Home Blog Page 96

बेटी का पैदा होना लोगो को आखिर क्यों गुजरता हैं नागवार….???झाड़ियों में फिर मिली एक नवजात…

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : बेटी का पैदा होना आखिर लोगो को इतना नागवार क्यों गुजरता हैं? क्या बेटियों को जीने का अधिकार नहीं हैं…? क्या बेटियां अपना खून नही होती जो इनके प्रति कुछ माता पिता को कोई लगाव नहीं होता?? हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि सूरजपुर जिले के प्रतापपुर से एक ऐसा ही मामला निकल कर सामने आए हैं जहां एक माता पिता को बेटी का जन्म लेना नागवार गुजरा और उन्होंने नवजात शिशु को झाड़ियों में फेंक दिया। एक ओर जहां बरसात का सीजन चल रहा है और हर तरफ बारिश हो रही है इस बारिश के बीच में निर्मोही माता पिता ने अपनी औलाद को मरने के लिए छोड़ दिया। लेकिन कहते हैं ना जाके राखे साइयां मार सकें ना कोय..….उस बच्ची की आवाज एक भले मानुष तक पहुंच गई जिससे बच्ची की जान बच गई। मामला प्रतापपुर के अमनदोन गांव का है प्रतापपुर में पदस्थ एक डॉक्टर अपने घर से आ रहे थे उस वक्त उन्हें झाड़ियों से बच्चे की रोने की आवाज सुनाई दी जिसके बाद उन्होंने जाकर देखा तो वहां एक नवजात बच्ची स्वस्थ हालत में झाड़ियों में पड़ी हुई थी जिसकेबाद डॉक्टर ने तत्काल स्थानीय लोगों को सूचना दी और बच्ची को प्रतापपुर स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टर ने नवजात शिशु का प्राथमिक उपचार किया और बेहतर उपचार हेतु उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया हैं। मिली जानकारी के अनुसार बच्ची स्वस्थ बताई जा रही हैं। पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई हैं। पुलिस द्वारा बच्ची के माता पिता की खोज की जा रही हैं।

सिंचाई के लिए पंप लगाने कुएं में उतरे युवक की करंट की चपेट में आकर दर्दनाक मौत…

हिंद स्वराष्ट्र जनकपुर गणेश तिवारी : एमसीबी जिला के विकासखंड भरतपुर जनकपुर क्षेत्र में आने वाला ग्राम पंचायत सिंगरौली में एक व्यक्ति की करंट की चपेट में आने से मृत्यु हो गई हैं। मृतक का नाम शिवलाल साहू पिता प्यारेलाल साहू हैं बताया जा रहा है कि वह अपने कुएं में सिंचाई के लिए पंप लगाने गया हुआ था उसी दौरान करंट की चपेट में आने से उसकी मृत्यु हो गई। जनकपुर पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जनकपुर उप स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया हैं। जनकपुर पुलिस का कहना है कि बड़ी सतर्कता से अपने सिंचाई के कार्यों को किसानों द्वारा किया जाए ताकि इस तरह की दुर्घटना होने से बचा जा सके।

सरगुजा संभाग का कौन है वो रेंजर जिसको बुढ़ापे में भी नही छूट रहा जवानी का शौक,,पैसा है भरमार इस लिए अपने क्वार्टर में लगता है लड़कियों का बाजार…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर विशेष संवाददाता : कहते हैं की शरीर बुड्ढा हो सकता है लेकिन इंसान का मन हमेशा चंचल ही होता है। ऐसे ही एक मामला सामने आया हैं जहां एक वन परिक्षेत्र अधिकारी की जवानी वाले शौक बुढ़ापे में भी नही जा रहे हैं और वो अपनी जवानी के मजे बुढ़ापे में भी कर रहा है। अपनी जवानी की हस्तरातों को पूरा करने के लिए रेंजर साहब पैसे देकर लड़कियों को अपने निवास पर बुलाते हैं और रातें रंगीन करते हैं। अब सोचने वाली बात तो यह है की इस रेंजर को अपने बेटी के उम्र की लड़कियों का शौक चढ़ा हुआ है और पैसों की कमी तो साहब के पास तो है नही लेकिन ऐसे में वो रेंजर अपने पद की गरिमा को भूल कर ऐसे कुकृत्य कर रहे है जो इतना घटिया है जिसे खुल कर लिखा तक नही जा सकता है। इस रेंजर की जवानी बुढ़ापे में फुट रही है इसका प्रमाण भी एक जाबांज के द्वारा अपने कैमरे के माध्यम से बनाया गया है जिसके चलते इस कुकर्मी बुजुर्ग रिटायरमेंट के करीब रेंजर की पोल खुल सकी है।
सूत्र बताते हैं की इस बुजुर्ग रेंजर के शौक पूरी करने के लिए लड़कियां बाहर से भी बुलवाई जाती है। इस बुजुर्ग रेंजर की पोल जल्द वीडियो और नाम के साथ खोली जाएगी। जल्द ही संपूर्ण साक्ष्य के साथ इसका खुलासा किया जाएगा और समाज और विभाग के सामने इनकी पोल खोली जाएगी।

अनेकों भ्रष्टाचार के आरोप लगे, अनेकों आवेदन उच्चाधिकारियों के पास गए लेकिन नही हुई इस रेंजर पर अब तक कोई कार्यवाही लेकिन वीडियो के आने के बाद इन्ही उच्चाधिकारियों को मजबूरन चलानी पड़ेगी इस रेंजर पर कार्यवाही का हंटर…..

सीएम बघेल का अंबिकापुर दौरा रद्द वर्चुअल तरीके से करेंगे लोकार्पण एवं भूमिपूजन…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : मौसमी खराबी की वजह से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव तथा अन्य मंत्रियों का अंबिकापुर दौरा रद्द हो गया हैं। अंबिकापुर में लैंडिंग और टेकऑफ के लिए मौसम अनुकूल नहीं होने की वजह से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अलावा उप मुख्यमंत्री सिंहदेव व अन्य मंत्रियों को अपना दौरा रद्द करना पड़ा है। अब तमाम कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अलावा अन्य नेता वर्चुअली जुड़ेंगे।
बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आज अंबिकापुर जिले का दौरा था, इस दौरान विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण कार्यक्रमों में उन्हें शामिल होना था। लेकिन मौसम की खराबी की वजह से उनका दौरा रद्द हो गया है अब वे वर्चुअल तरीके से सभी कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

सामूहिक अवकाश पर जाने वाले 5 लाख कर्मचारियों पर राज्य शासन ने दिए कार्यवाही के निर्देश…

हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : राज्य सरकार ने कल पांच लाख कर्मचारियों के सामुहिक अवकाश पर कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं। अवर सचिव अंशिका ऋषि पांडे ने सभी विभागाध्यक्षों, संभागायुक्तों, कलेक्टर्स को पत्र लिखकर 10-4-06 के परिपत्र के मुताबिक कार्रवाई करने कहा है । इसमें ब्रेक इन सर्विस का प्रावधान है । इस आदेश को लेकर सरकार और कर्मचारियों के बीच टकराव बढ़ने के आसार बढ़ गए हैं।

जिले के कई थाना चौकी प्रभारियों के प्रभार में परिवर्तन,, देखे आदेश…..

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : सूरजपुर एसपी द्वारा आज जारी अपने आदेश में 17 पुलिसकर्मियों की तबादले की जिसमें कई थाना चौकियों के प्रभारीयों के प्रभार में परिवर्तन किया गया हैं। देखे आदेश :

सीएम भूपेश बघेल सरगुजा जिले में कल करेंगे मेडिकल कॉलेज भवन, मल्टीपरपज इण्डोर हॉल के लोकार्पण सहित विभिन्न कार्यों का लोकार्पण तथा भूमिपूजन…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का 8 जुलाई को सरगुजा जिले में प्रवास रहेगा। इस दौरान वे जिले में विभिन्न कार्यों का लोकार्पण तथा भूमिपूजन कर जिलेवासियों को कुल 390.70 करोड़ के कार्यों की सौगात देंगे जिसमें 385.30 करोड़ रुपए की लागत के कार्यों का लोकार्पण तथा 5.39 करोड़ रुपए के लागत के कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा। इसके साथ ही जिला कलेक्टरेट परिसर में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।
मेडिकल कॉलेज का होगा लोकार्पण, भवन, चिकित्सालय और आवासीय परिसर का निर्माण 374.08 करोड़ की लागत से- इस दौरान राजमाता श्रीमती देवेन्द्र कुमारी सिंह शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय भवन का लोकार्पण किया जाएगा। 374.08 करोड़ की लागत से निर्मित इस परिसर में मुख्य रूप से 54.26 करोड़ रुपए की लागत से बने महाविद्यालय भवन, 120.73 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे हॉस्पिटल भवन के साथ ऑडिटोरियम, छात्रावास, स्टाफ क्वार्टर, डीन आवास सहित अन्य कार्य शामिल है। यह राज्य का छठवां मेडिकल कॉलेज है। इस मेडिकल कॉलेज की खासियत है कि यहां मेडिकल स्टूडेंट्स के कौशल एवं दक्षता विकास के लिए वृहद स्किल्स लैब और बहरेपन के परीक्षण एवं ईलाज की विशेष सुविधा उपलब्ध है।
मेडिकल कॉलेज के नवीन महाविद्यालयीन भवन में कुल 07 विभाग संचालित होंगे। जिनमें एनाटॉमी विभाग, बायोकेमेस्ट्री विभाग, फिजियोलॉजी विभाग, कम्युनिटी मेडिसिन विभाग, फोरेंसिक मेडिसिन विभाग, माइक्रोबायोलॉजी विभाग, फार्माकोलॉजी विभाग विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया जाता है।
जिला कलेक्टरेट परिसर में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा के करेंगे अनावरण- प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री बघेल जिला कलेक्टरेट कार्यालय परिसर में स्थापित किए गए छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। राज्य शासन द्वारा सभी जिलों में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा स्थापित करने का निर्णय लिया गया था, ताकि लोगों में राज्य की संस्कृति के प्रति चेतना जागृत हो। छत्तीसगढ़ महतारी, छत्तीसगढ़ की अस्मिता, स्वाभिमान और सम्मान का प्रतीक हैं।
मल्टीपरपज इण्डोर हॉल का लोकार्पण तथा विभिन्न कार्यों का होगा भूमिपूजन – खेलो इंडिया योजनांतर्गत गांधी स्टेडियम में 4 करोड़ 37 लाख 64 हजार रुपये की लागत से नवनिर्मित मल्टीपरपज इण्डोर हॉल का लोकार्पण किया जाएगा, हॉल का आकार 150.00×65.00 फिट है। यहां 04 बैडमिंटन कोर्ट, 03 टेबल टेनिस, बास्केट बॉल एवं व्हॉलीबॉल कोर्ट की सुविधा है। इसके साथ ही केशवपुर, सोहगा, राजापुर, बिलासपुर तथा निम्हा में 686.11 लाख की लागत से निर्मित स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट विद्यालयों का लोकार्पण किया जाएगा।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री श्री बघेल द्वारा की गई घोषणाओं के 539.47 लाख रुपए लागत के कार्यों का भूमिपूजन होगा। मुख्यमंत्री द्वारा भूमिपूजन के कार्यों में 339.22 लाख रुपए से महात्मा गांधी स्टेडियम का उन्नयन कार्य, पीजी कॉलेज ग्राउंड में 100.25 लाख रुपए की लागत से मूलभूत सुविधाओं का विस्तार कार्य तथा नगर पालिक निगम, अम्बिकापुर के समस्त वार्डो में 100.00 लाख रुपए की लागत से विद्युतीकरण कार्य शामिल है।

स्कूली बच्चों के विद्युत करंट की चपेट में आने की घटना के संबंध में मजिस्ट्रियल जांच का आदेश जारी…

हिंद स्वराष्ट्र बलरामपुर : प्रा.शाला कोटी, विकासखण्ड वाड्रफनगर में कल स्कूली बच्चों के करंट की चपेट में आने की घटना के संबंध में जिला दंडाधिकारी एवं कलेक्टर रिमीजियुस एक्का के द्वारा त्वरित संज्ञान लेकर कार्यवाही की गई। घटना को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी के प्रतिवेदन पर जिला दंडाधिकारी द्वारा 13 बिंदुओं पर मजिस्ट्रियल जांच के आदेश जारी किए गए हैं।
उक्त घटित घटना के संबंध में मजिस्ट्रियल जांच हेतु जिला दंडाधिकारी द्वारा अनुविभागीय दण्डाधिकारी वाड्रफनगर जिला बलरामपुर-रामानुजगंज को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। जांच अधिकारी द्वारा जांच पूर्ण कर सुसंगत अभिलेखों सहित प्रतिवेदन 01 (एक) माह की समय-सीमा में प्रस्तुत करने को कहा गया है।
उल्लेखनीय है कि प्रा.शाला कोटी, विकासखण्ड वाड्रफनगर में दोपहर दीर्घ अवकाश के समय 03 बच्चियां खेलते हुए विद्यालय के समीप स्थित पी. डी. एस. भवन के पास पहुंच गई। पी.डी. एस. का चैनल गेट जो लोहे का है, उसमे विद्युत करेंट प्रवाहित था, जिसकी चपेट में 03 बच्चियां आ गई, जिनका नाम कु. वर्षा पिता विनोद कक्षा 1ली, कु. काजल पिता महेंद्र तिवारी कक्षा 1ली तथा कु. आरती पिता लालसाय कक्षा 2री है। तीनों बच्चियों को ग्राम वासियों की सहायता से श्री संजू सिंह (रोजगार सहायक) के द्वारा सिविल अस्पताल वाड्रफनगर लाया गया। जहां डॉक्टरों ने कुमारी वर्षा पिता विनोद को मृत घोषित कर दिया। बाकी दोनों बच्चियों का इलाज जारी है और वे खतरे से बाहर हैं।
जिला दंडाधिकारी द्वारा अनुविभागीय दण्डाधिकारी वाड्रफनगर जिला बलरामपुर-रामानुजगंज को घटना की तिथि, समय एवं स्थान का विवरण, शाला संचालन का समय, अवकाश की अवधि में शाला के बच्चों के अवलोकन एवं नियंत्रण हेतु शाला में क्या व्यवस्था रखी गई है, प्राथमिक शाला कोटी के कैम्पस में दीर्घ अवकाश के समय सार्वजनिक वितरण प्रणाली के दुकान के चैनल गेट तक बच्चों के जाने पर नियंत्रण क्यों नहीं किया गया? इस अवधि में शाला में पदस्थ शिक्षक व अन्य कर्मचारी कहां पर थे? सार्वजनिक वितरण प्रणाली के दुकान हेतु विद्युत प्रदाय की व्यवस्था किस प्रकार किया गया है?, चैनल गेट में विद्युत करेंट प्रवाहित होने के लिए कौन जिम्मेदार है?, कुमारी वर्षा पिता विनोद निवासी ग्राम कोटी के मृत्यु का कारण एवं इस घटना का जवाबदार कौन है?, इस तरह की घटना न हो, इसके लिये क्या कदम उठाना चाहिये, अन्य तथ्य/मुद्दे जो जांच के दौरान पाये गये हों जैसे तय 13 बिंदुओं पर जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने को कहा गया है।

NH 43 में स्कॉर्पियो–जीप में आमने–सामने की टक्कर, युवती समेत 3 की हालत गंभीर….

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : जिले के ग्राम पंचायत पचिरा nh-43 मुख्य मार्ग में स्कॉर्पियो एवं जीप वाहन में जबरदस्त टक्कर हो गई है। इस आमने-सामने हुए टक्कर में तीन लोगों को गंभीर चोटें आई हैं जिसमें एक युवती की हालत नाजुक बताई जा रही है। सभी घायलों को उपचार हेतु एसईसीएल अस्पताल विश्रामपुर में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार हादसा आज दोपहर लगभग 3:00 बजे के करीब हुई। सूरजपुर की तरफ से आ रही स्कार्पियो वाहन क्रमांक CG 16 CL 7173 की विपरीत दिशा बिश्रामपुर की तरफ से सूरजपुर जा रही कमांडर टैक्सी वाहन क्रमांक CG 04 ZA 2132 का आमने-सामने भिड़ंत हो गया,इस हादसे में दोनों वाहन के सामने का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है जबकि टैक्सी में सवार तीन लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार स्कॉर्पियो वाहन के चालक की लापरवाही से यह हादसा हुआ हैं।

PM की सभा में शामिल होने जा रहे यात्रियों से भरी बस हुई हादसे का शिकार, 3 की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : पीएम नरेंद्र मोदी की सभा में शामिल होने जा रहे लोगों की बस का सुबह पांच बजे हाईवे पर बेलतरा के पास एक्सीडेंट हो गया। यात्रियों से भरी बस हाईवा से टकरा गई, इस दुर्घटना में 3 लोगों की मौत की खबर है। वहीं 6 लोग घायल हुए हैं। इसमें तीन गंभीर रूप से घायल हैं। बस में करीब 47 लोग सवार थे। गंभीर रूप से घायलों को अपोलो बिलासपुर में एडमिट कराया गया है।
दुर्घटना को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर शोक जताया है। उन्होंने मृतकों के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। साथ ही घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।
मिली जानकारी अनुसार मृतकों की पहचान सजन, पिता- सोहन, (30 साल), निवासी- वार्ड नंबर 4, माझापारा, जमदेई थाना, जयनगर, सूरजपुर, रुकदेव सिंह, पिता- सोनसाए सिंह (45 साल), निवासी जमदेई थाना, जयनगर, सूरजपुर और अकरम रजा, पिता- मोह्हम्मद इसरार (28 साल), निवासी ग्राम अरा, थाना राजपुर, बलरामपुर।
वही इस हादसे में लीलू गुप्ता (मण्डल अध्यक्ष, भाजपा, लटोरी, सूरजपुर ) और विषम्भर यादव (मण्डल महामंत्री भाजपा, सूरजपुर ) गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

प्राथमिक शाला में लापरवाही का नतीजा एक छात्रा की मौत, दो गंभीर रूप से घायल…

हिंद स्वराष्ट्र बलरामपुर : जिले के प्राथमिक शाला में स्कूल प्रबंधन की लापरवाही का नतीजा मासूम बच्ची को भुगतना पड़ा है जहां करंट की चपेट में आकर एक बच्ची की मौत हो गई है वही दो बच्चियां जिंदगी के लिए जंग लड़ रही हैं। स्कूल प्रबंधन द्वारा लापरवाही करते हुए बिजली के तार से पीडीएस दुकान के लिए विद्युत सप्लाई की जा रही थी जिस तार के संपर्क में चैनल गेट आ गया और चैनल गेट में करंट दौड़ने लगा जिस के संपर्क में 3 बच्चे आ गए और एक बच्ची को अपनी जान गंवानी पड़ी।

दरअसल मामला बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर जनपद पंचायत के प्राथमिक शाला लोधी में पढ़ने वाली 3 बच्चियां करंट की चपेट में आ गई जहां एक छात्रा की मृत्यु हो गई है वही दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। जहां चैनल गेट बिजली के तार के संपर्क में आ गया, जिसकी चपेट में आने से बच्चियों के साथ यह हादसा हुआ है।

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की मनमानी: 6 महीने से लगा कर रखा है केंद्र में ताला, सहायिका को नहीं करने देती है काम,,, सहायिका ने की शिकायत….

हिंद स्वराष्ट्र भरतपुर गणेश तिवारी : एमसीबी जिला के विकासखंड भरतपुर के अंतर्गत आने वाला ग्राम पंचायत मनावर के आंगनवाड़ी केंद्र में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा दादागिरी की जा रही है कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा अपनी मनमर्जी से आंगनवाड़ी का संचालन किया जा रहा है और पिछले 6 महीने से आंगनबाड़ी में ताला लगा कर रखा गया है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का कहना है कि कि जो मैं चाहूंगी वही होगा। यहां पर पदस्थ सहायिका जिसकी भर्ती शासन द्वारा की गई है आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उसे नौकरी नहीं करने दूंगी और वह आंगनबाड़ी में ताला लगाकर बैठी रहती है। जिससे वहां के बच्चों के भविष्य में बहुत ही बुरा प्रभाव पड़ रहा है। सहायिका द्वारा इस मामले की शिकायत महिला एवं बाल विकास विभाग तथा पुलिस थाने में भी की गई है। आंगनबाड़ी सहायिका का नाम प्रतिमा पति राम भरत है और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का नाम प्रमिला पति नरेंद्र है। इसकी शिकायत आंगनवाड़ी सहायिका द्वारा एसडीएम के पास भी दी गई हैं। इसकी जांच अभी तक नहीं हो पाई है जिसे देखकर ऐसा लगता है कि शासन के कुछ अधिकारी भी मिले हुए हैं जो कि बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है और आज 6 महीने से यह आंगनबाड़ी बंद है।

ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खेत में पलटी दबने से ड्राइवर की मौत…..

हिंद स्वराष्ट्र भरतपुर गणेश तिवारी : एमसीबी जिला के विकासखंड भरतपुर के अंतर्गत आने वाला ग्राम पंचायत रामगढ़ में एक दुखद दुर्घटना घटित हो गई है जहां ग्राम बहेरा टोला में एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटकर खेत में जाकर गिरी और इस दुर्घटना में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जिसकी सूचना जनकपुर थाने में दी गई। चालक का नाम अजमेर सिंह पिता उदय भान सिंह गिरवानी निवासी बताया जा रहा है। पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर छानबीन की गई और मृतक के शव को उप स्वास्थ्य केंद्र जनकपुर भेजा गया जहां की उसका पोस्टमार्टम किया गया। आजकल भरतपुर ब्लॉक में इस तरह की घटनाएं दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है।

BIG BREAKING : शासकीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 5% की वृद्धि का फैसला…

हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : कैबिनेट बैठक में सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। जहां शासकीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 5% की वृद्धि की गई है। सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर बताया कि आप सबके साथ साझा करना चाहूँगा कि आज हमने कैबिनेट की बैठक में राज्य के शासकीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डी.ए) में 5% की वृद्धि करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इससे राज्य सरकार को प्रति वर्ष एक हजार करोड़ रुपए का अतिरिक्त वित्तीय भार आएगा।

दुष्कर्म के बाद हुई थी महिला की हत्या, दोनों आरोपी गिरफ्तार…

हिंद स्वराष्ट्र कुसमी पंकज कुमार गुप्ता : जवाहरनगर थाना कौरंधा का है दिनाँक 04/07/2023 को आवेदक सिरसाय पिता कस्टु उम्र 70 वर्ष ग्राम जवाहर नगर कौरंधा थाना जाकर आवेदन देता है कि मेरी भतीजी बिलासी बाई उम्र 45 वर्ष अपने घर पर मृत पड़ी हुई है। करौंधा थाना प्रभारी ने तत्काल सूचना एसडीओपी रितेश चौधरी को दिए कोरंधा थाना प्रभारी दुवेंद्र सिंह टेकाम और एसडीओपी रितेश चौधरी मौके पर पहुंच पर जांच करते हैं तो देखते हैं सिर पर चोट लगे हुए हैं और और मृत शरीर में कीड़े पड़े हुए हैं।
एसडीओपी रितेश चौधरी ने पुलिस अधीक्षक बलरामपुर डॉक्टर लाल उमेंद सिंह को हालात से अवगत कराया तब एसपी महोदय के द्वारा दिशा निर्देश देते हुए महिला किसके साथ रहती थी, उसके जान पहचान के लोग कौन-कौन थे, इस विषय के संबंध में पूछताछ कर कार्यवाही करने का निर्देश दियादिया। एसडीओपी कुसमी रितेश चौधरी, निरीक्षक दुवेन्द्र सिंह टेकाम, प्र. आर. अमोल कश्यप, आर. धीरेन्द्र सिंह चंदेल, बाबूलाल, अनिल साहू, अनुप खलखों ने घटना स्थल पर कैंप कर गांव के लोगों से पूछताछ किया पूछताछ के दौरान द्वारिका प्रसाद और मंगल साय की गतिविधि संदिग्ध पाये जाने पर जब उनसे पूछताछ की गई तब आरोपी अपने जुर्म को स्वीकार करते हुए बताता है दिनांक 01/07/2023 के दोपहर 12-01 बजे मृतिका बिलासी बाई, द्वारिका और मंगल साय मृतिका के घर के अंदर खूब दारू पिये नशा होने पर द्वारिका प्रसाद मृतिका के साथ अवैध संबंध बनाया, थोड़ी देर बाद दोनों ने फिर से मृतिका से शारीरिक संबंध बनाने की जिद करते हुए जोर जबरदस्ती करने लगे तब मृतिका उन लोगो को फटकार लगाते हुए धमकी देने लगी की यदि तुम दोनो जोर जबरदस्ती करोगे तो मैं पूरे गांव में हल्ला करके तुम्हारे कारनामें बता दूंगी तब द्वारिका और मंगल साय डर गये और मृतिका को मारने की नियत से उसके घर में रखे कुल्हाड़ी से द्वारिका प्रसाद ने उसके सर पर प्राण घातक हमला कर डाला, मंगल साय ने मृतिका चिल्ला न सके इस लिए उसका मुंह दबाया मृतिका के मर जाने के बाद दोनो अपने घर चले गये और तीन दिन तक मृतिका के घर के आस-पास निगरानी करते हुए झारखंड अपने रिश्तेदार के यहां भागने के फिराक में थे l
आरोपियों द्वारा हथियार खुन से सने कपड़े , तौलिया बरामद कर थाना कौरंधा मे अपराध क्र. 07/2023 के तहत हत्या के आरोप में द्वारिका प्रसाद उर्फ शिशु उरांव पिता हरिचन्द्र उम्र 19 वर्ष, मंगलसाय उरांव पिता लखपति उम्र 33 वर्ष ग्राम चड़रापारा जवाहरनगर को न्यायिक रिमांड में भेजा गया है।

शमशान घाट की जमीन पर भू माफियाओं का कब्जा, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा…

    हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : शहर से लगे ग्राम पंचायत सखोली में भू-माफिया ने श्मशान घाट को भी फर्जी तरिके से अपने नाम कराकर मंहगी कीमतों में बेच दिया हैं। दरअसल, बुधवार को जिला मुख्यालय से लगभग 18 किमी दूर अंबिकापुर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत सखोली में चार एकड़ की सार्वजनिक भूमि पर श्मशान घाट था, लेकिन गांव के ही एक दबंग ने अधिकारियों की मिली भगत से उसे अपने नाम करा लिया।

    गांव के उपसरंपच अशोक तिवारी ने बताया कि सखोली के ही एक सुखनंदन वादी ने लगभग पांच माह पहले फर्जी तरीके से श्मशान की दो एकड़ भूमि अपने नाम कराया लिया और वह आदिवासी है। पैसों की लालच में उनसे सामान्य वर्ग के दूसरे गांव के रहने वाले व्यक्ति देवा राजवाड़े को पांच लाख में बेच दिया। मामले का खुलासा तब हुआ, जब देवा राजवाड़े जेसीबी लेकर श्मशान घाट की भूमि को समतल करने के लिए पहुंचा। जब ग्रामीणों सहित सरपंच ने इसका विरोध किया, तब उनके कागज दिखाते हुए जमीन अपने नाम से होना बताया। इसके बाद बुधवार को लगभग 100 से अधिक की संख्या में गांव के लोग इकट्‌ठा होकर कलेक्ट्रेट पहुंच श्मशान की भूमि पर फर्जी तरीके से अतिक्रमण करने की शिकायत की। साथ ही कलेक्टर के नाम से आवेदन देकर भूमि को पहले की तरह यथावत करने की मांग की है।

    एफआईआर की मांग को लेकर एसपी के नाम दिया पत्र ग्रामीणों ने सुखनंदन पर फर्जी तरीके से सरकारी भूमि पर कब्जा करने के आरोप में एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर एसपी के नाम एसडीओपी के नाम ज्ञापन दिया है।

    असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए पीएचडी की अनिवार्यता खत्म,, देखे नोटिफिकेशन..

    हिंद स्वराष्ट्र नई दिल्ली : विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए अनिवार्य योग्यता में एक महत्वपूर्ण बदलाव किया है। इसके अंतर्गत विश्वविद्यालय या कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर भर्ती के लिए पीएचडी की अनिवार्यता अब खत्म हो गई हैं। नए नियम के अनुसार अब नेट, सेट व स्लेट क्वालीफाई करने वाले अभ्यर्थी असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए योग्य होंगे। नई व्यवस्था एक जुलाई से लागू कर दी गई है।

    अम्बिकापुर जनपद सीईओ की मेहरबानी से ग्राम पंचायत में हो रहा बंदरबांट…गैर आदिवासी बनकर बैठा हैं सरपंच तो सचिव कर रहा बहन के अकाउंट में पंचायत की राशि ट्रांसफर….

    हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : हमेशा विवादों में घिरे रहने वाले जनपद सीईओ की मेहरबानी एक सचिव पर इतनी ज्यादा हैं कि सस्पेंड होने के बाद सचिव को पुनः उसी ग्राम पंचायत में सचिव बनाकर बैठा दिया साथ ही सचिव को एक दूसरे ग्राम पंचायत का प्रभार भी दे दिया गया हैं। सचिव के खिलाफ कई शिकायतों के बावजूद सचिव के मसीहा बन कर बैठे सीईओ हमेशा सचिव को बचाते नजर आते हैं और इतनी शिकायतों के बावजूद आज पर्यंत सचिव पर किसी प्रकार की कार्यवाही किए जाने का कष्ट नहीं उठा पाए हैं। सचिव द्वारा अपने पंचायत में कई अनियमितताएं की जा रही हैं जिसकी सुध लेने वाला कोई नही हैं। आश्चर्य की बात यह हैं कि सचिव को अपने आला अधिकारियों का संरक्षण कुछ इस तरह से प्राप्त हैं कि सचिव द्वारा पंचायत की राशि अपनी सगी बहन के खाते में बिना किसी भय के ट्रांसफर करवा दिए गए लेकिन बावजूद इसके उन पर कोई कार्यवाही नहीं हो पाई हैं। आपको बता दें की इस ग्राम पंचायत में सचिव सरपंच द्वारा मिलकर शासन को चुना लगाने का कार्य किया जा रहा हैं और शासकीय पैसे का बंदरबांट किया जा रहा हैं।

    गैर आदिवासी बनकर बैठा हैं आदिवासी सीट पर सरपंच

    आपको बता दें की यह वही ग्राम पंचायत है जहां एक गैर आदिवासी, आदिवासी सीट पर सरपंच बनकर बैठा हुआ है और सचिव के साथ मिलकर शासकीय पैसे का बंदरबांट कर रहा हैं। आपको बता दे कि यह सरपंच कठपुतली की तरह कार्य करता हैं जिसका रिमोट कंट्रोल सचिव के हाथ में है। अगर आप इस सरपंच से कोई सवाल भी पूछेंगे तो वह बिना सचिव से अनुमति लिए सवाल का जवाब भी नही देंगे।

    सरपंच के खिलाफ एसडीएम अंबिकापुर से हो चुकी हैं शिकायत लेकिन 3 महीने बाद भी नही हो पाई जांच

    आपको बता दे की इस सरपंच के खिलाफ गैर आदिवासी होते हुए आदिवासी सीट पर सरपंच बन कर शासकीय राशि का दोहन करने का आरोप लगाते हुए मामले की जांच हेतु आवेदन मार्च महीने में ही एसडीएम अंबिकापुर को दिए गए थे लेकिन बावजूद इसके आज पर्यंत कोई जांच नही हो पाई हैं।

    संभागायुक्त ने किया तहसीलदार को निलंबित…

    खसरा नंबर से संबंधित मामले में पाए गए दोषी

    हिंद स्वराष्ट्र कोरिया : खसरा नम्बर से संबंधित शिकायत प्राप्त होने के बाद जांच में दोषी पाए जाने पर संभागायुक्त द्वारा तहसीलदार को निलंबित कर दिया गया है। मामला बैकुण्ठपुर के ग्राम चेर से संबंधित है। जहां खसरा नम्बर 255/2 (छोटे-बड़े झाड़ जंगल मद) की भूमि के विषय में समाचार पत्रों व जन चौपाल में शिकायत प्राप्त होने पर जिले के अपर कलेक्टर से जॉच कराई गयी। जॉच प्रतिवेदन में प्राप्त तथ्यों एवं दस्तावेजों के आधार पर तत्कालीन तहसीलदार बैकुण्ठपुर मनहरण राठिया दोषी पाया गया हैं।
    राठिया का उक्त कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के सर्वथा विपरीत है। संभागायुक्त सरगुजा संभाग ने मनहरण राठिया तत्कालीन तहसीलदार बैकुण्ठपुर वर्तमान में तहसीलदार जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9(1)(क) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। राठिया को निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय जिला निर्वाचन कार्यालय मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर निर्धारित किया जाता है।

    सरगुजा पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने लगातार चलाया जा रहा अभियान,देर शाम पुलिस अधीक्षक सरगुजा ने स्वयं सड़को पर निकल लिया व्यवस्थाओ का जायजा….

    हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : संयुक्त पुलिस टीम द्वारा शहर के पीजी कॉलेज सहित अन्य संवेदनशील छेत्रो मे आसामजिक तत्वों के धरपकड़ के साथ हुड़दंगियों पर भी की गई कार्यवाही।
    🔷 गाँधी चौक मे विस्तृत चेकिंग अभियान चलाकर शराब पीकर वाहन चलाने वाले एवं यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर की गई कार्यवाही।
    🔷 पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा विधानसभा चुनावों से पूर्व जिले मे बेहतर पुलिसिंग कर शांतिपूर्ण वातावरण उत्पन्न करने दिए गए हैं दिशा निर्देश।
    🔷सरगुजा पुलिस द्वारा असामजिक तत्वों, हुड़दंगियों एवं गुंडा बदमाशों के खिलाफ चलाया जा रहा विशेष अभियान रहेगा अनावरत जारी।

    ………….🔷🔷🔷………….

    ⏩️ पुलिस अधीक्षक सरगुजा सुनील शर्मा (भा.पु.से.)द्वारा विधानसभा चुनावों से पूर्व जिले मे दुरुस्त पुलिसिंग व्यवस्था कायम कर आसामजिक तत्वों, हुड़दंगियों, गुंडा बदमाशों पर लगातार पैनी नजर रखकर सख्त कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया हैं जिससे जिले मे शांतिपूर्ण गतिविधिया सुचारु रूप से क्रियान्वित की जा सके।
    ⏩️ इसी क्रम मे बीते शाम पुलिस अधीक्षक सरगुजा के नेतृत्व मे संयुक्त पुलिस टीम द्वारा शहर के संवेदनशील छेत्रो, सुनसान छेत्रो एवं गाँधी चौक मे विस्तृत चेकिंग अभियान चलाकर लगातार आसामजिक तत्वों, हुड़दंगियो एवं शराब पीकर वाहन चलाकर यातायात नियमो की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों पर सरगुजा पुलिस द्वारा सख़्ती के साथ कार्यवाही की गई, संयुक्त पुलिस टीम द्वारा शहर के पीजी कॉलेज, कलाकेंद्र मैदान,शिवधारी तालाब के आस पास एवं अन्य संवेदनशील एवं सुनसान छेत्रो मे दबिश देकर कुल 25 संदिग्धो की धरपकड़ की गई, कार्यवाही के दौरान पकडे गए आपराधिक प्रवृति के व्यक्तियों एवं असमाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्यवाही भी सरगुजा पुलिस द्वारा निरंतर की जा रही हैं जिससे आपराधिक प्रवृति के व्यक्तियों एवं असामाजिक तत्वों मे क़ानून का भय बना रहे एवं आमनागरिकों को शांतिपूर्ण वातावरण प्रदान किया जा सके।
    ⏩️ सम्पूर्ण कार्यवाही के दौरान नगर पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला(भा.पु.से.), प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक शुभम तिवारी, रक्षित निरीक्षक जयराम चेरमाको, थाना प्रभारी कोतवाली उप निरीक्षक रुपेश नारंग सहित यातायात पुलिस की टीम एवं शहर के सभी थानो की संयुक्त पुलिस टीम शामिल रही।

    error: Content is protected !!