बाघ की खाल और पैंगोलिन शल्क तस्करी मामले में एक और गिरफ्तारी, लंबे समय से फरार आरोपी पवन कुमार गिरफ्तार…

0

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर/भैयाथान मुकेश गुप्ता : वन्यजीव अपराध के खिलाफ चल रही कार्रवाई में वन विभाग को एक और सफलता मिली है। बाघ की खाल एवं पैंगोलिन शल्क तस्करी से जुड़े वन अपराध क्रमांक 809/24 के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी पवन कुमार पिता रामदास, निवासी खेड़ा, थाना चांदनी-बिहारपुर, तहसील ओडगी, जिला सूरजपुर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
वनमंडलाधिकारी सूरजपुर के निर्देशन एवं उपवनमंडलाधिकारी सूरजपुर के मार्गदर्शन में की गई कार्रवाई में आरोपी को विवेचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया है।
मामला 28 जुलाई 2026 को दर्ज वन अपराध प्रकरण क्रमांक 809/24 से संबंधित है। प्रकरण में वन्यजीव संरक्षण से जुड़ी विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। विभाग के अनुसार मामले की विवेचना में सामने आए तथ्यों के आधार पर फरार आरोपी तक पहुंचकर यह गिरफ्तारी की गई।
इस पूरी कार्रवाई में उमेश कुमार वस्त्रकार, वनपरिक्षेत्र अधिकारी सूरजपुर, रवि कुमार राजवाड़े, महेन्द्र प्रसाद, सत्यप्रकाश राजवाड़े एवं राजाराम यादव की प्रमुख भूमिका रही।
वन्यजीव तस्करी से जुड़े इस मामले में एक और आरोपी की गिरफ्तारी से प्रकरण की जांच को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण कड़ी जुड़ गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here