Home राजकीय छत्तीसगढ़ SECL कर्मचारियों से भरी बस पुलिया से नीचे गिरी, चालक की मौत,...

SECL कर्मचारियों से भरी बस पुलिया से नीचे गिरी, चालक की मौत, 20 से अधिक कर्मचारी घायल…

0

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : जिले में कल देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एसईसीएल (साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) कर्मचारियों को लेकर जा रही बस अनियंत्रित होकर सुखाड़ पुलिया से नीचे गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, यह बस भटगांव के जरही क्षेत्र से महान-3 कोयला खदान की ओर जा रही थी, जिसमें कर्मचारी ड्यूटी के लिए सवार थे। जैसे ही बस पुलिया के पास पहुंची अचानक बस का नियंत्रण बिगड़ गया और वह नीचे जा गिरी।हादसा इतना भयानक था कि बस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घायलों को तत्काल भटगांव अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायलों को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। हादसे के बाद वहां चीख पुकार मच गई।

स्थानीय लोगों द्वारा मामले की सूचना पुलिस और एम्बुलेंस को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही सूरजपुर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे और भटगांव अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। अधिकारियों ने डॉक्टरों को घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here