्क़ी और समृद्धि के लिए नयी योजनाएँ लाएंगे। जब आपसे राय पूछी जाए तो संकोच न करें- क्योंकि इसके लिए आपकी काफ़ी तारीफ़ होगी। अगर आप वैवाहिक तौर पर लंबे समय से कुछ नाख़ुश हैं, तो आज के दिन आप हालात बेहतर होते हुए महसूस कर सकते हैं।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

मिथुन राशि :-

स्वास्थ्य का ख़याल रखें, नहीं तो लेने के देने पड़ सकते हैं। आपके पिता की कोई सलाह आज कार्यक्षेत्र में आपको धन लाभ करा सकती है. बच्चे आपके दिन को बहुत मुश्किल बना सकते हैं। प्यार-दुलार के हथियार का इस्तेमाल कर उन्हें समझाएँ और अनचाहे तनाव से बचें। याद रखें कि प्यार ही प्यार को पैदा करता है। विवाहेतर प्रेम संबंध आपकी प्रतिष्ठा धूमिल कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके कामकाज की सराहना होगी। आज का दिन फ़ायदेमंद साबित होगा, क्योंकि ऐसा लगता है कि चीज़ें आपके पक्ष में जाएंगी और आप हर काम में अव्वल रहेंगे। ख़र्चों को लेकर जीवनसाथी से तनातनी संभव है।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

कर्क राशि :-

ख़ुद को सेहतमंद और दुरुस्त रखने के लिए वसायुक्त और तली-भुनी चीज़ों से दूर रहें। आज घर से बाहर बड़ों का आशीर्वाद लेकर निकलें इससे आपको धन लाभ हो सकता है। आपको अपना बाक़ी वक़्त बच्चों के संग गुज़ारना चाहिए, चाहे इसके लिए आपको कुछ ख़ास ही क्यों न करना पड़े। रोमांस का मौसम है। लेकिन अपने जज़्बात क़ाबू में रखें, नहीं तो रिश्ते में खटास पैदा हो सकती है। अपने बॉस/वरिष्ठों को घर पर बुलाने के लिए अच्छा दिन नहीं है। अपनी कमियों पर आपको काम करने की जरुरत है इसके लिए आपको अपने लिए समय निकालना चाहिए। जीवनसाथी के ख़राब स्वास्थ्य की वजह से आपका कामकाज प्रभावित हो सकता है।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

सिंह राशि :-

आपके जीवन-साथी का प्यारा बर्ताव आपका दिन ख़ुशनुमा बना सकता है। यात्रा आपको थकान और तनाव देगी- लेकिन आर्थिक तौर पर फ़ायदेमंद साबित होगी। आज का दिन ख़ुशियों से भरा रहेगा, क्योंकि आपका जीवन-साथी आपको ख़ुशी देने का हर प्रयास करेगा। आपके प्रिय का मूड ठीक नहीं है, इसलिए सोच-समझ कर कोई भी काम करें। आज आपकी दृढ़ता और लगन सफलता हासिल करेंगे, क्योंकि आप लक्ष्य भेदने में क़ामयाब रहेंगे। हालाँकि सफलता के नशे को सिर पर न चढ़ने दें और ईमानदारी से कड़ी मेहनत जारी रखें। जीवनसाथी की वजह से आपकी कोई योजना या कार्य गड़बड़ हो सकता है; लेकिन धैर्य बनाए रखें।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

कन्या राशि :-

आपको आज महत्वपूर्ण निर्णय लेने होंगे, जिसके चलते आपको तनाव और बेचैनी का सामना करना पड़ सकता है। जो लोग अपने करीबियों या रिश्तेदारों के साथ मिलकर बिजनेस कर रहे हैं उन्हें आज बहुत सोच समझकर कदम रखने की जरुरत है नहीं तो आर्थिक नुक्सान हो सकता है। अनचाहे मेहमानों से शाम को आपका घर भरा रह सकता है। बाहरी चीज़ों का अब कोई ख़ास मायने आपके लिए नहीं बचा है, क्योंकि आप ख़ुद को हमेशा प्यार की ख़ुमारी में महसूस करते हैं। सेमिनार और गोष्ठियों में हिस्सा लेकर आज आप कई नए विचार पा सकते हैं। बिना किसी को अवगत कराए ही आज आपके घर में किसी दूर के रिश्तेदार की एंट्री हो सकती है जिसके कारण आपका समय खराब हो सकता है। आज आप महसूस करेंगे कि शादी का बंधन वाक़ई स्वर्ग में बनाया जाता है।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

तुला राशि :-

शारीरिक व्यायाम और वज़न घटाने की कोशिशें आपके रूप-रंग को निखारने में फ़ायदेमंद साबित होंगी। आज आपको किसी अज्ञात स्रोत से पैसा प्राप्त हो सकता है जिससे आपकी कई आर्थिक परेशानियां दूर हो जाएंगी। बच्चे आपको घरेलू काम-काज निबटाने में मदद करेंगे। अपने प्रिय की छोटी-मोटी भूल को अनदेखा करें। दफ़्तर में आपको कुछ ऐसा काम मिल सकता है, जिसे आप हमेशा से करना चाहते थे। आज के दिन शुरू किया गया निर्माण का कार्य संतोषजनक रूप से पूरा होगा। मुमकिन है कि आज आपका जीवनसाथी ख़ूबसूरत शब्दों में यह बताए कि आप उनके लिए कितने क़ीमती हैं।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

वृश्चिक राशि :-

आपकी ऊँची बौद्धिक क्षमताएँ आपको कमियों से लड़ने में सहायता करेंगी। सिर्फ़ सकारात्मक विचारों के ज़रिए इन समस्याओं से निजात पायी जा सकती है। जो व्यापारी अपने कारोबार के सिलसिले में घर से बाहर जा रहे हैं वो अपने धन को आज बहुत संभालकर रखें। धन चोरी होने की संभावना है। व्यक्तिगत मामलों को सुलझाते समय उदारता दिखाएँ, लेकिन अपनी ज़ुबान पर क़ाबू रखें ताकि उन्हें चोट न पहुँचे जो आपसे प्यार करते हैं और आपकी परवाह करते हैं। सावधान रहें, क्योंकि कोई आपकी छवि धूमिल करने की कोशिश कर सकता है। अपनी कमियों पर आपको काम करने की जरुरत है इसके लिए आपको अपने लिए समय निकालना चाहिए। किसी पड़ोसी, दोस्त या रिश्तेदार की वजह से वैवाहिक जीवन में अनबन मुमकिन है। इस सप्ताहांत परिवार के साथ शॉपिंग पर जाना संभव लग रहा है, लेकिन शॉपिंग जेब पर भारी भी पड़ सकती है।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

धनु राशि :-

जब आप कोई फ़ैसला लें, तो दूसरों की भावनाओं का ख़ास ख़याल रखें। आपका कोई भी ग़लत निर्णय न केवल उनपर ख़राब असर डालेगा, बल्कि आपको भी मानसिक तनाव देगा। आज आप काफ़ी पैसे बना सकते हैं- लेकिन इसे अपने हाथों से फिसलने न दें। कोई चिट्ठी या ई-मेल पूरे परिवार के लिए अच्छी ख़बर लाएगी। सैर-सपाटे पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है, जो आपकी ऊर्जा और उत्साह को तरोताज़ा कर देगा। घर में पड़ी कोई पुरानी वस्तु आज आपको मिल सकती है जिससे आपको अपने बचपन के दिनों की याद सता सकती है और आप उदासी के साथ अपने दिन का काफी समय अकेले बिता सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आज की शाम वाक़ई कुछ ख़ास होने वाली है। दोस्तों के साथ मजाक करते दौरान अपनी सीमाओं को लांघने से बचें नहीं तो दोस्ती खराब हो सकती है।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

मकर राशि :-

दोस्त की बेरुख़ी आपको नाराज़ करेगी। लेकिन ख़ुद को शांत रखें। इस बात को परेशानी न बनने दें और इससे बचने की कोशिश करें। आज के दिन घर के किसी इलेक्ट्रोनिक सामान के खराब हो जाने की वजह से आपका धन खर्च हो सकता है। पारिवारिक तनावों को अपना ध्यान भंग न करने दें। ख़राब दौर हमें बहुत-कुछ देता है। जिसे आप चाहते हैं, उसके साथ आपका तल्ख़ रवैया आपके रिश्ते में दूरी बढ़ा सकता है। अपने मन पर काबू रखना सीखें क्योंकि कई बार आप मन की मानकर अपना कीमती समय बर्बाद कर देते हैं। आज भी आप ऐसा कुछ कर सकते हैं। रोज़मर्रा की ज़रूरतें पूरी न होने से आपके वैवाहिक जीवन में तनाव संभव है। रात को आज आप अपने किसी करीबी से कई देर तक फोन पर बात कर सकते हैं और अपने जीवन में चल रही बातों को बता सकते हैं।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

कुम्भ राशि :-

ऐसी गतिविधियों में संलग्न रहें, जो आपको सुकून दें। विदेशों में पड़ी आपकी जमीन आज अच्छे दामों में बिक सकती है जिससे आपको मुनाफा होगा। कोई नया रिश्ता न सिर्फ़ लंबे वक़्त तक क़ायम रहेगा, बल्कि फ़ायदेमंद भी साबित होगा। भावनात्मक उथल-पुथल आपको परेशान कर सकती है। दिन की शुरुआत भले ही थोड़ी थकाऊ रहे लेकिन जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा आपको अच्छे फल मिलने लगेंगे। दिन के अंत में आपको अपने लिए समय मिल पाएगा और आप किसी करीबी से मुलाकात करके इस समय का सदुपयोग कर सकते हैं। अपने जीवनसाथी की वजह से आपको मानसिक अशान्ति का सामना करना पड़ सकता है। अपने पिता के साथ आज दोस्त की तरह आप बात कर सकते हैं। आपकी बातों को सुनकर उनको खुशी होगी।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

मीन राशि :-

शारीरिक बीमारी के सही होनी की काफ़ी संभावनाएँ हैं और इसके चलते आप शीघ्र ही खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं। कोई बेहतरीन नया विचार आपको आर्थिक तौर पर फ़ायदा दिलायेगा। यह परिवार में दबदबा बनाए रखने की अपनी आदतों को छोड़ने का वक़्त है। ज़िंदगी के उतार-चढ़ाव में उनके कंधे से कंधा मिलाकर साथ दें। आपका बदला हुआ बर्ताव उनके लिए ख़ुशी का सबब साबित होगा। आपकी ऊर्जा का स्तर ऊँचा रहेगा- क्योंकि आपका प्रिय आपने लिए बहुत सारी ख़ुशी की वजह साबित होगा। आपको अपने दायरे से बाहर निकलकर ऐसे लोगों से मिलने-जुलने की ज़रूरत है, जो ऊँची जगहों पर हों। आपका जीवनसाथी वाक़ई आपके लिए फ़रिश्तों की तरह है और आपको आज यह एहसास होगा। आपके दोस्त आपके काम नहीं आते यह शिकायत आज आपको हो सकती है।

🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶

नए एसएसपी के आने के बाद 1 महीने हुई तीन बड़ी वारदात..

शुभम दुबे
कानपुर

शहर में नए एसएसपी साहब के आने के बाद भी अपराध पर कोई लगाम नहीं लग रहा है गौरतलब है कि एक महीने में कई आपराधिक वारदातें हुईं। बीते एक महीने यानि 16 जून से 16 जुलाई तक ऐसे तीन बडी घटनाएं हुई जो पूरे देश में चर्चा का विषय बनी रहीं। जिसमें बिकरू गांव में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या का मामला पूरे देश में सुर्खियों में अब तक है। एक महीने की तीन बडी आपराधिक वारदात जिसमें पुलिस की नाकामी के साथ उनके उसमें शामिल होने की भी पुष्टि होती रही। यहां तक की एसओ रैंक के पुलिस अफसर तक जांच के घेरें में आ गए। आपराधिक वारदातों के चलते योगी सरकार पर विपक्षियों ने भी खूब हमला बोला। कांग्रेस, बसपा और सपा के नेताओं ने यूपी को अपराधियों का गढ तक बता दिया

1
बसपा नेता पिंटू सेंगर पर दिनदहाड़े बदमाशों ने गोलियां बरसा दीं। घटना चकेरी थाना क्षेत्र के जाजमऊ केडीए आशियाना कॉलोनी के पास की है।सेंगर को गंभीर हालत में रिजेंसी अस्पताल में एडमिट कराया गया। यहां उपचार के दौरान मौत हो गई। एसएसपी SSP  समेत आला अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

2
कानपुर में एक हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को पकड़ने गई पुलिस टीम पर बदमाशों ने गोलियां बरसा दी. इसमें एक क्षेत्राधिकारी यानी डिप्टी एसपी समेत आठ पुलिस कर्मी शहीद हुए हैं. हमले में सात पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. कानपुर के चौबेपुर थाना इलाके में पुलिस ने बिकरू गांव में दबिश दी थी. पुलिस यहां हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को पकड़ने गई थी.

3
बर्रा पांच एलआइजी कॉलोनी निवासी पान विक्रेता चमन का 27 वर्षीय इकलौता बेटा संजीत 22 जून को अस्पताल से घर लौटते समय लापता हो गया था। चमन ने बर्रा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। दो दिन बाद एसएसपी की फटकार के बाद अपहरण का मुकदमा दर्ज गया। चमन ने बर्रा विश्व बैंक कॉलोनी निवासी राहुल यादव व उसके परिवारवालों पर शक जताते हुए तहरीर दी थी। आरोप लगाया कि बेटी से रिश्ता तोडऩे के चलते आरोपित धमका रहे थे। पुलिस ने 23 जून को ही राहुल को हिरासत में ले लिया था। उसके पीएसी में तैनात पिता और चाचा (मैनपुरी में दारोगा) से भी पूछताछ की गई, लेकिन संजीत का सुराग नहीं मिला। 29 जून से अपहर्ता ने 30 लाख रुपये फिरौती के लिए फोन करना शुरू कर दिया।
14 जुलाई को परिवारवालों ने एसएसपी दफ्तर पहुंचकर बताया कि सोमवार रात बर्रा थाना प्रभारी रणजीत राय के कहने पर उन्होंने रकम का इंतजाम किया और अपहर्ता के बुलाने पर पुलिस के साथ जाकर गुजैनी हाईवे के नीचे रेलवे लाइन पर रकम से भरा बैग फेंक दिया था। बावजूद इसके बेटा नहीं मिला और न ही अपहर्ता पकड़े गए। मामला मीडिया की सुर्खियां बना तो पुलिस बैकफुट पर आ गई और एसपी साउथ अपर्णा गुप्ता ने बैग में रकम न होने का बयान दिया। संजीत की बहन रुचि ने कहा कि पिता ने मकान और जेवर बेचकर 30 लाख रुपये जुटाए थे। भाई के साथ अब यह पैसा भी चला गया। तब एसएसपी ने पुलिस टीम के खिलाफ जांच के आदेश दिए थे।

बिल गेट्स ने कहा, ‘भारत पूरी दुनिया के लिए कोरोना वैक्सीन का उत्पादन करने में सक्षम है’

देवशरण चौहान
नई दिल्ली

माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने एक बार फिर भारत की प्रशंसा की है। दुनिया भर में कोरोना वैक्सीन को लेकर जारी कोरोना के प्रकोप के बीच बिल गेट्स ने कहा है कि भारत का फार्मास्यूटिकल उद्योग न केवल अपने देश के लिए बल्कि पूरी दुनिया के लिए कोरोना वैक्सीन का उत्पादन करने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि भारत में कोरोना वैक्सीन को बनाने में मदद करने के लिए भारतीय फार्मा कंपनियां काफी अहम काम कर रही हैं।

डिस्कवरी प्लस पर गुरुवार शाम को प्रीमियर होने वाली एक डॉक्यूमेंट्री ‘COVID-19: India’s War Against The Virus‘ में गेट्स ने कहा है कि भारत को अपने विशाल आकार और शहरों में बहुत अधिक जनसंख्या की वजह से स्वास्थ्य संकट के कारण एक बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। भारत के फार्मा उद्योग की ताकत पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि भारत में इस मामले में बहुत अधिक क्षमता है। भारत के पास कई दवा और वैक्सीन कंपनियां हैं, जो पूरी दुनिया के लिए काफी विशाल आपूर्तिकर्ता हैं। हम सभी जानते हैं कि भारत में दुनिया के मुकाबले कही अधिक वैक्सीन का निर्माण किया जाता है। इसमें सीरम इंस्टीट्यूट सबसे बड़ा है।

हिंद स्वराष्ट्र की खबर का असर एक दिन में ही जानलेवा बन चुकी मार्ग में सुधार कार्य प्रारंभ …

पप्पू बैगा
जनकपुर

साईं मंदिर से शिव कृपा गेस्ट हाउस तक जाने वाले मार्ग पर अनेकों जानलेवा गड्ढे बने हुए थे जिसके कारण लोगों को आने जाने में काफी परेशानी हो रही थी। आए दिन अनहोनी का संदेह बना हुआ था, जिस खबर पर हिंद स्वराष्ट्रकी टीम ने प्रकाश डाला था जिससे प्रशासन द्वारा अपनी जिम्मेदारियों को सुध लेते हुए सुधार कार्य प्रारंभ किया गया है।
आपको बता दें कि जनकपुर में हमारे प्रतिनिधि श्री पप्पू भैया जी के द्वारा इस मुद्दे को उठाया गया था।

हमारे द्वारा इस खबर को प्रकाशित करने के बाद प्रशासन को मजबूरन
मार्ग में सुधार करना पड़ रहा है।

महाराजपुर स्थित बैंक आफ इंडिया में हुए करोड़ों के घोटाले के मामले में खाता धारकों ने किया हंगामा,पैसे वापसी की मांग

आचार्य डा.अजय दीक्षित

कानपुर, महाराजपुर क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले महाराजपुर कस्बे में स्थित बैंक ऑफ इंडिया में पिछले कुछ महीने पूर्व लग-भग दो करोड़ का घोटाला मामला उजागर हुआ था। जिसमें खाता धारकों को बताया गया था कि आप का पैसा आप को वापस मिलेगा । लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी आज तक खाता धारकों को पैसा वापस नही मिला । जिससे गुस्साये हुए खाता धारकों ने आज बैंक ऑफ इंडिया के बाहर काटा जम कर हंगामा ।
मोके पर पहुंची फोर्स, ग्राहकों को मनाने की प्रक्रिया जारी है । लेकिन खाता धारक मानने को तैयार नही है,उनका कहना है कि जबतक बैंक मेरा पैसा वापस नही करेगा तब तक हम लोग घर वापस नही जायेंगे ।

कुनकुरी क्षेत्र विधायक यू डी मिंज ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

बनमाली यादव

जशपुर :- जशपुर जिला के अन्तर्गत आने वाले कुनकुरी विधायक यू डी मिंज ने मुख्यमंत्री श्री भुपेश बघेल को पंचायत के सचिवों के संविलयन को लेकर पत्र लिखा ।जिसमें सचिव संघ के पदाधिकारियों द्वारा पंचायत सचिवों के सविलयन की बात कही गई है।पंचायत में पदस्थ सचिव कोराना वैश्विक महामारी में शासन के सभी निर्देशों का पालन करते हुए पंचायतों की जनता को महामारी से बचाने के लिए हमेशा तत्पर रहे हैं, व शासन के विभिन्न जनकल्याण कारी योजनाओं को ग्राम पंचायत के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में महत्व पूर्ण भूमिका निभा रहे हैं |
हम आपको यह भी बता दे कि पत्र में यह भी उल्लेख है कि प्रशासन द्वारा 500/_रुपए मासिक मानदेय पर शिक्षाकर्मी एवम् पंचायत कर्मी की भर्ती ग्राम पंचायत से प्रारंभ किया गया था, ।तत्पश्चात शिक्षा कर्मियों को दो वर्ष पूर्ण होने पर सविलियन करते हुए समस्त सुविधाएं प्रदान की जा रही है ,किन्तु ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की समस्त योजनाओं का लाभान्वित अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने वाले पंचायत सचिवों का सविलयन नहीं हो पाया है।
विधायक यू डी मिंज ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से अनुरोध किया है कि पंचायत सचिव के हित में पहल करते हुए संविलयन करने का कष्ट करें।
ये ज़रूरी अर्जी/ मांग अपने पत्रों में यूडी मिंज ने लिखा |

क्या कहती हैं आप की ग्रह दशाएं,जाने कहां से होगा धन लाभ कहां रखनी है सावधानी

राशिफल (16 जुलाई,2020)
🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁
आचार्य डा.अजय दीक्षित

मेष राशि :-

अच्छी सेहत के लिए दूर तक पैदल घूमें। आकस्मिक मुनाफ़े या सट्टेबाज़ी के ज़रिए आर्थिक हालात सुदृढ़ होंगे। किसी भी चीज़ को अंतिम रूप देने से पहले अपने परिवार की राय लीजिए। महज़ आपका अपना फ़ैसला कुछ दिक़्क़त खड़ी कर सकता है। बेहतर परिणाम पाने के लिए परिवार में तालमेल पैदा करें। किसी से आँखें चार होनी की काफ़ी संभावना है। वेब डिज़ाइनर्स के लिए बेहतरीन दिन है। पूरी एकाग्रता से काम करें, क्योंकि आज आप चमक सकते हैं। कुछ लोगों को विदेश जाने का मौक़ा भी मिल सकता है। अगर आप समाज से कटकर रहेंगे तो आवश्यकता पड़ने पर आपके साथ भी कोई नहीं होगा। शादीशुदा ज़िन्दगी के नज़रिए से चीज़ें काफ़ी अच्छी रहेंगी।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

वृष राशि :-

अच्छी सेहत के लिए दूर तक पैदल घूमें। अपने निवेश और भविष्य की योजनाओं को गुप्त रखें। सामाजिक उत्सवों में सहभागिता का मौक़ा है, जो आपको प्रभावशाली व्यक्तियों के संपर्क में लाएगा। अपने प्रिय की बेजा मांग के आगे न झुकें। आपके पास आज अपनी क्षमताओं को दिखाने के मौक़े होंगे। मुमकिन है कि महरी या काम वाली बाई की तरफ़ से कोई परेशानी खड़ी हो, जिससे आपके व आपके जीवनसाथी को तनाव संभव है।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

मिथुन राशि:-

आउटडोर खेल आपको आकर्षित करेंगे- ध्यान और योग आपको फ़ायदा पहुँचाएंगे। पैसों की कमी आज घर में कलह की वजह बन सकती है, ऐसी स्थिति में अपने घर के लोगों से सोच-समझकर बात करें और उनसे सलाह लें। अपने दोस्तों और परिवार के सहयोग के चलते आप नए आत्मविश्वास और रोमांच से भरपूर रहेंगे। मुमकिन है कि आपके आँसुओं को पोंछने के लिए कोई ख़ास दोस्त आगे आए। आज के दिन आप कार्यक्षेत्र में कुछ बढ़िया कर सकते हैं। घर में पड़ी कोई पुरानी वस्तु आज आपको मिल सकती है जिससे आपको अपने बचपन के दिनों की याद सता सकती है और आप उदासी के साथ अपने दिन का काफी समय अकेले बिता सकते हैं। अपने जीवनसाथी के साथ आप प्यार और रुमानियत से भरे पुराने दिन एक बार फिर जी पाएंगे।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

कर्क राशि :-

आज आपकी सेहत पूरी तरह अच्छी रहेगी। अगर आप घर से बाहर रहकर जॉब या पढ़ाई करते हैं तो ऐसे लोगों से दूर रहना सीखें जो आपका धन और समय बर्बाद करते हैं। अपने परिवार को पर्याप्त समय दें। उन्हें महसूस होने दें कि आप उनका ख़याल रखते हैं। उनके साथ अच्छा वक़्त बिताएँ और शिकायत करने का मौक़ा न दें। अपने प्रिय को नज़रअंदाज़ करना घर पर तनाव का कारण बन सकता है। आज कार्यक्षेत्र में आपकेी ऊर्जा घर के किसी मसले को लेकर कम रहेगी। इस राशि के कारोबारियों को आज के दिन अपने साझेदारों पर नजर बनाए रखने की जरुरत है, वो आपको नुक्सान पहुंचा सकते हैं। अपने व्यक्तित्व और रंग-रूप को बेहतर बनाने का कोशिश संतोषजनक साबित होगी। किसी पड़ोसी, दोस्त या रिश्तेदार की वजह से वैवाहिक जीवन में अनबन मुमकिन है।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

सिंह राशि :-

बच्चों के साथ खेलना बहुत अच्छा और सुकून देने वाला अनुभव रहेगा। जिन लोगों ने लोन लिया था आज उन्हें उस लोन की राशि को चुकाने में दिक्कतें आ सकती हैं। नए पारिवारिक व्यवसाय को शुरू करने के लिए शुभ दिन है। इसे सफल बनाने के लिए दूसरे सदस्यों की भी मदद लें। दूसरों की दख़लअन्दाज़ी गतिरोध पैदा कर सकती है। ऑफिस में आज आपको स्थिति को समझते हुए ही व्यवहार करना चाहिए। अगर आपका बोलना जरुरी नहीं है तो चुप रहें, कोई भी बात जबरदस्ती बोलकर आप खुद को परेशानी में डाल सकते हैं। आज आप ऑफिस से घर वापस आकर अपना पसंदीदा काम कर सकते हैं। इससे आपके मन को शांति मिलेगी। जीवनसाथी की वजह से आपको अनमने ढंग से बाहर जाना पड़ सकता है, जो बाद में आपकी झल्लाहट की वजह बनेगा।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

कन्या राशि :-

जिस तरह मिर्च खाने को लज़ीज़ बनाती है, उसी तरह थोड़ा-सा दुःख भी जीवन में ज़रूरी है और तभी सुख की असली क़ीमत पता लगती है। आर्थिक तौर पर सुधार के चलते आप आसानी से काफ़ी वक़्त से लंबित बिल और उधार चुका सकेंगे। पारिवारिक तनावों को अपनी एकाग्रता भंग न करने दें। बुरा दौर ज़्यादा सिखाता है। उदासी के भंवर में ख़ुद को खोकर वक़्त बर्बाद करने से बेहतर है कि ज़िंदगी के सबक़ को जानने और सीखने की कोशिश की जाए। आज आप इश्क़ की चाशनी ज़िन्दगी में घुलती हुई महसूस करेंगे। अगर आप अपने लक्ष्यों को पाने के लिए एकाग्रता से ध्यान केंद्रित करेंगे तो आपकी उपलब्धियाँ आपकी उम्मीदों से ज़्यादा होंगी। आज के दिन यात्रा, मनोरंजन और लोगों से मिलना-जुलना होगा। आज आप महसूस करेंगे कि जीवनसाथी के साथ की एहमियत कितनी है।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

तुला राशि :-

कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों का दबाव और घर में अनबन के चलते आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है- जो काम में आपकी एकाग्रता को भंग करेगा। जो लोग शेयर बाजार में पैसा लगाते हैं आज उनका पैसा डूब सकता है। वक्त रहते सचेत हो जाएं तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपका अड़ियल स्वभाव आपके माता-पिता का चैन छीन सकता है। आपको उनकी सलाह पर ध्यान देने की ज़रूरत है। सकारात्मक बातों पर विचार करने में कोई बुराई नहीं है। अचानक मिला कोई सुखद संदेश नींद में आपको मीठे सपने देगा। कार्यक्षेत्र में किसी विशेष व्यक्ति से आपकी मुलाक़ात हो सकती है। सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए बेहतरीन दिन है। आज से पहले शादीशुदा ज़िन्दगी इतनी अच्छी कभी नहीं रही।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

वृश्चिक राशि:-

आज आप उम्मीदों की जादुई दुनिया में हैं। दिन भर भले ही आप धन को लेकर जूझते रहें लेकिन शाम के वक्त आपको धन लाभ हो सकता है। आम परिचितों से व्यक्तिगत बातों को बांटने से बचें। प्यार के नज़रिए से यह दिन बेहद ख़ास रहेगा। आज फ़ायदा हो सकता है, बशर्ते आप अपनी बात भली-भांति रखें और काम में लगन व उत्साह दिखाएँ। प्यार, नज़दीकी, मस्ती-मज़ा – जीवनसाथी के साथ यह एक रोमानी दिन रहेगा।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

धनु राशि :-

आज के दिन किए गए दान-पुण्य के काम आपको मानसिक शान्ति और सुकून देंगे। जो लोग अब तक पैसे को बिना वजह ही उड़ा रहे थे आज उन्हें अपने आप पर काबू रखना चाहिए और धन की बचत करनी चाहिए। रिश्तेदारों के यहाँ छोटी यात्रा आपके भागदौड़ भरे दिन में आराम और सुकून देने वाली साबित होगी। अचानक कोई सुखद संदेश मिलेगा । कार्यालय में कोई आपको कुछ बढ़िया चीज़ या ख़बर दे सकता है। जीवनसाथी के साथ थोड़ा हँसी-मज़ाक़, थोड़ी छेड़-छाड़ आपको किशोरावस्था के दिनों की याद दिला देंगे।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

मकर राशि :-

अपने शरीर की थकान मिटाने और ऊर्जा-स्तर को बढ़ाने के लिए आपको पूरे आराम की ज़रूरत है, नहीं तो शरीर की थकावट आपके मन में निराशावादिता को जन्म दे सकती है। अगर आप अपनी रचनात्मक प्रतिभा को सही तरीक़े से इस्तेमाल करें तो वह काफ़ी फ़ायदेमंद साबित होगी। शाम के समय अपने जीवनसाथी के साथ बाहर खाना या फ़िल्म देखना आपको सुकून देगा और ख़ुशमिज़ाज बनाए रखेगा। आपका प्रेमी आज आपकी बातों को सुनने से ज्यादा अपनी बातें कहना पसंद करेगा जिसकी वजह से आप थोड़े खिन्न हो सकते हैं। यह दूसरे देशों में व्यावसायिक सम्पर्क बनाने का बेहतरीन समय है। वक्त से बढ़कर कुछ नहीं होता। इसलिए आप वक्त का सदुपयोग करते हैं लेकिन कई बार आपको जीवन को लचीला बनाने की जरुरत भी होती है और अपने घर परिवार के साथ समय बिताने की जरुरत होती है।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

कुम्भ राशि :-

आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी, जिसके चलते आप सफलता की ओर तेज़ी-से बढ़ेंगे। ऐसी हर चीज़ से परहेज़ करें, जिससे आपकी शक्ति नष्ट न हो। इस राशि केे कुछ लोगों को आज संतान पक्ष से आर्थिक लाभ होने की उम्मीद है। आज आपको अपनी संतान पर गर्व महसूस होगा। आपकी स्वच्छन्द जीवनशैली घर में तनाव पैदा कर सकती है, इसलिए देर रात तक बाहर रहने और ज़्यादा ख़र्च करने से बचें। आज आप अपने दोस्त की महक उसकी अनुपस्थिति में महसूस करेंगे। कामकाज में आ रहे बदलावों के कारण आपको लाभ मिलेगा। घर के छोटे सदस्यों को साथ लेकर आज आप किसी पार्क या शॉपिंग मॉल में जा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ यह दिन और दिनों की अपेक्षा बेहतर गुज़रेगा।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

मीन राशि :-

आपका प्रबल आत्मविश्वास और आज के दिन का आसान कामकाज मिलकर आपको आराम के लिए काफ़ी वक़्त देंगे। जीवनसाथी से पैसों से जुड़े किसी मुद्दे को लेकर आज बहस होने की आशंका है। आज आपकी फिजुलखर्ची पर आपका साथी आपको लेक्चर दे सकता है। घर में रस्म-रिवाज़ आदि होगा। आपके जीवन में प्रेम की बहार आ सकती है; आपको ज़रूरत है तो बस अपने आँख-कान खुले रखने की। आपके कठिन परिश्रम को पुरस्कार मिलेगा, क्योंकि आपकी पदोन्नति हो सकती है। आर्थिक लाभ के बारे में न सोचें, क्योंकि आगे चलकर आपको इससे बहुत फ़ायदा होगा। उन लोगों से मेलजोल बढ़ाने से बचें जिनके साथ आपका वक्त खराब होता है। आज के दिन आपका वैवाहिक जीवन एक ख़ूबसूरत बदलाव से गुज़रेगा।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

विकासखंड भरतपुर के ग्राम पंचायत भरतपुर के ग्राम पंचायत भगवानपुर की घटना निर्माण कार्य ऐसा की 2 महीने पहले बने गैबियन वाल निर्माण हुआ निरर्थक….

जनकपुर कोरिया
पप्पु बैगा

भगवानपुर के किसान द्वारा बताया गया कि 2 महीने पहले ही चांग माता रोड के किनारे दो गैबियन वाल निर्माण कराया गया था जिसकी दूरी लगभग 200 मीटर के आसपास होगी। मगर निर्माण कार्य ऐसा जिसके निर्माण के समय यह नहीं देखा कि पानी का बहाव आखिर है कहां और पहली बरसात में ही वह धराशाई हो गया और गरीब किसान के खेत की मिट्टी बहते हुए पानी के कारण बह गया।
बात करें तो दोनों गैबियन वाल निर्माण का कार्य ऐसा हुआ कि किसानों के हक का नहीं, जहां ग्राम पंचायत दावा करती है की मिट्टी के कटाव को और मिट्टी के बहाव को रोकने के लिए इस गैबियन वाल का निर्माण कराया जाता है। वही इन गैबियन वाल निर्माण को देखकर साफ पता चलता है कि इस निर्माण पर दिशा निर्देशों का पालन नहीं किया गया जिसके कारण यह गैबियन वाल निर्माण पहली बरसात में ही निरर्थक हो गया, शासन का पैसा इस प्रकार के निर्माण कार्य कर के बेवजह खर्च किए जा रहे हैं या जेब भरे जा रहे हैं। इस गैबियन वाल निर्माण का मूल्यांकन करने वाले अधिकारी को भी इन बातों का ध्यान देना होगा कि लोगों और किसानों के हक का कार्य करें।।


गंभीरता की बात यह भी है कि ग्राम पंचायत भगवानपुर के द्वारा इन गैबियन वाल निर्माण के सूचना पटल को खाली ही छोड़ दिया गया है उस पर किसी बात का कोई उल्लेख नहीं किया गया है, इस बात को छुपाना साफ दर्शाता है कि यहां पर दाल में कुछ काला तो है।।

बड़ी खबर :-मिलावटी शराब बेचते कलाबाजी करते, सुपरवाइजर और सेल्समैन गिरफ्तार… आबकारी विभाग की मिलीभगत का अंदेशा

बनमाली यादव

कोरिया
 आपने सुना होगा कि लोग अपने मुनाफ़ा के लिए दूध में पानी का मिलावट करते, परन्तु ऐसा ही वाक्या आपको बता दें कि  मिलावटी शराब बेचने के आरोप में मनेन्द्रगढ़ और झगराखाण्ड पुलिस ने सुपरवाइजर और सेल्समैन गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक कोरिया चंद्र मोहन सिंह और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर पंकज शुक्ला के द्वारा जिले में अवैध कार्यों पर अंकुश लगाने एवं क्षेत्र में सरकारी शराब दुकान में मिलावटी शराब मिलने की सूचना पर प्रभावी कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया था |
जिसके पालन में एसडीओपी कर्ण उके के नेतृत्व में थाना प्रभारी झगराखाण्ड विजय सिंह को मुखबिर से सूचना मिली की शासकीय अंग्रेजी शराब दुकान खोंगापानी (बीसीम) के कर्मचारियों द्वारा अंग्रेजी शराब में मिलावट कर शराब बेचने एवं मिलावटी शराब अन्य पानी की बोतल में भरकर चोरी छुपे बेचने का काम पिछले कई दिनों से किया जा रहा है।
इस सूचना पर थाना प्रभारी झगराखाण्ड एवं थाना प्रभारी मनेंद्रगढ़ द्वारा एक व्यक्ति को शराब खरीदने हेतु शासकीय अंग्रेजी शराब दुकान खोंगापानी भेजा गया जो शराब प्लास्टिक बिसलेरी के बोतल में अंग्रेजी शराब लेकर आया तब सरकारी शराब दुकान में कार्रवाई करने हेतु आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त मनेंद्रगढ़ को सूचना देकर मौके पर सरकारी अंग्रेजी शराब दुकान खोगापानी में बुलाया गया।
आबकारी अधिकारी के आने पर शराब भट्टी का एवं गार्ड रूम का तलाशी लिया गया और दुकान के बगल वाले रूम को खुलवा कर देखा गया तो रॉयल ग्रीन अंग्रेजी शराब के 12 बोतल को निकाल कर खुला रखा पाया गया तथा ढक्कन अलग रखे हुए थे और एक 15 लीटर वाले प्लास्टिक डब्बे में करीब 12 लीटर पानी एक स्टील का गिलास एवं बिसलेरी 5 लीटर वाले जार में बोतल से निकालकर भरी शराब लगभग 2 लीटर बरामद किया गया जिसमें 3 बोतल में पानी मिलाकर ढक्कन लगा चुके थे 8 बोतल पानी मिला एवं एक बोतल आधा शराब था।
जिसमें पानी नहीं मिला पाए थे उक्त सुपरवाइजर नरेश कुमार साहू एवं सेल्समैन संतोष राय के द्वारा रॉयल ग्रीन अंग्रेजी शराब के बोतल को खोल कर आधा शराब निकालकर आधा पानी मिलाया जाता था तथा फिर से बोतल के ढक्कन को फिक्स कर दिया जाता था और ग्राहकों को पानी मिला हुआ|
शराब बिक्री किया जाता था तथा प्लास्टिक की बोतलों में निकाली हुई शराब को पृथक से पैक कर सेल्समैन और सुपरवाइजर के द्वारा निकाले हुए शराब को बिक्री कर अवैध कमाई किया जाता था जब्त सामग्री को सभी गवाहों के समक्ष विधिवत पंचनामा कर कार्रवाई की गई तथा कैश काउंटर से चिन्हांकित रुपए को बरामद किया गया विक्रेता द्वारा भेजे गए ग्राहक को दुकान में रॉयल ग्रीन का ओरिजिनल शराब मांगने पर तुम्हें उससे अच्छी शराब दूंगा कह कर बिसलेरी की बोतल में मिलावटी शराब पैसे लेकर दिया जाता था।
इस कार्रवाई में थाना झगड़ा खंड प्रभारी विजय सिंह एवं थाना मनेन्द्रगढ़ प्रभारी सचिन सिंह सहायक उपनिरीक्षक धनंजय सिंह आरक्षक इस्तियाक एवं राजेश मिश्रा तथा आबकारी उपनिरीक्षक वेद प्रकाश इंदुआ प्रधान आरक्षक सुग्रीव सोनी के द्वारा संयुक्त कार्रवाई कर अपने रिमांड पर लेकर कार्यवाही किया गया है।

इनकम टैक्स विभाग ने करदाताओं को ITR वेरिफाई करने के लिए दी पहली बार इतनी बड़ी राहत!!

देवशरण चौहान

Income Tax Department ने करदाताओं को बड़ी राहत देने की घोषणा की। विभाग ने कहा कि जिन करदाताओं ने साल 2015-16 से लेकर अभी तक इनकम टैक्स को वेरिफाई नहीं किया है, उन्हें एक बार छूट दी जा रही है। ऐसे करदाता 30 सितंबर तक अपने रिटर्न्स के वेरिफिकेशन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।
इलेक्ट्रॉनिक मोड के बिना डिजिटल सिग्नेचर आयकर रिटर्न (ITR) फाइल करने वाले करदाता को इसे ITR अपलोडिंग करने के 120 दिनों के अंदर वेरिफाई करना होता है।

इसके लिए 4 तरीके होते हैं…
1. आधार OTP के जरिए।
2. नेट बैंकिंग के जरिए ई-फाइलिंग अकाउंटमें लॉग इन कर।
3. इलेक्ट्रॉनिक वेरिफिकेशन कोड (EVC) के जरिए।
4. ITR-V की ड्यूली साइन्ड फिजिकल कॉपी पोस्ट के माध्यम से बेंगलुरु भेजकर।
इसमें भी OTP के जरिए आप घर बैठे अपने ITR को वेरिफाई कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए आपके मोबाइल नंबर का आयकर विभाग में लिंक होना जरूरी है। आईटीआर वेरिफिकेशन के लिए इस तरीके को चुनने के बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर वन टाइम पासवर्ड (OTP) आएगा। आयकर विभाग की वेबसाइट पर फॉर्म में इस OTP को डालने के बाद submit बटन पर क्लिक करते ही आपका ITR वेरिफाई हो जाएगा। इसके लिए आपको 30 मिनट का समय मिलेगा।

जिओ ने लांच किया वीडियो कॉलिंग वाला ग्लास..

दिल्ली

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) की 43वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) में Jio Glass का ऐलान किया गया। यह कंपनी का लेटेस्ट टेक्नोलॉजी इनोवेशन है। इसे jio की मिक्स्ड रिएलटी सर्विस के तहत विकसित किया गया है। कंपनी के मुताबिक Jio Glass की मदद से 3D वीडियो कॉलिंग की जा सकेगी। साथ ही स्टूडेंट्स Jio Glass की मदद से रोचक तरीके से पढ़ाई कर पाएंगे। दरअसल Jio Glass की मदद से क्लास रूम को 3D वर्चुअल रुम में बदला जा सकेगा। साथ ही रियल टाइम पर जियो मिक्सड रिएल्टी क्लाउड के जरिए होलिस्टिक क्लास दर्ज कराई जा सकेगी।

क्या होगा खास

Jio Glass में जियो की कटिंग एज टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जो यूजर्स को बेस्ट क्लास मिक्स्ड रिएल्टी सर्विस मुहैया कराएगी। Jio Glass एक साधारण सा दिखने वाला चश्मा है, जो कई तरह की खूबियों से लैस होगा। Jio Glass को वायरलेस तरीसे के कनेक्ट किया जा सकेगा। Jio Glass के एक बार इंटरनेट से कनेक्ट होने के बाद इसे लगाकर 3D वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की जा सकेगी। साथ ही स्टूडेंट जियोग्राफी जैसी सब्जेक्ट की पढ़ाई 3D मोड के जरिए कर पाएंगे। कंपनी की मानें, तो Jio Glass की मदद से इतिहास जैसे बोरिंग सब्जेक्ट को 3D ग्राफिक्स विजुअल्स से रोचक बनाया जा सकेगा
रिलायंस जियो की तरफ से फिलहाल Jio Glass के टेक्निकल पार्ट से रूबरू नहीं कराया गया है। लेकिन इतना जरूर बताया गया है कि Jio Glass में उम्दा विजुअल्स के लिए शानदार ग्राफिक्स का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही यह ऑडियो सिस्टम को सपोर्ट करता है। इसके अलावा Jio Glass प्री-इंस्टाल 25 ऐप को सपोर्ट करेगा। Jio Glass का वजह 75 ग्राम होगा। रिलायंस जियो की मानें, तो कोविड-19 के दौर में ऑनलाइन क्लासेस के साथ वर्क फ्रम होम की काफी डिमांड है। ऐसे में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में काफी इजाफा हो गया है। इस दौर में Jio Glass स्टूडेट्स, टीजर के लिए काफी मददगार साबित हो सकता है।

भारत का चीन को एक और करारा जवाब,जिओ 5G भारत में किया गया विकसित

दिल्ली
दुनियाभर में जासूसी के आरोपों को लेकर घ‍िरी चीन की दूरसंचार उपकरण बनाने वाली कंपनी हुवावे के लिए भारत से बेहद बुरी खबर है। भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी जियो ने घरेलू तकनीक से 5जी सॉल्यूशन विकसित कर लिया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने आज इसका ऐलान किया। उन्‍होंने कहा कि जिओ 5G सॉल्‍यूशन को दूसरे देशों को निर्यात किया जाएगा।
रिलायंस की 43वीं एजीएम को ऑनलाइन संबोधित करते हुए अंबानी ने कहा कि जैसे ही सरकार 5जी सेवाओं के लिए स्‍पेक्‍ट्रम का ऐलान कर देगी, जिओ 5जी सेवाओं को ट्रायल के लिए शुरू कर दिया जाएगा। उन्‍होंने कहा कि जियो 5जी का फील्‍ड डिप्‍लायमेंट अगले साल से शुरू हो जाएगा। मुकेश अंबानी ने कहा कि जियो का 5जी सॉल्‍यूशन अन्‍य टेलिकॉम ऑपरेटरों के लिए भी उपलब्‍ध होगा।

मुकेश अंबानी ने यह ऐलान ऐसे समय पर किया है जब पूरी दुनिया में हुवावे के खिलाफ आवाज उठनी तेज हो गई है। पिछले दिनों अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने जिओ की तारीफ की थी। उन्‍होंने कहा था कि जिओ साफ सुथरी दूरसंचार कंपनी है और हुवावे से मुक्‍त है। अमेरिका के बाद अब ब्रिटेन ने चीनी कंपनी हुवावे को 5जी नेटवर्क बनाने को लेकर बैन कर दिया है। ब्रिटिश सरकार ने टेलीकॉम कंपनियों को आदेश दिया है कि वे 2027 तक 5जी नेटवर्क से हुवावे के सभी उपकरणों को हटा दें। इससे पहले अमेरिका ने भी हुवावे के सभी उपकरणों को प्रतिबंधित किया था।

नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल की मीटिंग में फैसला
ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की अध्यक्षता में हुई नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल की मीटिंग के बाद फैसला लिया गया कि देश में 5जी नेटवर्क के निर्माण में चीनी कंपनी की भागीदारी को खत्म किया जाएगा। ब्रिटिश सरकार ने यह फैसला नेशनल साइबर सिक्योरिटी काउंसिल के रिपोर्ट की समीक्षा करने के बाद लिया। चीनी कंपनी हुवावे पर डेटा चोरी और गुप्त सूचनाओं को लीक करने का आरोप है।

देश की सुरक्षा के लिए खतरनाक है हुवावे

ब्रिटेन के संस्कृति सचिव ओलिवर डाउडेन ने कहा कि नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने चेतावनी दी थी कि अमेरिका के प्रतिबंध के बाद हुवावे के सिक्योरिटी को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। 5जी नेटवर्क में हुवावे की उपस्थिति देश की सुरक्षा के लिए खतरनाक हो सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि ब्रिटेन को भरोसा नहीं है कि हुवावे अपने उपकरणों की सुरक्षा को लेकर कोई गांरटी दे पाएगा।

मारुति सुजुकी के Wagonr, Baleno मॉडल में आई परेशानी, इन 1.34 लाख गाड़ियों को वापस लेगी कंपनी

देवशरण चौहान

मारुति सुजुकी की WagonR, Baleno गाड़ियों में आने वाली संभावित परेशानी को देखते हुए कंपनी ने लगभग 1.34 लाख गाड़ियों को परीक्षण के लिए वापस कंपनी में बुलाने की घोषणा की है। मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (Maruti Suzuki India Limited) ने घोषणा करते हुए कहा कि 15 नवंबर 2018 से 15 अक्टूबर 2019 के बीच बनी WagonR (1 Litre) और 8 जनवरी 2019 से 4 नवंबर 2019 के बीच मैन्युफेक्चर हुई Baleno (Petrol) को कंपनी द्वारा वापस बुलाया जाएगा। कंपनी के इस रिकॉल के दायरे में बलेनो और वैगनआर मॉडल की
1 लाख 34 हजार 885 गाड़ियां आएंगी।

भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी ने कहा कि WagonR की 56,663 यूनिट्स और Baleno की 78,222 यूनिट्स का निरीक्षण किया जाएगा। इस दौरान इन गाड़ियों के फ्यूल पंप में संभावित परेशानी को देखा जाएगा। इस दौरान किसी भी तरह के पार्ट के खराब पाए जाने पर उसे फ्री ऑफ कॉस्ट बदला जाएगा।

कानपुर,बर्रा में 30 लाख की फिरौती देने के बाद भी अपहरण कर्त्ताओं को गिरफ्तार नही कर सकी पुलिस

आचार्य डा.अजय दीक्षित

बर्रा 6 इलाके के एक युवक का 20 दिन पूर्व अपहरण हुआ था , जिसके बाद पुलिस से बार-बार पीड़ित परिवार शिकायत कर रहा था। पीड़ित परिवार का कहना है कि पुलिस के साथ जिला उन्नाव जाकर अपहरणकर्ताओं को 30 लाख की फिरौती पुलिस ने दिला दी लेकिन बदमाशों को पकड़ने में पुलिस नाकाम रही । पीड़ित परिवार आज जाके एस एस पी दिनेश कुमार प्रभु से गुहार लगाई और पुलिस की सारी भूमिका बताई । इस पूरे मामले पर एस एस पी दिनेश कुमार प्रभु ने जांच के आदेश दे दिये हैं। पीड़ित परिवार को भरोसा दिया है कि पुलिस की भूमिका की जांच होगी अगर कोई दोषी पाया गया तो उसके ऊपर कार्यवाही की जायेगी किसी को भी बक्सा नही जायेगा, अपहरण हुए युवक को छुडाया जायेगा तथा 30 लाख की फिरौती की रकम वापस कराई जाएगी।

एक रूपया मुहिम में अपने जन्म दिवस के अवसर पर प्रकाश राठौर बिरगहनी चांपा छत्तीसगढ़ के द्वारा 200 जरूरत मंद बच्चों के लिए स्टेशनरी का सामान दिया गया.

चांपा
एक रूपया मुहिम के द्वारा जरूरत मंद बच्चों की मदद की जाती है

मुहिम की संचालिका सीमा वर्मा का आम जनता के लिए सन्देश है कि आप भी अपने आस पास के बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास करें ताकि देश का हर बच्चा शिक्षित हो और देश के विकास में अपनी भागेदारी निभा सकेएक रूपया मुहिम में अपने जन्म दिवस के अवसर पर श्री प्रकाश राठौर बिरगहनी चांपा छत्तीसगढ़ के द्वारा 200 जरूरत मंद बच्चों के लिए स्टेशनरी का सामान दिया गया.
एक रूपया मुहिम के द्वारा जरूरत मंद बच्चों की मदद की जाती है

मुहिम की संचालिका सीमा वर्मा का आम जनता के लिए सन्देश है कि आप भी अपने आस पास के बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास करें ताकि देश का हर बच्चा शिक्षित हो और देश के विकास में अपनी भागेदारी निभा सके।

विकास दुबे के बाद गली के मामूली चोर से माफिया बने मुख्तार अंसारी की बारी…

उत्तर प्रदेश में अपराध के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संकल्प रंग ला रहा है. विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद अपराध के खिलाफ निर्णायक अभियान का आरंभ हो चुका है. और इस कड़ी में पूर्वांचल के एक बड़े डॉन के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है.

यूपी में ‘ऑपरेशन मुख्तार’

माफिया मुख्तार अंसारी के गैंग के खिलाफ बड़ा एक्शन
मुख्तार गैंग के 20 से 25 अपराधियों पर लगे गैंग्स्टर एक्ट
मुख्तार अंसारी गैंग के 7 बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुख्तार अंसारी के 3 रिश्तेदारों के शस्त्र लाइसेंस किए गए रद्द
मुख्तार गैंग के शूटर प्रकाश मिश्रा, बृजेश सोनकर की संपत्ति जब्त


बड़ी खबर क्या है?

उत्तर प्रदेश की पुलिस ने माफिया मुख्तार अंसारी के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है. जानकारी के मुख्तार अंसारी गैंग के 20-25 अपराधियों पर गैंग्स्टर एक्ट लगाया गया है. साथ ही मुख्तार अंसारी गैंग के 7 बदमाश गिरफ्तार कर लिए गए हैं.

मुख्तार गैंग पर कहां-कहां एक्शन?

1. मऊ – शूटर बृजेश सोनकर की 60 लाख की संपत्ति जब्त
2. वाराणसी- शूटर प्रकाश मिश्रा की 58 लाख की संपत्ति ज़ब्त
3. गाज़ीपुर- करीबी नन्हे ख़ां पर केस दर्ज, गाड़ी जब्त
4. जौनपुर- रवीन्द्र निषाद की संपत्ति जब्त करने की तैयारी
5. जौनपुर- वी नारायण की संपत्ति जब्त करने की तैयारी

मुख्तार अंसारी की ‘क्राइम कुंडली’

इस गली के गुंडे जैसे अपराधी जिसने नेतागिरी में अपना दाव खेला उसकी उम्र 60 साल है. ये खुद को पूर्वांचल का बड़ा माफिया डॉन समझता है, जो दो कौड़ी का अपराधी है. मुख्तार के उपर 40 से ज्यादा मुकदमे हैं.

आपको ये जानकर हैरानी होगी कि इसके उपर पहला केस साल 1988 में दर्ज हुई और इसके उपर हत्या का आरोप था. साल 1990 के दशक में माफिया बनकर उभरा और साल 2005 में मऊ में दंगा भड़काने का भी ये आरोपी है. साल 2005 में इसने बीजेपी नेता कृष्णानंद राय की हत्या कर दी, ऐसा इसपर आरोप है और ये अभी जेल में बंद है.

भगवान श्री राम पर विवादित बयान पर बाबरी मस्जिद के पक्षकार रहे इकबाल अंसारी ने कहा “हनुमान” जी को गुस्सा आया तो नेपाल का पता भी नहीं चलेगा

अयोध्या:
नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के भगवान श्री राम पर दिए गए विवादित बयान पर बाबरी मस्जिद के पक्षकार रहे इकबाल अंसारी ने जवाब देते हुए कहा कि राम के सेवक हनुमान जी को गुस्सा आया तो नेपाल का पता भी नहीं लगेगा कि गया कहां. इकबाल अंसारी ने अयोध्या को भगवान श्रीराम की जन्मस्थली न बताने वाले नेपाल के प्रधानमंत्री ओली को जवाब देते हुए कहा कि “अयोध्या का सम्मान सारी दुनिया के लोग करते हैं, जो आज से नहीं बल्कि पुरातन सभ्यता से चला आ रहा है. अयोध्या धर्म की नगरी है और यहां पर सभी धर्म व जाति के देवी-देवता विराजमान हैं.”

उन्होंने कहा कि अयोध्या का जो महत्व है, वह नेपाल के प्रधानमंत्री नहीं जानते. अयोध्या में भगवान राम के साथ हनुमान जी भी विराजमान है. अगर अब हनुमान जी को गुस्सा आ गया तो नेपाल का पता भी नहीं चलेगा कि वह गया कहां.
अंसारी ने कहा कि प्रधानमंत्री ओली को तो अपने धर्म के बारे में जानकारी नहीं है. नेपाल में हिंदू विरोधी कार्य किया जाता है. वहीं नेपाल के प्रधानमंत्री अयोध्या के बारे में नहीं जानते, न ही वह अयोध्या कभी घूमे हैं. वह अगर कभी अयोध्या आए होते तो उन्हें यह जरूर मालूम होता कि यहां पर देवताओं का वास है. भगवान श्रीराम तथा अयोध्या को गलत कहने का अंजाम बहुत बुरा होगा.”

गौरतलब है कि नेपाल के प्रधानमंत्री ओली इन दिनों भारत के विरोध में जमकर बयान दे रहे हैं. प्रधानमंत्री ओली ने बयान दिया था कि भारत ने सांस्कृतिक अतिक्रमण के लिए नकली अयोध्या का निर्माण किया है, जबकि असली अयोध्या नेपाल में है. ओली ने सवाल किया कि उस समय आधुनिक परिवहन के साधन और संचार नहीं थे तो राम जनकपुर तक कैसे आए. उनके इस बयान पर भारत में धर्मगुरुओं की तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है.

चौतरफा घिरने के बाद ओली ने दी सफाई
भगवान राम और अयोध्या को लेकर नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की टिप्पणी की चौतरफा आलोचना हुई. देश के एक पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि ओली ने ‘सारी हदें पार कर दी हैं.’ इस बीच, नेपाल सरकार ने मंगलवार को प्रधानमंत्री के बयान के बचाव में सफाई पेश की और कहा कि प्रधानमंत्री ओली के बयान ‘किसी भी राजनीतिक विषय से जुड़े नहीं थे’ और उनका इरादा किसी भी तरह से किसी की भावनाओं को ‘आहत’ करने का नहीं था.

जानिए क्या अच्छा होगा आपके साथ,कहां रहना होगा सावधान,आज का राशिफल

राशिफल
🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁
आचार्य डा.अजय दीक्षित

मेष राशि:-

आपके जीवन-साथी का प्यारा बर्ताव आपका दिन ख़ुशनुमा बना सकता है। अपने गुस्से पर काबू रखें और ऑफिस में सबके साथ ढ़ग से व्यवहार करें अगर आप ऐसा नहीं करते तो आपकी जॉब जा सकती है और आपकी आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। रिश्तेदारों के यहाँ जाना उससे काफ़ी बेहतर रहेगा, जितना आप सोच सकते हैं। ज़ाहिर तौर पर रोमांस के लिए पर्याप्त मौक़े हैं- लेकिन ऐसा बहुत कम समय के लिए है। संतोषजनक परिणाम पाने के लिए काम को योजनाबद्ध तरीक़े से करें, दफ़्तर की परेशानियों को हल करने में आपको मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। आज सोच-समझकर क़दम बढ़ाने की ज़रूरत है- जहाँ दिल की बजाय दिमाग़ का ज़्यादा इस्तेमाल करना चाहिए। अपने साथी पर किया गया संदेह एक बड़ी लड़ाई का रूप ले सकता है।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

वृष राशि:-

आपकी उम्मीद एक महक से भरे हुए ख़ूबसूरत फूल की तरह खिलेगी। आज आपके भाई-बहन आपसे आर्थिक मदद मांग सकते हैं और उनकी मदद करके आप खुद आर्थिक दबाव में आ सकते हैं। हालांकि स्थिति जल्द ही सुधर जाएगी। पारिवारिक तनावों को अपनी एकाग्रता भंग न करने दें। बुरा दौर ज़्यादा सिखाता है। उदासी के भंवर में ख़ुद को खोकर वक़्त बर्बाद करने से बेहतर है कि ज़िंदगी के सबक़ को जानने और सीखने की कोशिश की जाए। आपको अपनी ओर से सबसे अच्छा बर्ताव करने की ज़रूरत है‌। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि हो रहा है और तरक़्की साफ़ नज़र आ रही है। खेलकूद जीवन का जरुरी हिस्सा है लेकिन खेलकूद में इतने भी व्यस्त न हो जाएं कि आपकी पढ़ाई में कमी आ जाए। जीवनसाथी के ख़राब व्यवहार का नकारात्मक असर आपके ऊपर पड़ सकता है।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

मिथुन राशि :-

परिवार के कुछ सदस्य अपने ईर्ष्यालु स्वभाव से आपके लिए झुंझलाहट की वजह बन सकते हैं। लेकिन अपना आपा खोने की ज़रूरत नहीं है, नहीं तो हालात बेक़ाबू हो सकते हैं। याद रखें, जिसे सुधारा नहीं जा सकता, उसे स्वीकार करने में ही भलाई है। व्यापाार में मुनाफा आज कई व्यापारियों के चेहरे पर खुशी ला सकता है। दोस्त शाम के लिए कोई बढ़िया योजना बनाकर आपका दिन ख़ुशनुमा कर देंगे। आपकी प्रेम कहानी आज एक नया मोड़ ले सकती है, आपका साथी आज आपसे शादी को लेकर बात कर सकता है। ऐसे में कोई भी फैसला लेने से पहले आपको विचार अवश्य करना चाहिए। दफ़्तर में स्नेह का माहौल बना रहेगा। जरुरी कामों को समय न देना और फिजूल के कामों पर वक्त जाया करना आज आपके लिए घातक सिद्ध हो सकता है। आपका जीवनसाथी आपको ज़्यादा ख़ास वक़्त देने वाला है।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

कर्क राशि:-


लोगों से साथ बात करने और समारोहों में शिरकत करने का डर आपके घबराहट की वजह बन सकता है। इस परेशानी से बचने के लिए अपने आत्मविश्वास में इज़ाफ़ा करें। आपका कोई पुराना मित्र आज कारोबार में मुनाफा कमाने के लिए आपको सलाह दे सकता है, अगर इस सलाह पर आप अमल करते हैं तो आपको धन लाभ जरुर होगा। कोई ऐसा जिसके साथ आप रहते हैं, आपके लापरवाह और अनिश्चित बर्ताव की वजह से चिढ़ सकता है। अपने साथी के साथ बाहर जाते वक़्त ठीक तरह से व्यवहार करें। अगर आप ख़ुद को पेशेवराना अन्दाज़ में औरों के सामने रखेंगे, तो कैरियर में बदलाव के नज़रिये से यह लाभदायक साबित हो सकता है। यह ऐसा दिन है जब आप खुद को समय देने की कोशिश करते रहेंगे लेकिन आपको अपने लिए समय नहीं मिल पाएगा। आपको या आपके जीवनसाथी को बिस्तर में चोट लग सकती है। इसलिए एक-दूसरे का ख़याल रखें।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

कन्या राशि :-

ऊर्जा और उत्साह का अतिरेक आपको घेर लेगा और आप सामने आने वाले सभी मौक़ों का भरपूर फ़ायदा उठाएंगे। आर्थिक जीवन में आज खुशहाली रहेगी। इसके साथ ही आप कर्जों से भी आज मुक्त हो सकते हैं। उस रिश्तेदार को देखने जाएँ, जिसकी तबियत काफ़ी समय से ख़राब है। दोस्ती में प्रगाढ़ता के चलते रोमांस का फूल खिल सकता है। कामकाज के नज़रिए से आज का दिन वाक़ई सुचारू रूप से चलेगा। आज किसी तरह की दूर्घटना होने की भी संभावना है इसलिए संभलकर रहें। शादी शुदा ज़िन्दगी के तमाम मुश्किल दिनों के बाद आप और आपका हमदम फिर प्यार की गर्माहट महसूस कर सकते हैं।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

तुला राशि :-

आँखों के मरीज़ प्रदूषित जगहों पर जाने से बचें, क्योंकि धूँआ आपकी आँखों को और नुक़सान पहुँचा सकता है। अगर मुमकिन हो तो सूरज की तेज़ रोशनी से भी बचे। जो उधारी के लिए आपके पास आएँ, उन्हें नज़रअन्दाज़ करना ही बेहतर रहेगा। काम का तनाव आपके दिमाग़ पर छा सकता है जिसकी वजह से परिवार और मित्रों के लिए वक़्त नहीं निकाल सकेंगे। अपनी बातों को सही साबित करने के लिए आज के दिन आप अपने संगी से झगड़ कर सकते हैं। हालांकि आपका साथी समझदारी दिखाते हुए आपको शांत कर देगा। अगर आप कार्यक्षेत्र में बेहतर करना चाहते हैं तो अपने काम में आधुनिकता लाने की कोशिश करें। इसके साथ ही नई तकनीक से अपडेटेड रहें। सेमिनार और प्रदर्शनी आदि आपको नई जानकारियाँ और तथ्य मुहैया कराएंगे। पारिवारिक विवादों के कारण आज आपका वैवाहिक जीवन प्रभावित रह सकता है।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

वृश्चिक राशि:-

कोई अच्छी ख़बर मिल सकती है। आज आपको अपने उन रिश्तेदारों को पैसा उधार नहीं देना चाहिए जिन्होंने आपका पिछला उधार अब तक वापस नहीं किया है। शाम का ज़्यादातर समय मेहमानों के साथ गुज़रेगा। सिर्फ़ स्पष्ट समझ के माध्यम से आप अपनी पत्नी/पति को भावनात्मक सहारा दे सकते हैं। बिना गहराई से समझे-बूझे किसी व्यावसायिक/क़ानूनी दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर न करें। आज आपके करीबी लोग आपके करीब आने की कोशिश करेंगे लेकिन अपने मन को शांत बनाए रखने के लिए आप एकांत में समय बिताना पसंद करेंगे। बाहरी लोगों का हस्तक्षेप आपके वैवाहिक जीवन में परेशानी उत्पन्न कर सकता है।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

धनु राशि :-

बाहर का और खुला खाना खाते वक़्त ख़ास तौर पर बचाव पर ध्यान देने की ज़रूरत है। हालाँकि बिना वजह तनाव न लें, क्योंकि यह आपको मानसिक कष्ट दे सकता है। जो लोग शादीशुदा हैं उन्हें आज अपने बच्चों की पढ़ाई पर अच्छा खासा धन खर्च करना पड़ सकता है। बेटी की बीमारी आपका मूड ख़राब कर सकती है। उत्साह बढ़ाने के लिए उसे स्नेह से दुलारें। प्यार में बीमार को भी भला-चंगा करने की ताक़त होती है। किसी से आँखें चार होनी की काफ़ी संभावना है। अगर आप अपने लक्ष्यों को पाने के लिए एकाग्रता सए ध्यान केंद्रित करेंगे तो आपकी उपलब्धियाँ आपकी उम्मीदों से ज़्यादा होंगी। इससे आपके जीवनसाथी को आपसे खिन्नता भी होगी क्योंकि आप उनसे बात करने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाएँगे। किसी बच्चे या बूढ़े के स्वास्थ को लेकर हुई परेशानी अप्रत्यक्ष रूप से आपके वैवाहिक जीवन को प्रभावित कर सकती है।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

मकर राशि:-

कुछ तनाव और मतभेद आपको चिड़चिड़ा और बेचैन बना सकते हैं। अचानक नए स्रोतों से धन मिलेगा, जो आपके दिन को ख़ुशनुमा बना देगा। कुछ लोगों के लिए- परिवार में किसी नए का आना जश्न और उल्लास के पल लेकर आएगा। किसी दिलचस्प इंसान से मिलने की प्रबल संभावना है। जिस पहचान और पुरस्कार की उम्मीद आप कर रहे थे, वह बाद के लिए टल सकती है और आपको हताशा का सामना करना पड सकता है। चंंद्रमा की स्थिति को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि आज आपके पास काफी खाली वक्त होगा लेकिन बावजूद इसके भी आप वो काम नहीं कर पाएंगे जो आपको करना था। अगर आप कोशिश करें तो आप अपने जीवनसाथी के साथ अपने जीवन का सबसे अच्छा दिन आज गुज़ार सकते हैं।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

कुम्भ राशि :-

तनाव से बचने के लिए अपना क़ीमती वक़्त बच्चों के साथ गुज़ारें। आप बच्चों की उपचार करने की शक्ति महसूस करेंगे। वे आध्यात्मिक तौर पर धरती पर सबसे ज़्यादा ताक़तवर और भावनात्मक लोग हैं। उनके साथ आप ख़ुद को ऊर्जा से लबरेज़ पाएंगे। ख़र्चों में हुई अप्रत्याशित बढ़ोत्तरी आपके मन की शांति को भंग करेगी। आपका ज्ञान और हास-परिहास आपके चारों ओर लोगों को प्रभावित करेगा। आपका प्रिय दिन भर आपको याद करने में समय बिताएगा। कार्यक्षेत्र में आपके प्रतिद्वन्द्वियों को अपने ग़लत कामों का फल मिलेगा। देर शाम तक आपको कहीं दूर से कोई अच्छी ख़बर सुनने को मिल सकती है। ज़िन्दगी बहुत ख़ूबसूरत नज़र आएगी, क्योंकि आपके जीवनसाथी ने आपके लिए कुछ ख़ास योजना बनाई है।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

मीन राशि :-

प्रभावशाली लोगों का सहयोग आपके उत्साह को दोगुना कर देगा। अतिरिक्त धन को रिअल एस्टेट में निवेश किया जा सकता है। एक-दूसरे का नज़रिया समझकर व्यक्तिगत समस्याएँ सुलझाएँ। इसे औरों के सामने न लाएँ, नहीं तो बदनामी हो सकती है। व्यक्तिगत संबंध संवेदनशील और नाज़ुक रहेंगे। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि हो रहा है और तरक़्की साफ़ नज़र आ रही है। आपका व्यक्तित्व और लोगों से थोड़ा अलग है आप अकेले वक्त बिताना पसंद करते हैं। आज आपको अपने लिए वक्त तो मिलेगा लेकिन ऑफिस की कोई समस्या आपको सताती रहेगी। आपकी बीती ज़िन्दगी का कोई राज़ आपके जीवनसाथी को उदास कर सकता है।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

किस बेरहमी के साथ विकास दुबे ने 8 पुलिस वालों को मार डाला,, जाने पूरी हकीकत

शुभम दुबे
कानपुर

में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया कुख्यात अपराधी विकास दुबे ने पुलिस को मारने के लिए क्या तैयारी कर रख थी इसका खुलासा अब धीरे धीरे हो रहा है . पुलिस की हत्या में गिरफतार शशिकांत ने कई राज उगले है. शशिकांत ने पुलिस पुछताछ में बताया कि विकास की तैयारी पुलिस से ज्यादा था। विकास ने हथियारबंद लोगों को सुनियोजित तरीके से तैनात किया था। सोची समझी रणनीति के तहत ही तैयारी की गई थी। यह खुलासा गिरफ्तार किए गए शशिकांत उर्फ सोनू ने पुलिस की पूछताछ में किया है।

कोई बचकर नहीं जाएगा

विकास दुबे ने पांच घंटे में हथियारबंद लोगों को जुटाए और युद्ध जैसी रणनीति के तहत गुर्गों को तैनात किए। शशिकांत की बातों पर भरोसा करें तो विकास ने पहले से ही इस बात की तैयारी कर ली थी कि कोई बचकर नहीं जाएगा।

पूरी रणनीति का खुलासा

पुलिस के इंट्रोगेशन में शशिकांत ने विकास की पूरी रणनीति का खुलासा कर दिया

उसने यह भी बताया कि हमले वाली रात कौन किस छत पर तैनात था। विकास दुबे ने अपनी दोनों छतों पर हथियारों से लैस लोगों को लगा दिया था।

एक छत पर वह खुद अमर दुबे, अतुल दुबे, दयाशंकर के साथ असलहों का जखीरा लेकर मोर्चा ले रहा था।

उसकी दूसरी छत से  राम सिंह, अखिलेश मिश्रा, बिपुल दुबे और दो अन्य लोग फायरिंग कर रहे थे।

शशिकांत के घर की छत पर उसके पिता प्रेम प्रकाश, गोपाल, हीरू, वह खुद और दो अन्य लोग गोलियां चला रहे थे।

मुठभेड़ में मारे गए प्रभात मिश्रा घर की छत पर उसके पिता राजेंद्र मिश्रा, प्रभात मिश्रा, शिवम, बाल गोविंद और एक अन्य व्यक्ति हथियारों के साथ मुस्तैद थे।

शशिकांत ने पुलिस को बताया कि जेसीबी गांव के बाहर खड़ी थी। उसके पिता प्रेम प्रकाश जेसीबी चलवाकर लाए थे और अपने दरवाजे पर लगाकर रास्ता रोक दिया था।

लक्ष्मी मित्तल ने Covid-19 वैक्सीन के लिए डोनेट किए 33 करोड़ रुपए

देवशरण चौहान

Covid-19 Vaccine: स्टील टाइकून के नाम से पहचाने जाने वाले Lakshmi N Mittal ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी को Covid-19 वैक्सीन तैयार करने के लिए 35 लाख पाउंड (33 करोड़ रुपए) का दान दिया है। लक्ष्मी मित्तल और उनके परिवार ने यह राशि Oxford University के वैक्सीनोलॉजी विभाग को प्रदान की है। Oxford University के वैक्सीनोलॉजी विभाग को अब ‘लक्ष्मी मित्तल एंड फैमिली प्रोफेसरशिप ऑफ वैक्सीनोलॉजी’ के नाम से जाना जाएगा।
यह विभाग जेनर इंस्टीट्यूट के तहत आता है जिसके निदेशक प्रोफेसर एड्रियन हिल हैं। वैक्सीन के मामले में जेनर इंस्टीट्यूट को सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। इस इंस्टीट्यूट द्वारा तैयार किए गए Covid-19 वैक्सीन का इन दिनों ग्रेट ब्रिटेन, दक्षिण अफ्रीका और ब्राजील में मानव परीक्षण चल रहा है। अभी इस संस्थान का पूरा ध्यान Covid-19 वैक्सीन पर लगा हुआ है।
आर्सेलर मित्तल के सीईओ लक्ष्मी मित्तल ने कहा, यह पूरी दुनिया के लिए जागृत होने का समय है ताकि भविष्य में इस तरह की महामारियों के हम खुद को तैयार कर सकें। हम सभी को यह अनुभव आया है कि कैसे एक महामारी सामाजिक और आर्थिक स्तर पर नुकसान पहुंचा सकती है। मेरी हमेशा से ही हेल्थ केयर के क्षेत्र में रुचि रही है और Covid-19 वैक्सीन को लेकर चल रहे काम पर मेरा ध्यान था।
लक्ष्मी मित्तल ने कहा, प्रोफेसर एड्रियन हिल से हुई बातचीत के बाद मैं और मेरा परिवार इस निष्कर्ष पर पहुंचा था कि हिल और उनकी टीम जो काम कर रही है, वह बहुत जरूरी भी है। वे सिर्फ मौजूदा संकट के लिए नहीं, बल्कि भविष्य की संभावित चुनौतियों के लिए काम कर रहे हैं।

जशपुरनगर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जशपुर जिले की अतिपिछड़ी जनजाति बिरहोर की निर्मला को किया सम्मानित

बनमाली यादव

मंत्री अमरजीत भगत ने भी निर्मला को 12वीं पास करने पर दी बधाई

कलेक्टर श्री महादेव कावरे ने निर्मला को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित कर रहे है

जशपुरनगर :- कहते हैं ना कि जिनमें अटल दृढ़निश्चयी और लगन व खुद में विश्वास हो वहां सफलता रंग लाती है, ऐसा ही गौरवान्वित जशपुर अंचल की छात्रा जिनको प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिला जशपुर के दुलदुला विकासखण्ड के ग्राम झरगांव की रहने वाली कु. निर्मला को रायपुर में सम्मानित किया। निर्मला को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वेच्छानुदान मद से आगे की पढ़ाई के लिये एक लाख रूपये तथा लैपटॉप प्रदान किये। कुमारी निर्मला ने हाल ही में 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है और अब वो कॉलेज भी जाना चाहती है। जशपुर जिले की कु. निर्मला बाई अति पिछडी बिरहोर जनजाति वर्ग से आती हैं। जब उनकी सफलता के बारे में खाद्य मंत्री अमरजीत भगत को पता चला तो वे बहुत प्रभावित हुए। मंत्री अमरजीत भगत जशपुर जिले के प्रभारी भी हैं, उन्होंने अपने साथ ले जाकर निर्मला को मुख्यमंत्री जी से मिलवाया। उन्होंने निर्मला की प्रोत्साहित करते हुए कहा कि उसने अभावों को खुद पर हावी होने नहीं दिया। उन्होंने अपने जैसी छात्राओं के लिये एक मिसाल कायम की है, जो उच्च शिक्षा ग्रहण कर अपना उज्ज्वल भविष्य बनाना चाहती हैं।  कलेक्टर श्री महादेव कावरे ने भी अपनी शुभकामना देते हुए बिरहोर बालिका कुमारी निर्मला को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं।  
निर्मला का परिवार अत्यन्त गरीब है पिता श्री कुंवर राम 5वीं पास एक खेतीहर मजदूर हैं एवं माता श्रीमती बिरसमनी बाई अशिक्षित, घरेलू महिला हैं। इस परिवार में माता-पिता, 02 भाई 02 बहन सहित 6 सदस्य हैं, इनमें निर्मला सबसे बड़ी है। उन्होंने अपने भाई-बहनों के लिये एक आदर्श स्थापित किया है। कु.निर्मला शासकीय पोस्ट-मैट्रिक कन्या छात्रावास जशपुर में रहकर शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई कन्या उ.मा.वि. जशपुरनगर से कक्षा 12वीं की परीक्षा 58 प्रतिशत अंक के साथ उत्तीर्ण की है। बिरहोर समाज में लड़कियों की पढ़ाई-लिखाई पर ध्यान नहीं दिया जाता है, उनकी कम उम्र में ही शादी कर दी जाती है। निर्मला के पढ़ने की रूचि का खयाल रखते हुए उनके माता-पिता ने शादी के लिए दबाव नहीं डाला। उन्होंने निर्मला को इच्छानुसार पढ़ने दिया। 
निर्मला जिले में 12वीं पास करने वाली बिरहोर समाज की पहली बालिका है। उच्च शिक्षा के लिए महाविद्यालय में अध्ययन करना चाहती है। समाज के उत्थान के लिए शिक्षक बनकर भविष्य में काम करना चाहती है और अपने समाज के बच्चे बच्चियों को शिक्षा की मुख्य धारा में जोड़ना चाहती है। जिले में बिरहोर जनजाति के कुल 161 परिवार हैं जिसमें कुल 515 सदस्य निवासरत हैं।

छत्तीसगढ़ में अब 112 ब्लॉक रेड जोन में, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की नई सूची, देखें आप किस जोन में

बनमाली यादव

रायपुर। कोरोना ने इन दिनों ऐसा कहर बरपाया हुआ है, जैसा एकाएक त्रासदी से जूझ रहे हों,आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में कोरोना का संकट गहराता ही जा रहा है। जिसके चलते प्रदेश में रेड जोन की संख्या बढ़ती ही जा रही है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी विकासखंडों की नई अधिसूचना के अनुसार प्रदेश में अब 112 विकासखंड रेड जोन की सूची में आ गए हैं।
बताते चले कि इससे पहले पिछले सप्ताह 105 ब्लॉक रेड जोन में थे। जो अब बढ़कर 112 हो गए हैं। वहीं ऑरेंज जोन की भी संख्या बढ़ गई है। पिछले सप्ताह ऑरेंज जोन की संख्या 30 थी, जो बढ़कर 32 हो गई है।
केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के मुताबिक प्रदेश के सभी विकासखंडों और शहरी क्षेत्रों में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या, इनके दोगुने होने की दर तथा प्रति एक लाख जनसंख्या पर सैंपल जांच की ताजा स्थिति के आधार पर उन्हें रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन में पुनः वर्गीकृत किया गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 12 जुलाई की स्थिति के आधार पर यह वर्गीकरण किया गया है। इसे हर सोमवार को अद्यतन किया जाता है। रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन घोषित विकासखंड इस प्रकार हैं।
1

2

15 संसदीय सचिवों को CM भूपेश ने दिलाई शपथ, कैबिनेट बैठक में ये फैसले

देवशरण चौहान
रायपुर

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में मंगलवार को उनके राजधानी रायपुर निवास कार्यालय में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित हुई। इस दौरान छत्तीसगढ़ में 15 संसदीय सचिव की नियुक्ति की गई है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संसदीय सचिवों को शपथ दिलाई। सबसे पहले चिंतामणि महाराज ने संस्कृत में शपथ ली। बैठक में ये महत्वपूर्ण फैसले लिए गए –
– गोधन न्याय योजना : राज्य के महत्वाकांक्षी कार्यक्रमनरवा, गरूवा, घुरूवा और बाड़ी के स्वीकृत गोठानों को रोजगारोन्मुख बनाने हेतु ‘‘गोधन न्याय योजना‘‘ का अनुमोदन किया गया। प्रदेश में हरेली पर्व से इस योजना की शुरूआत होगी। प्रदेश में अब तक 5300 गोठान स्वीकृत किए जा चुकें है जिसमें से ग्रामीण क्षेत्रों में 2408 और शहरी क्षेत्रों में 377 गोठान बन चुकें हैै। जहां से इस योजना की शुरूआत की जाएगी।
– प्रदेश में स्थापित गोठान में गोवंशीय और भैसवंशीय पशुपालक से गोठान समितियों के माध्यम से गोबर क्रय कर उससे वर्मी कम्पोस्ट एवं अन्य उत्पाद तैयार किया जाएगा। इससे जैविक खेती को बढ़ावा के साथ ही ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर, गौपालन एवं गौ-सुरक्षा को प्रोत्साहन, खुली चराई पर रोक, दो फसली क्षेत्र के विस्तार के साथ ही पशुपालको को आर्थिक लाभ प्राप्त होगा।

सड़क पार करते समय तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर , महिला की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में हुई मौत

आचार्य डा.अजय दीक्षित
कानपुर देहात :– थाना अकबरपुर,चौकी रानियां के पास सड़क पार करते सयय तेज रफ्तार कार ने महिला को मारी टक्कर अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही महिला की हुई मौत। थाना अकबरपुर,चौकी रानियां के अन्तर्गत फतेहपुर रोशनाई,आर्यनगर की रहने वाली थी महिला। चौकी के पास सड़क पार करते समय तेज रफ्तार से आती हुई कार ने उसे टक्कर मार दी । मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे एम्बुलेंस द्वारा जिला अस्पताल भिजवाया लेकिन रास्ते में ही उस महिला की मौत हो गई । इमरजेंसी ड़ियुटी पर तैनात डा.निशांत पाठक ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया । रानियां चौकी इंचार्ज श्री गजेन्द्र पाल सिंह ने बताया दुर्घटना के बाद कार चालक फरार है, लगातार पुलिस उसकी तलाश कर रही है,जल्द ही वह पकड़ा जायेगा ।और उसके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी ।

ब्रेकिंग न्यूज़ :-16 हजार शिक्षाकर्मी संविलियन भूपेश सरकार की मुहर, दो वर्ष सेवाकाल पूरा कर चुके कर्मचारियों का होगा संविलियन

*बनमाली यादव*

रायपुर: छत्तीसगढ़ में ससंदीय सचिवों की नियुक्ति के बाद अब मुख्यमंत्री सीएम भूपेश बघेल ने सोमवार को कैबिनेट मंत्रियों की बैठक बुलाई थी। आपको बता दें कि कैबिनेट के इस बैठक में मंत्रिमंडल के बीच कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई, जिसके बाद प्रस्तावों पर मुहर लगा दी गई है। बैठक के दौरान दो वर्ष एवं उससे अधिक की सेवा अवधि पूर्ण करने वाले शिक्षकों का संविलियन का अनुमोदन किया गया है।

*इन अहम फैसलों पर भी लगी मुहर*

गोधन न्याय योजना के तहत 2 रुपये में होगी गोबर की खरीदी

मंत्रिपरिषद की बैठक में गोबर को 2 रुपये में खरीदने पर लगी मुहर

16 हजार 278 शिक्षकों के संविलियन पर मंत्रिमंडल की मुहर.

1 नवंबर 2020 से स्कूल शिक्षा विभाग के कर्मचारी माने जाएंगे सभी शिक्षक

यात्री बसों को जून महीने के देय मासिक कर में छूट की अनुमति मिली

जुलाई 2020 से नवंबर 2020 तक 5 किलो चावल प्रति राशन कार्ड निशुल्क वितरण करने का फैसला

राज्य के सीधी भर्ती के सभी पदों में 3 वर्ष की परिवीक्षा अवधि में नियुक्ति होगी

इंद्रावती नदी घाटी के विकास के लिए इंद्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण का गठन किया जाएगा

CGPSC में अध्यक्ष के पद पर टामन सिंह सोनवानी की नियुक्ति का अनुमोदन

सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी डॉ. आलोक शुक्ला को प्रमुख सचिव पद पर

3 वर्ष के लिए शहीद संविदा नियुक्ति का अनुमोदन किया गया

जनकपुर (कोरिया ) जानलेवा साबित हो रहा 15 टोली की सड़क । गाड़ी चलाना भी हो रहा मुश्किल

पप्पू बैगा
जनकपुर

साईं मंदिर से शिव कृपा गेस्टहाउस की ओर जाने वाली। सड़कों पर बने गड्ढे जानलेवा बने हुए हैं। ये दुर्घटना का सबब बनते जा रहे हैं। विभागीय लापरवाही का खामियाजा आम जनता को भुगतने को मजबूर होना पड़ रहा है।

सड़को की हालत बेहद खराब हो चली है। जगह-जगह गड्ढा युक्त सड़कें जानलेवा बन गई हैं। बरसात में तो यह और भी खतरनाक हो गई हैं। इन गड्ढों में पानी भरने के बाद पता नही चल रहा कि कितना बड़ा गड्ढा है। कई बार इन पानी भरे गड्ढों के चक्कर में दुर्घटनाएं भी हो रही है। वहीं पैदल चलने वालों को भी खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग सड़क के किनारे पैदल भी नही चल पा रहे हैं। कई बार तो लोगों के कीचड़ से कपड़े खराब हो रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी मंदिर जाने वालों को हो रही है

अब तो बरसात का सीजन भी शुरू हो गया है। विभाग भी फिलहाल इन गड्ढों को ठीक करने में कोई रुचि नही दिखा रहा है। विभागीय लापरवाही का खामियाजा आम लोगों को उठाना पड़ रहा है।

error: Content is protected !!