नहर में नहाने के दौरान दो बच्चे डूबे, दोनों की तलाश जारी…

0

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर :  शहर से कुछ दूर स्थित नैनपुर डैम में नहाने गए दो किशोरों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक बच्चे सूरजपुर के वार्ड क्रमांक 12, भट्ठापारा के निवासी थे और दोनों की उम्र लगभग 15 वर्ष बताई जा रही है। इस हृदय विदारक घटना ने पूरे शहर सहित आसपास क्षेत्रों को शोक में डुबो दिया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि स्थानीय प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों किशोर नैनपुर डैम में नहाने गए थे। बताया जाता है कि नहाने के दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए, जिसके कारण वे डूब गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और डीडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और शवों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। समाचार लिखे जाने तक दोनों की तलाश जारी थी अभी तक बच्चों के शव बरामद नहीं हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here