भैयाथान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक संपन्न, जनहित के मुद्दों को लेकर प्रशासन को सौंपा आवेदन…

0

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर/भैयाथान मुकेश गुप्ता: आज दिनांक 25 सितंबर 2026 को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भैयाथान की बैठक संपन्न हुई। बैठक में क्षेत्र की गंभीर जनसमस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के पश्चात स्मार्ट मीटर से आम उपभोक्ताओं को हो रही परेशानियों तथा भैयाथान से सूरजपुर मुख्य मार्ग की बदहाल स्थिति, जिसके कारण आम नागरिकों का आवागमन बेहद कठिन हो गया है, को लेकर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), भैयाथान को आवेदन सौंपकर तत्काल निराकरण की मांग की गई।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने स्पष्ट किया कि यदि इन जनहित से जुड़े मुद्दों का तत्काल समाधान नहीं किया गया, तो आम जनता के अधिकारों एवं हितों के लिए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।
जनता की समस्याओं का समाधान हमारी प्राथमिकता है।इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विद्यात्रि सिंह देव ,पूर्व विधायक पारसनाथ राजवाड़े जिला पंचायत सदस्य आदरणीय अखिलेश प्रताप सिंह नूर आलम हरि गुप्ता जी ,शांतनु सिंह एवं एवं ब्लॉक के कार्यकर्ता उपस्थित रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here