हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : आज दोपहर अंबिकापुर शहर के गांधी चौक में एक दर्दनाक हादसा हो गया, ओवरटेक की कोशिश और बाइक चालक की लापरवाही से हुए इस हादसे में बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, हादसे में महिला के एक हाथ भी लगभग कटकर अलग हो गए। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया हैं।
मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा ओवरटेक के चक्कर में हुआ बताया जा रहा है कि सिग्नल खुलने के बाद ट्रक नमनाकला की ओर जा रही थी बावजूद इसके एक बाइक चालक द्वारा ओवरटेक करने का प्रयास किया गया और इसी प्रयास में बाइक में पीछे बैठी महिला अचानक अनियंत्रित होकर गिर गई और ट्रक की चपेट में आ गई, जबकि ट्रक चालक द्वारा सूझबूझ का परिचय देते हुए तत्काल ब्रेक लगा दिया गया लेकिन बावजूद इसके महिला का एक हाथ ट्रक के पहिए के नीचे आ गया जिससे महिला का एक हाथ लगभग कटकर अलग हो गया और महिला का बाया सीना भी पहिए की चपेट में आने के कारण महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। बताया जा रहा है कि महिला की हालत काफी गंभीर बनी हुई है।



