माध्यमिक शाला मोहनपुर में संकुल स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन, शासकीय पूर्व मा.शा. मोहनपुर का दबदबा…

0

हिंद स्वराष्ट्र अंबिकापुर : कार्यालय प्रधान पाठक, माध्यमिक शाला मोहनपुर (संकुल पोड़ीकला, विकासखंड अंबिकापुर, जिला सरगुजा) के अंतर्गत माध्यमिक स्तर की संकुल स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का सफल आयोजन शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मोहनपुर के प्रांगण में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य अनिमा केरकेट्टा, विशिष्ट अतिथि जनपद सदस्य टेरेसा एक्का, श्रवण सिंह, पिंटू गुप्ता, मनकू राम तथा अध्यक्षता कर रहे उप सरपंच भारत राम के आतिथ्य में संपन्न हुआ।
माँ सरस्वती की वंदना से हुआ शुभारंभ
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन, माल्यार्पण और सरस्वती वंदना के साथ हुई। इसके पश्चात ‘वंदे मातरम’ गान हुआ। संस्था प्रमुख निरंजन विश्वास एवं विभिन्न टीमों के कप्तानों द्वारा मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। साथ ही विनीता सिंह, द्वारका प्रसाद, अशोक तिर्की, उषा किरण एवं स्कूली बच्चों ने अन्य अतिथियों का स्वागत किया।
अतिथियों ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला
अपने आशीर्वचन में सुख सागर, श्रवण सिंह, मनकू राम, पिंटू गुप्ता, उषा किरण, भारत राम और टेरेसा एक्का ने बच्चों को अनुशासन के साथ उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दीं। मुख्य अतिथि अनिमा केरकेट्टा ने अपने छात्र जीवन के संस्मरण साझा करते हुए कहा कि खेल शारीरिक और मानसिक विकास के लिए आवश्यक हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को अनुशासित रहकर अपने माता-पिता, विद्यालय, गाँव और जिले का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
विजेता और उपविजेता टीमों की सूची
खेल गतिविधियों की शुरुआत बालिका वर्ग के खो-खो मैच से हुई, जहाँ अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और मुख्य अतिथि द्वारा टॉस (सिक्का उछालकर) कराकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। विभिन्न स्पर्धाओं के परिणाम इस प्रकार रहे:
खो-खो (बालिका वर्ग):विजेता – मा.शा. मोहनपुर | उपविजेता – मा.शा. पोड़ीकला
खो-खो (बालक वर्ग): विजेता – मा.शा. मोहनपुर | उपविजेता – मा.शा. पोड़ीकला
कबड्डी (बालिका वर्ग): विजेता – मा.शा. मोहनपुर | उपविजेता – मा.शा. पोड़ीकला
कबड्डी (बालक वर्ग): विजेता – मा.शा. मोहनपुर | उपविजेता – मा.शा. पोड़ीकला
वॉलीबॉल (बालक वर्ग): विजेता – मा.शा. मोहनपुर | उपविजेता – मा.शा. पोड़ीकला
वॉलीबॉल (बालिका वर्ग): विजेता – मा.शा. मोहनपुर | उपविजेता – मा.शा. पोड़ीकला
व्यक्तिगत स्पर्धाओं के परिणाम
लंबी कूद:
 बालिका वर्ग: बबीता (प्रथम), सरस्वती (द्वितीय), अंकिता (तृतीया)
 बालक वर्ग: दीपांशु (प्रथम), आयुष (द्वितीय), वीर शिवा (तृतीया)
ऊँची कूद:
 बालिका वर्ग: बबीता (प्रथम), सरस्वती (द्वितीय), राजनी (तृतीया)
 बालक वर्ग: आयुष (प्रथम), दीपांशु (द्वितीय), लक्ष्मी प्रसाद (तृतीया)
तवा फेंक (डिस्कस थ्रो):
 बालिका वर्ग: सरस्वती (प्रथम), बबीता (द्वितीय), सनमती (तृतीया)
 बालक वर्ग: रूकेश (प्रथम), लक्ष्मी प्रसाद (द्वितीय), राकेश (तृतीया)
गोला फेंक (शॉट पुट):
 बालिका वर्ग: बबीता (प्रथम), अनुरागिनी (द्वितीय), सनमती (तृतीया)
 बालक वर्ग: दीपांशु (प्रथम), लक्ष्मी प्रसाद (द्वितीय), रूकेश (तृतीया)
ओवरऑल चैंपियन रहीं बबीता
संपूर्ण प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मोहनपुर की बबीता को ‘ओवरऑल चैंपियन’घोषित किया गया। व्यक्तिगत स्पर्धाओं के विजेताओं को मेडल तथा सामूहिक खेलों के विजेता-उपविजेताओं को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।
संपूर्ण खेल प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका द्वारका प्रसाद पात्रे, अशोक तिर्की और उषा किरण ने निभाई। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन संस्था के प्रधान पाठक निरंजन विश्वास ने किया, जिसमें उन्होंने समस्त अतिथियों, ग्रामीणजनों और शिक्षकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here