हिंद स्वराष्ट्र एमसीबी/मनेंद्रगढ़ किशन शाह : ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मनेन्द्रगढ़ शहर में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। शहीद भगत सिंह चौक से गांधी चौक तक प्रमुख सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई की गई।
अभियान में कलेक्टर संतन देवी जांगड़े, पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह, अपर कलेक्टर अनिल कुमार सिदार, एसडीएम लिंगराज सिदार, डिप्टी कलेक्टर स्वप्निल वर्मा, नगर पालिका , उपाध्यक्ष धर्मेंद्र पटवा सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने श्रमदान किया।
शहीद भगत सिंह चौक, जैन मंदिर, राम मंदिर और गांधी चौक के आसपास सफाई कर कचरा हटाया गया। इस दौरान नागरिकों से सार्वजनिक स्थानों पर कचरा नहीं फेंकने और स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की गई।
अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने कहा कि शहर को स्वच्छ बनाए रखना केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। जनभागीदारी से ही स्वच्छ एवं सुंदर मनेन्द्रगढ़ का संकल्प पूरा किया जा सकता है।

