प्रशासनिक फेरबदल: कोरिया जिले में तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के कार्यक्षेत्र में बदलाव, कलेक्टर ने जारी किया आदेश…

0

हिंद स्वराष्ट्र बैकुण्ठपुर। जिले की कार्यालयीन कार्य व्यवस्था को अधिक प्रभावी, गतिशील और सुचारु बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर रोक्तिमा यादव ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के तहत तहसीलदारों एवं नायब तहसीलदारों के कार्यक्षेत्र में अस्थायी बदलाव करते हुए नवीन पदस्थापना सूची जारी की गई है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

जारी आदेश के अनुसार मुखदेव प्रसाद यादव तहसीलदार सोनहत को तहसीलदार पोड़ी (बचरा), संजय कुमार राठौर तहसीलदार पोड़ी (बचरा) को तहसीलदार सोनहत, रोशनी तिर्की प्रभारी तहसीलदार पटना, शुभ कोशले प्रभारी तहसीलदार, बैकुण्ठपुर, सिराज अहमद नायब तहसीलदार पोड़ी (बचरा), अभिसार पाण्डेय नायब तहसीलदार सोनहत को पटना के प्रभारी नायब तहसीलदार का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया हैं।कलेक्टर रोक्तिमा यादव द्वारा जारी निर्देशानुसार, अधिकारियों का यह नवीन कार्य विभाजन आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से प्रभावी रहेगा। सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए दायित्वों को संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here