Home Blog Page 95

मनेंद्रगढ़ का यातायात व्यवस्था फ्लॉप…

हिंद स्वराष्ट्र एमसीबी किशन देव शाह : हम आपको बता दें कि एमसीबी जिला बनने के पुर्व यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने मनेन्द्रगढ शहर के चौक-चौराहों पर पुलिस बल तैनात कराया गया था उक्त दौरान लोग आवागमन सुरक्षित किया करते थे। वहीं गौर करने वाली बात है कि एमसीबी जिला बनने के बाद न जाने किस वजह से यातायात पुलिस बल हटा दिये जाने के कारण से अव्यवस्था फैल चुकी है।लोग यातायात नियमों को भूलते हुए उल्टे- सीधे दिशा में वाहन चलाते चोटिल होते देखे जा रहे जिसका जीता जागता प्रमाण आज दिनांक 14/7/23 को दोपहर करीब 2:30 बजे पीडब्ल्यू तिराहा मनेंद्रगढ़ के पास देखने को मिला जहां नागपुर तरफ से मनेन्द्रगढ आ रहे मोटर सायकल सवार और लेदरी से मनेन्द्रगढ पीडब्ल्यूडी तिराहा की ओर आ रहे मोटर सायकल सवार पशु चिकित्सक उमाकांत दुबे की जोरदार भिड़ंत हो जाने से उक्त दोनों मोटर सायकल चालक घायल हो गए जिसमें ज्यादा चोटे पशु चिकित्सक उमाकांत दुबे मनेंद्रगढ़ को आई जिनका उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनेन्द्रगढ में किया जा रहा उक्त दुर्धटना को देख लोग पुलिस प्रशासन को दोषी ठहरा बोल रहे कि अगर पीडब्ल्यूडी तिराहा जो मनेन्द्रगढ का सबसे ख़तरनाक तिराहा है ।जहां यातायात पुलिस को अगर तैनात किया जाता तो शायद इस तरह की दुर्धटना नहीं होती उक्त दुर्धटना को गंभीरता पुर्वक लेते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय को मनेन्द्रगढ शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने मुख्य – मुख्य जगहों को चिन्हित कर वहां यातायात पुलिस तैनात कराने उक्त दिशा में कार्यवाही करना चाहिए जिससे पुनः इस तरह की दुर्धटना में लगाम लग सके अब देखना ये है कि शहर वासियों की सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा यातायात पुलिस तैनात किया जाएगा या फिर इससे भी बड़ी घटना का इंतजार करते नागरिकों के जीवन से खेलवाड करवाते रहेगे ऐसा लोग कहते नजर आ रहे।

सांप के काटने पर बिना देर किए नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में कराएं इलाज

सर्पदंश की स्थिति में झाड़-फूंक या बैगा-गुनिया के चक्कर में न पड़ें, बिना देर किए अस्पताल जाएं, कलेक्टर श्री दुग्गा ने लोगों से की अपील

हिंद स्वराष्ट्र एमसीबी किशन देव शाह : पाठकों को बताना चाहेंगे कि बारिश का मौसम आते ही जहरीले सांप, बिच्छू व कीड़े-मकोडों के काटने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसी स्थिति में लोगों का जागरूक होना बहुत जरूरी है। कलेक्टर नरेन्द्र कुमार दुग्गा ने लोगों से अपील की है कि सर्पदंश की स्थिति में झाड़-फूंक या बैगा-गुनिया के चक्कर में न पड़ें और बिना देर किए अस्पताल में सीधे डॉक्टर से संपर्क करें। सांप, बिच्छू या जहरीले कीड़े के काटने पर पीड़ित का तत्काल उपचार करने से उसकी जान बचाई जा सकती है। वर्षा का पानी बिलों में भरने और बिलों के तापमान में होने वाले परिवर्तन के कारण सांपों को बिलों से बाहर निकलना पड़ता है। सुरक्षित स्थान और खाने की तलाश में सांप अकसर घरों या बाड़ियों में घुस जाते हैं और सर्पदंश की घटना होती है। सर्पदंश की स्थिति में तत्काल पीड़ित को एंटी स्नेक वेनम लगाया जाना आवश्यक है।
ग्रामीण क्षेत्रों में सर्पदंश के मामले अधिक- सर्पदंश के ज्यादातर मामले वनांचलों एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आते हैं। अधिकांशतः ग्रामीण बारिश के मौसम में भी जमीन पर सोते हैं। इससे उनके सर्पदंश के शिकार होने की आशंका और अधिक बढ़ जाती है। मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेश तिवारी ने सर्पदंश से बचने के लिए ग्रामीणों को बारिश के मौसम में जमीन पर नहीं सोने और सर्पदंश की स्थिति में तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में उपचार लेने की सलाह दी है।

युथ इंटक प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष शील के निर्देशानुसार किया गया युथ इंटक अंबिकापुर ब्लॉक कार्यकारणी का विस्तार…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : राजीव भवन में युथ इंटक कांग्रेस का कार्यकारणी विस्तार कार्यक्रम शुक्रवार को रखा गया जिसमे ज़िला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्यश्वर शरण सिंह देव जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राकेश गुप्ता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हेमंत सिन्हा प्रदेश कांग्रेस सचिव शैलेंद्र प्रताप सिंह जिला संगठन मंत्री सय्यद अख्तर जिला उपाध्यक्ष मदन जायसवाल जिला सचिव दिलीप धर, रामू घोष , रजनीश सिंह व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अमित तिवारी, उत्तम रजवाड़े उपस्थित हुए ।
युथ इंटक के प्रदेश उपाध्यक्ष एवम सरगुजा प्रभारी आशीष शील एवम युथ इंटक प्रदेश सचिव दानिश खान के निर्देशानुर आज युथ इंटक के अंबिकापुर ब्लॉक का विस्तार जिला अध्यक्ष सतीश घोष जिला उपाध्यक्ष रेहान अली कार्यकारणी अध्यक्ष दीपेश धर जिला संगठन मंत्री नीरज नारायण गुप्ता के द्वारा किया गया।

इस बैठक में आर्यन चौबे को युथ इंटक ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया तथा अनुराग नामदेव को ब्लॉक उपाध्यक्ष अखिल मानिकपुरी व आयुष चौबे को ब्लॉक महामंत्री साथ ही मोहम्मद अली को सोशल मीडिया प्रभारी गाजी अब्बास को सह सोशल मीडिया प्रभारी अभिजीत वर्मा,चंदन घोष,विशेष शर्मा ,को युथ इंटक ब्लॉक सचिव नियुक्त किया गया कार्यक्रम में असंगठित इंटक प्रदेश सचिव अतुल्य सिन्हा ,शुभम सरकार , सुमांशु मिश्र, प्रदीप राय,इरफान खान,सरफराज अंसारी,निधि केरकेट्टा, अमन सिंह,पियूष सोनी,विक्रांत सिंह,अमन तिग्गा,सौरव मिस्त्री ,दीपांकर मतवार एवम अन्य सदस्य उपस्थित रहे ।

अज्ञात वाहन द्वारा सड़क हादसे में युवक की हुई मौत, नगरवासियों ने किया चक्काजाम…

हिंद स्वराष्ट्र कुसमी पंकज कुमार गुप्ता : नगर पंचायत कुसमी जनपद कार्यालय के सामने अज्ञात वाहन अजय दुबे नामक व्यक्ति को ठोकर मार के वाहन घटना स्थल से फरार हो गया। घटना के पश्चात कुसमी नगर वासियों को सूचना मिलने पर तत्काल घटनास्थल पर पहुच कर स्वाथ्य विभाग को सूचना दिया गया स्वाथ्य विभाग को सूचना मिलने तक युवक की मौत हो चुकी थी। नगरवासियों ने आक्रोश में आकर चक्का जाम कर दिया और सख्त से सख्त कार्यवाही की मांग पर डटे रहे। माहौल गर्म को देखते हुए SDOP रितेश चौधरी ने तत्काल SDM कुसमी, तहसीलदार कुसमी,नगर पंचायत CMO को सूचना दिया। सभी अधिकारी घटनास्थल पर पहुँच कर अपनी सूझ बूझ से माहौल शांत किये और तहसीलदार द्वारा मृतक के परिवार को सरकारी मत हिट ऐड रन से 25 हजार रुपए का मुवाजा प्रदान कराया गया और नगर वाशियों ने मौजूद अधिकारियों के पास तीन बिन्दुओ को गंभीरता से रखा।

1. मृत व्यक्ति के परिवार को मुआवजा एवं नौकरी दी जाए।
2. अधूरे सड़क निर्माण को पूर्ण किया जाए और जिम्मेदार अधिकारी साथ ठेकेदार के ऊपर उचित कार्यवाही की जाए
3. बाईपास सड़क को चालू किया जाए।

घटना स्थल पर मौजूद हिन्दू युवा मंच एवं मानव अधिकार भ्रष्टाचार निर्मूलन के जिलाध्यक्ष निखिल गुप्ता, BJYM के पूर्व जिलाध्यक्ष,पार्षद नगर पंचायत विकेश साहू, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष हरीष मिश्रा और साथ मे कुसमी नगर वासी मौजूद थे जिनके द्वारा बताया गया कि सड़क को अधूरा छोड़ देने के कारण लोग हादसों का शिकार हो रहे है। सड़क खराब होने के कारण आये दिन दुर्घटना हो रही है जिसमें PWD और ठेकेदार की सरासर लापरवाही देखने को मिल रही हैं।
तहसीलदार कुसमी मौजूद लोगों को आश्वासन देते हुए कहे दिनांक 14/7/2023 तक खराब सड़क का डामरीकरण हो जाएगा। इसकी जिम्मेदारी हम लेते है।

बिग ब्रेकिंग: शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने दिया इस्तीफा, मोहन मरकाम को शिक्षा मंत्री बनाए जाने के लग रहे कयास….

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : विधानसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़े फेरबदल देखने को मिल रहा है। जहां बस्तर सांसद दीपक बैज को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बना दिया गया है। इस बीच दो बड़ी खबरें निकल कर आ रही है जहां शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने इस्तीफा दे दिया है वही पूर्व पीसीसी चीफ मोहन मरकाम मंत्री मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने और शिक्षा मंत्री बनाया जाएगा ऐसे कयास लगाए जा रहे है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मोहन मरकाम कल 11.30 बजे पद और गोपनियता की शपथ लेंगे। बता दें कि इससे पहले सीएम भूपेश बघेल ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि देखते रहिए इंतजार करिए समय के साथ सब पता चल जाएगा। वहीं, सूत्रों के हवाले से ये खबर आ रही है कि शिक्षा मंत्री प्रेम साय सिंह टेकाम ने इस्तीफा दे दिया है और अब मोहन मरकाम को शिक्षा मंत्रालय एवं आदिम जाति कल्याण विभाग दिया जा सकता है।

शहर के 2 निजी अस्पताल के डॉक्टरों की लापरवाही से महिला की मौत…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : नियम कानूनों को ताक पर रखकर शहर में संचालित हो रहे निजी अस्पतालों की लापरवाही के कारण फिर एक महिला को अपनी जिंदगी से हाथ धोना पड़ा हैं। ऐसा ही एक मामला शहर के एक निजी अस्पताल से सामने आया है जहां एक निजी अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही से 20 वर्षीय एक नवविवाहिता की मौत हो गई हैं। महिला के पित्त की थैली में पथरी थी। उसका लेजर ऑपरेशन करने की जगह डॉक्टरों ने ओपन सर्जरी कर दिया। नवविवाहिता की बिगड़ती हालत को देखते हुए उसे दूसरे निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। जहां नवविवाहिता की मौत हो गई।

क्या हैं मामला

जरही निवासी ममता अग्रवाल 20 वर्ष को पित्त की थैली में पथरी होने पर परिजनों ने उसे शहर के ठाकुरपुर अजिरमा स्थित आशीर्वाद अस्पताल लेकर आए थे। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ने महिला का लेजर पद्धति से ऑपरेशन करने की सलाह दी थी। इस पर परिजन राजी हो गए। लेकिन लेजर आपरेशन न करने की बजाय डाक्टरों ने महिला की ओपन सर्जरी कर दी। वहीं कुछ देर बाद महिला की तबियत बिगड़ने लगी। इधर अस्पताल में आईसीयू की सुविधा नहीं होने पर महिला को तत्काल बेहतर उपचार नहीं मिल पाया।

ऐसे में आशीर्वाद अस्पताल द्वारा महिला को गायत्री अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। परिजन गंभीर हालत में महिला को गायत्री अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने बताया कि महिला का पल्स नहीं चल रहा है और उनका ब्रेन भी डेड हो चुका है। बावजूद इसके गायत्री अस्पताल के डॉक्टरों ने महिला को आईसीयू में भर्ती कर दिया। वहीं कुछ घंटे उपचार करने के बाद डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप
परिजनों का आरोप है कि चिकित्सकों की बड़ी लापरवाही की वजह से महिला की मौत हुई है। वहीं परिजनों ने निजी अस्पताल प्रबंधन पर सवाल खड़े किए हैं कि जब अस्पताल में आईसीयू की सुविधा नहीं थी तो किस आधार पर महिला की ओपन सर्जरी की गई। महिला की मौत से सहमे परिजनों ने मामले की शिकायत गांधीनगर थाने में की है। साथ ही निजी अस्पताल के खिलाफ जांच कर कार्रवाई करने की मांग परिजनों ने की है।

जनसंपर्क विभाग में 6 सहायक सूचना अधिकारियों को दी गई पदोन्नति,, देखे आदेश….

हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : जनसंपर्क विभाग ने 6 सहायक सूचना अधिकारियों को सहायक जनसंपर्क अधिकारी के पद पर प्रमोट किया गया है। देखें लिस्ट…

संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों पर सरकार ने लगाया एस्मा…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : छत्तीसगढ़ में नियमितीकरण समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले प्रदेश के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों पर सरकार ने सख्ती दिखाते हुए एस्मा लगा दिया है। संविदा कर्मचारियों पर एस्मा लगाए जाने को लेकर उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, एस्मा लगा हुआ है उसके अंतर्गत कार्रवाई करनी पड़ेगी। जनहित में ऐसे फैसले लेने पड़ते हैं।

निजी छात्रावास में 6वी के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत…

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : जिले के विश्रामपुर सतपता स्थित बीएल छात्रावास में आज सुबह एक 12 वर्षीय बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की खबर सामने आ रही है।घटना के बाद छठवीं कक्षा में पढ़ने वाले इस छात्र की सर्पदंश से मौत होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। बच्चे को बेहोशी की हालत में लेकर छात्रावास प्रबंधन सुबह जिला चिकित्सालय उपचार कराने पहुंची जहां पर उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस मामले में बच्चे के परिजनों ने छात्रावास प्रबंधन के ऊपर बड़ी लापरवाही का आरोप लगाया है। छात्रावास में हुए बच्चे की मौत से जिले में सनसनी फैल गई है, वही छात्रावास प्रबंधन के विरुद्ध जांच की मांग की जा रही है।

रेलवे कालोनी में जगह -जगह लगा गंदगी का अंबार… स्वास्थ्य अमला नहीं दे रहा ध्यान

हिंद स्वराष्ट्र एमसीबी किशन देव शाह : हम आपको बता दें कि इन दिनों दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मनेंद्रगढ़ रेलवे कालोनी में जगह -जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ है। कारण कि पुरे कलोनी में बने क्वार्टरों के चारों ओर झाड़ियां ही झाड़ियां उगी हुई है। जबकि बरसात के पुर्व रेलवे क्वार्टरों के चारों ओर उगी झाड़ियों की कटाई करा देना चाहिए था। लेकिन स्वास्थ्य अमलो की लापरवाही की वजह से आज क्वार्टरों के चारों ओर झाड़ियां ही झाड़ियां दिखाई दे रही जिसमें से जहरीले कीड़े मकोड़े क्वार्टरों के अंदर प्रवेश कर जाते हैं।जिससे रेल कर्मचारियों सहित उनके आश्रितों के जान का खतरा बना हुआ है। वहीं नालियों में कीटनाशक का छिड़काव भी नहीं कराये जाने के कारण से डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया जैसे प्राणघातक बिमारी फैलाने मच्छर भी भारी तादाद में पनप रहे हैं। इसके बावजूद क्वार्टरों के चारों ओर उगी झाड़ियों की कटाई / साफ सफाई सहित नालियों में कीटनाशक छिड़काव न कराके रेल कर्मचारियों और उनके आश्रितों के जीवन से कर रहे खिलवाड़ करते हुए कुंभकर्णी नींद में सो रहा स्वास्थ्य अमला।

लुण्ड्रा वन परिक्षेत्र में अवैध अतिक्रमण जोड़ो पर,, कार्यवाही के अभाव में अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद….

हिंद स्वराष्ट्र लुण्ड्रा लक्ष्मी नारायण तिवारी : विकासखण्ड लुण्ड्रा रेंज अंतर्गत ग्राम सायर राई (लमगांव) रखायत जंगल में एक व्यक्ति के द्वारा अवैध अतिक्रमण किया जा रहा है। अतिक्रमणकारी व्यक्ति के द्वारा साल और बांस के पौधो को उखाड़ कर वहां जंगल की जमीन में झोपड़ी बना लिया गया है और अपने अतिक्रमण के एरिया को उसके द्वारा लगातार बढ़ाया जा रहा है। क्या अतिक्रमणकारी के इन सभी गतिविधियों से लुण्ड्रा रेंजर और जंगल दरोगा अनभिज्ञ हैं या फिर अतिक्रमणकारी पर इन दोनों का आशीर्वाद बना हुआ है। आखिर क्या कारण है कि नेशनल हाईवे क्रमांक 43 से सटी हुई रखायत जंगल की जमीन पर बेझिझक अतिक्रमण किया जा रहा है और वन विभाग के अधिकारियों को इसकी खबर तक नहीं है। आखिर क्यों इस अतिक्रमणकारी पर कार्यवाही करने के बजाय जानबूझकर अतिक्रमण में इसका सहयोग किया जा रहा है।

उप मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के साथ निगम आयुक्त ने किया दुर्व्यवहार धरने पर बैठे कांग्रेसी… आयुक्त के स्थानांतरण की रखी मांग…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : नगर निगम आयुक्त द्वारा अपमान जनक व्यवहार करने का आरोप लगाकर मंगलवार को कांग्रेस नेताओं को निगम परिसर में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान नेताओं ने मुख्यमंत्री के नाम महापौर को ज्ञापन सौंपकर निगम आयुक्त को हठधर्मी अधिकारी बताते हुए इन्हें तत्काल यहां से अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग की है। दरअसल मामला उप मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव के प्रतिनिधि दिलीप धर के साथ अपमानजनक व्यवहार करने का है। दिलीप धर ने आरोप लगाया है कि विगत दिवस नगर पालिक आयुक्त भगवानपुर क्षेत्र में शासकीय प्रयोजन के लिए खुली भूमि की तलाश में भ्रमण पर थी। जानकारी मिलने पर मैं वहां पहुंचा। इस दौरान मैं कुछ पूछ पाता इससे पहले निगम आयुक्त ने मुझे देखते ही बोली कि तुम कौन, मैंने कहा की मैं विधायक प्रतिनिधि हूं। मैडम ने कहा कि क्या चीज के प्रतिनिधि हो?। मैंने जवाब दिया कि मैं उप मुख्यमंत्री टीएस सिंह देव का प्रतिनिधि हूं। साथ ही मैंने अपना परिचय सचिव जिला कांग्रेस तथा बंग समाज के अध्यक्ष के रूप में भी बताया। इसके बावजूद भी आयुक्त ने मुझे तुम निकलो कह कर अपमानित किया। मेरे बार-बार निवेदन के बाद भी आयुक्त अपने नगर निगम अमले के सामने तिरस्कृत भाव से बाहर निकलो बाहर निकलो तुम किसी के भी प्रतिनिधि हो यहां पर किसी की भी जरूरत नहीं है। इसके बाद में वापस आ गया। निगम आयुक्त द्वारा अपमानजनक व्यवहाकर किए जाने से नाराज विधायक प्रतिनिधि दिलीप धर ने कांग्रेस पदाधिकारी सहित कई कार्यकर्ताओं के साथ निगम कार्यालय पहुंचकर धरना पर बैठ गए। इस दौरान नाराज नेताओं ने महापौर अजय तिर्की, छत्तीसगढ़ श्रम आयोग के अध्यक्ष शफी अहमद, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता, द्वितेन्द्र मिश्रा को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर निगम आयुक्त को हठधर्मी अधिकारी बताते हुए इन्हें तत्काल यहां से अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग की है।

रिश्वतखोर महिला पटवारी को एसडीएम ने किया सस्पेंड…

हिंद स्वराष्ट्र कोरिया : कुछ दिन पहले पोड़ी तहसील के हल्का नंबर 12 की पटवारी द्रौपदी सिंह के द्वारा ग्राम अमका निवासी विकास साहू की जमीन की चौहद्दी तैयार करने के लिए ₹10000 की मांग का ऑडियो वायरल होने के बाद घूसखोर महिला पटवारी को निलंबित कर दिया गया है।

शराबी सहायक शिक्षक को किया गया निलंबित, सोशल मीडिया में वायरल हुई थी वीडियो…

हिंद स्वराष्ट्र एमसीबी किशन देव शाह : सोशल मिडिया में वायरल विडियो एवं समाचार पत्रों में प्रकाशित खबर को तत्काल संज्ञान में लेते हुए विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी मनेन्द्रगढ़ द्वारा प्रस्तुत जाँच प्रतिवेदन के आधार पर प्राथमिक शाला केराबहरा विकासखण्ड मनेन्द्रगढ़ के सहायक शिक्षक रविन्द्र कुमार सिंह का शराब के नशे में विद्यालय में उपस्थित होना, मध्यान्ह भोजन कक्ष में अभद्रता करना सत्य पाया गया है। उनका यह कृत्य छ.ग. सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 23 एवं 3 के सर्वथा विपरीत होने के कारण छ.ग. सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 9 उपनियम 1 (क) के अनुसार रविन्द्र कुमार सिंह सहायक शिक्षक एल. बी. प्राथमिक शाला केराबहरा विकासखण्ड मनेन्द्रगढ़ को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी भरतपुर जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (छ.ग.) नियत किया गया है। उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

बाबा धाम जाते वक्त तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, 2 युवकों की मौत…

हिंद स्वराष्ट्र बलरामपुर : जिले में बीती रात बसन्तपुर थाना क्षेत्र के फुलीडुमर घाट के पास हुए एक सड़क दुर्घटना में दो लोगो की मौत हो गई हैं। मृतक अपने निजी वाहन से बाबाधाम जा रहे थे। इसी दौरान अनियंत्रित होकर उनकी कार पेड़ से टकरा गई जिसमे एक कार सवार कि मौके पर ही मौत हो गई वही एक अन्य ने अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते मे ही दम तोड़ दिया। मिली जानकारी के अनुसार दोनो मृतक वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र के सोनडीहा गांव के रहने वाले थे।

पटवारियों का कारनामा : 295 एकड़ सरकारी प्लाट को किया 50 लोगो के नाम दर्ज…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : सरगुजा जिले के मैनपाट में पटवारियों का एक कारनामा निकल कर सामने आया हैं। जहां सरकारी जमीन को लोगों के नाम दर्ज करने के एवज में पटवारियों द्वारा प्रति एकड़ 50 हजार से एक लाख रुपए तक की उगाही की गई है। अब इस पूरे मामले की जांच हो रही है और पट्‌टा निरस्त करने की प्रक्रिया चल रही है। इस जांच में चौकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं। जांच में पाया गया हैं कि पटवारियों ने एक दशक के भीतर दो पंचायत में 50 किसानों के नाम पर 295 एकड़ सरकारी जमीन दर्ज की थी। जांच में खुलासा होने के बाद टीम ने आगे की कार्रवाई के लिए रिपोर्ट तहसीलदार को सौंपी है। वही मैनपाट के कडराजा में किसानों और अन्य लोगों को तहसीलदार ने नोटिस जारी कर अपने नाम पर दर्ज जमीन का पट्टा पेश करने को कहा था लेकिन कथित जमीन मालिकों ने कोई दस्तावेज पेश नहीं किया। इस वजह से कडराजा पंचायत में 43 किसानों के नाम 68 प्लाट का पट्‌टा निरस्त कर दिया गया हैं और 263.07 एकड़ को वापस सरकारी मद में दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उरंगा में ऐसे महज सात किसान मिले, जिनके नाम पर दस सरकारी प्लाट दर्ज थे और इन प्लाटों में कुल 32.39 एकड़ सरकारी जमीन थी, जिसके सरकारी होने के बाद भी पटवारियों ने संबंधित लोगों से मिलीभगत कर जमीन उनके नाम पर कर दी थी। पटवारी सरकारी प्लाट को आईडी से किसानों के नाम पर दर्ज कर लोगों से उसके एवज में लाखों रुपए वसूले थे।
मुआवजा वसूली के लिए अब कोर्ट में चल रहा केस

मैनपाट के नर्मदापुर में लोगों ने जिस स्थान पर बाक्साइट माइंस खुलने की संभावना थी। वहां की भी जमीन पटवारियों से मिलकर अपने नाम करा लिया। 2014-15 में सरकारी जमीन का मालिक बनने वाले आठ लोगों को जमीन के एवज में राजस्व विभाग के अधिकारियों ने अस्सी लाख का मुआवजा प्रकरण बनाकर उसका भुगतान भी करा दिया। अब वसूली के लिए राजस्व कोर्ट में प्रकरण चल रहा है, लेकिन वसूली नहीं हो सकी है।
कार्रवाई करने एसडीएम को भेज रहे रिपोर्ट

मैनपाट तहसीलदार सत्यनारायण राठिया ने बताया कि दो पंचायत में जांच के बाद 295 एकड़ ऐसी जमीन का पता चला है, जो जिसे पटवारियों ने अपनी आईडी से 50 लोगों के नाम पर दर्ज कर दिया था। आगे की कार्रवाई के लिए एसडीएम को प्रतिवेदन भेजा है। जिन पटवारियों ने लोगों के नाम पर जमीन दर्ज किया, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।

पटवारी इससे बने करोड़पति

मैनपाट के इन गांवों में एक दशक के भीतर नौकरी करने वाले कई पटवारियों ने अवैध कमाई से करोड़ों की चल-अचल संपति बना ली है। इन पटवारियों की संपत्ति की जांच की जाए तो खुलासा होगा कि कई ने तो खुद शहर में कई प्लाट और मकान खरीद रखा है। कुछ ने परिजन व रिश्तेदारों के नाम पर संपत्ति बनाकर रखी है। आरोप है कि 295 एकड़ सरकारी जमीन को निजी मद में करने के एवज में पटवारियों ने 1.47 करोड़ की उगाही की होगी।

एक हजार को नोटिस

शिकायत के बाद तहसीलदार ने बरिमा, कडराजा, नर्मदापुर, उरंगा पंचायत के करीब एक हजार लोगों को नोटिस जारी किया है। कहा कि वे जमीन का पट्टा दिखाएं, लेकिन इसमें से अधिकांश लोगो के पास पट्टा नही हैं। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि उनके पास रिकॉर्ड में पूरी जानकारी है कि विभाग ने किसको कब पट्‌टा जारी किया है। उससे मिलान के बाद ही नोटिस दिया गया है।

लोन कार्ड बंद करने का झांसा देकर छह लाख ठगे, दो गिरफ्तार…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : दो महीने पहले शहर से लगे कंचनपुर इलाके के एक युवक से बैंककर्मी बनकर ऑनलाइन करीब 6 लाख ठगी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने भोपाल से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में भोपाल के शिवनगर निवासी चंदन पंथी और मड़िया भोपाल निवासी विकास पासी शामिल हैं। दोनों के खाते में ठगी की राशि जमा हुई थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अपना खाता और एटीएम कार्ड नंबर ठगी करने वाले गिरोह के सदस्यों को किराये पर दिया था। इसके बदले दोनों को कमीशन मिलता था। पुलिस ने बताया कि इनकी निशानदेही पर ठगी करने वाले गिरोह के सदस्यों के बारे में भी पता किया जा रहा है।
आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि शहर से लगे ग्राम कंचनपुर निवासी अखिलानंद राजवाड़े के खाते से 5 लाख 99500 रुपए ट्रांसफर कर आरोपियों के खाते में जमा कर दिया था। अखिलानंद के पास बैंककर्मी के नाम से 15 मई को फोन आया था। फोन करने वाले ने यह बताया था कि वे एसबीआई से बोल रहे हैं और आपका लोन अकाउंट बंद करना है। इसके बाद अखिलानंद ने ओटीपी नंबर बता दिया। इसी के बाद उसके खाते से राशि आरोपियों ने अपने खाते में ट्रांसफर कर ली।

घर से निकले युवक का दो दिन बाद बांध में मिला शव..

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : शहर से लगे करम्हा इलाके के एक बांध में गांव के ही एक लापता युवक का शव मिला। पुलिस ने बताया कि ग्राम करम्हा परसिली पारा निवासी 28 वर्षीय विजेश्वर शनिवार को घर से निकला था और वापस नहीं लौटा। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। सोमवार को गांव से लगे शंकर बांध में एक शव पानी में बहता हुआ दिखा। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को बाहर निकलवाया तो उसकी पहचान लापता युवक विजेश्वर के रूप में हुई। पुलिस जांच कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि वह पानी में उतरा होगा और उसकी डूबने से मौत हुई होगी।

राज्य प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले, देखे आदेश…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा राज्य प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। आर्चरी तबादला आदेश आशुतोष पाण्डेय को उपायुक्त सरगुजा संभाग बनाया गया हैं।

देखे आदेश :

स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल स्थगित, सीएम से प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात.. मांगो को पूरा करने सीएम ने दिया आश्वासन….

हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : 24 सूत्रीय मांगों को लेकर चार जुलाई से हड़ताल पर बैठे स्वास्थ्य कर्मचारियों ने हड़ताल स्थगित कर दी है। उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव से मुलाकात के बाद ये फैसला लिया गया है। उप मुख्यमंत्री ने आज शाम में सीएम से मुलाकात करवाने का आश्वासन भी दिया है। साथ ही उप मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों से कहा है कि सीएम से कर्मचारियों की मांग को लेकर चर्चा की जाएगी और सीएम से मुलाकात भी करवाई जाएगी।

भूपेश बघेल के निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि संघ द्वारा विगत 4 जुलाई से जारी हड़ताल वापस ले ली गयी है। हड़ताल पर गए सभी कर्मचारी कार्य पर वापस लौट गए हैं। मुख्यमंत्री से प्रतिनिधिमंडल ने स्वास्थ्य कर्मचारियों की मांगों के विषय में विस्तार से चर्चा की और उन्हें इस संबंध में ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री बघेल ने प्रतिनिधिमंडल द्वारा प्रस्तुत मांगों पर मुख्य सचिव द्वारा परीक्षण पश्चात आवश्यक कार्यवाही किये जाने आश्वस्त किया। मुख्यमंत्री का प्रतिनिधिमंडल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिवादन किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव और छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ से प्रांताध्यक्ष आलोक मिश्रा, ओपी शर्मा, अश्वनी गुर्देकर, एस पी देवांगन, सतीश पसेरिया, अनिल गढ़ेवाल, तिनेन्द्र साहू, समीर सेन सहित अनेक पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

error: Content is protected !!