हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : राजधानी सहित कई शहरों में सुबह से ही ईडी की टीम ने आईएएस अफसरों व कारोबारियों के ठिकाने पर छापा मार कार्यवाही कर रही है। वही ईडी की दिल्ली से आई 4 सदस्यीय टीम ने अंबिकापुर के कपड़ा कारोबारी अशोक अग्रवाल के ठिकानो पर भी छापा मारा हैं। बताया जा रहा हैं कि कारोबारी द्वारा शासकीय विभागों में ड्रेस व कपड़े की सप्लाई की जाती है। ईडी को कपड़ा सप्लाई में करोड़ों रुपए की गड़बड़ी की शिकायत मिली थी। जिसके बाद ईडी ने कपड़ा कारोबारी के मकान में छापा मारा और यह छापामार कार्यवाही पिछले 9 घंटे से जारी है।
पुलिस प्रताड़ना से आत्महत्या का आरोप, शव रख किया सड़क जाम, चौकी प्रभारी लाइन हाजिर…
हिंद स्वराष्ट्र बलरामपुर : गुरुवार को बलंगी ग्राम में उस समय माहौल गरमा गया जब ग्राम बेबदी निवासी राजकुमार यादव के शव को बलंगी पुलिस चौकी के सामने रखकर स्वजन और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया।पुलिस के विरुद्ध जमकर नारेबाजी और उग्र प्रदर्शन से अंबिकापुर-बैढ़न मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया। सूचना मिलते ही एसडीओपी अभिषेक झा, पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों और स्वजन से चर्चा की।स्वजन ने बलंगी पुलिस चौकी प्रभारी को आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहरा उनके विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। जनभावनाओं से एसडीओपी ने पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक लाल उमेद सिंह ने तत्काल प्रभाव से चौकी प्रभारी अब्दुल मुनाफ को हटा दिया। उनके विरुद्ध जांच की बात कही। इस आश्वासन के बाद सड़क जाम समाप्त कर दिया गया। एसडीओपी अभिषेक झा ने मृतक के स्वजन को पांच हजार की आर्थिक सहायता राशि भी उपलब्ध कराई ताकि मृतक का अंतिम संस्कार किया जा सके। घटना को लेकर दिनभर बलंगी में गहमागहमी का माहौल बना रहा।
मृतक राजकुमार यादव के स्वजन और ग्रामीणों ने एसडीओपी वाड्रफनगर अभिषेक झा के समक्ष बलंगी चौकी प्रभारी के विरुद्ध गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना था कि मृतक के विरुद्ध मारपीट की साधारण धाराओं के तहत प्रकरण पंजीकृत होने के बाद से बलंगी चौकी प्रभारी उसे प्रताड़ित कर रहे थे। चौकी में बुलाकर उससे 50 हजार रुपये की मांग की गई थी। मृतक को धमकाया गया था कि यदि वह 50 हजार रुपये लाकर नहीं दिया तो उसके विरुद्ध हत्या के प्रयास के तहत 307 का प्रकरण पंजीकृत किया जाएगा। यह धारा हत्या के अपराध से भी कठिन है। इस धारा के तहत उसे जेल भेजा जाएगा।उसे सजा होना भी तय है। आरोप है कि चौकी प्रभारी की धमकियों से वह डर गया था। स्वजन का आरोप था कि हत्या के प्रयास में जेल भेजने की धमकी से राजुकमार यादव डर गया था।चौकी प्रभारी को 50 हज़ार रुपये मांग के अनुरूप देने के लिए वह रकम जुगाड़ कर रहा था। उसने गांव के कई लोगों से पैसा उधार में मांगा था। रकम नहीं मिलने के कारण उसने आत्महत्या कर ली थी। मृतक का शव सूरजपुर जिले के कुदरगढ़ के समीप एक गांव में संदिग्ध अवस्था में बुधवार को मिला था। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को स्वजन के सुपुर्द कर दिया गया था। उसका शव लेकर स्वजन सीधे बलंगी पुलिस चौकी पहुंचे थे। शव को सड़क पर रख आवागमन रोक दिया था।
छत्तीसगढ़ में 7200 एकड़ में सोने और हीरे का भंडार, खनिज विभाग ने खनन के लिए टेंडर किया जारी..
हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : खनिज विभाग ने महासमुंद और कांकेर जिले के तीन खनिज ब्लाक में सोने और हीरे के खनन के लिए ई-टेंडर जारी कर दिया है। लगभग 7205 एकड़ में बहुमूल्य धातुओं की खोज होगी। भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीआइएस) के प्रारंभिक सर्वे में इन ब्लाक में सोने और हीरे की संभावना बताई गई है। भौमिकी एवं खनिकर्म के संयुक्त संचालक अनुराग दीवान ने बताया कि ई-टेंडर की प्रक्रिया में सफल बोली लगाने वाली कंपनी सबसे पहले विस्तृत पूर्वेक्षण का कार्य करेगी। इसके बाद खनिज भंडार प्रमाणित होने पर उन्हें खनिज पट्टा प्रदान किया जाएगा। इसके बाद खनन की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी। विश्व में कीमती खनिजों की मांग तेजी से बढ़ रही है। गौरतलब है कि 53 विकासखंडों में बहुमूल्य धातुओं के लिए खनिज विभाग ने कार्य शुरू कर दिया है।
32 खनिज ब्लाक से एक लाख करोड़ से अधिक राजस्व का लक्ष्य
विभागीय अधिकारियों ने बताया कि कुल 32 खनिज ब्लाक से राज्य सरकार को एक लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि राजस्व के माध्यम से प्राप्त होने की संभावना है। खनिज विभाग ने बहुमूल्य और सामरिक महत्व के खनिजों के अन्वेषण पर जोर दिया है। इन खनिजों में निकिल, क्रोमियम, ग्रेफाइट, सोना और हीरे जैसे खनिज हैं। बीते वर्ष 20 महत्वपूर्ण खनिज ब्लाकों का आबंटन ई-नीलामी के माध्यम से किया गया। सोने और हीरे के साथ ही देश में पहली बार महासमुंद जिले में निकिल-क्रोमियम के दो ब्लाक भी आवंटित किए गए हैं। वर्ष 2015 के बाद से कुल 29 खनिज ब्लाक आवंटित किए गए हैं, जिनमें से पिछले वर्ष 20 ब्लाक ई-नीलामी से आबंटित किए गए हैं।
यह है प्रक्रिया
टेंडर दस्तावेज क्रय किए जाने की अंतिम तिथि 18 अगस्त 2023 है। बिड जमा करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त 2023 दोपहर तीन बजे तक है। इसके लिए ई-नीलामी से आबंटन 6 जुलाई 2023 को एमएसटीसी पोर्टल में एनआइटी जारी किया गया है।
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर ईडी की दबिश, आईएएस, कारोबारी और नेता के ठिकानों पर मारा छापा…
हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने धावा बोला है। इस बार उनके निशाने पर सरकारी महकमे के बड़े अधिकारी और कारोबारी हैं। ईडी की टीम ने रायपुर, कोरबा, रायगढ़ में छापेमारी की है। जानकारी के अनुसार ईडी की टीम सुबह-सुबह ही सभी के निवास पहुंच गई थी। बता दें कि आज तड़के ईडी की टीम ने कलेक्टर बंगला के बगल में बने निगम आयुक्त के बंगले में ईडी की टीम दबिश दी है। टीम छापेमारी की खबर के प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है।
सूत्र बताते है कि सीजी नंबर की दो इनोवा गाड़ियों में ईडी की टीम दस्तावेजों की जांच कर रही है। वहीं छापे के खबर लीक होने की खबर भी उड़ रही है। क्योंकि कल आयुक्त कोरबा से नदारद थे और बंगले में ड्यूटी करने वाले सारे कर्मचारी बदल दिए गये हैं। इससे छापे की खबर लीक होने की बात को बल मिल रहा है।
बता दें कि ईडी की टीम दिल्ली से फ्लाइट के जरिए रायपुर पहुंची। इसके बाद रायपुर से कोरबा गई। ईडी की टीम के साथ सीआरपीएफ के जवान भी घर के अंदर और बाहर तैनात हैं। रायपुर के जोरा में दास फैमली के यहां जांच चल रही है।
डेढ़ वर्षो से फर्जी प्रमाणपत्रों के जरिये नामी हॉस्पिटल में डॉक्टर बन मरीजों का इलाज कर रही फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार…
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : विगत 1½ वर्षों से फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर एक नामी हॉस्पिटल में डॉक्टर बन मरीजों का इलाज कर रही युवती को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। उल्लेखनीय हैं कि डॉ खुशबु साहू पति अंकुर गुप्ता उम्र 27 वर्ष निवासी लखनपुर द्वारा थाना कोतवाली आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया की प्रार्थिया वर्तमान मे लहपटरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मे चिकित्सक के पद पर पदस्थ होकर कार्यरत हैं, मार्च 2021 मे प्रार्थिया रायपुर के एमएमआई हॉस्पिटल मे चिकित्सक के पद पर ज्वाइन करने हेतु अपने सम्पूर्ण शैक्षणिक दस्तावेज सहित एमबीबीएस के सर्टिफिकेट मय रायपुर दस्तावेज निरीक्षण एवं नियुक्ति हेतु गयी थी,इसी दौरान दस्तावेज निरीक्षण के दौरान प्रार्थिया के सम्पूर्ण दस्तावेज उक्त स्थान से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया था, जिस सम्बन्ध मे प्रार्थिया द्वारा थाना टिकरापारा रायपुर मे प्रकरण दर्ज कराया गया था।
वर्तमान मे दिनांक 19/07/23 को प्रार्थियों को सुचना मिला कि वर्षा वानखेड़े नामक युवती द्वारा प्रार्थिया डॉ खुशबु साहू के नाम पर सभी शैक्षणिक दस्तावेज एवं एमबीबीएस सर्टिफिकेट का उपयोग कर चिकित्सक के रूप मे अपनी सेवाएं शहर के एक नामी हॉस्पिटल मे दे रही हैं, प्रार्थिया कि शिकायत पर थाना अम्बिकापुर मे अपराध क्रमांक 459/23 धारा 419, 420 भा.द.वि.का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। जांच के दौरान पुलिस टीम द्वारा नामी हॉस्पिटल मे कार्यरत फर्जी डॉक्टर को पकड़कर पूछताछ किया गया जो युवती द्वारा अपना नाम वर्षा वानखेड़े पति रवि बोकडे उम्र 27 वर्ष निवासी तिलथा मोरेंगा थाना खरोरा रायपुर हाल मुकाम गांधीनगर अम्बिकापुर का होना बताई, मामले मे अग्रिम विवेचना एवं पूछताछ की जा रही हैं।
सम्पूर्ण मामले मे थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राजेश सिंह, थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक जॉन प्रदीप लकड़ा,सहायक उप निरीक्षक मनोज सिंह, अभिषेक पाण्डेय, महिला प्रधान आरक्षक वीणा रानी तिर्की एवं पुलिस स्टाप शामिल रहे।
विधायक प्रतिनिधि एवं मंडी अध्यक्ष अपने काले कारनामे को छुपाने के लिए भोले भाले लोगों को दे रहे है धमकी..
हिंद स्वराष्ट्र कुसमी पंकज कुमार गुप्ता : दिनांक 19 जुलाई 2023 को राज विद्या केंद्र कंजिया के सदस्यों ने एसडीएम कार्यालय कुसमी पहुंचकर कमिश्नर एवं कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन सौंपा। दरअसल मामला कुसमी अनुभाग के जनपद पंचायत कुसमी अंतर्गत ग्राम पंचायत कंजिया स्थित राज विद्या केंद्र के अनुवाइयो / सदस्यों द्वारा दिनांक 21 जून 2023 को मा विधायक चिंतामणि महराज के विधायक निधि कि राशि विधायक प्रतिनिधि राशिद आलम व मंडी अध्यक्ष बालेश्वर राम कुसमी द्वारा पूर्व से बन रहे निर्माणाधीन बैठक हाल को सामुदायिक भवन का नामकरण देकर फर्जी तरीके से नया कार्य बताकर कर छल पूर्वक अग्रिम राशि गबन कर दिया गया।
जब इस बात की सूचना राज विद्या केंद्र के कार्यकर्ताओ को मिली तो राज विद्या केंद्र के लोगों ने कलेक्टर बलरामपुर को शिकायत पत्र सौंपा।
दिनांक 18 जुलाई 2023 को विधायक प्रतिनिधि राशिद आलम मंडी अध्यक्ष बालेश्वर राम राज विद्या केंद्र कंजीया पहुंचते हैं वहां मौजूद लोगों को धमकी देते हुए कहते हैं अपनी आवेदन वापस ले लो तुम हमारा कुछ नहीं बिगाड़ पाओगे विधायक महोदय द्वारा सभी अधिकारियों से बात हो गई है । विधायक प्रतिनिधि एवं मंडी अध्यक्ष ने लोगों को यह भी धमकी दी की अगर तुम अपने शिकायत को वापस नहीं लेते हो तो हम तुम्हें झूठे प्रकरण मे फसाएंगे।साथ ही यह भी कहा गया अपनी शिकायत वापस ले लो नहीं तो स्वीकृत राशि को निरस्त करा दिया जाएगा। इन सभी की सूचना राज विद्या केंद्र के अनुयायियों ने राज विद्या केंद्र के इवेंट मैनेजर सुनील नाग को दी सुनील नाग ने राज विद्या केंद्र के सभी अनुयायियों के साथ मिलकर दिनांक 19 जुलाई 2023 को एसडीएम कार्यालय कुसमी पहुंच कर कमिश्नर और कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा साथ ही यह भी कहा कि यदि जल्द से जल्द दोषियों पर कठोर कार्यवाही नही होती है तो राज विद्या केंद्र 31 जुलाई 2023 सोमवार को एसडीएम कार्यालय कुसमी का घेराव करने के लिए बाध्य होंगे और इसकी सारी जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी।
बीजेपी के वरिष्ठ नेता दिलीप गुप्ता ने कांग्रेस पर धावा बोलते हुए कहा ये विधायक की बदनामी है। विधायक को इस विषय मे संज्ञान लेना चाहिये। एवं भ्रष्ट व्यक्तियों के ऊपर सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और पुलिसिया कसावट लाने थानेदारों और पुलिसकर्मियों का किया गया तबादला…
हिंद स्वराष्ट्र एमसीबी किशन देव शाह : एमसीबी जिला के विभिन्न थानों में पोस्टेड निरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षक को पुलिस कप्तान ने इधर से उधर किया है।पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने मनेन्द्रगढ़, चिरमिरी भरतपुर जिले के अंतर्गत आने वाले कई थानों के प्रभारियों का स्थानांतरण करते हुए उनके स्थान पर नये अधिकारियों की नियुक्ति की है वहीं इस सूची में कई प्रधान आरक्षक व आरक्षक भी शामिल है। गुरुवार को पुलिस अधीक्षक ने आदेश जारी करते हुए कई थाना प्रभारियों के तबादले किए हैं। इसमें दीपेश कुमार सैनी को थाना प्रभारी झगराखाण्ड से थाना प्रभारी चिरमिरी, नरेंद्र पुजारी को रक्षित केंद्र मनेन्द्रगढ़ से थाना प्रभारी जनकपुर, प्रधुम्न तिवारी थाना प्रभारी केल्हारी से पुलिस अधीक्षक कार्यालय, निरीक्षक रामलोचन गुप्ता रक्षित केंद्र मनेन्द्रगढ़ से थाना प्रभारी केल्हारी, निरीक्षक मोतीलाल शुक्ला थाना प्रभारी जनकपुर से थाना प्रभारी झगराखाण्ड, सहायक उपनिरीक्षक कमलेश पांडे चौकी प्रभारी खोँगापानी से थाना पोड़ी, सहायक उपनिरीक्षक मनीष तिवारी को रक्षित केंद्र मनेन्द्रगढ़ से झगराखाण्ड स्थानांतरित किया गया है। इसी प्रकार प्रधान आरक्षक दानिश शेख को थाना पोड़ी से थाना झगराखाण्ड , प्रधान आरक्षक प्रेम प्रवीण लकडा को थाना केल्हारी से चिरमिरी और प्रधान आरक्षक अशोक मलिक को थाना झगराखाण्ड से थाना पोड़ी स्थानांतरित किया गया है। इसी क्रम में आरक्षक प्रमोद यादव थाना केल्हारी से थाना झगराखाण्ड, आरक्षक जितेंद्र ठाकुर थाना खड़गवा से थाना केल्हारी,आरक्षक नीरज पढ़ियार थाना झगराखाण्ड से केल्हारी स्थानांतरित किये गये हैं।पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने निर्देशित किया है कि स्थानांतरित पुलिस अधिकारी नवीन पदस्थापना स्थल में तत्काल आमद देना सुनिश्चित करें।
प्रभारी रेंजर, डिप्टी रेंजर पर मजदूरों ने लगाया मजदूरी से वेतन कम देने का आरोप…सरकारी रेट से भी कम रेट देने की कही बात…
हिंद स्वराष्ट्र एमसीबी किशन देव शाह : एमसीबी जिले के एक बीट ऐसा भी हैं जहां पर अधिकारी मजदूरों के पैसे से कर रहे ऐयासी मामला मनेंद्रगढ़ रेंज प्रभारी रेंजर और डिप्टी रेंजर मिल कर मजदूरों के पैसे का कर रहे बंदर बाट ऐसा क्यू कहना पड़ रहा हैं क्योंकि… मनेंद्रगढ़ रेंज बीट लोहारी ग्राम पंचायत महाई पोस्ट कछौड़ प्रभारी रेजर व डिप्टी रेंजर मजदूरी दर पर काम करने तथा ठेके पर गड्ढा खोदने बात हुई पर अधिकारी मजदूरों जो बात किए थे उस दर पर पैसा नहीं दिया गया हैं खून पसीना बहा कर कमाने वाले मजदूर का पैसा बंदर बाट करना यहीं फॉरेस्ट विभाग की काली कमाई होती हैं जिससे अधिकारी, दिन दुगनी, रात चौगनी हो जाती हैं और अधिकारी रातों रात लाखों करोड़ों का मालिक बन जाता हैं इनकी संपति की अगर जांच हों की पहले इनकी कितनी संपत्ति थी और आज कितनी संपत्ति हैं तो खुद उस अधिकारी का काली कमाई का पता चल जाएगा।
मजदूरों का कहना हैं कि
हम मजदूर भाई जब डिप्टी रेंजर व रेंजर से बात हुई की आप लोग गड्ढा 45/45 का ठेका गड्ढा खोदने का रेट 17.49 रुपए पर 01 गड्ढा का हुआ था और मजदूरी 316रुपए हुआ था पर हम लोगों को रेंजर साहब 7रुपए पर 01 गड्ढा तथा 306 रुपए पर गड्ढे की दर पर पैसे दे रहे हैं।
काम करने वाले मजदूरों का नाम
राजेश सिंह आयाम, जयपाल सिंह, रामप्रसाद पावले, रतनकुमार, परमेश्वर, विजय सिंह मार्को, अजय, लक्ष्मण, केशकाल करेश पोया, ज्वाला सिंह, संजय सिंह, सतीश, छोटेलाल, कुंवर सिंह, धरमजीत सिंह, संदीप, रचित सिंह, गंगा, सोनकुवार, संपतिया, अनिता, लक्ष्मी, अनिता मार्को , रामबाई, सुनीता, जानकी कलावती, हीरावती, इंद्रावती,चिंटू पांडे, संतोष सिंह इनके द्धारा किया गया काम जिनके पैसों का हुआ बंदर बाट क्या उच्च अधिकारी कहां दक करते हैं कार्यवाही
भूपेश सरकार ने संविदा कर्मियों, पुलिस आरक्षकों, पंचायत सचिवों को दी बड़ी सौगात, पढ़े सरकार की घोषणाएं….
हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : विधानसभा चुनाव से पहले कर्मचारियों को भूपेश सरकार ने बड़ी सौगात दी हैं। सरकार ने पंचायत सचिव, पुलिस विभाग में पदस्थ आरक्षक, मितानिन ट्रेनरों, हेल्प डेस्क ऑपरेटरों के भत्ते और प्रोत्साहन राशि मे वृद्धि की है। सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर यह जानकारी सांझा की हैं।


लगभग 5 लाख शासकीय सेवकों के महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी, इस प्रकार मूल वेतन पर अब तक कुल 42 प्रतिशत बढ़ोत्तरी, 4 प्रतिशत बढ़ोत्तरी होने से 800 करोड़ रुपए का अतिरिक्त व्यय राज्य सरकार को पड़ेगा।
37000 संविदा कर्मियों के वेतन में 27 प्रतिशत वृद्धि, इससे 350 करोड़ रुपए का अतिरिक्त व्यय राज्य सरकार को पड़ेगा।
दैनिक वेतन भोगी के वेतन में 4000 रुपए मासिक वृद्धि, इससे 240 करोड़ रुपए का अतिरिक्त व्यय राज्य सरकार को पड़ेगा।
1650 अतिथि शिक्षकों के वेतन में 2 हजार रुपए मासिक की बढ़ोत्तरी, इससे 4 करोड़ रुपए का अतिरिक्त व्यय राज्य सरकार को पड़ेगा।
6000 पटवारियों को 500 रुपए मासिक संसाधन भत्ता, इससे 4 करोड़ रुपए का अतिरिक्त व्यय राज्य सरकार को पड़ेगा।
सभी शासकीय सेवकों को 7 वें वेतनमान पर बी श्रेणी शहर हेतु 9 प्रतिशत एवं सी तथा अन्य शहरों हेतु 6 प्रतिशत गृह भाड़ा भत्ता दिया जाएगा। इससे 265 करोड़ रुपए का अतिरिक्त व्यय राज्य सरकार को पड़ेगा।
सभी पुलिस आरक्षकों को 8000 रुपए किट वार्षिक भत्ता दिया जाएगा। इसका 40 करोड़ रुपए का अतिरिक्त व्यय राज्य सरकार को पड़ेगा।
मितानिन ट्रेनर, ब्लाक कोआर्डिनेटर एवं हेल्प डेस्क आपरेटर को प्रतिदिन दैनिक प्रोत्साहन भत्ता 100 रुपए दिया जाएगा। इससे 11 करोड़ रुपए का अतिरिक्त व्यय राज्य सरकार को पड़ेगा।
10 हजार पंचायत सचिवों को 2500 से 3000 रुपए मासिक दिया जाएगा। इससे 50 करोड़ रुपए का अतिरिक्त व्यय राज्य सरकार को पड़ेगा। इसके अतिरिक्त उन्हें अर्जित अवकाश, दस लाख रुपए तक की उपादान राशि एवं पांच लाख रुपए तक चिकित्सा व्यय प्रतिपूर्ति का लाभ भी दिया जाएगा।
शासकीय सेवकों के लिए उपरोक्त घोषणाओं से कुल 1764 करोड़ रुपए का व्यय राज्य सरकार को पड़ेगा।
मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना अंतर्गत अधिकतम सहायता राशि की सीमा 20 लाख रुपए से बढ़ाकर 25 लाख रुपए कर दी गई है।
सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण 2011 की सर्वे सूची के आधार पर प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास की पात्रता निर्धारित होने से जरूरतमंद परिवारों को आवास स्वीकृत करने में कठिनाई हो रही थी। इसे दूर करने राज्य के संसाधनों से ग्रामीण आवास न्याय योजना आरंभ की जाएगी। इसके लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।
शिक्षकों की पदस्थापना में गड़बड़ी मामले में संयुक्त संचालक निलंबित….
हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : सहायक शिक्षक एलबी से प्रधान पाठक प्राथमिक शाला और शिक्षक से प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला के पद पर पदोन्नति उपरांत पदस्थापना आदेश में संशोधन करते हुए काउंसलिंग के माध्यम से पदस्थापना किए जाने के निर्देश का उल्लंघन करने पर प्रभारी संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा बिलासपुर एस. के. प्रसाद और तत्कालीन सहायक ग्रेड-2 विकास तिवारी, कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा बिलासपुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा मंत्रालय से आज इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। निलंबन अवधि में प्रसाद का मुख्यालय लोक शिक्षण संचालनालय एवं तिवारी का मुख्यालय संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा रायपुर नियत किया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश अनुसार सहायक शिक्षक एलबी से प्रधान पाठक प्राथमिक शाला और शिक्षक तथा शिक्षक से प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला के पद पर पदोन्नति पश्चात पदस्थापना ओपन काउंसलिंग के माध्यम से किए जाने के लिए सभी संयुक्त संचालक और जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया था।

उक्त निर्देशों के पालन में संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा बिलासपुर के द्वारा सहायक शिक्षक एलबी से प्रधान पाठक प्राथमिक शाला और शिक्षक तथा शिक्षक से प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला के पद पदोन्नति उपरांत पदस्थापना के लिए काउंसलिंग करते हुए पदस्थापना आदेश जारी किए गए थे। इस काउंसलिंग के पश्चात भी पदोन्नति उपरांत पदस्थापना आदेश में संशोधन किए जाने के लिए लेन-देन कर संशोधन किए जाने की शिकायत प्राप्त हुई। इस शिकायत के संबंध में लोक शिक्षण संचालनालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 778 शिक्षकों की पदस्थापना स्थान में संशोधन करते हुए काउंसलिंग के माध्यम से पदस्थापना किए जाने के निर्देश का उल्लंघन किया जाना पाया गया। इस कार्यवाही के लिए प्रभारी संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा बिलासपुर एस.के. प्रसाद और तत्कालीन सहायक ग्रेड-2 कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा बिलासपुर श्री विकास तिवारी की संलिप्तता पाई गई। इन दोनों का यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम के विपरीत गंभीर कदाचार है। अपचारी लोक सेवको द्वारा जांच कार्यवाही को प्रभावित किए जाने की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए राज्य शासन द्वारा दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
सरगुजा पुलिस विभाग में तबादले : 7 निरीक्षक और 6 उप निरीक्षकों के तबादले…
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : पुलिस अधीक्षक सरगुजा सुनील शर्मा के आदेश पर 13 पुलिसकर्मियों के तबादले किए गए हैं। जिसमें 7 निरीक्षक व 6 उपनिरीक्षक शामिल है। जारी आदेश में अंबिकापुर कोतवाली की कमान राजेश कुमार सिंह को सौंपी गई है वही थाना गांधीनगर में जॉन प्रदीप लफड़ा को पदस्थ किया गया हैं।
देखे आदेश :

हिंद स्वराष्ट्र की खबर का असर: स्कूल में गांजा पीने वाला शिक्षक निलंबित….
हिंद स्वराष्ट्र भरतपुर गणेश तिवारी : एमसीबी जिला के विकासखंड भरतपुर में स्कूल में गांजा पीने वाले शिक्षक शंभू दयाल वर्मा को कलेक्टर के अनुमोदन के पश्चात जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा निलंबित कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि स्कूल में लगातार नशे का सेवन करने की शिकायत के बाद हिंद स्वराष्ट्र के प्रतिनिधि द्वारा उक्त शिक्षक का वीडियो बनाया गया था और जिसका खबर प्रकाशित किया गया था जिसके बाद मामले को संज्ञान में लेते हुए कलेक्टर एमसीबी द्वारा जांच के आदेश दिए गए थे जांच में सही पाए जाने के पश्चात शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है।
देखे आदेश :

पेट्रोल पंप से पेट्रोल की जगह निकला पानी ग्रामीणों ने जमकर मचाया हंगामा…देखे वीडियो..
छग
हिंद स्वराष्ट्र बिलासपुर : जिले के एक पेट्रोल पंप का वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है, जिसमें पेट्रोल की जगह पेट्रोल पंप से पानी निकलने की बात कहते हुए लोग हंगामा करते दिख रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार मामला पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ओशो फ्यूल्स का है। जहां पेट्रोल की जगह पानी निकलने की शिकायत करते हुए वाहन मालिकों ने पेट्रोल पंप में जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों का आरोप है कि उनकी गाड़ियों में पेट्रोल की जगह पानी डालने से कई गाड़ियां खराब हो गई है।
देखे वीडियो :
राष्ट्रपति के हाथों सरगुजा को मिला भूमि सम्मान 2023, भूमि प्रबंधन के लिए देश के शीर्ष जिलों में सरगुजा शामिल..
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के हाथों मंगलवार 18 जुलाई 2023 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में सरगुजा को भूमि सम्मान 2023 प्लेटिनम अवार्ड से सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के राजस्व विभाग और सरगुजा जिला प्रशासन को इस उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश को भूमि प्रबंधन के लिए सम्मान मिलना पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात है। इस सम्मान समारोह में प्रदेश के दो जिलों सरगुजा के साथ बेमेतरा को भी भूमि प्रबंधन और प्रशासन के लिए भूमि सम्मान प्लेटिनम सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया है। राज्य स्तर पर राजस्व विभाग सचिव नीलम नामदेव एक्का, महानिरीक्षक पंजीयन एवं अधीक्षक मुद्रांक किरण कौशल, संचालक भूअभिलेख रमेश शर्मा को सम्मान प्रदान किया गया।
विज्ञान भवन नई दिल्ली में राष्ट्रपति के हाथों सरगुजा कलेक्टर कुन्दन कुमार ने यह भूमि सम्मान 2023 प्लेटिनम अवार्ड प्राप्त किया। इनके साथ अधीक्षक, भूअभिलेख उषा नेताम तथा सब-रजिस्ट्रार सिद्धार्थ शंकर मिश्रा भी उपस्थित रहे। राष्ट्रपति द्वारा देश में 9 राज्य के 68 जिलों को भू-अभिलेखों के आधुनिकीकरण, ग्राम नक़्शों के डिजिटलाइज़ेशन, अभिलेख़ागार के मार्डनाइजेशन और लैंड रिकॉर्ड्स के क्षेत्र में किए गए सराहनीय कार्यों के लिए “भूमि सम्मान प्लैटिनम अवार्ड” से सम्मानित किया गया है।
गौरतलब है कि डिजिटल इंडिया लैण्ड रिकार्ड मॉर्डनाईजेशन प्रोग्राम (डीआईएलआरएमपी) अंतर्गत प्रदेश में बेहतर काम हुए है जिससे आम लोगों को भूमि संबंधी जानकारियां मिलना आसान हुआ है। डिजिटल इंडिया लैण्ड रिकार्ड मॉर्डनाईजेशन प्रोग्राम (डीआईएलआरएमपी) अंतर्गत प्रदेश में भूमि प्रबंधन से जुड़े 95 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुके हैं। इसी तरह भूमि प्रबंधन से जुड़े चार घटकों, लैण्ड रिकार्ड का डिजिटाइजेशन, पंजीयन कार्यालय से समन्वय, मॉडल रिकार्ड रूम की स्थापना में प्रदेश के सरगुजा जिले में शतप्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुके है। सरगुजा जिला भूमि प्रबंधन में देश के शीर्ष जिलों में शामिल है।
भरतपुर विकासखंड में शिक्षा का हाल बेहाल, सामने आया बच्चों के सामने गांजा फूंकते हुए प्रधान पाठक का वीडियो….
हिंद स्वराष्ट्र जनकपुर गणेश तिवारी : एमसीबी जिले के विकासखंड भरतपुर जनकपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत जोल्ही में एक स्कूल ऐसा भी है जहां शिक्षा के स्तर का आकलन इसी बात से किया जा सकता है कि वहां के प्रधान पाठक स्कूल में बच्चों के सामने बैठकर गांजा पीकर नशा करते हैं। लंबे समय से मिल रही शिकायतों के बाद जब हिंद स्वराष्ट्र की टीम मौके पर पहुंची तो शिक्षक बच्चों के सामने ही गांजा पीते हुए वीडियो में कैद हो गए। अब विचारणीय तथ्य यह हैं कि जब शिक्षक गांजा पीकर शिक्षा दे रहे हैं तो बच्चों पर इस तरह की शिक्षा का क्या प्रभाव पड़ेगा।
https://youtu.be/UAETZ1_b42U
आप को बता दें कि शिक्षक का नाम शंभू वर्मा है जो कि प्राथमिक शाला जोल्हि के हेड मास्टर हैं और जब हेड मास्टर ही इस तरह की हरकत कर रहे हैं तो बच्चे उनसे क्या सीखेंगे इसका सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। जब हिंद स्वराष्ट्र की टीम द्वारा जब उनसे यह पूछा गया कि सर आप स्कूल में ही गांजा पी रहे हैं तो उन्होंने यह जवाब दिया कि मोदी जी द्वारा सब छूट किया गया है इसका मतलब यह है कि उन्हें तनिक भी शिक्षा दीक्षा का कोई मान सम्मान रखने का तरीका नहीं है….मिली जानकारी के अनुसार शंभू वर्मा द्वारा ऐसा कई बार किया है वह शराब पीकर भी स्कूल में आते हैं। जब संस्था के अधिकारी श्री लक्ष्मण प्रसाद शर्मा जी से पूछा गया तो उन्होंने कहा इन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और इस तरह की वारदातें शिक्षकों द्वारा दिन-ब-दिन भरतपुर ब्लॉक में देखने को मिल रहा है अगर शिक्षक ही इस तरह करेंगे तो बच्चों को सही शिक्षा मिलना मुश्किल हो जाएगा।
छत्तीसगढ़ पत्रकार महासंघ का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह रायपुर में संपन्न…
हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य में पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ मीडियाकर्मियों का एक विशाल संगठन है, जो इन दिनों संगठन से जुड़े पत्रकारों की एकता और सक्रियता के नाम से जाना जा रहा है जिसके प्रदेश पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण एवं संगठन से जुड़े पत्रकारों का सम्मान समारोह का विशाल आयोजन रायपुर राजधानी के महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल कॉलेज समता कालोनी रायपुर में सफल आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विधायक सत्यनारायण शर्मा ने शिरकत की कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने की और पत्रकारों ने कार्यक्रम में अपनी एकता का मिशाल देते हुए बड़ी संख्या में अपनी-अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक द्वारा मंच के माध्यम से फोरम में शामिल समस्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाते हुए उन्हें मंच में सम्मान के साथ आमंत्रित किया। और सभी को उनके दायित्व के अनुसार कार्य करने का आग्रह किया। पदाधिकारियों के मंचासिन पश्चात दूर दराज जिले जिनमें नारायणपुर, कोंडागांव, जगदलपुर, बस्तर, बालोद, जशपुर, बिलासपुर, रायगढ़, गरियाबंद एवं रायपुर जिले से पहुंचे पत्रकारों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
जिसमें सम्मान के प्रथम पंक्तियों में जिलों के समस्त संरक्षक, जिलाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष, सचिव
एवं जिला ब्लाक के समस्त पदाधिकारियों के साथ सदस्यों
का सम्मान किया गया । इसी के साथ रायगढ़ जिले से पहुंचे नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश के समस्त पदाधिकारियों द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।
शपथ ग्रहण समारोह के मध्य ही रायपुर ग्रामीण विधायक
सत्यनारायण शर्मा शामिल हुए, पत्रकारों के मंच में श्री शर्मा
का नारायणपुर जिले से पहुंचे महिला पत्रकारों द्वारा तिलक लगाकर सम्मान किया गया। तत्पश्चात श्री शर्मा एवं समस्त प्रदेश पदाधिकारियों ने मां सरस्वती के तैलचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर मंचासित हुए। कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार यादव को श्री शर्मा द्वारा संगठन का पंजीयन प्रमाण पत्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया। और सभी नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों को भी सम्मान स्मृति चिन्ह भेंट कर प्रदेश अध्यक्ष के साथ नियुक्ति पत्र भेंट किए।
विधायक सत्यनारायण शर्मा अपने बीच पत्रकारों की इतनी बड़ी संख्या देखकर कहा की आज आपके बीच इस सम्मान से वे काफी उत्साहित हैं, क्योंकि कार्यक्रम का स्वरूप ही सम्मान का है। उन्होंने आगे कहा की जब प्रदेश अध्यक्ष श्री यादव जब मुझे आमंत्रित करने गए थे तब मैंने देखा कि इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य के खाद्य एवं संस्कृति मंत्री के साथ विशिष्ठ अतिथि महापौर हैं, किंतु मुझे किसी कार्य से अविलंब बाहर जाना था इसलिए मैं समय के थोड़ा सा पूर्व आप सभी के बीच उपस्थित हुआ हूं क्योंकि आपने जिस सम्मान के साथ मुझे यहां आमंत्रित किया है उस सम्मान के लिए हम जनता के प्रतिनिधियों को तो आना ही पड़ता है और यह सम्मान समारोह तो पत्रकारों का है।
इस पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की पत्रकारों की चिंता किसे
और कब हुई है जिसमें आसानी से कोई हमारा आमंत्रण स्वीकार करेंगे, उन्हे तो भीड़ चाहिए जिसमें जहां तक नजर जाए वहां तक उस भीड़ में उनके नाम के जयकारे लगाते लोग दिखने चाहिए होते हैं । इसीलिए शायद दो और महोदयों को इस सम्मान समारोह में शिरकत करना गवारा न हुआ। राज्य के नेता मंत्री जब किसी कार्यक्रम को संबोधित कर रहे होते हैं तब यही वह पत्रकार होते हैं को हर परेशानियों का सीना चीरकर उनकी आवाज आम जनता तक पहुंचाने में खड़े रहते हैं।
पत्रकारों की बड़ी संख्या देख तथा सम्मान से श्री शर्मा ने पत्रकारिता से जुड़ी आवश्यक जानकारियां एवं अपना अनुभव को संबोधन के माध्यम से साझा किया।
कार्यक्रम में प्रदेश के पदाधिकारियों में मीडिया जगत के धृतराष्ट्र कहे जाने वाले हमारे प्रदेश के जानें–माने वरिष्ठ खुफिया कलमकार माननीय प्रदीप राय जी “खुफिया” बिलासपुर, प्रदेश संरक्षक विश्व प्रकाश शर्मा, रमेश बेहरा, प्रदेश उपाध्यक्ष अब्दुल हमीद, अमर सदाना, प्रदेश कोषाध्यक्ष निहारिका श्रीवास्तव, प्रदेश सचिव प्रताप नारायण बेहरा, सैय्यद वली आजाद, प्रदेश सदस्य नवनीत श्रीवास्तव, संभाग उपाध्यक्ष प्रोनित दत्ता, रायपुर जिला प्रभारी रमीजा परवीन सहित समस्त जिलाध्यक्ष ने उपस्थित सदस्यों को संबोधित किया। इस दौरान प्रदेश कार्यालय प्रभारी देवेंद्र सिंग चड्डा (बन्नी) को जिम्मेदारी सौंपी गई।
कार्यक्रम में मंच संचालन शशिकांत यादव द्वारा किया गया। इस बीच बिलासपुर संभाग अध्यक्ष शेख इस्माईल, कोण्डागांव जिलाध्यक्ष सुनील यादव, नारायणपुर जिलाध्यक्ष विक्रम हलदार, बालोद जिलाध्यक्ष बोधन भट्ट, रायगढ़ जिलाध्यक्ष पंचम सिंह ठाकुर के साथ सीमा दूबे, भारती बघेल प्रशांत सहाय, एकांत चौहान, मुकेश टिकरिहा, शोएब जकारिया, मा.प्रदीप राय जी वरिष्ठ खुफिया, अभिषेक सिंह, गिरीश गुप्ता, शंकरानंद शर्मा, अनिल आहूजा सहित समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यगण कार्यक्रम में शामिल हुए। पत्रकार महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ने इस सफल आयोजन के लिए सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
विद्युत विभाग की लापरवाही ने ली एक और जान..
हिंद स्वराष्ट्र जनकपुर गणेश तिवारी : जिला के विकासखंड भरतपुर के जनकपुर में बिजली विभाग की बहुत बड़ी लापरवाही नजर आई है जिससे जूस की दुकान लगाने वाले एक व्यक्ति की करंट के चपेट में आने से मृत्यु हो गई जिसे देखने में ऐसा लगता है कि बहुत ही दुखद दुर्घटना है और इसमें पंचायत की भी गलती बताई जा रही है जोकि बहुत ही दुखद मामला है यह दुर्घटना जनकपुर के रेस्ट हाउस के बगल में इस तरह की दुर्घटना हुई है। जानकारी मिलने पर जनकपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जनकपुर ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अगर बिजली विभाग की लापरवाही इसी तरह बनी रहेगी तो आए दिन ऐसी दुर्घटनाएं होती रहेंगी और इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा….
छत्तीसगढ़ का पहला त्यौहार हरेली, बैलों और हल की होती है पूजा, जानें इसका महत्व…
हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : छत्तीसगढ़ में हरेली त्यौहार का विशेष महत्व है। हरेली छत्तीसगढ़ का पहला त्यौहार है। ग्रामीण क्षेत्रों में यह त्यौहार परंपरागत् रूप से उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन किसान खेती-किसानी में उपयोग आने वाले कृषि यंत्रों की पूजा करते हैं गांव में बच्चे और युवा गेड़ी का आनंद लेते हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर लोक महत्व के इस पर्व पर सार्वजनिक अवकाश भी घोषित किया गया है। इससे छत्तीसगढ़ की संस्कृति और लोक पर्वों की महत्ता भी बढ़ गई है। लोक संस्कृति इस पर्व में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की भी शुरूआत की जा रही है।
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य के परंपरागत तीज-त्यौहार, बोली-भाखा, खान-पान, ग्रामीण खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री की पहल पर राज्य शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने लोगों तक गेड़ी की उपलब्धता के लिए जिला मुख्यालयों में स्थित सी-मार्ट में किफायती दर में गेड़ी बिक्री के लिए व्यवस्था की है।
परंपरा के अनुसार वर्षों से छत्तीसगढ़ के गांव में अक्सर हरेली तिहार के पहले बढ़ई के घर में गेड़ी का आर्डर रहता था और बच्चों की जिद पर अभिभावक जैसे-तैसे गेड़ी भी बनाया करते थे। वन विभाग के सहयोग से सी-मार्ट में गेड़ी किफायती दर पर उपलब्ध कराया गया है, ताकि बच्चे, युवा गेड़ी चढ़ने का अधिक से अधिक आनंद ले सके। मुख्यमंत्री की पहल पर पिछले वर्ष शुरू की गई छत्तीसगढ़िया ओलंपिक को काफी लोकप्रियता मिली। इसको देखते हुए इस बार हरेली तिहार के दिन शुरू होने वाली छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2023-24 को और भी रोमांचक बनाने के लिए एकल श्रेणी में दो नए खेल रस्सीकूद एवं कुश्ती को भी शामिल किया गया है। हरेली पर्व के दिन से ही प्रदेश में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल की शुरूआत भी होने जा रही है, जो सितंबर के अंतिम सप्ताह तक जारी रहेगा।
SBI के ग्राहकों को लगा बड़ा झटका, जाने पूरी खबर…
हिंद स्वराष्ट्र नई दिल्ली : देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक यानी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने करोड़ों ग्राहकों को तगड़ा झटका दिया है. बैंक ने सभी समयावधि के लिए अपने मार्जिनल कॉस्ट बेस्ड लेंडिंग रेट यानी एमसीएलआर (MCLR) में 0.05 फीसदी का इजाफा किया है. बैंक की नई दरें 15 जुलाई, 2023 से लागू हो गई है. इस वृद्धि के साथ उन कर्जदाताओं की ईएमआई बढ़ेगी, जिन्होंने एमसीएलआर पर कर्ज लिया है. इससे उन कर्जदारों पर फर्क नहीं पड़ेगा, जिन्होंने अन्य मानक ब्याज दरों पर कर्ज लिया है. ज्यादातर कंज्यूमर लोन एक साल के मार्जिनल कॉस्ट बेस्ड लेंडिंग रेट के आधार पर होती है. ऐसे में एमसीएलआर में बढ़ोतरी से पर्सनल लोन, ऑटो और होम लोन महंगे हो सकते हैं. अब आपको लोन लेने पर पहले से ज्यादा ईएमआई का भुगतान करना होगा. ग्राहकों के जेब पर इसका सीधा असर पड़ेगा.
नई MCLR दरें
इस वृद्धि के साथ एक साल के लिये एमसीएलआर बढ़कर 8.55 फीसदी हो गई है, जो अबतक 8.50 फीसदी थी. ज्यादातर कर्ज एक साल की एमसीएलआर दर से जुड़े होते हैं. एक महीने और 3 महीने की एमसीएलआर 0.05 फीसदी बढ़कर क्रमश: 8 फीसदी और 8.15 फीसदी हो गई है. वहीं 6 महीने की एमएसएलआर 8.45 फीसदी होगी.
क्या होता है MCLR?
गौरतलब है कि एमसीएलआर भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा विकसित की गई एक पद्धति है जिसके आधार पर बैंक लोन के लिए ब्याज दर निर्धारित करते हैं. उससे पहले सभी बैंक बेस रेट के आधार पर ही ग्राहकों के लिए ब्याज दर तय करते थे.
जैन मुनि की हत्या के विरोध में पुतला फूंका…
मनेन्द्रगढ़.कर्नाटक में हुई जैन मुनि की हत्या का विरोध करते हुए गुरुवार को बजरंग दल, विश्व हिन्दू परिषद,दिगंबर जैन समाज ने विरोध प्रदर्शन किया.मामले में कर्नाटक की राज्य सरकार से हस्तक्षेप कर आरोपियों को जल्द सजा दिलाने की मांग की. शहर के गाँधी चौक में बजरंग दल,विश्व हिंदू परिषद व जैन समाज के लोगो ने विरोध प्रदर्शन करते हुए आतंकवादियों का पुतला जलाया.गौरतलब है कि कर्नाटक के बेलगाम में आचार्य काम कुमार नंदी सागर महाराज की बीते 5 जुलाई को अपहरण कर निर्मम हत्या कर दी गई थी. दिगंबर जैन समाज से आने वाले जैन मुनि की हत्या का विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है समाज के लोगो का कहना है कि देश दुनिया में अहिंसा परमो धर्म का संदेश देने वाले जैन मुनियों की हत्या कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी.कर्नाटक सरकार अगर मामले को लेकर जल्द कार्यवाही नहीं करती है तो मामले को लेकर उग्र आंदोलन किया जाएगा.इस अवसर पर रामचरित द्विवेदी,रतन केशरवानी, रवि सिंह, आकाश दुआ, रितेश जैन, संजय जैन, संतोष जैन नाहर, समेत आम जन काफी संख्या में मौजूद रहे.
कर्नाटक के बेलगामी नगर में जैन मुनि काम कुमारनंदी जी महाराज का अपहरण कर हत्या किये जाने पर विरोध प्रदर्शन एवं पुतलादहन किया गया इससे पूर्व भारत के राष्ट्रपति एवं विभिन्न राज्यों के राज्यपालों के नाम ज्ञापन कलेक्टर महोदय मनेन्द्रगढ को दिया गया, उक्त कार्यक्रम में जैन समुदाय के सदस्यों द्वारा सहभागिता दर्ज की गयी, जिनमें संतोष जैन अध्यक्ष सकल दिगंबर जैन समाज ,रितेश जैन,अध्यक्ष पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर समिति, विवेक जैन अध्यक्ष शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर समिति, के अलावा, प्रेमचंद, महेंद्र जैन, अशोक जैन,कमलेश जैन,संजय जैन,सौरभ जैन,पीयूष जैन,विजयंत जैन,पंकज,शिवांक,बबलेश,अनुराग, अभिषेक, के साथ साथ महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती रत्ना जैन,सुलेखा जैन,आभा,वंदना,शिम्मी ,सपना एवं समस्त समाज के लोगों ने विरोध वयक्त किया।